ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Monday, February 2, 2026
पुरानी रंजिश में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज
-झाड़ली गांव में हत्या से सनसनी, शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल कनीना के गांव झाड़ली में आपसी रंजिश के चलते तीन लोगों द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय अनिल उर्फ बिल्लू निवासी गांव झाड़ली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल उर्फ बिल्लू का गांव के ही राजकुमार व विनोद एवं भावना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिसके दौरान तीनों आरोपियों ने अनिल उर्फ बिल्लू के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक पहुंचने पर चिकित्सकों ने अनिल उर्फ बिल्लू को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपियों के बीच पिछले करीब दस वर्षों से आपसी रंजिश चली आ रही थी। जानकारी के अनुसार करीब पांच माह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद से तनाव बना हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते बीती रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर कनीना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
झाड़ली में हत्या का मामला दर्ज, 3 लोगों पर मामला दर्ज
-मृतक का किया गांव में अंतिम संस्कार
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव झाड़ली हत्याकांड में मृतक अनिल के पुत्र कृष्ण कुमार ने कनीना सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने दी शिकायत में कहा है कि वे दो भाई एवं एक बहन है। परिवार के ही राजकुमार, विनोद कुमार झाड़ली के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। फरवरी 2025 में राजकुमार ने अनिल एवं भाई धर्मेंद्र उर्फ बिट्टू के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज करवाया था। अनिल व धर्मेंद्र जमानत पर आए हुए थे। एक फरवरी 2026 को संजय झाड़ली के कुआं पूजन में गए थे। करीब 9 बजे एक व्यक्ति कार्यक्रम से उसके पिता अनिल को घर से बाहर लाया। बाहर गली में राजकुमार, विनोद और विनोद की पत्नी भावना लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट करने लगे। उन्होंने सिर, पैरों ,मुंह और शरीर पर काफी चोट मारी। सूचना पाकर कृष्ण कुमार कार्यक्रम से बाहर भागकर आया तो भीड़ होने के कारण अनिल को मरा हुआ समझ मारने वाले वहां से यह भाग निकले। कृष्ण व उसकी मां अनीता देवी एक निजी वाहन का इंतजाम कर अनिल कुमार को सरकारी अस्पताल कनीना लाये जहां अधिक चोंट एवं गंभीरता को देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। 2 फरवरी को सुबह इलाज के दौरान रोहतक उनकी मौत हो गई। राजकुमार, विनोद कुमार एवं भावना ने पुरानी रंजिश रखते हुए अनिल की पीट पीटकर हत्या कर दी है। कनीना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) 351(3) 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच अभी जारी है। मिली जानकारी अनुसार मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया
परम संत मोलडऩाथ के उदात गुणों एवं चमत्कारों पर चलेंगी कडिय़ां जल्द ही
--कनीना क्षेत्र के परम संत दूर दराज तक विख्यात,पढ़ते रहिये कनीना की आवाज
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। परम संत मोलडऩाथ का कनीना में मेला 27 फरवरी को आयोजित होगा। यह ऊंट दौड़, घुढ़दौड़ आदि के लिए दूर दराज तक विख्यात है। परम संत मोलडऩाथ कौन थे, इनका कैसा जीवन चरित्र रहा तथा कैसे कैसे चमत्कार किए, इसके बारे में वैसे तो डा. होशियार सिंह यादव कनीना निवासी की चार कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं किंतु आम जन तक पहुंचाने के लिए अब विभिन्न कडिय़ों/एपिसोड के रूप में उनके जीवन और विचारधारा को कनीना की आवाज में जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में कनीना की आवाज ब्लाग को पढ़ते रहिए।
संत मोलडऩाथ की याद दिलाता है प्राचीन जोहड़
-35 लाख रुपये आई थी लागत
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। जहां कनीना के परम संत मोलडऩाथ विक्रमी संवत 2006 में पंचतत्व में विलीन हो गये थे किंतु वे जिस तालाब के पास आराम करते थे वह तालाब अैाज के दिन सभी का मन मोह रहा है। गर्मियों में तो इसे पानी से भर देते हैं जो आकर्षण का केंद्र होता है। आज संत को पंचतत्व में विलीन हुई करीब 75 साल बीत गये हैं। इस तालाब को नगरपालिका ने प्रधान सतीश जेलदार के प्रयासों के चलते करीब 35 लाख रुपये की लागत से पक्का करवाकर वर्ष 2023 में आखिरकार पानी से भरवा दिया था। पहले तो इसे नहरी पानी से भरने की योजना थी किंतु सफलता नहीं मिलने पर 3 मार्च 2023 को लगे मोलडऩाथ मेेले के वक्त पानी से भर दिया गया था। गर्मियों में बच्चे दिनभर जल में मस्ती लेते हैं वहीं बंदर भी प्रसन्न मिलते हैं। इसमें साफ पानी भरा गया है।
प्रकृति प्रेमी थे संत मोलडऩाथ-
संत मोलडऩाथ प्रकृति प्रेमी थे । जीवों को चुग्गा डालते थे तथा इसी जोहड़/वर्तमान में तालाब के किनारे जाल के पेड़ के नीचे विश्राम करते थे। यहां एक बणी होती थी जिसमें जाल के पेड़ के नीचे संत आराम करते थे और तालाब का ही पानी प्रयोग करते थे। यहां छोटी बणी होती थी। गीदड़, चिडिय़ा तथा अनेकों प्रकार के जीव जंतु यहां विचरते थे। उनकी यादों को ताजा कर दिया गया है। जोहड़ में पानी भरने के बाद आश्रम की रौनक और बढ़ गई है।
क्या क्या हैं सुविधाएं-
कनीना के प्रसिद्ध संत तालाब के चारों ओर सैर करने वाले और दर्शन करने वाले लोगों के लिए भी प्रकाशमान पक्की सड़क निर्मित की गई है। यह जोहड़ अब तालाब का रूप ले चुका है जो पास में स्थित खाटू श्याम मंदिर के कुंड का भी के काम करता है। यही कारण है कि श्याम कुंड नाम से भी यह तालाब भविष्य में जाना जाएगा। बोर के पानी से भरने के बाद जीवों के गिरने से बचने के लिए सुंदर द्वार बना दिया गया है।
संत की प्रतिमा का श्रेय दो व्यक्तियों को-
कनीना के परम संत मोलडऩाथ की प्रतिमा स्थापित करने में दो व्यक्तियों का अहं योगदान है। जहां स्व. मेहरचंद सत्संग मंडल संस्थापक ने कनीना निवासी डा.होशियार सिंह यादव को मोलडऩाथ के बारे में समस्त जानकारी एवं फोटो लाने का आदेश दिया। जिसके चलते वर्ष 2000 में डा. होशियार सिंह यादव ने विभिन्न स्थानों, जहां पर संत मोलडऩाथ ने तप किया, घूमे फिरे, वहां वहां जाकर विस्तृत जानकारी हासिल की। संत के गांव से जहां फोटो का प्रबंध किया और 2001 में अपनी प्रथम पुस्तक संत शिरोमणि मोलडऩाथ निकाली। उसके बाद एक के बाद कर चार कृतियां डा. होशियार सिंह यादव द्वारा निकाली गई। जिनमें तो एक कृति आईएसबीएन नंबर की है। वहीं बाबा के कैलेंडर, आरतियां, बाबा चालीसा आदि पुस्तकें भी प्रकाशित की गई। तत्पश्चात अनेक लोगों ने इसमें अहम योगदान दिया जिसमें लियाकत अली ने आरतियों की आडियो बनाई और फिर पहुंची बात संत की प्रतिमा की। कनीना मंडी निवासी भीम सिंह ट्रंक हाउस पुरखोत्ममपुर निवासी ने करीब 10 हजार रुपये की लागत से गोला का बास ,जयपुर से प्रतिमा बनवाई और विधि विधान से 2007 में स्थापित करवाई। यह प्रतिमा डा. होशियार सिंह यादव द्वारा उनकी पुस्तक संत शिरोमणि मोलडऩाथ प्रकाशित फोटो के आधार पर बनवाई थी।
मोलडऩाथ ट्रस्ट के प्रधान हैं दिनेश कुमार
वर्तमान में कुछ वर्षों से संत मोलडऩाथ ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार कनीना निवासी है। वो बाबा आश्रम के कायाकल्प करने में जुटे हुए हैं।
दर्शनीय स्थल बना है-
कनीना का सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थल और बस स्टैंड के पास संत मोलडऩाथ आश्रम है। संत आश्रम के पास अब तो एक दर्जन से अधिक दर्शनीय स्थल बन गए हैं। किसी को पूजा अर्चना करनी हो तो सभी देवी देवता आश्रम के पास ही मिल जाएंगे। वहीं शहीदों की प्रतिमाएं भी आसपास स्थापित है। कनीना की शहीद स्मारक भी मोलडऩाथ आश्रम के करीब है। श्याम मंदिर, शिर्डी मंदिर, शनिदेव मंदिार, हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, सीताराम मंदिर, माता स्थल, मां मंदिर, हनुमान मंदिर, 21 फुट ऊंची शिव प्रतिमा वाला शिवालय, बाबा भैया, शहीदों की प्रतिमाएं आदि अनेक स्थल मोलडऩाथ आश्रम आस पास स्थित हैं।
फोटो कैप्शन 06: तालाब का भव्य द्वार एवं तालाब
सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी, मौसम का मिजाज बिगड़ा
- सुबह सवेरे छाई रही धुंध
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में मौसम लगातार बदल रहा है। जहां सोमवार सुबह सवेरे बूंदाबांदी हुई फिर धुंध छाई रही तथा मौसम बिगड़ा नजर आया। जहां गत दिवस भी धुंध छाई हुई थी। 15 जनवरी के बाद लगातार मौसम बदल रहा है। इस अवधि में जहां वर्षा हुई, बूंदाबांदी हुई, पाला जमा, कड़ाके की ठंड रही, धूप खिली, तापमान बढ़ा और बार-बार कोहरा छाया रहा। इस समय रबी फसल खड़ी हुई है। रबी फसलों के दौरान हर वर्ष यही हालत देखने को मिलती है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार आदि बताते हैं कि हर वर्ष रबी फसल दौरान अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब सरसों पक जाती उसके बाद अनेक समस्याएं आने लग जाती हैं। किसान पाल-पाल मौसम को निहारता रहता है। नहीं पता कब मौसम की नजाकत बदले और फसलों को नुकसान कर दे। जहां विगत वर्षों पाले से भी फसलों को नुकसान हुआ था वही इस वर्ष भी पाले का सरसों फसलों पर नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि अभी भी फसल बेहतर खड़ी हुई है। यदि मौसम सही रहा तो बेहतर पैदावार हो सकती है।
फोटो कैप्शन 5:कनीना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी एवं धुंध का नजारा
प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को, प्रवेशपत्र जारी
-नौवीं के लिए बनाये गये हैं दो सेंटर
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज।पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में सत्र 2026-27 में कक्षा 09वीं 11वी में दाखिले के लिए 7 फरवरी 2026 को होने वाली एलइएसटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके है। जिन विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन किया है, वे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्राचार्य बीएमरावत ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदक को रजिस्ट्रेशन संख्या व जन्म तिथि की आवश्यकता पड़ेगी। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा है, तो विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्राचार्य अथवा पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय,करीरा,महेंद्रगढ़ में विक्रम सिंह ,चलभाष 9467997332 से इस सम्बन्ध में सम्पर्क कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कक्षा 09वी के दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें एक राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना जिसमें 240 विद्यार्थी परीक्षा देंगे व दूसरा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना मंडी जिसमें 226 विद्यार्थी परीक्षा देंगे,बनाए गए है। कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षा केंद्र पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ को बनाया गया है जहां 267 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्राचार्य बीएम रावत ने विद्यार्थियों से निर्धारित परीक्षा केंद्र व तिथि को पहुंचने की अपील की है।
फोटो कैप्शन 04: नवोदय विद्यालय करीरा
प्रेरणा कार्यक्रम में अधिक से अधिक करवायें रजिस्ट्रेशन -बीएम रावत प्राचार्य
- कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
-वडनगर गुजरात में चलेगा एक सप्ताह का कार्यक्रम
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडनगर में पढ़े थेद्ध ऐसे में वडनगर में प्रेरणा कार्यक्रम के तहत वर्ष 202- 26 में प्रत्येक जिले से एक लड़का और एक लड़की का चयन किया जाएगा जो वहां पर एक सप्ताह के लिए प्रेरणा शिक्षा प्राप्त करेगा। संपूर्ण खर्चा सरकार वहन करेगी।
विस्तृत जानकारी देते हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि वर्ष 2024-25 में भी कार्यक्रम चला था। जिसमें नवोदय विद्यालय का एक विद्यार्थी मोहित कुमार का चयन भी हुआ था। अब सत्र 2025-26 के लिए फिर से यह कार्यक्रम चलेगा।
उन्होंने बताया पूरे महेंद्रगढ़ जिले से कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थी प्रेरणा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन मुफ्त में करवा सकते हैं। प्रेरणा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के बाद नोडल सेंटर जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में आगामी कार्रवाई चलेगी। जहां विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, टेस्ट, इंटरव्यू के आधार पर जिले से 15 लड़कों और 15 लड़कियों का चयन किया जाएगा जिनके नाम आगे भेजे जाएंगे। वडनगर में के लिए एक लड़का और एक लड़की का अंतिम चयन किया जाएगा। सरकारी कार्यक्रम होने से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सकता है। सरकार मुफ्त में संपूर्ण विकास और बहुत चहुमुखी विकास के लिए विद्यार्थियों को न केवल शिक्षण करवाएगी अपितु एक्सपर्ट से वार्ता, वैज्ञानिकों से भेंट वार्ता और उनके लेक्चर आदि के जरिए कार्यक्रम को संपूर्ण करवाया जाएगा।चयनित विद्यार्थियों को वहीं पर रहना पड़ेगा और खाने एवं रहन सहन वगैरह सभी प्रबंध सरकार की ओर से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत बेहतर कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम में चयन होना अपने आप में एक उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में सभी कक्षा 8 से 11 में पढऩे वाले विद्यार्थियों से उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही है। किसी प्रकार की दिक्कत आए तो प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा से संपर्क किया जा सकता है। यह एक सप्ताह का कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने अभिभावकों, स्कूल प्राचार्यों एवं शिक्षकों से भी इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।
फोटो कैप्शन:बीएम रावत प्राचार्य
कई लोगों ने श्रीकृष्ण गौशाला मेें दिया दान
-खिलाया गायों को गुड़
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला में कई लोगों ने दान दिया और गायों को गुड़ खिलाया।
विस्तृत जानकारी देते हुए भगत सिंह प्रधान श्रीकृष्ण गौशाला ने बताया कि स्व. सज्जन सिंह एडवोकेट कनीना के पुत्र एडवोकेट अमन यादव ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गौशाला को 11 हजार रुपये का दान पानी के खेल बनाने दिये। साथ में गायों को गुड़ भी खिलाया। उधर फूल सिंह माजरा कलां नेे भी 11000 रुपये गौशाला को दान दिया। वेद प्रकाश यादव भडफ़ ने 2100 रुपए का दान दिया।
इस मौके पर भगत सिंह प्रधान गौशाला ने कहा कि गायों को दान पुण्य जरूर करते रहना चाहिए। किसी भी अवसर पर गौशाला में आकर चारा चराने, सवामणि लगाने,गुड़ आदि खिलाने, गाय गोद लेने या अन्य किसी प्रकार की गायों की सेवा के लिए जरूर पहुंचना चाहिए। गायों की सेवा से पाप और संताप सभी नष्ट हो जाते हैं। गायों की सेवा सर्वोत्तम सेवा मानी गई है। गाय को माता का दर्जा दिया गया इसलिए गायों की सेवा जरूर घर पर या गौशाला में करनी चाहिए। जिनके पास घर पर गाये हैं वो घर पर उनकी सेवा करें और अगर गाय नहीं है तो गौशाला में आकर सेवा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि गौशाला को आधुनिकतम बनाया गया है। कनीना वासी और आसपास के लोगों का फर्ज बनता है कि आकर के गौशाला में गायों के दर्शन करें।
इस मौके पर श्रीकृष्ण गौशाला केे सभी पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भगत सिंह प्रधान, सह सचिव रामपाल, मास्टर रामप्रताप, सचिव यश यादव, दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, आर्य ओमप्रकाश ठेकेदार, उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल, उप प्रधान दिलावर सिंह, बलवान सिंह आर्य, कृष्णा प्रकाश, नरेंद्र फौजी, नवीन यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: गौशाला में दान देते हुए एडवोकेट अमन यादव
पुल निर्माण में अनियमितता
-किसानों ने किया प्रदर्शन
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। धनौन्दा से मोहनपुर तक बनाई जा रही पक्की सड़क पर धनौन्दा पंप हाउस से निकलने वाली खेड़ी डिस्ट्रिब्यूट्री, बवाना डिस्ट्रिब्यूट्री तथा मेन जवाहर लाल नेहरू कनाल के पुलों के निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं के खिलाफ किसानों ने निर्माण स्थल पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बसपा नेता अतरलाल ने किया। इसमें धनौन्दा, खरकड़ा बास, उन्हाणी, चेलावास, मोहनपुर गांव के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर ठेकेदार तथा निर्माण एजेंसी से पुलों का निर्माण ठीक तथा बेहतर ढ़ंग से करने की मांग की।
अतरलाल ने कहा कि खेड़ी डिस्ट्रिब्यूट्री, बवाना डिस्ट्रिब्यूट्री तथा मेन कनाल के तीनों पुलों की सड़क के बीच में खड़े तीन कीकर के पेड़ तथा एक बिजली का खंभा को हटाने, पुलों की रिटेनिंग वाल की लंबाई बढ़ाने, पुलों के तीनों रेंपो का भरत करके सीधी सड़क बनाने तथा पुलों के ऊपर से गुजर रही 33केवी की बिजली की लाईनों को ऊपर उठाने की मांगे की गई। किसानों ने उपमंडल अधिकारी नागरिक से तत्काल निर्माण स्थल का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि चार दिन के अंदर उनकी मांगों का संज्ञान लेकर कार्यवाही नहीं की गई तो आगे निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। अतरलाल ने किसानों की मांगों को जायज बताया है और शिकायत उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही। इस अवसर पर मीर सिंह वैद्य, किशनपाल, मुकेश सिंह, सतेन्द्र, यशपाल, इन्द्रजीत, नितेश, अंश, दिनेश पंच, रामबीर पंच, कप्तान ओमपाल सिंह, कलेक्टर सिंह, कप्तान सीताराम, राजेश, परमसिंह राघव, सुभाष, जीतपाल, हनुमान, लखन, रविन्द्र, महेन्द्र आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: किसान आंदोलन करते हुए
किसानों की परेशानी का कारण बना कनीना-कोटिया खेतों का कच्चा रास्ता, पक्का करने की मांग
-मार्केट कमेटी कनीना के चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन
*****************************************************************
***********************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना से कोटिया जाने वाले खेतों के रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर किसानों में भारी रोष है। यह रास्ता लंबे समय से कच्चा पड़ा हुआ है और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने के कारण किसानों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ट्रैक्टर से खेतों तक पहुंचना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
किसानों ने बताया कि कोटिया गांव की सीमा तक यह रास्ता पहले से पक्का है, लेकिन कनीना क्षेत्र में प्रवेश करते ही रास्ता कच्चा रह जाता है। बरसात के मौसम में यह मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे किसानों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी भारी परेशानी होती है।
इस समस्या को लेकर मार्केट कमेटी कनीना के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई है कि जनहित और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कनीना से कोटिया जाने वाले खेतों के रास्ते को शीघ्र पक्का करवाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता पक्का होने से न केवल खेती-बाड़ी के कार्य आसान होंगे, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
फोटो कैप्शन 02: किसान चेयरमैन को ज्ञापन सौंपते हुए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)












No comments:
Post a Comment