नहीं हो पाई बाजरे की सरकारी खरीद
-लैब टेस्टिंग करवाई जाएगी-हैफेड मैनेजर
***********************************************
****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में बाजरे की सरकारी तौर पर 2900 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कोई खरीद नहीं हो पाई। किसान पहुंचे किंतु खरीद अभाव में वापस ही लौट गए। इस संबंध में खरीद एजेंसी हैफेड मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि जिन किसानों का बाजरा आया है उसे लैब टेस्ट करवाया जाएगा। तत्पश्चात ही खरीद हो पाएगी। बहरहाल आज कोई बाजरे की खरीद नहीं हो पाई।
मिली जानकारी अनुसार 2300 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा सरकारी तौर पर खरीदे जाने व 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतरण के डाले जाने की घोषणा हुई थी किंतु 2300 रुपये के हिसाब से भी बाजरा नहीं खरीदा गया। उधर पुरानी अनाज मंडी में भी बाजरे की आवक बंद हो गई है। पहले कुछ बाजरा आ रहा था वो आना बंद हो गया है।
राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया
--वृद्धों का किया गया सम्मान
***********************************************
****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय, उन्हानी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वृद्धजनों के सम्मान, अधिकारों, कल्याण तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति जागरूक करना था।
प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्र्रीय सेवा योजना की प्रभारी प्रोफेसर नीतू एवं प्रोफेसर सीमा ने बताया कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाओं को एक वृद्धजन को गोद लेना होता है। स्वयंसेविका साप्ताहिक रूप से उस वृद्धजन से मिलकर उनके अनुभवों को जानती है तथा आवश्यकता पडऩे पर सहायता के लिए उपलब्ध रहती है। इस अनूठी पहल की सराहना इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अनेक बार की जा चुकी है।
कार्यक्रम का संचालन डा. सुधीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गुढा गांव के 84 वर्षीय मुन्नीलाल एवं 80 वर्षीय बलिराम ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन वृद्धजनों के सम्मान, गरिमा एवं बेहतर जीवन के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: वृद्धजनों का सम्मान करते हुए
बीआर स्कूल में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान
---लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई
***********************************************
****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन हरीश भारद्वाज रहे तथा अध्यक्षता प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष, सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को नाटक के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने कहा कि गांधी जी के विचार केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और अनुशासन को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
फोटो कैप्शन 04: स्वच्छता अभियान चलाते विद्यार्थी।
एसडीएम विद्यालय छीथरोली में शुद्ध शब्द लेखन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
-विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
***********************************************
****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छीथरोली में गुरुवार को शुद्ध शब्द लेखन प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
शुद्ध शब्द लेखन प्रतियोगिता में कक्षा पहली से काव्या, दूसरी से तनीष, तीसरी से देविका, चौथी से दीक्षा, पांचवीं से मुकुल, छठी से नैना, सातवीं से वंशिका, आठवीं से अंशिका, नौवीं से प्रिया, दसवीं से चेतना, 11वीं से जानवी और 12वीं से एकता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से कशिश, कक्षा पांचवीं से आदित्य, अंशु, मुकुल और अनीता तथा कक्षा छठी से प्रिंस, हर्षित और युक्ति प्रथम रहे। कक्षा आठवीं में वंश और भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन अजमेर सिंह दांगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होती है और उनमें आत्मविश्वास विकसित होता है।
प्राचार्य रेखा दांगी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों में भी रुचि लेकर आगे बढऩा चाहिए।कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतपाल यादव, प्रमिला, मंजू, मनीषा, सुनीता, योगिता, पूनम, रेणु, पवन, सौरव और अमित सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: अव्वल को पुरस्कृत करते प्राचार्य एवं अन्य
कनीना ब्लाक के 10 गांवों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मानित
***********************************************
****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कनीना ब्लाक के गांव चेलावास, गाहड़ा, उन्हाणी, रसूलपुर, कोका, गुढ़ा, करीरा, कोटिया, ककराला एवं इसराणा के आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश चेयरमैन पंचायत समिति कनीना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जयप्रकाश चेयरमैन ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया। केंद्रों पर चल रही गतिविधियों, बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जयप्रकाश चेयरमैन ने कहा कि विभाग से जुड़ी योजनाओं का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब इनकी जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे और जरूरतमंद व्यक्ति समय पर उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने महिलाओं से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाने की अपील की। उन्होंने पोषण के प्रति किया जागरूक किया।
फोटो कैप्शन 02: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर को पुरस्कृत करते हुए
कंबल, मिठाई एवं सम्मान प्रदान कर दिया सेवा और सम्मान का संदेश
---बेसहारा लोगों को बांटी मिठाई
***********************************************
****************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शांति कुंज प्रभुजन निवास, अटेली बेगपुर में वरिष्ठ नागरिकों एवं बेसहारा प्रभुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईसीटीएम सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत नारनौल (महेंद्रगढ़) की टीम विशेष रूप से पहुंची। टीम में अमीश, आशीश
, टिंकू, निखिल, सोमदत्त, हेमंत, करणवीर, अक्षय, अमन, रिंकू, प्रीति, श्वेति, रुक्मेश, योगेंद्र, हर्ष एवं नितिन सहित सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गांव की ओर से सरपंच प्रतिनिधि मनोज, आशा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में वृद्ध एवं बेसहारा प्रभुजनों के साथ समय बिताया गया तथा उन्हें कंबल वितरित किए गए। सभी का मिठाई से मुंह मीठा करवाकर सम्मान एवं अपनत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा की गईं। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव एवं जीवन संघर्ष आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी प्रभुजनों के साथ संवाद किया और सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत नारनौल की टीम, ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों एवं सभी सहयोगियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन प्रभुजनों के साथ मिठाई वितरण एवं सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ।
फोटो कैप्शन 03: वृद्धजन दिवस मनाते हुए








No comments:
Post a Comment