Wednesday, April 1, 2020


कप्तान हुकमचन्द पाथेड़ा ने  दिए 51 हजार रुपये राहत कोष में
******************************
**********************************
**********************************


कनीना। कनीना। कनीना एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दिल खोलकर राशि भेज रहे हैं। राशि भेजने का सिलसिला जारी है। अभी तक कनीना के आसपास के एकदर्जन लोगों ने इस राहत कोष में अपने अपने निजी कोष से राशि भेजी है। जिला महेन्द्रगढ़ के गांव पाथेड़ा निवासी कप्तान हुकमचन्द पाथेड़ा ने हरियाणा सरकार की आर्थिक सहायता एवं जन सुविधाओं के लिए सहयोग करते हुए एसडीएम कनीना रणबीर सिंह को हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 51 हजार रुपये का योगदान दिया। एसडीएम रणबीर सिंह ने कप्तान हुकमचन्द का हार्दिक धन्यवाद करते हुए अन्य सामाजिक एवं जागरूक लोगों से भी आमजन की सहयोग करने की अपील की। देश में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एक ओर राज्य की सरकार सक्रिय है। 
उधर हसला के ब्लाक अध्यक्ष, समाजसेवी सुनील कुमार यादव रामबास, प्रवक्ता गणित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरिया झज्जर ने अपनी बेसिक सैलरी का दस फीसदी अर्थात 5360 रुपये कोरोना राहत कोष में दिए हैं वहीं उनकी पत्नी प्रवक्ता गणित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी विनीता राव ने 5529 रुपये राहत कोष में दिए हैं। दोनों का ही समाजसेवा में अहं योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment