Monday, July 13, 2026



 


 
दिन में हुए आपसी विवाद के बाद रात में बेटे की हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार
-न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
थाना शहर कनीना के गांव ककराला में बाप बेटे के बीच हुए आपसी विवाद के बाद अपने बेटे की हत्या करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरफूल निवासी ककराला को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 4 जुलाई को पिता-पुत्र के बीच आपसी कहासुनी और विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते रात के समय आरोपी हरफूल ने अपने बेटे संजय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल कनीना में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को पीजीआई रोहतक रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान 11 जुलाई को उसकी मृत्यु हो गई।
दिनांक 12 जुलाई को सूचना मिलते ही थाना शहर कनीना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
फोटो कैप्शन 09: गिरफ्तार किया हरफूल



लड़की गुम,गुमशुदगी का मामला दर्ज
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के एक गांव से 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूर्ण करने वाली छात्रा गुम हो गई है। उसके स्वजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि उनके चार बच्चे दो लड़किया व और दो लड़के हैं। दूसरे नंबर की लड़की 11-12 जुलाई की रात को गुम हो गई। उन्होंने शंका जाहिर की है कि उसे कोई बहला फुसला कर कहीं छुपा दिया है। उनके बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया हैं।


रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा में रखे गए अनेक मुद्दे
-धर्मपाल शर्मा ने दी जानकारी
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह की अध्यक्षता में रोहतक में आयोजित की गई। बैठक का संचालन राज्य महासचिव रतन जिंदल ने किया। सर्वप्रथम  रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व राज्य प्रधान जनरल सिंह सांगवान के चित्र पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
 राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि आज हम पेंशनर्स के सामने बड़े संकट की स्थिति खड़ी हुई है। पेंशनर्स विरोधी वित्त विधेयक 2025 का प्रभाव स्पष्ट रूप से सरकार द्वारा अधिसूचित आठवां वेतन पुनरीक्षण आयोग के लिए स्वीकृत विचारणीय बिंदु में देखने को मिला है। पेंशन पुनरीक्षण की चर्चा किए बिना इसमें गैर अंशदायी पेंशन पर होने वाले खर्च का आकलन करने हेतु कहा गया है।यह शब्दावली बिल्कुल नया और अभूतपूर्व है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विपरीत है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार पेंशन सेवानिवृत्त कर्मियों का मौलिक अधिकार है जिसे अर्थाभाव का बहाना बनाकर रोका नहीं जा सकता है। सरकारी कर्मचारियों के साथ ही इनका पेंशन पुनरीक्षण होना है। पेंशनर्स के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव पैदा नहीं किया जा सकता है। कर्मचारी देश की सेवा में अपने जीवन के  30 -35 वर्ष लगा देता है। आठवे वेतन आयोग में पेंशनर्स का कोई जिक्र नहीं है। जब आठवें वेतन आयोग के समक्ष स्कूल टीचर फेडरेशन आफ इंडिया के पदाधिकारी  मिले तो उनसे कहा कि हम कर्मचारियों का वेतन कम करके प्राइवेट के बराबर कैसे कर सकते हैं? पेंशन को सुविधा कैसे कम की जा सकती हैं? आठवें वेतन आयोग के पेंशनर्स की पेंशन रिवीजन की कोई संभावना नहीं है। पुरानी पेंशन बंद करके नई पेंशन स्कीम चालू की है। उसके अंदर कर्मचारियों को यह पता नहीं होता कि उसका पैसा कहां लगाया जा रहा है। पहले जीएफ की वार्षिक रिपोर्ट आती थी। एनपीएस में पता ही नहीं कि हमारा पैसा कहां लगाया गया है। जब तक आठवां वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट नहीं दे देगा तब तक हम एक पल भी चैन से नहीं बैठेंगे। पेंशन बचाने के लिए हमें लडऩा होगा।  5-6 जुलाई को हैदराबाद में आखिर भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की बैठक में फैसले लिए गये थे। जिनको रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा पूरी तरह से पालन करेगा ।
29 सितंबर को प्रात: 10 बजे से 30 सितंबर प्रात: 9 बजे तक सारे भारतवर्ष  में जिला मुख्यालयों पर रिटायर्ड कर्मचारी 24 घंटे के धरना प्रदर्शन करेगा। 12 दिसंबर को दिल्ली में अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ ने रैली रखी है।कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांग अलग नहीं है। उसमें भी हरियाणा का रिटायर्ड कर्मचारी संघ बढ़ चढ़कर भाग लेगा। 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लेवल की कन्वेंशन  दिल्ली में होनी तय हुई है। उसमें भी हरियाणा के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।  रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कार्यकारिणी ने सर्व समिति से फैसला लिया की सभी ब्लॉक से राज्य  के पदाधिकारियों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे तथा रिटायर कर्मचारी संघ की वार्षिक डायरी भी बनवाई जाएगी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जो सदस्य  80 साल या 80 साल के रिटायर्ड साथियों का जिला और ब्लाक लेवल पर सम्मानित किया जाएगा। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला लेवल पर मेडिकल कैंप का आयोजन करेगा । रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के मुख्य सचिव से बातचीत हुई थी कुछ बातों पर सहमति बनी थी लेकिन आज तक हरियाण सरकार ने कर्मचारियों के हित के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया है। इसलिए रिटायर्ड कर्मचारियों मेंरोष उत्पन्न हो गया है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ बड़ा आंदोलन करेगा जिसके लिए  सरकार की जिम्मेदार  होगी।  आज की बैठक में धर्मपाल शर्मा,मनोहर लाल जाखड़, प्रेम चिकारा, दिलबाग सिंह, आजाद सिंह, जगपाल सांगवान, राजवीर सिंह, खजान सिंह ,नवल सिंह, लज्जाराम, विक्रम सिंह, मंगतराम, किशोरी लाल , घनश्याम दास शर्मा,  हरिश्चंद्र वर्मा, बलजीत शास्त्री, सोमनाथ, जनरल सिंह रावत, अशोक कुमार वर्मा ,जयप्रकाश शास्त्री, महावीर प्रसाद दहिया, ओम प्रकाश, रामेश्वर प्रसाद, अब्दुल गफ्फार खान, मेघराज , कमल सिंह ,रामेश्वर दयाल शर्मा, हरिराम सैनी, कृपाल सिंह, धर्मपाल यादव, किशन शर्मा ,बलवान सिंह, राजेंद्र सिंह अहलावत, महेंद्र सिंह मलिक, सतवीर सिंह , सुभाष चंद्र, विक्रम यादव, भगत सिंह, बलराज सिंह, कंवर सिंह  व राज्य कार्यकारिणी के सदस्य व सभी जिलो के प्रधान सचिव उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 07: रिटायर्ड कर्मियों की बैठक




दैनिक रेल यात्रियों ने डीआरएम को दिया ज्ञापन
-रखी अनेक मांगे, सभी ट्रेनों के ठहराव की मांग
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
बीकानेर डिविजन के डीआरएम गौरव गोविल औचक निरीक्षण के लिए कनीना खास रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। दैनिक रेल यात्रियों सहित कनीना के गणमान्य व्यक्तियों के ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया और कनीना खास रेलवे स्टेशन की अति आवश्यक मांगों को प्रमुखता से उनके सामने रखा। एक ज्ञापन भी दिया। उन्होंने सभी गणमान्य  व्यक्तियों और दैनिक यात्रियों की बातों को ध्यान से सुना और सभी मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
दैनिक रेलवे यात्रियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की जिनमें गाड़ी नंबर 22471,22472,22421,22422 नंबर गाडिय़ों को रुकवाने के लिए,डीएमयू ट्रेन जो हिसार से दिल्ली चलती थीं जो कोरोना काल में बंद हो गई थी उससे पुन: चालू करवाने की मांग की।
लोगों ने मांग की कि दोनों प्लेटफार्मों के बीच फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाए ताकि  बुजुर्गों, विकलांग और महिलाओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े। रेलवे स्टेशन के सामने जो पार्क बना है जिसकी स्थानीय लोग देख रेख करते हैं उनके साथ एक माली और एक चौकीदार रेलवे के द्वारा भर्ती किए जाए जिससे पार्क का रख रखाव व सौंदर्यीकरण सुचारु रूप से हो सकें।
उन्होंने कहा कि कनीना खास रेलवे स्टेशन 1939 का रेलवे स्टेशन है जिसमें सैकड़ों लोग रेल से यात्रा करते हैं ।
 एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा कि कनीना पुराना कस्बा है और  यहां के दैनिक यात्रियों के लिए ये मांगे अति आवश्यक है। इस मौके गणमान्य व्यक्ति, दलीप कुमार स्टेशन मास्टर,मुकेश नंबरदार, योगेश पार्षद, मनीष कुमार पार्षद प्रतिनिधि, ब्रह्मदत्त जांगिड़, दिलावर सिंह, मदनलाल गेरा, तोताराम, बसंत लाल शर्मा, तरुण कुमार, नित्यानंद, रवि आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08: मांगों के समर्थन में ज्ञापन देते हुए





हरियाणा चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा
-स्थानीय स्तर पर कोरियावास में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथि
-आईपीडी में 600 बैड की क्षमता के साथ होगी शुरुआत
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
दक्षिण हरियाणा के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य प्रोजेक्ट के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह ने महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कालेज परिसर का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अनुपमा अंजली तथा पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे। आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ के कोरियावास में लगभग 76 एकड़ में नवनिर्मित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा राव तुलाराम अस्पताल का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
इस आधुनिक मेडिकल कालेज में आपातकालीन दुर्घटना तथा आईपीडी सेवा शुरू हो गई है। इस आईपीडी में 600 बैड की क्षमता के साथ शुरुआत होगी।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समय रहते सभी पुख्ता प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि जींद के मुख्य समारोह से सीधे जुडऩे के लिए मेडिकल कालेज परिसर में एक विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से जिलावासी प्रधानमंत्री के इस वर्चुअल उद्घाटन के गवाह बनेंगे। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर कोरियावास में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेगी।
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. बिजेंद्र सिंह, एडीसी तरुण कुमार पवारिया, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, सचिव आरटीए मनोज कुमार व सीएमओ डॉ अशोक कुमार तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05:महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हरियाणा चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह।


डीएचबीवीएन की सौर ऊर्जा क्षमता 69.25 मेगावाट पहुंची : विक्रम सिंह
-40 सौर ऊर्जा संयंत्र चालू, 31 मार्च 2027 तक 105.75 मेगावाट क्षमता विकसित करने का लक्ष्य
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने प्रधानमंत्री-कुसुम (पीएम-कुसुम) योजना के कंपोनेंट-ए के तहत सौर ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 69.25 मेगावाट तक पहुंचा दी है। हाल ही में सात नए सौर ऊर्जा संयंत्रों के चालू होने से निगम के अंतर्गत संचालित सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को नारनौल सर्किल में चार सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता 8 मेगावाट) तथा इससे पूर्व 7 जुलाई को भिवानी सर्किल के गांव सिवानी एवं पिंजोखरा स्थित 33 केवी सब-स्टेशनों खेड़ा और पिंजोखरा से जुड़े तीन सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता 5 मेगावाट) सफलतापूर्वक चालू किए गए। इन सातों संयंत्रों के शुरू होने के साथ ही डीएचबीवीएन ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब तक 61 सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) निष्पादित किए जा चुके हैं। इन परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित क्षमता 105.75 मेगावाट है। निगम शेष परियोजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा कर रहा है, ताकि 31 मार्च 2027 तक सभी स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा कर उन्हें राज्य के विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया जाए।
श्री सिंह ने कहा कि डीएचबीवीएन अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार से हरियाणा की ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत होगी, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राज्य के सतत सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
फोटो कैप्शन 06: सौर ऊर्जा का नजारा


