Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, July 22, 2026



 


कनीना में सुबह आइसक्रीम गोदाम में हुई चोरी

- सीसीटीवी कैमरे में घूमते दिखे दो संदिग्ध
*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना में बुधवार की सुबह को एक आइसक्रीम बनाने वाले गोदाम में चोरी हो गई। चोरी उस वक्त हुई जब गोदाम में रहने वाले कारीगर रोजाना की तरह अपना काम खत्म करके आए थे। राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले राधेश्याम ने बताया कि वह अपने साथी सुरेश,प्रकाश,गोपाल, दिलखुश और घनश्याम के साथ कनीना नहर के पास एक मकान में रहते है। वहां पर फालूदा आइसक्रीम का काम करते है बीती रात्रि को वह रोज की तरह रात लगभग 11 बजे घर आए , उसके बाद खाना खा कर लगभग 2.30 बजे सो गए थे। बुधवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो उन्हें कुछ आवाज महसूस हुई। बाहर देखा तो उनका बैग छत पर पड़ा था और उनके कपड़े, चाबी, गाड़ी के कागजात सब बिखरे पड़े थे। चोर अपने साथ 06 मोबाइल जिसमे दो खराब मोबाइल और 12,000 रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। पीडि़त राधेश्याम ने बताया कि 07 अप्रैल को भी उनके गोदाम से कुछ रुपए की चोरी हुई थी, जो अंदर खड़ी फालूदा की गाड़ी से चोरी हुई थी। पुलिस ने  अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में दो संदिग्ध घूमते दिखाई दिए।


ठाकुर मंदिर में गूंजा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

- श्रोतागण हुए मंत्र मुग्ध
*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन दादा ठाकुरजी के मंदिर में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का गुणगान हुआ। मंदिर परिसर में महंत पूर्ण ने अपनी मधुर वाणी से श्र कृष्ण के जीवन की कथा का वचन किया। परिसर में मौजूद सभी भक्त गण राम और कृष्ण की गाथाओं को सुनकर भाव विभोर हो गए। आज श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को झांकी निकालकर सम्मोहित किया गया। जिस कारण हर तरफ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो गया। मंदिर के पुजारी कंवर सैन वशिष्ठ ने बताया कि कथा 26 जुलाई को सुबह हवन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। कथा का मुख्य कारण गांव की सुख समृद्धि और ग्रामीणों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोहन सिंह,दिलावर सिंह,मुकेश, शकुन्तला,सुनीता, कमला देवी इत्यादि अनेकों भक्तगण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: प्रवचन करते हुए कथावाचक





एसडी विद्यालय ककराला में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कई रोचक मुकाबले
*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
एसडी विद्यालय ककराला में चल रहे चार दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए।
 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता का आज दूसरे दिन रहा प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- लांग जम्प अंडर-11 में प्रथम स्थान याशिका एसएमएस स्कूल कनीना व द्वितीय स्थान भाविका जीएल पब्लिक स्कूल कनीना ने प्राप्त किया व हिमांशी मोर्डन स्कूल भोजावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 में प्रथम स्थान आचुकी जी एम विद्यालय झिंगावन व द्वितीय स्थान प्रिति हेरिटेज विद्यालय मोहनपुर, अंडर-17 में भावी एसडी विद्यालय ककराला ने प्रथम स्थान व प्रतिज्ञा यूरो विद्यालय कनीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व प्राची हेरिटेज मोहनपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर-19 में प्रथम स्थान नेहा मोर्डन विद्यालय भोजावास व रीटा आरआरसीएम कनीना ने द्वितीय स्थान व आरती मोर्डन विद्यालय भोजावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जेवलीन थ्रो अंडर-17 में प्रथम स्थान वंशिका हेरिटेज विद्यालय मोहनपुर व द्वितीय स्थान करिश्मा मार्डन स्कूल भोजावास ने प्राप्त किया व दिपीका हेरिटेज विद्यालय मोहनपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में सोम्य श्री एस डी विद्यालय ककराला ने प्रथम स्थान व नेहा मोर्डन स्कूल भोजावास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व भाग्रवी एसडी विद्यालय ककराला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्क थ्रो अंडर 14 में प्रथम स्थान शिवानी आर एच एम पोता व द्वितीय स्थान खुशी मोर्डन स्कूल भोजावास ने प्राप्त किया व मानवी बीआ सेंहलंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में शिवानी हेरिटेज स्कूल मोहनपुर ने प्रथम स्थान व वर्षा एस डी विद्यालय ककराला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व नचिता जीएसएसएस बवानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -19 में सरुपी एस डी विद्यालय ककराला ने प्रथम स्थान व ज्योति बीआर विद्यालय सेहलंग ने द्वितीय स्थान व नेहा मोर्डन स्कूल भोजावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शाट पुट अंडर 14 में प्रथम स्थान खुशी बीआर सेहलंग व द्वितीय स्थान मानवी बीआर सेहलंग व तनवी मोर्डन भोजावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर-17 में वर्षा एसडी विद्यालय ककराला ने प्रथम स्थान व भावना मोर्डन स्कूल भोजावास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व साक्षी आरएचएम पोता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -19 में एसडी विद्यालय ककराला ने प्रथम स्थान व तनिका मोर्डन भोजावास ने द्वितीय स्थान व सोम्य एसडी विद्यालय ककराला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वालीबाल प्रतियोगिता में अंडर 14 आयुवर्ग में आरएचएम पोता प्रथम स्थान, 17 आयुवर्ग में आरएचएम पोता प्रथम, अंडर 19 आयुवर्ग में आरएचएम पोता  प्रथम स्थान रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 11 आयुवर्ग में एसआरटीआर सुरजनवास प्रथम स्थान, 14 आयुवर्ग में एसआरटीआर सुरजनवास प्रथम, अंडर 17 आयुवर्ग में एसआरटीआर सुरजनवास प्रथम स्थान रहा। जगदेव यादव चेयरमैन ने संबोधित भी किया।
फोटो कैप्शन 05 व 06: खंड स्तरीय खेलों में प्रतिभा दिखाते हुए छात्राएं




 शाटपुट में अपना दमखम दिखाएंगी पैरा खिलाड़ी शर्मिला छीथरोली
--ग्लासगो( स्काटलैंड) में 23 जुलाई से आरंभ होंगे गेम्स
*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
  ग्लासगो( स्काटलैंड) में 23 जुलाई से आरंभ होने वाले पैरा कामनवेल्थ गेम में उपमंडल कनीना के गांव छीथरोली निवासी एवं पैरा खिलाड़ी शर्मिला  शाटपुट में अपना दमखम दिखाएंगी। वर्तमान में वे रेवाड़ी में रह रही हैं। शर्मिला पिछले लंबे समय से पैरा कामनवेल्थ की तैयारी में जुटी हुई थी। शर्मिला ने बताया कि अब कामनवेल्थ गेम में पदक जीतना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि कामनवेल्थ में उनका शाटपुट इवेंट 27 जुलाई को होगा। इससे पहले भुवनेश्वर में 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 में भी शर्मिला ने  शाटपुट में गोल्ड मेडल और डिस्कस थ्रो में ब्रांज मेटल जीता था। शर्मिला ने बताया कि उन्होंने इससे पहले जनवरी 2026 में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में  शाटपुट और डिस्कस थ्रो में दो गोल्ड मेडल जीते थे। फरवरी 2026 में दुबई में हुई ग्रैंड पिक्स चैंपियनशिप में  शाटपुट में गोल्ड और डिस्कस थ्रो में ब्रांच मेडल भी प्राप्त किया था।
फोटो कैप्शन: शर्मिला



राष्ट्रीय प्रसारण दिवस-23 जुलाई
आज भी मनोरंजन का बेहतरीन साधन है रेडियो
-मोदी की मन की बात ने रेडियो के प्रति बढ़ाया है क्रेज
*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
23 जुलाई 1927 को सबसे पहले रेडियों बाम्बे से प्रसारण हुआ था। आज रेडियो की थोड़ी बहुत मांग मन की बात ने जरूर बढ़ाई है वरना रेडियो बीते जमाने की चीज बन चुका है। किंतु मनोरंजन के साधनों में रेडियो का नाम भी एक है किसी जमाने में रेडियो का बहुत अधिक प्रचलन होता था किंतु अब रेडियो की मांग घटी है। मोबाइल क्रांति ने रेडियों की मांग धूमिल कर दी। किंतु जब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कही तब तब रेडियो को की मांग बढ़ी है तथा स्कूलों में रेडियो की गूंज सुनाई दी। गांवों में तो अब भी एक या दो रेडियो मिल जाते हैं किंतु खेतों में रहने वाले किसानों के लिए रेडियो आज भी मनोरंजन का बेहतर जरिया है।
 किसान राजेंद्र सिंह एवं सूबे सिंह तो आज भी रेडियो को अपने बहुत करीब रखते हैं और किसानों की किसानों संबंधित जानकारी रेडियो से ही प्राप्त करते हैं। उनकी सबसे अहम चीज रेडियो है और रेडियो के बिना भी एक पल भी दूर नहीं हो सकते हैं। संगीत में कम रुचि रखते हैं लेकिन किसानों संबंधित, कृषि संबंधित जानकारी में विशेष रुचि रखते हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षा क्षेत्र में नाम कमाने वाले राज्य अवार्डी शिक्षक बनवारीलाल ककराला ने बताया कि वे अपने ट्यूबवेल पर रहते हैं और उन्हें समाचार एवं कृषि से लगाव होने के कारण रेडियो पास में रखते हैं। रेडियो से ही उन्हें अहम जानकारियां मिलती हैं । कृषि संबंधित जानकारी रेडियो पर समय.समय पर प्रसारित होती है जिनका वे लाभ उठा रहे हैं।
 उधर रेडियो विक्रेता रवि कुमार ने बताया कि वे 30 वर्षों से रेडियो बेचने का काम करते आये हैं किंतु 15 वर्ष पहले प्रतिदिन 50 से 60 रेडियो बिक जाते थे किंतु अब दिन में अधिकतम दो बिक पाते हैं। अकेले रेडियो से रोटी रोजी कमान कठिन है। अब वह जमाना बीत गया है जब रेडियो की मांग थी।
रेडियो मैकेनिक्स सुरेश कुमार का कहना है कि कभी प्रतिदिन 10 से 15 रेडियों सुधारने का काम करते थे किंतु अब तो एक दिन में एक भी नहीं आता।  टीवी एवं मोबाइल क्रांति के चलते रेडियो की मांग घटी है और उनकी रोटी रोजी मोबाइल ने छीन ली है। कभी रेडियो सुधारने एवं नए रेडियो बेचने का कार्य करते थे किंतु अब यह काम सिमटता जा रहा है।
 प्रधानमंत्री की मन की बात ने बढ़ाया रेडियो के प्रति क्रेज-
 विगत वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात ने रेडियों का क्रेज बढ़ाया है। गांवों में तो एक या दो रेडियो ही मिल पाते हैं।
सूबे सिंह किसान का कहना है कि किसी जमाने में ग्रामीण क्षेत्र में रेडियो ही एकमात्र संगीत ,समाचार एवं विविध जानकारी का प्रमुख साधन होते थे। दूरदराज ग्रामीणों में तथा ट्यूबवेल पर रहने वाले लोगों के लिए सूचनाएं प्राप्त करने का एक मात्र साधन रेडियो ही होता था किंतु अब रेडियो इक्का-दुक्का कहीं देखने को मिल सकता है।
फोटो कैप्शन 04: सूबे सिंह किसान रेडियो सुनते हुए



तीसरे दिन भी बरसे बदरा
--7 एमएम वर्षा हुई,जुलाई में कुल 96 एमएम वर्षा
*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक रुककर वर्षा हो रही है। थोड़े समय मौसम खुलता है और फिर से बूंदाबांदी या हल्की वर्षा शुरू हो जाती है। वर्षा सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई और 6 एमएम वर्षा हुई। मंगलवार को भी वर्षा जारी रही और 33 एमएम वर्षा हुई। सी कड़ी में बुधवार को 7 एमएम वर्षा हुई है। जिस कारण तापमान में भी कमी आई है। वर्षा के कारण कनीना में हर तरफ पानी ही पानी भर गया। बुधवार को रुक रुक कर बरसात ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। मुख्य मार्ग पर और कस्बे के अंदर पानी के निकलने की जगह ही नहीं मिल पा रही थी जिस कारण राहगीरों को काफी मसक्कत करनी पड़ रही थी। सब्जी विक्रेता भी गंदे पानी में सब्जी और फल बेचते देखे गए। पिछले दो दिनों से हो रही बरसात के कारण किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान खिल गई है। जहां उनको फसल के खराब होने का डर सता रहा था वहां अब हफसल पैदावार की आस जगी है। अब बाजरे और कपास की फसल को बरसाती पानी मिल गया जिस कारण फसल तेजी से बढ़ेगी। क्षेत्र में अब तक जुलाई माह में 96 एमएम वर्षा हो चुकी है।
फसलों के लिए वर्षा रामबाण-
क्षेत्र में सोमवार से हो रही रुक रुक कर बरसात के कारण किसानों को राहत मिली है वहीं किसान सूबे सिंह,कृष्ण कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह का कहना है कि यह वर्षा फसलों के लिए रामबाण सिद्ध होगी। जहां एक तरफ उनकी फसल सूखने की कगार पर थी वहीं वर्षा के कारण जीवन मिला है।
किसानों का मानना है कि जितनी वर्षा होगी वो बेहतर साबित होगी। आगामी रबी फसल को भी लाभ मिलेगा। जगह जगह गंदा जल भर गया है। सड़क के किनारे, बस स्टैंड के आस पास तथा निचले क्षेत्रों में जल भराव हो गया है।
फोटो कैप्शन 02 व 03: कनीना क्षेत्र में वर्षा से भरा गंदा जल





जिला कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा
*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारनौल सचिवालय में धरना-प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया गया।
सत्यवीर झुकिया ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई कार्रवाई से लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है। उनका कहना था कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और प्रशासनिक विफलताओं के कारण देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हुआ है। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि वह युवाओं की समस्याओं को सुने, न कि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करे।
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी लगातार युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग उठाते रहे हैं। झुकिया ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के निकट शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अनेक सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, हरियाणा में चंडीगढ़ स्थित राजभवन का घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा कांग्रेस विधायकों को भी गिरफ्तार किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि परीक्षा प्रणाली में बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए अथवा उन्हें पद से हटाया जाए। साथ ही परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर संसद में व्यापक चर्चा कराई जाए तथा नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों के विरुद्ध दर्ज सभी मामलों को वापस लेकर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई समाप्त की जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव होशियार सिंह, जसवंत सहरावत, कवींद्र एडवोकेट, डॉ. धीरज शर्मा, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तोताराम कोहली एडवोकेट, मंजीत यादव, नारनौल ब्लॉक अध्यक्ष मनपाल यादव, अटेली ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह चेयरमैन, सीमा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर यादव, निजामपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, नांगल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम यादव, महेंद्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष तेजपाल प्रजापति, महासचिव प्रो. राजवीर यादव, उपाध्यक्ष सुमेर चेयरमैन, डॉ. तरुण यादव, प्रदीप सरपंच आनावास, शाम सुंदर सोनी, नंदलाल, सुमित चौधरी, वीरभान, भगवान सिंह, डा. राजवती सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: कांग्रेसी नेता धरना प्रदर्शन करते हुए



सोई हुई महिला को लाठी डंडों से पीटकर किया घायल, केस दर्ज
*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप मंडल के गांव धनौंदा की सुषमा को चार लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सुषमा ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
 दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि वह घर पर 19 जुलाई को सोई हुई थी। उसी समय धर्मवीर, सोमवती, संजय और सुजाता जो लाठी डंडों सहित आए और मार पिटाई शुरू कर दी जिसके चलते वह घायल हो गई। उनके जेठ सतबीर ने उन्हें सेहलंग सीएचसी में भर्ती करवाया जहां अधिक चोटों को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीजीआइएमएस रोहतक से 21 जुलाई को इलाज करवा घर लौटी है। उन्होंने कनीना पुलिस में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है।

मोटरसाइकिल सवारों को एक गाड़ी ने मारी टक्कर
- अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज












*************************************************************
********************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। दो बाइक सवारों को गाड़ी ने मारी टक्कर। कनीना थाने के तहत आने वाले दौंगड़ा जाट के गोवर्धन ने अज्ञात गाड़ी चालक के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में बताया कि वह मेहनत मजदूरी से करता है और दौंगड़ा जाट का निवासी है। 15 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे वह तथा उसका लड़का संदीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर भालखी की ओर जा रहे थे। जब वे भालखी की ढाणी के पास पहुंचे तो भालखी से आ रही एक गाड़ी टक्कर मार दी। अज्ञात चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलता आ रहा था। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार बाइक सहित गिर गए काफी चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें उठाकर महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां दोनों संदीप तथा गोवर्धन दोनों को काफी चोट आने के कारण अब तक इलाज चलता रहा और अब जाकर उन्हें छुट्टी मिली है। उन्होंने दोंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया दिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

No comments: