Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, August 14, 2022

 
कनीना के विकास में बाधा बनी है अधिकारियों की नियुक्ति न होना-सतीश जेलदार
******************************************************************
**************************************************************************
******************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका में बेशक करीब स़े दस करोड़ रुपये की राशि आई हुई है और विधायक अटेली अतिरिक्त अनुदान देने के लिए तैयार है किंतु कनीना के विकास में बाधक कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी अहं कारण बना है। हकीकत को न समझकर कुछ लोग अनर्गल बातें करते आ रहे हैं।
 विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि अभी तक कनीना के विभिन्न विकास कार्यों के लिए एमई तथा सचिव दोनों की स्थायी नियुक्ति न होना है। विकास कार्यों में दोनों का होना बहुत जरूरी है किंतु यहां कनीना नगर पालिका में महज जेई का पद भरा हुआ है तथा सचिव ड्यूल चार्ज के रूप में काम कर रहा है। जिसके चलते विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। अगर कनीना वासी चाहे तो विकास कार्यों को गति दिलवा सकते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति करवा या अन्यत्र स्थान से तबादला यहां कर दिया जाए तो विकास कार्य संभव है। अपने दर्द को बताते हुए पालिका प्रधान ने कहा कि यह सत्य है कि अटेली विधायक बार-बार और अनुदान देने की बात कर रहे हैं किंतु अधिकारियों की नियुक्ति या तबादले को लेकर के अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है जिसके चलते हैं अनुदान के रूप में आई करीब साढ़े दस करोड़ की राशि के करीब यहां पड़ी हुई है। पालिका प्रधान ने बताया कि मई 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त होने को है। उन्होंने बताया कि वे दिन-रात प्रयासरत हैं। उच्च अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं ताकि कनीना पालिका के रिक्त पदों को भर दिया जाए और कनीना के विकास कार्य आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि वे जी जान से चाहते हैं कि कनीना में विकास हो। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही अधिकारियों के पद भरे जाएंगे और विकास कार्य संभव हो पाएंगे।
फोटो कैप्शन: सतीश जेलदार।




एसडी ककराला में पीटीएम का हुआ आयोजन
-हजारों अभिभावक पहुंचे प्रोगेस पूछने
****************************************
*****************************************
****
कनीना की आवाज। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 1035 अभिभावको का इस बैठक में भाग लिया। सभी अभिभावकों ने अग्रिम सोच का परिचय देते हुए बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन व सभी संबंधित अध्यापकों के साथ अध्ययन संबंधी समस्याओं के समाधान, शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों व विषयों पर विमर्श किया। अभिभावकों ने शिक्षकों के परिश्रम विद्यालय की कार्यप्रणाली  की सराहना की। पुस्तकों के साथ डिजिटल उपकरणों के उपयोग करते हुए तहत शिक्षा प्रदान करवाने के तरीकों को श्रेष्ठ बताया। सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की दिनचर्या उनके व्यवहार समय-सारिणी, रुचि आदि से संबंधित पहलुओं से प्रबंधन व संबंधित अध्यापकों से परिचित करवाया और अपने बच्चों की रिपोर्ट लेने में काफी रुचि दिखाई।
विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने अध्यापक-अभिभावक बैठक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैठक जागरूक अभिभावकों के लिए अध्यापकों से समय-समय विचार विमर्श करने व बच्चों के लिए सही मार्ग का चुनाव व सहयोग का आधार है। इसमें अभिभावक बच्चों के भविष्य निर्माण में , प्रबंधन में व उनकी सफलता के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह बैठक शैक्षिक जानकारी के साथ-साथ सम्पूर्ण व्यवहार, रुचियां सामथ्र्यता से संबंधित बातों के आदान-प्रदान के लिए आयोजित की जाती है। अध्यापक एवं अभिभावकों  का विचार-विमर्श छात्र के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। आगे बताया कि शिक्षण एक त्रि-आयामी प्रक्रिया है। ये तीन पक्ष हैं अध्यापक, अभिभावक व विद्यार्थी। इनमें से कोई दो अक्सर साथ रहते हैं परंतु तीनों एक साथ इस प्रकार के आयोजनों में होते हैं जिसका प्रमुख केन्द्र बिंदु छात्र ही होता हैं और बच्चे के शैक्षणिक विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावक की भी अहम् भूमिका होती है।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल ककराला में पीटीएम का नजारा।





गोगा नवमी मेला 20 अगस्त को कनीना में
****************************************
**************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना की बड़ी बणी में गोगा नवमी का मेला 20 अगस्त को आयोजित किया गया है। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मिली जानकारी अनुसार कबड्डी हरियाणा स्टाइल में विजेताओं को 31,000 रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपए, कबड्डी अंडर -19 नेशनल स्टाइल में प्रथम आने वाली टीम को 21,000 रुपये तथा द्वितीय को 11000 रुपये दिया जाएगा। दौड़ 1600 मीटर ,400 मीटर तथा 100 मीटर तक की, लड़कियों की दौड़ 400 मीटर, बूढ़ों की दौड़ 100 मीटर की, रस्साकशी एवं 5100 रुपये तक की इनामी कुश्तियां आयोजित की जाएंगी। मेले में आयोजित कबड्डी में बेस्ट कैचर और बेस्ट रेडर को भी सम्मानित किया जाएगा।





पोता में दूसरे दिन भी तिरंगा यात्रा निकाली
*************************************
***************************************
*
कनीना की आवाज। आजादी के अमृत महोत्सव के दूसरे दिन आज ग्राम पोता में युवाओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बुजुर्गों, बच्चों ने अपना आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने घरों की छतों पर खड़े होकर तिरंगे को नमन किया। यह यात्रा ग्राम की हर गली से होकर गुजरी । सभी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदान किया गया। इस यात्रा का समापन कल राजकीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा जिसमें मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रिंसिपल धर्मवीर सिंह रहेंगे। आज की यात्रा में मुख्य रूप से हिम्मत तंवर ,करनी सेना अध्यक्ष सोनू तंवर , समाजसेवी  संदीप कौशिक, एक्स बीजेपी युवा मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह, जय कौशिक , सीताराम यादव आदि ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 02: पोता में तिरंगा यात्रा निकालते लोग।





आजादी के अमृत महोत्सव पर 21 किमी तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को किया नमन
********************************************************************
*****************************************
******************************
कनीना की आवाज। गांव रामपुरा में  आजादी के अमृत महोत्सव पर नेताजी सुभाष मंच की ओर से शहीद सम्मान एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
शहीद सम्मान एवं तिरंगा यात्रा के अंर्तगत  ग्रामीणों और युवाओं द्वारा बाइक तथा अन्य निजी वाहनों द्वार 21 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली । तिरंगा यात्रा में सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव आदि क्रांतिकारियों पर आधारित झांकियां भी निकाली गई । तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ शहीद रामसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । तत्पश्चात कांटी, नावदी, खेड़ी व बिहाली इत्यादि गांवों से गुजरते हुए बास गांव मे यात्रा सम्पन्न हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार चंदगीराम ने की जबकि मदनमोहन कौशिक, शहीद पुत्र सभाचन्द दुबलाना, मेजर राजेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की । भव्य झांकी में चन्द्रशेखर आजाद का अभिनय  हेमराज, सुभाष चन्द्र बोस का अभिनय देवेन्द्र, भगतसिंह का  अभिनय  विकास, राजगुरु का अभिनय मनीष तथा सुखदेव का अभिनय सोमवीर ने किया । खुशी, चंचल व तरुणा ने मां भारती का जीवंत रूप प्रस्तुत किया । गांव नावदी में मास्टर सुंदरलाल, ताराचंद एवं बनवारीलाल इत्यादि प्रबुद्ध जनों द्वारा तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर मदनलाल  सरपंच, प्राचार्य रामजस मेहरा, मास्टर बिशन शर्मा, प्रदीप निर्बान, राजकुमार रामपुरा, विनोदराम,  लालाराम, करमवीर प्रधान, गजानंद मिस्त्री,हरिराम महाशय,सोमल दादा, भूदेव,जानी शर्मा,मुनेश, सन्तलाल, दीपक,धर्मपाल मास्टर , विजय नावदी सहित काफी बड़ी तादाद में युवा और अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: 21 किमी लंबी तिरंगा यात्रा झांकी निकालते लोग।





 पूर्व डिप्टी स्पीकर ने निकाली तिरंगा यात्रा
*******************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष यादव के नेतृत्व में अटेली मण्डी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । जिसकी शुरुआत जिला प्रधान राकेश शर्मा ने की । हजारों कार्यकर्ताओं ने बड़े उमंग व जोश के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत नई अनाज मंडी से थी। यात्रा नये बस स्टैंड से होते हुए पुराने बस स्टैण्ड व मार्केट होते हुए अटेली झंडा चौक पहुंची । जहाँ इसका समापन किया गया।
कार्यकर्ता देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर गगनभेदी नारे लगा रहे थे । समापन अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने परतंत्रता की बेडियों से निजात दिलाने वाले ज्ञात व अज्ञात शहीदों को नमन किया और अपनी भावांजलि अर्पित की । उन्होंने बताया कि आज का दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है इसी दिन देश के धर्म के आधार पर दो टुकड़े होने का कार्य हुआ था उन्होंने कहा कि ये तिरंगा हमारी आन है, शान है, पहचान है। ये बलिदानियों के आखिरी सांसों से फहर रहा है उन्होंने कहा कि आज देश समर्थ है और विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है । आने वाले अमृत काल में देश के मजबूत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम परम वैभवशाली व गौरवशाली राष्ट्र बनाने में सफल होंगे।
उन्होंने व्यवस्था करने वाले सभी साथियों व कार्यकर्ताओं को इस तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 4: पूर्व डिप्टी स्पीकर तिरंगा यात्रा निकालते हुए।






 120 रोगियों ने 53वें कैंप का उठाया लाभ
*****************************************
*****************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना की लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा 53वां हृदय रोग, नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मेट्रो अस्पताल के हृदय रोग संस्थान रेवाड़ी से डा अश्वनी यादव तथा डा आरबी यादव मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल से डॉक्टरों ने अपनी टीम के साथ सेवा प्रदान की। इस अवसर पर ईसीजी, बीपी, शुगर की जांच निशुल्क की गई। चश्मे दवाएं भी मुफ्त वितरित की गई। शिविर में 120 रोगियों ने लाभ उठाया।
 उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का शिविर हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित होता है। मेट्रो अस्पताल से मोहित, पूनम, अंकित, अमित एवं रामपाल आदि उपस्थित रहे जबकि डा आरबी अस्पताल से डॉक्टर अमित, तेजपाल, ममता, नवीन आदि उपस्थित रहे। सेवा भारती शाखा के प्रधान सुरेश शर्मा, सचिव श्याम सुंदर बंसल, अमित, राकेश, प्रेम सिंह, मास्टर सोमदत्त,  दयाराम वेद शर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, जगदीश आचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे, सेवा भारती कनीना आर्य समाज मंदिर कनीना में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाता है।
 फोटो कैप्शन 5: कनीना में लगे शिविर में लाभ उठाते मरीज।



 कनीना में हुई 3 एमएम बारिश
***************************************
***************************************
***
कनीना की आवाज। कनीना में एक बार फिर से बारिश हुई बारिश 3 एमएम नोट की गई। उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र पर इंद्रदेव मेहरबान है। पूरे ही सावन में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश के चलते जहां फसलों में आब आ गई है वहीं किसान भी प्रसन्न हैं। अब फसल पकान की ओर जा रही है। किसानों अजीत कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार आदि का कहना है कि आने वाले समय में बाजरे एवं कपास की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बन गई है।










 शहीद उतराधिकारियों को बांटे तिरंगा तथा शाल
**********************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। आजादी के 75वें अमृत उत्सव पर जहां क्षेत्र के विभिन्न शहीदों के उत्तराधिकारियों को तिरंगा तथा शाल वितरित किए। इसी कड़ी में विक्रम सिंह पटवारी हलका कोटिया ने राव कन्हीराम स्वतंत्रता सेनानी कोटिया के उत्तराधिकारी मास्टर देशराज यादव को उनके घर पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तथा शाल देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानी राव कन्हीराम आजाद हिंद फौज के सेनानी थे।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर हर बार स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाता है एवं स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों को भी सम्मानित किया जाता है। इससे उनमें उत्साह है। राव कन्हीराम एवं उनकी पत्नी दोनों ही आज इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी मास्टर देशराज को सम्मानित किया।
 फोटो कैप्शन 6: देशराज को उनके घर पर सम्मानित करते पटवारी विक्रम सिंह।

Saturday, August 13, 2022

 
बीएमडी फाउंडेशन के कनीना स्थित कार्यालय पर हुआ तिरंगा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
************************************************************************
****************************************************************************
*****************************************
*******************************
कनीना की आवाज। बीएमडी फाउंडेशन द्वारा यूएन वालंटियर इंडिया के सहयोग से आजादी के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कनीना कार्यालय पर तिरंगा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट दीपक चौधरी चेयरमैन बार एसोसिएशन कनीना थे।
मुख्य अतिथि एडवोकेट दीपक चौधरी चेयरमैन बार एसोसिएशन कनीना ने संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को एकजुट होकर इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।
डॉ. मुकीम हाइड्रोलॉजिस्ट द्वारा भी अटल भू-जल योजना के साथ -साथ जल संरक्षण के बारे में भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया। एडवोकेट रेखा यादव,जिला यूथ अधिकारी महेन्द्र कुमार नायक ने भी उपस्थित संस्थाओं से सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि हमें देशभक्ति से ओत-प्रोत इस तरह के कार्यक्रम का हमेशा आयोजन करना चाहिए।
बीबीएसडी ककराला से महेश कुमार, डॉ.अम्बेडकर युवा समिति भडफ़ से सचिन रंगा,आजाद युवा समिति इसराना से मोहित इसराना एवं जनहितकारी भारत माता संगठन श्यामपुरा से विनोद ने भी अपने विचार रखे।
 विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रेखा यादव ,इंस्पेक्टर सरजीत सिंह ,डॉ. मुकीम अहमद हाइड्रोलॉजिस्ट,जिला यूथ अधिकारी महेन्द्रकुमार नायक एवं शर्मिला थे। मंच संचालन की भूमिका बीएमडी फाउंडेशन की निदेशक पिंकी यादव ने निभाई। बीएमडी फाउंडेशन टीम द्वारा सभी अतिथियों को गमछा पहनाकर स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। निदेशक इंद्रजीत शर्मा ने सभी का उद्बोधन में कहा कि हम सभी को देश के प्रति सजग होकर कार्य करते रहना चाहिए। आज के युवाओं को स्वरोजगार पर भी ध्यान देना चाहिए । बीएमडी फाउंडेशन द्वारा सभी उपस्थित लोगों को मैडल पहनकर एवं उपस्थित संस्थाओं को सम्मानित कर  एकजुटता का सन्देश दिया गया।बीएमडी फाउंडेशन चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में बीबीएसडी ककराला,आदर्श युवा क्लब चेलावास,डॉ.अम्बेडकर युवा समिति भडफ़,जनहितकारी भारतमाता संगठन श्यामपुरा ,आजाद युवा समिति इसराना के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सुखबीर चेलावास ,सम्पूर्ण चेलावास,कार्तिक इसराना ,ओमप्रकाश ककराला,योगेश ककराला ,कर्मवीर सिगडिय़ा,कर्मपाल,नवीन ककराला,सुनील ककराला,शर्मिला,प्रियंका प्रजापति ,रचना शर्मा ,जसवंत,सोनू ,मनीषा ,राजश्री,गिरधारीलाल,मनेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: बीएमडी क्लब द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए उपस्थित जन।




जिला  स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में एसडी ककराला ने जीते मैडल
****************************************************************
*****************************************
*************
कनीना की आवाज। जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली में हुआ। एसडी विद्यालय के खेल विभाग अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि एसडी विद्यालय के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में आठ पदक जीते जिसमें अदिति आर्य ने तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया जिसमें चौदह वर्ष आयु वर्ग की 60 मीटर दौड में स्वर्ण पदक व 16 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर व 300 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किये। इसी कड़ी में आदित्य ने 14 वर्ष आयु वर्ग कि स्पर्धा क्रमश:  लंबी  कूद , ऊंची कूद व 60 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया जिसमें लंबी कूद व ऊंची कूद में स्वर्ण पदक तथा 60 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया 18 वर्ष आयु वर्ग की 100मी0 दौड में धनराज पुत्र शिवराज ने  स्वर्ण पदक व मंजीत ने भाला  फेक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ये सभी खिलाड़ी 20 व 21 अगस्त को रोहतक में होने वाली राज्यस्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि एस डी विद्यालय में विभिन्न खेलों को प्रशिक्षण कार्य अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा करवाया जाता है जिसके हमेशा सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते है। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ. नरेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, फुटबाल कोच प्रदीप , बाक्सिंग कोच प्रवीन कुमार , कबड्डी कोच सोनपाल , राजकुमार डीपीई , रत्नसिह डीपीई व समस्त स्टॉफ  सदस्य उपस्थित रहे।






यूरो स्कूल के दो छात्रों ने उत्तीर्ण की सीए फाउंडेशन परीक्षा
**************************************************
***************************************
***************
कनीना की आवाज। हाल ही में घोषित हुई सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम में यूरो स्कूल के दो छात्रों ने उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा में हेमंत खालेटा व मानसी गुढ़ा ने अपनी सफलता का परचम लहराया। यूरो स्कूल कनीना में इस खुशी में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन दोनों विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुनील यादव ने बताया कि इन दोनों विद्यार्थियों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी 97.6 अंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। इस शुभ अवसर पर यूरो ग्रुप के शैक्षणिक निदेशक डॉ. राजेंद्र यादव ने बताया कि हमारे स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी में प्रतिभा छिपी हुई होती है, बस उसे निखारने की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर वाणिज्य प्राध्यापक प्रदीप कुमार, सपना शर्मा, को-आर्डिनेटर बिरेंद्र यादव व समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 2: यूरो स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी।





76वां स्वतंत्रता दिवस को हेरिटेज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया
******************************************************
*****************************************
***************
कनीना की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में 76वां स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम से विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्यपर बच्चों ने बहुत ही सुंदर सुंदर नृत्य के माध्यम से देशभक्ति गीतों पर संदेश दिया और संदेश में यह समझाया कि किस प्रकार से हमारे देश के वीर जवानों ने इस तिरंगे की आन बान शान बनाए रखने के लिए अपने जीवन को बलिदान किया। सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मेरी जान तिरंगा है गाने पर ,दीक्षा ग्रुप में जिस देश में गंगा रहता है गाने पर,असमी ग्र्रुप जहां पांव में पायल गाने पर,चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की गाने पर, गुंजन ने ओ देश मेरे तेरी शान से बढ़कर गाने पर नृत्य पेश किया।
  विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकगण को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस को हमें बड़े धूमधाम से मनाते रहना है और अपने तिरंगे का हमेशा सम्मान करना है।  देश में एक मुहिम चलाई गई है हर घर तिरंगा इसका सम्मान करते हुए हमें सबको अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाना है। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापक गण को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार डायरेक्टर, खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, पीआरओ भुवनेश, तेजपाल डीपी, कोऑर्डिनेटर सुमन, सुरेंद्र कुमार, सुदेश कुमार तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: हेरिटेज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए।






शराब पीकर सरेआम सड़क पर झूमने का मामला दर्ज
*********************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड के आगे बलजीत गाहड़ा तथा विजय गाहड़ा शराब पीकर नशे की हालत में सड़क पर झूमते मिले। पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया तो वह शराब पी रखी थी जिसके चलते कनीना पुलिस ने शराब पीकर सरेआम सड़क मार्ग पर झूमने का मामला दर्ज कर लिया है।






नगरपालिका के मुख्य द्वार पर फहराया तिरंगा
-विधायक अटेली सीताराम तथा एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह रहे मौजूद
***********************************************************
*****************************************
****************
कनीना की आवाज। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कनीना नगर पालिका के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग तिरंगा लेकर तिरंगा और शहीदों की जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि अटेली विधायक सीताराम तथा एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे, अध्यक्षता पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने की। इस मौके पर विधायक अटेली ने कहा कि हर घर तिरंगा के तहत यह कायक्रम आयोजित किया गया है। तिरंगे का आदर करना चाहिए और हर घर के द्वार पर 15 अगस्त तक तिरंगा फहराना चाहिए। इस तिरंगे का सम्मान का सम्मान शहीदों का ही सम्मान होगा। इस मौके पर सतीश जेलदार पालिका प्रधान ने कहा कि तिरंगा शहीदों की आन बान और शान रही है। ऐसे में तिरंगे का सम्मान करना शहीदों का सम्मान करने के बराबर होता है। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उप-प्रधान अशोक ठेकेदार, मनोज कुमार कनीना मंडी, एडवोकेट पंकज कनीना, राजकुमार भारद्वाज, ओमप्रकाश कनीना, दुर्गादत्त गोयल साहित्य विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 4: पालिका के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराते विभिन्न अधिकारी।




हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया
******************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनसीसी व एनएसएस और  युथ रेड क्रॉस की इकाइयों द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में भारत देश के मानचित्र की मानव शृृंखला बनाकर  हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया गया।    प्राचार्या डा पूर्ण प्रभा  ने विधार्थियों और समस्त स्टाफ सदस्यों को  भारत सरकार के हर घर तिरंगा  जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया और सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी साथ ही बताया कि  भारत के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ जश्न मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से हमारे भारतीय ध्वज तिरंगा का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।  इस अभियान में हमें बढ़  चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने समाज, परिवार  को भी इस के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए । इसी कड़ी में देश की आन बान और शान का तिरंगा जानदार और शानदार तरीके से लहराया गया। साथ ही साथ  इस मौके पर  युथ रेडक्रास  के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन द्वारा  समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को देश प्रेम से ओतप्रोत नारों का उद्घोष भारत माता की जय बंदे मातरम, जयहिंद, हम सबने मिलकर ठाना है हर घर तिरंगा लहराना है, बड़े ही उत्साह पूर्वक, जोश पूर्वक व बड़े ही शिद्दत के साथ लगवाए। इस मौके पर महाविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी अधिकारी डॉ सतपाल सुलोदिया, डॉ पलक, डॉ भारत ,डॉ मीना, ने बताया कि इस दौरान महाविद्यालय के सभी युनिट्स के कैडेट्स  ने सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। भारत सरकार के हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान 1 अगस्त  से 15 अगस्त के दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, हर घर झंडा  जागरूकता रैली, झंडा जागरूकता शपथ, तिरंगा पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, भारत मानचित्र मानव शृंखला, देश भक्ति गीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित  करवाई गई।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टॉफ सदस्यों और सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
फोटो कैप्शन 5: मानव शृंखला से भारत का मैप बनाते नारनौल कालेज के विद्यार्थी एवं शिक्षक।



इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मेरिट सूची में उन्हाणी महाविद्यालय की छात्राओं का कला संकाय में परचम
**************************************************************************
***************************************
********************************
कनीना की आवाज। उन्हाणी महाविद्यालय की छात्रा प्रीति बाई पाथेड़ा ने कला संकाय में 85 .25 प्रतिशत अंकों  के साथ  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में चतुर्थ स्थान तथा  अंकिता सेहलंग ने 85 प्रतिशत  अंकों के साथ पंचम स्थान पाया है, जोकि सरकारी महाविद्यालय की एक उत्कृष्ट उपलब्धि है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्राओं की मेहनत  एवं स्टाफ सदस्यों के  अथक  परिश्रम को बताया।  उन्होंने कहा  कि  यहां नवीनतम संसाधनों से  छात्राओं को अधिगम कराकर उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास किया जाता है । यहां शिक्षा के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, रोजगार मुखी कार्यक्रम संबंधी तथ्यों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया जाता है ,ताकि महाविद्यालय छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। महाविद्यालय का पुस्तकालय  नवीनतम ज्ञानार्जन की पुस्तकों के सुसज्जित है और इस क्षेत्र की कोई भी छात्रा इस वातानुकूलित पुस्तकालय में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकती है।  मुझे यह आशा है कि अति शीघ्र ही महाविद्यालय की छात्राएं सिविल सर्विस परीक्षाओं में  श्रेष्ठ बौद्धिक प्रदर्शन करते हुए न केवल महाविद्यालय को,अपितु इस क्षेत्र  भी गौरवान्वित करेंगी।
फोटो कैप्शन: प्रीति बाई तथा अंकिता।





न्यायिक परिसर में फहराया तिरंगा
-जज वीरेन कादयान रहे मुख्य अतिथि
*****************************************
****************************************
***
कनीना की आवाज। आजादी के 75वे´ अमृतमहोत्सव पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को न्यायिक परिसर उप मंडल कनीना में हिंदुस्तान का राष्ट्रीय ध्वज/तिरंगा झंडा 20 फुट ऊंचाई पर लगाया गया। राष्ट्रीय ध्वज को न्यायिक परिसर कनीना के जज वीरेन कादयान के द्वारा फहराया गया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक भारतवासी का नैतिक दायित्व है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की शान है देश के हर व्यक्ति को 75 वे अमृत महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाना चाहिए। बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी ने कहा की आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को पूरे भारतवर्ष में अब की बार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बार एसोसिएशन के द्वारा न्यायिक परिसर कनीना में 20 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। और सभी  साथियों से अपील की कि सभी  अपने-अपने घरों व संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए। इस मौके पर बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान दीपक चौधरी, विजेंद्र यादव, गिरवर लाल कौशिक, अनिल शर्मा, नरेश कनीनवाल, मीनाक्षी यादव, योगेश गुप्ता ,विजय कलसान, मंजीत कोटिया,संदीप सेहलंग, सतीश ढाना,अखिल अग्रवाल,अभिषेक यादव,तम्मना, नीरज शर्मा नाजिर, पवन रीडर,सुरेन्द्र नायब कोर्ट,आदि अधिवक्ता एवं कोर्ट स्टाफ मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 6: न्यायिक परिसर में तिरंगा फहराते जज वीरेन कादयन एवं अन्य।





ग्राम पोता में निकाली तिरंगा यात्रा
***********************************
**************************************

कनीना की आवाज। ग्राम पोता में तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा का आयोजन रिटायर्ड प्रिंसिपलधर्मवीर सिंह यादव के द्वारा शुरू किया गया। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने इक_ा होकर सभी गलियों में से आजादी के नारों के साथ रैली को उद्घोषित किया।  रैली के दौरान गांव के सभी बच्चों व महिलाओं ने रैली को देखकर खुशी से आशीर्वाद दिया। इस तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रिंसीपल धर्मवीर सिंह यादव, पंचायत चेयरमैन हनुमान सिंह, बीजेपी युवा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह,  रिटायर्ड पर्सन सीताराम शर्मा ,एक्स ब्लॉक समिति सदस्य दिनेश कुमार जांगड़ा मास्टर सतेन्द्र सिंह यादव, मास्टर हिम्मत सिंह तवर, समाज सेवी राजकुमार आर्य ,बबलू यादव सोनू करणी सेना, सज्जन सिंह गोस्वामी एबीवीपी के सक्रिय सदस्य राहुल यादव ने रैली में आयोजन में विशेष रूप से भाग लिया व गांव के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए।
फोटो कैप्शन 7: पोता में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व कर्मी एवं नेता।















Friday, August 12, 2022

 पोता गांव से घर से हजारों की चोरी
*****************************************
*********************************************
****************************************

कनीना की आवाज। धर्मेंद्र गांव पोता निवासी ने उनके घर से हजारों रुपए की नकदी व आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है।
 पुलिस में धर्मेंद्र पोता ने दी शिकायत में कहा है कि मानेसर के मारुति जेबीएल में काम करता है तथा अपना मकान रेवाड़ी में बनाकर बच्चों सहित रहता है। गांव में पोता में मकान है पर कोई नहीं रहता। उन्हें सूचना मिली कि मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है जिस पर जाकर देखा तो
 पाया कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे, सामान बिखरा हुआ था। चेक करने पर पाया कि एक अलमारी से एक सोने की चेन, 2 जोड़ी पाजेब 4000 रुपये नकदी, पांच चद्दर, दो साड़ी गायब है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






राष्ट्रीय सेवा के तहत आयोजित हुये अनेक कार्यक्रम
*******************************************
***************************************

कनीना की आवाज। हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत लोगों को हर घर तिरंगा फहराने और भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला एक बेहद ही वृहद् और महत्वपूर्ण अभियान है।  जिसके तहत महाविद्यालय उन्हाणी में  राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत अनेकविध  सांस्कृतिक एवं साहित्यात्मक गतिविधियों का  आयोजन कराया जा रहा है। जिसका उद्देश्य युवाओं में दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। आज महाविद्यालय की छात्राओं ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया तथा राष्ट्रीय ध्वज एवं संविधान तथा स्वतंत्रता सेनानियों  के बारे में भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का  भी आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं तथा अन्य छात्राओं ने भी बढ़ -चढ़ कर  भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इन प्रतियोगिताओं को बहुत ही रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाया। प्राचार्य डा विक्रम यादव ने  छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी देने के लिए स्वतंत्र वीरों ने अपना खून पानी की तरह बहाया है। आजाद हवा में लहराता यह तिरंगा उन हजार देशभक्त वीरों के बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है।  भारतीय राष्ट्रीय ध्वज शांति, प्रेम तथा एकता का प्रतीक है के बारे में अतीव रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी। डॉ.सुधीर यादव ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को इस तरह सामूहिक रूप में लाना न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का कार्य बन जाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रतीक भी बन जाता है  ,उन्होंने छात्राओं को हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी विस्तार से बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्य  डा सीमा देवी, डा अंकिता यादव,  सीमा, दिनेश, हरपाल, अनिल,  सोमेशचंद , मोनू यादव, कंवर सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: उन्हाणी में पोस्टर प्रतियोगिता का नजारा।





15 अगस्त की तैयारियों को लेकर कनीना पुलिस चप्पे-चप्पे पर रख रही है नजर
*****************************************************************
****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। 15 अगस्त को लेकर कनीना की पुलिस फोर्स बिल्कुल अलर्ट नजर आ रही है। कनीना पुलिस के उप-निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने कनीना में विभिन्न जगह पुलिस गश्त करते हुए दूसरे राज्यों से आने वाले हर वाहन को  चेक किया तथा उसका पूरा ब्यौरा लिया।
इस आशय की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार 15 अगस्त को लेकर पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर नजरें गड़ाए बैठी है ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो सके। इसी के चलते कनीना पुलिस चप्पे-चप्पे पर गश्त कर रही है। इसी कड़ी को लेकर अन्य राज्यों से आने वाले सभी साधनों को चेक कर आने का कारण पूछ रहे हैं तथा उनकी तलाशी भी ले रहे हैं।
वही उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त ही नहीं हर रोज हमारी पुलिस फोर्स संदिग्ध व्यक्तियों की तथा संदिग्ध वाहनों की जांच करती है और कहीं भी कुछ गलत होता है तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लेती है। इस अवसर पर इनके साथ अन्य पुलिस बल भी तैनात था।
फोटो कैप्शन 02: पंजाब से आई गाड़ी की जांच करते हुए एएसआई सतपाल सिंह व उनकी टीम





कैमला में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा
*************************************
****************************************

कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला के सभी विद्यार्थियों ने  तिरंगा यात्रा निकाल कर घर- घर तिरंगा लगाने का संदेश देते हुये तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए मौलिक मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने बताया कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, यह देश का गौरव और सम्मान है हमें इस तिरंगे की आन- बान और शान के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए।  आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं  और हर घर तिरंगा लगाना है जो देश के शौर्य ,साहस, वीरता तथा शांति एवं सदभावना  के साथ -साथ खुशहाली और हरियाली एवं प्रगति का सूचक है और देश की अस्मिता का प्रतीक है। हमें निरंतर किसका सम्मान करते हुए देश सेवा की सेवा में अपने आप को समर्पित करना चाहिए। यही राष्ट्र की सच्ची सेवा होती है। सभी विद्यार्थियों ने तिरंगा  यात्रा में बढ़-चढ़कर कर रुचि के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सतबीर सिंह हिंदी अध्यापक, भगत सिंह ,राजेश कुमार ,संदीप डीपीई , सुनील चौकीदार आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 3: कैमला में आयोजित तिरंगा यात्रा।






किसी भी देश के विकास और उन्नति के लिए युवाओं की भागीदारी सबसे अहम होती है- डॉ पूर्ण प्रभा  
*****************************************************************************
****************************************
*************************************   
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के  प्रांगण में उच्चतर शिक्षा आयुक्त पंचकूला और स्वास्थ्य विभाग नारनौल के सीएमओ डा अशोक कुमार के दिशानिर्देश में व रेड रिब्बन क्लब के सानिध्य में और प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में  विश्व युवा दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा ने  विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी देश के विकास और उन्नति के लिए युवाओं की भागीदारी सबसे अहम होती है. विकसित और विकासशील दोनों देशों में युवाओं के सामने मानसिक और सामाजिक कठिनाइयां होने अधिक संभावना होती है। इसलिए युवाओं का जागरूक और विभिन्न चुनौतियों से लडऩे में सक्षम होना बेहद जरूरी है। युवाओं में कानूनी मुद्दों और उनकी सांस्कृतिक के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता। इस मौके पर रेड रिब्बन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हर साल एक नई थीम के साथ इंटरनेशनल यूथ डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस साल की थीम - अंतर पीढ़ीगत एकजुटता- सभी उम्र के लिए एक दुनिया बनाना है। इस थीम का उद्देश्य यह संदेश फैलाना है कि एजेंडा 2030 और उसके 17 प्रमुख उद्देश्य (पोषणीय विकास का लक्ष्य) को प्राप्त करने के लिए हर उम्र के लोगों को एक साथ लेकर चलना और किसी को भी पीछे नहीं छोडऩा है। स्वास्थ्य विभाग से आएं एचआईवी एड्स/ टीवी कोर्डिनेटर रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले साल युवाओं को अच्छी शिक्षा, दिशा और मार्गदर्शन मिले थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था। हर साल अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस  मनाने का मकसद दुनियाभर के नौजवानों को सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों पर उनके नजरिए को सामने लाने और इनमें उन्हें बराबर का हिस्सेदार बनाना होता है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन साल 2000 में किया गया था। इससे पहले 1985 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया था। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का अहम मकसद नौजवानों की हिस्सेदारी सामाजिक, राजनीतिक और आविष्कार करने वाले युवा को सम्मानित करना है।इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों और विद्याार्थियों को उचित आहार, व्यवहार, बिहार, के माध्यम से और हमेशा नशा से दूर रहना चाहिए और नशीली दवाओं व नशा के प्रति जागरूक रहकर आवाज बुलंद करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ हवा सिंह, डॉ सुभाष, डॉ सुनीता शर्मा, डॉ नीतू, डॉ अजय आदि समस्त स्टाफ सदस्य और सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 4: युवा दिवस मनाते नारनौल कालेज के युवा।




तिरंगा देश के शहीदों का है सम्मान-पाली
************************************
************************************
**
कनीना की आवाज। तिरंगा उन शहीदों के सम्मान का प्रतीक है जिन्होंने हंसते- हंसते भारत मां पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए यह ध्वज हमें भारत की स्वर्णिम इतिहास की याद दिलाता है। भारत की विविधता और अनेकता को एकता में बांधने का काम हमारा राष्ट्रीय ध्वज करता है यह तिरंगा हमें उन सिद्धांतों की याद दिलाता है जिन पर हमारा राष्ट्र टिका हुआ है। यह बात आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर देश की स्वतन्त्रता के लिए शहीद हुए वी रो की याद में आयोजित के  नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकीय उच्च विद्यालय कुरहवटा  के मुख्य अध्यापक कैलाश पाली में कहीं। उन्होंने कहा की मुगलों से आजादी दिलाने के लिए इस ध्वजा को लेकर वीर शिवाजी ने महाराष्ट्र से दिल्ली तक मुगलों के दांत खट्टे कर दिए, वही राणा प्रताप ने हल्दीघाटी के मैदान में अकबर  को नानी याद दिला दी। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में यह दिखाया कि भारत का तेजस्व सदैव दुनिया में अपनी पताका फहराता रहेगा वही उद्यम सिंह ,मदन लाल  धीगडा,वीर सावरकर बंधु , चापेकर बंधु इस पताका को लेकर विदेशों में भारत का डंका बजाते रहे। आजादी के मतवाले शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष बोस, राजेंद्र सिंह लाहड़ी, ठाकुर रोशन सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों ने भारत भूमि की आजादी के लिए अंग्रेजों का जीना मुहाल कर दिया। इन के डर से अंग्रेज भारत छोडऩे के लिए विवश हुए दूसरे विश्व युद्ध में सुभाष बोस ने प्रस्ताव पास करके अंग्रेजों का साथ न देने का जो संकल्प क्रांतिकारियों को दिलाया उसी के कारण अंग्रेज भारत से भागने के लिए मजबूर हुए।  इस आजादी अमृत महोत्सव पर हम सबका दायित्व बनता है कि हम आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करें जिनके कारण आज हम स्वतंत्र वायु में सांस ले रहे हैं। पाली ने सभी से आह्वान किया की आजादी अमृत महोत्सव पर अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरा  कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस कार्यक्रम में प्रवक्ता रोशन लाल, अशोक कुमार, विनोद कुमार नवीन, सरोज, सोमबीर, सुनील, अंशु, सौरभ ,नरेंद्र के अलावा विद्यालय की सभी अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: कुराहवटा में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते कैलाश पाली।








शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई
-सावन माह संपन्न
********************************
************************************
कनीना की आवाज। इस बार सावन में क्षेत्रवासियों के लिए अच्छा बीता। हर दिन थोड़ी बहुत बारिश हुई। यूं तो जुलाई महीने में 204 एमएम बारिश हुई जबकि सावन माह में हर दिन हल्की या तेज बारिश होती रही जिससे इस बार पूरी धरती हरी भरी नजर आती है। बाजरे एवं कपास आदि की फसल खेतों में लहलहा रही है। किसान प्रसन्न हैं। शुक्रवार को सावन का अंतिम दिन रहा तथा बारिश हुई।
 यह पहला अवसर है जब सावन माह में बारिश होती रही है। वरना पिछले वर्ष अधिकांश सावन मास सूखा बीता था। सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन को भी बूंदाबांदी दिन भर होती रही। सावन मास अब समाप्त हो गया है।

Thursday, August 11, 2022

 
घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
****************************************
************************************************
***************************************
*******
कनीना की आवाज। कृष्ण कुमार सेहलंग निवासी ने कनीना थाने में मामला दर्ज करवाया है कि उनके घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़ा। उन्होंने कहा है कि वह पलवल प्राइवेट कंपनी में काम करता है तथा तैनाती पर गया हुआ था जबकि उनकी पत्नी प्रियंका 8 अगस्त को आकोदा गई हुई थी। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा कर गई थी अंदर कमरों एवं अलमारी के ताले लगे हुए थे। 10 अगस्त को जब उनकी पत्नी वापस आई तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अलमारी कमरे का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा हुआ था। सामान देखा तो दो अंगूठी जिनमें एक सोने की तथा दूसरी चांदी की, 6 जोड़ी चांदी की पाजेब के अलावा 4 जोड़ी चुटकी, चार सिक्का चांदी, एक जोड़ी सोना का टोपस, 1 जोड़ी सोने की झुमकी, 2 जोड़ी सोने की, एक चेन सोने की तथा 5000 नकद रखे हुए थे। सभी चोरी कर लिए गए। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।






रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया
************************************
*/************************************

कनीना की आवाज। क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सावन का यह अंतिम दिन भी रहा। विभिन्न मार्गों पर साधनों का अभाव रहा वहीं दुकानदारों एवं निजी वाहन चालकों ने बहनों से जमकर पैसे वसूले। फल,सब्जी तथा विभिन्न प्रकार की मिठाइयां महंगी दी गई। कनीना क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों के द्वारों पर शुभ चिह्न लगाए गए और पकवान बनाए गए। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा। इस मौके पर भाइयों ने भी बहनों को भेंट दी।
  कनीना क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बसों की कमी रही है जिससे आवागमन में परेशानी रही। विभिन्न मार्गों पर अवैध वाहन खूब चांदी कूटते नजर आए।
  आज मार्केट में भी रोड़ पर दुकानें लगी होने के कारण दिनभर जाम की समस्या बनी रही। आज बाजार में हर वस्तु महंगी रही। केले, सेब, आम, घेवर, मिठाइयां तथा पेठा की मिठाई महंगी रही। आम दिनों की बजाय आज दस रुपये तक महंगी रही। बहनें दुकानदारों के हाथों हर माल में लुटती नजर आई। कहने के तो भाइयों ने बहनों को भेंट दी किंतु महंगाई के युग में अति महंगी वस्तुएं बहनें खरीदकर लाई। विभिन्न क्षेत्रों में भी रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया।
साधनों के अभाव में तथा मजबूरी में महिलाएं निजी साधनों की सहायता लेकर अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंची।
    उधर रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बहने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा। कहीं बहन भाई के पास तो कहीं भाई बहन के पास जाकर रक्षा बंधन के पर्व में रंगे नजर आए। उधर कलई पर बांधा जाने वाला धागा कच्चा परन्तु बंधन पक्का होता है क्योंकि बंधन रूपी व्रत तो दिल से लिया जाता। उक्त विचार संत शिरोमणी लालदास महाराज ने उधोदास आश्रम में श्रावणी पर्व पर व्यक्त किए।
  महाराज  ने कहा कि भारतीय संस्कृति में चार वर्ण माने गए है जिनमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र इन वर्णों के लिए एक-एक पर्व नियत है। महाराज ने बताया कि ब्राह्मणों के लिए रक्षा बंधन श्रावणी पर्व, क्षत्रियों के लिए दशहरा शस्त्र पूजन, वैश्यों के लिए दीपावली, लक्ष्मी पूजन, शुद्रों के लिए होली होलिका प्रत्येक वर्ण में प्रधानता क्रमश: अपने-अपने पर्व की होती है,किन्तु प्रत्येक पर्व को सब मिलकर मनाते है। महाराज कहते है कि प्राचीनकाल में ब्राह्मण गुरुकुलों में रक्षा बंधन के पर्व पर रक्षा सूत्र जनेऊ देकर गुरुकुलों में नये विद्यार्थियों को प्रवेश देते है तथा संत सन्यासी, महात्मा इस पर्व के पश्चात वर्षा ऋतु में उपदेश आदि के द्वारा शिक्षा देकर अविद्या का नाश करते है। महाराज ने कहा कि कि जाति, आयु और भोग के बारे में खुलकर बताते हुए कहा कि आयु:- सभी जीव-जन्तुओं की आयु निश्चित होती है जिसको न तो कोई बढ़ा सकता तथा नही कोई कम कर सकता। महाराज ने भोग के बारे में बताते हुए कहा कि मनुष्य ने अपने पूर्व जन्म में जो कर्म किए थे वह अब सभी कर्म फल से भोग के द्वारा भोगने पड़ते है तथा अब जो कर्म मानव करते है वह अगले जन्म में भोगने पड़ते है। स्वामी जी ने जाति के बारे में बताते हुए कहा कि इस संसार में 84 लाख योनियां होती है जिनमें सब की अलग-अलग जातियां होती है जैसे मनुष्य, गाय, भैंस, कुत्ता सभी अलग-अलग जातियां होती है। इस मौके पर हवन आयोजित हुआ तथा भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या मेंं लोग उपस्थित थे।
छोटे भाई बहन से लेकर वृद्ध भी राखी बंधवाते देखे गए। सभी में उत्साह था। यद्यपि कोरोना ने कुछ समस्याएं पैदा की किंतु महिलाओं का रास्ता नहीं रोक सका।
फोटो कैप्शन 01: रक्षा बंधन पर राखी बंधवाता एक युवक।


 लगभग हर दिन बूंदाबांदी हुई सावन माह में
****************************************
****************************************
*
कनीना की आवाज। इस बार सावन में क्षेत्रवासियों के लिए अच्छा बीता। हर दिन थोड़ी बहुत बारिश हुई। यूं तो जुलाई महीने में 204 एमएम बारिश हुई जबकि सावन माह में हर दिन हल्की या तेज बारिश होती रही जिससे इस बार पूरी धरती हरी भरी नजर आती है। बाजरे एवं कपास आदि की फसल खेतों में लहलहा रही है। किसान प्रसन्न हैं।
 यह पहला अवसर है जब सावन माह में बारिश होती रही है। वरना पिछले वर्ष अधिकांश सावन मास सूखा बीता था। सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन को भी बूंदाबांदी दिन भर होती रही। सावन मास अब समाप्त हो गया है।







लंबे अरसे के बाद फिर से हिसार के लिए ट्रेन सेवा 16 अगस्त से शुरू
*********************************************************
*********************************************************
कनीना की आवाज। लंबे अरसे तक कोरोना काल में बाद बंद हुई हिसार के लिए ट्रेन एक बार फिर से 16 अगस्त से शुरू हो रही है। 2 जोड़ी ट्रेन दिल्ली-हिसार- रेवाड़ी तथा इस हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली के साथ-साथ हिसार- रेवाड़ी एवं रेवाड़ी से हिसार ट्रेन चलेंगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए स्टेशन मास्टर केएल शर्मा ने बताया कि दिल्ली दिल्ली-रेवाड़ी-हिसार ट्रेन 16 अगस्त को पांच बजे दिल्ली से चलेगी और सुबह 8:16 पर कनीना पहुंचेगी यही वापसी में हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली 17 अगस्त को कनीना सुबह 8:53 पर पहुंचेगी दूसरी ओर हिसार से रेवाड़ी ट्रेन कनीना में रात 7:00 बजे पहुंचेगी तथा रेवाड़ी से हिसार जाते वक्त यह ट्रेन कनीना में रात 9:08 पर पहुंचेगी। इस प्रकार ये सभी पैसेंजर गाडिय़ां क्षेत्र के लोगों के लिए अति लाभदायक साबित होंगी। अभी तक ट्रेन का अभाव होने से यात्री परेशानी झेल रहे थे। अब उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।

Wednesday, August 10, 2022

 

मेले से बाइक चोरी
****************************
*******************************
******************************

कनीना की आवाज। खैरानी निवासी कुलदीप ने अपनी बाइक गांव मोड़ी का मेला देखने के लिए ले गया था। पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने बाइक को अन्य बाइक जहां खड़ी थी वहीं खड़ा कर दिया। जब मेले से लौटा तो उनकी बाइक गायब मिली। कनीना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।


लाठी-डंडों से की धुनाई, मामला दर्ज
*********************************
**************************************

कनीना की आवाज। रसूलपुर निवासी जयसिंह ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह वह अपने खेत में स्प्रे करने गया था तो शीशपाल उर्फ नीट्टू ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया शरीर पर लाठी-डंडों से चोट मारी। शीशपाल नशे की हालत में था। उसके बाद धर्मवीर नामक व्यक्ति ने उसे पकड़कर साइड में किया तथा इसकी भाभी व पत्नी दोनों आई जो उन्हें पकड़ कर घर ले गई। उन्होंने पहले भी इसी प्रकार की वारदात  का हवाला दिया है। कनीना पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।






एसडी स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
*************************************
**************************************

कनीना की आवाज। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के उपलक्ष्य में एसडी विद्यालय ककराला में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने सुन्दर राखियां बनाकर बहनों द्वारा भाई की लम्बी आयु की कामना एवं भाईयों द्वारा बहनों की सुरक्षा का सन्देश दिया। प्रतिभागियों ने घर में आसानी से प्राप्त होने वाली सामग्री जैसे ऊन, कच्चा धागा, पुराने बटन, रंगीन कागज, कपड़ा, रेशम की डोरियां, पेड़ों की पत्तियां आदि के प्रयोग करते हुए आकर्षक राखियां बनाई।
दसवीं कक्षा से सौरव, विकास, कशिश, यतिन एवं मोहित तथा नौवीं कक्षा से तमन्ना, कोमल, हनी यादव, उपदेश, तंशु, हिमांशु एवं मंशा शर्मा द्वारा बनाई गई राखियों को श्रेष्ठ स्थान मिला।
आठवीं कक्षा से अंजली, पारस, देव, समीर व अदिति सातवीं से दिपेश, यश, रोहित एवं अंकुश तथा छठी से रियांसी, , दिया, यशवी एवं दक्ष को विजेता चूना गया पांचवीं कक्षा में आयुश, धीरज, अन्नू, टीनू, सारिका एवं हैप्पी चौथी से हिमांशु, दीपांशी, जिज्ञासु, मिताली, क्रीसा, प्रतिक एवं महिमा तथा तीसरी से भाव्या, प्रेशा, ग्रवित, ईशीका, नियति एवं प्रियंका एवं दूसरी कक्षा से नेहा, केतिका, आरव, माही, मानवी, कनिष्का, कार्तिक, दिव्या, अभिनव एवं ईशा तथा प्रथम कक्षा से यश, कनिषा, निखिल, पुर्वी, किरती, मिन्नाती, जान्वी, यश, वंश, पार्थ, नक्स, रियांश, हिमांशी, सोनम, अंतिम, अयांश, जतिन, यश, कनिषा, पुर्वी, निखिल, मिन्नाति, कृति, जान्वी, कंचन, नेहा एवं नक्स विजेता रहे।
विद््यालय निदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों व विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी व बताया कि भारतवर्ष विभिन्नताओं का देश है जिसमें समय-समय पर विभिन्न त्योहार को मनाया जाता है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबन्धन सुरक्षा के वचन व कर्तव्य को बताता है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ. नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव व समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थी।





जीआर में राखी बनाओ, थाली सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई जौहर
****************************************************
*****************************************
***********
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर राखी बनाओ और थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में  अंग्रेजी अध्यापिका पूजा शर्मा और गणित अध्यापिका ममता शर्मा निर्णायक मंडल के रूप में रहे। राखी बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से अनवी ,कक्षा यूकेजी से इशी, कक्षा प्रथम से याशिका ,कक्षा द्वितीय से अभिराग, कक्षा तीसरी से रोहन, कक्षा चौथी से मानसी, कक्षा पांचवी से अदम्य ,कक्षा छठी से सारा, कक्षा सातवीं से विदुषी और कक्षा आठवीं से हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया थाली सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा छठी से सारिका, कक्षा सातवीं से इशिता और कक्षा आठवीं से महिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखकर विद्यालय के संचालक श्री विजय पाल यादव व उप-प्राचार्या पूनम कौर राणा ने बताया कि रक्षाबंधन भाई बहनों के अटूट प्रेम का बंधन है। जिसे बहने अपने भ्रातृप्रेम को एक अटूट धागों में संजोकर तथा  भाई की कलाई पर उस धागे को बांधकर प्रदर्शित करती है और अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती है।


राखी पर्व के पावन त्यौहार को हेरिटेज स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया
***************************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में भाई-बहन के अटूट प्यार वाले इस राखी के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों ने कुछ नृत्य पेश किए और भाई बहन के प्यार को नृत्य के माध्यम से दर्शाया। दूसरी कक्षा से आयशा ग्रुप ने एक हजारों में मेरी बहना है गाने पर एक सुंदर नृत्य पेश किया जिसने भाई ने अपनी बहन के प्यार की सराहना की है। इसी कड़ी में चौथी कक्षा से साक्षी ग्रुप में रक्षाबंधन पर आधारित मेरी खुशियां बन मैं जिऊं गाने पर एक नृत्य पेश किया। तीसरी कक्षा से दुर्गा ग्रुप में छोटी सी नन्ही सी आई परी गाने पर एक नृत्य पेश किया।  इसी कड़ी में सातवीं कक्षा की छात्राओं सेजल ग्रुप ने मेरी राखी की डोर गाने पर एक ऐसा नृत्य पेश किया।  
 विद्यालय प्रांगण में राखी के इस पावन त्यौहार पर राखी मेकिंग कंपटीशन करवाया गया जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर सुंदर राखियां बनाई और बच्चों ने एक दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर यह संदेश दिया कि हम सभी भाई-बहन मिलकर एक दूसरे की रक्षा करेंगे और राखी के इस दौर के कीमत को दुगना करेंगे। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सभी बच्चों व अध्यापक गण का धन्यवाद किया जिन्होंने राखी के इस पर्व को विद्यालय प्रांगण में बड़े सुंदर ढंग से मनाया और बच्चों को यह संदेश दिया कि राखी का महत्व केवल एक डोर नहीं है। यह एक अटूट बंधन है जो भाई-बहन के अटूट प्यार को दर्शाता है। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने सभी बच्चों तथा अध्यापक गण को शुभकामनाएं दी।  विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह पीआरओ भुवनेश, तेजपाल डीपी, को-आर्डिनेटर सुमन तथा समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 2: हेरीटेज स्कूल में रक्षा बंधन का पर्व मनाते हुए।





यूरो स्कूल कनीना में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
***********************************************
****************************************
********
कनीना की आवाज। हमारा देश उत्सवों व पर्वों का देश है। हम भी अपने पूर्वजों के पद चिन्हों पर आगे बढ़ते हुए इन उत्सवों और पर्वों को बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। आजकल श्रावण मास के पावन महीने में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसी पावन अवसर पर यूरो स्कूल कनीना में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से 8  तक अंत:सदनीय स्तर पर करवाई गई। इस प्रतियोगिता में सभी सदनों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी सुंदर कला कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुंदर-सुंदर राखियां बना कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शैक्षणिक निर्देशक डॉ. राजेंद्र यादव, प्रधानाचार्य सुनील यादव व को-आर्डिनेटर संजू यादव ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पवित्र त्यौहार है। इसी कारण इस त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
फोटो कैप्शन 3: यूरो स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का नजारा।



धनौंदा बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर पर लगाये जाए सफेद पट्टी के निशान
**********************************************************
****************************************
*******************
कनीना की आवाज। कनीना उप मंडल के ग्राम धनौंदा में कनीना दादरी रोड पर ब्रेकर तो है पर उन पर सफेद पट्टी का निशान नहीं है जिसके कारण इस रोड से गुजरने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
यह जानकारी देते हुए गांव के वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर रतन सिंह तंवर ,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मुकेश कुमार ठाकुर , पृथ्वी सिंह ठाकुर ,कर्मवीर सिंह, देवेंद्र शर्मा, डा फतेह चंद आदि ने बताया कि कनीना से दादरी जाने वाली सड़क पर धनौंदा बस स्टैंड पर ब्रेकर तो है लेकिन उन पर सफेद पट्टी ना होने के कारण इस रोड से निकलने वाले दर्जनों लोग अब तक दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे ग्रामीणों में सड़क विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।
  इस समस्या के चलते यहां आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है यहां पहले भी कई बड़े एक्सीडेंट हो चुके हैं जिनमें काफी लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने जिला उपायुक्त डॉ जे के आमिर से मांग करते हुए इन स्पीड ब्रेकर ओपन तुरंत प्रभाव से सफेद पट्टी लगवाने की गुहार की है ताकि यहां आए दिन होने वाले दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
फोटो कैप्शन 5: ग्रामीण ब्रेकर पर खड़े होकर बिना पट्टी के ब्रेकर को दिखाते हुए।





आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा और एक नई पहल पौधारोपण के साथ वृक्ष संरक्षण
***********************************************************************
***************************************
************************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य तिरंगा यात्रा और वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण एवं पौधा वितरण और वृक्ष संरक्षण कार्य किया गया । विद्यालय प्राचार्य रामपाल ने बताया कि एक नई पहल करते हुए समाज के विशिष्ट लोगों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 20 ट्री गार्ड लगाए गए। जिनकी पहले से लगे हुए पौधों को बहुत आवश्यकता थी, क्योंकि तीन चार साल पहले लगाए गए पौधे अब बड़े हो रहे हैं। जिनको विशेष तौर पर बंदरों से संरक्षण की आवश्यकता थी। जिसके लिए विद्यालय से सुरेंद्र सिंह भूगोल प्रवक्ता और वीरेंद्र सिंह अंग्रेजी प्रवक्ता ने सामाजिक संस्थाओं और विशिष्ट लोगों से संपर्क कर ट्री गार्ड के लिए मनीष पार्षद , श्रीश्याम सेवक मंडल , श्री श्याम मित्र मंडल, आर्य समाज , दिलावर सिंह विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल , सेवा भारती ,गॉड सभा ,  गोयल क्लाथ हाउस , यादव बीज भंडार, आलोक बीज भंडार ,मुकेश नंबरदार , कंवर सैन वशिष्ठ , अजीत सरपंच से सहयोग प्राप्त किया और ट्री गार्ड तैयार करवा कर के वृक्ष संरक्षण की एक नई पहल को मूर्त रूप दिया है , इसके लिए सभी का विद्यालय में स्वागत और सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं । सभी सामाजिक संस्थाओं ने इस कार्य के लिए सराहना की ।  कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख जैसे राव मोहर सिंह जी आर्य समाज प्रधान, दिलावर सिंह जी जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, जगदीश आचार्य जिला अध्यक्ष सेवा भारती , संदीप महेश्वरी प्रधान श्री श्याम सेवक मंडल, लीली प्रधान श्री श्याम मित्र मंडल, विजय सिंह बजरंग दल संयोजक , रविंद्र शर्मा प्रधान गौड़ ब्राह्मण सभा , प्रेम सेठ, मास्टर कंवर सेन वशिष्ठ , होशियार सिंह एसएमसी प्रधान, रविंद्र कुमार पूर्व एसएमसी प्रधान, मनफूल आर्य , देशराज, रामपाल , सुनील एडवोकेट, धनपत साहब , मास्टर कृष्ण, विद्यालय प्रभारी डॉ मंजू यादव ने सभी का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत व धन्यवाद किया और बताया कि विद्यालय की दो हजार अ_ारह उन्नीस की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी जिले भर में प्रथम रही। समस्त विद्यालय स्टाफ वीरेंद्र सिंह प्रवक्ता , बलजीत डीपी , सुमेर सिंह, मनमोहन सिंह, रूबी यादव, राजबाला , माया देवी , शीला देवी, शीतल , रवीना , अभय सिंह, संतोष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: राजकीय उच्च विद्यालय कनीना में तिरंगा यात्रा निकालते हुए।





पैक्स प्रांगण में मनाया आजादी महोत्सव
***********************************
****************************************
*
कनीना की आवाज। कनीना पैक्स प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दी महेंद्रगढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के जनरल मैनेजर प्रशांत यादव ने पौधारोपण किया व वर्षा जल संचय तलैया के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी।
     इस मौके प्रशांत यादव ने बताया कि आजादी का ये पर्व हर धर्म के लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमने आजादी की खुली हवा में जन्म लिया। इस अवसर पर उन्होंने कनीना पैक्स प्रांगण में पौधारोपण किया व तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने डॉ विनोद यादव के आवास पर स्थित जल संचय तलैया का निरीक्षण किया व उपस्थित किसानों को बताया कि आप सभी भी अपने घरों में इसी तरह का वर्षा जल संचय तलैया बनाये ताकि घरों की छतो का बरसाती पानी जमीन में जा सके ताकि भविष्य में पानी का जलस्तर ऊपर आ सके। इससे बरसाती पानी की बर्बादी तो रुकेगी ही जबकि जमीन में पानी का जलस्तर भी ऊपर आएगा। इससे भविष्य में आपकी कृषि के लिए जमीन में पर्याप्त जल बना रहेगा। इस अवसर पर डॉक्टर विनोद यादव,मैनेजर महेश यादव, महेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, लीलूराम, चंद्रपाल यादव, देवेन्द्र सिंह व अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7: पैक्स प्रांगण में आजादी अमृत महोत्सव मनाते हुए।


चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर 14 को
******************************************
**************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना की ओर से 53वां  चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर 14 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस मौके डा अश्विनी यादव हृदय रोग तथा डा नेहा वत्स नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच की जाएगी वही हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय की लंबे समय से सेवा भारती की ओर से इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 51 निशुल्क शिविर आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें हजारों लोगों ने लाभ उठा लिया है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती लगातार जन सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्राय हृदय रोगों की जांच उन लोगों को करवानी चाहिए जिनकी सांस फूलती हो, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना आता हो, उम्र 40 वर्ष से अधिक हो, तंबाकू-धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त, अत्यधिक घबराहट बेचैनी, हृदय संबंधित पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली वाले जरूर इस शिविर का में  जांच करवाएं।












आरसीएम में राखी प्रतियोगिता आयोजित
********************************
*****************************************
कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में आज राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी, राखी निर्माण प्रतिभा का सुशीला यादव की देख रेख में शानदार प्रदर्शन किया । गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से छात्र अक्षित ने प्रथम तथा छात्र दिपेन ने दूसरा स्थान, कक्षा 4 से छात्र हैप्पी ने प्रथम स्थान व हर्षित ने दूसरा स्थान, कक्षा 5वी से छात्र हर्ष ने प्रथम स्थान व लक्की ने दूसरा स्थान कक्षा 6 से छात्र नितिन ने प्रथम स्थान व दिपांशी ने दूसरा स्थान कक्षा 7 वी से छात्रा सानवी  ने प्रथम स्थान व वंशिका ने दूसरा स्थान कक्षा 8 वी से छात्रा समीक्षा व अंशिका ने प्रथम स्थान व सोनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।  
 उधर रामचन्द्र पब्लिक स्कूल कनीना में रक्षा बंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस त्योहार के अवसर पर विद्यालय में राखी व कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी मेहनत व लग्न से रंग - बिरंगी राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । जिसमें भी सभी बच्चों ने बढ़ - चढ़ कर भाग लिया।
फोटो कैप्शन 4: आरआरसीएम में राखी बनाओ प्रतियोगिता का नजारा। 

Tuesday, August 9, 2022

 पशुओ में होने वाले रोगों पर जताई चिंता
*************************************
****************************************
************************************

कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के अध्यक्ष ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने जिला के गांवों में पशुओं में फैल रहे लंपी वायरस जनित त्वचा रोग पर चिंता प्रकट करते हुए राज्य सरकार तथा पशुपालन विभाग से इस रोग की रोकथाम के लिए समय रहते कारगर कदम उठाने की मांग की है।
 अतरलाल ने हलके के अनेक गांवों का दौरा करने और पशुपालकों से बातचीत करने के बाद कहा कि लंपी त्वचा रोग अब महेंद्रगढ़ जिला के गांवों में भी धीरे-धीरे पैर पसारता जा रहा है। नारनौल उपमंडल में इस रोग के कई केस मिले हैं। यदि सरकार, जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग ने समय रहते इस वायरस जनित संक्रामक रोग पर काबू पाने के लिए कारगर कदम नहीं उठाए तो किसानों व पशुपालकों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला में पशु पालन का व्यवसाय अधिक लोग करते हैं। इसलिए पशु पालकों में अपने पशुओं को लेकर काफी चिंता व्याप्त है। उन्होंने पशुपालन विभाग से पशुओं के सामूहिक टीकाकरण करने की मांग भी की है।




 एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने तिरंगा झंडा लहरा कर तिरंगा यात्रा को किया रवाना-एसडीएम सुरेंद्र सिंह
********************************************************************
****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने तिरंगा झंडा लहरा कर रवाना किया।
 इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह खुद तिरंगा झंडा हाथ में लेकर सड़कों पर उतरे। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा की देश प्रेम की भावना प्रत्येक भारतीय के दिल में होनी चाहिए वह अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह अपने राष्ट्र का सम्मान करें तिरंगे झंडे का सम्मान करें तथा आपसी भाईचारे वह परस्पर सहयोगात्मक रवैया अपनाकर अपने देश को आगे ले जाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश प्रेम की भावना हर भारतीय में होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हर भारतीय अपने घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा अवश्य फहराए। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह, स्कूल प्राचार्य सतपाल, एनसीसी इंचार्ज रमन शास्त्री ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा से लोगों को राष्ट्रप्रेम संदेश दिया गया है। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार,बार कनीना प्रधान एडवोकेट दीपक चौधरी, नितिन शर्मा, धर्मेंद्र रोहिल्ला सहित समस्त स्कूल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01:एसडीएम सुरेंद्र सिंह तिरंगा यात्रा को रवाना करते।





प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप में 126 गर्भवती महिलाओं ने उठाया लाभ
*******************************************************
*****************************************
***********************
कनीना की आवाज। उप-नागरिक अस्पताल कनीना में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुन्दर लाल यादव की देखरेख में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला चिकित्सा अधिकारी वरिष्ठ डॉ पिंकी यादव ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। मंगलवार को आयोजित कैंप में दूरदराज के गांवों से 126 गर्भवती महिलाओं ने अस्पताल प्रांगण में पहुंचकर निशुल्क  जांच का लाभ उठाया।
वरिष्ठ चिकित्सक डा पिंकी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कैंप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुलभ निशुल्क इलाज देना है ताकि गर्भवती महिलाओं को उनके नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज मिल सके। गर्भवती महिलाओं में विशेषकर खून की कमी होती है जिसके लिए सरकार द्वारा इस कैंप में निशुल्क फल भी वितरित किए जाते हैं ताकि महिलाओं का इलाज के साथ-साथ इम्यूनिटी का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान डॉक्टर पिंकी यादव ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भ अवस्था के समय अच्छा खानपान रखेंगे तो गर्भ में पल रहा बच्चा भी हृष्ट पुष्ट और स्वस्थ होगा तथा डिलीवरी के समय आपको नजदीक के सरकारी अस्पतालों में ही मुफ्त में सरकार द्वारा डिलीवरी कराई जाती है। जिसका लाभ भी उठाना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से जच्चा व बच्चा को बचाया जा सके। वही डॉक्टर पिंकी यादव ने लगभग एक तिहाई महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड हेतु जांच के लिए भेजा गया। शिविर के दौरान सभी 126 गर्भवती महिलाओं के खून की जांच, पेशाब की जांच, ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर एचआईवी थायराइड के अलावा अन्य विभिन्न प्रकार  की जांच की गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पिंकी यादव ने बताया इस कैंप में लगभग 20 महिलाओं को हाई रिस्क पर देखा गया है जिसमें 15 महिलाओं को यही उप नागरिक अस्पताल में इलाज दिया गया तथा पांच अन्य महिलाओं को जीएस नारनौल रेफर किया गया है ताकि  वहां पर खून वगैरह की कमी को दूर कराया जा सके। कैंप में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आने वाली महिलाओं को रिफ्रेशमेंट के रूप में फल भी वितरित किए गए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पिंकी यादव ने सभी गर्भवती महिलाओं को उनके घर व आस-पास होने वाले धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में  भी विस्तार से जानकारी दी तथा धूम्रपान के कुप्रभाव से जो गर्भावस्था में जो नुकसान होते है उनके बारे में जागरूक किया। वहीं उप नागरिक अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डा पिंकी यादव ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने खान-पान में हरी सब्जी दूध फल अंडे दही छाछ का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना है ताकि आपके गर्भ में पल रहा बेबी भी स्वस्थ रहे थे क्योंकि आपका खान-पान ही आपके शरीर के साथ-साथ आपके बच्चे को भी स्वस्थ रखता है इसलिए आपको समय पर अच्छा खानपान रखना चाहिए, समय-समय पर नजदीक के सरकारी अस्पतालों में लगने वाले निशुल्क कैंप में जाकर जांच करा स्वस्थ रहने का मंत्र ग्रहण करना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार यादव व  सतेंद्र यादव के अलावा स्टाफ नर्स, एएनएम व एलटी प्रमोद प्रदीप नरेंद्र रणधीर का विशेष योगदान रहा।
फोटो कैप्शन 02: उप नागरिक अस्पताल में कैंप के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पिंकी यादव व अन्य।





तिरंगा भारत की शान -मास्टर बिशन शर्मा
*****************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। गांव नावदी में हर घर तिरंगा- घर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी विद्यालय के छात्रों ने  प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए राष्ट्रीयता का संदेश दिया। मास्टर भीमराज जी ने सभी ग्रामवासियों से अपील की 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा लगाना है। विज्ञान अध्यापक बिशन शर्मा ने बताया कि अनेकता में  एकता देश की शान है, इसलिए मेरा भारत देश महान् है। अबकी बार आजादी का  यह जश्न निराला होगा। कार्यक्रम मुख्य अध्यापक दामोदर मोहन भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ। इस तिरंगा यात्रा को महाराज बालक दास जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। यात्रा में नारी शक्ति के रूप में मुख्य शिक्षिका सरला रानी उपस्थित रही। प्रवक्ता ताराचंद तथा अशोक यादव ने गगनचुंबी नारो से यात्रा को चार चांद लगा दिए। अध्यापक देवेंद्र पंघाल ने यात्रा का मार्गदर्शन किया।इस यात्रा में शामिल सभी बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मास्टर गोपाल ने बच्चों की राष्ट्रीय भावना की तारीफ करते हुए कहा कि निश्चित रूप से ये एक अच्छे नागरिक बनेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार रामपुरा, कृष्ण, प्रवीण,बीर सिंह तथा दलीप उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: नाउदी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की झलक।






राजकीय माध्यमिक विद्यालय कपूरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन
*******************************************************
****************************************
******************
कनीना की आवाज। देश भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं । इसी उपलक्ष्य में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके तहत केंद्र व् राज्य सरकारों ने हर घर तिरंगा की मुहिम चलाते हुए प्रत्येक देश वासी को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है।
इसी कड़ी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कपूरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में विद्यालय के मुख्याध्यापक  रामनिवास ने स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन - बान - शान है व राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है । इस यात्रा में स्कूल के सभी बच्चों व अध्यापकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया । तिरंगा यात्रा गांव कपूरी के मुख्य मार्गों से होती हुई निकाली गयी । यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए तथा सभी ग्रामवासियों से तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए आने वाली 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने - 2 घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की ।  सत्यवीर पंच ने स्कूल के बच्चों को मुफ्त में तिरंगे झंडे वितरित किये । इस अवसर पर स्कूल की मुख्य शिक्षिका  कमलेश देवी, सुरेंद्र सिंह,  मनोज कुमार, गोविन्द सिंह, बिरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह.  गुलशन कुमार, आदेश कुमार, मुकेश कुमार,  जय सिंह, राजबीर नम्बरदार, शेर सिंह, संदीप कुमार, नरेश कुमार व बहुत से ग्रामीणों ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन 4: कपूरी में तिरंगा यात्रा का नजारा।



कृतज्ञ राष्ट्र ने काकोरी के शहीदों को किया याद
*****************************************
*****************************************
*   कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा  में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रार्थना सभा में काकोरी कांड के 97 साल पूरे होने पर शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण सिंह यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार से अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक रहे उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के  शहीदों व क्रांतिकारियों के बहुत से प्रसंग बताएं तथा खासतौर पर काकोरी कांड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया आज से 97वें साल पहले नौ अगस्त 1925 को लखनऊ के पास काकोरी में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का सरकारी खजाना लूट लिया गया था तथा चंद्रशेखर आजाद को छोड़कर सभी क्रांतिकारियों को पकड़ लिया गया था जिनमें राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी को एक साथ फांसी की सजा सुनाई गई थी। दूसरे  पंद्रह क्रांतिकारियों को अलग-अलग सजा सुनाई गई थी। जहां आज काकोरी शहीद मंदिर बना हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह शहीदों के बताए हुए रास्ते पर चलें तथा उनके आदर्शों को अपनाएं।  उन्होंने विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों  को तिरंगा झंडा तथा  सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सतन कुमार, अनूप कुमार, रविंद्र कुमार , महिपाल सिंह समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: मदनमोहन कौशिक धनौंदा में संबोधित करते हुए।











विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन
********************************
*************************************

कनीना की आवाज। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में अन्तर सदनीय विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के कक्षा छठी  से आठवीं  के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में चंदर शेखर सदन से छात्रा इशिका,जाग्रति,नायसा व छात्र भविष्य ने प्रथम स्थान व राजगुरु सदन से छात्रा आरजू, सुदेश व छात्र नवीन व राहुल ने दूसरा स्थान तथा भगत सिंह सदन से छात्रा जया, कनिका व छात्र दक्ष व हर्षवर्धन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Monday, August 8, 2022

 
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में रही भीड़
************************************************
**************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही। इस बार सावन में चार सोमवार आये हैं। यह सावन का अंतिम सोमवार था। 12 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व पर सावन माह संपन्न हो जाएगा। बाघेश्वरी धाम पर भीड़ जुटी।  महिलाओं ने व्रत रखा तथा दिनभर शिवलिंग अभिषेक कार्यक्रम चलता रहा। बाघेश्वरधाम पर तो विगत सोमवारों से भीड़ जुटती आ रही हैं।
सावन माह के इस सोमवार को कनीना के विभिन्न शिवालयों में शिव को याद किया। व्रत धारण करके स्त्री एवं पुरुषों ने पूजा अर्चना की और ओम नम: शिवाय के जयकारे लगे।
  कनीना में सावन माह के चौथे सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही। कनीना के 21 फुट ऊंचे शिव प्रतिमा वाले शिवालय में सुबह से ही भक्तजन शिवलिंग का अभिषेक करते देखे गए। भक्त भरपूर सिंह, रोहित कुमार, शकुंत देवी ने बताया कि दिनभर भक्तों का यहां तांता लगा रहा।   कनीना के बाघोत स्थित शिवालय पर आर भीड़ रही। सुबह से ही भक्तजन व्रत करके जल अर्पित करते देखे गए।







 बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 2 घंटे तक किया रोष प्रदर्शन
- कार्यक्रम की अध्यक्षता कनीना सब यूनिट के प्रधान हवा सिंह ने की
***********************************************************
*****************************************
************
कनीना की आवाज।  कनीना में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन मुख्यालय भिवानी के बैनर तले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 2 घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनीना सब यूनिट के प्रधान हवा सिंह ने की। इस मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
रोष प्रकट करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि बिजली संशोधित बिल 2022 संसद में पेश किया जा रहा है । यह बिल ना ही कर्मचारियों के हित में है और ना ही आमजन के हित में है। इसे वापिस लिया जाए। इस मौके पर राम रतन शर्मा, अमरजीत सिंह , सुरेश ,सुनील, अशोक, अजीत, राजवीर, राजेश सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: बिजली कर्मी रोष प्रदर्शन करते हुए।






खंड स्तर पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
*********************************************
****************************************
********
कनीना की आवाज। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कनीना में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तर पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के लिए उपस्थित लोगों व राहगीरों को जागरूक किया गया।
 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र सिंह थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य सतपाल धूपिया ने की। इस मौके पर सिटी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए।
वही तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
  एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित छात्रों व लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा  अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराए । तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि लोग अपने घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराए। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया है। प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। लोगों को राष्ट्र का सम्मान करना चाहिए।
फोटो कैप्शन 02: राहगिरी कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा की जानकारी देते हुए एसडीएम कनीना।





स्वतंत्रता संग्राम पर आयोजित हुई प्रश्रोतरी
*************************************
**************************************
***
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित इस कार्यक्रम में छह टीमों ने भाग लिया जिसमें टीम-बी की छात्राओं वंदना, अर्चना व पिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम-सी की छात्राओं मंजू, प्रियंका तथा मोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित भी किए गए।     इस मौके पर रवीना,अंतिमा, मानसी नव्या,कल्पना,प्रियंका,किरण,, परमजीत,साहिल,,मोहित व यशवंत ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर दर्शक दीर्घा से दीपेंद्र, अर्चना योगेश हिमांशु व मोहित ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किया। बारहवीं कक्षा के छात्र सोनू ने स्कोरर की भूमिका निभाई। प्रश्नोत्तरी का संचालन अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने किया। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनीता देवी, सूर्य प्रकाश, अजय बंसल, मनवीर सिंह तथा सुरेंद्र पाल ने सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्यों में राकेश कुमार, रतनलाल, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: अगिहार स्कूल में स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रश्रोतरी कार्यक्रम।







उन्हाणी  महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
********************************************
****************************************
*******
कनीना की आवाज। उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेश की अनुपालना के तहत आज  उन्हाणी महाविद्यालय की छात्राओं  ने स्वनिर्मित तिरंगा बनाकर  देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा  निकली ताकि भारतवर्ष  का प्रत्येक नागरिक  हर घर तिरंगा अभियान  में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर  सके।
प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में ज्ञानवर्धक वक्तव्य देते हुए कहा कि  राष्ट्रध्वज हमारे देश की अस्मिता एवं स्वाभिमान का प्रतीक है। हमें सर्वदा इसका सम्मान करना चाहिए ,क्योंकि यह देश का गौरव है।  उन्होंने इसके  चिह्न एवं रंगों के संदेशों के  बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा  छात्राओं से अपील की कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी- हर घर  तिरंगा लगाने के इस अभियान के प्रति जागरूक कर इसे सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।
राजनीति शास्त्र प्रवक्ता  हरपाल ने बताया कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज इस रूप में पहुंचने के लिए अनेक दौरों से गुजरा है के बारे में अतीव रोचक जानकारी दी।  इतिहास  प्रवक्ता  राजेश कुमार ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश के लिए दिए गए बलिदानों का भी प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए अनगिनत लोगों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्य डॉ. सुधीर यादव  डॉ. सीमा देवी, डॉ. अंकिता यादव, , दिनेश,  अनिल,  सोमेश चंद , मोनू यादव,  कंवर सिंह उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 4: उन्हाणी कालेज में हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते डा विक्रम सिंह।





कुराहवटा में निकाली तिरंगा यात्रा
************************************
**************************************
**
कनीना की आवाज। तिरंगा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है यह हमें निष्ठा समर्पण और अपनी उपलब्धियों को दूसरों तक पहुंचाने का माध्यम भी है। यह झंडा बूढ़ों में जवानी का संचार करता है वही जवानी को बलिदानी बनाने का कार्य करता है। बच्चों में नई ऊर्जा के  संचार का यह माध्यम है और भारत के स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक है। साथ ही गगन में फहराता तिरंगा हमें राष्ट्र की बलिवेदी पर शहीद होने वाले वीरों की याद दिलाता है इस झंडे को फहराने के लिए लाखों स्वतंत्र वीर मां भारती की बलिवेदी पर शहीद हो गए। यह हमें उन सबकी याद दिलाता है भारत के प्रत्येक जन में राष्ट्रीयता का भाव जागृत हो और वह राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहें।
    इस उद्देश्य हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर 13 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक तिरंगा लहराए। इसके लिए हम सबको सार्थक पहल करनी चाहिए। यह बात आज राजकीय उच्च विद्यालय कुराहवटा के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए विद्यालय के मुख्य अध्यापक कैलाश पाली ने कही। उन्होंने कहा कि यह झंडा सदैव हमें राष्ट्रहित समाज हित कार्य करने की प्रेरणा देता है। वर्तमान काल में जब दुनिया भिन्न भिन्न समस्याओं से ग्रस्त है, ऐसे में हम सबको तिरंगे को आदर्श मानकर देशहित अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है की देश में फैली जाती -पाती की दीवार को तोड़कर एक समरस समाज की स्थापना के लिए प्रयत्न करें। आसुरी शक्तियों का दमन करने के लिए सदैव तैयार रहे और एक ऐसा समाज देश में खड़ा हो जिसमें किसी प्रकार की मत भिन्नता ना हो और वह समाज भारत के गौरव की सदैव चिंता करने वाला हो।  रैली में प्रवक्ता सुशीला देवी ,रोशन लाल , अशोक कुमार दयानंद विनोद कुमार सरोज सोमबीर नवीन नरेंद्र सुनील सागर निशा पायल राहुल सौरभ नितिन पावनी पलक खुशबू के अलावा सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 5: कुराहवटा में तिरंगा यात्रा निकालते स्टाफ एवं विद्यार्थी।






एसएचओ ने धनौंदा स्कूल में सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
********************************************************
*****************************************
*****************
कनीना की आवाज। रावमा विद्यालय धनौन्दा में हर घर तिरंगा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूलचंद एसएचओ कनीना सिटी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कृष्ण कुमार द्वारा की गई।
एसएचओ मूलचंद ने तिरंगे की महता, ध्वज फहराने के नियमों के साथ साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित सांझा की तथा प्राचार्य कृष्ण कुमार ने  बच्चों से 11 से  15  अगस्त तक हर घर पे झंडा फहराने की अपील की। सड़क सुरक्षा के नियमों को अपने जीवन के लिए जरूर अपनाये। इसके साथ एनएमएमएस की दूसरी सूचि में चयनित दिव्या पुत्री नरेश, दीपक तथा दिव्या पुत्री  रामबिलाश को तथा दसवीं एवं बारहवी कक्षा में प्रथम आने वाली छात्रा दिव्या एवं संध्या को  सम्मानित किया।
 प्रवक्ता सतन सिंह के द्वारा सभी अव्वल रहे विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक एक पंखा दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि द्वारा पौधा रोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्याध्यापक महिपाल सिंह  द्वारा भी बच्चों को राष्ट्र प्रेम को जागृत करने पर बल दिया। इस अवसर पर धनौन्दा के सरपंच रूपेंद्र, प्रवक्ता हंसराज, राजेश कुमार एवं अनूप प्रवक्ता, सूबे सिंह, वोकेशनल अध्यापक प्रदीप, प्रवक्ता रविंद्र, प्रवक्ता राजकरण, प्रवक्ता सुनीता, डीपी प्रीती, जगदीश कुमार एवं समस्त विद्यालय स्टाफ  उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 6: अव्वल रही छात्रा को धनौंदा स्कूल में सम्मानित करते हुए एसएचओ एवं प्राचार्य।