Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, November 27, 2022

 
राजकीय महाविद्यालय कनीना में भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई।
***********************************************************************
*******************************************************************************
***************************************

कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय कनीना में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 73वें संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विचार संगोष्ठी और शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मुख्य विषय भारतीय संविधान  रहा । इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर पर 7 टीमों का गठन किया गया । प्रत्येक टीम में 5-6 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता में 7 चरणों में प्रत्येक टीम से 7 प्रश्न पूछे गए। जिसमें प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 10 नम्बर दिए गए। और 8 चरण को रेपिड राउंड  का नाम दिया गया जिसमें लगातार प्रत्येक टीम से 3 प्रश्न पूछे गए तीनों प्रश्नों का सही जवाब देने पर 50 नम्बर दिए गए। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल संचालन कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर श्री सोमवीर ;सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान ने किया।  ज्यूरी सदस्य डा सुरेन्द्र सिंह यादव, डॉ विनोद, डा कांता यादव, डा हरिओम, डॉ अनिता यादव, डॉ संदीप को बनाया गया। विजेता टीमों की घोषणा डा कांता यादव ;प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने की। स्कोरर के रूप में डॉ प्रीति और डॉ जया भर्ती ने कार्य  किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बाद कार्यक्रम का दूसरा सेशन प्रारंभ हुआ जिसमें विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि डा आदित्यवीर ;पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित और सबसे अधिक सफल संविधान है। उसकी प्रासंगिकता हमारे लिया भोजन की तरह है। साथ में विद्यार्थियों को संविधान की बारीकियों को समझाया और कहा कि जैसे हम सब को हमारे घर पता मालूम होता है उसी प्रकार से हमें हमारे मौलिक अधिकार याद होने चाहिए ताकि हमारा कोई भी शोषण ना कर सके।
विशिष्ट अतिथि श्री दीपक ;प्रेजिडेंट बार एससिएशन कनीना ने संविधान का सरल भाषा में वर्णन किया और कहा कि  भारतीय संविधान सभी वर्गों की मुक्ति का आधार स्तम्भ है। इसको पढ़कर अपने विकास के साथ.साथ समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया जा सकता है और समाज का सही मार्गदर्शन करने के लिए भारतीय संविधान से पवित्र कोई ग्रंथ नहीं है। इस लिए सभी को प्रतिदिन भारतीय संविधान का अध्ययन करना चाहिए।
प्राचार्य डा राकेश सिंहमार ने विद्यार्थियों और उपस्थिति कर्मचारियों  को नियमित रूप से भारतीय संविधान का अध्ययन करने और उसे अपने जीवन में धारण करने का संदेश दिया। और साथ में बताया कि भारतीय समाज का लोककल्याण केवल और केवल भारतीय संविधान से किया जा सकता है। यह सन्देश देने के साथ कहा की महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भरसक प्रयास किए जाते है इस प्रकार कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सभी विषयों की आयोजित की जायेगी।
कार्यक्रम के तृतीय चरण में भारतीय संविधान की शपथ ली गई । यह कार्य  राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर.1 और इस कार्यक्रम के संयोजक संदीप कुमार ;सहायक प्राध्यापक और भूगोल विभागाध्यक्षद्ध ने उपस्थित सभी  को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इसके साथ  राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम आफिसर  डॉ भारती ;सहण् प्रोफेसर और भौतिकी विभागाध्यक्ष ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डॉ राकेश ;सहायक प्राध्यापक प्राणी विज्ञान ने सभी प्राध्यापको के साथ मिल कर सभी महमानो को  डा भीम राव अंबेडकर की स्मृति चित्र ; चिह्न भेंट किए।
कार्यक्रम में डॉ  यतेंद्र, डॉ बलराज, डॉ राकेश, डॉ रविन्द्र, डॉ अजय प्रकाश, डॉ प्रदीपए नीनू एरूपाली, सपना, मनीषा, मंजू बला, चेतन , कैलाश, छोटे लाल जय प्रकाश और समस्त कर्मचारी वर्ग शामिल रहा।
फोटो साथ हैं।






कनीना में 2 दिनों बाद हुई पेयजल सप्लाई
*****************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना में 2 दिनों के बाद पेयजल सप्लाई हो पाई क्योंकि  विद्युत प्रसारण निगम ने जलापूर्ति केंद्र की का कनेक्शन ही काट दिया था जिसके चलते 2 दिनों तक कस्बा वासी दर उधर भटक कर पानी की आपूर्ति करते रहे। 2 दिनों के बाद ही कनेक्शन बहाल किया गया है जिसके बाद कोई जल सप्लाई हो पाई है। मिली जानकारी अनुसार पेंडिंग बिल अदा न करने के कारण बिजली आपूर्ति काट दी गई थी तत्पश्चात उच्च अधिकारियों के जवाब के चलते फिर से आपूर्ति बहाल कर दी गई है।



जिला परिषद वार्ड नंबर 6 से अजीत रहे विजय
*********************************************
*****************************************
*******
कनीना की आवाज। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती रविवार को राजकीय महाविद्यालय कनीना में हुई जिला परिषद के परिणाम सुबह 12 बजे तक आए। उसके बाद पंचायत समिति के परिणाम शुरु हुए जो कि शाम को 3 बजे तक परिणाम आए। समिति और जिला परिषद के लिए खंड के हिसाब से अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान एसपी विक्रांत भूषण व आईजी दक्षिण हरियाणा रेंज एम रवि किरण ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।
जिला परिषद के वार्ड नंबर 6 से पूजा गुर्जर, वार्ड नंबर 7 से अजीत सिंह, वार्ड नंबर 8 से सुनील देवी जीवनराम, वार्ड नंबर 9 से मुन्नीपाल विजई रहे। वहीं दूसरी तरफ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 सत्यवान, वार्ड नंबर 2 से काजल, वार्ड नंबर 5 से पवन, वार्ड नंबर 6 से सपना,
वार्ड नंबर 7 से नवीन, वार्ड नंबर 8 से निशा रानी, वार्ड नंबर वार्ड नंबर 9 से प्रवीण, वार्ड नंबर वार्ड नंबर 10 से अमित कुमार, वार्ड नंबर 11 से मंजू, वार्ड नंबर 12 से रमेश कुमार, वार्ड नंबर 13 से अनिता कुमारी, वार्ड नंबर 14 से कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर 15 से राजेश देवी,
वार्ड नंबर 16 से सुमन, वार्ड नंबर 17 से जयप्रकाश, वार्ड नंबर 18 से दिलबाग, वार्ड नंबर 19 से सुमन, वार्ड नंबर 20 से राजेंद्र,वार्ड नंबर 21 से शर्मिला, वार्ड नंबर 22 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 23 से प्रिया यादव, वार्ड नंबर 24 से अरुण शर्मा, वार्ड नंबर 25 से सोनिया देवी, वार्ड नंबर 26 से जितेंद्र, वार्ड नंबर 27 से उमा देवी, वार्ड नंबर 28 से भंवर सिंह विजय रहे।



सरसों की अगेती बिजाई करने वाले खुश
**************************************
*************************************

कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में सरसों की अगेती बिजाई करने वाले किसान अब खुश हैं तथा उनके खेतों में खड़ी फसल अच्छी नजर आने लगी है। किसानों ने 16 अक्टूबर को सरसों की बिजाई कर दी थी। कनीना के किसान सुनील कुमार, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 16 अक्टूबर को सरसों की बिजाई कर दी थी जो अब अच्छी फसल दिखाई देने लग गई है। सरसों खूड़ों से बाहर नजर आ रही है। कृषि विभाग सरसों की बिजाई का समय 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर मानता है परंतु गर्मी अधिक पडऩे के कारण बहुत से किसानों ने जल्दी में बिजाई नहीं की लेकिन कुछ किसानों ने रिस्क लेकर बिजाई की थी जो अब बेहतर नजर आ रही है।  सरसों की बिजाई का कार्य पूर्ण हो चुका है।
खंड कृषि अधिकारी डॉ मनोज का कहना है कि कनीना क्षेत्र करीब 21 हजार हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई तथा 11000 हेक्टेयर के करीब गेहूं की बिजाई की गई है। क्योंकि खाद की कमी से उनकी बीजाई भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि वैसे तो 25 अक्टूबर तक सरसों की बिजाई करना उचित है। इसके बाद तो प्रतिदिन प्रति एकड़ 18 किलो सरसों पैदावार कम होती चली जाती है। ऐसे में देरी से बीजाई करना नुकसानदायक साबित होता है। उन्होंने बताया कि अब किसान गेहूं की बीजाई लगभग पूरी हो चुकी है।
फोटो कैप्शन 1: खेतों में अगैती खड़ी सरसों।







 सोमवार को स्कूलों में नहीं रहेगा अवकाश
******************************************
**********************************
**********
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार ने पत्र जारी करते हुए तथा जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का आदेश दिया है कि सोमवार को स्कूलों में कोई अवकाश नहीं होगा। गुरु तेग बहादुर ज्योति जोत दिवस पर प्रतिबंधित अवकाश है स्कूलों पर लागू नहीं होता। सभी स्कूलों के मुखियों को आदेश दिया है कि स्कूल विधिवत रूप से चलने चाहिए।



एक दिसंबर से स्कूलों का समय बदला
**************************************
**********************************
*
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए एक दिसंबर से सभी सरकारी स्कूलों का समय प्रात: 9:30 से सांय 3:30 तक का कर दिया है। यह समय 28 फरवरी तक रहेगा। इसकी जानकारी देते हुए अध्यापक नेता सुनील कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष दिसंबर माह में अधिक सर्दी पडऩे से समय बदलता है जो 28 फरवरी तक चलता है। यही नहीं वर्तमान में समय 8:00 से 2:30 तक का चल रहा है।






सीवर व्यवस्था चर





मराई
-पालिका प्रधान ने कहा कि वह हर प्रकार से लोगों के साथ
*****************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में सीवर व्यवस्था चरमरा गई है जिसके चलते जगह-जगह से सीवर लाइन लीक कर रही है। इस संबंध में आज पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि लोग नगर पालिका को सीवर व्यवस्था के लिए दोषी मानते हैं जबकि वह लोगों के साथ है। सीवर व्यवस्था की सफाई करने का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग का है। वे स्वयं जन स्वास्थ्य विभाग को भी बार-बार पत्र लिख चुके यहां तक कि विधायक अटेली को भी सूचित किया जा चुका है किंतु फिर भी किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो वह लोगों के साथ चलने के लिए तैयार है क्योंकि सफाई शिविर सफाई व्यवस्था का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग का। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग वे भी सूचित करते रहेंगे तथा लोगों से भी आग्रह है कि जन स्वास्थ्य विभाग को सचेत रखें।
  उन्होंने कहा कि जहां तक नगरपालिका कुछ कर सकती है पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है। इस सीवर अवस्था की सफाई के लिए लाखों रुपए की मशीन भी आई हुई है जिसका उपयोग करके सीवर को साफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खुद चाहते हैं कि व्यवस्था साफ-सुथरी रहे ताकि कनीना कस्बा भी साफ सुथरा बना रहेगा।
फोटो कैप्शन:पालिका प्रधान सतीश जेलदार

Saturday, November 26, 2022

 
अपहरण कर मारपीट करने और शराब के ठेके पर सेल्समैन से पैसे छीनने के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार
***********************************************************
***************************************
************************************
कनीना की आवाज। कनीना के गांव खेड़ी तलवाना में अपहरण कर मारपीट करने और शराब के ठेके पर सेल्समैन से पैसे छीनकर ले जाने के मामले में थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोमबीर उर्फ भोलू वासी खेड़ी और सोमबीर उर्फ सोम वासी खेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ करते हुए उनसे एक राड, एक डंडा और करीब 8 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि ठंडा देने से मना करने पर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अनिल कुमार वासी खेड़ी तलवाना ने थाना सदर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 23 नवंबर को रात के समय वह अपने दोस्त बजरंग के साथ कुएं पर बैठा हुआ था, उसी समय बजरंग के फोन पर संजय का फोन आया कि दुकान पर सोमबीर उर्फ भोलू और सोमबीर उर्फ सोम दोनों दुकान पर आए और सामान मांगा तो उसने ठंडा देने मना कर दिया और कहा कि दुकान बंद कर दी है। इस बात पर आरोपितों ने नवीन को जबरदस्ती अपनी गाड़ी डाल लिया और कनीना की तरफ भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने गुढा सीएनजी पेट्रोल पंप के पास आरोपितों की गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया। जिस पर आरोपित गाड़ी को रोककर लात घूसों, राड डंडों से मारना शुरू कर दिया और शिकायतकर्ता और बजरंग पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। यूरो स्कूल उन्हानी के पास आरोपितों ने संजय की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उसको रॉड डंडों से गंभीर चोटें मारी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपितों ने उसके पिताजी के शराब के ठेके पर सेल्समैन से नकदी छीन ली और उसके दोस्त बजरंग की दुकान पर भी तोडफ़ोड़ कर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में नकदी और राड डंडे बरामद कर लिए हैं। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
फोटो कैप्शन 01: खेड़ी तलवाना मसले में गिरफ्तार आरोपित








जिला स्तरीय युवा महोत्सव में एसडियंस का हुआ राज्य स्तर पर चयन
*********************************************************
*****************************************
*************
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में हुआ जिसमें एसडी विद्यालय की टीम ने रागिनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर हरियाणवीं कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने का सन्देश दिया।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विजेता रही टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक ने यह भी बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें शैक्षिक कार्य के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों में भी आगे बढऩे का अवसर देना चाहिए। एस.डी. विद्यालय हमेशा बच्चों को उनके सामथ्र्य, रुचि अनुसार आगे बढऩे एवं कौशल को विकसित करने का प्रयास करता है। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सी.ए.ओ. नरेन्द्र यादव, सीईओ. आरएस यादव, सरितबाला, सोनम आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: एसडी स्कूल के जिला स्तर पर नाम कमाने वाले विद्यार्थी।








करीब आधा एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
*********************************************************
****************************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना थाने में सोमबीर उर्फ गोलू खेड़ी तलवाना ने करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 कनीना पुलिस में सोमबीर उर्फ गोलू ने दी शिकायत में कहा है कि 23 नवंबर की शाम को वह अपने दोस्त सोमबीर के साथ बस स्टैंड खेड़ी ठंडा लेने के लिए गए वहां दुकानदार नबिया था उसने ठंडा बोतल देने से मना कर दिया जिससे हमारी कहा सुनी हो गई। फिर नबिया ने अपने भाई बजरंग को फोन किया तो बजरंग ने ठंडा बोतल देने की बात कही किंतु नबिया ने कहा कि मैं दुकान पर ताला लगा दिया है अब तुम ही आकर दे देना। तभी इसी दौरान बजरंग भी वहां आ गया तो नबिया को गाड़ी मिटाकर भोलागिरी मंदिर खेड़ी ले गए जहां उन्हें छोड़ दिया। तत्पश्चात हम दोनों गाड़ी में बैठकर गुढ़ा सीएनजी पेट्रोल पंप पर गये जहां सीएनजी डलवा कर कनीना की तरफ पहुंचे तो दो बाइकों व एक गाड़ी में सवार करीब आठ-10 लोग आए और हमारी गाड़ी को आता देखकर भजिया, नबिया, ढीलू, सतीश, आनंद एवं मोंटी ने एकदम गाड़ी के आगे आकर पत्थर मारकर आगे पीछे के शीशे तोड़ दिए। सोमबीर उर्फ सोम गाड़ी से नीचे उतरा तो उन्होंने लाठी डंडा से चोंट पहुंचाई। और भविष्य में जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शिकायतकर्ता ने बताया कि वे दोनों कनीना अस्पताल गए जहां मरहम पट्टी करवाई। डाक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।






विभिन्न संस्थानों में मनाया संविधान दिवस
****************************************
****************************************
******
कनीना की आवाज। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलवाई गई।  रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना में संविधान दिवस मनाया मनाया गया तथा संविधान परचर्चा की गई। उधर धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को प्रस्तावना की शपथ दिलवाई।
उधर रामबास में वेद प्रकाश नंबरदार प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल ने संविधान दिवस मनाया उन्होंने देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी। इस मौके पर गरीब बच्चों को फल वितरित किए।
फोटो कैप्शन 3: रामबास में संविधान दिवस पर फल वितरित करते हुए वेदप्रकाश।






योग के गुर सिखाए
*****************************
**************************************

कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटिकरा में रामदेव का लोखोटिया योग पतंजलि प्रभारी तहसील मनेठी ने योग क्रियाओं एवं आसनों का प्रदर्शन किया जिसका लाभ विद्यार्थी और अध्यापकों ने उठाया।
  इस अवसर पर विद्यालय मुखिया सुमनलता ने योग करने पर बल दिया। इस मौके पर श्री खालोटिया ने कहा कि योग रोगों से बचाता है हमें नियमित रूप से योग करते रहना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बना रहेगा। उन्होंने योग सभी रोग भगाने का सबसे सरल साधन बताया। इस मौके पर सुमेर सिंह, भूप सिंह भारती, सुषमा यादव, बबीता यादव, धर्मवीर यादव, सरला यादव, पृथ्वीराज, नरेंद्र यादव, प्रमिला, संजय कुमार सैनी सहित 230 विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: पटिकरा में योग करवाते खाोटिया।













 अंडर-11 में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में झगड़ोली विद्यार्थियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
***************************************************************************
***************************************
********************************
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय अंडर-11 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय झगड़ोली के विद्यार्थियो ने नाम कमाया है।
विस्तृत जानकारी देते हुए संजय पीटीआई ने बताया कि अंडर-11 में कुश्ती में नेहा तथा दीपिका ने जिले में प्रथम स्थान तथा दिव्यांशु ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सरपंच मुकेश सैनी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्याध्यापक वेदपाल एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वेदपाल, अशोक कुमार, दीपक शर्मा, सूबे सिंह, संजय पीटीआई, सुनील शास्त्री, रामफल, जय वीर, संदीप, विकास बाबू ,जीतेंद्र, नीलम आजाद तथा जेपी भाटिया सहित एसएमसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5:झगड़ोली में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करता स्टाफ।

Friday, November 25, 2022

 
नहीं रहेगा 28 नवंबर को अवकाश, लगेंगे स्कूल
*********************************************
*******************************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि 28 नवंबर को
गुरु तेग बहादुर ज्योति ज्योत दिवस पर अवकाश नहीं रहेगा। इस दिन प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है जिसके तहत स्कूलों में किसी प्रकार का कोई अवकाश नहीं होगा। स्कूल विधिवत रूप से लगेंगे







युवक का अपहरण करने व मारपीट कर जाने से मारने का प्रयास करने पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस में
*******************************************************
****************************************
*******************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना में दो लोगों द्वारा दुकान से सामान न देने पर एक युवक को उठाकर ले जाने व मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। खेड़ी तलवाना निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवम्बर की रात्रि करीब 10 बजे वह व उसका दोस्त बजरंग अपने कुए पर बैठे हुए थे। तभी उनके पास संजय का फोन आया। जिसने उन्हें बताया कि सोमवीर उर्फ भोलू व सोमवीर खेड़ी दोनों दुकान पर आए और सामान मांगा। तो हमने कहा कि दुकान बंद कर दी है व ठंडा देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वे लोग नवीन को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर कनीना की तरफ जा रहे है। अनिल ने बताया कि संजय द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वह व बजरंग बाइक पर सवार होकर कनीना की तरफ चल दिए व गाड़ी का पिछा करते हुए गुढा स्थित सीएनजी पंप के पास पहुंचे। जहां पर गाड़ी रूकवाने पर उक्त लोगों ने गाड़ी रोकर उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बड़ी मुश्किल से नवीन को दोनों से छुड़वाया। इतने समय में संजय भी अपनी बाइक लेकर मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद सोमवीर ने गाड़ी से उनको टक्कर मारने का प्रयास किया। जिससे उसने व बजरंग ने साइड में कूद कर अपनी जान बचाई। उसके बाद वे लोग अपनी गाड़ी को लेकर संजय के पीछे लगा दी। जिन्होंने यूरो स्कूल के पास संजय की बाइक को पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और राड व डंडों से उसे चोट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद उनके परिजन उपचार के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल कनीना लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय की गंभीर स्थिति के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया व उसे भी रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। अनिल ने बताया कि उसे पता चला है कि उसके पिता ने खेड़ी तलवाना में शराब का ठेका ले रखा है। उक्त लोग वहां से भी सेलसमैन के पास से 18080 रुपए छीनकर ले गए है। अनिल ने पुलिस में शिकायत देकर सोमवीर उर्फ भोलू व सोमवीर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।





 सीएम फ्लाइंग ने कनीना में खाद बीज भंडार की दुकान पर छापामारी कर रिकॉर्ड की कि जांच
******************************************************************************
****************************************
***************************************
कनीना की आवाज। कनीना स्थित एक बीज भंडार की दुकान पर सीएम फ्लाइंग की तरफ से छापेमारी कर रिकॉर्ड की जांच की गई। बता दे कि इस समय क्षेत्र में यूरिया की कमी के चलते किसानों के द्वारा सरकार से यूरिया खाद उपलब्ध करवाए जाने की मांग की जा रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए सीएम फ्लाइंग के द्वारा खाद बीज भंडार की दुकानों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम को सीएम फ्लाइंग की टीम के द्वारा कस्बे में आलोक बीज-भंडार की दुकान पर यूरिया खाद को लेकर रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान संजय कुमार गुण नियन्त्रण निरीक्षक ने यूरिया व डी.ए.पी खाद के स्टॉक का निरीक्षण किया। जो पी.ओ.एस मशीन के मुताबिक स्टॉक सही पाया गया। इसके बाद यूरिया खाद के स्टॉक बिल नं. 1506 दिनाक 23.11.2022 के अनुसार कुल 400 बैग को चैक किया गया। जिनमें से 300 बैग यूरिया नक्शे मे रखे गये गोदाम में रखा मिला व 100 बैग यूरिया जो गोदाम नक्शे मे पास नही है वहां पर रखा मिला। जिस पर संजय कुमार गुण नियन्त्रण निरीक्षक द्वारा 100 बैग यूरिया खाद अन्य स्थान पर रखे जाने के सम्बन्ध में आलोक खाद बीज भण्डार का लाइसेंस निलम्बित करने हेतु उप कृषि निदेशक नारनौल को सिफारिश की गई है।
फोटो कैप्शन: खाद-बीज भंडार की दुकान पर रिकॉर्ड की जांच करते टीम के सदस्य







श्री कृष्णा गौशाला के पास अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
*****************************************************************************
*****************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना में स्थित श्री कृष्णा गौशाला के पास आज सुबह के समय 11:15 बजे रेवाड़ी से बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात कारणों के चलते एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी महेंद्रगढ़ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। इस मामले को लेकर पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी हुई थी। उपस्थित लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह समय करीब 11:15 बजे गाड़ी नंबर 42 472 रेवाड़ी टू बीकानेर से विरेंद्र उर्फ वीरू पुत्र रामेश्वर उम्र 33 साल वार्ड नंबर 8 का रहने वाला था और जिसे कम सुनाई देता था। अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक के पास एक शराब की आधी भरी हुई बोतल बरामद हुई है इसके अलावा मृतक मजदूरी का काम करता था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस महेंद्रगढ़ ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जगह का मौका मुआयना किया और उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। इस मामले को लेकर पुलिस अपनी आगामी कार्यवाही में जुटी हुई थी।








दो लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
**********************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। खेड़ी तलवाना के अनिल कुमार ने उनके साथ 2 लोगों द्वारा मार पिटाई करने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 अनिल कुमार ने पुलिस में कहा है कि 23 नवंबर की रात को वह तथा उसका दोस्त बजरंग अपने कुएं पर बैठे थे तभी बजरंग के पास संजय नामक व्यक्ति का फोन आया कि नवीन की दुकान पर से सोमबीर उर्फ गोलू तथा सोमवीर खेड़ी दोनों आए और सामान मांगा किंतु उसने ठंडा देने से मना कर दिया क्योंकि दुकानदार ने कहा कि दुकान बंद कर दी है। जिस पर दोनों नवीन को अपनी गाड़ी में डालकर जबरदस्ती कनीना की तरफ भगा ले गये। शिकायतकर्ता और बजरंग दोनों मोटरसाइकिल लेकर कनीना की तरफ दौड़े तो गुढ़ा की सीएनजी पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया। उन्होंने उन्होंने गाड़ी को रोका दोनों ने शिकायतकर्ता और बजरंग को के साथ मार पिटाई की। किसी प्रकार नवीन को इनकी गाड़ी से छुड़वाया। इसी समय संजय नामक व्यक्ति भी वहां गाड़ी लेकर घटनास्थल पर आ गया और उपरोक्त दोनों ने संजय पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। तत्पश्चात शिकायतकर्ता एवं उसके दोस्त ने अपनी मोटरसाइकिल उनके पीछे दौड़ा दी। यूरो स्कूल उन्हाणी के पास उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार गिरा दिया, गंभीर रूप से घायल हो गये, सिर पर चोट आई जिसके कारण परिवार वालों को सूचना दी गई जो उन्हें कनीना सरकारी अस्पताल ले गए। संजय की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया जबकि शिकायतकर्ता को पीजीआई रेफर किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने खेड़ी तलवाना  मेंशराब के ठेका ले रखा है जहां सेल्समैन से जबरदस्ती करके 18080 रुपये छीन ले गए तथा बजरंग की दुकान पर भी तोडफ़ोड़ की। कनीना पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।





जगह जगह सीवर लाइन कर रही है रिसाव
- मशीन आने पर भी नहीं हो रही है सफाई
*******************************************
******************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना कस्बे में जहां सीवर लाइन तो बिछा दी है किंतु आए दिन सीवर लाइन अवरुद्ध होने तथा जगह-जगह सीवर का पानी रिसने शिकायत मिल रही है। इसकी  बार-बार शिकायत की जाती है तो कुछ सीवर सफाई कर्मी बांस की फटी छडिय़ां लेकर आते हैं और कुछ घूंसे मार कर चले जाते हैं किंतु सीवर साफ नहीं हो पाती।
 कनीना कस्बे के बलबीर सिंह साहब, राज साहब, जितेंद्र शास्त्री, राजेंद्र, पूर्ण सिंह भेलिया आदि ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या जस की तस है। न तो सीवर को साफ करते हैं महंगे दामों पर मशीन भी आई हुई है किंतु से भी कोई काम नहीं लिया जा रहा है जिसके चलते कस्बा के विभिन्न स्थानों पर सीवर का गंदा पानी रिसाव कर रहा है। इस संबंध में नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी नोटिस में भी शिकायत है। जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार इस संबंध में कई बार बोला जा चुका हैं किंतु सफाई नहीं की जा रही है।
फोटा कैप्शन 01: सीवर का पानी रिसाव होते दिखाते कनीना के लोग।




Thursday, November 24, 2022

 

पूर्व प्राचार्य कमलेश शर्मा की मां का निधन
 -जगह जगह दी गई श्रद्धांजलि
*******************************************************
********************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। बार एसोसिएशन कनीना के सभी अधिवक्ता गणों ने प्रधान दीपक चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें रमेश शर्मा अधिवक्ता की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और 2 मिनट के लिए मौन रखा, एक दिन का वर्क सस्पेंड भी रखा।
 उधर राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के वाणिज्य के पद पर कार्यरत तीर्थराज शर्मा की बड़ी मां पिस्ता देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना की।
 उधर रुपेश शर्मा प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश जावरा की मां का निधन होने पर जिला मुख्यालय रतलाम तहसील मुख्यालय सैलाना, आलोट एवं जावरा के न्यायधीश गण के द्वारा शोक सभा आयोजित की गई जिसमें 2 मिनट का मौन धारण किया। उल्लेखनीय है कि कमलेश शर्मा पूर्व प्राचार्य की मां के निधन पर विभिन्न लोगों ने शोक जताया है।
फोटो: पिस्ता देवी





एक को किया पीओ घोषित
************************************
***************************************
*******
कनीना की आवाज। एसडीजेएम कनीना मेनका सिंह ने एक व्यक्ति को पीओ घोषित करते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार नवीन कुमार लंबे समय से बार-बार न्यायालय में बुलाए जाने पर भी हाजिर नहीं हुआ है जिसके चलते उन्हें पीओ घोषित कर दिया है। पुलिस ने का मामला दर्ज कर लिया है।





दौंगड़ा चौकी के पुलिस कर्मचारी के खिलाफ दर्ज करवाए गए मामले में डीएसपी ने मामले की जांच
*************************************************************************
****************************************
************************************
कनीना की आवाज। कनीना के गांव भालखी निवासी कंवर सिंह द्वारा दौंगड़ा चौकी के पुलिस कर्मचारी के खिलाफ दर्ज करवाए गए मामले में डीएसपी रणबीर सिंह ने मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों का प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 18 नवंबर को कंवर सिंह भालखी गांव के बस स्टैंड के पास अपनी गाड़ी के साथ खड़ा था और सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा था। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम उधर से गुजर रही थी, टीम ने गाड़ी रोककर कंवर सिंह से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने बारे पूछताछ की तो कंवर सिंह मौका पाकर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा कंवर सिंह की गाड़ी को ले जाकर इंपाउंड किया गया था। इसके बाद कंवर सिंह ने डायल 112 पर फोन किया और नजदीकी दौंगड़ा चौकी में चला गया। इस मामले की जांच में सामने आया कि कंवर सिंह ने 19 नवंबर को चालान की जुर्माना राशि भरकर अपनी गाड़ी को छुड़ाया और इसके बाद नंदनी अस्पताल महेंद्रगढ़ में एडमिट हो गया था, जिसे 20 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कंवर सिंह ने 22 नवंबर को महेंद्रगढ़ में एसपी विक्रांत भूषण के सम्मुख उपस्थित हो कर उसके साथ हुई मारपीट बारे अपनी शिकायत दी, शिकायत में पुलिस कर्मचारी के खिलाफ आरोप थे, पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरंत शिकायत में आरोप के आधार पर पुलिस कर्मचारी के खिलाफ आम नागरिक की तरह ही एफआईआर दर्ज करने के लिए सम्बंधित थाना में आदेश दिए और पुलिस कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।
जांच में पता लगाया कि कनीना क्षेत्र में दौंगड़ा अहीर चौक के नजदीक केएस राव सीड्स फार्म के नाम से कंवर सिंह की दुकान है। जिस पर 10 नवंबर को सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा रैड की गई थी। उपरोक्त फर्म का रिटेल सीड डीलर लाइसेंस जो सब्जी बीज के लिए लिया गया था, जो 16 जुलाई 2021 तक ही वैध था। निरीक्षण के दौरान पता चला कि दुकान में मटर बीज की पैकिंग बोरियों के बैग से निकालकर प्रोसेसिंग करने के बाद छोटे बैग में पैक किया जाता था और अवैध तरीके से पुराने लेबल को मिटाकर लेबल लगाए जाते थे। इस मामले में एक आरोपित रोहित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था और आरोपित कंवर सिंह द्वारा सेशन कोर्ट से बेल ले ली गई थी। इस पर थाना सदर कनीना में मामला दर्ज है।
फोटो कैप्शन 7: भालखी मामले की जांच करती पुलिस।





गैस एजेंसी से पैसे लूटने के मामले में एक ओर आरोपित को किया गिरफ्तार
******************************************************************
*****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने गैस एजेंसी से पैसे लूटने के मामले में एक ओर आरोपित को किया गिरफ्तार।
गैस एजेंसी गाड़ी के ड्राइवर ने ही बनाई थी अपने साथियों के साथ लूट की योजना।
मामले में अब तक 4 आरोपितों को किया जा चुका है गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशों में काम करते हुए स्पेशल स्टाफ कनीना की पुलिस टीम ने कनीना के भडफ़ में जय गुरुदेव इंडेन गैस एजेंसी से नकदी लूटने के मामले में एक ओर आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान क्रांति वासी भोजावास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपित क्रांति अपराधिक प्रवृति का है जो जिला चरखी दादरी के क्षेत्र में हत्या के मामले में भिवानी जेल में बंद था। सितंबर माह में आरोपित द्वारा चलाई जा रही अवैध जिम को पुलिस द्वारा द्वारा जिला प्रशासन की मदद से सील करवाया गया था। पूछताछ में पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार एक देसी कट्टा, चाकू और नकली पिस्टल बरामद किया। साथ ही पुलिस ने आरोपित के पास से 20 हजार की नकदी भी बरामद की है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों को पहले गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से आरोपित यशपाल गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली एक गाड़ी पर चालक था। आरोपित यशपाल ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जय गुरुदेव इंडेन गैस एजेंसी भडफ़ में कंप्यूटर पर काम करने वाले कर्मचारी प्रदीप वासी मोहनपुर ने थाना शहर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 23 जुलाई को ड्राईवर रवि दत्त वासी भडफ़, ड्राईवर प्रवीन वासी बांस किरारोद और यशपाल वासी भोजावास एजेंसी पर हाजिर थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर के समय बिना नंबर प्लेट की एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 लड़के आए और उन सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, जिनमें से दो लड़कों के हाथ में पिस्टल थी तथा एक लड़के के हाथ में चाकु था। उन्होंने आते ही ड्राईवर प्रवीन के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसको पिस्टल व चाकु दिखा कर कैश मांगा और गले में रखा कैश ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अबतक 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में पुलिस द्वारा एक ओर आरोपित क्रांति को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपित के खिलाफ मारपीट, लड़ाई झगड़े, लूट और हत्या का प्रयास के तहत करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ में आरोपित से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार और नकदी बरामद की है। आरोपित से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फोटो कैप्शन 3: पुलिस द्वारा भडफ़ मसल में गिरफ्तार आरोपित।





जनशक्ति विकास संगठन ने तीन लाख फूलों की पौध लगाई
******************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। जनशक्ति विकास संगठन के फाउंडर और अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हमारी संस्था की तरफ से हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में 3 लाख फूलदार पौधों की पौध तैयार करने के बीज लगाए गए है ताकि पर्यावरण को हरा भरा रखा जा सके। यह कार्य डॉक्टर रामजीलाल और हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ।
इनमें 15 प्रकार के पौधे शामिल है। जिनके नाम इस प्रकार हैं स्वीट सेल्टोन कैलिफोर्निया, पोपे स्वेट विलियम कोरीयोपसिस, कॉसमॉस, आइस, स्टॉप पर फूल वरवीणा, फ्लोक्स लीफ, वॉल डबलिया, डॉग फ्लावर ,सालविया,पणजी, गजामियां, अलीसन, पीटोनीया, स्ट्राफ्लावर आदि हैं। दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि वह पर्यावरण को हरा-भरा रखना चाहते हैं। पिछली बार उन्होंने 25000  फूलों की पौध तैयार की थी और पूरे जिले में मुफ्त में वितरित की। दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताते हुए कहा कि अबकी बार हमारे संस्था द्वारा यह कार्य बड़े लेवल पर किया जा रहा है। अबकी बार भी यह फूलों की पौध पूरे जिले में मुफ्त वितरित की जाएंगी। कोई भी व्यक्ति,सरकारी संस्था, गैर सरकारी संस्था इसे ले  सकती है। फूलों की पौध की क्यारी तैयार हुई दिखाते हुए हेरिटेज स्कूल के सीईओ कैलाश शर्मा, जनशक्ति विकास संगठन के दीपक कुमार वशिष्ठ।
फोटो कैप्शन 4: फूलों की पौध तैयार करते युवा।






युवकों के कुश्ती जीतने पर किया सम्मान समारोह
*************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी द्वारा बावल कॉलेज में आयोजित इन्टर कॉलेज कुश्ती चैंपियनशिप के 55 किग्रा भार वर्ग में धनौन्दा गांव के छात्र नकुल ने प्रथम स्थान तथा 67 किग्रा भार वर्ग में शुभम द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनो पहलवानों का अभिनंदन किया गया।
                मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने दोनो पहलवानों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा 3100-3100 रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने पहलवानों के पिता महेश स्वामी को पगड़ी पहनाकर तथा माता व दादी को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अतरलाल ने कहा कि पहलवान नकुल ने आईजीयू. की इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में प्रथम स्थान तथा सरदार पटेल एकेडमी बाघोत में आयोजित नेशनल संबों प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर गांव तथा इलाके का नाम रोशन किया है। उन्होंने होनहार पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को उनकी सफलता से सीख लेने की अपील की। मुख्य अध्यापक सूरत सिंह व मुख्य अध्यापक पहलाद सिंह ने भी युवा पहलवानों के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुकेश स्वामी, नारायण सिंह, डॉ. फतेहचंद, परसराम गोयल, विकास पंच, जगदीश प्रसाद, प्रमोद लाटा, दिनेश पंच, टीटू प्रकाश, नरेश सिंह, पिताम्बर प्रधान, कृष्ण कुमार, महेश स्वामी, रणबीर नम्बरदार, शिव कुमार, कंवर सिंह, विकास जांगड़ा, मेघ सिंह, चिमनलाल, जगदीश स्वामी, श्यामलाल मास्टर, मोहित, विशाल, नितिन व प्रवीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: धनौंदा में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहलवानों को सम्मानित करते अतरलाल







नेताजी का साथ देने पर ब्रिटि







श हुकूमत के खिलाफ लडऩे वाले चुन्नीलाल का गांव भोजावास में निधन
**********************************************************
*********************************************************************
कनीना की आवाज। रविदास समाज के गौरव चुनीलाल के देहांत पर सूरजभान कटारिया ने दुख जताया।
चमार रेजिमेंट के आखरी जीवित सिपाही चुन्नीलाल का दिनांक 23 नवंबर लगभग 106 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। गांव भोजावास में अंतिम संस्कार में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के हरियाणा प्रदेश सचिव चौधरी रामनिवास खेड़ी मौजूद रहे, उन्होंने श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रधान संगठन मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य सूरजभान कटारिया जी की तरफ से पुष्पांजलि कर सिपाही चुन्नीलाल को श्रद्धांजलि दी।
श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ हरियाणा प्रदेश सचिव एवं प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम महेंद्रगढ़ जिला संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास खेड़ी ने बताया कि आजादी के पूर्व ब्रिटिश सता के खिलाफ विद्रोह करने वाले चमार रेजिमेंट के आखिरी बचे सैनिक महेंद्रगढ़ जिले के गांवों भोजावास निवासी 106 वर्षीय हवलदार चुन्नीलाल के देहांत पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने बताया कि दूसरे विश्व युद्ध में कोहिमा की से रंगून तक कई मोर्चों पर जापान के विरुद्ध लडऩे वाले इस योद्धा गत रात्रि अंतिम सांस ली। चुन्नीलाल के इतिहास पर कहां की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना के खिलाफ ब्रिटिश हुकूमत द्वारा युद्ध की आदेश मिलने की पालन न करने पर ब्रिटिश हुकूमत की 5 साल की जेल भी काटी।
 उल्लेखनीय है कि सूरजभान कटारिया जो कि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय प्रधान संगठन मंत्री भी हैं 2 वर्ष पूर्व में उनके गांव भोजावास में हरियाणा के तत्कालीन महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को लेकर उनके सम्मान के लिए आए थे उस समय में उनके साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सहयोगी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संगप्रिय गौतम, हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, हरियाणा की पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष, वरिष्ठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं तत्कालीन राज्यपाल सचिव विजय दहिया आदि भी चुनीलाल के 100 साल से ऊपर जीवन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे । चमार रेजीमेंट के एकमात्र जिंदा बच्चे हवलदार चुन्नीलाल की देहांत पर सूरजभान कटारिया ने कहा कि रविदास समाज के लिए समाचार दुखद है हरियाणा के पूर्व राज्यपाल एवं मौजूदा त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष विजय सांपला, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा के पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, हरियाणा के सहकारिता मंत्री एवं अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल, हरियाणा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री कृष्ण पवार, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हितेंद्र चौधरी आदि ने चुनीलाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इनके अंतिम संस्कार में युवा समाजसेवी सचिन रंगा, एडवोकेट विनोद कुमार, समाजसेवी सनोज कुमार यादव, शेर सिंह, महावीर सिंह, सतीश कुमार, जयप्रकाश, जगदीश, धर्मवीर एवं क्षेत्र के काफी संख्या में समाजसेवी लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
फोटो कैप्शन: चुन्नीलाल


Wednesday, November 23, 2022

 
काग्रेस प्रदेश सचिव को मातृशोक
*************************************
****************************************
*************************************
******
कनीना की आवाज। उन्हानी निवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव अधिवक्ता रमेश शर्मा की 82 वर्षीय माता पिस्ता देवी पत्नी स्वर्गीय नत्थू राम शर्मा का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले 5 दिन से बीमार चल रही थी। वे अपने पीछे 5 पुत्र, 4 पुत्री, 6 पोते व 6 पोती, 1 पड़ोता व 1 पड़ौती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। बड़ा बेटा अहमदाबाद में बिजनेसमैन है, उससे छोटा रिटायर्ड प्रिंसिपल कमलेश शर्मा है, उनसे छोटा अधिवक्ता रमेश शर्मा है, उनसे छोटा नरेंद्र शर्मा शिक्षाविद एवं सक्रिय राजनीतिक है व सबसे छोटा बेटा जिला न्यायाधीश रूपेश शर्मा है। पिस्ता देवी का अंतिम संस्कार मां भारती आश्रम पर किया गया। इस दौरान कस्बे के विभिन्न समाजसेवियों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।






मार पिटाई का मामला दर्ज
****************************
**************************************

कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर चौकी में कंवर सिंह नामक भालखी निवासी ने उनकी गाड़ी उठाए जाने शिकायत करने जाने पर डंडों से पिटाई की जाने की शिकायत की है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। कंवर सिंह ने कहा है कि मै भालखी का निवासी हूं तथा 18 नवंबर को अपने नए गोदाम से पुराने गोदाम की तरफ गाड़ी लेकर जा रहा था साथ में राजेंद्र सिंह गांव का निवासी भी था। जब राजेंद्र सिंह को गाड़ी से उतार रहा था तो दौंगड़ा अहीर की ओर से एक बोलेरो आई जिस पर नीली बत्ती लगी हुई थी। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने कहा- तुमने अपनी गाड़ी यहां क्यों खड़ी की है और वह व्यक्ति गाड़ी को साथ ले गया। जब शिकायत करने दौंगड़ा अहीर चौकी में गया तो वहां राजेश कुमार तथा दो अन्य कर्मचारियों ने कहा कि तुमने कर्जा ले रखा हुआ इसलिए गाड़ी को उठा ले गए। उन्होंने चौकी में डंडों से चोट मारा और ऊपर यह कहा कि तुम झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने आए हो। तत्पश्चात इलाज के लिए नंदिनी अस्पताल महेंद्रगढ़ चला गया। अब छुट्टी मिली जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई है। दौंगड़ा अहीर चौकी में मामला दर्ज कर लिया है।






खत्म कर दिये है बुर्जियां एवं लाल पत्थर
*************************************
***************************************

कनीना की आवाज। 1962 में चकबंदी के समय हर 5 एकड़ एवं 10 एकड़ पर स्थापित किए गए लाल पत्थर, दो गांवों की सीमा पर स्थापित बुर्जी, तीन गांवों की सीमा पर स्थापित सेहदा धीरे-धीरे किसानों ने खत्म कर दिया। अब जब पैमाइश होती है तो इनके अभाव में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कभी-कभी तो दो गांवों की सीमा विवाद के चलते धरती को खोदना पड़ता है और बनाई गई बुर्जी को देखना होता है।
चकबंदी के समय में पूर्व से पश्चिम दिशा में हर 5 एकड़ पर तथा उत्तर से दक्षिण पर दिशा में 10 एकड़ पर लाल पत्थर नाम से पत्थर गाड़े गए थे। गहराई तक गाड़े गये ये पत्थर आज भी वैसे के वैसे मिल सकते हैं। यह सत्य है कि किसानों ने उनको इसलिए काट दिया या तोड़ डाला क्योंकि वे हल चलाने में या ट्रैक्टर द्वारा जुताई करने में समस्या बन रहे थे परंतु जब भी पैमाइश की जाती है तीन लाल पत्थरों का ही सहारा लिया जाता है।
दो गांव की सीमा पर बुर्जी स्थापित की जाती थी और जो गहराई पर स्थापित की जाती थी। कच्चा कोयला भरकर चूना से बनाई जाती थी। ऊपर लाल पत्थर या बुर्जी बनाई जाती थी ताकि दूर से दिखाई दे कि यह दो गांव की सीमा है और उन सीमाओं पर दोनों गांव के लोग पेड़ पौधे लगाते थे। विवाह शादी के समय भी इन सीमाओं पर रस्म अदा की जाती थी। ये बुर्जी और सेहदा खसरा एवं गिरदावरी में नोट किये जाते थे।





