मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने गोदामों में छापेमारी कर लगाया जुर्माना
-दो जगह छापा मारा
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री उडनदस्ता , गुप्तचर विभाग, मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा की गई सरसों के स्टाक पर छापेमारी की तथा कार्यवाई भी की गई।
अनाज के अवैध तौर पर किए गए भंडारण पर लगातार मुख्यमंत्री उडऩ दस्ता की टीम छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कनीना क्षेत्र में सरसों की जमाखोरी की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। मौके पर निरीक्षक सतेंद्र के नेत्रत्व में मुख्यमंत्री उडनदस्ता टीम रेवाडी, गुप्तचर विभाग नारनौल, कुलदीप मंडी सुपरवाइजर मार्केट कमेटी कनीना की टीम सबसे पहले तहसील के गांव सुंदरह में मास्टर अमित की केआर बाला जी फर्म के द्वारा किए गए अवैध भंडार की खबर पर उसके गोदाम पर पहुंची। जिसने मार्केट कमेटी से लाइसेंस लिया हुआ था लेकिन मार्केट फीस नहीं भरी हुई थी। मौके पर वेद प्रकाश हाजिर मिला। स्टाक की गिनती करने की मार्केट फीस के बिना 382 क्विंटल सरसों अधिक मिली जिसका 35640 मौके पर जुर्माना किया गया, जिसको फर्म संचालक ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। उसके बाद टीम अनिल कुमार गांव कलवाड़ी के गांव की एससी चौपाल में किए गए अवैध भंडारण पर पहुंची। स्टाक की गिनती करने की मार्केट फीस के बिना 262 क्विंटल सरसों मिली जिसका
34562 रुपए मौके पर जुर्माना किया गया, जिसको उपरोक अनिल ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। लगातार हो रही अवैध भंडारण करने वालों पर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने का अंदेशा है।
फोटो कैप्शन 10 व 11: उडऩदस्ता छापेमारी करते हुए
नगरपालिका कनीना उपचुनाव (वार्ड-14)
-शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई मतगणना
--सुरेन्द ने 215 मतों से दर्ज की जीत
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 के उपचुनाव की मतगणना आज राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना स्थित काउंटिंग सेंटर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मतगणना प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डा. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में मतगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराया गया।
मतगणना परिणामों के अनुसार उम्मीदवार सुरेन्द ने 321 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप यादव को 215 मतों के अंतर से पराजित किया। अनूप यादव को 106 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार को 69 मत, बलजीत को 60 मत, बलजीत राज को 24 मत तथा प्रदीप यादव को 4 मत प्राप्त हुए। वहीं 6 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
रिटर्निंग अधिकारी डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन तथा मतदाताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे तथा पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने विजयी उम्मीदवार को शुभकामनाएं देते हुए सभी उम्मीदवारों एवं नागरिकों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
फोटो कैप्शन 03:चुनावी परिणामों की शुचिता बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में वोटों की गिनती करते अधिकारी।
कनीना उपचुनाव में वार्ड-14 से मास्टर सुरेंद्र सिंह 215 वोटों से विजयी,
--नोटा से भी पीछे रहा एक प्रत्याशी
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका के वार्ड नंबर-14 के उपचुनाव में नगर पालिका प्रधान रिंपी गुट को बड़ी जीत मिली है। रिंपी गुट समर्थित उम्मीदवार मास्टर सुरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप सिंह को 215 वोटों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
वार्ड-14 में 10 मई को मतदान हुआ था, जबकि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ईवीएम से मतगणना शुरू हुई। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी उम्मीदवार के समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
चुनाव परिणाम के अनुसार मास्टर सुरेंद्र सिंह को सबसे अधिक 321 वोट मिले। वहीं अनूप सिंह को 106, अशोक को 69, बलजीत को 60 और बलजीत राज को 24 वोट प्राप्त हुए। चुनाव में एक रोचक स्थिति तब बनी जब प्रत्याशी प्रदीप को केवल चार वोट मिले, जबकि नोटा को छह वोट प्राप्त हुए। यानी नोटा ने भी एक उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस उपचुनाव में मिली जीत को नगर पालिका प्रधान रिंपी गुट की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। वार्ड में चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से काफी हलचल बनी हुई थी और विभिन्न गुटों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी।
परिणाम एक नजर में
मास्टर सुरेंद्र सिंह : 321 वोट
अनूप सिंह : 106 वोट
अशोक : 69 वोट
बलजीत : 60 वोट
बलजीत राज : 24 वोट
प्रदीप : 4 वोट
नोटा : 6 वोट.
शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न --- नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 के उपचुनाव की मतगणना आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना स्थित काउंटिंग सेंटर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मतगणना प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में मतगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराया गया।
मतगणना परिणामों के अनुसार उम्मीदवार सुरेन्द ने 321 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूप यादव को 215 मतों के अंतर से पराजित किया। अनूप यादव को 106 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार को 69 मत, बलजीत को 60 मत, बलजीत राज को 24 मत तथा प्रदीप यादव को 4 मत प्राप्त हुए। वहीं 6 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन तथा मतदाताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे तथा पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने विजयी उम्मीदवार को शुभकामनाएं देते हुए सभी उम्मीदवारों एवं नागरिकों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
नगरपालिका कनीना उपचुनाव (वार्ड-14)
शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई मतगणना
सुरेन्द्र ने 215 मतों से दर्ज की जीत.
नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 के उपचुनाव की मतगणना आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना स्थित काउंटिंग सेंटर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मतगणना प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में मतगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराया गया।
मतगणना परिणामों के अनुसार उम्मीदवार सुरेन्द ने 321 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनूप यादव को 215 मतों के अंतर से पराजित किया। अनूप यादव को 106 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त अशोक कुमार को 69 मत, बलजीत को 60 मत, बलजीत राज को 24 मत तथा प्रदीप यादव को 4 मत प्राप्त हुए। वहीं 6 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन तथा मतदाताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे तथा पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने विजयी उम्मीदवार को शुभकामनाएं देते हुए सभी उम्मीदवारों एवं नागरिकों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
फोटो कैप्शन 04: जीत पर जश्र मनाते हुए एवं सुरेंद्र सिंह पीपी
जनगणना 2027 को लेकर एसडीएम डा. जितेन्द्र सिंह ने की खंड स्तरीय समीक्षा बैठक
--डिजिटल जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
--लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई.
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की सूची तैयार करने एवं आवास गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज खंड स्तर पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डा. जितेन्द्र सिंह ने की।
बैठक में जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। एसडीएम डा. जितेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों द्वारा अभी तक पोर्टल पर कार्य शुरू नहीं किया गया है, वे शीघ्र कार्य प्रारंभ करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से तैयार करें तथा संबंधित डेटा को समय पर पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें, ताकि कार्य में पारदर्शिता एवं गति बनी रहे।
एसडीएम ने कहा कि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना है?। ऐसे तकनीकी व्यवस्थाओं और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी समय रहते अपना कार्य पूर्ण करें ताकि जनगणना प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05:अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह।
पोती के जन्मदिन पर भजन आयोजित
--दिया आश्रम को दान
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज।वार्ड नंबर एक निवासी संतोष देवी ने अपनी पोती का जन्मदिन बाबा मोलडऩाथ मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया । इस मौके पर सैकड़ों की संख्याओं में महिलाओं ने भजन में कीर्तन से बाबा का गुणगान करते हुए सभी महिलाओं ने जय जयकार की और मंदिर को एक भक्तिमय वातावरण बना दिया। इस मौके पर सभी महिलाओं ने बाबा मोलडनाथ की जय जयकार करते हुए वातावरण को बहुत ही आनंद मय बना दिया इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि संतोष देवी हमेशा बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा रखती है और जब भी घर में कोई छोटी-मोटी खुशी होती है तो पहले बाबा को भोग लगती है और अपने हर कार्य में बाबा को गुणगान करती है। बाबा की कृपा उनके परिवार पर हमेशा बनी रहती है और परिवार अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहा है। उन्होंने 5100 मंदिर निर्माण में दिए और पहले भी 21000 रुपए मंदिर निर्माण में दे चुके हैं और जब-जब मंदिर कमेटी को उनकी जरूरत पड़ेगी तो वह हमेशा मंदिर कमेटी के साथ हैं। ऐसा उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य को देखते हुए कहा कि यह हमारे खेड़े का बहुत ही पुराना मंदिर है और अब इस मंदिर का नवीनीकरण किया जा रहा है । इसके लिए हम बहुत खुश है । प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि लड़कियों को किसी भी तरह से काम नहीं समझना चाहिए। लड़कियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करती है और लड़कों से कहीं आगे निकल रही हैं। समाज का दायित्व बनता है कि हम लड़कियों की छोटी-छोटी खुशियों को बड़े उपहार के रूप में मनाए और उन्हें यह एहसास करवीअ कि वह किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं है। समाज में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है इसमें हर क्षेत्र में लड़कियां अपना योगदान दे रही हैं। इसके लिए मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने संतोष देवी का दिल से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भारी संख्याओं में महिलाएं ने भाग लिया जिनमें संतोष देवी, सुमन देवी, उर्मिला देवी कौशल्या देवी सावित्री देवी ,कांता देवी, अनीता देवी, ललिता देवी आदि प्रमुख रही । 5100 रुपए की सहयोग राशि संतोष देवी ने मंदिर निर्माण के लिए दी।
