Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, July 3, 2024

 कीमती 5 एकड़  जमीन पर हुआ अवैध कब्जा -छुड़ाने वाला कोई नहीं
**********************************************************
******************************************************
***************************************
********************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव रामबास की कीमती जमीन पर गांव के दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
 ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार पंचायत रामबास के पास लगभग 80 किला पंचायती जमीन है जिसमें गांव की कीमती 5 एकड़ जमीन कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। ग्रामीणों ने बताया गांव के कुछ जागरूक लोगों द्वारा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ 7 वीसीएल तथा न्यायालय में मुकदमे डाले हुए हैं। कोई व्यक्ति इन अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कुछ कहने की भी  हिम्मत नहीं जुटा पाता है।
गांव के ईश्वर सिंह, ओम प्रकाश फौजी ,राजेंद्र सिंह, हंसराज, संजीत सिंह, राजवीर सिंह,  फूल सिंह आदि ने बताया कि लोगों द्वारा कहीं लकड़ी डालकर तो कहीं छड़े लगाकर तो कहीं पक्की तामीर बनाकर अवैध कब्जे किए हुए हैं।  गांव की बेश कीमती जमीन को अवैध कब्जाधारियों से छुड़ाने की गुहार लगाई है।

कनीना मुक्ति धाम के सामने खड़ा पानी बना समस्या
**********************************************************
******************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना के कुछ लोगों ने नगर पालिका कनीना के प्रशासन को लिखित एक शिकायत भेज कर मुक्तिधाम के सामने भरे पानी को निकलवाने की गुहार लगाई है।
उन्होंने बताया कि थोड़ी सी बरसात होने पर राजकीय कालेज कनीना व मुक्तिधाम के सामने बरसात का पानी भारी मात्रा में इक_ा हो जाता है जिसके कारण कालेज में तथा मुक्ति धाम में जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का यह भी कहना है कि मुक्तिधाम में जाने के लिए अंबेडकर चौक से कालेज तथा मुक्तिधाम तक  बारिश का एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है जिसमें पैदल चलना दूभर हो जाता है। समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है ताकि समस्या का समाधान हो।
फोटो कैप्शन 12: मुक्तिधाम के सामने भरा पानी

 कस्बे की हर समस्या को जल्द से जल्द निपटाया जाएगा -प्रशासक
**********************************************************
******************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। प्रापर्टी आईडी को लेकर नगर पालिका टीम ने कस्बे के विभिन्न वार्डों का किया दौरा लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर विचार किया गया।कस्बा वासियों ने बताया कि नगर पालिका प्रशासक यह की अच्छी पहल है जिसके कारण हम लोगों के घर बैठकर सारे काम हल हो रहे हैं वरना इससे पहले प्रापर्टी आईडी में विभिन्न प्रकार की कर्मियों को  दुरुस्त कराने को लेकर नगर पालिका के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो चुके थे।
जब एसडीएम सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि लोगों की समस्याओं को दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसी बात को ध्यान रखते हुए हमने अपनी टीम को गली-गली मोहल्ले मोहल्ले तथा घर-घर पहुंच कर लोगों की समस्याएं जानने के लिए भेजा है ताकि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किया जा सके।
 फोटो कैप्शन 11: नगर पालिका की टीम

कनीना में फिर हुई 8 एमएम वर्षा, अब तक हो चुकी है 65 एमएम वर्षा
-बिजराई हो रही है प्रभावित
**********************************************************
******************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में बुधवार की शाम 8 एमएम वर्षा हुई। अब तक जून माह में पांच तो जुलाई माह में 60 एमएम वर्षा हो चुकी है। वर्षा होने के बाद प्रशासन असहाय नजर आया। कुछ वर्षा से ही नालियां, नाले जोहड़ सभी ओवरफ्लो हो जाते हैं।  नगरपालिका की ओर से जोहड़ों का पानी इंजनों से निकालने का प्रबंध किया जा रहा है। अधिक वर्षा होगी तो हालत कनीना के डूबने जैसी हालात बन जाएगी जो वर्षों से बनती आ रहा है।
 कनीना के दोनों जोहड़ों के पास से गुजरने वाले सड़क मार्गों पर भारी मात्रा में गंदा पानी खड़ा हुआ है। मोलडऩाथ आश्रम के पास,बस स्टैंड के पास और रामपुरी डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ-साथ कनीना के बाईपास माना जाने वाला मार्ग जल से ढक चुका है।  
 कनीना के दिनेश कुमार, सुमेर सिंह, रवि कुमार आदि ने बताया की कनीना में वर्षों से गंदे पानी के निकासी का व्यापक प्रबंध नहीं किया गया है।  यदि और वर्षा  होती है निश्चित रूप से कनीना जलमग्न हो जाएगा। विगत वर्ष भी यही हालात बनी थी। कनीना के खेतों में वर्षा का पानी नजर आता है। खेतों में कपास के पौधे भी पानी में खड़े हैं। सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, महेश कुमार आदि ने बताया खेतों में वर्षा का जल खड़ा हुआ है। एक बार फिर से बीजाई रोकनी पड़ गई है। अभी तक बहुत कम क्षेत्रफल पर ही बीजाई हो पाई है।  बीजों की मांग बढ़ जाने से अब उनकी बिक्री भी थोड़ी बढऩे लगी है। किसान भी जल्द से जल्द बीजाई करेंगे। किसानों का कहना है कि बीजाई के लिए जितनी वर्षा की आवश्यकता है उतनी हो चुकी है।
उधर पूर्व कृषि अधिकारी डाक्टर देवराज ने बताया कि अब बाजरे की बिजाई करना बेहतरीन समय है किंतु बार बार वर्षा से बीजाई किये बीज खत्म हो जाएंगे।  किसानों को अभी बीजाई का इंतजार करना पड़ सकता है।
फोटो कैप्शन 07 एवं 08: वर्षा का जल गलियों में खड़ा हुआ।

सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र करें 60 वर्ष
- स्टेट अवार्डी शिक्षकों का खोया हुआ सम्मान किया जाए बहाल
**********************************************************
******************************************************
***************************************
********************
कनीना की आवाज। लंबे समय से स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को देखते हुए विभिन्न अध्यापक नेताओं ने जहां हरियाणा में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 58 साल से बढ़कर 60 वर्ष करने तथा स्टेट अवार्डी शिक्षकों का खोया हुआ सम्मान वापस दिलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्टेट अवार्डी शिक्षकों को न  तो 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार और न ही दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां दी जा रही है जिसके कारण कर्मचारी एवं स्टेट अवार्डी शिक्षकों में रोष है। अध्यापक नेताओं ने कहा कि यदि इनको बहाल कर दिया जाता है तो आने वाले चुनाव में सरकार को लाभ मिल सकता है वहीं समाज का हित भी होगा अध्यापक नेताओं ने जहां 1 जनवरी 2024 से सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 58 साल से बढ़कर 60 वर्ष किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का हित होगा ही साथ में रिक्त पदों को भरने की जरूरत नहीं होगी। लंबे समय से पद रिक्त पड़े हैं। यही नहीं स्टेट अवार्डी  शिक्षक मारे मारे फिर रहे हैं। उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए। इस संबंध में कुछ अध्यापक नेताओं से चर्चा की गई। उनके विचार निम्र हैं-
**शिक्षक को तथा अन्य कर्मचारियों की उम्र 58 साल से 60 किया की जाए। यद्यपि विगत सरकार में 2014 में भी 58 से बढ़कर 60 करने का निर्णय लिया था। चाहे परिस्थितियां कुछ भी रही हो, इस समय 1 जनवरी 2024 से सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल की जानी चाहिए। यह केंद्र की तर्ज होगी। जिससे कर्मचारियों का भी हित होगा और विद्यार्थियों का भी हित होगा।
- निर्मल कुमार शास्त्री अध्यापक नेता
पूरे ही प्रदेश में स्टेट अवार्डी शिक्षकों की संख्या बहुत कम है। परंतु 2020 के बाद स्टेट अवार्डी शिक्षकों को न तो दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियां और न ही उन्हें 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका दिया गया है। दोनों ही उनकी जायज मांगे हैं। साथ में प्रदेश के सभी कर्मचारियों की जनवरी 2024 से सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल की किया जाना भी तो समाज हित का कार्य होगा।
-- सुनील कुमार ,अध्यापक नेता
प्रदेश सरकार में जहां विभिन्न कर्मियों की संख्या घटती है जा रही है। विशेषकर शिक्षा विभाग में कर्मचारी बहुत कम हो गए हैं। निरंतर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में जनवरी 2024 से सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल कर दी जाए साथ में स्टेट अवार्डी शिक्षकों को तबादलों तबादलों में अतिरिक्त अंक देने, दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियां देने तथा 2 साल की सेवा वृद्धि किया जाना सर्वथा उचित होगा तथा सरकार के हित की बात होगी।
-कंवरसेन वशिष्ठ, पूर्व अध्यापक नेता
 फोटो कैप्शन: निर्मल शास्त्री, सुनील कुमार, कंवरसेन वशिष्ठ

नांगल हरनाथ गांव में उच्च वोल्ट के तारों से मर चुके हैं कई मोर
**********************************************************
******************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव नांगल हरनाथ में सरकारी स्कूल के पास बिजली का खंभा जहां से 11000 वोल्ट की लाइन निकली हुई है। इन लाइनों के पास ही घरों पर जब मोर जाते हैं तो वो बिजली के करंट से छू जाते हैं जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है।
बिजेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक कई राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो चुकी है जिसको लेकर गांव के लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सुरेंद्र प्रधान, विजय सिंह, रामपाल, जिले सिंह, रोहताश एवं ग्रामीणों ने एसडीओ विद्युत आपूर्ति बूचावास से इंसुलेटिक तार तार लगाने की मांग की है। इन 11000 वोल्ट की बिजली की तारों को रबड़ से ढकवाने की मांग की है।  उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस बिजली की तारों को इंसुलेटिड करवाने की मांग की है।
 फोटो कैप्शन 06: खंभे के पास मृत मोर

साइबर जागरूकता दिवस के तहत स्कूल में सेमिनार आयोजित
-पुलिस ने लगाया सेमिनार
**********************************************************
******************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने इंडस वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया। एएसआई प्रीतम सिंह द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए उनके सामने विचार सांझा करते हुए बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक/इंस्टाग्राम/टेलीग्राम के माध्यम से आपकी फोटो डाउनलोड करके फेक आईडी बनाकर साइबर अपराध करते हैं। ऐसे मे अपनी सभी प्रोफाइल को सेटिंग के माध्यम से प्रोफाइल लाक लगा कर रखें। इसका पता लगने पर तुरंत उस आईडी को ब्लॉक कराएं। अपने ऑनलाइन खातों/लॉगिन पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करें। अपने सिस्टम को हमेशा अप टू डेट रखें। पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें तथा प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करें। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान वहां पर मौजूद सभी को बताया गया कि साइबर ठग आपकी जानकारी प्राप्त करके आपको न केवल आर्थिक हानि पहुंचा सकते है बल्कि आपको मानसिक रूप से भी परेशान कर सकते हैं। साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार से प्रलोभन देकर व डर दिखाकर फ्राड को अंजाम देते हैं। इसलिए हमें अच्छे से समझना चाहिए कि साइबर अपराध क्या है और इससे बचने के लिए साइबर सुरक्षा की जानकारी रखना हमारे लिए कितनी आवश्यक है। साइबर सुरक्षा की जानकारी होना ही आपको साइबर ठगों से बचा सकती है। इस दौरान पुलिस ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी और बताया कि साइबर अपराध होने पर कैसे 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी और बस चालक भी मौजूद रहे। बस चालकों को यातायात नियमों की पालना करने हेतु जागरूक किया गया। चालकों को बताया गया कि ओवर स्पीड से वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें, गलत दिशा में वाहन ना चलाएं, नशा करके वाहन न चलाएं, अनिद्रा अवस्था में ड्राइविंग ना करें इत्यादि यातायात के सभी नियमों की पालना करें।
फोटो कैप्शन 09: पुलिस विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता की जानकारी देते हुए।

स्कूल विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी, पालना करने हेतु किया प्रेरित
-गुढ़ा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम
**********************************************************
******************************************************
***********************************
************************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा स्कूल, कालेजों में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत ट्रैफिक थाना की टीम ने आज बुधवार को कृष्णा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ा कनीना में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के साथ नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने वीडियो के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम समझाए।
इस दौरान इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए पालन करने व दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब भी वाहन लेकर निकलें, यातायात नियमों की अनदेखी ना करें। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स यातायात के नियमों बारे में सीखें और खुद जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें। एसएचओ ने कहा कि युवाओं को जागरूक करने का मतलब समाज को जागरूक करना है। दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु का कारण सही प्रकार से वाहन न चलाना और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, तेज गति में वाहन चलाना होता है। ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही अगर लाइसेंस बन चुका है और दोपहिया वाहन चला रहे हैं तो तीन लोग एक साथ न बैठें, बिना हेलमेट वाहन को घर से न निकालें। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वाहन चलते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, साथ ही ब्लाइंड स्पाट के बारे में भी बताया गया, टर्न करते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें।
फोटो कैप्शन 10: विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए पुलिस।

बाघोत कट के लिए कमेटी मिली मंत्री से
-विधानसभा चुनाव पहले कट बनाने का आश्वासन
**********************************************************
******************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए विजय सिंह चेयरमैन  की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्य केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिले।  उन्होंने बताया कि मेरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच चढऩे और उतरने के मार्ग के लिए बातचीत हुई, उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले  विधान सभा के चुनावों से पहले कट का काम शुरू हो जाएगा। दादरी से लेकर उन्हाणी तक स्टेट हाइवे की कार्रवाई पीडब्लूडी मंत्री बनवारी लाल के द्वारा पूरी करवा दी गई है। कमेटी के सदस्य महेंद्रगढ़ -भिवानी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह से मिले और उन्होंने भी बताया कि कट का काम प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन 04: बाघोत कट के लिए मंत्री से मिले कमेटी सदस्य।

जनसंपर्क और जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष ही कांग्रेस का एकसूत्री कार्यक्रम-नरेंद्र
**********************************************************
******************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र अटेली के गांव करीरा में घर घर कांग्रेस , हर घर कांग्रेस अभियान के तहत डोर टू डोर जनसंपर्क किया ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हाफ करने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश से बीजेपी को पूरी तरह साफ करने का मिशन शुरू कर दिया है। जब तक ये मिशन पूरा नहीं होगा, कांग्रेस का एक भी नेता व कार्यकर्ता घर नहीं बैठेगा। अगले 3 महीने सिर्फ और सिर्फ जनसंपर्क और जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष ही हमारा एकसूत्री कार्यक्रम है ।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों मेंप्रदेश की जनता ने भाजपा के अहंकार को तोड़कर हरियाणा में 47.6 प्रतिशत मत इंडिया गठबंधन को दिया जो पूरे देश मे सर्वाधिक है वहीं 2019 के मुकाबले मत प्रतिशत में अन्य सभी राज्यों की तुलना में सर्वाधिक 19.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी हरियाणा प्रदेश में हुई है जो भाजपा को लोकसभा में हाफ और विधानसभा में साफ करने की तरफ इशारा कर रही है।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सरपंच सूबे सिंह , सोनू , कर्ण सिंह , सुनील , पूर्व सरपंच विजय सिंह , पूर्व सरपंच श्यामफुल सिंह , होशियार सिंह करीरा , राजकुमार कोटिया ,  सुमेर चेयरमैन , राजसिंह कनीना , रामनाथ , दयानंद , मनोज गाहड़ा राज सिंह , धर्मबीर पंच व अन्य जन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: करीरा में जन संपर्क करते कांग्रेसी 

एक दिवसीय छात्र, अभिभावक व अध्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
-नींव कार्यक्रम की रखी गई नीव
**********************************************************
******************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के दिशा निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के विषय विशेषज्ञ राजेश कुमार गुप्ता द्वारा खंड कनीना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में नींव प्रोग्राम पर एक दिवसीय  छात्र, अभिभावक व अध्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में राजेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम जुलाई 2023 में एससीईआरटी द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो जिलों के चार विद्यालयों में लागू किया गया था, जिसे नवंबर 2023 में 5 जिलों के 100 विद्यालयों में लागू किया गया तथा जुलाई 2024 से इसे प्रत्येक जिले के दो विद्यालयों का चयन कर समस्त हरियाणा में लागू किया गया। इसी कड़ी में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना का चयन नींव प्रोग्राम के लिए किया गया जिसके तहत कक्षा 9वी 10वीं के छात्र-छात्राओं को राज्य भर के विषय विशेषज्ञ द्वारा स्वयं के निर्मित वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समय उपरांत सप्ताह में चार दिन कक्षाएं आयोजित होंगी जिनमें शनिवार को लाइव क्लास का आयोजन किया जाएगा इस दौरान बच्चों के लाइव प्रश्न उत्तर भी आयोजित होंगे।
इस संबंध में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से विद्यालय से जुड़े लोगों से इस कार्यक्रम की चर्चा की गई-
**नींव कार्यक्रम में जिले के दो विद्यालयों का चयन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना है। इससे भावी स्पर्धाओं में विद्यार्थी अपना नाम चमका पाएगा। उन्हें बेहतरीन शिक्षा का प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।
-राजेश कुमार गुप्ता,विषय विशेषज्ञ डाइट महेंद्रगढ़
हमारे विद्यालय का नींव में चयन होना गर्व की बात है। अब बच्चे विद्यालय के उपरांत भी आनलाइन माध्यम से पढ़ाई करेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में विद्यार्थियों को भविष्य बेहतर बनेगा।
नरेश कौशिक,मुख्याध्यापक स्कूल
अब बच्चे विषय को और अधिक रुचि कर पढ़ेंगे। बच्चों का लगाव  विज्ञान व गणित के प्रति बढ़ेगा। निश्चित रूप से यह कार्यक्रम गरीब एवं प्रतिभावान बच्चों के लिए नीव का काम करेगा।
सावित्री देवी,अध्यक्ष एसएमसी
फोटो कैप्शन 01: नींव कार्यक्रम का शुभारंभ करते राजेश गुप्ता डाइट
साथ में नरेश कौशिक, राजेश कुमार, सवित्री देवी।

एसडीएम ने लगाया पौधा
-लोगों से की पौधारोपण की अपील
**********************************************************
******************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने नगर पालिका परिसर के पास पौधा लगाया और इसकी सेवा करने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने लोगों से अपील की की इस वक्त अच्छी बारिश हो चुकी है ऐसे में पौधारोपण कर पुण्य के भागीदार बने। इस वक्त लगाया गया पौधा जरूर जाएगा पनपता है। ऐसे में अधिक से अधिक पधारोपण करें।
उन्होंने कहा कि इस वक्त मौसम अनुकूल होता है तथा पौधारोपण का भी सही समय होता है। पौधा जल्दी से नहीं मर पाता परंतु हर व्यक्ति को पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने की जिम्मेदार लेनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि नगरपालिका की ओर से भी सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे। हर इंसान एक पौधा लगाएं तो धरती को हरा भरा बनाया जा सकता है। यही लक्ष्य सभी का होगा तभी धरती का शृंगार हो पाएगा।
फोटो कैप्शन 02: पौधारोपण करते हुए एसडीएम

भाजपा पार्टी ही 36 बिरादरियों का भला कर सकती है-यतेंद्र राव
**********************************************************
******************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। भाजपा पार्टी ही कर सकती है आम आदमी का भला और भाजपा पार्टी प्रदेश के 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। ये विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला उप प्रधान महेंद्रगढ़ यतेंद्र राव ने कनीना उपमंडल के दर्जनों गांव का दौरा करते हुए व्यक्त किये।
यतेंद्र राव ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आम आदमी का भला चाहती है तथा सबको साथ लेकर चलने का कार्य करती है जिसके कारण भाजपा ने किसान, कमेरे, गरीब, मजदूर, बैकवर्ड सबका ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं हरियाणा प्रदेश में लागू कर प्रदेश में आम आदमी का भला करने का जो कार्य किया है वह किसी से छुपा नहीं है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि आज पर्ची तथा खर्ची की राजनीति नहीं आज तो योग्यता के आधार पर आम आदमी का भला किया जा रहा है।  प्रदेश में योग्यता के आधार पर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी नौकरियां दी जा रही है। प्रदेश की जनता हर बार मोदी व भाजपा को दिल और जान से चाहने लगी हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश लिशानिया,पूर्व सरपंच सुरेश मानपुरा, पंकज तंवर के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 03: भाजपा नेता यतेंद्र राव व अन्य।

Tuesday, July 2, 2024

एक दिवसीय छात्र, अभिभावक व अध्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
-नींव कार्यक्रम की रखी गई नीव
***********************************************************
****************************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के दिशा निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के विषय विशेषज्ञ राजेश कुमार गुप्ता द्वारा खंड कनीना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में नींव प्रोग्राम पर एक दिवसीय  छात्र, अभिभावक व अध्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में राजेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम जुलाई 2023 में एससीईआरटी द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो जिलों के चार विद्यालयों में लागू किया गया था, जिसे नवंबर 2023 में 5 जिलों के 100 विद्यालयों में लागू किया गया तथा जुलाई 2024 से इसे प्रत्येक जिले के दो विद्यालयों का चयन कर समस्त हरियाणा में लागू किया गया। इसी कड़ी में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना का चयन नींव प्रोग्राम के लिए किया गया जिसके तहत कक्षा 9वी 10वीं के छात्र-छात्राओं को राज्य भर के विषय विशेषज्ञ द्वारा स्वयं के निर्मित वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समय उपरांत सप्ताह में चार दिन कक्षाएं आयोजित होंगी जिनमें शनिवार को लाइव क्लास का आयोजन किया जाएगा इस दौरान बच्चों के लाइव प्रश्न उत्तर भी आयोजित होंगे।
इस संबंध में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से विद्यालय से जुड़े लोगों से इस कार्यक्रम की चर्चा की गई-
**नींव कार्यक्रम में जिले के दो विद्यालयों का चयन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना है। इससे भावी स्पर्धाओं में विद्यार्थी अपना नाम चमका पाएगा। उन्हें बेहतरीन शिक्षा का प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।
-राजेश कुमार गुप्ता,विषय विशेषज्ञ डाइट महेंद्रगढ़
हमारे विद्यालय का नींव में चयन होना गर्व की बात है। अब बच्चे विद्यालय के उपरांत भी आनलाइन माध्यम से पढ़ाई करेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में विद्यार्थियों को भविष्य बेहतर बनेगा।
नरेश कौशिक,मुख्याध्यापक स्कूल
अब बच्चे विषय को और अधिक रुचि कर पढ़ेंगे। बच्चों का लगाव  विज्ञान व गणित के प्रति बढ़ेगा। निश्चित रूप से यह कार्यक्रम गरीब एवं प्रतिभावान बच्चों के लिए नीव का काम करेगा।
सावित्री देवी,अध्यक्ष एसएमसी
फोटो कैप्शन 03: नींव कार्यक्रम का शुभारंभ करते राजेश गुप्ता डाइट
साथ में नरेश कौशिक, राजेश कुमार, सवित्री देवी।

एसडीएम ने लगाया पौधा
-लोगों से की पौधारोपण की अपील
***********************************************************
****************************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने नगर पालिका परिसर के पास पौधा लगाया और इसकी सेवा करने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने लोगों से अपील की की इस वक्त अच्छी बारिश हो चुकी है ऐसे में पौधारोपण कर पुण्य के भागीदार बने। इस वक्त लगाया गया पौधा जरूर जाएगा पनपता है। ऐसे में अधिक से अधिक पधारोपण करें।
उन्होंने कहा कि इस वक्त मौसम अनुकूल होता है तथा पौधारोपण का भी सही समय होता है। पौधा जल्दी से नहीं मर पाता परंतु हर व्यक्ति को पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने की जिम्मेदार लेनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि नगरपालिका की ओर से भी सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे। हर इंसान एक पौधा लगाएं तो धरती को हरा भरा बनाया जा सकता है। यही लक्ष्य सभी का होगा तभी धरती का शृंगार हो पाएगा।
फोटो कैप्शन 04: पौधारोपण करते हुए एसडीएम

किसान बाजरे की बिजाई में व्यस्त
-बाजरे की बिजाई में हो गई है देरी- अजय
***********************************************************
****************************************************************
***************************************
********************
कनीना की आवाज। हर वर्ष बाजरे की बिजाई 30 जून से पहले हो चुकी होती है किंतु इस वर्ष से देरी से मानसून पहुंचने के कारण अभी तक बिजाई कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। किसान त्वरित गति से बिजाई कार्यों में जुटे हुए क्योंकि 90 दिन की बाजरे की फसल होती है, जुलाई माह में अगर बिजाई हो जाती है तो सितंबर माह के अंत तक पक कर तैयार होगी। जिसके चलते  सरसों की फसल भी प्रभावित हो सकती है क्योंकि सरसों क्षेत्र के लिए में मुख्य फसल है और इस फसल पर ही किसान की अधिकतर आय होती है। यही कारण है अब किसान भी सोच में पड़ गए हैं कि कैसे और क्या किया जाए? यह भी संभव है कि बहुत से किसान अपने खेतों की बिजाई न करें क्योंकि अभी भी मौसम सही नहीं हो पाया है। भविष्य का नहीं पता कि कहीं बिजाई के बाद बारिश न हो जाए। बिजाई के बाद अगर वर्षा हो जाती है तो फिर से बिजाई करनी पड़ सकती है। इस बार विगत वर्ष इस समय बाजरे की अच्छी फसल खड़ी हुई थी परंतु इस वर्ष अभी तक अभी तक बिजाई भी नहीं हो पाई है। हर वर्ष कनीना क्षेत्र में करीब 20000 हेक्टेयर बाजरे की बिजाई होती है। यह इस बार लगता है बिजाई कम हो पाएगी। बाजरे का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल रख दिया है जो बेहतरीन भाव है। इस समय बिजाई के लिए उचित तापमान भी है।
इस संबंध में डाक्टर अजय एसडीओ कृषि विभाग महेंद्रगढ़ से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अक्सर अधिक पैदावार देने वाली बाजरे की फसल 90 दिन में तैयार होती है। बाजरे की बीजाई 25 से 30 जून के बीच होनी चाहिए थी परंतु एक सप्ताह देरी हो चुकी है और अभी और देर होने की संभावना है। भविष्य भी अधर में है क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में सरसों की बिजाई उचित समय होता है। अगर बाजरे की फसल सितंबर माह के अंतिम सप्ताह से पहले पककर तैयार नहीं हुई तो किसान के लिए एक और समस्या खड़ी हो सकती है। अभी तो 5 से 10 एकड़ प्रतिदिन किसान प्रत्येक गांव में बिजाई कर रहे हैं। अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि कितने क्षेत्रफल पर बिजाई होगी। दो और तीन दिनों के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा कि कुछ किसान खेतों को में कोई बिजाई नहीं करते या करते हैं।
फोटो कैप्शन06: बिजाई करते हुए किसान
 साथ में एसडीओ कृषि डा. अजय कुमार यादव

टावर लाइट छोटी,देती है कम प्रकाश, दुकानदार परेशान
-लाइट ठीक करने की मांग
***********************************************************
****************************************************************
***************************************
********************
कनीना की आवाज। कनीना बस स्टैंड पर अनाज मंडी तिरहे की टावर लाइट खराब हो जाने से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों कहना है कि यहां बड़ी लाइट की जरूरत थी किंतु छोटी लाइट लगा देने से प्रकाश व्यवस्था उचित नहीं हो पाई। उस पर भी यह अब इसने प्रकाश देना बंद कर दिया है। पहले भी कई बार ऐसी घटना घटी है इसको बदला जाता है लेकिन अच्छे दर्ज की लाइट नहीं लगाई जाती जिसके कारण बार-बार परेशान होना पड़ता है।
 कनीना के दुकानदार शिव कुमार केलेवाला, अंकुर, रवि कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि टावर लाइट के खराब हो जाने से आसपास के क्षेत्र में अंधेरा रहता है जिससे कोई भी वारदात कभी भी घटित हो सकती है। उन्होंने इस लाइट को अविलंब बदलने के लिए कनीना प्रशासन से मांग की है।
फोटो कैप्शन 07: टावर लाइट कनीना

विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस-03 जुलाई
समस्या बनता जा रहा है पोलीथिन
-सैकड़ों वर्षों तक नहीं होती खत्म
***********************************************************
****************************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। पोलीथिन समस्या बनता जा रहा है। वर्षों तक भी पोलीथिन धरती से नष्ट नहीं होती हैं और जोहड़, तालाब, नहर एवं पानी के अन्य स्रोतों को तो खराब करती ही हैं वहीं गायों की मौत एवं वायु प्रदूषण में इनका अहं योगदान रहा है।
  विगत दो दशकों में तो इसका प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। सूक्ष्म जीव खाकर इनको मिट्टी का अवयव नहीं बना सकते हैं और ऐसे में समस्या बनकर उभर रही हैं। सरकार ने विगत समय में जन जागरूकता का अभियान चलाकर गांवों और शहरों में दुकानदारों पर जुर्माना किया गया किंतु आंशिक सफलता से अधिक कुछ नहीं हुआ।
एक दुकानदार से चलकर यह घर के कूड़े कचरे से होता हुआ पानी तक चला जाता है। यहां तक की नहरों एवं बारिश के द्वारा बहकर समुद्रों तक चला जाता है। समुद्री जीवों,गायों के पेट में जाकर उनके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। मौत का कारण भी बनता है। गांवों के जोहड़, खेतों में पुराने घरों में, कुरडी में तथा घरों के आस पास बस बहुरंगी पोलीथिन ही दिखाई पड़ती है। आसानी से उपलब्ध एवं वजन में सबसे हल्की होने के कारण इसका प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। सब्जी हो या घरेलू सामान, पानी हो या भोजन के पैकेट, मिठाई हो या अन्य सामान बस पोलीथिन ही प्रयोग किया जाता है। शौच को जाने वाले बोतल की बजाय इसे ही प्रयोग करने लग गए।
पर्यावरण को बचाने के लिए मुहिम चलाने वाले रवींद्र कुमार का कहना है कि ये पोलीथिन जलाने से वायु बहुत अधिक दूषित होती है और कार्बन डाइआक्साइड बढ़ जाती है वहीं धरती पर सैकड़ों वर्षों तक पड़ी रहकर भी नही गल पाती। अगर पोलीथिन की फैक्ट्रियों पर ही प्रतिबंध लगा दिया जाए तो कैसे इनका प्रचलन होगा।
 कुलदीप बोहरा का कहना है कि पोलीथिन बहुत हानिकारक पदार्थ है जो नदियों, झीलों और सागरों में पानी को दूषित करती है, मिट्टी में कभी नष्ट नहीं होती,वर्षों से जमीन में दबी रहती है। हर वर्ष भारी मात्रा में कचरा इकट्ठा हो जाता है। परंतु उनका कहना है कि जो गरीब रोटी रोजी कमाने वाले पोलीथिन के जरिए सामान पैक करते हैं उन पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं, प्रतिबंध लगाना हो तो पोलीथिन निर्माता कंपनियों पर प्रतिबंध हो। ताकि क्षेत्र में कहीं उपलब्ध नहीं हो सके और लोग मजबूरन कपड़े के थैले प्रयोग करें।
 राजेंद्र सिंह का कहना है कि पोलीथिन घातक है किंतु युवा पीढ़ी को समझाना होगा कि कपड़े के थैले प्रयोग करें। पुराने समय से बुजुर्ग कपड़े के थैले प्रयोग करते आ रहे हैं जिनमें डाला गया सामान भी सुरक्षित रहता है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है किंतु युवा पीढ़ी घर से कपड़े के थैले ले जाना बुरा मानती है।
  इस संबंध में सचिव नगरपालिका कनीना समयपाल सिंह ने बताया कि समय समय पर पोलीथिन हटाओं अभियान चलाया है। अभी सभी कर्मी व्यस्त हैं। जल्द ही फिर से अभियान चलाया जाएगा तथा कनीना को पोलीथिन मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 06: कनीना के नालों में पड़े पोलीथिन।

भाजपा पार्टी ही 36 बिरादरियों का भला कर सकती है-यतेंद्र राव
--गांवों का किया दौरा
***********************************************************
****************************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। भाजपा पार्टी ही कर सकती है आम आदमी का भला और भाजपा पार्टी प्रदेश के 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। ये विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला उप प्रधान महेंद्रगढ़ यतेंद्र राव ने कनीना उपमंडल के दर्जनों गांव का दौरा करते हुए व्यक्त किये।
यतेंद्र राव ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आम आदमी का भला चाहती है तथा सबको साथ लेकर चलने का कार्य करती है जिसके कारण भाजपा ने किसान, कमेरे, गरीब, मजदूर, बैकवर्ड सबका ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं हरियाणा प्रदेश में लागू कर प्रदेश में आम आदमी का भला करने का जो कार्य किया है वह किसी से छुपा नहीं है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि आज पर्ची तथा खर्ची की राजनीति नहीं आज तो योग्यता के आधार पर आम आदमी का भला किया जा रहा है।  प्रदेश में योग्यता के आधार पर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी नौकरियां दी जा रही है। प्रदेश की जनता हर बार मोदी व भाजपा को दिल और जान से चाहने लगी हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश लिशानिया,पूर्व सरपंच सुरेश मानपुरा, पंकज तंवर के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 08: भाजपा नेता यतेंद्र राव व अन्य।

आर्मी कर्मी गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
***********************************************************
****************************************************************
***********************************
************************
कनीना की आवाज।। कनीना उपमंडल के गांव छिद्रौली के समुंद्र सिंह ने अपने बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में कहा है कि उनका छोटा लड़का  33 वर्षीय नवीन आर्मी में सेवा करता है तथा 11 जून को एक महीने की छुट्टी पर गांव आया था। 30 जून को शाम के समय घर से बिना बताए कहीं चला गया। रिश्तेदारियों में तलाश की किंतु कहीं नहीं मिला उनके बयान पर कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

 लड़की गुमशुदगी का मामला दर्ज
***********************************************************
****************************************************************
***********************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना थाने के तहत पडऩे वाले एक गांव से एक लड़की महेंद्रगढ़ कोचिंग के लिए गई थी, घर नहीं लौटी। गुमशुदगी का मामला उसके पिता ने दर्ज करवाते हुए पुलिस में बताया कि उसकी लड़की महेंद्रगढ़ कोचिंग के लिए गई थी किंतु शाम तक घर नहीं लौटी। तलाश की गई कहीं नहीं मिली। उनके बयान पर कनीना थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

तीन नए कानूनों पर भाषण,ग्रुप डिस्कशन और कार्यशाला का हुआ आयोजन
---कनीना कालेज में कार्यक्रम आयोजित
***********************************************************
****************************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। उच्चतर  शिक्षा विभाग, हरियाणा के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय, कनीना में तीन नए कानूनों पर दो दिवसीय भाषण प्रतियोगिता ग्रुप डिस्कशन और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक राजनीति विज्ञान की सह-प्राध्यापिका डा. कांता ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय, कनीना में तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता ,अपराधी प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर दो दिवसीय भाषण प्रतियोगिता ग्रुप डिस्कशन और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस इस कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर की भूमिका राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक सोमवीर ने की।
उन्होंने प्रथम दिन भाषण प्रतियोगिता में मंच का संचालन किया। दूसरे दिन ग्रुप डिस्कशन और कार्यशाला का सफल संचालन किया। ग्रुप डिस्कशन में दो ग्रुप बनाए गए प्रथम छात्राओं का दूसरा छात्रों का, प्रत्येक ग्रुप में चार-चार विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सुरेंद्र सिंह ने की उन्होंने तीनों कानून के विषय में विस्तार से बताया कि भारतीय दंड संहिता का नाम अब भारतीय न्याय संहिता कर दिया गया है जिसमें अब 511 धाराओं के स्थान पर 358 धाराएं कर दी गई है अपराधी दंड प्रक्रिया (सीआरपीसी) का नाम अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता कर दिया गया है जिसमें अब 484 धाराओं के स्थान पर 531 कर दी गई है इसके साथ इंडियन एविडेंस एक्ट का नाम अब भारतीय साक्ष्य अधिनियम कर दिया है जिसमें अब 167 धाराओं के स्थान पर 170 कर दी गई है। कार्यशाला में डा. भारती, डा संदीप ,डा. नीनू ,डा. यतेंद्र, डा. महेश, डा. राकेश ,डा. प्रदीप, डा. अजय प्रकाश , डा. सत्यवती ने तीनों कानून की विस्तार से चर्चा की उन्होंने उनके महत्व पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम में डा. रविंद्र ,डा. राहुल ,डा. कुसुम, डा. नीलम, डा. मंजू, डा. अनीता,मीना, कैलाश, छोटेलाल तथा  महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: कनीना कालेज में ग्रुप डिस्कशन करते विद्यार्थी

कनीना उपमंडल के दो स्कूल नींव कार्यक्रम के लिए चुने गये
-दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की करवाई जाएगी नीट आदि की तैयारियां
***********************************************************
****************************************************************
************************************
***********************
कनीना की आवाज। एससीईआरटी के सहयोग से जिला महेंद्रगढ़ डाइट द्वारा दो विद्यालयों का चयन फाउंडेशन कोर्स नींव कार्यक्रम के लिए किया गया है जिसमे राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर का चयन किया गया है ।
विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि इसके लिए कल 2 जुलाई को विद्यालय में दसवीं कक्षा की विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमें छात्राओं को उनकी भावी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, आईआईटी, बैंकिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाएगी तथा छात्राओं की शंका समाधान के लिए भी राज्य स्तर के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्र लिए जाएंगे। यह प्रशिक्षण सप्ताह में चार दिन होगा तथा इसके लिए विद्यार्थियों के पास अपना मोबाइल फोन या टैबलेट होना आवश्यक है। इस बैठक में डाइट के विशेषज्ञ राजेश कुमार गुप्ता मंगलवार 9 बजे इस विषय पर जानकारी देने तथा छात्राओं के के शंका समाधान के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं।

बुनियाद एवं सुपर-100 में चयन होने पर पुरस्कृत
-पाथेड़ा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
***********************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलने के प्रथम दिवस पर बुनियाद एवं सुपर-100 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य ओमकुमार यादव ने सम्मानित किया। स्मरण रहे कि जून मास में घोषित बुनियाद की लेवल-3 की परीक्षा में शालू तथा सुपर-100 में निखिल ने शानदार सफलता प्राप्त कर अपने माता -पिता, गांव एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राचार्य ने बताया कि दोनों ही विद्यार्थी बहुत प्रतिभवान हैं। निखिल ने एनएमएमएस तथा बुनियाद परीक्षा भी शानदार तरीके से उत्तीर्ण की थी। पूरा स्कूल स्टाफ इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस अवसर पर डिम्पल, राजबाला कौशक , मुनेश यादव, वंदना, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, हनुमान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीन कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, मुकेश, महावीर, राजेन्द्र एवं सुरेन्द्र सिंह सहित पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 01: अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य।

Monday, July 1, 2024

 ग्रीष्म अवकाश के बाद खुले स्कूल
-वर्षा के चलते कम बच्चे पहुंचे स्कूलों में
*********************************************
*****************************************************
************************************
**************
कनीना की आवाज। 26 मई से ग्रीष्म अवकाश शुरू हो गए थे। तत्पश्चात एक जुलाई यानि सोमवार को स्कूल फिर से खुल गए हैं। जहां विद्यार्थी और शिक्षक दिन भर व्यस्त दिखाई दिए क्योंकि ग्रीष्मकालीन अवकाश का होमवर्क तैयार करके विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे वहीं शिक्षक भी उनका होमवर्क चेक करने में लगे रहे। वैसे भी बारिश के चलते विद्यार्थियों की संख्या विभिन्न स्कूलों में अन्य दिनों की बजाय काम रही। स्कूलों में दिन भर हलचल रही क्योंकि एक महीने से अधिक समय का कार्य पेंडिंग पड़ा हुआ था जिसे पूरा किया गया है।
6 बच्चों की मौत के बाद इस बार स्कूल सभी समय पर खुले-
 उधर करीब दो माह पहले जीएल स्कूल की बस पेड़ से टकराने के बाद हुई 6 बच्चों की मौत के पश्चात इस अवकाश  के बाद सभी स्कूल चाहे वह प्राइवेट या सरकारी हो 1 जुलाई कोई खुले। वरना हर वर्ष निजी स्कूल 1 जुलाई से पहले ही खुल जाते रहे हैं और सरकारी स्कूल 1 जुलाई को ही खुलते हैं। इस बार कुछ निजी स्कूलों के संचालकों में भय देखा गया। यही कारण है कि सभी स्कूलों में इस बार एक साथ ही लगे तथा विभिन्न प्रकार के अवकाश भी अब सरकारी आदेश अनुसार ही पालन किए गए हैं। अब देखा जाना है कि कितने दिनों तक ये गतिविधियां सरकारी नियमों के अनुसार चलती रहेगी।
कनीना स्कूल के प्राचार्य नरेश कौशिक, सुनील कुमार, वीरेंद्र मुख्याध्यापक कैमला आदि ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद खुशी का माहौल देखा गया। जब स्कूल ग्रीष्म अवकाश के लिए बंद हुए थे तब स्कूलों में बैठने का माहौल नहीं बचा था, भीषण गर्मी पड़ रही थी। जहां वर्षा के बाद अब मौसम कुछ सुहाना बन गया है। यही कारण है कि अब स्कूलों में पढऩे जैसा माहौल बन गया है और शिक्षक एवं अभिभावकों के साथ-सा विद्यार्थी भी चाहते हैं कि उन्हें बेहतर ढंग से पढ़ाया जाए।

भावांतर भरपाई की राशि न मिलने से किसान परेशान
-दस दिनों का दिया अल्टीमेटम
*********************************************
*****************************************************
*************************************
*************
कनीना की आवाज। जिला के हजारों किसानों को अभी तक पिछले सीजन की बाजरा भावांतर भरपाई की राशि नहीं मिली है। परिणामस्वरूप प्रभावित किसान परेशान तथा दुखी हैं। इस सम्बन्ध में प्रजा भलाई संगठन के अतरलाल एडवोकेट ने उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना सुरेन्द्र सिंह से भेंट कर उनको हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिन किसानों को अभी तक बाजरा भावांतर भरपाई की राशि नहीं मिली है। उनके खातों में भावांतर भरपाई की राशि तत्काल समायोजित करने की मांग की है।
ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए अतरलाल ने कहा कि जिन किसानों ने शुरुआत में 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा सरकारी एजेंसी को बेचा था, उनमें से काफी किसानों को अभी तक भावांतर राशि नहीं मिली है। बाकी जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बाजरा फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया था और उन्होंने निजी खरीददारों को बाजरा बेचा था उन किसानों को अभी तक बाजरा की भावांतर राशि जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान 9 माह से बाजरा की भावांतर राशि के लिए कृषि कार्यालयों के चक्कर काट-काट परेशान तथा दुखी हो रहे हैं। किसानों में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 10 दिन के अंदर प्रभावित किसानों के खातों में बाजरा भावांतर की राशि समायोजित नहीं की गई तो संगठन के कार्यकर्ता प्रभावित किसानों के साथ धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला युवा प्रकोष्ठ के प्रधान राकेश यादव, ब्लॉक प्रधान शेर सिंह यादव, तहसील प्रधान दान सिंह प्रजापत, मदन सिंह, नरेन्द्र सिंह, नवीन सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
 उधर कनीना में डाक्टर्स डे पर जनसेवा तथा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। अतरलाल एडवोकेट ने टीम सदस्यों के साथ  डा. सुरेंद्र सनसनवाल, डा. नरेन्द्र शर्मा, डा. वेदप्रकाश, डा. अजीत कुमार शर्मा, डा. नरेश वर्मा, डा. रमेश शर्मा, डा. हितेश यादव, डॉ. राजीव यादव, डा. अमित यादव, डा. ललित गोयल, डा. विनोद यादव, डा. दिलबाग सिंह यादव, डा. वीके, डा. विकास गोयल, डा. अशोक मुदगिल, डा. सुनीता मुदगिल को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी सेवाओं की सराहना की अतरलाल ने चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप है। लोगों का जीवन बचाने तथा स्वस्थ रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए डाक्टरों का शुक्रिया अदा जितना किया जा सके उतना ही कम है। इस अवसर पर सभी टीम सदस्यों ने डॉक्टर डे की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में एक भी सरकारी सेवा देने वाले डाक्टरों को सम्मानित नहीं किया गया है। ये सभी अपने क्लीनिक खोलकर चला रहे हैं वो ही सम्मानित किये गये हैं।
फोटो कैप्शन 07: एसडीएम कनीना को ज्ञापन सौंपते अतरलाल व अन्य।

कनीना उपमंडल के दो स्कूल नींव के लिए चुने गये
-दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की करवाई जाएगी नीट आदि की तैयारियां
*********************************************
*****************************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। एससीईआरटी के सहयोग से जिला महेंद्रगढ़ डाइट द्वारा दो विद्यालयों का चयन फाउंडेशन कोर्स नींव कार्यक्रम के लिए किया गया है जिसमे राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर का चयन किया गया है ।
विस्तृत जानकारी देते हुए कनीना विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि इसके लिए कल 2 जुलाई को विद्यालय में दसवीं कक्षा की विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमें छात्राओं को उनकी भावी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, आईआईटी, बैंकिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाएगी तथा छात्राओं की शंका समाधान के लिए भी राज्य स्तर के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्र लिए जाएंगे। यह प्रशिक्षण सप्ताह में चार दिन होगा तथा इसके लिए विद्यार्थियों के पास अपना मोबाइल फोन या टैबलेट होना आवश्यक है। इस बैठक में डाइट के विशेषज्ञ राजेश कुमार गुप्ता मंगलवार 9 बजे इस विषय पर जानकारी देने तथा छात्राओं के के शंका समाधान के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं।

बुनियाद एवं सुपर-100 में चयन होने पर पुरस्कृत
-पाथेड़ा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
*********************************************
*****************************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलने के प्रथम दिवस पर बुनियाद एवं सुपर-100 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य ओमकुमार यादव ने सम्मानित किया। स्मरण रहे कि जून मास में घोषित बुनियाद की लेवल-3 की परीक्षा में शालू तथा सुपर-100 में निखिल ने शानदार सफलता प्राप्त कर अपने माता -पिता, गांव एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राचार्य ने बताया कि दोनों ही विद्यार्थी बहुत प्रतिभवान हैं। निखिल ने एनएमएमएस तथा बुनियाद परीक्षा भी शानदार तरीके से उत्तीर्ण की थी। पूरा स्कूल स्टाफ इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस अवसर पर डिम्पल, राजबाला कौशक , मुनेश यादव, वंदना, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, हनुमान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीन कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, मुकेश, महावीर, राजेन्द्र एवं सुरेन्द्र सिंह सहित पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 08: अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य।

कनीना में हुई 52 एमएम वर्षा
-प्रशासन के सभी दावों की खोली पोल
-कालरवाली और

होलीवाला जोहड़ ओवरफ्लो
-आनंद फानन में प्रशासन जुटा हुआ है कार्रवाई में
*********************************************
*****************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। रविवार की रात को शुरू हुई वर्षा सोमवार की सुबह तक जारी रही। 52 एमएम वर्षा होने के बाद प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी है। नालियां, नाले जोहड़ सभी ओवरफ्लो हो गए हैं। गलियों में 12 घंटे बीतने के बाद भी पानी खड़ा हुआ है। लोग,वाहन, दुपहिया वाहन सभी गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। चारों ओर तरह परेशानी का आलम है। वास्तव में प्रशासन ने आग लगने पर कुआं खोदने जैसी कहावत सिद्ध करनी चाही है। जहां दान सिंह के पेट्रोल पंप के पास वर्षा  के समय भी नालों का निर्माण जारी है। अगर पहले से ही निर्माण कार्य कर दिया जाता तो आज यह हालत नहीं होती। नगरपालिका की ओर से जोहड़ों का पानी इंजनों से निकाला जा रहा है। यह तो मानसून की पहली वर्षा  है। अभी फिर वर्षा  होगी तो हालत कनीना के डूबने जैसी हालात बन जाएगी जो वर्षों से होता आ रहा है।
 कनीना के दोनों जोहड़ों के पास से गुजरने वाले सड़क मार्गों पर भारी मात्रा में गंदा पानी खड़ा हुआ है। मोलडऩाथ आश्रम के पास सड़क मार्ग को उखाड़ तो दिया लेकिन बनाया नहीं गया जिसके चलते गंदगी और पानी का साम्राज्य है। दुकानें भी पानी में खड़ी हुई हैं। कनीना के उप-नागरिक अस्पताल के पास ,बस स्टैंड के पास और यहां तक की रेवड़ी सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर पानी सुबह तक जमा देखा गया रामपुरी डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ-साथ कनीना के बाईपास माना जाने वाला मार्ग तो पूर्णतया जल से ढक चुका है। कनीनावासियों ने बार-बार इस सड़क मार्ग को बनाने की प्रशासन से गुहार की लगाई थी किंतु न बनने के कारण अब हालत बदतर हो चले हैं। जहां भी देखें गंदा पानी खड़ा हुआ है।
 जहां एक महीने से भी अधिक समय तक ग्रीष्म अवकाश चलने के बाद स्कूल खुले हैं जिसके चलते स्कूली बसें और विद्यार्थी भी गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। कनीना के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परिसर में भारी मात्रा में अभी तक पानी जमा खड़ा है।
कनीना के दिनेश कुमार, सुमेर सिंह, रवि कुमार आदि ने बताया की कनीना में वर्षों से गंदे पानी के निकासी का व्यापक प्रबंध नहीं किया गया है। कुछ नालों की सफाई कर दी जिससे पानी सीधा जोहड़ों में चला गया और जोहड़ ओवरफ्लो हो गए। यदि और वर्षा  होती है निश्चित रूप से कनीना जलमग्न हो जाएगा। विगत वर्ष भी यही हालात बनी थी।
कनीना के खेतों में वर्षा का पानी नजर आता है। खेतों में कपास के पौधे भी पानी में खड़े हैं। सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, महेश कुमार आदि ने बताया खेतों में वर्षा का जल खड़ा हुआ है। अगर लंबे समय तक यह पानी खड़ा रहा तो फसल बर्बाद होने की संभावना बन जाएगी।
जहां प्रशासन असहाय नजर आया वहीं किसानों एवं आम आदमी ने कुछ राहत महसूस की है। अभी तक खेतों में कोई फसल नहीं खड़ी हुई है अब बीजाई होने की पूरी संभावना है क्योंकि किसान अभी इंतजार कर रहे हैं कि कहीं और वर्षा न हो जाए और बीजाई भी खराब हो जाए। किसान तेजी से अपने घरों में बिजाई के लिए बीज लाकर रख रहे हैं। बीजों की दुकानों पर हलचल बढ़ रही है। महेश कुमार, कुलदीप बोहरा, विजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बीजों की मांग बढ़ जाने से अब उनकी बिक्री भी थोड़ी बढऩे लगी है। किसान भी जल्द से जल्द बीजाई करेंगे। किसानों का कहना है कि जितनी बीजाई के लिए जितनी वर्षा की आवश्यकता है उतनी हो चुकी है और अब फसल के लिए मौसम भी अनुकूल बन गया है। तापमान भी सही हो गया है।
उधर पूर्व कृषि अधिकारी डाक्टर देवराज ने बताया कि अब बाजरे की बिजाई करना बेहतरीन समय है। और अच्छी प्रकार से बिजाई हो पाएगी क्योंकि जितनी बाजरे के लिए बारिश की जरूरत थी वह हो चुकी है।
फोटो कैप्शन 01:कालरवाली जोहड़ सड़क मार्ग पर भरा वर्षा का पानी
 दो: खेतों में कपास के पौधे डूबे हुए
तीन: मिनी बायपास पर खड़ा पानी
04:मोलडऩाथ आश्रम के पास सड़क मार्ग पर पानी
पांच: पानी में ही डूबी दुकान
6: कनीना प्रशासन द्वारा जोहड़ों का इंजनों द्वारा निकाला जा रहा पानी