अनाज मंडी में बाजरे एवं गेहूं का भाव एक माह में 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा
******************************************************************
*****************************************
**************
कनीना की आवाज। इस वर्ष जहां बाजरे की सरकारी खरीद हुई है किंतु किसान खुली मंडियों में बाजरा बेच रहे हैं जहां एक माह पहले बाजरे के भाव 1930 रुपये प्रति क्विंटल था जो आज 23 नवंबर को 2030 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका है वहीं गैेहूं के भाव में भी वृद्धि हो रही है तथा एक माह में एक सौ रुपये बढ़ गये हैं। वर्तमान में गेहूं 2630 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है तथा भाव और बढऩे की संभावना है। मुर्गीफार्म केंद्रों मांग अधिक होने के चलते किसानों के घरों से ही मुर्गी पालक बाजरा खरीदकर ले जा रहे हैं।
इस साल जहां राजस्थान में बाजरा का भाव अधिक होने के कारण बाजरे की आवक नहीं हुई केवल हरियाणा के किसानों का बाजरा ही अनाज मंडी के तक पहुंच पाया है। कनीना मंडी के व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रविंद्र बंसल ने बताया कि एक माह में बाजरे के भाव कम से कम एक सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा है तथा इसके और बढऩे की संभावना है।  उन्होंने बताया कि सरकार ने बाजरा एमएसपी 2350 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा खरीदा है।
  अब तो किसानों को बाजरे के अच्छे भाव मिलने लगे हैं। उधर मुर्गी पालन केंद्र संचालक रमेश, दिनेश, योगेश, सुरेश आदि ने बताया कि मुर्गी पालन केंद्रों पर बाजरे की मांग है। यही कारण है कि जहां खुली मंडियों तक कम बाजरा  जाता है। जबकि बाजरे पर आधारित छोटे-छोटे उद्योग ध्ंाधे चलाने वालों तक अधिक मात्रा में पहुंच रहा है।





एक दिसंबर से बदलेगा स्कूलों का समय
*********************************
****************************************
*
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में सर्दी का माहौल बढ़ गया है। जहां प्रदेश भर के स्कूलों में वर्तमान में स्कूल समय आठ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक का चल रहा है जो एक दिसंबर से स्कूलों का समय बदलकर प्रात: 9:30 से सांय 3:30 का हो जाएगा। अध्यापक नेता सुनील कुमार ने बताया कि हर वर्ष तीन माह के लिए समय बदल जाता है जो 28 फरवरी तक चलेगा।





हरी सब्जी का विकल्प बथुआ हो रहा है प्रयोग
*********************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। सब्जी महंगी होने के कारण किसान वर्ग न केवल खेतों में खरपतवार के रूप में उगने वाले बाथू/बथुआ को सब्जी के रूप में प्रयोग कर रहे हैं वहीं खेतों से उखाड़कर दूसरों को भी खाने की प्रेरणा दे रहे हैं। बाथू गुणकारी औषधि के रूप में जानी जाती है।
उल्लेखनीय है कि बाथू मानव के काम तो आता है वहीं पशुओं के लिए भी उत्तम हरे चारे का काम करता है। सर्दियों में रबी फसल के साथ अपने आप उगने वाले इस हरे भरे शाक को ग्रामीण परिवेश के लोग बाथू,बथुआ या हरा नाम से पुकारते हैं जिसे आयुर्वेद में कई गुणों की खान व औषधियों में काम में लाया जाता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे चिनोपाडियम कहते हैं।
 किसान दिनेश कुमार, रवि कुमार, महेश कुमार ने बताया बाथू का किसी जमाने में गरीब तबके के लोग ही प्रयोग में लाते थे जो महंगी बाजार की सब्जी खरीदने में असमर्थ थे किंतु आजकल बदलाव आ गया है और अमीर एवं रोगी जनों के लिए रामबाण दवा का काम कर रहा है विशेषकर पेट की बीमारी एवं एनिमिया के शिकार इसे ढूंढते  फिरते हैं। उनका कहना है कि जब बाजार में अन्य सब्जियां महंगी हो रही है तो ऐसे में बाथू ही गुणकारी सब्जी का काम करेगा। ये किसान स्वयं भी इसे प्रयोग कर रहे हैं और दूसरों को भी इसे खाने की सलाह दे रहे हैं। वैद्य बालकिशन का कहना है कि पेट की बीमारियों एवं खून की कमी को दूर करने में सहायक है।
 किसानों कुलदीप बोहरा, देशराज, आशा, शकुंतला आदि ने बताया कि वे इसे रायता, देसी सब्जी बनाने में प्रयोग कर रहे हैं वहीं आटे में मिलाकर रोटियां बना रहे हैं वहीं इससे जायकेदार पराठे भी बना रहे हैं। ये व्यंजन उनको बहुत अधिक भा रहे हैं। यही नहीं अपितु वे सरसों का साग व अन्य खेतों में पाई जाने वाली हरी सब्जियां प्रयोग में ला रहे हैं। खरपतवार के रूप में अपने आप खेतों में उगने वाला बाथू ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शाक माना जाता है। कई रूपों में मानव के काम आता है वहीं पशुओं के लिए भी उत्तम हरे चारे का काम करता है। सर्दियों में फसल के साथ अपने आप उगने वाले इस हरे भरे शाक को ग्रामीण परिवेश के लोग बाथू,बथुआ या हरा नाम से पुकारते हैं।
    बाथू आजकल किसानों के लिए आय का साधन बनता जा रहा है। इसके गुणों को देखते हुए अमीर जन इसे बाजार से खरीद कर लाते हैं और बड़े ही चाव से खाते हैं जिससे सिद्ध होता है कि बीते जमाने की गरीबों की सब्जी अब अमीरों का भोजन बनती जा रही है। बाजार में किसान इसे उखाड़कर बेच रहे हैं और आमदनी कर रहे हैं। एक ओर जहां सब्जी महंगी हो रही हैं और हरी सब्जियां तो आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। ऐसे में बथुआ किसानों के लिए ही नहीं अपितु आम जन के लिए मुफ्त की हरी सब्जी बन गयी है।  
फोटो 1 व दो: बाथू खेतो में उगा हुआ।





महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में महिलाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
*********************************************************************************
**************************************
********************************************
कनीना की आवाज। कनीना स्थित फुटबॉल ग्राउंड में महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में महिलाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सरला यादव ने की। प्रतियोगिता के दौरान मंच संचालन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूजा खिच्ची ने किया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने मानव जीवन में खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाडिय़ों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। प्रतियोगिता के दौरान सीडीपीओ सरला यादव ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इमानदारी के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करने व हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश न होकर भविष्य के लिए अच्छी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूजा खिच्ची ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए थे। जिनमें एक ग्रुप में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया व दूसरे ग्रुप में 30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया। 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कनीना से रामकला ने प्रथम, मुनेश ने द्वितीय व गोमला से शर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आलू-चम्मच दौड में कनीना से सोनू ने प्रथम, सरस्वती ने द्वितीय व कोटिया से शर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में खेराणा से कमलेश ने प्रथम, चेलावास से उर्मिला ने द्वितीय व निशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  30 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं की प्रतियोगिता में 300 मीटर दौड में झगडोली से नीतू ने प्रथम, नांगल से सौरव ने द्वितीय व पड़तल से अंतिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में झगड़ोली से रवीना ने प्रथम, कोका से राजबाला ने द्वितीय व छिथरोली से प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में खेड़ी से प्रियंका ने प्रथम, कनीना से एकता ने द्वितीय व पड़तल से रेणु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जितेंद्र फौजी, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर मनीषा यादव, सुपरवाइजर पूजा खिच्ची, कुसुम जग्गो, ज्योति, मंजू देवी, सरला देवी, रवि, सोनू, विनय ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3 व 4: कनीना खेल के मैदान में आयोजित खेलकूद का नजारा एवं संबोधित करती सुपरवाइजर।






सीनियर वर्ग की कुश्ती के लिए सरदार पटेल एकेडमी बाघोत में 27 नवम्बर को होंगे जिले के प







हलवानों के ट्रायल
*********************************************************************************
**********************************************************************************
कनीना की आवाज। बाघोत स्थित सरदार पटेल इंटरनेशनल स्पोटर्स एकेडमी में 27 नवम्बर को जिले के सीनियर लड़के व लड़कियों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल लिए जाएंगे। इस विषय में जानकारी देते हुए पहलवान नरेन्द्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वर्ष 2004 में जन्में खिलाड़ी भाग ले सकते है। जिसके लिए खिलाड़ी को अपना जन्म प्रमाण पत्र, दो पास्पोर्ट साइज फोटों साथ लेकर आने अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों का वजन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। वजन में दो किलोग्राम तक की छूट रहेगी।


Tuesday, November 22, 2022

 

