Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, June 27, 2023

 बस में बैठे व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
-फोन किया बरामद
*************************************************
***************************************************************
**********************************

कनीना। बस में बैठे व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी करने के मामले में थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोनू उर्फ मनीष वासी रामबास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। शिकायतकर्ता ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता सुभानन्द वासी नांगल हरनाथ ने थाना शहर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि वह दिल्ली से अपने घर वाया रेवाड़ी कनीना जा रहा था, बस में उसके साथ सीट पर एक ओर व्यक्ति बैठा हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका फोन ऊपर वाली जेब में था और बस में भीड़ थी। उसके साथ बैठे व्यक्ति ने कनीना बस स्टैंड से कुछ दूर पहले जेब से टच स्क्रीन मोबाइल निकाल लिया। अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता को बताया कि आपके पास बैठे व्यक्ति ने आपकी जेब से फोन निकाल लिया है। इस पर शिकायतकर्ता के फोन मांगने पर व्यक्ति ने फोन नही दिया। जिसे सवारियों की मदद से पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोनू उर्फ मनीष वासी रामबास बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित से फोन बरामद कर लिया है।

इमानदारी का दिया परिचय
-कर्मचारी नेता ने लौटाई सवा दो तौला की सोना की चेन मालकिन तक
************************************************************
*********************************************************
************************************
**************************
कनीना की आवाज।  कर्मवीर यादव कर्मचारी नेता में अटेली से कनीना आते समय वीरमति पत्नी शिवकुमार गांव झाड़ली की सवा दो तोले सोने की चेन मिली। जिसे उसके मालकिन को लौटा दी।
रोडवेज के कर्मचारी नेता कर्मवीर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर तेजेंद्र यादव और मुझे अटेली से कनीना आते समय रोडवेज बस में 2 तोले सोने की चेन मिली। उसके कुछ समय बाद में कनीना बस स्टैंड पर वीरमति पत्नी शिवकुमार गांव झाड़ली आकर शिकायत दर्ज कराई तत्पश्चात रोडवेज के कर्मचारियों के बीच में उसको दो तोले की सोने की चैन लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया।
फोटो कैप्शन 12: सवा दो तौला सोना की चेन उसके मालकिन को लौटाते हुए।

रामचरित मानस का मूल पाठ पूर्ण हुआ
************************************************************
*********************************************************
****************************************
**********************
कनीना की आवाज। लाला शिव लाल धर्मशाला में सामूहिक रामचरितमानस का मूल पाठ पूर्ण हुआ, और कल झांझा खांडवा से ब्रह्मस्वरूप महाराज द्वारा सत्संग और फिर हवन होगा। इस कथा में 31 कथा एक साथ 9 दिन से चल रही है। जो की अपने क्षेत्र में पहला कार्य है।
फोटो कैप्शन 13: रामचरितमानस पाठ करते भक्त

दुखों से निजात पाने का सरल मार्ग है श्रीमद्भागवत -पूर्णदेव
-भागवत कथा का दूसरा दिन
************************************************************
*********************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज। दुखों से निजात पाने के लिए सनातन धर्म में बताए गए शास्त्र सम्मत उपायों में एक है श्रीमद्भागवत को सुनना, सुनाना। कनीना के ठाकुर जी के बड़े मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य पूर्णदेव शास्त्री ने ये विचार व्यक्त किये।
 आचार्य ने सुबह चार विवाहित जोड़ों को पवन कुमार शर्मा स्वामीवाड़ा ,विक्की , संजीव यादव, विनय यादव को सपत्नी यज्ञ करवाया और जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
 ठाकुर जी के मंदिर कनीना स्वामी वाड़ा के पुजारी कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु और अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित और महर्षि परीक्षित के सनातन संवाद का वर्णन की कथा में सुखदेव जी ने बताया कि राजन कलियुग का आरंभ हो गया है, इसमें मदिरापान, परस्त्री गमन ,जुआ व बुराइयों से कमाए हुए धन की अधिकता हो जाएगी और सनातन परंपरा की भगवत सेवा , ज्ञान , त्याग और सम्मान कम हो जाएगा। आचार्य ने शिव और शव के अंतर को भी समझाया। श्रोता और वक्ता का धैर्य और लगन और प्रतीक वशिष्ठ द्वारा कार्यक्रम में श्रोताओं की सेवा की जिम्मेदारी पूर्ण भक्ति भाव से कर रहा था। ठाकुर जी के मंदिर में श्रोताओं उत्साह और लग्न देखने से ही बनती थी।
फोटो कैप्शन 11: भागवत कथा सुनाते हुए आचार्य पूर्णदेव

एफएलएन ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षकों के मिलेंगे 3 दिन प्रतिपूर्ति अवकाश
***********************************************************
*********************************************************
*****************************************
*********************
कनीना की आवाज। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार विगत दिनों से ग्रीष्मावकाश के दौरान जो शिक्षक एफएलएन/मिशन निपुण हरियाणा  की ट्रेनिंग ले रहे हैं उनके लिए 3 दिन की प्रतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा परंतु यह प्रतिपूर्ति अवकाश 15 अगस्त तक ही लेना होगा। ऐसे में एफएलएन की ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षकों के लिए यह बेहतर कदम होगा।

 सड़क सड़क पर बने अस्थाई तालाब में खड़े होकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
***********************************************************
*********************************************************
*************************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग पर राव दान सिंह पैट्रोल पंप समक्ष लंबे समय से सड़क मार्ग पर अस्थाई तालाब बना हुआ है जिसमें आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है। जिसे ठीक करवाने की मांग को लेकर के आम आदमी पार्टी के हरेंद्र शर्मा ने अपने साथियों सहित जहां गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और मांग की कि तुरंत इस सड़क को ठीक करवाया जाए। हरिंदर शर्मा ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांग चल रही है परंतु सड़क मार्ग को ठीक नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते सबसे बड़ी समस्या बन गई है कि आए दिन यहां दुर्घटनाएं घट रही है। उनका कहना है कि विगत 8 सालों से यह सड़क जर्जर हालात में पड़ी हुई है। अनेकों सड़क दुर्घटनाएं घटी हैं, सैकड़ों दुकानें बनी हुई है, कई बार एसडीएम एवं एमएलए को ज्ञापन दिया है। तीन बार सड़क जाम भी की है किंतु इसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इसलिए उन्होंने रोष पूर्वक यहां कुछ समय के लिए सड़क मार्ग पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। उनके साथ अनेकों साथी उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन आम 10: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए।

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अडिग हैं धरना देने वाले    
 -107वें दिन जारी रहा धरना
***********************************************************
*********************************************************
*************************************
*************************
कनीना की आवाज। बाघोत-सेहलंग गांवों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट की मांग को लेकर ग्रामीण 107 दिनों से धरने पर बैठे हैं। धरने की अध्यक्षता सत्यप्रकाश सेहलंग ने की।
धरना कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी ग्रामीण 107 दिनों से धरने पर बैठे हैं। बरसात और आंधी के कारण बार बार टेंट बर्बाद हो रहे हैं।  गर्मी और बरसात से बचने के लिए अब बाघोत -सेहलंग रोड पर फ्लाइओवर के नीचे धरने पर बैठे हैं। जो पहले वाले धरना स्थल से करीब 100 फुट दूरी पर है। सरकार ने बाघोत -सेहलंग कट के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिसका रोष पनप रहा है। संघर्ष समिति के संयोजक सरपंच हरिओम पोता,कनीना ब्लाक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि सरकार को लोगों की परेशानी को देखते हुए बाघोत -सेहलंग कट के काम को जल्द शुरू करना चाहिए। जब तक कट नहीं बनेगा तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
  इस मौके पर कर्ण सिंह, महावीर प्रसाद, नरेंद्र शास्त्री,सीताराम, हंस कुमार,डॉ लक्ष्मण सिंह, राम भक्त, मास्टर विजय सिंह, भरत सिंह, शेर सिंह, बाबूलाल, ठेकेदार शेर सिंह, मास्टर धर्मपाल, हरि ओम, राहुल,  प्यारेलाल, मास्टर विजय पाल, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, बबलू, राजबीर, सतपाल, जेडी मुदगिल, वेदप्रकाश व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 09: धरने पर बैठे लोग।

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित
***********************************************************
*********************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज।  कनीना भाजपा मंडल के दोनों शक्ति केंद्रों के सभी 10 बूथों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर मेरा थ सबसे मजबूत कार्यक्रम देखा। विस्तृत जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ने बताया अरुणा कौशिक के निवास पर बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत बड़ी लगन से देखा। इस मौके पर मंडल पालक विद्यानंद लांबा, मंडल महामंत्री देशराज यादव, डॉक्टर कृष्ण जांगड़ा, कंवर सैन वशिष्ठ, सुनील यादव, जिला महामंत्री अरुणा कौशिक, रणसिंह, कप्तान रामफल, शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेश शर्मा, सुरेंद्र यादव, धर्मपाल दुबट, दीपक वशिष्ठ आदि मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन 8: मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम देखते हुए पदाधिकारी

स्कूल एक जुलाई को ही खुलेंगे
***********************************************************
*********************************************************
************************************
**************************
कनीना की आवाज। प्रदेशभर के सभी स्कूल एक जुलाई को खुलेंगे। अभी तक शनिवार होने के कारण अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी किंतु हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल एक जुलाई को ही खुलेंगे। एक जुलाई को शनिवार है।

सावन माह की शुरूआत 4 जुलाई से, 3 जुलाई को होगी गुरु पूर्णिमा
-सावन के होंगे 8 सोमवार-पं. ऋषिराज
***********************************************************
*********************************************************
***********************************
***************************
कनीना की आवाज। इस वर्ष सावन माह चार जुलाई से शुरू होगा तथा शिवरात्रि 15 जुलाई को मनाई जाएगी। इस वर्ष दो सावन माह आ रहे हैं। पंडित ऋषिराज शर्मा ज्योतिषाचार्य शितिकण्ठ ज्योतिष केंद्र कनीना का कहना है कि श्रावण मास की शुरुआत 04 जुलाई से हो रही है, जिसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। यानी इस साल सावन 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का होगा और भक्त 8 सावन सोमवार का व्रत रखेंगे।
इस वर्ष 15 जुलाई 2023 को श्रावण शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। श्रावण मास का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। पंडित ऋषिराज ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा-आराधना का विशेष विधान है।  
. इस दौरान सावन सोमवार व्रत का सर्वाधिक महत्व बताया जाता है। दरअसल श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है। इस माह में सोमवार का व्रत और सावन स्नान की परंपरा है।  
उन्होंने बताया कि शिव पुराण के अनुसार जो कोई व्यक्ति इस माह में सोमवार का व्रत करता है भगवान शिव उसकी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। सावन में श्रद्धालु हरिद्वार, काशी, उज्जैन, नासिक समेत भारत के कई धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। कावड़ लेकर आते हैं और गंगाजल पुराने शिवालयों में शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।
सावन के महीने का प्रकृति से भी गहरा संबंध है क्योंकि इस माह में वर्षा ऋतु होने से संपूर्ण धरती बारिश से हरी-भरी हो जाती है। ग्रीष्म ऋतु के बाद इस माह में बारिश होने से मानव समुदाय को बड़ी राहत मिलती है। महाराष्ट्र, गोवा एवं गुजरात में श्रावण मास के अंतिम दिन नारियल पूर्णिमा/ओणम तथा उत्तर भारत में रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है।
कांवड़ लाने वालों के लिए विशेष माह-
 श्रावण के पावन मास में शिव भक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लाखों शिव भक्त हरिद्वार और गंगोत्री धाम की यात्रा करते हैं। वे इन तीर्थ स्थलों से गंगा जल से भरी कांवड़ को अपने कंधों रखकर पैदल लाते हैं और बाद में वह गंगा जल शिव को चढ़ाया जाता है।
 जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हो रहा था तब उस मंथन से 14 रत्न निकले। उन चौदह रत्नों में से एक हलाहल विष भी था, जिससे सृष्टि नष्ट होने का भय था। तब सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने उस विष को पी लिया और उसे अपने गले से नीचे नहीं उतरने दिया। विष के प्रभाव से महादेव का कंठ नीला पड़ गया और इसी कारण उनका नाम नीलकंठ पड़ा। उनके गले को ठंडक पहुंचाने के उद्देश्य से गंगाजल लाकर उनको अर्पित किया जाता है ताकि कंठ ठंडा रहे।
. सावन के इस पवित्र महीने में भक्तों के द्वारा तीन प्रकार के व्रत रखे जाते हैं। सावन सोमवार व्रत, सोलह सोमवार व्रत तथा प्रदोष व्रत प्रमुख हैं।
महाशिवरात्रि के दिन चारों पहर में पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी स्नानादि कर निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें और व्रत का संकल्प लें।
पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।
शिवरात्रि के दिन आप पूरे दिन का व्रत भी रख सकते है। इस दिन व्रत निराहार ही रखें, पूरे दिन में आप केवल दूध, फल या जूस का सेवन कर सकते हैं। शाम के समय वापस स्नानादि करने के बाद घर के मंदिर में भोलेनाथ और शिवलिंग की पूजा करें। पूजा की शुरुआत गणेश जी से करें।
फोटो कैप्शन: पंडित ऋषिराज शर्मा।

 बस में सफर करते समय यात्री की जेब से महंगा पहन फोन चोरी
-चोरी का मामला दर्ज
***********************************************************
*********************************************************
******************************
********************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव नांगल हरनाथ के निवासी सुभानंद का रोडवेज की बस में उनकी सीट पर बैठे एक यात्री ने महंगा फोन चोरी कर लिया। फोन शर्ट की ऊपरवाली जेब में था।
 पुलिस में दी गई शिकायत में शुभानंद ने कहा कि वह दिल्ली से वाया रेवाड़ी-कनीना-महेंद्रगढ़ होकर नंगल हरनाथ जा रहा था। रोडवेज की बस में उनकी सीट पर बैठे एक यात्री ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। जब कनीना बस स्टैंड पर उतरने लगा तो यात्रियों ने बताया कि उनका फोन चोरी कर लिया है। उन्होंने पास में बैठे यात्री से फोन वापस मांगा और नाम पूछा किंतु न तो फोन दिया और न ही नाम बताया। यात्रियों की सहायता से पूछा तो मोनू उर्फ मनीष बताया। उन्होंने पुलिस चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है।

सड़क मार्ग बन रहा है आफत, आये दिन घट रही हैं घटनाएं
***********************************************************
*********************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड से अटेली टी-प्वाइंट, कनीना-रेवाड़ी-कोसली तिराहा, होलीवाला जोहड़ के पास सड़क मार्ग आफत बन गये हैं। भारी मात्रा में पानी जर्जर मार्गों पर जमा हो रहा है। नगरपालिका द्वारा होलीवाला जोहड़ का पानी इंजन से निकालने के प्रयास भी किये हैं किंतु हालात जस की तस बनी हुई है।
  होलीवाला जोहड़ तथा कालरवाली जोहड़ का पानी सीवर लाइन में आपस में कोसली-रेवाड़ी टी-प्वाइंट के पास टकराते हैं और ओवरफ्लो द्वारा यहां जल भराव हो रहा है। आए दिन वर्षा ने हालात गंभीर बना दी है। वहीं होलीवाला जोहड़ का पानी निकासी की व्यवस्था न होना भी समस्या बन गया है। अतिक्रमण का कारण भी होलीवाला जोहड़ पर जल भराव का कारण बताया जा रहा है किंतु प्रशासन आज तक पैमाइस करवाकर अतिक्रमण को हटाने में असफल रहा है। होली पर्व पर कुरोिं को साफ करके होली दहन की व्यवस्था करनी पड़ती है।
 साइट नंबर 01--
कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर लंबे समय से चर्चित राव दान सिंह पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बने जो अस्थाई तालाब में ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसके चलते आवागमन में परेशानी हुई। उल्लेखनीय है कि इस तालाब के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जब चंद बूंदे बारिश की होती है यहां तालाब बन जाता है। कनीना और आसपास के लोग इस तालाब से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हैं। दिक्कत तो दुपहिया वाहन चालकों को अधिक आती है जो इस तालाब को पार करने में कठिनाई महसूस करते हैं।
साइट नंबर 02-
कनीना-कोसली-रेवाड़ी टी-प्वाइंट पर भारी मात्रा में जलभराव हो जाता है। इस जलभराव के पीछे सीवर लाइन का ओवरफ्लो एक कारण माना जाता है। होलीवाला और कालरवाली जोहड़ के पानी सीवर लाइन से अलग-अलग दिशाओं से आते हैं और इसी टी-प्वाइंट पर टकराते जिससे ओवरफ्लो होकर पानी तिराहे पर फैल जाता है। अब तक यहां कई घटनाएं घट चुकी हैं। जहां  सोमवार की शाम को एक गाड़ी पानी में जाम हो गई। बार-बार प्रयास करने पर भी स्टार्ट नहीं हो पा रही थी। आखिरकार लोगों ने धक्के मारकर उसे जैसे तैसे गड्ढों से निकाला। यही नहीं मंगलवार को भी यहां ईंटों से भरी एक ट्राली फंस गई जिसे धक्के लगा लगाकर बड़ी मुश्किल से निकाला गया। यहां पर चौड़े चौड़े गड्ढे पानी से भरे खड़े हैं जिनका पानी कई कई दिनों तक नहीं सूखता जो आफत बनी हुई है।
 साइट नंबर 3-
होलीवाला जोहड़ पंकज एडवोकेट एवं वेद प्रकाश के भवन के पास सड़क मार्ग पर पिछले एक महीने से अधिक समय से पानी भरा हुआ है। गंदे जल से लोग आवागमन कर रहे हैं। रेहड़ी पर पानी के बतासे बेचने वाले के पानी बतासे पानी में गिर गये। आए दिन वाहन चालक यहां गिर रहे हैं क्योंकि रास्ता जर्जर है। एक तरफ जोहड़ है वही गंदे पानी का भराव है। करीरा जाने के लिए सबसे छोटा रास्ता यही है। इसलिए इस रास्ते का प्रयोग करते हैं किंतु यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। वैसे तो यहां नगरपालिका ने इंजन लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया किंतु प्रयास अभी तक नाकाफी लग रहे हैं।  न तो अतिक्रमण को हटाया गया है और नहीं पैमाइश की गई है जिससे समस्या बढ़ती जा रही है
साइट नंबर 4-
जब बारिश होती है कनीना मंडी से होकर गुजरने वाली नहर के साथ बना सड़क मार्ग गंदे पानी से भर जाता है। इस रास्ते पर कम से कम पांच जगह गंदा पानी भरा रहता है। बार-बार यहां कूड़ा कचरा मिट्टी डालने की मांग की गई है किंतु कूड़ा कचरा और मिट्टी नहीं डाली जाती जिससे वाहनों चालकों को इधर से गुजरने भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ पास लगते घरों के मालिकों ने अपनी तरफ से भी मिट्टी आदि डलवा कर रास्ते को गमन योग्य बनाने के प्रयास किये किंतु प्रयास नाकाफी रहते हैं। ऐसे ही कई अन्य साइट हैं जहां गंदा पानी भर जाता है।
 फोटो कैप्शन 04: सड़क मार्ग पर पलटी हुई ईटों से भरी ट्राली।
              05: गंदे पानी में फंसी गाड़ी
              06: गंदे पानी में फंसी ईंटों की ट्राली
              07: होलीवाला जोहड़ रास्ते में भरा गंदा जल।

सरस्वती मां मूर्ति का अनावरण एक जुलाई को
-पिता भी इसी स्कूल के मुख्याध्यापक रहे और बेटा भी मुख्याध्यापक हैं
***********************************************************
*********************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में आगामी एक  जुलाई को मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण हरियाणा के राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के कर कमलों से होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कनीना के एसडीएम.  सुरेंद्र सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी  दिलबाग सिंह होंगे।
मूर्ति अनावरण  के पश्चात दिव्यांगजन आयुक्त व हरियाणा विद्यालय शिक्षा  बोर्ड के अध्यक्ष विद्यार्थियों ,शिक्षकों ,समाजसेवियों व उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि विद्यालय में मां  सरस्वती मूर्ति  की स्थापना उनकी माताजी आनंदी देवी द्वारा  इस विद्यालय के 63 वर्ष पूर्व मुख्याध्यापक रहे अपने स्वर्गीय पति  नंदकिशोर कौशिक की स्मृति में करवाई गई है। श्री कौशिक ने बताया कि इस कार्यक्रम के पश्चात दिव्यांगजन आयुक्त मक्कड़ महेंद्रगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दिव्यांग जनों के हितार्थ खुला दरबार आयोजित करेंगे जिसमें दिव्यांगजन ,उनके परिजन व दिव्यांगो से जुड़े एनजीओ भाग लेंगे ढ्ढ इस खुला दरबार में  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, शिक्षा,रोजगार ,मार्केटिंग बोर्ड ,लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें , स्वास्थ्य, पुलिस ,समाज कल्याण,जिला परिषद,विकास एवं पंचायत , जन- स्वास्थ्य ,बिजली सहित सभी विभागों के अधिकारी दिव्यांग जनों की समस्याएं सुनने व उसके समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे। खुला दरबार के बाद दिव्यांगजन आयुक्त  एक पत्रकार  वार्ता भी करेंगे।
फोटो कैप्शन 03: मां सरस्वती की प्रतीकात्मक मूर्ति।

अनाथ आश्रम में बेसहारा लोगों को खाना खिलाकर मनाया बच्ची का दसवां जन्मदिन
***********************************************************
*********************************************************
***********************************
***************************
कनीना की आवाज। सेवानिवृत्त थानेदार राजवीर सिंह सिवाच जाटवास ने अपनी नातिन जीया का 10वां जन्मदिन शांतिकुंज आश्रम के अनाथ एवं बेसहारा लोगों को खाना खिलाकर मनाया गया। साथ में आश्रम के लिए 5 बेड, उनके कपड़े, फल, मिठाई भी भेंट किये। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सतीश देवी भी साथ में थी।
 राजवीर सेवानिवृत्त थानेदार ने बताया कि वो हमेशा किसी न किसी आश्रम में जाता रहता हूं और स्वेच्छानुसार दान करता रहता हूं। जब मुझे पता चला कि शांतिकुंज अनाथ आश्रम मोड़ी में चल रहा है, जिसमें काफी सारे मंदबुद्धि, बेसहारा, बुजुर्ग, महिला एवं बच्चे रह रहे हैं। इस आश्रम को  ढूंढता हुआ पहुंचा और यहां पर आकर मुझे बड़ा ही शकुन मिला। उन्होंने बताया कि समय-समय पर यहां पर आता रहूंगा और इन बुजुर्गों व महिलाओं के लिए कुछ ना कुछ सहयोग करता रहूंगा। रिटायर्ड राजवीर सिंह ने कहा कि लोगों को ऐसी जगह में आना चाहिए। दिया हुआ दान कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में एक पुण्य का कार्य करता है। इस मौके पर आश्रम की ओर बच्ची एवं माता पिता को प्रशस्तिपत्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य राजेंद्र सिंह, पवन राठौड़, संतोष, सुनील कुमार, विजय सिंह, देशराज पंच व बाहर से आए हुए काफी व्यक्ति मौजूद थे।

 पितामह कान्ह सिंह पब्लिक लाइब्रेरी का काम हुआ शुरू , बढ़ाएगी बच्चों का ज्ञान
-धर्मशाला, एमपी हाल आदि बनेंगे
***********************************************************
*********************************************************
*************************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड पर करीब 1000 गज सार्वजनिक जमीन पर एडवोकेट विनय यादव की देखरेख में पितामह कान्ह सिंह पब्लिक लाइब्रेरी का कार्य शुरू हो गया है। यह लाइब्रेरी बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करेगी तथा मुफ्त उपलब्ध हो पाएगी।
एडवोकेट विनय यादव ने बताया यह लाइब्रेरी दूर-दराज तक विख्यात होगी जहां न केवल विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की पुस्तकें मुफ्त में पढऩे को उपलब्ध हो पाएगी वही एमपी हाल भी बनाया जाएगा जहां विभिन्न प्रकार के विचार विमर्श एवं कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। धर्मशाला में करीब 22 कमरों का निर्माण किया जो सभी के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।
कनीना के दो थोक नंदराम और उमराव के लोगों की यह जमीन है जिसे नव्वा वाला कुआं कहा जाता है। कनीना कस्बे में आज से 60 साल पहले करीब 20 प्रसिद्ध कुएं आसपास होते थे जिनमें नव्वा वाला कुआं एक था। इसकी गुण(ग्रामीण क्षेत्रों में गूण) की जगह पर यह धर्मशाला बनाई जा रही है। क्योंकि यह कुआं अन्य कुओं की अपेक्षा नया था इसलिए नाम नवा/नव्वा रखा गया था और इससे करीब आधा कस्बा के लोग अनाज पैदा करते थे। पूर्व प्रधान मा. दलीप सिंह तथा मनफूल आर्य बताते हैं कि इस कुएं पर बैलों से लाव चलती थी। 1995 तक यह कुआ काम आता रहा तथा बाद में इसे ट्यूबवेल बना दिया गया।अब इसी कुएं के पास धर्मशाला एवं लाइब्रेरी बनाई जा रही है जो करीब एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। तत्पश्चात क्षेत्र के लोग यहां विभिन्न प्रकार का ज्ञान अर्जित कर पाएंगे तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
फोटो कैप्शन 02: लाइब्रेरी का नक्शा
01: लाइब्रेरी की नीव रखते हुए जन तथा पंडित लोग।

पालिका चुनाव भविष्य के गर्भ में
-2024 से पहले नहीं होते लग रहे पालिका चुनाव
***********************************************************
*********************************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना पालिका के चुनाव वर्ष 2024 में होने की संभावना से जिस कद्र उत्साह चुनाव लडऩे वालों में देखने को मिल रहा था वो ढ़ीला पडऩे लगा है। चुनाव तिथि भविष्य के गर्भ में हैं पर चुनाव लडऩे वाले जल्दी चुनाव चाहते हैं।
चुनाव लडऩा चाहने वाले लोग किसी प्रकार पीछे हटने वाले नहीं। यदि प्रधान पद के लिए उनके परिवार से वो स्वयं या परिवार से महिला आदि चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि प्रधान की शक्ति इस बार अधिक हो गई है, उसका चुनाव सीधा होने की वजह से उसे पार्षदों का काम कम हो गया है। भविष्य में प्रधान बनने के बाद किसी प्रस्ताव को पारित करते समय इन पार्षदों की जरूरत हो सकती है। ऐसे में बड़ा और सशक्त पद प्रधान का बना दिया गया है जिसको लेकर के दर्जनों लोग तैयार हैं। यह सत्य है कि चुनाव लडऩे वाले अब अपनी मां, बहन, बेटी या पत्नी को चुनाव लड़ा सकते हैं, स्वयं भी पार्षद पद के लिए चुनाव लडऩे के लिए तैयार हो रहे हैं। कनीना के पार्षद पद के लिए चुनाव लडऩे वाले महेश बोहरा एक है। उनके पिता राव सत्यवीर बोहरा भी पार्षद रह चुके हैं। अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए पार्षद पद के चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं क्योंकि उन्होंने तो कभी से ही पार्षद पद के की घोषणा की है और पालिका प्रधान बनने की इच्छा नहीं रही की? विजय चेयरमैन भी पार्षद पद के चुनावों के लिए तैयार हैं। बहरहाल अभी चुनाव होते नजर नहीं आ रहे हैं।
कनीना नगर पालिका चुनावों पर टिकी हैं नजरें---
कनीना पालिका 1952 से चली आ रही है। कनीना नगर पालिका के समय-समय पर अनेक प्रधान रह चुके हैं। सबसे अधिक समय तक पूर्व प्रधान मा. दलीप सिंह एवं उनके पिता स्व. चौ. बलबीर सिंह पालिका में प्रधान रह चुके हैं।
 इस बार पालिका प्रधान के चुनाव सीधे होने हैं। अब तक पालिका प्रधान बनते आए वह किसी के रहमों करम पर होते थे या पार्षदों पर निर्भर रहे हैं। सभी की नजरें चुनाव पर टिकी हुई है।
 चुनाव लडऩे के दावेदार-
अभी तक पार्षद के चुनाव के लिए
1. महेश बोहरा दावेदारी जता रहे हैं।  उधर
2. वार्ड चार से योगेश कुमार
3. वार्ड एक से विजय चेयरमैन चुनाव लड़ेंगे। इस बार चेयरमैन पद का चुनाव डायरेक्ट होगा।  जिसके चलते इस बार चेयरमैन पद के लिए अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।
प्रधान पद के लिए दावेदार--
1.कनीना के सज्जन सिंह बोहरा
2. कनीना के वर्तमान चेयरमैन सतीश जेलदार के पुत्र प्रीतम जोनू
3. मनोज कुमार रोहिल्ला वरिष्ठ पत्रकार
4. कनीना के वार्ड 12 का निवासी अमित नंबरदार  
5. वार्ड 3 के निवासी राज सिंह
6. पूर्व प्रधान मा. दिलीप सिंह या उनके पुत्र दीपक चौधरी
7. पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा
8. एडवोकेट विनय यादव, एडवोकेट पंकज यादव,  वर्तमान में
9. उप प्रधान पद पर आसीन अशोक ठेकेदार,  मनीष पार्षद
10. सुमेर सिंह मैनेजर
घट गई हैं चुनावी चर्चाएं ---
 दुकान हो या कोई चाय की दुकान, चुनावी चर्चा मिलने लगी थी वो अब गायब हो गई हैं। रातोंरात पार्षद और प्रधान पद के दावेदार ढूंढे जा रहे हैं। क्योंकि बहुत से लोग तो चुनाव तो लडऩा चाहते हैं  ऐसे में चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं।
समय लग सकता है चुनाव होने में-
नगर पालिका के चुनाव लडऩे वाले अंदर खाते मतदाताओं के मन को टटोल रहे हैं। यदि मतदाता उनको अच्छा रिस्पांस देते हैं तो भी अपने उम्मीदवारी पक्की समझ रहे हैं। अभी से ही मतदाताओं से वोट देने की हां या ना करवा रहे हैं। चुनावों में लग सकता है समय। ऐसे भी कहते सुने  हैं कि मेरे लिए प्रधान पद के वोट दिलवा दो मैं तुम्हें पार्षद या  तुम्हारे द्वारा अनुमोदित पार्षद को अपने क्षेत्र के वोट दिलवा दूंगा।  14 वार्डों में 14 पार्षद चुने जाने है लेकिन कुछ वार्डों में चुनाव लडऩे वाले मौन नजर आ रहे हैं।

