Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Friday, June 18, 2021

 कूड़े में लगी आग, काबू पाया
*******************************************
******************************************************
***************************************
*********
कनीना। कनीना के बस स्टैंड और संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम के बीच खाली जगह में भारी मात्रा में कूड़ा कचरा पड़ा है जिसमें शुक्रवार को अचानक आग लग गई। कूड़ा कचरा जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर बूझाया। इसके पास दुकानें बनी हुई हैं। किसी खतरे को भांप कर उन्होंने आग पर काबू पाया।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से कूड़ा कचरा यहां डाला जा रहा है। जिसके चलते परेशानी का सबब बना हुआ है। सूअर आदि मंडराते रहते हैं तथा लोग दुकानों का कूड़ा भी यहां डाल जाते हैं।
फोटो कैप्शन 8: कूड़े कचरे में लगी आग।




देह व्यापार मसले में 2 को भेजा रिमांड पर शेष को भेजा जेल
*******************************************************
***********************************
*********************
 कनीना।  कनीना के एक होटल में देह व्यापार के मसले में उत्तर प्रदेश से लाई एक लड़की, होटल मैनेजर तथा कनीना के चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश की लड़की और रवि कुमार को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया बाकी सभी को जेल में भेज दिया गया।
 मिली जानकारी के अनुसार 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था जिन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल करवाकर आगामी न्यायालय में पेश किया गया। जहां उनमें से दो को 1 दिन की  रिमांड पर तथा शेष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





मन को प्रभु से जोडऩा ही तप है-बाबा नरेंद्र गिरी
***********************************************
************************************
***************
कनीना। परमात्मा ने हम सबको मानव जीवन दिया है। हमें समय निकालकर प्रभु का ध्यान, भजन करना चाहिए। संत महात्मा भी परमात्मा की साधना करते हैं। वे साधना में अपने-अपने तरीके से तप भी करते हैं। मन को प्रभु से जोडऩा ही तप है। ये विचार बाबा नरेंद्र गिरी महाराज ने बाबा ज्ञानगिरी आश्रम उन्हाणी में व्यक्त किए।
उपमंडल के गांव उन्हाणी स्थित बाबा ज्ञानगिरी आश्रम में बाबा नरेंद्र गिरी जी का पंचधूना तप 27 वें दिन जारी रहा। बाबा 41 दिन तक पांच धूणों के बीच तपती दोपहरी में तप कर रहे हैं। जो 2 जुलाई को पूर्ण होगी।
बाबा परेंद्रगिरी ने बताया कि बाबा ज्ञानगिरी, बाबा लालगिरी  और बाबा मोलडऩाथ जैसे महान सिद्ध संतों की तपोभूमि पर आकर इस साधना का अवसर मिला है। महंत आनंदगिरी, महंत आकाश गिरी , नागा बाबा दलीपगिरी , बाबा लोटागिरी और यहां विराजमान बाबा मधुगिरी महाराज के सानिध्य में 3 जुलाई को उन्हाणी ग्रामवासियों भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। ,
विदित हो कि बाबा नरेंद्र गिरी जी इससे पहले विभिन्न स्थानों पर ग्यारह बार 41 दिन तक पांच धूणा तप कर चुके हैं। उन्हाणी के ज्ञानगिरी आश्रम में उनका ये 12वां तप है। वे माघ-पौष की कड़ी सर्दी में 251 घड़ों की ठंडी जलधारा में स्नान करने का तप भी अन्य स्थानों पर 11 बार कर चुके हैं।
फोटो कैप्शन 9: तपती आग में तप करते संत।




योग दिवस को लेकर योग की शुरुआत की गई
******************************************
***************************************
*****
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ प्राचार्य सत्यपाल ने किया यह योग प्रशिक्षण शिविर 18 जून से 20 जून तक विद्यालय में किया जाएगा तथा 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा प्रशिक्षक के रूप में सरिता डीपीई तथा डा शशी थी।
 उन्होंने कहा कि योग हमारे मन तथा बुद्धि दोनों को ही स्वस्थ रखा है जैसे कहावत है कि पहला सुख निरोगी काया। योग से शारीरिक पुष्टि प्रदान होती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, जो व्यक्ति को प्रतिदिन करते रहना चाहिए। इस अवसर पर अमृत सिंह विशेष शिक्षक हरियाणवी लोक गायक, रमन शास्त्री,  महिपाल, सुनील कुमार यादव,श्रीराम, बलदीप,ओम प्रकाश  चतुर्वेदी दिनेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उधर व्यायामशाला खरकड़ाबास में भी धनौंदा के पीटीआई संजय सिंह, सत्तन सिंह प्राध्यापक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के संग योग किये।
  उधर रावमावि कनीना मे एनसीसी अधिकारी रमन शास्त्री के नेतृत्व में एनसीसी कैडिटों ने कोविड-19 व दूरी का पालन करते हुये योग के अभ्यास करवा गया। कुछ लेटकर,कुछ पीठ के बल लेटकर,कुछ सूक्ष्म व प्राणायाम  का अभ्यास करवाया गया। रमन शास्त्री ने बताया की हर वर्ष की भांति योग दिवस बेहतर ढंग से मनाया जाएगा 16-हरियाणा बटालियन के सीइओ कर्नल आदित्य नेगी व एडम के दिशा निर्देशानुसार कैडिट योग दिवस को जहां भी हो अवश्य मनाये क्योंकि भारतीय संस्कृति व महापुरुषों की बदौलत ही आज योग की महता पूरे विश्व में फैल चुका है । सारा संसार भारतीय योग पद्धति को सीखकर ही अपना स्वास्थ्य ठीक  कर पाये हैं।  इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने की बात भी कही।
फोटो कैप्शन 7 व 8: कनीना स्कूल में अलग अलग जगह योग करते शिक्षक तथा एनसीसी कैडेट्स।





दौंगड़ा से महिला हुई गुम
-अनजान व्यक्ति पर शक
********************************************
***********************************
***********
, कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव दौंगड़ा में एक व्यक्ति की पत्नी अचानक गायब हो गई। उन्होंने कनीना पुलिस में उसे तलाश करने की मांग की है। उन्हें शक है कि कोई अनजान व्यक्ति उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया।
 मिली जानकारी अनुसार कुलदीप दौंगड़ा अहीर ने कहा है कि उनकी शादी 29 मार्च 2021 को नीरू नामक महिला मिर्जापुर जिला अलवर से हुई थी। शाम के समय कुलदीप के साथ उनकी पत्नी सोई थी, सुबह उठने पर उनकी पत्नी गायब मिली। कुलदीप के पूरे परिवार ने उसकी तलाशी की किंतु नहीं मिली। उन्हें शक है कि कोई अनजान व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर।



कम गर्मी पडऩे से कूलर नहीं बिके
-इस बार नहीं बिके अधिक संख्या में कूलर
****************************************************
*******************************
*******************
 कनीना। इस वर्ष बार-बार मौसम बदलने बूंदाबांदी होने के कारण अधिक गर्मी नहीं पड़ी जिसके चलते कूलरों की मांग भी घटी है। वैसे विवाह शादियां कम हुई जिसके चलते कूलर बेचने वाले निराश नजर आए। कूलर विक्रेता भीम सिंह ने बताया कि अन्य वर्षो के मुकाबले इस वर्ष कूलर बहुत कम बिके हैं जिसके पीछे मौसम कुछ अधिक गर्म न होना बताया जा रहा है। यदि अधिक गर्मी पड़े तो लोग कूलर की ओर दौड़ते हैं। वैसे तो अमीर परिवारों में एसी लगाने की होड़ चल रही है किंतु मध्यमवर्ग कूलर से काम चलाता है और कूलर की मांग तब बढ़ती है जब भीषण गर्मी पड़े । इस बार गर्मी पड़ते ही एक दो रोज बाद बूंदाबांदी होती रही है। जिसके चलते कूलर की मांग घटी है।
 फोटो कैप्शन 8: कूलर विक्रेता भीम सिंह कूलर के साथ।



कोरोना महामारी में हरी मिर्च से रोग भगा रहे थे और अब खरीददार नहीं
-हरी मिर्च के मांग घटी , मिर्च उत्पादक दुखी
******************************************
***************
***********************************************************
 कनीना। विगत दिनों जहां हरी मिर्च की मांग बाजार में अच्छी खासी थी परंतु अचानक का बाजार में हरी मिर्च की मांग घट गई है जिससे मिर्च उत्पादक किसान बेहद परेशान हैं। कनीना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक किसानों ने मिर्च उगा रखी है। इस समय में अच्छा उत्पादन दे रही है लेकिन बाजार में अच्छे भाव नहीं हैं।
 मोड़ी के किसान अजीत सिंह, गजराज सिंह, कांता आदि ने बताया कि पहले जिस मिर्च के भाव 20 रुपये किलो मिलते थे, आज 7 से 8 रुपये किलो बिक रही है। उन्होंने बताया कि बड़े बड़े दुकानदार एक क्विंटल से अधिक मिर्च नहीं खरीदते। कनीना क्षेत्र के किसान तो यूं भी परेशान है कि कनीना में सब्जी मंडी नहीं है। ऐसे में मिर्च बेचने के लिए 20 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ जाते हैं। मोड़ी के किसानों ने बताया कि उन्हें कुंड, दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जाकर मिर्च बेचनी पड़ रही है। कभी कभी मिर्च की तोड़ाई एवं ट्रांसपोर्ट का खर्च अधिक होता है और मिर्च कम की बिकती हैं। उन्होंने बताया कि मिर्च की बिक्री 700 से 800 रुपये की होती है किंतु खर्चा 500-600 रुपये आता है।
 फोटो कैप्शन 10: मिर्च तोड़ते हुए किसान।



 
डाइट कमा रहा नाम








- मिला ग्रीन चैम्पियन अवार्ड
***************************************************
*******************************************************
कनीना। दोहान नदी के तल में और हरे-भरे शुरम्य वातावरण की गोद में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैम्पियन अवार्ड से नवाजा है। जिसके अंतर्गत डाइट महेंद्रगढ़ को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि व एक प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा0नरेश कुमार यादव ने बताया की उपरोक्त अवार्ड, स्वच्छता एक्शन प्लान 2020-21  के तहत महेंद्रगढ़ जिले के उपायुक्त द्वारा दिया जाएगा। आपको बताते चलें की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद मनोसामाजिक परामर्श और कोविड -19 स्वयंसेवी कौशल के लिए मार्गदर्शन पर उच्चतर शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर सामाजिक जुड़ाव के रूप में संस्थागत कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है।संस्थागत कार्यशाला मई 2021 के अंतर्गत हरियाणा की 40 कार्यशालाओं में 3736 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। इन 40 संस्थाओं में से 8 डाइट संस्थाओं ने वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैम्पियन अवार्ड जीता।
डाइट प्राचार्य सुभाषचंद्र यादव ने बताया की हमारे शिक्षा सारथियों की सुदृढ़ प्रतिज्ञा और पहाड़ जैसे हौसलों के सामने पर्यावरण मलिनता भला कब तक टिक सकती थी, इसलिए हमने ठान लिया था की अब इस शिक्षा एवं प्रशिक्षण के प्रांचल को हरित प्रांचल में परिवर्तित कर ही दम लेंगे। स्वच्छता के इस अभियान में समस्त डाइट फैकल्टी ने अपनी महती भूमिका निभाई साथ ही इस मुहिम के साक्षी रहे हमारी ऊर्जित युवा टीम के साथी  वरिष्ठ प्रवक्ता लालसिंह यादव, डा नरेश कुमार,मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव,अनिल कुमार लिपिक,सुशील कुमार लिपिक,नीतीश कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बुलंद हौसलों से मुझे यकीन हो गया था की अब हम निश्चित रूप से प्रकृति प्रेम की अपनी अनिवार्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हरित संस्थान की परिकल्पना को सदा के लिए परिलक्षित करेंगे।
फोटो कैप्शन: प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव
फोटो कैप्शन 5: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़।


Thursday, June 17, 2021

देह व्यापार के मामले में होटल मैनेजर एवं लड़की सहित छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
**********************************************************************
***********************************
**********************************
कनीना। देह व्यापार के मामले में 4 कनीना के लोग, एक यूपी की लड़की तथा
होटल मैनेजर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपितों को कनीना के अस्पताल में मेडिकल करवाई गई।
 रात को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिरी के आधार पर देह व्यापार की जानकारी मिली थी जिसके बाद कनीना पुलिस ने होटल पर छापा मारकर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
 मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गश्त दौरान सूचना मिली की रेवाड़ी रोड नजदीक एसबीआई बैंक के पास मून स्टार होटल कनीना में बाहर से लड़की लाकर देह व्यापार होता है। यह भी मुखबिरी मिली कि एक लड़की होटल में बुला कर देह व्यापार किया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि मून स्टार होटल में छापामारी की जाये तो कुछ लोग गिरफ्तार किये जा सकते हैं। सूचना पाकर पुलिस ने होटल में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी रखी तथा एक छापामारी टीम का गठन किया जिसने होटल पर रेड मारी। टीम में जितेंद्र सिंह, अनीता, राजेश कुमार आदि विभिन्न पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों की टीम ने होटल पर छापा मारा। होटल में ऊपर चढ़े तभी एक शख्स होटल से भागता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस की अनीता ने पीछे से भागकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस ऊपर होटल में ले गई जहां होटल में हाजिर एक महिला और 4 चार व्यक्तियों सहित होटल मैनेजर होटल में मिले जिनसे पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम(काल्पनिक नाम) मुनमुन रामपुरा, उत्तर प्रदेश का बताया जबकि पकड़े गए व्यक्तियों में रवि कुमार, संदीप, कुलदीप, अभिमन्यु, मून स्टार होटल मैनेजर सत्यवीर सिंह से पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि रामपुरा उत्तर प्रदेश से एक लड़की को देह व्यापार का धंधा करने के लिए पैसे में एक रात के लिए मून स्टार होटल लाए थे। होटल मैनेजर सत्यवीर  से हमारी पहले से जानकारी है तथा पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। कनीना पुलिस ने सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है।
फोटो कैप्शन 7: देह व्यापार में पकड़े गये आरोपित।




इस बार नहीं बिके अधिक संख्या में कूलर
*********************************************************
**********************************************************
********************************
**************************
 कनीना। इस वर्ष बार-बार मौसम बदलने बूंदाबांदी होने के कारण अधिक गर्मी नहीं पड़ी जिसके चलते कूलरों की मांग भी घटी है। वैसे विवाह शादियां कम हुई जिसके चलते कूलर बेचने वाले निराश नजर आए। कूलर विक्रेता भीम सिंह ने बताया कि अन्य वर्षो के मुकाबले इस वर्ष कूलर बहुत कम बिके हैं जिसके पीछे मौसम कुछ अधिक गर्म न होना बताया जा रहा है। यदि अधिक गर्मी पड़े तो लोग कूलर की ओर दौड़ते हैं। वैसे तो अमीर परिवारों में एसी लगाने की होड़ चल रही है किंतु मध्यमवर्ग कूलर से काम चलाता है और कूलर की मांग तब बढ़ती है जब भीषण गर्मी पड़े । इस बार गर्मी पड़ते ही एक दो रोज बाद बूंदाबांदी होती रही है। जिसके चलते कूलर की मांग घटी है।
 फोटो कैप्शन 8: कूलर विक्रेता भीम सिंह कूलर के साथ।




भोजावास पीएचसी में 270 लोगों को लगी वैक्सीन
****************************************************
**********************************
*********************
कनीना। भोजावास में गुरुवार को 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य हुआ। पीएचसी केंद्र पर 277 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस विषय में जानकारी देते हुए पीएचसी इंचार्ज डा नवीन ने बताया कि गुरुवार को 18 से 44 वर्ष के 200 लोगों को वैक्सीन लगी। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 17 लोगों को वैक्सीन की पहली  बार वैक्सीन लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 22 लोगों को भी पहली बार वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 2 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 36 लोगों को भी कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगाई गई। डॉक्टर नवीन ने बताया कि वैक्सीन लगाने का कार्य सुपरवाइजर राजकुमार चौहान के नेतृत्व में हुआ। इस कार्य में एएनएम मुकेश बाई, एएनएम पुष्पा और रामवीर आइए शामिल रहे।



योग हमारे राष्ट्र की धरोहर है-निलेश मुदगल
*********************************************************
*********************************
***************************
कनीना। योग हमारे राष्ट्र की धरोहर है, और समस्त विश्व के लिए वर्तमान में सबसे बड़ा उपहार है। शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक शांति तक, बल से लेकर बुद्धि तक और संस्कारों से लेकर समृद्धि तक योग से प्राप्त किया जा सकता है। विश्व योग दिवस दुनिया के लिए एक बड़ा त्यौहार है।
 उपरोक्त विचार पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निलेश मुदगल ने व्यक्त किए। विश्व योग दिवस 21 जून के उत्सव समारोह के लिए पतंजलि योग परिवार द्वारा पूर्व तैयारी हेतु एक आनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत एवं किसान सेवा समिति ने भाग लिया।
 बैठक की अध्यक्षता महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सरोज गर्ग ने की। उन्होंने ओंकार उच्चारण तथा गायत्री मंत्र के उच्चारण से बैठक का शुभारंभ किया।
 तत्पश्चात पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निलेश मुदगल ने सभी तहसीलों से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं योग शिक्षकों को 21 जून से संबंधित तैयारियों की अपडेट दी। उन्होंने बताया कि इस बार हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में कुल 1100 स्थानों पर योग दिवस का आयोजन करने की योजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में 50 स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक योग दिवस आयोजन केंद्र पर कुल अधिकतम संख्या 50 होंगी।
 जिले में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला उपायुक्त होंगे। और कार्यक्रम आयुष विभाग एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डा अजीत सिंह की देखरेख मैं आयोजित किया जा रहा है।
 इसमें योग प्रशिक्षण देने का काम पतंजलि योग समिति के द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक योग दिवस आयोजन केंद्र के लिए पतंजलि 1-1 योग प्रशिक्षक उपलब्ध करवाएगा। साथ ही साथ शिक्षा विभाग की ओर से भी बराबर का सहयोग दिया जा रहा है।
 इस अवसर पर प्रत्येक योगदिवस आयोजन केंद्र हेतु 1-1 योगशिक्षक का चयन किया गया।
 इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ योग शिक्षक सतीश आर्य, नीरज मेधार्थी, राजेंद्र प्रसाद, बजरंग जांगिड़, मनोज कुमार, ब्रह्मा देवी, जुगबीर सिंह, चरण सिंह, गीता देवी, केशर सिंह आदि सहित बड़ी संख्या मे योगशिक्षक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11: योग दिवस को लेकर आनलाइन बैठक करते योग समिति पदाधिकारी।




सड़क निर्माण के 6 महीने बाद भी नहीं बना है 300 मीटर सड़क का टुकड़ा
***********************************************************
********************************
*****************************
 कनीना। कनीना -चरखी दादरी मार्ग पर धनौंदा के समीप 300 मीटर के करीब सड़क मार्ग सड़क निर्माण के 6 महीने बाद तक भी नहीं बना है। यह सड़क नहर के पुल के ऊपर छोड़ दी गई थी जो आज तक आवागमन में बाधक बनी हुई है। विभाग ने कुछ रोड़े डाल दिए ताकि वाहन पिंचर होते रहे और दुर्घटनाएं घटती रहें। बार-बार प्रशासन से धनौंदा सहित  विभिन्न लोग मांग कर रहे हैं किंतु प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हालात यह है कि सड़क मार्ग जर्जर बना हुआ है और आवागमन इसी पर चल रहा है।
 उल्लेखनीय है कि 6 माह पहले कनीना से चरखी दादरी तक का मार्ग जर्जर होने पर पुन: निर्मित किया गया था किंतु धनौंदा के पास से गुजरने वाली बड़ी नहर के पुल पर सड़क मार्ग निर्मित नहीं किया गया। कारण कुछ भी रहा हो परंतु यह मार्ग बहुत परेशानी का कारण बना हुआ है। पहले यहां पर एक बड़ी दुर्घटना भी घट चुकी है। विभिन्न सरपंच ग्राम पंचायतों आवागमन करने वाले लोगों ने प्रशासन से बार-बार मांग की किंतु इस सड़क के छोटे से टुकड़े को पुन: निर्मित नहीं किया जा रहा जिसके चलते भारी रोष व्याप्त है। उधर से गुजरने वाले महिपाल, दिनेश, राजेश, विक्रम ने बताया कि मोटे मोटे रोड़े होने से दुपहिया वाहन फिसलते फिसलते बचता है। उन्हें इस सड़क मार्ग से बड़ी परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की है इसे तुरंत पुन: निर्मित किया जाए।
फोटो कैप्शन 9: सड़क मार्ग पर डाले गए रोड़े।




हरी मिर्च के मांग घटी , मिर्च उत्पादक दुखी
****************************************************
*********************************
********************
 कनीना। विगत दिनों जहां हरी मिर्च की मांग बाजार में अच्छी खासी थी परंतु अचानक का बाजार में हरी मिर्च की मांग घट गई है जिससे मिर्च उत्पादक किसान बेहद परेशान हैं। कनीना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक किसानों ने मिर्च उगा रखी है। इस समय में अच्छा उत्पादन दे रही है लेकिन बाजार में अच्छे भाव नहीं हैं।
 मोड़ी के किसान अजीत सिंह, गजराज सिंह, कांता आदि ने बताया कि पहले जिस मिर्च के भाव 20 रुपये किलो मिलते थे, आज 7 से 8 रुपये किलो बिक रही है। उन्होंने बताया कि बड़े बड़े दुकानदार एक क्विंटल से अधिक मिर्च नहीं खरीदते। कनीना क्षेत्र के किसान तो यूं भी परेशान है कि कनीना में सब्जी मंडी नहीं है। ऐसे में मिर्च बेचने के लिए 20 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ जाते हैं। मोड़ी के किसानों ने बताया कि उन्हें कुंड, दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जाकर मिर्च बेचनी पड़ रही है। कभी कभी मिर्च की तोड़ाई एवं ट्रांसपोर्ट का खर्च अधिक होता है और मिर्च कम की बिकती हैं। उन्होंने बताया कि मिर्च की बिक्री 700 से 800 रुपये की होती है किंतु खर्चा 500-600 रुपये आता है।
 फोटो कैप्शन 10: मिर्च तोड़ते हुए किसान।




316 डोज कनीना में दी गई
-47 सैंपल भी लिये गये
**********************************************
*******************************
**************************
 कनीना। कनीना उप नागरिक अस्पताल तथा ककराला में मिलाकर 316 कोरोना रोधी डोज दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुये एसएमओ डाक्टर धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि 18 प्लस को 200 डोज,45 प्लस को 48 डोज कनीना उप नागरिक अस्पताल में दी गई वहीं ककराला में आयोजित सेशन में 68 लोगों को डोज दी गई जो 45 प्लस के थे।
67 सैंपल लिए गए- उधर डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि कनीना में प्रतिदिन कोरोना जांच सैंपल लिए जा रहे हैं। गुरुवार को 60 आरटीपीसीआर तथा 7 एंटीजन टेस्ट लिए गए। रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट आ चुकी है जो सभी नेगेटिव है जबकि लिए गए सैंपल लैब में भेजे जा रहे जिनकी रिपोर्ट दो-तीन दिन में आ जाएगी।





डाइट महेंद्रगढ़ को मिला ग्रीन चैम्पियन अवार्ड
*********************************************
********************************
*********************
कनीना। दोहान नदी के तल में और हरे-भरे शुरम्य वातावरण की गोद में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैम्पियन अवार्ड से नवाजा है। जिसके अंतर्गत डाइट महेंद्रगढ़ को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि व एक प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा नरेश कुमार यादव ने बताया की उपरोक्त अवार्ड, स्वच्छता एक्शन प्लान 2020-21  के तहत महेंद्रगढ़ जिले के उपायुक्त द्वारा दिया जाएगा। आपको बताते चलें की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद मनोसामाजिक परामर्श और कोविड -19 स्वयंसेवी कौशल के लिए मार्गदर्शन पर उच्चतर शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर सामाजिक जुड़ाव के रूप में संस्थागत कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है।संस्थागत कार्यशाला मई 2021 के अंतर्गत हरियाणा की 40 कार्यशालाओं में 3736 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। इन 40 संस्थाओं में से 8 डाइट संस्थाओं ने वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैम्पियन अवार्ड जीता।
डाइट प्राचार्य सुभाषचंद्र यादव ने बताया की हमारे शिक्षा सारथियों की सुदृढ़ प्रतिज्ञा और पहाड़ जैसे हौसलों के सामने पर्यावरण मलिनता भला कब तक टिक सकती थी, इसलिए हमने ठान लिया था की अब इस शिक्षा एवं प्रशिक्षण के प्रांचल को हरित प्रांचल में परिवर्तित कर ही दम लेंगे। स्वच्छता के इस अभियान में समस्त डाइट फैकल्टी ने अपनी महती भूमिका निभाई साथ ही इस मुहिम के साक्षी रहे हमारी ऊर्जित युवा टीम के साथी  वरिष्ठ प्रवक्ता लालसिंह यादव, डा नरेश कुमार,मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव,अनिल कुमार लिपिक,सुशील कुमार लिपिक,नीतीश कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बुलंद हौसलों से मुझे यकीन हो गया था की अब हम निश्चित रूप से प्रकृति प्रेम की अपनी अनिवार्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हरित संस्थान की परिकल्पना को सदा के लिए परिलक्षित करेंगे।
फोटो कैप्शन: प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव
फोटो कैप्शन 5: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़।




किसान जुटे निराई कार्यों में
-अगेती बाजरे की फसल की हो रही है गुड़ाई
*******************************************************
********************************
***************************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में जहां बाजरे संबंधित कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। अगेती की बिजाई की है वे निराई कार्यों में तो पछेती बीजाई करने वाले किसान अभी बीजाई के कार्यों में ही लगे हुए हैं।
अगेती बिजाई करने वाले किसान खेतों में अवांछनीय पौधे, खरपतवार आदि को हटाने का कार्य कर रहे हैं। किसान सूबे सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में निराई का कार्य चल रहा है ताकि बारिश के बाद फसल को अधिक लाभ हो सके। उन्होंने बताया कि अभी जा पछेती बिजाई की गई है उसे अभी अंकुरित होने में समय लगेगा। अगेती बीजाई की फसल बड़ी हो चुकी है। बारिश होती तो उसे ज्यादा लाभ होगा। ऐसे में किसान अपने खेतों से निराई करके बाजरे की फसल में खाद आदि डालने का प्रयास  हैं।  उल्लेखनीय है कि किसानों के खेतों में जंगली चौलाई,सांटी, बुई, घास सहित कई अवांछनीय पौधे फसल के साथ पैदा हो गए हैं और फसल को कमजोर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि निराई करने के बाद पैदावार बढऩे की संभावना होती है।
 जहां पछेती बिजाई के तहत कनीना और आसपास क्षेत्र में बाजरे की बिजाई अभी हाल ही में की है और किसान अभी भी जुटे हुए हैं। किसान अगेती फसल उगा कर खुश है जो अब बड़ी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि जब कुछ दिनों पहले बारिश हुई थी तो उसका लाभ उठाकर कुछ किसानों ने अगेती फसल उगा दी थी तत्पश्चात जून माह में जो बारिश हुई है उसमें अच्छी फसल उगाई गई है। कनीना क्षेत्र में करीब 19 हजार हेक्टेयर पर बाजरे की फसल बीजाई किये जाने की संभावना है।
 खेतों में निराई करने के लिए भारी पैसा खर्च करना पड़ता है। विभिन्न प्रकार की दवाई डालकर इन पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। खरपतवार पशुचारे के रूप में जरूर काम आते हैं किंतु किसानों ने पशु रखने ही कम कर दिए हैं।
कुछ खरपतवार तो किसी काम की नहीं है तो कुछ खरपतवार को किसान पशुचारे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। बारिश के बाद तो इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। इनको नष्ट करने के लिए दिनरात किसानों को खेतों में काम करना पड़ता है तथा उन्हें हाथों से उखाड़कर फेंकना पड़ रहा है।
   किसानों ने बताया कि बाजार से महंगे दामों पर खरपतवारनाशी खरीदकर लानी पड़ती है। दुकानदार महेश कुमार, कुलदीप सिंह ने बताया कि अलग अलग खरपतवार को नष्ट करने के लिए दवाओं की जरूरत पड़ती है। किसान इनको डालकर खरपतवार से निजात पा सकते हैं।
अच्छे भाव मिलेंगे-बाजरे का एमएसपी 2250 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया है। विगत वर्षों से सरकारी तौर पर बाजरा खरीदा जा रहा है जिसके चलते भी किसान उत्साहित है और रुझान बाजरे की ओर है।





एक साल के पट्टे पर 10 एकड़ जमीन की बोल 2,60,500 रुपये








में छूटी
*****************************************************************
*********************************************************************
 कनीना। कनीना नगर पालिका की जोतने योग्य भूमि को एक साल पर पट्टे पर छोड़ दिया गया है परंतु अभी तक पीपलावाली बणी का करीब 1 एकड़ जमीन का दूसरी बार भी कोई बोली दाता नहीं मिला।
 पालिका प्रधान सतीश जैलदार ने बताया कि 10 एकड़ जमीन की दूसरी बार बोली निर्धारित की गई है गई है। पहली बार बोली छूट गई थी किंतु पोली बोलीदाता ने जमीन न रखने की बात कही। 1 साल के पट्टे पर फिर से छोड़ दिया गया है। 10 एकड़ जमीन रेलवे लाइन के पास स्थित है जो निरंजन भुट्टू ने 2,60,500 रुपये में छूटी है। इस मौके पर प्रधान ने बताया कि पीपला वाली बनीणी की करीब 1 एकड़ जमीन की दूसरी बार भी कोई बोली नहीं छूटी है। इस अवसर पर सचिव नवीन पांडेय, मनोज अकाउंटेंट, पालिका पूर्व प्रधान मास्टर दिलीप सिंह, पार्षद दिलीप सिंह, अशोक ठेकेदार आदि मौजूद थे। 

Wednesday, June 16, 2021

 एक साल के पट्टे पर 10 एकड़ जमीन की बोली 2,60 हजार में छूटी
*************************************************************
*****************************************************************
*********************************
****************************
 कनीना। कनीना नगर पालिका की जोतने योग्य भूमि को एक साल पर पट्टे पर छोड़ दिया गया है परंतु अभी तक पीपलावाली बणी का करीब 1 एकड़ जमीन का दूसरी बार भी कोई बोली दाता नहीं मिला।
 पालिका प्रधान सतीश जैलदार ने बताया कि 10 एकड़ जमीन की दूसरी बार बोली निर्धारित की गई है गई है। पहली बार बोली छूट गई थी किंतु पोली बोलीदाता ने जमीन न रखने की बात कही। 1 साल के पट्टे पर फिर से छोड़ दिया गया है। 10 एकड़ जमीन रेलवे लाइन के पास स्थित है जो निरंजन भुट्टू ने 2,60,500 रुपये में छूटी है। इस मौके पर प्रधान ने बताया कि पीपला वाली बनीणी की करीब 1 एकड़ जमीन की दूसरी बार भी कोई बोली नहीं छूटी है। इस अवसर पर सचिव नवीन पांडेय, मनोज अकाउंटेंट, पालिका पूर्व प्रधान मास्टर दिलीप सिंह, पार्षद दिलीप सिंह, अशोक ठेकेदार आदि मौजूद थे।




सड़क पर टेढ़े पेड़ को उखाड़ किया आवागमन बहाल
*************************************************************
**********************************
*************************************
 कनीना। शनिवार की रात को तेज अंधड़ ने कनीना अनाज मंडी में पीएनबी के पास एक पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया था। एक बड़ा भाग टूटकर मुख्य मार्ग पर दो दिनों तक पड़ा रहा बाद में उसे जिसे पालिका द्वारा हटवाया गया किंतु यह पेड़ ही अब टेढ़ा होने के कारण आवागमन में दिक्कत दे रहा था नगरपालिका के कर्मियों ने मिलकर इस पेड़ को उखाड़ा और आवागमन सुचारू किया।




मानसून के दृष्टिगत पालिका प्रधान ने किया एसटीपी का दौरा
-दी हिदायतें
*****************************************************
*********************************
**********************************
 कनीना। कनीना नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार ने कनीना की मानसून के दृष्टिगत एसटीपी(शिविर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) का दौरा किया और वहां पर कुछ हिदायतें दी ताकि कनीना के जोहड़ों का पानी, गंदे नालों का पानी एसटीपी तक खींचा जा सके। ताकि कुछ वार्डों में हर साल बारिश के समय घरों में घुसने वाला गंदा पानी न घुस पाए।
 उन्होंने बताया वार्ड नंबर 12, एक,दस,दो के घरों में बरसात का गंदा पानी जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण घरों में घुस जाता है। हर बार भारी नुकसान पहुंचाता है जिसके दृष्टिगत पहले ही कार्रवाई जारी है। ऐसे में गंदे जोहड़ों का पानी तथा नालों का पानी एसटीपी तक पहुंचाने का समुचित प्रबंध किया जा रहा है। एसटीपी पर यदि पानी को खींचने का व्यापक प्रबंध हो तो जोहड़ों का पानी कम रहेगा और कनीना के कुछ वार्ड डूबने से बच सकते हैं।
प्रधान ने कहा कि भविष्य में भी इस मुद्दे पर योजना बनाई जा रही है। नालों को साफ किया जा रहा है ताकि सारा पानी एसटीपी तक पहुंच जाए।






मलेरिया बुखार के लक्षण और बचाव को लेकर सेहलंग सीएचसी में हुआ कार्यक्रम
**********************************************************************
********************************
********************************
कनीना। बुधवार को सेहलंग सीएचसी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेहलंग सीएचसी की एसएमओ डा प्रभा यादव ने की। इस बैठक में डा यादव ने बताया कि 2022 तक भारत को मलेरिया मुक्त करना है। इसी कड़ी में जून माह को एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मलेरिया माता एनाफिलीज नामक मच्छर के काटने से होता है। बुखार होने पर सरकारी संस्था में खून की जांच करवाएं। यह जांच बिल्कुल फ्री होती है। उन्होंने बताया कि मलेरिया पाजिटिव होने पर 14 दिन की दवाई अवश्य खाएं। इस बैठक में हेल्थ इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि मलेरिया के मच्छर से बचने के लिए पूरी बाजू के वस्त्र पहने ,मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। अपने घरों की छत पर टूटे-फूटे बर्तन, टायर, गमले आदि में पानी इक_ा ना होने दें। टंकियों व मटको को ढक कर रखें। उन्होंने बताया कि मलेरिया मच्छर से बचने के लिए कूलर को 1 सप्ताह में एक बार सुखा कर दोबारा प्रयोग करें। फ्रिज की ट्रे को जरूर साफ रखें ।
 मलेरिया बुखार के लक्षण-  मलेरिया  होने पर तेज बुखार होता है । बुखार होने के साथ ही सर्दी भी लगती है, बदन दर्द और पसीना आना आदि शामिल है।
डा प्रभा यादव ने बताया कि सीएचसी सेहलंग में 2020 में एक्टिव सर्विलेंस में 8417 स्लाइड बनाई । उन्होंने बताया कि पैसिव सर्विलेंस में 675 स्लाइड बनाई। जिसमें एक भी मलेरिया पॉजिटिव केस नहीं मिला। उन्होंने बताया कि 2021 में अब तक एक्टिव सर्विलेंस में 4249 स्लाइड बनाई व पैसिव सर्विलेंस में 292 स्लाइड बनाई जिसमें एक भी मलेरिया पॉजिटिव केस नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह कार्य उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार और एमपीएचडब्ल्यू वर्करों की मेहनत का नतीजा है ।




छात्राएं भी टीका लगवाने के लिए आए आगे:- तन्नू यादव
***************************************************
******************************
***********************
कनीना। उप मण्डल के गांव गाहड़ा की छात्रा तन्नू यादव ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाते समय कहा कि  लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कोरोना  का टीका लगवाने में छात्राओं को भी आगे आना चाहिए। अब देश अनलाक की तरफ बढ़ चुका है। ऐसे में अधिक सावधानी की जरूरत है। अनलॉक होने के बाद भी कोरोना हमारे ही बीच रहेगा, ऐसे में जरूरत है कि नियमों का सख्ती से पालन करें और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।
फोटो कैप्शन 7: छात्रा तन्नू यादव टीका लगवाती हुई।




भोजावास पीएचसी में 44 लोगों को लगा टीका
-कनीना में लगी 30 वैक्सीन, 18 प्लस का सेशन नहीं चला
***********************************************
********************************
******************
कनीना। बुधवार को कनीना तथा भोजावास पीएचसी केंद्र पर कोरोना रोधी टीकें लगाये गये। कनीना में 30 तथा भोजावास में 44 वैक्सीन दी गई।
बुधवार को पीएचसी केंद्र पर 45 प्लस के 13 लोगों को टीका लगाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पीएचसी के इंचार्ज डाक्टर नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार को 45 प्लस तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने का कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि 45 प्लस के लोगों को 12 प्रथम डोज, एक दूसरी डोज दी गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 12 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहली बार टीका लगाया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु के 19 व्यक्तियों को दूसरी वैक्सीन की डोज दी गई। डाक्टर नवीन ने बताया कि टीका लगाने का कार्य सुपरवाइजर राजकुमार चौहान की देखरेख में हुआ। वैक्सीन लगाने के कार्य में एएनएम जयश्री, एएनएम उषा तथा रामवीर आइए शामिल रहे।
कनीना उप नागरिक अस्पताल में 45 प्लस के  लोगों को 30 डोज दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि युवा वर्ग टीके लगवाने में बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है।
21 कोरोना सैंपल लिये--
  उधर डा जितेंद्र मोरवाल कनीना ने बताया कि सैंपल लेकर कोरोना जांच करने का काम प्रतिदिन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को 20 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए लिये गये जबकि एक सैंपल रेपिड का लिया गया। रेपिड की रिपोर्ट आ चुकी है किंतु आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दो -तीन दिनों में आ जाएगी।
फोटो कैप्शन 09: टीका लगवाते हुये जन।




एक क्विंटल चावल गाडिय़ां लोहारों में वितरित
************************************************
********************************
********************
 कनीना कनीना उपमंडल के गांव कोका निवासी समय सिंह गुर्जर ने  एक क्विंटल चावल गाडिय़ां लोहारों में वितरित किए। उन्होंने बताया कि यहां गाडिय़ां लोहारों के 26 परिवार फूड सप्लाई विभाग के पास डेरा डाले हुए हैं। यह कार्यालय सभी गरीब परिवारों को बीपीएल राशन माध्यम से राशन वितरित करता है परंतु इन लोगों का बीपीएल राशन कार्ड न होने के कारण अनाज से वंचित रह जाते हैं। गाडिय़ां लोहारों ने बताया कि विगत वर्ष लाकडाउन के दौरान सरकार व अन्य लोगों ने बहुत मदद की थी परंतु इस लोक डाउन में सरकार ने कोई मदद नहीं की। इसलिए परिवार भूखों मरने के कगार पर है ऐसे हालातों में कोका निवासी समय सिंह गुर्जर ने उनको चावल वितरित किए ताकि ये लोग जीवन गुजर बसर कर सके। फोटो कैप्शन 10: समय सिंह गुर्जर चावल वितरित करते हुए।





शहीदों की बरसी पर उन्हें याद किया
************************************************
*********************************
*******************
कनीना। यंग फ्रेंड्स क्लब झगड़ोली के सदस्यों द्वारा बुधवार को गलवान घाटी के शहीदों की पहली बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा देशभक्ति के नारे लगाए गए।
कायक्रम के संयोजक प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने बताया कि गलवान घाटी में भारतीय जवानों के शौर्य और पराक्रम को देश हमेशा याद रखेगा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना विश्व की सबसे अनुशासित और बहादुर  सेनाओं में से एक है जब ये सैनिक बर्फ के पहाड़ों में रात भर जागते हैं तब हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं सैनिकों का सम्मान करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने चीनी सामान का बहिष्कार करने की भी शपथ ली इस कार्यक्रम में यंग फ्रेंड्स क्लब झगडोली के युवाओं खासकर संजय कौशिक,,रविंद्र भाटिया,विपिन भाटिया, सतीश, रवि,सोमबीर मनोज काली व भज्जी समेत अनेक कार्यकर्ता व बच्चे उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: शहीदों की बरसी पर याद करते फ्रेंड्स क्लब के सदस्य।



 बाघोत में हुई मारपीटाई में पांच नामजद
**********






****************************************************
************************************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में एक दीवार को लेकर हुई मारपीट में 5 लोग नामजद हुये हैं। झगड़े में 2 लोग घायल हो गए जिन्होंने रेवाड़ी के वेदांता अस्पताल भर्ती करवाया गया था तथा अस्पताल से लौटकर व्यक्ति में मामला दर्ज करवाया है। वेद प्रकाश बाघोत निवासी ने वेेदांता अस्पताल रेवाड़ी से आकर बयान दर्ज करवाया है कि उनकी दादा लाई दीवार की चिनाई को लेकर मारपीट और झगड़ा होने से उन्हें चोट आई। उन्होंने कहा है कि मैं जमींदारा करता हूं। मेरे भाई के मकान के बीच एक दादा लाई की दीवार है जो काफी पुरानी होने के कारण मरम्मत की जरूरत महसूस की गई। ओमप्रकाश व्यक्ति से इस बात पर सहमत हुई की मजदूरी तुम्हारी तो ईंट मेरी होंगी। दीवार की मरम्मत करवा ली लेकिन बताए अनुसार काम नहीं किया गया। इस बात पर तू तू मैं मैं हो गई और शिकायतकर्ता घर पर आ गया। कुछ वक्त बाद ओम प्रकाश, सुमित्रा, सत्यवीर, राजवीर तथा महावीर सभी हमला करने के लिए हाथ में लाठी, डंडा, राड लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। सतवीर द्वरा अपने हाथ में ली गई लोहे की राड से सिर में चोट मारी। शोर मचाने पर उनके भाई राजेश का लड़का सरजीत आ गया गेट के सामने ही था। सभी उसे लिपट  गये। सरजीत को वहीं पटक कर लात घुसों आदि से मारा। इस दौरान सतबीर, राजवीर, महावीर ने सरजीत को गहरी चोट मारी। शोर मचाने पर तथा पड़ोसियों के आने पर मुझे तथा सरजीत को घायल अवस्था में छोड़कर भाग खड़े हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश खुले तौर पर धमकी देता है कि अब तो बच गया अगली बार तुम्हें जिंदा नहीं बख्शेंगे। उन्होंने उनके परिवार को खतरा बताया है। सरजीत की हालात को देखते हुए उसी वेदांता अस्पताल रेवाड़ी ले गए जहां इलाज चल रहा है उन्होंने विभिन्न लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की जिस पर कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों ओमप्रकाश ,सुमित्रा सत्यवीर, राजवीर और महावीर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी।

Tuesday, June 15, 2021



 
रसूलपुर में हुई चोरी
-नकदी, सोने चांदी के आभूषण अज्ञात चोर ले उड़े
************************************************************
*********************************
*******************
*********************************************************
 कनीना। सोमवार की रात को कनीना उपमंडल के गांव रसूलपुर में महेंद्र कुमार व्यक्ति के घर से अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी कर ले गया। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
 रसूलपुर निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि वह अपने परिवार सहित घर के पास बने प्लाट पर सोमवार को सोया हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उनकी पत्नी घर पर था मकान के अंदर गई तो घर का मुख्य द्वार खुला था,कमरों के ताले टूटे हुए थे,अलमारी व संदूक खुले हुए थे, सारा सामान कमरे में इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सोने चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। उन्होंने पुलिस में बताया कि अज्ञात चोर तीन सोने की अंगूठी, एक नग सोने की झुमकी ,सोने का कुंडल, चांद पातड़ी गले की चेन, पाजेब आदि सहित 80 हजार की नकदी ले उड़ा। उनका कहना है कि करीब 5 तोला जेवर सोने के, 5 तोला चांदी के जेवर तथा नकदी अज्ञात चोरी हो गये हैं। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।






 बाघोत में हुई मारपीटाई में पांच नामजद
************************************************
**********************************
*****************

 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में एक दीवार को लेकर हुई मारपीट में 5 लोग नामजद हुये हैं। झगड़े में 2 लोग घायल हो गए जिन्होंने रेवाड़ी के वेदांता अस्पताल भर्ती करवाया गया था तथा अस्पताल से लौटकर व्यक्ति में मामला दर्ज करवाया है। वेद प्रकाश बाघोत निवासी ने वेेदांता अस्पताल रेवाड़ी से आकर बयान दर्ज करवाया है कि उनकी दादा लाई दीवार की चिनाई को लेकर मारपीट और झगड़ा होने से उन्हें चोट आई। उन्होंने कहा है कि मैं जमींदारा करता हूं। मेरे भाई के मकान के बीच एक दादा लाई की दीवार है जो काफी पुरानी होने के कारण मरम्मत की जरूरत महसूस की गई। ओमप्रकाश व्यक्ति से इस बात पर सहमत हुई की मजदूरी तुम्हारी तो ईंट मेरी होंगी। दीवार की मरम्मत करवा ली लेकिन बताए अनुसार काम नहीं किया गया। इस बात पर तू तू मैं मैं हो गई और शिकायतकर्ता घर पर आ गया। कुछ वक्त बाद ओम प्रकाश, सुमित्रा, सत्यवीर, राजवीर तथा महावीर सभी हमला करने के लिए हाथ में लाठी, डंडा, राड लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। सतवीर द्वरा अपने हाथ में ली गई लोहे की राड से सिर में चोट मारी। शोर मचाने पर उनके भाई राजेश का लड़का सरजीत आ गया गेट के सामने ही था। सभी उसे लिपट  गये। सरजीत को वहीं पटक कर लात घुसों आदि से मारा। इस दौरान सतबीर, राजवीर, महावीर ने सरजीत को गहरी चोट मारी। शोर मचाने पर तथा पड़ोसियों के आने पर मुझे तथा सरजीत को घायल अवस्था में छोड़कर भाग खड़े हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश खुले तौर पर धमकी देता है कि अब तो बच गया अगली बार तुम्हें जिंदा नहीं बख्शेंगे। उन्होंने उनके परिवार को खतरा बताया है। सरजीत की हालात को देखते हुए उसी वेदांता अस्पताल रेवाड़ी ले गए जहां इलाज चल रहा है उन्होंने विभिन्न लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की जिस पर कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों ओमप्रकाश ,सुमित्रा सत्यवीर, राजवीर और महावीर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी।







युवाओं व प्रबुद्ध वर्ग को जागरूक होकर वैक्सीनेशन के लिए आगे आना चाहिए- जितेन्द्र जोनी
***************************************************************
*******************************
********************************
कनीना। भारतीय जनता कार्यकर्ता मोर्चा के प्रदेश मीडिया सलाहकार जितेन्द्र जोनी ने कनीना उप नागरिक अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
उन्होंने कहा कि देश के स्वास्थ्य रक्षकों की कड़ी मेहनत के बाद बनी वैक्सीन लगवाने का आज मौका मिला यह मेरे व परिवार के लिए गर्व व सौभाग्य की बात है।
उन्होंने देशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वैक्सीन के बारे में चल रहीं अफवाहों में न आकर युवाओं व प्रबुद्ध वर्ग को जागरूक होकर वैक्सीनेशन के लिए आगे आना चाहिए।
कोरोना से बचाव के लिए अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के तीसरे चरण से बचने के लिए, अपने दोनों चरण घर में रखें। कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है इसलिए इसके प्रति जागरूक रहें और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस की पालना करें।
फोटो कैप्शन 09: जितेंद्र जोनी वैक्सीन लेते हुए।




 
भोजावास पीएचसी में 147 लोगों को लगा टीका
-कनीना में लगी 219 वैक्सीन
************************************************************
********************************
*************************
कनीना। मंगलवार को कनीना तथा भोजावास पीएचसी केंद्र पर कोरोना रोधी टीकें लगाये गये। कनीना में 219 तथा भोजावास में 147 वैक्सीन दी गई।
सोमवार को पीएचसी केंद्र पर 45 प्लस के 24 लोगों को टीका लगाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पीएचसी के इंचार्ज डाक्टर नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार को 18 प्लस तथा45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने का कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि 18 प्लस के युवाओं को 107 प्रथम डोज, तीन दूसरी डोज दी गई। 45 वर्ष से अधिक आयु के 24 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहली बार टीका लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 13 व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज दी गई। डाक्टर नवीन ने बताया कि टीका लगाने का कार्य सुपरवाइजर राजकुमार चौहान की देखरेख में हुआ। वैक्सीन लगाने के कार्य में एएनएम जयश्री, एएनएम उषा तथा रामवीर आइए शामिल रहे।
वही दूसरी तरफ कनीना में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के दूसरे डोज लगी। आईवाईसी ब्लाक अध्यक्ष नीरज चौधरी ने टीका की दूसरी डोज लगवाई वहीं तन्नू यादव ने दूसरी डोज लगवाई और कहा की महिलाओं को किसी भी कार्य में पीछे नहीं रहना चाहिए। जहां अस्पतालों में पुरुष आगे बढ़कर टीका लगवा रहे हैं वहीं महिलाओं को भी आगे बढ़कर टीका लगवाना चाहिए।  
कनीना उप नागरिक अस्पताल में 18 प्लस के युवाओं को 198 तथा 45 प्लस के लोगों को 21 वैक्सीन दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि युवा वर्ग टीके लगवाने में बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है।
78 कोरोना सैंपल लिये--
  उधर डा जितेंद्र मोरवाल कनीना ने बताया कि सैंपल लेकर कोरोना जांच करने का काम प्रतिदिन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को 77 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए लिये गये जबकि एक सैंपल रेपिड का लिया गया। रेपिड की रिपोर्ट आ चुकी है किंतु आरठीपीसीआर की रिपोर्ट दो -तीन दिनों में आ जाएगी।
फोटो कैप्शन 7: टीका लगवाते हुये युवती।




अब पुलिस व चौकीदार  मिलकर करेंगे ग्रामीणों की सेवा- थाना प्रभारी उम्र मोहम्मद
**************************************************************
********************************
*********************************
कनीना। थाना कनीना के अधीन आने वाले 55 गांव के चौकीदारों की बैठक का आयोजन थाना कनीना के प्रांगण में किया गया जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने की।
 चौकीदारों को संबोधित करते हुए कर्मठ थाना  प्रभारी उमर मोहम्मद ने कहां की आप और हम सब सरकार के नुमाइंदे हैं। हम सबको मिलकर गांव में चोरी, ठगी, लूटमार, शराब, सुलफा, गांजा पीने वाले तथा बेचने वालों के के खिलाफ कार्रवाई करनी है। इसके लिए आप सब चौकीदारों की एक ड्यूटी बनती है कि आपके अपने अपने गांव में कौन लोग क्या कर रहा है इस सबकी सूचना थाने में देकर अवगत कराएं ताकि गांव में बिगड़ते माहौल को सुधारा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार हम यह बैठक कर रहे हैं जिसमें हम सबको मिलकर गांव में फैल रही बुराइयों को खत्म करना है तथा अमन चैन और भाईचारा कायम करना है।  उन्होंने बताया कि हम सब की ड्यूटी बनती है कि गांव में कोई भी असामाजिक तत्व घूमते हैं या फिर अन्य किसी वारदात को अंजाम देते हैं तो उसकी सूचना तुरंत हमें देकर अवगत कराएं ताकि इस तरह के गलत विचार रखने वाले लोगों पर कार्रवाई हो सके और समूचे क्षेत्र में अमन-चैन भाईचारा शांति बनी रहे। इस अवसर पर 55 गांव के सभी चौकीदारों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वे अपने अपने गांव में इस तरह के लोगों पर पूरा ध्यान रखेंगे और अगर किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो वह तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी देंगे ताकि गांव में भाईचारा खराब होने से बच सकें।
फोटो कैप्शन 8:थानेदार एवं चौकीदारों की बैठक करते उमर मोहम्मद।






बाजार खुलते ही दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण शुरू
*****************************************
**********************************
***************
,कनीना। सोमवार से ओड-इवन का सिस्टम खत्म होते ही दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। कस्बे में सोमवार को सरकार द्वारा लाकडाउन में दी गई छूट के बाद सभी दुकानें एक साथ फिर से खुली। बाजार खुलते ही दुकानदारों  फिर से अपनी-अपनी दुकानों के सामने सड़क पर सामान रखने लगे। दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। दुकानदार दूर तक अपनी दुकानों का सामान लगाते हैं उसके बाद उन दुकानों के आगे सामान लेने के लिए आने वाले लोगों के वाहन खड़े हो जाते हैं। इस कारण से मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है।  गाहड़ा रोड से लेकर सीहोर टी-प्वाइंट तक इसी प्रकार से दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे सामान रखने के कारण बस स्टैंड से लेकर सीहोर-टी प्वाइंट तक लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। फल सब्जी के दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी लगाकर सड़कों पर अतिक्रमण किया जाता है। इतना नहीं उससे आगे अपनी सुरक्षा के लिए ये लोग खाली कैरेट भी लगा देते हैं जिससे कि मुख्य सड़क बिल्कुल संकरी सड़क बन जाती है और यहां लगातार जाम रहता है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाया भी जाता है। दुकानदारों द्वारा फिर से अतिक्रमण करने के विषय में जब नगरपालिका के जेई हितेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रहे हैं नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सभी का सामान जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की वजह से दुकानों के बाहर गाडिय़ां खड़ी कर देते हैं उन लोगों का चालान किया जाएगा और कस्बे की सड़कों को नगरपालिका अतिक्रमण मुक्त रखेगी।
फोटो कैप्शन 1: दुकानों के साथ रोड़ तक अतिक्रमण का नजारा।




बस स्टैंड कनीना में बढ़ती जा रही है गंदगी
**************************************************
***********************************
**********************
 कनीना। कनीना बस स्टेंड परिसर में गंदगी बढ़ती ही जा रही है। जहां लोगों को मलमूत्र इधर उधर त्यागते देखा जा सकता है वहीं सुअर मंडराते देखे जा सकते हैं। आस पास के दुकानदार भी दीवार के ऊपर से गंदगी फेंक जाते हैं।
 कनीना  बस स्टैंड समक्ष पूर्व दिशा में गंदगी साम्राज्य बना हुआ है वही मल मूत्र त्यागा जाता है। पास में दुकानें होने के कारण लोग अपनी संपूर्ण दुकानों की गंदगी यहीं डाल अपने कार्य को इतिश्री समझ लेते हैं। यहां पर आवारा जंतु सुअर आदि मंडराते रहते हैं। पास में जहां कनीना के कई धार्मिक स्थल भी है। मोलडऩाथ धाम, खाटू श्याम मंदिर भी पास में है किंतु लोग गंदगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में यह गंदगी डाली जा रही है। लोगों ने पालीथिन, कूड़ा कचरा डालना शुरू कर दिया है।
 कनीना का संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम तथा बस स्टैंड कनीना परिसर आपस में छू रहे हैं। दोनों के बीच में विलायती कीकर भारी मात्रा में होने से लोग मलमूत्र त्यागने यहीं आते हैं। बस स्टैंड परिसर की एक दीवार छोटी होने से दुकानदार मौका देख कूड़ा कचरा यही डाल जाते हैं। यही कारण है कि बस स्टैंड परिसर गंदगी से भरा दिखाई पड़ रहा है। जर्जर हालात में बस स्टैंड तथा जर्जर शौचालयों के चलते गंदगी जीना हराम कर रही है।
इस संबंध में पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि यह क्षेत्र बस स्टैंड के क्षेत्राधिकार में आता है किंतु उनका प्रयास है कि इस गंदगी को हटाया जाए। गंदगी को हटवाने के वे प्रयास करेंगे। अगर विलायती झाडिय़ों को काटकर जगह को समतल कर दिया जाए तो एक सुंदर बस स्टैंड बनकर उभरेगा।
  फोटो कैप्शन 2:बस स्टैंड के सामने डाला गया कूड़ा कचरा।




 जून माह में हुई तीसरी बार बारिश
-किसान जुटे हैं जोर शोर से बिजाई में
***************************************************
*******************************
*****************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में मंगलवार को 2 एमएम बारिश हुई। इससे पहले शनिवार को भी दो एमएम बारिश हुई थी तथा गत दिनों 16 एमएम बारिश हुई थी।
अभी तक बाजरे की आधी बीजाई हो चुकी है तथा आधी और होने वाली है। गत दिनों से किसान खरीफ फसल बतौर बाजरे की बिजाई में लगे हुये हैं। बीजाई लायक बारिश पहले ही हो चुकी है।
किसान अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने बीजाई कर दी है। कनीना क्षेत्र में करीब 8500 हेक्टेयर में बाजरे की बिजाई हो चुकी है। कृषि वैज्ञानिक भी इस समय बिजाई को समय अनुकूल मानते हैं। उनका कहना है कि इस समय बिजाई का अर्थ है कि भावी फसल के लिए पर्याप्त समय बच जाएगा और यह फसल करीब 72 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। कृषि विस्तार सलाहकार डा देवराज यादव का कहना है कि बाजरे के अंकुरण के लिए जितनी नमी चाहिए वो वायुमंडल में है। उनका कहना है कि विगत दिनों की गई बीजाई पर मंगलवार की बारिश का कोई कुप्रभाव नहीं होगा अपितु सन बर्निंग से पौधे बच जाएंगे तथा आब आ जाएगी।
 फोटो कैप्शन 05: बीजाई करता किसान।






  राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में यूरो स्कूल कनीना ने मारी बाजी
************************************************************
*********************************
*******************************
कनीना।  हाल ही में घोषित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा -प्रथम(एनटीएसई) के परिणाम में यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना के 2 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया है। उपरोक्त परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विस्तृत जानकारी देते हुये प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि छात्रा कंचन ने हरियाणा प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वही छात्र प्रथम ने भी परीक्षा में सफलता पाई है।। इस खुशी के अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर यूरो ग्रुप स्कूल के निदेशक डा राजेंद्र सिंह यादव (पूर्व उप-जिलाशिक्षा अधिकारी) के कर कमलों द्वारा दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 11-11 हजार नकद पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य सुनील यादव एवं प्रबंधक अतर सिंह ने विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैपन 3: एनटीएसई में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते राजेंद्र सिंह निदेशक।




प्याज का कर रहे हैं स्टाक,बढ़ रहे हैं भाव, खोदाई के वक्त भी भाव 20 रुपये किलो
**********************************************************************
**********************************
**************************************
 कनीना। क्षेत्र में प्याज उगाने वाले किसान अपने प्याज का स्टाक कर रहे हैं। प्याज महंगी होने के आसार है। प्याज की खोदाई के वक्त ही 20 रुपये किलो है। बारिश होने से भाव बढऩे के आसार हैं।
  उल्लेखनीय है कनीना क्षेत्र के कई किसान प्याज उगाकर उसका स्टाक करने में लगे हुए हैं। वैसे किसान सूबे सिंह,राजेंद्र सिंह, अजीत कुमार ने बताया कि प्याज को लंबे समय तक स्टोर करना कठिन होता है। अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में देसी प्याज उगाई जाती है जो कुछ दिनों के बाद सडऩे लग जाती है। विशेषकर जब बारिश में मौसम होता है तो उस समय यह सड़कर बदबू देने लग जाती है किंतु सीकर कि प्याज लंबे समय तक चल सकती है। उन्होंने बताया कि किसानों में होड़ लगी हुई है कि अधिक से अधिक प्याज को स्टोर किया जाए।  यहां उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष विगत वर्षों गांव में भी प्याज बेचने के लिए रेहड़ी वाले, ऊंटगाड़ी तथा अपने ट्रैक्टर आदि में प्याज डालकर बेचने के लिए किसान आते थे किंतु इस बार कम किसान प्याज बेचने आ रहे हैं। इस बार यदि प्याज का भाव देखा जाए तो बड़े-बड़े शहरों में भी प्याज 20 से 25 रुपये किलो बिक रही है। किसान बताते हैं कि इस वक्त प्याज जब खोदी जाती है तो काफी सस्ती होती है किंतु इस बार भाव नहीं गिर रहे हैं।  किसान अपनी प्याज का स्टॉक कर रहे हैं ताकि महंगे दामों पर उसे बेच सके।
 उधर प्रोग्रेसिव किसान महावीर सिंह करीरा ने बताया कि प्याज का स्टॉक लंबे समय तक नहीं चल सकता। अधिकतम दो ढाई महीने तक प्याज को रखा जा सकता है। आने वाले समय में क्या रंग दिखाएगी और कितने लोगों को की आंखों में आंसू लाएगी।
फोटो कैप्शन 2: प्याज बेचता किसान।



तेज आंधी से टूटे अनेक पेड़ और बिजली के खंबे
************************************************
*******************************
***************
कनीना। मंगलवार दोपहर को क्षेत्र में आई तेज आंधी की वजह से गांव बाघोत मे अनेक बिजली के खंभे और पेड़ टूट गए। आंधी की वजह से टूटे हुए खंभों के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली के खंभे टूटने की वजह से बिजली के नंगे तार जमीन पर गिर गए जिन से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। दोपहर बाद आते आंधी के कारण क्षेत्र में कई पेड़ भी टूट गए। आंधी के कारण बिजली के खंभे टूटने से ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तुरंत बिजली की लाइन को ठीक करके बिजली आपूर्ति चलाने की मांग की है।







फोटो कैप्शन:- टूटे हुए बिजली के खंभे

Monday, June 14, 2021

 
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हुई आनलाइन मीटिंग
************************************************
*********************************************************
****************************
*************************
कनीना। सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर हरियाणा योग आयोग की तरफ से ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आयोग के चेयरमैन डा जयदीप आर्य जी ने की।
 मीटिंग में हरियाणा के सभी जिलों की ओर से प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। महेंद्रगढ़ जिले से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निलेश मुदगल, महिला प्रभारी सरोज गर्ग एवं युवा प्रभारी डा बीरेंद्र आर्य ने बैठक में भाग लिया।
 बैठक में हरियाणा योग आयोग, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की ओर से कोरोना काल में किए गए कार्यों का विवरण जिला प्रभारी निलेश मुदगल ने सबके समक्ष रखा। राज्य स्तरीय बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाली विभिन्न जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं पर चर्चा की गई।
 आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि इस बार हरियाणा में योग दिवस मनाने को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि योग दिवस को योगशालाओं एवं ग्राम स्तर पर कोविड-19 के पालन करते हुए सीमित संख्या के साथ मनाया जाएगा। साथ ही हरियाणा बोर्ड के अंतर्गत पढऩे वाले 10 लाख बच्चों को भी योग सिखाने हेतु व्यापक डिजिटल प्रबंध किए जाएंगे।  बैठक में बताया गया कि सभी जिलों में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही गीता श्लोक उच्चारण, पतंजलि योगदर्शन सूत्र उच्चारण, योग विषय पर कविता- गीत -रागिनी -पोस्टर मेकिंग -निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इस समय जिला एवं राज्य स्तर पर जारी है। प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन भी योग आयोग के माध्यम से किया जा रहा है जिसकी संपूर्ण जानकारी हरियाणा योग आयोग एवं हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है।
 अधिक जानकारी देते हुए आयोग के कुलसचिव डा हरीश चंद्र ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। 8 श्रेणीयों में प्रतिभागियों को विभाजित किया गया है। 18 वर्ष से कम, 18-27 वर्ष, 27-40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वालों की प्रत्येक में पुरुष एवं महिला की श्रेणी में बनाई गई है। प्रथम चरण के अनुसार प्रत्येक जिले के प्रत्येक श्रेणी के 3 विजेताओं का चयन किया जा रहा है। द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे। तत्पश्चात उनमें से प्रत्येक श्रेणी के सबसे उत्तम 10 प्रतिभागी राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेता प्रतिभागियों को हरियाणा योग आयोग की ओर से उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।  प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी हरियाणा योग आयोग और हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की फेसबुक पेज पर उपलब्ध है।
 इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा के राज्य प्रभारी ईश कुमार आर्य, हरियाणा योग आयोग के सदस्य डाक्टर मदन मानव, कोर्डिनेटर डॉ राजकुमार, मुकेश वर्मा, आदि सहित भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति के सभी जिलों के प्रभारी, आरोग्य भारती, क्रीड़ा भारती, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आनलाइन मीटिंग।






रविवार को बाइक चोरी का चोर गिरफ्तार
-न्यायालय ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
********************************************************
*********************************
*************************
कनीना। कनीना मंडी से रविवार को जोनी राजपूत तलवाना नामक व्यक्ति की बाइक विक्की पंसारी की फैक्ट्री के बाहर से चोरी हो गई थी। कनीना पुलिस ने इस संबंध में पवन कुमार खेरानी का गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है।
  मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने चोरी के मसले में त्वरित कार्रवाई करतेहुए पवन कुमार खैरानी महेंद्रगढ़ जो चोरी के  आरोप में मुकदमा में गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से चोरीसुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई ।जो आज आरोपी को पेश अदालत किया गया जिसको मजिस्ट्रेट ने 14 दिन के लिए जिला जेल नारनौल में भेज दिया है।



वाटर सप्लाई में प्रयोग की जाने वाली केबल चोरी
********************************************************
********************************
*****************************
 कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव गोमली में वाटर सप्लाई की मोटर को जोडऩे वाली करीब 100 मीटर केबल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। ग्राम वासियों ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। ग्राम वासियों ने कहा है कि गोमली गांव की वाटर सप्लाई की मोटर खराब हो गई थी और 100 मीटर केबल निकालकर स्कूल के कमरे में रख दी थी जो रविवार को रात्रि चोरी हो गई। सुबह सफाई कर्मचारी जब स्कूल में पहुंचा तो ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने लोगों को सूचित किया। ग्रामवासियों ने पाया की केबल चोरी हो गई है। गांव के सुनील कुमार, पवन कुमार, उदय सिंह, लालाराम आदि सहित विभिन्न लोगों की शिकायत पर केबल चोरी का मामला अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कर लिया है।






भोजावास पीएचसी में 14 लोगों को लगा टीका
-कनीना में लगी 231 वैक्सीन
**************************************************
*****************************
**********************************
कनीना। सोमवार को कनीना तथा भोजावास पीएचसी केंद्र पर कोरोना रोधी टीकें लगाये गये। कनीना में 231 तथा भोजावास में 14 वैक्सीन दी गई।
सोमवार को पीएचसी केंद्र पर 45 प्लस के 14 लोगों को टीका लगाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पीएचसी के इंचार्ज डाक्टर नवीन कुमार ने बताया कि सोमवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने का कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 10 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहली बार टीका लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के एक व्यक्ति को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के 3 लोगों को पहली वैक्सीन लगाई गई। डॉक्टर नवीन ने बताया कि टीका लगाने का कार्य सुपरवाइजर राजकुमार चौहान की देखरेख में हुआ। वैक्सीन लगाने के कार्य में एएनएम जय श्री, एएनएम उषा तथा रामवीर आइए शामिल रहे।
वही दूसरी तरफ कनीना में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के दूसरे डोज लगी। आईवाईसी ब्लाक अध्यक्ष नीरज चौधरी ने टीका की दूसरी डोज लगवाई वहीं तन्नू यादव ने दूसरी डोज लगवाई और कहा की महिलाओं को किसी भी कार्य में पीछे नहीं रहना चाहिए। जहां अस्पतालों में पुरुष आगे बढ़कर टीका लगवा रहे हैं वहीं महिलाओं को भी आगे बढ़कर टीका लगवाना चाहिए।  कनीना उप नागरिक अस्पताल में 18 प्लस के युवाओं को 220 तथा 45 प्लस के लोगों को 11 वैक्सीन दी गई। विस्तृत जानकारी देते हुए एसएमओ डा धर्मेंद्र यादव तथा कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार ने बताया कि युवा वर्ग टीके लगवाने में बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है।
68 कोरोना सैंपल लिये--
  उधर डा जितेंद्र मोरवाल कनीना ने बताया कि सैंपल लेकर कोरोना जांच करने का काम प्रतिदिन जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को 68 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए लिये गये। इनकी रिपोर्ट दो -तीन दिनों में आ जाएगी।
फोटो कैप्शन 7: टीका लगवाते हुये युवती।





स्वामी अभय देव बने दडौली आश्रम के उत्तराधिकारी
************************************************
********************************
*************
कनीना। समीपवर्ती  दडौली आश्रम के रूप में स्वामी अभय देव ने रविवार को गद्दी संभाली । रविवार को दडौली आश्रम के संचालक स्वर्गीय स्वामी शरणानंद महाराज की स्मृति में रखे गए कार्यक्रम में उन्हें इस गद्दी का उत्तराधिकारी चुना। श्रीमद भगवत भक्ति आश्रम दड़ौली रविवार को हवन करके प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुकुल खानपुर के संस्थापक आचार्य प्रदुमन स्वामी जीवानंद स्वामी गणेशानंद व अन्य साधु समाज और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संत समाज की परंपरा के अनुसार तथा स्वामी शरणानंद महाराज की पूर्व पर कथित इच्छा अनुसार गांव दड़ोली फतेहपुर क्षेत्र के सभी उपस्थित भद्र जनों तथा आश्रम की प्रबंधन करता समिति की इच्छा अनुसार उनके उत्तराधिकारी के रूप में उनके शिष्य स्वामी अभय देव पूर्व आचार्य व संचालक गुरुकुल खानपुर नारनौल को साधु समाज की परंपरा के अनुसार चद्दर ओढ़ाकर श्रीमदभगवत भक्ति आश्रम दडौली की गद्दी पर आसीन किया गया। यह गद्दी दक्षिणी हरियाणा के साधु समाज की एक बड़ी गद्दी है। आचार्य अभय देव पिछले 15 सालों से गुरुकुल खानपुर के संचालन का कार्य कर रहे थे नारनौल क्षेत्र में उनकी एक कर्मठ सन्यासी के रूप में ख्याति है। उन्होंने गुरुकुल में रहते हुए व्याकरण में दर्शन का अध्ययन व अध्यापन किया है। समाज कल्याण के कार्यो में उनकी गहरी रुचि रही है। अब स्वामी अभय देव महाराज स्वामी शरणानंद महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में आश्रम की गद्दी पर आसीन हुए हैं।
फोटो कैप्शन 8: स्वामी अभयदेव दड़ौली आश्रम की गद्दी पर बैठाते हुए।





राजपूत समाज ने मंत्रिमंडल में सोहना विधायक को शामिल करने की मांग की
******************************************************************************
***********************************
**************************
कनीना। दक्षिण हरियाणा के राजपूत समाज के लोगों ने सोहना विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है। सोहना से विधायक संजय सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग करते हुए राजपूत समाज के लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मंत्री बनाने की गुहार लगाई है। उक्त मांग के लिए दक्षिण हरियाणा के सैकड़ों राजपूतों ने मांग करते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार में राजपूत समाज से कई विधायक हैं लेकिन सरकार में किसी को भी कोई मंत्री पद नहीं दिया गया है। विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग करते हुए राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि हरियाणा में राजपूत बिरादरी के तीन-तीन विधायक हैं लेकिन सरकार ने किसी को भी मंत्री पद नहीं दिया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि संजय सिंह को सरकार में मंत्री पद दिया जाए त विधायक संजय सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग करने वालों में रिटायर्ड डीजीपी आर एस चौहान, राजपूत सभा के पूर्व प्रधान सवाई सिंह राठौड़, राजपूत सभा के संरक्षक ठाकुर रतन सिंह तंवर, समाजसेवी राजकुमार सिंह शेखावत, सरपंच यूनियन के पूर्व प्रधान ठाकुर दलीप सिंह, ठाकुर मान सिंह शेखावत, ठाकुर पृथ्वी सिंह राठौर आदि शामिल हैं।




एनसीसी अधिकारी ने छेड़ा मास्क वितरण कार्यक्रम
****************************************************
**********************************
********************
कनीना। सोमवार को एनसीसी अधिकारी तथा एनजेआरसी सब कमेटी के सदस्यों ने कनीना में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। एनसीसी अधिकारी रमन कुमार शास्त्री ने लोगों को जागरूक करते हुए मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। कमेटी के सदस्य श्रीराम प्रवक्ता ने कहा कि जिला उपायुक्त अजय कुमार जिला को-आर्डिनेटर टेकचंद के दिशा निर्देश में आमजन को वैश्विक महामारी के विषय में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती और आम जनता की जागरूकता के कारण कोरोना संक्रमितो की संख्या में लगातार कमी आई है। लेकिन संक्रमितो की घटती संख्या को देखकर आमजन लापरवाही ना बरतें। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी रमन शास्त्री ने बताया कि हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की को-वैक्सीन या कोवीशील्ड टीका में से एक वैक्सीन जरूर लगवाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के पहले और बाद में 2 गज की दूरी रखना और मास्क जरूर लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।
जेआरसी काउंसलर श्रीराम प्रवक्ता ने लोगों को कोरोना से सचेत करते हुए कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करें तथा कोरोना रोधी किट बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय सभी को अपने मुंह पर मास्क अवश्य लगाना चाहिए।
फोटो कैप्शन 5: मास्क वितरित करते हुए एनसीसी अधिकारी रमन शास्त्री।



चलें गांव की ओर कार्यक्रम के तहत किया लोगों को जागरूक
*************************************************
*********************************
*****************
कनीना। कोरोना-जागरूकता अभियान चलें गांव की ओर के अंतर्गत ब्लॉक को-आर्डिनेटर डा सीएस वर्मा के प्रतिनिधित्व में जेआरसी काउंसलर मास्टर सत्यवीर सिंह ,राजेंद्र सिंह व डॉरण पाल सिंह चौहान ने सोमवार को राता कलां में लोगों को कोरोना-वैक्सीन लगवाने के प्रति  जागरूक किया।
रावमावि राता कलां में जेआरसी काउंसलर सत्यवीर खन्ना ने कहा कि कोरोना को हराने में वैक्सीन का अति महत्व है । टीका लगवाने के बाद कोरोना संक्रमण के प्रति हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है जिससे कोरोना का असर कम हो जाता है । जेआरसी काउंसलर डा रणपाल चौहान एवं मास्टर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हमें सरकार द्वारा निर्देशित  कोरोना-19 के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी एवं  मास्क का प्रयोग करना चाहिए । जागरूकता अभियान में प्राचार्य डा पुष्पा का भी सहयोग रहा । इस अवसर पर सोमदत्त शर्मा, सरला देवी, हंसराज यादव, बाबू लाल यादव, सुरेंद्र सिंह , मनोज कुमार, राम सिंह ,सत्यवीर सिंह व शुभ राम सहित गांव के अन्य गणमान्यजन भी  उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 6: राता कलां में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए।



अनाज मंडी के मुख्य रास्ते पर टूटा पेड़, कुछ ही देर में किया रास्ता साफ
******************************************************************
******************************
******************************************
 कनीना। कनीना अनाज मंडी में जहां शनिवार की रात को अंधड़ आने से कनीना अनाज मंडी के मुख्य मार्ग पर पेड़ टूट गया। पेड़ टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर गया लेकिन किसी ने नगरपालिका को दो दिनों तक खबर नहीं की। आवागमन एकतरफा हो गया फिर भी काम चलता रहा किसी व्यक्ति ने कोई हिम्मत नहीं जुटाई कि नगर पालिका प्रधान तक सूचना दे। अंतत: सोमवार को पालिका प्रधान सतीश जेलदार  बैंक में जा रहे थे तब उन्होंने रास्ते में पड़ा हुआ बड़ा पेड़ नजर आया। उन्हें अफसोस जाहिर किया कि लोग जागरूक नहीं है। इतनी बड़ी घटना है, आवागमन एकतरफा चल रहा है लेकिन किसी ने नगरपालिका तक शिकायत नहीं की। जानकारी लेते ही पालिका प्रधान ने विक्की जमादार तथा अन्य कर्मचारियों को तुरंत सूचित कर महज आधे घंटे में ही पेड़ को हटाकर। आवागमन दोनों तरफ से सुचारू रूप से कर दिया। उन्होंने बताया पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि कनीना के लोग रिस्पांसिबल नाम से जाने जाते हैं तथा मार्गों पर रिस्पोंसिबल सिटी लिखा है किंतु जागरूक नजर नहीं आये।  उन्होंने अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई यहां तक कि एक फोन करने की बात थी वह भी नहीं की जिसके चलते 2 दिनों तक लोग परेशान होते रहे।
 फोटो कैप्शन 2: कनीना अनाज मंडी में पड़ा हुआ मुख्य मार्ग पर पेड़।


28 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार है संत मोलडऩाथ नामक जोहड़
-बाबा मोलडऩाथ यहां करते थे तप
************************************************************
**********************************
*****************************
 कनीना। कस्बा कनीना ऐतिहासिक जोहड़ का अब पुनरुद्धार लगभग हो चुका है। सैकड़ों वर्षों से वर्षा जल को सहेजा था, बाद में मलिन पानी भर दिया किंतु अब इसे वर्षा जल के अलावा साफ पानी से भरा जाएगा और संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ आश्रम नाम से जाना जाएगा। तत्पश्चात सैलानियों को भी आश्रम एवं जोहड़ आकर्षित करेगा। कभी यहां छोटी बणी होती थी जिसकी एक दर्जन जाल आज भी पौराणिकता को इंगित करती हैं।
जोहड़ का सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। 28 लाख लागत आएगी। मोलडऩाथ आश्रम के पास के करीब एक दर्जन धार्मिक स्थलों को सीधे जोहड़ से जोड़ा जाएगा। जिस प्राकृतिक जोहड़ के पास बैठकर तप करते थे उसको एक बार फिर से पानी से भरा जाएगा। इस बार पक्की चारदीवारी भी बनाई जा चुकी है। इस जोहड़ की ऐतिहासिकता को देखते हुए साफ पानी से भरने के लिए दो साल पूर्व एक मुहिम शुरू की थी जिसके तहत पालिका प्रधान ने जोहड़ का पुनरुद्धार शुरू करवाया था। छह माह से अधिक समय से इस जोहड़ पर काम चलता रहा । अब इसकी चारदीवारी बनाकर साफ पानी से भरने का निर्णय लिया है। एक छोटा सा पुल बनना अभी बाकी है।
मोलडऩाथ का तप स्थल है जोहड़-
 जाल के पेड़ों से आच्छादित यह जंगल में जोहड़ होता था। लेखक एचएस यादव की पुस्तक संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ के अनुसार संत मोलडऩाथ इस जोहड़ के किनारे बैठकर तप करते थे। यह जोहड़ साफ पानी से भरा होता था। जीव जंतु यहां विचरित करते थे। 72 साल पहले यहां मोर और गीदड़, कबूतर, चिडिय़ा और नाना प्रकार के जीव जंतु बाबा के आसपास घूमते रहते थे। संत इसी जोहड़ का पानी पीता था। इसी पानी से स्नान करता था। जब जल समाधि लेनी होती तो समाधि भी लेते थे। कालांतर में बणी समाप्त कर दी।
परंतु कनीना बस स्टैंड स्थापना के बाद इस जोहड़ को मलिन कर दिया था और अब इसका पुनरुद्धार किया गया है। जोहड़ और बाबा की आस्था को ध्यान में रखते हुए इसका पुनरुद्धार किया गया है ताकि आने वाले समय में लोग जोहड़ के दर्शन कर सके और बाबा की यादों में खो जाए। वर्तमान में इस जोहड़ की खुदाई करके चारदीवारी बनाई जा चुकी है। यहां पास में ही खाटू श्याम मंदिर 2019 में निर्मित हुआ था जिसके लिए खाटू तालाब की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह जोहड़ खाटू श्याम मंदिर के तालाब का काम भी करेगा।
सांस रोकने की क्षमता थी बाबा में-
बाबा मोलडऩाथ विक्रमी संवत 2006 में ब्रह्मलीन हो गये थे किंतु संत  को पानी में समाधि लगाने की क्षमता थी। समाधि लगाकर लंबे समय ठहरने की होड़ सिरसवाला जोहड़ में लगी थी। जहां बाबा रामेश्वरदास जोहड़ से जल्दी बाहर आ गये थे और बाबा मोलडऩाथ अधिक देर रहे थे जिसके चलते उन्हें निमोनिया हो गया था। बाद में वे ब्रह्मलीन हुये।
क्या क्या हैं योजनाएं-
यह जोहड़ साफ पानी से भरने की योजना है जो पानी को सहेजेगा। इसके पेंदे में एक बोर करवाया गया है  ताकि जल का रिचार्ज होता रहे। करीब 28 लाख की लागत से नगरपालिका इस जोहड़ को एक तरफ से खाटू श्याम तो दूसरी ओर से शिवालय,सीताराम मंदिर, हनुमान मंदिर, शिर्डी के मंदिर, शनिदेव मंदिर, माता मंदिर, मोलडऩाथ आश्रम, राधाकृष्ण मंदिरों को जोहड़ के किनारे उतरने का प्रबंध किया जाएगा। आपस में एक पुल से जोड़ा जा रहा है ताकि कोई भी श्रद्धालु आये वो तालाब के दर्शन कर सके। नहर से जोहड़ को जोडऩे के प्रयास किये जाएंगे। यह पानी को सहेजेगा, रिचार्ज भी करेगा तथा पानी को विभिन्न कामों में लिया जाएगा। लाखों लीटर पानी स्टोर होगा।
क्या कहते हैं पालिका प्रधान-
पालिका प्रधान सतीश जेेलदार ने बताया कि यह पौराणिक जोहड़ विभिन्न धार्मिक स्थानों की सुंदरता बढ़ाएगा, शुद्ध जल को सहेजेगा तथा रिचार्ज भी करेगा। खाटू मंदिर के तालाब की भूमिका भी निभाएगा तथा मोलडऩाथ का पुराने जोहड़ के रूप में भी जाना जाएगा। करीब 28 लाख रुपये के करीब खर्चा आया है। इसमें बारिश का साफ पानी भी भरा होगा वहीं नहर के पानी से जोडऩे का प्रयास भी किया जाएगा। नहर करीब दो किमी दूर कनीना मंडी से गुजरती है।
फोटो कैप्शन 4: बाबा मोलडऩाथ जोहड़ का जीर्णोद्धार।




शिव नगरी बाघोत में सप्लाई के पानी की किल्लत
****************************************************
**********************************
***************************
कनीना। उप-मण्डल के गांव बाघोत में हरिजन बस्ती सहित अन्य बस्तियों में वाटर सप्लाई का पानी ना आने से ग्रामीणों में रोष है।  वाटर सप्लाई का पानी न आने की वजह से ग्रामीण अपने पैसों से बाहर से वाटर टैंक मंगवा कर पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।
पीडि़त महावीर पहलवान, सतवीर, ओमप्रकाश सूबेदार, राधेश्याम धानक, भीम सिंह सूबेदार, जगदीश, कपलु पहलवान, रामनिवास सूबेदार, धोलिया, अमरसिंह, पुष्कर, हरी, जयसिंह आदि अनेक ग्रामीणों ने शिकायत लिख कर उस पर हस्ताक्षर करके वाटर वाटर सप्लाई विभाग के नाम भेजी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वाटर सप्लाई में डीसी रेट पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी अपनी मर्जी से पानी चलाते है विभाग की तरफ से कोई उच्च अधिकारी कभी आकर सुध नही लेते व  कुछ मोहल्ले तो ऐसे है जिनमें कभी सप्लाई का पानी भी नही आता। इस तपतपाती गर्मी में पानी की सख्त जरूरत है। इस गर्मी में भी लोग पानी के लिए तरस रहे है। जिन कच्चे कर्मचारियों की ड्यूटी है वो अपनी मर्जी से पानी चलाते है गांव के ही होने के नाते से वे अपने घर की जो सप्लाई है उसमें कई घण्टे पानी चलते है और बाकी मोहल्ले इंतजार में बैठे रहते है। पानी चलाने का कोई समय नही है जिससे 3 दिन तक पानी नही मिलने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीण टैंकरों से अपने घरों में पानी भरवाने के लिए मजबूर है इन कर्मचारियों की शिकायत कई बार उच्च अधिकारी के पास भी कर चुके लेकिन कोई अमल नही हुआ। अधिकारियों को ये भी बता चुके की पानी की सप्लाई के लिए एक बहुत ऊंची पानी टंकी लाखो रुपये में बनवाई हुई है लेकिन एक दिन भी वो नही चल पाई। पानी लिकेज होने की वजह से उसमें पानी नही भरते। लाखो रुपये खर्च करके उस पानी की टंकी को आज तक प्रयोग में नही लिया जाता कुछ समय हुए है इसको बनाये फिर भी विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई। भारी रुपये खर्च करके उस टंकी को प्रयोग में नही लेना ये विभाग की लापरवाही है। इस पर पूर्णत संज्ञान लेकर इसकी जांच करवाई जाए जिससे गांव के हर मोहल्ले में पानी सुचारु रूप से मिल सके।
फोटो कैप्शन 1: पानी का टैंकर लाकर पानी भरने को मजबूर ग्रामीण।



बाजार खुलते ही दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण शुरू
***********************************************************
*******************************
*******************************
कनीना। सोमवार से ओड-इवन का सिस्टम खत्म होते ही दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। कस्बे में सोमवार को सरकार द्वारा लाकडाउन में दी गई छूट के बाद सभी दुकानें एक साथ फिर से खुली। बाजार खुलते ही दुकानदारों  फिर से अपनी-अपनी दुकानों के सामने सड़क पर सामान रखने लगे। दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। दुकानदार दूर तक अपनी दुकानों का सामान लगाते हैं उसके बाद उन दुकानों के आगे सामान लेने के लिए आने वाले लोगों के वाहन खड़े हो जाते हैं। इस कारण से मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है।  गाहड़ा रोड से लेकर सीहोर टी-प्वाइंट तक इसी प्रकार से दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे सामान रखने के कारण बस स्टैंड से लेकर सीहोर-टी प्वाइंट तक लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। फल सब्जी के दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे रेहड़ी लगाकर सड़कों पर अतिक्रमण किया जाता है। इतना नहीं उससे आगे अपनी सुरक्षा के लिए ये लोग खाली कैरेट भी लगा देते हैं जिससे कि मुख्य सड़क बिल्कुल संकरी सड़क बन जाती है और यहां लगातार जाम रहता है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाया भी जाता है। दुकानदारों द्वारा फिर से अतिक्रमण करने के विषय में जब नगरपालिका के जेई हितेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रहे हैं नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सभी का सामान जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की वजह से दुकानों के बाहर गाडिय़ां खड़ी कर देते हैं उन लोगों का चालान किया जाएगा और कस्बे की सड़कों को नगरपालिका अतिक्रमण मुक्त रखेगी।





विकी पंसारी के भैंस की दवा लेने गए व्यक्ति की बाइक चोरी
**********************************************************
**********************************
*********************
 कनीना। कनीना मंडी स्थित विक्की पंसारी के यहां फैक्ट्री के बाहर खड़ी खेड़ी तलवाना निवासी जोनी की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानी राजपूत खेड़ी तलवाना ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस विक्की फैक्ट्री के बाहर खड़ी थी। वो फैक्ट्री से दवा लेने के लिए गए थे। करीब आधे घंटे बाद दवा लेकर बाहर आए तो उनकी मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसके बारे में फैक्ट्री के अंदर पता किया, किसी ने कुछ नहीं बताया। उन्होंने कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। जिस पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कनीना पुलिस सीसीटीवी फुटेज द्वारा चोर का पता लगा रही है जल्द ही चोर गिरफ्तार होने की आशंका जताई जा रही।



जमीन को लेकर सरपंच द्वारा बुलाई गई पंचायत में हुआ झगड़ा, मार पीटाई ,छह विभिन्न लोगों के विरुद्ध मामला
***************************************************************************** दर्ज

************************************************************************************
 कनीना। कनीना थाने के गांव मालड़ा के सरपंच ने जमीन को लेकर बुलाई पंचायत में एक व्यक्ति के साथ हुई मार पीटाई हुई। उन्होंने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। दिलीप सिंह मालड़ा ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि वो मालड़ा का निवासी है तथा सरपंच ने उनकी जमीन को लेकर श्रीचंद व लालचंद आदि के साथ उनके झगड़े को सुलझाने के लिए अपने घर पर पंचायत बुलाई थी। वहां बातचीत करते करते आपस में विवाद बहुत बढ़ गया। श्रीचंद, लालचंद, अजय, सावित्री,सविता, शेर सिंह आदि ने दिलीप सिंह पर हमला बोल दिया औक्र लात घूंसों से पिटाई की। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उन्हें कई बार उसके परिवार को जान से मारने की इन कोशिश की है। वे अब भी जान से मार देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लाठी-डंडों, बरछी, राड़ बरछी से हमला किया था। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की उन्होंने मांग की है। दलीप कुमार को कनीना अस्पताल भर्ती कराया गया था। कनीना पुलिस ने दलीप कुमार के बयान पर श्रीचंद लालचंद, अजय, सावित्री, सविता और शेर सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



जेआरसी काउंसलर ने घर घर जाकर मास्क एवं सैनिटाइजर वितरि











त किए
**********************************************************************
*****************************************************************************
 कनीना। कनीना के राजकीय वरिष्ठ राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय के जेआरसी काउंसलर श्रीराम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया, सैनिटाइजर वितरित किए तथा मास्क मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने लोगों से कहा कि अभी रोग फैल रहा है। इसलिए दो गज की दूरी बनाए रखें, मास्क का जरूर प्रयोग करें तथा हाथों को सैनिटाइजर से बार-बार साफ करें। उन्होंने कहा कि  रोगों पर काबू  पाना तभी संभव हो पाएगा जब सरकार की हिदायतों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि विगत दिनों कोरोना ने अनेक लोगों की जान ले ली इसके पीछे लोगों की जागरूकता का अभाव भी एक कारण था। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक होंगे तब इन रोगों से बचा जा सकेगा।