Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, September 20, 2026



 



स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज महेंद्रगढ़ व कनीना कार्यक्रमों में करेंगी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव 21 सितंबर को महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री सुबह 9 बजे राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसके बाद 9.30 बजे गांव मोहनपुर बस स्टैंड के नजदीक व 10.30 बजे राजकीय माध्यमिक स्कूल कोका में जनसभा को संबोधित करेंगी।
उन्होंने बताया कि 11.30 बजे यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में आयोजित एक समाज सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी।




श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में सवामणी का आयोजन, हरे चारे के लिए 1100 रुपये का दिया सहयोग
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना के एडवोकेट नरेश कुमार ने अपने परिवार सहित श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में सवामणी का आयोजन किया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य पुत्र अश्वीन यादव, यश कुमार एवं धर्मपत्नी सुमन यादव उपस्थित रहे।
वहीं ककराला निवासी बबली देवी, अमित यादव एवं निशा ग्रीस ने गोशाला में गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था हेतु 1100 रुपए का सहयोग दिया।
इस अवसर पर गौशाला के प्रधान नरेंद्र कुमार ठेकेदार, सूबेदार लक्ष्मीनारायण, बलवान सिंह, संजय कुमार, रमेश कुमार, मास्टर रामप्रताप , अमीर सुपरवाईजर व डा महेश सहित समस्त गोशाला परिवार उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 07: सवामणी लगाते हुए




कैलाश
पुजारी बाघोत का बयान- होनी थी एसडीओ विद्युुत को सजा या जुर्माना कर दिया केस खारिज
-यूं लगाए थे न्यायालय के द्वार पर नारे
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मंडी स्थित गोविंदी बाई धर्मशाला में कैलाश पुजारी बाघोत,जिन्होंने शनिवार को कनीना की न्यायिक परिसर के अंदर जज के विरुद्ध ही नारेबाजी की थी, पुलिस ने उन्हें पड़कर थाने में बिठा दिया था और बाद में उन्हें छोड़ भी दिया था, ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि एसडीओ बिजली बोर्ड उमेश वर्मा को जुर्माना या सजा होनी थी किंतु कोर्ट ने उन्हें बरी कर देने से वह आहत हुए थे।
 उन्होंने विस्तार से बताया कि उनके कुएं का कनेक्शन पीडीसीओ कर दिया गया था,कनेक्शन जुड़वाने के लिए कनीना न्यायालय में याचिका दायर की थी जिस पर न्यायाधीश ने कनेक्शन जोडऩे का आदेश दिया था। लेकिन 15 दिनों तक एसडीओ उमेश वर्मा उन्हें घूमाते रहे किंतु कनेक्शन नहीं जोड़ा जिसके चलते कोर्ट में न्यायालय अवमानना का केस डाला था। केस जिस जज के पास था उसे सुनवाई से ठीक आधा घंटा पहले  ट्रांसफर कर दिया और दूसरे जज ने केस डिसमिस कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें रामबिलास शर्मा पूर्व मंत्री का हाथ है जिन्होंने मंत्रियों से सांठगांठ करके न केवल कनेक्शन  नहीं होने दिया अपितु एसडीओ को भी बरी करवा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया किंतु इसलिए छोड़ दिया कि निर्दोष था। उन्होंने न्यायाधीश पर भी गंभीर आरोप लगाए। फोटो कैप्शन: कैलाश पुजारी



एक एकड़ सब्जी से कमा रहा है 4 से 5 लाख  
-किसानों को सब्जी उगाने की दे रहे हैं  सलाह
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ के कृष्ण सिंह ने एक एकड़ में घिया, तोरई, भिंडी, करेला आदि उगाकर एक साल में करीब चार से पांच लाख रुपए कमाए हैं। वो दो सालों से सब्जी का काम कर रहे हैं। जबकि बाजरे से मुश्किल से 10 हजार से 12 हजार की आमदनी होती है। उन्होंने मचान पर घिया, तोरई आदि की सब्जी उग रखी है तथा ड्रिप सिंचाई का प्रबंध कर रखा है जिससे कम पानी की जरूरत होती है।
कृष्ण सिंह ने बताया कि वह एक से डेढ़ क्विंटल सब्जी सड़क के किनारे बेच देते हैं। उनका  सब्जी वाला खेत कनीना-रेवाड़ी सड़क के किनारे स्थित है। उन्होंने कहीं से कोई ट्रेनिंग या कोर्स नहीं किया अपितु लोगों से पूछ कर सब्जी उगाना शुरू किया और आज इस मुकाम तक पहुंच गए हैं कि दूसरे किसानों को भी सब्जी उगाने पर बल दे रहे हैं। रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित उनके एक एकड़ में मचान पर सब्जी का खेत दिखाई देता है।
 साथ में उन्होंने बताया कि वह किसी प्रकार की दवाई, पीड़कनाशी, खाद आदि नहीं डालते आर्गेनिक खेती कर रहे हैं। आर्गेनिक सब्जी होने से उनकी सब्जी की अधिक मांग है। उन्होंने पंचामृत दिखाते हुए कहा कि वे पंचामृत डालकर फसलों की सुरक्षा करते हैं। दूसरे किसान भी उनसे शिक्षा ले रहे हैं और सब्जी उगाने की सोच रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 6:मचान पर सब्जी दिखाता कृष्ण सिंह





 मेवात में मनाया जाएगा ताऊ देवीलाल का जन्मदिन
-सम्मान दिवस का निमंत्रण देने का काम जारी
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
जगत ताऊ चौधरी देवीलाल का जन्मदिवस 27 सितम्बर  को नूह मेवात में मनाया जा रहा है। ऐसे में नेता जिला महेंद्रगढ़ के दर्जनों गांवों में जाकर जगत ताऊ चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण देने के लिये प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। वेद प्रकाश नम्बरदार प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल का कहना है कि लोगों ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में अपनी आस्था जताई है। गांवों से लोग  से अपने अपने साधनों से समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री  जगत ताऊ चौधरी  देवीलाल ने सदैव किसान, मजदूर, गरीब व कमेरे वर्ग के लिए काम किया वहीं गांव गांव अनुसूचित जाति की चौपाल बनवायी। जनहितों के लिये संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि 27 सितम्बर का समान दिवस कार्यकर्ताओं के लिये जननायक के विचारों और संघर्ष  को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। देवीलाल ने बुजर्गों की पेंशन 100 रुपए से शुरुआत की। चौधरी देवीलाल जी ने एससी-बीसी चौपाल में  जच्चा-बच्चा के लिये गूंद व पंजीरी के अनुदान राशि दी व घुमंतू बच्चों की पढ़ाई के रोजना एक बच्चे को एक रुपए अनुदान दिया व बीसी के वार्ड का पंच व उप-सरपंच बनवाए। और ओलावृष्टि पर 100 प्रतिशत मुआवजा देना जिसमें 75 प्रतिशत जमींदारों को व 25 प्रतिशत मजदूरों को मुआवजा देना व एससी-बीसी की लड़कियों को कन्यादान राशि देना स्वीकार किया था। यही नहीं उन्होंने ही एससी-बीसी के बच्चों को  वजीफा व सरकार द्वारा पढ़ाई के लिये मुफ्त किताबे देना,सभी प्रकार के टैक्स ऊंट ,रेहड़ी, टै्रक्टर, तम्बाकू, वगैराह का टैक्स माफ कराया। बूढे-बुजर्गों को 100 रुपये पेंशन देना, काम के बदले मजदूरी का अनाज देना सभी को जनकल्याण योजनाएं ताऊ ने चलाई ।
   जिला महेंद्रगढ़ के एससी बस्तियों के दजऱ्नो गांवों में जाकर जगत ताऊ चौधरी देवीलाल जी के सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण देने के लिये पहुंचे। गांवों में  अध्यक्षता रामेश्वर पहलवान  प्रदेश अध्यक्ष एससी सेलने की। इस मौके परज्ञानेशवर निम्भल महेंद्रगढ़  जिला अध्यक्ष एससी सेल रमेश प्रधान कपिल निम्भल विक्रम राजेश कुमार बलवान सिंह जितेंद्र सत्य्बीर आदि  साथ थे। पहलवान,वेद प्रकाश नम्बरदार प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल, ज्ञानेशवर निम्भल महेंद्रगढ़  जिला अध्यक्ष एससी सेल, रमेश कुमार प्रधान, बलवान ठेकेदार, विक्रम, सत्यवीर,जगदीश मानपुरा , हंसराज ,रामानंद,कपिल निम्भल, अजय कुमार, शेर सिंह पूर्व सरपंच, रघुबीर पूर्व अध्यापक ,अनिल, रोहताश आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 05: गांवों में जनसंपर्क करते हुए


पिट्टू जोन रेवाड़ी ने आयोजित किया एक दिवसीय रेफरी एवं कोच सेमिनार
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
पिट्टू एसोसिएशन रेवाड़ी द्वारा बीएमडी फाउंडेशन कनीना में एक दिवसीय पिट्टू जोन रेफरी एवं कोच प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया।
पिट्टू जोन रेवाड़ी के सचिव विकास ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य पिट्टू खेल से जुड़े रेफरी एवं कोचों को खेल के नवीनतम नियमों एवं तकनीकी जानकारी से अवगत कराना तथा खेल को ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर अधिक बढ़ावा देना हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लक्कीराव सीगड़ा ने कहा की इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रशिक्षित रेफरी एवं कोच तैयार होंगे तथा पिट्टू खेल को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। युवाओं को पिट्टू जैसे पारंपरिक खेलों से भी जुडऩा चाहिए। पिट्टू  जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और ग्रामीण खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन खेलों से युवाओं में शारीरिक क्षमता, चुस्ती-फुर्ती, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। आज के डिजिटल युग में युवाओं को मोबाइल और इंटरनेट से कुछ समय दूर रहकर मैदान से जुडऩे के लिए प्रेरित करना बहुत आवश्यक है। पिट्टू  खेल कम संसाधनों में खेला जाने वाला मनोरंजक और रोमांचक खेल है, जिसे गांवों और शहरों दोनों में बढ़ावा दिया जा सकता है। ऐसे पारंपरिक खेलों को प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से बढ़ावा देने से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। युवाओं की भागीदारी बढऩे से पिट्टू  खेल को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
इस प्रशिक्षण में जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी चरखी दादरी झज्जर एवं भिवानी जिले से पिट्टू खेल से जुड़े रेफरी एवं कोचों ने भाग लेकर खेल के नियमों, तकनीकी पहलुओं तथा प्रतियोगिताओं के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। सेमिनार में प्रतिभागियों को मैच के दौरान रेफरी की भूमिका, खिलाडिय़ों के लिए निर्धारित नियमों, खेल संचालन की प्रक्रिया तथा प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष निर्णय लेने से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए गए।
फोटो कैप्शन 04: कोच को सर्टिफिकेटृस प्रदान करते हुए


कोटिया में होगा कांग्रेस सृजन संगठन का आयोजन 27 को
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
 राजीव गांधी सेवा केंद्र कोटिया में कार्यकर्ता संगठन का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर संजय दत्त प्रभारी हरियाणा कांग्रेस रूबरू होंगे। राव नरेंद्र सिंह अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे जबकि अध्यक्षता अनीता यादव पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व एमएलए अटेली द्वारा की जाएगी। इस मौके पर सत्यवीर यादव झूकिया अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर रामकिशन सरपंच प्रधान ब्लाक कांग्रेस कनीना सहित समस्त जिला के पदाधिकारी व संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।



