Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**: 2026

Wednesday, October 21, 2026



 




बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने की डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
-उपायुक्त ने बिजली कर्मचारी यूनियन के साथ की बैठक
-कर्मचारियों से बिजली बाधित ना करने का आह्वान
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मामले में राज्य के सभी उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस मौके पर बिजली मंत्री अनिल विज मौजूद थे।
बैठक के तुरंत बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिला की बिजली कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह सरकार और जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि उनके हितों को हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा और किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उपायुक्त ने सभी यूनियनों से आह्वान किया कि इस दौरान पूरी तरह शांति बनाए रखें और बिजली व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न करें।
बिजली संबंधी किसी भी परेशानी की स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 01282-294277 तथा मोबाइल नंबर 8059888214 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नारनौल के आईसीडीजिटी टू के मोबाइल नंबर 8059888005 पर भी सूचना दी जा सकती है।
उपायुक्त ने कर्मचारी यूनियनों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से रहें और बिजली आपूर्ति को किसी भी रूप में बाधित करने का प्रयास न करें।
 फोटो साथ है





कनीना अनाज मंडी में हो चुकी है करीब 2 लाख 28 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद
-अब तक करीब 8 हजार किसानों ने बेचा बाजरा
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की खरीद तेजी से जारी है। यहां अब तक करीब 2 लाख 28 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं, करीब 8 हजार किसान अपना बाजरा बेच चुके हैं। मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों में बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे खरीद कार्य में तेजी बनी हुई है।
कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद नए सचिव जितेंद्र सिंह की देखरेख में जारी है। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी शुरू कर दी है। किसानों की उपज की खरीद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। बाजरे की आवक अधिक होने के कारण मंडी में खरीद कार्य लगातार चल रहा है।
बाजरा बेचकर किसान आगामी कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर रहे हैं। चेलावास मंडी में बड़ी मात्रा में बाजरे की खरीद होने से मंडी परिसर में कृषि गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। सरकारी तौर पर एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा गया।
फोटो कैप्शन 07: कनीना मंडी में बाजरे की आवक

नवरात्रि संपन्न, अब दीपावली की तैयारियों में जुटे दुकानदार
- गेंदे के फूल उगाने वाले किसानों को उम्मीद
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 नवरात्रि पर्व संपन्न होने के बाद अब कनीना क्षेत्र में दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट में जुट गए हैं। दीपावली के त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। वहीं, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को सजाने तथा विभिन्न प्रकार के सामान की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।
दूसरी ओर खेतों में गेंदे के फूल उगाने वाले किसान भी दीपावली को लेकर उत्साहित हैं। किसानों को उम्मीद है कि दीपावली के अवसर पर गेंदे के फूलों की मांग बढ़ेगी, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो सकेगी। दीपावली पर घरों, दुकानों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए गेंदे के फूलों का विशेष महत्व रहता है। पूजा-पाठ और स्वागत के लिए भी इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।
उधर, किसान रबी की फसलों की तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं। खेतों में सरसों की बिजाई का कार्य जारी है और किसान गेहूं की बिजाई के लिए भी खेत तैयार कर रहे हैं। ऐसे में कनीना क्षेत्र में एक ओर दीपावली की रौनक बढऩे लगी है, वहीं दूसरी ओर खेतों में किसानों की व्यस्तता भी बढ़ गई है। त्योहार और खेती-किसानी की गतिविधियों से क्षेत्र में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है।


दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग
-कबाडिय़ों की हुई मौज
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी, वही दीपावली को लेकर घरों की साफ-सफाई करने में, मिठाई बनाने वाले मिठाई बनाने में, घरों में रंग पेंट करने वाले व्यस्त हो गये हैं तथा उनके पास किसी के भी पास कोई फुर्सत नहीं है। साल में एक बार यह पर्व आता है जिस पर इन मजदूरों की मांग अधिक होती है। क्षेत्र में जहां रंग पेंट की विशेष मांग है। पुताई करने वाले इस समय फुर्सत में नहीं है। पेंटर ने बताया सुरेश और मोनू पेंटर ने बताया कि उनके पास इस समय दीपावली तक कोई फुर्सत नहीं है तत्पश्चात ही कुछ वक्त निकल पाएगा। वर्षभर कूड़ा कचरा घरों में जमा होता रहता हैं उसे भी वर्ष में एक बार साफ किया जाता है तथा अब कबाड़ी घर घर घूमने लग गए हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक कबाड़ मिल सके। दीपावली के बाद देव उठावनी एकादशी 1 नवंबर से ही विवाह शादियां शुरू होंगी। ऐसे में कुछ लोग जहां विवाह शादियों के दृष्टिगत तो बहुत अधिक लोग दिवाली के दृष्टिगत घरों में पेंटिंग रंग आदि कर रहे हैं। रंग रोगन के चलते आप घर साफ-सुथरे नजर आने लग गए हैं। रवि, दिनेश, सुरेश एवं महेश आदि ने बताया कि रंग पेंट वर्ष में कम से कम एक बार तो जरूर करवा लेना चाहिए ताकि घर लंबे समय तक चल सके। रंगाई पुताई के भी हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं।
दीपावली पास आने से कबाड़ी खुश--
दीपावली नजदीक आने से घरों की सफाई करने से कबाड़ी खुश हैं। घरों से भारी मात्रा में कबाड़ का सामान निकाला जा रहा है।
  उल्लेखनीय है कि दीपावली के पर्व पर सफाई करने से प्रत्येक घर से कबाड़ी का सामान निकलता है जिसे कबाड़ के भाव बेच दिया जाता है। कबाड़ी इस सामान को सस्ते में खरीद लेते हैं और दीपावली पर अच्छी दिहाड़ी बना लेते हैं। कबाड़ी दीपावली पर इतना सामान खरीदते हैं जिससे कई माह का गुजारा संभव हो पाता है। एक ओर जहां कबाड़ी सफाई में अहं भूमिका निभा रहे हैं वहीं वे अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से करने की क्षमता रखते हैं।
फोटो कैप्शन 06: रंग पेंट करते हुए



सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में एसडी विद्यालय, ककराला की छात्रा धनु ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इंटर-स्कूल रोड सेफ्टी प्रतियोगिता 2026-27 के द्वितीय चरण ब्लाक लेवल का आयोजन कनीना के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया।
इस प्रतियोगिता में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला की कक्षा पांचवीं की छात्रा धनु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी। बेटी धनु को विद्यालय की और से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया की इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता बढग़ी और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने धनु को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि धनु आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्लॉक का नाम रोशन करेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, उपनिदेशक पूरण सिंह एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, को-र्डिनेटर स्नेह यादव, को-र्डिनेटर प्रियंका यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: धनु को पुरस्कृत करते हुए जगदेव यादव

कनीना मंडी में श्रीआदर्श रामलीला का समापन, श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हुआ मंचन
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मंडी स्थित श्रीआदर्श रामलीला का समापन भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ। इससे पहले विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन किया गया था। श्रीराम के हाथों रावण वध के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रामलीला के अंतिम दृश्य में श्रीराम का राजतिलक किया गया, जिसके साथ ही रामलीला मंचन का विधिवत समापन हो गया। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने मर्यादा, सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश दिया। रामलीला के समापन पर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।



 मौसम का मर्म, रातें ठंडी और दिन गर्म-डा. चंद्रमोहन
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए वहीं सुबह के घंटो में मीठी मीठी ठंड की भीनी खुशबू महक का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान अनुसार वर्तमान परिदृश्य में बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के तट के आसपास एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। साथ ही अरब सागर में डिप्रेशन बन गया है परंतु वह देश से दूर सोमालिया के तट की तरफ आगे बढ़ रहा है। उत्तर भारत में कोई भी मौसम बदली नहीं है इसलिए उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पहाड़ों सहित उत्तर मध्य और पूर्वी भारत का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है। विशेषकर हरियाणा एनसीआर, दिल्ली में सुबह के धंटो में व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है परंतु दिन के तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बने रहेंगे तथा तेज धूप निकलेगी मौसम सुहावना बना रहेगा मौसम का मर्म रातें ठंडी और दिन गर्म।
मौसम पूर्वानुमान-
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 24 अक्टूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादल वाही और उत्तरी जिलों सिरसा फतेहाबाद जींद कैथल कुरुक्षेत्र पंचकूला अंबाला यमुनानगर में छिट-पुट बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। उपरोक्त सागरीय मौसम प्रणालियों के असर से उत्तरी मैदानी राज्यों में नमी वाली दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से आद्रता और नमी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी साथ ही 29/30 अक्टूबर के आसपास और उसके बाद 2 नवम्बर के आसपास एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव 29-31 अक्टूबर और 1-3 नवम्बर के दौरान मौसम में बदलाव और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में और अधिक गिरावट साथ ही साथ धुंध कोहरा की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है।
फोटो कैप्शन 04: मौसम का अनुमान दर्शाता चार्ट



कन्या के जन्म पर किया कुआं पूजन
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
धनौन्दा निवासी पूनम पत्नी संजय प्रजापत के घर नवजात कन्या हेमा कुमारी का कुआं पूजन धूमधाम से किया गया। महिलाओं ने डीजे के साथ नाच-गा कर कुआ पूजन की रस्म पूर्ण की और दावत आयोजित की गई। प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल ने कन्या की माता पूनम तथा परिवार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परिवार ने कन्या का कुआं पूजन कर समाज को नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा सम्मान और समानता का संदेश दिया है। उन्होंने इस प्रेरणादायी कार्य के लिए परिवार की सराहना की। उन्होंने उपस्थित जनों से लड़कियों के साथ शिक्षा तथा पालन पोषण में किसी भी तरह का भेदभाव न करने की अपील की। इस अवसर पर कन्या की दादी खजानी, रोशनी, शकुंतला, सुशीला, सुनिता, नेहा, अनिता, नौरंग, नारायण, हीरालाल, मुंशी, अजीत, पूर्ण, सोमदत, मनोज, भूपेन्द्र आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: कन्या के जन्म पर कुआं पूजन करते हुए


अगिहार स्कूल में मनाया गया आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस
-वीरता, शौर्य और पराक्रम की अद्भुत मिसाल थे नेताजी

***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय पृष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के प्रांगण में बुधवार को आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने की। इस अवसर पर विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा आजाद हिंद फौज के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा आजाद हिंद फौज का बहुत बड़ा योगदान था जिसके दम से अंग्रेजों को अपना बोरिया बिस्तर समेटकर भारत को आजाद करना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने के अपील की। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र के नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा पर आधारित खूनी हस्ताक्षर कविता का वाचन भी किया।
 इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल,निशा जांगड़ा, कैलाश देवी, वंदना जांगिड़, शशि कुमारी, पूनम कुमारी, राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह डीपीई, मुख्य शिक्षक रतनलाल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: नेताजी को याद करते स्कूल बच्चे


यूजीसी रोलबैक को लेकर स्वर्ण समाज एकता मंच कनीना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
-नायब तहसीलदार के मार्फत एक ज्ञापन भी भेजा
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज।
यूजीसी से संबंधित नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज एकता मंच कनीना की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
मंच के सदस्यों ने यूजीसी के संबंधित प्रावधानों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए इन्हें वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता, निष्पक्षता और सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। एक ज्ञापन नायब तहसीलदार कनीना के मार्फत राष्ट्रपति को भेजा।
इस अवसर पर स्वर्ण समाज एकता मंच के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की और यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम गौड़ बाघोत ने की
गौड सभा कनीना के संरक्षक कंवर सेन वशिष्ठ ने यूजीसी कानून को समानता के कानून के खिलाफ बताया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अत्तर सिंह कैमला ने बताया कि इस समय देश समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए ना कि यूजीसी जैसे विभाजनकारी कानून
गिरवर लाल कौशिक ने भी अपना मत रखते हुए प्राचीन भारत की महानता बताते हुए कहा हम सब यहां मिलजुल कर रहते हैं लेकिन इस प्रकार के कानून आपसी द्वैष को बढ़ावा देते हैं इनको तुरंत वापिस होना चाहिए
युवा सामाजिक कार्यकर्ता करण शर्मा इसराना ने युवाओं की बात करते हुए कहा कि आज का युवा प्रगतीशील है और सरकार जानबूझकर यूजीसी के नाम भ्रम पैदा करके सनातन एकता को भंग कर रही है इसलिए इस कानून को वापस कर देना चाहिए
इस अवसर पर विष्णु तंवर पाली, सूबेदार मुनी लाल शर्मा, सुरेश शर्मा , रवि कौशिक, बुद्धि प्रकाश, ओम तंवर खेड़ी , मोहन यादव , अनिल यादव, प्रेम शर्मा नौताना, प्रदीप कोटिया, पृथ्वी पंच धनौंदा, कप्तान सिंह छितरोली, चौधरी भगत सिंह उन्हाणी, योगेश अग्रवाल,धनपत यादव, मुकेश शर्मा रामबास  आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: नायब तहसीलदार कनीना के मार्फत एक ज्ञापन भेजते हुए









Tuesday, October 20, 2026



 

युवती लापता,एक व्यक्ति पर छुपाने का आरोप
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना थाने के तहत आने वाले एक गांव से 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। एक व्यक्ति पर उसे छुपाने का आरोप लगाया है। युवती के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कहां है कि उसकी पुत्री बीए द्वितीय वर्ष में कालेज में पढ़ती है। 18-19 अक्टूबर की रात को 12 से एक के बीच घर से बिना बताए कहीं चली गई। सभी कागजात और ढाई लाख रुपए नकद लेकर चली गई। सभी जगह पता किया कुछ नहीं पता चला। उन्होंने नीरज नामक एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने कहीं उसे छुपा रखा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।




कनीना में 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
खाटू श्याम मंदिर से रामलीला स्थल तक निकली राम-रावण युद्ध की झांकी, पटाखों की गूंज के बीच हुआ रावण दहन
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। 
 कनीना में दशहरा पर्व पर राम और रावण के युद्ध का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। खाटू श्याम मंदिर से राम-रावण युद्ध की झांकी डीजे के साथ निकाली गई, जो कनीना मंडी स्थित श्रीआदर्श रामलीला स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
श्रीआदर्श रामलीला स्थल पर भगवान श्रीराम ने रावण के पुतले पर तीर चलाकर उसका दहन किया। इस बार यहां 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। तीर लगते ही पुतले में आग लग गई और देखते ही देखते रावण का पुतला जलने लगा। पुतले में भरे पटाखों के धमाकों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आसपास एकत्रित हुए।
पटाखों के तेज धमाके शुरू होने पर कुछ लोग इधर-उधर हटने लगे। रावण के पुतले से उठती आग की लपटें और पटाखों की आवाज लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
कनीना में हर वर्ष श्री आदर्श रामलीला स्थल पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है। इस बार भी 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर भगवान श्रीराम की विजय का संदेश दिया गया।
फोटो कैप्शन 06: राम की झांकी







श्रीआदर्श रामलीला कनीना के मंच पर प्रस्तुत की गई मेघनाथ, कुम्भकरण व अहिरावण वध की लीला
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
  श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना के रंगमंच पर भगवान श्रीराम की 13 दिवसीय लीलाओं के मंचन का 13वें दिन दर्शकों के लिए महासंग्राम में मेघनाथ और लक्ष्मण के संवादों ने खूब तालियां बटोरी। सोमवार रात्रि को हुए कार्यक्रम में मेघनाथ, कुम्भकरण व अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया, जिसमें मेघनाथ ने लक्ष्मण तीनों अमोघ शक्तियों के बाण चलाए। इनमें
पहले ब्रह्मास्त्र  चलाया जिसने लक्ष्मण का वध करने से इनकार कर दिया और तेजहीन हो गया। इसके बाद पाशुपात अस्त्र का प्रयोग किया वो भी लक्ष्मण को प्रणाम कर लोट आया। सबसे आखिर में सुदर्शन चक्र का प्रयोग किया वह भी लक्ष्मण कि परिक्रमा कर तेजहीन हो गया। इसके बाद लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध कर डाला।  
इस दौरान मेघनाथ के मरने के बाद सिर व हाथ अलग कटे हुए लीला का मुख्य आकर्षण रहे। यह दृश्य मुकेश कपूर, अमरनाथ कपूर व सुरेश कपूर द्वारा बनाया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश मित्तल मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंच संचालन का दायित्व उप प्रधान दिनेश यादव, नरेंद्र पिन्नू मित्तल और गुड्डू चौधरी ने निभाया। रामलीला मंचन की विशेषता यह रही कि श्रीराम का किरदार निभा रहे शिव कुमार शर्मा, लक्ष्मण सचिन शर्मा, कुंभकरण का किरदार निभाने वाले नितिन सिंगला, अहीरावण का किरदार निभाने वाले रामकिशन शर्मा राम, हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार मन्नू मित्तल, अंगद का किरदार निभा रहे कर्नल चिकारा व भरत का किरदार सोनू मित्तल ने अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया।
विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों में रावण की भूमिका कृष्ण पहलवान चेलावास ने, मेघनाथ का अभिनय मनोज रोहिल्ला ने, भगवान श्रीराम का अभिनय शिवकुमार शर्मा ने, लक्ष्मण की भूमिका प्रवक्ता सचिन शर्मा ने, माता सीता की भूमिका मुकेश कपूर ने और जामवंत की भूमिका नितिन मित्तल ने निभाई। वहीं अंगद के रूप में कर्नल चिकारा मंच पर उतरे। सभी कलाकारों ने अपने पात्रों में जान डाल दी और दर्शकों की वाहवाही लूटी।
इस मौके पर श्रीश्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, सुभाष मित्तल, सुरेंद्र शर्मा, प्रधान मोहित जेलदार, उप प्रधान दिनेश यादव, रामकिशन रामा शर्मा, सुरेंद्र मिनिया, पिन्नू मित्तल और रामा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
फोटो कैप्शन 04: रामलीला में युद्ध का नजारा



कनीना अनाज मंडी में करीब दो लाख क्विंटल बाजरे की खरीद
-10 निजी एजेंसियां कर रही खरीद, सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मार्केट कमेटी के अंतर्गत चेलावास स्थित अनाज मंडी में बाजरे की खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां अब तक करीब दो लाख क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। किसान अपने वाहनों में बड़ी मात्रा में बाजरा भरकर मंडी में ला रहे हैं। बाजरे की खरीद 2325 रुपये प्रति क्विंटल से की दर पर होने से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। वहीं, कनीना की अनाज मंडी में अभी तक सरकारी स्तर पर बाजरे का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है।
कनीना क्षेत्र की मंडियों में इन दिनों बाजरे की भारी आवक हो रही है। चेलावास मंडी में निजी एजेंसियों के माध्यम से खरीद का कार्य किया जा रहा है। मंडी के प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किसान मंडी में बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खरीद की जा रही है।
अधिकारियों के निलंबन को लेकर मंडी में चर्चा
कनीना अनाज मंडी में बाजरे की आवक और खरीद के बीच मार्केट कमेटी के अधिकारियों के निलंबन का मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में तत्कालीन सचिव आदित्य यादव को निलंबित किया गया था। वर्ष 2025 में सचिव मनोज पाराशर के निलंबन का मामला सामने आया था। अब बाजरे की खरीद के दौरान सचिव अजीत सिंह तथा मंडी सुपरवाइजर कुलदीप कुमार को निलंबित किए जाने से यह मामला फिर चर्चा में है।
मंडी में खरीद प्रक्रिया, प्रशासनिक कार्रवाई और सरकारी खरीद शुरू नहीं होने को लेकर किसानों तथा आढ़तियों के बीच चर्चाएं हो रही हैं।
फोटो कैप्शन 05: कनीना मंडी में बाजरे का उठान करते हुए वाहन


 साहित्यकारों और पत्रकारों के सम्मान समारोह में होगा 14 कृतियों का विमोचन
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
 जबलपुर में 31 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक साहित्य मनीषियों का महाकुंभ जुटने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील  कादंबरी संस्था की ओर से 129 साहित्यकारों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
 विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, महासचिव राजेश पाठक 'प्रवीण' तथा यशोवर्धन पाठक कोषाध्यक्ष ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश सिंह, मंत्री लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश शासन होंगे  वही श्रीमां साध्वी विभानंद गिरि नईदिल्ली  मंगल आशीष देंगी। साथ में डा. कैलाश गुप्ता, अशोक मनोध्याय, डा. राजेश धीरावाणी, आचार्य रामनाथ साहू ननकी आदि भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में देश के विविध अंचलों के साहित्यकारों द्वारा सृजित 14 कृतियों का विमोचन भी किया जाएगा तथा 129 देश और विदेश से आए हुए साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था द्वारा चार लाख 18 हजार 200 रुपये की राशि के 129 स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे जिनमें एक पुरस्कार के 21 हजार रुपये, चार पुरस्कार ग्यारह ग्यारह हजार के, 32 पुरस्कार 5000- 5000 रुपये के तथा 92 पुरस्कार 2100-2100 रुपये के दिए जाएंगे। कादंबरी परिवार विगत कई वर्षों से यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित करता आ रहा है।समारोह में कादम्बरी की स्मारिका का भी विमोचन होगा। प्रथम सोपान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
इन कृतियों का होगा विमोचन-
कादंबरी संस्था के महासचिव राजेश पाठक प्रवीण बताया कि इस मौके पर 14 विभिन्न कृतियों का विमोचन भी होगा जिनमें गोविंद पाल भिलाई की बाघ मामा सियार भांजा, गोविंद पाल की भारतीय ज्ञान परंपरा और विश्व बौद्ध, शंकर भट्टाचार्य दुर्ग की बेजुबान सच, शंकर भट्टाचार्य दुर्ग की ही दूसरी कृति एक मु_ी ईमानदारी, राकेश माहेश्वरी काल्पनिक नरसिंहपुर धूप छांव के संग, डा.अनामिका तिवारी जबलपुर की ऋषि द्वद्व, डा. उमेश चंद्र मिश्रा मैहर प्रतापगढ़ की करवा चौथ, नौमी श्रीवास्तव जबलपुर की जब एक नदी मेरी कहानी में उतरी, हेमंत झा छिंदवाड़ा की आधी हकीकत आधा फसाना, डा. विजय प्रकाश सैनी झांसी की हम इतने झूठे कभी न थे, ज्योति प्यासी अनिका जबलपुर की अंत से अनंत तक, संतोष जाटव जलौनी भिलाई की चिडिय़ा रानी बड़ी सयानी, ज्योति मिश्रा जबलपुर की पारिजात मन, डा. लखविंदर कौर जस्सल जबलपुर की सोच की दिशा प्रमुख हैं।
उल्लेखनीय है कि राजेश पाठक प्रवीण अनेक संस्थाओं से संबंध है। पाथेय प्रकाशन के संयोजक है। संपादन में पाथेय संस्था द्वारा 1100 से अधिक साहित्यिक कृतियां प्रकाशित हो चुकी है। ब्राह्मण समाज की त्रैमासिक पत्रिका सनाढ्य  संगम का आप 39 वर्षों से संपादन कार्य कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन:राजेश पाठक प्रवीण




राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। 
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना में खंड स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन तथा दैनिक जीवन की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने की क्षमता को प्रोत्साहित करना था।  कार्यक्रम में लगभग 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुनील खुडानिया ने की।
उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनकी वैज्ञानिक सोच, प्रयोगात्मक समझ और नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनियां विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोडऩे का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक अभिरुचि और अनुसंधान की भावना विकसित होती है।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को सात प्रमुख विषयों के अंतर्गत माडल प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।   कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में आरआर ग्रीनमैक्स विद्यालय कागब अंशु प्रथम, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना का करण सिंह द्वितीय स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दौंगड़ा अहीर के माडल के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण विषय में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना का हिमांशु प्रथम ,आरआर. ग्रीनमैक्स के कक्षा का चंचल द्वितीय स्थान जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी की सुप्रिया नेतृतीय स्थान हासिल किया। गणितीय माडलिंग एवं संगणनात्मक चिंतनमें राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना का जयंत प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पोता की खुशी द्वितीय तथा आरआर ग्रीनमैक्स का चंचल तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना की छात्रा जूली प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दौंगड़ा अहीर का मनीष द्वितीय स्थान आरआर ग्रीनमैक्स की छात्रा तनु ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्वदेशी कृषि पद्धतियां विषय में आरआर ग्रीनमैक्स की छात्रा हर्षिता प्रथम स्थान, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना की की छात्रा दिशा द्वितीय,जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पोता के गणेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावनिया का विद्यार्थी हंशु का माडल प्रथम, आरआर ग्रीनमैक्स के शोरव ने द्वितीय जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पोता के मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आपदा प्रबंधन विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाथेड़ा की छात्रा नैंसी का माडल प्रथम, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना का यश द्वितीय जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पोता का मोनू अहिरवार  तृतीय स्थान हासिल किया। कनीना विद्यालय के विद्यार्थियों का सराहनीय प्रदर्शन किया।
फोटो कैप्शन 01: प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्राचार्य सुनील खुडानिया।




अखबार ने ले ली मेरी जान!
  इतिहास के पन्नों में दर्ज,












सत्य पर आधारित कहानी
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।  नगरपालिका में भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसमें एक साधारण-सा हाथ का पंखा एक अधिकारी की गिरफ्तारी का कारण बन गया। यह घटना बताती है कि सच को कितनी भी परतों के नीचे दबा दिया जाए, एक दिन वह सामने आ ही जाता है।
यह उस समय की बात है, जब बिजली की सुविधा आज की तरह सुचारु नहीं थी। गर्मियों के दिनों में लोग हाथ से चलने वाले पंखों से हवा किया करते थे। नगरपालिका में भी सरकारी कामकाज के दौरान हाथ के पंखों का इस्तेमाल होता था। उसी दौर में नगरपालिका के पुराने रिकार्ड की जांच करने के लिए एक आडिटर आया हुआ था। वह एक-एक दस्तावेज को ध्यान से देख रहा था, लेकिन शुरुआत में उसे कोई बड़ी कमी नजर नहीं आई।
आडिट के दौरान एक दिन गर्मी अधिक थी। आडिटर अपने काम में लगा हुआ था और हाथ के पंखे से हवा कर रहा था। संयोग से उस पंखे में अखबार का एक टुकड़ा लगा हुआ था। हवा करते समय अखबार का वह टुकड़ा निकलकर आडिटर की मेज पर जा गिरा। ऑडिटर की नजर उस पर पड़ी तो उसमें छपी एक खबर ने उसका ध्यान खींच लिया। खबर में 20,000 रुपये की ग्रांट का उल्लेख था।
बस, यहीं से जांच की दिशा बदल गई।
आडिटर ने सोचा कि जब अखबार में ग्रांट का जिक्र है, तो यह पता लगाना जरूरी है कि  नगरपालिका को यह राशि कब मिली थी और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया गया। उसने संबंधित रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान उसे ऐसी अनियमितताएं मिलीं, जिनसे ग्रांट के उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
जांच आगे बढ़ी तो कथित घपले की परतें खुलने लगीं। रिकार्ड के आधार पर संबंधित अधिकारी की भूमिका की पड़ताल की गई। उस समय वह अधिकारी एक महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत था। अंतत: जांच में गड़बड़ी सामने आई और मामले में कार्रवाई हुई। बताया जाता है कि संबंधित अधिकारी को जेल भी जाना पड़ा। जेल से बाहर आने के बाद उसने लोगों को इस पूरे घटनाक्रम की हकीकत बताई।
इस कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यही था कि जिस अखबार को लोग पढ़कर रद्दी समझ लेते थे, उसी अखबार के एक छोटे-से टुकड़े ने वर्षों से छिपी अनियमितता की ओर ध्यान दिला दिया।
एक हाथ का पंखा, अखबार का एक टुकड़ा और 20,000 रुपये की ग्रांट—इन तीन चीजों ने मिलकर ऐसा घटनाक्रम रचा कि एक अधिकारी को जेल की हवा खानी पड़ी।
इसलिए कहा जाता है कि सच को दबाया जा सकता है, मिटाया नहीं जा सकता। कभी कोई दस्तावेज, कभी कोई गवाह और कभी अखबार का एक छोटा-सा टुकड़ा भी छिपे हुए सच को उजागर कर सकता है।
सरकारी धन जनता की अमानत है। उसके उपयोग में ईमानदारी जरूरी है, क्योंकि भ्रष्टाचार का कोई न कोई निशान पीछे छूट ही जाता है। कभी-कभी वही निशान किसी की जिंदगी की दिशा बदल देता है। अखबार ने ही एक अधिकारी की जान ले ली—यानी उसे जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया।


किसानों के पास फुर्सत नहीं, खेतों में सरसों की बिजाई और सिंचाई का काम चरम पर
-गेहूं की बिजाई की तैयारी में जुटे किसान, -बिजली आपूर्ति पर निर्भर है खेती
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज।
  क्षेत्र में इन दिनों किसानों के पास फुर्सत नहीं है। चारों ओर खेतों में फव्वारा पद्धति से सिंचाई और सरसों की बिजाई का कार्य पूरे यौवन पर है। किसान सुबह से शाम तक खेतों में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सरसों की बिजाई का कार्य इन दिनों चरम पर पहुंच गया है, वहीं किसान आगामी एक नवंबर से होने वाली गेहूं की बिजाई की तैयारी में जुट जाएंगे।
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार और योगेश कुमार ने बताया कि रबी की फसलों की तैयारी में काफी मेहनत करनी पड़ती है। क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण सिंचाई करना किसानों के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में फव्वारा पद्धति से सिंचाई करके फसल बोने की तैयारी कर रहे है। किसानों को फसलों की बिजाई से लेकर उनकी सिंचाई तक अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि गेहूं और सरसों क्षेत्र की प्रमुख रबी फसलें हैं। इन फसलों के उत्पादन पर किसानों की आर्थिक स्थिति काफी हद तक निर्भर करती है। गेहूं का उपयोग जहां परिवार के सालभर के भोजन के लिए किया जाता है, वहीं सरसों की फसल बेचकर किसान आय प्राप्त करते हैं। इसके अतिरिक्त फसलों से पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध होता है।
किसानों ने बताया कि खेती में समय पर बिजली आपूर्ति का विशेष महत्व है। बिजली की उपलब्धता के अनुसार ही सिंचाई का कार्य करना पड़ता है। यदि बिजली समय पर मिले तो खेतों में पानी देना आसान हो जाता है, अन्यथा फसलों की तैयारी प्रभावित होने की आशंका रहती है।
किसानों का कहना है कि रबी की फसलें तैयार करने के लिए उन्हें दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। इसके बावजूद मौसम, पानी की उपलब्धता और बिजली आपूर्ति जैसी परिस्थितियों पर खेती निर्भर रहती है। फिलहाल खेतों में सरसों की बिजाई और सिंचाई का काम जोरों पर है तथा किसान गेहूं की बिजाई के लिए खेत तैयार करने में जुटे हुए हैं।
फोटो कैप्शन 02: फव्वारों द्वारा सिंचाई करते किसान



हरिमोहन के ओएसडी नियुक्त होने पर बलराम समारोह स्थल कनीना में मनाई खुशी, बांटे लड्डू
-डा. सुधा यादव के कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त होने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार
*****************************************
***********************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। 
बलराम समारोह स्थल कनीना में हरिमोहन को कर्नाटक में ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) नियुक्त किए जाने पर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। समारोह में धनपत साहब, हनुमान यादव, विजय बोरा, कंवर सेन वशिष्ठ, सत्यवीर यादव, रामप्रसाद, ओमप्रकाश, आकाश, विनोद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर कंवर सेन वशिष्ठ और हनुमान यादव ने हरिमोहन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि हरिमोहन पढ़े-लिखे, प्रतिभाशाली और होनहार युवा हैं। उन्हें मिली यह जिम्मेदारी उनकी योग्यता और क्षमता को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरिमोहन अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा अपने कार्यों से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उनकी नियुक्ति से कनीना क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और योग्यता के बल पर युवा बड़ी जिम्मेदारियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कनीना क्षेत्र के लिए खुशी और गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि हरिमोहन पढ़े-लिखे और होनहार युवा हैं तथा उनमें आगे बढऩे की पूरी क्षमता है। हरिमोहन का कनीना से भांजे के रूप में भी संबंध है, इसलिए क्षेत्र के लोगों के लिए यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि किसी युवा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे समाज के लिए उत्साहवर्धक होता है। इससे अन्य युवाओं को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।
समारोह के दौरान डा. सुधा यादव के कनीना क्षेत्र से जुड़ाव का भी उल्लेख किया गया। उनके कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर महिला की नियुक्ति नारी शक्ति के सम्मान और उत्साहवर्धन का प्रतीक है।
फोटो कैप्शन 03: लड्डू बांटकर खुशी जताते हुए


नौताना में एक व्यक्ति पर मारपीट का केस दर्ज






Monday, October 19, 2026



 



चेलावास मंडी में बाजरे की खरीद एक लाख 92 हजार क्विंटल के पार, कनीना मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की खरीद का आंकड़ा एक लाख 92 हजार क्विंटल तक पहुंच गया है। मंडी में बड़ी मात्रा में किसान अपने वाहनों के माध्यम से बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनु














सार बाजरे की खरीद की जा रही है, जिससे मंडी में किसानों की आवाजाही बनी हुई है।
वहीं, कनीना अनाज मंडी में अभी तक सरकारी स्तर पर बाजरे का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता संबंधी निर्धारित मानकों पर बाजरा खरा नहीं उतरने के कारण सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है।
हैफेड के मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि सरकारी खरीद के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार बाजरे की गुणवत्ता सही नहीं उतर पा रही है। इसी कारण कनीना अनाज मंडी में अभी तक सरकारी खरीद नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजरे की खरीद निर्धारित नियमों और गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही की जाएगी।
फोटो कैप्शन 09: कनीना मंडी में बाजरे की खरीद


कनीना मार्केट कमेटी के नए सचिव जितेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
-अस्थायी तौर पर सौंपी गई जिम्मेदारी, मंडी के कार्यों की करेंगे देखरेख
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना मार्केट कमेटी के नए सचिव जितेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। वह सोहना से आए हैं। उनका कार्यभार फिलहाल अस्थायी तौर पर सौंपा गया है। कनीना अनाज मंडी के सचिव अजीत सिंह को विभाग की ओर से निलंबित किए जाने के बाद यह जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह को दी गई है। अब वह कनीना मार्केट कमेटी के कार्यों और अनाज मंडी की व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।
जितेंद्र सिंह के कार्यभार संभालने पर स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्ण चंद, रविंद्र बंसल, सुरेश कुमार, सुनील सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मंडी के कार्य सुचारु रूप से संचालित होंगे तथा किसानों को मंडी संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।
फोटो कैप्शन: जितेंद्र सिंह





विभिन्न गांवों में चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान
-सांसद पुत्र करेंगे जनसंवाद, आमजन का जानेंगे कुशल क्षेम
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
अटेली विधानसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी  धर्मवीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी 25 अक्टूबर को अटेली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान लोगों से मिलकर कुशल क्षेम जानेंगे। हनुमान सिंह भाजपा नेता ने बताया कि मोहित चौधरी अटेली विधानसभा के गांव स्याना, नौतना, पोता , बागौत, सेहलंग , तलवाना, खेड़ी, अगियार इत्यादि गांव का दौरा करेंगे । इस अवसर पर पार्टी के सदस्यों ने आम जन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने गांव में पहुंचने की अपील की है।



 इंद्रजीत के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण, संजीवनी लेकर पहुंचे हनुमान
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीआदर्श रामलीला कमेटी कनीना के रंगमंच पर भगवान श्रीराम की 13 दिवसीय लीलाओं के 11वें दिन रविवार रात लक्ष्मण मूर्छित लीला का मंचन किया गया। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच हुए महासंग्राम के रोमांचक संवादों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। युद्ध में लक्ष्मण पर पार न पाते देख मेघनाथ ने शक्ति बाण का प्रयोग कर उन्हें मूर्छित कर दिया। इसके बाद हनुमान लक्ष्मण को युद्धभूमि से उठाकर श्रीराम के पास ले गए और उनके प्राण बचाने के लिए संजीवनी लाने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।
कालनेमी का किरदार निभा रहे रामकिशन शर्मा रामा के हनुमान को रोकने के लिए गाए गए भजन ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला के संरक्षक शिब्बू पंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया।
मंचन में रावण की भूमिका कृष्ण पहलवान चेलावास, मेघनाथ की मनोज रोहिल्ला, श्रीराम की शिवकुमार शर्मा, लक्ष्मण की प्रवक्ता सचिन शर्मा, माता सीता की मुकेश कपूर और जामवंत की नितिन मित्तल ने निभाई। हनुमान के रूप में मन्नू मित्तल, अंगद के रूप में कर्नल चिकारा और भरत के रूप में विकसित रजलीवाल ने भी अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।
इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल प्रधान अनिल गर्ग, शिब्बू पंसारी, विक्की पंसारी, सुभाष मित्तल, सुरेंद्र शर्मा, प्रधान मोहित जेलदार, उपप्रधान दिनेश यादव, रामकिशन रामा शर्मा, सुरेंद्र मिनिया और पिन्नू मित्तल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08: रामलीला मंचन के दौरान लक्ष्मण मूर्छित लीला का दृश्य प्रस्तुत करते कलाकार।



दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना थाने के तहत आने वाले गांव मालड़ाबास में दो व्यक्तियों पर ग्रामीण ने मारपीट का केस दर्ज करवाया है। केस उमेद सिंह ने दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी कौशल्या देवी घर पर दो अक्टूबर को दोपहर एक बजे घर पर के प्लाट पर काम कर रही थी तभी कुशल कुमार, सुकेश उसकी पत्नी व उसकी मां ने प्लाट में आकर कौशल्या देवी के साथ डंडे, लोहे की राड़, से हमला कर दिया दोनों पैर फ्रैक्चर कर दिए। उसका पिता भंवरलाल बीच बचाव में आया उसे भी चोटिल कर दिया। सूचना पाकर उम्मेद सिंह प्लाट पर पहुंचा तो उस पर भी हमला बोल दिया और चोटिल कर दिया। घटना के बाद आप परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। कनीना पुलिस ने उम्मेद कुमार के बयान पर दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया, जांच जारी है।




वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ के तहत ब्लाक सम्मेलन एवं आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूका
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में कनीना ब्लाक में ब्लाक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत पार्टी हाईकमान के आह्वान पर आयोजित किया गया।
ब्लाक सम्मेलन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेताजी म्रेमोरियल क्लब, कनीना से लेकर एसडीएम कार्यालय, कनीना तक एक विशाल रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च के एसडीएम कार्यालय के समक्ष मुख्य मार्ग पर पहुचने पर कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 अनीता यादव पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस
 ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी का षड्यंत्र रच रही है। आज संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में हैं, जिसे बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। वोट की चोरी देश के भविष्य के साथ धोखा है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
किसान कांग्रेस के नेशनल कोआर्डिनेटर कृष्ण राव ने कहा कि आज किसान, जवान और आम नागरिक सभी परेशान हैं। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, इसके खिलाफ यह लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस अनीता यादव , जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव , किसान कांग्रेस के नेशनल को-आर्डिनेटर कृष्ण राव , जिला उपाध्यक्ष सुमेर सिंह, जिला महासचिव प्रोफेसर राजवीर यादव,  विनोद शेखावत , ब्लाक अध्यक्ष  दलीप सिंह चेयरमैन , , राजकुमार एवं कनीना के ब्लाक अध्यक्ष  रामकिशन यादव एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते हुए
             07: रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी


एसडी विद्यालय ककराला में डांडिया उत्सव की धूम, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की छात्राओं के लिए डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ भाग लिया। सभी छात्राएं पारंपरिक परिधानों में बेहद सुंदर और आकर्षक अंदाज में सज-धजकर विद्यालय पहुंचीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। छात्राओं के उत्साह, आत्मविश्वास और मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। सभी छात्राओं ने इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
कोर्डिनेटर प्रियंका यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने छात्राओं के उत्साह और सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक विरासत से जुडऩे का सुंदर अवसर प्रदान किया।
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला में आयोजित यह डांडिया उत्सव छात्राओं के लिए उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर यादगार अनुभव रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, उपनिदेशक पूरण सिंह एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, को-र्डिनेटर स्नेह यादव, प्रियंका यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: एसडी स्कूल ककराला में डांडिया नृत्य करती हुई बालाएं





गेट पास रिकार्ड में मिली कमियां, कनीना मार्केट कमेटी के सहायक सचिव व मंडी सुपरवाइजर निलंबित
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मार्केट कमेटी में गेट पास के रिकार्ड की जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर मार्केट कमेटी के सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह को मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही दोनों अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनीना मंडी में गेट पास से संबंधित रिकार्ड की जांच की गई थी। इस दौरान रिकार्ड में कुछ कमियां सामने आईं। इन कमियों की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम कनीना पहुंची। टीम में डीएमइओ श्रीभगवान मुदगिल, लेखाकार सुरेंद्र पूनिया तथा मंडी सुपरवाइजर जय भगवान शामिल थे।
तीन सदस्यीय टीम ने गेट पास से संबंधित दस्तावेजों और रिकार्ड की जांच की। जांच के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर कुलदीप सिंह को जिम्मेदार पाया गया। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।
निलंबन के आदेशों के साथ दोनों अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोडऩे की हिदायत दी गई है। इस कार्रवाई के बाद कनीना मार्केट कमेटी में विभागीय कामकाज और गेट पास से संबंधित रिकार्ड की जांच का मामला चर्चा में है।





जगह-जगह कराया गया कन्याओं को भोजन, मंगलवार को होगा नवरात्रि का समापन
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में जगह-जगह कन्याओं को भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में कन्याओं का पूजन किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन करवाकर दक्षिणा व उपहार भेंट किए। सुबह से ही घरों और मंदिरों में कन्या पूजन को लेकर उत्साह देखने को मिला।
नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कन्याओं को भोजन कराने के बाद श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया।
मंगलवार को भी क्षेत्र में कन्या पूजन और भोजन कराने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही नवरात्रि पर्व का समापन होगा। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। नवरात्रि के समापन को लेकर मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
9 दिनों से चली आ रही है अखंड ज्योत का आज विधि विधान से किया समापन-
 बाबा मोलडनाथ स्थित मां दुर्गा मंदिर में नवरात्रों की धूम रही। मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की तरह इस बार भी नवरात्रों में मां दुर्गा की ज्योति प्रज्वलित करके नौ दिनों तक विधि विधान से पूजा चली। सोमवार को 51 कन्याओं को भोजन करवाया गया वहीं हवन करवाकर प्रसाद वितरण किया गया। हवन पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा करवाया गया। शिवकुमार अपनी धर्मपत्नी व अमन रोहिल्ला अपनी धर्मपत्नी सहित यज्ञमान के तौर पर उपस्थित रहे। भक्तों ने हवन में भाग लिया। इस मौके पर कमला देवी, विद्या देवी, रामकला देवी, सुमन देवी शकुंतला देवी, लाली देवी, केला देवी, पूजा यादव, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, शिवचरण, महेंद्र सिंह, लाल सिंह, मास्टर अनिल, सतबीर सिंह, प्रकाश साहब, बलबीर साहब, पवन कुमार, सन्नी सेन, आशु जेलदार, लक्की शर्मा, मुकेश शर्मा, सोनू आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: हवन करते हुए
 02: 51 कन्याओं को भोजन कराते हुए
 03: कंजकों को भोजन कराते हुए



कनीना वाटर सप्लाई बूस्टर परिसर में चला सफाई अभियान, अब लगाए जाएंगे फूलदार व फलदार पौधे
कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर संवारा परिसर, रोशनी की व्यवस्था करने की भी तैयारी
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना वाटर सप्लाई बूस्टर परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से बूस्टर कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से परिसर की सफाई कर उसे साफ-सुथरा बना दिया। अब परिसर में फूलदार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रात के समय रोशनी की उचित व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि परिसर की सुंदरता बढऩे के साथ-साथ यहां का वातावरण भी बेहतर बन सके।
इस अभियान में बूस्टर के कर्मचारियों ने स्वयं आगे आकर श्रमदान किया। कर्मचारियों ने इच्छा व्यक्त की कि आने वाले कुछ दिनों में परिसर को हरियाली से भरपूर और आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए पौधारोपण के साथ-साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
केक पूनिया ने बताया कि परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई के बाद यहां फूलदार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे और लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे परिसर की सुंदरता बढ़ेगी तथा स्वच्छ वातावरण तैयार होगा।
इस दौरान जसवंत सिंह, सचिन कुमार, दीपक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने मिलकर सफाई अभियान में योगदान दिया और परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कर्मचारियों की इस पहल से सरकारी परिसर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया है।
फोटो क्ेप्शन 04: कनीना वाटर सप्लाई केंद्र पर बूस्टर कर्मी सफाई करते हुए




31 अक्टूबर को जुटेगा साहित्य मनीषियों का महाकुंभ
-विदेशों से भी आ रहे हैं साहित्यकार
*****************************************************
****************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
जबलपुर में 31 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक साहित्य मनीषियों का महाकुंभ जुटने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील  कादंबरी संस्था की ओर से 129 साहित्यकारों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
 विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, महासचिव राजेश पाठक 'प्रवीण' तथा यशोवर्धन पाठक कोषाध्यक्ष ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश सिंह, मंत्री लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश शासन होंगे  वही श्रीमां साध्वी विभानंद गिरि नईदिल्ली  मंगल आशीष देंगी। साथ में डा. कैलाश गुप्ता, अशोक मनोध्याय, डा. राजेश धीरावाणी, आचार्य रामनाथ साहू ननकी आदि भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में देश के विविध अंचलों के साहित्यकारों द्वारा सृजित 14 कृतियों का विमोचन भी किया जाएगा तथा 129 देश और विदेश से आए हुए साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था द्वारा चार लाख 18 हजार 200 रुपये की राशि के 129 स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे जिनमें एक पुरस्कार के 21 हजार रुपये, चार पुरस्कार ग्यारह ग्यारह हजार के, 32 पुरस्कार 5000- 5000 रुपये के तथा 92 पुरस्कार 2100-2100 रुपये के दिए जाएंगे। कादंबरी परिवार विगत कई वर्षों से यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित करता आ रहा है।समारोह में कादम्बरी की स्मारिका का भी विमोचन होगा। प्रथम सोपान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विस्तृत जानकारी देते हुए आचार्य भगवत दुबे ने बताया कि वर्षों से यह संस्था साहित्यकार मनीषियों को सम्मानित करती आ रही है। उल्लेखनीय है कि आचार्य भगवत दुबे की 50 से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनके साहित्य पर भी शोध हो चुका है। देश के माने जाने-माने साहित्यकार हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी विभाग द्वारा दो लाख रुपये के नगद सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है।
फोटो कैप्शन: आचार्य भगवत दुबे



Sunday, October 18, 2026



 


पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार के भांजे हरि मोहन बने कर्नाटक के राज्यपाल के ओएसडी
-कनीना क्षेत्र में खुशी की लहर, परिवार और शुभचिंतकों ने दी बधाई
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार के भांजे हरि मोहन की कर्नाटक के राज्यपाल के कार्यालय में ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) के पद पर नियुक्ति हुई है। इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। हरि मोहन की नियुक्ति को कनीना क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
हरि मोहन की इस नियुक्ति से पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सतीश जेलदार के परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिचितों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कर्नाटक के राज्यपाल के कार्यालय में ओएसडी के पद पर नियुक्ति महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जुड़ी है। हरि मोहन की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
सतीश जेलदार कनीना में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। उनके भांजे हरि मोहन की इस नियुक्ति को परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी सम्मान की बात माना जा रहा है। इस मौके पर उन्हें दमन यादव ,सुखबीर ,राकेश ,सतबीर ,अशोक ,उमेश ,कृष्ण सिंह ,नवीन ,जोगेंद्र, रोहित यादव आदि ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन : हरिमोहन


