ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, September 5, 2026
अगिहार स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न ड. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें।
विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता तथा लीगल लिटरेसी प्रभारी मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन तथा कार्यों से परिचित करवाया तथा गुरु और शिष्य के अनेक प्रसंग भी बताएं। उन्होंने अपने संबोधन में लीगल लिटरेसी के विषयों को भी प्रमुखता से उठाया । विद्यालय में संस्कृत की प्रवक्ता कैलास देवी भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर लीगल लिटरेसी प्रभारी मदन मोहन कौशिक को विद्यालय प्राचार्य ने सम्मानित भी किया विद्यालय की छात्राओं साइना,नव्या,नरगिस, शारदा,अनामिका, नेहा, कल्पना तथा सरला ने भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यालय विद्यालय की प्रवक्ता निशा जांगड़ा धर्मेंद्र डीपीई, कैलाश देवी,राकेश कुमार, मुख्य शिक्षक रतनलाल वंदना जांगिड़,पूनम कुमारी,तथा शशि कुमारी सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 10: अध्यापक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए
पेड़ पौधों की विधि विधान से की गई पूजा
-परंपरागत पकवान खीर एवं लापसी का लगा भोग
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में गोगा पर्व मनाया गया। जाटी एवं गोगा पौधों की पूजा करके पकवान बनाए गए। खीर एवं लापसी का भोग लगाया वहीं दिनभर पूजा चली। कई जगह गोगा के नाम पर मेले लगे वहीं भंडारे आयोजित हुए। दीवारों पर गोगा देव की तस्वीर बनाकर उनकी पूजा की गई। कनीना में विशाल मेला शिरीषवाला जोहड़ पर लगा।
गोगा पर्व जाहर वीर गोगा देव की याद में भाद्रपद कृष्ण नवमी को मनाया जाता है। जाटी व गोगा दोनों पौधों की पूजा करके जल में प्रवाहित किया गया। कनीना में शिरीषवाला जोहड़ पर मेले में गोगा एवं जाटी पौधा ले जाने का रिवाज है जहां जल में प्रवाहित किया गया।
गोगा जिसे जाहर वीर गोगा कहा जाता है। गोगा एक पौधे को कहते हैं जो शाक है जिसे अपामार्ग, लटजीरा, चिरचिटा आदि नामों से जाना जाता है। इसमें इतने अधिक औषधीय गुण है कि इसे गोगा देव के रूप में पूजा जाता है। यही कारण है कि गोगा देव के साथ साथ गोगा पौधे की भी पूजा की जाती है जो कई बीमारियों में सहायक है वहीं घर के आस पास मिल जाता है।
कैसे की गई पूजा--
प्रत्येक घर में पूजा का स्थान निर्धारित होता है जो अक्सर रसोई में होता है। दीवार पर हल्दी व चंदन से गोगा पीर व जाटी पौधे की तस्वीर बनाई जाती हैं। तवे की कालिख से तस्वीरों को रंग भरा जाता है। गोगा व जाटी पौधों की टहनी तस्वीर के पास रख दी जाती हैं और विधि विधान से पूजा की जाती है। शाम होने के बाद उन्हें जोहड़ में बहा दिया जाता है। जाटी दक्षिण हरियाणा का प्रमुख पेड़ है जो फसलों के लिए लाभप्रद होता है। सुख दुख में सदा यह काम आता है। राजस्थान में खेजड़ी नाम से पूजा जाता है।
फोटो कैप्शन 07: दीवार पर कालिख से बनाया गया गोगा वीर देव।
एवं 08: गोगा एवं जाटी की पूजा हुई।
रामबास में खेलकूद एवं भंडारा आयोजित
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव रामबास में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई साथ में भण्डारा और जागरण का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में अनेक खेलों में विभिन्न दूर दराज के गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया।
कबड्डी की 51000 रुपए की प्रथम इनाम अहरी गांव की टीम ने, 31000 रुपए की द्वितीय इनाम गद्दीखेडी की टीम ने जीती। इसी तरह से बालीवाल में प्रथम इनाम 21000 रुपए की रामबास गांव की टीम ने,15000 रुपए की द्वितीय खिडवाली मनचल गांव की टीम ने जीती। उधर कुश्ती मे 11000 की इनाम अन्नी पहलवान बाघोत ने जीती। महिला रस्साकशी मे दादरी की टीम ने प्रथम स्थान व रामबास की टीम उप विजेता रही। पुरुष रस्साकशी में पहला स्थान खुशपुरा की टीम ने और दूसरा स्थान जींद की टीम का रहा।
इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों की दौड़,महिला मटका दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित अनेक खेलों में दूर-दूर से आए हुए खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। विजाताओं को नकद इनाम दिया गया। इस अवसर पर गाव के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: अव्वल रही टीम ट्राफी लेते हुए
कनीना श्रीकृष्ण गोशाला की कार्यकारिणी के चुनाव 18 सितंबर को
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला की कार्यकारिणी के चुनाव 18 सितंबर को होंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण गोशाला के प्रशासकीय अधिकारी कृष्ण सिंह डागर पूर्व प्राचार्य कनीना ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन भरने की तिथि 12 सितंबर से 13 सितंबर तक, वही नामांकन फार्म जांच करने की तिथि 14 सितंबर को होगी।
नाम वापस लेने के लिए 15 सितंबर रखा गया है जबकि नाम वापस लेने के बाद सदस्यों की सूची 16 सितंबर को जारी होगी और 17 सितंबर को उनका चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिए जाएंगे मतदान 18 को सितंबर को होगा तथा उसी दिन शाम को 3 बजे मतगणना चलेगी। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अब तक श्रीकृष्ण गोशाला के 31 सदस्य निर्धारित है जो अपना वोट डालेंगे। उल्लेखनीय के श्रीकृष्ण गोशाला 2003 में स्थापित की गई थी और अभी तक इसकी कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हो पाया था। सभी चुनाव सर्वसम्मति से हुए हैं लेकिन इस बार एक व्यक्ति की शिकायत पर यह चुनाव निर्धारित किए गए हैं। गोशाला बहुत ही शानदार तरीके से पूर्व प्रधान भगत सिंह की देखरेख में चल रही थी और गोशाला को चार चांद लगा दिए गए थे। शिकायत के बाद से बहुत से लोगों में रोष पनपा परिणाम यह निकला कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व भी फीका रहा।
फोटो कैप्शन 06: मतदान की घोषणा और सूची चिपकाते हुए कृष्ण सिंह पूर्व प्राचार्य
कनीना क्षेत्र में हुई एक एमएम वर्षा
-गत दिवस हुई थी 2 एमएम वर्षा, अभी भी सूखा है कनीना क्षेत्र
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में 11 अगस्त से पहले वर्षा हुई है तत्पश्चात महज अगर दो दिनों में 3 एमएम वर्षा हुई है जिसके कारण बाजरा, कपास, मूंग आदि की फसले सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। बाजरे की फसल पूर्ण रूप से पकान की ओर जा चुका है। अब तक किसान बेसब्री से वर्षा होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन वर्षा नहीं हुई। फव्वारों द्वारा कुछ किसानों ने सिंचाई भी की है। बार-बार किसान आकाश की ओर टकटकी लगाकर देखते रहे किंतु वर्षा नहीं हुई । आकाश में काले काले बादल छाए और बिन बरसे ही गुजर गए। कुछ वर्षा हुई वह भी ऊंट के मुंह में जीरे के समान हुई है। तीन एमएम वर्षा हुई है। किंतु वर्षा को कृषि वैज्ञानिक नुकसानदायक नहीं मान रहे। उनका कहना है कि फसल पकान पर है इससे फसलों को लाभ ही होगा तो नुकसान किसी भी हालात में नहीं होगा।
क्या कहते हैं उपमंडल अधिकारी कृषि- एसडीओ कृषि विभाग डा.अजय यादव से बात हुई। उन्होंने कहा कि वर्षा का इस समय होना फसलों के लिए लाभप्रद साबित होगा। कम से कम जो बाजरे की फसल पकान पर है उसे लाभ होगा और वह अच्छी प्रकार पक सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्षा आगामी फसलों के लिए भी लाभप्रद साबित होगी किंतु अभी तक पर्याप्त मात्रा में वर्षा नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में जून के समय जब बाजरे की बिजाई की जानी थी तब वर्षा नहीं हुई। जुलाई में कुछ वर्षा हुई जिसके चलते कुछ किसानों ने अपनी बाजरे की फसल उगा दी तो कुछ अच्छी वर्षा का इंतजार करते रहे और अच्छी वर्षा नहीं हुई परिणाम यह निकला की बहुत से खेत पड़े हैं जिनमें कोई फसल नहीं उगाई है। फिर एक अगस्त से 11 अगस्त तक कुछ वर्षा हुई तत्पश्चात वर्षा नहीं हुई परिणाम यह निकला अब फसल पकन पर है और उसे वर्षा की जरूरत है वह भी नहीं मिल पाई। न तो बिजाई के समय वर्षा हो पाई न ही पकान के समय पर्याप्त वर्षा हो पाई। परिणाम किसान झेल रहे हैं।
किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि अब फसल सूख चुकी है। कुछ किसानों ने फव्वारों द्वारा सिंचाई कर दी उनकी बाजरे की पैदावार जरूर अच्छी होगी। कपास की फसल में भी नुकसान हो चुका है वही बाजरे की फसल और मूंग की फसल बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी हैं।
फोटो कैप्शन 5: बाजरे की पकी हुई फसल
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में शिक्षक दिवस पर हुआ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। एससीईआरटी गुरुग्राम के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महेंद्रगढ़ में आयोजित गणित प्रवक्ताओं की पांच दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य डॉ. विश्वेश्वर कौशिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर के पांचों ब्लॉकों से गणित प्रवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रवक्ताओं ने कार्यशाला के पांचों दिनों में सिखाए गए मॉडल्स की रोचक अंदाज में पुनरावृत्ति की।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईएफआईसी प्रभारी डॉ. आई.सी. शर्मा और सीनियर लेक्चरर नरेश गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान गणित की कक्षाओं में हरबंस पजल के प्रयोग पर विशेष बल दिया गया, ताकि विद्यार्थियों में तर्कशक्ति, चिंतन क्षमता, कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता के साथ-साथ 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों का विकास हो सके, जिससे वे भविष्य में सही दिशा में अपने करियर का चुनाव कर पाएं। उपस्थित शिक्षकों से आग्रह किया गया कि वे इन कौशलों के साथ-साथ प्रशिक्षण में सिखाई गई सभी विधियों को अपनी कक्षाओं में अधिक से अधिक अपनाएं, ताकि गणित विषय को और अधिक रुचिकर व सुगम बनाया जा सके।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गणित विषय को रोचक बनाना और बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाना है, जिससे विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा को निखारा जा सके। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के गणित विषय के अधिगम स्तर तथा परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने पर बल दिया गया, क्योंकि गणित को समस्त विषयों का मूल आधार माना जाता है।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों द्वारा गणित में की जाने वाली सामान्य त्रुटियों के समाधान पर भी विस्तृत व्याख्यान दिया गया, जिसमें बताया गया कि अध्यापक किस प्रकार सरल तरीकों से इन त्रुटियों का समाधान कर विषय को अधिक रोचक बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में तकनीक के प्रभावी उपयोग द्वारा बच्चों को सिखाने हेतु व्याख्यान के साथ-साथ हैंड्स-ऑन अभ्यास भी करवाया गया।
कार्यशाला के पांचवें एवं अंतिम दिन प्रवक्ताओं का पोस्ट-टेस्ट भी लिया गया, जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रभाव-अध्ययन (इंपैक्ट स्टडी) की जा सके। शिक्षक दिवस के इस विशेष अवसर पर डॉ. राकेश यादव एवं डॉ. आई.सी. शर्मा ने प्रवक्ताओं को प्रेरित करते हुए विशेष व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: डाइट में प्रशिक्षण दौरान रोल प्ले करते हुए
अध्यापक दिवस की कैमला में रही धूम
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में आजाद भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम के साथ विद्यालय परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच डिंपल जांगड़ा ने की और मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुरेश कुमार प्रोफेसर चरखी दादरी व डा. विनोद कुमार प्राचार्य कनीना रहें।
कार्यक्रम का संचालन पुनीत और समर छात्र के द्वारा किया गया। सभी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एक से बढ़कर एक प्रस्तुत के जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई। सभी विद्यार्थियों ने भाषण, कला, पेंटिंग, शिक्षक का गुणगान, महिमा और गौरव का गनगान किया जो प्रभावित और प्रेरित करने वाले थे।
डॉक्टर सुरेश कुमार ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार संस्कृति और अनुशासन के साथ शिक्षा आज की आवश्यकता पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। वहीं डा. विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास प्रतिदिन का होमवर्क पूर्ण करना सुनिश्चित करना और माता-पिता व गुरु का सम्मान करना शिक्षा का पहला पायदान है। आप छोटे-छोटे बच्चे बड़े से बड़े पद पर पहुंच जाएंगे, नियमित रूप से पढ़ाई को जारी रखेंगे। विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक बीरेंद्र जांगिड़,समस्त स्टाफ एसएमसी प्रधान, विकास चंद एसएमसी प्रधान, रोहतास ,राजेश कुमार तंवर, तारामणि ,बबली देवी आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 03: शिक्षकों को पुरस्कृत करते हुए
गुरु गोरखनाथ मंदिर खरकड़ाबास में भक्तों ने चढ़ाई चादर, भंडारा लगा
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। गुरु गोरखनाथ मंदिर खरकड़ाबास में जाहरवीर गोगा की स्मृति में विशाल भंडारा तथा रागिनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतरलाल और जिला पार्षद अजीत सिंह ने जाहरवीर गोगा की मूर्ति पर चादर चढ़ा कर समाज व राष्ट्र के चहुंमुखी विकास और भलाई की कामना की।
रागिनी गायक कलाकार राजेश शर्मा एवं पार्टी ने बाबा जाहरवीर, गुरु गोरखनाथ व भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का ओजस्वी भजनों द्वारा गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिला पार्षद अजीत सिंह ने अपने कोटे से पांच लाख रुपए की लागत से टीन शेड बनवाने की घोषणा की। आयोजन समिति ने जिला पार्षद अजीत सिंह और नेताजी अतरलाल तथा अन्य अतिथि गण को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन -02: गांव खरकड़ा बास में गुरु गोरखनाथ मंदिर में चादर चढ़ाते हुए
बीआर स्कूल सेहलंग में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस
- शिक्षकों को सम्मानित किया
**************************************************
**********************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। बीआर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेहलंग में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के चेयरमैन हरीश भारद्वाज उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-विद्यार्थी संबंध, शिक्षा के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि हरीश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समर्पण और जिम्मेदारी के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।
प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने जीवन में सही दिशा प्राप्त करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से बदलते समय के अनुरूप नई शिक्षण विधियों को अपनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा उनके समर्पण, मेहनत और शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। समारोह का समापन शिक्षक दिवस की शुभकामनाओं और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
फोटो कैप्शन 01: बीआर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेहलंग में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)












No comments:
Post a Comment