ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Wednesday, September 2, 2026
कनीना ढाणी में पेय जल समस्या, पानी के लिए इधर उधर भटक रहे ढाणी वासी ************************************************************ ******************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। कनीना में गोशाला रोड के पास लगती ढाणी में पिछले एक सप्ताह से पेय जल समस्या हो रही है। जिस कारण ढाणी उमस भरी गर्मी में इधर उधर पानी के लिए भटक रहे है। पिछले एक सप्ताह से मोटर खराब है लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। ढाणी वासी महिला बबीता, सुमन, रूबी, कमलेश , सोनम , हेमंत ने बताया कि एक सप्ताह से पानी के लिए निजी घर तो कभी बाबा राधे दास मंदिर की टंकी तो कभी गोशाला से पानी भर कर ला रहे है। लेकिन अब तक जल विभाग से कोई भी कर्मचारी सुध लेने नहीं आया है। हमने वार्ड पार्षद को भी सूचना दी लेकिन सब ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि यह हमारा क्षेत्र नहीं है। ढाणी वासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है। फोटो कैप्शन 05: पानी के लिए तरसती महिलाएं
गौशाला के पूर्व प्रधान की बरसी पर भेंट किए 5100 रुपए और कर्मचारियों को मिठाई ************************************************************ ******************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। कनीना में श्रीकृष्ण गोशाला के पूर्व प्रधान हुकम सिंह की दूसरी बरसी पर गौशाला में 5100 रुपए और कर्मचारियों के लिए मिठाई देकर सवामणि का आयोजन किया गया। हुकुम सिंह के परिजनों ने बताया कि हुकम सिंह के कार्यकाल के दौरान ही करीरा गांव ने 06 लाख 83 हजार रुपए नकद और एक एम्बुलेंस गाड़ी गौशाला में दान दी थी। इस मौके पर हुकम सिंह पहलवान के पुत्र धर्मवीर सिंह ,उनकी धर्मपत्नी निर्मला , महेश यादव ,धर्मवीर यादव ,उनकी धर्मपत्नी सरिता ,सौरभ, एवं श्री कृष्ण गौशाला के प्रशासक सेवानिवृत्त प्राचार्य कृष्ण सिंह डागर, बलवान सिंह आर्य आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 03: बरसी पर गोशाला में सवामणी लगाते हुए
नपा के सफाई कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल 28वें दिन भी जारी -हड़ताल की अवधि चार दिन बढ़ाई ************************************************************ ******************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका सफाई कर्मचारी 28वें दिन भी हड़ताल पर रहे। । सभी सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल जारी रही। कर्मियों का कहना है कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगें नहीं मानी हैं जिसके कारण हड़ताल चार दिन तक और बढ़ा दी गई है। कनीना में इस हड़ताल की अध्यक्षता सचिन सुनील कुमार कोषाध्यक्ष करेंगे। यूनिट कनीना प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सभी कर्मी हड़ताल पर हैं। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, एचकेआरएन खत्म करने, समान काम का समान वेतन लागू करने की प्रमुख हैं। लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को शहर की सफाई का काम जान हथेली पर रखकर करना पड़ता है। उनका कहना है कि सरकार के 13 मई को समझौता हुआ था जिस पर सरकार ने कहा था कि हमें 30 जून 2026 तक का समय दिया जाए, आपकी जितनी मांग है सभी पूरी की जाएगी लेकिन सरकार ने अभी तक कोई मांग पूरी नहीं की है। गंदगी के ढ़ेर- कनीना के विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढ़ेर लग गए हैं। लोग बेहद परेशान हैं। जगह जगह गंदगी के ढेरों में आवारा जंतु मंडराते रहते हैं। इस मौके पर अशोक कुमार उप प्रधान, योगेश कुमार, राकेश कुमार, जमादार नवीन कुमार, कर्मवीर, सुभाष, सोनू, शशि बाला, रतनलाल, राजेश, प्रदीप, पवन, संजय व सभी कर्मचारी हड़ताल में उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 04: सफाई कर्मी कनीना हड़ताल पर
लंबे समय बाद हुई 2 एमएम वर्षा किसान हुए खुश, वर्षा फसलों के लिए लाभप्रद-एसडीओ ************************************************************ ******************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही गर्मी के बाद बुधवार दोपहर बाद हल्की 2 एमएम वर्षा हुई जिससे किसान खुश दिखाई दिए। पिछले कुछ दिनों से कनीना क्षेत्र में अच्छी वर्षा के अभाव से फसल सूखने लग गई थी। जिस से किसानों के चेहरे पर चिंता दिखाई देने लगी थी। वर्षा नहीं होने के कारण फव्वारों से सिंचाई करने को मजबूर हो गए थे। लेकिन हल्की वर्षा होने से थोड़ी राहत मिली। वहीं किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, अजीत का कहना है कि अगर इस समय अच्छी वर्षा हो जाती है तो बाजरे की फसल को फायदा होगा और बाजरे के दाने बेहतर ढंग से पकते। वहीं दूसरी और अगैती फसल उगाने वाले अब बाजरे की लावणी में लग गए हैं। गांव रसूलपुर में किसान खेतों में बाजरे की कटाई करते नजर आए। मोहनपुर वासी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 08 किल्ले में बाजरा उगा रखा है। जिसमें सभी किलो में अच्छी फसल है। उन्होंने अपने खेतों में ट्यूबवेल से सिंचाई की थी और अब फसल तैयार है तो अब कटाई शुरू कर दी। वर्षा लाभप्रद- एसडीओ कृषि डा. अजय यादव ने बताया कि वर्षा अभाव में फसलों को नुकसान हो चुका है किंतु इस समय वर्षा भी फसलों में लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त अगर अधिक वर्षा हो जाए तो फसलों को नुकसान होगा। फोटो कैप्शन 02: फसल की कटाई करते किसान
एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित -राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलओ-1 के साथ प्रपत्रों को साझा करने तथा पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर हुई चर्चा ************************************************************ ******************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलओ-1 के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने की। बैठक में निर्वाचन नामावली से संबंधित प्रपत्र संख्या नौ, दस, , 11ए एवं 11बी को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलओ-1 के साथ साझा करने के संबंध में चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों को उक्त प्रपत्र उपलब्ध करवाए गए तथा कार्यालय द्वारा प्रपत्रों पर की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के दावे एवं आपत्तियों तथा नोटिस चरण की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने पुनरीक्षण कार्य को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने अब तक दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रारंभ ************************************************************ ******************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ के प्राचार्य बीएम रावत ने बताया कि सत्र 2027-28 के लिए पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, करीरा, महेंद्रगढ़ में कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु समानांतर चयन परीक्षा 2027 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नि:शुल्क आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत जानकारी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध विवरणिका से प्राप्त की जा सकती है। प्राचार्य बीएम.रावत ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आनलाइन आवेदन करने की अपील की है। फोटो कैप्शन: बीएम रावत प्राचार्य
एसआईआर/बीएलओ ड्यूटी के बीच शिक्षण व्यवस्था बचाने की पहल -राज्य प्रधान की शिक्षा अधिकारियों से दोटूक अपील—ड्यूटी पूरी होते ही कर्मचारियों को स्कूलों में लौटाएं, कक्षाएं प्रभावित न होने दें ************************************************************ ******************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। एसआईआर और बी एलओ ड्यूटी के चलते प्रभावित हो रही विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था को लेकर एजूकेशन आफिसर एसोसिएशन ने मोर्चा संभाला है। संगठन के राज्य प्रधान हरीश कुमार ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों से अपील की है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों की विद्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। हरीश कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी, कुरुक्षेत्र के 1 सितंबर 2026 के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि एस आई आर एवं बी एल ओ से संबंधित अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, फिर भी कुछ कर्मचारी ड्यूटी के कारण अपने पदस्थापित विद्यालयों से बाहर हैं। इससे नियमित कक्षाएं और शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की एस आई आर/बी एल ओ ड्यूटी पूरी हो चुकी है, उन्हें तत्काल उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजा जाए। वहीं, जिनकी ड्यूटी शेष है, उनके कार्य का ऐसा समन्वय किया जाए कि विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध रहें और कक्षाओं का संचालन बाधित न हो। संगठन ने यह भी मांग की कि किसी कर्मचारी को विद्यालय से बाहर भेजने से पहले विद्यालय मुखिया को स्पष्ट सूचना दी जाए, ताकि कक्षा व्यवस्था और कार्य-विभाजन प्रभावित न हो। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी कार्य महत्वपूर्ण हैं, लेकिन शिक्षा की कीमत पर नहीं। सीमित शिक्षकीय संसाधनों को देखते हुए गैर-शैक्षणिक ड्यूटियों का युक्तिसंगत प्रबंधन जरूरी है। ड्यूटी भी पूरी हो और बच्चों की पढ़ाई भी न रुके— इसी उद्देश्य के साथ संगठन ने सभी शिक्षा अधिकारियों से प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। फोटो कैप्शन: हरीश कुमार, प्रधान
श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव -हवन-पूजन के साथ हुआ भंडारा, ************************************************************ ******************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोभक्तों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक आयोजन के दौरान हवन-पूजन किया गया तथा भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को देसी घी के हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में यदुवंशी शिक्षा निकेतन के चेयरमैन राव बहादुर सिंह मुख्य अतिथि तथा चेयरमैन रोशन लाल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने गोशाला में पहुंचकर गो माता की सेवा एवं पूजा-अर्चना की और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। राव बहादुर सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण गोशाला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा सराहनीय है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गो माता के प्रति विशेष प्रेम था। भारतीय संस्कृति में गोसेवा का विशेष महत्व है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सामथ्र्य के अनुसार गोसेवा में योगदान देना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि रोशन लाल यादव ने कहा कि गोसेवा मानव सेवा का ही एक महत्वपूर्ण रूप है। गो माता की सेवा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण गौशाला द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ गोसेवा का संदेश समाज तक पहुंचाना भी आवश्यक है। गौशाला के प्रशासक कृष्ण कुमार यादव पूर्व प्राचार्य कनीना ने श्रीकृष्ण गोशाला में पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जन्म महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले गोशाला के कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा कहा कि गोशाला में गोवंश की सेवा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व गौशाला कार्यकारिणी द्वारा मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथियों तथा गणमान्य लोगों का पगड़ी पहनकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी, मार्केट कमेटी कनीना उप प्रधान दीपक गुप्ता,पार्षद होशियार सिंह, पार्षद नितेश गुप्ता, प्रवक्ता सचिन शर्मा,बलवान सिंह आर्य, कृष्ण प्रकाश गुरुजी, लक्ष्मी नारायण, रामप्रताप यादव, अध्यक्ष विजय पाल, राजेश कुमार, राजकुमार, कुलदीप नंबरदार सहित श्री कृष्ण गोशाला की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य, गोशाला के कर्मचारी तथा क्षेत्र के अनेक गोभक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 01: मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते हुए
मीट के अवैध खोखे हटाने की मांग -आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं ************************************************************ *********
*********************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। कनीना- अटेली मार्ग पर अनेक अवैध मीट के खोखे लगे हुए हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कनीना के कुछ लोगों ने एसडीएम कनीना तथा नगर पालिका प्रधान को ज्ञापन देकर इन खोखो को हटाने की मांग की है। अनिल कुमार, देवेंद्र, सुजीत कुमार, बाबूलाल, बबलू, नरेश कुमार,महेंद्र जांगिड़, नित्यानंद, अमर सिंह, मनोज कुमार, मोहित यादव, राजेंद्र सिंह, करण सिंह आदि ने बताया कि अवैध मीट के खोखे इधर-उधर हड्डियों को फेंक देते हैं ।कुत्ते उठाकर सड़क मार्ग आ जाते हैं और दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से कुत्ते तो हड्डियों को उठाकर विभिन्न दुकानों के सामने डाल जाते हैं जिससे दुकानदार सुबह सवेरे से ही परेशान नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में नवरात्रे आने वाले हैं ऐसे में इन अवैध मीट के खोखो को अविलंब हटाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
Tuesday, September 1, 2026
विश्व नारियल दिवस- 2 सितंबर नारियल को कच्चा और पका दोनों रूपों में किया जाता उपयोग **************************************************************** ******************************************************************* *************************************************************** कनीना की आवाज। नारियल यूं तो दक्षिण भारत में पैदा होता है किंतु नारियल का के उपयोग को की जानकारी से धीरे-धीरे लोग जागरूक होते जा रहे हैं। वर्तमान समय में नारियल को कच्चा और पका दोनों रूपों में उपयोग किया जा रहा है। पूरे विश्व में नारियल की खेती होती है। जहां नारियल खाने से वैज्ञानिक लाभ बताते हैं। नारियल खाने से जहां वजन कम रहता है, मधुमेह से बचा जा सकता है और अनेक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। नारियल के गुणों के चलते 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। विशेषकर सर्दियों में कच्चा नारियल अधिक खाया जाता है क्योंकि मौसम में अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, कच्चे नारियल में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। इस संबंध में डा. जितेंद्र मोरवाल से से नारियल के विषय में चर्चा की। उन्होंने बताया कि नारियल में विटामिन और लोहा होने के साथ-साथ तांबा, सेलिनियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं यदि इसका उपयोग रोजाना किया जाए तो शरीर में मजबूती और ऊर्जा दोनों का संचार होगा। उन्होंने बताया कि कच्चा नारियल खाने से पेट की बहुत सी समस्याएं हल हो जाती हैं क्योंकि कच्चे नारियल में 60 प्रतिशत तक पानी होता है। यह कब्ज, एसिडिटी, पेट की जलन, अफारे की समस्या से छुटकारा दिलाता है। जिन व्यक्तियों को अपना वजन काबू करना है वह इसकी कच्चे नारियल की सहायता से वजन पर काबू पा सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन बी-6 पाया जाता है जो याददाश्त को बढ़ाता है। शुगर की मात्रा नियंत्रित रखने में भी इसका उपयोग किया जाता है। विटामिन-ए अधिक होने के कारण एंटी एक्सीडेंट का काम भी करता ही है साथ में बालों की समस्या को मिटाता है। पेय के रूप में कच्चे नारियल के जल का उपयोग होता है। जहां किसी भी पूजा में कच्चे नारियल का उपयोग होता है वहीं अंतिम संस्कार के समय भी नारियल का उपयोग किया जाता है। जहां कच्चा नारियल लोग बेचकर अपनी रोटी रोजी भी कमाते हैं वही नारियल पक जाने पर न जाने किस कितने प्रकार की मिठाइयों में डाला जाता है शरीर में लाभ होता है। विटामिन-सी भी नारियल में पाया जाता है जो हृदय को स्वस्थ रखता है वहीं पाचन क्रिया की रुकावट दूर होती है। ऐसे में कच्चा नारियल हो या पका हुआ नारियल अवश्य प्रयोग किया जाता है। कोरोना काल के समय नारियल का पानी बहुत कारगर सिद्ध हुआ था। नारियल महंगे भी हो गए थे परंतु नारियल का उपयोग करके लोगों ने अपनी जान को बचाया। ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि नारियल का उपयोग जरूर करें। फोटो कैप्शन: डा. जितेंद्र मोरवाल
खरीफ फसल बचाने के लिए किसान कर रहे अंतिम प्रयास -फव्वारों द्वारा कर रहे हैं सिंचाई - वर्षा न होना बनी है आफत **************************************************************** ******************************************************************* *************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र के किसान खरीफ फसल को बचाने के लिए अपना अंतिम प्रयास कर रहे हैं क्योंकि कनीना और आसपास क्षेत्र में लंबे समय से कोई वर्षा नहीं हुई है जिसके चलते फसल सूखने के कगार पर जा चुकी है। ऐसे में किसान अपना अंतिम प्रयास फव्वारों द्वारा सिंचाई कर रहे हैं। फव्वारों द्वारा सिंचाई करना भी उनके लिए आफत बनता जा रहा है क्योंकि पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं होती वहीं संपूर्ण खेतों की सिंचाई फव्वारों द्वारा संभव नहीं लग रही। ऐसे में किसान बेहद मायूस हैं। एक के बाद एक अनेक प्रहार मौसम के पड़ रहे हैं। जब जून 2026 में बाजरा, कपास, मूंग की बिजाई का समय हुआ तब वर्षा नहीं हुई। वर्षा हुई तो देरी से हुई जिसके चलते बहुत से खेत खाली रह गए हैं। कुछ किसानों ने अपने ट्यूबवेलों द्वारा सिंचाई करके बाजरा उगाया था वो इस समय लावणी कर रहे हैं। किसान समझ रहे थे कि अच्छी पैदावार हो जाएगी किंतु इन वक्त पर जब फसल पककर तैयार होने लगी तब वर्षा नहीं हुई जिसके चलते फसल सूखने के कगार पर है। कोई विकल्प नहीं नजर आ रहा है, महज फव्वारों द्वारा सिंचाई करके थोड़े बहुत अनाज व चारा लेने की चाहत में किसान हैं। मौसम विभाग भी निकट भविष्य में वर्षा होने का कोई संकेत नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि किसान इस वर्ष बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। अनाज और चार दोनों बाजरे से प्राप्त होते हैं। दोनों ही इस बार प्राप्त करना कठिन हो गया है। किसान सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार आदि ने बताया कि थोड़ी बहुत फसल पैदावार लेने के लिए आखिर फव्वारों द्वारा सिंचाई कर रहे हैं और कोई विकल्प उनके पास नहीं है। फोटो कैप्शन 5: फव्वारों द्वारा सिंचाई करके मूंग की खेती को बचाते हुए किसान
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर वीसी के जरिए समीक्षा बैठक -जिला में दावे-आपत्ति प्रक्रिया के तहत अब तक 11212 फॉर्म प्राप्त -नागरिक 30 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे-आपत्तियां **************************************************************** ******************************************************************* *************************************************************** कनीना की आवाज। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंगलवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास की अध्यक्षता में सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। इस बैठक में जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के बाद उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक दावे-आपत्ति प्रक्रिया के तहत कुल 11212 फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 5183 फार्म 6 प्राप्त हुए हैं, 392 फार्म 7 तथा 5637 फार्म 8 प्राप्त हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रजातंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं या जिन्हें किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे शीघ्र ही फॉर्म 6, 7 व 8 के माध्यम से अपने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के पास दावे-आपत्तियां अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 तक कर दी है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इस प्रक्रिया में भाग ले सकें। उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) को भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उनके लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु प्रेरित करने के लिए जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न किए जाएं, ताकि जिले की मतदाता सूची पूर्णत: शुद्ध व त्रुटिरहित रूप में प्रकाशित हो सके। इस मौके पर कनीना एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ मंगल सेन व तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। फोटो कैप्शन 03:वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
महेंद्रगढ़ डाइट में गणित प्रवक्ताओं की पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू -हरियाणा सरकार की पहल से मिलेगी नई शिक्षण दिशा -पहले दिन प्री-टेस्ट से हुआ मूल्यांकन **************************************************************** ******************************************************************* *************************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार की शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), महेंद्रगढ़ में मंगलवार को एससीईआरटी गुरुग्राम के तत्वावधान में गणित प्रवक्ताओं के लिए पांच दिवसीय विशेष कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान के प्रिंसिपल एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रावधानों के अनुरूप प्रवक्ताओं को निर्धारित 50 घंटे के प्रशिक्षण लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के दौरान प्रवक्ताओं को नई तकनीकों के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि जागृत हो सके। साथ ही शिक्षकों को नवीनतम तकनीक के अनुरूप अपने सतत व्यावसायिक विकास के अवसर भी मिलेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और सृजनात्मकता का विकास करना है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विश्वेश्वर कौशिक ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त नवीनतम शिक्षण विधियों और विषय में हुए सार्थक बदलावों को शिक्षकों को अपनी कक्षाओं तक पहुंचाना होगा, तभी इस प्रकार के प्रशिक्षण और कार्यशालाओं का वास्तविक उद्देश्य सार्थक सिद्ध हो पाएगा। कार्यशाला के पहले दिन प्रवक्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। इसके साथ ही प्रवक्ताओं का प्री-टेस्ट के माध्यम से मूल्यांकन भी किया गया। कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद पोस्ट-टेस्ट और इंपेक्ट स्टडी के जरिये इसकी सार्थकता का आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञों ने किया प्रवक्ताओं का मार्गदर्शन- कार्यशाला में आईएफएससी इंचार्ज डा. ईश्वर चंद शर्मा तथा डीआरयू विंग प्रमुख नरेश कुमार गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रवक्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के सफल आयोजन में गणित प्रवक्ता जितेंद्र यादव, महेश यादव, डा. ज्योति खन्ना, डा. किरण, डा. पूजा, विकास कुमार सहित डाइट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और अपना सहयोग दिया। फोटो कैप्शन 04:कार्यशाला में संबोधित करते विशेषज्ञ।
सेवानिवृत्त नायब सूबेदार जयपाल सिंह का किया गया सम्मान **************************************************************** ******************************************************************* *************************************************************** कनीना की आवाज। भारतीय सेना से नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त जयपाल सिंह का अपने पैतृक गांव धनौन्दा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बाबा दयाल पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अतरलाल और चेयरमैन रतनसिंह के नेतृत्व में इलाके के गणमान्यों ने जयपाल सिंह को साफा ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंटकर राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी माता कमला देवी तथा धर्मपत्नी राजबाला को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अनेक ग्रामीणों ने नोटों की माला पहनाई तथा शॉल, माला, बुके, स्मृति चिह्न व अनेकों उपहार भेंट किए। मुख्य अतिथि अतरलाल ने जयपाल सिंह के सेना में 24 साल के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए युवाओं से उनके जीवन से सीख लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह ने अपने मेहनत और कौशल से नायब सूबेदार का पद प्राप्त कर सिद्ध कर दिया की कोई भी चीज कठिन नहीं है। हौसला, मेहनत तथा अनुशासन से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सेवानिवृत्त जयपाल सिंह ने ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सेना की तरह ही अब ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने युवाओं से सेना में भर्ती होने की अपील की। इस अवसर पर रतनसिंह चेयरमैन, राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, सूबेदार माल सिंह, हव. भरत सिंह, घनश्याम प्रधान, पवन प्रधान, सुबेदार जीवनसिह, रामपाल सिंह शेखावत, टीकम सिंह शेखावत, कैलाश सेठ, दानसिंह प्रजापत, मा. प्रहलाद सिंह, रमेश सिंह चौहान, पृथ्वी सिंह, दीवान सिंह महला, कालूराम हलवाई, दलीप सिंह, अशोक सिंह पंच, पिताम्बर प्रधान, विजय सिंह, रामबिलास शर्मा, हव. बिरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे। फोटो कैप्शन 01- सेवानिवृत्त नायब सूबेदार जयपाल सिंह को सम्मानित करते नेताजी अतरलाल व अन्य।
सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा से एस डियन्स को मिलेगी नई उड़ान-आरएस यादव -सीईओ आरएस यादव ने विश्वस्तरीय शिक्षा पद्धतियों को करीब से समझा - शिक्षा को नई दिशा देने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए **************************************************************** ******************************************************************* *************************************************************** कनीना की आवाज। निरंतर नए प्रयास कर रहे एसडी
स्कूल ककराला के सीईओ आरएस यादव ने सिंगापुर की पांच दिवसीय शैक्षणिक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर वहां की आधुनिक एवं विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने वुडग्रोव प्राइमरी स्कूल एवं यिशुन सेकेंडरी स्कूल का विस्तृत भ्रमण किया तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर वहां अपनाई जा रही शिक्षण पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। विभिन्न इसी के साथ कार्यशालाओं, परिचर्चा एवं शैक्षणिक सत्रों में भाग लेकर आधुनिक शिक्षा के प्रभावी तरीकों को समझा। उन्होंने यह भी जाना कि किस प्रकार विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास, समस्या-समाधान की क्षमता एवं स्वतंत्र चिंतन को विकसित किया जा सकता है। यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एवं नानयांग टेक्नोलाजिकल यूनिवर्सिटी रहा। यहां उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हुए नवीनतम शिक्षा पद्धतियों, प्रभावी शिक्षण तकनीकों, शिक्षकों की भूमिका तथा विद्यार्थियों में समझ एवं चिंतन विकसित करने के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय की ओर से जिम्मी टन द्वारा आरएस यादव को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर यादव ने कहा कि सिंगापुर की यात्रा के दौरान जो भी नई और प्रभावी शैक्षणिक पद्धतियां देखने और सीखने को मिली हैं, उन्हें एसडी विद्यालय के विद्यार्थियों के हित में और बेहतर रूप में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की अनेक अच्छी शिक्षण पद्धतियां एस डी विद्यालय में पहले से ही अपनाई जा रही हैं और विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों की शिक्षा, व्यवहारिक ज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नई गतिविधियों एवं आधुनिक शिक्षणपद्धतियों को शामिल कर विद्यार्थियों की समझ, आत्मविश्वास, रचनात्मकता,रुचि और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी को और अधिक मजबूत किया जाएगा। फोटो कैप्शन 02:सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा करते आरएस यादव