ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Saturday, September 19, 2026
झूठ का पुलिंदा है डीएचबीवीएन
-शाम तीन बजे की बजाय बिजली आपूर्ति 7 बजे
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। कनीना डीएचबीवीएन के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के चलते नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार 19 सितंबर को समाचार पत्रों में बिजली कट सुबह 10 से शाम 3 तक के लंबे चौड़े प्रचार करवा दिये लेकिन कनीना कस्बे में सुबह 11 बजे से बिजली कट लगा और शाम करीब 7 बजे तक बिजली कट लगा। लोग बेहद परेशान नजर आए।
वैसे भी कहावत है कि बिना रोए मां भी दूध नहीं पिलाती क्योंकि कनीना बस स्टैंड और कनीना अनाज मंडी के लोग धरना प्रदर्शन करने में देरी नहीं लगते इसलिए उनकी बिजली आपूर्ति पहले ही बहाल कर दी लेकिन कस्बा कनीना के लोग जो शांत प्रवृति के हैं उनकी बिजली आपूर्ति शाम करीब 7 बजे की गई। पांच मिनट बिजली आपूर्ति हुई और फिर कट गई। चाहे कारण कुछ हो चाहे अधिकारी कोई भी स्पष्टीकरण दे किंतु नियम अनुसार जब कार्रवाई नहीं होती या अधिकारी नियमानुसार काम नहीं करते तो उपभोक्ताओं का परेशान होना लाजमी है। इतने लंबे समय के कट से इंवर्टर बंद हो गए, काम रुक गए। इअनेक उपभोक्ता बिजली पर आधारित रोटी रोजी कमाते हैं वो भी असहाय नजर आए। उपभोक्ता दर्द में देखे गए और उनका कहना था कि अधिकारी लापरवाह हैं जो सही काम नहीं करते।
कितने ही उपभोक्ताओं के फोन आए कि आप झूठी खबर क्यों लिखते हैं जबकि खबर विभाग ने दी थी।
हर जुबान पर चढ़ी है सरकारी स्कूल के एक महिला शिक्षक और दूसरे शिक्षक के बीच स्कूल समय में चलने वाली घंटों वार्तालाप
- स्कूल का वातावरण हो रहा है दूषित
-अधिकारी भी पहुंचे किंतु एक बार फिर कर दिया है माफ
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। कनीना उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में एक महिला शिक्षक और एक पुरुष शिक्षक के बीच आपसी बातचीत लंबे समय तक चलना, स्कूल शिक्षण के दौरान चलना गांव के लागों और विद्यार्थियों के लिए आफत बन गई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। गांव के भारी संख्या में लोग भी स्कूल पहुंचे, सरपंच पहुंचा। शिक्षा से जुड़े अधिकारी पहुंचे किंतु एक बार फिर से उनको मौका दिया गया है। आए दिन बच्चे टीसी कटवाने पर मजबूर हो रहे हैं, पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है, गांव के लोगों में भारी रोष है। यदि ये शिक्षक नहीं सुधरे तो निकट भविष्य में निश्चित रूप से बड़ा आंदोलन चलेगा। अभी तक गांव के लोगों ने एक लिखित शिकायत शिक्षा से जुड़े अधिकारियों तक दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहीं तो स्कूल की प्रार्थना सभा भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है और न हीं किसी गतिविधि में बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दो शिक्षकों के बीच चोंच से चोंच मिलाकर घंटों वार्तालाप न जाने कब तक चलती रहेगी और कब तक बच्चों का नुकसान होता रहेगा। गांव के लोगों का कहना है कि सरकार वेतन के रूप में मोटी रकम दे रही है लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने रोष भरे शब्दों में कहा कि अब निकट भविष्य में देखा जाना है, यदि उनके बीच हालत नहीं सुधरे और स्कूल का माहौल नहीं सुधरा तो बड़ा आंदोलन होगा, इसके जिम्मेदार शिक्षा अधिकारी भी होंगे क्योंकि एक लिखित शिकायत भी शिक्षा अधिकारी तक पहुंचाई जा चुकी है। शिक्षा से जुड़े अधिकारी ने भी उन्हें समझाया है। ग्रामीणों का तो कहना है की शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचा तब भी दोनों आपस में गुफ्तगू करते रहे। उनको बार-बार टोका गया कि तुम्हारी शिकायत है परंतु वो फिर भी बाज नहीं आए। सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चे पहुंचते हैं जिनको बेहतर शिक्षा देनी चाहिए, विभिन्न गतिविधियों भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए किंतु कुछ ऐसे शिक्षक है जो विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करने से नहीं चूकते। ऐसे शिक्षकों पर नजर रखनी चाहिए और हर बच्चे को अपने माता-पिता तक सूचित करना चाहिए ताकि ऐसे शिक्षकों को दूर दराज भिजवाया जा सके। अब देखा जाना है कि दोनों शिक्षक सुधारते हैं या गांव के लोग उन्हें सुधरेंगे।
आरटीआई का जवाब नहीं देने वालों पर होनी चाहिए सख्ती
- प्रधानमंत्री को प्रबुद्ध जनों ने प्रेषित किया एक पत्र
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। आरटीआई जिस उद्देश्य के लिए बनाई गई थी उसमें कुछ अधिकारी अपनी मनमानी और अपने साथ रह रहे कर्मियों को बचाने के लिहाज से मांगी गई आरटीआई की सूचना तक नहीं देते। एक नहीं अनेकों उदाहरण सामने आ रहे हैं। परिणाम यह है कि बार-बार आरटीआई इच्छुक सूचना आयोग चंडीगढ़ तक अपील कर रहे हैं जिससे सरकार की किरकिरी हो रही है। यद्यपि सूचना आयोग कुछेक केसों में भारी जुर्माना भी लगा रहा है किंतु जिनको बाज नहीं आना और जिनकी आदत बिगड़ गई वो आसानी से नहीं सुधरने वाली। एकवक्त था जब आरटीआई को लेकर बड़ी सख्ती बरती जा रही थी वह ढीली क्यों पड़ रही है? इस संबंध में कस्बा कनीना के दो दर्जन प्रबुद्ध जनों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री हरियाणा को उन प्रमाणों सहित पत्र प्रेषित किया है जिसमें आरटीआई का जवाब मांगा लेकिन अधिकारी आरटीआई का जवाब तक देने से आनाकानी करते रहे। यहां तक प्रथम अपीलीय अधिकारी या तो मौन रहे या उन्होंने एसपीआईओ को जवाब देने को कहा किंतु फिर भी जवाब नहीं दिया। ऐसे लोगों की शिकायत की गई है। कनीना डीएचबीवीएन की एक शिकायत की गई है जिसमें प्रथम अपीलीय अधिकारी ने सूचना देने की बार-बार बात कही है किंतु जवाब एसपीआईओ जवाब नहीं दे रहा जिसकी भी सूचना आयोग चंडीगढ़ को शिकायत की गई है ताकि और उनसे निवेदन किया गया है कि ऐसी अधिकारियों पर भारी जुर्माना ठोका जाए। ऐसी ही एक आरटीआई शिक्षा अधिकारी नारनौल से मांगी गई थी लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। प्रथम अपीलीय अधिकारी से मांगी गई तो भी सिर्फ इतना ही लिखा आया कि यह सूचना पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध है। एक और प्रार्थी ने जहां साक्ष्यांकित प्रति मांगी थी वहां वह पब्लिक डोमेन में कहां ढूंढे और साक्ष्यांकित प्रतियां कैसे प्राप्त करें। आश्चर्य है इस प्रकार की कोताही बरतने वाले अधिकारियों को न जाने क्या सूझा हुआ है। प्राथी नियमानुसार फीस भरता है और उसका जवाब देकर अधिकारी हास्य के पात्र बन रहे हैं। इनकी शिकायत भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को की गई है ताकि ऐसे लोग अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे साथ में अपील की गई है कि आरटीआई को और सख्त किया जाए और जो अधिकारी जवाब नहीं दे उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
राधा अष्टमी पर महिलाओं ने भजनों से बांधा समा
-गणेश महोत्सव की मच रही है धूम
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। कनीना में लाल शिवलाल धर्मशाला में आयोजित गणपति उत्सव के आठवें दिन गणपति महाराज की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ की गई। इस दौरान धर्मशाला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान गणेश की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। राधा अष्टमी के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में अतरलाल ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और ज्ञान का दाता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का स्मरण करने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि गणेश जी विघ्नों को दूर करने वाले देवता हैं और उनकी आराधना से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा तथा बुद्धि की प्रेरणा मिलती है।
राधा अष्टमी के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। गणपति महाराज के जयकारों से धर्मशाला परिसर भक्तिमय हो गया।
आयोजकों ने बताया कि गणपति उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर गणपति महाराज के दर्शन कर रहे हैं और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
फोटो केप्शन 09: गणेश जी की पूजा करते हुए
फैसले से आहत व्यक्ति का कनीना न्यायालय परिसर में हंगामा
-बिजली संबंधित मामला था न्यायालय परिसर में, शुक्रवार को हुआ था अंतिम फैसला
