Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, September 25, 2021

 
फ्लिपकार्ट डिलीवरी की दुकान से रातों-रात चोरी
-हजारों रुपये का सामान ले गए अज्ञात चोर
*********************************************************************
**************************************************************************
***********************************
***************************************
कनीना। कनीना से रेवाड़ी को जाने वाले सड़क मार्ग पर संगम कॉलोनी के पास फ्लिपकार्ट की डिलीवरी दुकान से अज्ञात चोर हजारों रुपए के मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर ले गया। नितेश कुमार बालधन काला ने कनीना पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है तथा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्रदान की है।
नितेश कुमार ने कहा है कि वह  आईडेंटिफाई प्लस का आरएम है तथा उनकी डिलीवरी की दुकान संगम कालोनी के पास स्थित है।  वह फ्लिपकार्ट की डिलीवरी का काम करता है और फिलिप कार्ट की एसओपी के तहत काम करता है। शनिवार की सुबह करीब एक बजे अज्ञात चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और करीब 64500 रुपये के मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर ले गया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चौकी इंचार्ज को पेनड्राइव के रूप में दे दी है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।






रोडवेज बस चालक की बाइक चोरी
**********************************************************
**********************************
****************************
कनीना। रोड़वेज बस चालक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। रोडवेज बस चालक ने कनीना बस स्टैंड में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। कनीना से नारनौल रोड़वेज बस में ।तैनाती करके जब मोटरसाइकिल लेने आए तो मोटरसाइकिल गायब मिली उन्होंने कनीना पुलिस में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 मिली जानकारी अनुसार अनिल कुमार कारोली जिला रेवाड़ी का रहने वाला है जो रोडवेज बस का ड्राइवर है। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल कनीना बस स्टैंड पर खड़ी की थी और अपनी तैनाती कनीना-नारनौल करके आए। तब उनकी मोटरसाइकिल गायब मिली। अज्ञात
चोरों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।





ककराला गांव से 3 लड़के गायब, गुमशुदगी का मामला दर्ज
********************************************************
********************************
*****************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला से 3 युवक एक साथ गायब हो गए। उनकी गुमशुदगी का मामला कनीना पुलिस में दर्ज करवा दिया गया है।
 राजपाल ककराला निवासी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनके भाई का लड़का आशीष ककराला का निवासी है तथा धवाना गांव में जन्मदिन पर जाने की बोल कर चला गया किंतु घर न लौटने पर पता किया कि धवाना में कोई जन्मदिन नहीं था। बिना बताए कहीं गायब हो गया। उन्होंने कहा है कि उनके साथ दो अन्य लड़के सन्नी ककराला और मोहित भी घर से बगैर बताए कहीं चले गए। तीनों एक साथ कहीं जाने की संभावना जताई जा रही है। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।



               

जलूरा शौर्य समिति कनीना मनाएगी 26 सितंबर को जलूरा दिवस समारोह
*******************************************************************
*********************************
**************************************
कनीना। जलूरा शौर्य समिति के तत्वावधान में 26 सितंबर को सूबेदार सुजान सिंह (अशोक चक्र) की पुण्यतिथि को जलूरा दिवस समारोह के रूप में मनाएगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए शहीद सूबेदार सुजान सिंह के परिजन सुरेंद्र सिंह पूर्व मुख्य शिक्षक ने बताया कि 13 कुमाऊं रेजांगला बटालियन की 27वीं पुण्यतिथि पर शहीद सूबेदार सुजान सिंह पार्क कनीना में जलूरा शौर्य समिति हवन आयोजित करेगी तत्पश्चात शहीद को श्रद्धांजलि देगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल विजय खन्ना तथा श्रीमती सुबोध खन्ना होंगे वही इस अवसर पर मेजर डाक्टर टीसी राव सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं अधिकारी पहुंच रहे है।जलूरा शौर्य समिति कनीना की एक बैठक  शहीद सुजान सिंह पार्क में समिति के प्रधान कप्तान जगराम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को शांति काल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से मरणोपरांत विभूषित 13 कुमाऊं रेजिमेंट के शहीद सुजान सिंह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजन करने हेतु विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि
कर्नल विजय खन्ना सेवानिवृत्त, उनकी धर्मपत्नी शोभा खन्ना, विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार पुलिस अधीक्षक कनीना, तथा अध्यक्षता कनीना एसडीएम सुरेन्द्र सिंह करेंगे।
सम्पन्न बैठक में कप्तान चंदन सिंह, कप्तान बलबीर सिंह, कप्तान सुमेर सिंह, कप्तान विनोद कुमार, सुबेदार धर्मदेव, सुबेदार महाबीर सिंह, हवलदार रमेश कुमार, हवलदार सुमेर सिंह, हवलदार रामौतार, हवलदार राजेन्द्र सिंह, हवलदार जयपाल सिंह तथा मास्टर सुरेंद्र सिंह सहित अनेको अन्य पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी 26 सितंबर को आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई है।



1200 सीटों में से 722 सीटें भरी
**********************************************
*********************************
****************
 कनीना। कनीना के राजकीय महाविद्यालय में जहां 1200 सीटों में से 722 सीटें भर चुकी है।
 विस्तृत जानकारी देते हुये नोडल अधिकारी (प्रवेश) डा हरिओम भारद्वाज ने बताया कि बीए की 409 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। बीकॉम की 53 बीएससी नॉन मेडिकल 211, बीएससी मेडिकल 49 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश पा लिया है। अब एक बार फिर से 27 सितंबर को पोर्टल पुन: खुलेगा।




पांच मूल तत्वों से इलाज संभव
************************************
*********************************
************
 कनीना। कंवाली निवासी योगाचार्य मांगेराम शर्मा का कहना है कि विभिन्न रोगों का इलाज पांच मूलभूत तत्वों से संभव है। उन्होंने अपने शरीर में आए अनेकों रोगों को महज मिट्टी, पानी, धूप और हवा से ही दूर किया। योग से उनका शरीर इतना लचीला और हड्डियां इतनी मजबूत बन गई हैं कि कई बार दुर्घटनाएं घटित होने के बावजूद भी उनके शरीर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।  
श्री शर्मा बाद में बाबा रामदेव के संपर्क में आए और अत्याधिक प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बाबा ने योग चिकित्सा को घर-घर पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है।  वे कहीं भी जाते हैं तो बस योग और प्राणायाम की चर्चा छेड़ देते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा पर तो वे अत्याधिक बल देते हैं।
 अपने शरीर के रोगों को मिट्टïी के लेप करके ही दूर करना चाहते हैं। वे कहते हैं कि जब दुनिया में हजारों परिवार आसमान के नीचे जीवन बसर करते हुए कभी बीमार नहीं पड़ते हैं तो मानव को भी हवा में जीने की कला सीखनी चाहिए। पानी से चिकित्सा के विषय में वे कहते हैं कि मेहन, कटि और नाभि स्नान करवाकर कितने ही रोगों से बचा जा सकता है। अब तक हजारों रोगियों को उन्होंने ठीक किया है और अपने जीवन की अंतिम सांसों तक इसी प्रकार की सेवा करना चाहते हैं।  प्रार्थना सभाएं एवं  सेवाकालीन प्रशिक्षण शिविरों में वे अक्सर आमंत्रित किए जाते हैं और वहां भी अपना अनुभव व रोगों को दूर करने के नुसखे बांटते रहते हैं। विगत 50 वर्षों से वे योग चिकित्सा में जुटे हुए हैं।
फोटो कैप्शन: मांगेराम शर्मा।





  आंखें अनमोल हैं-योगेश
****************************************
*****************************
************************
 कनीना। आंखें अनमोल होती हैं। यदि इंसान अपनी आंखों को दान करना चाहे तो वे उन व्यक्तियों के काम आ सकती हैं जिनके आंखें नहीं हैं। ये विचार सुमन यादव चेरिटेबल ट्रस्ट कनीना के उप प्रधान योगेश कुमार ने यहां व्यक्त किए।
  योगेश कुमार ने कहा कि उनकी ट्रस्ट जनहित में कई कार्यक्रम चला रही हैं जिनमें से एक नेत्रदान भी एक हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 15 लाख नेत्रहीन हैं जिनको आंखों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में इंसान को अपनी आंखें दान  कर देनी चाहिए ताकि वे दूसरे के काम आ सके।
  उन्होंने कहा कि उनकी ट्रस्ट स्कूलों एवं अन्य संस्थाओं में नेत्रदान कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं और इसके लिए आवेदन भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि आंखों के लाभ एक नेत्रहीन से पूछिये कि आंखों की क्या कीमत होती है। उनका जीवन अंधकार में बीतता है। उसे आंखें न होने का दुर्भाग्य कचोटता रहता है।                 




पंडित दीनदयाल को याद किया
-कई जगह आयोजित हुये कार्यक्रम
******************************************************
*******************************
*******************************
कनीना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी रामनिवास खेड़ी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी रामनिवास खेड़ी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुये महान दार्शनिक, महान समाजशास्त्री, महान राजनेता बताया। उन्होंने संपूर्ण दुनिया के सामने एकात्म मानवता का दर्शन रखा जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण करना था। उनका मानना था कि मानव के संपूर्ण विकास के लिए आत्मिक विकास आवश्यक है उनके विचार पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गांव खेड़ी में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कनीना मंडल अध्यक्ष धर्मपाल दुबट खेड़ी ने बताया कि कोरोना महामारी अभी टली नहीं है इसके बचाव के लिए हमें 2 गज की दूरी मास्क जरूरी अपनाना है।
इस अवसर पर जसमेर सिंह कोच,  सरपंच सुबे सिंह, रविंद्र सिंह, सुनील पंच, राकेश कुमार, संदीप सिंह, कृष्ण सिंह ,पूर्व स्टेशन अधीक्षक ओम प्रकाश दुबट, मनोज कुमार, जगदीश कुमार, जसमेर दुबट, सतवीर मिस्त्री, विक्रम आदि उपस्थित रहे।
  उधर गाहड़ा में भी पंडित दीनदयाल को याद किया। इस मौके पर अनिल परदेसी ने बताया कि एकात्म मानववाद के रास्ते पर चलकर देश के लोगों को राष्ट्रवाद में विश्वास रखने के विचार भारतीय जन साधारण को दिया। वे एकात्म मानववाद, भौतिकवाद और अध्यात्मवाद का समन्वय करना चाहते थे। वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और 1952 में वह भारतीय जन संघ के महासचिव चुने गए। 1965 में उनके द्वारा दिए गए तीन भाषाओं ने भारतीय जन संघ की विचारधारा माना गया 1967 में वह भारतीय जन संघ के अध्यक्ष चुने गए परंतु 10 फरवरी 1967 की रात को मुगल सराय स्टेशन पर उनकी हत्या हो गई। उनके कार्यों ने उनको महान बना दिया। भारतीय सरकार को चाहिए कि उनको भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करें।
फोटो कैप्शन 4: गाहड़ा में पंडित दीनदयाल को याद करते हुये अनिल परदेसी एवं अन्य।
            5: खेड़ी में पंडित दीनदयाल को याद करते रामनिवास दुबट एवं अन्य।



पानी में मच्छरों के लारवा मिलने से 6 को दिया नोटिस
-विगत दिनों से अब तक 70 लोगों को दिया जा चुका है नोटिस
********************************************************
*********************************
*******************************
 कनीना। कनीना उप-नागरिक अस्पताल की ओर से एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार द्वारा कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पानी के बर्तनों को चेक कर नोटिस देने का सिलसिला जारी है। बारिश के बाद रुके हुए पानी में मच्छर पैदा होते हैं और उनके लारवा से भविष्य में रोग होने के खतरा बढ़ रहा है। इस समस्या के मद्देनजर रखते हुए कस्बा कनीना के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 70 लोगों नोटिस जारी कर दिये है। शनिवार को कनीना बस स्टैंड के आस पास कबाड़ी की दुकानों सहित 6 लोगों को नोटिस जारी किया है। सूचना सीएमओ नारनौल भी पहुंचा दी गई है।
 सुनील कुमार एमपीएचडब्ल्यू ने बताया कि कनीना के बस स्टैंड सहित 6 लोगों को नोटिस दे दिए गए हैं तथा कुछ लोगों को जाकर समझाया कि सप्ताह में एक बार बर्तनों को जरूर साफ करें वरना इनमें मच्छर पैदा हो जाते हैं जो समस्या बन सकते हैं। विभिन्न रोग फैला सकते हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से इन मच्छरों से बचा जा सकता है किंतु मच्छरों से बचने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। जागरूकता के लिए उन्हें समझाने का सिलसिला जारी रखा जाएगा तभी जाकर भी जागरूक होंगे।
फोटो कैप्शन 6: कनीना बस स्टैंड पर कबाड़ी की दुकानों पर जमा पुराना पानी।





आशीष ने पाया अखिल भारतीय स्तर पर 570वां स्थान
- उनका था पहला ही प्रयास

*********************************************
************************************
****************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत से संबंध रखने वाले आशीष कुमार का पहले ही प्रयास में यूपीएससी(सिविल सर्विस परीक्षा) द्वारा हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में 570वां स्थान अखिल भारतीय स्तर पर प्राप्त किया है। बाघोत में महिपाल सिंह मुख्याध्यापक उनके मामा लगते हैं।
 महिपाल सिंह ने बताया कि आशीष कुमार बीटेक सिविल इंजीनियरिंग आईआईटी रुड़की से पास होकर निकले हैं और पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की द्वारा आयोजित परीक्षा में 570वां स्थान हासिल किया है। उनका वर्तमान में अटेली में रह रहे हैं तथा उन्होंने बताया कि उनके पिता बस्तीराम दिल्ली पुलिस में एसआई पद पर कार्यरत हैं वही मां राजबाला मिडिल हेड बेगपुर में है। उनका यह प्रथम प्रयास था तथा बिना किसी कोचिंग के इस मुकाम को हासिल किया हैं। वे इसका श्रेय अपने परिवार गुरुजनों और दोस्तों को दे रहे हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में विधायक सीताराम अटेली, एडवोकेट वेद प्रकाश, प्राचार्य कृष्ण सिंह, महिपाल सिंह, प्राध्यापक अनूप कुमार, राजेश कुमार, हंसराज सहित विभिन्न अध्यापकों ऐवं प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन:आशीष कुमार





 जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं की कक्षाएं लगेंगी 27 सितंबर से
**********************************************************
********************************
***************************
 कनीना। जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में जहां दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं कोरोना काल के बाद 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है वहीं 11वीं की कक्षाएं 27 सितंबर से शुरू हो रही हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के आदेशों का पालन करते हुए तथा कोरोना काल की सभी हिदायतों का पालन करते हुए कक्षाएं लगाई जाएंगी किंतु अभी तक कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं के विद्यालय लगने की कोई सूचना जारी नहीं हुई है।
30 अप्रैल को होगा






जेएनवीएसटी-
प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि कक्षा छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू हो गए हैं। 30 अप्रैल 2022 को प्रवेश परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी वही आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 रखी गई है। उन्होंने बताया विद्यार्थी पांचवीं कक्षा 2021-22 में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूल से पास करेगा वही तीसरी और चौथी कक्षा भी मान्यताप्राप्त स्कूल या सरकारी स्कूल से पास की हो। 01 मई 2009  से 30 अप्रैल 2013 के बीच जन्मा हो जिनमें दोनों दिन शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सह शिक्षा वाले इन विद्यालयों में जहां लड़के और लड़कियों के अलग-अलग हास्टल की सुविधा है वही मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है । एक दूसरे की संस्कृति समझने के लिए विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों में भी माइग्रेट किया जाता है वहीं एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड ,खेलकूद आदि की विशेष सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

Friday, September 24, 2021

 

बसई गांव की ममता यादव ने पूरे भारतवर्ष में यूपीएससी में पाया 5वां स्थान
******************************************************************
************************************************************************
***********************************
******************************
कनीना। ममता यादव महेन्द्रगढ़ जिले के गांव बसई से स्व. मास्टर चेतराम की पौत्री
एक मध्यम परिवार में जन्मी तथा दिल्ली विवि के हिन्दू कालेज से टापर रहकर
सिविल सर्विस की तैयारी की  जिसके परिणामस्वरूप पूरे भारत में 5वां स्थान
प्राप्त किया। ममता यादव ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता अशोक
कुमार जो एक प्राईवेट कम्पनी में काम करते हैं, माता सरोज देवी जो एक ग्रहणी
है, चाचा विजय यादव व सत्यनारायण यादव, भाई महेश यादव सहित पूरे परिवार
को दिया है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।





 आईएएस की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम  किया है रोशन
**************************************************************
********************************
****************************************
कनीना। झगड़ोली के कमल शर्मा सुपुत्र  सुभाष चंद शर्मा ने आज घोषित आईएएस की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया पेशे से इंजीनियर कमल शर्मा ग्राम झगड़ोली में एक किसान परिवार में जन्म लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा यदुवंशी शिक्षा निकेतन से तथा एनआईटी सिलचर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों तथा ग्राम वासियों को दिया। उन्होंने गांव के पहले आईएएस प्रथम कोशिक से प्रेरणा ग्रहण करके मुकाम हासिल किया आईएएस की परीक्षा में उन्होंने 659वां रैंक हासिल किया। उनको बधाई देने वालों में नरेंद्र कौशिक डीइटीसी, प्रवक्ता महेश कुमार शर्मा, मदन मोहन कौशिक  ताराचंद शर्मा सुंदरलाल शर्मा अमित शर्मा सुमित शर्मा विष्णु भगवान शर्मा प्रमुख रहे  उन्होंने कमल शर्मा को  बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो साथ है।





प्राध्यापक ने मनाया अपना 47वांं जन्मदिन
-101 पौधे विद्यालय परिसर में लगाये तथा सभी विद्यार्थियों को दी लेखन सामग्री
**********************************************************************
***********************************
*******************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गणित प्राध्यापक सतन सिंह ने अपना 47वां जन्मदिन अलग तरीके से मनाया। उन्होंने न केवल विद्यालय परिसर में 101 विभिन्न छायादार पौधे फाइकस, पाम आदि के लगाये अपितु फलदार पौधे जैसे अमरूद, अनार जैसे पौधे कैंपस में लगाए। वहीं समस्त विद्यार्थियों को लेखन सामग्री उपलब्ध करवाई। एक सादे समारोह में उन्होंने कहा कि अक्सर लोग जन्मदिन पर मिठाई खाकर खुशी मनाते हैं किंतु उनकी इच्छा मिठाई देने से संबंध नहीं है। वे चाहते हैं कि विद्यार्थी पढ़ लिख कर आगे बढ़े तथा विद्यालय कैंपस हरा भरा रहे। यही कारण है कि उन्होंने न केवल धनौंदा अपितु ढाढोट और राजावास में भी पौधारोपण शुक्रवार को करवाया। उन्होंने बताया कि वे दो जुड़वा भाई है रतन सिंह और सतन सिंह हैं। दोनों का जन्मदिन एक ही दिन मनाया जाता है। सतन सिंह जहां गणित के प्राध्यापक है वहीं उनका भाई रतन सिंह नेवी चीफ पेटी आफिस से सेवानिवृत्त हो गए हैं। आजकल राज ट्रेडिंग नाम से दुकान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सदा ही इच्छा रही है कि कुछ नया करके दिखाएं। जहां-जहां जिस
विद्यालय में रहे हैं वहां पौधारोपण के साथ-साथ अन्य कार्य भी किये हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा पौधे लगवाए वही उनकी जिम्मेदारी सौंपी कि भविष्य में वे ही इनकी देखरेख करेंगे। एक-एक पौधा विभिन्न विद्यार्थियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण सिंह ने उनके जन्मदिन के नए तरीके की सराहना की वहीं विभिन्न शिक्षकों ने भी उनके कार्य को सराहा। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 7: धनौंदा में पौधारोपण करते प्राचार्य एवं सतन सिंह सहित स्टाफ
फोटो कैप्शन 8: विद्यालय के विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित करते हुए प्राचार्य।





 
बदलता मौसम परिवेश
-हुई 5 एमएम बारिश
********************************************
**********************************
*****************
कनीना। बदलता मौसम किसानों को अपनी फसल पैदावार लेने में खलल डाल रहा है। आए दिन हल्की फुल्की बारिश हो जाती है। शक्रवार को दोपहर पश्चात 5 एमएम बारिश हुई। किसानों ने बताया कि बार-बार बारिश से बेहद परेशान है। फसल कटाई ढंग से नहीं हो पा रही है।
सड़क मार्ग खेतों में पानी ही पानी नजर आता है। दो दिन पहले 20 एमएम बारिश हुई थी।
 फोटो कैप्शन 5: खेतों में खड़ा हुआ बारिश का पानी।





अभी तक 55 फीसदी सीटें ही कालेज की भरी
********************************************
***********************************
*******************
 कनीना। कनीना के राजकीय महाविद्यालय में अभी तक 55 फीसदी सीटें ही भर पाई हैं। मेरिट की दूसरी सूची आ चुकी है जिसकी फीस भरने की 25 सितंबर अंतिम तिथि है।
 नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर हरिओम भारद्वाज ने बताया कि बीए की 640 सीटों में से 374 सीटें भरी हैं तथा 266 सीटें अभी तक रिक्त हैं। बीएससी नान मेडिकल में 320 सीटों में से 195 भ चुकी हें तथा 125 सीटें खाली हैं। बीएससी मेडिकल 80 सीटों में से 43 भरी हैं और 37 सीटें खाली है। बीकाम की 160 सीटों में से 53 सीटें भरी हैं और 107 सीटे खाली हैं। इस प्रकार बीए में करीब 58 फ़ीसदी बीकाम में करीब 33 फीसदी, बीएससी मेडिकल में करीब 53 फीसदी 54 फीसदी तथा बीएससी नान मेडिकल में करीब 62 फीसदी विद्यार्थियों ने अब तक दाखिला लिया है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर तक दूसरी मेरिट सूची की फीस भरी जा सकती है। उधर उन्हाणी कालेज के प्राचार्य डा विक्रम सिंह यादव ने बताया कि खाली बची हुई सीटों पर 28 सितंबर को आनलाइन पोर्टल पुन: खोल दिया जाएगा तथा ओपन काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जा सकेगा।





 सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत बाघोत में जेजेपी ने बनाए सदस्य
***************************************************************
*********************************
**********************************
कनीना। उप मण्डल के गांव बाघोत में जेजेपी के युवा हलका अटेली अध्यक्ष पितांबर तंवर के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्य बनाए गए। इनसो चेयरमैन महीपाल नंबरदार ने बताया कि पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। जिसमें गांव गांव जाकर लोगों को जोड़ा जा रहा है।
बाघोत से शनिवार को गाडिय़ों के माध्यम से निजामपुर चौक पर ताऊ देवीलाल  की 108वीं जयंती पर पहुंच कर ताऊ देवीलाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। चेयरमैन ने बताया जेजेपी पार्टी में हर कार्यकर्ता को परिवार की तरह मान समान दिया जाता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। इस अवसर पर युवा हल्का अटेली अध्यक्ष पितांबर तंवर,  जेजेपी खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान,  चेयरमैन इनसो  महिपाल नंबरदार, राजेश पहलवान,  युवा नेता सुनील अत्रि, सुंदर पहलवान, वेद राम गोस्वामी, सत्यवान रावत, राजेंद्र गांधी,  विजू गुर्जर, विवेक अफिया, अनुज पहलवान, अभिषेक खटाना, आदि अनेक युवा उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: बाघोत में सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए बीजेपी के कार्यकर्ता।





 
 राजकीय महाविद्यालय कनीना में मनाया एनएसएस स्थापना दिवस
********************************************************************
*****************************
*********************************************
 कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना की एनएसएस इकाई की और से एनएसएस स्थापना दिवस  मनाया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संदीप ककरालिया ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितम्बर 1969 को की गई। उन्होंने बताया कि एनएसएस का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इससे हमें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। समाजसेवा सीखते हैं तथा सफाई का महत्व समझते हैं। रक्तदान के लिए प्रेरणा मिलती है। प्राचार्य डा राकेश सिमर ने स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना की। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की।
इस अवसर पर डा हरीओम, डा कांता, डा यतेंद्र, डा संदीप, डा कंवर पाल, उषा यादव, सोमवीर बलराज,  राकेश इत्यादि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3: एनएसएस दिवस मनाते हुये कनीना कालेज के विद्यार्थी।






कैमला में आयोजित हुई सिंगल यूज प्लास्टिक पर निबंध प्रतियोगिता
***********************************************************
********************************
******************************
कनीना।राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में सिंगल यूज प्लास्टिक विषय पर आधारित बच्चों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और वेस्ट मटेरियल जैसे प्लास्टिक पोलीथिन, रपर, कागज,चार्ट आदि अन्य दैनिक रूप में प्रयोग होने वाली वस्तुएं जिनको बेकार समझ करके छोड़ दिया जाता है उन सबको कला और आकृति का रूप देते हुए  अपनी प्रतिभा को दिखाया।
  मुख्याध्यापक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दीपिका कुमारी, शिवानी, रोहित कुमार, दीपांशु, प्रिया, प्रियांशी ,मुस्कान आदि ने अपने -अपने वेस्ट मैटेरियल प्लास्टिक  का प्रयोग करते हुए सुंदर -सुंदर और आकर्षक गुलदस्ते और अन्य मॉडल बनाएं जो आकर्षक के केंद्र रहें और  मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी को प्रेरित करते हुए बताया कि आप सभी विद्यार्थियों में बहुत बड़ा हुनर छिपा हुआ है अगर आप गुरु के उचित मार्गदर्शन में कार्य करेंगे तथा  विभाग द्वारा आयोजित होने वाली गतिविधियां या पाठ्यक्रम सहगामी क्रिया -कलापों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से कला और संस्कृति के गुण आप सभी के अंदर निखर जाएगी। कला भी एक हुनर है, अच्छे -अच्छे कलाकार भी समय-समय पर समाज को गौरवान्वित करते रहे हैं। इसलिए सभी बच्चों को विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार बेकार समझे जाने वाले प्लास्टिक वस्तुएं  को उचित प्रयोग करते हुए उसको उपयोग में लाएं जो कि आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है इस अवसर पर  देशराज यादव ,सतवीर सिंह, राधेश्याम शास्त्री ,लाल सिंह, संदीप ,भगत सिंह ,राजेश कुमार, सूबे आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 4: कैमला स्कूल में निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थी।





  लंबा खिंच गया है मानसून का मौसम
-किसान परेशान, कृषि वैज्ञानिक बता रहे हैं वरदान
**********************************************************
**************************************************************
 कनीना। इस वक्त तक मानसून लौट कर जाना चाहिए था किंतु अभी तक मानसून का प्रभाव देखा जा सकता है। खरीफ फसल की बिजाई के पश्चात से कुछ दिनों का गैप दे देकर लगातार बारिश चल रही है। अभी भी जहां बारिश जारी है। गुरुवार को भी क्षेत्र में बारिश हुई, दो दिनों पहले 20 एमएम बारिश हुई थी। किसान जहां मुश्किल से बाजरे की
पैदावार ले पाये हैं वहीं मौसम लगातार खलल डाल रहा है। जहां किसान परेशान है और फसलों में नुकसान भी हुआ है परंतु कृषि विभाग की माने तो भावी फसलों को लाभ हो रहा है। वहीं मौसम विभाग से जुड़े वैज्ञानिक अभी मौसम बार-बार बदलने की संभावना जता रहे हैं।
कृषि विभाग के डा देवराज यादव, डा देवेंद्र आदि का कहना है कि लगातार बारिश होना भावी फसल के लिए वरदान साबित होगी। वही किसान अपनी पानी में भीगी फसल पैदावार ले रहे हैं। जहां कृषि विभाग का कहना है कि यह बारिश सोना बरस रही है। रबी फसल की बिजाई जल्दी ही होने वाली है जिसको बहुत लाभ होगा।
डा चंद्रमोहन एसोसिएट प्रोफेसर नारनौल का कहना है कि अभी मानसून का दौर खत्म नहीं हुआ है जारी रहेगा। उनका कहना है कि किसानों को मौसम के अनुसार ही अपनी फसल कटाई, फसल सुरक्षा, फसल को ढक कर रखना आदि चाहिए। क्योंकि अभी भावी दिनों में भी मौसम इसी प्रकार बार-बार बदलता रहेगा। उधर किसान नरेंद्र, मोहन, महेश कुमार, सूबे सिंह, अजीत आदि का कहना है कि उनकी खड़ी फसल में प्रमुख रूप से बाजरा उगाया जाता है और बाजरा पैदावार का रंग तो प्रभावित हुई चुका है वहीं बार-बार बारिश से उनकी कड़वी भी खराब हो चुकी है। बार-बार बारिश जहां भुट्टों में ही बाजरा उग भी चुका है। किसानों ने बीमा करवाया था उनको तो कुछ राशि मिलने की संभावना है बाकी किसानों को कोई लाभ नहीं होने वाला है। जहां बार-बार मौसम बदल रहा है और किसान परेशान है उनका कहना है कि जब वर्तमान फसल ही अच्छी प्रकार नहीं ले पाएंगे तो भावी फसल के विषय में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में जहां बारिश से किसान बेहद तंग आ चुके हैं। वेे चाहते हैं कि किसी प्रकार उनकी फसल पैदावार ले ली जाए तत्पश्चात ही बारिश हो तो ज्यादा बेहतर हो। अभी भी किसान बारिश में भीगी और खेतों में खड़े पानी से अपनी फसल पैदावार ले रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 1: बारिश के पानी में अपनी फसल पैदावार लेता हुआ दिनेश कुमार किसान।




 
  किसान सलाह
 समय पर बिजाई, बीज उपचार तथा जिप्सम का प्रयोग जरूर करें
*************************************************************
********************************
***********************************
 कनीना। कनीना कृषि विस्तार अधिकारी देवराज यादव ने कहा है कि किसानों को सरसों (तिलहन) की बिजाई करने में अगेती फसल बीज उपचार कार्य करने के बाद, उन्नत किस्में प्रयोग करनी चाहिए तथा जिप्सम जरूर डालना चाहिए। उनके अनुसार बीज उपचार के लिए 2 ग्राम बावस्टीन प्रति किलोग्राम बीज उपचार करें एवं जिप्सम डाले। जिप्सम से पैदावार और तेल की मात्रा बढ़ती है, इसलिए 200 किलोग्राम जिप्सम एक एकड़ जमीन में डालना चाहिए। वसुंधरा, स्वर्ण, ज्योति, गीता, लक्ष्मी आदि अच्छी अगेती पैदावार के लिए किस्में है इसके अलावा 75 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट या 35 किलोग्राम डीएपी प्रति एकड़ खाद डालना चाहिए। उन्होंने ताकि 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच सरसों की बिजाई कर देनी चाहिए। इसी प्रकार गेहूं की उन्नत किस्में बीज उपचार करके अगेती रूप में बोई जा सकती है। 10 नवंबर से 25 नवंबर तक यह फसलें उगानी चाहिए जिसमें डब्ल्यूएच 711, डीबीडब्ल्यू-17, यूपी 2338 प्रमुख हैं। साथ में साथ में डेढ़ एमएल क्लोरोपाइरीफास, 2 ग्राम वावस्टीम प्रति किलोग्राम बीज उपचारित करके खेत में उगाए ।खरपतवार पर विशेष ध्यान दें और निकाले। उन्होंने कहा कि जौ की प्रमुख उन्नत किस्मों में बीएच 393, बीएच-75 बीएच-902 प्रमुख हैं जिन्हें 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच बतौर बरानी बोया जा सकता है जो 30 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ होना चाहिए जबकि सिंचित खेती के तहत 35 किलोग्राम बीज प्रयोग करना चाहिए। बीज को उपचारित करना चाहिए।  6 एमएल प्रति किलोग्राम क्लोरोपाइरीफास तथा 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज बविष्टिन 4 लीटर पानी में उपचारित कर के ही बोने चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि समय पर बीज उपचार, खरपतवारनाशी और जिप्सम डालने से सरसों में पैदावार बढ़ती ही चली जाएगी।
फोटो कैप्शन: डा देवराज यादव।



शहीदों को किया नमन*
*****************************************************
*****************************
************************
कनीना। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एसडी विद्यालय ककराल में प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया है हरियाणा प्राचीन काल से ही वीरों की भूमि रही है । स्वतन्त्रता संग्राम के समय में भी हरियाणा के ज्ञात-अज्ञात हजारों स्वतन्त्रता सेनानियों ने भारतमाता की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। स्वतन्त्रता सेनानी राव तुलाराम बचपन से ही बड़े निडर व साहसी थे 14 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने राजगद्दी को संभाल ली था। बहुत बड़ी सेना न होने के बावजूद भी अंग्रेजी हुकूमत की नाक में दम कर दिया। असंख्य वीर शहीदों की शहादत से ही आज हम स्वतन्त्रता से जीवन यापन कर रहे है। प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य का पालन कर देश की उन्नति एवं प्रगति का हिस्सा बन सकता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, वरिष्ठ विभाग के मुखिया पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के मुखिया नरेन्द्र यादव, शैक्षणिक विभाग के मुखिया सुनील यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान एवं समस्त स्टाफ  उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 2: एसडी स्कूल में राव तुलाराम को याद करते हुये।
















Thursday, September 23, 2021

 
डाक्टरी सलाह--
समय-समय पर दांतो की जांच करवानी चाहिए- डा मोरवाल
****************************************************
*********************************************************
**********************************
********************
 कनीना। स्वास्थ्य व्यक्ति को भी समय-समय पर अपने दांतों एवं मुख की हर तीन से 6 माह के बीच जांच करवानी चाहिए। ये विचार कनीना के उप नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सक डा जितेंद्र मोरवाल के हैं। उन्होंने बताया कि संतुलित एवं ताजा खाना खाते रहना चाहिए। प्रतिदिन 4-5 लीटर पानी पीने से लार अधिक बनती है जो दांतों को स्वस्थ रखती है।
डॉ जितेंद्र मोरवाल ने कहा की ब्रश करते समय भी पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। ब्रश दो मिनट से अधिक नहीं करनी चाहिए किंतु शांति पूर्वक दांतों की बाहर भीतर सफाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरी सब्जी, दूध, फल आदि का अधिक सेवन करना चाहिए जो दांतों को स्वस्थ रखते हैं। दिन में दो बार ब्रश करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक स्वास्थ्य को तथा दांतों को नुकसान जंक फूड करते हैं और जंक फूड खाने की आदत बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने इस आदत से बचने की अपील की। यदि जंक फूड खा रहे हैं तो तुरंत बाद गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें। ज्यादा मीठा खाने से तथा दांतों पर एक ही स्थान पर अमल बनने से कैविटी बन जाती है जिसे कीड़ा लगना कहा जाता है। लोगों के दांतों पर पदार्थ जम जाता है किंतु ध्यान नहीं देते।
  उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पानी में अधिक फ्लोराइड पाया जाता है जो दांतों को भंगुर बनकर टूट जाते हैं। पानी में एक पीपीएम(पार्टीकल पर मिलियन)फ्लोराइड से अधिक नहीं होना चाहिए किंतु यहां पानी में 100 पीपीएम तक फ्लोराइड पाया जाता है। यदि इससे बचना है तो आरओ का पानी पीना चाहिये और जो आरओ नहीं लगवा सकते उन्हें घर में चौड़े बर्तन में पानी को गर्म करके ठंडा करना चाहिए और फिर पानी को निथारकर घड़े आदि में भर लेना चाहिए तथा नीचे के पानी को फेंक देना चाहिए। इससे अधिक मिनरल खत्म किये जा सकते हैं। क्षेत्र में दांतों में पयरिया की श्किायत अधिक है। इसमें मसूडे खराब हो जाते हैं। ऐसे में ब्रश के अतिरिक्त दांतों की अंगुली द्वारा मसाज करनी चाहिए। कैल्शियम युक्त आहार अधिक लेना चाहिए।
फोटो कैप्शन: डा जितेंद्र मोरवाल।







    बाजरे की खरीद को लेकर अभी तक नहीं आया है कोई सरकारी पत्र

- नहीं आ रहा है खुली मंडियों में बेचने के लिए बाजरा
*******************************************************************
************************************
**************************************
कनीना। यद्यपि कनीना क्षेत्र में करीब 19 हजार हेक्टेयर पर बाजरे की बीजाई की है जिसमें से अधिकांश किसानों ने पैदावार ले ली है परंतु अभी तक कोई किसान खुली मंडी में बाजरा बेचने नहीं आया है वहीं सरकारी खरीद को लेकर कोई पत्र खरीद एजेंसी तक नहीं आया है।
कनीना अनाज मंडी के तहत करीब 80 गांव शामिल हैं। जहां रबी फसल के वक्त भारी मात्रा में गेहूं तथा खरीफ फसल बतौर बाजरे की आवक अनाज मंडी में होती है किंतु इस बार बाजरे की पैदावार लेकर किसान सीधे अपने घरों में डाल रहे हैं। यद्यपि बार-बार बारिश होने से उनके बाजरे की पैदावार पर कुछ बुरा प्रभाव पड़ा है किंतु अभी तक किसान खुश देखे जा सकते हैं।
कनीना अनाज मंडी में एक दाना भी बाजरा अभी तक खुली मंडियों में बेचने के लिए कोई किसान नहीं पहुंचा है क्योंकि सरकारी बाजरे की खरीद की दर 2250 रुपए प्रति क्विंटल है। जबकि खुली मंडियों में बाजरा 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकता है। ऐसे में कोई भी किसान खुली मंडियों में बाजरे को नहीं बेचना चाहता। सरकार द्वारा बाजरे की खरीद किये जाने का इंतजार है। कनीना व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल ने बताया कि अनाज मंडी अभी तक सुनसान है। कोई किसान खुली मंडी में बाजरा बेचने नहीं आ रहा है और न अभी तक उनके पास कोई ऐसी सूचना है कि की सरकारी खरीद कैसे और कब होगी। यद्यपि 1 अक्टूबर से सरकारी खरीद होने की संभावना है तथा विभिन्न ग्रुपों में बाजरे की खरीद की जानकारी मिल रही है जो अधिकारिक नहीं मानी जा सकती है। परंतु किसान एवं आढ़ती बाजरा बेचने के लिए तैयार बैठे हैं।
 नई आया है कोई पत्र -
उधर खरीद एजेंसी हैफेड के मैनेजर सत्येंद्र यादव बाजरे की खरीद के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि बाजरे की खरीद संबंधित उनके पास अधिकारिक पत्र कोई भी अभी तक नहीं मिला है और न ही बाजरे की खरीद कब से होगी इस संबंध में कोई पत्र आया है। सोशल मीडिया माध्यमों पर 1 अक्टूबर से खरीद की बात कही जा रही है।
किसान अजीत कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह कृष्ण कुमार, रवि कुमार आदि ने बताया कि कनीना की सीमा में 90 प्रतिशत किसानों ने बाजरे की पैदावार ले ली है और कुछ बचे हैं वे जल्दी ही पैदावार ले लेंगे। उल्लेखनीय है कि कनीना अनाज मंडी में करीब 10 सालों तक बाजरे की खरीद नहीं हुई। तत्पश्चात विगत 3 वर्षों से बाजरे की खरीद हो रही है जिसको लेकर किसान खुश हैं। जहां विगत वर्ष बाजरे का सरकारी 2150 रुपये प्रति क्विंटल हुई थी तो इस वर्ष 2250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रखे गये हैं।




 
राव तुलाराम के बलिदान से समाज सदा प्रेरणा लेता रहेगा- डा ओम प्रकाश
***************************************************************
***********************************
********************************
 कनीना। राव तुलाराम जैसे शहीदों से समाज सदा ही प्रेरणा लेता रहेगा। ऐसे महान सपूत का बलिदान व्यर्थ नहीं गया अपितु चिंगारी बनकर देश में धधका परिणामस्वरूप धीरे धीरे देश आजाद हुआ। ये विचार डा ओमप्रकाश यादव आरपीएस ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन ने कनीना आर्य समाज की ओर से शहीद स्मारक पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि तथा शहीद परिजनों को सम्मानित करने के उपरांत व्यक्त किये। कार्यक्रम में डा ओम प्रकाश सहित क्षेत्र के उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीद तुलाराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही 1857 की लड़ाई में योगदान देने वाले, देश पर शहीद होने वाले सभी नाम एवं अनाम शहीदों को याद किया।
 डा यादव ने कहा कि राव तुलाराम ने नसीबपुर(नारनौल) के मैदान में अंग्रेजी सेना से लोहा लिया। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की उम्र में ही राव तुलाराम के पिता का देहावसान हो गया था और उनको राजगद्दी पर बैठा दिया गया था। उन्होंने लगभग 22 वर्ष तक राज किया। किंतु अंग्रेजों को वे नहीं चाहते थे। 16 नवंबर 1857 को उनके 5000 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। दूसरे राज्यों से सहायता मांगने के लिए राव तुलाराम राजस्थान के कई राजाओं से मिले, उसके बाद वह ईरान इराक अफगानिस्तान सहायता के लिए सहायता के लिए गए। काबुल में उनकी तबियत बिगड़ गई। 23 सितंबर 1863 को शहीद हुए।
 इस कार्यक्रम के इनमें डा ओम प्रकाश ने क्षेत्र से आए हुए 16 शहीद परिजनों को सम्मानित किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कनीना पालिका के पूर्व प्रधान मा दलीप सिंह, कनीना आर्य समाज के प्रधान राव मोहर सिंह, वेद प्रचार मंडल के जिला प्रधान इंद्र लाल शर्मा, सतीश आर्य रसूलपुर, पार्षद दलीप सिंह, मुख्याध्यापक कृष्ण प्रकाश, बलवान सिंह आर्य, सचिन कुमार प्रवक्ता, सुरेंद्र कुमार प्रवक्ता, रामेश्वर शास्त्री, ओमप्रकाश, संतलाल धनौंदा, विनय कुमार एडवोकेट कनीना, प्रेमचंद आर्य, प्रमचंद आर्य, भडफ़,करीरा, गाहड़ा, सीहोर, छितरोली, धनौंदा पाथेड़ा, आनावास तथा दूसरे गांवों से आये हुये गणमान्य जन उपस्थित हुए।
 फोटो कैप्शन 2: शहीद परिवारों को सम्मानित करते डा ओम प्रकाश
फोटो कैप्शन 3: कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जन।





धनौंदा में शहीदों को याद किया
*************************************************
**********************************
**************
कनीना।  प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में गांव धनौन्दा में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ठाकुर अतरलाल एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकत्र्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि भेेंट की।
  अतरलाल ने कहा की शहीद देश के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी राव तुलाराम, झांसी की रानी, तात्या टोपे, बहादुरषाह जफर, झज्जर के नवाब बल्ललभगढ़ के राजा सहित स्वाधीनता के लिए जान न्यौछावर करने वाले और आजाद भारत में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने हरियाणा सरकार से शहीदों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की विशेष ग्रांट देने तथा केन्द्र सरकार से सेना भर्ती में हरियाणा का कोटा बढ़ाने की मांग की। नवीन शर्मा, दिनेश तथा राजबीर गौड़ ने शहीदों के जीवन परिचय का विस्तृत वर्णन करते हुए े दक्षिणी हरियाणा के वीर शहीदों पर एक स्मारिका  प्रकाशित करने की अपील की।





धनौंदा के पूर्व सरपंच विक्रम हत्याकांड में चार गिरफ्तार
-पुलिस उपाधीक्षक ने की प्रेसवार्ता
**************************************************
***********************************
************
कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव धनौंदा के पेरोल पर आये हुये पूर्व सरपंच विक्रम हत्याकांड में शामिल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेसवार्ता में डीएसपी कनीना राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये लोगों में मनोज, मनजीत, रविंद्र उर्फ बिंद्रा तथा आकाश हैं। पुलिस इनको न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी तथा प्रारंभिक पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्याकांड में कितने लोग शामिल थे। डीएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की गई थी जिनमें से संतोष कुमार निरीक्षक की टीम,
एसआई रविंद्र की टीम तथा एसआई अनिल कुमार की टीम प्रमुख थी। तीनों टीमों ने हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए जबरदस्त प्रयास किया जिसके चलते ये चारों लोग पुलिस में आकर पेश हुए। पुलिस ने ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मौके पर निरीक्षक संतोष कुमार सहित विभिन्न पुलिस कर्मी एवं अधिकारी मौजूद थे।
क्या था मसला-
मंगलवार की रात को पैरोल पर आए हुए पूर्व सरपंच धनौंदा विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या करने का छह विभिन्न लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। मामला देवीराम धनौंदा ने दर्ज करवाया है। देवीराम ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि वह तथा उनके चाचा का उसके चाचा के लड़के विक्रम तथा चेतराम मेरे भाई विक्रम के कार्यालय गांव धनौंदा में बैठे थे तभी कुछ शोर सुनाई पड़ा। इसको देखने के लिए मेरा भाई विक्रम कार्यालय से बाहर आकर देखने लगा तभी मैं तथा चेतराम भी विक्रम के साथ-साथ कार्यालय से बाहर आ गए। तभी मनजीत, मनोज, पवन जोगी, बिंद्रा,  रोहित,विजय उर्फ चोटी जिनके हाथों में हथियार थे वहीं लाठी, डंडे ले रहे थे। आते ही सभी ने ललकार कर कहा कि यह बचना नहीं चाहिए। इसने विक्रम पर गोलियां चलाते रहे तथा पिटते रहे जब तक कि विक्रम बेहोश न हो गया। उन्होंने सिर तथा छाती पर गोलियां मारी। तदुपरांत सभी लोग मौके से भाग गए। मैंने तथा चेतराम ने दीवार के पीछे छुप कर जान बचाई नहीं तो वह हमें भी मार देते। शोर मचाने पर लोग इक_े हो गए।
विक्रम को परिजन रेवाड़ी के आदित्य अस्पताल ले गए जहां से उन्होंने विक्रम को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की जिस पर कनीना पुलिस ने
आम्र्स एक्ट 25/ 54/ 59 तथा हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत 6 लोग मनजीत, मनोज, बिंद्रा, रोहित, पवन जोगी, विजय उर्फ चोटी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन 1: विक्रम सिंह पूर्व सरपंच धनौंदा हत्याकांड में गिरफ्तार चार लोग।




14 विद्यार्थियों का नवोदय में 11वीं कक्षा में प्रवेश हुआ
-विभिन्न जिलों के हैं विद्यार्थी
******************************************************
**************************
***************************
  कनीना।  जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र नवोदय विद्यालय करीरा में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों का परिणाम आ चुका है। 14 विद्यार्थियों को कॉमर्स विषय में 11वीं कक्षा में प्रवेश मिल गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में भूपेंद्र, रितु,
तमन्ना, तरुण ,विनीत, सविना, प्रवीन कुमार गौरव, निकिता कुमारी,जिया शर्मा, निकिता कुमारी आरती, खुशी, हिमानी प्रमुख हैं।




 
शहीद की बरसी 26 सितंबर को मनाई जाएगी
*********







*********************************************
**********************************************************
कनीना।  जिला महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बा के अशोक चक्र से सम्मानित शहीद सज्जन सिंह ने शांति के समय में अपने प्राणों की आहुति देकर कई देशद्रोहियों को मार गिराया था। उनकी बरसी 26 सितंबर को कनीना में बाबा मोलडऩाथ आश्रम के सामने मनाई जा रही है। शहीद के परिजन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस  मौके पर हवन भी आयोजित किया जाएगा। विगत कई वर्षों से उनकी बरसी मनाई जाती आ रही है। उनकी बहादुरी पर राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत अशोक चक्र से उनकी पत्नी कौशिल्या देवी को प्रदान किया था।

Wednesday, September 22, 2021

 
 
  स्वच्छता पखवाड़ा मनाया
*************************************************
************************************************
***********************************
*********************
कनीना।राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पेंटिंग ,निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने विचारों में बताया कि हमें अपने आस-पास साफ -सफाई रखनी चाहिए और वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना चाहिए इस निबंध प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने स्वेच्छा से रुचि के साथ भाग लिया और अपने -अपने विचारों को रखा जिसमें रोहित सुपुत्र हरेंद्र प्रथम ,शिवानी सुपुत्री नंदकिशोर द्वितीय व मुस्कान सुपुत्री  सतवीर तथा सांत्वना पुरस्कार दीपिका सुपुत्री अनिल कुमार को मिला  इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है स्वच्छ वातावरण से ही अच्छे संस्कारों और भविष्य विचारों का निर्माण होता है इसलिए हमें अपने आस-पास के वातावरण को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि आपने विद्यालय प्रांगण में जो हरे -भरे पेड़ -पौधे लगा रखें हैं इनकी  रक्षा व देखभाल करना आपकी नैतिक जिम्मेदारी बनतीं हैं आप सभी के सहयोग के कारण ही आपका विद्यालय  मार्च 2019 में मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन सकीम में जिले भर में प्रथम रहा था स्वच्छ वातावरण से ही  बच्चों का उच्च दृष्टिकोण और अच्छी आदतों का विकास होता है और तक बनती हैं जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है इस प्रकार की विभाग द्वारा समय-समय पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं ने हमें बढ़-चढ़कर के भाग लेना चाहिए जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना जागृत होगी और आप एक अच्छे और सफल  विद्यार्थी भविष्य में बन सकेंगे इस अवसर पर देशराज यादव, सतवीर सिंह ,भगत सिंह, राजेश कुमार ,लाल सिंह, राधेश्याम शास्त्री, संदीप डीपी, सुनील डी टी एच चौकीदार और सूबे सिंह पार्ट टाइम आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 14: कैमला में स्वच्छता पखवाड़ा मनाते हुये मुख्याध्यापक एवं विद्यार्थी।




14 विद्यार्थियों का नवोदय में 11वीं कक्षा में प्रवेश हुआ
*********************************************************
*****************************
********************************
 कनीना।  जिला महेंद्रगढ़ के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों का परिणाम आ चुका है। 14 विद्यार्थियों को कॉमर्स विषय में 11वीं कक्षा में प्रवेश मिल गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में भूपेंद्र, रितु,
तमन्ना, तरुण ,विनीत, सविना, प्रवीन कुमार गौरव, निकिता कुमारी,जिया शर्मा, निकिता कुमारी आरती, खुशी, हिमानी प्रमुख हैं।




 
शहीद सज्जन सिंह की बरसी 26 सितंबर को मनाई जाएगी
*******************************************************
********************************
***************************
कनीना।  जिला महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बा के अशोक चक्र से सम्मानित शहीद सज्जन सिंह ने शांति के समय में अपने प्राणों की आहुति देकर कई देशद्रोहियों को मार गिराया था। उनकी बरसी 26 सितंबर को कनीना में बाबा मोलडऩाथ आश्रम के सामने मनाई जा रही है। शहीद के परिजन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस  मौके पर हवन भी आयोजित किया जाएगा। विगत कई वर्षों से उनकी बरसी मनाई जाती आ रही है। उनकी बहादुरी पर राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत अशोक चक्र से उनकी पत्नी कौशिल्या देवी को प्रदान किया था।





दूध की मांग बढ़ी,  चौराहों व छतों पर पड़ा देखा खाना
**********************************
**********************
***********************************************************
कनीना। श्राद्धों/कनागतों में जहां दूध की मारामारी है वहीं चौराहों पर खाना पड़ा देखा जा सकता है। गायों की संख्या कम होने से गौशाला में गायों को भोजन कराने के लिए जाना पड़ रहा है। डेरियों से दूध लेकर सुबह सवेरे लोग आते देखे जा सकते हैं।
 उल्लेखनीय है कि इस वक्त दूध के भाव 60 रुपये लीटर तथा घी के भाव 800 रुपये कलो चल रहे हैं। नवरात्रों में तो मांग और भी बढ़ जाती है।  श्राद्ध पर्वों में जहां पितृ संतुष्टि के लिए  विभिन्न घरों में खीर बनाकर सुबह सवेरे गायों को खिलाने का रिवाज चला आ रहा है उसके तहत दूध की मांग बढ़ी है और दूध के लिए सुलभ साधन डेयरी है। डेयरी से दूध लाकर खीर बनाने का सिलसिला तेज हो गया है। जहां खीर बनाकर गायों को खाना खिलाया जाता है वहीं कौवों एवं कुत्तों को भी खाना दिया जाता है। यही कारण है कि गली चौराहों में खाना कुत्तों एवं कौवों के लिए पड़ा दिखाई पड़ता है। अब तो आलम यह है कि गाय भी खाना नहीं खाती वहीं कुत्ते एवं कौवे भी खाने को देखकर आगे बढ़ जाते हैं क्योंकि जगह जगह उन्हें खाना मिल रहा है।






पशु पाल कर गुजारा करने को मजबूर बर्खास्त पीटीआई
*******************************************************
********************************
*****************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ निवासी जोगिंद्र सिंह पीटीआई बर्खास्त होने के बाद मजबूरन पशु पालने को विवश हो गए हैं। उन्हें आठ अप्रैल 2020 को सरकार ने बर्खास्त कर दिया था।
अब उन्होंने पशु पालकर दूध आदि से अपने परिवार का पालन पोषण करने की सोची है। जोगेंद्र सिंह ने दस वर्षों से अधिक शिक्षा विभाग में सेवा की है। 7 मई 2010 को योगेंद्र सिंह ने गोमला के सरकारी स्कूल में बतौर पीटीआई सेवा देनी शुरू की थी। तत्पश्चात पड़तल में कार्य किया और आज सरकार द्वारा हटाए जाने के बाद पशुओं को पाल रहे हैं। अपने घर में ही अब पशुओं को पालना उनकी मजबूरी हो गई है।
 योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कोई जमीन नहीं है, परिवार में उनके पिता, उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। इस प्रकार 5 बच्चों का लालन-पालन पांच सदस्यों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी बन गई हैप् ऐसे में या तो वह मजदूरी करें या पशु आदि पालकर ही गुजारा कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया उनका कोई दोष नहीं था। एक वर्ष से आंदोलन कर रहे हैं किंतु अभी तक सरकार की ओर से कोई सार्थक परिणाम नहीं आया है।
जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता बुजुर्ग है। ऐसे में वो मजदूरी नहीं कर सकते। पत्नी घर का काम करती और दोनों बच्चे पढ़ाई का काम करते हैं। ऐसे में मजबूरन उन्हें खुद ही काम करना पड़ेगा। उन्होंने निश्चय किया है कि सरकार उन्हें फिर से नौकरी में ले ले तो वह सरकार के सदा आभारी रहेंगे और सरकार वापस नहीं लेती तो मजबूरन गाय और भैंस पालकर उनके दूध से गुजर बसर करेंगे। उनकी आंखों में आज आंसू है।
फोटो कैप्शन 12: पशु पालकर गोबर भारी करते हुये जोगेंद्र पीटीआई।






ओलावृष्टि के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए किसानों ने दिया ज्ञापन
******************************************************************
******************************
***************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ढ़ाणा और मानपुरा के किसानों ने जनवरी 2020 में भारी ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की के लिए एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह को एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने  मुआवजा मांगा है।
दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में भारी ओलावृष्टि हुई थी जिसमें ढाणा गांव की 50 फीसदी फसल नुकसान दर्शाई गई है जिसकी एपीआर भी बन चुकी थी परंतु मुआवजा वितरित नहीं किया गया। कनीना के तीन गांव पाथेड़ा, ढाणा और मानपुरा का सरकार की तरफ से मुआवजा मंजूर किया गया था जो अभी तक नहीं दिया गया है। ऐसे में उन्होंने मुआवजा दिलवाने की मांग की है। ढाणा गांव के सरपंच सुशील कुमार सहित विभिन्न गांव के लोगों ने मिलकर ज्ञापन दिया
इस मौके पर एडवोकेट राकेश मानपुरा, सरपंच सुशील कुमार , एक्स सरपंच वेद प्रकाश ढाणा, कृष्ण कुमार, ज्ञान प्रकाश, शांति स्वरूप आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 11: ओलावृष्टि के नुकसान के मुआवजे के लिए एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते ढ़ाणा के किसान।


 


कनीना क्षेत्र में हुई 19 एमएम बारिश
-किसानों के लिए बताई जा रही है बेहतर
************************************************
******************************
*******************
संवाद सहयोगी, कनीना। कनीना क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही हल्की बारिश चल रही है। शाम तक कुल 19 एमएम बारिश हुई। बारिश किसानों के लिए भावी रबी फसल को देखते हुए बेहतर मानी जाती है जा रही है।
 उल्लेखनीय कनीना क्षेत्र के किसान बाजरे की कटाई में तेज गति से लगे हुये हैं तथा अधिकांश बाजरे की कटाई भी कर डाली है। बाजरे की जड़ आदि खेतों में रह गई है वह गल आएगी तथा भावी रबी की फसल के लिए यह बारिश बेहतर साबित होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार समय-समय पर बारिश होती रही है। कभी तेज कभी कम, किसान बाजरे को निकाल चुके हैं या फिर थोड़ी बहुत पैदावार रह गई है उसे निकालने के लिए मौसम खुलने का इंतजार करेंगे।
 क्या कहता है कृषि विभाग -कृषि विभाग के डा देवराज यादव का कहना है कि यह बारिश जहां खेत में बाजरे आदि के अवशेषों को गलाने और खाद बनाने में कारगर रहेगी वहीं रबी की पैदावार लेने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा यह बारिश नहीं सोना बरस रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश न केवल वर्तमान समय में लाभप्रद है अपितु भविष्य के लिए भी लाभकारी साबित होगी। उनके अनुसार किसानों को बाजरे की काट कर डाली गई फसल को अच्छी प्रकार ढक कर रखना चाहिए वही मौसम खुलने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान इस बार अच्छी बाजरे की पैदावार होने की संभावना है तथा भावी फसल भी बेहतर होने के लक्षण दिखाई देने लग गए हैं।
एक और जहां बारिश से गर्मी में राहत मिली है वहीं सड़कों पर फिर से गंदा पानी जमा हो जाने से गड्ढे हरे हो गए हैं। आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वर्तमान में कपास की फसल अभी खड़ी है वही भावी फसल की तैयारियों में किसान लगे हुए हैं।



6 के विरुद्ध मामला दर्ज
********************************************
******************************
******************
 कनीना। लगभग पांच बरस बाद एक बार फिर समीपवर्ती ग्राम धनोन्दा में गोलियों की गूंज लोगो के कानों को सुन्न कर गई। फर्क सिर्फ इतना था कि पांच साल पहले जिसने गोलियां चलाई थी आज गोलियों ने उसी के शरीर को छलनी कर दिया। पांच साल पहले तत्कालीन ग्राम सरपंच विक्रम ने अपने ही गांव के एक युवक विनोद उर्फ भाता को 11 जून 2016 में दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया था। उस समय सरपंच विक्रम सहित 10 नामजद व 5 - 6 अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया था।
मिली जानकारी अनुसार धनोन्दा गांव के पूर्व सरपंच विक्रम पर मंगलवार रात्रि करीब साढ़े सात बजे पिस्तौल व तलवारो से लैस 5 - 6 लोगों ने हमला बोल दिया हमलावरों ने विक्रम पर न केवल गोलियां बरसाई बल्कि अपने हाथों में ली तलवारो से भी उसको काट डाला। मृतक के चचेरे भाई देवीराम की शिकायत पर मंजीत , मनोज , बिंदर , रोहित , पवन जोगी  व विजय उर्फ चोटी  के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
कनीना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्यवाही आरम्भ कर दी है। मामले कि सूचना मिलने के उपरांत घटनास्थल पर अनुसंधान अधिकारी के अतिरिक्त डीएसपी कनीना राजीव कुमार ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। डीएसपी राजीव कुमार ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करने के साथ साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर त्वरित एक्शन करने के आदेश भी दिए।
मिली जानकारी मुताबिक मृतक विक्रम सुनारियां जेल में अपने किये की सजा काट रहा था तथा बीते दिनों ही पैरोल पर आया था। सूत्र यह भी बताते हैं कि विनोद उर्फ भाता की हत्या में विक्रम के सहयोगी रहे दो जने अब उसकी खुद की हत्या में आरोपित है।






फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोग किए
*********************************
*****************************
*********************************************************************
 कनीना। कनीना खंड कृषि विकास कार्यालय के डाक्टर विकास एडीओ ने कनीना खंड के गांव धनौंदा में बाजरा फसल का कटाई प्रयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किया। फसल कटाई प्रयोग फसल की औसत पैदावार देखने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में चार बाजरा तो  चार कपास के खेत रेंडम नंबर द्वारा चयनित किए जाते हैं। 5 बाय 5 मीटर प्लाट में पैदावार नोट की जाती है। इस कार्रवाई का रजनीकांत एसएसओ द्वारा निरीक्षण किया जो कि नेशनल सेंपल डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। इस दौरान राहुल शर्मा एग्रीकल्चर सुपरवाइजर और अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 9: सैंपल लेते कृषि अधिकारी
            10: निश्चित माप का खेत चयन करते हुये।



 
पाटोदा रै











ली को लेकर के पालिका प्रधान ने कसी कमर
*********************************************************
*****************************************************************
 कनीना। कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार पाटोदा रैली को सफल बनाने के लिए गांव गांव जनसंपर्क में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को पाटोदा में राव इंदरजीत सिंह मंत्री मंत्री रैली करने जा रहे हैं जिसको लेकर वह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क बना रहे ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे।
 उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सीताराम विधायक से अटेली से भी मंथन किया है तथा विभिन्न लोग अलग-अलग क्षेत्रों में इस रैली को सफल बनाने और अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के लिए जी जान एक किये हुए हैं।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह रैली सफल होगी तथा भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उनका कहना है कि राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की एक मानी हुई हस्थी हैं जिन पर लोग अपनी जान तक देेने को तैयार हैं। उनके द्वारा आयोजित रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया रैली के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला है। उधर कनीना नगर पालिका के उप-प्रधान अशोक ठेकेदार ने कनीना उपमंडल के गांव सीहोर, गाहड़ा, छीथरोली, बाघोत आदि विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को पाटोदा रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि  इस रैली में राव इंद्रजीत सिंह मंत्री के अतिरिक्त ओमप्रकाश धनखड़ मंत्री, चौधरी धर्मवीर सिंह एमपी, ओमप्रकाश एडीओ मंत्री, लक्ष्मण सिंह, सीताराम विधायक, डीपी वत्स राज्यसभा सदस्य,  डा बनवारी लाल, अरविंद शर्मा आदि अनेक नेता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के प्रति लोगों की में उत्साह देखने को मिला और भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
फोटो कैप्शन: सतीश जेलदार पालिका प्रधान।

Tuesday, September 21, 2021

कभी विक्रम ने विनोद को गोली का शिकार बनाया था आज विक्रम भी गोली का शिकार बन गए 

*************************************

**************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा में कभी तत्कालीन सरपंच विक्रम सिंह ने विनोद उर्फ भाता को गोलियों का शिकार बनाया था किंतु अब विक्रम भी गोलियों का शिकार बन गये हैं। गांव में रंजिश घटती नजर नहीं आ रही है। 11 जून 2016 को विनोद उर्फ भागता को तत्कालीन सरपंच विक्रम सिंह ने तलवार और गोलियों का शिकार बनाया था जिसका मामला कनीना पुलिस ने दर्ज कर दिया था। भारी जन आंदोलन चला था, गांव में बैठक भी बुलाई गई थी। तत्पश्चात विक्रम सिंह को सजा हो गई थी और अब पैरोल पर विक्रम सिंह आए हुए थे। 21 सितंबर  रात को विक्रम सिंह को ही गोलियों का शिकार बना दिया गया। विक्रम सिंह के परिजन उन्हें अस्पताल ले गए वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रशासन अभी कुछ भी नहीं कह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन धनौंदा पहुंच चुका है।

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
पाटोदा रैली को लेकर के पालिका प्रधान ने कसी कमर
-गांव गांव जनसंपर्क में जुट गए
************************************************
*************************************************
*********************************
**************
कनीना। कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार पाटोदा रैली को सफल बनाने के लिए गांव गांव जनसंपर्क में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को पाटोदा में राव इंदरजीत सिंह मंत्री मंत्री रैली करने जा रहे हैं जिसको लेकर वह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क बना रहे ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे।
 उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सीताराम विधायक से अटेली से भी मंथन किया है तथा विभिन्न लोग अलग-अलग क्षेत्रों में इस रैली को सफल बनाने और अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के लिए जी जान एक किये हुए हैं।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह रैली सफल होगी तथा भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उनका कहना है कि राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की एक मानी हुई हस्थी हैं जिन पर लोग अपनी जान तक देेने को तैयार हैं। उनके द्वारा आयोजित रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया रैली के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला है। उधर कनीना नगर पालिका के उप-प्रधान अशोक ठेकेदार ने कनीना उपमंडल के गांव सीहोर, गाहड़ा, छीथरोली, बाघोत आदि विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को पाटोदा रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि  इस रैली में राव इंद्रजीत सिंह मंत्री के अतिरिक्त ओमप्रकाश धनखड़ मंत्री, चौधरी धर्मवीर सिंह एमपी, ओमप्रकाश एडीओ मंत्री, लक्ष्मण सिंह, सीताराम विधायक, डीपी वत्स राज्यसभा सदस्य,  डा बनवारी लाल, अरविंद शर्मा आदि अनेक नेता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के प्रति लोगों की में उत्साह देखने को मिला और भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
फोटो कैप्शन: सतीश जेलदार पालिका प्रधान।





राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत उप नागरिक अस्पताल कनीना में लगा कैंप
***************************************************************
***********************************
******************************
कनीना। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आयुष विभाग नारनौल जिला महेंद्रगढ़ के द्वारा उप नागरिक अस्पताल कनीना में कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव ने किया। कैंप में गर्भवती, प्रसूता महिलाओं व किशोर बालक और बालिकाओं को कुपोषण एवं कुपोषण अन्य बीमारियों की जानकारी दी गई। पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आयुष दवाई वितरित की गई। कैंप में 200 मरीजों की जांच कर आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक उपचार दिया गया। जिसके लिए डा नेहा यादव ने गिलोय का बेल रूपी पौधा एसएमओ को भेंट कर उनका धन्यवाद किया। कैंप में डाक्टर शशि बाला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डा नेहा यादव, कृष्णा देवी, संदीप यादव ने भी संबोधित किया।
फोटो कैप्शन 9: कैंप का शुभारंभ करते हुए एसएमओ डाक्टर धर्मेंद्र यादव।





दीमक से हर इंसान परेशान
-लाखों रुपये की क्षति पहुचाती है दीमक
***************************************************
**********************************
********************
 कनीना। दीमक नामक कीट किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अब किसान के लिए तो दीमक एक आफत बनकर उभर रही है।
  किसानों की फसल, रद्दी पड़ी हो या सूखी लकड़ी, दीवार हो या गिली लकड़ी, पौधे हो या फूलदार शाक हर जगह सफेद एवं पीले रंग का यह कीट अपनी पहुंच बनाकर धीरे-धीरे उन्हें तबाह कर देता है। प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये की क्षति तो अकेला यह दीमक नामक कीट ही पहुंचा रहा है। किसान को जहां फसल बचाने के लिए जीवों एवं नील गायों के साथ संघर्ष करना होता है वहीं इन कीटों को मारने के लिए भरसक प्रयास करने होते है।
  क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
 कनीना के पूर्व खंड कृषि अधिकारी डा देवराज यादव का कहना है कि दीमक अक्सर नमी वाले क्षेत्रों से दूर भागती है और नर्म स्थान एवं सूखे क्षेत्रों में बेहद परेशान करती है। यही कारण है कि जहां अधिक वर्षा होती है या फिर नहरों का पानी उपलब्ध है वहां दीमक नजदीक भी नहीं आती है।  दीमक किसान की रबी एवं खरीफ की फसल में बेहद नुकसान पहुंचाती है। यह जड़ों को काट जाती है और जमीन में छुप जाती है। इसकी सूंघने की क्षमता अत्याधिक होने के कारण दवा को दूर से सूंघकर जमीन में चली जाती है।  दीमक मार्च, जून, सितंबर एवं दिसंबर माह में अधिक निकलती है और उस वक्त खेतों में फसल खड़ी होती है जिसे भारी नुकसान पहुंचाती है। दस फीसदी तक फसल दीमक खराब कर देती है। इनमें दवा निमारीन, फोरेट, क्लोरोपाइरीफास जैसी दवा डाली जाती है तो दीमक उसे दूर से ही सूंघकर भूमि में गहराई पर चली जाती है।
जीव वैज्ञानिक रवींद्र कुमार का कहना है कि दीमक अपने खाने में सेलूलोज पसंद करती है। लकड़ी, पेड़, जड़, तना या किसी कागज को खाने के पीछे सेलूलोज प्राप्त करना है। इनके पेट में कोई भी पदार्थ जाते ही मिट्टी बन जाता है। ये हर इंसान के लिए सिरदर्द बन सकती है।  
फोटो कैप्शन 7: पेड़ पर दीमक का प्रभाव।



व्रत नजदीक आने पर नमक की बिक्री बढ़ी
**********************************************
*************************************
***********
 कनीना। त्योहारों के पास आने विशेषकर नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के नमक(लवण) विक्रेता पहुंचने लगे हैं। ये लोग अपनी रोटी रोजी नमक बेचकर ही प्राप्त करते हैं। बड़े-बड़े टुकड़ों के रूप में सेंधा नमक बेचते हैं वहीं अन्य प्रकार के भारी-भरकम बड़े बड़े टुकड़े काले नमक के भी बेेचते हैं। ये लोग गांव में तथा दूर दराज क्षेत्रों तक अपने ट्रैक्टर में नमक डालकर ले जाते और बिक्रीकर शाम तक घर लौटते हैं। नमक विक्रेता देवेंद्र तथा नरेंद्र ने बताया किन की रोटी रोजी का आधार नमक रह गया है। प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में जाते हैं और डेढ़ क्विंटल तक नमक प्रतिदिन बेच देते हैं। व्रतों के पास होने के चलते जहां सेंधा नमक की बिक्री भी ज्यादा हो रही है वही पीठ की तकलीफ दूर करने के लिए काले रंग का नमक अधिक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि व्रतों में केवल सेंधा नमक प्रयोग किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का नमक लेना लोग अधिक पसंद करते हैं। यही कारण है कि लोग नमक बेचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं।
फोटो कैप्शन 8: ट्रैक्टर पर नमक बेचता युवक।

 
 खंड स्तरीय कल्चर फिस्ट, 2021 में कनीना मंडी का रहा दबदबा
**********************************************************
***********************************
************************
कनीना। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में चल रहे खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम-2021 में अनेक प्रतियोगिताएं हुई जिसमें खंड के अनेक स्कूलों ने भाग लिया तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी की छात्राओं ने कुल 6 मे से 5 कार्यक्रमों में स्थान हासिल किया।
  मिली जानकारी अनुसार ग्रुप डांस कक्षा 9 से 12 में विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सोलो डांस 9-12 में  भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। रागिनी कक्षा 9-12 में द्वितीय स्थान, ग्रुप डांस 6 से 8 में विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सोलो डांस कक्षा 6 से 8 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।  
कार्यक्रम की समाप्ति पर खंड शिक्षा अधिकारी  अभयराम ने सभी बच्चों को मोटिवेट किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मेहनत करने और खंड का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद दिया । विद्यालय प्राचार्य रामपाल ने भी सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा साथ ही साथ इन प्रतियोगिताओं के लिए सभी अध्यापकों का भी आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि यह विद्यालय इसी प्रकार जिला स्तरीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा तथा विद्यालय और खंड का नाम रोशन करेगा।
 प्राचार्य ने इस अवसर पर संबंधित बच्चों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और प्रोत्साहित किया।
फोटो कैप्शन 4: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते प्राचार्य रामपाल।





मैकाले द्वारा 1860 में बनाई गई आईपीसी की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का आभार -पंकज यादव
**************************************************************************
***********************************
*********************************************
कनीना। गांव नांगल मोहनपुर कनीना के पंकज यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व विधि छात्र ने कहा कि पुराने कानूनों की समीक्षा करना बहुत ही जरूरी है। आभार व्यक्त करते हुए कहा विश्व का सबसे कठोर प्रभावी एक देश एक दंड संहिता लागू करना चाहिए जैसे भ्रष्टाचार अपराध के संबंधित 50 कानून चल रहे हैं कानूनों का यह मकडज़ाल खत्म होना चाहिए। पंकज यादव ने कहा कि देशहित में बताएं की संसद व विधानसभा में समान शिक्षा, समान चिकित्सा, समान दंड संहिता, समान नागरिक संहिता ,समान धर्मस्थल संहिता, समान पुलिस संहिता इत्यादि पर बहस होनी चाहिए।
पंकज यादव ने कहा हमें बहुविधान नहीं संविधान चाहिए।
भारत और भारतीय संस्कृति के लिए प्रमुख खतरा नशा व शराब वेद पुराण,गीता,रामायण,बाइबल,कुरान नहीं बल्कि संविधान के अनुच्छेद 47 भी नशा शराब पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश देता है। पंकज यादव ने अनुच्छेद 16 के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में सबको समान अवसर मिलना चाहिए परंतु समान अवसर कैसे मिलेगा-जब एग्जाम तथा सिलेबस अनेक हो।
पंकज यादव ने कहा  कि अंग्रेजों द्वारा 1961 में बनाए गए कानून पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रूलर नहीं पीपल फ्रेंडली पुलिस एक्ट बने।
पंकज यादव ने कहा भारत संविधान से चलता है संविधान का अर्थ है- समान विधान ,अनुच्छेद 14 का मतलब रूल आफ ला अर्थात भारत में कानून का राज चलेगा इसलिए घटिया कानून का घटिया राज है। पंकज यादव ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नए संसद भवन में प्रवेश करने से पहले अंग्रेजी कानूनों को समाप्त कर देंगे।



 
 बिजली के करंट से भैंस की मौत
********************************************
**********************************
*********
 कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव झाड़ली में एक व्यक्ति की भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने कनीना पुलिस में बिजली विभाग की गलती ठहराते हुए मामला दर्ज करवाया है।
 अनिल कुमार झाड़ली ने कहा है कि वह अपनी भैंस को तालाब की ओर पानी पिलाने के लिए ले जा रहा था। रास्ते में बिजली का ट्रांसफार्मर रखा है। ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते वक्त भैंस को करंट लग गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। उनकी शिकायत पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
















पांच-पांच फुट लंबी पैदा की लौकी
-पूर्व शिक्षक दे रहा है आर्गेनिक खेती को बढ़ावा, महका रहा है चंदन
************************************************************
************************************
*****************************
 कनीना। कनीना के पूर्व शिक्षक रामप्रताप यादव ने पांच -पांच फुट लंबी घिया पैदा की है। अभी ये घिया और बढ़ेंगी। विगत वर्ष भी इससे लंबी घिया पैदा की थी। वहीं वर्षा जल संरक्षण के साथ साथ आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। चंदन और बांस के पेड़ भी खड़े हैं।
 कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला में सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर रहे पूर्व शिक्षक रामप्रताप  अपनी आधा एकड़ भूमि पर चार वर्षों से आर्गेनिक खेती कर रहे है। क्योंकि गौशाला की गायों के मल एवं मूत्र से बहुत अधिक प्रभावित है इसलिए गायों के मल मूत्र से खाद बनाते हैं जिसका छिड़काव करके बेहतर पैदावार ले रहे हैं। एक और उन्होंने जहां उन्होंने हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार ला दी है वहीं उन्होंने औषधीय पौधे भी उगा रखें हैं। सभी पौधे आर्गेनिक खाद द्वारा तैयार किए गए हैं। दूर दराज तक हल्दी उगाई हुई है वहीं बेल वाली सब्जियां कचरी, तोरई उगा रखी हैं। रामप्रताप ने बताया कि अंजीर, हल्दी, विभिन्न प्रकार की बेरी, अनार, विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे,  20 पौधे सफेद चंदन, बांस, अमरुद, जामुन के भी लगाए हैं। उन्होंने हरी पत्तेदार सब्जियां मूली ,पालक, धनिया, मेथी आदि उगाकर अपना खेत आकर्षण का केंद्र बना रखा है। वर्तमान में वे इस अवस्था में है कि अपने परिवार के लिए फल सब्जियां पैदा कर रहे हैं वही आस पड़ोस के लोगों को भी मुफ्त में प्रदान कर रहे हैं। वर्षा जल का संरक्षण कर रहे हैं वहीं जीवामृत तैयार करते हैं। उनके पुत्र देवेंद्र अल्ट्रा टेक कंपनी जोधपुर में कार्यरत हैं जो उन्नत दर्जे की विभिन्न पौधों की प्योद लाकर प्रदान कर रहे हैं जिससे उनका खेत महक रहा है।
 उन्होंने बताया कि वह गाय का गोबर, गोमूत्र बेसन,खल आदि से खुद आर्गेनिक खाद तैयार करते हैं। सभी पदार्थ मिलकर एक ड्रम में डाले जाते हैं और 15 दिनों तक ड्रम में सडऩे के बाद तैयार हो जाता है जिसे ड्रिप सिंचाई द्वारा पौधों की जड़ों तक पहुंचा देते हैं। अमरूद के पौधे फलों से लदे हुये हैं। जगह कम हैं किंतु पौधों की बहार आई हुई है। अब उन्होंने अंजीर के एक सौ पौधे तैयार किये हैं। 20 पौधे सफेद चंदन केमहक रहे हैं।
पांच फुट लंबी लौकी पैदा की-
रामप्रताप ने अपने खेत में पांच-पांच फुट तक लंबी लौकी पैदा की है। उनका कहना है कि अभी यह लौकी एक फुट तक और बढ़ेगी। वैसे तो अनेकों लौकी लंबाई में बड़ी हैं किंतु अगले वर्ष सात फुट लंबी लौकी पैदा करने का लक्ष्य रखा है। विगत वर्ष उनके खेत में चार चार किलो तक वजन की मूली उगाई थी।  उनकी फल सब्जियों आर्गेनिक खेती को देखने के लिए अन्य किसान आ रहे हैं तथा उनके नक्शे कदमों पर चल रहे हैं।
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
पूर्व खंड कृषि अधिकारी डा देवराज एवं वर्तमान कृषि विशेषज्ञ मनोज कुमार का कहना है कि दिनोंदिन खाद और उर्वरक खेतों में डालने से जहां खेती में पैदावार बढ़ गई है किंतु रोग बढ़ते ही जा रहे जिसके चलते अब किसानों का रुझान आर्गेनिक खेती की ओर जाने लगा है। आर्गेनिक खेती जहां सेहत के लिए लाभकारी एवं पर्यावरण भूमि के लिए भी बेहद लाभकारी है। अब आर्गेनिक खेती का भविष्य नजर आ रहा है।
फोटो कैप्शन 01: हल्दी, चंदन के पौधे दिखाते हुये रामप्रताप यादव
 फोटोक कैप्शन 2,3 एवं 4:पांच-पांच फुट लंबी लौकी दिखाते हुए रामप्रताप।