सरकारी तौर पर नहीं हुई बाजरे की खरीद
-निजी स्तर पर करीब 1500 क्विंटल खरीदा बाजरा
**********************************************
********************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरकारी तौर पर शुक्रवार को भी कोई खरीद नहीं हुई है। हैफेड मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि शुक्रवार को गंाधी जयंती के कारण अवकाश है। जहां बाजरे की लैब करवाई गई है जो आदेश आएगा तो खरीद शुरू कर देंगे। उधर निजी स्तर पर करीब आधा दर्जन व्यापारी खरीद कर रहे हैं। 2301 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 1500 क्विंटल से अधिक बाजरे की खरीद हो चुकी है। व्यापार मंडल प्रधान पूर्णचंद कनीना ने बताया कि निजी स्तर पर खरीद का काम तेजी से चल रहा है।
फोटो कैप्शन 07:कनीना की नई अनाज मंडी में निजी स्तर पर खरीद
जिला महेन्द्रगढ़ की सभी 343 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
**********************************************
********************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को जिला महेन्द्रगढ़ की सभी 343 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया। ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्राम सभाओं का आयोजन संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच की अध्यक्षता में किया गया।
जल जीवन मिशन 2.0 के जल अर्पण कार्यक्रम को विशेष प्राथमिकता-
विशेष ग्राम सभाओं में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत 'जल अर्पण कार्यक्रम को विशेष रूप से शामिल किया गया। जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन की योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां 'जल अर्पण की प्रक्रिया पूर्ण कर 'हर घर जल ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला महेन्द्रगढ़ की सिंगल विलेज स्कीम में शामिल 18 ग्राम पंचायतों में भी आज जल अर्पण कार्यक्रम पूर्ण किया गया। इनमें अटेली खंड की नांगल, नीरपुर राजपूत एवं पृथ्वीपुरा। कनीना खंड की बाघोत।
ग्राम पंचायत विकास योजना एवं आगामी विकास कार्यों पर चर्चा-
ग्राम सभाओं में 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, गांव की प्राथमिक आवश्यकताओं एवं आगामी विकास कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही विकसित ग्राम पंचायत योजना के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार करने तथा ग्राम सभा से उनका अनुमोदन करवाने पर भी जोर दिया गया।
बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प-
बाल विवाह मुक्त गांव अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के समन्वय से यह सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई कि गांव में बाल विवाह की कोई घटना न हो।
परिवार पहचान पत्र एवं सामाजिक योजनाओं का सत्यापन-
ग्राम सभाओं में परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई-
ग्राम सभाओं में सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास से जुड़े सुधारों एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा भविष्य में गांव के विकास के लिए ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए।
बजट 2026-27 के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-
ग्राम सभाओं में बजट 2026-27 से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इनमें गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, गंदे पानी की निकासी एवं प्रबंधन, अमृत सरोवर से संबंधित कार्य, गांव में नशे की स्थिति, सामाजिक पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन, सरकारी भवनों के रख-रखाव तथा पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों की समीक्षा जैसे विषय प्रमुख रहे।
सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा-
ग्राम सभाओं का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की भागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करना, कमियों की पहचान करना और उनके समाधान के लिए सामूहिक कार्ययोजना तैयार करना भी रहा। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों के प्रश्नों एवं सुझावों को सुना तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फोटो कैप्शन 05: करीरा ग्राम योजना के तहत ग्राम सभा में उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण।
गांधी जयंती पर पीएचसी भोजावास में चला स्वच्छता अभियान
**********************************************
********************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पीएचसी भोजावास में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान डा. आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान पीएचसी के सभी कर्मचारियों और आशा वर्कर्स ने मिलकर परिसर में पड़े कागज, कचरा हटाया, घास की कटाई की और पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। स्वास्थ्य कर्मी अनिल रसूलपुरिया और पुष्पा एएनएम ने बताया कि महात्मा गांधी जी अपने अधिकांश कार्य स्वयं करते थे और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते थे। उन्हीं के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर पीएचसी में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया है। सभी ने संकल्प लिया कि पीएचसी परिसर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए।
फोटो कैप्शन 04: कूड़ा कचरा उठाते हुए
इंस्टाग्राम पर बनाकर डालता है हथियार उठाए हुए की वीडियो
-इंस्टाग्राम बैन करने की मांग
- कनीना पुलिस ने किया केस दर्ज
**********************************************
********************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव गुढ़ा में एक व्यक्ति अपनी इंस्टाग्राम पर गोली मारने, नारनौल कोर्ट नंबर 9व 10 के अंदर की वीडियो वायरल करता है जिससे भय एवं अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस में दी गई शिकायत में जगदीश गुढ़ावासी ने कहा कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी बैन की जाए और केस दर्ज किया जाए। उन्होंने पुलिस में बताया कि राहुल उर्फ कालू गुढ़ा निवासी जिसने परचून की दुकान कर रखी है, इंस्टाग्राम पर अकाउंट राहुल पंडित के नाम से है। इंस्टाग्राम आईडी के ऊपर एके-47 बंदूक हथियार, हसला, गोलिया व हथियार उठाए हुए की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता है। गोली मारने व नारनौल कोर्ट नंबर 9 व 10 के अंदर की वीडियो वायरल कर समाज में भय का माहौल बनाता है। उन्होंने पुलिस में कहा है कि पहले भी यह गैंग में शामिल होने और फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में अटेली थाने में उनके विरुद्ध केस दर्ज है। उन्होंने उनकी इंस्टाग्राम आईडी बैन करके मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिस पर कनीना पुलिस में केस दर्ज कर लिया है।
किसानों के खेतों से मोटर की केबल हुई चोरी
-कई किसानों के यहां हुई चोरी
**********************************************
********************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी के तहत विभिन्न किसानों के खेतों में बिजली की मोटर की केबल चोरी हो गई।
पुलिस में महावीर प्रसाद दौंगड़ा अहीर ने दी शिकायत में कहा है कि 28 सितंबर की रात को उनके कुएं की मोटर जो करीब 170 से 180 फीट अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चिरंजीलाल दौंगड़ा अहीर की मोटर की केबल करीब 100 फीट, दिनेश कुमार दौंगड़ा अहीर की मोटर करीब 70-80 फीट, राजकुमार की दौंगड़ा अहीर की केबल करीब 60 फीट व रामफल दौंगड़ा अहीर की भी मोटर की केबल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। आसपास तलाश की गई कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
एसडी विद्यालय ककराला के विद्यार्थी
शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना
---दो दिन तीन रात के शैक्षणिक भ्रमण
**********************************************
********************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज।एसडीवमा विद्यालय ककराला के ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी दो दिन तीन रात के शैक्षणिक भ्रमण के लिए जलियावाला बाग, अमृतसर गोल्डन टैम्पल, अटारी बाडर, कपूरथला साईंस सिटी व जालंधर कलां देवी मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। अमृतसर का विश्व प्रसिद्ध गोल्डन टेम्पल (स्वर्ण मंदिर), ऐतिहासिक जलियांवाला बाग और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर करने वाला अटारी-वाघा बार्डर देखेंगे। इसके अलावा, छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कपूरथला की साइंस सिटी और आध्यात्मिक दर्शन के लिए जालंधर के देवी तालाब मंदिर ले जाया जाएगा।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि यह भ्रमण किताबी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का एक बेहतरीन अवसर है। इससे विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें टीम भावना और सामाजिकता का भी विकास होगा। स्टाफ भी विद्यार्थियों के साथ रहेंगे। छात्रों और अभिभावकों में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
फोटो कैप्श्यान 03: शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना होते विद्यार्थी
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा महेंद्रगढ़ में माडल युवा ग्राम सभा का आयोजन
--युवा पीढ़ी के संवादों ने मोहा मन
**********************************************
********************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा, में गांधी जयंती 2026 के अवसर माडल युवा ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल रावत एवं उप-प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य का मुख्य मार्गदर्शन एवं योगदान रहा। विद्यार्थियों को माडल युवा ग्राम सभा की तैयारी विजय मोहन, (पीजीटी भूगोल )एवं देवीलाल सैनी (टीजीटी. सामाजिक विज्ञान) द्वारा करवाई गई। माडल युवा ग्राम सभा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन करते हुए सरपंच की भूमिका कक्षा 11 की छात्रा हिमानी ने तथा सचिव की भूमिका कक्षा 9 के छात्र हर्ष ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करीरा ग्राम पंचायत की सरपंच सपना यादव तथा दो वार्डों के वार्ड पंच उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।उ न्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और ग्राम सभा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पंचायती राज व्यवस्था, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामुदायिक सहभागिता की समझ विकसित करना था।
फोटो कैप्शन 01: माडल ग्राम सभा आयोजित करते नवोदय के विद्यार्थी
जगदेव यादव का हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हुआ चयन
--प्रदेशभर से मिली बधाइयां
**********************************************
********************************************************
**********************************************
कनीना की आवाज। राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय
चुनाव में एसडी स्कूल ककराला के संचालक जगदेव यादव को हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।
जगदेव यादव का शिक्षा एवं संगठन के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है। विद्यालय संचालकों के हितों को मजबूती से उठाना, साथियों के साथ समन्वय स्थापित करना, संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास
करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। उनके इसी अनुभव और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जगदेव यादव की सक्रियता संगठन के लिए मजबूत आधार है।
एसोसिएशन के संरक्षक जवाहर सिंह दोहन ने जगदेव यादव के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जगदेव यादव ने हमें हमेशा संगठन और विद्यालयों के हित को प्राथमिकता दी है। उनके अनुभव का लाभ
प्रदेश के निजी विद्यालयों को मिलेगा।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि जगदेव यादव ने अपनी कार्यशैली से पहले ही अपनी अलग पहचान बनाई है। वे विद्यालय संचालकों की समस्याओं को समझने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद जगदेव यादव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के निजी विद्यालयों को एक मजबूत एवं एकजुटता मंच पर लाना रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय संचालकों की समस्याओं, अधिकारों
और आवश्यकताओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जाएगा तथा सभी
विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को और बेहतर बनाया जाएगा।
प्रदेश भर से मिली बधाइयां-
जगदेव यादव के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विद्यालय संचालकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षाविदों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि वह अपनी सक्रिय
कार्यशैली और अनुभव के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा देंगे तथा निजी
फोटो कैप्शन 02: प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जगदेव यादव का सम्मान करते हुए

