-जज पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारे लगाए
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। कनीना में सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने जमकर जज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस घटनाक्रम के बाद परिसर में अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार बाघोत वासी कैलाश पुजारी का बिजली से संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन था। उसकी शुक्रवार को सुनवाई थी सुनवाई के दौरान फैसला कैलाश पुजारी के खिलाफ आ गया। फैसले से नाराज व्यक्ति ने शनिवार सुबह जमकर नारेबाजी की । कैलाश पुजारी ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा 2018 में कनेक्शन काट दिया गया था। उसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था। न्यायालय द्वार पर चल रहे प्रदर्शन की सूचना जब पुलिस को मिली तो उनके हाथ पांव फूल गए और तुरंत परिसर में पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद कैलाश पुजारी को काबू किया।
फोटो कैप्शन 06: कैलाश पुजारी को पकड़कर ले जाते हुए पुलिस
जंगल खत्म होने से भेड़ बकरी पालने वाले परेशान
-आधा दर्जन कनीना की बणियां खत्म
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। कनीना क्षेत्र में कभी दर्जनों भेड़ बकरियों के बाड़े होते थे और प्रत्येक बाड़े में 200 से 300 बकरियां होती थी। विभिन्न भेड़ बकरी पालने वाले चरवाहा भेड़ बकरियों से अपना गुजर बसर करते आये हैं किंतु कनीना क्षेत्र में कहने को तो आधा दर्जन जंगल/बणिया हैं किंतु लगभग सभी समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में वह भेड़ बकरियों को कहां ले जाए, यह सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जिसके चलते भेड़ बकरी पालने वाले इस क्षेत्र से पलायन करके राजस्थान में जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि रणास नामक कनीना की बणी एसटीपी स्थापित होने से खत्म हो चुकी है वहीं पीपलवाली बणी एसटीपी का गंदा पानी फैलने से खत्म हो चुकी है। मानका नामक बणी में कूड़ा कचरा डाला जाता है इसलिए वह भी खत्म हो चुकी है। छोटी बणी में जहां संतों के आश्रम है वह भी समाप्त हो चुकी और कनीना बस स्टैंड स्थित है। वहीं बड़ी बणी में 58 एकड़ जमीन कोडिय़ों के भाव डीएवी को 1995 में दे दी वहीं गोशाला आदि होने के कारण वह भी लगभग खत्म हो चुकी है। वैसे भी चारों ओर से सभी जंगल किसानों ने पेड़ पौधे काट काट कर कृषि योग्य बना लिए हैं। अगर पैमाइश की जाए तो नगर पालिका की बहुत अधिक जमीन वापस आ सकती है।
उधर भेड़ बकरी पालने वाले राजस्थान के धर्मा, सुंदर, ईश्वर ,मोनू आदि ने बताया कि वह कभी कनीना क्षेत्र में भेड़ बकरियां चराते थे क्योंकि वहां विशाल जंगल होते थे, अब उनका गुजर बसर नहीं हो पाता इसलिए या तो भेड़ बकरी पालन बंद कर दिया या फिर यहां से पलायन कर गए।
बेहतर धंधा है भेड़ बकरी पालन-
भेड़ बकरी पालने से प्रतिवर्ष लाखों रुपए की आय होती है। न केवल दूध अपितु छोटे बच्चे भी बेचकर आय कमाते हैं। यही नहीं उन्नत नस्ल की बकरी और भेड़ को ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। जब कभी रोग फैलने तो बकरी का दूध ढूंढकर लाना पड़ता है। अब यह भेड़ बकरियां धीरे-धीरे क्षेत्र से समाप्त हो रही है और राजस्थान में कहीं मिल सकती। न जाने कब नगर पालिका की बुद्धि दुरुस्त होगी और सभी बणियों की पैमाइश करवा कर अतिक्रमण को रोकेगी।
फोटो कैप्शन 5: भेड़ बकरी पालने वाले चरवाहा
संतों के बताए मार्ग पर चलकर मानव हर दुख और तकलीफ से बच जाता है -स्वामी धर्मदेव
-कृष्णानंद महाराज की प्रतिमा का हुआ अनावरण
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। ब्रह्मचारी कृष्णानंद महाराज की मूर्ति अनावरण का मुझे जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है वह किसी बड़े से बड़े सुख से कम नहीं है। इस क्षेत्र में बड़े-बड़े संत हुए हैं लेकिन गांव धनौंदा की मिट्टी ने तीन-तीन संत पैदा कर गांव को धन्य बना दिया। उन्होंने कहा इस गांव में संत हरिद्वार लाल महाराज उसके बाद उनके शिष्य कृष्णानंद महाराज और इसी मिट्टी में परम संत आचार्य संजीव कपिल महाराज को पैदा कर गांव धनौंदा हरियाणा को ही नहीं भारत के कोने-कोने में गांव का नाम रोशन किया है।
स्वामी जी ने कहा कि कृष्णानंद महाराज एक महान संत थे जिनकी कमी को शायद ही कोई पूरी कर सकता है। आज उनकी मूर्ति का अनावरण कर मुझे बड़ा गर्व हो रहा है कि इतने बड़े संत की मूर्ति का अनावरण मुझ जैसे साधु के हाथों होना सौभाग्य की बात है।
उन्होंने स्वामी जी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वो मानव जीवन से ही नहीं बल्कि पशु पक्षी से भी प्यार करते थे। स्वामी जी ने बताया जब वह भोजन करते थे तो अनेकों पशु पक्षी आकर उनकी थाली में उनके साथ भोजन किए बगैर नहीं जाते थे। इस बात से यह साफ जाहिर होता है कि कृष्णानंद महाराज एक महान संत थे जिन्होंने गांव धनौंदा का ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र का उद्धार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस अवसर पर उनकी सत्ता को संभाल रहे स्वामी शिवानंद महाराज ने उनकी पद्धति में चार चांद लगाने का कार्य किया है।
मूर्ति अनावरण के उपरांत स्वामी धर्मदेव जी ने कृष्णानंद की याद में दो वृक्ष लगाकर पुण्य का कार्य किया। इस अवसर पर आचार्य संजीव कपिल महाराज स्वामी, समर्पणनंद, नागेश्वर महाराज, कैलाश गोयल, अधिवक्ता कुलदीप रामबास, रामनिवास शर्मा,राजेश यादव कनीवाल, हंसराज यादव, अनिल यादव, भाजपा नेता आनंद सिंगल दिल्ली, राहुल तंवर, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: कृष्णानंद महाराज की प्रतिमा अनावरण करते स्वामी धर्मदेव
12 दिसंबर को कनीना में आयोजित होगी चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. रितु वाई. के. बहल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी की देखरेख में 12 दिसंबर 2026 को वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। इसमें दीवानी, वैवाहिक, बैंक ऋण, चेक बाउंस, मोटर वाहन दुर्घटना दावा सहित अन्य उपयुक्त मामलों का निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने मामलों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
23 सितंबर शहीदी दिवस मनाया जाएगा हांसी में - हनुमान सिंह
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। अमर शहीद राव तुलाराम का बलिदान दिवसयादव सभा हांसी द्वारा राव तुलाराम चौक दिल्ली रोड़, हांसी पर मनाया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए पोता निवासी भाजपा नेता हनुमान सिंह ने बताया कि उस दिन अमर शहीद राव तुलाराम की विशाल प्रतिमा का अनावरण करके सुबह 10 बजे शहीदी दिवस मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राव तुलाराम के वंशज केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि बहन आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार व सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह महेंद्रगढ़-भिवानी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद भ्याना विधायक हांसी करेंगे। उन्होंने ज्यादा संख्या में पहुंचकर शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें याद करने की अपील की।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता यादव सभा हांसी द्वारा अमर शहीद राव तुलाराम की विशाल प्रतिमा का निर्माण करवाया गया है।
योग और ध्यान से छात्राओं में विकसित होती है एकाग्रता और सकारात्मक सोच -डा. विक्रम सिंह
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में छात्राओं के लिए योग एवं ध्यान संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं, महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना था। छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग एवं ध्यान से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ अपनी कार्यक्षमता और एकाग्रता को भी बढ़ा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही मजबूत समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन योग एवं ध्यान करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।योग प्रभारी अनिल कुमार ने छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाएं करवाई।
कार्यक्रम के दौरान डा. सुधीर कुमार, प्रो नीतू कुमारी, डा. समेश चन्द, डा. कविता, प्रो सीमा,महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डा. अंकिता, प्रो. सुषमा यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।
फोटो कैप्शन 04: योग करती हुई छात्राएं
10 अक्टूबर को भोजावास स्थित आईटीआई भवन में
- 11 अक्टूबर को धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में और 14 अक्टूबर को नपा कार्यालय कनीना में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर लगेंगे
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सेवा संकल्प अभियान के तहत महेंद्रगढ़ जिले में 20 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतू अभियान के कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में सरकार की सभी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ लोगों को दिया जाएगा। इस दौरान दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के नए पंजीकरण भी मौके पर किए जाएंगे ताकि जरूरतमंद पात्र महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत भी पात्र लाभार्थियों के आवेदन जमा किए जाएंगे, जिससे कम आय वाले परिवारों को स्वरोजगार व आर्थिक सहायता देकर उनकी आय बढ़ाई जा सके।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि जिला प्रशासन ने इसके लिए पूरा कैलेंडर तैयार कर लिया है और जिला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया को सौंपी गई है।
अभियान की शुरुआत 20 सितंबर यानी रविवार को खंड कार्यालय महेंद्रगढ़ से होगी। इसके अगले दिन 21 सितंबर को गांव पाली की प्रजापत धर्मशाला में और 22 सितंबर को गांव नांगल सिरोही के ग्राम सचिवालय में कैंप आयोजित होंगे। इसी दिन यानी 20 सितंबर को खंड सतनाली में भी अभियान शुरू होगा। पहले दिन खंड कार्यालय सतनाली में, 21 सितंबर को सामुदायिक केंद्र सतनाली में और 22 सितंबर को माधोगढ़ के वीकेसी भवन में कैंप लगेंगे।
नगरपालिका क्षेत्र महेंद्रगढ़ में 20 सितंबर को नपा कार्यालय में, 21 सितंबर को मसानी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में और 24 सितंबर को यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में कैंप लगेंगे। 25 सितंबर से नारनौल क्षेत्र में अभियान की रफ्तार बढ़ेगी। पहले दिन नगर परिषद कार्यालय नारनौल में, 26 सितंबर को यादव धर्मशाला नारनौल में और 27 सितंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में कैंप आयोजित होंगे। इसी के साथ खंड नारनौल में 25 सितंबर को खंड कार्यालय में, 26 सितंबर को खोडमा की एससी चौपाल में और 27 सितंबर को कांवी के ग्राम सचिवालय में शिविर लगेंगे।
खंड सिहमा में भी 25 सितंबर से अभियान शुरू होगा। पहले दिन खंड कार्यालय सिहमा में, 26 सितंबर को सिहमा की धर्मशाला में और 27 सितंबर को दौंगड़ा अहीर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कैंप आयोजित होंगे।
अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ 2 अक्टूबर से नगरपालिका नांगल चौधरी में अभियान पहुंचेगा। लगातार तीन दिन यानी 2, 3 और 4 अक्टूबर को नपा कार्यालय नांगल चौधरी में कैंप लगेंगे। खंड नांगल चौधरी में 2 अक्टूबर को नपा कार्यालय में, 3 अक्टूबर को एससी चौपाल नांगल चौधरी में और 4 अक्टूबर को सहबाजपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगेंगे। खंड निजामपुर में 2 अक्टूबर को खंड कार्यालय में, 4 अक्टूबर को बसीरपुर स्कूल में और 5 अक्टूबर को दंचोली के पंचायत घर में कैंप आयोजित होंगे। अभियान का समापन चरण 10 अक्टूबर से कनीना क्षेत्र में होगा। नगरपालिका कनीना में 10, 11 और 14 अक्टूबर को लगातार नपा कार्यालय में कैंप लगेंगे। खंड कनीना में 10 अक्टूबर को भोजावास स्थित आईटीआई भवन में, 11 अक्टूबर को धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में और 14 अक्टूबर को नपा कार्यालय कनीना में शिविर लगेंगे। नगरपालिका अटेली मंडी में 11, 13 और 14 अक्टूबर को नपा कार्यालय अटेली में कैंप आयोजित होंगे।
खंड अटेली मंडी में 11 अक्टूबर को नपा कार्यालय अटेली में, 13 अक्टूबर को फतेहपुर की बीसी चौपाल में और 14 अक्टूबर को बाछोद के ग्राम सचिवालय में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
देसी पिस्तौल सहित एक काबू, केस दर्ज
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी पिस्तोल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को गत दिवस सूचना मिली कि संदीप उर्फ लंबू जिला दादरी अपने पास अवैध पिस्तौल लिए खेड़ी गांव के खेल स्टेडियम के गेट पर खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने रैडिंग पार्टी तैयार की और बताए गए स्थान पर पहुंची। जब पुलिस खेल स्टेडियम गांव खेड़ी के गेट के पास पहुंची तो नौजवान टी-शर्ट लोअर पहने हुआ था, रैडिंग पार्टी को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर उसका नाम पूछा तो उसने संदीप उर्फ लंबू जिला चरखी दादरी बताया। जब उसकी लोअर चेक की तो उसमें देसी पिस्तौल बरामद किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
नूह मेवात में मनाया जाएगा ताऊ देवीलाल का जन्मदिन
-सम्मान दिवस का निमंत्रण देने का काम जारी
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। जगत ताऊ चौधरी देवीलाल का जन्मदिवस 27 सितम्बर को नूह मेवात में मनाया जा रहा है। ऐसे में नेता जिला महेंद्रगढ़ के दर्जनों गांवों में जाकर जगत ताऊ चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण देने के लिये प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। वेद प्रकाश नम्बरदार प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल का कहना है कि लोगों ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में अपनी आस्था जताई है। गांवों से लोग से अपने अपने साधनों से समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री जगत ताऊ चौधरी देवीलाल ने सदैव किसान, मजदूर, गरीब व कमेरे वर्ग के लिए काम किया वहीं गांव गांव अनुसूचित जाति की चौपाल बनवायी। जनहितों के लिये संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि 27 सितम्बर का समान दिवस कार्यकर्ताओं के लिये जननायक के विचारों और संघर्ष को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। देवीलाल ने बुजर्गों की पेंशन 100 रुपए से शुरुआत की। इस मौके पर रामेश्वर पहलवान,वेद प्रकाश नम्बरदार प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल, ज्ञानेशवर निम्भल महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष एससी सेल, रमेश कुमार प्रधान, बलवान ठेकेदार, विक्रम, सत्यवीर,जगदीश मानपुरा , हंसराज ,रामानंद,कपिल निम्भल, अजय कुमार, शेर सिंह पूर्व सरपंच, रघुबीर पूर्व अध्यापक ,अनिल, रोहताश आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: गांवों में जनसंपर्क करते हुए
गांव ढाणा में लगा टीबी जांच शिविर,
--82 लोगों की स्क्रीनिंग 8 के सैंपल जांच को भेजे
************************************************
********************************************************
*************************************************
कनीनाा की आवाज। पीएचसी भोजावास के प्रभारी डा. आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को गांव ढाणा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में टीबी के 82 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की व 22मरीजों के एक्स रे किए गये। सीएचओ आशीष ने 8 मरीजों के बलगम के नमूने लेकर उनको पोर्टल पर अपलोड करके जांच के लिए नागरिक अस्पताल कनीना की लैब में भेजे गए।
स्वास्थ्य विभाग नारनौल से आई मोबाईल टीम में फार्मासिस्ट नीरज ,रेडियोग्राफर सोहेल खान,नर्सिंग अधिकारी फूल चंद,लैब तकनीशियन,
मनोज कुमार,भीम सिंह शामिल रहे!
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया आशा वर्कर सुमन ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही है तो वह तुरंत अपने बलगम की जांच करवाए। समय पर जांच और इलाज से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि टीबी का इलाज 6 महीने का नियमित कोर्स लेने से संभव है। स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मरीजों को पोषण सहायता के रूप में 1000 रुपए प्रति माह की राशि भी दी जाती है।
फोटो कैप्शन 02: टीबी की जांच करते हुए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)













No comments:
Post a Comment