Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, May 6, 2026



 


दहेज उत्पीडऩ
 विवाहिता ने करवाया अपने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
*******************************************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज।
क्षेत्र के गांव छितरौली निवासी राजकुमार की बेटी पवित्रा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में रवि पुत्र रामपाल वासी अकोली तहसील नांगल चौधरी से हुई थी । शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले गाड़ी और गहने के लिए प्रताडि़त करने लग गए । और मारपीट करते । पवित्रा ने बताया कि उसका पति, सास, ससुर , जेठ  और जेठानी उसे बार बार अपने घर से नकदी और सामान लाने के लिए दवाब बनाते है ।कुछ समय के बाद जब लड़की हुई तब छुछक में मेरे घर वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा सामान और गहने भी दिए फिर भी कुछ समय के बाद दोबारा अपने घर से सामान लाने के लिए दवाब देते रहे और घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने अपने घर आकर आपबीती अपने घरवालों को बताई और कनीना थाने में मामला दर्ज करवाया।


अशोक शर्मा ने संभाला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार
*******************************************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज।
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक सक्रियता को बढ़ाते हुए अशोक शर्मा ने आज जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला जेल उप अधीक्षक रविंद्र कुमार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद अशोक शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के मौलिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारना, बुनियादी ढांचा मजबूत करना और सरकार की जन-कल्याणकारी शैक्षिक योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर नारनौल खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज, अटेली खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा, बीईओ दिलबाग सिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश, अजीत, वीरसिंह, करण सिंह, उल्लास नोडल अधिकारी अगेंद्र मौजूद थे।




अशोक शर्मा ने संभाला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार
*******************************************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज।
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक सक्रियता को बढ़ाते हुए अशोक शर्मा ने आज जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला जेल उप अधीक्षक रविंद्र कुमार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद अशोक शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के मौलिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारना, बुनियादी ढांचा मजबूत करना और सरकार की जन-कल्याणकारी शैक्षिक योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर नारनौल खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज, अटेली खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा, बीईओ दिलबाग सिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश, अजीत, वीरसिंह, करण सिंह, उल्लास नोडल अधिकारी अगेंद्र मौजूद थे।


नगर पालिका कनीना उपचुनाव
--शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
--मतदान के दिन से 48 घंटे पूर्व से क्षेत्र के तीन किलोमीटर दायरे में होगा ड्राई डे
--उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
*******************************************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज।
जिला महेंद्रगढ़ की नगर पालिका कनीना के वार्ड नंबर 14 में होने वाले उपचुनाव को लेकर मतदान के दिन से 48 घंटे पूर्व से नगर पालिका कनीना और इसके आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने के लिए आबकारी नियमों के तहत सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके तहत नगर पालिका कनीना और इसके आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी शराब के ठेकों, होटलों, रेस्टोरेंट्स, क्लबों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में शराब की बिक्री और परोसने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यह पाबंदी मतदान के दिन से 48 घंटे पूर्व यानी 8 मई 2026 की शाम 6:00 बजे से प्रभावी हो जाएगी। यह प्रतिबंध 10 मई को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक जारी रहेगी। इसके अलावा यदि किसी कारणवश पुनर्मतदान की स्थिति बनती है, तो 12 मई को भी ड्राई डे लागू रहेगा, तथा 13 मई को मतगणना के दिन सुबह 8:00 बजे से परिणाम घोषित होने तक ड्राई डे का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उपायुक्त ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर पहले ही रोक लगा दी गई है और लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं और मतदान से पूर्व सघन चेकिंग अभियान शुरू करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों, विशेषकर संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बिना किसी भय के भागीदारी करें और आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करें। किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के परिवहन या चुनाव को प्रभावित करने वाली अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।




प्रशिक्षु अधिकारियों ने जानी हरियाणा मॉडल की बारीकी              ,   
स्कूल से लेकर सरल केंद्र तक धरातल पर देखा सुशासन का बदलता स्वरूप
*******************************************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज।
अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान, फरीदाबाद के 33वें प्रोफेशनल ट्रेनिंग कोर्स के तहत भारतीय नागरिक लेखा सेवा, रक्षा लेखा सेवा, डाक एवं दूरसंचार लेखा और लागत लेखा सेवा के ग्रुप 'ए' प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज से अपने तीन दिवसीय जिला प्रवास का विधिवत आगाज किया। डीआईओ प्रशांत कुमार की मौजूदगी में इस दल ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यकुशलता और जमीनी स्तर पर नीतियों के क्रियान्वयन का गहन अवलोकन किया।
अधिकारियों के इस दल ने अपने प्रवास के प्रथम दिन की शुरुआत अटेली खंड के सुराना गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से की। अधिकारियों ने वहां शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधा संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने न केवल शिक्षा के स्तर को परखा, बल्कि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान और चुनौतियों को भी समझा। अधिकारियों ने भविष्य की वित्तीय और प्रशासनिक नीतियों को जनभावनाओं से जोडऩे का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
गामीण भ्रमण के बाद प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों का दल जिला सचिवालय स्थित सरल केंद्र पहुंचा, जो वर्तमान में हरियाणा सरकार के डिजिटल इंडिया विजन का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है।
अधिकारियों ने देखा कि किस प्रकार तकनीक के समावेश से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और आम नागरिक को एक ही छत के नीचे सैकड़ों सरकारी सेवाएं सुलभ हो रही हैं। सरल केंद्र की ऑनलाइन कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ दल ने एसडीएम, तहसीलदार और नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ विभागीय कामकाज पर लंबी चर्चा की।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य इन भावी नीति-निर्माताओं को यह समझाना है कि अंत्योदय सरल और सक्षम हरियाणा जैसी योजनाएं केवल कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव का माध्यम हैं।



एसडी विद्यालय ककराला में एनसीसी कैडट्स की हुई नई भर्ती
*******************************************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज।
एसडी विद्यालय ककराला में एनसीसी कैडट्स नई भर्ती कमांडिग आफिसर संदीप कुमार व कर्नल राकेश पुनिया की अध्यक्षता में सूबेदार मेजर दानाराम, सूबेदार मुनेश कुमार व हवलदार सुरेन्द्र सिहँ 16 हरियाणा एनसीसी बटालियन के द्वारा 06 मई 2026 को आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया के तहत छात्र एवं छात्राओं का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा और अनुशासित जीवन के प्रति प्रेरित करना रहा। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कमांडिग आफिसर संदीप कुमार ने अपने संबोधन में एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला है। उन्होंने युवाओं को सेना के मूल्यों-साहस, अनुशासन और बलिदान-से प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रिंसिपल डा,. शिप्रा सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एनसीसी छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है और विद्यालय हमेशा खेल व रक्षा में छा़त्रों की भागीदारी को बढ़ावा देता रहा है।
विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि एनसीसी कैडट्स का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। कैडट्स समाज सेवा के साथ-साथ मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य को जानते है। जगदेव यादव ने यह भी बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं उनकी सुरक्षा एवं पढऩे के लिए उचित वातावरण प्रदान करना समाज की मजबूती का दयोतक है।
इस अवसर पर सीईओ रामधारी, अजीत सिहँ, सोनपाल, रितु चैयल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



थाना सदर कनीना पुलिस ने भेड़-बकरी चोरी के दो मामलों में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
*******************************************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज।
थाना सदर कनीना पुलिस ने क्षेत्र में हुई भेड़-बकरियों की चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्ण वासी गांव पुर, थाना बवानीखेड़ा, जिला भिवानी के रूप में हुई है। थाना सदर कनीना पुलिस ने आरोपी को जिला जेल रेवाड़ी से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया, जहाँ वह पहले से ही चोरी के एक अन्य मामले में बंद था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह एक आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ राजस्थान, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में चोरी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
थाना सदर कनीना क्षेत्र में पशु चोरी की दो वारदातें दर्ज की गई थीं। पहली घटना 19 जनवरी की रात को चौकी दौंगड़ा अहीर के अंतर्गत आने वाले गाँव बेवल में हुई थी, जहां शिकायतकर्ता सूरत सिंह के बाड़े से रात करीब 3 बजे गाड़ी में आए अज्ञात चोर 9 बकरियां चोरी कर ले गए थे। वहीं, दूसरी घटना 10 फरवरी की रात गाँव स्याणा में घटी थी, जहां शिकायतकर्ता बलवान के बाड़े से 27 भेड़-बकरियां (19 भेड़ और 8 बकरियां) चोरी हो गई थीं।
इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामलों में जांच करते हुए थाना सदर कनीना पुलिस ने आरोपी कर्ण को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


15 मई से शुरू होंगी विश्वविद्यालय परीक्षाएं, 9 मई तक एडमिट कार्ड लेना अनिवार्य
*******************************************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज।
पितामह कन्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय, कनीना से विद्यार्थियों के लिए परीक्षा संबंधित जानकारी जारी की है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीए., बीकॉम. एवं बीएससी. के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं 15 मई 2026 से प्रारंभ होंगी।
 महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. हरिओम भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय से प्राप्त सभी विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड की छपाई पूरी हो चुकी है तथा उनका वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है।
 उन्होंने यह भी बताया कि 20 अप्रैल 2026 से महाविद्यालय में प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं पहले ही प्रारंभ हो चुकी हैं।
विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी परीक्षा तिथि (डेट शीट) इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) की आधिकारिक वेबसाइट, महाविद्यालय की वेबसाइट तथा कालेज के नोटिस बोर्ड पर नियमित रूप से देखते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रहें।
9 मई अंतिम तिथि: एडमिट कार्ड लेना अनिवार्य
महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्र-छात्राएं 9 मई 2026 से पहले-पहले अपने एडमिट कार्ड महाविद्यालय परिसर से अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।
विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एडमिट कार्ड वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है—
 प्रथम वर्ष
कमरा संख्या 3 से  चेतन शर्मा (लाइब्रेरी अटेंडेंट) एवं अंकित कुमार द्वारा वितरण।
 द्वितीय वर्ष :
कमरा संख्या 3 से  मनीष कुमार एवं मानव भारद्वाज से प्राप्त करें। तृतीय वर्ष ):
कमरा संख्या 5 से  मीना शर्मा एवं कुमारी कुसुम द्वारा वितरण।
महाविद्यालय प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन विद्यार्थियों पर पुस्तकालय की पुस्तकें, खेल सामग्री, एनएसएस या एनसीसी से संबंधित कोई भी बकाया है, वे पहले उसे जमा कर नो-ड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त करें।
परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। लाइब्रेरी, अध्ययन कक्षों एवं विभागों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ गई है। शिक्षक भी विद्यार्थियों को अंतिम समय की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं, जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर हो सकें।






कनीना क्षेत्र के तीन गांवों में हुई चोरी की वारदात, खेतों से चोरी कर ले गए नोजल ।
*********************







**********************
************************************************
******************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र के गांव रामबास , कपूरी  और ककराला में बीती रात को चोर खेतों से फव्वारा नोजल चुरा ले गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार छबीला राम बताया कि वह 3 मई को खेतों में अपने फव्वारों को इक्कठा करके आया था अगले दिन सुबह जब खेत में गया तो फव्वारों से 24 पीतल की नोजल गायब मिली । जब आस पास पता  किया तो मालूम हुआ कि चोरों ने पास के खेतों से भी चोरी कर ली है। चोरों ने उदमी राम गांव रामबास से 22 नोजल , मनोज वासी रामबास से 12 नोजल,सतीश वासी रामबास से 06 नोजल,सतीश वासी कपूरी से 11 नोजल,सुरेंद्र वासी कपूरी से 09 नोजल , मामन कपूरी से 10 नोजल, भाल सिंह ककराला से 04 नोजल और नरेश वासी रामबास से 14 चोरी हुई है। जैसे किसानों को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाना कनीना में सूचना दर्ज करवाई।

No comments: