भाजपा जिला अध्यक्ष ने राजकुमार भारद्वाज के निधन पर जताया शोक
***********************************************************
*****************************************************************
*******************************************************************
कनीना की आवाज। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा कनीना पहुंच कर राज कुमार भारद्वाज के परिजनों को सांत्वना देते हुये बताया कि भारद्वाज के जाने से भाजपा कनीना मंडल को भारी क्षति पहुंची है। श्री भारद्वाज जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वही मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ने बताया भारद्वाज हमारे मार्गदर्शक थे। उनका जाना हम सब के लिये गहता आघात है।
इस मौके पर जिला महामंत्री लखमी चंद ,जिला अध्यक्ष जोगेंदर राजपूत युवा मोर्चा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा हनुमान यादव, जिला उपाध्यक्ष अनील सरंपच , मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ,ओम प्रकाश लिसानिया, कंवर सिंह वशिष्ठ जिला सदस्य, मंडल महामंत्री कृष्ण जांगिड़, कपतान छितरोली,रमेश साहब,राम फल धनखड़, जिला संयोजक श्रीराम शर्मा, रतन,धोलु व पूर्व विस्तारक राज कुमार छपार मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: राकेश शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी राजकुमार भारद्वाज के निधन पर शोक जताते हुए।
पडऩे लगा है हल्का कोहरा
*************************************
****************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दो दिनों से हल्की धुंध पड़ रही है तथा ठंड बढ़ गई है।
शनिवार को धुंध पड़ी थी वहीं रविवार को सुबह जल्दी धुंध पड़ती रही। विगत वर्ष नवंबर माह में कोहरा पड़ा था किंतु इस बार कुछ देर से कोहरा पडऩे लगा है। विज्ञान के जानकार मानते हैं कि जब धुआं या प्रदूषण बढ़ जाता है और कोहरा पड़ता है तो धूम कोहरा बनता है जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है।
एक महीने तक शादियां रहेगी बंद
-9 दिसंबर से 6 जनवरी तक लगेगा मलमास
*****************************************
**********************************
अधिकार संवाददाता,कनीना। क्षेत्र में जोर शोर से चल रही है विवाह शादियां एक महीने के लिए बंद हो जाएंगी। 9 दिसंबर तक शादियां चलेगी तत्पश्चात 10 दिसंबर से 6 जनवरी 2023 तक मलमास लगेगा।
जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया एक महीने तक शादियां बंद हो जाने के बाद फिर से शादियों का दौर शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 9 दिसंबर तक शादियां चलेंगी। भारी संख्या में शादियां हो रही है। एक माह शादियां रुकने के बाद 14 जनवरी 2023 से पुन: शादियां शुरू हो जाएंगी। इसी दिन मकर संक्रांति है। 26 जनवरी 2023 को भारी संख्या में शादियां होंगी क्योंकि इस बार बसंत पंचमी 26 जनवरी 23 की होगी।
किसान संगोष्ठी व कंबल वितरण समारोह में पहुंचे सैकड़ों किसान और महिलाएं
**************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। शांति कुंज अनाथ आश्रम मोड़ी में एक किसान संगोष्ठी, कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों के 350 किसान और महिलाओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र से डाक्टरों की टीम आई और उन्होंने खेती को जानकारी दी। जिसमें डाक्टर पूनम ने महिलाओं को स्वयं रोजगार के लिए प्रेरित किया और बताया कि आप अपने घर के काम के साथ कैसे आमदनी बढ़ा सकते हैं। कृषि विज्ञान के माध्यम से आप विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं।
डा रमेश कृषि विज्ञान केन्द्र महेंद्रगढ़ से किसान भाइयों को फसल की सही उपजाऊ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसान अपनी फसल को ज्यादा से ज्यादा आर्गेनिक पैदावार करे और सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने आमदनी बढ़ा सकते हैं। कीटनाशक से होनी वाली परेशानियां जीव जंतु पर बुरा असर करती है उनकी रोकथाम के लिए कम से कम कीटनाशक प्रयोग करे। आईएचडीसी से आए हुए डा अंकुश जी ने बताया कि किसान खेती में जहरीली दवाइयों का प्रयोग करते है, और उस अनाज से विभिन्न प्रकार की बीमारियां मानव व जीव जंतु पर बुरा असर करती हैं। जिससे धीरे धीरे बड़ी बीमारियां बनती है और जीवन खत्म होने के कगार पर हो जाता है।
मुख्य अतिथि विक्रम यादव साथ में प्रदीप और सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास मोड़ी ने आए हुए गरीबी वर्ग के 69 लोगों को कंबल वितरित किए और संस्था को बधाई दी। संस्था के सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों और किसानों को धन्यवाद दिया और कहा की भविष्य में समाज के लाभ के लिए हर कदम प्रयास करते रहेंगे।
फोटो कैप्शन 01: किसानों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि विक्रम सिंह।
खंड स्तरीय गीता जयंती कनीना में संपन्न
-गीता जयंती का लाइव कार्यक्रम भी विद्यार्थियों को दिखाया
********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज। माडल संस्कृति स्कूल कनीना में खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 2022 की कार्यक्रम मनाया गया जिसमें खंड के भिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी रही। प्राचार्य सतपाल धूपिया ने व नोडल अधिकारी रमन शास्त्री ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद सीधा कुरुक्षेत्र से लाइव प्रसारण देखा एवं सभी छात्र व छात्राओं ने श्लोकोच्चारण किया जिसका सीधा प्रसारण अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। प्राचार्य सत्यपाल, रमन शास्त्री ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रवीण प्रवक्ता स्याणा ने श्लोकोच्चारण के महत्व पर बताया वहीं कैलाश दोंगड़ा ने भी गीता पर प्रकाश डाला।
गीता जयंती पर विद्यालय का सारा वातावरण गीतामय हो गया। श्लोकोच्चारण व सास्कृति कार्यक्रम के द्वारा बच्चों ने मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी कनीना राज सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रवीन प्राचार्य,अमित शर्मा भोजावास, मधु बवानियां ,छोटा मंडी स्कूल ,रामपाल ,डा.हरीश सेहलंग ने कार्यक्रम मे गीता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भिन्न भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर अमृत लाल गायक व अमरजीत व ममता के नेतृत्व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर सुनील ,राजेश चतुर्वेदी, सोमनाथ ,बलदीप, सुरेन्द्र प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2 व 3: गीता जयंती पर कनीना स्कूल में उपस्थित विद्यार्थी एवं शिक्षक।
ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Sunday, December 4, 2022
Saturday, December 3, 2022
पंचों एवं सरपंचों ने अपने अपने गांवों में पद एवं गोपनीयता की ली शपथ
-लाइव शपथ ग्रहण समारोह भी दिखाया गया
*********************************************************
**************************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के विभिन्न गांवों में नव निर्वाचित पंचों एवं सरपंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा शपथ समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में नव निर्वाचित सरपंच बीनू देवी तथा 17 विभिन्न पंचों ने शपथ ली। इस मौके पर उन्हें शपथ प्राचार्य सतीश कुमार, प्राध्यापक विजय महक, वरिष्ठ शिक्षक सुरेश कुमार ने दिलाई। इस मौके पर सभी ने आपसी मतभेद भूलकर एकता एवं भाईचारे की मिसाल कायम करने पर बल दिया। इस मौके पर एलईडी पर शपथ समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया।
तत्पश्चात स्कूल प्रशासन की ओर से नव निर्वाचित महिला सरपंच बीनू देवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्य ने उनके सुखद जीवन एवं नये पद ग्रहण करके विकास कार्यों की झड़ी लगाने की कामना भी की। इस मौके पर गांव के नव निर्वाचित पंच, मौजीजजान, स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
नीना 3 दिसंबर पंचायत चुनाव के इतिहास में सबसे अंतराल के बाद हुए चुनाव में विजयी पंचो व सरपंचों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई इसी क्रम में ग्राम पंचायत तलवाड़ा की पंचायत को शपथ दिलाई गई शपथ प्रदाता अधिकारी नरेश कुमार कौशिक ने सभी नवनिर्वाचित पंचों व सरपंच मोनिका बंसल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण से पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली वह हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का संबोधन सभी उपस्थित लोगों को सुनाया गया इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामनिवास बंसल वह 8 नवनिर्वाचित पंचों सहित अधिकांश ग्रामीण व स्कूल स्टाफ उपस्थित था
तलवाना में दिलाई शपथ-
पंचायत चुनाव के इतिहास में सबसे अंतराल के बाद हुए चुनाव में विजयी पंचों व सरपंचों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत तलवाना की पंचायत को शपथ दिलाई गई। शपथ प्रदाता अधिकारी नरेश कुमार कौशिक ने सभी नवनिर्वाचित पंचों व सरपंच मोनिका बंसल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का संबोधन सभी उपस्थित लोगों को सुनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामनिवास बंसल वह 8 नवनिर्वाचित पंचों सहित अधिकांश ग्रामीण व स्कूल स्टाफ उपस्थित था। स्कूल स्टाफ की ओर से नव निर्वाचित सरपंच को स्मृति चिह्न भेंट किया। विभिन्न गांवों में भी इसी प्रकार का शपथ समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न शिक्षकों एवं अधिकारियों की तैनाती लगी हुई थी। प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
फोटो कैप्शन 01: धनौंदा में बीनू देवी को शपथ दिलाते हुए विजय महक
02: बीनू देवी को स्मृति चिह्न भेंट करते प्राचार्य सतीश कुमार
03: तलवाना में मोनिका बंसल को स्मृति चिह्न भेंट करते नरेश कौशिक।
जील के विभिन्न चैनलों का प्रसारण अनाधिकृत रूप से करने के चलते 5 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
**********************************************************************************
***************************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव सुंदराह में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड(जील) की ओर से कॉपीराइट अधिनियम 1957 और भारतीय दंड संहिता 1807 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर सुंदराह के सतीश कुमार, रवि कुमार, हरजीवन, प्रवीण कुमार एवं रविंद्र कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। यह मामला पुनीत ढींगरा ने करवाया है। उन्होंने सुंदराह चौकी में कहा है कि
कि मैं पुनीत धींगड़ा मैसर्स मेंटर प्रोब रिस्क मैनेजमेंट के साथ काम कर रहा हूं जो नई दिल्ली में स्थित है। मैं मैसेज जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा विधिवत रूप से अधिकृत व कंपनी अधिनियम 1956 के तहत निगमित कंपनी है जिसका पंजीकरण कार्यालय मुंबई में स्थित है। मैं दिल्ली कार्यालय में उल्लेखित शुल्कों के संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ शिकायत दर्ज करने प्रस्तुत करने के लिए कंपनी व अन्य बातों के साथ-साथ उपग्रह आधारित चैनल सेवाओं के वितरण में लगे हुए हैं उन्हें विभिन्न चैनलों के सिग्नलों के विपणन और वितरण अधिकारों के लिए अधिकृत/अनुदान लाइसेंस/अधिकार दिया गया है और समनुदेशिती/वितरक के रूप में उनमें कॉपीराइट है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ ज़ी टीवी भी शामिल है।
उन्होंने विभिन्न चैनलों का नाम बताया है जिनके प्रसारण वे करते हैं। कंपनी दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवा इंटरकनेक्शन (एड्रेसेबल सिस्टम) विनियमों के अनुसार निष्पादित सब्सक्रिप्शन समझौतों के आधार पर विभिन्न मल्टी सिस्टम आपरेटर (एमएसओ) और केबल ऑपरेटरों को एन्क्रिप्टेड मोड में उपग्रह के माध्यम से विभिन्न चैनलों को वितरित करती है। 2017 को कंपनी के साथ भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा अधिसूचित किया गया, जिसके द्वारा वे अधिकृत क्षेत्र में उपरोक्त चैनलों के सिग्नल प्राप्त करने और वितरित करने के लिए अधिकृत हैं।
उन्होंने कहा है कि वह उनकी उसके संज्ञान में आया है कि सुंदराह के कुछ नेटवर्क सिग्नल प्रदान कर रहे हैं जो कॉपीराइट का उल्लंघन है। जिसके चलते विभिन्न धाराओं के तहत 5 लोगों के मामला दर्ज कर लिया है उन्होंने उनके सिग्नल प्रसारण भी बंद करवाने की बात कही है।
गोमला में ली पंचों एवं सरपंच ने शपथ
*******************************************
***********************************************
************************************************
कनीना की आवाज। शपथ ग्रहण समारोह की कड़ी में गोमला में सरपंच सहित नौ पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
नियुक्त किए गए ग्राम-संरक्षक रूपराम यादव ने सरपंच वेदप्रकाश उफऱ् मिंटु गोमला सहित वार्ड एक के लालाराम , वार्ड दो से ममता देवी , वार्ड तीन से देवीलाल , वार्ड चार से सोनु देवी , वार्ड पांच से सरजीत सिंह , वार्ड छह से सुधीर कुमार, वार्ड सात से मधु देवी वार्ड आठ से पूजा देवी व वार्ड नौ से इन्द्रजीत यादव को हिन्दी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर गोमला के पूर्व सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता व पंचायत-राज विशेषज्ञ राधेश्याम गोमला ने शपथ लेने के बाद पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों को संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच राधेश्याम गोमला , पूर्व सरपंच शान्ति देवी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सीताराम, बिशनदयाल नंबरदार, सूबेदार रामपत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
कोका में ली शपथ-
ग्राम पंचायत कोका में शपथ ग्रहण समारोह में सरपंच मिथिलेश , पंच राजेश ,गोविंद सिंह ,धर्मवीर सिंह, संदीप, पूजा , दीपा पत्नी , ज्योति , सविता पत्नी रविंद्र आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 4: गोमला में सरपंच शपथ लेते हुए।
अगिहार में खुदीराम बोस को किया याद
*********************************************
***********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में शनिवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में भारतीय स्वतंत्रता के लिए फांसी चढऩेवाले सबसे युवा क्रन्तिकारी खुदीराम बोस को उनके जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की। विद्यालय की छात्राओं वंदना प्रियंका पूनम पिंकी व संगीता ने महान क्रांतिकारी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने शहीद खुदी राम बोस के क्रांतिकारी जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने महान क्रन्तिकारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता राजेंद्र कटारिया निशा यादव, अजय बंसल राकेश कुमार पवन कुमार, रतन लाल, पूनम कुमारी, प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: अगिहार में खुदीराम बोस को याद करता स्टाफ।
किरायेदारों का हो पुलिस वेरिफिकेशन-बोहरा
********************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। बाहर से आए मजदूरों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराए पर मकान दिए जा रहे हैं।किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी होने का अंदेशा है।
हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक महेश बोहरा ने प्रेस के नाम जारी अपने बयान में कहा है कि पूरे जिले में ही भारी तादात में अन्य राज्यों से मजदूर आकर जिले के विभिन्न कस्बों एवं गांवों में रह रहे हैं। इनमें से कुछ का तो ये भी पता नहीं है कि वे बांग्लादेशी हैं या रोहिंग्या। ऐसे में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के उनको मकान में किराये पर रखना खतरे से खाली नहीं है। वे अगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अगर रातों-रात गायब हो गए तो फिर बाद में महज खानापूर्ति ही रह जाएगी। महेश बोहरा ने कहा कि पुलिस विभाग को ऐसे किरायेदारों की जल्द से जल्द वेरिफिकेशन बारे प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए तथा जो बिना वेरिफिकेशन के अन्य राज्यों से आए लोगों को घर या दुकान किराए पर देता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। महेश बोहरा ने कहा कि पिछले दिनों हुई हिन्दू जागरण मंच की बैठक में ये मामला युवा कार्य प्रांत प्रमुख संदीप मालड़ा के संज्ञान में भी लाया गया था। संदीप मालड़ा ने कहा कि जल्द ही अंजना स्तर पर युवाओं की टीम तैयार की जाएगी जो ऐसे लोगों की पहचान कर पुलिस विभाग को जरूरी कार्रवाई बारे तालमेल करेगी। संदीप मालड़ा ने कहा कि मामला प्रांत के अधिकारियों के भी संज्ञान में लाया जाएगा तथा प्रांत के अधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार आगे की रूप रेखा अपनाई जाएगी। महेश बोहरा ने कहा है कि अगर पुलिस विभाग ने तुरंत इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी किसी बड़ी वारदात की संभावना है। महेश ने स्थानीय निवासियों से भी अनुरोध किया है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाहर से आए लोगों को अपना मकान या दुकान किराए पर ना दें अन्यथा कब कोई आफताब महेन्द्रगढ़ में भी ऐसी ही कोई घिनौनी वारदात कर सकता है। लोगों को जागरूक करने के लिए हिन्दू जागरण मंच जल्द ही जन संपर्क अभियान चलाएगा।
फोटो कैप्शन: महेश बोहरा।
Friday, December 2, 2022
खंड स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता हुई संपन्न
****************************************************
****************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। कनीना महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा खंड स्तरीय सर्वोत्तम आता पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सरला यादव, अस्पताल कनीना से डॉ नेहा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता का आयोजन उपखंड खंड स्तर पर माताओं को अपने शिशु के स्वास्थ्य, टीकाकरण, बच्चों में होने वाली बीमारियों से जागरूक करवाना है। सरकार व प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में सर्कल स्तर पर मुंडिया खेड़ा, कनीना, भोजावास, बवानिया, बूचावास सेहलंग एवं धनौंदा में आयोजित की गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार 2000 रुपये, दूसरा पुरस्कार 1200 तथा तीसरा पुरस्कार 800 रुपये का रखा गया था।
विजेताओं के प्रतिभागी खंड स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार मंजू धनौंदा, द्वितीय पुरस्कार मंजू भोजावास, तृतीय पुरस्कार आशा दौंगड़ा अहीर रहे। प्रथम विजेता को 4000 रुपये, द्वितीय को 3000 तथा तृतीय को 2000 रुपये का पुरस्कार महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा खाते में डाले जाते हैं। प्रतियोगिता में महिलाओं ने और बच्चों ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन 4: अव्वल रही महिला को पुरस्कृत करते विभिन्न पदाधिकारी।
गाड़ी चोरी, मामला दर्ज
*******************************
*********************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव सीहोर के सोनू की गाड़ी चोरी हो गई। उन्होंने कनीना पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। सोनू ने कहा है कि वह चाउमीन बनाने का काम करता है। चाऊमीन की सप्लाई करके दादरी से वापस घर सीहोर आ रहा था। रास्ते में कुंदन के कुएं पर मिलने गया था। इसी दौरान उनकी इको गाड़ी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
3 दिसंबर को दिलाई जाएगी पंच,सरपंचों को शपथ
*********************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के विभिन्न गांवों में पंच और सरपंचों को उनके गांव में ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए व्यापक प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए है। शिक्षकों की तैनाती भी लगाई है। शपथ के लिए विभिन्न स्थल निर्धारित किये हैं। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
कनीना बार के चुनाव 16 दिसंबर को
**************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। बार एसोसिएशन कनीना की मीटिंग पीओ कृष्ण यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई जिसमें बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी के चुनाव संबंधित चर्चा की। बैठक एपीओ परविंद्र सिंह की मौजूदगी रही।
इस मौके पर पीओ और एपीओ ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया जिसमें फार्म भरने की तिथि 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को 10 से शाम 4 बजे तक भरे जायेंगे। 7 दिसंबर को छटनी होगी जिसमें फार्मों का निरीक्षण किया जायेगा। 8 दिसंबर को नाम वापस लिये जा सकेंगे। 16 दिसंबर को चुनाव होगा। इस मौके पर बार प्रधान दीपक चौधरी और कैलाश गुप्ता ,सुभाष शर्मा ,हरीश ,नरेश,विजय कलस्यान ,सतीश दहिया,नवीन,शिवचरण,सचिव सुनील राव, वाइस प्रधान मनीष कौशिक,विजय ककराल,आदि अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 2: बार चुनाव को लेकर बैठक का नजारा।
खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव श्लोक उच्चारण-2022 की हुई रिहर्सल
-4 दिसंबर को होगा अंतिम कार्यक्रम
**************************************************************
********************************************************************
कनीना की आवाज। खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव श्लोक उच्चारण-2022 की राजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना में कुरूक्षेत्र से लाइव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिहर्सल करवाई गई जिसमें खंड के 700 विद्यार्थियों ने श्लोकों के उच्चारण में भाग लिया तथा फाइनल कार्य क्रम 4 दिसम्बर को खंड स्तर पर माडल संस्कृति स्कूल कनीना में होगा। जो की लाइव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चलेगा।
नोडल अधिकारी रमन शास्त्री ने बताया कि खंड के विद्यालयों से पूर्ण भागीदारी भी रही व 4 को भी सभी इसी प्रकार बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर भोजावास से अमित प्रवक्ता, बवानियां से मधु प्रवक्ता, गुढा से नीना, कनीना कन्या स्कूल से राजेश शास्त्री ,कनीना मंडी से नरेश कुमार ,सुमन , तथा कनीना विधालय से बलदीप, नरेश, हिम्मत, ममता ,गुरुमित, सुरेन्द्र, राजेश चतुर्वेदी,उमेद तथा विभिन्न विद्यालयों से अध्यापक व प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3:कनीना माडल स्कूल में श£ोक उच्चारण की लाइव तस्वीर देखते विद्यार्थी।
महाराजा अजयपाल देव का स्मृति समारोह आगामी 25 दिसम्बर को
**********************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। देश, धर्म और गौ माता रक्षार्थ बलिदान देने वाले महान पराक्रमी, सिद्धयोगी अजमेर नरेश महाराजा अजयपाल देव का स्मृति समारोह आगामी 25 दिसम्बर को जिला के गांव खोड़ में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा।
प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल की अध्यक्षता में समारोह की तैयारियों के लिए गांव खेड़ी तलवाना में आयोजित क्षत्रिय युवक संघ की बैठक के बाद उक्त जानकारी देते हुए ठाकुर कर्मबीर सिंह व अशोक चौहान ने कहा कि चौहान मुकुटमणी चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अजयपाल देव ने सन 1105 से 1132 तक अजमेर पर शासन किया। उन्होंने अपने राज्य का मालबा, कछ, काठियावाड़ तक विस्तार किया। उन्होंने भारतवर्ष पर आक्रमण करने वाले विदेषी यवन आताताइयों को अनेक युद्धों में हराकर भगाया। परन्तु इतिहास में उनको उचित स्थान न देकर लगभग विस्मृत कर दिया है। उनके गौरवशाली व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में समाज व देश को जानकारी देने के उद्देश्य से आगामी 25 दिसम्बर को खोड़ गांव में यह स्मृति समारोह राष्ट्रीय स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर उनको नमन करेंगे। बैठक में दस प्रचार समितियों के प्रचार मंत्रियों की अलग-अलग गांवों में ड्यूटियां लगाई गई। इस अवसर पर सुरेश चौहान एडवोकेट, सोनू तंवर, राजवीर गोड़, मनोज, अशोक सिंह खोड़, भाग सिंह चेयरमैन, राजेन्द्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एसडियंस का हुआ चयन
*****************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा खेल विभाग द्वारा नेता जी सुभाष स्टेडियम नारनौल में आयोजित खेलो हरियाणा ट्रायल में एसडी विद्यालय के 30 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ है। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे।
प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि अंडर 18 फुटबाल के लिए रिया टिया , चिराग , रुचि , नैंसी ,पूजा,खुशी, हिमांशु और वालीबाल के लिए प्रीति , मुस्कान , अमीना तथा बाक्सिंग के लिए सारिका , अमीषा, तमन्ना , तमन्ना, मधुर, गर्वी , पीयूष, नितेश , सुनिल ,अमन, दीक्षांत वहीं जुड़ो के लिए भावना , मुस्कान , सचिन , नितिश एवं कुश्ती के लिए प्रीति तथा कैरम के लिए अनिश , गौरव का चयन हुआ।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने सभी चयनित खिलाडिय़ों के साथ-साथ सभी खेल प्रशिक्षक, स्टाफ सदस्यों व अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि शैक्षिक कार्यों के साथ-साथ खेलों में भागीदारी से खिलाडिय़ों में सहिष्णुता, धैर्य, साहस, सामूहिक सद्भावना और प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर सीईओ आरएस यादव, सीएओ नरेन्द्र यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, प्रदीप कुमार वालीबाल प्रशिक्षक, प्रवीन कुमार बाक्सिंग प्रशिक्षक, दीपक सिंह खो-खो प्रशिक्षक, सोनपाल कबड्ड़ी प्रशिक्षक, रतन सिंह डीपी, राजकुमार डीपी, अनुज कुमार तीरंदाजी व पूजा डीपी आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल ककराला में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते जगदेव यादव।
Thursday, December 1, 2022
हरियाणा सरकार ने बदली पंच-सरपंचों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया
- अब नवनिर्वाचित पंचों व सरपंचों को उनके गांवों में ही दिलाई जाएगी शपथ
-पहले खण्ड स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर दिलाई जाती थी शपथ
********************************************************************
***********************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार ने पंच-सरपंचों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया बदल दी है।
अब नवनिर्वाचित पंचों व सरपंचों को उनके गांवों में ही शपथ दिलाई जाएगी। पहले खण्ड स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर दिलाई जाती थी शपथ।
कनीना ब्लॉक के नवनिर्वाचित सरपंचों व पंचों को 3 दिसम्बर को गांव में ही शपथ दिलाई जाएगी। वही ब्लॉक समिति सदस्यों को कनीना के ब्लॉक कार्यालय में शपथ दिलाई जाएगी तथा जिला परिषद के सदस्यों को जिला मुख्यालय नारनौल में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए
3 दिसम्बर को सुबह 11 बजे का समय रखा गया है।
आगामी 3 दिसम्बर को कनीना उपमण्डल के गांवों के नवनिर्वाचित सरपंचों व पंचों सहित ब्लॉक समिति सदस्यों को खण्ड स्तर पर शपथ दिलाई जाएगी। कनीना एसडीएम सुरेंदर सिंह ने बताया कि कनीना ब्लॉक के सभी सरपंचों व पंचों को गांव में ही शपथ दिलाई जाएगी। नवनिर्वाचित सरपंचों व पंचों को शपथ वन क्लास अधिकारी द्वारा उनके गांव में ही शपथ दिलाई जाएगी । वहीं कनीना ब्लॉक समिति सदस्यों को खण्ड कार्यालय में शपथ दिलाई जाएगी। एसडीएम सुरेंदर सिंह ने बताया कि जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को जिला मुख्यालय नारनौल में जिला उपायुक्त द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
3 दिसम्बर को होगी किसान संगोष्ठी
- सामाजिक मंत्री ओमप्रकाश गरीबों को वितरित करेंगे कंबल
*****************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। शांति कुंज अनाथ आश्रम मोड़ी में सामाजिक न्याय एवम राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव गरीब लोगो को गर्म कम्बल वितरित करेंगे। संस्था के सदस्य देशराज ने जानकारी देते हुए बताया कि गांवों में जो सच में ही गरीब जीवन यापन कर रहे है। संस्था सरपंचों के माध्यम से उन तक पहुंच रही है और उनको संस्था में आमंत्रित करके सर्दी के लिए कम्बल वितरित करवाएंगे।
उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि अगर किसी की नजर में कोई गरीब हो जो असहाय हो उन तक जानकारी पहुंचाए और वो जरूर मंत्री जी के हाथो से कम्बल प्राप्त करें।
क्षेत्र के किसानों व पशुपालकों के लिए संस्था ने किसान संगोष्ठी कार्यक्रम रखा है, जिसमें विशेषज्ञों के द्वारा अच्छी फसल उपजाऊ, कीटनाषकों से बचाव ओर किसानो के लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी व इनका लाभ कैसे लिया जाए यह बताया जाएगा ।साथ में पशुओं के विशेषज्ञों की टीम इस संगोष्ठी में आएगी जो की पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम, उनकी देख रेख, दुधारू पशुओं के लिए उत्तम खाद्य सामग्री, श्वेत क्रांति में कैसे बढ़ावा मिले ये जानकारी दी जाएगी।
आइसीटीएम सोशल ग्रुप द्वारा संचालित "शांति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम", पर्यावरण और शिक्षा पर लगातार कार्य कर रही हैं। ऐसे में अगर कोई भी बेसहारा, अनाथ या अज्ञात मिले या जानकारी में हो तो हमे जरूर बताएं। उनके रहने खाने की पूर्ण सुविधा शांति कुंज अनाथ बेसहारा आश्रम मोड़ी में निशुल्क है। हमसे संपर्क करने के लिए आप गूगल पर आईसीटीम सोशल ग्रुप सर्च कर सकते हैं।
समशेर कोसलिया बने मानव अधिकार कानून एवम सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण संस्था के जिला सचिव
************************************************************
**********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के गांव स्याणा निवासी समशेर कोसलिया नरेश को मानव अधिकार कानून एवं सुरक्षा तुमको भ्रष्टाचार निवारण संस्था का जिला सचिव नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल ने की है। एक पत्र जारी करते हुए श्री कोसलिया आगामी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और कहा है कि वह भ्रष्टाचार को रोकने में कारगर सिद्ध होंगे।
एड्स दिवस पर....
-एड्स है दुसाध्य रोग
**********************************
*************************************
कनीना की आवाज। एड्स एक दुसाध्य रोग है जिसे एक्वायर्ड इम्यून डेफिसिएंशी सिंड्रोम नाम से जाना जाता है जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एचआईवी) से होता है जो कि मानव की प्राकृतिक प्रतिरोधी क्षमता को कमजोर करता है। जिसके चलते कोई भी रोग आसानी से शरीर पर धावा बोल देता है। यह रोग नहीं अपितु रोगों का समूह कहा जाता है। सुरक्षा कवच के बिना एड्स पीडि़त लोग भयानक बीमारियों क्षय रोग और कैंसर आदि से पीडि़त हो जाते हैं और शरीर को सर्दी जुकाम, फुफ्फुस प्रदाह इत्यादि घेर लेते हैं।
एडस कैसे फैलता है-
डा वेदप्रकाश बताते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के शुक्राणु,, योनि स्राव अथवा रक्त के संपर्क में आता है तो उसे एड्स हो सकता है। आमतौर पर लोग एचआईवी पाजिटिव होने को एड्स समझ लेते हैं, जो कि गलत है। बल्कि एचआईवी पाजिटिव होने के 8-10 साल के अंदर जब संक्रमित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है। तब उसे घातक रोग घेर लेते हैं और इस स्थिति को एड्स कहते हैं। यह पीडि़त व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सम्बन्ध स्थापित करने ,दूषित रक्त आधान,संक्रमित सुई के से,एड्स संक्रमित माँ से उसके होने वाली संतान को मिल सकता है।
क्या हैं लक्षण-
डा वेदप्रकाश बताते हैं कि एड्स के लक्षणों में वजन का कम होना,लगातार खांसी बने रहना, बार-बार जुकाम का होना,बुखार,सिरदर्द,थकान,शरीर पर निशान बनना, हैजा,भोजन से अरुचि,लसीकाओं में सूजन जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं। एचआईवी की उपस्थिति का पता लगाने हेतु एलिसा टेस्ट किया जाता है।
पीडि़त के साथ खाने-पीने से, बर्तनों की साझीदारी से,हाथ मिलाने या गले मिलने से,एक ही टायलेट का प्रयोग करने से,मच्छर या अन्य कीड़ों के काटने से,पशुओं के काटने से,खांसी या छींकों से यह रोग नहीं फैलता। एचआईवी से संक्रमित लोगों में लंबे समय तक एड्स के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। एड्स के लक्षण दिखने में आठ से दस साल का समय भी लग सकता है। ऐसे व्यक्ति भी एड्स फैला सकते हैं।
एड्स का उपचार-
एंटी रेट्रोवाईरल थैरेपी दवाईयों का उपयोग किया जाता है। इन दवाइयों का मुख्य उद्देश्य एचआईवी के प्रभाव को काम करना, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना और अवसरवादी रोगों को ठीक करना होता है। पीडि़त साथी या व्यक्ति के साथ यौन सम्बन्ध स्थापित नहीं करना चाहिए, खून को अच्छी तरह जांच कर ही उसे चढ़ाना चाहिए। उपयोग की हुई सुइयों या इंजेक्शन का प्रयोग नहीं करना चाहिए, दाढ़ी बनवाते समय हमेशा नाई से नया ब्लेड उपयोग करना चाहिये।
फोटो कैप्शन: डा वेदप्रकाश।
पुलिस ने ईनामी उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार।
-पांच हजार रुपए के ईनामी पीओ को स्पेशल थाना शहर कनीना पुलिस ने किया गिरफ्तार
********************************************************************
*****************************************************************
संवाद सहयोगी,कनीना। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने ईनामी उद्घोषित अपराधी को पकडऩे में सफलता पाई है। जिस पर पांच हजार रुपए का इनाम था। गिरफ्तार किए गए उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ थाना कनीना चोरी का मामला दर्ज है, जिसमें आरोपित को पुलिस द्वारा पीओ घोषित किया हुआ था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वर्षिद वासी गुवारका थाना सदर तावडू नूह के रूप में हुई है। जिसकी गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा पांच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की हुई थी। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने पांच हजार रुपये के ईनामी उद्घोषित अपराधी वर्षिद को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने भगौड़ा घोषित किया हुआ था और हरियाणा पुलिस द्वारा पांच हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था। जिसके खिलाफ थाना शहर कनीना में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
Wednesday, November 30, 2022
कनीना पालिका के मनोनीत पार्षद का निधन
-राजकुमार भारद्वाज थे 70 वर्ष के
****************************************
***********************************************
*******************************************
कनीना की आवाज। कनीना पालिका कके मनोनीत पार्षद का निधन हो गया। उनका कननीना में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी आयु 70 वर्ष की थी जब से भाजपा की स्थापना हुई तब से उन्होंने भाजपा का दामन थामा था और आज तक वह भाजपा के अनेक पदों पर कार्यरत रहे। वे एक सच्चे और देशभक्त कार्यकर्ता थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।उनका अंतिम संस्कार भाजपा का झंडा देकर बड़े ही सम्मान के साथ किया गया। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा के कार्यकर्ता डा रविंद्र कौशिक कंवर सेन वशिष्ठ ओमप्रकाश निशानियां, प्रेम,नगर पालिका पार्षद अरुणा कौशिक उपस्थित रहे तथा कनीना के गणमान्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: राजकुमार भारद्वाज।
बव्वा में नवजात कन्या के जन्म पर मनाई खुशी
*****************************************
******************************************
कनीना की आवाज। गांव बव्वा में नवजात कन्या के जन्म पर कुआं पूजन का आयोजन करके खुशी मनाई गई। नवजात कन्या अनन्या के दादा हरिओम व दादी राजेश देवी ने बताया कि हमारे कोई लड़की नही थी। ढाई वर्ष पूर्व पोती तान्या ने जन्म लिया था लेकिन कोरोना के चलते कोई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाए थे।
अब उनके पुत्र अजय व पुत्रवधू प्रिया के दूसरी नवजात कन्या अनन्या ने लक्ष्मी के रूप में जन्म लिया है। जिसमें दिन के समय देशी घी का प्रसाद बनाकर हनुमान जी भंडारा लगाया ओर उसके बाद कुआं पूजन का आयोजन किया। जिसमे धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दादा पूर्णमल के मंदिर पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम में नवजात अनन्या के मामा जितेंद्र कुमार,नाना जसवंत सिंह चाचा हैप्पी सहित परिवार के अन्य सदस्यों व गणमान्य जनों ने खुशी मनाई।
फोटो कैप्शन 01: नवजात कन्या के जन्म पर कुआं पूजन करती प्रिया देवी।
यशस्वी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल रहे 11 विद्यार्थी एसडी के
*******************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कालरशिप अवार्ड स्कीम फार वाइब्रेंट इंडिया परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यशस्वी योजना के अन्तर्गत एसडी स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तथा अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
निदेशक जगदेव यादव ने बतया कि राष्ट्रीय प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कालरशिप परीक्षा 25 सितम्बर को आयोजित हुई थी जिसमें एसडी स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि एसडी विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्राएं अमीशा, पूजा,प्रियंका तथा ग्यारहवी कक्षा की छात्राएं दृष्टि , मुस्कान , राखी , रुचि सुपुत्री श्री दीपक, भावना , पूनम , दीपांशी , मुस्कान ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने परीक्षा में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह विद्यालय व क्षेत्र के लिए बढ़ा ही गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जिससे कि होनहार विद्यार्थी अपने को साकार कर सकें। नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वार्षिक 75 हजार रुपये की धनराशि और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 1 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि देने का प्रावधान हैं। उपरोक्त परीक्षा में हरियाणा राज्य से कुल 202 विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिसमें 11 विद्यार्थी एसडी विद्यालय से चुने गए है। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने यह भी बताया कि समय समय पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र यादव, सीईओ रामधारी सिंह, सीएओ नरेंद्र यादव, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 2: एसडी स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।
हिंदी भाषण में हिना ने कमाया नाम
**************************************
********************************************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में हरियाणा कला परिषद्, चंडीगढ़ व सामना आर्ट ग्रुप, महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिंदी भाषण प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाली छात्रा हिना को सम्मानित किया गया।
रोशनलाल चेयरमैन ने बताया कि कि यह जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता महेंद्रगढ़ में आयोजित हुई थी जिसमें विद्यालय की छात्रा हिना को श्रेष्ठ विषय वस्तु पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल प्राचार्य हरि प्रकाश ने बधाई दी है।
फोटो कैप्शन 3: हिना आरआरसीएम को सम्मानित करते रोशनलाल।
152डी पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के पुलिस ने काटे चालान वह दिए दिशा निर्देश
**********************************************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। 152डी पर नियमों का पालन नहीं करने वालों को आज जिला महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा वार्निंग दी गई तो कुछ के चालान भी काटे गए।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर मूलचंद तंवर ने बताया कि आज डीजीपी हरियाणा वह गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश पर 152डी जो कनीना -महेंद्रगढ़ के बीच से होता हुआ मुंबई से चंडीगढ़ जा रहा है उस पर आज तेज रफ्तार से चलने वाले तथा लाइन को तोडऩे वाले हैवी विकल व लाइट व्हीकल के चालान किए गए वहीं कुछ को वार्निंग देकर अवगत भी कराया गया इंस्पेक्टर मूलचंद ने बताया की हाइवे पर 3 लाइनें बनी हुई है पहली लाइन जिसमें लाइट व्हीकल व एंबुलेंस गाडिय़ां चलाने के लिए रखी गई है वही सेकंड लाइन में लाइट व्हीकल का प्रयोग किया जाता है तथा थर्ड लाइन में हेवी व्हीकल को मान्यता दी गई है।
लेकिन आज हमने देखा तो कई हेवी व्हीकल लाइट व्हीकल की लाइन में चल रहे थे जिनके चालान किए गए और उनको वार्निंग भी दी गई उन्होंने यह भी बताया आज हमने उनके नार्मल चालान किए हैं तथा उनको वार्निंग देकर समझाया गया है अगर वह दूसरी बार भी गलती करते हैं तो उनका ट्रिपल चालान किया जाएगा।
वही इंस्पेक्टर मूलचंद तवर ने बताया कि इस 152डी पर ट्रैक्टर थ्री व्हीलर टू व्हीलर चलने के लिए प्रतिबंधित है अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी पूर्ण रूप से उक्त सड़क मार्ग चला भी नहीं है और उसके बावजूद भी आए दिन इस पर दुर्घटना होती है इसलिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार समय-समय पर चेकिंग की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सजा दी जाए उन्होंने यह भी बताया आज लगभग 25 हेवी व्हीकल ओके चालान किए गए हैं ताकि भविष्य में यह चालक गलती ना करें और अपनी गाड़ी को सही दिशा में नियम के अनुसार चलाएं।
उन्होंने यह भी बताया 152डी पर चलने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त सजा देने का प्रावधान किया गया है ताकि लोगों का जीवन बच सके इस अवसर पर इनके साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे
फोटो कैप्शन 4: 152डी पर चालान करते इंस्पेक्टर मूलचंद तंवर
Tuesday, November 29, 2022
राजकीय स्कूल धनौंदा में मनाया स्किल उत्सव
-कनीना में भी रही उत्सव की धूम
************************************
********************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौन्दा में एनएसक्यूएफ योजना के तहत स्किल उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आईटी,र्आटीइएस, ब्यूटी एंड वैलनेस के वर्किंग मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। वोकेशनल अध्यापक प्रदीप कुमार, सीमा कुमारी व् ज्योति के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें आईटी के वर्किंग मॉडल एटीएम, नेटवर्क टोपोलॉजी मॉडल ,लेजर लाइट मॉडल व ब्यूटी एंड वैलनेस में ब्यूटी सैलून ,अस्पताल माडल आदि को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए प्राचार्य सतीश कुमार ने एक कमेटी आयोजित की ,जिसमे एसएमसी प्रधान रतन सिंह जी ,राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेश तथा वोकेशनल अध्यापक प्रदीप कुमार शामिल थे। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया व स्किल का महत्व बताते हुए कहा कि आज के युग में शिक्षा के साथ साथ बच्चों में स्किल का होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर हेमंत शर्मा, राजेश ,मिनाक्षी ,मैना ,प्रीती ,मिथलेश कुमार ,रेनू आदि उपस्थित रहे।
कनीना में भी रही उत्सव की धूम-
उधर रराजकीय माडल संस्कृति स्कूल कनीना में एनएसक्यूएफ के तहत स्किल उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छात्र व छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसमे आइटी स्किल के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आइटी से सम्बन्धित अनेकों माडल बनाएं जिसमे स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट सेटेलाइट , एटीएम, प्रिंंटर आदि अनेकों मोडलों का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसका निरीक्षण विधालय प्राचार्य सतपाल धूपिया व रमन शास्त्री ,गुरदीप प्रवक्ता,संदीप प्रवक्ता .नवीन प्रवक्ता इत्यादि ने किया जिसमे गहन निरीक्षण करने के बाद स्मार्ट डस्बीन को प्रथम तथा स्मार्ट सेटेलाइट को निकाला गया। इस अवसर पर आईटी प्रभारी राजेश चतुर्वेदी ने सभी का आभार प्रकट किया तथा प्राचार्य व रमन शास्त्री ने राजेश चतुर्वेदी की भूरी भूरी प्रसंसा की विद्यालय आपके नेतृत्व में आइटी के बच्चे निरन्तर आगे बढ़ रहे है ओर एक से बढकर एक नए नए आविष्कार का निर्माण व सिख रहे हैं।
फोटो कैप्शन 01. धनौंदा स्कूल ेंआईटी उत्सव
2. कनीना माडल स्कूल में आईटी उत्सव में विद्यार्थी एवं स्टाफ।
एसडी विद्यालय ककराला ने विद्यार्थियों का करवाया शैक्षणिक भ्रमण
**********************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। एसडी स्कूल ककराला विद्यालय ककराला ने अपने कैलेंडर के अनुसार तीसरी से पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिये शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को अपनी आधुनिक संस्कृति से पुरातन संस्कृति से रू ब रू करवाने हेतु अक्षरधाम मंदिर को चुना गया। इसमें छात्रों को कला व संस्कृति को काफी नजदीकी से निहारा तथा पुरातन संस्कृति व कला के प्रति उत्सुकता पैदा हुई । शैक्षणिक भ्रमण पार्टी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुये विद्यालय के निदेशक श्री जगदेव यादव ने बताया कि पुरातन संस्कृति हमारी समृद्ध धरोहर है। हमारा इतिहास हमें आगे बढने के लिये प्रेरित करता है। इसलिए नवीन पीढ़ी को अपनी वर्तमान एवं पुरातन संस्कृति से रुबरु करवाना अति आवश्यक है। इसलिये इस भ्रमण कार्य से हमारा उद्देष्य भली भांति पूर्ण होता है। इसमें छात्रों को अपना स्वयं का विश्लेषण भी प्रस्तुत करने के लिये प्रोत्साहित किया ताकि छात्रों की चिन्तनशीलता बढ़ाई जा सके अर्थात मंनोरंजन और चिन्तन का समावेश हो सके।
फोटो कैप्शन 3: एसडी स्कूल के विद्यार्थी भ्रमण पर जाते हुए।
प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कालरशिप अवार्ड स्कीम में यूरो ने पाया नाम
*********************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। हाल ही में घोषित प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कालरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया(यसस्वी) परीक्षा परिणाम में यूरो स्कूल कनीना के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 11वीं में पढऩे वाली छात्रा खुशबू , निवासी स्याना ने 324 अंक लेकर हरियाणा राज्य में चौथा रैंक तथा रोनक मोहलड़ा ने 316 अंक लेकर राज्य में छठा रैंक प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम आते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डा राजेंद्र यादव व विद्यालय के प्राचार्य सुनील यादव ने दोनों छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए छात्राओं को सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों छात्राएं प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रही हैं। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी खुशबू ने 92.6 प्रतिशत तथा रौनक ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। दोनों ही छात्राओं के पिता कृषक हैं। सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित इस छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(एन.टी.ए.) द्वारा सितंबर माह में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाती है। विद्यालय के चेयरमैन सत्यवीर यादव, निदेशक स्वाति यादव एवं नितिन यादव ने इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय की इन दोनों छात्राओं को भारत सरकार की ओर से ढाई-ढाई लाख रुपया छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस सम्मान समारोह में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 4: यूरो स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी मय स्टाफ।
राष्ट्रीय प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति परीक्षा में पाया 72वां स्थान
***************************************************************
******************************************************************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम स्कूल कनीना में राष्ट्रीय प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृति परीक्षा में विद्यालय की छात्रा हीना ने राज्य स्तर पर 31वां स्थान तथा छात्र हेमंत ने राज्य स्तर पर 72वां स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र व विद्यालय का गौरव बढाया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल ,संस्था के प्राचार्य हरि प्रकाश ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
फोटो कैप्शन 5: आरआरसीएम स्कूल के अव्वल विद्यार्थी मय स्टाफ।
अतरलाल ने किया सड़कों पर प्रदर्शन
*****************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। जिला के गांव अगिहार निवासी मुकेश कुमार की विवाहित बेटी अंबिका की ससुराल वालों द्वारा की गई हत्या में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर क्षेत्र के हजारों गणमान्य पुरुष व महिलाओं ने महेन्द्रगढ़ में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने किया।
इससे पहले प्रदर्शनकारी राव तुलाराम चौक पर इक_े हुए। यहां अतरलाल ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटी अंबिका की छह माह पूर्व पंजाब के कपूरथला में ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी। पीडि़त परिजन ने दोषियों के खिलाफ कोतावाली थाना कपूरथला पंजाब में मुकदमा दर्ज करवाया। परन्तु पुलिस द्वारा केवल पति योगेश को गिरफ्तार किया गया है। बाकी के दोषी खुले घूम रहे हैं। इससे पीडि़त परिजन तथा इलाके के लोगों में पंजाब पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है। इसलिए आज अंबिका के सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उसके बाद प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लेकर नारे लगाते हुए लघु सचिवालय महेन्द्रगढ़ पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अंबिका के सभी हत्यारों को गिरफ्तार करो, गिरफ्तार करो, पजांब पुलिस होश में आओ-होश में आओ के जोरदार नारे लगाए। वहाँ उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, तथा जिला उपायुक्त के नाम चार अलग-अलग ज्ञापन उपायुक्त डॉ. जयकृश्ण आभीर को सौंपे। उपायुक्त ने प्रदर्शनकारियों तथा पीडि़त माता-पिता की दुखभरी दास्तान को तफसील से सुना तथा उनके ज्ञापनों को सम्बन्धित मुख्यमंत्रियों को भेजने का भरोसा दिया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि सात दिन के अंदर यदि अंबिका के सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर कार्यवाही नहीं की गई तो इलाके की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन छेडऩे को मजबूर होगी, और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठियों पर धरना प्रदर्शन करेंगे, और जब तक न्याय नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रखेंगे। इस अवसर पर सुबेदार सूरजभान, जगदीश शर्मा, धर्म सिंह, कर्ण सिंह, बिरजू सिंह, बहादुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कर्नल किशन सिंह, चेयरमैन रतन सिंह, राजेन्द्र नम्बरदार, ईश्वर सिंह, रोहताश सिंह, रामनिवास पाटोदा, गिरवर सिंह, रूस्तम शर्मा, यादराम, रामसिंह, गंधराव, प्रताप सिंह, अशोक कुमार, मलखान सिंह, रामानंद सिंह, राजबीर, प्रभाती, राजेश कुमार, रणधीर, बलबीर सिंह, औमप्रकाश, नेहरू, बजरंग, दिनेश, मोहित, रोहित, संदीप, नरेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, भजनी, मोतीलाल, सत्यवान, कृष्ण कुमार, मंदरूप सिंह, मास्टर टीटू प्रकाश आदि अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
कैप्सन:-
1. अंबिका के सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समाजसेवी ठाकुर अतरलाल के नेतृत्व में सड़कों पर प्रदर्शन करते
3. समाजसेवी ठाकुर अतरलाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए।
अधिवक्ताओं के लिए रिफ्रेशर कोर्स का किया आयोजन
***********************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। बार एसोसिएशन कनीना में नए अधिवक्ताओं के लिए रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बार प्रधान दीपक चौधरी ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश बंसल रहे और विशिष्ट अतिथि जेएमआईसी वीरेन कादयान जी रहे। और स्पेशल गेस्ट के तौर पर सीनियर अधिवक्ता आरके मेहता नारनौल व प्रो डाक्टर प्रदीप सिंह एचओडी ला-डिपार्टमेंट सेंट्रल यूनिवर्सिटी रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश बंसल ने नए अधिवक्ताओं को वकालत के क्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी इसके अलावा सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में अपने अपने तरीके से नए वकीलों को वकालत की बारीकियां सिखाई। इस अवसर पर सेशन जज के और अन्य अतिथियों के स्वागत में बार की तरफ से पगड़ी पहनाकर गुलदस्ता देकर और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर श्री कैलाश गुप्ता जी,श्री कृष्ण यादव,कुलदीप कानीनवाल,बिजेंद्र बोहरा,गिरवर लाल,रमेश कोसिक, ओ पी रामबास,सुभाष चन्द्र शर्मा ,कंवर सिंह,नरेश कानिनवाल,दिनेश जासावास, विजय ककराला,विजय कालश्यान,परविंदर छितरौली, सतीश दहिया,शिव चरण,संदीप सेहलग ,दीक्षित,हरीश ,विक्रम नाथ,नवीन कौशिक,अमित,दीपक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: अधिवक्ताओं के रिफ्रेशर कोर्स में मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए।
वार्ड दो में सीवर लाइन को किया ठीक
*****************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। कनीना वार्ड दो में सीवरेज व्यवस्था काफी दिनों से खराब चल रही है। लेकिन काफी गुहार लगाने के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं खुली जब वार्ड नंबर 2 के स्थायी निवासियों राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, देवेंद्र सिंह, रामौतार सिंह, अतर सिंह ने आम आदमी पार्टी के जिला उपप्रधान हरेंद्र शर्मा के पास आए और अपनी समस्या से अवगत कराया तब हरेंद्र शर्मा ने वहां जाकर समस्या को देखा और उसकी वीडियोग्राफी करवा कर जन स्वास्थ्य अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करने की बात कही। और उन्हें 3 दिन का समय दिया था अगर 3 दिन में समस्या ठीक नहीं होती है तो आंदोलन करेंगे और उस आंदोलन की जिम्मेवारी अधिकारियों की होगी। इस पर अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए इस समस्या को तुरंत ठीक कर दिया। जिस पर सभी वार्ड नंबर 2 निवासी खुश हो गए और सभी वार्ड वासियों ने उप प्रधान व उनकी टीम का दिल से धन्यवाद किया।
फोटो कैप्शन 7: वार्ड दो की सीवरेज की समस्या हल करवाने के बाद
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना को दिया सात लाख रुपये का चेक
-डा ओपी यादव की श्रद्धांजलि सभा में घोषित की थी राशि
****************************************************
*******************************************************
कनीना की आवाज। आरपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन मनीष राव तथा सीइओ नरेंद्र राव ने श्रीकृष्ण गौशाला कनीना को सात लाख रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने यह राशि डा ओम प्रकाश यादव निदेशक आरपीएस के असामयिक निधन पर 5 सितंबर 2022 को आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में देने की घोषणा की था।
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना में आज दोनों आरपीएस अधिकारी वाइस चेयरमैन मनीष राव तथा सीइओ नरेंद्र राव पहुंचे और संपूर्ण गौशाला का निरीक्षण करके सात लाख रुपये का चेक गौशाला प्रधान को भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला लंबे समय से गायों की सेवा करती आ रही है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि गायों की सेवा के निमित्त दान करें। यही कारण है इस मौके पर विभिन्न उपस्थित जनों ने वाइस चेयरमैन मनीष राव तथा सीइओ नरेंद्र राव की प्रशंसा की। इस मौके पर सतीश जेलदार पालिका प्रधान,राजेंद्र सिंह लोढ़ा पूर्व पालिका प्रधान, मास्टर दलीप सिंह निवर्तमान पालिका प्रधान नगर पालिका प्रधान, राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद पार्षद, हनुमान सिंह, रमेश कुमार, देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य जन मौजूद थे। फोटो कैप्शन 8 श्रीकृष्ण गौशाला को सात लाख का चेक देते मनीष राव व नरेंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारी।
Monday, November 28, 2022
यूरिया खाद की कोई कमी नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
***********************************************
*************************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में अब पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है। किसान जमकर यूरिया खाद ले रहे हैं। कनीना में कम से कम आधा दर्जन निजी तथा सरकारी संस्थानों पर यूरिया मिल रहा है।
करीना के महेश बोहरा और कुलदीप बोहरा ने बताया कि उन्होंने एक दिन में करीब 700 बैग यूरिया के बेचे हैं। खंड कृषि अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि यूरिया की कोई कमी नहीं है। इस समय गेहूं की बिजाई कुछ किसान कर रहे हैं जबकि सरसों की बिजाई पूर्ण हो चुकी है। इन दोनों फसलों में ही यूरिया खाद की जरूरत होती है किंतु किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिलने से किसान खुश हैं।
विगत वर्ष की तुलना में अधिक उगाई है सरसों
-सर्दी पडऩे से आने लगे हैं सरसों में फूल
**************************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विगत वर्ष की तुलना में सरसों 1160 हेक्टेयर पर अधिक उगाई है। विगत वर्ष 19600 हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई थी जबकि इस वर्ष 20760 हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई है। गेहूं की बिजाई अभी भी कुछ किसान कर रहे हैं। विस्तृत जानकारी देते खंड कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जहां गेहूं भी विगत वर्ष के बराबर क्षेत्रफल पर उगाया गया है जबकि सरसों की फसल पैदावार लेने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरसों के भाव अच्छे रहने के कारण ऐसा किया जा रहा है।
कनीना क्षेत्र में ठंड पड़ रही है जिसके चलते सरसों फूली फूली नजर आने लगी है। किसान सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने 16 अक्टूबर को फसल उगाई गई थी। सरसों पीले पीले फूलों से लदी नजर आने लगी है।
फोटो कैप्शन तीन: उगाई गई पीले फूलों से लदी सरसों।
किसान जुटे सरसों की निराई गुड़ाई में
****************************************
*****************************************
कनीना की आवाज। जैसे तैसे किसानों ने डीएपी की कमी को झेलते हुये सरसों की बिजाई कर ली है। अगेती फसल उगाने वाले किसान निराई गुड़ाई में लग गए हैं। 20 हजार हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई की गई है जो विगत वर्षों की तुलना में अधिक है। इतने क्षेत्रफल पर सरसों की बिजाई पहले कभी नहीं हुई थी। किसान अगेती फसल उगाने वाले किसान सुनील, दिनेश, महेश आदि ने बताया कि सरसों फसल खेतों में दिखाई देने लग गई है ऐसे में किसान निराई गुड़ाई के काम में लग गई है। किसानों ने बताया कर निराई गुड़ाई करने से खेतों में खड़े हुए अवांछनीय पौधों को हटाया जाता है ताकि फसल बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि निराई-गुड़ाई के बाद खाद का छिड़काव किया जाएगा और फसल बेहतर बन जाएगी।
क्या कहता है कृषि विभाग-
पूर्व कृषि विभाग के डा देवराज का कहना है कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जहां 1160 एकड़ पर अधिक सरसों की बिजाई की गई है। सरसों के अच्छे दाम मिलने से किसान उत्साहित है और धीरे-धीरे किसानों का रुझान बढ़ता ही जा रहा है। गेहूं भी अधिक उगाई जाने की संभावना है।
कार्तिक ने कमाया खेलों में नाम
*********************************
***********************************
कनीना की आवाज। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नही होती यदि उसे अवसर की प्राप्ति एवं उचित मार्गदर्शन मिले तो वह सहज रूप में ही मुखर हो जाती है । हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल टूर्नामेंट में गुजरवास निवासी एवं श्री कृष्णा स्कूल सिहमा के छात्र कार्तिक चौहान अंडर-11 दौड़ प्रतियोगिता में खण्ड स्तर पर 100 तथा 200 मीटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहा।
श्रीकृष्णा स्कूल के कोच विक्रम ने बताया कि कार्तिक एक होनहार खिलाड़ी है तथा उससे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में विजय हासिल करने की उम्मीद है। कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विक्रम, सोनू ठाकुर तथा गुरुजन को दिया है । सरपंच वर्षा रानी, समाजसेवी वेदप्रकाश अग्रवाल, बीरसिंह नम्बरदार, ओमप्रकाश चौहान, डा छत्रपाल वर्मा, विनय अग्रवाल, कमांडो नरपत चौहान व अजीत गोठवाल सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षाविद व गणमान्य लोगों ने कार्तिक को बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: कार्तिक
ससुराल पक्ष ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
-सात दिन का भेजा अल्टीमेटम
***************************************
****************************************
कनीना की आवाज। जिला के गांव अगिहार की विवाहित युवती अंबिका की छह माह पहले ससुराल वालों ने कपूरथला पंजाब में की गई हत्या के सभी दोषियों को गिरफ्तार करने में पंजाब पुलिस द्वारा की जा रही लापरवाही तथा ढीली कार्यवाही के विरोध में इलाके के गणमान्य लोगों की महापंचायत गांव अगिहार में आयोजित की गई।
प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित इस महापंचायत में आस-पास के गांव के हजारों गणमान्य ने भाग लिया। महापंचायत को सम्बोधित करते हुए पीडि़त लड़की अंबिका के पिता मुकेश कुमार ने कहा कि 21 मई 2022 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी लड़की अंबिका की हत्या कर दी। घटना को व्यतीत हुए छह माह से ऊपर हो चुके हैं। परन्तु पुलिस ने केवल एक पति योगेश को गिरफ्तार कर दूसरे सभी दोषियों को खुला छोड़ रखा है। महापंचायत में पंजाब पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर भारी रोश व्यक्त किया गया। अतरलाल ने कहा की पुलिस शेष दोषियों को बचा रही है। महापंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर एफआईआर में दर्ज सोमबीर, संतोश देवी, श्यामसुन्दर, सोनू देवी, महेन्द्र सिंह, रिंकू, तथा नरेश को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई। महापंचायत में एक अन्य प्रस्ताव पास कर 29 नवम्बर मंगलवार को महेन्द्रगढ़ में इलाके के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे, तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भंगवत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नाम प्रेषित ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपेंगे। महापंचायत में एल्टीमेटम दिया गया कि 7 दिन के अंदर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पीडि़त परिवार तथा इलाके के प्रमुखजन दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल की कोठी पर तथा चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी पर धरना व प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर धर्म सिंह, करनैल सिंह, देवेंद्र सिंह नंबरदार, भगवान सिंह, विनोद नाथ, नरेश नाथ, मनबीर सिंह, रणधीर सिंह, पूर्व कैप्टन ओमपाल सिंह, पंकज सरपंच, कर्ण सिंह, ललित, दलबीर सिंह, लीलाराम, रामनिवास पूर्व सरपंच, प्रीतम सिंह, सुरेश सिंह, ईश्वर सिंह, बलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, महावीर सिंह, विजय सिंह नंबरदार, कर्नल किशन सिंह रिटायर्ड, बुध सिंह, मोनू, कालू, सुरेन्द्र, सूबेदार महाराम सिंह, सूबेदार सूरजभान सिंह, राजपाल सिंह, बनी सिंह, रोहताश सिंह, रणसिंह, अंकित, नीरज, प्रवीण, रामफल, बीरू सिंह, सत्यनारायण सिंह, मुकेश, सुमेर, पवन कुमार, नरेन्द्र, मोनू, बजरंग, मनमोहन सिंह, अमन, संदीप, मान सिंह, यादराम, आकाश, मदन, बाबूलाल, संदीप, गजराज, जयसिंह, विकास कुमार, देवेन्द्र, सोनू, कंवर सिंह, विक्रम सिंह आदि अनेक मौजीजान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: महापंचायत को संबोधित करते प्रमुख समाज सेवी ठाकुर अतरलाल।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में यदुवंशी शिक्षा निकेतन का रहा शानदार प्रदर्शन
*************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। सरकार द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के बच्चों ने जिला स्तरीय महोत्सव कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। हरियाणवी फोक सांग में मानव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व ग्रुप सांग में तनवी, सानिया, वेदिका, जीविका, जिया,कनिका,हर्षिता व मानव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य नरेंद्र गौतम ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में माडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में हुआ। जिसमें यदुवंशी कनीना की टीम ने संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यदुवंशी शिक्षा कनीना के विद्यार्थियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। इस अवसर पर यदुवंशी स्कूल के चेयरमैन राव बहादुर सिंह जी, यदुवंशी ग्रुप के डायरेक्टर श्री विजय सिंह जी, यदुवंशी ग्रुप के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर धर्मेश कोशिश सिंह व प्राचार्य श्री नरेंद्र गौतम जी ने बच्चों को इसी प्रकार आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। अंत में चेयरमैन ने कहा कि संगीत एक ऐसी मधुर शक्ति है जिसे हर कोई प्रभावित होता है। संगीत की भाषा आत्मा को आनंदित करती है। संगीत ब्रह्मांड को आत्मा, मन को पंख, कल्पना और जीवन में हर चीज के लिए उड़ान देती है। इस अवसर पर प्राचार्य नरेंद्र गौतम , अकादमी हेड रवि आंटला , ममता जीनल ,मुनेश शास्त्री, मोनिका, रीना, डीपी विजेंद्र व समस्त स्टाफ प्रतिभागी टीम को बधाई देते हुए सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन 2: यदुवंशी स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य एवं स्टाफ।































.jpg)
.jpg)