Monday, June 26, 2023

एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने किया एसटीपी का दौरा
-अधिकारियों को दिए कनीना से पानी निकासी के आदेश
*******************************************************
*******************************************************************
*****************************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना। दो दिनों से हुई बारिश के बाद कनीना कस्बे में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया है जिसके चलते कनीना प्रशासनिक अधिकारी एसडीम सुरेंद्र सिंह ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट कोसली रोड का दौरा किया। साथ में विभिन्न स्थानों पर जल भराव को देखा। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह को आदेश दिया कि जैसे भी हो जल्द से जल्द पानी निकासी की जाए।
 सुरेंद्र सिंह जेई ने बताया कि पानी निकासी के लिए इंजन लगा दिए गए हैं। इंजनों से पानी को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा ताकि कस्बा में जगह जगह जमा पानी से निजात मिले। इस मौके पर उनके साथ समय पाल सिंह सचिव नगर पालिका भी मौजूद थे।
सुरेंद्र सिंह जेई से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि एसटीपी तक कनीना में जगह जगह जमा जल को पहुंचाने के लिए नहर पर इंजन लगा दिया गया है ताकि अधिक सक अधिक गंदा जल एसटीपी पहुंच सके। उधर कनीना के होलीवाला जोहड़ के पानी निकासी के लिए भी इंजन लगा दिया गया है ताकि जोहड़ का जल सीवर लाइन में डाला जा सके।
 फोटो कैप्शन 17: एसडीएम सुरेंद्र सिंह जेई सुरेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए।

सड़क पर बने तालाब में पलटी ईंटों से भरी ट्राली
-आवागमन में बनी बाधक
*****************************************
*******************************************
***********************************
********
कनीना की आवाज। कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर लंबे समय से चर्चित राव दान सिंह पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बने जो अस्थाई तालाब में ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसके चलते आवागमन में परेशानी हुई। उल्लेखनीय है कि इस तालाब के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जब चंद बूंदे बारिश की होती है यहां तालाब बन जाता है। कनीना और आसपास के लोग इस तालाब से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हैं। इस तालाब एवं जर्जर सड़क को लेकर  कस्बा कनीना के कुछ लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम की थी जिसके परिणाम स्वरूप उन पर केस दर्ज हो गया। उसके बाद अब किसी की हिम्मत नहीं हो रही है कि कोई धरना प्रदर्शन कर पाए क्योंकि सबसे कठिन जगह यह सड़क मार्ग बन गया है। दिक्कत तो दुपहिया वाहन चालकों को अधिक आती है जो इस तालाब को पार करने में कठिनाई महसूस करते हैं। अब तो भविष्य में और अधिक बारिश होने पर यह सड़क पर बना हुआ अस्थाई तालाब और गहरा हो जाएगा। पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं घट चुकी है किंतु इस जगह पर रोड़े पत्थर डालकर काम की इतिश्री समझ ली जाती है। इसी प्रकार का एक तालाब होलीवाला जोहड़ के पास बाबू वेद प्रकाश के घर के पास बना हुआ है। इस सड़क मार्ग से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर रहे हैं। न जाने कब प्रशासन की नींद खुलेगी और कब इन सड़क मार्गो की दुर्दशा पर तरस खाएंगे।
 फोटो कैप्शन 15 और 16: सड़क मार्ग पर पलटी हुई ईटों से भरी ट्राली।

जागरूक बावरिया समाज संगठन ने सरकार के सामने रखी मांगे,
-- प्रतिभाओ को किया सम्मानित
*****************************************
*******************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। आज के दौर में जिस तरह से विभिन्न समाज के लोग संगठन बनाकर के सरकार के सामने अपनी मांगे और अधिकारों के लिए आगे आ रहे हैं उसी कड़ी में एक ऐसा कबीला समाज जो पिछड़ी जाति में आता है, जो आज भी सरकार की सुविधाओं से परे हैं और अपने हक की लड़ाई के लिए लगातार कोशिश करता रहता है। जो बावरिया समाज के नाम से जाना जाता है। यह समाज पूरे भारत में है जो विभिन्न नामों से जाना जाता है जिसकी संख्या करोड़ों में आंकी गई है। यह समाज आज भी शिक्षा वह सरकारी सुविधाओं से वंचित रहा है। सरकार का ध्यान दिलाने के लिए यह समाज पूरे भारत में अपने अपने क्षेत्र में संगठन बना कर अपने समाज को जागरूक कर रहा है और सरकार के सामने अपने हक की बात रख रहा है। जबकि सरकार का ध्यान इस बावरिया समाज की तरफ नहीं है। बावरिया समाज के बच्चे आज भी आगे बढऩे के लिए जी और जान से मेहनत कर रहे हैं लेकिन इनको पूर्ण सुविधाएं व आर्थिक कमजोरी की वजह से समाज बच्चे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। बावरिया समुदाय के लोगों पर विभिन्न जगहों पर आज भी अत्याचार होते हैं और यह पीडि़त समाज अपनी बात आगे रख पाने में असमर्थ होता है। क्योंकि इस समाज की सुनने वाला कोई है नहीं। इसीलिए समाज के जागरूक युवा बावरिया समाज को आगे लाने के लिए जगह जगह महापंचायत वह रैली कर रहे हैं और सरकार के सामने अपनी मांगे रख रहे हैं। जागरूक बावरिया समाज संगठन के मुख्य सदस्य पवन कुमार मोड़ी ने बताया कि हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि सरकार इस समुदाय की तरफ ध्यान दें और समाज को हक दे। इस महासंघ में दूरदराज से आए समाज के लोगों ने अपनी अपनी बातें रख कर के बावरिया समाज को जागरूक किया और शिक्षा को बढ़ावा दिया है। समाज के खिलाडिय़ों शिक्षा में उच्च स्तर के अंक प्राप्त करने वालों और सरकारी नौकरी वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस महासंघ में श्री गंगानगर से पन्नालाल व पूरणमल, पूर्ण मास्टर, जगदीश प्रसाद, अमर सिंह, संतोष, नरेश मास्टर, राजेंद्र, अनिल, देवकरण, सुभाष, महिपाल, सावित्री देवी, राजकुमार, रामकुमार, भगवान सिंह, भूपेंद्र, रामस्वरूप, धांधू राम, जयमल, जगदीश राठौड़, हरिराम, लालचंद, नत्थू राम, बृजेश कुमार, लालचंद आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
फोटो साथ हैं

बिजली का करंट लगने से उन्हाणी में एक व्यक्ति की मौत
*****************************************
*******************************************
**************************************
*****
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव उन्हाणी निवासी संदीप की बिजली का करंट लगने की वजह से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के चाचा राजेन्द्र व भाई निटू ने बताया कि संदीप निशा पोल्ट्री फार्म पर देख-रेख का कार्य करता था। जो फार्म पर सोमवार को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद परिजन उसे कनीना अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा राजेन्द्र व भाई निटू ने बताया कि संदीप की मौत बिजली का करंट लगने की वजह से हुई है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इतफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टत करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

अध्यापकों की ट्रेनिंग का अंतिम बैच शुरू
-120 शिक्षक ले रहे हैं भाग
*****************************************
*******************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। मिशन निपुण हरियाणा के अंतर्गत 6 दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण शिविर का आखरी चरणा स्थानीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में शुरू हुआ इस प्रशिक्षण शिविर में खंड के अलावा हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात इस जिले के 120 प्राथमिक  अध्यापक वह मुख्य शिक्षक भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए खंड संसाधन समन्वयक दिलबाग सिंह ने कहा कि पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षाओं का शिक्षण  सबसे महत्वपूर्ण होता है।
इस चरण में बालक अपनी पहली गुरु माता के बाद शिक्षक के संपर्क में आता है यहां से वह शुद्ध भाषा ज्ञान मौलिक विषयों की जानकारी तथा अंक ज्ञान ग्रहण करता है।
उन्होंने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे तल्लीनता के साथ कार्य करके विद्यार्थियों में नैसर्गिक गुणों का विकास करें।
प्राथमिक अध्यापकों को संबोधित करते हुए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि आज प्राथमिक शिक्षण में शुद्ध  भाषाई ज्ञान नितांत आवश्यक है शुद्ध उच्चारण के अभाव में बच्चे के व्यक्तित्व का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता हमें नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों में बौद्धिक ज्ञान का विकास करना होगा अभी हम विश्व गुरु भारत की परिकल्पना कर सकते हैं।
 आज के प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर श्रुति आर्य ,अशोक कुमार, नवीन कुमार व प्रदीप कुमार तथा सह प्रशिक्षकों में मनोज कुमार एबीआरसी  रोशनी देवी,  ज्योति ,रिंकू देवी,सोमवीर सिंह ,मुख्य शिक्षक बस्तीराम ,शुभ कुमारी ,अशोक खटाना शहीद खंड के 119 अध्यापक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 14: दिलबाग सिंह बीआरसी संबोधित करते हुए

आनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
*****************************************
*******************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना शहर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया। अप्रैल माह में जालसाजों ने गांव ढाणा के एक दुकानदार के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए थे। पीडि़त दुकानदार ने घटना के बाबत कनीना शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल और तकनीक की मदद से इस घटना के आरोपित को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि पीडि़त के खाते से कटे हुए पैसे नो ब्रोकिंग टेक्नोलॉजी कंपनी के खाते में गए थे। उसके बाद गिरफ्तार आरोपित मुकेश वासी पल्ला अमर नगर फरीदाबाद के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। उसके तुरंत बाद गिरफ्तार आरोपित के खाते से दूसरे खाते में पैसे भेज दिए गए। इस दौरान आरोपित को रेवाड़ी से दबोचा गया। इस मामले में अन्य आरोपितों की पुलिस को तलाश है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल दुकानदार विनोद निवासी ढाणा ने शहर कनीना थाना में खाते से रुपये कटने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल को उसके पास मैसेज आया कि उसके क्रेडिट कार्ड से रुपए कट गए हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने बैंक जाकर क्रेडिट कार्ड बंद करा दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
फोटो कैप्शन 13: पुलिस द्वारा पकड़ा गया फ्राड करने वाला आरोपी।

ठाकुर जी के मंदिर में कलश यात्रा के बाद शुरू हुई भागवत कथा
*****************************************
*******************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। ठाकुर जी के बड़े मंदिर कनीना में श्रीमद्भागवत कथा के शुभ आरंभ पर प्रात:काल स्वामीवाड़ा मोहल्ला कनीना से कलश यात्रा शुरू हुई जिसमें यजमान पवन कुमार व राजकुमार यादव रहे। कलश यात्रा में करीब 800 नर-नारियों ने कलश उठाया।  इस मौके पर पूजारी कंवरसैन वशिष्ठ व कथावाचक आचार्य पूर्ण देव शास्त्री ने आशीर्वाद देकर यात्रा को रवाना किया। सुबह यात्रा से पहले कलश उठाते हुए कनीना में आसपास के नर नारियों  में उत्साह दिखाई दिया है। पूरे रास्ते में कलश यात्रा में सम्मिलित सम्मानित सभी नर नारियों उत्साह से श्रीकृष्ण भगवान के अवतारित गीत गा रही थी जिनमें पालना में खेले लाल यशोदा, पूजो पूजो कन्हैया को। मंदिर के पुजारी का कंवर सैन वशिष्ठ ने बताया कि कथावाचक पूर्ण देव शास्त्री ने श्रीमद्भागवत का महात्म सारा को बहुत मधुर वाणी यह समस्या और बचपन की अनेक लीलाओं का वर्णन किया। साथ में हारमोनियम वादक मुरारीलाल ,तेजपाल ढोलक वादक ,गोकुलऔर मास्टर अभिषेक शास्त्री मूल पाठ वक्ता ने आचार्य पूर्ण देव शास्त्री का पूरी कथा में भावविभोर किया।  मंदिर की पूर्ण व्यवस्था को  सरिता भारद्वाज ने संभाला। सैकड़ों श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध होकर कथा को सुनना और कथा वाचक मीठी वाणी संभालने के तरीके की बहुत ही प्रेम से मान सम्मान की वाणी में प्रशंसा की।  कलश यात्रा की बहुत ही व्यवस्थित थी जल जलजीरा, पानी का हर रास्ते में उपलब्ध था जगह-जगह पर यात्रा का गांव वाले स्वागत कर रहे व यथाशक्ति  अपना योगदान दे रहे थे। पुजारी ने बताया कि 2 जुलाई 2023 तक कथा प्रात: 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी।
फोटो कैप्शन 11 एवं 12: कलश यात्रा से संबंधित हैं।

प्री-मानसून की वर्षा जारी
 -बरसात में 106वें दिन जारी रहा धरना
*****************************************
*******************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना-सेहलंग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 106वें दिन भी जारी रहा। दो बार आंधी टेंट उखाड़ चुकी है किंतु धरना देने वाले बरसात एवं आंधी में अडिग हैं। धरने की अध्यक्षता दाताराम बाघोत ने की।
धरना कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि आज धरने को 106 दिन हो गए है। बरसात के कारण हमारा टेंट खराब हो चुका है।   बरसात के मौसम में लोग परेशान हैं वहीं सरकार द्वारा कट के कार्य को अभी तक शुरू न किये जाने के चलते परेशान हैं। संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह ने बताया कि सरकार हमारी परेशानी को समझे और जल्दी से जल्दी बाघोत -सेहलंग कट का काम शुरू करवायें। जब तक कट नहीं बनेगा तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
  इस मौके पर डा लक्ष्मण सिंह, राम भक्त, मास्टर विजय सिंह, भरत सिंह, सतनारायण, रामकुमार, पहलवान धर्मपाल, भोले साहब, प्यारेलाल, मास्टर विजय पाल, वेद प्रकाश, सीताराम, सतपाल व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10: धरने पर बैठे ग्रामीण।

कनीना कालेज की 1200 सीटों पर अभी तक आये 706 आवेदन
-उन्हाणी कालेज की 480 सीटों पर अभी तक 187 आवेदन
*****************************************
*******************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल में 2 सरकारी कालेज हैं। कनीना के सरकारी कालेज में 1200 सीटें स्नातक स्तर की है जबकि उन्हाणी के कन्या कालेज में 480 सीटें निर्धारित की गई है। कांता नोडल अधिकारी एडमिशन राजकीय महाविद्यालय कनीना ने बताया कि कनीना कालेज में 640 सीटें बीए की, 320 सीटें बीएससी नान मेडिकल, 80 सीटें बीएससी मेडिकल और 160 सीट बीकाम की निर्धारित की गई है जिनके लिए 706 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं  जिनमें बीए के 401 आवेदन, बीएससी नॉन मेडिकल 212 आवेदन, बीएससी मेडिकल के 67 आवेदन तथा बीकॉम के लिए 41 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उधर राजकीय महाविद्यालय उन्हाणी के प्राचार्य विक्रम सिंह यादव ने बताया कि उनके यहां कालेज में 320 सीटें बीए पर 113 आवेदन आ चुके हैं।बीएससी नान मेडिकल के 52 तथा बीकाम के लिए 22 आवेदन आ चुके हैं। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून है। आगामी कार्रवाई विश्वविद्यालय करेगा। विज्ञान स्नातक के लिए रुझान अधिक देखने को मिल रहा है। अभी लगातार आवेदन बढ़ते जा रहे हैं और आने वाले समय में आवेदन की संख्या और भी बढ़ जाएगी।
फोटो कैप्शन: कनीना का सरकारी महाविद्यालय तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी।

सरस्वती मां मूर्ति का अनावरण एक जुलाई को
*****************************************
*******************************************
*****************************************
**
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में आगामी एक  जुलाई को मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण हरियाणा के राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के कर कमलों से होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कनीना के एसडीएम.  सुरेंद्र सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी  दिलबाग सिंह होंगे।
मूर्ति अनावरण  के पश्चात दिव्यांगजन आयुक्त व हरियाणा विद्यालय शिक्षा  बोर्ड के अध्यक्ष विद्यार्थियों ,शिक्षकों ,समाजसेवियों व उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि विद्यालय में मां  सरस्वती मूर्ति  की स्थापना उनकी माताजी आनंदी देवी द्वारा  इस विद्यालय के 63 वर्ष पूर्व मुख्याध्यापक रहे अपने स्वर्गीय पति  नंदकिशोर कौशिक की स्मृति में करवाई गई है। श्री कौशिक ने बताया कि इस कार्यक्रम के पश्चात दिव्यांगजन आयुक्त मक्कड़ महेंद्रगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दिव्यांग जनों के हितार्थ खुला दरबार आयोजित करेंगे जिसमें दिव्यांगजन ,उनके परिजन व दिव्यांगो से जुड़े एनजीओ भाग लेंगे ढ्ढ इस खुला दरबार में  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, शिक्षा,रोजगार ,मार्केटिंग बोर्ड ,लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें , स्वास्थ्य, पुलिस ,समाज कल्याण,जिला परिषद,विकास एवं पंचायत , जन- स्वास्थ्य ,बिजली सहित सभी विभागों के अधिकारी दिव्यांग जनों की समस्याएं सुनने व उसके समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे। खुला दरबार के बाद दिव्यांगजन आयुक्त  एक पत्रकार  वार्ता भी करेंगे।
फोटो कैप्शन 09: मां सरस्वती की प्रतीकात्मक मूर्ति।

दूसरे दिन फिर से हुई 12 एमएम वर्षा
- 2 दिनों में हो चुकी है 44 एमएम बरसात
*****************************************
*******************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दूसरे दिन भी प्री-मानसून की 12 एमएम वर्षा हुई। गत दिवस जहां 32 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस प्रकार कुल मिलाकर 2 दिनों में 44 एमएम वर्षा हो चुकी है। वर्षा के चलते एक बार फिर से गलियों में पानी जमा हो गया है, जोहड़ों का आयाम और बढ़ गया है। सड़कों पर गड्ढे फिर से हरे हो गए हैं। आगर मौसम विभाग की मानें तो आगामी 2 जुलाई तक बारिश बताई जा रही है। ऐसे में कनीना की हालात विशेषकर सड़कों की हालत और भी बदहाल हो जाएगी।

अनाथ आश्रम में बेसहारा लोगों को खाना खिलाकर मनाया बच्ची का दसवां जन्मदिन
*****************************************
*******************************************
**************************************
*****
कनीना की आवाज। सेवानिवृत्त थानेदार राजवीर सिंह सिवाच जाटवास ने अपनी नातिन जीया का 10वां जन्मदिन शांतिकुंज आश्रम के अनाथ एवं बेसहारा लोगों को खाना खिलाकर मनाया गया। साथ में आश्रम के लिए 5 बेड, उनके कपड़े, फल, मिठाई भी भेंट किये। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सतीश देवी भी साथ में थी।
 राजवीर सेवानिवृत्त थानेदार ने बताया कि वो हमेशा किसी न किसी आश्रम में जाता रहता हूं और स्वेच्छानुसार दान करता रहता हूं। जब मुझे पता चला कि शांतिकुंज अनाथ आश्रम मोड़ी में चल रहा है, जिसमें काफी सारे मंदबुद्धि, बेसहारा, बुजुर्ग, महिला एवं बच्चे रह रहे हैं। इस आश्रम को  ढूंढता हुआ पहुंचा और यहां पर आकर मुझे बड़ा ही शकुन मिला। उन्होंने बताया कि समय-समय पर यहां पर आता रहूंगा और इन बुजुर्गों व महिलाओं के लिए कुछ ना कुछ सहयोग करता रहूंगा। रिटायर्ड राजवीर सिंह ने कहा कि लोगों को ऐसी जगह में आना चाहिए। दिया हुआ दान कहीं ना कहीं किसी न किसी रूप में एक पुण्य का कार्य करता है। इस मौके पर आश्रम की ओर बच्ची एवं माता पिता को प्रशस्तिपत्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य राजेंद्र सिंह, पवन राठौड़, संतोष, सुनील कुमार, विजय सिंह, देशराज पंच व बाहर से आए हुए काफी व्यक्ति मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: आश्रम की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए।

सड़क मार्गों पर भरा है दो-दो फुट पानी
-कस्बा कनीना को पड़ सकती है नौका की जरूरत
*****************************************
*******************************************
***************************************
****
कनीना की आवाज। प्री-मानसून की प्रथम बारिश ने कनीना प्रशासन की पोल खोलकर रख दी वहीं सोमवार को पुन: बारिश होने से अब हालात और भी बदतर होती जा रही है। गलियों में पानी बढ़ गया है,जोहड़ों का आयाम बढ़ गया लेकिन सबसे बुरी हालात अटेली टी-प्वाइंट से वाटर सप्लाई केंद्र कनीना तक की सड़क मार्ग की है। साथ में कनीना कस्बे का होलीवाला जोहड़ मार्ग, नहर के साथ कनीना मंडी में पहुंचने वाला बाईपास रोड़ जलमग्न होते जा रहे हैं। यूं ही बारिश चलती रही तो आने वाले समय में नौकाओं की जरूरत पड़ेगी। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक घरों में दरारें पड़ गई है, दीवारों के साथ पानी खड़ा हुआ है। यह पानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। चंद बूंदे बारिश की होते ही कस्बा कनीना का जोहड़ होली तथा कालरवाली पूरे भर जाते हैं। होली वाला जोड़ के पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। महज 300 गज दूरी पर सीवर लाइन है। अगर इस जोहड़ को सीवर लाइन से जोड़ दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। कस्बा कनीना के लोगों में रोष है तथा जल्दी ही उपायुक्त एसडीएम तथा उच्च अधिकारियों से संपर्क साध कर समस्या का समाधान करवाने की बात करेंगे। क्या कहते हैं लोग -
कस्बे के कुलदीप कुमार, गुड्डू चौधरी, ओम प्रकाश यादव, एडवोकेट पंकज यादव, वेद प्रकाश तथा अन्य लोगों का कहना है कि घरों के आस पास लंबे समय से गंदा जल खड़ा है। इस समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान जोहड़ को सीवर लाइन से जोडऩे से संभव है। कनीना क्षेत्र के लोग धरना प्रदर्शन करने पर उतारू हैं। राव दान सिंह पेट्रोल पंप के समक्ष सड़क के इतने बद हालात कि कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।  बार-बार धरना प्रदर्शन करने के बावजूद बस आश्वासन मिलते हैं कि जल्द ही यह काम शुरू किया जाएगा परंतु वही ढाक के तीन पात। हालात बद से बदतर होती जा रही है। कनीना मंडी सड़क मार्ग तथा पुलिस थाने के पास से गुजरने वाले अटेली सड़क मार्ग को जोडऩे वाला मार्ग, नहर कनीना मंडी नहर के साथ-साथ रेवाड़ी रोड को जोडऩे वाला बाईपास मार्ग पूर्ण रूप से गंदे पानी से जगह जगह भरे खड़े हैं। यदि यूं ही बारिश होती रही तो कस्बा की अधिकांश गलियां जलमग्न हो जाएंगी। गंदे नाले नाले की सफाई नहीं किए जाने का परिणाम भी अब सामने आ रहा है।
क्या कहते हैं कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग -
जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बरसात का पानी दो प्रमुख जोहड़ों होलीवाला और कालरवाली में जमा होता है। इसके लिए स्टार्म वाटर टैंक बनाने के लिए अलग से इस्टीमेट बनाया जाता है। इसके लिए करीब 8 एकड़ जमीन की जरूरत होती है। वे कई बार एसडीएम तथा नगरपालिका से इस संबंध में मिल चुके हैं। अगर जमीन उपलब्ध हो जाए और इस्टीमेट बनवा दिया जाए तो जोहड़ों के पास छोटे टैंक बनाए जा सकते हैं तथा स्टोर अलग से बनेगा। जब-जब बरसात हो तुरंत प्रभाव से मोटर द्वारा पानी को स्टोर टैंक तक पहुंचाया जाएगा। बैंक से किसानों को जल उपलब्ध हो पाएगा ताकि वे किसी प्रकार की फसल पैदावार कर सकें।
फोटो कैप्शन 06: राव दान सिंह पेट्रोल पंप के समक्ष सड़क मार्ग
07: होलीवाला जोड़ सड़क मार्ग की बदतर हालात
8: घर में आई दरारें और घुसा हुआ पानी

आर्य समाज उत्सव का आगाज
25 स्कूलों के 30 होनहार बच्चों को गाड़ी में बैठा कर निकाली प्रभात फेरी
-पूर्व पार्षद मनीष तथा एडवोकेट विनय ने दिखाई हरी झंडी
*****************************************
*******************************************
**********************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना आर्य समाज का 28 तथा 29 जून को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज हो गया है। प्रथम चरण में कनीना के विभिन्न 15 स्कूलों के 10वीं व 12वीं में टॉपर रहे 30 होनहार बच्चों की पूरे कस्बा में प्रभात फेरी निकाली। पूरे रास्ते गाड़ी में हवन चलता रहा। 30 बच्चों को पटका, टोपी, फूलमाला और आर्य समाज का ओम का ध्वज प्रदान कर खुली गाड़ी में बिठाया गया। गाड़ी को  पूर्व पार्षद मनीष कुमार तथा एडवोकेट विनय यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 काफिला आर्य समाज मंदिर कनीना से शुरू होकर मुख्य कस्बा, कनीना मंडी, बस स्टैंड होकर वापस समाज मंदिर के पास पहुंचा जहां कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे ही रास्ते सरला आर्य ने चलती हुई गाड़ी में हवन किया जो बच्चों की गाड़ी के पीछे चल रही थी।
 इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान राव मोहर सिंह ने बताया कि होनहार विद्यार्थियों को 29 जून के दिन विधायक अटेली सीताराम यादव तथा मंत्री ओमप्रकाश एडीओ के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। दो दिवसीय आर्य समाज उत्सव का राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में चलेगा तथा इस दौरान एसडी स्कूल के संचालक जगदेव सिंह, अतरलाल आदि हाजिर रहेंगे। हवन तथा  भजनोपदेश चलेंगे। विख्यात भजनोपदेशक पहुंच रहे हैं।
 इस कार्यक्रम में राव मोहर सिंह,मनफूल आर्य सरला लता, आशा लता, रविंद्र आर्य, ओमप्रकाश कनीना मंडी, प्रेम आर्य, दमन सिंह, कृष्णप्रकाश बलवान सिंह आर्य, राकेश इंजीनियर सहित विभिन्न जन मौजूद रहे और पूरे रास्ते बच्चों के आगे आगे चले। विद्यार्थियों को समय-समय पर संबोधित भी किया।
 फोटो कैप्शन 01: प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रभात फेरी की गाड़ी को हरी झंडी दिखाते मनीष एवं विनय
02: प्रतिभावान बच्चों की निकाली गई प्रभात फेरी

 पितामह कान्ह सिंह पब्लिक लाइब्रेरी का काम हुआ शुरू , बढ़ाएगी बच्चों का ज्ञान
-धर्मशाला, एमपी हाल आदि बनेंगे
*****************************************
*******************************************
**************************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड पर करीब 1000 गज सार्वजनिक जमीन पर एडवोकेट विनय यादव की देखरेख में पितामह कान्ह सिंह पब्लिक लाइब्रेरी का कार्य शुरू हो गया है। यह लाइब्रेरी बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करेगी तथा मुफ्त उपलब्ध हो पाएगी।
एडवोकेट विनय यादव ने बताया यह लाइब्रेरी दूर-दराज तक विख्यात होगी जहां न केवल विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की पुस्तकें मुफ्त में पढऩे को उपलब्ध हो पाएगी वही एमपी हाल भी बनाया जाएगा जहां विभिन्न प्रकार के विचार विमर्श एवं कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। धर्मशाला में करीब 22 कमरों का निर्माण किया जो सभी के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।
कनीना के दो थोक नंदराम और उमराव के लोगों की यह जमीन है जिसे नव्वा वाला कुआं कहा जाता है। कनीना कस्बे में आज से 60 साल पहले करीब 20 प्रसिद्ध कुएं आसपास होते थे जिनमें नव्वा वाला कुआं एक था। इसकी गुण(ग्रामीण क्षेत्रों में गूण) की जगह पर यह धर्मशाला बनाई जा रही है। क्योंकि यह कुआं अन्य कुओं की अपेक्षा नया था इसलिए नाम नवा/नव्वा रखा गया था और इससे करीब आधा कस्बा के लोग अनाज पैदा करते थे। पूर्व प्रधान मा. दलीप सिंह तथा मनफूल आर्य बताते हैं कि इस कुएं पर बैलों से लाव चलती थी। 1995 तक यह कुआ काम आता रहा तथा बाद में इसे ट्यूबवेल बना दिया गया।अब इसी कुएं के पास धर्मशाला एवं लाइब्रेरी बनाई जा रही है जो करीब एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। तत्पश्चात क्षेत्र के लोग यहां विभिन्न प्रकार का ज्ञान अर्जित कर पाएंगे तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
फोटो कैप्शन 04: लाइब्रेरी का नक्शा
03: लाइब्रेरी की नीव रखते हुए जन तथा पंडित लोग।

नगरपालिका के चुनावों में देरी की संभावना से चुनाव लडऩे वाले मायूस
-ढ़ीला पडऩे लगा है चुनाव लडऩे का जोश
*****************************************
*******************************************
*************************************
******