जन-जन में साक्षरता की अलख जलाती उल्लास योजना -नरेश
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
समाज के सभी लोगों को आजीवन सीखने के उद्देश्य से 15 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए आज विभिन्न स्कूलों में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की परीक्षा का आयोजन किया। कनीना मंडी स्कूल में भी परीक्षा देने बुजुर्ग पहुंचे।
नरेश शर्मा प्राचार्य  ने कहा कि
उल्लास कार्यक्रम भारत सरकार की एक योजना है जिसका मकसद देश को साक्षर बनाना है। इसे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम भी कहा जाता है। इस योजना के जरिए 15 साल से अधिक उम्र के उन लोगों को पढऩा-लिखना सिखाया जा रहा है, जो किसी वजह से स्कूल नहीं जा पाए। इस बार उल्लास परीक्षा में जिला कारावास स्थित नसीबपुर में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया, जिसमें 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
खंड नारनौल के उल्लास परीक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अगेंद्र कुमार ने बताया कि नारनौल खंड में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए। नारनौल खंड में यह उल्लास परीक्षा का चौथा चरण है, प्रथम तीन चरणों में 3500 से अधिक प्रतिभागियों ने उल्लास परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के दौरान स्कूल मुखिया परीक्षा अधीक्षक रहे और क्लस्टर हेड द्वारा अपने -अपने क्लस्टर में निरीक्षण किया। उल्लास कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षरों को शामिल किया जा रहा है। इस योजना का मकसद समाज के सभी लोगों को आजीवन सीखने का मौका देना है।
यह योजना केंद्र सरकार के कर्तव्य बोध की भावना पर आधारित है। इसे स्वैच्छिक सेवा के जरिए लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के जरिए, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, जरूरी जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा, और सतत शिक्षा का विकास किया जा रहा है। उल्लास कार्यक्रम स्वयंसेवा के माध्यम से कार्यान्वित, सामाजिक जिम्मेदारी और 'कर्तव्य बोध' की भावना को बढ़ावा देते हुए, शिक्षार्थियों को दीक्षा पोर्टल व उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं में शैक्षणिक अध्धयन के लिए भी प्रोत्साहित करता है। शिक्षार्थियों और स्वयंसेवी शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र इनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं जिससे निरंतर प्रगति होती है।
फोटो कैप्शन 02: परीक्षा देते हुए बुजुर्ग

सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर - आरती सिंह राव
-स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रामपुरा-कांटी में किया लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य मंत्री रविवार को अटेली खंड के रामपुरा और कांटी गांव में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रही थी।
इस मौके पर नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव तथा बीजेपी के जिला अध्यक्ष डा. यतेंद्र राव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कांटी गांव में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं रामपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा भावना का परिचय दिया गया।
अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दोनों गांवों से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं और सरकारी अस्पतालों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि आमजन को बड़े निजी अस्पतालों के भारी-भरकम बिलों से राहत मिल सके।
उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है और चुनाव जीतने के बाद से वे क्षेत्र के विकास व जनकल्याण के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं।
पूर्व मंत्री व नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के 12 वर्षों के शासनकाल और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के दो वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य हुए हैं।
कांटी गांव से सरपंच कविता और पूर्व सरपंच देवी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद मंत्री रामपुरा सरपंच संदीप यादव ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख राकेश, जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, मार्केट कमेटी अटेली चेयरमैन दिनेश जेलदार, पूर्व चेयरमैन विकास यादव, सीएमओ डा. अशोक कुमार, एसएमओ डॉ. अशोक सिंगवईया, बीडीपीओ सचिन, पूर्व वाइस चेयरमैन जसवंत यादव, ब्लॉक समिति चेयरमैन कनीना जयप्रकाश ककराला, राजेंद्र चेयरमैन, नपा चेयरमैन जेपी कोटिया, बाछौद मंडल अध्यक्ष मंजीत भीलवाड़ा, पूर्व चेयरमैन दयाराम यादव, अजीत कलवाड़ी, पार्षद प्रतिनिधि बिरेंद्र, सरपंच संजय, बिनोद कटकई, वाइस चेयरमैन रामकिशन जांगिड़, पार्षद प्रतिनिधि आनंद शर्मा, राजपाल रामपुरा, असिस्टेंट कमांडेंट सतीश कुमार, कर्मबीर खीची, हरपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कांटी गांव में इन कार्यों का हुआ उद्घाटन-
कांटी से माजरी तक सड़क मार्ग, कांटी से गंडाला (माजरी) तक सड़क मार्ग, कांटी में महावीर के घर से सोहन प्रजापत के घर तक फिरनी निर्माण, कांटी से दोसोद तक सड़क मार्ग का निर्माण।
रामपुरा में विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत हुए कार्य
रतीराम पुत्र नानग राम के घर से चौपाल तक रास्ते का शिलान्यास, गांव रामपुरा में पहाड़ से बिहाली सीमा तक रास्ते का उद्घाटन, श्मशान घाट में टीन शैड, पानी की टंकी व चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास,रामस्वरूप-सोहन लाल के घर से रामकिशन-मेहर सिंह के घर तक रास्ते का शिलान्यास शामिल हैं।
फोटो कैप्शन 03:कार्यक्रम में संबोधित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।

महेंद्रगढ़ में सजेगा नमो सेवा-अनकही कहानियां का रंगमंच, 2 दिन में पांच टीमें देंगी 30 प्रस्तुतियां
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नमो सेवा-अनकही कहानियां स्ट्रीट प्ले श्रृंखला की टीमें 23 व 24 सितंबर को जिले में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनसेवा से जुड़ी प्रेरक कहानियां लोगों तक पहुंचाएंगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर टीमों की व्यवस्था और आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि जिले में इस दौरान पांच अलग-अलग टीमें सक्रिय रहेंगी। प्रमोद तिवारी एंड टीम, नीरज एंड टीम, गिरीश एंड टीम, रितु शर्मा एंड टीम तथा असलम एंड टीम — इन सभी को छह-छह शो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह दो दिन में जिले भर में कुल 30 प्रस्तुतियां होंगी। हर टीम के साथ एक संपर्क नंबर भी दिया गया है ताकि स्थानीय प्रशासन और संबंधित संस्थानों से बेहतर समन्वय बना रहे।
उन्होंने बताया कि ये अभियान प्रदेश स्तर पर 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा के 23 जिलों में चलाया जा रहा है, जिसमें 115 टीमें कुल 690 शो प्रस्तुत करेंगी। हर जिले को क्रमवार दो-दो दिन का समय दिया गया है, जिसके तहत महेंद्रगढ़ का नंबर 23-24 सितंबर को आया है।
उन्होंने बताया कि इन नाटकों के जरिए आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा भाव से जुड़ी सीख देने का प्रयास किया जाएगा।




जाहरवीर गोगाजी की प्रतिमा का हुआ अनावरण
-भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना उपमंडल के गांव तलवाना के शिव गोरख मंदिर में लोक देवता जाहरवीर गोगाजी की प्रतिमा का अनावरण श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ किया गया। मुख्य अतिथि अतरलाल रहे। ग्रामीण श्रद्धालुओं ने यज्ञ, हवन,जागरण व भंडारा आयोजित कर गोगा जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की। प्रसिद्ध कथावाचक दास मोहित कौशिक की अगुवाई में शास्त्र ज्ञाता विद्वानों ने पूरे विधि विधान सहित हवन-यज्ञ और मंत्रोच्चारण के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न करवाया।
    अतरलाल ने कहा कि जाहरवीर गोगा जी दलितों, गरीबों और महिलाओं के हिमायती, मसीहा और उद्धारक थे। उन्होंने सर्वधर्म समभाव और गोसेवा का संदेश दिया और आजीवन परोपकार के लिए कार्य किया। जिसके कारण उन्हें जाहरवीर तथा गोगा पीर की कहा गया। उनका जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने और निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर अमित अटेला एवं पार्टी ने मधुर भजनों के द्वारा जाहरवीर गोगा जी महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह नंबरदार, मुकेश पंच, छत्रपाल सिंह नंबरदार, सरपंच बीर सिंह नंबरदार, देशराज सिंह, भोपाल सिंह, रामावतार सिंह, शगुन सिंह, कैप्टन हंसराज सिंह, मैनपाल सिंह, रमेश कौशिक, सुनील कौशिक, गोपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरचंद, ओमवीर प्रधान, दास मोहित कौशिक सहित सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: जाहरवीर गोगा प्रतिमा का अनावरण करते हुए




अल्जाइमर रोग दिवस -21 सितंबर
 प्रारंभ में ही रोग












का निदान संभव है बाद में नहीं -डा. मोरवाल
***********************************************************************
***************************************************************
***********************************************************************
कनीना की आवाज। अल्जाइमर जिसे भूलने का रोग नाम से जाना जाता है। इस बीमारी में याददाश्त कमजोर हो जाती है जिससे निर्णय नहीं ले पता। यहां तक की बोलने की क्षमता भी कम होती चली जाती है। यह वास्तव में एक पैतृक रोग माना गया है, इसके पीछे रक्तचाप, मधुमेह, आधुनिक जीवन शैली आदि कारण हो सकते हैं।  60 वर्ष की उम्र में के आसपास होने वाली इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है। यदि की शुरुआती दौर में रोग पर काबू पाया जा सकता है जैसे-जैसे इंसान बूढ़ा होता जाता है याददाश्त कमजोर होती चली जाती है, दिमाग के काम करने की क्षमता में गंभीर बदलाव आ जाते हैं, इस समय दिमाग की कोशिकाएं नष्ट होनी शुरू हो जाती है, दिमाग में जो कोशिकाएं होती है वो अन्य कोशिकाओं से संवाद करके एक नेटवर्क बनाती है किंतु जब यह नेटवर्क नहीं बन पाती तो देखने, सुनने, सूंघने आदि में गिरावट आ जाती है।
डा. जितेंद्र मोरवाल वरिष्ठ चिकित्सक कनीना बताते हैं कि इसे डिमेंशिया नाम से जाना जाता है जो आयु के अनुसार बढ़ता चला जाता है। वास्तव में इसके पीछे मस्तिष्क की कोशिकाएं मरती चली जाती, खत्म होती चली जाती है। यदि प्रारंभ में इसको पकड़ लिया जाए तो इलाज संभव है। कुछ थेरेपी इसके लिए चलाई जाती है। यह एक पैैतृक बीमारी होती है जो अधिक उम्र के व्यक्तियों में अधिक मिलती है। इस रोग की सात स्टेज होती है। प्रारंभिक स्टेज में तो अक्सर अधिकांश व्यक्ति शामिल हो जाते हैं किंतु दूसरी और तीसरी स्टेज तक बहुत कम लोग पहुंचते हैं। यदि उसे समय इसे पकड़ लिया जाए तो निश्चित रूप से इसका कुछ समाधान हो सकता है। इस बीमारी में जहां बोलने धीरे-धीरे याददाश्त खत्म होने और तत्पश्चात एक ऐसी अवस्था आती है कि जब अपने पर ही काबू नहीं कर पाता। लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते यही कारण है कि बाद में यह बड़ी समस्या बनकर उभरती है। इस रोग में याददाश्त खत्म, सामान्य कामकाज करने में कठिनाई, भाषा के साथ समस्या, समय और स्थान में निर्णय लेने में कठिनाई,मूड में बदलाव, व्यक्तित्व में बदलाव, प्रयास करने में  अक्षमता आ जाती है।
फोटो कैप्शन: डा. जितेंद्र मोरवाल

No comments: