ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Friday, May 1, 2026
कनीना पुलिस ने सुलझाया चोरी का मामला
-चोरी का सामान खरीदने वाले गिरफ्तार, सामान बरामद
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना पुलिस ने क्षेत्र में किसानों के कुओं और ट्यूबवेल से कृषि उपकरणों की चोरी के मामले को सुलझाते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस टीम ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले की गहनता से जांच करते हुए दिनांक 29 अप्रैल को चोरी का सामान खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों की पहचान रोहित वासी जलमपुर जिला हरदोई (यूपी) हाल आबाद कनीना और सुशील वासी सीतापुर जिला हरदोई (यूपी) हाल आबाद कनीना के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर किसानों का चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता सुरेश कुमार कनीना द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई, शिकायतकर्ता ने बताया था कि 27 अप्रैल को दिन के समय उनके कुएं से 3 गुज्जी और 1 टी चोरी हो गई थी। जांच में पता चला कि उसी दिन चोरों ने कनीना क्षेत्र के अन्य किसानों के कुओं को भी अपना निशाना बनाया था। इनमें मूाडूऱाम के कुएं से 2 गुज्जी व 1 बैंड, सचिन के कुएं से 2 बैंड, राकेश के कुएं से 1 टी, 2 बैंड व 2 गुज्जी और प्रदीप के कुएं से 1 बैंड चोरी कर लिया गया था। इसके अलावा, इससे पहले 21 अप्रैल को गाहड़ा रोड स्थित ट्यूबवेल से भी अज्ञात चोरों ने 4 बैंड, 2 टी, 3 गुज्जी, 2 एल्युमिनियम के गुटके, 170 फुट थ्री-फेस केबल और कुछ एल्युमिनियम के बर्तन चोरी कर लिए थे।
चोरी की शिकायत मिलने के बाद थाना शहर कनीना में अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और शिकायतकर्ता का सामान भी बरामद कर लिया है।
परमात्मा के बताए मार्ग पर चलकर मानव बुरे कर्मों से बचता है
-धनौंदा में चला यज्ञ
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। परमात्मा के बताए मार्ग पर चलकर मानव बुरे कर्मों से बच जाता है और शुभ कर्म करते हुए मोक्ष को प्राप्त होता है। ये विचार बाबा कृष्णानंद ट्रस्ट के व्यवस्थापक अनिल यादव ने ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हुए विश्व शांति यज्ञ तथा सत्संग के उपरांत भक्तगणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि यह मानव जीवन बहुत ही अनमोल है। इसे व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न कर शुभ कर्म करते हुए समाज सेवा और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि स्वस्थ समाज का उत्थान हो सके।
उन्होंने कहा कि कृष्णानंद महाराज हमेशा शुभ कर्म करते हुए समाज को नई दिशा देने का कार्य करते थे। उनके पास दीन-दुखी आते थे और उनके ओजस्वी आशीर्वाद से वे खुश होकर वापस लौटते थे। मानव को हमेशा अपने विचार शुद्ध रखने चाहिए, जिसके कारण उनके पास आने वाले बुरे से बुरे व्यक्ति के विचार भी अपने आप सरल हो जाते है।
वहीं स्वामी शिवानंद जी महाराज ने यज्ञ पर आए भक्तों को कहा कि ये 4 महीने भयंकर गर्मी के होते हैं जिसमें पक्षियों को खाने तथा पीने के पानी की भारी समस्या हो जाती है जिसके कारण कई पशु और पक्षियों की जान भी चली जाती है। आज इस बात को मध्य नजर रखते हुए हम सब लोगों को बुद्ध पूर्णिमा के इस यज्ञ पर हमें एक प्रतिज्ञा करनी है कि हम सभी अपने-अपने घरों की छत पर मिट्टी के सकोरों में पानी भर कर रखेंगे और अपनी छत पर अपने घर से अनाज लेकर भी डालेंगे ताकि इस मिशन गर्मी में पक्षियों को दाना पानी मिल सके और उनका जीवन बच सके। इस मौके पर भंडारा भी लगा। इस मौके पर अनेक जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: बुद्ध पूर्णिमा पर यज्ञ करते हुए स्वामी श्री शिवानंद महाराज।
नीट परीक्षार्थियों के लिए 3 को नारनौल व महेंद्रगढ़ में चलेगी विशेष बसें
-रोडवेज ने नीट परीक्षा के लिए तय किए 4 विशेष रूट
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशानुसार 3 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस (नीट) परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के मद्देनजर हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल ने पूरी तैयारी ली है।
नारनौल रोडवेज के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि परीक्षार्थियों को जिला में उनके गंतव्य तक समय पर पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा सुबह 9 से दोपहर 1 व सायं 5 से 7 बजे तक विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।
महाप्रबंधक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुलभता के लिए जिला में चार प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं। इनमें तीन रूट नारनौल व एक रूट महेंद्रगढ़ के लिए बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि रुट नंबर-01 नारनौल बस स्टैण्ड से गऊशाला रोड़ होते हुए राजकीय महाविद्यालय केन्द्र नंबर 2311102, राजकीय महिला महाविद्यालय केन्द्र नंबर 2311103 व पीएम श्री छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केन्द्र नंबर 2311101 तक जाएगी। इन तीनों केन्द्रों पर 2 मिनी बसों का संचालन किया जाएगा।
रुट नंबर-2 नारनौल बस स्टैण्ड से महावीर चौक, हीरो होण्डा चौक से केन्द्रीय विद्यालय सिंघाना रोड़ रघुनाथपुरा केन्द्र नंबर 2311109 तथा राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर (गोद बलाहा) केन्द्र नंबर 2311104 तक जाएगी। इन दोनों केन्द्रों पर 2 बसों का संचालन किया जाएगा।
रुट नंबर -03 नारनौल बस स्टैण्ड से महावीर चौक, हीरो होण्डा चौक, सैनी धर्मकाटा से राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (महता चौक) केन्द्र नंबर 2311107 तक जाएगी। इस केन्द्र पर 2 बसों का संचालन किया जाएगा।
इसी प्रकार रुट नंबर -01 महेन्द्रगढ़ बस स्टैण्ड से राव तुलाराम चौक से नारनौल मार्ग होते हुए राजकीय महिला महाविद्यालय केन्द्र नंबर 2311106 पर उतारकर राजकीय महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ केन्द्र नंबर 2311105 व राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय केन्द्र नंबर 2311108 के परीक्षार्थी महाविद्यालय बस स्टैण्ड पर उतरेंगे। इन केन्द्रों पर 2 बसों का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त बसों के अतिरिक्त निर्धारित समय पर चलने वाली बसे यथावत समय अनुसार ही चलेंगी तथा नीट परीक्षा के अभियार्थियों को कोई भी स्पेशल मुफ्त सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
कच्ची शराब निकालने के बर्तन तथा लाहन बरामद
-15 लीटर लाहन बरामद
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस ने चेलावास के मनोज कुमार चेलावास के घर में मुखबिरी के आधार पर छापेमारी कर लाहन एवं कच्ची शराब बनाने के बर्तन बरामद किए हैं।
जब पुलिस सूचना पाकर पुलिस मनोज चेलावास कि यहां पहुंची तो एक कच्चा घड़ा मिला जिसका मुंह ऊपर से बंधा था। एक टूटा हुआ मटका जिसके अंदर नलकी लगी थी। कच्ची शराब निकालने की औजार लगे हुए थे। साथ में अन्य बर्तन भी बरामद किए। घर पर मनोज उपलब्ध नहीं था उसकी पत्नी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम नहीं की शराब कौन निकाल निकलता है। पुलिस ने 15 लीटर लाहन भी बरामद किया है।
सात लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
-जमीन के मामले को लेकर हुआ झगड़ा
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव रामबास के धर्मवीर ने मारपीट के मामले में नीरज, माया देवी, रजनी, काजल, मुनीम, कृष्णा एवं सतवीर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने पुलिस में कहा है कि 24 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे वह तथा उसकी पत्नी अपने घर कार्य कर रहे थे। तभी अचानक सभी उपरोक्त आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से जेली, लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर आ गए। गालियां देने लगे ।उन्होंने बताया कि गोल खाता खाते को लेकर आपसी रंजिश चल रही है तथा विवाद का कारण बंटवारा है। परिवार के लोग खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं, जहां झगड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने जेली, लाठी, डंडे, राड े कुल्हाड़ी आदि से धर्मवीर को चोट मारी। जब शोर मचाया तो धर्मवीर की पत्नी सरोज वहां आ गई और मुश्किल से उन्हें इन लोगों से बचाया। सरोज ने पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी जिसके कारण पुलिस मौके पर आई किंतु वे लोग जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर कनीना के उप नागरिक अस्पताल में भर्ती कारण जहां हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब उनको हायर सेंटर से छुट्टी मिली है और मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कनीना उप नागरिक अस्पताल में 6 स्पेशलिस्ट डाक्टर भेजे जाने पर खुशी
--कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रधान अंकुर यादव जताई खुशी
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उप-नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 6 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की पोस्टिंग कर दी है।
विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रधान अंकुर यादव ने बताया कि इन छह स्पेशलिस्ट डाक्टरों में आर्थो, सर्जरी, एनेस्थीसिया, बाल बाल रोग, फैमिली मेडिसिन, आप्थाल्मोलाजी की पोस्टिंग कर दी गई है।
मिली जानकारी अनुसार प्रदेश में 63 नए एमओ की पोस्टिंग की गई है जिनमें से 6 एमओ कनीना उप-नागरिक अस्पताल के लिए भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि कनीना उप-नागरिक अस्पताल में जहां पहले एफआरयू की सुविधा प्रदान की गई, तत्पश्चात बेहतर दर्जे के एक्सरे सुविधा प्रदान की गई और अब 6 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम की पोस्टिंग की गई है। अब तक कनीना क्षेत्र के ग्रामीण लोग इलाज के लिए दूरदराज जाने को मजबूर रहे हैं तथा बेहतर इलाज न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 6 स्पेशलिस्ट यहां आ जाते हैं तो इसके बाद गरीब तबके के लोगों को दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। उल्लेखनीय की कनीना उप-नागरिक अस्पताल में 84 कमरों युक्त तीन मंजिला बेहतर दर्जे का भवन है किंतु स्पेशलिस्ट की कमी थी जो पूरी कर दी गई है।
कनीना डेवलपमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन अंकुर यादव कनीनवाल ने कहा कि आरती सिंह राव सदा ही जनहित के कार्यों में तल्लीन रहती है। उन्होंने जहां पहले एफआरयू स्थापित किया तो फिर ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किया और अब स्पेशलिस्ट भेज दिए गए हैं। इससे निर्धन लोगों को लाभ होगा। वैसे भी कनीना उप नागरिक अस्पताल के तहत लाखों लोग निर्भर करते हैं और कई गांव के लोग इस पर आश्रित है। उन्होंने आरती सिंह राव का आभार भी जताया कि वो जनहित के कार्यों में सदा अग्रणी रहती है।
फोटो कैप्शन: अंकुर कनीनवाल
पाथेड़ा में मनाई गोरखनाथ जयंती
-लगा भंडारा
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। गांव पाथेड़ा जोहड़ी वाला बाबा आश्रम में महंत योगी प्रतापनाथ की अगुवाई में ग्रामीणों ने गुरु गोरखनाथ जयंती धूमधाम से मनाई। ग्रामीणों ने विशाल भंडारा आयोजित किया। जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में साधु संतों तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
अतरलाल एडवोकेट और अन्य गणमान्य श्रद्धालुओं ने योगी प्रताप नाथ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अतरलाल ने बाबा के जनभलाई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संत महात्मा संसार का उपकार करने के लिए इस धरा पर आते हैं। खरकड़ाबास निवासी प्रसिद्ध गायक राजेश शर्मा की टीम ने गुरू गौरखनाथ बाबा की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सरपंच जर्मन, धोलिया, सुमेर सिंह यादव, औमप्रकाश, राकेश यादव, राजेन्द्र नम्बरदार, कैलाश सेठ ने विशाल भंडारा व जागरण आयोजित करने के लिए पाथेड़ा के ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए गुरू गोरखनाथ जयंती तथा बुद्ध पूर्णिमा की सभी को शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन 03:महंत योगी प्रतापनाथ को सम्मानित करते हुए जन
वार्ड 14 के पवन कुमार ने खोला चुनाव कार्यालय
-भारी संख्या में लोग रहे उपस्थित
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड 14 में जहां 6 प्रत्याशी मैदान में है और लगभग सभी ने अपने चुनाव कार्यालय रेवाड़ी -कोसली मोड़ से कनीना वाटर सप्लाई के बीच सड़क मार्ग पर खोल दिए हैं। हाल ही में पवन कुमार उर्फ बलजीत ने भी चुनाव कार्यालय का आज विधिवत रूप से खोला। चुनाव कार्यालय का शुभारंभ बुजुर्ग जगमाल सिंह मुकदम ने अपने हाथों से किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर पवन उर्फ बलजीत ने कहा कि वे अपनी जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों से मिलकर अपने चुनाव वादे बता रहे हैं जिसके चलते लोगों का बेहतर उत्तर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज का चुनाव चिन्ह मिला हुआ है।
क्या-क्या हैं चुनाव चिन्ह -
कनीना के वार्ड 14 चुनाव लड़ रहे अनूप कुमार को जग, अशोक कुमार को छत का पंखा, प्रदीप बलिया उगता सूरज, बलजीत उर्फ पवन कुमार हवाई जहाज, बलजीत राज साइकिल, सुरेंद्र को सीढ़ी का चुनाव चिन्ह मिला है। जिस पर वे अब गली-गली और वोटर के पास जाकर वोट मांग रहे हैं।
फोटो कैप्शन04: चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए
सफाई कर्मचारियों ने रखी हड़ताल
-दो दिनों की है हड़ताल, पक्का करने की है एकमात्र मांग
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका के तहत करीब 21 सफाई कर्मचारी आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हड़ताल पर बैठे रहे। उनकी मांग है कि उन्हें पक्का/नियमित किया जाए। उन्होंने सरकार के विरुद्ध नारे लगाए और पक्का करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि आगामी 2 मई को भी उनकी हड़ताल रहेगी, धरना प्रदर्शन रहेगा अगर फिर भी सरकार नहीं चेेती तो धरना अनिश्चितकालीन भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नियमित नहीं किए गए हैं। ऐसे में उन्हें तुरंत नियमित किया जाए।
फोटो कैप्शन 5: धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी कनीना
*
वार्ड नंबर 14 उपचुनाव
-कड़ी धूप में भी नहीं थम रहा प्रचार, बदलाव की मांग तेज
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगरपालिका के वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव को लेकर माहौल दिन-प्रति दिन गर्माता जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद उम्मीदवार अपनी टीम के साथ लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं और पुरानी सत्ता के खिलाफ लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।
तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी भी उनके हौसले को कम नहीं कर पा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक गलियों और मोहल्लों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया जा रहा है। उम्मीदवार अपनी टीम के साथ लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और बदलाव का भरोसा दिला रहे हैं।
वोटरों का भी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर लोगों ने उम्मीदवार का स्वागत किया और अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। प्रचार के दौरान यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि इस बार चुनाव में बदलाव एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।
उम्मीदवार का कहना है कि वार्ड के विकास और पारदर्शी व्यवस्था के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, और जनता का समर्थन उन्हें लगातार ऊर्जा दे रहा है।
गर्मी के इस मौसम में भी जिस तरह से टीम लगातार मेहनत कर रही है, उससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और आने वाले दिनों में यह और भी तेज होने की संभावना है।
फोटो कैप्शन 01: गर्मी में वोट मांगते हुए उम्मीद्वार एवं अन्य
सभी सहकारी परिवहन समिति एवं निजी बसों में स्कूल, कालेज विद्यार्थी और सीनियर सिटीजन बस पास लागू
- जिला परिवहन अधिकारी और सरकार ने दिए सख्त आदेश
*************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। हरियाणा परिवहन आयुक्त चंडीगढ़ ने जहां सख्त आदेश दिए है कि स्कूल और कालेज में पढऩे वाले विद्यार्थियों के पास एवं सीनियर सिटीजन कार्ड राज्य कि सहकारी परिवहन समिति और निजी बसों में भी लागू हैं। बसों में उसी प्रकार लाने ले जाने के लिए वह बाध्य होंगे जैसे रोडवेज बसें करती हैं। राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जो भी अन्य प्रावधान किया जाएंगे उनका पालन करना होगा। साथ में स्पष्ट कहा गया है कि समिति एवं निजी बस संचालकों को किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं दी जाएगी। उन्हें सभी शर्ते और नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा वरना लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी रोडवेज डिपो के पास भेजे गए पत्र में कहा गया है कि स्टेज कैरिज स्कीम 2016 की शर्तों नियमों का पालन हर हाल में करना होगा अन्यथा उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 और मोटर वाहन नियम 1989 के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण रेवाड़ी ने भी एक पत्र विभिन्न बस डिपो/उप डिपो में भेजा है। ऐसे ही पत्र हर विभाग के पास भेजे गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।
इस संबंध में विद्यार्थी और सीनियर सिटीजन से बात हुई-
मैं सेंट्रल यूनिवर्सिटी पाली में कनीना से जाता एवं आता हूं। जहां पहले सभी बसों में बस पास की अनुमति थी लेकिन बाद में परमिट धारी बसों में बैठने से उन्होंने इनकार कर दिया। अब फिर से कुछ परमिट धारी बसों में बस पास की अनुमति मिलती है जबकि कुछ नहीं दे रहे। वो यह कहते हैं कि इस बार कोई बात नहीं अगली बार नहीं बैठना।
--नितिन कुमार
मैं प्रतिदिन पढऩे के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जाता हूं जहां वर्तमान समय में परमिटधारी और प्राइवेट बसों में बैठने से अक्सर इनकार किया जाता है। पहले सभी बसों में अनुमति थी। अब यह कहे देते हैं कि उनके पास कोई आदेश नहीं आए हैं। इसलिए आगे से नहीं बैठने की हिदायत देते हैं।
-- हर्ष कुमार
जहां लंबे समय पहले सभी प्रकार की बसों में सीनियर सिटीजन को बैठने का अधिकार था किंतु बाद में बैठने नहीं देते थे। अब कुछ बस धारक इकार करते हैं। ऐसे में सीनियर सिटीजन परेशान रहते हैं।
--बिजेंद्र कुमार सीनियर सिटीजन
कभी सभी बसों में सीनियर सिटीजन को अधिकार था किंतु बाद में किसी भी सूरत में नहीं बैठने दिया जाता था। अब बहस करने के बाद ही अनुमति देते हैं। वे आदेश न होने की बात कह देते हैं। अभी से सभी बसों में बैठने से इंकार कर दिया जाता है। अभी सभी बस चालकों के पास आदेश आने बाकी हैं।
--रतनलाल शर्मा
फोटो कैप्शन: हर्ष कुमार,
नितिन, बिजेंद्र एवं रजनलाल शर्मा
21वीं खाटू श्याम यात्रा पूर्ण
-श्री श्याम परिवार दीवाना संकीर्तन मंडल कनीना की ओर से करवाई गई निशुल्क यात्रा *************************************************
***************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना से खाटू श्याम की 21वीं निशुल्क बस यात्रा शाम 5 बजे पूर्ण हो गई। गुरुवार को सुबह करीब 5 बजे 49 भक्तों को लेकर कनीना के खाटू श्याम मंदिर के समक्ष से बस रवाना हुई थी। जिसमें भक्तों को दो बार नाश्ता, खाना, चाय, पानी आदि निशुल्क दी दी जाती है।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि 21वीं यात्रा सकुशल पूर्ण हो गई है। यात्रा में भक्तों को आना जाना, खाना पीना सब कुछ मुफ्त प्रदान किया जाता है। ऋतिक, सौरभ, साहिल, रवि, मनीष आदि सेवादार के बतौर चलते जो पानी, चाय आदि की सुविधा प्रदान करते हैं। जब भक्त वापस कनीना श्याम मंदिर पहुंचने हैं तो उनका एक ड्रा निकाला जाता है जिसमें एक भक्त को बाबा की छवि देकर सम्मानित किया जाता है।
फोटो कैप्शन 02: बाबा की छवि देकर सम्मानित करते हुए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)














No comments:
Post a Comment