Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, May 2, 2026



 


कैमला में किया प्रहरी क्लब का गठन
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में विभाग के निर्देश अनुसार  नशा मुक्त भारत मिशन के अंतर्गत प्रहरी क्लब का गठन विद्यालय में किया गया। जिसका उद्देश्य मात्र समाज में व्याप्त नशा जैसे बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू ,गांजा, अफीम, शराब आदि अनेकों प्रकार के नशे से आज का युवा ग्रस्त हो गया है।
 नशा जीवन का अभिशाप विषय पर आधारित विद्यार्थियों द्वारा   कविताएं , भाषण , स्लोगन आदि प्रस्तुत किए गए जो समाज में  जागरूकता की दिशा में अच्छी पहल है मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि आज के युग में नशा एक भयंकर बीमारी बन चुका है। युवा नशे से ग्रस्त होकर अपना शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य  बिगाड़ रहा है और लक्ष्य से भटक रहा है। आज का युवा नशे से मुक्त होकर एक खुशहाल, समृद्ध  परिवार के साथ राष्ट्र की परिकल्पना कर सकता है जिससे युवा समर्थ होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। इस प्रकार हमें अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए और अपने आज -पड़ोस के लोगों को इससे प्रेरित करना चाहिए जिससे परिवार और समाज में अमन चैन, सुख -शांति ,सुरक्षा ,सद्भावना बनीं रह सकें। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 05:नशे के विरुद्ध नारे लगाते हुए।



नीट परीक्षार्थियों के लिए आज नारनौल व महेंद्रगढ़ में चलेगी विशेष बसें
-रोडवेज ने नीट परीक्षा के लिए तय किए 4 विशेष रूट
-इन विशेष बसों में परीक्षार्थियों के लिए मुक्त सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, सामान्य किराया लगेगा
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशानुसार 3 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस (नीट) परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के मद्देनजर हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल ने पूरी तैयारी कर ली है।
नारनौल रोडवेज के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि परीक्षार्थियों को जिला में उनके गंतव्य तक समय पर पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 व सायं 5:00 से 7 बजे तक विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।
महाप्रबंधक ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुलभता के लिए जिला में चार प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं। इनमें तीन रूट नारनौल व एक रूट महेंद्रगढ़ के लिए बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि रुट नंबर-01 नारनौल बस स्टैण्ड से गऊशाला रोड़ होते हुए राजकीय महाविद्यालय केन्द्र नंबर 2311102, राजकीय महिला महाविद्यालय केन्द्र नंबर 2311103 व पीएम श्री छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केन्द्र नंबर 2311101 तक जाएगी। इन तीनों केन्द्रों पर 2 मिनी बसों का संचालन किया जाएगा।
रुट नंबर-2 नारनौल बस स्टैण्ड से महावीर चौक, हीरो होण्डा चौक से केन्द्रीय विद्यालय सिंघाना रोड़ रघुनाथपुरा केन्द्र नंबर 2311109 तथा राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर (गोद बलाहा) केन्द्र नंबर 2311104 तक जाएगी। इन दोनों केन्द्रों पर 2 बसों का संचालन किया जाएगा।
रुट नंबर -03 नारनौल बस स्टैण्ड से महावीर चौक, हीरो होण्डा चौक, सैनी धर्मकाटा से राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (महता चौक) केन्द्र नंबर 2311107 तक जाएगी। इस केन्द्र पर 2 बसों का संचालन किया जाएगा।
इसी प्रकार रुट नंबर -01 महेन्द्रगढ़ बस स्टैण्ड से राव तुलाराम चौक से नारनौल मार्ग होते हुए राजकीय महिला महाविद्यालय केन्द्र नंबर 2311106 पर उतारकर राजकीय महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ केन्द्र नंबर 2311105 व राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय केन्द्र नंबर 2311108 के परीक्षार्थी महाविद्यालय बस स्टैण्ड पर उतरेंगे। इन केन्द्रों पर 2 बसों का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त बसों के अतिरिक्त निर्धारित समय पर चलने वाली बसे यथावत समय अनुसार ही चलेंगी तथा नीट परीक्षा के अभियार्थियों को कोई भी स्पेशल मुफ्त सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। सभी परीक्षार्थियों का बसों में सामान्य किराया लगेगा।


सेहलंग में संपन्न क्विज प्रतियोगिता
-अव्वल को किया गया पुरस्कृत
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेहलंग में  रोचक, ज्ञानवर्धक एवं प्रतिस्पर्धात्मक सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया, जिसमें प्राथमिक वर्ग (कक्षा तीसरी से पांचवीं) तथा मध्य वर्ग (कक्षा छठी से आठवीं) के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह एवं जोश के साथ प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
क्विज प्रतियोगिता को कुल पांच चरणों में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इन चरणों में सामान्य ज्ञान राउंड, त्वरित उत्तर राउंड, चित्र पहचान राउंड, समसामयिक घटनाएँ राउंड तथा बजर राउंड शामिल थे। प्रत्येक राउंड को इस प्रकार तैयार किया गया था कि विद्यार्थियों की सामान्य जानकारी, तर्क क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की योग्यता एवं टीमवर्क की भावना का समुचित मूल्यांकन किया जा सके।
अंत में कड़े मुकाबले के बाद भारत हाउस की टीम विजेता रही। विजेता टीम में कक्षा आठवीं से रौनक , कक्षा सातवीं से स्नेहा एवं हिमांशी , तथा कक्षा छठी से युग शामिल रहे।
चेयरमैन हरिश भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान में वृद्धि तथा आत्मविश्वास को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र पढऩे, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें पढऩे तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या ज्योति भारद्वाज ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विजेता टीम को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन प्रदान किया गया।
फोटो कैप्शन 04:  प्रतिभागियों को प्रमाण देकर सम्मानित करते विद्यालय के चेयरमैन





सरसों की खरीद हो चुकी है बंद जबकि गेहूं की खरीद चलेगी 15 मई तक
-अब तक 84157 क्विंटल गेहूं खरीदा  
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
 कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में जहां सरसों की खरीद एक सरसों की खरीद एक मई को बंद हो चुकी है। अब तक निजी स्तर पर 28540 क्विंटल सरसों खरीदी गई जिसका भाव 6201 रुपए से 6500 के बीच रहा जबकि सरकारी तौर पर सरसों खरीद 10644 क्विंटल हुई जिसमें से 6439 की क्विंटल का उठान किया जा चुका है। जबकि निजी स्तर पर 24399 क्विंटल सरसों की उठान की जा चुकी है।
 उधर डाटा इंट्री आपरेटर अशोक कुमार ने बताया की गेहूं की खरीद 15 मई तक जारी रहेगी। अब तक 84157 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है और उठान 68900 क्विंटल का किया जा चुका है। अब तक कुल 2670 किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है।
फोटो कैप्शन 03: गेहूं की खरीद स्थित चेलावास





तनाव के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने में कारगर है हंसी
 --विश्व हास्य दिवस -3  मई
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज। 
हंसने से सभी रोग नष्ट हो जाते हैं। नीरसता, थकान और तनाव आज हमारे भागदौड़ भरे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। क्रोध, भय, तनाव के नकारात्मक प्रभाव को जीवन से समाप्त करने के लिए हंसना बहुत जरूरी हो गया है। हंसने, हंसाने से मानसिक तनाव दूर होता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है। इसलिए किसी पर हंसने की जगह, सभी के साथ हंसना सीखें तो जीवन स्वस्थ और खुशनुमा हो जाएगा।
 डा. होशियार सिंह यादव का कहना है कि इंसान दिनभर भागदौड़ में लगा रहता है। ऐसे में अगर शाम के समय और सुबह सवेरे जोर जोर से हंस ले तो सारे तनाव दूर हो जाते हैं।
हंसने से रक्त में आक्सीजन का संचार होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने से सारे तंत्र एक बार स्वस्थ महसूस करने लग जाते हैं। ऐसे में परिवार के साथ जरूर हंसना चाहिए। घर एवं संस्थान में हंसी खुशी का माहौल तैयार करना चाहिए।
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन कर कोई सामने आ जाता है, तो पूरे शरीर में क्रोध भर जाता है। कुछ लोग तो तनाव में आकर अवसाद तक में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में अपनी गलती ना होते हुए भी, मानकर मुस्कान बिखेरने से हम विवाद और तनाव दोनों से बचेंगे। इसका निरंतर प्रयास करना चाहिए।
खुलकर और जोर-जोर से ठहाके लगाने से शरीर में रक्त के संचार की गति बढ़ती है। इससे पाचन तंत्र अधिक सक्रियता से कार्य करता है और फेफड़े भी मजबूत होते हैं। दूषित वायु शरीर से बाहर निकल जाती है। हंसने से पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है। इसलिए हास्य योग हर प्रकार से मनुष्य के लिए परमात्मा का दिया हुआ बेहतरीन वरदान है।
रामलीला में हंसने पर बल देते थे-
कनीना की रामलीला मंचन दौरान कई कलाकार लोगों को हंसाने का काम करते थे। परंतु आज के दिन वे हास्य कलाकार भगवान को प्यारे हो गये। हास्य कलाकार की भूमिका निभाने वाले जगदीश प्रसाद एवं श्रीचंद आज भगवान को प्यारे हो चुके हैं परंतु उनकी याद ताजा है।
बाबा रामदेव भी हंसने पर देते हैं जोर-
 बाबा रामदेव भी हर दिन हंसने पर जोर देते हैं। यूं तो दिनभर इंसान थकान एवं दर्द से परेशान मिलता है किंतु यदि कुछ समय खुलकर हंस ले तो सभी बीमारियों पर काबू पाने में सहायक होगा। विगत वर्षों महामारी फैली जिसमें रोते चेहरे और परेशान चेहरे अधिक नजर आये। ऐसे में महामारी के बाद हंसना बहुत जरूरी हो गया है।
स्कूलों में भी जाता है हंसाया-
विभिन्न स्कूलों में हंसाने वाले शिक्षक मिलते हैं। कनीना में अमृतलाल, धनौंदा में खेड़ी के सूबे सिंह हंसाने के लिए जाने जाते हैं। उनसे बच्चे प्रसन्न मिलते हैं क्योंकि वे हंसाने में भी ध्यान देते हैं।
फोटो कैप्शन: डा. होशियार सिंह यादव





करीब डेढ़ लाख रुपए का हुआ साइबर फ्राड
- राजस्थान से कपड़े मंगवाने के लिए भेजे थे रुपए, नहीं आए कपड़े
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
 कनीना उप-मंडल के गांव धनौंदा निवासी सुनील कुमार के साथ आनलाइन फ्राड हो गया। राजस्थान से कपड़े मंगवाने के लिए भेजे थे रुपए, नहीं आए कपड़े और पैसे भी नहीं मिले। उन्होंने पुलिस में बताया कि उन्होंने कपड़े की दुकान कर रखी है और उसी से परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने एक आनलाइन आर्डर महावीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स पाली/राजस्थान किया था। और उन्होंने अपने तथा अपने भाई के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक खाता प्रयोग किया। जिसमें उन्होंने 2000 रुपए पहली बार, 38000 दूसरी बार क्यूआर कोड स्कैनर से, 49000 तीसरी बार तथा चौथी बार 49000 रुपए तथा 5वीं बार 11396 भेजें। इस प्रकार कुल 1,49,3,96 भेजें। जब फर्म के मालिक से फोन किया तो उन्होंने अपना पता राजस्थान का बताया और व्हाट्सएप पर सामान आर्डर पैकिंग की फोटो भी भेज दी। आप उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन व्यक्ति का फोन स्विच आफ आ रहा है। जिससे वह जिससे धनौंदा निवासी आर्थिक रूप से और मानसिक रूप से परेशान है। उनके बयान पर कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत साइबर फ्राड का मामला दर्ज कर लिया है।






कैसे होगी सफाई?
94 स्कूलों में से 30 स्कूलों में है सफाई कर्मी 

-सरकार नहीं लगा रही है स्वीपर
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
कनीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तहत कुल 94 स्कूल हैं जिनमें से मुश्किल से 30 स्कूलों में स्वीपर का पद भरा हुआ है। विभिन्न स्कूलों में स्वीपर का पद रिक्त होने के कारण न तो सफाई हो पा रही है और न ही गंदगी में पढ़ाई नियमित रूप से हो पा रही है। एक और सरकार को साफ सुथरा स्कूल चाहिए वहीं बगैर स्वीपर के आखिर सफाई कैसे हो ,सोच से परे है?
मिली जानकारी अनुसार कनीना बीइओ के तहत 76 प्राथमिक, 18 मिडिल, 5 उच्च तथा 24 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। जिनमें 21 पार्ट टाइम स्वीपर प्राथमिक स्कूलों में 9 पार्ट टाइम स्वीपर मिडिल स्कूलों में कार्यरत हैं। बाकी अधिकांश स्कूलों में स्वीपर का पद खाली पड़ा। कुछ उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी स्वीपर का पद भरा हुआ नहीं है। ऐसे में स्कूल मुखिया परेशान हैं कि सफाई कैसे करवाई जाए? अपने पैसे से सफाई संभव हो सकती है वह भी तब जब कोई स्वीपर के पद पर कार्य करने के लिए तैयार हो। विशेषकर छोटे बच्चे कैसे गंदगी में बैठ पाएंगे, यह अनुमान लगाया जा सकता है। अभिभावकों की सरकार से मांग है कि अविलंब सभी प्राथमिक विद्यालय,मिडिल, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में स्वीपर का पद भर जाए ताकि कम से कम सफाई संभव हो सके।
 उल्लेखनीय है कि कनीना में कुल 6 स्कूल है जिनमें से दो स्कूलों में स्वीपर का पद भरा हुआ है चार स्कूलों में स्वीपर का पद खाली पड़ा है।
 फोटो कैप्शन दो: कनीना का एक स्कूल जहां स्वीपर पद भरा नहीं है।



सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल
-नियमित करने की एकमात्र है मांग
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज। 
कनीना नगर पालिका के तहत करीब 21 सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हड़ताल पर बैठे रहे। उनकी मांग है कि उन्हें पक्का/नियमित किया जाए। उन्होंने सरकार के विरुद्ध नारे लगाए और पक्का करने की मांग की।
धरने पर बैठे  सुनील, रतन सिंह, कर्मवीर,  पवन प्रीति, विमल, रमेश, सुभाष ,योगेश, कुलदीप, प्रदीप, नवीन, राकेश, नरेंद्र, सोनू आदि ने बताया कि समय रहते सरकार नहीं चेेती तो धरना अनिश्चितकालीन भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नियमित नहीं किए गए हैं। ऐसे में उन्हें तुरंत नियमित किया जाए।
फोटो कैप्शन 01: धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी


दिल्ली निवासी अश्वनी गोयल ने गौशाला को दिए 1.55 लाख रुपए, गोसेवा के प्रति दिखाई अनूठी आस्था
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज।
दिल्ली निवासी अश्वनी गोयल ने श्रीकृष्ण गोशाला कनीना को 1.55 लाख रुपए की राशि भेंट की। यह सहयोग राशि गोचारा हेतु प्रदान की गई है, जिसका उपयोग गोशाला द्वारा तूड़ा (चारा) खरीदने में किया जाएगा।
अश्वनी गोयल, जो मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह योगदान दिया। उनका मानना है कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय कर्तव्य भी है।
गोशाला प्रधान भगत सिंह ने इस अवसर पर अश्वनी गोयल का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे दानवीर व्यक्तियों के सहयोग से ही गोशालाएं सुचारू रूप से संचालित हो पाती हैं। उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी इस प्रकार की सेवा भावना अपनाने की अपील की।
इस सहयोग से गोशाला में रह रही गायों के लिए चारे की व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी, जिससे गौवंश की सेवा में निरंतरता बनी रहेगी।
फोटो कैप्शन: अश्विनी कुमार











कोर्ट के निर्णयानुसार तीन वर्षीय नियमितीकरण नीति के तहत सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए - धर्मपाल शर्मा
***********************************
********************************************
***********************************
कनीना की आवाज। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल के माननीय सर्वोच्च्य न्यायालय के एक अहम फैसले अनुसार 16 एवं 18 जून 2014 की हरियाणा सरकार की नियमितीकरण की नीतियों को वैध करार दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत सभी अतिथि अध्यापक इन दोनों नीतियों के तहत नियमित होने की सभी शर्तों को पूरा करते हैं। ऐसे में तत्काल प्रभाव से सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए और जून 2014 से सभी लाभ प्रदान किए जाएं। उन्होंने बताया कि 2014 में हरियाणा सरकार ने ग्रुप बी,सी एवं डी के तहत कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों/शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए 2 नीतियां बनाई थी और इनके तहत कई विभागों के 4654 कर्मचारियों को पक्का किया गया था।  संगठन के लगातार प्रयास से अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के लिए  एसएस ढिल्लो प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ने वित्त सचिव शिक्षा विभाग को 9 सितंबर 2014 को लिखित आदेश दिया था। इसके दो दिन बाद  विधानसभा चुनाव की घोषणा के चलते आचार संहिता लगने के कारण अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का मामला अधर में लटक गया था। सभी शर्तों को पूरा करने के बावजूद प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने से  वंचित कर दिया गया था। परन्तु 2014 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया। तत्पश्चात जून 2018 में इन नीतियों के खिलाफ लगी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इन नीतियों को रद्द कर दिया। तत्पश्चात माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 26 नवंबर 2018 को यथास्थिति बरकरार रखते हुए मामले की सुनवाई जारी रखी। जिस पर 17 अप्रैल को फैसला सुनाते हुए इन नीतियों को वैध करार दिया गया है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने हरियाणा सरकार के मांग की  कि सर्वोच्च न्यायालय  के आदेश को लागू करते हुए अविलंब प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए।


No comments: