ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Tuesday, April 7, 2020
सरसों चोरी करते हुए दो महिलाएं पकड़ी, सरसों खरीदने वाला भी गिरफ्तार ****************************** ******************************* ************************************ कनीना। कनीना पुलिस ने सरसों चोरी करने वाली 2 महिलाओं तथा सरसों खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। प्राप्त विवरण अनुसार शालू और मणि दो महिलाओं को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अशोक कुमार ले जाता था। दोनों महिलाओं ने इसराना के जयवीर नामक व्यक्ति के यहां से सरसों चोरी कर ले गई। अगले दिन फिर से चोरी करने के लिए गई महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। दोनों पड़तल गांव की रहने वाली हैं। दोनों ने दिनेश नामक भोजावास के एक दुकानदार को सरसों बेच डाली। छानबीन कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मजदूरों की कमी के चलते आधुनिक यंत्रों से करवाई जा रही है लावणी ******************************* ***************************************** कनीना। क्षेत्र में त्वरित गति से लावणी करने के लिए मजदूरों की कमी चल रही है और वे मुंह मांगा पैसा मांग रहे जिसके चलते अब किसान आधुनिक लावणी करने वाले यंत्रों की मदद ले रहे हैं। किसानों ने राजेश कुमार, महेश, सूबे सिंह आदि ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मजदूर 600 रुपये प्रति एकड़ अधिक मजदूरी मांग रहे हैं। यही नहीं मजदूरों की कमी चल रही है। अधिकांश मजदूर अपने वतन को लौट गए हैं जिसके चलते परेशानी बनी है। किसान अपनी फसल पैदावार लेने के लिए आधुनिक कृषि के यंत्र का उपयोग कर रहे हैं। वैसे भी सरकारी आदेशों के अनुसार 15 अप्रैल से सरसों तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद की जानी है जिस को ध्यान में रखकर किसान त्वरित गति से कार्रवाई में जुट गए हैं। किसान जैसे तैसे जल्दी से जल्दी अपनी फसल पैदावार घर में डालना चाहते हैं। यही कारण है कि कुछ किसान मजदूरों से तो कुछ आधुनिक कृषि यंत्रों से फसल कटाई करवा रहे हैं। फोटो कैप्शन 8: खेत की लावणी करता आधुनिक कृषि यंत्र।
राहत कोष में भेजे दस हजार रुपये **************************** **************************** कनीना। मुख्यमंत्री कोरोनावायरस में कनीना के हवलदार रतिराम परिजन पूर्व इंस्पेक्टर सत्यराज यादव ने मुख्यमंत्री कोरोनावायरस में दस हजार रुपये राहत राशि भेजी है। उन्होंने इस राहत राशि का चेक एसडीएम कनीना रणवीर सिंह को उनके आवास पर भेंट किया। सत्यराज ने कहा कि कोरोना महामारी के समय धन की जरूरत होती है। इसलिए वे अपना फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक सहयोग राशि राहत कोष में दे। इस मौके पर उनके साथ कंवरसेन वशिष्ठ सहित विभिन्न जन उपस्थित थे। फोटो कैप्शन दो: दस हजार रुपये की चेक राशि एसडीएम कनीना को भेंट करते सत्यराज यादव।मास्क वितरित कर लोगों को किया जागरूक ********************* *********************************** कनीना। भारत विकास परिषद की ओर से 200 मास्क वितरित किए और लोगों को जागरूक किया। ये मास्क कनीना बस स्टैंड, नगरपालिका कार्यालय में लोगों को वितरित किए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि वे सदा ही जन सहयोग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिषद के सदस्य शिवकुमार अग्रवाल, जगदीश आचार्य, ओमप्रकाश लिसानिया ने जहां 64100 रुपये कनीना मंडी से इकट्ठे करके राहत कोष में भिजवाए हैं वहीं महेश बोहरा लॉकडाउन के वक्त प्रतिदिन बंदरों को खाना खिला कर अपना कार्य पूर्ण कर रहे हैं। वे प्रतिदिन बंदरों के लिए फल ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद के सदस्य एवं उप-प्रधान अशोक ठेकेदार,दलीप सिंह पार्षद,अरुणा शर्मा ने अपना 1 माह का पारिश्रमिक राहत कोष में सहायतार्थ भेजा है वही नगर पालिका द्वारा लोगों के लिए चलाए जा रहे भोजन वितरण कार्यक्रम में वे स्वयं,दलीप सिंह पार्षद,धनपत साहब रोजाना सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के समय मास्क पहनकर, हाथों की नियमित सफाई करनी चाहिए। इसी उद्देश्य से भारत विकास परिषद की सदस्य सरिता भारद्वाज ने कोरोना से बचने के लिए साबुन वितरित किए हैं। मास्क वितरण के समय उनके साथ सत्यराज, बाबू लाल, वीरेंद्र सिंह मास्टर, ,गजराज साहब, अभिषेक, अरुणा कौशिक सरिता भारद्वाज सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे। फोटो कैप्शन 3: मास्क वितरण करते हुए भारत विकास परिषद के सदस्य।
दिन रात ठीकरी पहरा शुरू, पुलिस ने गश्त बढ़ाई ************************************* ************************************** कनीना। कनीना कस्बा में कोरोना वायरस से बचने के लिए जहां ठीकरी पहरे की शुरुआत कर दी है वहीं पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। दुकानों का खुलने का समय भी निर्धारित है। वहीं अधिकांश लोग घरों में रह रहे हैं। विगत दिनों जहां एसडीएम रणवीर सिंह ने कनीना में ठीकरी पहरे का प्रबंध करने के लिए एक बैठक आहूत की थी जिसके चलते पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने तुरंत प्रभाव से मुनादी करवाकर कस्बा कनीना के युवाओं को ठीकरी पहरे के लिए लगा दिया है। युवा वर्ग ठीकरी पहरा देने में अहं भूमिका निभा रहा है। 13 वार्डों में 13 कमेटिया गठित की गई है जो दिन-रात पहरा दे रही हैं। जहां रात के समय उन स्थानों पर पहरा दे रही है जहां से लोगों का आवागमन संभव है। इसी प्रकार कस्बा कनीना के विभिन्न ऐसे स्थलों जहां पर लोगों का आवागमन संभव है वहां पर ठीकरी पहरा लगा दी हैं। दुकानों के खुलने बंद होने पर नजर रखे हुए हैं। कनीना कस्बे में दुकानें प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक खुलती है जिनमें किराना फल और सब्जियां की दुकानें प्रमुख हैं वहीं पर मेडिकल सेवा, दूध की दुकानें दूध डेयरी दिन भर खुली रहती है। लोगों का आवागमन भी घट गया है। किसान अपने खेतों में कार्य करने के लिए जरूर जा रहे हैं। पार्षद राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने रात के समय ठीकरी पहरा शुरू कर दिया है। वे स्वयं भी ठीकरी पहरा देने वालों के पास जाकर समय समय पर मिलते हैं। इसी प्रकार ठीकरी पहरा दे रहे दीपक चौधरी, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, धर्मपाल आदि ने बताया कि वे समस्त जानकारी हासिल करने के बाद ही लोगों को कस्बा में घुसने दे रहे हैं तथा कस्बा से बाहर जाने वालों पर भी नजर जमाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग बनाए हुए हैं। पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि कस्बा कनीना में कोरोनावायरस से लडऩे के लिए समूचा का कस्बा एक हो गया है तथा विभिन्न लोगों पर नजर रखी जा रही है। फोटो कैप्शन 6: रात्रि के समय पार्षद राजेंद्र सिंह ठीकरी पहरे में खड़े हुए फोटो कैप्शन 7: लोगों को कनीना में घुसते समय आईडी चेक करते ठीकरी पहरा देने वाले युवा।
लोगों को जागरूक कर खाद्य सामग्री वितरित **************************** ************************************* कनीना। चाइल्ड लाइन महेंद्रगढ़ द्वारा कनीना तथा आस पास के गांवों में कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक किया तथा बच्चों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। चाइल्ड लाइन महेंद्रगढ़ के जिला समन्वयक साहिल यादव ने अपनी टीम को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जो गांवों में व कनीना कस्बा में गरीब तथा असहाय बच्चों की सहायतार्थ खाद्य सामग्री का वितरण करवाया जिसमें टीम के सदस्यों हेमंत कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार व मनीष कुमार ने प्रमुख रूप से भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों ने गांवों में बच्चों तथा उनकी माता पिता को कोरोना कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव के बारे में जागरूक किया उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर ना निकले तथा व्यक्तिगत दूरी बनाये रखे। इस प्रकार की स्थिति में सावधानी रख कर हम अपना, अपने परिवार का तथा अपने देश का बचाव कर सकते है। जिला समन्वयक ने कहा कि उनकी टीम भविष्य में भी हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है। फोटो कैप्शन 1: चाइल्ड लाइन बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए।
ठीकरी पहरा लगाकर आने-जाने वाले लोगों पर रखें कड़ी नजर-एसडीएम ******************************** ************************************* कनीना। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सोमवार सुबह एसडीएम रणबीर सिंह ने नगर पालिका कनीना के कार्यालय में पार्षदों की बैठक ली। एसडीएम रणबीर सिंह ने वार्डों मेंं ठीकरी पहरा लगाकर आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सोमवार सुबह एसडीएम रणबीर सिंह ने नगर पालिका के कार्यालय में पार्षदों की बैठक का आयोजन किया जिसमें 15 में से 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया । एसडीएम रणबीर सिंह ने सभी पार्षदों को कहा कि वार्डों मेंं ठीकरी पहरा लगाकर आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएं । वार्डों में आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने ये भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों ंपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। जनप्रतिनिधि सभी वार्डों में लोगों को घरों मेंं रहने के लिए प्रेरित करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। तभी कोरोना वायरस की बीमारी खत्म हो सकती है। एसडीएम रणबीर सिंह ने कस्बे में कार्य कर रही सामाजिक संगठनों को सराहा और कहां कि फिजिकल डिस्टेंस की दूरी बनाए रखें बार बार हाथ धोते रहे। हाथ को बार-बार अपने मुंह पर ना लगाएं। शेल्टर होम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुके हुए आश्रितों के लिए एक हाल में टीवी का इंतजाम करवाने के लिए एसडीएम रणबीर सिंह ने निर्देश दिए और कहा की सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रख कर देखे टीवी । एसडीम रणबीर सिंह ने बुजुर्गों से अपील की है कि वह अपने बच्चों पोते पोतियों को संस्कारों के बारे में जागृत करें जिससे उनका समय भी व्यतीत हो जाएगा और बच्चों के संस्कार भी मजबूत हो जाएंगे । प्रत्येक पार्षद को तीन तीन गेट पास दिए गए जो रात्रि को ठीकरी पहरे के समय प्रयोग किए जाने हैं। प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि कस्बा में मुनादी करवा दी गई है ताकि युवा वर्ग आगे आकर अपना नाम नगरपालिका में दर्ज करवाएं ताकि उनको ठीकरी पहरे की जिम्मेदारी दी जा सके। इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार, उप-प्रधान अशोक ठेकेदार,नगर पालिका सचिव राजाराम, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, मोहन कुमार पार्षद, रोकी पार्षद सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 3: एसडीएम रणबीर सिंह पार्षदों की बैठक लेते हुए।
मजदूरों की कमी से जूझ रही है कनीना मंडी ********************************** ************************************* कनीना। कनीना अनाज मंडी में जहां 15 अप्रैल से सरसों की तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है किंतु अभी तक श्रमिकों का भारी अभाव है। विगत दिनों से अधिकारी भी कनीना मंडी के दौरे पर आए थे जिनके समक्ष मंडी वासियों ने श्रमिकों की समस्या से अवगत करवाया था। उल्लेखनीय है कि अनाज मंडी में सरसों की खरीद 15 अप्रैल से 4425 रुपये प्रति क्विंटल तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद 1925 प्रति क्विंटल के हिसाब से की जानी निश्चित की हुई है लेकिन अभी तक मजदूरों का अभाव है। कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते अधिकांश मजदूर वापस अपने प्रांतों में चले गए। कनीना मंडी में सिलाई, भराई, तुलाई आदि सभी कार्य मजदूरों द्वारा करवाए जाते हैं और यह मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा अन्य राज्यों से आते हैं। इस बार मजदूर अपने वतन को जा चुके हैं और अभी तक इनका लौटना संभव नजर नहीं आ रहा है। वैसे भी ट्रेन तथा बसों के चलने के पश्चात ही ये मजदूर अनाज मंडी में आ सकते हैं। ट्रेन की बुकिंग 15 अप्रैल से की गई थी वह भी फिर से रद्द कर दी गई है। ऐसे में भविष्य में जब तक ट्रेन एवं बसे बहाल होंगी तब तक कनीना मंडी में मजदूर नहीं आएंगे। एक और सरकार जहां शिक्षकों एवं अन्य विभागों के कर्मियों की सहायता से सरसों खरीदने की पूरी तैयारी किए हुए हैं वही मजदूरों का भाव खाने की पूरी संभावना है। मजदूरों के अभाव में खरीद का कार्य संभव नहीं हो सकता है। अनाज मंडी के रविंद्र बंसल ओमप्रकाश निशानियां आदि ने बताया कि अभी तक कनीना मंडी में मजदूरों का अभाव चल रहा है या अभाव पूरा होने पर ही मंडी में गेहूं की खरीद संभव हो सकती है। फोटो कैप्शन 4: कनीना मंडी का नजारा।
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत **************************
********************************** कनीना। गांव चेलावास में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का शव खेत में बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के जेठ राजकुमार ने दिए बयान में बताया कि उसके भाई राजपाल की पत्नी राजबाला ने खेत में बने टीन शेड के कमरे में लोहे के पाइप से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है।
Monday, April 6, 2020
सौ फीसदी वेतन राहत कोष में दान **************** ******************************* *************************************** कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में कार्यरत विजयपाल महक पीजीटी इंग्लिश में अपना शत-प्रतिशत वेतन मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दान दिया है। जोनावास के निवासी विजय महक वर्तमान में महेंद्रगढ़ रह रहे हैं। उनका कहना है कि देश पर आई विपत्ति, बेरोजगार हुए श्रमिकों के दृष्टिगत, कोरोना से जूझने के लिए सामग्री जरूरत के दृष्टिगत उन्होंने संपूर्ण एक माह का वेतन राहत कोष में दान दिया है ताकि दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिले और वे भी दान में आगे आए। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही दान दक्षिणा में आगे रहे हैं। उनकी पत्नी बबीता रानी जो टीजीटी इंग्लिश डुलाना में कार्यरत है जिन्होंने भी 10 प्रतिशत वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा है। उन्होंने बताया कि जब छोटे थे तो तभी उनके माता-पिता ने एक दर्जन केले मंगवाए थे रास्ते में बच्चों ने केले मांगे और उन्होंने सारे केले बच्चों को बांट दिए थे। माता पिता की डांट पड़ी किंतु तब से उनके मन में एक विचार आया ेिक जनहित का काम किया जाए। उन्होंने बताया कि आर्थिक तौर से जूझ रहे हैं फिर भी उनके मन में यही इच्छा होती है कि देशहित और जनहित में कुछ कार्य किया जाए।चेतन उनके दो बच्चे एक बेटी सिमरन बीटेक कर रही है कि बेटा 10 + 2 की परीक्षा पास कर चुका है। शुरुआती तौर पर जब वे नौकरी में आउए सीसोठ गांव की गरीब व्यक्ति की बेटी की शादी का सारा खाने का खर्चा उन्होंने उठाया था और 1999 में यह खर्चा करीब करीब 50हजार आया था। माता-पिता की प्रेरणा से हमेशा हितकर काम करते हैं। जोनावास स्कूल में उन्होंने बच्चों को गर्म पानी पीते हुए देखा तो उनके मन में विचार आया और उन्होंने एक वाटर कूलर स्कूल में लगवा दिया जिसका एक नल गांव के लिए तो दूसरा स्कूल के लिए उपयोग हो रहा है। श्री महक 22 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत 1997 में बतौर जेबीटी निहालावास में कार्य शुरू किया था तत्पश्चात डीपीईपी में एमटी बतौर लंबे समय कार्य करने के बाद 2009 में हेड टीचर बने। 2010 में एसएस अध्यापक कोथल कला, 2016 में पीजीटी इंग्लिश जड़वा के बाद 2017 से भोजावास में कार्यरत है। उनका वेतन करीब 75 हजार रुपये के करीब है। आज भी उनके पिता रामेश्वर दयाल उन्हें प्रेरणा देते रहते हैं। 2001 से उन्होंने कोलकाता से जादू सीखा जिसका उपयोग समाज की बुराइयां को दूर करने और बच्चों का मनोरंजन करने के लिए कर रहे हैं। फोटो कैप्शन: विजयपाल महक
अब दुकान खुलेंगी प्रात: 8 से 11 बजे तक ************************** ***************************************** कनीना। कनीना क्षेत्र में अब आवश्यक सेवाओं की दुकानें प्रात: 08 से 11 तक खुलेंगी जिनमें किराना, दूध, फल एवं सब्जियां की दुकान शामिल है जबकि मेडिकल दूध की डेयरी दूध की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी। विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव राजाराम,लेखाकार शिवचरण शर्मा, एमई चमनलाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पूरे ही कस्बा कनीना में इस संबंध में मुनादी करवा दी गई है। अब ये दुकानें अब तीन घंटों के लिए खुल पाएंगी। इससे पहले यह समय प्रात: सात से दस बजे का निर्धारित किया गया था।
किरायेदारों से किराया एक माह का किराया न लेने का आदेश किया जारी संस,कनीना। हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 को देखते हुए जो व्यक्ति किराए के मकानों में रह रहे हैं उनके लिए एक महीने का किराया छूट दी गई है। जो मालिक एक मास का किराया किरायेदारों से वसूलेगा तो उनके विरुद्ध आईपीसी 1860 की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। राजाराम सचिव नगर पालिका कनीना ने आदेश जारी करते हुए कस्बा कनीना के सभी मकान मालिकों जिन्होंने मकान किराए पर दे रखा हैं को हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों के पालन करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मकान मालिक अवहेलना करता है तो इसकी सूचना जिला उपायुक्त नारनौल को दी जा सकती है। उन्होंने हिदायत दी है कि कोई भी मालिक अपने किराएदार से 1 महीने का किराया नहीं ले।
दुकानों का किराया माफ करने की मांग बलवती ************************* ******************************** कनीना। एक और जहां सरकार ने किरायेदारों को 1 माह का किराया न देने का आदेश जारी किया है। वहीं अब दुकानदारों ने भी एक माह का किराया माफ करने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी दुकान है पिछले करीब 1 महीने से बंद पड़ी है। उसका किराया भी माफ किया जाए। उनका कहना है कि उनकी रोटी रोजी भी इसी से चलती है। रोटी रोजी बगैर उनका परिवार परिवार का गुजर-बसर करना कठिन हो गया है। ऐसे में किरायेदारों का 1 महीने का किराया भी माफ किया जाए। इस संबंध में पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि वे उच्च अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे यदि कोई आदेश मिला तो जरूर 1 महीने का किराया माफ कर देंगे।
ठीकरी पहरा शुरू ****************************** ********************************** ************************************** कनीना। जिला उपायुक्त नारनौल के आदेश अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ठीकरी पहरा शुरू कर दिया गया है। कोविड-19 को देखते हुए यह ठीकरी पहरा शुरू किया गया है जिसके तहत गांव में आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर दृष्टि जमाई हुई है। अगर कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उनकी सूचना तुरंत सरपंच को देते हैं और सरपंच आगामी कार्रवाई करते हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते विभिन्न गांव में नाकाबंदी पहले ही शुरू की जा चुकी है जिसके चलते गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को न तो गांव में घुसने दिया जाता और गांव के व्यक्ति को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। गहन पूछताछ के बाद ही किसी को आने जाने देते हैं। विभिन्न गांव में ठीकरी पहरा शुरू कर दिया है। सुंदराह की पंचायत ने भी ठीकरी पहरा शुरू कर दिया है। रात भर गांव के लोग ठीकरी पहरा देते हैं। कस्बा कनीना के र्पााद राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने भी रविवार से ठीकरी पहरा शुरू करवा दिया है। वे स्वयं भी रात के 12 बजे ठीकरी पहरा देने वालों से मिलने गए। फोटो कैप्शन 1: सुंदराह गांव में ठीकरी पहरा देते लोग।
ठीकरी पहरा लगाकर आने-जाने वाले लोगों पर रखें कड़ी नजर-एसडीएम ********************************* ***************************************** कनीना। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सोमवार सुबह एसडीएम रणबीर सिंह ने नगर पालिका कनीना के कार्यालय में पार्षदों की बैठक ली। एसडीएम रणबीर सिंह ने वार्डों मेंं ठीकरी पहरा लगाकर आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सोमवार सुबह एसडीएम रणबीर सिंह ने नगर पालिका के कार्यालय में पार्षदों की बैठक का आयोजन किया जिसमें 15 में से 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया । एसडीएम रणबीर सिंह ने सभी पार्षदों को कहा कि वार्डों मेंं ठीकरी पहरा लगाकर आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएं । वार्डों में आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने ये भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों ंपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। जनप्रतिनिधि सभी वार्डों में लोगों को घरों मेंं रहने के लिए प्रेरित करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। तभी कोरोना वायरस की बीमारी खत्म हो सकती है। एसडीएम रणबीर सिंह ने कस्बे में कार्य कर रही सामाजिक संगठनों को सराहा और कहां कि फिजिकल डिस्टेंस की दूरी बनाए रखें बार बार हाथ धोते रहे। हाथ को बार-बार अपने मुंह पर ना लगाएं। शेल्टर होम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुके हुए आश्रितों के लिए एक हाल में टीवी का इंतजाम करवाने के लिए एसडीएम रणबीर सिंह ने निर्देश दिए और कहा की सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रख कर देखे टीवी । एसडीम रणबीर सिंह ने बुजुर्गों से अपील की है कि वह अपने बच्चों पोते पोतियों को संस्कारों के बारे में जागृत करें जिससे उनका समय भी व्यतीत हो जाएगा और बच्चों के संस्कार भी मजबूत हो जाएंगे । प्रत्येक पार्षद को तीन तीन गेट पास दिए गए जो रात्रि को ठीकरी पहरे के समय प्रयोग किए जाने हैं। प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि कस्बा में मुनादी करवा दी गई है ताकि युवा वर्ग आगे आकर अपना नाम नगरपालिका में दर्ज करवाएं ताकि उनको ठीकरी पहरे की जिम्मेदारी दी जा सके। इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान सतीश जेलदार, उप-प्रधान अशोक ठेकेदार,नगर पालिका सचिव राजाराम, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, मोहन कुमार पार्षद, रोकी पार्षद सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। फोटो कैप्शन 3: एसडीएम रणबीर सिंह पार्षदों की बैठक लेते हुए।
मजदूरों की कमी से जूझ रही है कनीना मंडी *********************************** ****************************************** कनीना। कनीना अनाज मंडी में जहां 15 अप्रैल से सरसों की तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है किंतु अभी तक श्रमिकों का भारी अभाव है। विगत दिनों से अधिकारी भी कनीना मंडी के दौरे पर आए थे जिनके समक्ष मंडी वासियों ने श्रमिकों की समस्या से अवगत करवाया था। उल्लेखनीय है कि अनाज मंडी में सरसों की खरीद 15 अप्रैल से 4425 रुपये प्रति क्विंटल तथा 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद 1925 प्रति क्विंटल के हिसाब से की जानी निश्चित की हुई है लेकिन अभी तक मजदूरों का अभाव है। कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते अधिकांश मजदूर वापस अपने प्रांतों में चले गए। कनीना मंडी में सिलाई, भराई, तुलाई आदि सभी कार्य मजदूरों द्वारा करवाए जाते हैं और यह मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा अन्य राज्यों से आते हैं। इस बार मजदूर अपने वतन को जा चुके हैं और अभी तक इनका लौटना संभव नजर नहीं आ रहा है। वैसे भी ट्रेन तथा बसों के चलने के पश्चात ही ये मजदूर अनाज मंडी में आ सकते हैं। ट्रेन की बुकिंग 15 अप्रैल से की गई थी वह भी फिर से रद्द कर दी गई है। ऐसे में भविष्य में जब तक ट्रेन एवं बसे बहाल होंगी तब तक कनीना मंडी में मजदूर नहीं आएंगे। एक और सरकार जहां शिक्षकों एवं अन्य विभागों के कर्मियों की सहायता से सरसों खरीदने की पूरी तैयारी किए हुए हैं वही मजदूरों का भाव खाने की पूरी संभावना है। मजदूरों के अभाव में खरीद का कार्य संभव नहीं हो सकता है। अनाज मंडी के रविंद्र बंसल ओमप्रकाश निशानियां आदि ने बताया कि अभी तक कनीना मंडी में मजदूरों का अभाव चल रहा है या अभाव पूरा होने पर ही मंडी में गेहूं की खरीद संभव हो सकती है। फोटो कैप्शन 4: कनीना मंडी का नजारा
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत **************************** ************************************ कनीना। गांव चेलावास में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का शव खेत में बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के जेठ राजकुमार ने दिए बयान में बताया कि उसके भाई राजपाल की पत्नी राजबाला ने खेत में बने टीन शेड के कमरे में लोहे के पाइप से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है।
भारत विकास परिषद बाटेगी मास्क ********************************** ******************************** कनीना। भारत विकास परिषद लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के बाद मास्क वितरित करेगी। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधान कंवरसेन वशिष्ठ ने बताया कि मंगलवार को भारत विकास परिषद नगर पालिका में करीब 200 मास्क वितरित करेगी और लोगों को जागरूक भी करेगी।
ठीकरी पहरे के लिए कमेटियां गठित ****************************** ****************************************** कनीना। कनीना कस्बे के 13 विभिन्न वार्ड में ठीकरी पहरा देने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में कम से कम तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जा रही है जो हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखेगी और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी। पालिका प्रधान सैतीश जेलदार ने बताया कि कनीना के 13 विभिन्न वार्ड है जिनमें 13 पार्षदों की बैठक आयोजित हो चुकी है। बैठक में एसडीएम कनीना के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड से कम से कम 3 सदस्य कमेटी गठित की जाएगी जिसमें वार्ड पार्षद के अतिरिक्त एक एक सरकारी कर्मचारी एवं दो अन्य लोग शामिल होंगे। यह कमेटी तुरंत प्रभाव से किसी संदिग्ध के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी प्रेषित करेगी तथा वार्ड में कोरोनावायरस के चलते किसी अज्ञात व्यक्ति के आने जाने पर सख्त नजर रखेगी। केवल सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त लोगों को ही प्रवेश करने देगी अन्यथा उन्हें प्रवेश करने से मना कर देगी। उन्होंने बताया तुरंत प्रभाव से कमेटिया गठित की गई है तथा रात्रि को भी ठीकरी पहरा देने की व्यवस्था की गई है वही दिन के समय भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। लोगों को जागरूक कर खाद्य सामग्री वितरित **********************************
*************************************** कनीना। चाइल्ड लाइन महेंद्रगढ़ द्वारा कनीना तथा आस पास के गांवों में कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक किया तथा बच्चों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। चाइल्ड लाइन महेंद्रगढ़ के जिला समन्वयक साहिल यादव ने अपनी टीम को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जो गांवों में व कनीना कस्बा में गरीब तथा असहाय बच्चों की सहायतार्थ खाद्य सामग्री का वितरण करवाया जिसमें टीम के सदस्यों हेमंत कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार व मनीष कुमार ने प्रमुख रूप से भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों ने गांवों में बच्चों तथा उनकी माता पिता को कोरोना कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव के बारे में जागरूक किया उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से बाहर ना निकले तथा व्यक्तिगत दूरी बनाये रखे। इस प्रकार की स्थिति में सावधानी रख कर हम अपना, अपने परिवार का तथा अपने देश का बचाव कर सकते है। जिला समन्वयक ने कहा कि उनकी टीम भविष्य में भी हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है। फोटो कैप्शन 2: चाइल्ड लाइन बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए।
Sunday, April 5, 2020
अब दुकान खोलेंगे प्रात: 8 से 11 बजे तक ************************* ****************************************** ******************************** कनीना। कनीना क्षेत्र में अब आवश्यक सेवाओं की दुकानें प्रात: 08 से 11 तक खुलेंगी जिनमें किराना, फल एवं सब्जियों की दुकान शामिल है जबकि मेडिकल दूध की डेयरी दूध की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी। विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव राजाराम,लेखाकार शिवचरण शर्मा, एमई चमनलाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पूरे ही कस्बा कनीना में इस संबंध में मुनादी करवा दी गई है। 6 अप्रैल से दुकानें अब तीन घंटों के लिए खुल पाएंगी। इससे पहले यह समय प्रात: सात से दस बजे का निर्धारित किया गया था।
पार्षदों की बैठक 6 अप्रैल को **************************** ************************************* कनीना। कनीना में ठीकरी पहरे को लेकर के विभिन्न पार्षदों की बैठक का निर्णय नगर पालिका कार्यालय में 6 अप्रैल को बुलाई गई है जिसकी अध्यक्षता एसडीएम रणवीर सिंह करेंगे। बैठक में विभिन्न वार्डों में ठीकरी पहरा लगाए जाने से पर विचार किया जाएगा। दिनोंदिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए ठीकरी पहरा लगाया जाएगा।
जहां लोगों ने जलाए दीये, टॉर्च मोबाइल की लाइट ****************************** ********************************** कनीना। जहां विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित थाली और तालियां बजाने का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा था। इसी प्रकार 5 अप्रैल रविवार को रात 9:00 से लेकर 9:09 तक लोगों ने अपने घरों की सभी लाइट बंद कर दी, जमकर दीये जलाए, वही टॉर्च एवं मोबाइल की लाइट भी जलाई गई। लेकिन सरकार की हिदायतों के अनुसार सभी घरों में बिजली के यंत्र चालू रखे, केवल प्रकाश व्यवस्था बंद की गई थी। तत्पश्चात दीये जलाकर दीपावली की तरह जगमगाहट शुरू की गई। चारों तरफ दीयों की जगमगाहट दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है लोग प्रसन्नचित प्रधानमंत्री के एक आह्वान पर इस प्रकार एकता का परिचय देते हुए कोरोनावायरस को नष्ट करने के लिए जमकर दीये जलाए गए।
जिले के करीब 50000 विद्यार्थियों को होगा लाभ ************************ ************************************ कनीना। कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों का अगली कक्षा में बिना परीक्षा के प्रमोट करने के निर्णय से जहां पूरे जिले में 37 हजार विद्यार्थयों को लाभ मिलेगा। कक्षा प्रथम से बारहवीं तक 59040 विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की डायरी 2020 के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक 21900 विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं वहीं जिला महेंद्रगढ़ के कक्षा 6 से 8 तक 14616 विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं कक्षा 9 से 12 तक 22521 विद्यार्थी शिक्षा पर है। ऐसे में कुल विद्यार्थियों की संख्या 59046 है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए प्रोमोट करने का निर्णय लिया है जिसका सीधा सीधा लाभ इन विद्यार्थियों को होगा। हर वर्ष आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को परीक्षा ददेनी होती है और फिर उन्हें परीक्षा के आधार पर पास किया जाता रहा है। वैसे तो विगत वर्षों के रिकार्ड अनुसार कक्षा पहली से आठवीं तक के लगभग सभी विद्यार्थी पास हो जाते रहे हैं किंतु इस बार उन्हें कोई परीक्षा नहीं देनी होगी जिसको लेकर विद्यार्थियों में प्रसन्नता है। उल्लेखनीय है कि कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं भी शुरू हो गई थी और दो पेपर भी हो चुके थे किंतु बाद में लॉकडाउन के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ही नहीं गृह परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थी। इस प्रकार कक्षा 1 से 8 तक करीब 36700 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे और सभी को अगली कक्षा में बिठा दिया जाएगा। विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है वहीं शिक्षक भी खुश है। सरकार के निर्णय के अनुसार कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। जहां दसवीं कक्षा में विज्ञान विषय का पेपर अभी होना बाकी है किंतु जितने भी पेपर संपन्न हो गए उनमें प्राप्त अंको के अनुपात में अंक देकर अगली कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। वहीं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी 12वीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा जिनकी गणित की परीक्षा अभी भी बाकी है परंतु हरियाणा सरकार ने बारहवीं कक्षा के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है ऐसे में जहां मिली जुली प्रतिक्रिया रही है। विद्यार्थियों में खुशी है विद्यार्थियों का कहना है कि जहां संपन्न परीक्षा के अनुपात में शेष विषय के अंक दिए जाएंगे यह फैसला बेहतर है वहीं इस फैसले से कुछ विद्यार्थी नाराज भी नजर आ रहे हैं। शिक्षक अगली कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए तैयार है किंतु लॉकडाउन के चलते अभी तक थोड़ी समस्या बनी हुई है। यह समस्या भी निकट भविष्य में हल होने की संभावना मानी जा रही है।
ठीकरी पहरा किया शुरू *********************** ************************** कनीना। गाहड़ा की ग्राम पंचायत ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में बाहर से आने वाले लोगों की रोकथाम के लिए बैरिकेट लगा कर ठीकरी का पहरा देना शुरू कर दिया है। इस बारे में सरपंच राजू इंदौरा ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए गांव के सभी मुख्य मार्गों पर ठीकरी का पहरा लगा दिया है । अगर किसी को कोई ज्यादा जरूरी काम है तो उसी व्यक्ति को गांव से बाहर जाने दिया जा रहा है व बाहर से आने वाले को गांव में कारण जान कर प्रवेश दिया जा रहा है। ताश खेलने व एक जगह एकत्र होने पर पंचायत द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। इस अवसर पर पंच कृष्ण कुमार, देवेन्द्र,जसवंत पंच ,करमवीर पंच ,कोशिन्द्र, राकेश मास्टर, महेन्द्र आदि अपनी पहरेदारी पर उपस्थित थे।
विधायक ने किया शेल्टर होम निरीक्षण, जाना हाल-चाल ********************************* *************************************** कनीना। कनीना के शेल्टर होम का विधायक अटेली सीताराम ने निरीक्षण किया और तत्पश्चात अस्पताल में जाकर वर्तमान हालात के बारे में जानकारी हासिल की। प्रबंध पर संतोष जताया। सीताराम यादव शेल्टर होम कनीना में पहुंचे जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शेल्टर होम स्थापित किया गया है जहां करीब 45 लोग विभिन्न प्रदेशों के शरण लिए हुए हैं। सीताराम ने इन लोगों का हालचाल जाना तथा किए गए प्रबंध का निरीक्षण करके संतोष व्यक्त किया। तत्पश्चात उन्होंने कनीना की नगरपालिका में जाकर भोजन व्यवस्था की जानकारी ली और उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचे जहां एसएमओ डॉ धर्मेंद्र यादव से अस्पताल की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने शेल्टर होम तथा नागरिक अस्पताल में जाकर हाल-चाल के बाद संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ पालिका प्रधान सतीश जेलदार और पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा, कानूनगो रमेश कुमार, विकास कुमार एसएचआ,गोबिंद सिंह एएसआई सिटी प्रबंधक, अमरजीत कोच सहित विभिन्न जन उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 7 से 9: कनीना शेल्टर होम तथा उप नागरिक अस्पताल की जानकारी लेते हुए सीताराम यादव विधायक।
अब केवल शेल्टर होम में ठहरे हुए लोगों को दिया जाएगा खाना शेल्टर होम में एक सौ किंतु खाने के वक्त दो हजार एक समस्या ******************************** ********************************************* कनीना। कनीना के शेल्टर होम पर करीब एक सौ लोग ठहरे हुए हैं किंतु खाने के समय इनकी संख्या दो हजार हो जाती है। अब यह निर्णय लिया है कि खाना केवल शेल्टर होम पर ठहरे हुए या फिर जिनका धंधा चौपट हो गया उन्हीं को दिया जाएगा। सैकड़ों लोग किसानों के यहां काम करते हैं तथा खाना शेल्टर होम में खा रहे हैं कनीना नगर पालिका तथा आरएस वाटिका के के प्रबंधकों ने आखिरकार यह निर्णय लिया है कि केवल शेल्टर होम में ठहरे हुए लोगों को ही खाना दिया जाएगा या जिसका रोजगार समाप्त हो गया है उसे खाना दिया जाएगा। इस संबंध में मुनादी भी करवा दी जाएगी, खाने वाले सभी लोगों को जानकारी भी प्रदान कर दी जाएगी। यह निर्णय सीताराम विधायक अटेली के समक्ष रखी गई समस्या के पश्चात लिया गया। सीताराम विधायक ने उन्हें कई रास्ते बताएं जिनमें उनको पहचान पत्र जारी करने तथा उन लोगों की पहचान करने जिनके पास कोई काम धंधा नहीं बचा है। पालिका प्रधान सतीश जेलदार तथा पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा ने विधायक सीताराम यादव से इस संबंध में चर्चा की और बताया कि करीब 100 व्यक्ति शेल्टर होम में ठहरे हुए हैं परंतु खाने के वक्त आंकड़ा करीब 2000 पहुंच जाता है। कनीना एवं आस पास के समाजसेवी यह प्रबंध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब केवल उन्हीं लोगों को खाना दिया जाएगा जो जिनका धंधा चौपट हो गया है उन्हें भी कनीना के विभिन्न शेल्टर होम में ठहरने तथा रहने का आदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2000 जनों के लिए खाना बनाना ही मुश्किल हो गया है। समस्त खाना खाने आने वाले लोगों को हिदायत दी जाएगी कि वे यदि असहाय है, उनका धंधा चौपट हो गया है तो कनीना के विभिन्न शेल्टर होम में आकर रुके। उनके लिए खाने की उचित व्यवस्था और आवास का प्रबंध किया जाएगा। बाकी उन लोगों को खाना नहीं दिया जाएगा जो कहीं मजदूरी आदि कर रहे हैं और खाना यहां खा रहे हैं। फोटो कैप्शन 10: शेल्टर होम में खाने के बारे में चर्चा करते पालिका प्रधान सतीश जेलदार, विधायक सीताराम यादव, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा।
इंसान और बंदरों को भोजन करा रहे हैं विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ******************************* ************************************** कनीना। कनीना निवासी एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले परिजनों को, ईट भ_ा उद्योगों पर काम करने वाले मजदूरों को तथा बंदरों को भोजन करा रहे हैं। जब से लॉकडाउन हुआ है तब से महेश बोहरा तथा उनके साथ मोहन पार्षद लगातार गरीबजनों के पास जा रहे हैं, उन्हें खाने के पैकेट, ब्रेड एवं फल आदि वितरित करा रहे हैं। महेश बोहरा ने बताया कि वे प्रतिदिन अपनी वैन में खाद्य सामग्री लेकर ईंट भट्ठा उद्योगों में रहने वाले तथा झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों को खाना खिला रहे हैं। जहां भी बंदर मिलते हैं या फिर गरीब जन कहीं मिलते हैं उनको खाद्य सामग्री वितरित करते हैं। वे फल, ब्रेड तथा खाने की वस्तु अपने साथ सदा रखते हैं। वे इसतिए उनकी मदद करते हैं ताकि ये लोग कठिन परिस्थितियों में भी जीवन यापन कर सके। उन्होंने बताया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक लगातार इसी प्रकार की कार्रवाई में जुटे रहेंगे। उधर कनीना के अमर सिंह प्रधान मुस्लिम समाज की अध्यक्षता में कनीना की नगरपालिका में चल रहे गरीब लोगों के अन्न एवं जल तथा दूसरे प्रांतों के आए हुए लोगों को खाने के लिए करीब 21 हजार रुपये से अधिक की खाद्य सामग्री प्रदान की ताकि लोगों को खाना खिलाया जा सके। मुस्लिम समाज के इन लोगों ने उपस्थित अटेली विधायक सीताराम यादव को उन लोगों की सूची सौंपी जिसमें उन्होंने मदद की थी। फोटो कैप्शन फोटो कैप्शन 5: खाद्य सामग्री वितरित करते विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेश बोहरा 6:मुस्लिम समाज के लोग नगर पालिका में खाद्य सामग्री भेंट करने के पश्चात सीताराम यादव लोगों की सूची सौंपते हुए।
मुस्लिम समाज को दी हिदायत ****************************** ********************************** कनीना। कनीना नगर पालिका में गोविंद सिंह सिटी इंचार्ज ने उपस्थित मुस्लिम समाज को कोरोनावायरस के दृष्टिगत हिदायतें दी। उन्होंने प्रत्येक परिवार के सदस्य की सूची तथा उनके फोन नंबर उपलब्ध करवाने, अगर कोई बाहर से व्यक्ति उनके पास आता है उसकी तुरंत सूचना देने तथा सामाजिक समरसता और एकता को लेकर आगे बढऩे की अपील की। उन्होंने उपस्थित प्रधान अमर सिंह को कहा कि अब वक्त आ गया है कि बार-बार लोगों की विभिन्न प्रकार की शिकायतें आती है उनका निपटारा किया जाए। ऐसे में उन्हें प्रत्येक परिवार के सदस्यों की सूची फोन नंबर सहित यहां चौकी में उपलब्ध करवानी होगी ताकि किसी भी समय उनसे संपर्क साधा जा सके। अगर कोई बाहर से व्यक्ति आता है तो उसका मेडिकल करवाकर तभी परिवार में घुसने दिया जाए। इससे न केवल समाज भी सुरक्षित रहेगा अपितु उनका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कोरोनावायरस से बचने की हिदायतें दी। पस्थित मुस्लिम समाज ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे हर प्रकार की प्रशासन की मदद करेगा और कोरोना को फैलने से बचाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके यहां कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो जमात से आया हो। फोटो कैप्शन 7: मुस्लिम समाज को हिदायत देते गोविंद सिंह सीटी इंचार्ज कनीना।
योग के गुरु सिखाए शेल्टर होम में ************************** ********************************** कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के शेल्टर होम में रुके हुए को दूसरे राज्यों के लोगों के लिए उपमंडल अधिकारी रणबीर के नेतृत्व में पतंजलि योग प्रभारी बलजीत सिंह के द्वारा उनको स्वस्थ रखने के लिए योग के गुरु सिखाए गए। सभी ने गैप बनाकर तन्मय होकर योग किया। सभी ने खुशी भी जताई की यहां का प्रशासन ने उनके लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्था कर रखी है। समय समय पर समस्या की जानकारी लेते रहते हैं। कानूगो, एनसीसी प्रभारी भी समय समय पर किसी प्रकार की समस्या की जानकारी लेते रहते हैं। वहीं एसडीएम कनीना ने दिनरात एक किया हुआ है जो इन लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। बलजीत सिंह ने कहा कि योग करने से चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं। समय समय पर योग करते रहना चाहिए। इस अवसर पर पंकज हैडमास्टर,रमेश कानूनगो ,रमन शास्त्री एनसीसी प्रभारी ,दिनेश शर्मा, अमरजीत कोच,ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 1: योग करवाते हुए बलजीत सिंह।
लंबी कतार जुटती है खाने के लिए ******************************* ************************************** कनीना। कनीना में दूसरे राज्यों के लोगों के लिए दो शेल्टर होम बनाए गए हैं जहां करीब एक सौ लोग रहते हैं। किंतु खाने के वक्त बहुत लंबी कतार जुट जाती है। खाने पीने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जहां नगरपालिका के बाहर इन लोगों को कतारबद्ध खड़ा किया जाता है और ग्रुप बनाकर खाने पर बिठाया जाता है। यही नहीं उनके रहने के लिए भी बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं। आसपास क्षेत्रों से सुबह शाम 1500 के करीब लोग खाना खा रहे हैं। कस्बा वासी मिलकर व्यवस्था कर रहे हैं वहीं नगरपालिका के प्रयास भी सराहनीय हैं। आरएस वाटिका में भी खाने व रहने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं वहीं कुछ सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही है। कुल मिलाकर इन लोगों के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है और बेहतरीन ढंग से बेहतर खाना प्रदान किया जा रहा है। फोटो कैप्शन 2: खाने के लिए कतारबद्ध खड़े हुए लोग।
कनीना व ढाणा में करवाया दवा का छिड़काव *******************************
************************************** कनीना। कोरोना से छुटकारा पाने के लिए बार-बार विभिन्न गांवों के सरपंच दवा का छिड़काव कर कीटों से सुरक्षा मुहैया करवाने में जुटे हुए हैं। कनीना में जहां तीसरी बार दवा का छिड़काव करवाया वहीं तीसरी बार ही ढाणा गांव में भी दवा का छिड़काव करवाया गया है। कनीना के पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि यह तीसरी बार दवा का छिड़काव किया गया है। सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव ट्रैक्टर द्वारा पूरे कस्बे में किया गया है ताकि सूक्ष्म जीव और कीटों का नाश हो सके। उल्लेखनीय है कि कनीना में फागिंग भी करवाई जा चुकी है तथा सेनिटाइज भी किया गया है। उधर ढाणा के सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी सत्यवीर सिंह तथा अजय कुमार के मार्गदर्शन में विभागीय निर्देशों के अनुसार नालों सड़क के दोनों तरफ दवा का छिड़काव करवाया गया है और गांव को सेनिटाइज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है केवल कृषि कार्य, आवश्यक सेवाओं हेतु ग्रामीणों को आने जाने दिया जा रहा है। खेतों में प्रवासी मजदूरों को भी सुविधा दी गई है। मास्क लगाकर, हैंड वाश करने आदि की समस्त जानकारी लोगों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लिए इस प्रकार कोरोना से राहत पाने के हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। फोटो कैप्शन 3: ढाणा में दवा का छिड़काव करते हुए फोटो कैप्शन 4: कनीना में दवा का छिड़काव करते हुए
Saturday, April 4, 2020
दुकानों का किराया माफ करने की मांग बलवती ******************************* ************************************ ************************************ कनीना। एक और जहां सरकार ने किरायेदारों को 1 माह का किराया न देने का आदेश जारी किया है। वहीं अब दुकानदारों ने भी एक माह का किराया माफ करने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी दुकान है पिछले करीब 1 महीने से बंद पड़ी है। उसका किराया भी माफ किया जाए। उनका कहना है कि उनकी रोटी रोजी भी इसी से चलती है। रोटी रोजी बगैर उनका परिवार परिवार का गुजर-बसर करना कठिन हो गया है। ऐसे में किरायेदारों का 1 महीने का किराया भी माफ किया जाए। इस संबंध में पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि वे उच्च अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे यदि कोई आदेश मिला तो जरूर 1 महीने का किराया माफ कर देंगे।
किरायेदारों से किराया एक माह का किराया न लेने का आदेश किया जारी ****************************** ********************************* ********************** कनीना। हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 को देखते हुए जो व्यक्ति किराए के मकानों में रह रहे हैं उनके लिए एक महीने का किराया छूट दी गई है। जो मालिक एक मास का किराया किरायेदारों से वसूलेगा तो उनके विरुद्ध आईपीसी 1860 की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। राजाराम सचिव नगर पालिका कनीना ने आदेश जारी करते हुए कस्बा कनीना के सभी मकान मालिकों जिन्होंने मकान किराए पर दे रखा हैं को हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों के पालन करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मकान मालिक आवेला करता है तो इसकी सूचना जिला उपायुक्त नारनौल को दी जा सकती है। उन्होंने हिदायत दी है कि कोई भी मालिक अपने किराएदार से 1 महीने का किराया नहीं ले।
कनीना मंडी का लोगों ने भेजे 64100 रुपये राहत कोष में ************************* ********************************* कनीना। कोरोना राहत कोष में दिनोंदिन भारी मात्रा में राहत राशि भेजी जा रही है कनीना मंडी के लोगों ने 64100 रुपए करीब 40 लोगों द्वारा इक_े करके भेजें हैं। ओमप्रकाश लिसानिया, हरिराम मित्तल, शिवकुमार अग्रवाल, दिलावर सिंह यादव आदि ने कनीना मंडी से यह राशि इक_ी की है। विस्तृत जानकारी देते हुए ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि उन्होंने स्वयं 5100 रुपए, हरिराम मित्तल, गर्ग आयल मिल, रामप्रसाद-बजरंगलाल ने प्रत्येक ने 5100 रुपये का योगदान दिया है जबकि यादराम मित्तल ने 3100 रुपये का योगदान दिया है- महावीर प्रसाद-मोहनलाल, अंगनाराम-उमेश कुमार, मनोज कुमार-राजेश कुमार, सस्ता वस्तु भंडार, सूरजभान-महावीर प्रसाद, सूरजभान-जगदीश प्रसाद, विनोद कुमार भोजावासिया, सिटी बाजार, कन्हैया लाल-बसेसरलाल एवं दिलावर सिंह यादव आदि ने प्रत्येक ने 2100 रुपये का योगदान दिया है। इसी प्रकार अजय ट्रेडर्स ने 15 सौ रुपए, प्रेम सिंगला 12 सौ रुपए दान दिए। वहीं 1100-1100 रुपए प्रत्येक देने वालों में योगेश अग्रवाल, हरिकिशन, पंकज पुस्तक महल, श्रीभगवान-राकेश कुमार, बाघोतिया परिवार, रामनिवास-लाजपत, आलोक खाद बीज भंडार, मुन्नालाल-देव प्रकाश, लालाराम-रामप्रताप प्रमुख हैं वहीं मातादीन मिश्रीलाल ने 1000 रुपये सहायतार्थ दिए हैं। जबकि 500 -500 देने वालों में बनारसीदास-सुभाष चंद्र, प्रताप गोयल, विष्णु बुक डिपो, लाजपत-फकीरचंद, मुंशीराम भोजावासिया, रामजीलाल-रविंद्र कुमार, गुल्लू राम-लेखराज, गुरदयालमल-परशराम, भुवनेश बीज भंडार, रमेश पंजाबी, सतीश-खुशीराम, वही ओमी चायवाला ने 200 रुपये, नारायण ट्रांसपोर्ट 100 रुपये तथा ओम प्रकाश आर्य 100 रुपये दान किए हैं।
कनीना व ढाणा में करवाया दवा का छिड़काव ******************************* ********************************* कनीना। कोरोना से छुटकारा पाने के लिए बार-बार विभिन्न गांवों के सरपंच दवा का छिड़काव कर कीटों से सुरक्षा मुहैया करवाने में जुटे हुए हैं। कनीना में जहां तीसरी बार दवा का छिड़काव करवाया वहीं तीसरी बार ही ढाणा गांव में भी दवा का छिड़काव करवाया गया है। कनीना के पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि यह तीसरी बार दवा का छिड़काव किया गया है। सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव ट्रैक्टर द्वारा पूरे कस्बे में किया गया है ताकि सूक्ष्म जीव और कीटों का नाश हो सके। उल्लेखनीय है कि कनीना में फागिंग भी करवाई जा चुकी है तथा सेनिटाइज भी किया गया है। उधर ढाणा के सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी सत्यवीर सिंह तथा अजय कुमार के मार्गदर्शन में विभागीय निर्देशों के अनुसार नालों सड़क के दोनों तरफ दवा का छिड़काव करवाया गया है और गांव को सेनिटाइज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है केवल कृषि कार्य, आवश्यक सेवाओं हेतु ग्रामीणों को आने जाने दिया जा रहा है। खेतों में प्रवासी मजदूरों को भी सुविधा दी गई है। मास्क लगाकर, हैंड वाश करने आदि की समस्त जानकारी लोगों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लिए इस प्रकार कोरोना से राहत पाने के हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। फोटो कैप्शन 7: ढाणा में दवा का छिड़काव करते हुए फोटो कैप्शन 8: कनीना में दवा का छिड़काव करते हुए
योग के गुरु सिखाए शेल्टर होम में *************************** *************************************** कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के शेल्टर होम में रुके हुए को दूसरे राज्यों के लोगों के लिए उपमंडल अधिकारी रणबीर के नेतृत्व में पतंजलि योग प्रभारी बलजीत सिंह के द्वारा उनको स्वस्थ रखने के लिए योग के गुरु सिखाए गए। सभी ने गैप बनाकर तन्मय होकर योग किया। सभी ने खुशी भी जताई की यहां का प्रशासन ने उनके लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्था कर रखी है। समय समय पर समस्या की जानकारी लेते रहते हैं। कानूगो, एनसीसी प्रभारी भी समय समय पर किसी प्रकार की समस्या की जानकारी लेते रहते हैं। वहीं एसडीएम कनीना ने दिनरात एक किया हुआ है जो इन लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। बलजीत सिंह ने कहा कि योग करने से चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं। समय समय पर योग करते रहना चाहिए। इस अवसर पर पंकज हैडमास्टर,रमेश कानूनगो ,रमन शास्त्री एनसीसी प्रभारी ,दिनेश शर्मा, अमरजीत कोच,ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 3: योग करवाते हुए बलजीत सिंह।
लंबी कतार जुटती है खाने के लिए *************************** *************************************** कनीना। कनीना में दूसरे राज्यों के लोगों के लिए दो शेल्टर होम बनाए गए हैं जहां करीब एक सौ लोग रहते हैं। किंतु खाने के वक्त बहुत लंबी कतार जुट जाती है। खाने पीने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जहां नगरपालिका के बाहर इन लोगों को कतारबद्ध खड़ा किया जाता है और ग्रुप बनाकर खाने पर बिठाया जाता है। यही नहीं उनके रहने के लिए भी बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं। आसपास क्षेत्रों से सुबह शाम 1500 के करीब लोग खाना खा रहे हैं। कस्बा वासी मिलकर व्यवस्था कर रहे हैं वहीं नगरपालिका के प्रयास भी सराहनीय हैं। आरएस वाटिका में भी खाने व रहने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं वहीं कुछ सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही है। कुल मिलाकर इन लोगों के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है और बेहतरीन ढंग से बेहतर खाना प्रदान किया जा रहा है। फोटो कैप्शन 5: खाने के लिए कतारबद्ध खड़े हुए लोग।
कनीना मंडी का लोगों ने भेजे 64100 रुपये राहत कोष में ************************* ********************************* कनीना। कोरोना राहत कोष में दिनोंदिन भारी मात्रा में राहत राशि भेजी जा रही है कनीना मंडी के लोगों ने 64100 रुपए करीब 40 लोगों द्वारा इक_े करके भेजें हैं। ओमप्रकाश लिसानिया हरिराम मित्तल शिवकुमार अग्रवाल दिलावर सिंह यादव आदि ने कनीना मंडी से यह राशि इक_ी की है। विस्तृत जानकारी देते हुए ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि उन्होंने स्वयं 5100 रुपए, हरिराम मित्तल, गर्ग आयल मिल, रामप्रसाद-बजरंगलाल ने प्रत्येक ने 5100 रुपये का योगदान दिया है जबकि यादराम मित्तल ने ै3100 रुपये का योगदान दिया है- महावीर प्रसाद-मोहनलाल, अंगनाराम-उमेश कुमार, मनोज कुमार-राजेश कुमार, सस्ता वस्तु भंडार, सूरजभान-महावीर प्रसाद, सूरजभान-जगदीश प्रसाद, विनोद कुमार भोजावासिया, सिटी बाजार, कन्हैया लाल-बसेसरलाल एवं दिलावर सिंह यादव आदि ने प्रत्येक ने 2100 रुपये का योगदान दिया है। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर मदद की है जो राहत कोष में प्रेषित कर दी गई है। फोटो कैप्शन फोटो कैप्शन 6: राहत कोष में राशि भेजने से पहले लिस्ट दिखाते हुए।
नोडल अधिकारी ने किया होम शेल्टरों व उप नागरिक अस्पताल का निरीक्षण ********************************* ***************************************** कनीना। जिला नोडल अधिकारी आईएएस विकास यादव, जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा व एसपी सुलोचना गजराज ने शुक्रवार को कनीना में श्रमिकों के होम शेल्टरों व उप नागरिक अस्पताल कनीना का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक आरएस वाटिका शेल्टर होम में ली और कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। प्रधानमंत्री के लॉकडाउन निर्देशों का पालन करें। एसएमओ डॉ धर्मेन्द्र से कनीना उप नागरिक अस्पताल के बारे में बताया कि कनीना अस्पताल में कोई भी स्पेशलिस्ट डाक्टर नहीं है। सभी डॉक्टर एमबीबीएस हैं। महज पांच आक्सीजन सिलेंडर हैं और 10 बेड हैं जो पुरानी बिल्डिंग से लाएं हुए हैं । जिनको रिपेयर करके काम में लिया जा रहा है। नया सामान अभी तक नहीं आया है । नोडल अधिकारी नेकनीना में दूसरे प्रांतों के लोगों के लिए की जाने वाली भोजन व्यवस्था उनके शेल्टर हाउसों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से बातचीत की तथा उन्हें आदेश दिया कि किसी प्रकार भी उन लोगों को कोई समस्या नहीं आने पाए। तत्पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेल्टर होम का निरीक्षण किया और वहां पर सभी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। फिजिकल डिस्टेंस बहुत जरूरी है। नोडल अधिकारी विकास यादव ने एसडीएम रणबीर सिंह को निर्देश दिए कि हो सके तो इन कमरों में टीवी लगाया जाए जिससे इनका समय अच्छे से व्यतीत हो सके। इस मौके पर जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा, एसपी सुलोचना गजराज ने शुक्रवार कनीना में श्रमिकों के होम शेल्टरों व उप-नागरिक अस्पताल कनीना का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज, एसडीएम रणबीर सिंह,यादराम डीएसपी महेंद्रगढ़ , खुफिया विभाग एसआई शशिकांत शर्मा, एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव, नगर पालिका चेयरमैन सतीश जैलदार, लेखाकार शिवचरण शर्मा, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा थे। फोटो कैप्शन 1 एवं 2: विकास यादव नोडल अधिकारी से संबंधित हैं।
बुराई का अंत, अच्छाई का शुभारंभ को इंगित करेगा दीया ************************************
****************************************
कनीना। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल अमावस्या को रात नौ बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों में अंधेरा करके दीया जलाने की बात को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। जिस प्रकार 22 मार्च को लोगों ने ताली हो थाली बजाकर कोरोना से लडऩे वाले लोगों का हौसला आफजाई किया था उसी प्रकार अब रोगाणुओं का अंत करने का समय आ गया है। दीया जलाना शुभ संकेत माना जाता है जिसको लेकर के लोगों में अभी से उत्सुकता जागने लगी है। किसान से लेकर पढ़े-लिखे दम तक मोदी के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। यह चर्चा का विषय बन गया है। कनीना के सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि जहां इस मौसम में कीट पतंगे, रोगाणु एवं अन्य जीव बढ़ जाते हैं। ये किसी न किसी प्रकार से हानिकारक होते हैं। इनको दीये द्वारा कुछ हद तक नष्ट किया जा सकता है। दीया विशेषकर घी का जलाना शुभ संकेत होता है वहीं रोगाणु जीवाणु को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि दिवाली की तरह दीये जलाकर बुराइयों को नष्ट कर दे तथा भगवान से प्रार्थना करें कि कोरोना वायरस से अविलंब छुटकारा दिलवाया जाए। कनीना की ज्योतिषाचार्य अरविंद जोशी का कहना है कि दीपक जलाना साक्ष्य को इंगित करता है अर्थात इस कोरोनावायरस की बुराई से इतने देश के लोग लड़ रहे हैं, एक दीपक जलाकर साक्षी बनेंगे। कोरोना को देश से मिटाने के लिए प्रयास किया, जमकर लड़े इसका साक्षी यह दीया होगा। उन्होंने कहा कि विवाह शादी आदि पर दीया साक्षी माना जाता है। उसी प्रकार पांच अप्रैल के दिन जब यह दीपक जलाया जाएगा। जहां अंधेरा दूर होगा ही वही यह साक्षी होगा कि हमने इस बुराई को मिटाने के लिए दीपक को साक्षी मानकर भरसक प्रयास किया और इस बुराई से छुटकारा पाया। जितेंद्र शास्त्री का कहना है कि दीपक जलाना अंधेरे को दूर करना होता है। मन का अंधेरा हो या देश का अंधेरा हो, यह दूर करना दीपक का कार्य होता है। दीपक जलाने से जहां मन का अंधेरा आदि नष्ट हो जाएंगे। इस प्रकार जहां मन शुद्ध होगा वही अंधेरा भी दूर होगा। दीया जलाना अंधेरा समाप्त होने को इंगित करेगा। आरडी शास्त्री गाहड़ा का कहना है कि दीपक जलाना वैज्ञानिक और वैदिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। जहां इसकी खुशबू फैलेगी, वातावरण शुद्ध होगा वहीं सूक्ष्म कीट नष्ट हो जाएंगे। वैसे भी कहा गया है कि अंधेरे से प्रकाश की ओर चलना चाहिए। अंधेरा था वह मिटने जा रहा है और अब हम प्रकाश की ओर चलना शुरू करेंगे। धीरे-धीरे कोरोना का अंधेरा मिटेगा और हम उज्ज्वल भविष्य की ओर जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपक जलाने से बेहतरीन और कोई कार्य हो ही नहीं सकता। दीपक जलाने से मन का, तन का संसार का अंधेरा दूर करेगा। फोटो कैप्शन: अरविंद जोशी, जितेंद्र शास्त्री, आरडी शास्त्री, सुरेंद्र शर्मा।
कनीना मंडी का लोगों ने भेजे 64100 रुपये राहत कोष में ********************************* ***********************************
************************************** कनीना। कोरोना राहत कोष में दिनोंदिन भारी मात्रा में राहत राशि भेजी जा रही है कनीना मंडी के लोगों ने 64100 रुपए करीब 40 लोगों द्वारा इकट्ठा करके भेजें हैं। ओमप्रकाश लिसानिया, हरिराम मित्तल, शिवकुमार अग्रवाल, दिलावर सिंह यादव आदि ने कनीना मंडी से यह राशि इकट्ठ की है। विस्तृत जानकारी देते हुए ओमप्रकाश लिसानिया ने बताया कि उन्होंने स्वयं 5100 रुपए, हरिराम मित्तल, गर्ग आयल मिल, रामप्रसाद-बजरंगलाल ने प्रत्येक ने 5100 रुपये का योगदान दिया है जबकि यादराम मित्तल ने
3100 रुपये का योगदान दिया है- महावीर प्रसाद-मोहनलाल, अंगनाराम-उमेश कुमार, मनोज कुमार-राजेश कुमार, सस्ता वस्तु भंडार, सूरजभान-महावीर प्रसाद, सूरजभान-जगदीश प्रसाद, विनोद कुमार भोजावासिया, सिटी बाजार, कन्हैया लाल-बसेसरलाल एवं दिलावर सिंह यादव आदि ने प्रत्येक ने 2100 रुपये का योगदान दिया है। इसी प्रकार अजय ट्रेडर्स ने 15 सौ रुपए, प्रेम सिंगला 12 सौ रुपए दान दिए। वहीं 1100-1100 रुपए प्रत्येक देने वालों में योगेश अग्रवाल, हरिकिशन, पंकज पुस्तक महल, श्रीभगवान-राकेश कुमार, बाघोतिया परिवार, रामनिवास-लाजपत, आलोक खाद बीज भंडार, मुन्नालाल-देव प्रकाश, लालाराम-रामप्रताप प्रमुख हैं वहीं मातादीन मिश्रीलाल ने 1000 रुपये सहायतार्थ दिए हैं। जबकि 500 -500 देने वालों में बनारसीदास-सुभाष चंद्र, प्रताप गोयल, विष्णु बुक डिपो, लाजपत-फकीरचंद, मुंशीराम भोजावासिया, रामजीलाल-रविंद्र कुमार, गुल्लू राम-लेखराज, गुरदयालमल-परशराम, भुवनेश बीज भंडार, रमेश पंजाबी, सतीश-खुशीराम, वही ओमी चायवाला ने 200 रुपये, नारायण ट्रांसपोर्ट 100 रुपये तथा ओम प्रकाश आर्य 100 रुपये दान किए हैं।
मुख्यमंत्री कोरोनावायरस कोष में दिल खोलकर भेज रहे हैं राहत राशि ************************************** ************************************** ************************************** कनीना।
कनीना एवं आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दिल खोलकर
राशि भेजी हैं। राशि भेजने का सिलसिला जारी है। अभी तक कनीना के आसपास के
आधा दर्जन लोगों ने इस राहत कोष में अपने अपने निजी कोष से राशि भेजी है।
यह सूचि प्रतिदिन अपडेट होती रहेगी। एक प्रयास-- जहां पूरा देश कोरोनावायरस कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है वहीं हरियाणा
के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने कोरोना राहत कोष की स्थापना की है।
इसमें लोग बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। जो भी सज्जन कनीना एवं आस पास गांवों
का इस राहत कोष में दान दे रहा है या दे चुका, चाहे वो एक सौ रुपये भी दान
करें तो मेरे निम्र नंबरों पर अपनी पास्पोर्ट साइज फोटो एवं दान दिए की
जानकारी उपलब्ध करवाए ताकि मैं अपने ब्लाग पर उन दानी सज्जनों की सूचि
प्रकाशित करता रहूंगा वहीं यह सूचि
प्रतिदिन शाम के वक्त अपडेट होती रहेगी।
धन्यवाद
जनहित में --होशियार सिंह, लेखक,कनीना,हरियाणा फोन एवं व्हाट्स अप नंबर-09416348400 मेल आईडी-hsnirban2011@gmail.com