Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, September 21, 2026


 


पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर डिजिटल हरियाणा से लेकर एग्रीकल्चर इकोनामी को धरातल पर जाकर समझेंगे विद्यार्थी
-ऐतिहासिक स्थलों का भी करेंगे दौरा
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रोहतक के विद्यार्थियों ने अपने पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के पहले दिन सोमवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली से मुलाकात की तथा प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली।
इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार ने डिजिटल हरियाणा मुहिम के तहत अधिकतर सेवाओं और योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में भी इंतकाल जैसी प्रक्रिया को अब ऑटो मोड पर कर दिया गया है, जिससे रजिस्ट्री के बाद नागरिकों को इंतकाल करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिनके माध्यम से सेवाओं और योजनाओं को सरल तरीके से आम नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर सप्ताह में सोमवार व वीरवार को प्रत्येक उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।
लिंग अनुपात के सवाल पर उपायुक्त ने कहा कि यह एक सामाजिक मुद्दा है और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से इसमें काफी सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला अब शिक्षा का हब बनता जा रहा है और लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ग्रामीण क्षेत्र का अच्छी तरह से दौरा करें तथा एग्रीकल्चर इकोनॉमी को भी समझें।
उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला ऐतिहासिक धरोहरों का क्षेत्र है और यहां मौजूद स्मारक आने वाले समय में टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा करने की भी अपील की।
इस मौके पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन, डीडीपीओ अंकित चौहान, प्रोफेसर सरित बिस्वास तथा अजय कुमार समारिया भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 08:आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों से बातचीत करतीं डीसी




हरियाणा एनसीआर दिल्ली के आधे हिस्से से मानसून रुखसत हो गया
-जल्दी ही सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई  डॉ चन्द्र मोहन
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
21 सितंबर को हरियाणा के सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी जींद चरखी दादरी कुछ हिस्सा महेंद्रगढ़,कैथल रोहतक से मानसून की विदाई हो चुकी है यानी आधे से ज्यादा हरियाणा से मानसून की विदाई हो गई है ।जल्द ही सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई हो जाएगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान के लगभग आधे हिस्से, पंजाब के लगभग पूरे हिस्से और हरियाणा के लगभग आधे हिस्से से वापस चला गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर मानसून की विदाई का मैप जारी कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि साल 2026 में अल-नीनो परिस्थितियों की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। हरियाणा राज्य में इस मानसून सीजन में हरियाणा राज्य में कुल 312.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि इस दौरान 413.0 मिलीमीटर सामान्य बारिश दर्ज होती है जो सामान्य से -24  फीसदी कम हुई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 21 सितंबर 2026 को राजस्थान के कुछ और हिस्सों, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों से आगे वापस लौट गया है। आज़ दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब 26.2एन/68.4, जैसलमेर, नागौर, सीकर, रोहतक, पटियाला, गुरदासपुर और 32.8एन/73.7 ई से होकर गुजर रही है। अगले 1-2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा सौराष्ट्र और कच्छ,जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियों अनुकूल हैं। इसके अलावा स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र, पूर्व मध्य और संलग्न पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गया है इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन (अवदाब) तथा उसके बाद के 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-मध्य और संलग्न उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे डिप्रेशन (गहरे अवदाब) में तब्दील होने की पूरी संभावना है।
एक नया  कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर मौजूद हैं। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी पर बनी हलचल से भारत के पूर्वी मध्यवर्ती और उत्तरी पूर्वी राज्यों में मानसून गतिविधियां जारी रहेगी जबकि राजस्थान पर मौजूद प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन से लगातार पश्चिमी गर्म हवाओं से उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर राजस्थान पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई आने वाले एक दो दिनों में ज़ारी रहेंगी। कुल मिलाकर आधा भारत में मानसून की विदाई जबकि आधा भारत में मानसून गतिविधियां जारी रहेगी। 28 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 28-30 सितंबर के दौरान मौसम में बदलाव और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। आज़ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलीं और तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
फोटो कैप्शन: डा. चंद्रमोहन मौसम विशेषज्ञ


प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी-आरती राव मंत्री
-आरती सिंह राव ने पत्रकारों से कही
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष एवं चिकित्सा मंत्री आरती सिंह राव ने सोमवार को महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान महेंद्रगढ़ की यादव सभा सहित कनीना क्षेत्र के कोका व अन्य गांवों में कार्यक्रम हुए। जनसभाओं में लोगों ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, डेंगू-मलेरिया की रोकथाम और नारनौल के बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज को लेकर जानकारी दी। भावी सीएम के नारे लगने पर उन्होंने कहा कि अभी तो वे राजनीति में नई हैं। यह लोगों का प्यार है कि वे उनके बारे में क्या सोचते हैं। लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
भावी मुख्यमंत्री के नारे लगाए जाने से जुड़े सवाल पर आरती राव ने कहा कि यह लोगों का प्यार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह भारतीय जनता पार्टी तय करती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें राजनीति में अभी करीब दो साल ही हुए हैं और उन्हें थोड़ा और अनुभव हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार में कई बार लोग बह जाते हैं।
 स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आरती राव ने कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को दुरुस्त किया जा रहा है। सिविल अस्पतालों को भी बेहतर बनाने का प्रयास है, ताकि मरीज संतुष्ट होकर घर लौटें। सरकारी स्तर पर ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
 डेंगू-मलेरिया के मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि यह हर साल होने वाली समस्या है और विभाग इसके लिए दवाइयां व पानी साफ करने वाली गोलियां उपलब्ध कराता है। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा सफाई रखने की अपील की।
 बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को लेकर आरती राव ने कहा कि कॉलेज में हाल ही में 100 सीटें आई हैं और सरकार इसे बेहतर कॉलेज बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आयुर्वेदिक शिक्षा को मजबूत करने की बात कही।
कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री को लेकर की जा रही टिप्पणी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने विपक्ष पर मुद्दे बनाने की कोशिश करने की बात कही और कहा कि पंजाब भी हारेंगे।
फोटो कैप्शन 07: संबंधित है




शहीद सूबेदार सज्जन सिंह अशोक चक्र विजेता को जलूरा शौर्य समिति करेगी 26 सितंबर को याद
--अनेक अधिकारी रहेंगे मौजूद
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना निवासी शहीद सूबेदार सज्जन सिंह अशोक चक्र विजेता को जलूरा शौर्य समिति 26 सितंबर को कनीना में उनका शहीदी दिवस मनाएगी। वीर अहीर 13- कुमाऊं रेजांगला से सज्जन सिंह में भर्ती हुए थे। 32 वर्षों पहले सूबेदार सज्जन सिंह ने जलूरा, जिला कुपवाड़ा, जम्मू कश्मीर में गोलियों की बौछार झेलते हुए पांच खूंखार उग्रवादियों को मार गिराया था। अत्यधिक साहसिक कार्य करने पर सूबेदार सज्जन सिंह को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी थी। 1995 में उनकी पत्नी को तत्कालीन राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया था। उनकी 32 सी पुण्यतिथि पर कनीना में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी देते हैं सुरेंद्र सिंह पूर्व मुख्याध्यापक एवं शहीद सज्जन के भाई ने बताया कि इस अवसर पर कनीना के मोलडऩाथ आश्रम समक्ष उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि मेजर जनरल सुरेश कुमार भांभू युद्ध सेवा मेडल एवं सेवा मेडल होंगे। वही अध्यक्षता वीर नारी कौशल्या देवी शहीद सूबेदार सज्जन सिंह अशोक चक्र की पत्नी होगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर करतार सिंह पूर्व आईईएसएल अध्यक्ष होंगे। इस मौके पर कमांडेंट अखिल जैन जाटूसाना, डा. मनोज कुमार अध्यक्ष सिंघानिया विश्वविद्यालय बड़ी पचेरी, कर्नल रणवीर सिंह यादव संरक्षक रेजांगला शौय समिति, कर्नल गोपाल सिंह, अध्यक्ष हरियाणा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कर्नल रणवीर सिंह यादव सेना शिक्षा कोर, अनुपम अंजलि आयुक्त अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड नारनौल, जितेंद्र सिंह एसडीएम कनीना, कर्नल ओम प्रकाश यादव, कर्नल चंदूलाल यादव, पूर्व अफसर, मेजर डा. टीसी राव संरक्षक जलूरा शौर्य समिति, कर्नल घीसाराम एवं राव अजीत सिंह,आईआरएसआदि के अतिरिक्त कनीना के चेयरमैन आदि उपस्थित रहेंगे।
फोटो कैप्शन: शहीद सज्जन सिंह अशोक चक्र



सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विद्यार्थियों को किया रचनात्मकता के लिए प्रेरित
--मोहनपुर व कोका गांवों में स्वास्थ्य मंत्री ने किया 90 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण
--दुर्घटना में घायल किसानों को सौंपे आर्थिक सहायता के चेक
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को कनीना स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत दुर्घटना में घायल हुए किसानों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए। गांव पाथेड़ा निवासी नरेश को 75 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। इसी तरह गांव सिहोर निवासी विमलेश कुमार, जो खेत में कुआं खोदते समय मिट्टी धंसने की दुर्घटना में घायल हो गए थे, को 1 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मोहनपुर और कोका गांवों का दौरा कर लगभग 90 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मोहनपुर गांव में उन्होंने नवनिर्मित खेल ग्राउंड, स्टेज तथा फिरनी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने से युवाओं को आगे बढऩे के बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं गांव कोका में उन्होंने फिरनी से बनवारी लाल के घर तक गली निर्माण, रास्ते से कैलाश चंद शर्मा के घर तक निर्माण कार्य, शमशान घाट की चारदीवारी एवं प्रांगण में टाइल कार्य, मेन फिरनी से पंचायती फार्म तक रास्ता निर्माण तथा एससी बस्ती से बाबा जवाहरदास मंदिर तक रास्ता निर्माण सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि खड़े पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कालेज में 100 सीटें स्वीकृत हुई हैं और सरकार का प्रयास है कि इस संस्थान को एक बेहतर एवं सुदृढ़ शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाए, जिसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सरकार निरंतर काम कर रही है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम, ब्लॉक समिति चेयरमैन कनीना जयप्रकाश ककराला, मार्केट कमेटी चेयरमैन कनीना जयप्रकाश कोटिया, उपमंडल अधिकारी डा. जितेंद्र सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार, एसएमओ डा. रेनू वर्मा, तहसीलदार पायल यादव, बीडीपीओ राजेश, प्राचार्य सुनील खुडानिया, दीपचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में गांव मोहनपुर सरपंच जीतराम यादव, कोका सरपंच मिथलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जोरदार स्वागत किया।
फोटो कैप्शन 04-कार्यक्रम में संबोधित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
फोटो कैप्शन 05-विकास कार्यक्रम का उद्घाटन करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
फोटो कैप्शन 06:चेक सौंपती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।


शहीदी दिवस समारोह में जाएंगे लोग लाडनपुर
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
23 सितम्बर को भिवानी जिला के गांव ढ़ाणा लाडनपुर में मनाए जा रहे हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस समारोह में महेन्द्रगढ़ जिला से प्रजा भलाई संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। समारोह में समाजसेवी अतरलाल मुख्य अतिथि होंगे। उक्त जानकारी संगठन की युवा शाखा के महामंत्री राकेश यादव ने देते हुए कहा कि ढ़ाणा लाडनपुर में संत रविदास समाज कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस समारोह पर विशाल सत्संग व भंडारा आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान आचार्य दलबीरानन्द करेंगें। उन्होंने कहा कि समारोह को लेकर भिवानी तथा महेन्द्रगढ़ जिला के कार्यकर्ताओं में बहुत व जोश व उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिन वीरों ने देश की आजादी और भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी उनकी याद में समारोह आयोजित करना राष्ट्रीय कर्तव्य है। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों, समाजसेवियों तथा देश रक्षा के लिए भारतीय सेना में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।



बाजरे की खरीद शुरू करवाने की पूर्व सैनिकों ने रखी मांग
--आरती सिंह राव ने सुनी उनकी समस्या
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में 21 सितंबर को हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के पहुंचने पर भूतपूर्व सैनिक संस्था, सब-डिवीजन कनीना के सम्मानित सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बाजरे की खरीद शुरू करवाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव  के समक्ष रखी। संस्था के सदस्यों ने किसानों की समस्या को देखते हुए बाजरे की खरीद करवाने का आग्रह किया।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने संस्था के सदस्यों को बाजरे की खरीद करवाने का आश्वासन दिया। संस्था के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही बाजरे की खरीद को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संस्था, सब-डिवीजन कनीना के सचिव दीनदयाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र फौजी, खजांची लक्ष्मीनारायण, कैप्टन भरपूर सिंह, सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर दुलीचंद, सूबेदार अभय सिंह, नायब सूबेदार रामदास, नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह, सूबेदार जयनारायण, पेटी आफिसर अजय कुमार, इंस्पेक्टर जगदीश सिंह तथा कैप्टन रमेश कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: पूर्व सैनिक आरती राव से मिलते हुए



व्यक्ति लापता, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 खैराना से एक व्यक्ति गुम हो गुलाब का हो गया उसकी पत्नी ने लापता होने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
 सरोज देवी खैराना निवासी ने दौंगड़ा अहीर चौकी में मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसका पति मुकेश कुमार दिमागी हालत से ठीक नहीं और 18 सितंबर 2026 की रात को करीब 11 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया। जिसका कोई अता-पता नहीं चला। हर जगह तलाश की किंतु कहीं पता नहीं चला। 46 वर्षीय मुकेश कुमार की को तलाश करने की गुहार लगाई जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।




एक एकड़ सब्जी से कमा रहा है 4 से 5 लाख  
-किसानों को सब्जी उगाने की दे रहे हैं  सलाह
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ के कृष्ण सिंह ने एक एकड़ में घिया, तोरई, भिंडी, करेला आदि उगाकर एक साल में करीब चार से पांच लाख रुपए कमाए हैं। वो दो सालों से सब्जी का काम कर रहे हैं। जबकि बाजरे से मुश्किल से 10 हजार से 12 हजार की आमदनी होती है। उन्होंने मचान पर घिया, तोरई आदि की सब्जी उग रखी है तथा ड्रिप सिंचाई का प्रबंध कर रखा है जिससे कम पानी की जरूरत होती है।
कृष्ण सिंह ने बताया कि वह एक से डेढ़ क्विंटल सब्जी सड़क के किनारे बेच देते हैं। उनका  सब्जी वाला खेत कनीना-रेवाड़ी सड़क के किनारे स्थित है। उन्होंने कहीं से कोई ट्रेनिंग या कोर्स नहीं किया अपितु लोगों से पूछ कर सब्जी उगाना शुरू किया और आज इस मुकाम तक पहुंच गए हैं कि दूसरे किसानों को भी सब्जी उगाने पर बल दे रहे हैं। रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित उनके एक एकड़ में मचान पर सब्जी का खेत दिखाई देता है।
 साथ में उन्होंने बताया कि वह किसी प्रकार की दवाई, पीड़कनाशी, खाद आदि नहीं डालते आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। आर्गेनिक सब्जी होने से उनकी सब्जी की अधिक मांग है। उन्होंने पंचामृत दिखाते हुए कहा कि वे पंचामृत डालकर फसलों की सुरक्षा करते हैं। दूसरे किसान भी उनसे शिक्षा ले रहे हैं और सब्जी उगाने की सोच रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 01:मचान पर सब्जी दिखाता कृष्ण सिंह



रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति समागम-2026 एवं सम्मान समारोह संपन्न
-अनेक साहित्यकार सम्मानित
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।
रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति परिषद (पंजी.) तथा आत्मज्ञान पब्लिकेशन एंड फाउंडेशन (पंजी.) के संयुक्त तत्वावधान में रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति समागम-2026 एवं सम्मान समारोह का आयोजन डा. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, जयपुर के रमाबाई सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विख्यात साहित्यकार रतन कुमार सांभरिया रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टीकम चंद बोहरा आईएएस, वरिष्ठ इतिहासकार हरिराम मीणा, गोवर्धन लाल सौकरिया आईएएस तथा वरिष्ठ इतिहासकार मुरारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर किशोरी लाल पथिक ने की।
  टीकम चंद बोहरा आईएएस ने कहा कि समाज की वास्तविक पहचान उसके साहित्य से होती है। उन्होंने साहित्य को समाज की वैचारिक एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। वरिष्ठ इतिहासकार श्री हरिराम मीणा ने कहा कि यह इतिहास का कटु सत्य है कि जिसके पास शासन-सत्ता होती है, वह प्राय: इतिहास और साहित्य के लेखन को अपने पक्ष में प्रभावित करता है। उन्होंने इतिहास के पुनर्पाठ और वंचित समुदायों की आवाज को इतिहास में स्थान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। गोवर्धन लाल सौकरिया आईएएस ने कहा कि साहित्य समाज में जागृति और चेतना पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। साहित्य के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। वरिष्ठ इतिहासकार मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि इतिहास लेखन की परंपरा निरंतर बदल रही है और अब इतिहास के लेखन में वंचित एवं दलित समुदायों के अनुभवों, संघर्षों और योगदान को भी स्थान दिया जाने लगा है। उन्होंने इसे इतिहास लेखन में आए महत्वपूर्ण परिवर्तन के रूप में रेखांकित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर किशोरी लाल पथिक ने कहा कि साहित्य नेतृत्व और सामाजिक चेतना का सर्वोत्तम मंच है। उन्होंने समाज के विकास के लिए साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों की सक्रिय भूमिका को आवश्यक बताया। परिषद के अध्यक्ष श्री रामनिवास रैगर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि रैगर कला, साहित्य एवं संस्कृति समागम-2026 अपने आप में एक अद्वितीय एवं ऐतिहासिक पहल है। यह आयोजन रैगर समाज की समृद्ध कला, साहित्य, संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने, उसे व्यापक पहचान दिलाने तथा आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। परिषद के महासचिव डा. मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर अतिथियों द्वारा'रैगर समाज की अमूल्य सांस्कृतिक थाती ग्रंथ का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि यह ग्रंथ रैगर समाज की कला, साहित्य, संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। समारोह में रैगर समाज के प्रतिभाशाली साहित्यकारों तथा विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 21,000, दो द्वितीय पुरस्कार 11,000-11,000 तथा छह पुरस्कार 5,100-5,100 की नगद राशि, सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में समाज के विकास में साहित्य की भूमिका विषय पर विशेष व्याख्यान एवं चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न साहित्यकारों, विद्वानों एवं बुद्धिजीवियों ने साहित्य की सामाजिक भूमिका, सामाजिक चेतना के निर्माण, इतिहास एवं संस्कृति के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों, कवियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं समाजबंधुओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
फोटो कैप्शन 02: रैगर समाज का ग्रंथ विमोचन करते हुए


विश्व गुलाब दिवस-22 सितंबर
 कैंसर से बचे हुए रोगियों














को गुलाब का पुष्प देकर लंबी जिंदगी की,की जाती है कामना
*****************************************************
*******************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज।  विश्व गुलाब दिवस  उन लोगों को समर्पित है जो कैंसर से बच गए हैं। कैंसर से बचने के बाद वो तेजी से अपने पहले वाली जिंदगी में आने की कोशिश करते हैं। ऐसे समय में उनका गुलाब देकर यह दिन मनाया जाता है ताकि वो प्रसन्न रहे और जल्दी रोग के सदमे बाहर हो जाए। जब किसी में कैंसर हो जाता है तो मरीज के सामने नाम लेने से दिक्कत रहती हैं क्योंकि यदि इस रोग का पता लग जाता है तो वह और तेजी से बीमार होता चला जाता है यहां तक कि डिप्रेशन में जा सकता है क्योंकि कैंसर को ला-इलाज बीमारी मानते हैं। ऐसे समय में मरीजों को कैंसर की जानकारी नहीं दी जाती लेकिन जो कैंसर से बच गए हैं उनको जानकारी देना उचित भी माना जाता है ताकि वह और तेजी से अपने पहले वाली जिंदगी में आ सके और वह खुश नजर आए। उनकी खुशी को बढ़ाने के लिए गुलाब दिया जाता है। यह दिन उन मरीजों के लिए है। यूं तो देश में यूं तो हर प्रकार के कैंसर के मरीज पाए जाते हैं और हर  उम्र अनुसार इनका प्रभाव कम या अधिक होता है।  बुजुर्ग व्यक्ति कुछ लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं जबकि जवान और बच्चे में तेजी से कोशिकाओं की वृद्धि होने से टार्बेट गति से कोशिकाओं की वृद्धि होने से यह रोग तेजी से फैलता है। इसलिए बुजुर्गों को ऑपरेशन आदि डाक्टर मना कर देते हैं। कनीना और आसपास सैकड़ों मैरिज कैंसर के है। कभी कैंसर का नाम सुनते ही आसपास के लोग अवाक हो जाते थे किंतु अब कैंसर आम रोग बन गया है।
 कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। कैंसर का नाम सुनकर मैरिज डिप्रेशन में चले जाते हैं। इसलिए कैंसर का नाम रोगी समक्ष बताना उचित नहीं लगता लेकिन जब वह रोग से बच जाता है तो बताना गलत नहीं हो सकता है और उन्हें गुलाब का फूल जो सुंदरता का प्रतीक होता है भेंट किया जाना चाहिए। डाक्टर ने बताया देश में सबसे अधिक मरीज ब्रेस्ट कैंसर और दूसरे सर्वाइकल कैंसर के होते हैं। इन दोनों कैंसर से कुछ मरीज बच जाते हैं किंतु फेफड़े का कैंसर बहुत तेजी से फैलता है। बाकी कैंसर की विभिन्न प्रकार पाई जाती है वो भी घातक साबित होती है किंतु ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर से बहुत से मरीज बच जाते हैं यदि समय पर उन्हें डायग्नोज किया जाए।
डा. होशियार सिंह का कहना है कि मरीजों को जो कैंसर से बच जाते हैं उन्हें बेहतर भोजन देने के साथ-साथ प्रसन्नचित रहने की जरूरत होती है और उसकी प्रसन्नता को बढ़ाने के लिए गुलाब का फूल भी दिया जाता है और यह दिन गुलाब के फूल के रूप में मनाया जाता है। अक्सर लोग गुलाब के फूल दिवस को समझते हैं कि गुलाब को समर्पित है परंतु यह उनका आंसर सिर्फ बच्चे हुए मरीजों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिला को अपने ब्रेस्ट में किसी प्रकार की गांठ आदि होने  उसकी जांच करवाते रहना चाहिए। अगर प्रारंभ में किसी रोग का पता लग जाता है तो निदान संभव है अन्यथा बाद में इस रोग से बचपन भी बहुत कठिन हो जाता है, यहां तक की मौत भी हो जाती है। 10 प्रतिशत लोग प्राथमिक अवस्था में  कैंसर रोग को पहचान पाते हैं जिससे उनकी जान बचाई जा सकती है।

No comments: