Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, December 28, 2020



चोरी के मामले में पकड़ी दोनों महिलाओ को आठ जनवरी तक भेजा झज्जर जेल में
***********************************************
*****************************************************
***********************************
*************  
कनीना। रविवार को कनीना-कोसली मार्ग पर एक निजी गाड़ी में सवार होकर जा रही दो महिलाओं द्वारा चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। उन्हें सोमवार को कनीना न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें आठ जनवरी तक झज्जर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 मिली जानकारी अनुसार कनीना बस स्टैंड से कोसली के लिए एक निजी गाड़ी में सवार होकर गई महिला का सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने महिला बबीता की शिकायत पर दो महिलाओं को काबू कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सामान को मौके से बरामद कर लिया था। महिला बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव भालोठ की ढाणी से ससुराल रेवाड़ी जिले के गांव मलेसियावास जा रही थी। जब कनीना बस स्टैंड से कोसली के लिए एक निजी गाड़ी में बैठी तो उसके पास उसका सारा सामान था लेकिन जब गाड़ी चालाक ने कनीना-कोसली रोड़ पर गांव कोटिया के पास किराया मांगा तो मिला ने देखा की उसका पर्स व अन्य सामान गायब मिला। जिसके संबंध में महिला ने गाड़ी चालक को भी बताया। जिसके बाद गाड़ी चालक ने सवारियों की मदद से दो महिलाओं के पास से सारे सामान को बरामद कर लिया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी एएसआई गोविंद सिंह, आईओ सुनिल व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने महिला पुलिस सहित मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला रूसी व सुनीता को गिरफ्तार में लेकर आरोपियों के पास से चार हजार रुपए, चांदी के पाजेव, एक साड़ी, एक सूट, एक लाख 70 हजार रुपए का हस्ताक्षर किया हुआ चैक व अन्य जरूरी कागजात बरामद किए है। एएसआई गोविंद सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ करने पर एक महिला ने अपना नाम नंगला जाटुसाना निवासी रूसी व दूसरी ने गुडियानी निवासी सुनीता बताया। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया।
  दोनों को पुलिस ने सोमवार कनीना न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 8 जनवरी 2021 तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। चूंकि पास में महिला जेल नहीं हैं ऐसे में उन्हें महिला जेल झज्जर भेज दिया गया है।

गाहड़ा में दो दिवसीय वालीबाल खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
- विभिन्न जिलों की 20 टीमों ने लिया हिस्सा
***********************************************
******************************
***************************
,कनीना। उपमंडल कनीना के गाहड़ा गांव के बाबा कैम वाले जोहड़ के पास बाबा भैया समिति के तत्वाधान में ओपन वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव के सरपंच राजू इंदौरा ने  किया। उसके बाद मुख्य अतिथि सरपंच राजू इंदौरा ने खेल मैदान में जाकर सभी खिलाडिय़ों से परिचय करवाया तादुपरांत खेल मैदान में खिलाडिय़ों के बीच टास किया गया और बाल को उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
समिति के सदस्यों के ने मुख्य अतिथि का स्वागत तिलक ओर पुष्प माला पहना कर किया । संस्था के सदस्य इंद्रवेश उर्फ मंत्री यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के झज्जर, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ इत्यादि जिलों की 20 टीमों ने भाग लिया है।
प्रतियोगिता का पहला मैच झाड़ली व इंदोखर के बीच खेला गया। जिसमें इंदोखर की टीम के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को जीत लिया। उसके बाद सीहोर व बव्वा की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बव्वा के खिलाडिय़ों ने बाजी मारी। उसके बाद इंदोखर व बव्वा के बीच मैच खेला गया जिसमें इंदोखर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को जीत लिया । उसके बाद करीरा व निमोठ के बीच मैच खेला गया जिसमें निमोठ की टीम ने जीत हासिल की।
उसके बाद कोटिया व गढ़ी गांव के बीच मैच खेला गया। जिसमें कोटिया की टीम ने जीत हासिल की। संस्था के सदस्य इंद्रवेश उर्फ मंत्री यादव बताया कि बची हुई टीमों का मैच करवाने के लिए ग्राउंड में दो जगह नेट लगवा दी गई है जिसमें एक साथ चार टीम खेल सकती हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाडिय़ों के हाथ सेनिटाइज करवा दिए थे। खिलाडिय़ों के लिए जलपान की व्यवस्था खेल प्रांगण में ही करवा दी गई थी। बाहर से आए हुए खिलाडिय़ों के लिए रुकने की व्यवस्था की गई। इस दौरान मनोज यादव, कपिल, श्रीपाल, कर्मवीर, पंकज यादव, सुमित, सतीश, पवन यादव सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7: गाहड़ा गांव में वालीबाल खेल का नजारा।

गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित कर शराब और अधिक खर्चा करने वालों को वोट ना डालने की अपील की
***************************************************************
********************************
***********************
कनीना। खण्ड के गांव ककराला में मेरा वोट मेरा भविष्य अभियान के क्रम में ग्रामीणों ने एक नुक्कड़ संवाद सभा आयोजित की। जिसमें आगामी पंचायत चुनाव को लेकर शराब बांटने वाले या अनाप-शनाप खर्च करने उम्मीदवार को नकारने के लिए आग्रह किया गया। वहीं ग्रामीणों ने अपने वोट की ताकत को पहचानने के लिए वोटर को जागरूक किया।
ग्रामीण राजबीर ने कहा कि इस बार इक्कीसवीं शताब्दी में जन्म लेने वाले नौजवान वोटर पहली बार ग्राम पंचायत चुनावों में वोट करेंगे।  सभी लोग अपनी अगली पीढ़ी को अच्छे संस्कार दे व जब वोट डालने का समय आए तो  किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए।
भविष्य में गांव कौन-कौन से कामों को लेकर आगे बढ़ें इस विषय पर गम्भीरता से विचार करने के लिए नुक्कड़ संवाद सभा में मंथन किया गया। ग्रामीण सुमेर ने बताया सभी ग्रामीण इस बात को लेकर बड़े ही आशान्वित हैं कि इस बार सभी उम्मीदवार एक आदर्श उदाहरण देते हुए चुनाव लड़ेंगे और एक आदर्श गांव की परिकल्पना के लिए काम करेंगे। इस बार चुनाव में शराब व अनाप-शनाप खर्च नहीं करेंगे। हम लगातार यही प्रयास कर रहें हैं और आगे के दिनों में भी नुक्कड़ नुक्कड़ जाकर संवाद कार्यक्रम जारी रहेगा।
इस अवसर पर कृष्ण, मदनपाल, सुखवीर, राममेहर, नवीन, जगदेव, रवींद्र, सुनील, रामबीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: ककराला में नुक्कड़ सभा में वोट की कीमत बताते ग्रामीण।

परिवार के डर से भागे लड़के मिले,
- परिजनों ने करवाया था अपहरण की संभावना मामला दर्ज
****************************************************
**********************************
*****************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव गुढ़ा निवासी रूपेश कुमार ने कनीना पुलिस में जहां रविवार को उनके लड़के आदित्य 19 वर्ष तथा अमित पुत्र नरेंद्र 15 साल रात्रि एक बजे से गायब तथा उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किये जाने का मामला दर्ज करवाया था किंतु अब वे फिल्मी अंदाज में मिल गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों लड़के एक बाइक लेकर रात के वक्त कनीना आए थे किंतु इनके पास बाइक के कागजात नहीं थे।  पुलिस ने इनकी बाइक को इंपाउंड कर दिया था। तत्पश्चात ये दोनों परिवार के डर के मारे बूचावास चले गए जो कनीना से 9 किमी दूर तथा गुढ़ा से भी आगेपड़ता है। बूचावास के एक होटल पर इन्होंने खाना खाया और रात को बूचावास के एक पुराने बंध्द पड़े स्कूल में रात बिताने का निर्णय लिया किंतु जब सर्दी सताने लगी तो दोनों पैदल ही बूचावास से गुढ़ा की ओर चल दिये जो 4 किलोमीटर दूरी पर है। रास्ते में जब वे पैदल आ रहे थे तो उनके परिजन इनकी तलाश में घूम रहे थे। उन्हें ये मिले तो इन्हें पकड़ लिया और कनीना पुलिस में परिजनों ने पेश किया और सारी कहानी बताई। इस प्रकार परिवार एवं पुलिस दोनों को परेशान रखा।

गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित कर शराब और अधिक खर्चा करने वालों को वोट ना डालने की अपील की
*******************************************************************************
**********************************
****************
,कनीना। खण्ड के गांव ककराला में मेरा वोट मेरा भविष्य अभियान के क्रम में ग्रामीणों ने एक नुक्कड़ संवाद सभा आयोजित की। जिसमें आगामी पंचायत चुनाव को लेकर शराब बांटने वाले या अनाप-शनाप खर्च करने उम्मीदवार को नकारने के लिए आग्रह किया गया। वहीं ग्रामीणों ने अपने वोट की ताकत को पहचानने के लिए वोटर को जागरूक किया।
ग्रामीण राजबीर ने कहा कि इस बार इक्कीसवीं शताब्दी में जन्म लेने वाले नौजवान वोटर पहली बार ग्राम पंचायत चुनावों में वोट करेंगे।  सभी लोग अपनी अगली पीढ़ी को अच्छे संस्कार दे व जब वोट डालने का समय आए तो  किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए।
भविष्य में गांव कौन-कौन से कामों को लेकर आगे बढ़ें इस विषय पर गम्भीरता से विचार करने के लिए नुक्कड़ संवाद सभा में मंथन किया गया। ग्रामीण सुमेर ने बताया सभी ग्रामीण इस बात को लेकर बड़े ही आशान्वित हैं कि इस बार सभी उम्मीदवार एक आदर्श उदाहरण देते हुए चुनाव लड़ेंगे और एक आदर्श गांव की परिकल्पना के लिए काम करेंगे। इस बार चुनाव में शराब व अनाप-शनाप खर्च नहीं करेंगे। हम लगातार यही प्रयास कर रहें हैं और आगे के दिनों में भी नुक्कड़ नुक्कड़ जाकर संवाद कार्यक्रम जारी रहेगा।
इस अवसर पर कृष्ण, मदनपाल, सुखवीर, राममेहर, नवीन, जगदेव, रवींद्र, सुनील, रामबीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: ककराला में नुक्कड़ सभा में वोट की कीमत बताते ग्रामीण।

परिवार के डर से भागे लड़के मिले,
- परिजनों ने करवाया था अपहरण की संभावना मामला दर्ज
***********************************************
********************************
**************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव गुढ़ा निवासी रूपेश कुमार ने कनीना पुलिस में जहां रविवार को उनके लड़के आदित्य 19 वर्ष तथा अमित पुत्र नरेंद्र 15 साल रात्रि एक बजे से गायब तथा उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किये जाने का मामला दर्ज करवाया था किंतु अब वे फिल्मी अंदाज में मिल गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों लड़के एक बाइक लेकर रात के वक्त कनीना आए थे किंतु इनके पास बाइक के कागजात नहीं थे।  पुलिस ने इनकी बाइक को इंपाउंड कर दिया था। तत्पश्चात ये दोनों परिवार के डर के मारे बूचावास चले गए जो कनीना से 9 किमी दूर तथा गुढ़ा से भी आगे पड़ता है। बूचावास के एक होटल पर इन्होंने खाना खाया और रात को बूचावास के एक पुराने बंद पड़े स्कूल में रात बिताने का निर्णय लिया किंतु जब सर्दी सताने लगी तो दोनों पैदल ही बूचावास से गुढ़ा की ओर चल दिये जो 4 किलोमीटर दूरी पर है। रास्ते में जब वे पैदल आ रहे थे तो उनके परिजन इनकी तलाश में घूम रहे थे। उन्हें ये मिले तो इन्हें पकड़ लिया और कनीना पुलिस में परिजनों ने पेश किया और सारी कहानी बताई। इस प्रकार परिवार एवं पुलिस दोनों को परेशान रखा।

आनलाइन शिक्षण पाने के बाद अब होगा मासिक टेस्ट
-शीतकालीन अवकाश की संभावना क्षीण
*****************************************
********************************
*********
कनीना। वैसे तो विगत नौ माह से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित रही है किंतु अब सरकार मासिक टेस्ट करवाने के मूड में है। इस बार प्रथम जनवरी से एक पखवाड़े के शीतकालीन अवकाश की संभावना क्षीण नजर आती है।
सरकारी सूत्र बताते हैं कि स्कूलों में पढऩे वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को जनवरी माह में आनलाइन परीक्षा देनी होगी। बेशक अधिकांश विद्यार्थी मजदूर एवं गरीब तबके के सरकारी स्कूलों में पढऩे के लिए आते हैं जिनके पास  पढऩे के लिए स्मार्ट फोन तक नहीं है। या फिर वे अभिभावकों के फोन से यदा कदा पढ़ते आये हैं।
 अभिभावक रवि कुमार, कृष्ण कुमार, महेश कुमार आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेट की समस्या या पैक न डलवाने की समस्या आम देखने को मिलती है। ऐसे में अब उनको परीक्षा देनी होगी। हालांकि अभी तक टेस्ट की तिथि घोषित नहीं की गई है किंतु अगर टेस्ट होता है तो बड़ी विकट समस्या बन सकती है। टेस्ट की तैयारी की कड़ी में अवसर जैसे एप का प्रयोग उनके लिए जरूरी किया हुआ है। शिक्षा निदेशक ने ही एप के जरिए परीक्षा करवाने के आदेश जारी किए हैं।
  विभिन्न स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक कक्षाओं में पढऩे वाले ज्यादातर विद्यार्थियों का अवसर एप पर रजिस्ट्रेशन भी कर दिया गया है और बचे हुये का रजिस्ट्रेशन जारी है। ऐसे में अब देखना होगा कि इन परीक्षाओं में कितने विद्यार्थी परीक्षा दे पाते हैं या नहीं। अभिभावक मानते हैं कि  उपस्थिति ज्यादा रहने की संभावना नहीं है।
 शिक्षकों एवं अभिभावकों से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि लाकडाउन के दौरान परिजनों का फोन घर पर ही रहता था। ऐसे में विद्यार्थी समय पर पढ़ाई कर लेते थे। लेकिन जब से अनलाक हुआ है तब से  अभिभावक फोन लेकर काम पर चले जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को फोन पूरे दिन नहीं मिल पाता है। अभिभावक देर से घर आते हैं तब तक बहुत से विद्यार्थी सो चुके होते हैं। वैसे भी जिस घर में में पढ़ाई वाले दो से तीन बच्चे हैं और घर में एक ही स्मार्ट फोन है तो वे आनलाइन शिक्षण सही ढंग से नहीं कर पाते हैं तो फिर आनलाइन परीक्षा देना कठिन हो जाएगा। शिक्षकों ने बताया कि वे रोजाना पढऩे के लिए सामग्री भेजते हैंं। लेकिन बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। विद्यार्थियों की शिकायतें मिल रही हैं।
पहले होते थे पांच टेस्ट-
अध्यापक नेता धर्मपाल शर्मा बताते हैं कि पहले स्कूलों में एक नहीं अपितु कुल पांच टेस्ट होते थे जिनमें अर्ध-वार्षिक तथा वार्षिक परीक्षा के अतिरिक्त तीन अन्य टेस्ट होते थे जिनके अंक मिलाकर ग्रेड देना होता था। नया सत्र भी अप्रैल माह से शुरू होता था। अब जब पूरी साल में एक भी टेस्ट नहीं हुआ है तो अब जनवरी माह में टेस्ट करवाना औचित्य विहीन लगते हैं।


2020 में उभरे नए नए चेहरे.....

समाज सेवा के रूप में आए हैं नए चेहरे उभरकर
****************************************
**********************************

कनीना। कोरोना महामारी, लाकडाउन ,अनलोक आदि अनेकों घटनाओं को जहां कोविड-19 दिया है। इस अवधि में विशेषकर अनेकों नये चेहरे बतौर नेता उभरकर आये हैं। यद्यपि विभिन्न पार्टियों ने भी अपनी कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें अधिकांश चेहरे युवा वर्ग से संबंध रखते हैं।
वैसे तो कस्बा कनीना सूबेदार ओंकार सिंह, कर्नल राम सिंह, दलीप सिंह ऐसे धुरंधर नेता एवं मंत्री हुए हैं जिनके नाम पर आज भी कनीना को गर्व है। ये आज इस दुनियां में नहीं हैं। किंतु कोरोना काल ने कुछ ऐसा करके रख दिया है जिससे नए चेहरे उभर कर सामने आए हैं।
कनीना कभी विधानसभा क्षेत्र होता था जो 1972 के चुनाव तक जारी रहा। उस समय बेशक कम नेता कनीना क्षेत्र के उभरे हो लेकिन जो भी नेता उभर कर उन्होंने उसने दूर-दराज तक नाम कमाया था। यूं तो हर वर्ष नये चेहरे उभरकर आते हैं किंतु 2020 में कोरोना काल में जहां गरीबों की सेवा करने बहाने, उनको गंतव्य स्थान तक पहुंचाने तथा उनकी सेवा भाव निभाकर कई नये चेहरे उभर कर सामने आए जो धीरे-धीरे अब विभिन्न प्रकार की समस्याएं हल करवाने में आगे आ रहे हैं और धीरे-धीरे राजनीतिक पार्टियों पार्टियों से संबंध जोड़ नेता के रूप में उभरने लगे हैं।
कस्बा कनीना का जसवंत सिंह बबलू एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने हरियाणा में नाम कमाने के कोई कसर नहीं छोड़ी है। जब पार्टी के इक्के दुक्के नेता होते थे उस वक्त जसवंत सिंह बबलू सामने आये थे जिन्होंने हरियाणा में भाजपा पदाधिकारी बतौर जिम्मेदारी निभाई है। वर्ष 2019 में चुनावों में तथा वर्ष 2020 में केंद्र तक पकड़ बनाई हैं।  हरियाणा में चुनाव लडऩे की विगत योजना में भी तैयारी थी लेकिन उन्हें किसी कारणवश पीछे हटना पड़ा।
समाज सेवा से उठकर नेतागिरी की ओर कदम बढ़ाने वाले बहुत से नेता सामने आए हैं। वैसे तो भाजपा, कांग्रेस और अन्य सभी पार्टियों ने अपने अपने पदाधिकारियों की घोषणा की है और घोषित कार्यकारिणी के पदाधिकारी नेता से कम नहीं हैं किंतु युवा वर्ग अब धीरे-धीरे राजनीति में भी कदम बढ़ा रहा है। माना जाता है कि 65 फीसदी युवा वर्ग पूरे ही देश में है, ऐसे में युवा वर्ग का आगे आना शुभ संकेत माना जा रहा है।
राजनीति में आने से पहले ये युवा किसी अवसर विशेष पर अपने चेहरे दिखाते हैं। नये वर्ष पर बधाई देने के बहाने सामने आ रहे हैं। कोरोना काल ने तो बहुत से नये चेहरों को जन्म दिया है। कनीना क्षेत्र के कम से कम एक सौ और नए चेहरे क्षेत्र में धीरे-धीरे उभर रहे हैं और किसी न किसी तरीके से और राजनीति में पहुंचना चाह रहे हैं।
अगर यूं ही नेता बढ़ते चले गए तो भविष्य में इन नेताओं का अहम रोल होगा। उधर बड़े-बड़े गनेता भी उभरे हैं या पार्टी बदली हैं और 2019 में चुनाव में अपना चेहरा दिखा चुके हैं। यहां तक की युवा वर्ग अधिक अधेड़ और बुजुर्ग नेता बहुत कम है। बुजुर्ग धीरे धीरे पीछे हटते नजर आ रहे हैं।

आधुनिक तरीकों से भेजते हैं ग्रीटिंग -महिपाल
************************************
********************************
************
 कनीना। ग्रीटिंग कार्ड भेजने का जमाना बीत चुका है। आधुनिक विज्ञान के युग में नए साल की मुबारक भेजने के तरीके ही बदल गए हैं। ये विचार महिपाल सिंह मुख्याध्यापक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में
आयोजित ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि कृष्ण सिंह प्राचार्य थे।
  उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब ग्रीटिंग का इंतजार बेसब्री से किया जाता था। डाकिए से पूछते थे कि कोई उनका नए साल का कार्ड आया या नहीं।  जब कोई ग्रीटिंग कार्ड आता तो बड़े प्रसन्न नजर आते और उसे अपने फाइल में रखकर लंबे समय तक याद करते। परंतु विज्ञान की तकनीक इस कदर बढ़ गई है कि ग्रीटिंग का तो तरीका ही बदल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि अब न तो ग्रीटिंग के लिए डाकिए की जरूरत है और न ही किसी प्रकार के ग्रीटिंग छपवाने या बनाने की जरूरत है। मोबाइल के जरिए ग्रीटिंग बनाकर चंद सेकंड में उसे गंतव्य स्थान तक भेज दिया जाता है परंतु इससे हस्तकला का सुधार नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि हस्तकला का सुधार करने के लिए ग्रीटिंग बनाना जरूरी है।
कभी पेंटर भी ग्रीटिंग का कार्य करते थे अब तो ग्रीटिंग सिमटकर मोबाइल तक ही रह गया है। रात्रि के समय जब नया साल लगता है तभी मोबाइल पर हेलो हाय कहकर ग्रीटिंग का कार्य पूरा कर लिया जाता है। यदि कला में निखार लाना है तो ग्रीटिंग के उन दिनों में फिर से लौट कर चलना होगा। इस मौके पर संध्या, ज्योति, पूजा और हंसु के ग्रीटिंग कार्ड सराहनीय रहे। समस्त विद्यालय स्टाफ ने ग्रीटिंग की उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर आयोजक पीटीआई संजय सिंह, कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव ,महिपाल सिंह  राजवीर सिंह तथा समस्त स्टाफ का योगदान रहा।
 फोटो कैप्शन 1 एवं 2: ग्रीटिंग कार्ड बनाकर दिखाते हुये छात्राएं।

महामारी ने बढ़ाया किचन गार्डन की ओर रुझान
**************************************
**************************

कनीना। यूं तो पुराने समय से बुजुर्ग अपने घरों के आस पास बिटोड़े, झोपड़ पट्टब्ी के आस पास बेलदार सब्जियां उगाकर आनंद लेते आये हैं। किंतु वर्ष 2020 में फैली महामारी ने हर इंसान का रुझान किचन गार्डन की ओर बढ़ाया है। कहीं सब्जी में कोरोना न हो ऐसे में घर की सब्जी पर विश्वास जागा है।
    वैसे भी महंगाई के युग में जहरीली सब्जियों से बचने के लिए घरों में किचन गार्डन की ओर गृहणियों का ध्यान बढ़ा है। स्कूलों में भी अब तो किचन गार्डन बनाकर उसकी सब्जी प्रयोग में लानी जरूरी है। बागवानी विभाग द्वारा भी सब्जी के बीज किचन गार्डन के लिए भी दिए जाने का सिलसिला चला था जिसके चलते गृहणियों का रुझान हरी पत्तेदार सब्जियां उगाने तथा फल फूल उगाने की ओर बढ़ा है।
कनीना में करीब आधा दर्जन गृहणियां एवं लोग इस ओर ध्यान दे रहे हैं। कनीना के रविंद्र कुमार पूर्व अध्यापक, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, कमला देवी कनीना मंडी, आशा कनीना, संजय बाघोत ने बेहतर किचन गार्डन बनाकर दूसरों को प्रेरणा देने का काम किया है।
  बाघोत निवासी संजय कुमार ने तो अपना पूरा घर ही किचन गार्डन में बदल दिया है। उन्होंने अपने घर के किचन गार्डन में पालक, गोभी, मटर, गाजर, धनिया, मूली के अलावा मेथी उगा रखी है वहीं फलों के रूप में अमरूद, हल्दी, अनार आदि उगा रखे हैं। घर में विशिष्ट स्थानों पर तुलसी उगा रखी है। उन्होंने बताया कि बाजार की जहरीली सब्जियों की बजाय वे अपने गार्डन में उगाई गई सब्जी को प्रयोग करती आ रही है। बाजार से कुछ रुपयों के सब्जी के बीज मंगवाकर प्रयोग कर रही हैं।
  सबसे बड़ी विशेषता उन्होंने बताई कि जब कभी मेहमान घर में आ जाता है तो तुरंत गार्डन की सब्जी तोड़कर बनाई जाती है और मेहमान ताजी सब्जी को खाकर प्रसन्न हो जाता है। आस पास के घरों में जब किसी हरी पत्तेदार सब्जी की जरूरत होती है तो वे भी यहां से सब्जी ले सकते हैं। उनका गार्डन 24 घंंटे मुफ्त सब्जी की दुकान की भांति काम करता है। संजय कुमार ने बताया कि लोकडाउन में उनका समय बहुत बेहतर बीता वहीं कोविड-19 का सदुपयोग किया है।
 कृषि सलाहकार अधिकारी डा देवराज का कहना है कि घर में सब्जी उगाकर न केवल धन की बचत की जा सकती है वहीं ताजा सब्जी खाने को मिल सकती है। प्रत्येक गृहणि को इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए जिससे स्वस्थ किचन, साफ हवा तथा मनपसंद हाबी को अपनाकर रोगों से बचा जा सकता है। उनसे सभी को शिक्षा लेनी चाहिए।
फोटो कैप्शन 3: बाघोत में संजय का किचन गार्डन 







Sunday, December 27, 2020

 

विपक्षियों की हकीकत पहचान चुका है किसान :  ओम प्रकाश यादव
*************************************************
**********************************************
***********************************
******
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ढाणा में किया एक करोड रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन
कनीना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों से किसानों के पास उत्पादों की बिक्री के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे। इससे बिचौलियों का रास्ता बंद हो जाएगा। विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी दाल नहीं गलेगी। किसान अब इनकी हकीकत का पहचान चुका है।
श्री यादव आज कनीना खंड के विभिन्न गांव ढाणा में उद्घाटन कार्यक्रमों में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद थे।
 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  ने आज गांव ढाणा में लगभग एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसमें पांच सड़क मार्ग तथा दो पार्क शामिल है। इसके अलावा उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये दिए।
 श्री यादव ने कहा कि कोरोना-19 की वजह से विकास कार्यों में थोड़ी रुकावट आई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिला में तीन हाइवे, मेडिकल कालेज व किसानों की समय पर फसल खरीद तथा समय पर फसलों का भुगतान किया है। आजादी के बाद देश में जितना विकास इस सरकार में हुआ है उतना विकास पहले कभी नहीं हुआ।
तीन कृषि कानूनों के संबंध में उन्होंने कहा कि इन कानूनों से प्रतिस्पर्धी डिजिटल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को उत्पादों की बेहतर कीमत मिल पाएगी।
श्री यादव ने कहा कि  किसानों को सभी प्रकार के आधुनिक कृषि उपकरण मिल पाएंगे। उत्पाद बेचने के लिए मंडियों या व्यापारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। खेत में ही उपज की गुणवत्ता जांच, ग्रेडिंग, बैगिंग व परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। किसान को नियमित और समय पर भुगतान मिल सकेगा।
इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने जिला में पीएटी ट्रांसफर लगाने की बात कही। पूरे जिला में यह ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
कृषि कानूनों पर बोलते हुए विधायक  सीताराम यादव ने कहा कि  इन तीनों कानूनों का लाभ किसानों को ही मिलेगा। किसान की स्वेच्छा और उसकी आत्मनिर्भरता के लिए यह ऐतिहासिक क़दम है।
इस अवसर पर भोजावास मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कनीना चेयरमैन सतीश जेलदार, सिहमा चेयरमैन सुमेर, चेयरमैन रोहतास, सेहलंग से सत्यवीर यादव, सुरेश,  प्रवक्ता ओमप्रकाश लिसानिया,  मुन्नीलाल, महामंत्री लख्मीचंद चौहान, सुंदरह से सुरेश यादव, हरिराम मित्तल,  कंवरसैन, ओम प्रकाश यादव,  राजकुमार भारद्वाज, ढाणा सरपंच सुशील, इसराणा सरपंच विजेंद्र, भडफ़ सरपंच महेंद्र, भोजावास पूर्व सरपंच राम अवतार,  रामबास सरपंच विक्रम, सेहलंग सरपंच विजय पाल, कृष्ण विनीत, कनीना बीडीपीओ देशबंधु, सतपाल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 11: मंत्री ढ़ाणा में गली का उद्घाटन करते हुये।

अलविदा 2020
क्षेत्र के लिए ट्रेन व बसों का विशेष लाभ नहीं मिला
***************************************
***********************

 कनीना। वैसे तो कोरोना काल में लंबे समय ट्रेन एवं बसें बंद रही वहीं वर्ष 2020 में जहां कोरोना काल से पहले विभिन्न ट्रेन रोकने के लिए आंदोलन भी चले, वही बसों की सुविधा भी बेहतर नहीं रही।
 कभी बसें एवं ट्रेन सेवा बंद कर दी गई तो फिर बसें तो चला दी गई किंतु ट्रेन अभी तक नहीं चली हैं। उपमंडल स्तरीय कनीना खास रेलवे स्टेशन से जहां 21 गाडिय़ां प्रतिदिन आवागमन करती है किंतु पैसेंजर ट्रेन ही रुक पाती हैं। जिसके चलते कस्बे के विभिन्न समाजसेवियों ने बार-बार आंदोलन किया, स्टेशन मास्टर के जरिए ट्रेन रोकने के लिए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भिजवाए किंतु हालात जस के तस रहे।
नवरात्रों में माता मेले के दृष्टिगत जहां अस्थाई रूप से कुछ गाडिय़ां रुकने के लिए प्रबंध भी किया गया किंतु वे भी कोरोना की भेंट चढ़ गये और सभी ट्रेन सेवा ही आगामी आदेश तक बंद कर दी गई। कुल मिलाकर  ट्रेन अवस्था अच्छी नहीं रह,ी बार-बार के आंदोलन बेकार गए, विभिन्न लोग परेशान रहे। दूसरी ओर बसों की सुविधा भी बेहतर नहीं रही। दूरदराज जाने वाली बसें धीरे-धीरे  बंद हो चुकी है। निजी वाहनों ने जमकर चांदी कूटी और सरकार को चूना लगाते देखा गया। कनीना बस स्टैंड से फतेहाबाद, यमुनानगर, बीकानेर आदि की बसें भी चलती थी वे भी बंद पड़ी रही।  विभिन्न मार्गों पर रात्रि के समय कोई बस सुविधा नहीं मिली जिसकी बार-बार मांग चलती रही। यात्री निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाए। वर्ष भर निजी वाहनों की का सहारा लेना पड़ा।
कनीना खास रेलवे स्टेशन को कोसली से जोड़ते हुए नारनौल तक मिलाने की एक खुशखबरी जरूर कनीना वासियों को मिली थी किंतु अब यह रेलवे मार्ग कब तक बन जाएगा उसी पर नजरें टिकी हुई हैं।
फोटो कैप्शन: कनीना खास रेलवे स्टेशन।


किसानों के हित में पारित विधेयक किसान हितेषी- ओमप्रकाश एडीओ
*****************************************************
*****************************
*****************
,कनीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए पारित तीनों विधेयक किसान हितेषी है किंतु कुछ नेता किसानों को गुमराह कर रहे हैं जिसके चलते किसान अपना हित नहीं देख पा रहे हैं। ये विचार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश एडीओ ने कनीना उप-मंडल के गांव ढाणा में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को व्यक्त किये। इस मौके पर अटेली विधायक सीताराम यादव भी उनके साथ थे।
मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सदा जनहितेषी काम करते आ रहे हैं। कितने ही ऐसे काम किये है जिनको लोग सदा याद रखेंगे। उन्होंने किसानों की भविष्य की सोच को साकार करने के लिए विधेयक पास किये थे।
  उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी दिनोंदिन उन्नति के रास्ते पर चल रही है। सरकार किसानों के हित में चलती है। वहीं विभिन्न कर्मचारियों का भी सदा सोचती आई है। उन्होंने किसी के बहकावे में न आने की अपील की। इस मौके पर सरपंच ढाणा सुशील कुमार ने मंत्री एवं विधायक का स्वागत किया।
इस मौके पर ढाणा गांव में जहां सबसे प्रमुख समस्या रामबास से ढाणा लिंक मार्ग की थी वह 13 लाख रुपए की लागत से सड़क बनवाकर हल कर दी जिसका उद्घाटन किया गया। वही डी-प्लान द्वारा दो पार्क निर्मित किए गए जिन पर साढे चार लाख खर्चा आय,ा उनका भी उद्घाटन किया गया। गांव में जहां 15-15 लाख रुपये की लागत निर्मित दो गलियो, 13 लाख की बनी एक गली, 5-5 लाख की बनी दो गलियों सहित कुल 8 गलियों का उद्घाटन भी किया वहीं 5 लाख की लागत से बनाई जाने वाली एक गली का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर गांव की तरफ से एक मांग पत्र भी सौंपा गया जिसमें पड़तल से ढाणा व ढाणा से कनीना वाया ककराला वाले पीडब्ल्यूडी रोड को 18 फुट चौड़ा बनवाने,  कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी प्रदान करने, ग्राम सचिवालय बनवाया बनवाने, श्मशान घाट की चारदीवारी एवं रास्ता पक्का करवाने, बाबा जिंदा देव पार्क की चारदीवारी बनाने, पीडब्ल्यूडी रोड से बीपीएल प्लाट तक रास्ता पक्का करवाने,
मोड़ी रोड़ से तेज सिंह एडवोकेट के मकान तक का रास्ता पक्का करवाने, रामबास माइनर का पुल ठीक करवाने आदि अनेक मांगे मांगे रखी जिनको अटेली विधायक सीताराम ने जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
 इस मौके पर कनीना नगर पालिका के प्रधान सतीश जेलदार ने दौंगड़ा अहीर में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा कनीना के विकास कार्यों के लिए घोषित 5 करोड रुपए की राशि अविलंब दिलवाने की मांग की, जिस पर विधायक सीताराम विधायक ने यह राशि मंजूर करवा कर उन्हें प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर
मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर पालिका प्रधान सतीश जेलदार कनीना, सरपंच कृष्ण सिंह ककराला, सरपंच महेंद्र सिंह भडफ़, सरपंच दयाराम गोमला, सरपंच विजयपाल सेहलंग, सरपंच ढाणा सुशील कुमार, वेद प्रकाश पूर्व सरपंच, सरपंच दयाराम गोमला, पूर्व सरपंच विजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच रामसिंह गोमला, रमेश कुमार, चंदगी राम साहब, राम निवास, राम सिंह साहब आदि विभिन्न जन
मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 9 एवं 10: मंत्री ओमप्रकाश एडीओ ढाणा गांव में मांग पत्र लेते हुए तथा संबोधित करते हुए।



दो लड़के रात से गायब,कनीना पुलिस मामले की जांच में जुटी
*******************************

 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव गुढ़ा निवासी रूपेश कुमार ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार की रात करीब एक बजे उनका लड़का आदित्य 19 वर्ष तथा अमित पुत्र नरेंद्र 15 साल बिना बताए चले गए। उन्होंने उन्हें इधर-उधर ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिला। उन्होंने शक जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें छुपा रखा है। जहां इस घटना को लेकर गांव में चर्चा है वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोरोना एवं लाकडाउन के बाद अब सेना में भर्ती होने के लिए साइकिल की बढ़ी मांग
***********************************************************
*****************************

कनीना। पहले कोरोना महामारी ने तत्पश्चात जाकडाउन और तेल की महंगाई के बाद जहां युवा वर्ग साइकिल की ओर आकर्षित हुआ तो अब सेना में भर्ती होने व सेहत बनाने के लिए बेहतरीन दर्जे की साइकिल की ओर युवा वर्ग आकर्षित हो रहा है।  वैसे भी सेहत को बरकरार रखने के लिए लोग साइकिल को बाइक से कहीं अधिक बेहतर समझते हैं।  साइकिल पर चलने वाले को लोभी जैसे शब्दों से अलंकृत करने वालों की कमी नहीं किंतु सेहत का राज साइकिल चलाने में छुपा हुआ है।
वैश्विक प्रदूषण की समस्या से बचने तथा साइकिल चलाने की बात की जाती है। विदेशों में तो अमीर वर्ग भी साइकिल पर चलकर सेहत बनाता है। वही कनीना क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने साइकिल पर अपने जीवन का लंबा समय गुजार दिया है। साइकिल द्वारा  सामान जैसे कुकिंग सिलेंडर ढोने,  थोड़ी दूरी तय करने में, स्वास्थ्य को बनाए रखने में साइकिल का कोई सानी नहीं है।
प्रदेश सरकार 2 किलोमीटर दूर से आने वाली लड़कियों के लिए भी सरकार की साइकिल प्रदान करती है। साइकिल पर हरिद्वार से 350 किलोमीटर तक लोग कावड़ लेकर आते हैं। साइकिल यात्रा ,साइकिल रेस आदि प्रसिद्ध हैं।
कनीना के लोग जो साइकिल के लिए चर्चित रहे-
कनीना क्षेत्र के राव सतबीर सिंह बोहरा जो साइकिल चलाने में माहिर थे। उनकी शादी में साइकिल मिली थी। लंबी उम्र तक जीवन यापन कर के स्वर्ग सिधार गए हैं लेकिन उन्होंने चुनाव लड़े उस समय उनका चुनाव चिन्ह साइकिल था। वर्तमान में कनीना के श्यामलाल पंडित अभी जीवित है तथा करीब 40 वर्षों से उन्होंने साइकिल पर अपनी जिंदगी बिताई है। सुमेर सिंह 60 साल के है किंतु उन्होंने 1990 में साइकिल चलानी शुरू की थी और आज तक भी साइकिल चला रहे हैं। राव मोहर सिंह जो देश सेवा कर के सेवानिवृत्त हो गए हैं। विगत 23 वर्षों से लगातार साइकिल चला रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों को सरकार द्वारा सम्मानित करने की मांग उठ रही है ताकि साइकिल चलाने का क्रेज बढ़े।
क्या कहते हैं साइकिल विक्रेता-
कनीना में सुरेश कुमार भडफ़ निवासी वर्ष 1969 से साइकिल स्टोर चला रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिदिन औसत पांच साइकिल बिक जाती है। इसका मतलब है कि एक बार फिर से साइकिल की ओर रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि 1969 में 60 रुपये से लेकर 120 रुपये तक की साइकिल मिलती थी। बेहतरीन कंपनी की साइकिल 120 रुपये तक की थी। वैसे तो बैट्री से चलने वाली साइकिल भी बाजार में आ चुकी हैं किंतु
युवा वर्ग की पसंद 21 स्पीड वाली साइकिल नाम से जानी जाती है। उन्होंने बताया कि साइकिल 27 हजार रुपये तक की साइकिल उपलब्ध है। भविष्य में मांग बढऩे की उम्मीद है।
फोटो कैप्शन 6: 21 स्पीड की साइकिल दिखाते मिस्त्री

नए साल की ग्रीटिंग भेजने का ढंग भी बदला
*****************************************
*********************************
*****
कनीना। अब नए साल की ग्रीटिंग देने का तौर तरीका ही बदल गया है। अब एसएमएस, व्हाट्सअप,मेल भेजकर ही ग्रीटिंग देते हैं। पत्र की शुभकामनाएं एवं ग्रीटिंग कार्ड भेजने की काम लगभग बंद हो गया है।
  80 के दशक में मोबाइल का प्रचलन इतनी उन्नति पर नहीं था और ग्रामीण लोगों को नए साल पर या फिर किसी पर्व पर ग्रीटिंग भेजने के लिए डाकघर का सहारा लेना पड़ता था। ग्रीटिंग को लिफाफे में बंद करके पर्व या नए वर्ष से एक दो दिन पूर्व ही भेजते थे और पाने वाले को भी ये ग्रीटिंग अक्सर देर से मिलने की शिकायत होती थी। नए साल पूर्व डाकघरों में केवल ग्रीटिंग ही दिखाई पड़ते थे और पोस्टमैन को सबसे अधिक व्यस्त इन्हीं में रहते थे। रंगीन ग्रीटिंग कार्ड भेजने के लिए कई तैयारियां करनी होती थी किंतु बाद में समय बदला ओर ग्रीटिंग का प्रचलन कम होते होते महज इक्का दुक्का कार्ड ही अब भेजे जाते हैं।  
आज के दिन गांव-गांव में मोबाइल की टावर लगी हुई हैं और उपभोक्ता भी ग्रीटिंग पर काफी पैसे खर्च करने की बजाए मोबाइल से बधाई संदेश भेजकर खुश हो जाते हैं। इस प्रकार न केवल समय की बचत होती है अपितु तुरंत संदेश पहुंचाया जाता है। ग्रीटिंग कार्ड बेचने वाले योगेश कुमार, रोहित कुमार एवं कृष्ण कुमार का कहना है कि अब तो कोई बच्चा ही बेशक ग्रीटिंग कार्ड लेने उनके पास आता हो। अब तो ग्रीटिंग महज एक बीते जमाने की बात बन गई है।
    उधर डाकघर में काम कर चुके पोस्टमैन एवं वर्तमान में काम कर रहे पोस्टमैन राजेंद्र सिंह से बात की जाए तो दोनों के विचार एकदम विपरीत होते हैं। वर्तमान में काम करने वाले पोस्टमैन का कहना है कि अब तो कोई दो-चार ही ग्रीटिंग कार्ड नए वर्ष या किसी पर्व के मौके पर मिलते हैं जबकि पूर्व पोस्टमैन रामकिशन का कहना है कि उनके वक्त तो नए वर्ष के शुरू होने से दस दिनों पूर्व से लेकर दस दिन बाद तक केवल ग्रीटिंग कार्डों की ही धूम मची रहती थी। डाक पत्र तो शायद ही कोई मिलता था किंतु ग्रीटिंग कार्ड दिनभर बांटते-बांटते थक जाते थे।
 फिर एसएमएस का जमाना आया जो कुछ ही समय में एसएमएस मिल जाता है वहीं ग्रीटिंग कार्ड पर कुल मिलाकर 05 से 10 रुपये का खर्चा आता था वहीं उसके समय पर मिलने की संभावना कम होती थी। वहीं एक सप्ताह का समय लगता था। अब तो मेल एवं व्हाट्स अप के जरिये भी संदेश त्वरित गति से भेजे जाते हैं। नये साल के लगने में जब एक मिनट हो तभी संदेश भेजने शुरू हो जाते हैं। तकनीक के आगे आग बुजुर्ग कायल हैं।  


भाविप ने किये कई प्रस्ताव पारित
************************************
**********************************

,कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना मे भारत विकास परिषद् कनीना की बैठक प्रधान कंवरसेन वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
 बैठक में प्रारम्भ में भारत विकास परिषद् सदस्य स्व.रामेश्वर यादव व स्व.महावीर सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि भारत जाने प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान पाने वाली खुशी व सांत्वना पुरस्कार पाने वाली अंकिता एवं पूजा को भी सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया है।
  इस मौके पर प्रस्ताव रखा कि सर्दी बढ़ गई है और सर्दियों के मौसम में गरीबों को कंबल आदि गर्म वस्त्र बांटे जाये जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इस मौके पर सचिव अनिल सेहलंग ,जगदीश प्रसाद आचार्य, मोहन सिंह, दलिप पार्षद, गजराज साहब, मुख्याध्यापक कृष्ण सिंह, धनपत साहब, लखनलाल,शिव कुमार,आशा, सरिता, सुशीला, उर्मिला कौशिक आदि संस्थान के पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 4: भारत विकास परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुये विभिन्न पदाधिकारी।

पदोन्नति पर लगवाये 101 पौधे
***********************************
*********************************

कनीना। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के छोर पर स्थित चुडिऩा में बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल सामाजिक संस्था द्वारा सीआरपीएफ में मुरारी लाल की पदोन्नति होने पर 101 पेड़ नीम, बड़, पीपल, जामुन, अनार व औषधीय पौधे तुलसी व पत्थर चट के पौधे बाबा बनवारीनाथ खेल परिसर, शहीद छाजूराम राजकीय माध्यमिक विद्यालय में लगवाए।
 संस्था के नवीन कौशिक ने जानकारी देते हुये बताया कि पेड़ पौधों से ही प्रकृति को बचाया जा सकता है। गर्व की बात है कि मुरारी लाल जो देश सेवा के साथ साथ ही छुट्टियों में पर्यावरण व अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उनका प्रमोशन अब हवलदार पद पर होने पर संस्था की तरफ से पेड़ पौधे लगवाये। इस अवसर पर जयपाल जांगिड़, शंकर सिंह, संदीप, अमरसिंह, अजय, अभिनव,काकू व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: चुडिऩा में पदोन्नति पर बीइंग ह्यूमैन संस्था पौधारोपण करवाते हुए।

कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं सतीश जेलदार
-2000 लोगों को प्रतिदिन के हिसाब से 2 माह खाना खिलाया और उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक छुडवाया
*******************************************
********************************
*********
 कनीना। कोरोना काल तत्पश्चात लाकडाउन का नौ माह का कठिन समय गुजरा है जिसमें हर इंसान को कुछ न कुछ कष्ट झेलना पड़ा है। परंतु इस अवधि में कनीना के सतीश जेलदार ने एक जेम(हीरे) के रूप में उभरकर पूरे प्रदेश में नाम कमाया।
कनीना पालिका के प्रधान सतीश जेलदार कोरोना महायोद्धा के रूप में उभर कर सामने आए हैं। जिन्होंने 22 मार्च 2020 से लगातार प्रतिदिन 2000 लोगों को खाना खिलवाया तथा 17 मई 2020 तक जारी रहा। दूसरे राज्यों जिनमें यूपी,बिहार,मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के लोगों के खाने, ठहराने की अहम भूमिका अदा की है। जहां पालिका के सभी पार्षदों ने अपने दो-दो माह का पारिश्रमिक खाने के लिए दिया वही गांवों से तथा कनीना के लोगों ने जमकर दान दिया जिसके चलते यहां ठहरने खाने-पीने की समुचित व्यवस्था बाहर के लोगों के लिए बन पाई जो दो माह तक जारी रही। हालात ये बन गये कि लावणी करने आये मजदूर भी नगरपालिका का खाना खाने आते थे क्योंकि खाने में अनेकों व्यजंन भी होते थे।इसमें सबसे अहम भूमिका सतीश जेलदार की रही है। उन्होंने सात बार कनीना को सेनिटाइज करवाया छह बार फोगिंग करवाई, पांच बार मास्क वितरित करवाए,सैनिटाइजर दिए तथा हाथ में पहनने के लिए दस्तानों का वितरण भी करवाया ताकि रोग न फैल सके किंतु महामारी फैलने पर दूसरे राज्यों के लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में अपनी भूमिका अदा करते हुए रोडवेज तथा अन्य साधनों से उनको पहुंचाया।
यही नहीं उन्होंने पालिका में कार्यरत कर्मियों के लिए जूते, जुराब, सेनिटाइजर, मास्क, दस्तानें, जैकेट आदि भी उपलब्ध करवाई ताकि कनीना को साफ सुथरा रख सके। उनके कार्य की पूरे राज्य और सीएम कार्यालय तक सराहना की गई। उत्तरप्रदेश सरकार ने हरियाणा के उच्चाधिकारियों से फोन करके पूछना पड़ा कि कनीना में आखिरकार ऐसा मजदूरों को क्या खिलाया कि उसे भूल ही नहीं पा रहे हैं। जिसके चलते वे एक कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं।
 कनीना में जहां कहने को  दो शेल्टर होम थे किंतु मुख्य सेंटर होम कनीना पालिका के समक्ष था जिसमें कहने को एक सौ लोग ठहरते थे किंतु दो हजार लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा था जिसके पीछे भी उन्हीं का अहम योगदान था।
पालिका प्रधान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर खाने की व्यवस्था करवा रखी थी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी बाहर के लोगों को खाना खिलाते रहे।  कनीना कस्बे को पूरे हरियाणा भर में एक नंबर पर लाकर सिद्ध कर दिया कि सतीश जेलदार की अध्यक्षता में सभी कार्य सही सुचारु रूप से चल सकते हैं।
पालिका में 22 मार्च से चले आ रहे प्रवासी लोगों को खाना खिलाने के लिए बनाए गए अस्थाई शेल्टर होम का विधि विधान से 17 मई को समापन कर दिया गया। मुख्य अतिथि अटेली विधायक सीताराम यादव थे। उन्होंने 175 क्षेत्र के लोगों ने कोरोना योद्धा से सम्मानित किया जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी, शिक्षकों पुलिस कर्मी आदि को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया।
 यहां तक कि पालिका प्रधान सतीश जेलदार के यहां पोती होने की खुशी में जहां समापन समारोह में समस्त दूरदराज से आए हुए लोगों एवं प्रवासियों को मीठा भोजन खिलाया और मजदूरों को उनके प्रदेश छुड़वाने का सिलसिला शुरू हुआ। कनीना के लोगों, गरीब जन तथा असहायों की मदद में कनीना वासियों ने जो भूमिका निभाई है वो सदा याद रहेगी। कोरोना फैलने के चलते सरकार के आदेशों का पालन करते हुए उन्होंने शिविर बंद करना पड़ा था। यही नहीं अपितु सतीश जेलदार, एसडीएम रणवीर सिंह, पालिका के पूर्व प्रधान प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, मास्टर दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष नगर पालिका अशोक ठेकेदार, पंकज कुमार एडवोकेट, सचिव नगर पालिका राजाराम उमेद सिंह, लेखाकार शिवचरण जोशी, पार्षद मोहन सिंह, पार्षद मुकेश रोकी, भारत विकास परिषद के कंवरसेन वशिष्ठ,सेवक श्रीश्याम मंडल, बाबा मोलडऩाथ मेला कमेटी, श्रीश्याम सेवक मंडल, आदि का भी योगदान सराहनीय रहा। खाना खिलाने में राजाराम सचिव, पूर्व पालिका प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पालिका उपप्रधान अशोक ठेकेदार, महेंद्र सिंह हलवाई, पोंडा हलवाई तथा ठेकेदार ओमप्रकाश लेखाकार शिवचरण शमा ,केशव सहित सभी ने अहम भूमिका निभाई। आज तक भीइस कोरोना काल और कनीना के सतीश जेलदार को वे लोग नहीं भुला पाएंगे।
फोटो कैप्शन 2: कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते सीताराम फाइल फोटो  साथ में सतीश जेलदार

पशुओं पर गर्म कपड़े डालकर बचाएं सर्दी से
-सर्दी लगने से पशुओं का घट जाता है दूध
************************************
*********************************
********
कनीना। इंसानों की भांति पशुओं को भी सर्दी लगती है। दुधारू पशु सर्दी लगने पर कम दूध देते हैं। ये विचार वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा लालचंद यादव ने व्यक्त किये।
  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान पशु पालते हैं किंतु सर्दियों में उन पर ध्यान नहीं देते जिसके चलते सर्दी लग जाती है। सर्दी के दिनों में पशुओं को खुले आसमान तल न बांधे, जब तक धूप न हो जाये तब तक घर से बाहर न निकाले, ठंडा पानी न पिलाये, धूप आने पर ही पानी पिलाये, ताजा पानी पिलाये और पशु को कपड़े से या बोरी आदि से रात को ढके। उन्होंने कहा कि सर्दियों में मवेशियों को प्रमुख रूप से सर्दी लग जाती है और जिसका सीधा प्रभाव दूध पर पड़ता है।
उधर पशुओं के लिए लंबे समय से औषधियां बनाने के शोध कार्य में लगे हुए विक्की एवं शिब्बू पंसारी का कहना है कि दूध देने वाले पशुओं को भी सर्दी से बचाना चाहिए वरना वे दूध कम देंगे वहीं बीमार हो सकते हैं। उनका कहना है कि पशु भी इंसान की भांति रोगों से पीडि़त हो सकते हैं। उन्हें बचाना जरूरी है। विक्की पंसारी का कहना है कि आने वाले सर्दियों के 4 महीने पशुओं के लिए काफी कठिनाई के होते हैं जिसमें पशुओं को सर्द गर्म हो जाना पैर अकड़ जाना दूध उत्पादन कम हो जाना आदि समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं।
कैसे बचाते बुजुर्ग पशुओं को सर्दी से--
बुजुर्ग राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, संतरा देवी, मेवा आदि बताती हैं कि सर्दी हो या गर्मी बसंत हो या बाहर हर मौसम में अपने पशुओं का स्वस्थ रख सकते हैं।  इसके लिए पशुओं को घरों एवं आस पास मिलने वाली अश्वगंधा, हल्दी, अदरक, लहसुन, तुलसी, शतावर, मेथी, हालू ग्वारपाठा, इलाइची और आक के फूल का उपयोग करते थे और करना चाहिए, जिससे पशु सर्द मौसम में बीमारियों से बचा रहेगा। बुजुर्गों के अनुसार पशुओं की हर बीमारी का इलाज पशुओं के आस-पास भी उपलब्ध है। बशर्ते हमें उनकी जानकारी हो। अब वक्त आ चुका है जब हम हमारे देश की अनमोल विरासत हमारे पेड़ पौधे और घास पूस से जुड़े हर्बल ज्ञान को सम्मान दिलाने के लिए मिलकर पहल करें।
फोटो कैप्शन 3: पशुओं को गर्म बोरी से ढककर सेवा करती गृहणि।



गाहड़ा में 28 से होगी दो दिवसीय बाबा भैया वालीबाल प्रतियोगिता
************************
*************************
कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा में दो दिवसीय बाबा भैया वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार व मंगलवार को होगा।
 बाबा भैया समिति के खजांची मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय वालीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन बाबा भैया समिति द्वारा करवाया जा रहा है। इस वालीबाल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले सहित अन्य जिलों की टीम भाग लेंगी। खेल प्रतियोगिता में एक पंचायत की एक टीम को ही टीम को शामिल किया।वॉलीबॉल में शूटिंग प्रतियोगिता होगी। कमेटी का फैसला सर्वमान्य होगा। वालीबाल प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम को 100 रुपये एंट्री फीस जमा करानी होगी। खेल के अंतिम दिन प्रथम आने वाली टीम को 5100 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 3100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।












 योग शिविर के समापन दिवस पर युवाओं को दी योग की जानकारी
-करो योग रहो निरोग का दिया सन्देश
*******************************************
*********************************
कनीना। बीएमडी ग्रुप आफ इंस्टिट्यूसंस द्वारा इंडियन काउंसिल फार वोकेशनल ट्रेनिंग सम्बन्धित नेशनल स्किल डेवलपमेंट कोर्पोरेशन एवं ग्रामीण स्किल डेवलपमेंट मिशन के संयुक्त तत्वाधान में कान्हाजी स्कूल प्रांगण कनीना में लगातार चल रहे योगा ट्रेनिंग कैंप के समापन के समय आखिरी दिन युवाओं को योग के बारे में जानकारी दी। इस योगा ट्रेनिंग कैंप की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने की।
 हर रविवार को चलने वाले इस योगा कैंप का समापन किया गया। योगा कैंप में युवाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए । योगा शिविर में आंखों की नेत्र ज्योति को बचाए रखने के लिए योग, घुटनों में दर्द ना हो इसके लिए योग, माइग्रेन को खत्म करने का योग, बाल सफेद ना होने का योग, पेट से संबंधित बीमारियों के योग के बारे में जानकारी दी गई।आसनों की श्रेणी में बैठकर करने वाले आसनों से इसकी शुरुआत की गई। जिसके अंतर्गत जानुसिरासन, पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन, अर्द्धउष्ट्रासन का अभ्यास किया गया। इसके पश्चात् पीठ के बल किए जाने वाले आसनों में पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन, सेतुबंधासन, नोकासन का अभ्यास कराया गया। क्रिया के रूप में कपालभांति का अभ्यास कराया गया। प्रणायाम में नाड़ी शोधन, भ्रामरी एवं ओम का दीर्घ उच्चारण करवाया गया।
योगा ट्रेनर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि दिन की शुरुआत योगा के साथ करनी चाहिए। योग व मेडिटेशन के माध्यम से खुद को तंदुरुस्त और तनाव मुक्त रखा जा सकता है। योगा के माध्यम से युवाओं को तंदुरुस्ती, ठहराव, चिंता, तनाव चिड़चिड़ेपन से दूर रहना और ध्यान को केंद्रित करना सिखाया गया।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के योग -
पलकें झपकाएं
 आमतौर पर कंप्यूटर पर काम करने वाले व टीवी देखने वाले सामान्य की बजाय कम पलकें झपकाते हैं। इससे आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है और ड्रायनेस आ जाती है। पलकों के झपकने से आंखें फ्रेश और हाइड्रेटेड रहती हैं, साथ ही हम ज़्यादा देर तक फोकस कर पाते हैं। इसके लिए
2 मिनट में हर 3-4 सेकंड में पलकें झपकाएं. काम के दौरान थोड़ा समय निकालकर यह एक्सरसाइज करें।
हथेली से ढंकना :-
 आंखों के स्ट्रेस को दूर करने और उन्हें रिलेक्स करने के लिए यह एक्सरसाइज करें. कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं. कोहनियों को टेबल पर टिका दें. कुछ देर तक गहरी सांसें लें. दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और इनसे आंखों को ढंकें. 5-15 मिनट तक इसी तरह रहें और गहरी सांसें लें। रोज़ाना यह एक्सरसाइज़ कुछ मिनटों तक ज़रूर करें. इससे न सिर्फ आंखों का स्ट्रेस दूर होगा, बल्कि दिमाग के साथ-साथ पूरा शरीर भी रिलेक्स होगा. साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी तेज होगी।
शवासन में
पीठ के बल लेट जाएं,दोनों पैरों के बीच लगभग 1 फीट की दूरी रखें,कमर व हाथों के बीच 6 इंच की दूरी रखें, हथेलियां खुली हुई हों। पैरों के पंजों की तरफ़ से शरीर को धीरे-धीरे ढीला छोड़ते जाएं। पूरे शरीर को पूरी तरह से ढीला छोड़ दें। श्वास के अलावा पूरा तन और मन बिल्कुल शांत हो।
रोजगार के है अवसर-योगा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर लक्की सिगडा ने बताया कि योगा को हरियाणा सरकार ने सब्जेक्ट को में भी लागू करने की घोषणा की हुई है । अभी महेंद्रगढ़ जिले में तकरीबन 30 रिक्तियों का नोटिफिकेशन निकला हुआ है। इस वक्त युवा योगा में कैरियर बना सकते हैं । एनएसडीसी के योगा ट्रेनर डिप्लोमा में प्रवेश लेने के लिए किसी भी विषय में 12 वीं पास होना जरूरी है। योगा बहुत ही रोचक विषय है। इस कोर्स को कोई भी व्यक्ति कर सकता हैं। सरकार ने विभिन्न गांव में व्यायामशाला में बनवाई हुई हैं। योगा ट्रेनर का डिप्लोमा करने के बाद रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर खुलने जा रहे हैं। इससे रोजगार की दिशा में भी एक क्रांति आएगी।
इस योगा शिविर में नरवीर सिंह, प्रियंका प्रजापति, कर्मपाल यादव, अतुल कुमार, अन्नू लता, प्रवीण, पंकज कुमार, रोनिका यादव, पवन कुमार, रचना शर्मा, राकेश कुमार, सुनीता देवी, नवीन कुमार, जितेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1: कान्हाजी स्कूल में योग करवाते लक्की सिंगड़ा।

Saturday, December 26, 2020

 










दो दिवसीय कबड्डी चैंपियनशिप संपन्न
*********************************
************************************
***************************************

कनीना। कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विगत दिनों से चली आ रही कबड्डी चैंपियनशिप शनिवार को संपन्न हो गई। आर्यवर्त नामक संस्था द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस प्रतियोगिता के साथ साथ दौड़ का आयोजन भी किया था।
 एकेडमी के संचालक अमरजीत ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रथम स्थान, सुमित दूसरे स्थान तथा अंकित तीसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रथम व सुमित द्वितीय स्थान पर रहा, 3 हजार मीटर दौड़ में रोहित प्रथम व सतीश दूसरे स्थान पर रहा वहीं पांच हजार मीटर दौड़ में जितेंद्र प्रथम व अंकित दूसरे स्थान पर रहा। वहीं कबड्डी में 8 टीमों ने भाग लिया अंतिम खेल बहरोड़ और आर्यवर्त के बीच चला जिसमें बहरोड़ की टीम प्रथम रही। दूसरे स्थान पर हरियाणा की आर्यवतर् की टीम रही। प्रथम को 5100 रुपये मेडल आदि दिया गया वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2100 रुपये दिये गये। इस मौके पर राजकुमार यादव, प्राचार्य लाल सिंह, रमन शास्त्री आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 10: अव्वल रही टीम के कप्तान को सम्मानित करते पदाधिकारी :फोटो अमरजीत संचालक


मोटे और बड़े टायर की साइकिल पा रही है प्रसिद्धि  

*******************************************
 कनीना। कोरोना और पेट्रोल की महंगाई की मार के चलते अब मोटे टायर यहां तक कि मोटरसाइकिल से भी बड़े टायरों की साइकिल प्रसिद्ध हो रही है जिसमें 21 गेयर है।
वैसे साइकिल बनाने वाली कंपनियों ने इलेक्ट्रिक साइकिल निकाल दी हैं किंतु बड़े एवं मोटे टायरों की साइकिल से जहां एक्सरसाइज करने में युवा वर्ग आगे आ रहे हैं वहीं इसको देखकर मोटरसाइकिल का आभास होता है। साइकिल विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 100 रुपये की साइकिल का दौर भी देखा था और वर्तमान दौर 20,000 रुपये तक की साइकिल भी देखी है। उन्होंने बताया कि बैट्री की साइकिल तो इससे भी महंगी है परंतु गियर तथा पैरों से चलने वाली साइकिल अच्छी खासी ख्याति अर्जित कर रही है। युवा आकर्षित हो रहे हैं।
 विभिन्न प्रकार की भर्तियों में शामिल होने वाले युवा वर्ग अपनी सेहत को बनाने में इस साइकिल के प्रति रुझान बढ़ा रहे है। सुरेश कुमार का कहना है कि वे विगत 40 सालों से साइकिल सुधारने एवं साइकिल का काम करते आ रहे हैं। उन्हें लोगों को सेहत बांटने में आनंद आता है।
फोटो कैप्शन 11:मोटे एवं बड़े टायर की साइकिल दिखाते सुरेश कुमार

अलविदा 2020
कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं सतीश जेलदार
-2000 लोगों को प्रतिदिन के हिसाब से 2 माह खाना खिलाया और उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक छुडवाया
********************************************************
***************************************************

 कनीना। कोरोना काल तत्पश्चात लाकडाउन का नौ माह का कठिन समय गुजरा है जिसमें हर इंसान को कुछ न कुछ कष्ट झेलना पड़ा है। परंतु इस अवधि में कनीना के सतीश जेलदार ने एक जेम(हीरे) के रूप में उभरकर पूरे प्रदेश में नाम कमाया।
कनीना पालिका के प्रधान सतीश जेलदार कोरोना महायोद्धा के रूप में उभर कर सामने आए। जिन्होंने 22 मार्च से लगातार प्रतिदिन 2000 लोगों को खाना खिलवाया तथा 17 मई तक जारी रहा। बाहर के लोगों के खाने, ठहराने की अहम भूमिका अदा की है। जहां पालिका के सभी पार्षदों ने अपने दो-दो माह का पारिश्रमिक खाने के लिए दिया वही गांवों से तथा कनीना के लोगों ने जमकर दान दिया जिसके चलते यहां ठहरने खाने-पीने की समुचित व्यवस्था बाहर के लोगों के लिए बन पाई जो दो माह तक जारी रही। इसमें सबसे अहम भूमिका सतीश जेलदार की रही है। उन्होंने सात बार कनीना को सैनिटाइज करवाया छह बार फोगिंग करवाई, पांच बार मास्क वितरित करवाए,सैनिटाइजर दिए तथा हाथ में पहनने के लिए दस्तानों का वितरण भी करवाया।
यही नहीं उन्होंने पालिका में कार्यरत कर्मियों के लिए जूते, जुराब, सैनिटाइजर, मास्क, दस्तानें, जैकेट आदि भी उपलब्ध करवाई ताकि कनीना को साफ सुथरा रख सके। उनके कार्य की पूरे राज्य और सीएम कार्यालय तक सराहना की गई है जिसके चलते वे एक कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं।
 कनीना में जहां कहने को  दो शेल्टर होम थे किंतु मुख्य सेंटर होम कनीना पालिका के समक्ष था जिसमें कहने को एक सौ लोग ठहरते थे किंतु दो हजार लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा था जिसके पीछे भी उन्हीं का अहम योगदान था।
पालिका प्रधान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर खाने की व्यवस्था करवा रखी थी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी बाहर के लोगों को खाना खिलाते रहे जिनमें राजाराम सचिव, पूर्व पालिका प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पालिका उपप्रधान अशोक ठेकेदार, महेंद्र सिंह हलवाई, पोंडा हलवाई तथा ठेकेदार ओमप्रकाश लेखाकार शिवचरण शमा ,केशव सहित सभी ने अहम भूमिका निभाई और कनीना कस्बे को पूरे हरियाणा भर में एक नंबर पर लाकर सिद्ध कर दिया कि सतीश जेलदार की अध्यक्षता में सभी कार्य सही सुचारु रूप से चल सकते हैं।
17 मई को कनीना नगर पालिका में 22 मार्च से चले आ रहे प्रवासी लोगों को खाना खिलाने के लिए बनाए गए अस्थाई शेल्टर होम का विधि विधान से समापन कर दिया गया।  मुख्य अतिथि अटेली विधायक सीताराम यादव थे।
 उन्होंने 175 क्षेत्र के लोगों ने कोरोना योद्धा से सम्मानित किया जिनमें सामाजिक कार्यकर्ताओं,समाजसेवी, शिक्षकों पुलिस कर्मी आदि को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया।
 यहां तक कि पालिका प्रधान सतीश जेलदार के यहां पोती होने की खुशी में जहां समापन समारोह में समस्त दूरदराज से आए हुए लोगों एवं प्रवासियों को मीठा भोजन खिलाया।  कनीना के लोगों, गरीब जन तथा असहायों की मदद में कनीना वासियों ने जो भूमिका निभाई है सदा याद रहेगी। कोरोना फैलने के चलते सरकार के आदेशों का पालन करते हुए उन्होंने शिविर बंद करना पड़ा था। यही नहीं अपितु सतीश जेलदार, एसडीएम रणवीर सिंह, पालिका के पूर्व प्रधान प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, मास्टर दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष नगर पालिका अशोक ठेकेदार, पंकज कुमार एडवोकेट, सचिव नगर पालिका राजाराम उमेद सिंह, लेखाकार शिवचरण जोशी, पार्षद मोहन सिंह, पार्षद मुकेश रोकी, भारत विकास परिषद के कंवरसेन वशिष्ठ,सेवक श्रीश्याम मंडल, बाबा मोलडऩाथ मेला कमेटी, श्रीश्याम सेवक मंडल, आदि का भी योगदान सराहनीय रहा। बेशक कितना भी समय बीते इस कोरोना काल और कनीना के सतीश जेलदार को वे लोग नहीं भुला पाएंगे।
फोटो कैप्शन 9: कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते सीताराम

अलविदा 2020
कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं सतीश जेलदार
-2000 लोगों को प्रतिदिन के हिसाब से 2 माह खाना खिलाया और उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक छुडवाया
***************************************************
*************************************************

 कनीना। कोरोना काल तत्पश्चात लाकडाउन का नौ माह का कठिन समय गुजरा है जिसमें हर इंसान को कुछ न कुछ कष्ट झेलना पड़ा है। परंतु इस अवधि में कनीना के सतीश जेलदार ने एक जेम(हीरे) के रूप में उभरकर पूरे प्रदेश में नाम कमाया।
कनीना पालिका के प्रधान सतीश जेलदार कोरोना महायोद्धा के रूप में उभर कर सामने आए। जिन्होंने 22 मार्च से लगातार प्रतिदिन 2000 लोगों को खाना खिलवाया तथा 17 मई तक जारी रहा। बाहर के लोगों के खाने, ठहराने की अहम भूमिका अदा की है। जहां पालिका के सभी पार्षदों ने अपने दो-दो माह का पारिश्रमिक खाने के लिए दिया वही गांवों से तथा कनीना के लोगों ने जमकर दान दिया जिसके चलते यहां ठहरने खाने-पीने की समुचित व्यवस्था बाहर के लोगों के लिए बन पाई जो दो माह तक जारी रही। इसमें सबसे अहम भूमिका सतीश जेलदार की रही है। उन्होंने सात बार कनीना को सैनिटाइज करवाया छह बार फोगिंग करवाई, पांच बार मास्क वितरित करवाए,सैनिटाइजर दिए तथा हाथ में पहनने के लिए दस्तानों का वितरण भी करवाया।
यही नहीं उन्होंने पालिका में कार्यरत कर्मियों के लिए जूते, जुराब, सैनिटाइजर, मास्क, दस्तानें, जैकेट आदि भी उपलब्ध करवाई ताकि कनीना को साफ सुथरा रख सके। उनके कार्य की पूरे राज्य और सीएम कार्यालय तक सराहना की गई है जिसके चलते वे एक कोरोना महायोद्धा के रूप में उभरे हैं।
 कनीना में जहां कहने को  दो शेल्टर होम थे किंतु मुख्य सेंटर होम कनीना पालिका के समक्ष था जिसमें कहने को एक सौ लोग ठहरते थे किंतु दो हजार लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा था जिसके पीछे भी उन्हीं का अहम योगदान था।
पालिका प्रधान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी देकर खाने की व्यवस्था करवा रखी थी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी बाहर के लोगों को खाना खिलाते रहे जिनमें राजाराम सचिव, पूर्व पालिका प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पालिका उपप्रधान अशोक ठेकेदार, महेंद्र सिंह हलवाई, पोंडा हलवाई तथा ठेकेदार ओमप्रकाश लेखाकार शिवचरण शमा ,केशव सहित सभी ने अहम भूमिका निभाई और कनीना कस्बे को पूरे हरियाणा भर में एक नंबर पर लाकर सिद्ध कर दिया कि सतीश जेलदार की अध्यक्षता में सभी कार्य सही सुचारु रूप से चल सकते हैं।
17 मई को कनीना नगर पालिका में 22 मार्च से चले आ रहे प्रवासी लोगों को खाना खिलाने के लिए बनाए गए अस्थाई शेल्टर होम का विधि विधान से समापन कर दिया गया।  मुख्य अतिथि अटेली विधायक सीताराम यादव थे।
 उन्होंने 175 क्षेत्र के लोगों ने कोरोना योद्धा से सम्मानित किया जिनमें सामाजिक कार्यकर्ताओं,समाजसेवी, शिक्षकों पुलिस कर्मी आदि को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया।
 यहां तक कि पालिका प्रधान सतीश जेलदार के यहां पोती होने की खुशी में जहां समापन समारोह में समस्त दूरदराज से आए हुए लोगों एवं प्रवासियों को मीठा भोजन खिलाया।  कनीना के लोगों, गरीब जन तथा असहायों की मदद में कनीना वासियों ने जो भूमिका निभाई है सदा याद रहेगी। कोरोना फैलने के चलते सरकार के आदेशों का पालन करते हुए उन्होंने शिविर बंद करना पड़ा था। यही नहीं अपितु सतीश जेलदार, एसडीएम रणवीर सिंह, पालिका के पूर्व प्रधान प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, मास्टर दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष नगर पालिका अशोक ठेकेदार, पंकज कुमार एडवोकेट, सचिव नगर पालिका राजाराम उमेद सिंह, लेखाकार शिवचरण जोशी, पार्षद मोहन सिंह, पार्षद मुकेश रोकी, भारत विकास परिषद के कंवरसेन वशिष्ठ,सेवक श्रीश्याम मंडल, बाबा मोलडऩाथ मेला कमेटी, श्रीश्याम सेवक मंडल, आदि का भी योगदान सराहनीय रहा। बेशक कितना भी समय बीते इस कोरोना काल और कनीना के सतीश जेलदार को वे लोग नहीं भुला पाएंगे।
फोटो कैप्शन 9: कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते सीताराम फाइल फोटो  साथ में सतीश जेलदार

वर्ष 2020 में पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं ने किया था नई क्रांति का आगाज
-कई संस्थाएं जुटी रही पर्यावरण को सुधारने में
*****************************************
*************************************

कनीना। वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान लाकडाउन जैसी संवेदनशील स्थिति में जहां एक और पूरा देश एक तरह से ठहरा हुआ था वही दूसरी और लाकडाउन के दौरान से लेकर अब तक क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाओं ने तथा विभिन्न लोगों ने पर्यावरण को सुधारने का प्रयास किया। इस क्षेत्र में उद्योग धंधे अल्प संख्या में हैं।
सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब,वाइस आफ यूथ गाहड़ा,आरसीडीसी कनीना, आदर्श युवा क्लब चेलावास, आदर्श युवा मंडल आनावास, नवयुवा चेतना क्लब बवानियां, बीइंग हूमेन सेवा मंडल सहित अन्य विभिन्न संस्थाओं ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए समाज को जागरूक करने का कार्य किया हैं।
बीएमडी ग्रुप के चेयरमैन के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यावरण संरक्षण अभियान के अन्तर्गत एक परिवार -एक पौधा मिशन के तहत देश भर में एक लाख पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा करने का संकल्प लिया हुआ हैं ,वर्ष 2020 में भी 1000 पौधे लगाकर इसी मुहिम को गति प्रदान की हैं। एक परिवार -एक परिंडा अभियान का आगाज किया 5000 परिंडे लगवाकर पक्षियों को संरक्षित करने का कार्य किया ताकि प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा मिल सके। एक बेटी -एक पौधा अभियान का शुभारम्भ किया ताकि बेटियों को भी पर्यावरण प्रेमी बनाया जा सके। बीएमडी क्लब के सदस्यों के जन्मदिवस एवं अन्य अवसरों पर भी सन्देश अभियान के तहत 300 से ज्यादा पौधारोपण किया हैं। गौरतलब हैं की लक्की सीगड़ा की धर्मपत्नी पिंकी यादव ने भी इस पर्यावरण संरक्षण मुहिम को हमेशा आगे बढ़कर गति प्रदान की हैं।
आरसीडीसी कनीना ने इस वर्ष 500 से ज्यादा पौधे वितरित कर युवाओं में एक नई प्रेरणा जागृत की है।
वाइस आफ यूथ गाहड़ा से मनेंद्र शर्मा ने भी खाली पड़ी जगहों पर नीम,शीशम जिनको कम पानी की जरूरत होती है वो पौधे लगाकर पर्यावरण को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही आदर्श युवा क्लब चेलावास ने भी पर्यावरण क्षेत्र की दिशा में कार्य करते हुए गांव में 100 पौधे वितरित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया हैं।
पर्यावरण प्रेमी कर्मपाल,प्रियंका प्रजापति, रोनिका यादव,स्वीटी यादव,नवीन,पिंकी यादव,रचना शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य पर्यावरण प्रेमियों द्वारा भी पर्यावरण को संरक्षित करने में योगदान दिया जा रहा है जो अतुलनीय हैं।
  बीइंग ह्यूमैन सेवा मंडल के नवीन कौशिक सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने दिन रात पौधों की सेवा में बीताया है। अभी भी संस्था जी जान से जुटी हुई है। उधर कनीना के राजेंद्र सिंह एवं सूबे सिंह दो भाइयों ने पेड़ पौधे लगाने एवं बचाने में वर्ष भर भूमिका निभाई है। कनीना के अजीत सिंह, पोहप सिंह, रविंद्र कुमार शिक्षक, संजय पीटीआई, मनोज कुमार मेघनवास, सुनील यादव प्राध्यापक सहित दर्जनों अन्य लोगों ने भी वर्षभर खूब पेड़ लगाये हैं।
फोटो कैप्शन 5: पौधारोपण करते हुए बीएमडी क्लब। फोटो: लक्ष्मीचंद सिगड़ा

10 बाइकों के 30 हजार के काटे चालान तीन को किया इंपाउंड
-10 मास्क ना लगाने वालों के किये चालान
**************************************************
*******************************************

कनीना। शनिवार को सुबह पहले ही शहर में बगैर मास्क लगाकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने एसपी के आदेश पर कार्रवाई की। 10 ऐसे लोगों के चालान किये गये, जिन्होंने मास्क नहीं लगाये थे। चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही पुलिस कर्मी बिना मास्क वाले व्यक्तियों का चालान करने में लग गई । बस स्टैंड, बाबा मोलडऩाथ मंदिर की तरफ, बस स्टैंड से  मेन रोड आदि जगह पर बिना मास्क लगाने वाले 10 व्यक्तियों के चालान किए । जिसमें जिन बिना मास्क वालों के चालान किए गए । वहीं दूसरी तरफ 10 बाइकों के तकरीबन 30 हजार के चालान और तीन बाइकों को इंपाउंड किया गया । चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने आमजन से अपील की कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति बाहर ना निकले।
फोटो कैप्शन 6: गोबिंद सिंह चौकी इंचार्ज मास्क न लगाने वालों के चालान काटते हुए। फोटो जागरण


टैक्स भरो और छूट पाओ -जेलदार
*************************************
**********************************

, कनीना। कनीना नगर पालिका में प्रापर्टी टैक्स भरने वालों के लिए प्रतिदिन लगने वाले शिविर की अध्यक्षता सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने की। उन्होंने कहा कि टैक्स भरों और छूट पाओ। टैक्स भरना जनसेवा का काम है। हमें समाजहित एवं देशहित में टैक्स भरना चाहिए।
इस मौके पर कनीना के विभिन्न लोगों को प्रापर्टी टैक्स भरने के लिए समझाया जिसके चलते दो दिनों में 118 लोगोंने 79928 रुपये तथा अब तक 600 लोगों ने दो लाख  रुपये प्रापर्टी टैक्स जमा किया। इस अवसर पर सतीश जेलदार ने बताया कि अब सरकार ने प्रापर्टी टैक्स भरने वालों के लिए 25 फीसदी छूट दी है। यहां तक की बकाया राशि का ब्याज भी नहीं लगेगा। कनीना में विभिन्न 13 वार्ड हैं। कनीना के किसी भी वार्ड में जिस किसी किसी का प्रापर्टी टैक्स बकाया है और यह भरना चाहता है तो टैक्स में 25 फीसदी की छूट दी है। यह छूट एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2020 तक का टैक्स भरने पर मिलेगी। प्रधान ने बताया कि यह योजना 31 दिसंबर 2020 तक सरकार द्वारा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी प्रापर्टी टेक्स को तुरंत प्रभाव से भरे और सरकार द्वारा दी गई छूट का भी लाभ उठाए। इस मौके पर एमई चमनलाल, लेखाकार शिवचरण शर्मा, रोहित, श्यामलाल, केशव, मनीष आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 7: टैक्स भरने के लिए पालिका परिसर में आयोजित कैंप में टैक्स भरते लोग

मुसाफिरों के लिए सभी सुविधायुक्त बना कनीना का रैन बसेरा
-पांच से बढ़ाकर दस व्यक्तियों क व्यवस्था की
*************************************************

 कनीना। कनीना के पुराने नगर पालिका कार्यालय में स्थित नाइट शेल्टर(रैन बसेरा) मुसाफिरों के आने का दिन रात इंतजार कर रहा है। अब तो इसे क्रमोन्नत करते हुए दस व्यक्तियों के प्रतिदिन ठहराव की व्यवस्था कर दी है। यहीं नहीं सरकार के आदेशों के चलते मुसाफिरों के शौचालय, नहाने, हीटर, बेड आदि की सुविधाओं के साथ साथ नियमित चेकिंग के लिए कमेटी भी गठित कर दी है।
यहां कभी कभार कुछ मुसाफिर ठहरने के लिए आते हैं। अभी तक 5 बेड का यह रेन बसेरा विगत 6 वर्षों नगरपालिका कार्यालय के पुराने कार्यालय में अस्थाई रूप से स्थापित किया गया था। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रदेश में रेन बसेरे स्थापित किये गये थे। किंतु कनीना कस्बा में मुसाफिरों की संख्या कम होने के कारण रात को कम मुसाफिर आ पाते हैं। इस बार ट्रेन सेवा बंद होने के कारण भी मुसाफिर कम आ पाएंगे।
  उल्लेखनीय है कि कनीना बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर यात्री रात को कहीं नहीं जा सकते वे रैन बसेरों में ठहर सकते हैं।
 क्या कहते हैं प्रधान नगर पालिका--
 नगर पालिका के प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि नगरपालिका का नया भवन बन जाने के बाद कनीना के पुराने नगरपालिका भवन में मुसाफिरों के ठहरने के लिए पांच बेड से संख्या दस कर दी गई है। अब रूप से रैन बसेरा कनीना पुराने नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है किंतु स्थायी स्थापित करने के लिए सरकार को प्रोपोजल भेजा हुआ है। अभी तक अमल में नहीं लाया गया है। उन्होंने बताया कि इस रैन बसेरे में भी कोई मुसाफिर आकर ठहर सकता है। 24 घंटों के लिए खुला है। नगरपाालिका के केशव शर्मा को इंचार्ज बनाया गया है जबकि नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार सचिव को बनाया गया है जो प्रतिदिन साफ सफाई एवं पेयजल आदि  का निरीक्षण करेंगे।
फोटो कैप्शन 2: कनीना का रैन बसेरा।

शहीद उधम सिंह को याद किया
***************************
**********************************

कनीना। कनीना क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं ने शहीद उधम सिंह को याद किया और उन्हें पुष्प अर्पित किये।
बीएमडी क्लब द्वारा शहीद उधम सिंह का 121वां जन्मदिन कान्हाजी स्कूल में मनाया गया। शहीद उधम सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा इनफोटेक के फाउंडर नवीन यादव ने की।
नवीन यादव ने कहा कि बड़े ही खेद का विषय है कि लोग पैसे की दौड़ में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि जिन शहीदों ने हमारे लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए आज 5 मिनट का समय भी उनके पास नहीं है। संस्था के सदस्य नरवीर सिंह ने कहा कि आज के दिन शहीद उधम सिंह का जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था । छोटी उम्र में ही उनके अंदर देश को आजाद करवाने की भावना घर कर गई थी। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के पश्चात जनरल डायर को उनके घर इंग्लैंड में जाकर गोली मारी। संस्था चैयरमेन लक्की सिगड़ा ने बताया  कि उधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गाँव में हुआ था। सन 1901 में उधमसिंह की माता और 1907 में उनके पिता का निधन हो गया। इस घटना के चलते उन्हें अपने बड़े भाई के साथ अमृतसर के एक अनाथालय में शरण लेनी पड़ी। उधम सिंह का बचपन का नाम शेर सिंह और उनके भाई का नाम मुक्तासिंह था जिन्हें अनाथालय में उधम सिंह और साधु सिंह के रूप में नए नाम मिले। इतिहासकार मालती मलिक के अनुसार उधम सिंह देश में सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे और इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद सिंह आजाद रख लिया था। जो भारत के तीन प्रमुख धर्मों का प्रतीक है।
अनाथालय में उधमसिंह की जिन्दगी चल ही रही थी कि 1917 में उनके बड़े भाई का भी देहांत हो गया। वह पूरी तरह अनाथ हो गए। 1919 में उन्होंने अनाथालय छोड़ दिया और क्रांतिकारियों के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए। उधम सिंह अनाथ हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद वह विचलित नहीं हुए और देश की आजादी तथा डायर को मारने की अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए लगातार काम करते रहे। ऐसे देश भगत पर पूरे देश को गर्व है। इस दौरान नवीन यादव,लक्की यादव,नरवीर सिंह, रचना शर्मा, कर्मपाल यादव,प्रियंका, रोनिका यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3:शहीद उधम सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में लक्की सिगड़ा एवं अन्य।

पीडि़त को आर्थिक सहायता देने की मांग
**********************************
************************************

,कनीना। कनीना उपमंडल के गांव इसराणा निवासी किसान बीर सिंह पुत्र  मोहर सिंह की हजारों मण कड़बी जल कर राख हो गई। इस संबंध में प्रजा भलाई संगठन के अध्यक्ष अतरलाल ने जिला उपायुक्त से तत्काल नुकसान का आकलन करवाकर पीडि़त किसान को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
      अतरलाल ने कड़बी में आग लगने से हुए नुकसान का मौका मुआयना करने के बाद उक्त जानकारी देते हुए कहा कि इसराणा गांव के किसान बीर सिंह ने 40 एकड़ की लगभग 1500-1600 मण कड़बी इसराणा-पड़तल सम्पर्क सड़क के किनारे अपने खेत में लगा रखी थी। जो 23 दिसंबर को अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण बिलकुल नष्ट हो गई। दो दमकल गाडिय़ों ने आकर बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया नही ंतो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि कड़बी जलने के कारण किसान को काफी आर्थिक हानि हुई है तथा उसके पशुओं को चारे की समस्या भी पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की स्थिति में लोक कल्याण सरकार तथा जिला प्रशासन का यह कर्तव्य बनता है कि वह पीडि़त किसान को मुआवजा अथवा आर्थिक सहायता प्रदान करने की कार्रवाई अमल में लाए। उन्होंने जिला प्रशासन से नुकसान का तत्काल आंकलन करवाकर गरीब किसान को आर्थिक सहायता देकर मदद करने की मांग की है। मौका पर पीडि़त किसान तथा ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन अतरलाल को सौंपा जिसे उन्होंने तत्काल जिला उपायुक्त को भेजने की घोषणा की।
फोटो कैप्शन 01: इसराणा में कड़बी में आग लगने से हुए नुकसान का मौका मुआयना करते बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।

यूरो स्कूल ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित
*****************************************

कनीना। हाल ही में घोषित मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणाम में मेरिट हासिल करने पर विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने एमबीबीएस में प्रवेश पाने का गौरव हासिल किया है तथा छात्र विकास दतौली ने नेशनल इस्टीट्यूट आफ  साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च भुवनेश्वर (उड़ीसा) में प्रवेश पाने का गौरव हासिल किया है। छात्रा प्रिया यादव ने बीपीएस राजकीय मेडिकल कालेज खानपुर जिला सोनीपत में तथा छात्र अजय आर्या ने एसएसकेएम राजकीय मेडिकल कालेज जिला नूंह हरियाणा में प्रवेश पाकर विद्यालय ही नहीं अपितु क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सत्यवीर यादव ने अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को शुभकामनाएं दी एवं सम्मानित किया। प्राचार्य सुनील कुमार एवं प्रबंधक अत्तर सिंह ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Friday, December 25, 2020

 
नहीं मिली छत, गाडिय़ां लोहार खुले आसमान के नीचे कर रहे हैं बसर

**************************

************************************

***************************
2020 में  विभिन्न कार्यालयों में सुविधा के लिए घूमते रहे
 कनीना। वर्तमान में गाडिय़ा लोहार कठिन जीवन जी रहे हैं। वैसे तो राजस्थान के मेवाड़ में महाराणा प्रताप की सेना में गाडिय़ां लोहारों के पूर्वज काम करते थे। उनके ये वंशज कठिन जीवन जी रहे। सर्दी गर्मी बरसात हर समय गांव एवं कस्बे के आस पास खुले असमान के नीचे बसर करते हैं। कनीना कस्बे के पास भी वर्षों से गाडिय़ां लोहार बसर करते हैं जो कठिन जीवन जी रहे हैं। वर्ष 2020 में बार-बार विभिन्न कार्यालयों में चक्कर भी लगाते रहे। यद्यपि कुछ एक ने तो भागदौड़ करके अपने राशन कार्ड, वोटर कार्ड और बैंक में खाता भी खुलवा रखा है किंतु उनको किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी जाती है। गाडिय़ा लोहार सुरता, इंदिरा, अंशु, उमराव, महिमा कालिया, मंजू ,निषाद ,सत्यवीर आदि ने बताया कि वे अब कृषि के उपकरण बेचते हैं। लंबे समय से गुहार लगाते रहे हैं किंतु ने तो उनको वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं दी गई। सर्दी,गर्मी या बरसात में उनका जीना कठिन हो जाता है।
इसी प्रकार स्थायी आवास तो दूर सौ-सौ गज के प्लाट लेने के लिए भी गरीब तबके के लोग चक्कर काटते रहे। उनको सौ-सौ गज के प्लाटों पर निशानदेही नहीं मिली और न ही आज तक उन पर गरीब जन अपने घर बना पाए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का भी कनीना क्षेत्र में वर्ष 2020 में कोई लाभ नहीं मिला। आवास के लिये कनीना नगर पालिका के तहत भी वर्ष 2020 में घर बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया चली। यह जरूर है कि इस वर्ष ढाई हजार आवेदन भी प्रस्तुत किए गए। उन्हें घरों की रिपेयर के लिए एक लाख तथा  घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपए सरकार देती है किंतु इस काम की सर्वे जरूर चली। 450 लोगों को मकान दिए जाने की संभावना भी बनी किंतु वर्ष 2020 में उन्हें मकान नहीं मिल पाए। अब लगता है नए साल पर उन्हें घर का यह तोहफा मिल सकता है।
अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो घर के अभाव में कठिन जीवन जी रहे हैं उनको न तो घर मिल पा रहा है और न ही किसी प्रकार की कोई सुविधा बल्कि कठिन जीवन जी रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 4 और 5: गाडिय़ा लोहार खुले आसमान के नीचे।

कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री को ईं-मेल कर के सौंपा ज्ञापन

**************************
कनीना। उपमंडल के गांव ककराला निवासी अधिवक्ता सुनील राव ककरालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता सुनिल राव ने बताया कि सरकार को जल्द से जल्द तीनों काले कानूनों को वापस लेना चाहिए और किसानों के हित को मद्देनजर रखते हुए कोई फैसला लेना चाहिए। इतिहास गवाह है कि कोई भी सरकार किसान और कमेरे वर्ग के हितों को रौंदकर ज्यादा दिन नहीं चल पाई है समाज का हर वर्ग किसानों के इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा है।
तीनों कृषि  कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री से मांग की है। किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को तकरीबन एक महीना होने को है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के सिंघु और टीकरी बार्डर के साथ यूपी के नोएडा और गाजीपुर बार्डर पर भी किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में आवाजाही बाधित है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को तरीबन एक महीना होने को है। किसानों की दो टूक की बात को - सरकार अनदेखी कर आग से खेल रही हैं। अधिवक्ता सुनील राव ककरालिया ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर आग से खेल रही है, उसे जिद छोडऩी चाहिए। हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों से किसानों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। सरकार ने अगर किसानों की मांग जल्दी ही नहीं मानी तो कनीना क्षेत्र के किसान भी किसान आन्दोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे ।  सरकार की हठधर्मिता इस आंदोलन को और उग्र कर रही है जो आगे आने वाले दिनों में भयानक हो सकती है।  


मुद्दा-आवास
अलविदा 2020
कनीना को मिले दो नये भवन जिनमें एक नगरपालिका तथा उप नागरिक अस्पताल

*********************************

******************************
कनीना। वर्ष 2020 वैसे तो कोरोना के नाम रहा है जिससे नुकसान अधिक हुआ है। किंतु कनीना में जहां 2020 में न्यायिक परिसर एवं उपमंडल कार्यालय के लिये जगह बार बार देखी गई किंतु कार्यालयों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया वहीं कनीना का नया नगरपालिका भवन एवं उप नागरिक अस्पताल भवन मिले।
  कनीना के लिये पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा था जिसमें दस बेड थे। चिकित्सक जर्जर भवन में गुजर बसर कर रहे थे कि नये साल 2020 में 50 बेड का उप नागरिक अस्पताल कनीना को मिला जहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब करीब 35 गांवों के हजारों मरीजों के लिए अस्पताल अहं भूमिका निभा रहा है। नये भवन में सभी सुविधाएं हैं और विभिन्न सुविधाओं की मांग चल रही है।
वर्ष 2020 में कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर 4 करोड छह लाख की लागत से नगरपालिका कनीना का नया भवन नगरपालिका को सौंपा गया।  उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कनीना में एक रैली के दौरान नगरपालिका के नए भवन निर्माण का ऐलान किया था। 2018 में नगर पालिका भवन बनाने का कार्य शुरू कराया गया था।  पुराने भवन में अधिकारियों के बैठने के लिए इतनी जगह नहीं थी, लेकिन अब हर अधिकारी को अपना अपना अलग से बैठने को चेंबर मिल गया है। जिसमें वह अपना कार्य आसानी से कर रहे हैं। वही सभी पार्षद व बैठकों में भाग लेने वाले अधिकारी व आमजन एक ही छत के नीचे बैठकर आसानी से अपनी समस्या बता रहे हैं। नगर पालिका के भवन में तीन फ्लोर बने हुए हैं। सबसे नीचे का फ्लोर पार्किंग का फ्लोर बना हुआ है उसके बाद वाले फ्लोर में दक्षिण दिशा की तरफ नगर पालिका प्रधान के बैठने के लिए एक केबिन बनाया गया है । इसमें शौचालय अटैच बनाए गए हैं। अच्छे डिजाइनों से सुसज्जित कुर्सी मेज सोफे लगाए गए हैं। उसके बाद एक केबिन नगर पालिका के सचिव के लिए, एक केबिन एमई के लिए, एक केबिन जई के लिए, एक केबिन बीआई के लिए बनाया गया है । इस फ्लोर में कोई भी एंट्री करता है तो सबसे के सामने एक रिसेप्शन काउंटर बनाया गया है। इसके साथ में एक शिकायत काउंटर बनाया गया है।  नागरिकों की सभी प्रकार के समस्याओं का लेखा जोखा शिकायत काउंटर पर जमा करवाया जाएगा। इस काउंटर पर बैठने वाला अधिकारी संबंधित अधिकारी को उस समस्या के तुरंत अवगत करवाया जिससे नागरिकों की समस्या जल्दी से जल्दी हल हो सके। अति आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कनीना का नया नगरपालिका भवन है जिसके प्रधान सतीश जेलदार हैं।
कनीना को जहां दो नये भवन मिले किंतु न्यायिक परिसर एवं उपमंडल कार्यालय अधर में अटके रहे। बार बार उच्चाधिकारी जगह का निरीक्षण करने के लिए आये किंतु आज तक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।  बार बार कनीना में बनाये जाने की बात चलती है और दफन हो जाती है।
वर्ष 2012 कनीना उप तहसील होता था जिसे उपमंडल का दर्जा दिलवाने में अहं रोल तत्कालीन विधायक एवं सीपीएस अनीता यादव का रहा था।  बाद में  पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के समय  पीपलवाली बणी में दोनों भवन बनाने के लिए ग्रांट भी प्रदान करवा दी थी किंतु तत्पश्चात से न्यायिक परिसर एवं सचिवालय निर्माण को लेकर के कशमकश जारी है। बार-बार कनीना में ही दोनों भवन निर्माण के लिए मांग उठ रही है,आंदोलन तक चला है। इस मांग को लेकर एसडीएक कार्यालय के पास 22 फरवरी 2017 से कनीनावासियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किए चलाया था जो 65 दिन चला।  
पूर्व विधायक संतोष यादव के समय 2015 में न्यायिक परिसर एवं लघु सचिवालय बनाए जाने को लेकर 80 कनाल जमीन के तीन करोड़ 85 लाख रुपए नगरपालिका के खाते में भेज दिए थे किंतु भवनों का निर्माण नहीं हो पाया। लंबे समय से लोग इन भवनों के बनाये जाने की बाट जोह रहे हैं।
फोटो कैप्शन 11 व 12: नगरपालिका कनीना का नया भवन: फाइल फोटो।
लोक संस्कृति को इंगित करने वाले एलबम का हुआ शुभारंभ

*****************************
कनीना। कनीना मे हरियाणवी संस्कृति पर आधारित हरियाणवी लोकगीतों के एलबम का बाबा रामेश्वर दास मन्दिर पर मोहन सिंह पार्षद द्वारा नारियल तोड़ कर शुरू विधिवत पूजन करने के उपरांत शुरूआत कीगई।
निर्माता निर्देशक प्रताप सिंह विश्वासी ने बताया कि एलबम का मेन उद्देश्य लुप्त होती हरियाणवी संस्कृति को वर्तमान के बच्चों को दिखाना और समझाना है।
 उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान क्या थी और अब क्या हो गई है? इसके निर्माता निर्देशक प्रताप सिंह विश्वासी,लेखक प्रदीप दहिया,संगीत अजीत बेदी, महिला कलाकार नीरु जैन दिल्ली आदि मौजूद थे तथा पितामह कान्ह सिंह पार्क में शूटिंग शुरू की गई।
इस मौके पर मोहन सिंह ने सरकार से मांग करते हुये कहा कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरियाणवी फिल्मों को कर मुक्त किया जाये और हरियाणवी लोकगीतों के लिए कलाकारों को सम्मानित किया जाये ताकि हमारी कहावत बरकरार रहे -जहां दूध दही का खाना ऐसा है म्हारा हरियाणा। फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। उल्लेखनीय है कि पहले भी कनीना के निवासी प्रताप सिंह विश्वासी कई एल्बमों की शूटिंग कर चुके हैं। इसके सारे दृश्य हरियाणवी ड्रेस में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग पितामह कान्ह सिंह पार्क कनीना के अलावा, महेन्द्रगढ़ में होगी।
फोटो कैप्शन 6: हरियाणवीं एलबम की शूटिंग करती हिरोइन नीरू जैन फोटो: प्रताप सिंह विश्वासी निर्देशक

गुड गवर्नेंस डे अंत्योदय सरल केंद्र कनीना में मनाया

****************************
कनीना।। हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित गुड गवर्नेंस डे कनीना अंत्योदय सरल केंद्र में मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीडीपीओ देशबंधु, नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह  मौजूद रहे।
कार्यक्रम चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में सुबह करीब 10:30 बजे सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  गुड गवर्नेंस अवार्ड दिये।  इसके अलावा गुड गवर्नेंस से जुड़ी अन्य कई योजनाओं की शुरुआत भी की। नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में गुड गवर्नेंस के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई । सरकार के विभिन्न सारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी उपलब्ध करवाई । परिवार पहचान पत्र स्वामित्व योजना की ऑफिस सुशासन इत्यादि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीएम ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अंतर्गत राज्य के 202 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति योजना का शुभारंभ भी किया। हरियाणा में पहली जनवरी, 2021 से पायलट परियोजना के आधार पर किसानों को उनके खेत पर ही नहरी पानी जाधारित तथा सीवरेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) द्वारा उपचारित पानी सूक्ष्म सिंंचाई परियोजना के माध्यम से उपलब्ध करवाने के लिए एक नवीनतम परियोजना की शुरुआत की जा रही है। पहले चरण में महेंद्रगढ़ (नारनौल), चरखी-दादरी, भिवानी तथा फतेहाबाद जिलों की नहरों को चयनित किया गया है। परियोजना के पहले चरण में लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। वहीं सीएम ने कहा कि अब किसी भी आवेदक को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग में किसी भी सरकारी पद के लिए आवेदन करने के लिए अपना निजी ब्यौरा बार-बार नहीं भरना होगा। अब आयोग द्वारा अपने आवेदन-पत्र को प्रार्थी के परिवार पहचान-पत्र के साथ जोड़ दिया जाएगा, जिससे परिवार पहचान-पत्र में दिया गया ब्योरा खुद ही आयोग के फार्म द्वारा उठा लिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को श्रेष्ठ उपलब्धियों के आधार पर अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्ड दिया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के अर्जुन अवार्डी को अप्रैल 2010 से 5,000 रुपये प्रति माह की दर से मानदेय दिया जाता है। हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इन तीनोंं श्रेणियों के अवार्डियों के मानदेय को बढ़ाते हुए जनवरी 2021 से 20,000 रुपये प्रति माह करने का निर्णय किया है। सीएम ने बागवानी फसलों के लिए मुख्यमंंत्री बागवानी बीमा योजना। हरियाणा जमा धन प्रत्याभूति योजना। राज्य सरकार ने हरियाणा के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम के माध्यम से सस्ती ब्याज पर उच्चत्तर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। किसी भी तहसील में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण की सुविधा पहली अप्रैल 2021 से शुरू होगी। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामित्व स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में लाल डोरा के अन्दर बसे हुए लोगों को अपनी भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य पूरी तेजी से कार्य कर रहा है। अब तक 369 गावों में ड्रोन के द्वारा भूमि का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है।  सरल प्लेटफार्म के माध्यम से दी जा रही सेवाओं/योजनाओं के साथ परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का एकीकरण परास्नातक तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का पासपोर्ट बनवाने की योजना के अंतर्गत पासपोर्ट वितरण बागवानी उत्पादों जैसे कि सब्जियों की पौध व नींबू प्रजाति के पौधों की आनलाइन बिक्री के लिए हिन्दी पोर्टल की शुरुआत डिजिटल सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत  जिला कार्यालय में ई- आफिस की शुरूआत भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के माध्यम से पानी और सीवर बिल के भुगतान का शुभारंभ भी किया । इस दौरान बीडीपीओ  देशबंधु नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह पटवारी गिरदावर एसडीएम ऑफिस का स्टाफ बीडीपीओ ऑफिस का स्टाफ नंबरदार और गांव के लोग भी मौजूद रहे ।
फोटो कैप्शन 7: सरल केंद्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की वार्ता सुनते हुए फोटो:
 

 

 

भाजपाइयों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन
अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी-लिसानिया

***********************
कनीना। शुक्रवार को नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में भारतीय जनता पार्टी मंडल कनीना अध्यक्ष अतर सिंह  की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित करके व लड्डू वितरित कर मनाया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश लिसानिया ने अटल बिहारी वाजपेयी को अद्भुत व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वे साहित्यकार, पत्रकार होने के साथ साथ सफल राजनीतिज्ञ थे। उनके प्रधानमंत्री रहते कई बार विपक्ष भी उनके व्यक्तित्व का प्रेमी बन जाता था। उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामीण विकास को महत्व दिया।
वहीं दूसरी तरफ एलइडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सुना। पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न से सम्मानित भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 77 वें जन्म दिवस पर उन्हें याद किया। उनकी जीवनी पर बोलते हुए मास्टर सुरेंद्र सिंह ने उन्हें आरएसएस का कर्मठ कार्यकर्ता और दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि वाजपेई लाल बहादुर शास्त्री के बाद नारा दिया जय जवान जय किसान जय विज्ञान देख कर देश के किसान मजदूर और जवान के मनोबल को बढ़ाया।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री लख्मी चंद चौहान, सुरेंद्र सिंह कनीना, हरिराम मित्तल, मास्टर कृष्ण सिंह, पार्षद दलीप सिंह, मंडल महामंत्री कृष्ण जांगड़ा, कप्तान सिंह, मास्टर कंवर सेन वशिष्ठ, राजकुमार भारद्वाज, ममता, सुशीला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 8: भाजपा के प्रथम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुये भाजपा पदाधिकारी: 

*
लोक संस्कृति को इंगित करने वाले एलबम का हुआ शुभारंभ

*************************
कनीना। कनीना मे हरियाणवी संस्कृति पर आधारित हरियाणवी लोकगीतों के एलबम का बाबा रामेश्वर दास मन्दिर पर मोहन सिंह पार्षद द्वारा नारियल तोड़ कर शुरू विधिवत पूजन करने के उपरांत शुरूआत कीगई।
निर्माता निर्देशक प्रताप सिंह विश्वासी ने बताया कि एलबम का मेन उद्देश्य लुप्त होती हरियाणवी संस्कृति को वर्तमान के बच्चों को दिखाना और समझाना है।
 उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान क्या थी और अब क्या हो गई है? इसके निर्माता निर्देशक प्रताप सिंह विश्वासी,लेखक प्रदीप दहिया,संगीत अजीत बेदी, महिला कलाकार नीरु जैन दिल्ली आदि मौजूद थे तथा पितामह कान्ह सिंह पार्क में शूटिंग शुरू की गई।
इस मौके पर मोहन सिंह ने सरकार से मांग करते हुये कहा कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरियाणवी फिल्मों को कर मुक्त किया जाये और हरियाणवी लोकगीतों के लिए कलाकारों को सम्मानित किया जाये ताकि हमारी कहावत बरकरार रहे -जहां दूध दही का खाना ऐसा है म्हारा हरियाणा। फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। उल्लेखनीय है कि पहले भी कनीना के निवासी प्रताप सिंह विश्वासी कई एल्बमों की शूटिंग कर चुके हैं। इसके सारे दृश्य हरियाणवी ड्रेस में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग पितामह कान्ह सिंह पार्क कनीना के अलावा, महेन्द्रगढ़ में होगी।
फोटो कैप्शन 6: हरियाणवीं एलबम की शूटिंग करती हिरोइन नीरू जैन


चाइल्ड लाइन की गतिविधियों से अवगत कराया

**************************
कनीना। चाइल्ड लाइन, महेन्द्रगढ़ के टीम सदस्यों संजय कुमार, ललित कुमार व हेमंत कुमार ने निजामपुर के गांव पांचनौता की सरपंच चंद्रकला देवी से मुलाकात की और चाइल्ड हेल्पलाइन की योजनाओं, कार्यकर्मों व गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। टीम सदस्यों ने सरपंच से मुलाक़ात में उन्हें बताया कि चाइल्ड लाइन महेन्द्रगढ़ सम्पूर्ण महेन्द्रगढ़ जिले में सक्रिय रूप से अपने कार्यकर्मों व योजनाओं को संचालित कर रहा है। वहीं सदस्यों ने सरपंच को अवगत कराया कि आपके क्षेत्र में यदि कोई बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल अपराध, बालश्रम की कोई घटना घटित होती है, तो उसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर दे। चाइल्ड हेल्प लाइन महेन्द्रगढ़ की टीम आपको हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
फोटो कैप्शन 3: चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी सरपंच पांचनौता को जानकारी देते हुए।
 

51 विद्यार्थियों ने गीता गीता के श्लोकों का उच्चारण किया

*****************************
 कनीना। गीता जयंती के पावन उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में 51 विद्यार्थियों ने बैठकर गीता के श्लोकों का उच्चारण स्कूल मंच पर बैठकर किया जिनमें 4 छात्राएं और 47 छात्र थे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए रमन शास्त्री ने बताया हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 55 हजार विद्यार्थियों ने गीता का उच्चारण एक साथ किया है जिसमें कनीना के 51 विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गीता जयंती पर पहले से ही यह कायक्रम निर्धारित था जिसके चलते सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही तन्मयता से उच्चारण किया। इस कार्यक्रम को जहां आनलाइन प्रस्तुत किया गया था वही कुरुक्षेत्र में चल रहे आयोजन का भी विद्यार्थियों ने आनंद लिया।
 इस अवसर पर प्राचार्य लाल सिंह ने कहा कि गीता दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। यह इंसान को कर्म के लिए प्रेरित करती है। गीता का अध्ययन प्रतिदिन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कठिन समय आए तो गीता का अध्ययन करने से कठिनाइयां भी दूर हो जाती है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा सुविरा यादव, एबीआरसी ओमरती, ईश्वर सिंह, अमरजीत, राजेश चतुर्वेदी, श्रीराम, महिपाल सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 4:राजकीय वमा विद्यालय कनीना में गीता उच्चारण करते हुए

कुछ ही दिनों में उप-नागरिक अस्पताल में बना दिया सुंदर पार्क 

******************************
कनीना। यहां के उप नागरिक अस्पताल जहां इसी वर्ष पुराने भवन परिसर से नए भवन में स्थानांतरित हुआ है। यहां मरीजों एवं उनके सहायकों को बैठने के लिए सुंदर पार्क का निर्माण करवाया गया है।
उप नागरिक अस्पताल के एक तरफ इस पार्क का निर्माण किया गया है जहां मरीजों के सहायक अपना समय व्यतित कर सकते हैं। मिली जानकारी अनुसार वानिकी विभाग की ओर से पार्क का निर्माण किया गया है जिसमें घास का लान प्रमुख है। नरेंद्र और मनोज नाम का व्यक्ति प्रतिदिन घास की देखरेख करते हैं। प्रतिदिन घास की कटाई वगैराह भी वे करते हैं तथा चंद दिनों में बेहतरीन पार्क का निर्माण कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कनीना के उप नागरिक अस्पताल में जो मरीज आते हैं उनके साथ आने वाले लोग जहां सर्दी में धूप का मजा इस पार्क में ले सकते हैं वही गर्मियों में भी यहां पेड़ की छांव के नीचे बैठ सकते हैं। अभी से ही पार्क सुंदर बन गया, धीरे-धीरे इसकी सुंदरता और बढऩे की उम्मीद है।
 फोटो कैप्शन 5: पार्क की घास काटता कर्मचारी।
 

बच्ची के साथ की छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट का माला दर्ज

****************************
कनीना। कनीना उपमंडल के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला कनीना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपित गिरफ्त से बाहर है।
 कनीना उप मंडल के गांव के एक व्यक्ति ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी दोहती उनके यहां रहती है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे भूप सिंह नामक व्यक्ति अपनी पिक अप लेकर उनके गांव में पहुंचा। उस वक्त जब बच्ची घर से बाहर खेल रही थी और शिकायत कर्ता घर में काम में लगा था। उनकी पत्नी खाना बना रही थी कि तभी बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जिस पर शिकायतकर्ता ने बाहर निकलकर देखा तो भूप सिंह नामक व्यक्ति बच्ची को गोद में लिये हुये था और बच्ची के गालों को बुरी तरह से काट रहा था। जब शिकायत कर्ता उसे पकडऩे के लिए दौड़े तो भूप सिंह पिक अप लेकर भाग खड़ा हुआ। कनीना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर बताया जाता है।



आरोपित को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

*******************************
 कनीना। कनीना पुलिस ने खेड़ी से पकड़े खुशीराम के विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी को पकड़कर उससे असला बरामद किया। उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन  की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एचसी राकेश कुमार के हवाले से मिली जानकारी अनुसार खुशी राम खेड़ी में अपनी प्रेमिका मंजू के साथ रहता था जिन्होंने तूड़ी में असला छुपा रखा था। इसी असले से वह डराता धमकाता था। उनके विरुद्ध कनीना थाने में मामला दर्ज किया गया था। उसी कड़ी में पुलिस के राकेश कुमार एचसी, सिपाही सुनील कुमार, एसआई आलोक कुमार उन्हें खेड़ी लेकर गए जहां उन्होंने तूड़ी में असला छुपा रखा था जो बरामद कर लिया है। तत्पश्चात कनीना न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  


चार दिवसीय खेलों में बाघोत की टीम विजयी रही

*******************************
कनीना। विगत चार दिनों से बाघोत में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चली आ रही प्रतियोगिता का समापन हुआ। बाघोत की टीम विजयी रही।
मिली जानकारी अनुसार शिव क्रिकेट प्रतियोगिता बाघोत में फाइनल मुकाबला बाघोत व सेहलंग के बीच हुआ जिसमें बाघोत  ने सेहलंग को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। शिव क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम बाघोत व उपविजेता टीम सेहलंग रही।  इस मौके पर महंत रोशन पुरी ने इनाम वितरण किया व आपसी खेल भावना व भाईचारे को बनाने रखने के लिए अपील की। इस मौके पर संदीप हिंदू, सुनील शर्मा, अभिषेक खटाना, शक्ति खटाना आदि मौजूद रहे।
 कमेटी की तरफ से सभी खिलाडिय़ों को मास्क लगाने व हाथों को सेनिटाइज करने के दिशा निर्देश दिए। जो भी खिलाड़ी खेल ग्राउंड से पवेलियन लौट रहा था उनका सबसे पहले हाथ सेनिटाइज करवाया गया।
इस दौरान संदीप हिंदू व सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिक टीम आने की वजह से बुधवार को फाइनल मैच नहीं हो पाया। ऐसे में यह तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता अब चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता बन गई है।

ठंड में खत्म होने लगे गमले के पौधे

********************************
कनीना। क्षेत्र में पड़ रही ठंड एवं कोहरेे के चलते गमलों में उगाए जाने वाले सभी पौधे खत्म होने लगे हैं। किसान ही नहीं अपितु घरों में पौधे उगाने वाले परेशान हैं।
  कनीना क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते पहले पौधों के हरे पत्ते नष्ट होकर गिर गए हैं। अब छोटे पौधों पर ऐसा लगता है कि उन पर पत्ते ही नहीं आए थे। कनीना के किसान कृष्ण कुमार ने अपने गमलों में लगाए गए फूलदार पौधे एवं औषधीय पौधे जिनमें तुलसी प्रमुख हैं दिखाते हुए बताया कि वे पूर्णरूप से नष्ट हो चुके हैं। हालांकि इन पौधों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे किंतु सर्दी ने नष्ट कर डाला है।
  सब्जी के पौधे नष्ट होने लगे हैं वहीं फसली पौधों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यही नहीं अपितु जीव जंतुओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ताप जमाव बिंदु के आस पास होने के कारण जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं पेड़ पौधों के पत्ते झड़ गए हैं।  सब्जी भी महंगी हो गई है।
उधर स्कूलों का समय बदलने की मांग उठने लगी है। शीतलहर के चलते छोटे बच्चे स्कूलों में जाने को मजबूर हो गए हैं।  
फोटो कैप्शन 01: सर्दी में झुलसे हुए पौधे।


भारत जानों प्रतियोगिता में जीते दो पुरस्कार

**********************************
कनीना। भारत विकास परिषद् द्वारा राज्य स्तरीय  भारत को जानों प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरआरसीएम स्कूल के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया था जिसमें कनिष्ठ वर्ग में विद्यालय की छात्रा पूजा ने तथा वरिष्ठ वर्ग में छात्रा अंकिता ने राज्य स्तर पर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने कहा कि भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित प्रतियोगिता अपने आप में एक विशेष महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति की समझ उसके प्रति रुचि एवं लगाव की भावना का भी विकास करना है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ.कामनाएं दी।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय यादव ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के साथ.साथ उनमें अनेक सद्गुणों का विकास होता है जो एक उत्तम नागरिक के निर्माण के लिए बहुत आवश्यक है। इस मौके पर प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने भी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 2: अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते रोशनलाल।