Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, May 29, 2026



 


नौतपा में मिली राहत दूसरे दिन भी हुई बूंदाबांदी, गुरुवार को हुई थी 8 एमएम वर्षा
-पेड़ों पर आई आब
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना क्षेत्र में शाम के समय शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के बाद वर्षा हुई। गुरुवार की शाम को कनीना क्षेत्र में 8 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी होने का सिलसिला जारी था। आने वाले समय में कुछ और वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।
 जहां नौतपा की गर्मी से जीना मुहाल हो गया था वहां अब हल्की वर्षा से राहत मिली है। पेड़ पौधे सूखने के कगार पर पहुंच गए थे उनको भी अब लाभ मिलेगा। पेड़ों पर अब आब गई है। वर्षा का इंतजार किसान इंतजार रहे थे क्योंकि खेतों में खाद बिखेर दिया है और खरीफ फसल की बिजाई और जुताई के लिए तैयारी चल रही है। वर्षा होने के बाद जुताई में तेजी आ गई आ जाएगी। किसान तेजी से खेतों में हल चलाएंगे तत्पश्चात बीज बोएंगे। इस क्षेत्र में बाजार और ग्वार सबसे अधिक उगाया जाता है। इसके बाद कपास की खेती की जाती है। किसान प्रसन्नचित है और अभी इंतजार करेंगे ताकि वर्षा हो जाए और खेतों की जुताई शुरू हो जाए। जुताई के बाद भी बिजाई से पहले वर्षा का इंतजार करेंगे। कुछ गांवों में ओले भी गिरे हैं।
 फोटो कैप्शन 06: कनीना क्षेत्र में होती हुई वर्षा



38 साल की सेवा करके हुए सेवानिवृत, कान्हा सिंह धर्मशाला में हुआ भव्य विदाई समारोह
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में जल विभाग के कर्मचारी वेद पाल तंवर शुक्रवार को सेवा निवृत हुए । उन्होंने कुल 38 साल 06 महीने की सेवा विभाग को दी।  वे मूल रूप से गांव पाथेड़ा के रहने वाले है । और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर सेवा दी। सबसे पहले कच्चे कर्मचारी के रूप में 1987 में कार्य शुरू किया। 1995 तक होडल रहने के बाद 1996 में कनीना आए।1993 में रेगुलर होने के बाद से कनीना में ही सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए । आल हरियाणा पी डब्लू डी मैकेनिकल 681 ब्रांच कनीना के  प्रधान के के पूनिया ने बताया कि वेदपाल अपने कार्य में निरंतर कार्य करने वाले और जुझारू इंसान थे। और कार्य काल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया ।
इस मौके पर कनिष्क अभियंता पवन , नारनौल ब्रांच प्रधान दीपक सैंडल , कोसली प्रधान हंसराज, महेंद्र गढ़ प्रधान सुरेंद्र फौजी, वेद प्रकाश फिटर,जसवंत मास्टर, सचिन , कुलदीप, देव प्रकाश ,दीपक बडोली,कृष्ण पुनिया,संजय पंडित, कंवर सिंह, प्रधान नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09:वेदपाल तंवर की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए



ध्यान से होती है सुख व शान्ति की अनुभूति-डा. ओमप्रकाश
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव नांगल मोहनपुर निवासी एवं विदेशों तक योग की शिक्षा देने वाले ओम योग संस्थान के डा. ओमप्रकाश योगिराज ध्यान का अर्थ है मन को किसी एक विचार, वस्तु या लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित करना। यह जागरूकता और मानसिक शांति की एक अवस्था है, जिसमें चित्त वर्तमान में स्थित होता है और विचारों का प्रवाह शांत होने लगता है। इसे गहराई से समझने के लिए मुख्य पहलू निम्नलिखित हैं।
सामान्य अर्थ (एकाग्रता)साधारण शब्दों में ध्यान का मतलब किसी काम या बात पर अपना पूरा मन लगाना या विचार करना है। जबकि भारतीय अध्यात्म और योग में ध्यान केवल आंखें बंद करके बैठना नहीं है। यह बाहरी दुनिया से हटकर अपने भीतर लौटने की अवस्था है। इसमें व्यक्ति साक्षी भाव से स्वयं के विचारों और श्वास को देखता है, जिससे उसे परम शांति और आनंद की अनुभूति होती है।
  उन्होंने कहा कि ध्यान तनाव हार्मोन को कम करके मानसिक शांति देता है। नियमित अभ्यास से कार्य करने की क्षमता और याददाश्त बढ़ती है। क्रोध और अवसाद से मुक्त होकर सकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया करने में मदद करता है। महर्षि पतंजलि के योगसूत्र में ध्यान भी एक सोपान है।
 चित्त को एकाग्र करके किसी एक वस्तु पर केन्द्रित कर देना ध्यान कहलाता है। प्राचीन काल में ऋषि मुनि भगवान का ध्यान करते थे। ध्यान की अवस्था में ध्यान करने वाला अपने आसपास के वातावरण को तथा स्वयं को भी भूल जाता है। ध्यान करने से आत्मिक तथा मानसिक शक्तियों का विकास होता है। जिस वस्तु को चित में बांधा जाता है उस में इस प्रकार से लगा दें कि बाह्य प्रभाव होने पर भी वह वहां से अन्यत्र न हट सके, उसे ध्यान कहते है। ध्यान  से बहुत से मेडिकल एवं मनोवैज्ञानिक लाभ होते हैं जिनमें बेहतर स्वास्थ्य,
शरीर की रोग-प्रतिरोधी शक्ति में वृद्धि, रक्तचाप में कमी,तनाव में कमी,स्मृति-क्षय में कमी,
वृद्ध होने की गति में कमी,उत्पादकता में वृद्धि।
मन शान्त होने पर उत्पादक शक्ति बढ़ती है, लेखन आदि रचनात्मक कार्यों में यह विशेष रूप से लागू होता है। ध्यान से हमें अपने जीवन का उद्देश्य समझने में सहायता मिलती है। इसी तरह किसी कार्य का उद्देश्य एवं महत्ता का सही ज्ञान हो पाता है।छोटी-छोटी बातें परेशान नहीं करती, मन की यही प्रकृति (आदत) है कि वह छोटी-छोटी अर्थहीन बातों को बड़ा करके गंभीर समस्याओं के रूप में बदल देता है। ध्यान से हम अर्थहीन बातों की समझ बढ़ जाती है; उनकी चिन्ता करना छोड़ देते हैं; सदा बड़ी तस्वीर देखने के अभ्यस्त हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में ऋषि मुनि और संत लोग ध्यान लगाकर अपने आराध्य देव के दर्शन प्राप्त करते थे और उनसे अपने समस्या का हल भी पुछा करते थे , यह आज के समय में भी संभव है।
फोटो कैप्शन: डा. ओमप्रकाश योगीराज


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला महेंद्रगढ़ सहित प्रदेश को दी 100 करोड़ की स्वास्थ्य सौगातें
-स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की मौजूदगी में पंचकूला से 9 बड़ी परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ सहित प्रदेश को 100 करोड़ से अधिक की 9 परियोजनाओं का पंचकूला से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद थी। वहीं नारनौल के नागरिक अस्पताल में स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे तथा उन्होंने इन परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्यरत है और इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से स्वास्थ्य प्रणाली अत्यधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इन नई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का जो नारा दिया था उसी के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार निरोगी हरियाणा का सपना साकार करने में लगी है।
उन्होंने कहा कि अटेली सीएचसी को वेदांता अस्पताल द्वारा गोद लेने का फैसला सराहनीय है।
इस अवसर पर एडीसी तरुण कुमार पावरिया, डीएसपी भारत भूषण, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डा. बृजेंद्र सिंह ढिल्लो, डा. आशा शर्मा, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
सीएम ने महेंद्रगढ़ जिले को दी ये बड़ी सौगातें-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की मौजूदगी में पंचकूला से वर्चुअल माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ को कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी।
सीएम ने जिला नागरिक अस्पताल नारनौल में स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और सुलभ बनाने के लिए राज्य स्तरीय टेली-ईसीजी सेवा का भी शुभारंभ किया। ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत स्वास्थ्य ढांचा देने के लिए तिगरा, बिहाली, बजाड़, सिहोर और स्याणा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इसके अलावा आमजन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नागरिक अस्पताल नारनौल में अमृत फार्मेसी स्टोर की आधारशिला भी रखी गई।
इन सभी नई और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के शुरू होने से महेंद्रगढ़ जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतरीन इलाज मिल सकेगा। अमृत फार्मेसी की स्थापना से मरीजों को बेहद किफायती दरों पर जीवन रक्षक दवाएं मिलेंगी, जिससे गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों का चिकित्सा खर्च कम होगा।
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में अब मुफ्त डायलिसिस---
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुला राम अस्पताल कोरियावास में नवनिर्मित अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। राज्य स्तर के इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी पंचकूला में मौजूद थी। मेडिकल कॉलेज में लगाई गई बड़ी एलइडी के जरिए नागरिकों ने इस लाइव कार्यक्रम को देखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसके घर के नजदीक ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह नई डायलिसिस यूनिट इसी दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुला राम अस्पताल कोरियावास (नारनौल) के द्वितीय तल पर इस आधुनिक डायलिसिस यूनिट की स्थापना से अब जिला महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के किडनी से पीडि़त मरीजों को डायलिसिस के लिए दिल्ली, जयपुर या गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनका कीमती समय व पैसा दोनों बचेगा।
संस्थान के निदेशक डा. बृजेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस डायलिसिस यूनिट में उच्च गुणवत्ता वाली मशीनें और विशेषज्ञ स्टाफ तैनात किए गए हैं ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होने से समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा, जिससे सरकार के स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा के संकल्प को नई ताकत मिलेगी।
फोटो कैप्शन 07 व 08: स्वास्थ्य परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनते मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश यादव व अन्य।





22वी खाटू श्याम यात्रा पूर्णं
- श्री श्याम परिवार दीवाना संकीर्तन मंडल कनीना की ओर से करवाई गई नि:शुल्क यात्रा
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
कनीना से खाटू श्याम की 22वीं निशुल्क बस यात्रा शाम 5 बजे पूर्ण हो गई। शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे 49 भक्तों को लेकर कनीना के खाटू श्याम मंदिर के समक्ष से बस रवाना हुई थी। जिसमें भक्तों को दो बार नाश्ता, खाना, चाय, पानी आदि निशुल्क दी जाती है।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि 22वीं यात्रा सकुशल पूर्ण हो गई है। यात्रा में भक्तों को आना जाना, खाना पीना सब कुछ मुफ्त प्रदान किया जाता है।
रितिक, सौरभ गुप्ता, साहिल गोयल, पीयूष, सतपाल आदि सेवादार के बतौर चलते जो पानी, चाय आदि की सुविधा प्रदान करते हैं। जब भक्त वापस कनीना श्याम मंदिर पहुंचने हैं तो उनका एक ड्रा निकाला जाता है जिसमें एक भक्त को बाबा की छवि देकर सम्मानित किया जाता है।
फोटो कैप्शन 04: भक्त को बाबा की छायाचित्र भेंट करते हुए


नरेंद्रगिरि कर रहे हैं 84 धूणी तपस्या
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव धनौन्दा में बाबा नरेन्द्रगिरी महाराज द्वारा गत 14 मई से की जा रही 84 धूनी तपस्या आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं के लिए धर्म और आस्था का केन्द्र बनी हुई है। भीषण गर्मी, लू और तेज धूप के बावजूद धनौन्दा, खरकड़ा बास, झाड़ली, छिथरोली, खेड़ी तलवाना, सिहोर, नौताना, सेहलंग, उन्हाणी, अगिहार, पाथेड़ा, कैमला आदि आस-पास के गांवों के ग्रामीण नर-नारी व श्रद्धालु भारी संख्या में तपस्या स्थल पर पहुंचकर भजन कीर्तन, शब्द, महिमा गुणगाण और धूणे की परिक्रमा कर रहे हैं।
 ग्रामीण पिताम्बर प्रधान रविन्द्र, रमेश हलवाई, सुरेन्द्र सिंह, विजय शर्मा, रोशनी, संतोष, कंवर सिंह सोनी ने धूणे की परिक्रमा लगाते हुए कहा कि बाबा नरेन्द्र गिरी महाराज की 84 धूनी तपस्या से पूरे इलाके में धर्म की भावना बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि महाराज की तपस्या को 16 दिन हो गए हैं यह तपस्या 41 दिन चलेगी। नरेन्द्रगिरी महाराज रोजाना प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 84 धूनियों के बीच में बैठकर तपस्या कर रहे हैं। ज्योति, कृश्णा, आशा तथा नेहा ने कहा कि महिलाएं बड़ी संख्या में तपस्या स्थल पर आकर श्रद्धा और विश्वास के साथ 84 धूनीयों की परिक्रमा कर मन्नते मांग रही हैं। जो श्रद्धालु, श्रद्धा, प्रेम व आस्था से आकर मन्नत मांगता है उसकी इच्छा जरूर पूरी होती है। बाबा नरेन्द्र गिरी ने कहा कि वे समाज में सुख, शांति व स्मृद्धि के लिए यह तपस्या कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने झाड़ली गांव में ठिठुरती सर्दी में 21 दिन की जलधारा तपस्या समाज व राष्ट्र की खुशहाली के लिए की थी। उन्होंने श्रद्धालुओं से तप स्थल पर पधारकर श्रद्धा, भक्ति और प्रेम से सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु व भक्तजन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: बाबा नरेन्द्र गिरी 84 धूनी तपस्या करते हुए।



गांव पाथेड़ा में लिंगानुपात को सुधारने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
लिंग अनुपात को सुधारने के उद्देश्य से गांव पाथेड़ा में शक्रवार को जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पीएचसी धनौंदा के डा. प्रतीक के निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में एएनएम सुमन, अरुण, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर तथा गांव पाटोदा के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया।
इस मौके पर डा. प्रतीक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को लड़का और लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लड़कियां नहीं होंगी तो संसार का संतुलन कैसे बनेगा। आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और पढ़-लिखकर एक नहीं बल्कि दो परिवारों का भविष्य संवारती हैं।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई कि वे लिंग अनुपात को सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे तथा किसी भी कीमत पर गांव में कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देंगे। साथ ही लोगों को घटते लिंग अनुपात के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया।
फोटो कैप्शन 01: गांव पाथेड़ा में घटते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को जागरूक करते हुए।



जल प्रकृति का अनमोल तत्व है जो जीवन का आधार है-डा. देवेंद्र
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज।
जल प्रकृति का अनमोल तत्व है जो जीवन का आधार है। जल के बिना जीवन संभव ही नहीं। इसलिए जलदान करना श्रेष्ठ कर्तव्य है।
गांव गोमला स्थित अपना-पार्क में लगाए गए एक वाटर कूलर का उद्घाटन करते हुए कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डा. अजय यादव ने उपरोक्त बात कही।  उन्होंने कहा कि गर्मियों के समय में पहले लोग प्याऊ लगाकर लोगों की प्यास बुझाते थे, उसी तर्ज पर यह वाटरकूलर लगाकर बड़ा ही नेक कार्य किया है। गांव के मध्य में स्थित पार्क में लगे वाटर कूलर से आसपास के घरों व लोगों को शीतल जल प्राप्त होगा।
रामचंद्र खाद भंडार की ओर से स्कूल के लिए सीलिंग फैन भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर मौजूद गांव के सरपंच मिंटू गोमला ने बताया कि रामचंद्र खाद भंडार के द्वारा इस तरह के नेक कार्य से औरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर रामप्रताप, सत्यवीर, वेदप्रकाश, दयानंद-छोटन, धर्मवीर, प्रदीप कुमार, राजेंद्र, मनोज कुमार, अशोक, राकेश, आनंद कुमार, सुरेंद्र, पुष्कर आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 02: वाटरकूलर का उद्घाटन करते हुए डाक्टर




नवोदय विद्यालय करीरा 












के प्रवक्ता की पुस्तक प्रकाशित
********************************************
********************************************
********************************************
कनीना की आवाज। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता सुंदर लाल द्वारा लिखित पुस्तक इकोज आफ नवोदय प्रकाशित हो गई है। यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई प्रेरणादायक एवं मनोरंजक राइम का संग्रह है, जिसमें शिक्षा, सपनों, अनुशासन, संघर्ष और जीवन मूल्यों को सरल एवं आकर्षक शैली में प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में सकारात्मक सोच, रचनात्मकता तथा सीखने के प्रति रुचि विकसित करना है। पुस्तक की  सरल भाषा, भावनात्मक अभिव्यक्ति और प्रेरणादायक संदेशों से भरपूर हैं, जो पाठकों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगी।
पुस्तक नवोदय परिवार की भावनाओं, अनुभवों और प्रेरणादायक विचारों की सुंदर अभिव्यक्ति है, जो विद्यार्थियों और पाठकों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगी।
फोटो कैप्शन 03: प्राध्यापक की प्रकाशित पुस्तक

No comments: