Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**: July 2026

Thursday, July 2, 2026



 





विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस-03 जुलाई
समस्या बनता जा रहा है पोलीथिन
-सैकड़ों वर्षों तक नहीं होती खत्म
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
 पोलीथिन समस्या बनता जा रहा है। वर्षों तक भी पोलीथिन धरती से नष्ट नहीं होती हैं और जोहड़, तालाब, नहर एवं पानी के अन्य स्रोतों को तो खराब करती ही हैं वहीं गायों की मौत एवं वायु प्रदूषण में इनका अहं योगदान रहा है।
  विगत दो दशकों में तो इसका प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। सूक्ष्म जीव खाकर इनको मिट्टी का अवयव नहीं बना सकते हैं और ऐसे में समस्या बनकर उभर रही हैं। सरकार ने विगत समय में जन जागरूकता का अभियान चलाकर गांवों और शहरों में दुकानदारों पर जुर्माना किया गया किंतु आंशिक सफलता से अधिक कुछ नहीं हुआ।
एक दुकानदार से चलकर यह घर के कूड़े कचरे से होता हुआ पानी तक चला जाता है। यहां तक की नहरों एवं बारिश के द्वारा बहकर समुद्रों तक चला जाता है। समुद्री जीवों,गायों के पेट में जाकर उनके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। मौत का कारण भी बनता है। गांवों के जोहड़, खेतों में पुराने घरों में, कुरडी में तथा घरों के आस पास बस बहुरंगी पोलीथिन ही दिखाई पड़ती है। आसानी से उपलब्ध एवं वजन में सबसे हल्की होने के कारण इसका प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। सब्जी हो या घरेलू सामान, पानी हो या भोजन के पैकेट, मिठाई हो या अन्य सामान बस पोलीथिन ही प्रयोग किया जाता है। शौच को जाने वाले बोतल की बजाय इसे ही प्रयोग करने लग गए।
पर्यावरण को बचाने के लिए मुहिम चलाने वाले रवींद्र कुमार का कहना है कि ये पोलीथिन जलाने से वायु बहुत अधिक दूषित होती है और कार्बन डाइआक्साइड बढ़ जाती है वहीं धरती पर सैकड़ों वर्षों तक पड़ी रहकर भी नही गल पाती। अगर पोलीथिन की फैक्ट्रियों पर ही प्रतिबंध लगा दिया जाए तो कैसे इनका प्रचलन होगा।
 कुलदीप बोहरा का कहना है कि पोलीथिन बहुत हानिकारक पदार्थ है जो नदियों, झीलों और सागरों में पानी को दूषित करती है, मिट्टी में कभी नष्ट नहीं होती,वर्षों से जमीन में दबी रहती है। हर वर्ष भारी मात्रा में कचरा इक_ा हो जाता है। परंतु उनका कहना है कि जो गरीब रोटी रोजी कमाने वाले पोलीथिन के जरिए सामान पैक करते हैं उन पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं, प्रतिबंध लगाना हो तो पोलीथिन निर्माता कंपनियों पर प्रतिबंध हो। ताकि क्षेत्र में कहीं उपलब्ध नहीं हो सके और लोग मजबूरन कपड़े के थैले प्रयोग करें।
 राजेंद्र सिंह का कहना है कि पोलीथिन घातक है किंतु युवा पीढ़ी को समझाना होगा कि कपड़े के थैले प्रयोग करें। पुराने समय से बुजुर्ग कपड़े के थैले प्रयोग करते आ रहे हैं जिनमें डाला गया सामान भी सुरक्षित रहता है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है किंतु युवा पीढ़ी घर से कपड़े के थैले ले जाना बुरा मानती है।
फोटो कैप्शन 02: कनीना के नालों में पड़े पोलीथिन।


ई-रिक्शा की चार बैटरी चोरी
-कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
 कनीना मंडी से ई रिक्शा की चार बैटरी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। विजेंद्र कुमार ककराला निवासी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह वार्ड नंबर 9 में नहर के पास किराए पर रहता है। अपनी ई-रिक्शा रोज कमरे में लगाकर सोता है। 30 जून को सुबह 5बजे ई रिक्शा के चार बैट्री चोरी हो गई। पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची, कैमरे डिटेल निकाली किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनके बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।





रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 12 जुलाई को रोहतक 
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया की राज्य प्रधान वजीर सिंह एवं महासचिव रतन जिंदल के निर्णय अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 12 जुलाई 2026 को कर्मचारी भवन रोहतक में सुबह 10:00 बजे होनी निश्चित हुई है। जिसमें राज्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सभी जिलों के प्रधान, सचिव भाग लेंगे। बैठक के निम्न एजेण्डे होंगे। 80 साल या ऊपर के  रिटायर्ड साथीयों का सम्मान, जिलों के कार्यालयों में लम्बित कार्यों का समाधान,निजी बसों में यात्रा में दिक्कतों की जानकारी, नगरपालिका अग्नि शमन और सफाई कर्मचारियों के आन्दोलन, ब्लाक व जिला बाडी की सक्रियता, मेडिकल कैंप, 21 अप्रैल के धरने ,सदस्यता , संघर्ष फण्ड,पीछली मीटिंग में दिए गए कामों व दूसरे कुरूक्षेत्र राष्ट्रीय सम्मेलन का खर्च का ब्यौरा की समीक्षा।
 अखिल भारतीय राज्य सरकारी पैशनर्स फेडरेशन की दिनांक 6-7 जुलाई को हैदराबाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग के फैसलों को लागू करने बारे।  कुरूक्षेत्र सम्मेलन का पूरा हिसाब, सभी रसीद बुक राज्य में जमा करवानी, जिला में आडिट करवाकर रिपोर्ट ,  हर मद का कोटा जो दिया गया, कितना किया , शेष है तो पुरा करने की योजना। जिला कमेटी का बैंक  में खाता खोलने की कार्यवाही पुरी करना। हांसी व सोनीपत का जिला सम्मेलन। सर्व कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों के आन्दोलन, शिक्षा शिवरों में  भागेदारी।   रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के मांग पत्र पर बातचीत करने के लिए मुख्य मंत्री द्वारा समय नहीं मिल पाया है। जिसके लिए आन्दोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी। अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से विचार विमर्श होगा।


महेंद्रगढ़ पुलिस ने जुए के अड्डे पर की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस ने बूचोली रोड नजदीक यदुवंशी स्कूल, महेंद्रगढ़ के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति बुचोली रोड नजदीक यदुवंशी स्कूल, महेंद्रगढ़ के पास पेड़ों की आड़ में ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पांच व्यक्ति नरेन्द्र, राकेश, विनोद, मोहित, नवीन जुआ खेलते हुए काबू किए गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 16,440 रुपये की नकदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा गेमिंग एक्ट के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
फोटो कैप्शन 03: पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी
 


 
गांव सेहलंग में कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूकता सभा
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
गांव सेहलंग में कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषय पर हम सभी एकत्रित हुए ं। इस अवसर पर मनसा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नवनीत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, राजबाला, कमलेश, रेखा, सोनी, आशा कार्यकर्ता तथा समस्त ग्रामवासिओं ने अपने विचार रखे।
इस मौके पर डाक्टर प्रभा यादव ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या केवल एक बच्ची की हत्या नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज, हमारी सोच और हमारे भविष्य पर एक गहरा आघात है। बेटी और बेटा दोनों ईश्वर की देन हैं। जिस घर में बेटी जन्म लेती है, वहां खुशियां, संस्कार और अपनापन आता है। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं—वे पढ़ाई में, नौकरी में, खेल में और समाज सेवा में बेटों से किसी भी तरह कम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध है। यह न केवल कानूनन गलत है बल्कि नैतिक रूप से भी बहुत बड़ा पाप है। अगर हम बेटियों को जन्म लेने से पहले ही खत्म कर देंगे, तो समाज का संतुलन बिगड़ जाएगा। आने वाले समय में विवाह, परिवार और सामाजिक व्यवस्था पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा।
 उन्होंने कहा किबेटी को बोझ नहीं, बल्कि घर की शान समझें। उसे पढ़ाएं, आगे बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनाएं। यदि किसी को गर्भावस्था से जुड़ी कोई समस्या हो, तो वह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क करे। गलत सलाह या अंधविश्वास पर भरोसा न करें।
 इस मौके पर मनसा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नवनीत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, राजबाला, कमलेश, रेखा, सोनी और सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 01: डा. प्रभा यादव भ्रूण हत्या की जानकारी देते हुए


बिजेंद्र सिंह को स्वास्थ्य विभाग में जिला एडवाइजरी कमेटी का सदस्य मनोनीत
- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जताया आभार
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
जिला स्वास्थ्य विभाग में कनीना निवासी पूर्व मुख्याध्यापक बिजेन्द्र सिंह को एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर कनीना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बिजेंद्र सिंह ने अपने मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव  और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार प्रकट किया। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा की आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है उसे पर वह खरा उतरेंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर पर पार्षद दीपक चौधरी ने कहा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही हैं तथा लोगों का मान सम्मान भी बढ़ा रही है। उन्होंने कहा की अटेली विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग में सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है ताकि जन-जन को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्याएं ना रहे।
इस अवसर पर पार्षद दीपक चौधरी, डा. नरेंद्र शर्मा, मुकेश नंबरदार, मनीष कुमार ,पार्षद योगेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि देशराज, पार्षद राकेश , पार्षद राजेश देवी, कप्तान भरपूर सिंह, महेश बोहरा, एडवोकेट मनोज शर्मा, कंवर सिंह बोहरा ठ्ठद्ग मनोनीत सदस्य विजेंद्र सिंह का लड्डुओं से मुंह मीठा करा कर उन्हें बधाई दी।
फोटो कैप्शन: पूर्व मुख्याध्यापक बिजेंद्र सिंह




नहीं रहे कपिल देव सिंह यादव
-उनकी बोलने की शैली और आवाज से गदगद हो जाते थे सुनने वाले
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
 कपिल देव सिंह यादव दरोगा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वे 1 जुलाई 1936 बलिया में पैदा हुए थे परंतु आज भी उनके प्रशंसकों के दिलों में उनकी बोल्ड आवाज बोलने का लहजे तथा बात करने के तरीके एक मुकाम किए हुए  हैं। वे अपने पीछे तीन लड़के रामाश्रय, ऋषि यादव  एवं  रमेश यादव, दो लड़कियां रीता और गीता सहित भरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने 37 सालों तक पुलिस विभाग में सेवा दी। वे 1957 में सेवा में आए थे और 1994 में सेवानिवृत्त हुए हैं। 1994 में सेवानिवृत्ति के बाद बिलासपुर में शेष जीवन यापन किया। हरियाणा से उनका विशेष लगाव रहा है। वे बरेली, हरियाणा में कनीना, उत्तर प्रदेश तथा विभिन्न स्थानों पर अक्सर आते जाते रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगह कई सालों तक सेवा दी है। आज भी उनके प्रशंसक उनको याद कर अश्रु बहाने को मजबूर हैं। 21 जून 2026 उनका निधन हो गया किंतु उनके परिजन उनको कभी नहीं भूल पाएंगे। वे अपने पीछे 10 पोते एवं पोतियां छोड़ गए हैं। उनके 3 नाती उन्हें बहुत याद करते हैं। यथार्थ और आध्या उन्हें याद कर कहते हैं कि उन जैसा दादा फिर कभी उन्हें नहीं मिलेगा। वे इसे संयोग ी मान रहे हैं कि ऐसे घर में पैदा हुए जहां उनके दादा केडी सिंह यादव से संस्कार मिले। ऋषिका, रिद्धिमा, ऋषित, कृष्ण गोपाल, समीर गौरव, आदित्य आदि उनको याद कर रो पड़ते हैं।
 आशा यादव कनीना/महेंद्रगढ हरियाणा उन्हें याद करती है और कहती है कि ऐसे इंसान सदियों के बाद एक बार पैदा होते हैं जो सदा दूसरों की भलाई में ही जुटे रहते हो। सीमा यादव बिलासपुर का कहना है कि उन्हें ऐसे ससुर मिले जो अपनी लड़कियों के बजाय बहुओं पर अधिक विश्वास करते थे। उनके हक के लिए लडऩे के लिए भी सदा तत्पर रहते थे। वे ताउम्र बहुओं को उनका  पूरा हक दिलवाने के पक्ष में रहे।
 उधर रमेश कुमार यादव बिलासपुर कहते हैं कि उनके पिता उनका एकमात्र बुजुर्ग सहारा थे। यद्यपि उनकी उम्र 93 वर्ष थी किंतु घर में जब होते थे तो ऐसा लगता था कि सब कुछ है। अब जब वो नहीं रहे तो ऐसा लगता है कि सब कुछ ही खत्म हो गया है परंतु उनको वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
 कनीना, हरियाणा के अजीत कुमार और रवि कुमार कहते हैं कि वो महज दो-तीन बार ही मिले थे किंतु उनके इतने मुरीद हो गए कि आज तक भी नहीं भूल पा रहे हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं होता कि अब वे इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
विभिन्न लोग उन्हें केडी सिंह यादव के नाम से ही जानते हैं। वे जितने दूसरों की भलाई में विश्वास रखते थे उतने ही खाने पीने के शौकीन और सेहत की ओर ध्यान देते थे। अंतिम सांस तक वे इतने ताकतवर लगते थे कि किसी को विश्वास ही नहीं होता कि वे अचानक उन्हें छोड़ जाएंगे।
उनको उनके तीनों पुत्र याद करते हैं परंतु अंतिम समय में कुछ समय अस्पताल में बीते और बात नहीं कर पाए, इस बात का मलाल है। कनीना से डा. होशियार सिंह यादव उनके बहुत करीब रहे हैं तथा वह आज भी उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। ऐसी महान हस्तियां कभी-कभी जीवन में आती है।
दुनिया में आए हो तो कर जाओ कुछ काम,
दुनिया से चले जाओगे बस रह जाएगा नाम।
कुछ लोग ऐसे चले जाते हैं इस जग से परंतु
वे ताउम्र समझे जाते हैं इस दुनिया में धाम।
यूं तो नभ पर चमक रहे हैं लाखों ही तारे पर,
तारों के बीच केडी सिंह का अनमिट नाम।।
फोटो कैप्शन 04 व 05: केडी सिंह यादव अपने परिजनों के साथ




एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, बेहतर काम करने वाले बीएलओ सम्मानित
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
अटेली विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह अहलावत ने विभिन्न गांवों के बूथों का औचक निरीक्षण किया और बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और कार्य में ढिलाई बरतने वालों को चेतावनी दी गई। एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह अहलावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर चल रहे कार्यों की प्रगति जांची जिसका मुख्य उद्देश्य कार्य को पारदर्शी और समय पर पूरा करना है। निरीक्षण के दौरान विधानसभा के बूथ नंबर 35 (कोटिया) के बीएलओ राकेश कुमार ने कुल 1169 फॉर्म में से 952 फार्म भरकर वेबसाइट पर अपलोड किए और इस प्रदर्शन के साथ वे पूरी विधानसभा में पहले स्थान पर रहे, जिसके लिए एसडीएम ने उन्हें सम्मानित किया। इसी तरह बूथ नंबर 49 (उन्हाणी) के बीएलओ पवन कुमार ने कुल 1275 फार्म में से 941 फार्म अपलोड कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और समय पर कार्य पू









रा करने के लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि विधानसभा के सभी 215 बूथों के बीएलओ को 14 जुलाई तक अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के फॉर्म अपलोड करने होंगे और धीमी गति से कार्य करने वाले कर्मचारियों को इसके लिए अंतिम चेतावनी दी गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, वहीं अच्छा और जिम्मेदारी से काम करने वाले कर्मचारियों को आगे भी सम्मानित किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 06: समय पर कार्य पूरा करने के लिए बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह।


एचटेट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी विशेष बसें
-नारनौल और महेंद्रगढ़ के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सामान्य किराए पर उपलब्ध होगी सुगम यातायात व्यवस्था
***********************************************
******************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।
मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल द्वारा आगामी 4 और 5 जुलाई को विशेष बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इसके तहत नारनौल और महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों की मांग के अनुसार सुचारू रूप से बसों का बेड़ा सड़क पर उतारा जाएगा।
जीएम रोडवेज देवदत्त ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले सभी अभ्यर्थियों से केवल सामान्य किराया ही लिया जाएगा ताकि उन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
परिवहन विभाग द्वारा तैयार किए गए विस्तृत रूट चार्ट के अनुसार परीक्षा के दोनों दिनों में समय सारणी का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे परीक्षार्थी बिना किसी मानसिक तनाव के अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सकें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई 2026 को सायं कालीन परीक्षा के लिए सुबह 11:30 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा।
वहीं 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रात: कालीन परीक्षा के लिए सुबह 07:00 बजे से 08:30 बजे तक और सायं कालीन परीक्षा के लिए सुबह 11:30 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक विशेष बसें निरंतर उपलब्ध रहेंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा समाप्ति के उपरांत वापस लाने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों से वापस बस स्टैंड तक दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक और शाम को 17:45 बजे से 18:30 बजे तक विशेष बसें संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त महेंद्रगढ़ और नारनौल के मध्य यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए मांग के अनुसार लगातार सीधी बस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
नारनौल क्षेत्र के अंतर्गत भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमएलएसडीएवी पब्लिक स्कूल कुलताजपुर रोड, राजकीय महिला महाविद्यालय और यदुवंशी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख केंद्रों को विशेष परिवहन सेवा से जोड़ा गया है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ क्षेत्र में स्थित राजकीय महाविद्यालय (लड़के), हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुलाना, अरावली इंटरनेशनल स्कूल माजरा खुर्द, सरबती सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौशाला रोड, राव प्रहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनाली रोड, बाबा नारायण दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल राठीवास रोड, विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना और उदय कॉलेज ऑफ नर्सिंग दादरी-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे पाली जैसे सुदूर केंद्रों के लिए भी महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सीधे बसों का संचालन सुनिश्चित किया गया है ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।