बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने की डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
-उपायुक्त ने बिजली कर्मचारी यूनियन के साथ की बैठक
-कर्मचारियों से बिजली बाधित ना करने का आह्वान
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मामले में राज्य के सभी उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस मौके पर बिजली मंत्री अनिल विज मौजूद थे।
बैठक के तुरंत बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिला की बिजली कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह सरकार और जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि उनके हितों को हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा और किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उपायुक्त ने सभी यूनियनों से आह्वान किया कि इस दौरान पूरी तरह शांति बनाए रखें और बिजली व्यवस्था में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न करें।
बिजली संबंधी किसी भी परेशानी की स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 01282-294277 तथा मोबाइल नंबर 8059888214 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नारनौल के आईसीडीजिटी टू के मोबाइल नंबर 8059888005 पर भी सूचना दी जा सकती है।
उपायुक्त ने कर्मचारी यूनियनों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से रहें और बिजली आपूर्ति को किसी भी रूप में बाधित करने का प्रयास न करें।
फोटो साथ है
कनीना अनाज मंडी में हो चुकी है करीब 2 लाख 28 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद
-अब तक करीब 8 हजार किसानों ने बेचा बाजरा
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की खरीद तेजी से जारी है। यहां अब तक करीब 2 लाख 28 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं, करीब 8 हजार किसान अपना बाजरा बेच चुके हैं। मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों में बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे खरीद कार्य में तेजी बनी हुई है।
कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद नए सचिव जितेंद्र सिंह की देखरेख में जारी है। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी शुरू कर दी है। किसानों की उपज की खरीद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। बाजरे की आवक अधिक होने के कारण मंडी में खरीद कार्य लगातार चल रहा है।
बाजरा बेचकर किसान आगामी कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था कर रहे हैं। चेलावास मंडी में बड़ी मात्रा में बाजरे की खरीद होने से मंडी परिसर में कृषि गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। सरकारी तौर पर एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा गया।
फोटो कैप्शन 07: कनीना मंडी में बाजरे की आवक
नवरात्रि संपन्न, अब दीपावली की तैयारियों में जुटे दुकानदार
- गेंदे के फूल उगाने वाले किसानों को उम्मीद
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। नवरात्रि पर्व संपन्न होने के बाद अब कनीना क्षेत्र में दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट में जुट गए हैं। दीपावली के त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। वहीं, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को सजाने तथा विभिन्न प्रकार के सामान की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।
दूसरी ओर खेतों में गेंदे के फूल उगाने वाले किसान भी दीपावली को लेकर उत्साहित हैं। किसानों को उम्मीद है कि दीपावली के अवसर पर गेंदे के फूलों की मांग बढ़ेगी, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो सकेगी। दीपावली पर घरों, दुकानों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए गेंदे के फूलों का विशेष महत्व रहता है। पूजा-पाठ और स्वागत के लिए भी इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।
उधर, किसान रबी की फसलों की तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं। खेतों में सरसों की बिजाई का कार्य जारी है और किसान गेहूं की बिजाई के लिए भी खेत तैयार कर रहे हैं। ऐसे में कनीना क्षेत्र में एक ओर दीपावली की रौनक बढऩे लगी है, वहीं दूसरी ओर खेतों में किसानों की व्यस्तता भी बढ़ गई है। त्योहार और खेती-किसानी की गतिविधियों से क्षेत्र में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है।
दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग
-कबाडिय़ों की हुई मौज
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। 8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी, वही दीपावली को लेकर घरों की साफ-सफाई करने में, मिठाई बनाने वाले मिठाई बनाने में, घरों में रंग पेंट करने वाले व्यस्त हो गये हैं तथा उनके पास किसी के भी पास कोई फुर्सत नहीं है। साल में एक बार यह पर्व आता है जिस पर इन मजदूरों की मांग अधिक होती है। क्षेत्र में जहां रंग पेंट की विशेष मांग है। पुताई करने वाले इस समय फुर्सत में नहीं है। पेंटर ने बताया सुरेश और मोनू पेंटर ने बताया कि उनके पास इस समय दीपावली तक कोई फुर्सत नहीं है तत्पश्चात ही कुछ वक्त निकल पाएगा। वर्षभर कूड़ा कचरा घरों में जमा होता रहता हैं उसे भी वर्ष में एक बार साफ किया जाता है तथा अब कबाड़ी घर घर घूमने लग गए हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक कबाड़ मिल सके। दीपावली के बाद देव उठावनी एकादशी 1 नवंबर से ही विवाह शादियां शुरू होंगी। ऐसे में कुछ लोग जहां विवाह शादियों के दृष्टिगत तो बहुत अधिक लोग दिवाली के दृष्टिगत घरों में पेंटिंग रंग आदि कर रहे हैं। रंग रोगन के चलते आप घर साफ-सुथरे नजर आने लग गए हैं। रवि, दिनेश, सुरेश एवं महेश आदि ने बताया कि रंग पेंट वर्ष में कम से कम एक बार तो जरूर करवा लेना चाहिए ताकि घर लंबे समय तक चल सके। रंगाई पुताई के भी हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं।
दीपावली पास आने से कबाड़ी खुश--
दीपावली नजदीक आने से घरों की सफाई करने से कबाड़ी खुश हैं। घरों से भारी मात्रा में कबाड़ का सामान निकाला जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि दीपावली के पर्व पर सफाई करने से प्रत्येक घर से कबाड़ी का सामान निकलता है जिसे कबाड़ के भाव बेच दिया जाता है। कबाड़ी इस सामान को सस्ते में खरीद लेते हैं और दीपावली पर अच्छी दिहाड़ी बना लेते हैं। कबाड़ी दीपावली पर इतना सामान खरीदते हैं जिससे कई माह का गुजारा संभव हो पाता है। एक ओर जहां कबाड़ी सफाई में अहं भूमिका निभा रहे हैं वहीं वे अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से करने की क्षमता रखते हैं।
फोटो कैप्शन 06: रंग पेंट करते हुए
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में एसडी विद्यालय, ककराला की छात्रा धनु ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इंटर-स्कूल रोड सेफ्टी प्रतियोगिता 2026-27 के द्वितीय चरण ब्लाक लेवल का आयोजन कनीना के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया।
इस प्रतियोगिता में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ककराला की कक्षा पांचवीं की छात्रा धनु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी। बेटी धनु को विद्यालय की और से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया की इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता बढग़ी और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने धनु को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि धनु आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्लॉक का नाम रोशन करेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ओमप्रकाश, विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, उपनिदेशक पूरण सिंह एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, को-र्डिनेटर स्नेह यादव, को-र्डिनेटर प्रियंका यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: धनु को पुरस्कृत करते हुए जगदेव यादव
कनीना मंडी में श्रीआदर्श रामलीला का समापन, श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हुआ मंचन
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी स्थित श्रीआदर्श रामलीला का समापन भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ। इससे पहले विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन किया गया था। श्रीराम के हाथों रावण वध के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रामलीला के अंतिम दृश्य में श्रीराम का राजतिलक किया गया, जिसके साथ ही रामलीला मंचन का विधिवत समापन हो गया। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने मर्यादा, सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश दिया। रामलीला के समापन पर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।
मौसम का मर्म, रातें ठंडी और दिन गर्म-डा. चंद्रमोहन
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए वहीं सुबह के घंटो में मीठी मीठी ठंड की भीनी खुशबू महक का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान अनुसार वर्तमान परिदृश्य में बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के तट के आसपास एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। साथ ही अरब सागर में डिप्रेशन बन गया है परंतु वह देश से दूर सोमालिया के तट की तरफ आगे बढ़ रहा है। उत्तर भारत में कोई भी मौसम बदली नहीं है इसलिए उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पहाड़ों सहित उत्तर मध्य और पूर्वी भारत का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है। विशेषकर हरियाणा एनसीआर, दिल्ली में सुबह के धंटो में व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है परंतु दिन के तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बने रहेंगे तथा तेज धूप निकलेगी मौसम सुहावना बना रहेगा मौसम का मर्म रातें ठंडी और दिन गर्म।
मौसम पूर्वानुमान-
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 24 अक्टूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादल वाही और उत्तरी जिलों सिरसा फतेहाबाद जींद कैथल कुरुक्षेत्र पंचकूला अंबाला यमुनानगर में छिट-पुट बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। उपरोक्त सागरीय मौसम प्रणालियों के असर से उत्तरी मैदानी राज्यों में नमी वाली दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से आद्रता और नमी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी साथ ही 29/30 अक्टूबर के आसपास और उसके बाद 2 नवम्बर के आसपास एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव 29-31 अक्टूबर और 1-3 नवम्बर के दौरान मौसम में बदलाव और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में और अधिक गिरावट साथ ही साथ धुंध कोहरा की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है।
फोटो कैप्शन 04: मौसम का अनुमान दर्शाता चार्ट
कन्या के जन्म पर किया कुआं पूजन
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। धनौन्दा निवासी पूनम पत्नी संजय प्रजापत के घर नवजात कन्या हेमा कुमारी का कुआं पूजन धूमधाम से किया गया। महिलाओं ने डीजे के साथ नाच-गा कर कुआ पूजन की रस्म पूर्ण की और दावत आयोजित की गई। प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल ने कन्या की माता पूनम तथा परिवार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परिवार ने कन्या का कुआं पूजन कर समाज को नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा सम्मान और समानता का संदेश दिया है। उन्होंने इस प्रेरणादायी कार्य के लिए परिवार की सराहना की। उन्होंने उपस्थित जनों से लड़कियों के साथ शिक्षा तथा पालन पोषण में किसी भी तरह का भेदभाव न करने की अपील की। इस अवसर पर कन्या की दादी खजानी, रोशनी, शकुंतला, सुशीला, सुनिता, नेहा, अनिता, नौरंग, नारायण, हीरालाल, मुंशी, अजीत, पूर्ण, सोमदत, मनोज, भूपेन्द्र आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: कन्या के जन्म पर कुआं पूजन करते हुए
अगिहार स्कूल में मनाया गया आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस
-वीरता, शौर्य और पराक्रम की अद्भुत मिसाल थे नेताजी
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय पृष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार के प्रांगण में बुधवार को आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने की। इस अवसर पर विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा आजाद हिंद फौज के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा आजाद हिंद फौज का बहुत बड़ा योगदान था जिसके दम से अंग्रेजों को अपना बोरिया बिस्तर समेटकर भारत को आजाद करना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने के अपील की। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र के नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा पर आधारित खूनी हस्ताक्षर कविता का वाचन भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय कुमार बंसल,निशा जांगड़ा, कैलाश देवी, वंदना जांगिड़, शशि कुमारी, पूनम कुमारी, राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह डीपीई, मुख्य शिक्षक रतनलाल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: नेताजी को याद करते स्कूल बच्चे
यूजीसी रोलबैक को लेकर स्वर्ण समाज एकता मंच कनीना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
-नायब तहसीलदार के मार्फत एक ज्ञापन भी भेजा
***************************************************
************************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। यूजीसी से संबंधित नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण समाज एकता मंच कनीना की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
मंच के सदस्यों ने यूजीसी के संबंधित प्रावधानों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए इन्हें वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता, निष्पक्षता और सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। एक ज्ञापन नायब तहसीलदार कनीना के मार्फत राष्ट्रपति को भेजा।
इस अवसर पर स्वर्ण समाज एकता मंच के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की और यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम गौड़ बाघोत ने की
गौड सभा कनीना के संरक्षक कंवर सेन वशिष्ठ ने यूजीसी कानून को समानता के कानून के खिलाफ बताया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अत्तर सिंह कैमला ने बताया कि इस समय देश समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए ना कि यूजीसी जैसे विभाजनकारी कानून
गिरवर लाल कौशिक ने भी अपना मत रखते हुए प्राचीन भारत की महानता बताते हुए कहा हम सब यहां मिलजुल कर रहते हैं लेकिन इस प्रकार के कानून आपसी द्वैष को बढ़ावा देते हैं इनको तुरंत वापिस होना चाहिए
युवा सामाजिक कार्यकर्ता करण शर्मा इसराना ने युवाओं की बात करते हुए कहा कि आज का युवा प्रगतीशील है और सरकार जानबूझकर यूजीसी के नाम भ्रम पैदा करके सनातन एकता को भंग कर रही है इसलिए इस कानून को वापस कर देना चाहिए
इस अवसर पर विष्णु तंवर पाली, सूबेदार मुनी लाल शर्मा, सुरेश शर्मा , रवि कौशिक, बुद्धि प्रकाश, ओम तंवर खेड़ी , मोहन यादव , अनिल यादव, प्रेम शर्मा नौताना, प्रदीप कोटिया, पृथ्वी पंच धनौंदा, कप्तान सिंह छितरोली, चौधरी भगत सिंह उन्हाणी, योगेश अग्रवाल,धनपत यादव, मुकेश शर्मा रामबास आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: नायब तहसीलदार कनीना के मार्फत एक ज्ञापन भेजते हुए










No comments:
Post a Comment