Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, July 19, 2024


 

शांतनु सिंह चौहान  ने अटेली विधान सभा में आशीर्वाद यात्रा की शुरू
--एक के बाद एक आ रहे हैं कई चेहरे सामने  
***********************************************************
******************************************************************
***********************************
************************
कनीना की आवाज। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु सिंह चौहान (कांटी) ने अटेली विधान सभा में आशीर्वाद यात्रा के रूप में आगामी चुनाव के लिए ताल ठोकी।
यह यात्रा कांटी से शुरू होके अटेली होते हुए कनीना पहुंची वहां पर इसका समापन किया गया।
2016 से अभी तक शांतनु चौहान प्रदेश युवा कांग्रेस के अंदर पदाधिकारी हैं।
22 जुलाई से पैदल यात्रा के माध्यम से गांव में डोर टू डोर कार्यक्रम शुरू होगा। इस यात्रा के दौरान मुख्य मुद्दे उठाए जायेंगे जैसे कि बेरोजगारी, पानी की समस्या, अग्निवीर स्कीम को बंद किया जाए। इन मुद्दों को लोगों के बीच में उठाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 08: आशीर्वाद यात्रा




मोनिका सिगड़ी को मिला सर्वोत्तम माता का पुरस्कार
-एसडीएम रहे मुख्य अतिथि
***********************************************************
******************************************************************
**********************************
*************************
कनीना की आवाज। महिला एवं बाल विकास विभाग,कनीना के तत्वाधान से खंड स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सुरेंद्र कुमार उपमंडल अधिकारी कनीना मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कमला सोनी भी उपस्थित रही।
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान पर मोनिका सिगड़ी, द्वितीय स्थान पर संगीता कनीना व हेमलता तृतीय स्थान पर रही। विजेता  माताओं को मुख्य अतिथि द्वारा चैक देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता गत दिवसों में की गई व अन्य जिलों से विजेता माताओं को अम्बाला में श्री असीम गोयल द्वारा सम्मानित किया गया व दूर जिलों में विजेता माताओं को उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
 इसके साथ साथ सभी सर्कल सुपरवाइजर पूजा खींची, जग्गो, कुसुमलता, मंजू देवी, ज्योति देवी,सुमन देवी व सहायक एकता देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 07: सर्वोत्तम माता का पुरस्कार देते हुए एसडीएम कनीना।



विगत वर्ष की तुलना में हुई है बहुत कम वर्षा -किसान अच्छी वर्षा का कर रहे हैं इंतजार
***********************************************************
******************************************************************
***********************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना एवं आस पास इस वर्ष अल्प वर्षा हुई है जो कि विगत वर्ष अच्छी वर्षा हुई थी। सावन माह 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। अकेले सावन माह में 152 एमएम वर्षा हुई थी जो जबकि विगत वर्ष जून और जुलाई में वर्षा 320 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी।
यहां उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बाजरा फसल की बिजाई भी देरी से हो पाई है। विगत वर्ष की तुलना में करीब दो सप्ताह देरी से हो पाई है। यही कारण है कि किसान इस वर्ष कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। एक तो देरी से फसल बिजाई हुई है वही अगली फसल के लिए कम समय बचेगा वहीं वर्षा भी कम हुई है। विगत वर्ष जहां बादल जमकर बरसे थे, सावन में अच्छी वर्षा हुई थी किंतु इस वर्ष अभी तक अल्प वर्षा हुई है।
 क्योंकि कनीना और आसपास डार्क जोन को घोषित किया हुआ हैं। भूमिगत जल गहरा होता जा रहा है, यदि अच्छी वर्षा हो जाए तो भूमिगत जल में बढ़ोतरी हो सकती है। पूरे वर्ष में महज सावन माह के आसपास अच्छी वर्षा होती आई है जो भूमिगत जलस्तर को बढ़ावा देता है। वर्ष 1995 में सबसे अधिक वर्षा हुई थी, जब चारों ओर बाढ़  आ गई थी किंतु तब से लेकर आज तक करीब 29 साल बीत गए हैं अच्छी वर्षा नहीं हो पाई है। किसान कृष्ण कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार, महेंद्र आदि ने बताया कि वो अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि कनीना और आसपास रेतीली मिट्टी है जो पानी को आसानी से सोख लेती है। अगर अच्छी वर्षा हो जाए तो भूमिगत जल में बढ़ोतरी तो होगी ही साथ में बाजरे की भी अच्छी पैदावार होगी। इस वक्त बाजरा उगाया गया है जिसकी अच्छी पैदावार होने की संभावना है। किसानों ने बताया कि एक अक्टूबर से रबी फसल की बिजाई शुरू हो जाती है। यदि वर्षा अच्छी होती है तो रबी फसल भी बेहतर बन पाएगी। चाहे बाजरे की फसल चारे के रूप में उगाई जाती है और क्षेत्र के किसान पशुपालक हैं।पशुपालकों के लिए चारा भी जरूरी है। यही कारण है कि किसान अब अच्छी बारिश होने का विशेष कर सावन माह की और नजर दौड़ा रहे हैं। सावन माह में अच्छी वर्षा होती है तो निश्चित रूप से किसानों को खुशी का एहसास होगा।




किसान जुटे निराई कार्यों में
-अगेती बाजरे की फसल की हो रही है गुड़ाई
***********************************************************
******************************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां बाजरे संबंधित कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। अगेती की बिजाई की है वे निराई कार्यों में तो पछेती बीजाई करने वाले किसानों की बाजरे की फसल अभी छोटी है।
अगेती बिजाई करने वाले किसान खेतों में अवांछनीय पौधे, खरपतवार आदि को हटाने का कार्य कर रहे हैं। किसान, अजीत सिंह, सूबे सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में निराई का कार्य चल रहा है ताकि वर्षा के बाद फसल को अधिक लाभ हो सके। वर्षा होती तो उसे ज्यादा लाभ होगा। ऐसे में किसान अपने खेतों से निराई करके बाजरे की फसल में खाद आदि डालने का प्रयास  हैं।  उल्लेखनीय है कि किसानों के खेतों में जंगली चौलाई,सांटी, बुई, घास सहित कई अवांछनीय पौधे फसल के साथ पैदा हो गए हैं और फसल को कमजोर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि निराई करने के बाद पैदावार बढऩे की संभावना होती है।
 जहां पछेती बिजाई के तहत कनीना और आसपास क्षेत्र में बाजरे की बिजाई गत दिनों संपन्न हुई हैं। किसान अगेती फसल उगा कर खुश है जो अब बड़ी हो चुकी है। खंड कृषि अधिकारी डा. विकास ने बताया कि वर्षा से फसलों को लाभ होगा। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि बाजरा 47500 एकड़ कपास 20312 एकड़, धान 96 एकड़, ज्वार 1690 एकड़, ढेंचा 500 एकड़, अरहर दो एकड़ ग्वार, 735 एकड़ पर उगाया गया है। उन्होंने बताया कि बाजरे की लगभग बिजाई पूर्ण हो चुकी है।
 खेतों में निराई करने के लिए भारी पैसा खर्च करना पड़ता है। विभिन्न प्रकार की दवाई डालकर इन पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। खरपतवार पशुचारे के रूप में जरूर काम आते हैं किंतु किसानों ने पशु रखने ही कम कर दिए हैं।
पूर्व कृषि अधिकारी डा देवराज ने बताया कि कुछ खरपतवार तो किसी काम की नहीं है तो कुछ खरपतवार को किसान पशुचारे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। बारिश के बाद तो इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। इनको नष्ट करने के लिए दिनरात किसानों को खेतों में काम करना पड़ता है तथा उन्हें हाथों से उखाड़कर फेंकना पड़ रहा है।   किसानों ने बताया कि बाजार से महंगे दामों पर खरपतवारनाशी खरीदकर लानी पड़ती है। दुकानदार महेश कुमार, कुलदीप सिंह ने बताया कि अलग अलग खरपतवार को नष्ट करने के लिए दवाओं की जरूरत पड़ती है। किसान इनको डालकर खरपतवार से निजात पा सकते हैं।
अच्छे भाव मिलेंगे-बाजरे का एमएसपी 2625 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया है। विगत वर्षों से सरकारी तौर पर बाजरा खरीदा जा रहा है जिसके चलते भी किसान उत्साहित है और रुझान बाजरे की ओर है।
फोटो कैप्शन 05: कनीना क्षेत्र में निराई करते किसान परिवार।







आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से हुई अलग
-90 की 90 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेंगे
***********************************************************
******************************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। आम आदमी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष सतनारायण यादव एडवोकेट ने बताया कि  आम आदमी पार्टी के सहयोग से कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में पांच सीटों पर जीत हासिल की,वा 47 विधानसभा में आम आदमी पार्टी के सहयोग से कांग्रेस आगे रही है ,अब आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन  से अलग हो गई है और आने वाले विधानसभा चुनाव में 90 की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।  आज देश में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है।
  उन्होंने कहा कि आम जनता आम आदमी पार्टी की तरफ झुकाव हो रहा है,  और विकल्प के रूप में लोग आम आदमी पार्टी को चुन रहे हैं।  लोकसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में अकेले 5 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। आप आम आदमी पार्टी 90 की 90 सीटों पर जीत दर्ज करके हरियाणा में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर कैप्टन विनोद कुमार छितरोली एक्स सर्विसमैन विंग जिला प्रधान, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह एक्स सर्विसमैन विंग जिला सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार कनीना, खंड अध्यक्ष भंवर सिंह खेड़ी, सरवन कुमार कैमला, अमित कुमार गाहड़ा आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: सत्यनारायण एवं अन्य आप पार्टी पदाधिकारी जानकारी देते हुए।



गुरु पूर्णिमा -20 एवं 21 जुलाई को
--गुरुओं से लिया जाएगा आशीर्वाद, इसके बाद शुरू हो जाती है कावड़ यात्रा
***********************************************************
******************************************************************
***********************************
************************
कनीना की आवाज। 20 एवं 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। तत्पश्चात सावन माह लग जायेगा।
 गुरु पूर्णिमा के पर्व पर जहां पुराने समय से विधान है कि गुरु करीब 4 महीने एक ही जगह बैठकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं और सभी अंधकार दूर कर देते हैं इसलिए गुरु की पूजा की जाती है।
विस्तृत जानकारी देते हुए अरविंद जोशी ने बताया की महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास जिन्हें वेदव्यास भी कहा जाता है, का जन्मदिन इसी दिन हुआ था उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और इस दिन को व्यास वेद व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। भक्ति काल के समय संत घीसा राम जो कबीर दास के शिष्य थे का भी जन्म इसी दिन हुआ था।
 गुरु पूर्णिमा के दिन जहां हरिद्वार के गंगा में डुबकी लगाने लाखों लोग पहुंचते हैं। हजारों की संख्या में भक्त हरिद्वार रवाना हो चुके हैं।
विधि विधान से पूर्ण करें गुरु पूर्णिमा पर्व-
शिति कण्ठा ज्योतिष केंद्र कनीना का कहना है कि गुरु पूर्णिमा का व्रत 21 जुलाई को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है।
आषाढ़ शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 20 जुलाई को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा और पूर्णिमा तिथि का समापन 21 जुलाई को शाम दोपहर बाद 3 बजकर 46 मिनट पर हो जाएगा।
शास्त्रों के अनुसार संसार के प्रथम गुरु भगवान शिव को माना जाता है जिनके सप्तऋषि गण शिष्य थे। उसके बाद गुरुओं की परंपरा में भगवान दत्तात्रेय का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
 गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के आशीर्वाद से धन संपत्ति, सुख शांति और वैभव का वरदान पाया जा सकता है. हिन्दू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है. माना जाता है कि गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ होता है। गुरु भगवान से भी ऊपर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो गुरु ही होता है जो व्यक्ति को अज्ञानता के अंधकार से उबारकर सही रास्ता दिखाता है।
 पंडित ऋषिराज शर्मा  का कहना है कि पूर्णिमा व्रत करने के लिए, भक्तों को सूर्योदय से पहले स्नान करना चाहिए। सूर्योदय से लेकर पूर्णिमा के चंद्रमा के उदय तक अन्न या जल का सेवन नहीं किया जाता है। जो लोग ऐसा व्रत करने में असमर्थ हैं वे एक समय फल और दूध का सेवन कर सकते हैं। हालांकि   अनाज, दालें और नियमित नमक की अनुमति नहीं है।
फोटो कैप्शन: पंडित ऋषिराज शर्मा





















अटेली मांगे हिसाब अभियान के तहत ग्राम पोता में डोर टू डोर के माध्यम से मिले राव नरेंद्र सिंह
---राव नरेंद्र ने चलाया अभियान   
***********************************************************
******************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने अटेली मांगे हिसाब के तहत विधानसभा क्षेत्र अटेली के गांव पोता में डोर टू डोर के माध्यम से जनसंपर्क किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में में डोर टू डोर के माध्यम से जनसम्पर्क किया जाएगा व साथ ही इस अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी के संकल्प बताने के साथ साथ लोगों की उम्मीदों व आकांक्षाओं से जुड़े सुझाव एकत्रित करके पार्टी द्वारा तैयार किये जा रहे जनता के घोषणा पत्र में शामिल करवाने का काम किया जाएगा।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से 2014 में चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस समय के दौरान जो हरियाणा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय व प्रति व्यक्ति निवेश में प्रथम स्थान पर था आज वही हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी , महंगाई , अपराध जैसे मुद्दों में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है , जिसका नतीजा यह है कि आज हरियाणा प्रदेश देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है ।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में मतों का 20 प्रतिशत से अधिक इजाफा हुआ है और प्रदेश की जनता ने इस चुनाव में भाजपा को हाफ करने का काम किया व अब पूरा मन बना लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को साफ करने का काम करेगी ।
इस अवसर पर सुमेर चेयरमैन , अशोक प्रधान जांगिड़ समाज , विजेन्द्र मास्टर जी कनीना , मातूराम शर्मा बाघोत , सुंदर प्रधान बाघोत , सत्यपाल चेयरमैन , जोगेंद्र चौहान , सरपंच हरिओम जांगिड़ प्रधान सरपंच असोसिएशन , जयप्रकाश , बबली , सुजान सिंह पंच  व गाँव के अन्य पूर्व सरपंच , पंच , नम्बरदार व अन्य जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: राव नरेंद्र सिंह पोता गांव में संपर्क करते हुए।




Thursday, July 18, 2024




आम जन विकास सेवा समिति 
व मंगौरी सेवा समिति द्वारा किया पौधारोपण 




















******************************************************
***************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। आम जन विकास सेवा समिति व मंगौरी सेवा समिति द्वारा पौधारोपण अभियान के तहत कनीना के मोलडऩाथ मन्दिर में पौधारोपण किया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष हजारों पौधे लगाए और बाटे जाते है साथ ही उनकी देखरेख भी कि जाती है ताकि पर्यावरण को स्वच्छ किया जा सके। मन्दिर कमेटी प्रधान व राजेन्द्र ने बताया कि संस्था द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरुआत हो गई है जिसके तहत कनीना के बाबा मोलडऩाथ मन्दिर में पौधे लगाए गए ताकि पर्यावरण संरक्षण किया जा सके।
समाजसेवी संदीप कुमार व महंत रामनिवास ने बताया की संस्था ने पिछले नौ वर्षों में अनेकों सामाजिक कार्य निरंतर किए है जो कि सराहनीय कार्य है हम सभी को सामाजिक संस्था का साथ देना चाहिए ताकि संस्था लगातार जनहित के कार्य करती रहे। इस मौके पर सदस्य सुरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, वजीर गिरधर पुर झज्जर इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: मोलडऩाथ आश्रम परिसर में पौधारोपण करते हुए।







 

 

 

 


 गौशाला रोड़ पर बन रहे नये शौचालय का विरोध
-पुरानी शौचालय की की जाए मरम्मत और देखरेख
******************************************************
***************************************************************
****************************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला रोड़ पर प्रशासन द्वारा नया शौचालय बनाया जा रहा है जिसका क्षेत्र के  लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि पहले ही 400 मीटर दायरे में 4 शौचालय बने हुए हैं किंतु उनकी उचित देखरख न होने के कारण और ताले लगे हुए होने के बेकार पड़े हैं। उनकी हालत यह कि शौचालय में इंसान तो दूर पशु भी नहीं घुस सकते। कस्बे से बाहर इतनी संख्या में शौचालय बनाने का विरोध किया जा रहा है। इस समय में कनीना के कुछ लोगों ने अपनी तकलीफ जाहिर की है।
हरेंद्र कुमार का कहना है कि एक तरफ दो साल पुराने शौचालय खंडहर पड़े हैं, इनकी रिपेयर न करवाने की बजाय दूसरी टायलेट बनाई जा रही है। अगर पुराने शौचालय की मरम्मत कर दी जाए तो नये शौचालय की जरूरत ही नहीं होगी, जिससे पैसे की बर्बादी रुक जाएगी।
 उधर अनूप यादव का कहना है कि कनीना के विकास कार्यों के लिए और बहुत सी जगह हैं। केवल शौचालय पर ही इतने पैसे बर्बाद नहीं करने चाहिए। नगर पालिका ने कई स्थानों पर शौचालय बनाते-बनाते अधूरे छोड़ दिए हैं।
भागमल का कहना है कि शौचालय की जरूरत है परंतु कस्बा कनीना में शहर से बाहर शौचालय की इतनी जरूरत नहीं होती। वैसे भी यह शौचालय बणी के पास बनाया जा रहा है जिनके पास पहले ही शौचालय उपलब्ध हैं। ऐसे में नये शौचालय की जरूरत नहीं है।
नरेश कुमार का कहना है कि शौचालय आम जीवन के लिए जरूरी है किंतु जहां अधिक आवश्यकता हो वहां बनाने चाहिए। जिस जगह पहले शौचालयों की भरमार हो वहां शौचालय बनाने का कोई लाभ नहीं होता।
 फोटो कैप्शन 7: बनाया जा रहा है नया शौचालय
साथ भागमल, हरेंद्र, नरेश कुमार, अनूप








ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई
-पर्यावरण को बचाने की अपील भी की
******************************************************
***************************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में स्टूडेंट पुलिस कैडेट/सीपीसी कार्यक्रम के तहत एसएचओ ट्रैफिक नरेश कुमार जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को ट्रैफिक रूल से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एसपीसी का यह कार्यक्रम डीजीपी शत्रुजीत कपूर सिंह, आईजी ट्रैफिक करनाल के दिशा निर्देशों के अनुसार तथा एसपीनारनौल  हर्ष वर्मा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
 इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के जन्मदिन,उनके स्वयं के जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगवाने का संकल्प दिलवाया। एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि मानव जीवन बहुत ही कीमती है,भारत में व दुनिया में हर वर्ष दुर्घटना के कारण  लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यदि हम ट्रैफिक नियमों को जानकर उनका पालन करेंगे तो इन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और मनुष्य के जीवन को बचाया जा सकता है। प्राय: देखने में आता है कि वाहन चालक जानबूझकर या लापरवाही में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करता है और इस लापरवाही के कारण कोई ना कोई घटना या दुर्घटना जरूर घटित होती है । अपनी इस गलती की सजा वह दूसरों को भी देता है।  नरेश कुमार ने बच्चों को यह भी बताया कि जब तक वह 18 वर्ष के नहीं हो जाते हैं तब तक किसी भी प्रकार के वाहन का प्रयोग ना करें और 18 वर्ष की उम्र पार करने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर वाहन चलाएं तथा दूसरों को भी इन नियमों की जानकारी प्रदान करें। इस अवसर पर प्राचार्य सुनील खुडानिया ,हिंदी प्रवक्ता सोमवीर सिंह ,डीपी संजय कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।  सोमवीर सिंह ने एसएचओ  नरेश कुमार व उनकी टीम का बच्चों को दी गई इस बहुमूल्य जानकारी के लिए धन्यवाद  किया ।
फोटो कैप्शन 05: ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए पुलिस।







नियमों का पालन न करके बना दिया नाला
-दुकानों में घुसा पानी
******************************************************
***************************************************************
**********************************
********************
कनीना की आवाज। कस्बे में बनाए जा रहे नाले के कारण दुकानदारों का जीना दूभर हो गया है क्योंकि यह नाला बिना पैमाइश के बनाया जा रहा है जिसके कारण नाले के साथ लगती दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। जिससे दुकानदारों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी भाई भगत सिंह यादव, पृथ्वी सिंह यादव, सुनील कुमार, संजय कुमार, समाजसेवी हरेंद्र शर्मा के अलावा अन्य कस्बा वासियों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कनीना से  महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क के दोनों तरफ बनाए जा रहे नाले की पैमाइश नहीं की गई जिसके कारण कहीं से नाला बाहर तो कहीं से अंदर बनाया गया जिसको भविष्य में साफ करने में बड़ी समस्या आएगी। वही उनका यह भी कहना था की नाला दुकानों के पास बनाया जाता तो अच्छा होता लेकिन दुकानों से दूर बनाकर बीच में जो गैप बना वह दुकानों के जी का जंजाल बन गया है। नाला बनाते वक्त दुकानों को ध्यान में रखना चाहिए था लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया गया। दुकानदारों की दुकानों में वर्षा का पानी घुस गया और उसे निकालने के लिए कहीं रास्ता नहीं था जिसके कारण दुकानदारों का जीना दूभर हो गया है। वही उनका यह भी कहना है इस प्रकार के काम में पहले लेवल लिया जाता और फिर दुकानों को ध्यान में रखकर के कार्य किया जाता है लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया गया जिसके कारण सैकड़ों दुकानदारों का जीना मुश्किल  हो गया है।  
दुकानदारों का कहना है कि हमारी दुकान नाले से नीचे होने के कारण यहां बारिश का पानी भर गया जिसको निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
फोटो कैप्शन 06: बनाये गये नाले से बनी दुकानदारों की समस्या





13 एमएम हुई वर्षा, किसान खुश
-जून जुलाई में हुई 94 एमएम वर्षा
******************************************************
***************************************************************
*************************************
*****************
कनीना की आवाज। गुरुवार को कनीना क्षेत्र में 13 एमएम बारिश हुई जिसके चलते किसान खुश हैं। जून जुलाई में अब तक कुल 94 एमएम वर्षा हो चुकी है। विगत वर्ष की तुलना में यह वर्षा कम हुई है। अभी बाजरा छोटा है, बीजाई का कार्य दो तीन दिनों पहले ही संपन्न हुआ है। किसान विगत दिनों से वर्षा का इंतजार कर रहे थे। वर्ष 1995 में क्षेत्र में भारी वर्षा हुई थी यद्यपि 1995 जैसी बारिश अभी तक नहीं हुई है।
 सावन माह को महज 3 दिन बाकी है। वर्षा के बाद बेहतर फसल होने के आसार बन गए हैं। बाजरा और कपास की खड़ी फसल में रौनक आ गई है। पतंगबाजी में तेजी आ गई है।
 खंड कृषि अधिकारी डा. विकास ने बताया कि वर्षा से फसलों को लाभ होगा। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि बाजरा 47500 एकड़ कपास 20312 एकड़,चावल 96 एकड़, ज्वार 1690 एकड़, ढेंचा 500 एकड़, अरहर दो एकड़ ग्वार, 735 एकड़ पर उगाया गया है। उन्होंने बताया कि बाजरे की लगभग बिजाई पूर्ण हो चुकी है। जिसके बाजरे की खेती खराब हो जाता है, वह बेशक दोबारा से उगा सकते हैं। पानी की पूर्ति होने से फसलों में आब आ गई है। किसान वर्षा होने का इंतजार कर रहे थे।
  वर्षा से सड़कों पर पानी जमा हो जाने से समस्या जरूर पैदा हो गई है तथा प्रशासन असहज महसूस कर रहा है किंतु वर्षा होने का लाभ अधिक है।
फोटो कैप्शन 04: कपास की फसलों में बारिश के बाद आई आब





बाबा मोहनदास की स्मृति में भंडारा तथा मेला आयोजित
-दूर दराज से आये भक्त
******************************************************
***************************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। गांव बेवल में सिद्ध संत बाबा मोहनदास की स्मृति में भंडारा तथा मेला आयोजित किया गया। बेवल गांव सहित आस-पास के दर्जनों गांवो के हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में धोक लगाकर मन्नत मांगी। श्रद्धालु प्रमोद, राजेश, गुगनराम, रामकुवार नम्बरदार ने कहा कि सच्चे मन से बाबा के दरबार में आकर जो धोक लगाता है उसकी सभी मनोकामनाएं बाबा पूर्ण करते हैं। सुबह हवन यज्ञ कर समाज में शांति, खुशहाली की कामना की गई।
उन्होंने कहा कि मेला तथा भंडारा भारतीय सनातन संस्कृति की विरासत तथा धरोहर है। इनसे समाज में प्रेम, सद्भाव तथा सौहार्द बढ़ता है। व्यक्ति के ह्नदय में दया, भक्ति के भाव जागृत होते हैं।  इस अवसर पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  रामकेश, रामौतार, सुभाष, यशपाल, महेश, प्रमोद, राजेश प्रधान, गुगनराम प्रधान, संजीव, लालचंद, छोटेलाल, रामकुमार नम्बरदार, कन्हीराम, दशरथ आदि श्रद्धालुओं ने भंडारा तथा मेला के सफल आयोजन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
फोटो कैप्शन 03:. भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालु।








अटेली मांगे हिसाब अभियान के तहत ग्राम पोता में डोर टू डोर के माध्यम से मिले राव नरेंद्र सिंह
--कांग्रेस प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में जाएगी
******************************************************
***************************************************************
***********************************
*******************
कनीना की आवाज। हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने अटेली मांगे हिसाब के तहत विधानसभा क्षेत्र अटेली के गांव पोता में डोर टू डोर के माध्यम से जनसंपर्क किया व भाजपा के पिछले 10 सालों की विफलताओं व कांग्रेस के संकल्पों से विस्तार से अवगत करवाया ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में जाकर भाजपा की विफलताओं को घर घर तक उजागर करने का काम करेगी इसी तर्ज पर विधानसभा क्षेत्र अटेली में डोर टू डोर के माध्यम से जनसम्पर्क किया जाएगा व साथ ही इस अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी के संकल्प बताने के साथ साथ लोगों की उम्मीदों व आकांक्षाओं से जुड़े सुझाव एकत्रित करके पार्टी द्वारा तैयार किये जा रहे जनता के घोषणा पत्र में शामिल करवाने का काम किया जाएगा।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से 2014 में चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस समय के दौरान जो हरियाणा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय व प्रति व्यक्ति निवेश में प्रथम स्थान पर था आज वही हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी , महंगाई , अपराध जैसे मुद्दों में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है , जिसका नतीजा यह है कि आज हरियाणा प्रदेश देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है ।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में मतों का 20 प्रतिशत से अधिक इजाफा हुआ है और प्रदेश की जनता ने इस चुनाव में भाजपा को हाफ करने का काम किया व अब पूरा मन बना लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को साफ करने का काम करेगी ।
इस अवसर पर सुमेर चेयरमैन , अशोक प्रधान जांगिड़ समाज , विजेन्द्र मास्टर जी कनीना , मातूराम शर्मा बाघोत , सुंदर प्रधान बाघोत , सत्यपाल चेयरमैन , जोगेंद्र चौहान , सरपंच हरिओम जांगिड़ प्रधान सरपंच असोसिएशन , जयप्रकाश , बबली , सुजान सिंह पंच  व गाँव के अन्य पूर्व सरपंच , पंच , नम्बरदार व अन्य जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: राव नरेंद्र सिंह पोता गांव में संपर्क करते हुए।


Wednesday, July 17, 2024


 

कनीना में जून जुलाई माह में हुई है महज 82 एमएम वर्षा
-वर्षा का कर रहे हैं किसान इंतजार
********************************************************
**************************************************************
*********************************
************************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में करीब एक पखवाड़े से सुस्त और कमजोर पड़े मानसून  में धीरे-धीरे  सक्रियता देखने को मिल रही है । आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में मानसून का विस्तार देखने को मिलेगा। हालांकि  बारिश के बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार उमस और चिपचिपी गर्मी का आलम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डा चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे मानसून अपने तेवरों को दिखाने लगा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों की सक्रियता में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछले काफी दिनों से बंगाल की खाड़ी पर हलचल नहीं हो रही थी परन्तु अब बंगाल की खाड़ी पर लो प्रेशर एरिया बनने लगे हैं पहला 15 जुलाई को बना जो छत्तीसगढ़ पर  स्थित है और दूसरा 19 जुलाई को बन रहा जो डिप्रेशन या डिप डिप्रेशन में बदल जाएगा। साथ ही साथ बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते हैं जो लगातार बन रहे हैं पहला 17 जुलाई और दूसरा 22 जुलाई को बनेगा। आज बुधवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दक्षिणी पूर्वी मानसून हवाओं में बढ़ोतरी से धीरे-धीरे सुबह से पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल पानीपत सोनीपत कैथल जींद फतेहाबाद हिसार भिवानी महेंद्रगढ़ रोहतक चरखी दादरी गुडग़ांव फरीदाबाद पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मंगलवार को दक्षिण हिस्सों से शुरू हो कर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश हुई आज उससे विपरीत उत्तरी हिस्सों से शुरू हो कर धीरे धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर फैलाव देखने को मिला है आने वाले दिनों में मानसून का यह फैलाव और विस्तार और अधिक देखने को मिलेगा।
 हरियाणा एनसीआर दिल्ली तापमान एक नजर में
 हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि सम्पूर्ण राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान  33.0 डिग्री सेल्सियस से 38.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में लगातार उमस भरी पसीने वाली चिपचिपी गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।
 जिला महेंद्रगढ़  में मानसून बारिश  पर एक नजर --
जिला महेंद्रगढ़ में मानसून के आगमन से लेकर लगातार मानसून मेहरबान बना हुआ है लगभग प्रत्येक दिन जिला महेंद्रगढ़ पर कहीं न कहीं मानसून की बारिश देखने को मिल रही है।आज बुधवार को जिला महेंद्रगढ़ में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही देखने को मिलीं और पहले  सतनाली महेंद्रगढ़ और  कनीना के आसपास बिखराव वाली हल्की बारिश और बाद में नारनौल 11.0 मिलीमीटर  व नांगल चौधरी और निज़ामपुर में 10.0 मिलीमीटर झमाझम मानसून बारिश की की गतिविधियां देखने को मिलीं। जिला महेंद्रगढ़ में 1 जून से 17 जुलाई तक 182.9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई जबकि इस दौरान जिला महेंद्रगढ़ में 131.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से 39त्न अधिक दर्ज हुई है।
 जिला महेंद्रगढ़ तापमान एक नजर में
जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का बीती रात से सुबह 8 तक न्यूनतम तापमान क्रमश 27.0, 28.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.5,37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता 87 फीसदी पाई गई।








चरखी दादरी-अलवर रेलमार्ग को अविलंब शुरू करने की मांग
-कनीनावासी चाहते हैं जल्द काम शुरू हो
********************************************************
**************************************************************
************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना होते हुए अलवर को जाने वाले रेलमार्ग को लेकर जहां विगत वर्ष 2022 में लोगों में उत्साह देखने को मिला वो अब ठंडा होता जा रहा है। यदि चरखी दादरी से अलवर वायां कनीना रेलमार्ग बन जाता है तो निश्चित रूप से कनीना का विकास होगा। एक ओर जहां कनीना को कोसली रेलमार्ग से जोड़े जाने की वर्षां से गतिविधियां चल रही हैं वहीं चरखी दादरी से अलवर वायां कनीना रेलमार्ग को लकर निशानदेही आदि का कार्य भी विगत वर्ष चला था। क्षेत्र में भारी खुशी देखने को मिली थी क्योंकि ऐसा होने से कनीना खास रेलवे स्टेशन एक जंक्षन बन जाएगा जिससे अभी तक जो ट्रेन नहीं रुकती वो भी रुकने लग जाएंगी। कनीना के महेश कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, महेंद्र कुमार, सूबे सिंह आदि ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस रेलवे मार्ग को अविलंब बनाया जाए तथा कनीना को कोसली रेलमार्ग से भी जोड़ा जाए।








 करीरा से गोठड़ा सड़क मार्ग को पक्का करने की मांग
-महज 4.5 किलोमीटर दूरी बनती है
********************************************************
**************************************************************
*************************************
********************
कनीना की आवाज। करीरा-गोठड़ा सड़क मार्ग पक्का करने की मांग ग्रामीणों ने की है। यदि यह सड़क पक्की बन जाए तो न  केवल रेवाड़ी से सीधा संपर्क हो जाएगा अपितु विभिन्न गांवों में जाने के लिए भी सबसे छोटा मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।
 करीरा तक पक्का सड़क मार्ग है। करीरा से गोठड़ा करीब साढ़े 4 किलोमीटर दूरी है। यदि इसे पक्का कर दिया जाए तो आवागमन सरल बन जाएगा। करीरा से साढ़े 22 फुट का रास्ता सीधा गोठड़ा तक जाता है। इस प्रकार करीरा से कुल दूरी करीब करीब 5 किलोमीटर बनती है जबकि ढहीना और या लूखी होकर जाए तो 15 किलोमीटर दूरी बनती है। ऐसे में 15 किलोमीटर दूरी की बजाय 5 किलोमीटर दूरी तय करें तो ज्यादा बेहतर होगा। ऐसे में करीरा गांव की सरपंच सपना, निरंजन सिंह, महाबीर सिंह एवं महिपाल यादव आदि ने मांग की है कि इस सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विभिन्न सड़कें पक्की कर दी गई है तो इस सड़क को भी पक्का करने का काम किया जाए।


हरियाली तीज का अवकाश 7 अगस्त को

********************************************************
**************************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज।
हरियाणा सरकार ने हरियाली तीज का अवकाश 7 अगस्त का घोषित कर दिया है। पहले यह प्रतिबंधित अवकाश 6 सितंबर को रखा गया था। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है और हरियाली तीज का पर्व का अवकाश 7 अगस्त को समझा जाए।








पूर्व पंचों को पेंशन देने के मुद्दे को लेकर आयोजित बैठक
-पेंशन एक हजार रुपये करने की मांग
********************************************************
**************************************************************
************************************
*********************
कनीना की आवाज।  पूर्व पंचों को पेंशन देने की मांग अब जोर पकडऩे लगी है। इस सम्बन्ध में पूर्व पंचों ने बुधवार को धनौन्दा गांव में बैठक आयोजित की। बैठक में पूर्व पंचों को 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने तथा 10 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज के लिए उन्हें आयुष्मान भारत योजना का कार्ड देने की मांग की। बैठक में अपनी इन मांगों पर जोर देने के लिए आगामी 25 जुलाई को उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना कार्यालय के समक्ष धरना देने का ऐलान किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व पंच दिनेश सिंह तथा रविन्द्र शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व पंचों को पेंशन न देकर अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने सरकार पर पूर्व पंचों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सरकार पंचायती राज संस्थाओं के अनेक पूर्व पदाधिकारियों को पेंशन दे रही है तो पूर्व पंचों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। पूर्व पंच राजेन्द्र ने कहा कि पेंशन पूर्व पंचों का अधिकार है और हम पेंशन लेकर रहेंगे चाहे हमें कितना भी कड़ा और बड़ा आंदोलन करना पड़े। उन्होंने 25 जुलाई के कनीना उपमंडल अधिकारी (ना.) कार्यालय पर आयोजित किए जा रहे प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व पंच दिनेश, कर्मबीर, मुकेश, भागसिंह, रोशनलाल, रामबीर, गुरूदत, निहाल सिंह, रविन्द्र शर्मा, जीत सिंह, सुधिर, राजेन्द्र, रगबीर, श्रीभगवान, ओमबीर, प्रदीप, डालचंद, दलीप, रमेश, नत्थूराम, महाबीर आदि अनेक पूर्व सरपंच उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: अपनी मांगों को लेकर पूर्व पंच बैठक करते हुए।




 बीएमएलटी कोर्स करके कोई भी बिना रोजगार के नहीं रह सकता-डा राजेंद्र
--आज के युग में इस कोर्स की अत्यधिक माँग
********************************************************
**************************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज।  बीएमएलटी कोर्स करके कोई भी  बिना रोजगार के नहीं रह सकता। यह कोर्स न केवल ग्रेजुऐट के बराबर है बल्कि सामान्य बीएससी से अधिक अवसर हैं। परम्परागत कोर्स की बजाए हरियाणा राज्य द्वारा स्थापित श्री विश्वकर्मा स्किल युनिवर्सिटी, पलवल का यह कोर्स रोजगार देने वाला है। कोई भी 12वीं साइंस पास करने वाला विद्यार्थी इसे कर सकता है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह, डायरेक्टर सूरजभान कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं बीएमएलटी कॉलेज देवास तथा यदुवंशी स्कूल के  फांउडर डायरेक्टर ने कहा की आज के युग में इस कोर्स की अत्यधिक माँग है। बेचुलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्ररी (बी. वोक) कोर्स किये हुये प्रार्थी को लैब टैक्नीशयन की नौकरी अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेन्टर, पब्लिक हेल्थ आर्गेनाइजेशन, क्लानिक में विभिन्न टेस्ट करने तथा परिणामों का विश्लेषण करने आदी में आसानी से मिल जाती है। सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पताल में बड़े अवसर हैं।        बी. वोक बीएमएलटी ग्रेजुएट माइक्रो बायोलाजी में एमएससी कर सकते हैं। ये अपनी लैब चला सकते हैं जिससे अच्छी कमाई होती है। नई शिक्षा नीति में इस कोर्स को विशेष रूप से शामिल किया गया। इच्छुक विद्यार्थी इसेे श्री विश्वकर्मा स्किल युनिवर्सिटी  पलवल हरियाणा के  एस बी कालेज  देवास से कर सकते हैं।
फोटो कैप्शन: डा.राजेंद्र सिंह यादव




शिविर में  107 वृद्धजनों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ  
--आयुष्मान आरोग्य मंदिर खेड़ी तलवाना में निशुल्क वृद्धावस्था स्वास्थ्य जांच
********************************************************
**************************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज। आयुष्मान आरोग्य मंदिर खेड़ी तलवाना में निशुल्क वृद्धावस्था स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 107 वृद्धजनों ने किया स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
 आयुष विभाग की ओर से आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर खेड़ी तलवाना में निशुल्क वृद्धावस्था स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 107 वृद्धजनों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डा अजीत सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ व वृद्धावस्था जनित रोगों से बचाव व उचित परामर्श देने के उद्देश्य से यह चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला में समस्त 23 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में यह जांच शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में बुजुर्गों की निशुल्क बीपी व शूगर की जांच की तथा निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक  औषधियां वितरित की। शिविर में आए प्रत्येक वृद्धजन को आयुष योग सहायक व योग प्रशिक्षक द्वारा सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास भी करवाया।
 फोटो कैप्शन 04:बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच करते आयुष चिकित्सक।


 

,

 

 

यूरो स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
********************************************************
**************************************************************
**************************************
*******************
कनीना की आवाज।
यूरो स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपने अथक परिश्रम और बच्चों  के सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है। यहाँ एक बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए यहाँ पर समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिओं का आयोजन होता है। आज स्कूल प्रांगण में कक्षा छटी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों में शतरंज के खेल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अंतर-सदनीय स्तर पर आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सभी सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिबल का प्रयोग करते हुए अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में न्यूटन सदन प्रथम सदन अडिसन आइंस्टीन द्वितीय डारविन सदन चतुर्थ स्थान पर रहे। इस शुभावसर पर प्रधानाचार्य सुनील यादव व उप-प्राचार्य संजू यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हमें हर क्षेत्र में सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र में साथ ही उन्होंने  बताया कि आज के इस व्यस्तता भरे जीवन में हमें कुछ समय खेल के लिए भी अवश्य देना चाहिए। खेल से हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते है। हमें हर प्रकार की प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। इस अवसर पर को-आर्डिनेटर विरेन्द्र सिहं, ऋतु तंवर तन्नू गुप्ता, सुमन यादव व समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: शतरंज खेलते यूरो के बच्चे।











एक साथ दो नामचीन संस्थाओं द्वारा सम्मानित
-कई लोगों ने जताई खुशी
********************************************************
**************************************************************
***********************
**********************************
कनीना की आवाज। कनीना के खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे एवं रेवाड़ी से उप-जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त डिगरोता निवासी डा. रामानंद यादव को हाल में सम्पन्न हुई अलग-अलग इवेंट्स में ख्याति प्राप्त संस्थाओं ने सम्मानित किया है। डब्ल्यूडब्ल्यू डब्ल्यू मोनोमौसमी मुंबई द्वारा इंटरनेशनल क्रियेटिव राइटिंग ओलंपियाड -2024 का आयोजन करवाया गया जिसमें डा. रामानंद यादव द्वारा रचित कविता बाबा साहब  को विश्व स्तर पर द्वीतिय स्थान प्राप्त हुआ। डॉ रामानंद यादव की इस उपलब्धि पर सुप्रसिद्ध लेखक चेतन भगत व मुख्य सम्पादक कम फाउंडर मौसमी कुण्डू ने प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
दूसरी इवेंट का आयोजन समय न्यूज, जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा इण्डिया टेलेंट कांटेस्ट -2024 का आयोजन कर करवाया गया जिसमें डा. रामानंद यादव के कविता पाठ वृद्ध सम्मान  को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिस पर मुखिया व सम्पादक समय न्यूज जबलपुर (मध्य प्रदेश) ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इससे पहले भी डा. रामानंद यादव को अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। डा. रामानंद यादव ने आकाशवाणी रोहतक पर भी अनेक बार प्रतिभागिता की  है। उनकी इस उपलब्धि पर सभी ने खुशी जाहिर की है।
फोटो कैप्शन 01: डा रामानंद यादव को मिले सम्मान दिखाते हुए।








दुर्घटना में घायल व्यक्ति में करवाया मामला दर्ज -घटना बीते दिनों की
********************************************************
**************************************************************
************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव नौताना निवासी संजय कुमार ने ट्रैक्टर चालक पर दुर्घटना करने का मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि 6 जुलाई की रात को मैं अपने गांव से सेहलंग की तरफ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। साथ में मेरा दोस्त राजकुमार खेड़ी भी था। जब मोटरसाइकिल पोता के नजदीक पहुंची तो राजपाल उर्फ राजू अपना ट्रैक्टर लेकर तेज रफ्तार से चलाता आया और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे संजय के पैर पर चोट लगी। आसपास लोगों ने संजय के पिता को सूचना दी। उनके पिता मौके पर आए और रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनके दाएं पैर की हड्डी फ्रैक्चर बताई। अब तक इलाज चलता रहा और अब इलाज करवा कर घर लौटने पर उन्होंने राजपाल उर्फ राजू के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Tuesday, July 16, 2024


 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा देश में सबसे ऊपर - अमित शाह
--हरियाणा के बीसी  समाज को बीजेपी सरकार ने दिया एक और बड़ा तोहफा
-क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की गई, पंचायतों, नगर निगम और पालिकाओं में  भी बढ़ाया आरक्षण
-हरियाणा में मुसलमानों का आरक्षण नहीं होने देंगे - गृह मंत्री
*********************************************************************
******************************************************************************
*************************************
********************************
कनीना की आवाज। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा की केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी पिछड़ा वर्ग के लिए  क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपयेवार्षिक करने का निर्णय लिया गया है।  भारत सरकार की तर्ज पर इसमें वेतन और कृषि से आय को जोड़ा नहीं जाएगा, इससे लाखों लोगों को लाभ होगा।
श्री अमित शाह आज महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर  पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने एक और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पंचायतों, नगर निगम और पालिकाओं में  भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को बढ़ाया है। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए बीसी-ए वर्ग में 8 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था,  अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी  5  प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। इससे बहुत बड़े स्तर पर हरियाणा की जनता को आरक्षण का फायदा मिलेगा।  इसी प्रकार शहरी स्थानीय निकायों में बीसी-ए वर्ग में 8 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने तो पार्लियामेंट में देश के सामने भाषण देते हुए कहा था कि मेरी यह सरकार दलितों की सरकार है, गरीबों की सरकार है, पिछड़ों की  सरकार है।  
कांग्रेस पार्टी हमेशा ओबीसी समाज की रही विरोधी - अमित शाह
विपक्ष पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा विपक्ष के नेता श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव आने पर बीसी-बीसी-बीसी की माला जपते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ओबीसी समाज की विरोधी रही है। सन 1957 में ओबीसी के रिजर्वेशन के लिए काका साहब कमीशन बना। कांग्रेस ने सालों तक इसको लागू नहीं किया। 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन को ठन्डे बस्ते में डाल दिया। 1990 में जब लाया गया तो तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने 2 घंटा 43 मिनट भाषण देकर कर ओबीसी के रिजर्वेशन का विरोध किया था।  इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक मान्यता देकर पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देने का काम किया है।  साथ ही, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और नीट की परीक्षाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जातिवाद और भ्रष्टाचार  के अलावा प्रदेश को कुछ नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इज आफ डूइंग करप्शन को इज आफ डूइंग बिजनेस में बदलने का काम  किया है।  पिछली सरकारों के दौरान जहां एक सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था तो दूसरी में गुंडागर्दी का बोलबाला था। कहीं विकास एक जिले तक सीमित था तो कहीं एक क्षेत्र का विकास होता था।  इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सम्पूर्ण हरियाणा में चहुंमुखी विकास  सुनिश्चित किया है।
हरियाणा में मुसलमानो का आरक्षण नहीं होने देंगे  - गृह मंत्री
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में बैकवर्ड क्लास में मुसलमान को आरक्षण देने का काम किया। हरियाणा में आए तो यहां भी ऐसा ही करेंगे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि मुसलमान का आरक्षण हरियाणा में नहीं होने दिया जाएगा।
बीजेपी कार्यकर्ता मांगेंगे कांग्रेस से 10 साल का हिसाब--
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर हिसाब मांगे कि कांग्रेस के कार्यकाल में 10 सालों में विकास कार्यों के लिए कितने रुपए खर्च किए गए।  प्रदेश की 6225 पंचायतों का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि ब्राह्मण माजरा गांव में पिछले 10 सालों में 19.54  करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए खर्च की गई है।  इसी प्रकार, कलिंगा में 17.74  करोड़,  तिगांव में 84.33 करोड़, कोरियावास में 516.62 करोड़, आसनकलां  में 23.95  करोड़ और खारिया में 21.30 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं।  उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सभी 6225 पंचायतों में जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के  विकास कार्यों का हिसाब देंगे।  साथ ही कांग्रेस द्वारा 10  वर्षों में हरियाणा की जनता के लिए किये गए विकास कार्यों का हिसाब भी मांगेंगे । उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ललकारते हुए कहा कि वे मैदान में आंकड़ों के साथ आये, वो हमसे क्या हिसाब मांगेगे , हिसाब तो हम देंगे।  कांग्रेस से हिसाब तो हरियाणा की जनता मांगेगी।
कांग्रेस के 10  साल का पाई-पाई का हिसाब लाया हूँ-
 अमित शाह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि वह हमारे 10 साल का क्या हिसाब लेंगे, उनके 10 साल का हिसाब हमारे कार्यकर्ता उनसे मांगेंगे। मैं कांग्रेस के 10  साल का पाई पाई का हिसाब लेकर आया हूँ।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नौकरी में कितना करप्शन किया, कितना जातिवाद और परिवारवाद फैलाया और पिछड़ों को न्याय क्यों नहीं दिया, इसका हिसाब तो उनके पास है । विकास का हिसाब नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान हरियाणा प्रदेश में 41000 करोड़ रुपये केंद्र द्वारा विकास परियोजनाओं के लिए प्रदान किये गए जबकि वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए लगभग 2 लाख 59 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया है।  
पिछड़े वर्ग से आने वाले आपके बेटे को बनाया हरियाणा का मुख्यमंत्री--
हरियाणा प्रदेश में गत 10  वर्षों में पिछड़े वर्ग के लिए हुए कल्याण का कार्यों का जिक्र करते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा के गरीब घर के पिछड़े वर्ग से आने वाले बेटे को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया है। इनके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा।   उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी बहुत ही सीधे और सरल व्यक्ति हैं उनके दरवाजे 365 दिन 24 घंटे आपके लिए खुले हैं ।
देशभर में हरियाणा की धाक--
महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम को नमन करते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की पावन भूमि को  तीन चीजों के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी और कामाख्या से द्वारिका तक पूरा देश याद करता है। जहां सैन्य सेवाओं में हरियाणा का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व है वहीं  देश की खेल तालिका में भारत को जो 10 मेडल मिलते हैं उसमें से 7  मेडल हरियाणा का मेरा धाकड़ लेकर आता है।  देश को अन्न में मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाला भी हरियाणा का किसान ही है।
हरियाणा में पूर्ण बहुमत से तीसरी बार खिलेगा कमल-
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की जनता ने 2014 व  2019 के लोकसभा और विधानसभा सहित 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार का साथ दिया उसी प्रकार आने वाले हरियाणा विधान सभा चुनाव में फिर से आप कमल को आशीर्वाद देंगे और पूर्ण बहुमत से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनेगी।  
भाजपा शासन में पिछड़ा वर्ग को मिल रहा पूरा मान सम्मान - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 18 दिनों में दूसरी बार बाबा जयराम दास की भूमि पर उनका स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का काम किया है और हरियाणा से हाल ही में पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित दो सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देकर समाज का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीसी वर्ग को पूरा मान सम्मान दिया है और पहली बार हरियाणा के इतिहास में पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री बनाकर समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में पिछड़ा वर्ग का अहम योगदान है और 17 सितम्बर 2023 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू करते हुए पिछड़ा वर्ग के कौशल विकास का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में ओबीसी आयोग को संवैधानिक शक्तियां दी गई हैं और इन निर्णय के तहत केंद्रीय, नवोदय विद्यालयों सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में बीसी वर्ग के बच्चों को दाखिले मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने न केवल बीसी वर्ग के अधिकारों को सुरक्षित रखने का काम किया है बल्कि उन अधिकारों का संरक्षण भी किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गांव ब्राह्मण माजरा, कलिंगा, तिगांव, कोरियावास, आसनकलां और और खारिया के सरपंचों को सम्मानित भी किया।
दक्षिणी हरियाणा को मिल रहा है पूरा सम्मान : राव इंद्रजीत
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दक्षिणी हरियाणा की जनता की ओर से श्री अमित शाह का स्वागत किया और कहा कि यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सभी सीटें भाजपा के पक्ष में दी हैं और यहां के ओबीसी व बीसी वर्ग ने शुरू से ही भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के लोगों को सरकार ने भी पूरा सहयोग किया है। राव इंद्रजीत ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए आयोग का गठन करते हुए सार्थक कदम उठाए हैं।
हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण को मिशन मोड़ में शुरू किया है और हरियाणा सरकार केंद्र की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग का कल्याण करते हुए जनहितकारी नीतियों को क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा उठाये जा रहे कल्याणकारी कदमों पर सभी का आभार व्यक्त किया।
यह रहे मौजूद--
इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा बनवारी लाल, पंचायत एवं विकास मंत्री श्री महिपाल ढांडा, शहरी निकाय मंत्री  सुभाष सुधा, शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, सिंचाई मंत्री डा अभय सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता, वित्त मंत्री  जेपी दलाल, बिजली मंत्री  रणजीत चौटाला, वन मंत्री  संजय सिंह, राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा, सांसद  धर्मबीर सिंह सहित हरियाणा के मुख्य सचिव  टीवीएसएन प्रसाद, डीजीपी  शत्रुजीत कपूर, सीपीएससीएम  राजेश खुल्लर, एपीएस सीएम डा अमित कुमार अग्रवाल, सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो केप्शन 6/7 एवं 8: रैली से संबंधित हैं।




कैलाश पाली ने पुष्प वर्षा की
*********************************************************************
******************************************************************************
***********************************
**********************************
कनीना की आवाज। हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन मे पहुंचे हजारों नर नारियों का स्वागत जाट गेट पर कैलाश पाली के नेतृत्व  पुष्प वर्षा कर किया गया। जिसकी सामान्य आदमी में चर्चा रही। इसमें  महेन्द्र सिंह, प्रकाश सरपंच वीरेन्द्र तंवर, राजेश सेठ धर्मेन्द्र, रमेश, संजीव कौशिक, अमन भारद्वाज उपस्थित थे। पाली इस बार भाजपा की टिकट के लिए प्रयासरत है।
 फोटो कैप्शन 05: पुष्प वर्षा करते कैलाश पाली व अन्य



देवशयनी एकादशी-17 जुलाई
चार माह तक विश्राम करेंगे हरि
-जब हरि निंद्रा मे चले जाते है तब भगवान शंकर संभालते है अखिल ब्रह्मांड को-पंडित ऋषिराज शर्मा    
*********************************************************************
******************************************************************************
**************************************
*******************************
कनीना की आवाज। देवशयनी एकादशी का बहुत बड़ा महत्व है। वैसे तो वर्ष में 24 एकादशी होती है परंतु जब कभी मलमास आता है तो एकादशियों की संख्या बढ़कर 26 हो जाती है परंतु आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी नाम से जाना जाता है। इसके चार मास बाद देवोत्थानी एकादशी  आती है। इस अवधि को चातुर्मासा कहा जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान हरि विष्णु हरि चार महीना तक राजा बलि के द्वार पर निवास करते हैं और देव उठावनी एकादशी को वापस आते हैं। इस एकादशी को सौभाग्य की एकादशी नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार किसी प्रकार विवाह शादी आदि नहीं किए जाते।
क्या कहते हैं पंडित ऋषिराज शर्मा-  शितिकण्ठा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिराज शर्मा ने बताया की उदयातिथि के आधार पर देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई दिन बुधवार को रखा जाएगा। इसी दिन से चतुर्मास का आरंभ भी हो जाएगा। 12 नवंबर 2024 तक चतुर्मास काल चलेगा। इस दौरान विवाह, मुंडन, ग्रह प्रवेश जैसे किसी भी शुभ-मांगलिक कार्य को करने की मनाही होगी। 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी से दुबारा शुरू होंगे शुभ मुहूर्त। चार महीने तक भगवान विष्णु क्षीर सागर में अनंतशैया पर विश्राम करेंगे और निद्रा में रहेंगे
इसे भगवान विष्णु का निद्राकाल कहा जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम नहीं होगा। फिर 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी है और इस दिन अबुझ मुहूर्त होने से इस दिन विवाह जैसे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इन चार महीने में कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं, इसलिए तपस्वी जन व धार्मिक लोग भी इन दिनों एक स्थान पर रहकर तप करते हैं। साधु इन दिनों जमीन पर सोना पसंद करते हैं और ज्यादातर मौन अवस्था में रहते है ! जब भगवान विष्णु चार महीनों की योग निद्रा में चले जाते हैं तो भगवान शिव जगत का कार्यभार संभालते हैं। इसीलिए चतुर्मास के दौरान भगवान शिव की पूजा का बड़ा महत्व माना गया है। सावन में अगर आप भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा आराधना करते हैं तो आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। शिव साधना से आपका आध्यात्मिक उत्थान भी होता है,जो लोग अध्यात्मिक गतिविधियों में संलिप्त हैं उन्हें विशेष अनुभव भी इस दौरान होते हैं!
फोटो कैप्शन: पंडित ऋषिराज शर्मा





खराब जल में भी खजूर देता है बेहतर पैदावार-डा मंदीप
*********************************************************************
******************************************************************************
**********************************
***********************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव मुंडिया खेड़ा के किसान मनीलाल ने 3 साल पहले 93 पेड़ खजूर के लगाए थे जो अब पैदावार देने लग गए हैं। महज 3 सालों में फलों से लद गए हैं किंतु किसान ने 40 प्रतिशत फलों रखकर बाकी तोड़ दिए हैं ताकि पौधे की वृद्धि अच्छी प्रकार हो सके। इससे पहले भी उन्होंने ड्रैगन फ्रूट उगाए थे। उन्हें विश्वास है कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में ये पककर तैयार हो जाएंगे और उन्हें बेहतर भाव मिलने की उम्मीद है। बाजार में इनकी कीमत 50 से 80 रुपये किलो तक है।
 पूरे ही भारत में खजूर के पौधे सप्लाई करने वाले राकेश पारीक जोधपुर से इस संबंध में बात हुई। उन्होंने बताया कि प्राय पौधा 4 साल बाद पैदावार देनी शुरू कर देता है और एक पौधे पर अधिकतम 2 क्विंटल तक फल प्राप्त होते हैं। प्रथम बार 15 से 20 किलो ही फल प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया पूरे भारत में पौधे वो सप्लाई करते हैं और उनके पौधे सरकार द्वारा अनुमोदित है।
 इस संबंध में डीएचओ डा. मनदीप सिंह रेवाड़ी ने बताया कि ये खजूर के पौधे खराब जल में भी अच्छी पैदावार देते हैं। उन्होंने बताया जिला महेंद्रगढ़ में बवाना और मुंडिया खेड़ा, रेवाड़ी जिले में गांगोली, हरजीपुर, धारण, जैनाबाद, बालधन कलां आदि में खजूर की पैदावार ली जा रही है। अभी खजूर के बारे में लोग कम जागरूक है। यदि परंपरागत खेती की जगह खजूर की पैदावार ली तो मांग भी अधिक है और खेती के मुकाबले अच्छी आय प्राप्त होगी।
 फोटो कैप्शन 03: मुंडिया खेड़ा में खजूर की पैदावार
साथ में डा. मनदीप सिंह डीएचओ रेवाड़ी





विगत वर्ष की तुलना में हुई है कम वर्षा
-बाजरे की लगभग बीजाई पूर्ण-- कृषि अधिकारी
*********************************************************************
******************************************************************************
**************************************
*******************************
कनीना की आवाज। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभी तक कम वर्षा हुई हैं। क्षेत्र में मानसून भी देरी से पहुंचा और वह भी कम वर्षा लेकर आया है। विगत वर्ष जहां इन दिनों तक 90 एमएम वर्षा हो चुकी थी और सावन में बादल जमकर बरसे थे। किंतु इस वर्ष अभी तक महज 81 एमएम वर्षा हुई है। सावन माह 22 जुलाई से शुरू होगा।
विगत वर्ष की तुलना में बाजरे की बिजाई भी दो सप्ताह देरी से हुई है। ऐसे में किसानों के अब वर्षा लाभप्रद साबित होगी।
इस वर्ष बाजरे की बिजाई विगत वर्ष के  लगभग बराबर हुई है। यही नहीं कपास की फसल भी लगभग विगत वर्ष के बराबर हुई है।
 इस संबंध में खंड कृषि अधिकारी विकास कुमार नेे बताया कि विगत वर्ष की के बराबर इस वर्ष बाजरा उगाया गया है। उन्होंने बताया कि बाजरा 47500 एकड़ कपास 20312 एकड़,चावल 96 एकड़, ज्वार 1690 एकड़, ढेंचा 500 एकड़, अरहर दो एकड़ ग्वार, 735 एकड़ पर उगाया गया है। उन्होंने बताया कि बाजरे की लगभग बिजाई पूर्ण हो चुकी है। जिसके बाजरे की खेती खराब हो जाता है, वह बेशक दोबारा से उगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय अगर वर्षा होती है तो जिन किसानों का बाजरा अंकुरित हो चुका है उनके लिए कोई दिक्कत नहीं लेकिन जिनका अंकुरित नहीं हुआ है उनको नुकसान पहुंचा सकती है। अब  किसान वर्षा का इंतजार करेंगे। वैसे भी वर्षा सभी फसलों के लिए लाभप्रद साबित होगी।
 फोटो कैप्शन 04: आकाश में छाये बादल और साथ में खंड कृषि अधिकारी डा. विकास कुमार





मोटरसाइकिल हुई चोरी, मामला दर्ज
*********************************************************************
******************************************************************************
***********************************
**********************************
कनीना की आवाज। कनीना उप- मंडल के गांव धनौंदा निवासी फिरोज की मोटरसाइकिल कनीना उप-नगरी का अस्पताल कि सामने से चोरी हो गई। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज करवा दिया गया है। फिरोज, धनौंदा निवासी ने पुलिस में बताया कि मैं उप- नागरिक अस्पताल कनीना में कौशल विकास के तहत सफाई कर्मचारी पद पर कार्यरत हूं। 10 जुलाई को रात के समय मेरी तैनाती थी। मोटरसाइकिल को उप नागरिक अस्पताल कनीना के इमरजेंसी गेट के सामने खड़ा किया था लेकिन रात को अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया। सीसीटीवी के माध्यम से देखा गया तो चोर की पहचान नहीं हो रही है। उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है।  कनीना पुलिस ने चोरी का माला दर्ज कर लिया है।



 व्यक्ति गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*********************************************************************
******************************************************************************
**************************************
*******************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी के राकेश कुमार ने अपने साले की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में कहा कि मेरा साला प्रेम झुंझुनूं निवासी मेरे घर करीब दो-तीन महीनों से रह रहा था। 13 जुलाई को अचानक कहीं चला गया। रिश्तेदारियों में पता किया किंतु नहीं पता चला। उनके 19 वर्षीय प्रेम की गुमशुदगी का मामला कनीना पुलिस में दर्ज कर लिया है।



 बोलोरो पिकअप गाड़ी चोरी
-मामला किया दर्ज
*********************************************************************
******************************************************************************
***********************************
**********************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव रसूलपुर में अज्ञात चोर बोलोरो पिकअप गाड़ी को चोरी कर ले गये। मालिक जयपाल ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि मेरी बोलोरो पिकअप 13 जुलाई की रात को मेरे प्लांट के साथ बनी दुकान के आगे खड़ा करके, प्लांट पर सो गया। 14 जुलाई को जब उठकर देखा तो गाड़ी नहीं पाई गई। गाड़ी का जब कोई सुराग नहीं लगा तो पड़ोस में लगे सीसीटीवी को चेक किया। रात के करीब 2:30 बजे दो अज्ञात बाइक सवार आए और गाड़ी का लाक तोड़कर गाड़ी को लेकर नांगल मोहनपुर की तरफ चले गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में डालकर शिकायत दर्ज करवा दी है। उसकी शिकायत पर अज्ञात चोरों के पिकअप बोलोरो चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।









विधानसभा चुनावों की आहट सुनाई देने लगी, अक्टूबर में संभावित
- नेताओं ने छोड़ छेड़ दी है जंग
-कनीना में चल रहा है पोस्टर युद्ध
*********************************************************************
******************************************************************************
**********************************
***********************************
कनीना की आवाज। अटेली विधानसभा क्षेत्र में नेताओं ने अभी से विधानसभा चुनाव लडऩे की जंग छेड़ दी है। विधानसभा चुनाव अक्टूबर में संभावित है। यही कारण है कि इस बार लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही नेताओं ने विधानसभा की ओर मुख मोड़ लिया है। एक और जहां विभिन्न नेता विभिन्न कार्यक्रमों में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार कर रहे हैं।
अटेली विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे वाले ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है तथा सोशल मीडिया पर उन्हें विधानसभा के वोट देने की अपील शुरू कर दी है। दीवारों पर पोस्टर एवं बैनर तो सरकारी खंभों पर पोस्टर युद्ध चल रहा है। वहीं कुछ नेताओं ने अपने बैनर भी लगाकर विद्युत निगम के खंभों का हुलिया ही बिगाड़कर रख दिया है। अब वह समझते हैं कि सोशल मीडिया और खंभों पर अपने बैनर बोर्ड लगाने से वोट बढ़ जाते हैं।
 उल्लेखनीय की लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में लगभग बराबर की टक्कर रहने के चलते जहां कांग्रेस के नेता अधिक सक्रिय होते नजर आ रहे हैं वहीं भाजपा के चुनाव लडऩे वाले लोग भी आगे आ रहे हैं। विभिन्न दलों के नेता भी धीरे-धीरे अपनी भागीदारी दर्शाने लगे हैं। चुनाव अक्टूबर में संभावित जिसको लेकर के अब चाय की दुकान और अन्य  दुकानों पर चुनावी चर्चा होने लगी है।  एक और जहां लोगों का यह भी मत है कि अभी चुनाव नहीं कराए जाएंगे क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी का जन आधार अच्छा नहीं लगता इसलिए चुनाव में कुछ देरी हो सकती है परंतु विगत योजना में अक्टूबर में चुनाव हुये थे।
वर्ष 2019 में हरियाणा विधानसभा के चुनाव इस 21 अक्टूबर को संपन्न हुए थे। ऐसे में इस वर्ष भी यह माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने में चुनाव संभावित है होंगे जिसके चलते अब विभिन्न विभागों में हलचल भी बढ़ी हुई है ताकि किसी प्रकार का ट्रांसफर आदि संभव हो तो करवाया जा सके क्योंकि उन्हें यह डर लग रहा है कि भविष्य में विधानसभा चुनाव के लिए फिर से आचार संहिता लग जाएगी और ट्रांसफर आदि नहीं हो पाएंगे। विशेष कर शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग होने के कारण कर्मचारी टकटकी लगाए विधानसभा चुनाव से पहले अपने ट्रांसफर चाहते हैं किंतु अब यह नहीं लगता कि कोई ट्रांसफर हो पाएंगे। वहीं दूसरी और कनीना एवं प्रदेश की 21 अन्य नगर पालिकाओं के चुनावी संपन्न कराए जाने है। करीब एक साल बीत गया है किंतु कनीना नगर पालिका के चुनाव नहीं हो पाये हैं। अब तक कनीना में 13 वार्ड नगरपालिका के होते थे परंतु इस बार 14 वार्डों का चुनाव होगा। इन चुनाव में और भी कुछ देरी होने की संभावना है क्योंकि विधानसभा चुनाव आ जाते हैं तो कनीना नगर पालिका के चुनाव वर्ष 2025 में ही संभावित हो पाएंगे। यही नहीं विभिन्न कर्मचारियों के तबादले आदि भी वर्ष 2025 में सुनिश्चित माने जा रहे हैं। बहरहाल अटेली विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की हलचल बढ़ती ही जा रही है तथा विभिन्न सोशल मीडिया के मार्फत अपनी अपनी भागीदारी दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं। कनीना निवासी जसवंत सिंह बबलू भी अपना प्रचार शुरू कर चुके हैं। वे भाजपा के पुराने युवा नेता है। सुनील राव, अभिमन्यु एवं कई अन्य नेता जी जान एक करने लगे हैं। आरती राव के भी अटेली से चुनाव लडऩे की प्रबल संभावना है।



सावन माह की तैयारियां शुरू
शिव आराधना का माह सावन, कावडिय़े होंगे हरिद्वार के लिए रवाना              
*********************************************************************
******************************************************************************
*************************************
********************************
कनीना की आवाज। 22 जुलाई से सावन माह शुरू होगा जो 19 अगस्त तक चलेगा। 21 जुलाई की गुरू पूर्णिमा है जब हरिद्वार में सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं। देशभर में श्रावण माह में कई स्थानों पर मेले लगते हैं, पींग पर झूलने की प्रथा , तीज का पर्व, पतंगबाजी तथा रक्षा बंधन का त्यौहार भी इसी माह से जुड़े हुए हैं। हरियाणा के बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम का प्रसिद्ध मेला भी सावन माह में 2 अगस्त को लगेगा। ऐसे में श्रावण माह को त्योहारों का माह कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा।  गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन शुरू होता है तथा रक्षा बंधन पर समाप्त हो जाएगा।  
   भीषण गर्मी से जहां राहत मिलती है वहीं दिन को झूला झूलने तथा रात के समय श्रावणी गीतों की गूंज सुनाई पड़ती है जो मन को मोह लेती है। श्रावण माह के आते ही ऊंचे वृक्षों पर झूले डाल दिए जाते हैं जिन पर बच्चियां व महिलाएं दिनभर झूलती रहती हैं।
    सावन माह की तीज का यूं तो पूरे देश में ही महत्व है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में पतंगबाजी करके यह पर्व मनाया जाता है। ज्यों-ज्यों यह पर्व पास आता है त्यों-त्यों पतंगबाजी तेज हो जाती है। तीज के दिन अंतिम बार पतंगबाजी की जाती है। अच्छी वर्षा व सुहावना मौसम के साथ--साथ लहलहाती फसल को देखकर युवा वर्ग पूर्णतया पतंगबाजी में खो जाता है। तीज पूर्व सिंधारा आता है जब घेवर मिठाई की बहार देखने को मिलती है। अपनी विवाहित लड़की के लिए मां-बाप घेवर की मिठाई भेजते हैं। पूरे माह पकवान बनते हैं तथा गीत गूंजते रहते हैं। पदमावत के गीतों से कम इनमें भी विरह नहीं होता।
 श्रावण माह के शुरू होते ही बम-बम की जयघोष शुरू हो जाती है। भारी संख्या में भक्तजन नीलकंठ व हरिद्वार जाते हैं और वहां से कांवर लाकर शिवालयों में गंगाजल चढ़ाते हैं। शिवालयों में तांता लगता है वहीं पूरे माह व्रत चलता है। भक्तजन गंगा में डुबकी लगाते हैं और शिवालयों में जाकर भक्ति करते हैं।  श्रावण माह के अंत में भाई-बहन के प्यार को इंगित करने वाला रक्षा बंधन का पर्व आता है। भाई अपनी बहन के पास अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाने बहन के पास जाता है। बहन कहीं भी हो वह अपने भाई के आने का इंतजार करती है। इस पर्व का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व भी है।  सुमेर सिंह चेयरमैन, वेदप्रकाश, मिंटू आदि कांवडिय़ों ने बताया कि सावन माह की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं और वे हरिद्वार ट्रेन से जाएंगे। पांच दिनों में हरिद्वार से कावड़ लाकर बाघेश्वर धाम पर अर्पित कर देंगे।
क्या कहते हैं सुमेर सिंह-
सुमेर सिंह जिनकी उम्र 72 वर्ष हैं वजन महज 50 किग्रा है किंतु वर्ष 1981 से लगातार प्रतिवर्ष सावन माह में कांवर लाकर अर्पित करते आ रहे हैं। इस वर्ष 2 अगस्त को शिवरात्रि का कांवर मेला लग रहा है। वे अब तक चार खड़ी, दो बैकुंठी तथा 38 झूला कांवड़ ला चुके हैं। वे डाक कांवर में कतई विश्वास नहीं करते हैं और डाक कांवड़ को बेहतर नहीं मानते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बेहद खुशी मिलती है कि वो कांवड़ लेकर आये।
फोटो कैप्शन: सुमेर सिंह
साथ में फोटो कैप्शन 02: बाघेश्वर धाम जहां कांवड़ अर्पित की जाती हैं।
साथ में सुमेर चेयरमैन







150 यूनिट रक्तदान हुआ
-रक्त को कोई विकल्प नहीं-सत्यनारायण
*********************************************************************
******************************************************************************
********************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना के  महादेव अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सतनारायण यादव ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा दान रक्तदान है। मानव ने अपने जीवन में बहुत सी उपलब्धियां हासिल कर ली है लेकिन अभी तक रक्त बनाने का कोई विकल्प मानव के पास नहीं है। इसलिए  रक्तदान सबसे बड़ा दान है इस अवसर पर उनके साथ महादेव अस्पताल के संचालक  डा जोगेंद्र सैनी जयपुर से रक्तदान एकत्र करने आई टीम के संयोजक डाक्टर मनोज भारद्वाज, डा. रविंद्र कुमार डा. सुनील सैनी, डा. संदीप सिंह, रिटायर्ड थानेदार सरवन जांगड़ा केमला, कैप्टन विनोद,  इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह , मुकेश कुमार भंवर सिंह, डा. दिलीप दहिया सहित अनेक रक्तदाता उपस्थित थे। रक्तदाताओं में कनीना स्कूल के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक विद्यालय के डीपी राकेश कुमार ,रविंद्र कुमार, जयप्रकाश सहित 150 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को रक्तदान एकत्र करने वाली टीम के संयोजक मनोज भारद्वाज तथा अस्पताल कनीना की तरफ से प्रशस्ति पत्र तथा हेलमेट व डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 01: रक्तदान करते हुए नरेश कौशिक मुख्याध्यापक



















एनसीआर दिल्ली में मानसून का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा
--22 से 25 जुलाई के दौरान मानसून की संभावना गतिविधियों में वृद्धि की सम्भावना बन
*********************************************************************
******************************************************************************
*******************************
**************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आज सुबह से शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिला। पिछले करीब दस दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून सुस्त और कमजोर बना हुआ है। जिसमें आज़ हल्की सक्रियता देखने को मिलीं कुछ स्थानों पर खंड बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि जुलाई के पहले पखवाड़े में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और कमजोर बना रहा हालांकि  हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में  राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में लगातार परिसंचरण तंत्र विकसित होने और बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून को जीवन दान मिलता रहा। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 1 जून से 15 जुलाई के दौरान केवल चार जिलों में  मानसून की सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। जबकि शेष हरियाणा के अठारह जिलों में सामान्य से नीचे मानसून गतिविधियों को दर्ज किया गया।हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की धमाकेदार शुरुआत के बाद पिछले करीब दस दिनों से लगातार मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। इस साल हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अभी तक मानसून में सक्रियता और तारतम्यता देखने को नहीं मिल रही है। 1 जून से 15 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में केवल कुल मानसून बारिश 80.2 मिलीमीटर दर्ज हुई है जबकि इस दौरान सम्पूर्ण राज्य में 123.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश दर्ज की जाती है जो सामान्य से 35त्नकम दर्ज हुई है। हरियाणा राज्य में धीरे-धीरे मानसून के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है अभी तक केवल 4 जिलों फतेहाबाद+48त्न,नूंह मेवात+53त्न, सिरसा+14, महेंद्रगढ़ +35त्न, में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश को दर्ज किया गया है ।जबकि 18 जिलों में सामान्य से नीचे बारिश की गतिविधियां दर्ज किया गया है। जिनमें  पंचकूला , अंबाला , यमुनानगर,कुरुक्षेत्र , रेवाड़ी , गुडग़ांव,कैथल ,जींद,  करनाल, पानीपत, सोनीपत , रोहतक , झज्जर , चरखी दादरी , हिसार ,भिवानी , फरीदाबाद ,पलवल जिलों में कमी बनी हुई है। क्योंकि लगातार मानसून टर्फ या तो हरियाणा एनसीआर दिल्ली से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में या हरियाणा के उत्तरी हिस्सों के उत्तर में स्थित रहीं । साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी पर भी इस दौरान कोई सक्रिय हलचल नहीं हुई जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल खंड बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही थी वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी होने से लगातार आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा था और सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा था। परन्तु हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मानसून में सक्रियता और तारतम्यता की गतिविधियों की संभावना बन रही है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर एक के बाद एक दो लो प्रेशर एरिया पहला 15 जुलाई को बन चुका है और दूसरा 20 जुलाई को बनेगा जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दक्षिणी पूर्वी हवाओं में बढ़ोतरी होगी और दूसरी तरफ एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हों रहें हैं पहला 17 जुलाई को और दूसरा 22 जुलाई को सक्रिय होने से अरब सागर से भी प्रचुर मात्रा में नमी पहुंचेगी जिसकी वजह से मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति में पहुंचने की सम्भावना बन रही है इन सभी मौसम प्रणालियों द्वारा हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की सक्रियता और तारतम्यता में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना बन रही है हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 17-19 और 22-25 जुलाई के दौरान मानसून गतिविधियों में वृद्धि की सम्भावना बन रही है। हालांकि की बीच बीच में खंड बरसात की गतिविधियां जारी रहेगी। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 17-25 जुलाई के दौरान मानसून में सक्रियता और तारतम्यता में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना बन रही है ।आज  मंगलवार को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों मुख्य रूप से जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल में जबरदस्त बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन के  अनुसार  जलवायु परिवर्तन और मानव के अमानवीय व्यवहार और कृत्यों वनों की कटाई, नगरीकरण, खनन, और परिवहन के साधनों में वृद्धि ग्रीन हाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग साथ ही साथ जमीन से उठने वाली खतरनाक गैस और गर्म हवा के उठकर ऊपर जाने की वजह से एक समान बारिश का मानसूनी मौसम नहीं बन पा रहा है जिसकी वजह से मानसून धीरे-धीरे निष्क्रिय और सुस्त पड़ा हुआ है। मानसून के बादल तो पूरे क्षेत्र में एक साथ आ रहे हैं लेकिन जमीन का तापमान इसे खंड वर्षा में तब्दील कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बंगाल की खाड़ी से आने वाली अधिक शक्तिशाली मानसून हवाएं धीमी पड़ी हुई है जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून कमजोर पड़ गया है। परन्तु आज से धीरे-धीरे मानसूनी हवाओं में हरियाणा एनसीआर पर तेज़ी देखने को मिली और खंड बरसात में कुछ बढ़ोतरी भी हुई है आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी भिवानी चरखी दादरी हिसार सिरसा फतेहाबाद जींद कैथल और पंचकूला अंबाला यमुनानगर में भी हल्की से मध्यम बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों में इजाफा हुआ है आने वाले दिनों में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर में मानसून गतिविधियों में और अधिक वृद्धि की सम्भावना बन रही है।हालांकि जिला महेंद्रगढ़ में मानसून की लगातार मेहरबानी देखने को मिल रही सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में 28 जून से 16 जुलाई तक लगातार  कभी कहीं तो कभी कहीं यानी  नारनौल महेंद्रगढ़ सतनाली कनीना नांगल चौधरी अटेली में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। । आज मंगलवार को  रूक रूक कर  जिला महेंद्रगढ़ में पिछले 24 धंटो के दौरान नारनौल में 70.5 मिलीमीटर और महेंद्रगढ़  में 58.0 मिलीमीटर अटेली में  27.0 मिलीमीटर , नांगल चौधरी  निज़ाम पूर में 26.0 मिलीमीटर,  जबकि सतनाली में 11.0 मिलीमीटर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है आज कनीना में बारिश नदारद रही।क्योंकि मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिण में राजस्थान पर बनीं रहीं और साथ ही लगातार पूर्वी राजस्थान पर  परिसंचरण तंत्र बन रहे हैं तों कभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिला महेंद्रगढ़ पर मानसून सक्रियता बनी रहीं ।1 जून से 16 जुलाई के दौरान जिला महेंद्रगढ़ पर कुल मानसून बारिश 167.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में इस दौरान केवल 124.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से+ 35त्न अधिक दर्ज किया गया है।  आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान  27.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि  और दिन के तापमान क्रमश  27.0,33.7डिग्री सेल्सियस और 28.0,35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

 

 कनीना नगर के लिए झज्जर डि


पो की बस आई

*********************************************************************
******************************************************************************
*******************************
**************************************
कनीना की आवाज।
अमित शाह ,गृहमंत्री भारत सरकार के पाली, महेंद्रगढ़ आगमन पर प्रत्येक गांव में बस आई।
 कनीना नगर के लिए झज्जर डिपो की बस आई ।ओमप्रकाश निशानियां के द्वारा बस को मनोज यादव के सहयोग से पूरी तरह भरकर रैली में भेजा गया।
रैली में बहुत बड़ी संख्या में भीड़ थी, जहां पर सभी के लिए पानी, खाना की व्यवस्था थी और श्री अमित शाह ने ओबीसी के लिए कई राहतों का ऐलान किया।