कैमला में महिला सरपंच ने नारियल फोड़ किया विकास कार्य शुरू
*******************************************************
**********************************************************
*****************************************
************
कनीना की आवाज। गांव के विकास को नई दिशा देने के लिए मिली जिम्मेदारी निभाने के लिए नवनियुक्त सरपंचों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। कनीना उपमंडल के गांव कैमला में महिला सरपंच डिंपल जांगिड़ ने भी गांव की मिली जिम्मेदारी को समझते हुए गांव में गंदे पानी निकासी के लिए टूटी पाइप लाइन को हटाकर नई व मजबूत पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया। सोमवार को उन्होंने गांव में नई पाइप लाइन डालने संबंधी कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। सरपंच डिंपल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की इस मुख्य समस्या को लेकर अटेली विधायक सीताराम यादव से बात की गई थी और विधायक ने इस कार्य को शुरू करने और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जिसके बाद यह कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने पाइप लाइन निर्माण के लिए विधायक सीताराम यादव का धन्यवाद किया । इस अवसर पर ठेकेदार सुनील,माया देवी,सेक्रेटरी करण यादव, पंच सूबे सिंह, रामपाल जांगड़ा, अमन, सतपाल, महावीर मास्टर तथा अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 04: नारियल तोड़कर कार्यों का शुभारंभ करती महिला सरपंच।





विद्यार्थियों ने दिए श्री कृष्ण गौशाला को 9250 रुपये दान
*************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। एसएम गीता उच्च विद्यालय कनीना मंडी के  विद्यार्थियों ने गत वर्षों की भांति इस बार 9250 रुपये श्रीकृष्ण गौशाला को दान किये। प्राचार्य जगदीश प्रसाद ने बताया कि विद्यालय से कई वर्षों से एक परंपरा चली आ रही है कि इस विद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर अपनी गायों के लिए दानपात्र में दान डालते हैं। जिस दिन बच्चों का जन्मदिन होता है तो प्रार्थना सभा में जन्म दिन मनाया जाता है तथा उसी के हाथों दानपात्र में दान डलवाया जाता है। इससे व्यवस्था के साथ-साथ त्याग समर्पण की भावना पैदा होती है। यह जमा की गई राशि विद्यार्थियों ने गौशाला कोषाध्यक्ष प्रवीन को भेंट की।
को इस अवसर पर विद्यालय के संचालक जगदीश आचार्य ,जन्म की व्यवस्था देखने वाली अध्यापिका रेनू यादव, सहायक निर्मला बंसल सहित समस्त विद्यालय के विद्यार्थियों को बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 5: एसएम गीता के विद्यार्थी गौशाला में दान देते हुए।






चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने स्कूल वेतन घटाने पर रोष जाहिर किया
****************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। स्कूल पार्ट आइम कर्मचारियों का वेतन घटाने को लेकर के ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजा है। पार्ट टाइम कर्मचारियों ने कहा है कि वे विभिन्न स्कूलों में कार्यरत कर्मचारी को पिछले वर्ष 9300 रुपये वेतन दिया जाता था जो घटाकर 6448 रुपये कर दिया है यही नहीं 10 + 2 स्कूल में पार्ट टाइम कर्मचारियों को 9645 रुपये पिछले वर्ष मिलता था जो अब घटाकर 7523 रुपये कर दिया है। उन्होंने वेतन फिर से बढ़ाने की मांग की है। जिला सचिव हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चार ऐसे पार्ट टाइम कर्मचारी कार्यरत है जिनकी न तो अवधि बढ़ाई गई है उन्हें सभी पार्ट टाइम कर्मचारियों के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने यह पुराना वेतन बहाल करने की मांग की है।







यूरो स्कूल कनीना ने शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में मचाई धूम
*****************************************************
****************************************
*****************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना शिक्षा में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अपनी अलग ही छाप छोड़ता जा रहा है। हाल ही में बाल भवन में आयोजित हुई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जिला स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त किए। बाल भवन नारनौल में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों में जैसे भाषण प्रतियोगिता में शालू यादव ने द्वितीय स्थान, कलश सजावट प्रतियोगिता में योगेश ने द्वितीय स्थान, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में अस्मिता ने तृतीय स्थान व फन गेम प्रतियोगिताओं में मानवी ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का एवं अपने माता-पिता के नाम को भी रोशन किया है। हाल ही में बाल कल्याण नारनौल(चाइल्ड) के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं जिनमें रंगोली, स्केचिंग, पेंटिंग और भाषण में भी यूरो स्कूल कनीना के बच्चों ने 7 पदक अपने नाम किए, जिनमें जिज्ञासा, अनुष्का, हिमांशु नेहा, योगेश, रोहित व हर्षिका शामिल थे। इस अवसर पर शैक्षणिक निदेशक राजेंद्र यादव,प्रधानाचार्य सुनील यादव ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में पारंगत होना चाहिए। सबसे पहले उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को अपनी जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। यूरो स्कूल कनीना में बच्चों को गुड टच व बैड टच, पास्को एक्ट, जूविनाइल जस्टिस एक्ट व 1098 हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया जिससे बच्चों में अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने व सोशल मीडिया पर हो रहे साइबर क्राइम से सतर्क रहने के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन सभी प्रतियोगिताओं की जीत का श्रेय गतिविधि प्रभारी रितु को दिया।
फोटो कैप्शन 01: यूरो स्कूल के विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थी।







बाजरा राशि तत्काल किसानों के खाते में जारी की जाये
********************************************
*****************************************
*****
कनीना की आवाज। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से भावांतर भरपाई योजना के तहत घोषित की गई बाजरा की राशि तत्काल किसानों के खातों में जमा करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार ने एक सप्ताह के अंदर बाजरा भावातंर भरपाई की राशि किसानों के खातों में समायोजित नहीं की तो पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
उपमंडल के अनेक गांवों में जनसम्पर्क करने के बाद अतरलाल ने कहा कि उन्हें झीगांवन, सुन्दरह, भोजावास, गोमला, पड़तल, उन्हाणी, चेलावास, ढ़ाणा, गाहड़ा, सिहोर, छितरोली, उच्चत व बाघोत गांव के किसानों से शिकायत मिली है कि सरकार ने अब तक बाजरा की भावांतर भरपाई योजना के तहत राशि उनके खातों में जमा नहीं की है। जिसके कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद, बीज, डीजल खरीदने तथा अन्य किसानी कार्यों के लिए इस समय पैसों की सख्त जरूरत है। परन्तु सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस अवसर पर किसानों ने यूरिया खाद की कमी के बारे में भी अवगत करवाते हुए यूरिया की कमी दूर करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अतरलाल को सौंपा। किसानों ने कहा कि इस समय सरसों की फसल में यूरिया खाद की जरूरत है। परन्तु किसानों को आवश्यकता अनुसार यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अतरलाल ने उनके ज्ञापन को तत्काल मुख्यमंत्री को प्रेषित करने का आश्वासन देते हुए सरकार से तत्काल पैक्स सोसायटियों के माध्यम से किसानों को जरूरत के अनुसार यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की मांग की। जनसम्पर्क के दौरान भाग सिंह चेयरमैन, दीपक, प्रकाश यादव, टीटू प्रकाश, कैलाश सेठ, तथा राजेन्द्र सिंह भी साथ थे।






विद्यार्थियों को किया सम्मानित
*********************************
**************************************
*
कनीना की आवाज। आरआरसीएम स्कूल, कनीना में खेल एवं युवा मामला विभाग हरियाणा द्वारा जिला स्तर पर खेलों हरियाणा कार्यक्रम के तहत आयोजित खेलो में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। रोशनलाल ने बताया  कि जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ मे छात्र शिवम ने 60 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में, प्रतीक ने 48 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में, मंजीत ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में, मोहित ने 71 किग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती मे तथा छात्र दीपेन्द्र ने 60 मी. फ्रीस्टाइल तैराकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही छात्र गुलशन का वॉलीबाल मे व छात्र विशाल का कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल ने बताया कि खेलो से विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों एवं सौन्दर्य परक मूल्यों का विकास होता है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य हरि प्रकाश ने हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 2: आरआरसीएम के अव्वल विद्यार्थी।






भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित
**********************************
*************************************

कनीना की आवाज। चाइल्ड लाइन, महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल द्वारा आज आरआरसीएम.पब्लिक स्कूल, कनीना में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी भाषण प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के विषय पोक्सो  एक्ट व जेजेए एक्ट से सम्बंधित थे। इस प्रतियोगिता के माध्यमिक वर्ग में आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा जाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा यूरो इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा हर्षिका ने दूसरा स्थान व रामचंद्र पब्लिक स्कूल, कनीना के छात्र धैर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में आरआरसीएम.पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा अंकिता व जीएल पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान तथा आरकेवाई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कनीना की छात्रा अंजलि ने दूसरा स्थान व रामचंद्र पब्लिक स्कूल, कनीना के छात्र हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक साहिल यादव ने बताया कि इस भाषण प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बालकों में पोक्सो  एक्ट व जेजेए. एक्ट के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है ताकि वे भविष्य में उनके सामने आने वाली समस्याओं का दृढ़ता पूर्वक सामना करने में सक्षम हो सके। इस भाषण प्रतियोगिता में राजेश बलवान, एमडीएस. स्कूल के चेयरमैन दिनेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के सदस्य सुनील कुमार, संजय कौशिक, मनीषा यादव, राजेश कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 3: चाइल्ड लाइन प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थी।






Monday, November 21, 2022

 
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने स्कूल वेतन घटाने पर रोष जाहिर किया
****************************************************
******************************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। स्कूल पार्ट आइम कर्मचारियों का वेतन घटाने को लेकर के ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजा है। पार्ट टाइम कर्मचारियों ने कहा है कि वे विभिन्न स्कूलों में कार्यरत कर्मचारी को पिछले वर्ष 9300 रुपये वेतन दिया जाता था जो घटाकर 6448 रुपये कर दिया है यही नहीं 10 + 2 स्कूल में पार्ट टाइम कर्मचारियों को 9645 रुपये पिछले वर्ष मिलता था जो अब घटाकर 7523 रुपये कर दिया है। उन्होंने वेतन फिर से बढ़ाने की मांग की है। जिला सचिव हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चार ऐसे पार्ट टाइम कर्मचारी कार्यरत है जिनकी न तो अवधि बढ़ाई गई है उन्हें सभी पार्ट टाइम कर्मचारियों के हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने यह पुराना वेतन बहाल करने की मांग की है।





रंजन यादव ने गणित विषय में नेट जेआरएफ की परीक्षा की उत्तीर्ण
********************************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। धनौंदा की विवाहिता तथा गांव जाहिदपुर की बेटी रंजन यादव पत्नी यशपाल यादव ने सीएसआईआर यूजीसी द्वारा आयोजित गणित विषय की परीक्षा में नेट/ जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा 113.75 स्कोर लेकर ऑल इंडिया में 25वां रैंक हासिल किया है। रंजन यादव बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एमएससी व एमफिल की हुई है। अपनी सफलता पर उसने कहा कि नियमित रूप से एकाग्रचित होकर अगर लक्ष्य की ओर बढ़े तो हर उपलब्धि को हासिल किया जा सकता है। अपनी सफलता का श्रेय ससुर महिपाल यादव, सास लाली देवी व अपनी माता रमेश देवी के आशीर्वाद तथा पति यशपाल की प्रेरणा व समस्त परिवार के सहयोग तथा स्वयं की कड़ी मेहनत को दिया है। इस उपलब्धि से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वह राजकीय चंपा देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय की प्राध्यापिका है।
फोटो कैप्शन: रंजन यादव





स्कालरशिप टेस्ट में लड़कों में राजकुमार व लड़कियों में दीया ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
*************************************************************************
***************************************
*******************************
कनीना की आवाज। युवाओं की प्रतिभा को निखारने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव कोका के एथलेटिक्स ग्रुप कोका के द्वारा गांव के सरकारी स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  इस विषय में जानकारी देते हुए कुलदीप ने बताया कि यह प्रतियोगिता उन्होंने गांव के युवाओं की तैयारी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रखी थी। जिसमें करीब 50 लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभागियों को 60 मिनट में 80 प्रश्न हल करने थे। यह टेस्ट एसएससी जीडी के अनुसार डिजाइन किया गया था। टेस्ट में लड़कों में राजकुमार  प्रथम, अजय द्वितीय और अशोक तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में दीया ने प्रथम स्थान हासिल किया। उमेश गौड़ ने बताया दीया बेटी तो अभी 10वीं कक्षा की ही छात्रा है, इनके प्रदर्शन को देखकर लगता है कि आगे चलकर ये जरुर सिविल सर्विसेज में कोई बड़े स्तर का रैंक हासिल करेंगी।
आयोजन समिति के सदस्य सोमबीर व होशियार सिंह ने बताया कि सभी विजेताओं को सम्मान राशि भेंट की व उनको प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपहार स्वरूप दी गई। सभी प्रतिभागियों को भी करंट अफेयर्स की किताब प्रोत्साहन स्वरूप उपहार में दी गई। वो इस तरह की प्रतियोगिता भविष्य में भी जारी रखेंगे ताकि कोका  गांव के बच्चे ज्यादा से ज्यादा नौकरियों में जाकर अपना कैरियर बेहतर बना सकें, अपने परिवार व गांव का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर सूबेदार होशियार साहब, कुश फौजी, सतवीर फौजी, योगेंद्र, कुलदीप, उमेश गौड़, दिनेश फौजी, प्रीतम इसराना, अजीत, सोमवीर, हंसराज सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: कोका में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते प्रतिभागी।



खाद के लिए लगने लगी लाइन

**********************************

***********************************
कनीना। एक बार फिर से यूरिया खाद के लिए दुकानों पर लंबी लंबी लाइनें लगने लगी हैं। इस वक्त खेतों में सरसों खड़ी है तथा सर्दी बढऩे से सरसों पर आब आ गई है जिसके चलते अब खेतों में यूरिया खाद डालने की जरूरत समझी जा रही है। किसान सुरेंद्र, महेंद्र एवं सुरेश कुमार ने बताया कि इस वक्त खेतों में यूरिया डालने की जरूरत होती है तथा मांग अधिक होने के कारण यूरिया नहीं मिल रहा है। अब दुकानों पर यूरिया तो आ गया किंतु लंबी कतारें लगती हैं।
फोटो कैप्शन 01: कनीना में यूरिया के लिए लगी लंबी कतार।




एक दिवसीय योग का प्रशिक्षण लगा
*****************************************
****************************************
**
कनीना की आवाज। राप्रा पाठशाला भोजावास में योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया योग पतंजलि तहसील प्रभारी मनेठी ने बच्चों को योग व व्यायाम के लाभ बताये तथा प्रशिक्षण दिया। मुख्य अध्यापक ने योगाचार्य श्रीराम देव खालेटिया योग पतंजलि तहसील प्रभारी मनेठी का धन्यवाद किया तथा समय-समय पर योगाचार्य को स्कूल में योग प्रशिक्षण के लिए आने के लिए कहा।
तत्पश्चात योगाचार्य ने राजकीय माध्यमिक स्कूल भोजावास में उन्होंने बच्चों को योग व व्यायाम के लाभ बताये। उन्होंने कहा कि योग करने से रोग दूर हो जाते हैं। उन्होंने समय समय पर योग करने पर बल दिया।
फोटो कैप्शन 2: योगाचार्य भोजावास में योग करवाते हुए।





भोजावास स्कूल में किया गया एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का आयोजन








*********************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्य यादवेंद्र के निर्देशन में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  ओमलता नव-निर्वाचित सरपंच भोजावास ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए  स्वछता, सहयोग, राष्ट्र सेवा के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार बालवान ने बताया की इस कैम्प में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय की सफाई की व विद्यालय में फूलों के पौधे लगाए। मुख्य अतिथि ओमलता ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रसेवा के लिए बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों  ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता ने एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने नए वोट बनवाने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर रन सिंह, सत्यवान सिंह प्रवक्तागण व सत्येंद्र प्रकाश, रामकिशन, सुभाष अध्यापकगण तथा राजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह व गांव के अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: एनएसएस शिविर को संबोधित करते हुए  ओमलता सरपंच एवं अन्य।

 

 

 ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली फरीदाबाद का 24वां वार्षिकोत्सव दिनांक 13 नवंबर




से धूमधाम से शुरू

*************************************

**************************************

कनीना की आवाज। ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली फरीदाबाद का 24वां वार्षिकोत्सव दिनांक 13 नवंबर 2022 से धूमधाम से शुरू हो चुका है जिसका समापन 20 नवंबर 2022 को होगा समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश के लोक प्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी होंगे।
संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी के पावन सानिध्य एवं परम पूज्य स्वामी चित्तेश्वरानंद सरस्वती की के मार्गदर्शन में दिनांक 18, 19 एवं 20 नवंबर को जो भी साधक यहां आकर निःशुल्क योग साधना शिविर, चतुर्वेद शतकम एवं सवा लाख गायत्री महायज्ञ, सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी बनना चाहते हैं वह कृपया हमें सूचित करें एवं 17 नवंबर आज शाम तक अपने वस्त्र आदि जरूरी सामान लेकर ओम योग संस्थान ट्रस्ट, पाली, फरीदाबाद में आ सकते हैं। भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क हैं। आप सभी से अनुरोध है कि अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए इस निःशुल्क योग साधना शिविर एवं महायज्ञ का लाभ उठाएं।
जो बहन भाई, साधक - साधिका , पुण्य आत्माएँ केवल समापन समारोह में , 24 कुण्डीय , सवालाख गायत्री महायज्ञ , चतुर्वेद शतकम महायज्ञ की पूर्णाहुति में और अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान श्री मनोहर लाल खटटर जी को सुनना चाहते हैं वे महानुभाव 20 नवम्बर को प्रातः 8 बजे ओउम् योग संस्थान ट्रस्ट पाली, फ़रीदाबाद में पहुँचने की कृपा करें ।