Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, February 25, 2023

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
**********************************************
****************************************************
**********************************
***************
कनीना की आवाज।  राजकीय महाविद्यालय कनीना में पांचवीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा  सूर्यपाल यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश सिंहमार ने इस कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष की भूमिका निभाई।
 मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है। उन्होंने बताया कि हमारे जीवन में खेलों का बहुत अधिक महत्व है। हमें अपनी शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। आयोजित प्रतियोगिता में सोमवीर ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के सहायक संयोजक अशोक कुमार को भी समृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
 इस कार्यक्रम में डा सुरेंद्र, डा. कांता, प्रोफेसर हरिओम भारद्वाज, डॉ भारती यादव,विनोद यादव, घनश्याम यादव, महेश कुमार, संदीप, यतेंद्र, मंजूबाला, राकेश, बलराज, गजानंद, अनिल आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते प्राचार्य एवं अन्य।

 मारपीट का मामला दर्ज
************************************
******************************************
**********************************
********
कनीना की आवाज। कनीना थाना के तहत आने वाले मालउ़ााबास के सुरेंद्र ने उनके साथ मारपीटाई करने का मामला कनीना थाने में दर्ज करवाया है।
सुरेंद्र ने कहा कि मैं घूमने के लिए बनी की ओर जा रहा था तभी संदीप अपनी मोटरसाइकिल पर आया उसके साथ एक और व्यक्ति था। दोनों सुरेंद्र को मोटरसाइकिल पर बैठा कर गांव की बणी मेँ पहुंचे जहां तीनों ने शराब पी। तत्पश्चात झगड़ा किया वहीं पर सुरेंद्र के साथ संदीप व एक अन्य ने मार पिटाई शुरू कर दी। मारपीटकर वहीं पर उसे छोड़कर भाग गए। जब घटना के बारे में सुरेंद्र ने अपने भाई नरेंद्र को बताया तो वहे उसे महेंद्रगढ़ अस्पताल इलाज के लिए ले गया।
सुरेंद्र का कहना है कि वह संदीप को दिये हुए एक लाख रुपये मांगता है। 13 जनवरी की घटना का मामला अब दर्ज हुआ है।

सम्मेलन 3  को कनीना में
**************************************
*********************************************
*********************************
**************
कनीना की आवाज। पिछड़ा वर्ग  को हरियाणा राज्य के शहरी निकाय चुनावों में आरक्षण देने तथा अन्य मांगों को लेकर आगामी 3 मार्च को विश्वकर्मा धर्मशाला कनीना मंडी में पिछड़ा वर्ग ए का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रमुख समाज सेवी, गरीबों व पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्षशील  नेता ठाकुर अतरलाल को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।
यह जानकारी देते हुए सम्मेलन के संयोजक पदमेन्द्र जांगड़ा भडफ़ ने कहा कि हरियाणा राज्य के सभी शहरों तथा नगरों में पिछड़ा वर्ग ए की आबादी 25 से 30 प्रतिशत तक है। इसलिए शहरी निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग ए को उचित आरक्षण दिया जाए। पंचायत संस्थाओं के चुनावों की तरह शहरी निकाय चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग ए को आरक्षण देना तर्क संगत तथा वाजिब है। यदि आगे होने वाले नगरपालिका, नगरपरिषद, नगरनिगम चुनावों में पिछड़ा वर्ग ए को आरक्षण नहीं दिया गया तो यह पिछड़ा वर्ग ए के साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा और पिछड़ा वर्ग राजनीतिक रूप से और पीछे चला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल ने पंचायत संस्थाओं के चुनावों में पिछड़ा वर्ग ए को आरक्षण दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। इसलिए इस सम्मेलन में उनको विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को लेकर पिछड़ा वर्ग ए के लोगों में भारी उत्साह है।

सैनिक स्कूल में हुये विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन
-स्कूलों में खुशी का माहौल
*****************************************************
**********************************************
***********************************
**************
कनीना की आवाज। सैनिक स्कूल में हुये विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन
है। स्कूलों में खुशी का माहौल है।
आरआरसीएम पब्लिक स्कूल 32 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
जीआर स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिसमें ऋषिता, जितेन, आशीष, सक्षम, पूजा, अनुराग व खुशी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा को बहुत अच्छे अंको से उत्तीर्ण की । इन सभी विद्यार्थियों को विद्यालय प्राचार्य  त्रिभुवन सिंह राठौर द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के संचालक  विजयपाल यादव ने सभी बच्चों को, बधाई दी है।
हेरिटेज स्कूल ने सैनिक स्कूल में 27 विद्यार्थियों का चयन सैनिक स्कूल में हुआ है। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उनके अभिभावक गण को बधाई दी।  इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार, डायरेक्टर खुशीराम शर्मा प्रधानाचार्य आदि ने भी बधाई दी है।
उधर एसडी ग्रुप आफ  स्कूल के 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता का लोहा मनवाया है।
विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने पूरी टीम व सफल रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल परीक्षा में छठी एवं नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें अलग-अलग विषयों में प्रतिभागी को उत्तीर्ण  होना होता है। उन्होंने बताया कि कक्षा छह के लिए दीक्षा यादव , हन्नी , आरव, प्रतिक ्र, खुशबु , योजित , नवीन राघव , वान्या , नमन , अमन , हिमांशी , निशांत , निखिल, साक्षी , भारती , दक्ष , मनू , तेजस शर्मा , नजीत, लक्ष्य , साक्षी , रजत कुमार, दिपांशु , निशका , योगिता , रजत यादव , हेतल , साहिल , कर्ण , दक्ष, यक्ष , भव्य कुमार , वंशिका , हर्ष , दीशु , हर्षिता , दिपांशु , भूपेन्द्र , हर्ष , वंशराज यादव , मयंक , साहिल , खुशी , सोरभ सिंह , जतिन शर्मा, प्रतिज्ञा , जितेश कुमार , राशि , रक्ष, कुनाल , हिमानी ्र, यश , हिमानु , दीपांशु , मनीष, ईशिता , आयुश , अंशु , रवि वर्मा , निधि , तन्नू , हर्ष सिंह तंवर, सोमबीर सिंह, चंचल कोशल , हिमांशी , तनू , निशांत ्र, चंचल , तनम्य  नोवीं कक्षा के लिए जतिन , मघुर , जीत , रणविजय, सुनील कुमार, प्रिंस कुमार लिए सफल रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, वरिष्ठ विभाग के मुखिया पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, कोर्डिनेटर राजेश व ईश्वर सिंह, संदीप, सोनिया, सोनू यादव व सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 7 आरअआरसीएम कनीना
           8:जीआर स्कूल कनीना
          9:हेरिटेज स्कूल मोहनपुर
          10: एसडी स्कूल ककराला।

राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के बच्चे का चयन सैनिक स्कूल में
********************************************************
*********************************************************
**************************************
***************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना के विद्यार्थी हर्षित बंसल का सैनिक स्कूल में चयन होने पर स्कूल परिवार ने बधाई दी है।
 विद्यालय प्राचार्य राम शास्त्री, ओमरति एबीआरसी, समस्त विद्यालय अध्यापक -प्राध्यापक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बच्चे को पुरस्कृत भी किया।
 इस अवसर पर नरेश प्रवक्ता, बलदीप, ममता रविंद्र जाखड़, पूनम, प्रीति, उमेद, अमरजीत, गुरदीप, मदनलाल शास्त्री, डॉ मंजू ,डा.प्रीति, नितिन इत्यादि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन एक: हर्षित बंसल को सम्मानित करते प्रस्तुत करते समस्त स्टाफ

सरकार को दी गई अनिश्चितकाल धरने पर बैठने की चेतावनी
-45 गांवो की पंचायत ने दिया एक दिन का सांकेतिक धरना
******************************************************
***********************************************************
***************************************
*********************
कनीना की आवाज। शनिवार को  सेहलंग से बाघोत रोड़ पर बने हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी में प्रवेश व निकासी के लिए क्षेत्र के 45 गांव की पंचायतों ने सुबह 10 बजे से 2 बजे तक अनिश्चितकालीन धरना दिया। इस दौरान सेहलंग, बाघोत 152 डी प्रवेश निकाल संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष चेयरमैन बिरेंद्र झोजू को बनाया गया। इस दौरान कमेटी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन देने का प्रस्ताव पास किया। कमेटी के सदस्य रमेश क्रांति सेहलंगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां से 5 किलोमीटर दूर पर बाघेश्वर धाम स्थापित है। इस धाम पर वर्ष में दो बड़े मेले लगते हैं जिसमें 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पूरे भारत से आकर दर्शन करते हैं। वही 10 किलोमीटर की दूरी पर झाड़ली में बिजली पावर प्लांट बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ 10 किलोमीटर की दूरी पर आईएमटी खुडाना जिसकी घोषणा हो चुकी है वह स्थापित है वहीं 12 किलोमीटर दूरी पर केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित है। उन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच द्वारा सरकार को लिखित रूप से इसके बारे में ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया था एवं नई पंचायतों के सरपंचों द्वारा भी लिखकर के ज्ञापन विधायक व सांसद को दिया जा चुका है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चेयरमैन विजय सिंह नौताना ने बताया कि वर्तमान में 45 गांवो की पंचायतों ने सांकेतिक धरना देकर सरकार को चेताया है अगर यहां पर प्रवेश व निकास नहीं बनाया गया तो 13 मार्च को अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फरवरी 2022 में पचगांव गुडग़ांव में एक रैली की थी उस दौरान उन्होंने इस कट के बारे में मंजूरी दी थी। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस  सांकेतिक धरने में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान प्रमुख समाज सेवी ठाकुर अतरलाल, सोनू तंवर पोता, दीपक तलवाना, चेयरमैन जयप्रकाश चेयरमैन, वीरेंद्र झोजू, लीलाराम जिला पार्षद, पूनम बसई पार्षद, विकास नौताना, हरिओम पोता, विनीत कुमार सेहलंग, पंकज खेड़ी, राजेंद्र बाघोत, दलवीर सिंह चिडिय़ा, कुलदीप उच्चत, बलवान छितरौली, रामनिवास तलवाना, सुरेश झाड़ली, साधु राम नयागांव, सतपाल बहाला, राकेश घड़ी, सुनील चौधरी, विनेश उप चेयरमैन चिडिय़ा, प्रेम बहू, सतपाल, मास्टर विजयपाल, प्रवीण नंबरदार, मास्टर महेंद्र सहित विभिन्न गांव के सरपंच मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 2: कट के लिए धरने पर बैठे 45 गांवों के लोग।

परीक्षाएं ,मेले, लावणी तथा होली की चर्चाएं जोरों पर
-उस पर डीजे का शोर परेशानी का कारण बना
*********************************************
*************************************************
*************************************
********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां सरसों की लावणी शुरू होने में एक सप्ताह बाकी हैं वहीं मेलों की भरमार है। गृह परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं वही होली की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में अब जहां सर्दी कम होती जा रही है।  होली की चर्चाओं का दौर पूरे यौवन पर देखने को मिल रहा है।
 उल्लेखनीय कि कनीना क्षेत्र में जहां इस बार सरसों की करीब 20500 हेक्टेयर पर की सरसों की बिजाई की गई है वहीं 10000 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल लहलहा रही है। पाले ने फसल को नुकसान पहुंचाया है किंतु किसान इस हाल में भी खुश है। सरसों की कटाई निकट भविष्य में शुरू हो जाएगी।
 उधर क्षेत्र में जहां परीक्षाओं का दौर भी शुरू हो गया है। विद्यार्थी परीक्षाओं में लगे हुए हैं। जहां कुछ परीक्षाएं शुरू हो गई है तो कुछ परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं वहीं सीबीएसई की परीक्षा पहले से शुरू हो चुकी हैं। गृह परीक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में परीक्षाओं का दौर भी पूरे यौवन पर है।
 कनीना क्षेत्र में मेलों की भरमार है। एक और जहां शिवरात्रि का बाघेश्वरी धाम पर मेला लग चुका है वहीं तीन मार्च को खाटू श्याम मेला तथा कनीना का मोलडऩाथ मेला, कनीना का खाटूश्याम मेला लगने जा रहा है। ये मेले अहमियत रखते हैं तथा दूर दराज के भक्त इन मेलों में आते हैं। मेलों में भारी भीड़ जुटती है। किसानों को लावणी की तैयारी से तो विद्यार्थियों को परीक्षा से वहीं भक्तों को धार्मिक यात्राओं से फुरसत नहीं है।
उधर होली को लेकर भी चर्चाएं पूरे यौवन पर हैं। होली के खेल, होली की चर्चाओं का दौर जारी है। आठ मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। होली के खेल चल रहे हैं वहीं हर वर्ग व्यस्त नजर आता है।

गर्मियों में पक्षियों के लिए हो पानी का प्रबंध
-सकोरे रखने हो गये हैं शुरू
**************************************
*********************************
********
कनीना की आवाज। गर्मियों में वन्य जीवों को बचाने के लिए पानी का प्रबंध किया जाए। पीपूल फार एनिमल के उप प्रधान राजेंद्र सिंह ने ये विचार व्यक्त किये।
 उन्होंने कहा कि गर्मी ने दस्तक देने जा रही है वहीं सरसों की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। गर्मी के दिनों में पक्षियों को दूर दराज तक पानी एवं चुग्गा नहीं मिलता है जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में वर्षों से पक्षियों के लिए जल एवं चुग्गा का प्रबंध करते आ रहे राजेंद्र सिंह ने यह बीड़ा उठाने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि जब गर्मी के दिनों में इंसान की हालात बदहाल हो जाती है तो पानी के बगैर पक्षियों पर क्या बीतती होगी? उन्होंने पीएफए के सदस्यों सहित सभी जीव प्रेमियों से प्रार्थना की है कि वे अपने घरों, घरों के आस पास जंगलों में पानी के बर्तन पेड़ों से टंगवाएं।
करीरा के निवासी एवं पीएफए के सदस्य बालकिशन का कहना है कि वे अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए चुग्गे का प्रबंध करेंगे तथा पानी के बर्तन रखवाएंगे। उन्होंने कहा कि पक्षियों की सुरक्षा से उनकी सुरक्षा संभव है। उन्होंने भी अपने गांव में जितना हो सके पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करने का निर्णय लिया है।
 अजीत कुमार किसान का कहना है कि वे अपने ट्यूबवेल पर रहते हैं और गर्मियों में ट्यूबवेल से खेत में खाली जगह पर पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करेंगे वहीं पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे टांगेंगे। उनका कहना है कि वे पक्षियों के लिए ही नहीं अपितु लोगों के लिए भी प्याऊ लगाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि वन्य जीव भी शृंखला का एक अंग होते हैं।
 सुनील कुमार समाजसेवा में अग्रणी हैं। उनका कहना है कि वे तो वर्षों से अपने खेत में जीवों के लिए जल का प्रबंध करते आ रहे हैं। छत पर भी जल तथा चुग्गे का प्रबंध करेेंगे। उनका कहना है कि उनके पूर्वज कभी से पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करते आए हैं। उन्होंने सभी से प्रार्थना की कि वे भी पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करें।
 किसान सूबे सिंह का कहना है कि जब जीव ही नहीं रहेंगे तो इंसान भी नहीं बच पाएगा। उनके अनुसार इंसान तो जल का प्रबंध जैसे तैसे अपने लिए कर लेता है किंतु पक्षी बेचारे कर नहीं पाते हैं। कुएं एवं जोहड़ जंगलों से लुप्त हो चुके हैं। ऐसे में उनके प्राण संकट में पड़ जाते हैं। उनके प्राणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इंसान की है।

हावड़ा सुपरफास्ट का किया जाये ठहराव
***************************************
**********************************
**********
कनीना की आवाज। लंबे समय से कनीना खास रेलवे स्टेशन पर फास्ट तथा सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव किए जाने की मांग कनीनावासी एवं दैनिक रेल यात्री संघ करते आ रहे हैं। विगत वर्षों में बार-बार धरना प्रदर्शन करने के उपरांत मंत्रियों एवं विधायकों को ज्ञापन देने के बावजूद भी कनीना खास उपमंडल के रेलवे स्टेशन पर फास्ट एवं सुपरफास्ट ट्रेन ठहराव नहीं कर रही हैं।
यहां जारी एक बयान में मुकेश नंबरदार, रवि कुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अजीत कुमार, भीम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने ने कहा कि विधायकों, सांसदों एवं मंत्रियों की सुस्ती के चलते हैं कामाख्या.जैसलमेर ट्रेन जहां सतनाली रेलवे स्टेशन पर रुकने लग गई है वही उपमंडल कनीना के स्टेशन कनीना खास पर ठहराव नहीं कर रही है। इसी प्रकार हावड़ा सुपरफास्ट एवं फास्ट ट्रेनों का ठहराव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में सैनिक एवं विभिन्न नौकरियों में यहां के लोग कार्यरत हैं फिर भी ट्रेनों का ठहराव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस ट्रेन का कनीना खास पर ठहराव शुरू हो जाए तो दूर.दराज तक यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी वहीं सांसद एवं मंत्रियों के आभारी रहेंगे।
 उल्लेखनीय है कि कनीना खास रेलवे स्टेशन उपमंडल कनीना का रेलवे स्टेशन होने के अतिरिक्त सैनिकों की नगरी नाम से जाना जाता है। यहां फास्ट एवं सुपरफास्ट ट्रेन ठहराव की विशेष आवश्यकता है। उपमंडल के कार्यों के दृष्टिगत भी यहां ट्रेन का ठहरा किया जाए। क्षेत्रवासियों के  प्रयास के बावजूद भी कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव तक नहीं किया जा रहा है।
  क्या-क्या सुविधाएं हैं अनाज मंडी में- कनीना अनाज मंडी के पास रेलवे स्टेशन है जो 1939 से बड़ी अनाज मंडी है वहीं सभी बैंकिंग सुविधाएं, व्यापारिक प्रतिष्ठान, कालेज, उपमंडल के सभी कार्यालय, एक दर्जन स्कूल, आधा दर्जन सरकारी स्कूल तथा  कैंटीन भी यहां सैनिकों की कैंटीन भी यहां है। इतना होते हुए भी कनीना खास रेलवे स्टेशन को नकारा गया है।  मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। बार बार निवेदन करने के पश्चात ही बुकिंग खिड़की शुरू हुई थी किंतु अभी तक कोई भी फास्ट एवं सुपर फास्ट ट्रेन ठहराव नहीं करती है।
क्या कहते हैं यहां के लोग.
 कनीना मंडी के मुकेश नंबरदार का कहना है कि कनीना खास रेलवे स्टेशन 1939 से पहले का बना हुआ है और उपमंडल का दर्जा होते हुए भी ट्रेन की सुविधाओं से महरूम है। विभिन्न अधिकारी, व्यापारी, दैनिक यात्री, भारी संख्या में दिल्ली चंडीगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर आदि स्थानों पर जाते हैं किंतु उनके लिए कोई ट्रेन सुविधा नहीं है। उन्हें ट्रेन पकडऩ़े के लिए भी कम से कम 35 किलोमीटर दूर रेवाड़ी जाना पड़ता है। ऐसे में कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की सुविधा दी जाए।
सुमेर सिंह पूर्व चेयरमैन कनीना कस्बा के निवासी है जिसका कहना है कि कनीना कस्बे के भारी संख्या में लोगों को दिल्ली तथा दूरदराज जाना पड़ता है। किंतु उनके लिए ट्रेन की सुविधा नहीं है। ट्रेन पकडऩे के लिए भी उन्हें 35 किलोमीटर दूर रेवाड़ी जाना पड़ता है। नौकरी,साक्षात्कार वगैरह के लिए उन्हें रात को भी जाना पड़ता है। ऐसे में उनको बड़ी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए।
कनीना बस स्टैंड के कुलदीप का कहना है कि कनीना में कम से कम 300 दुकाने है जिनसे सैकड़ों दुकानदार प्रतिदिन सामान लेने के लिए भी दूरदराज आने को मजबूर है। कनीना खास रेलवे स्टेशन से उनको कोई सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में उनकी मांग है कि कनीना की हर प्रकार से जायज मांगेए सभी फास्ट ट्रेन, सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव तुरंत पूरी की जाए। उन्होंने उनका कहना है कि बार.बार आंदोलन कर चुके हैं और उनके आंदोलन को इसलिए रुकवा दिया जाता है कि जल्दी ट्रेन का जल्द ही ठहराव करेंगे किंतु ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा है।
 फोटो कैप्शन 5: कनीना खास रेलवे स्टेशन तथा मुकेश नंबरदार, कुलदीप,  सुमेर सिंह ।

खाटू श्याम के लिए रवाना हो रहे भारी संख्या में भक्त
***********

***********************************
***********************************************
कनीना की आवाज। तीन मार्च के खाटू श्याम में लगने वाले फाल्गुन एकादशी के मेले के दृष्टिगत भारी संख्या में भक्तजन रवाना हो रहे हैं। दूर दराज से खाटू की ओर निशान लेकर जाने का सिलसिला चंद दिनों तक जारी है तथा चंद दिनों तक जारी रहेगा।
  यूं तो खाटू श्याम मेले के दृष्टिगत ध्वज लेकर पदयात्रा पर एक के बाद एक समूह रवाना होने लगा है तथा उनके लिए जगह जगह शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। कनीना से करीब चार दिनों में खाटू धाम पहुंचते हैं।
  इस संबंध रमेश कुमार का कहना है कि वे विगत छह वर्षों से खाटू श्याम जाकर ध्वज अर्पित करते हुए आया है। उनकी कोई मनोकामना नहीं है। अपितु उनके दिल में श्रद्धा एवं भक्ति भरी है जिसके चलते व्यस्त समय में से समय निकालकर खाटू जाता हूं। उन्होंने कहा सफर करीब दो सौ किमी है किंतु खाटू के प्रति भक्ति के चलते यह दूरी कष्टदायी नहीं लगती है।
 राजाराम का कहना है कि वे विगत 15 वर्षों से खाटू श्याम का भक्त हैं। श्याम को मन में संजोकर लंबी दूरी को पार कर जाते हैं। उनके अनुसार उन्हें थकान तो होती है परंतु रास्ते में लोगों की भक्तों के प्रति भक्ति प्रसन्न रखती है और सफर आसानी से पूरा हो जाता है। कांवर की अपेक्षा ध्वज में कम नियमों का पालन करना होता है वहीं दूरी भी कम है।
   धर्मेंद्र भक्त का कहना है कि वे छह वर्षों से खाटू श्याम जा रहे हैं और उन्हें मन को प्रसन्नता एवं भक्ति भाव इसी यात्रा से प्राप्त होता है। जब कभी खाटू मेला पास आता है तो वे मेले में जाने की तैयारी में जुट जाते हैं। पदयात्रा विशेषकर रेलवे ट्रैक के साथ साथ चल पाना थोड़ा कठिन है किंतु मन में भक्तिभाव रखते हुए यह सफर सामान्य महसूस होने लग जाता है। श्याम बाबा के दर्शन करके सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।
   महिपाल भक्त का कहना है कि वे विगत दो वर्षों से श्याम बाबा के यहां जा रहे हैं। उनकी सभी इच्छाएं श्याम बाबा के जाने पर खत्म हो जाती हैं। उन्हें खाटू जाना बेहद प्रसन्नतापूर्ण लगता है। उनका कहना है कि अपार भक्तों को मीलों का सफर तय करता देख उनका सफर आसानी से पूर्ण हो जाता है।  
फोटो कैप्शन 6: खाटू जाते हुए भक्तों का दल।

Friday, February 24, 2023

आंखों में मिर्च डालकर सोने चांदी से भरा थैला छीनकर भागे दो लुटेरे
-पुलिस और लोगों ने उन्हें पकड़ा, पूछताछ जारी
*******************************************************
*****************************************************************
*****************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा निवासी संदीप उर्फ मनोज ने अगिहार गांव में अपनी ज्वेलरी की दुकान कर रखी है। जब शुक्रवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी दुकान अगियार के लिए रवाना हुए तो धनौंरा से थोड़ी दूर बांस गांव के मोड़ पर जब मोटरसाइकिल धीमी की तो एक मोटरसाइकिल के पास खड़े दो युवकों में से एक ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी। संदीप ने अपने बैग को मोटरसाइकिल से निकाला और दौड़ते हुए आंखों को साफ करने लगा लेकिन लुटेरों ने उसका बैग छीन लिया और भागने लगे। जब पीडि़त ने आंख खोली मोटरसाइकिल के नंबर पहचाने तो पाया कि स्प्लेंडर पलाश काले रंग की मोटरसाइकिल पर दोनों भाग रहे थे। पीडि़त शोर मचाया तभी बास का एक लड़का मोटरसाइकिल लेकर आ गया। मोटरसाइकिल पर पीडि़त ने पीछा किया जोर जोर से आवाज लगाई तभी खेड़ी तलवाना के बाबा भोला गिरी आश्रम के पास दोनों लड़कों ने मोटरसाइकिल को छोड़ दिया और भागने लगे। लोग इक_े हो गए उन्होंने उन्हें पकड़ लिया। लोगों द्वारा लुटेरों को पकड़ लिया गया। लुटेरों के नाम पूछे तो एक ने नाम सुधीर चिडिय़ा तथा दूसरे ने नवीन बावल के पास सावन गांव बताया। पीडि़त ने बैग  चेक किया तो दो सोने की अंगूठी एवं 19 हजार रुपये गायब मिले। दोनों लड़कों को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार थाना प्रभारी ने बताया कि अभी उनसे पूछताछ जारी है तथा दोनों व्यक्तियों से पूछा जा रहा है कि कहीं अन्य मामले में तो संलिप्त नहीं हैं? पीडि़त संदीप ने बताया उनके ज्वेलरी बैग में 12 जोड़ी पाजेब चांदी के ,चार चांदी की चूड़ी, 11 स्याऊ माता, 14 मनिया, चार बांसुरी, 77 ग्राम घूंघरी, 59 ग्राम मूर्ति भगवान की, 54 ग्राम चांदी का आभूषण, 300 ग्राम पेंडल व चुटकी, लगभग 150 ग्राम दो अंगूठी सोने की तथा 19000 रुपये की नकदी थी। पीडि़त ने बताया कि उनकी दो सोने की अंगूठी तथा 19000 रुपये गायब है। उन्होंने यह माल बरामद करवाने की मांग की है। फोटो कैप्शन: पीडि़त संदीप

परीक्षाएं ,मेले, लावणी तथा होली की चर्चाएं जोरों पर
-उस पर डीजे का शोर परेशानी का कारण बना
******************************************
*********************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां सरसों की लावणी शुरू होने में एक सप्ताह बाकी हैं वहीं मेलों की भरमार है। गृह परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं वही होली की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में अब जहां सर्दी कम होती जा रही है।  होली की चर्चाओं का दौर पूरे यौवन पर देखने को मिल रहा है।
 उल्लेखनीय कि कनीना क्षेत्र में जहां इस बार सरसों की करीब 20500 हेक्टेयर पर की सरसों की बिजाई की गई है वहीं 10000 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल लहलहा रही है। पाले ने फसल को नुकसान पहुंचाया है किंतु किसान इस हाल में भी खुश है। सरसों की कटाई निकट भविष्य में शुरू हो जाएगी।
 उधर क्षेत्र में जहां परीक्षाओं का दौर भी शुरू हो गया है। विद्यार्थी परीक्षाओं में लगे हुए हैं। जहां कुछ परीक्षाएं शुरू हो गई है तो कुछ परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं वहीं सीबीएसई की परीक्षा पहले से शुरू हो चुकी हैं। गृह परीक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में परीक्षाओं का दौर भी पूरे यौवन पर है।
 कनीना क्षेत्र में मेलों की भरमार है। एक और जहां शिवरात्रि का बाघेश्वरी धाम पर मेला लग चुका है वहीं तीन मार्च को खाटू श्याम मेला तथा कनीना का मोलडऩाथ मेला, कनीना का खाटूश्याम मेला लगने जा रहा है। ये मेले अहमियत रखते हैं तथा दूर दराज के भक्त इन मेलों में आते हैं। मेलों में भारी भीड़ जुटती है। किसानों को लावणी की तैयारी से तो विद्यार्थियों को परीक्षा से वहीं भक्तों को धार्मिक यात्राओं से फुरसत नहीं है।
उधर होली को लेकर भी चर्चाएं पूरे यौवन पर हैं। होली के खेल, होली की चर्चाओं का दौर जारी है। आठ मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। होली के खेल चल रहे हैं वहीं हर वर्ग व्यस्त नजर आता है।

गर्मियों में पक्षियों के लिए हो पानी का प्रबंध
-सकोरे रखने हो गये हैं शुरू
************************************
*****************************************
***************************************

कनीना की आवाज। गर्मियों में वन्य जीवों को बचाने के लिए पानी का प्रबंध किया जाए। पीपूल फार एनिमल के उप प्रधान राजेंद्र सिंह ने ये विचार व्यक्त किये।
 उन्होंने कहा कि गर्मी ने दस्तक देने जा रही है वहीं सरसों की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। गर्मी के दिनों में पक्षियों को दूर दराज तक पानी एवं चुग्गा नहीं मिलता है जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में वर्षों से पक्षियों के लिए जल एवं चुग्गा का प्रबंध करते आ रहे राजेंद्र सिंह ने यह बीड़ा उठाने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि जब गर्मी के दिनों में इंसान की हालात बदहाल हो जाती है तो पानी के बगैर पक्षियों पर क्या बीतती होगी? उन्होंने पीएफए के सदस्यों सहित सभी जीव प्रेमियों से प्रार्थना की है कि वे अपने घरों, घरों के आस पास जंगलों में पानी के बर्तन पेड़ों से टंगवाएं।
करीरा के निवासी एवं पीएफए के सदस्य बालकिशन का कहना है कि वे अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए चुग्गे का प्रबंध करेंगे तथा पानी के बर्तन रखवाएंगे। उन्होंने कहा कि पक्षियों की सुरक्षा से उनकी सुरक्षा संभव है। उन्होंने भी अपने गांव में जितना हो सके पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करने का निर्णय लिया है।
 अजीत कुमार किसान का कहना है कि वे अपने ट्यूबवेल पर रहते हैं और गर्मियों में ट्यूबवेल से खेत में खाली जगह पर पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करेंगे वहीं पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे टांगेंगे। उनका कहना है कि वे पक्षियों के लिए ही नहीं अपितु लोगों के लिए भी प्याऊ लगाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि वन्य जीव भी शृंखला का एक अंग होते हैं।
 सुनील कुमार समाजसेवा में अग्रणी हैं। उनका कहना है कि वे तो वर्षों से अपने खेत में जीवों के लिए जल का प्रबंध करते आ रहे हैं। छत पर भी जल तथा चुग्गे का प्रबंध करेेंगे। उनका कहना है कि उनके पूर्वज कभी से पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करते आए हैं। उन्होंने सभी से प्रार्थना की कि वे भी पक्षियों के लिए जल का प्रबंध करें।
 किसान सूबे सिंह का कहना है कि जब जीव ही नहीं रहेंगे तो इंसान भी नहीं बच पाएगा। उनके अनुसार इंसान तो जल का प्रबंध जैसे तैसे अपने लिए कर लेता है किंतु पक्षी बेचारे कर नहीं पाते हैं। कुएं एवं जोहड़ जंगलों से लुप्त हो चुके हैं। ऐसे में उनके प्राण संकट में पड़ जाते हैं। उनके प्राणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इंसान की है।

कामाख्या.जैसलमेर का कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ठहराव हो
-हावड़ा सुपरफास्ट का किया जाये ठहराव
******************************************
**********************************************
*****************************************
******
कनीना की आवाज। लंबे समय से कनीना खास रेलवे स्टेशन पर फास्ट तथा सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव किए जाने की मांग कनीनावासी एवं दैनिक रेल यात्री संघ करते आ रहे हैं। विगत वर्षों में बार-बार धरना प्रदर्शन करने के उपरांत मंत्रियों एवं विधायकों को ज्ञापन देने के बावजूद भी कनीना खास उपमंडल के रेलवे स्टेशन पर फास्ट एवं सुपरफास्ट ट्रेन ठहराव नहीं कर रही हैं।
यहां जारी एक बयान में मुकेश नंबरदार, रवि कुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अजीत कुमार, भीम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने ने कहा कि विधायकों, सांसदों एवं मंत्रियों की सुस्ती के चलते हैं कामाख्या.जैसलमेर ट्रेन जहां सतनाली रेलवे स्टेशन पर रुकने लग गई है वही उपमंडल कनीना के स्टेशन कनीना खास पर ठहराव नहीं कर रही है। इसी प्रकार हावड़ा सुपरफास्ट एवं फास्ट ट्रेनों का ठहराव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में सैनिक एवं विभिन्न नौकरियों में यहां के लोग कार्यरत हैं फिर भी ट्रेनों का ठहराव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस ट्रेन का कनीना खास पर ठहराव शुरू हो जाए तो दूर.दराज तक यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी वहीं सांसद एवं मंत्रियों के आभारी रहेंगे।
 उल्लेखनीय है कि कनीना खास रेलवे स्टेशन उपमंडल कनीना का रेलवे स्टेशन होने के अतिरिक्त सैनिकों की नगरी नाम से जाना जाता है। यहां फास्ट एवं सुपरफास्ट ट्रेन ठहराव की विशेष आवश्यकता है। उपमंडल के कार्यों के दृष्टिगत भी यहां ट्रेन का ठहरा किया जाए। क्षेत्रवासियों के  प्रयास के बावजूद भी कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव तक नहीं किया जा रहा है।
  क्या-क्या सुविधाएं हैं अनाज मंडी में- कनीना अनाज मंडी के पास रेलवे स्टेशन है जो 1939 से बड़ी अनाज मंडी है वहीं सभी बैंकिंग सुविधाएं, व्यापारिक प्रतिष्ठान, कालेज, उपमंडल के सभी कार्यालय, एक दर्जन स्कूल, आधा दर्जन सरकारी स्कूल तथा  कैंटीन भी यहां सैनिकों की कैंटीन भी यहां है। इतना होते हुए भी कनीना खास रेलवे स्टेशन को नकारा गया है।  मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। बार बार निवेदन करने के पश्चात ही बुकिंग खिड़की शुरू हुई थी किंतु अभी तक कोई भी फास्ट एवं सुपर फास्ट ट्रेन ठहराव नहीं करती है।
क्या कहते हैं यहां के लोग.
 कनीना मंडी के मुकेश नंबरदार का कहना है कि कनीना खास रेलवे स्टेशन 1939 से पहले का बना हुआ है और उपमंडल का दर्जा होते हुए भी ट्रेन की सुविधाओं से महरूम है। विभिन्न अधिकारी, व्यापारी, दैनिक यात्री, भारी संख्या में दिल्ली चंडीगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर आदि स्थानों पर जाते हैं किंतु उनके लिए कोई ट्रेन सुविधा नहीं है। उन्हें ट्रेन पकडऩ़े के लिए भी कम से कम 35 किलोमीटर दूर रेवाड़ी जाना पड़ता है। ऐसे में कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की सुविधा दी जाए।
सुमेर सिंह पूर्व चेयरमैन कनीना कस्बा के निवासी है जिसका कहना है कि कनीना कस्बे के भारी संख्या में लोगों को दिल्ली तथा दूरदराज जाना पड़ता है। किंतु उनके लिए ट्रेन की सुविधा नहीं है। ट्रेन पकडऩे के लिए भी उन्हें 35 किलोमीटर दूर रेवाड़ी जाना पड़ता है। नौकरी,साक्षात्कार वगैरह के लिए उन्हें रात को भी जाना पड़ता है। ऐसे में उनको बड़ी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए।
कनीना बस स्टैंड के कुलदीप का कहना है कि कनीना में कम से कम 300 दुकाने है जिनसे सैकड़ों दुकानदार प्रतिदिन सामान लेने के लिए भी दूरदराज आने को मजबूर है। कनीना खास रेलवे स्टेशन से उनको कोई सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में उनकी मांग है कि कनीना की हर प्रकार से जायज मांगेए सभी फास्ट ट्रेन, सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव तुरंत पूरी की जाए। उन्होंने उनका कहना है कि बार.बार आंदोलन कर चुके हैं और उनके आंदोलन को इसलिए रुकवा दिया जाता है कि जल्दी ट्रेन का जल्द ही ठहराव करेंगे किंतु ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा है।
 फोटो कैप्शन 5: कनीना खास रेलवे स्टेशन तथा मुकेश नंबरदार, कुलदीप,  सुमेर सिंह ।

खाटू श्याम के लिए रवाना हो रहे भारी संख्या में भक्त
**********************************************
***************************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। तीन मार्च के खाटू श्याम में लगने वाले फाल्गुन एकादशी के मेले के दृष्टिगत भारी संख्या में भक्तजन रवाना हो रहे हैं। दूर दराज से खाटू की ओर निशान लेकर जाने का सिलसिला चंद दिनों तक जारी है तथा चंद दिनों तक जारी रहेगा।
  यूं तो खाटू श्याम मेले के दृष्टिगत ध्वज लेकर पदयात्रा पर एक के बाद एक समूह रवाना होने लगा है तथा उनके लिए जगह जगह शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। कनीना से करीब चार दिनों में खाटू धाम पहुंचते हैं।
  इस संबंध रमेश कुमार का कहना है कि वे विगत छह वर्षों से खाटू श्याम जाकर ध्वज अर्पित करते हुए आया है। उनकी कोई मनोकामना नहीं है। अपितु उनके दिल में श्रद्धा एवं भक्ति भरी है जिसके चलते व्यस्त समय में से समय निकालकर खाटू जाता हूं। उन्होंने कहा सफर करीब दो सौ किमी है किंतु खाटू के प्रति भक्ति के चलते यह दूरी कष्टदायी नहीं लगती है।
 राजाराम का कहना है कि वे विगत 15 वर्षों से खाटू श्याम का भक्त हैं। श्याम को मन में संजोकर लंबी दूरी को पार कर जाते हैं। उनके अनुसार उन्हें थकान तो होती है परंतु रास्ते में लोगों की भक्तों के प्रति भक्ति प्रसन्न रखती है और सफर आसानी से पूरा हो जाता है। कांवर की अपेक्षा ध्वज में कम नियमों का पालन करना होता है वहीं दूरी भी कम है।
   धर्मेंद्र भक्त का कहना है कि वे छह वर्षों से खाटू श्याम जा रहे हैं और उन्हें मन को प्रसन्नता एवं भक्ति भाव इसी यात्रा से प्राप्त होता है। जब कभी खाटू मेला पास आता है तो वे मेले में जाने की तैयारी में जुट जाते हैं। पदयात्रा विशेषकर रेलवे ट्रैक के साथ साथ चल पाना थोड़ा कठिन है किंतु मन में भक्तिभाव रखते हुए यह सफर सामान्य महसूस होने लग जाता है। श्याम बाबा के दर्शन करके सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।
   महिपाल भक्त का कहना है कि वे विगत दो वर्षों से श्याम बाबा के यहां जा रहे हैं। उनकी सभी इच्छाएं श्याम बाबा के जाने पर खत्म हो जाती हैं। उन्हें खाटू जाना बेहद प्रसन्नतापूर्ण लगता है। उनका कहना है कि अपार भक्तों को मीलों का सफर तय करता देख उनका सफर आसानी से पूर्ण हो जाता है।  
फोटो कैप्शन 6: खाटू जाते हुए भक्तों का दल।

बजट को बताया जन हितैषी
*******************************
***********************************
************************************
**
कनीना की आवाज। किसान मोर्चा मंडल कनीना की बैठक मंडल अध्यक्ष राजवीर उर्फ गौरी के फार्म हाउस पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि बलजीत यादव जिला प्रभारी, सह जिला प्रभारी मनीष शर्मा दुजाना, जिला मंडल अध्यक्ष राम गौड किसान मोर्चा कोसली अध्यक्ष, सरदार सिंह जिला अध्यक्ष, अनिल सरपंच मंडल उपाध्यक्ष, ओमपाल व मंडल महामंत्री मोहन सिंह पूर्व पार्षद कनीना द्वारा आयोजित बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा पारित बजट के बारे में किसानों से विस्तृत चर्चा की गई और सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। योजनाओं को जन हितैषरी बताया।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हितों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी सांझा की और सभी ने कहा कि हम सब ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर रतन ठेकेदार, रतीराम, राम सिंह काला गोस्वामी, राजू गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, हेमराज गोस्वामी ,ओम प्रकाश गोस्वामी, धर्मवीर पहलवान, कृष्ण पहलवान, महावीर, प्रीतम, मास्टर सुनील जांगड़ा, सोमबीर जांगड़ा, पप्पू मोनू, रवि प्रधान, दिलबाग पहलवान, जिले सिंह, चेतराम पंडित, पितांबर पंडित, रोहतास, मिंटू ,जेपी गुर्जर आदि सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
फोटो कैँप्शन 6: बजट पर चर्चा करते

राजकीय महाविद्यालय कनीना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
*****************************************************************
***************************************************************
********************************
***********************
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के  राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य और जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ मनीराम लांबा ने शिरकत की।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय कनीना के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार सिंहमार की।  
  इस मौके पर 400 मीटर दौड़ में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है इससे विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास होता है। हमें खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ना कहा कि वह पहले प्राचार्य के पद पर रह चुके हैं अपने पुराने साथियों से मिलकर बहुत खुशी का अनुभव प्राप्त हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक अशोक कुमार सहायक प्रोफेसर ने बताया कि विद्यार्थी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं । शनिवार की प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। कार्यक्रम में डॉ सूर्यपाल यादव प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नाहड़, मुख्य अतिथि के तौर पर रहेंगे। इस अवसर पर डा सुरेंद्र यादव, डॉक्टर कांता डा हरिओम भारद्वाज, डॉ विनोद, डा. भारती यादव, डा कुसुम ,प्रोफेसर संदीप ककरालिया, डॉ कंवरपाल, उषा यादव, यतेंद्र, गजानंद, सोमबीर, अनीता, संदीप यादव, कविता, माया, निशा, ज्योति, अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 2: खेलों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि एवं अन्य।

परिवार पहचान पत्र अपडेट में करवाने वालों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा -एसडीओ विद्युत
******************************************************************************
********************************************************************************
*********************************
*****************************************
 कनीना की आवाज। उप मंडल अधिकारी विद्युत बूचावास साहिल गर्ग ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं का परिवार पहचान पत्र अपडेट नहीं है उनको सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके तहत 22 गांव आते इनमें लगभग 16000 उपभोक्ता है जिनमें 8700 की केवाईसी/परिवार पहचान पत्र पेंडिंग है।
उप मंडल अधिकारी ने उपभोक्ताओं को से आग्रह किया है कि सभी उपभोक्ता ऑनलाइन साइट पर जाकर परिवार पहचान पत्र अपडेट करवा ले वरना उनको किसी प्रकार का सब्सिडी का लाभ नहीं दिया
जाएगा। जिन उपभोक्ताओं का परिवार पहचान पत्र अपडेट नहीं है वो गांव के शिकायत केंद्र पर जाकर उपस्थित कर्मचारियों से परिवार पहचान पत्र अपडेट करवा ले।
 फोटो कैप्शन: साहिल गर्ग