एक्सप्रेस गाडिय़ों के कनीना खास रेलवे स्टेशन पर रोके जाने संबंधित दिया ज्ञापन
-आदर्श भारत स्टेशन योजना में हो कनीना खास, नई डीएमयू चलाई जाए
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ताओं ने कनीना रेलवे स्टेशन पर उत्तर-पश्चिमी
-रेलवे बीकानेर मंडल के डीआरएम से मुलाकात की। अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम प्रेषित ज्ञापन डीआरएम को सौंपा।
   ज्ञापन में एक नई पैसेंजर डीएमयू गाड़ी प्रात: 5 बजे सादुलपुर से पानीपत वाया कनीना रेवाड़ी दिल्ली चलाने, कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव करने और कनीना को आदर्श भारत स्टेशन योजना में शामिल कर यहां सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। अतरलाल ने डीआरएम को बताया की कनीना स्टेशन पर सुबह 4:50 पर दिल्ली की तरफ ट्रेन जाती है। उसके बाद सीधे 9:30 पर ट्रेन जाती है। इसके बीच में कोई ट्रेन नहीं है। पहले एक डीएमयू ट्रेन चलती थी जो 7:15 पर कनीना पहुंचकर आगे रेवाड़ी दिल्ली जाती थी। वह गाड़ी बंद कर दी गई है जिसके कारण यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए एक डीएमयू गाड़ी प्रात: 5 बजे सादुलपुर से पानीपत वाया कनीना रेवाड़ी दिल्ली चलाई जाए और पानीपत में 1 घंटे का स्टोपीज करने के बाद वापसी पानीपत से दोपहर 1 बजे इसी रूट पर सादुलपुर तक चलाई जाए। इसी तरह कनीना खास रेलवे स्टेशन से होकर अनेक एक्सप्रेस गाडिय़ां गुजरती है। उनमें से एक भी एक्सप्रेस गाड़ी कनीना खास रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती। अतरलाल ने कहा कि पिछले 4-5 साल से इलाके के लोग एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव की मांग कर रहे हैं परन्तु रेल प्रशासन लोगों की जायज मांगों की उपेक्षा कर रहा है। इसके कारण क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि दो महीने के अंदर यदि उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी रेल रोको आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कैलाश सेठ, पवन, राकेश यादव, राजेन्द्र यादव, मदन तंवर, दान सिंह प्रजापत आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 02: डीआरएम को ज्ञापन सौंपते अतरलाल


भडफ़ में दूसरा मधुमक्खी पालक भी गंभीर, विषाक्त पदार्थ खाने से रोहतक रेफर, ; रविवार देर शाम साथी का मिला था संदिग्ध हालात में शव
-मिट्टी लाने वाली महिलाओं ने दी सूचना
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में दो दिनों के भीतर सामने आई दो घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। रविवार को बिहार निवासी मधुमक्खी पालक सुमन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद सोमवार को गांव के बस स्टैंड के समीप मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहे बिहार के ही एक अन्य युवक ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया । जानकारी के अनुसार, गंभीर हुए युवक की पहचान प्रारंभिक तौर पर कृष के रूप में हुई है। वह भी भडफ़ क्षेत्र में मधुमक्खी पालन का कार्य करता है। उसके विषाक्त पदार्थ खाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, रविवार देर शाम भडफ़ की बनी में घायल अवस्था में मिले युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान बिहार के चौसा निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई, जो क्षेत्र में मधुमक्खी पालन का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दी है हालांकि जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। उनका गुप्तांग भी कटा हुआ है, शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को दूसरे मधुमक्खी पालक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की घटना की भी जांच की जा रही है। अभी दोनों घटनाओं के संबंध में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। मृतक सुमन कुमार के स्वजन अभी बिहार से नहीं पहुंचे हैं। उनके आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। लगातार दो दिनों में एक ही क्षेत्र में मधुमक्खी पालन से जुड़े बिहार के दो युवकों के साथ हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की है।
  उल्लेखनीय है कि एक मधुमक्खी पालक ने अपने डब्बे सरस्वती स्कूल के सामने तो दूसरे ने अंडरपास के बाद बणी में लगा रखे थे जिनके बीच करीब एक किमी की दूरी है।
कैसे लगी सूचना-
भडफ़ की महिला सरपंच पूनम शास्त्री के पति अमरजीत ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि करीब 15 दिनों से दो व्यक्ति मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहे थे। पास में बच्चों का क्रिकेट खेलने का मैदान है, जहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं कुछ जगह वर्षा का पानी भर जाने से महिलाएं चिकनी मिट्टी लाने के लिए जा रही थी। जहां वर्षा का जल भरा हुआ था उससे बचाव के लिए दूसरी तरफ से जाने लगी तो सामने मधुमक्खी पालन करने वालों का टेंट एक तरफ से खुला हुआ था और व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पड़ा था। जिस पर महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। क्रिकेट खेलने वाले बच्चे मौके पर पहुंचे और अचेत पड़े व्यक्ति के हालात देखकर तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंची।
फोटो कैप्शन 03 व 04: जहां मधुमक्खी पालक बेहोश मिला


पीपीपी स्टेट कोआर्डिनेटर डा. सतीश खोला ने समाधान शिविर में सुनी समस्याएं
-शिविर में 25 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय कनीना में समाधान शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (पीपीपी) के स्टेट कोआर्डिनेटर डा. सतीश खोला भी पहुंचे। शिविर के दौरान डॉ. सतीश खोला ने नागरिकों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें एक ही छत के नीचे राहत मिल सके। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया, साथ ही योजनाओं के संचालन में आने वाली चुनौतियों व सुधार की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 25 शिकायतों का समाधान किया। नागरिकों ने हरियाणा सरकार और प्रशासन का आभार जताया।
डॉ. सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्राथमिकता में नागरिक सर्वोपरि है।
फोटो कैप्शन 01: आमजन की समस्याएंं सुनते एसडीएम डा. जितेंद्र व डा. सतीश खोला।


सर्व कर्मचारी संघ की ब्लाक स्तरीय सम्मेलन आज
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लाक स्तरीय बैठक 14 जुलाई को  कान्हा सिंह पार्क कनीना में की जाएगी। इस मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार ,जिला सचिव राहुल सारवान उपस्थित होंगे।
होने वाली मीटिंग के लिए सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान सचिन रंगा ने बताया कि इस मीटिंग में कनीना ब्लाक के सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे  तथा मौके पर उनकी समस्याओं  को सुनकर  विचार विमर्श किया जाएगा  तथा उनके समाधान के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी और संगठन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे व संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी मीटिंग में दी जाएगी  ।



दिनदहाड़े 3 लाख रुपए लूटे, शोर मचाया तो लुटेरे भाग खड़े हुए
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मंडी वार्ड आठ निवासी सीताराम से तीन लाख रुपए दिन दहाड़े लूट लिए गए। जब शोर मचाया तो तीन लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस स्टैंड की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दी गई शिकायत में सीताराम ने कहा है कि वह कनीना वार्ड आठ का निवासी और 12 जुलाई को शाम को 2:15 बजे घर से तीन लाख रुपए लेकर अपनी दुकान अग्रवाल आटोमोबाइल कोसली रोड पेट्रोल पंप के सामने जा रहा था। कनीना मंडी स्थित नहर के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। जिन्होंने रास्ता पूछने के बहाने आवाज लगाकर अपने पास बुलाया। ज्योंही वह दोनों व्यक्तियों की पास पहुंचा पीछे से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर आया जिसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था दूसरा मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। एक व्यक्ति पीछे से आया जिसने भी मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों ने पजामे की जेब से तीन लाख रुपए छीनकर तीसरा व्यक्ति पीछे से आया और उसने छीन लिए और तीनों मोटरसाइकिल पर बैठकर बस स्टैंड की ओर भाग खड़े हुए। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ड्यूटी पर जाते वन विभाग के सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक चालक











फरार
************************************************************
*********************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना- महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव गुढ़ा के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग कनीना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर हरिओम (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव पाथेड़ा के निवासी थे और रोज की तरह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। गांव गुढ़ा स्थित एक निजी पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कनीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के चाचा अनिल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में मृत्यु होने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में अनिल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे हरिओम बाइक से अपनी ड्यूटी के लिए कनीना जा रहे थे। जैसे ही वह गांव गुढ़ा के पास निजी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव पाथेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

No comments:

Post a Comment