फोटो कैप्शन 06: पोती के जन्म पर भजन करते हुए
कनीना उप चुनाव परिणाम
-लोढ़ा गुट पर सजा जीत का ताज , सुरेंद्र 215 वोटो से विजयी
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका के उपचुनाव परिणाम बुधवार को जारी हुआ । जिसमें लोढ़ा गुट के सुरेंद्र 215 वोटो जीते। उन्हें कुल 321 वोट प्राप्त हुए । जबकि उनके प्रति द्वंद्वी को 106 वोट प्राप्त हुए। कनीना में दो ही गुटों की राजनीति रही है । मास्टर दलीप और लोढ़ा गुट। कनीना नगर पालिका के उपचुनाव में 06 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें मास्टर सुरेंद्र को 321, अनूप को 106, अशोक ठेकेदार को 69, पवन को 60,बलजीत राज 24,प्रदीप कुमार 04 और नोटा को 06 मत प्राप्त हुए । वहीं दूसरी तरफ लोढ़ा गुट की प्रधान डॉ रिम्पी लोढ़ा ने नगर वासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि कनीना की जनता की जीत है और नगर वासियों के हित के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र सिंह लोढ़ा की सहानुभूति भी उनकी टीम को वोट के रूप में प्राप्त हुई है।
लोगों का कहना है कि अब एकजुट होकर ही किसी की हार या जीत करवाई जा सकती है। वरना नेक प्रत्याशी खड़े होकर किसी द्वंद्व का पता नहीं लग पाएगा। जब जब वोट पउ़ते हें तो बाहर का या बांव का बताया जाता है या फिर वार्ड का सदस्य या वार्ड से बाहर का बताकर वोट तोडऩे का काम किया जाता है। कुछ वोटरों के वोट तो ले लिए जाते हैं किंतु जब वो चुनाव में खड़े होते हैं तो उन्हें बाहर का बताकर हारने को मजबूर कर दिया जाता हे। ऐसे में अब एकता की महती जरूरत है।
फोटो कैप्शन 07: सुरेंद्र सिंह की जीत पर जश्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा बेहतर
-अव्वल किए गए पुरस्कृत
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के नौ विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके मेरिट में अपना नाम दर्ज कराया। इससे विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा विद्यालय की मेधावी छात्रा आकांक्षा गांव सुंदरह ने 500 में से 453 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय में छात्रा का फूल माला पहनकर, मिठाई खिलाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री बाबूलाल यादव ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस सफलता का श्रेय अध्यापकों के मार्गदर्शन ,माता-पिता के सहयोग तथा छात्रा के कठिन मेहनत को दिया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्सव का माहौल रहा तथा सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
फोटो कैप्शन 08: अव्वल को पुरस्कृत करते हुए स्टाफ
23 वर्षीय लड़की गुम-गुमशुदगी का मामला दर्ज
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से 23 वर्षीय लड़की गुम हो गई। उसके पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया कि उसकी दो लड़कियां है। उनकी बड़ी पुत्री सुबह 9:30 बजे साक्षात्कार की बात कह कर घर से गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। हर जगह तलाश की किंतु नहीं मिली। उनके बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
तीन नामजद तथा 6-7 अन्य लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव ढाणा के प्रदीप कुमार ने उनके साथ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि 5 मई को रात के 8 से 9 बजे के बीच फोन आया कि उनसे मिलना है। सरकारी स्कूल के पास आओ। प्रदीप सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो 8-10 लड़कों ने मिलकर रास्ता रोक लिया। नाम पूछा और लाठी डंडों से पिटाई की। शोर सुनकर यशपाल दौड़कर आया और छुड़ाने लगा। जान से मारने की धमकी देकर ये लड़के भाग गए। उनका कहना कि मनीष, प्रीतम, युद्धवीर आदि को जानता हूं बाकी को नहीं जानता। मारपीट करने वालों ने सिर पर चोट मारी और घायल कर दिया। परिवार वाले भोजावास के लिजी अस्पताल ले गए जहां से कनीना लेकर आए। इसके बाद महेंद्रगढ़ इलाज चला। अब उन्होंने मामला दर्ज करवा दिया है।
बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा
-धनौंदा में चली बसपा बैठक
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक गांव धनौन्दा में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रभारी सीपी सिंह, हरियाणा प्रभारी महेन्द्र सिंह जाजोरिया और अटेली से बसपा प्रत्याशी अतरलाल ने भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर और बहुजन समाज पार्टी संस्थापक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिला प्रधान प्रमोद कटारिया ने की।
बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी सीपी.सिंह ने जिला बसपा पार्टी के संगठन पदाधिकारी व सदस्यों का परिचय प्राप्त करने के बाद पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने जिला स्तरीय तथा चारों विधानसभाओं के पार्टी संगठन को एक महीने के अंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करना चाहिए। बैठक में राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की गरीब किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर निकाय सफाई कर्मचारियों तथा दमकल कर्मियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए हरियाणा सरकार से उनकी मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की गई। बैठक में सरकारी अस्पतालों में स्टाफ, दवाई व आधारभूत संरचना की कमी पर रोष प्रकट करते हुए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग से सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की बढ़ोतरी करने की मांग की। इस अवसर पर प्रमोद कटारिया, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह यादव, जिला महासचिव कपिल देव, जिला बीवीएफ संयोजक सोनू कुमार, विधानसभा अटेली अध्यक्ष रविन्द्र रामबास, विधानसभा महेंद्रगढ़ अध्यक्ष मनोज कुमार, विधानसभा नांगल चौधरी अध्यक्ष विनोद नियामतपुर, अखिल भारतीय जांगड़ा महासभा उपाध्यक्ष सीताराम जांगड़ा, विधानसभा महेंद्रगढ़ कोषाध्यक्ष हंसराज जोनावास, नारनौल विधानसभा महासचिव सचिव अजय छिछोलिया, विधानसभा अटेली प्रभारी सुभाष कुमार,महासचिव तुषार तायल, सेक्टर अध्यक्ष नंदलाल, चंद्रपाल, मदनलाल डाडैया बामसेफ, कैलाश सेठ ,अश्वनी, सुमित, प्रवीण बीवीएफ, दिनेश,चिरंजी,मुदसहर, प्रवीण खीची, राजेश कुमार, अजय कुमार, सुनिल कुमार, रविन्द्र कुमार, तुशार तायल, सतवीर, सतीश कुमार, रिंकू, मोनू, प्रशांत आदि पदाधिकारियों ने अपने-अपने सेक्टर संगठन की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
फोटो कैप्शन 02: बसपा की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डा. सीपी सिंह
सीबीएसई 12वीं का रहा 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पाली का शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार पुन: अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो परम श्रद्धेय गुरूजी (योगिराज डा. ओमप्रकाश महाराज जी)एवं शिक्षकों के परिश्रम का फल है। इस वर्ष विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल की टापर छात्रा सोनिया दास ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा वंशिका हरसाना ने 86.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान , शेखर भड़ाना ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त तृतीय स्थान, कशिश भडाना ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान , भानु भडाना ने 77 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान एवं प्रथम शर्मा जी ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छटा स्थान प्राप्त किया है।
जबकी सोनिया दास ने योग विषय में 98 प्रतिशत , अर्थशास्त्र विषय में 95 प्रतिशत एवं वाणिज्य विषय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।
वंशिका हरसाना ने योग विषय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।
। इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि अभिभावकों को एवं शिक्षकों को भी गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय गुरूजी योगिराज डा. ओमप्रकाश महाराज जी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है ।
स्कूल की प्रबंधक डा. राशी जी (मनोरमा याज्ञिक ) प्राचार्य अंजू कुमारी , शिक्षा निदेशक डॉ सुरेश सिंह , स्वामी ऋषिपाल सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारों और नैतिक मूल्यों के साथ एक सफल नागरिक बनाना भी है।
बारहवीं के परीक्षा परिणाम में बी आर स्कूल का शानदार प्रदर्शन
---बीआर सेहलंग स्कूल का रिजल्ट
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बी आर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेहलंग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय की छात्रा अंशु ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गोपाल तथा ऊषा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कशिश ने 88त्न अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, अमन पुत्र रामनिवास ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा पलक ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति भारद्वाज ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत तथा अध्यापकों के समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन हरिश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
फोटो कैप्शन 09: बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम देखकर ख़ुशी जताते हुए
14 मई को होगी अभिभावक बैठक
- विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट व रोल नंबर किए जाएंगे वितरित
*************************************
********************************************
*************************************
कनीना की आवाज। राजकीय पीकेएस कालेज कनीना में 14 मई 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालय पुस्तकालय में अभिभावक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति रिपोर्ट दिखाई जाएगी तथा विश्वविद्यालय परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों के रोल नंबर भी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे ताकि परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्राचार्य डा. विनोद यादव ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ परीक्षाओं में भाग लें तथा किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता की कामना करता है।










