श्री श्याम फागुन उत्सव में गायकों ने समा बांधा
-कलाकारों ने मन को विभोर कर दिया
***********************************
************************************
**************************************
***
कनीना की आवाज। अनाज मंडी कनीना में श्रीश्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में तरफ से श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन मनीष राव, एसडी ग्रुप के चेयरमैन जगदेव यादव, महाराणा प्रताप ग्रुप आफ कॉलेज के अतरलाल ने शिरकत की।
प्रधान रमेश कौशिक द्वारा ज्योति प्रज्वलित की गई। कार्यक्रम का आगाज राजेश गोयल सिरसा द्वारा गणेश वंदना से किया गया। वहीं जागरण में आमंत्रित स्वर कोकिला के नाम से विख्यात भजन सम्राट गायक कलाकारा उमा लहरी द्वारा बाबा श्री श्याम के भजन तेरे बिना श्याम हमारा नही कोई रे, हंसा के क्यों रुलाया रे भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके बाद देना हो तो दे सांवरे क्यों ज्यादा तरसाव से, सोई थी मेरी किस्मत भजन सुनाकर भगतो को नाचने पर मजबूर कर दिया। वही आमंत्रित कलाकर शुभम ठाकराण, कानूड़ा म्यूजिकल ग्रुप, राजेश गोयल थे।  बाबा का शृंगार मुकेश शर्मा व मंच संचालन प्रवक्ता सचिन शर्मा के द्वारा किया जाएगा। श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग ने बताया कि बाबा की 8वीं निशान यात्रा 26 फरवरी को श्याम मंदिर कनीना से हुडिय़ा जैतपुर धाम जाएगी। सभी भक्तों के लिए ध्वजा, भोजन व आने-जाने की व्यवस्था श्रीश्याम मित्र मंडल की तरफ से की जाएगी।
इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान पार्षद मुकेश रॉकी, दादा ठाकुर मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुड्डू चौधरी, पूर्व पार्षद रोशन लाल रोशनलाल, समाजसेवी वेद प्रकाश जैलदार, व्यापार मंडल के प्रधान लाला निरंजन लाल, उप प्रधान रविंद्र बंसल द्वारा श्याम बाबा की प्रतिमा व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सुहासड़ा गोशाला श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, संजय गर्ग,
राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान पार्षद मुकेश राकी, समाजसेवी विक्की पंसारी, पूर्व पार्षद रोशन लाल रोशनलाल, समाजसेवी वेद प्रकाश जेलदार, व्यापार मंडल के प्रधान लाला निरंजन लाल, उप प्रधान रविंद्र बंसल, प्रवक्ता सचिन शर्मा, अजित गोलू, मुकेश सिंगला, प्रधान बलवान सिंह, हेडमास्टर कृष्ण यादव, नीटू ठेकेदार आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: श्री श्याम फागुन उत्सव में उपस्थित आयोजक।

एक दिवसीय धरना 25 को
-बाघोत सेहलंग के बीच कट छोडऩे की मांग
*******************************************
********************************************
*************************************
****
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर कनीना उपमंडल के गांव बाघोतए सेहलंग के समीप हाइवे पर चढऩे तथा उतरने के लिए कट तथा सर्विस लेन बनाने की मांग अब जोर पकडऩे लगी है। इस मांग को लेकर 25 फरवरी शनिवार को कनीना-दादरी सड़क पर सेहलंग-बाघोत के बीच बने अंडरपास के पास एक दिवसीय धरना दिया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
 बसपा नेता प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि इलाके की जनता इस कट को बनाने की मांग को लेकर पिछले दो साल से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा केन्द्रीय सरकार से गुहार लगा रही है परन्तु सिवाय आश्वासन के धरातल पर कुछ भी काम शुरू नहीं हुआ है। यहां कट तथा सर्विस लेन न होने के कारण लगभग 40 गांवों के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाघोत गांव में प्राकृतिक प्राचीन शिवलिंग है। जहाँ वर्ष  में 2 बार मेला लगता है और दूर दराज से लाखों भक्त श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं। केन्द्रीय विश्वविद्यालय पाली तथा झाड़ली पावर प्लांट भी यहाँ से नजदीक हैं। कट न होने के कारण लोगो में भारी रोष व्याप्त है। इसलिए एक दिवसीय धरना देकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के संज्ञान में यह बात लाना चाहते हैं कि प्राधिकरण और मंत्री जी कट छोडऩे के अपने आश्वासन को तत्काल पुरा करवाने की दिशा में कार्यवाही शुरू करवाएं।

पेयजल समस्या का किया गया समाधान
*****************************************
*******************************************
***********************************************
कनीना की आवाज।  मेम्बर कालोनी कनीना की पानी की समस्या का समाधान हो गया है आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला उपप्रधान हरेन्द्र शर्मा व उनकी टीम के संयुक्त प्रयास से कई वर्षों पुरानी समस्या पानी की लाइन तो बिछा दी थी किंतु कनेक्षन नहीं किया गया था। कनेक्षन कर देने के बाद पेयजल की समस्या हल हो गई।
हरेंद्र ने बताया कि वर्षों पहले मेम्बर कालोनी में पेयजल लाइन बिछा दी गई थी किंतु कनेक्षन न होने से पेयजल के लिए लोग भटक रहे थे। इस समस्या को हरेंद्र एवं उनके साथियों ने मिलकर हल करवा दिया है। इस मौके पर, सुमेर सिंह,सोनू, गुलाब सिंह, नरेंद्र ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: पेयजल लाइन का कनेक्षन करवाते हुए मेम्बर कालोनी के लोग।

Thursday, February 23, 2023

10 बजे बाद डीजे बजाने वालों पर होगी कार्रवाई
-तीन डीजे किये इंपाउंड

****************************

*****************************************

************************************
कनीना की आवाज। रात को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में कॉलोनी में देर रात तक डीजे बज रहा था। थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान देर रात तक बज रहे 3 डीजे को इंपाउंड किया है और 1 डीजे का चालान किया गया है। पुलिस ने माजरा चुंगी के पास डीजे बज रहा था, गश्त के दौरान पुलिस टीम ने डीजे बंद डीजे को इंपाउंड कर दिया। गश्त के दौरान पुलिस ने ऐसे 3 डीजे को इंपाउंड किया है और 1 डीजे का चालान किया है।
रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर होगी कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। ऐसा करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही साथ ही आयोजन करने वालों पर भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं।

शहर में प्राय: देर रात तक डीजे बजते रहते हैं। लगभग सभी मैरिज पैलेसों, वाटिकाओं के आसपास कॉलोनियां हैं। इन मैरिज पैलेस में रात 12 बजे के बाद तक डीजे बजते रहते हैं। जिससे आमजन को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसी शिकायतें लगातार पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच रही थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किए कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा चली हुई हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है, वहीं बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
*

दो दर्जन वाहन चालकों के काटे चालान-पुलिस
-हाल ही में ग्रहण किया है पदभार
************************************************
********************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना सिटी पुलिस टीम ने गुरुवार को सिटी थाना प्रभारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट व बिना कागजातों के सड़कों पर दौड़ रहे दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने कस्बे के अम्बेडकर चौक, बस स्टैंड के पास सुबह से नाका लगाकर करीब दो दर्जन वाहन चालकों के चालान काटे गए। कनीना सिटी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने बताया कि बिना कागजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों व यातायात के नियमों का पालन न करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को करीब दो दर्जन वाहनों के चालान काटे गए है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा समय-समय पर कस्बे में बिना हेलमेट व अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाता रहता है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी कस्बे में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई व बिना हेलमेट, बिना कागज सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के चालान किए गए है।

भक्ति मंदिर कनीना में  16वे´ सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ
*******************************
******************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। गुरुवार को भक्ति मंदिर कनीना में 16वें सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।
 इस मौके पर क्षेत्र वासियों की तरफ से हवन किया गया। मंदिर संचालक बाबा धनश्याम दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में शिविर का आयोजन किया जिसमें भक्तों के लिए हर परकार की उत्तम व्यवस्था है। सेवा शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु आकर सेवा करते हैं। इस मौके पर कमेटी प्रधान सोमदत्त , ओमकार  डॉ पंकज कानीनवाल , रणधीर ,  सूबे निहाल ,श्रीचंद, अशोक शर्मा स्योनाथ , पूर्ण सिंह परकास ठेकदार , थानेदार सुन्दर लाल, अनूप यादव , सतपाल सिंह एवं समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहें।

 नि:शुल्क हृदय जांच शिविर में करीब 500 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
***********************************************************
***************************************************************
****************************************
************************
कनीना की आवाज। कस्बे की अनाजमंडी में गुरुवार को श्रीश्याम मित्र मंडल की तरफ से नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने शिरकत की। शिविर का शुभारंभ एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने रिबन काटकर किया। शिविर में मार्स अस्पताल से डॉ. अभय कुमार व उनकी टीम ने हृदय मरीजों की जांच की। कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप, नर्सिंग स्टाफ से रामबाबू, मनोज यादव का विशेष योगदान रहा। इस दौरान करीब 500 लोगो ने हृदय रोग की जांच करवाई। जिसमें मरीजों के खून टेस्ट, बीपी, सुगर आदि की जाँच की गई व ईसीजी की गई। इस अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान पार्षद मुकेश रोकी, श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, समाजसेवी शिबू पंसारी, दादा ठाकुर मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुड्डू चौधरी, व्यापार मंडल के प्रधान लाला निरंजन लाल, उप प्रधान रविंद्र बंसल, सुभाष सेठ, प्रवक्ता सचिन शर्मा, मनीष, पूर्व पार्षद रोशनलाल, सुरेश बचीनी वाला, महेंद्र बचीनी वाला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: कनीना मंडी के हृदय जांच शिविर में मरीजों की जांच करते डाक्टर।

वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक ओर आरोपित गिरफ्तार।
****************************************************************
******************************************************************
*************************************
************************
कनीना की आवाज। वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक ओर आरोपित गिरफ्तार किया है।
थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वार्ड नंबर एक, कनीना से बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुलदीप वासी चेलावास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को चेलावास क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपित सिकंदर निवासी चेलावास को पहले गिरफ्तार किया था, जिससे चोरी की 2 बाईक बरामद की गई थी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए सभी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायत दी हुई है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाई जाए। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि कनीना के वार्ड नंबर 1 निवासी मोहित ने थाना शहर कनीना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 2-3 जुलाई की रात को उसके घर के सामने से दो अज्ञात लड़के मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपित को गिरफ्तार किया है। बाईक चोरी करने वाले आरोपित से पूछताछ कर आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रीतू जीएल कॉलेज में रही अव्वल
-जीएल महिला महाविद्यालय का परिणाम सराहनीय रहा
*************************************************
******************************************************
**************************************
**************
कनीना की आवाज। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी द्वारा बीएससी व बीए तृतीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जीएल महिला महाविद्यालय की छात्राओं का परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस दौरान बीएसी नॉन मेडिकल में रीतू ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में मोनिका ने 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और रीना ने 76 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बीएससी मेडिकल में प्रिया ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में साक्षी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व रीतू ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही बीए में प्रीति ने 77 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, पूजा  ने 72.5 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की अन्य छात्राओं ने ने भी प्रथम श्रेणी से इस परीक्षा को पास किया। संस्था चेयरमैन राजेन्द्र सिंह लोढ़ा ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुुंजी है। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई दी और आगामी परीक्षा में अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
फोटो कैप्शन: प्रिया, ऋतु एवं प्रीति

सेहलंग-बाघोत कट को लेकर धरने पर बैठेंगी 40 पंचायतें
****************************************************
********************************************************
*************************************
****************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग-बाघोत कट के लिए एक बार फिर जनता के बीच भारी रोष है। आसपास की लगभग 40 पंचायतें अपना समर्थन देकर इस कट की मांग को लेकर धरने पर बैठने का विचार बना चुकी है। कमेटी के सदस्य रमेश सेहलंगिया क्रांति ने बताया कि इस कट को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फरवरी 2022 को मंजूरी दे चुके है। पूरे एक साल इंतजार करने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई शुरू नहीं हुई जिसको लेकर जनता द्वारा धरने पर बैठकर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। 25 फरवरी को सभी पंचायतों के प्रतिनिधि धरना प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहेंगे। सोनू तंवर पोता, सतपाल सेहलंग, दीपक तलवाना, सभी प्रतिनिधियों से मिलकर इस प्रदर्शन को लेकर अपनी बातें रखी और पूर्ण समर्थन के साथ सभी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचेंगे।

हरियाणा का बजट  शब्दों का मायाजाल - डा. हिम्मत यादव
**********************************************
**************************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित सदस्य डॉक्टर हिम्मत यादव ने कहा हरियाणा का बजट केवल शब्दों का मायाजाल है। मुख्यमंत्री ने 184000 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। उसमें कम से कम 35 प्रतिशत केवल कर्ज चुकाने में चला जाएगा।  हरियाणा के 1966  स्थापना से लेकर 2014 तक पूरे प्रदेश पर केवल मात्र  55000 करोड़ का कर्जा था। लेकिन अब यह कर्जा  6 गुना बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि आधारभूत विकास कहीं नजर नहीं आ रहा।
आज हरियाणा के ऊपर करीब 3 लाख करोड़ का कर्ज है। हरियाणा बेरोजगारी में देश में सर्वप्रथम नंबर वन साबित हुआ है। बेरोजगारी की दर प्रदेश में 33 प्रतिशत से ज्यादा है। शिक्षा चिकित्सा के ऊपर केवल 9000 करोड़ का  बजट प्रावधान ऊंट के मुंह में जीरा है। प्रदेश के कर्मचारियों के  कोई राहत सरकार ने  समय के मुताबिक नहीं हो पाई। किसानों के लिए समुचित कोई योजना बजट में दिखाई नहीं पड़ी। किसी प्रकार का उद्योग को प्रोत्साहन सरकार के द्वारा नहीं किया गया। सिंचाई के लिए केवल 4000 करोड़ रुपयों का बजट किसानों के साथ धोखा है।  डॉ यादव ने कहा कि बिजली के लिए भी 4000 करोड़ का बजट प्रदेश के किसानों के लिए एक मुसीबत का सबब बनेगा।
फोटो कैप्शन: डा हिम्मत यादव

कालेज पढऩे गई लड़की हुई गुम
-गुमशुदगी का मामला दर्ज
**********************************
****************************************
*******************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से कालेज में पढऩे गई लड़की घर नहीं लौटी। लड़की के पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। लड़की के पिता ने पुलिस में बताया कि लड़की कालेज में पढऩे के लिए गई थी किंतु घर नहीं लौटी। हर जगह उसकी तलाश की गई किंतु कहीं नहीं मिली। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।

दो निशान यात्राएं जाएंगी जैतपुर
-श्याम के दर्शन हेतु ये यात्राएं चलेंगी
***************************************
**********************************************
*********************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना के  श्याम मंदिर से हुडिय़ा जैतपुर के लिए दो निशान पदयात्राएं चलेंगी। श्री श्याम मित्र मंडल कनीना मंडी की ओर से 26 फरवरी को यात्रा चलेगी वहीं दूसरी निशान यात्रा 28 फरवरी को श्याम मंदिर कनीना से श्री श्याम सेवक मंडल की ओर से जैतपुर जाएगी। दोनों निशान यात्राओं में भारी संख्या में भक्तजन हुडिय़ा जैतपुर जाएंगे और श्याम बाबा के दर्शन करेंगे।

खाटू श्याम भक्तों के लिए लगे शिविर
**************************************
********************************************
*********************************
************
कनीना की आवाज। खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए जगह-जगह कैंप लग गए हैं। कनीना में श्याम मंदिर में भी श्याम भक्तों के लिए विगत वर्षों की भांति कैंप लग रहा है। श्री श्याम सेवक मंडल के दुलीचंद साहब ने बताया कि यह कैंप 22 फरवरी से शुरू हो गया था जो 28 फरवरी तक चलेगा। इस शिविर में रहने, खाने पीने की सभी व्यवस्थाएं हैं। भक्त यहां से आगे नारनौल मार्ग पर चलते हैं।

कनीना से कोई रात्रि सेवा बस नहीं
-रेलवे स्टेशन है करीब दो किमी दूर
**************************************
*********************************************
************************************
*******
कनीना की आवाज। कनीना से कोई रात्रि सेवा बस न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। पहले बीकानेर, चंडीगढ़, यमुनानगर के लिए कनीना से बस सेवा उपलब्ध थी परंतु अब रात को किसी भी मार्ग दूर दराज के लिए कोई बस सेवा नहीं है।  शाम के वक्त रेवाड़ी मार्ग पर बस चलती है किंतु रात्रि सेवा कोई नहीं है। कनीना बस स्टैंड 1972 का बना हुआ है किंतु सुविधाओं के नाम पर टोटा है। शाम 7 बजे बाद कोई बस किसी रूट पर नहीं मिलती है। कनीना से कोसली, रोहतक, दिल्ली, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अटेली, नारनौल एवं भिवानी जाने के मार्ग हैं।
  एक ओर जहां दूर दराज के लिए ट्रेन सेवा भी नहीं है वहीं रात्रि बस सेवा भी नहीं है। बेरोजगार चंडीगढ़ जाने के लिए 20 किमी दूर से ही बस सेवा पकड़ पाते हैं। यदि कोई मुसाफिर रात के वक्त कनीना आ जाए तो उसे कनीना बस स्टैंड पर ही रात गुजरने का मजबूर होना पड़ेगा। रेलवे स्टेशन भी दो किमी दूरी पर है जहां तक पहुंच पाना कठिन होता है। वहीं ट्रेनों का कोई समय नहीं होता है। रेलवे स्टेशन 1935 का बना हुआ है किंतु यहां कोई फास्ट एवं सुपरफास्ट ट्रेन नहीं रुकती है। केवल रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ की ओर ट्रेन जाती हैं। कोई यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाए तो वहीं रात बिताने को मजबूर होना पड़ता है वहीं बस स्टैंड पर जाने वाला यात्री वहीं रात बिताने को बाध्य हो जाएगा। निजी साधन ही एकमात्र विकल्प बचता है। कनीना के महेश, सुरेश, सूबे सिंह, देवेंद्र, नरेंद्र आदि ने मांग की है कि कनीना बस स्टैंड से रात्रिकालीन बस सेवा शुरू की जाएं वहीं सभी ट्रेन कनीना खास रेलवे स्टेशन पर रोकने का प्रावधान किया जाए।
फोटो कैप्शन 01: कनीना का बस स्टैंड।

 शिक्षक  इनकम टैक्स गणना में हुए व्यस्त
-एक से डेढ़ माह का वेतन तो टैक्स में देना पड़ता है
**********************************************
****************************************************
************************************
**************
कनीना की आवाज। 27 फरवरी से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं किंतु विगत लंबे समय ये शिक्षक इनकम टेक्स की गणना में व्यस्त हो रहे हैं। करें भी क्या वेतन समय पर नहीं मिलता मिलता है उसमें से भी एक माह से डेढ़ माह का वेतन इनकम टैक्स में कट जाता है। टैक्स बचाने के लिए जुगत में मिलते हैं।
   शिक्षक फरवरी माह में इनकम टैक्स की गणना में जुट गए हैं। बताया जाता है कि फरवरी माह का वेतन जो मार्च माह में निकाला जाता है के लिए इनकम टैक्स के आंकड़े जुटाने पड़ते हैं। शिक्षक अपने काम को ईमानदारी का बताते हुए हर संभव प्रयास इनकम टैक्स बचाने की सोचते रहते हैं। यही कारण है कि एक ओर शिक्षक व्यस्त तो वहीं विद्यार्थियों की परीक्षाएं सिर पर होने के कारण वे व्यस्त हैं। हर वर्ष शिक्षकों को फरवरी माह में इस प्र्रक्रिया से गुजरना होता है और यही वक्त परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थी और शिक्षक दोनों व्यस्त मिलते हैं। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों को भी पढ़ाना होता है वहीं टैक्स की गणना भी करनी होती है। इस वक्त गृह परीक्षाएं, शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं तथा परीक्षाओं की तैनाती निभानी होती हैं।
  शिक्षकों की करीब एक से डेढ़ माह की तनख्वाह इनकम टैक्स में चली जाती है। कुछ बचाने के प्रयास में दिन रात फरवरी माह गुजार देते हैं।

Wednesday, February 22, 2023

कनीना अनाज मंडी में आज लगेगा नि:शुल्क हृदय जांच शिविर व रात्रि को किया जाएगा बाबा श्याम का जागरण
********************************************************************************
*****************************************************************************
****************************************
****************************************
कनीना की आवाज। कस्बे की अनाज मंडी में 23 फरवरी को श्रीश्याम मित्र मंडल की तरफ से श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर नि:शुल्क हृदय जांच शिविर व रात्रि को जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन मनीष राव, एसडी ग्रुप के चेयरमैन जगदेव यादव, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन व बसपा नेता ठाकुर अतरलाल रहेंगे। शिविर में मार्स अस्पताल के चिकित्सकों की टीम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। वहीं जागरण में गायक कलाकार उमा लहरी, शुभम ठाकराण, कानूड़ा म्यूजिकल ग्रुप, राजेश गोयल, बाबा का शृंगार मुकेश शर्मा व मंच संचालन सचिन शर्मा के द्वारा किया जाएगा। श्रीश्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी लोगों से जिन्हें हृदय संबंधित बीमारी है को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने व स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। वहीं रात्रि को जागरण में पहुंचकर बाबा के भजनों का आनंद लेने की अपील की। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने बताया कि बाबा की 8वीं निशान यात्रा 26 फरवरी को श्याम मंदिर कनीना से हुडिया जैतपुर धाम जाएगी। सभी भक्तों के लिए ध्वजा, भोजन व आने-जाने की व्यवस्था श्रीश्याम मित्र मंडल की तरफ से की जाएगी।

सस्ते रेट में फ्लैट दिलाने के नाम पर 85 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार, नकदी बरामद।
*****************************************************************************
*********************************************************************************
***************************************
***********************************
कनीना की आवाज। सस्ते रेट में फ्लैट दिलाने के नाम पर 85 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान मनोज कुमार वासी लूखी थाना कोसली के रूप में हुई। टीम ने आरोपित को गांव लूखी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ में आरोपित के पास से ठगी हुई राशि बरामद कर ली। आरोपित ने सतबीर सिंह वासी बवानिया महेंद्रगढ़ के साथ अलवर में फ्लैट दिलाने के नाम पर 85 लाख रुपए की ठगी की थी।
शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि आरोपित प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का कार्य करता था, गांव मेघनवास के एक व्यक्ति के माध्यम से उसकी पहचान आरोपित के साथ हो गई थी। इसके बाद आरोपित ने शिकायतकर्ता को अलवर में सस्ते रेट पर फ्लैट दिलवाने की बात कही, शिकायतकर्ता ने विश्वास में आकर आरोपित को 95 लाख रुपए दे दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित ने ना ही पैसे वापिस दिए और ना ही कोई फ्लैट दिया। शिकायतकर्ता को बेटी की शादी के समय आरोपित ने 10 लाख रुपए लौटा दिए थे। इसके बाद आरोपित काफी समय तक फ्लैट देने के बारे में कहता रहा, लेकिन आरोपित ने ना तो रुपए लौटाए और ना ही फ्लैट दिए। शिकायतकर्ता ने आरोपितों के खिलाफ झूठ बोलकर पैसे हड़पने और ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आर्थिक अपराध शाखा को मामले में जांच करने के निर्देश दिए। जिनके तहत आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और आरोपित के पास से नकदी बरामद कर ली।

मेहनत और दृढ़ संकल्प सफलता के आधार-कुसुम
************************************************
********************************************************
***************************************
***************
कनीना की आवाज। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर चम्पादेवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में  प्राचार्य कुसुमलता की अध्यक्षता में शिक्षा-दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने वरिष्ठ छात्रों को ससम्मान विदाई दी । शिक्षा-दीक्षा समारोह में छात्राओं ने कविता, विदाई गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । मंच संचालन नीलम, उजाला,मनीषा व प्रियंका ने संयुक्त रूप से किया । छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य कुसुमलता ने कहा कि  मेहनत और दृढ़ संकल्प के की गई अच्छी कोशिश ही सफलता का आधार है । इसलिए सफलता के लिए हमें निरन्तर प्रयासरत रहना चाहिए । हिंदी प्रवक्ता डॉ सी एस वर्मा ने मातृ भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृभाषा के बिना सर्वांगीण विकास संभव नही । कार्यक्रम में प्रियंका ने सूरज भी ढल चुका है, होने को शाम आई । जाना है दूर हमको दे दो हमें विदाई गीत द्वारा सभी को भाव विभोर कर दिया ।  कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ राजेन्द्र, दलीप कुमार, शर्मिला यादव, वीना आनन्द, पूजा यादव,  नवरत्न वर्मा, सुनील कुमार, सविता शर्मा व कर्ण सिंह ने भी बच्चों को संबोधित किया । इस अवसर पर समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा ।
फोटो कैप्शन 6: सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थी।

गोविंद सिंह ने संभाला कनीना थाना सिटी का कार्यभार
****************************************************
********************************************************
****************************************
*******************
कनीना की आवाज। कभी कनीना में चौकी प्रभारी रहे गोविंद सिंह ने सिटी थाना कनीना बतौर एसएचओ कार्यभार संभाल लिया है। कनीना से उनका तबादला हो गया था। अपने समय में बुलेट बाइकों के पटाखा चलाने वालों पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उन्होंने नियमों को तोड़कर गाड़ी चलाने तथा बाइक पर पटाखे चलाने पर अंकुश लगाया था। एक बार फिर से उनके आते ही बाइक चलाने वाले और विशेषकर बुलेट बाइक पर पटाखे छोडऩे वालों के कान खड़े हो गए हैं।
 फोटो कैप्शन: थाना सिटी एसएचओ गोविंद सिंह।

कैसे करे परीक्षा की तैयारी-
परीक्षा के दौरान अनावश्यक तनाव से बचे
***********************************************
****************************************************
************************************
************
कनीना की आवाज। अपनी आशाओं को बच्चों में पूरा करने का प्रयास किया जाता है जबकि होना यह चाहिए कि परीक्षा के दौरान बच्चे को किसी प्रकार का अनावश्यक तनाव न मिले । यदि हमें बच्चे का परीक्षा के लिए सहयोग ही करना है  तो उसका पौष्टिक व संतुलित आहार में सहयोग करें उसको बेहतर शैक्षणिक माहौल देने में सहयोग करे। ये विचार सरस्वती स्कूल भडफ़ के निदेशक गजराज सिंह के हैं।
कहीं भी नकारात्मक पहलू नजर आए तो प्यार से बच्चे को समझा कर उसे शिक्षण के लिए प्रेरित करें।अब हमें यह देखना है कि बच्चे ने परीक्षा की तैयारी के लिए जो तरीका अपनाया है वह कितना उचित है ? सबसे पहले तो बच्चा जो विषय पढ़ रहा है उसका संपूर्ण पाठ्यक्रम उसे रुचि लेकर समझना होगा अर्थात हर एक तथ्य को  एक बार पुन: दोहराया जाए और उन खास बातों को नोट किया जाए जो हमारे ध्यान से निकल रही थी ।  
यदि योजनाबद्ध तरीके से तैयारी शुरू से करनी आरंभ कर दी तो अवश्य ही परीक्षा में नंबर बढ़ेंगे । योजनाबद्ध तरीके से समयानुसार रुचि लेकर तैयार किया गया हो तो परीक्षा आपके लिए एक साधारण खेल के समान साबित होगी ।
 संपूर्ण विषय एवं संपूर्ण पाठ्यक्रम थोड़े-थोड़े समय के अंतराल के बाद दोहराना होता है। इस समय हमें अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा साथ ही हमारा शिक्षण कक्ष शांतिप्रिय होना अति आवश्यक है।
 पूर्ण रूप से आश्वस्त कर लेना चाहिए कि जितना समय परीक्षा में मिलेगा उतने समय में सारे प्रश्न में आसानी से पूरे कर सकता हूं बल्कि अभ्यास के दौरान समय से पूर्व ही पूरा प्रश्न पत्र हल करने का अभ्यास करना चाहिए और संपूर्ण उत्तर भी बिल्कुल सही होने चाहिए।  परीक्षा देते समय उतावलेपनपन में अक्सर उत्तर भूल जाते हैं और उनकी शिकायत होती है कि यह प्रश्न तो मैंने कई बार याद किया था और वह मुझे अच्छी तरह आता था लेकिन परीक्षा देते समय समय अभाव के कारण में उसे नहीं कर पाया। परीक्षा से पूर्व अपने मस्तिष्क को पूर्ण रूप से संतुलित करें। जब मनोदशा पूर्ण रूप से सकारात्मक होगी तो आधी से अधिक मंजिल आप पहले ही पार कर चुके होंगे। मन को शांत और आश्वस्त रखना अति अनिवार्य है।  एक - एक प्रश्न को क्रमश: पढ़ते जाएं और अपने विवेक अनुसार उसका सटीक व सार्थक उत्तर लिखते जाए कई बच्चे ज्यादा लिखने को अच्छा समझते हैं जबकि होना यह चाहिए कि जो पूछा गया है वह सटीक व सार्थक होना चाहिए। तथा प्रश्न पत्र में दिए अंकों के अनुरूप ही हमें उसका उत्तर देना चाहिए । प्रश्न का उत्तर न लिखने की बजाय जितना जानते हैं वह लिखेंगे तो बिल्कुल न लिखने से कहीं ज्यादा बेहतर होगा । अंत में संपूर्ण पेपर का पुन: अवलोकन करें।
फोटो कैप्शन: गजराज सिंह

सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
- कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत महाराज रोशन पुरी ने की
******************************************************
**********************************************************
****************************************
**************
कनीना की आवाज।  बाघेश्वर धाम में  प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह की अध्यक्षता वह सुश्री सीमा के निर्देशन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय नाहड़ के प्राचार्य डा. सूर्यपाल यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक समिति के सदस्य  महिपाल नंबरदार ने  समापन समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत महाराज रोशन पुरी ने की।
 प्राचार्य  सूर्यपाल यादव ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। क्योंकि राष्ट्र के विकास में युवा शक्ति की भूमिका केंद्रीय स्थान पर होती है। युवा पीढ़ी राष्ट्र की समस्याओं से जूझने व दूर करने का सामथ्र्य रखती है क्योंकि जब युवा वर्ग सोता है। तो सारा देश सोता है और जब युवा वर्ग जागता है तो सारा देश जागता है।  देश की तकरीबन 65 फीसदी जनसंख्या युवा है के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महिपाल नंबरदार  ने परिश्रम के महत्व व समाज सेवा  पर प्रकाश डालते हुए अति रोचक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।  छात्राओं ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़.चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। कार्यक्रम अधिकारी सीमा ने इस शिविर में स्वयं सेविकाओं के कार्यों तथा उन्हें दिए गए प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। इस शिविर में वर्षा को बेस्ट वोलंटियर तथा मुस्कान को बेस्ट कैंपर चुना गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति के सदस्यों ने भी उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
फोटो कैप्शन 5: स्वयंसेविकाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष।

विधानसभा में विधायक ने अटेली को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग को उठाया
-क्षेत्र के लोगों ने विधायक सीताराम को बताया अटेली का सच्चा हितेषी
**************************************************************
*******************************************************************
****************************************
************************
कनीना की आवाज। विधानसभा सत्र में 22 फरवरी को अटेली के विधायक सीताराम यादव ने अटेली को उपमंडल बनाए जाने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश में समुचित विकास कर रही है तथा अटेली काफी बड़ा क्षेत्र है इसलिए उसे उपमंडल बनाया जाए क्योंकि अटेली के लोगों को उप मंडलीय स्तरीय कार्य के लिए काफी दूर कनीना जाना पड़ता है। सीताराम यादव ने कहा कि वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते चाहते हैं कि अटेली क्षेत्र को भी उपमंडल स्तर का दर्जा पाकर उपमंडल स्तर पर होने वाले विकास कार्यों में भागीदार मिले।
विधायक सीताराम की मांग पर हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में बताया कि अटेली को उपमंडल का दर्जा देने की मांग का विधायक सीताराम का प्रस्ताव उन्हें मिल चुका है। सरकार नियमानुसार अटेली को उपमंडल का दर्जा देने पर जरूर गहराई से विचार करेगी। वही ब्लॉक समिति के सदस्य राजेंद्र उर्फ  थान सिंह, विनोद कटकई व सतवीर सिंह  आदि भाजपा नेताओं ने विधायक सीताराम द्वारा विधानसभा में अटेली को मंडल का दर्जा दिए जाने की मांग किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि है कि विधायक सीताराम के नेतृत्व में अटेली के हित पूरी तरह सुरक्षित है। विधायक सीताराम दिन रात अटेली विधानसभा को उन्नति और विकास की ओर ले जाने के लिए अग्रसर रहते हैं। उनकी सोच सदा अटेली का चहुमुखी विकास करने की है।
फोटो कैप्शन: विधायक सीताराम यादव

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी
-कनीना पुलिस ने किया इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज
****************************************************
**************************************************************
*****************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना हेयर सैलून की दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कनीना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर आगामी  कार्रवाई कर दी है।
 मृतक के पिता भोलाराम राजावास ने पुलिस में बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जिनमें बीच का लड़का सोनू कुमार करीब 3 साल से अपने बच्चों सहित कनीना में किराए के मकान पर रहता आ रहा था। उसने गाहड़ा मोड़ पर भवानी कंपलेक्स में हेयर सैलून की दुकान कर रखी है। 21 फरवरी को शाम के समय सूचना मिली कि सोनू ने अपने किराए के मकान पर ही लगे पंखे से फांसी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उसके पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे जो सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। भोलाराम ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। शव का पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ से करवाकर उसके स्वजनों को सौंप दिया गया।

अतिक्रमण और जाम की समस्या से दुकानदार परेशान
-बाईपास बनाने की मांग उठी
*************************************************
*******************************************************
******************************************
********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में आए दिन बस स्टैंड के सामने से गुजरने वाले महेंद्रगढ़ -रेवाड़ी सड़क मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। यही नहीं कनीना अनाज मंडी जाने वाली सड़क मार्ग दोनों तरफ से अतिक्रमण का शिकार हो गई है जिसके कारण मुख्य मार्ग पर लंबी-लंबी कतार वाहनों की दिखाई देती है। दुकानदार बेहद परेशान है। दिनभर टूटी-फूटी सड़कों से धूल उड़ती रहती है जो उनकी दुकानों के सामान जाकर मिल जाती है। सड़क मार्ग के हालात जर्जर होने ततथा दुकानों के सामने रेहडी एवं निजी वाहनों से अतिक्रमण बढ़ जाता है जिसके चलते जाम की समस्या विकराल बन जाती है। दिन में कई कई बार जाम लग जाते हैं। वाहन इस कदर जाम लगा देते हैं  कि सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी ओर दुकानदार परेशान हैं क्योंकि वाहनों का शोर और सड़क से उड़ती हुई धूल उनकी दुकान में चली जाती है। लंबे समय से दुकानदार सड़क मार्ग की सुध लेने तथा जाम एवंअतिक्रमण को हटाने की मांग करते आ रहे हैं किंतु न तो  जाम की समस्या से निजात मिल पाया है और न अतिक्रमण हटाया गया है।
कनीना के अजीत कुमार का कहना है कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने भारी संख्या में रेहड़ी एवं निजी वाहन आदि खड़े कर दूर तक सामान रखे रखते हैं। सड़क के बीच में जहां डिवाइडर है दोनों तरफ संकीर्ण बन गए हैं । ऐसे में वाहनों को साइड लेना देना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनका कहना है कि दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
उधर कनीना के महेश बोहरा का कहना है कि कनीना बस स्टैंड के संग गुजरने वाले महेंद्रगढ़ -रेवाड़ी मार्ग जर्जर होने तथा जाम की समस्या से बचाने का एक ही इलाज है कि बाईपास निकाला जाए। बाईपास निकाले जाने के लिए सारे भी हुई थी किंतु अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाया है अगर रेवाड़ी से बाईपास महेंद्रगढ़ के लिए निकाल दिया जाए तो कनीना वासियों को राहत मिल सकती है किंतु अभी तक न तो बाईपास बन पाया है और न ही सड़क जाम की समस्या हल हो पाई है। इसके चलते राहगीर भी बेहद परेशान हैं।
 फोटो कैप्शन 4: कनीना बस स्टैंड के समक्ष वाहनों की लंबी कतारें साथ में महेश बोहरा तथा अजीत शर्मा

 सरकारी स्कूलों का समय बदला
-23 फरवरी से समय प्रात: आठ बजे का
*****************************************
**********************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। शिक्षा विभाग हरियाणा ने तुरंत प्रभाव अर्थात 23 फरवरी से स्कूलों का समय प्रात: 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक का कर दिया है। अभी तक यह समय 9:30 से शाम 3:30 बजे का चल रहा था। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष स्कूलों का समय एक मार्च से बदलता रहा है किंतु इस बार अचानक स्कूलों का समय बदल दिया है। स्कूलों का समय 30 नवंबर तक रहेगा तत्पश्चात फिर से सर्दियों में स्कूलों का समय बदल जाएगा। इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया गया है।

 छात्रा के जन्मदिन पर लगाए स्कूल परिसर में पौधे
**********************************************************
*********************************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय झगड़ोली में छात्रा दीपिका के जन्मदिन पर स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए। विस्तृत जानकारी देते हुए संजय पीटीआई ने बताया कि यह एक नई परंपरा है जिसके तहत स्कूलों में विद्यार्थी का जन्मदिन मनाया जाता है। जन्मदिन पर खर्च किए जाने वाले पैसों से पेड़ पौधे लाकर स्कूल परिसर को सजाया गया। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे लगाने से न केवल उनको यह पौधा सदा याद रहेगा अपितु पेड़ पौधे फल फूल, छाया और जीव जंतुओं को सहारा देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में दीपिका के हाथों से ही पौधे लगाये गये। पौधारोपण के समय समस्त स्टाफ  हाजिर था
फोटो कैप्शन 8: दीपिका छात्रा पौधा लगाते हुए साथ में पीटीआई तथा अन्य विद्यार्थी।

ताप बढऩे से दिन में पंखा करने लगे प्रयोग
-मक्खी मच्छर भिनभिनाने लगे हैं
-गर्मी जल्दी आने से कूलरों की सफाई भी होने लगी
***********************************************
***************************************************
****************************************
*********
कनीना की आवाज। गर्मी बढऩे से घरों, दफ्तरों, दुकानों में पंखे प्रयोग होने लगे है। एसी तथा कूलरों को साफ करने लगे हैं। गर्म कपड़ों की दुकानों से गर्म कपड़े सिमट चुक हैं और गर्मी के मौसम अनुसार कपड़े आने लगे हैं।
  वर्ष 2020 में जहां सर्दी का आगाज देर से हुआ था किंतु 2021 में गर्मी जल्दी दस्तक दे गई थी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जल्दी गर्मी पडऩे लगी है। गर्मी दिन के समय पड़ती है परंतु रात को तापमान कम हो जाता है। गर्मी बढऩे से दिन के वक्त घरों, दफ्तरों एवं विभिन्न संस्थाओं में अब पंखे की हवा सुहाने लगी है। लोगों का मानना है कि मक्खी एवं मच्छरों से निजात पाने का एक तरीका पंखा भी है। जब तक पंखा चलता है तब तक मक्खी एवं मच्छरों से कुछ हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
   अब तक यही माना जा रहा था कि जिस प्रकार देर से सर्दी आई थी वैसे ही गर्मी आएगी परंतु गर्मी ने तेजी से दस्तक दी है। अब माना जा रहा है कि इस वर्ष अधिक गर्मी पड़ेगी। बहरहाल अभी से ही तपन महसूस की जाने लगी है और गर्मी के चलते फसल भी जल्दी लावणी आ जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंखे एवं कूलरों की सफाई शुरू कर दी गई है। कूलर बनाकर रोटी रोजी कमाने वाले भीम सिंह ने बताया कि इस बार गर्मी जल्दी आने की संभावना एवं कूलरों की मांग के दृष्टिगत पुराने कूलरों को ठीक करवाना शुरू कर दिया गया है ताकि गर्मी से बचा जा सके। कूलरों को ठीक करवाने वालों के फोन भी आने लगे हैं।
फोटो कैप्शन 3: कूलरों को ठीक करते मिस्त्री।

विवाह शादियां बढऩे से बढ़ा डीजे का शोर
-मरीज एवं बुजुर्ग हैं परेशान, पूरे वाल्यूम से चलाये जाते हैं
********************************************************
***********************************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। भारी संख्या में विवाह शादियां चलने से डीजे का शोर बढ़ रहा है। आधी रात तक डीजे चलता रहता है।  दो सालों तक कोरोना की मार के चलते डीजे पर प्रतिबंध सा रहा है किंतु विगत वर्ष से पुन: डीजे बजने लगा है। अचानक शोर सुनकर मरीज एवं बुजुर्ग जाग उठते हैं। कंपन इतना तेज होता है कि घरों के खिड़की दरवाजे भी कांप उठते हैं। खुशी के अवसर पर लोग दु:खी हो जाते हैं।  
  खुशी होना अच्छी बात है किंतु डीजे पर कम वाल्यूम से गाने बजाकर भी खुशी मनाई जा सकती है किंतु भद्दे गानों पर जब तक लोग थिरक न ले तब तक चैन से नहीं बठने वाले हैं। यही कारण है कि कुछ गांवों में इस डीजे पर प्रतिबंध भी लग चुका है।
 ग्रामीण क्षेत्रों में डीजे का बेशक अर्थ नहीं मालूम हो परंतु विवाह शादी तथा अन्य पर्वों पर डीजे जरूर लाते हैं और रात भर नृत्य करते हुए दूसरों को परेशान करते हैं। कई गांवों में डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जो सराहनीय कदम है। समाजसेवी शहरी क्षेत्रों में भी डीजे पर प्रतिबंध चाहते हैं।  
सत्येंद्र कुमार का कहना है कि डीजे प्रचलन से रात भर मरीज एवं बुजुर्ग सो नहीं पाते हैं। आधी रात तक डीजे बजते हैं और घरों में सोए जन जाग जाते हैं जो अशोभनीय बात है। मनोवैज्ञानिक चिकित्सक, चिकित्सक एवं मनोविज्ञान के ज्ञाताओं का कहना है कि डीजे केवल शरीर के लिए हानिकारक है।
कृष्ण सिंह का कहना है कि संगीत तो लाभकारी होता है किंतु यह शोर है जो चिड़चिड़ापन, बहरा बनाना, खाना न पचने देना तथा दिल की बीमारियों को न्यौता देता है। ऐसे में डीजे पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
फोटो कैप्शन : सत्येंद्र तथा कृष्ण कुमार।

अचानक धुंध पडऩे से किसान प्रसन्न
*************************************
*******************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। फरवरी माह में भी अचानक धुंध पडऩे से किसान चकित हैं। इस मौसम बदलाव से खड़ी फसल को लाभ होने का अंदेशा बना हुआ है। पकने वाली फल को लाभ मिलेगा।
  उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में बार बार मौसम में बदलाव आ रहा है। कभी बारिश व सर्दी का सामना करना पड़ा है तो फिर पाला एवं धुंध का सामना हुआ है। बाद में मौसम में गर्मी पडऩे के कारण खड़ी गेहूं एवं सरसों की फल को नुकसान होने व रोग लग जाने की आशंका बन गई थी जिसको लेकर किसान चिंतित थे।
   हाल ही धुंध पडऩे व मौसम में बदलाव आने से किसान प्रसन्न नजर आए। उनका कहना है कि मौसम में नमी होना एवं ठंड पडऩा जरूरी हो गया था। अब दो दिनों से क्षेत्र में धुंध पडऩे को किसान बेहतर मान रहे हैं।
क्या कहते हैं कृषि अधिकारी-
पूर्व खंड कृषि अधिकारी डा देवराज ने हाल ही में पडऩे वाली धुंध के विषय में बताया कि यह धुंध रबी की फसलों के लिए बेहतर है। अगर तेजी से गर्मी पड़ती है तो भी फसल को नुकसान की संभावना है किंतु धुंध पडऩे से फसल को आंशिक लाभ मिलेगा। ताप कम हो जाएगा।
फोटो कैप्शन 2: धुंध का नजारा।