 हनुमान के पराक्रम से गूंजा रामलीला मंच, धू-धू कर जली सोने की लंका
-सुग्रीव-बाली युद्ध और इंद्रजीत के साथ हनुमान के संवादों ने बांधा समां
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीआदर्श रामलीला कमेटी कनीना के रंगमंच पर शनिवार रात भगवान श्रीराम की 13 दिवसीय लीलाओं के मंचन के दसवें दिन लंका दहन की लीला प्रस्तुत की गई। सुग्रीव-बाली युद्ध, इंद्रजीत द्वारा हनुमान को बंदी बनाना और हनुमान के लंका दहन के दृश्यों ने दर्शकों को भक्ति और रोमांच से भर दिया। हनुमान के पराक्रम और कलाकारों के प्रभावशाली संवादों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका कनीना के पूर्व पार्षद मनीष यादव और बाबा मोल्डनाथ मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश यादव सहित अन्य सदस्यों ने शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया।
मंचन में भगवान श्रीराम द्वारा सुग्रीव को न्याय दिलाने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। श्रीराम ने सुग्रीव की व्यथा सुनकर उसे न्याय दिलाने का वचन दिया और बाली का वध किया। इसके बाद हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे। उन्होंने माता सीता को भगवान श्रीराम का संदेश और निशानी दी। इसकी जानकारी मिलने पर रावण ने हनुमान को बंदी बनाने का आदेश दिया। इंद्रजीत हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले गया। इसके बाद हनुमान ने अपनी पूंछ में आग लगने पर पूरी लंका को आग के हवाले कर दिया। लंका दहन के दृश्य ने दर्शकों में खास उत्साह पैदा किया।
हनुमान की भूमिका निभा रहे मन्नू मित्तल ने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को प्रभावित किया। मन्नू कनीना रामलीला के 36 वर्ष पहले के प्रसिद्ध कलाकार शिब्बू पंसारी के पौत्र हैं। उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की। हनुमान और इंद्रजीत के बीच संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहे।
रामलीला में रावण की भूमिका कृष्ण पहलवान चेलावास, मेघनाथ की मनोज रोहिल्ला, बाली की मोहित अरोड़ा और सुग्रीव की भूमिका उनके छोटे भाई कपिल अरोड़ा ने निभाई। तारा का किरदार अमित जांगड़ा, भगवान श्रीराम का शिवकुमार शर्मा, लक्ष्मण का प्रवक्ता सचिन शर्मा, माता सीता का मुकेश कपूर और जामवंत का पिनाक भारद्वाज ने निभाया। अक्षय कुमार की भूमिका विकसित रजलीवाल ने निभाई, जबकि अंगद के रूप में कर्नल चिकारा मंच पर उतरे। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, शिब्बू पंसारी, विक्की पंसारी, सुभाष मित्तल, सुरेंद्र शर्मा, प्रधान मोहित जेलदार, उप प्रधान दिनेश यादव, रामकिशन रामा शर्मा, सुरेंद्र मिनिया, पिन्नू मित्तल और रामा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06:कनीना में रामलीला मंचन के दौरान लंका दहन की लीला प्रस्तुत करते कलाकार।
             05: कलाकार भूमिका अदा करते हुए



दशहरे तक चलेगा सांझी पर्व
-प्रतिदिन बच्चियां गीत गाकर प्रसन्न करती हैं सांझी को
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
दशहरे तक चलने वाला सांझी का पर्व अब समापन की ओर जा रहा है। एकता और भाईचारे का पर्व सांझी भगवान् राम के गुणों को बखान करने वाली रामलीला की भांति मनाया जाता है। गांवों में गोबर तथा सरकंडों से सांझी दिवार पर बनाई जाती है जिसे बच्चियां सिंझा कहती हैं। प्रतिदिन गीत गाकर और भोजन कराकर बच्चियों का समूह अपने घर चला जाता है।
     भाद्रपद अमावस्या के दिन गांवों में छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियां मिलकर गोबर, चूड़ी के टुकड़े, कपड़ों की कतरन व कई साजोसामान से देवी मां की  झलक देने वाली सांझी दिवार पर बना देती हैं। तत्पश्चात प्रतिदिन शाम के वक्त पास पड़ोस की बच्चियां इक_ïी होकर सांझी को खाना खिलाती हैं तथा गीत गाती हैं।
    सांझी के निर्माण में बच्चियां अपनी बुद्धि व कौशल का परिचय देती हैं। जिस प्रकार सांझी मां के हाथ व पैरों को सजाया और संवारा जाता है।  बाल कलाकारों की यह अनोखी कलाकारी मन को मोह लेती है। भोजन कराने की क्रिया अश्विन शुक्ल दशमी अर्थात दशहरे तक चलती है। दशहरे के दिन सांझी को भोजन कराकर एक मटकी में डाला जाता है और मटकी के किनारों पर छेद करके मोमबत्ती जलाकर अंदर रख दी जाती है। छुपते छुपाते किसी जोहड़ में सांझी को बहा दिया जाता है।
  एक अनोखी परम्परा के अनुसार सांझी के समक्ष जितने भी बच्चे एवं बच्चियां मिलकर गीत गाते हैं वे प्रतिदिन अपनी बारी के अनुसार गीत समाप्त होने के बाद बाकली या बतासे बांटते हैं। बारी-बारी से प्रत्येक घर का बच्चा यह प्रसाद लाता है और बांटकर खाते हैं। सांझी को जोहड़ में प्रवाहित करने का फैसला भी सामूहिक होता है।  
क्यों करते हैं नौ दिन पूजा-
मां जगदंबा के नौ रूप होते हैं। प्रतिदिन बच्चे मां के एक रूप को पूजते हुए उसे खाना खिलाते हैं और बाद में स्वयं खाना खाते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
फोटो कैप्शन 03:दीवार पर बनी हुई सांझी


दुर्गा सप्तमी को कंजकों को कराया गया भोजन, दो दिन चलेगा भोजन कराने का सिलसिला
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 दुर्गा सप्तमी पर कंजकों को भोजन कराया और उन्हें दान पुण्य किया। सोमवार को भी भोजन कराया जाएगा। दोपहर तक कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला जारी रहा। यही नहीं अपितु कुत्तों एवं कौवों ने भी जी भर के भोजन किया। हरियाणा सरकार ने सोमवार को कुछ देरी से स्कूल लगाने का आदेश दे रखा है।
 दुर्गा सप्तमी से सिलसिला शुरू हुआ है और नवमी सोमवार को भी जारी रहेगा। कुछ लोग मंगलवार को भी कंजकों को खाना खिलाएंगे।
  नवरात्रों के सातवें दिन मंदिरों में पूजा अर्चना का जोर रहा वहीं मां की कढ़ाई की गई। विभिन्न मंदिरों में रौनक देखने को मिली। सोमवार को क्षेत्र में नवरात्रे पूर्ण होने जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर हवन, कढ़ाई, भजन एवं सत्संग होते रहे।
जहां हलवा पुड़ी एवं शुद्ध देशी घी से बनी वस्तुएं खिलाई गई। उन्हें भेंटस्वरूप फल भी दिए गए। नवरात्रों के दिनों में फल एवं सब्जियां महंगी रही हैं। केले से लेकर सेब तक महंगे हैं। इन चीजों की जरूरत हर घर में रहती है।
फल महंगे-
बाजार में सभी फल एवं सब्जियां करीब दस रुपये महंगी चल रही हैं। रेहडिय़ों पर फल एवं सब्जियां सजी हुई हैं।
51 कन्याओं को कराया भोजन, हवन आयोजित-
संत मालडऩाथ आश्रम में 9 दिनों से चल रही मां दुर्गा के अखंड ज्योति का सोमवार के दिन हवन करके विधि विधान से समापन किया जाएगा। 51 कन्याओं को भोजन करवा कर दान दक्षिणा देकर कन्याओं का पूजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा का नवरात्रों का समापन पर हवन किया जाएगा वहीं कन्याओं को भोजन करवा कर दान दक्षिणा दी जाएगी।
 फोटो कैप्शन 04: कंजकों को भोजन कराते हुए



















कनीना में कांग्रेस का रोष मार्च आज, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकेंगे कार्यकर्ता
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा कांग्रेस के आह्वान पर 19 अक्टूबर को कनीना में ब्लाक कांग्रेस की ओर से वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत रोष मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता नेताजी सुभाष पार्क, कनीना में एकत्रित होंगे। इसके बाद वहां से रोष मार्च निकालते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेंगे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने जिला और ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा पार्टी समर्थकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उकलाना के विधायक एवं जिला प्रभारी नरेश कुमार सेलवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतबीर झुकिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता  भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने  बताया कि प्रदेशभर में पार्टी के बैनर तले चल रहे विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में कनीना में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से पार्टी वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ का संदेश देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी।


नवरात्रों के साथ अब दीपावली की तैयारी
- फूलों की बढ़ी मांग, 150 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में एक दर्जन गांवों में किसानों ने फूलों की खेती की हुई है। फूलों की मांग बढ़ती जा रही है जो भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलो था वह डेढ़ सौ से 160 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
 राजू कनीना, गजराज मोड़ी, कृष्ण कुमार भडफ़ ने बताया कि उन्होंने फूलों की खेती की है और लंबे समय से फूलों की खेती करते आ रहे हैं। जब-जब त्यौहार पास आते हैं, फूलों की मांग बढ़ जाती और विशेष कर नवरात्रि दीपावली पर फूलों की मांग अधिक होती है। नवरात्रों पर आकर में छोटे फूलों की मांग अधिक होती है और दीपावली पर बड़े आकार के फूलों की मांग अधिक होती है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह दिल्ली फूल बेचने के लिए जाते हैं। वर्तमान में भाव 150 से 160 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है जबकि यही भाव पहले 70 से 80 रुपये प्रति किलो था। गेंदे की खेती कैश क्रॉप में आती है और बेहतर भाव मिलने की संभावना होती है।
किसानों ने बताया कि कभी-कभी भाव इतने कम होते हैं कि किसान मंडियों तक फूल नहीं ले जाते। इस समय दीपावली नजदीक है जिसकी तैयारी में किसान भी अपने खेतों में बेहतर फूलों तैयारी कर रहे हैं। बेहतरीन दर्जे के फूल तैयार कर रहे हैं ताकि वो दीपावली पर बेचे जा सके।
 फोटो कैप्शन 02: फूल बेचने जाते हुए किसान



दूर दराज तक विख्यात है भडफ़ का माता मंदिर
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
उप-मंडल कनीना से तीन किलोमीटर दूर रेवाड़ी सड़क मार्ग पर भडफ़ गांव में माता का मंदिर स्थित है।
 मंदिर का इतिहास--
भडफ़ गांव के माता मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह गांव के बसासत के समय से चला आ रहा है। पहले इसका नाम नाम बाड़ीवाला आश्रम था जहां संत बिहारी दास, मोहिनीदास, प्रेमानंद आदि संतों ने तप किया और अब उनके स्थान पर प्रेमानंद गिरी महाराज संत तप करते है। यहां पर मकर संक्रांति पर बड़ा मेला लगता है तथा भारी भीड़ जुटती है। 15 साल पहले इस मंदिर की स्थापना की गई थी। जहां पर बाड़ीवाला आश्रम था उसी जगह आज माता का भव्य मंदिर बनाया गया है। दुर्गा के विभिन्न रूपों की मूर्तियों तथा अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां यहां स्थापित की गई है। मूर्तियां राजस्थान से बनवाकर लाई गई थी।
 कैसे पहुंचा जाए-
 इस मंदिर तक पहुंचाने के लिए कनीना पहुंचना जरूरी है। कनीना से रेवाड़ी मार्ग पर पहला बस स्टाप भडफ़ का आता है। भडफ़ के बस स्टाप से उतरने पर भडफ़ गांव की बणी में पहुंचा जाएगा। बणी के पास ही यह मंदिर स्थापित है। इस गांव के ही नहीं अपितु दूर दराज से भक्त यहां आते हैं। विभिन्न प्रसाद वितरित करते हैं जिनमें बतासे, बूंदी तथा अन्य मीठे का प्रसाद वितरित किया जाता है। यहां मंदिर  में दुर्गा, सरस्वती, महाकाली, शेरावाली, पार्वती आदि देवियों की मूर्ति स्थापित है।
क्या कहते हैं पुजारी-
 महाराज ब्रह्मगिरी बताते हैं कि यह माता का भव्य मंदिर है। यहां पर दूर दराज तक के भक्त आते हैं और अपनी मन्नत दिल में लाते हैं। यहां पर मांगी गई मन्नत पूर्ण होती है। माता के दरबार में हाजिरी लगाना ही बड़ा होता है। अपने आप को छोटा समझकर मां के दरबार में सभी को आना चाहिए, नतमस्तक होना चाहिए तभी सभी काम सफल होते हैं।
      ---ब्रह्मगिरी महाराज
 क्या कहते हैं भक्त-
 नवरात्रों में ही नहीं अकसर यहां पूजा करने आते रहते हैं। अक्सर जाकर धोक लगते हैं और यही मन्नत मांगते हैं की संपूर्ण गांव और सृष्टि खुशहाल रहे। उनका कहना है की माता के दरबार में दिन-रात भारी संख्या में भक्ति पहुंचते हैं क्योंकि इसमें अनेक देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित है इसलिए हर दिन किसी ने किसी देवी देवता के पूजा करने लोग यहां पहुंचते हैं।
 --- भक्त महेंद्र सिंह भक्त
फोटो कैप्शन: भडफ़ में माता मंदिर की मूर्तियां, ब्रह्मगिरी  तथा महेंद्र सिंह।



नवरात्रि पर लगाए फलदार व धार्मिक महत्व के पौधे
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
नवरात्रि के पावन पर्व पर गांव रामबास के मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार रामबास ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर परिसर में बेलपत्र, लेहसुआ, आड़ू और नाशपाती सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। पौधारोपण के माध्यम से ग्रामीणों को प्रकृति संरक्षण, हरियाली संवर्धन और पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार रामबास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे वातावरण को स्वच्छ बनाने, छाया प्रदान करने, जैव विविधता को बढ़ावा देने और जीव-जंतुओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमें समाज और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी देते हैं। मंदिर परिसर में बेलपत्र का पौधा लगाना धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।
मनोज कुमार रामबास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना, समय पर पानी देना और उन्हें सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। एक पौधा जब वृक्ष बनता है, तभी वह लंबे समय तक प्रकृति और समाज को लाभ पहुंचाता है। इसलिए पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सामूहिक रूप से निभानी चाहिए।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जन्मदिन, त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाकर उन्हें यादगार बनाएं। यदि प्रत्येक परिवार कुछ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो गांव में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दिया जा सकता है।
गांव रामबास में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया यह पौधारोपण कार्यक्रम समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश देता है। मंदिर परिसर में लगाए गए पौधे धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण प्रेम के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम के अंत में मनोज कुमार रामबास और उनके साथियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा गांव को अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 01:पौधारोपण करते हुए मनोज कुमार एवं उसके साथी
 

सेहलंग गांव के सोमा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
खंड कनीना के गांव सहलंग निवासी 85 वर्षीय सोमदत्त शर्मा उर्फ सोम बाबा  का आज प्रात: निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे तीन पुत्रों, दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके सुपुत्र राधेश्याम, सीताराम और सतपाल तीनों खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
उनके पौत्र  देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सोमदत्त शर्मा अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना के कारण गांव में विशेष पहचान रखते थे। वे गांव के भविष्यवक्ता के रूप में भी मशहूर थे। ग्रामीणों के बीच उन्हें सोम बाबा तथा लोहार समाज के जोशी के नाम से भी जाना जाता था। उनके जीवन से जुड़ी अनेक ऐसी घटनाएं और संस्मरण ग्रामीणों के बीच प्रचलित रहे, जिनमें उनकी कही गई बातें बाद में सही साबित होने की चर्चा होती रही।
फोटो कैप्शन: सोम बाबा


एकल पारी में चलाया जाए विद्यालय वरना दिया जाएगा धरना
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमोअतरलाल ने भोजावास गांव के राजकीय पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को एक पारी (वन-शिफ्ट) में चलाने की मांग की। अतरलाल ने ई-मेल से जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्रगढ़ की मार्फत निदेशक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा चंडीगढ़ को भेजे ज्ञापन में उक्त मांग उठाई है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शिक्षा विभाग ने 15 दिन के अंदर विद्यालय में एक पारी शुरू नहीं की तो अभिभावकगण और ग्रामवासी गांव में स्थापित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना देने पर मजबूर होंगे।



बाजरे की सरकारी खरीद का हुआ शेड्यूल जारी
- सुबह 8 बजे से शाम 5 तक चलेगी खरीद
***************************************************************
*******************************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में किसानों का सरकारी बाजरे खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल अनुसार 19 अक्टूबर को मुडिया खेड़ा, नांगल, नौताना एवं पड़तल के किसान अपना बाजरा बेच पाएंगे।  वहीं 20 अक्टूबर को पाथेड़ा, पोता, रामबास, रसूलपुरके किसान और 21 अक्टूबर को सेहलंग, सुंदराह, स्याणा,सिहोर के किसान बाजार बेच पाएंगे। वहीं 22 अक्टूबर को तलवाना, उच्चत, उन्हाणी एवं ढाणा के किसान अपनी पैदावार बेच सकेंगे।
विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी अजीत सिंह ने बताया कि किसान बिना शेड्यूल के मंडी में ना आए, गेट पास कटवाने के लिए अपने साधन पर नंबर प्लेट लगवाना जरूरी है। वो किसान अनाज मंडी में आए जिन्होंने रजिस्ट्रेशन मेरी फसल मेरा ब्यौरा करवाया हुआ है। अपनी फसल को अच्छी प्रकार सुखाकर वह साफ करके लाए।