स्वतंत्रता सेनानियों के लिये कपड़े सिलने में आता था आनंद- भूरी देवी
******************************************************************
**********************************************************************
****************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कोटिया की वयोवृद्ध महिला भूरी देवी(93 वर्ष) आज भी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सिले जाने वाले कपड़ों को याद कर भाव विभोर हो जाती है। उनके पति राव कन्हीराम भी स्वतंत्रता सेनानी थे। आज भी वो बगैर चश्मे के विभिन्न प्रकार के अपने घर परिवार के लिए कपड़े सी लेती है। चांगरोड चरखी दादरी में 1929 में नानकराम के घर जन्मी भूरी देवी जब 17 वर्ष की हुई तब उनका विवाह का कनीना उप-मंडल के गांव कोटिया निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. कन्हीराम के साथ हुआ था। उनके दो भाई और चार बहने थी किंतु वर्तमान में वो अकेली जीवित है। 20 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने सिलाई कढ़ाई कार्य शुरू कर दिया था। वो बताती है कि घर के आस पास कपड़े सिलने वाले दर्जियों के घर थे, उनके पास जाकर इस कार्य को सीखा जो आज तक लगातार जारी है। बिना चश्मे के सुई में धागा पिरोकर घर परिवार के कपड़े सी लेती है। वह बताती है कि एक दौर था जब स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कपड़े सिले जाते थे यही नहीं कुर्ता, टोपी, कमरी, घाघरा, निक्कर,कमीज, पायजामा आदि की सिलाई बखूबी से सिलाई कर लेती थी। उनका कहना है कि वह बगैर फीते के व्यक्ति की ऊंचाई देखकर सही-सही माप का कपड़ा सी देती थी। आज भी अपने बच्चों के लिए बढिय़ा से कपड़े सी लेती है।
उन्होंने पीलिया, पोमचा की बंधाई बहुत सुंदर तरीके से आती है और करती आ रही है। परंतु सबसे अधिक आनंद दूल्हे के लिए कमरी सिलने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कपड़े जैसे निक्कर, टोपी आदि सिल कर देने में आनंद आता था। आज भी उन दिनों की याद कर भूरी देवी रो पड़ती है। उसके दो पुत्र रामनिवास और देशराज शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे हैं और वे अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं किंतु उनका कहना है कि वह अपनी दिनचर्या में सिलाई को शामिल कर रही है। वो नहीं चाहते कि इस उम्र में उनकी मां कपड़े सीले क्योंकि इस वक्त दाल रोटी का अच्छा प्रबंध है किंतु भूरी देवी का कहना है कि वह इससे अपने समय भी सही ढंग सदुपयोग कर लेती है और परिवार के कपड़े सिलने का मौका भी मिल जाता है।
फोटो कैप्शन 1 और 2: 93 वर्षीय भूरी देवी कपड़े सिलते हुये।
अगिहार में मनाया शिक्षक दिवस
*************************************************
*******************************************************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में रविवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कक्षा में फूलों से उनका स्वागत किया तथा रिबन कटवाया विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों को पेन तथा अन्य उपहार भेंट में प्रदान किए इस अवसर पर छात्रा रजनेश,अर्चना, प्रियंका तथा वंदना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने मंच संचालन करते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य पूनम यादव ने की सूर्य प्रकाश यादव धर्मेंद्र कुमार अनिता ने भी शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला अवसर पर मनवीर सिंह सुरेंद्र पाल मुकेश कुमार,रतन लाल अजय बंसल चंद्रशेखर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे
मंगलवार को कनीना में रहेगी बिजली आपूर्ति बंद
*************************************************************
**************************************************************
कनीना। मंगलवार कनीना कस्बे सिटी वन फीडर सुबह 6 से 11 बजे पट मेंटेनेंस के कार्य के लिए लाइन बंद रहेगी। विभाग के जेई विजय कुमार ने बताया कि कनीना कस्बे में मंगलवार को सिटी फर्स्ट के मेंटेनेंस कार्य के लिए शहर की बिजली बंद रहेगी। बिजली कर्मचारी राजेश ने बताया कि गांव सीहोर बिजली घर 33 केवी के अंतर्गत आने वाले गांव झाड़ली, छितरौली, उच्चत व उन्हानी गावो को जोडऩे वाले फीडर झाड़ली डीएस पर भी मेंटेनेंस का कार्य सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे बजे तक किया जाएगा।
दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
***********************************************
*************************************************
कनीना। कनीना अटेली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई । मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। एवज नामक व्यक्ति ने कनीना में मामला दर्ज करवाया है उन्होंने कहा है कि वह तथा उनका साथी कुंभकरण उर्फ सुदामा पडतल गांव में एक व्यक्ति के खेत में बाजरे की फसल कटाई के लिए जा रहे थे। रात का वक़्त था। दोनों कनीना से अटेली मार्ग की ओर पैदल जा रहे थे। एवज ने कहा है कि वह पीछे लघुशंका के लिए रुका तथा कुंभकर्ण आगे चल रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे कुंभकरण सड़क पर गिर गया उन्हें उठाकर कनीना अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।एवज के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा उनको को मोर्चरी में रखकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।
मेडिकल शिविर में 400 लोगों ने जांच करवाई
*************************************************************
***********************************************************
कनीना। युवा शक्ति संघ तथा संवेदना हॉस्पिटल के सौजन्य से श्याम मंदिर दौंगड़ा अहीर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इंजीनियर अशोक यादव ने बताया की मेडिकल कैंप सुबह 10 बजे से लगभग 3 बजे तक आयोजित रहा तथा लगभग चार सौ लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया।ग्रामीणों ने कैंप के बारे में बताया कि यह एक अच्छा आयोजन रहा तथा इसमें डॉक्टर्स की टीम ने आकर विभिन्न प्रकार के रोगों में लोगों की जांच की तथा निशुल्क दवाइयां तथा चश्मे आदि लोगों को वितरित किए और कैंप की व्यवस्था बहुत ही अच्छी थी।मेडिकल कैंप में डॉक्टर सुरेंद्र मित्तल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम द्वारा कैंप में आए महिला-पुरुष मरीजों की आंखों की जांच, ईसीजी ब्लड प्रेशर,शुगर तथा हड्डियों से संबंधित समस्त निशुल्क जांच की गई तथा उनकी बीमारी संबंधी आवश्यक परामर्श देते हुए उन्हें निशुल्क दवाइयां तथा आंखों के निशुल्क चश्मे वितरित किये गए।मेडिकल कैंप में शिवचरण यादव, डॉक्टर एस के दीक्षित,डॉ ओपी खिंची,डॉक्टर दीपेंद्र,प्रवेश यादव सहित मेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।मेडिकल कैंप में युवा शक्ति संघ के युवाओं द्वारा कैंप को सफल बनाने में पूरा योगदान रहा।इस दौरान शेरानंद महाराज, जसवंत सिंह थानेदार इंजीनियर अशोक यादव,प्रधान शेर सिंह,सतवीर सिंह,शक्ति,गजेंद्र,रमेश कोबरा,इंजीनियर विकास राजकुमार यादव,नरेंद्र वर्मा,मनोज कुमार,बलजीत गुरुजी,विक्रम फौजी,तुषार सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। फोटो साथ है
बाबा भोला गिरी सांस्कृतिक मंच का किया गठन
********************************************************
**********************************************************
कनीना नीलम सैन धर्मशाला गांव खेड़ी तलवाना में एक बैठक बुलाई गई । इस बैठक में बाबा भोला गिरी संस्कृति मंच का गठन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों में से सर्वसम्मति से प्रधान मुल्तान सिंह रिटायर्ड रिसलदार को चुना गया।
खजांची कृष्ण सिंह को बनाया गया उप प्रधान वेद प्रकाश भारती को चुना गया सचिव पृथ्वी सिंह को बनाया गया सह सचिव अजीत सोनी उप सचिव मोतीलाल कोच सलाहकार कृपाल सिंह को बनाया गया इसके अतिरिक्त सदस्य राम करण शर्मा जगरूप सिंह देवेंद्र सिंह सुमेर सिंह स्वामी असगर पवन कुमार फतेह सिंह सुरेंद्र लखेरा आदि सदस्य मनोनीत किए गए । विजय पाल सिंह पूर्व प्रवक्ता इस मंच के संरक्षक बनाए गए।
फोटो साथ है
कारगिल शहीद अशोक कुमार सीहोर के बलिदान दिवस पर किया हवन
****************************************************************
*****************************************************************
कनीना । कारगिल शहीद अशोक कुमार के बलिदान दिवस पर शहीद अशोक कुमार संपदा सोसायटी सीहोर के माध्यम से शहीद स्मारक प्रांगण में सुबह 7 बजे हवन किया गया। जिसमें ग्रामीणों व शहीद परिवार से राजवीर सिंह, बलबीर सिंह, बलवंती देवी, धर्मवीर, राजेश यादव, रामकुमार मास्टर, नवरंग अधिवक्ता रमेश शर्मा, अधिवक्ता रविंद्र कौशिक, आर्य समाज सीहोर व आर्य समाज गाहडा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया। शहीद अशोक कुमार के भाई राजवीर सिंह ने बताया कि शहीद अशोक कुमार पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हों गया था। शहीद अशोक कुमार की रेजीमेंट ने 5685 पॉइंट पर तुरतूक पहाड़ी पर दुश्मनों को मार कर कब्जे में लिया था। इस दौरान मास्टर दयानंद, लाल सिंह, मास्टर नोबत, राम कुमार, रामानंद, बुधराम, दिलीप आर्य, खूबाराम, हरिराम, बलबीर कोटिया, रमेश उन्हानी, रविंद्र खरखड़ा, सुरेश सरपंच मानपुरा, सतेंद्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो साथ है
अध्यापक दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी
********************************************
*****************************************************
*******************************************************
कनीना। सर्वोदय संगठन ने बवानिया में मनाया शिक्षक दिवस , शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोगों के साथ विचार गोष्ठी रखी । इस मौके पर प्राचार्य लालचंद, मास्टर करण सिंह, सुरेश , महेश,विजय, करण सिंह, प्रदीप, सोनू , महेंद्र , अजय , डा मयंक ने विचार रखे । वक्ताओं ने संगठन की लाइब्रेरी पहल को नींव का पत्थर बताया। अंत में आचार्य जी ने युवा शक्ति को शिक्षण के क्षेत्र में मार्गदर्शन करने पर बल देने व राष्ट्र निर्माण में योगदान में सबसे सहयोग की गुजारिश की ।
सोमवार को रहेगी अमावस्या
**********************************************
************************************************
कनीना। इस बार सोमवार 6 सितंबर को अमावस्या रहेगी। जिसे सोमवती अमावस्या नाम से जाना जाता है जो अती शुभ मानी जाती है। सुरेंद्र शर्मा ज्योतिष आचार्य का कहना है कि सोमवार को प्रात: 7:40 से यह अमावस्या शुरू होगी जो मंगलवार को सुबह 6:23 तक ही रहेगी। अत: सोमवार की अमावस्या बनाना ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अमावस्या सोमवार के दिन बहुत कम आती है।
बाइक चोर गिरफ्तार
*************************************************
***************************************************
कनीना। कनीना पुलिस ने बाइक चोर गिरफ्तार किया है जिससे नंबर प्लेट बदली हुई बाइक बरामद की है। न्यायालय में उन्हें पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार विकास नामक युवक बाइक की नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था जो पुलिस के हाथों धरा गया। उन्होंने एक और बाइक चोरी करने की बात कबूली है।
जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में शिक्षक दिवस समारोह का किया आयोजन
******************************************************************
**************************************************************************
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक विजयपाल यादव ओर प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
स्कूल के संचालक विजयपाल यादव ने सभी अध्यापकों को बधाई देते हुए बताया कि शिक्षक व विद्यार्थी का नाता अटूट होता है। शिक्षक बच्चों में ऐसा डाला है जिसकी बल पर विद्यार्थी सफलता की तरफ बढ़ता चला जाता है। प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षक का ज्ञान अमूल्य निधि होता है जो विद्यार्थी के जीवन को सरोकार करता है। उन्होंने बताया कि गुरू शिष्य की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। इस परंपरा के अंतर्गत गुरु अपने शिष्य को शिक्षा देता है ।गुरु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है जो कि सर्वविदित है। शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित व्यवहार से बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो बच्चों को एक रूप में ढालने की नीव रखता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने अध्यापकों से चेयर गेम, गुब्बारे फोडऩा, पंजा लड़ाना जैसी गतिविधियां करवाई।
बारिश से लावणी की गई फसल को नुकसान होने के पूरे आसार
***************************************************************
***************************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में प्रतिदिन बूंदाबांदी या बारिश हो रही जिसके चलते काट कर डाली गई फसल खराब होने की पूरी संभावना हो गई है। इस समय अगैती फसल की कटाई पूरे यौवन पर है। किसान अपने परिवार सहित तथा दूसरे राज्यों से आए हुए श्रमिक जी जान से कटाई में जुटे हुए हैं। जो फसल काट कर डाली है वह मिट्टी एवं पानी से छूकर खराब होने की संभावना बढ़ गई है। पछेती फसल को कोई नुकसान होने की संभावना नहीं है। कपास में भी बारिश का नुकसान नहीं होगा। इस समय कपास में टिंडे खिल चुके चुके हैं जिनकी रुई काली पड़ जाती है।
किसान सूबे सिंह, अजीत कुमार, रणधीर सिंह, विजयपाल, श्याम लाल आदि ने बताया कि समय फसल कटाई चल रही है। फसल कटाई के चलते बारिश का नुकसान होगा। क्षेत्र में 17500 हेक्टेयर पर बाजरे की बिजाई की गई है जबकि करीब 4800 हेक्टेयर पर कपास की बिजाई की गई है। बार-बार बारिश होना फसल के लिए खतरनाक है।
उधर इस संबंध में पूर्व कृषि वैज्ञानिक डा देवराज तथा एडीओ देवेंद्र यादव ने बताया कि काट कर डाली गई फसल में बाजरे का दाना रंग बदल सकता है। उन्होंने फसल कटाई रोकने, काटी गई फसल को ढ़ककर रखने की बात कही। साथ में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बारिश अच्छी होती है तो भावी फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से सरसों की बीजाई शुरू हो जाती है और उस समय यह बारिश काम आती है।
उधर विभिन्न गांव से कम और अधिक बारिश होने के समाचार मिले हैं। सभी किसान परेशान है। किसान महावीर सिंह, गजराज सिंह, अजय कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने श्रमिकों को बुलाकर कटाई का काम दे रखा है जिससे उनकी कटाई राशि बढ़ जाएगी। बारिश के समय श्रमिक कटाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस समय बारिश होना लाभप्रद नहीं है।
फोटो कैप्शन 8 एवं 9: काट कर डाली गई बाजरे की फसल।
अध्यापक दिवस मनाया गया
********************************************************
*********************************************************
कनीना । कनीना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यापक दिवस मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
राजकीय कन्या हाई स्कूल कनीना में आज बच्चों और अध्यापकों ने टीचर्स डे मनाया। इस उपलक्ष में खेल गतिविधियां करवाई गई । जिसमें दौड़, फुटबाल और दूसरे खेल करवाए गए । प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्राओं को इनाम दी गई । यह खेल प्रतियोगिता कक्षा 6 से 10 की करवाई गई। स्वच्छता पखवाड़ा के निमित्त भी छात्राओं को जानकारी दी गई और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी छात्राओं ने शपथ ली कि सप्ताह में 2 घंटे श्रम साधना करेंगी और पॉलिथीन मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। अपने आसपास गली मोहल्ले की सफाई के बारे में भी ध्यान रखेंगे । हिंदी पखवाड़े के बारे में भी जानकारी दी गई और 14 सितंबर हिंदी दिवस तक हर रोज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियों करवाई जाएंगी। अध्यापक दिवस पर सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए अध्यापक दिवस की जानकारी दी। मुख्याध्यापक रोहतास कुमार ने बच्चों को अध्यापक दिवस की बधाई और स्वच्छता व हिंदी दिवस के बारे में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की । इस मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में अध्यापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कमरों को सजाया तथा शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सतन कुमार प्राध्यापक ने कहा कि सभी शिक्षकों का आदर करना चाहिए। यही नहीं घरों में बड़े बूढ़ों का आदर करके नाम कमाना चाहिए।
प्राध्यापक हंसराज ने कहा कि वही विद्यार्थी सफल होता है जो अपने से बड़ों का आदर सम्मान करें। गुरुओं से शिक्षा ग्रहण कर उस पर मनन करें।
प्राचार्य कृष्ण सिंह मुख्याध्यापक, महिपाल सिंह सुनीता देवी ,संजय पीटीआई ,महिपाल सिंह आदि उपस्थित थे। जिन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष अपने अपने विचार रखे।
फोटो कैप्शन 5: कनीना के स्कूल में अध्यापक दिवस मनाते हुए
फोटो कैप्शन 6: धनौंदा स्कूल में अध्यापक दिवस मनाते हुए।
कनीना से लड़का हुआ गायब
***********************************************
*****************************************************
कनीना। कनीना के वार्ड 11 से एक महिला ने उसके लड़के के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रेखा देवी वार्ड नंबर 11 ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कहा है कि उनका बेटा सौरभ शर्मा 2 सितंबर से कहीं चला गया और वापस नहीं आया है। तलाश करने पर भी नहीं मिला। पुलिस ने मामला गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
अतरलाल ने सुनी समस्याएं
**********************************************
**********************************************
कनीना। बसपा के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने जिला के गांव स्याणा, नोताना, पोता, खेड़ी-तलवाना, उन्हाणी गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान अतरलाल ने गांवों में वायरल बुखार मलेरिया तथा डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया तथा डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए पुख्ता कारगर कदम उठाने की मांग की। उन्होंने की बरसाती मौसम के कारण गांवों की गली मोहल्लों तथा सड़कों पर जल-भराव की समस्या के चलते मच्छर जनित रोग मलेरिया डेंगू तथा वायरल बुखार का प्रकोप फैलने लगा है। इसलिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को समय रहते कारगर कदम उठाने चाहिए। खेड़ी-तलवाना गांव के लोगों ने बस स्टैण्ड के समीप मेन सड़क पर जल-भराव तथा नालियां रुकने की समस्या रखी। जिस पर अतरलाल ने तत्काल मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों तथा नहरी पानी में अटेली विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने इलाका में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को उठाते हुए अटेली विधानसभा क्षेत्र में बड़ा सरकारी उद्योग लगवाने की मांग की।
हेरिटेज स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम मनाया गया
**********************************************************
********************************************************
कनीना। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर कनीना में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के स्वरूप पर माला अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर कविता नृत्य तथा नाटक की प्रस्तुति दी।
इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार, प्राचार्य कृष्ण सिंह ने सभी अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा कक्षा दसवीं में जो विद्यार्थी प्रथम द्वितीय और तीसरे स्थान पर थे उन्हें भी सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल द्वारा आयोजित यूनिट टेस्ट में जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार प्राचार्य, कृष्ण सिंह पीआरओ, भुवनेश, सुरेंद्र, तेजपाल व सभी अध्यापक गण उपस्थित थे।
लाखों रुपये की सरसों चोरी
-तेल मिल की दीवार फांद अज्ञात चोर ले उड़े सरसों
************************************************************
******************************************************
कनीना। कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग पर उन्हाणी गांव के पास एक तेल मिल से लाखों रुपये की सरसों चोरी हो गई। मिल मालिक ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी अनुसार मामराज कनीना मंडी वार्ड नंबर 7 ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनकी बाबा सतगुरु आयल मिलना हमसे उन्होंने के पास तेल मिल उन्हाणी के पास चल रही है जिससे अज्ञात चोर दीवार फांद 50 से 60 कट्टे सरसों के चोरी कर ले गया। सुबह होने उनके कर्मचारियों ने मालिक को चोरी होने के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि 29 मई की रात को भी उनके यहां चोरी हो गई थी। दीवार कूदकर अज्ञात चोर सरसों चोरी कर ले गया था। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालिक के अनुसार दो लाख रुपये के करीब की सरसों थी।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लड़की को छुपाने का मामला दर्ज
***********************************************************
**************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कलवाड़ी की एक व्यक्ति ने दौंगड़ा पुलिस में शिकायत की है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री अटेली कालेज में स्नातक प्रथम की छात्रा है जो सुबह करीब आठ बजे बस में बैठकर कालेज गई थी किंतु अभी तक घर नहीं लौटी। शिकायतकर्ता ने अज्ञात व्यक्ति पर शंका जाहिर की है कि उन्होंने उनकी लड़की को छुपा कर रखा है। उसकी लड़की अपने साथ कागज एवं कपड़े ले गई है। उन्होंने उलड़की की तलाश करने की मांग की है। दौंगड़ा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Sunday, September 5, 2021
Saturday, September 4, 2021
अटेली विधायक ने किया स्कूल के मुख्य द्वार का उद्घाटन
-जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे
***********************************************************************
**************************************************************************
**********************************************************************
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला के मुख्य द्वार का उद्घाटन एवं शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस के मुख्य अतिथि माननीय सीताराम विधायक हलका अटेली कार्यक्रम की। अध्यक्षता सुनील दत्त जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल व बिजेंद्र सिंह श्योराण जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल, डा राजेंद्र सिंह यादव पूर्व डीपीसी रेवाड़ी रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह मौलिक मुख्याध्यापक के द्वारा किया गया।
सीताराम विधायक ने कहा कि मैंने अपने खंड में ऐसा स्वच्छ साफ -सुथरा और सौंदर्य से भरपूर विद्यालय कहीं नहीं देखा। विद्यालय के वातावरण को देखकर के गदगद हो गया हूं। उन्होंने सभी बच्चों और अध्यापकों की मेहनत के लिए बधाई दी तथा बताया कि गांव के 75 वर्ष की आयु से ऊपर सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ की ओर से शाल देकर सम्मानित किया गया जोकि श्रेष्ठ और नेक कार्य है। उन्होंने बताया कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान ऐसे अवसरों पर करना चाहिए जो भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होती है। वहीं हमारे आदर्श और विरासत हैं, के लिए मुख्य अध्यापक का आभार व्यक्त किया तथा गांव की मुख्य सभी मांगों को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द ही सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सरकारी विभिन्न लाभप्रद योजना के बारे में विस्तार से बताया ताकि आमजन उसका फायदा उठा सकें। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से किसी व्यक्ति को कोई समस्या अपने हलके में नहीं आने दी जाएगी और अधिकारियों से तुरंत प्रभाव से सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
सभी मेहमानों का विद्यालय और गांव की ओर से सम्मान प्रतीक पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा विद्यालय की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट सभी के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते हुए बेहतरीन और सार्थक प्रयास किए गए। अधिकारीगण और विधायक ने विद्यालय के स्वच्छ वातावरण और उपलब्धियों को सराहा।
सुनील दत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कार्य ही पूजा है, के महत्व को बताया कि मनुष्य को कभी भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए और सच्चे अर्थों में एक अच्छा अध्यापक वही है जो अपने विद्यार्थी को अच्छे संस्कार और गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करता है। क्योंकि अध्यापक एक आदर्श रूप होता है जिसके सभी विद्यार्थी अनुसरण करें और हमें देशभक्तों महापुरुषों के जीवन से सीखना चाहिए और उसे जीवन में अपनाना चाहिए। शिक्षा मनुष्य को व्यवहार में परिवर्तन सिखाती है।
इस मौके पर डीइइओ विजेंद्र सिंह श्योराण ने शिक्षक और विद्यार्थी की गरिमा और गौरव पर प्रकाश डाला और डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवन पर विस्तृत रूप से बच्चों को प्रेरित किया।
डा राजेंद्र सिंह यादव ने शिक्षक की महत्ता के बारे में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की कि हमें अपने कर्तव्य को पूर्णनिष्ठा , ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाना चाहिए जो व्यक्ति की जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है। वर्तमान में नई शिक्षा नीति और क्रियाक्लापों पर आधारित सीखने के बारे में बताया और कहा कि सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को निरंतर जुड़े रहने और संस्कारवान बनाने पर पूर्णता ध्यान देना चाहिए। अध्यापक और माता -पिता बच्चे की जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए हमें निरंतर इस ओर ध्यान देना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है।
इस मौके पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की गांव के सम्मानित नागरिकों और बाहर से आए सभी मेहमानों का सम्मान करते हुए सभी को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्री इस अवसर पर सतबीर सिंह जिला उपाध्यक्ष व मंडल और जिले के सभी सम्मानित पार्टी के सशक्त कार्यकर्ताओं के साथ- साथ, अभयराम प्राचार्य, सूबे सिंह क्लस्टर हेड , गंगाराम शिक्षाविद, रामबीर ,सनी दत्त, सूबे सिंह समाज सेवक, राजू सिंह दलीप सिंह, सतबीर ,ज्ञानी पूर्व पंच ,सतबीर सिंह ,मनोज कुमार कष्ट निवारण कमेटी सदस्य ,ओम प्रकाश यादव ,अरुणा कौशिक, सतबीर यादव जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर बलदेव सिंह, श्रीराम ,चंद्र सिंह ,संतलाल नंबरदार, डिम्पल, कृष्णा यादव ,देशराज यादव, सतवीर आदि गणमान्य जन उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 12: कैमला स्कूल के मुख्य द्वार का उद्घाटन करते अटेली विधायक साथ में शिक्षा अधिकारी।
13: विधायक अटेली संबोधित करते हुए।
14: बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए।
15:स्कूल प्रांगण में पौधारोपण करते हुये।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लड़की को छुपाने का मामला दर्ज
**************************************************************
******************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव कलवाड़ी की एक व्यक्ति ने दौंगड़ा पुलिस में शिकायत की है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री अटेली कालेज में स्नातक प्रथम की छात्रा है जो सुबह करीब आठ बजे बस में बैठकर कालेज गई थी किंतु अभी तक घर नहीं लौटी। शिकायतकर्ता ने अज्ञात व्यक्ति पर शंका जाहिर की है कि उन्होंने उनकी लड़की को छुपा कर रखा है। उसकी लड़की अपने साथ कागज एवं कपड़े ले गई है। उन्होंने उलड़की की तलाश करने की मांग की है। दौंगड़ा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीपीओ सीमा ग्रोवर को सेवानिवृत्ति पर हुआ विदाई समारोह
*************************************************
************************************************
कनीना। जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पदस्थापित सीमा ग्रोवर के सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विभाग कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित विदाई समारोह में पूर्व डीपीओ लता शर्मा, सीडीपीओ पुष्पा यादव, सीडीपीओ सुमन यादव, सीडीपीओ सरला यादव, वन स्टाप सेंटर प्रशासक वंदना यादव एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर पूर्व डीपीओ लता शर्मा ने कहा कि सीमा ग्रोवर शांत, सरल एवं सहज स्वभाव की धनी रही हैं। सरकारी कार्यों का निपटारा शांतिप्रिय ढंग से सरलता के साथ किस प्रकार किया जा सकता है, उनसे सीखा जा सकता है। गौरतलब है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पदस्थापित सीमा ग्रोवर ने 1983 में सुपरवाइजर के पद सफर शुरू किया। उसके बाद सीडीपीओ मातन हेल, रेवाड़ी, खोल मे रही। उसके बाद 8 मार्च 2019 को सीडीपीओ कनीना का चार्ज संभाला और 31 अगस्त 2021 को डीपीओ के पोस्ट से सेवानिवृत्त हो गई। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में डा नेहा यादव, लक्की यादव, वन स्टाप सेंटर लीगल काउंसलर ओम प्रकाश, पिंकी यादव, क्लर्क जितेंद्र यादव, बिसम्भर सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11: जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा ग्रोवर सेवानिवृत्त होते हुये।
हेरिटेज स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम मनाया गया
************************************************************
*****************************************************************
कनीना। हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर कनीना में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के स्वरूप पर माला अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर कविता नृत्य तथा नाटक की प्रस्तुति दी।
इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के सीईओ कैलाश शर्मा मनीष कुमार, प्राचार्य कृष्ण सिंह ने सभी अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा कक्षा दसवीं में जो विद्यार्थी प्रथम द्वितीय और तीसरे स्थान पर थे उन्हें भी सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल द्वारा आयोजित यूनिट टेस्ट में जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष कुमार प्राचार्य, कृष्ण सिंह पीआरओ, भुवनेश, सुरेंद्र, तेजपाल व सभी अध्यापक गण उपस्थित थे।
बाइक चोर गिरफ्तार
********************************************
**************************************************
कनीना। कनीना पुलिस ने बाइक चोर गिरफ्तार किया है जिससे नंबर प्लेट बदली हुई बाइक बरामद की है। न्यायालय में उन्हें पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार विकास नामक युवक बाइक की नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था जो पुलिस के हाथों धरा गया। उन्होंने एक और बाइक चोरी करने की बात कबूली है।
जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में शिक्षक दिवस समारोह का किया आयोजन
**********************************************************************
*************************************************************************
कनीना। जीआर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक विजयपाल यादव ओर प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
स्कूल के संचालक विजयपाल यादव ने सभी अध्यापकों को बधाई देते हुए बताया कि शिक्षक व विद्यार्थी का नाता अटूट होता है। शिक्षक बच्चों में ऐसा डाला है जिसकी बल पर विद्यार्थी सफलता की तरफ बढ़ता चला जाता है। प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षक का ज्ञान अमूल्य निधि होता है जो विद्यार्थी के जीवन को सरोकार करता है। उन्होंने बताया कि गुरू शिष्य की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। इस परंपरा के अंतर्गत गुरु अपने शिष्य को शिक्षा देता है ।गुरु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है जो कि सर्वविदित है। शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित व्यवहार से बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो बच्चों को एक रूप में ढालने की नीव रखता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने अध्यापकों से चेयर गेम, गुब्बारे फोडऩा, पंजा लड़ाना जैसी गतिविधियां करवाई।
बारिश से लावणी की गई फसल को नुकसान होने के पूरे आसार
***********************************************************
*******************************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में प्रतिदिन बूंदाबांदी या बारिश हो रही जिसके चलते काट कर डाली गई फसल खराब होने की पूरी संभावना हो गई है। इस समय अगैती फसल की कटाई पूरे यौवन पर है। किसान अपने परिवार सहित तथा दूसरे राज्यों से आए हुए श्रमिक जी जान से कटाई में जुटे हुए हैं। जो फसल काट कर डाली है वह मिट्टी एवं पानी से छूकर खराब होने की संभावना बढ़ गई है। पछेती फसल को कोई नुकसान होने की संभावना नहीं है। कपास में भी बारिश का नुकसान नहीं होगा। इस समय कपास में टिंडे खिल चुके चुके हैं जिनकी रुई काली पड़ जाती है।
किसान सूबे सिंह, अजीत कुमार, रणधीर सिंह, विजयपाल, श्याम लाल आदि ने बताया कि समय फसल कटाई चल रही है। फसल कटाई के चलते बारिश का नुकसान होगा। क्षेत्र में 17500 हेक्टेयर पर बाजरे की बिजाई की गई है जबकि करीब 4800 हेक्टेयर पर कपास की बिजाई की गई है। बार-बार बारिश होना फसल के लिए खतरनाक है।
उधर इस संबंध में पूर्व कृषि वैज्ञानिक डा देवराज तथा एडीओ देवेंद्र यादव ने बताया कि काट कर डाली गई फसल में बाजरे का दाना रंग बदल सकता है। उन्होंने फसल कटाई रोकने, काटी गई फसल को ढ़ककर रखने की बात कही। साथ में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बारिश अच्छी होती है तो भावी फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से सरसों की बीजाई शुरू हो जाती है और उस समय यह बारिश काम आती है।
उधर विभिन्न गांव से कम और अधिक बारिश होने के समाचार मिले हैं। सभी किसान परेशान है। किसान महावीर सिंह, गजराज सिंह, अजय कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने श्रमिकों को बुलाकर कटाई का काम दे रखा है जिससे उनकी कटाई राशि बढ़ जाएगी। बारिश के समय श्रमिक कटाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस समय बारिश होना लाभप्रद नहीं है।
फोटो कैप्शन 8 एवं 9: काट कर डाली गई बाजरे की फसल।
अध्यापक दिवस मनाया गया
***************************************************************
*****************************************************************
कनीना । कनीना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यापक दिवस मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
राजकीय कन्या हाई स्कूल कनीना में आज बच्चों और अध्यापकों ने टीचर्स डे मनाया। इस उपलक्ष में खेल गतिविधियां करवाई गई । जिसमें दौड़, फुटबाल और दूसरे खेल करवाए गए । प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्राओं को इनाम दी गई । यह खेल प्रतियोगिता कक्षा 6 से 10 की करवाई गई। स्वच्छता पखवाड़ा के निमित्त भी छात्राओं को जानकारी दी गई और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी छात्राओं ने शपथ ली कि सप्ताह में 2 घंटे श्रम साधना करेंगी और पॉलिथीन मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। अपने आसपास गली मोहल्ले की सफाई के बारे में भी ध्यान रखेंगे । हिंदी पखवाड़े के बारे में भी जानकारी दी गई और 14 सितंबर हिंदी दिवस तक हर रोज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में गतिविधियों करवाई जाएंगी। अध्यापक दिवस पर सुरेंद्र सिंह प्रवक्ता ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए अध्यापक दिवस की जानकारी दी। मुख्याध्यापक रोहतास कुमार ने बच्चों को अध्यापक दिवस की बधाई और स्वच्छता व हिंदी दिवस के बारे में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की । इस मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में अध्यापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कमरों को सजाया तथा शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सतन कुमार प्राध्यापक ने कहा कि सभी शिक्षकों का आदर करना चाहिए। यही नहीं घरों में बड़े बूढ़ों का आदर करके नाम कमाना चाहिए।
प्राध्यापक हंसराज ने कहा कि वही विद्यार्थी सफल होता है जो अपने से बड़ों का आदर सम्मान करें। गुरुओं से शिक्षा ग्रहण कर उस पर मनन करें।
प्राचार्य कृष्ण सिंह मुख्याध्यापक, महिपाल सिंह सुनीता देवी ,संजय पीटीआई ,महिपाल सिंह आदि उपस्थित थे। जिन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष अपने अपने विचार रखे।
फोटो कैप्शन 5: कनीना के स्कूल में अध्यापक दिवस मनाते हुए
फोटो कैप्शन 6: धनौंदा स्कूल में अध्यापक दिवस मनाते हुए।
कनीना से लड़का हुआ गायब
***************************************************
**********************************************************
कनीना। कनीना के वार्ड 11 से एक महिला ने उसके लड़के के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रेखा देवी वार्ड नंबर 11 ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कहा है कि उनका बेटा सौरभ शर्मा 2 सितंबर से कहीं चला गया और वापस नहीं आया है। तलाश करने पर भी नहीं मिला। पुलिस ने मामला गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
अतरलाल ने सुनी समस्याएं
*************************************************************
***************************************************************
कनीना। बसपा के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने जिला के गांव स्याणा, नोताना, पोता, खेड़ी-तलवाना, उन्हाणी गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान अतरलाल ने गांवों में वायरल बुखार मलेरिया तथा डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया तथा डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए पुख्ता कारगर कदम उठाने की मांग की। उन्होंने की बरसाती मौसम के कारण गांवों की गली मोहल्लों तथा सड़कों पर जल-भराव की समस्या के चलते मच्छर जनित रोग मलेरिया डेंगू तथा वायरल बुखार का प्रकोप फैलने लगा है। इसलिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को समय रहते कारगर कदम उठाने चाहिए। खेड़ी-तलवाना गांव के लोगों ने बस स्टैण्ड के समीप मेन सड़क पर जल-भराव तथा नालियां रुकने की समस्या रखी। जिस पर अतरलाल ने तत्काल मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों तथा नहरी पानी में अटेली विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने इलाका में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को उठाते हुए अटेली विधानसभा क्षेत्र में बड़ा सरकारी उद्योग लगवाने की मांग की।
लाखों रुपये की सरसों चोरी
-तेल मिल की दीवार फांद अज्ञात चोर ले उड़े सरसों
******************************************************************
***********************************************************************
कनीना। कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग पर उन्हाणी गांव के पास एक तेल मिल से लाखों रुपये की सरसों चोरी हो गई। मिल मालिक ने कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी अनुसार मामराज कनीना मंडी वार्ड नंबर 7 ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनकी बाबा सतगुरु आयल मिलना हमसे उन्होंने के पास तेल मिल उन्हाणी के पास चल रही है जिससे अज्ञात चोर दीवार फांद 50 से 60 कट्टे सरसों के चोरी कर ले गया। सुबह होने उनके कर्मचारियों ने मालिक को चोरी होने के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि 29 मई की रात को भी उनके यहां चोरी हो गई थी। दीवार कूदकर अज्ञात चोर सरसों चोरी कर ले गया था। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालिक के अनुसार दो लाख रुपये के करीब की सरसों थी।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया
*******************************************************
*************************************************************
कनीना। आर. आर. सी. एम. पब्लिक स्कूल कनीना मे आज शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ पेश की गई।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उन्होंने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि डॉ॰ एस राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद् व आदर्श शिक्षक थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए आगे उन्होने बताया कि शिक्षक विद्यार्थी का आदर्श होता है इस लिए शिक्षक का व्यवहार भी आदर्श होना चाहिए। शिक्षक वह दीपक है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय यादव ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बड़ा माना गया है क्योकि गुरु ही हमें सच्चा मार्ग दिखलाता है और जीवन के अंधकार को दूर करता है।
अंत मे कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचर्य नरेन्द्र गौत्तम ने भी संबोधित किया तथा कबीरदास जी के दोहे गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय । बलिहारी गुरू आपने गोविन्द दियो बताय, का भी व्याख्यान किया तथा साथ ही शिक्षकों तथा सभी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
Friday, September 3, 2021
अंडरपास में बारिश का पानी भरा
****************************************************
**************************************************************
***********************************************************
कनीना। कनीना खंड के गांव बूचावास के पास बने रेलवे फाटक अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है। जब जब बारिश होती है तब तब गंदा पानी जमा हो जाता है, जो दो-तीन दिनों तक लगातार खड़ा रहता है। इससे आवागमन बारिश के पानी से ही करना पड़ता है। मिली जानकारी अनुसार विगत वर्षों अंडरपास का निर्माण किया था। यद्यपि सरकार ने गंदे पानी की निकासी के लिए भी प्रबंध किया था किंतु यह पानी लंबे समय तक नहीं सूखता। लोग इसी गंदे जल से आवागमन करते हैं। ऐसे में लोगों को अब मानव युक्त फाटक की याद आने लगी है।
अंडरपास से जहां दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं वही छोटे बड़े सभी वाहन इसी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। राहगीर निर्मल, महेश दिनेश ,सुरेश आदि ने सरकार से मांग की है कि अंडरपास के पानी को निकालने की समूचित व्यवस्था की जाए तथा संभव हो तो मानव युक्त फाटक बनाया जाए। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी जल्दी नहीं सूखता। कई-कई दिन ले लेता है। यही कारण है कि वे बेहद परेशान हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि विगत कई दिनों से इस अंडरपास का बारिश का पानी नहीं सूख रहा है।
फोटो कैप्शन 11: अंडरपास में भरा पानी तथा आवागमन करते लोग।
एसडीएम ने गौशाला कनीना को भेंट किया दो लाख रुपये का चेक
********************************************************
*******************************************************************
कनीना। कनीना के एसडीएम ने श्रीकृष्ण गौशाला कनीना को दो लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विगत दिनों हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह से महेंद्रगढ़ स्थित रामविलास शर्मा पूर्व मंत्री के आवास पर सीताराम विधायक अटेली ने कनीना गौशाला के लिए राशि देने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी। बिजली मंत्री की ओर से चेक जिला उपायुक्त नारनौल के मार्फत कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह तक पहुंचा। एसडीएम ने कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला के कर्मियों को यह चेक प्रदान किया। इस मौके पर चेक लेने के लिए मनोज कुमार कष्ट निवारण समिति सदस्य, राम सिंह गौशाला के सेवक, प्रवीन कुमार मुनीम श्रीकृष्ण गोपाला चेक लेने के पहुंचे। एसडीएम ने उन्हें चेक प्रदान किया।
फोटो कैप्शन 12: एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह से चेक लेते श्रीकृष्ण गौशाला के पदाधिकारी।
व्यक्ति में लगाई पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी, 6 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज -पुलिस मामले की जांच में जुटी
**********************************************************************************************************************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सुंदराह में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी ने छह विभिन्न लोगों पर उन्हें परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस में मुकेश नामक महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि वह सुंदराह निवासी है तथा सुंदराह भोजावास खेतों में रहती है। शुक्रवार की रात को वह,उसके बच्चे पास लगते उसकी बहन के मकान में सोए हुए थे। रात को भैंस जोर जोर से आवाज करने लगी तो मुकेश घर की तरफ आई। पपड़ी(करंज) के पेड़ पर उसके पति ने फांसी का फंदा लगाया हुआ था। तुरंत फांसी के फंदे से उतारकर भोजावास चिकित्सालय ले गए जहां डाक्टरों ने उसकी उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने उसके पति पर मानसिक दबाव के चलते ंफांसी खाने तथा 6 विभिन्न लोगों पर मानसिक रूप से तंग करने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने उसने कहा है कि उसका पति मानसिक दबाव में चल रहा था। गांव के ही मंजीत, मुकेश ओम प्रकाश, गंगा सिंह, देवेंद्र तथा भूषण गांव के राजपाल ने झूठे दो प्रोनोट क्रमश: साढ़े चार लाख तथा साढ़े पांच लाख के भरवाए हुए थे जिनका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है और न्यायालय की सुनवाई की तिथि नजदीक थी। जिसके कारण उसके पति मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उन्होंने कहा है कि उसके पति घर आकर बताते थे कि उपरोक्त व्यक्ति उसे परेशान करते हैं वह कहते हैं कि या तो तेरी जमीन लेंगे या तुझे मार देंगे। मुकेश का कहना है कि उन्होंने इन व्यक्तियों के बारे में कई शिकायतें पुलिस को दी है व केस भी किया है। उनके दबाव के कारण ही उसके पति की जान जा चुकी है। उन्होंने अपने बच्चों को इन लोगों से खतरा बताते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार कर दिया है तथा छह विभिन्न लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कनीना क्षेत्र में हुई 17 एमएम बारिश
******************************************************************
*********************************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में विगत तीन दिनों से इंद्रदेव प्रसन्न है तथा अब तक 69 एमएम बारिश हो चुकी है। लगातार हल्की या अधिक बारिश प्रतिदिन हो रही है। जहां विगत दिनों 13 एमएम बारिश हुई थी वही गत दिवस 35 एमएम बारिश कनीना क्षेत्र में हुई और शुक्रवार को 17 एमएम बारिश हुई है। बारिश के चलते अब किसान परेशान नजर आए। यदि यूं ही बारिश होती रहेगी तो पक्की हुई खड़ी फसल बर्बाद हो सकती है। कपास, ग्वार तथा मूंग आदि फसलों में लाभ होने की संभावना है। कनीना की विभिन्न सड़कों निचले स्थानों जोहड़ों में लगातार पानी बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते आवागमन बारिश के जल से हो रहा है।
कनीना के जोहड़ कालरवाली पर सबसे अधिक पानी का दबाव रहता है जहां का पानी निकासी के लिए इंजन लगाये हुए हैं ताकि आपातकाल में तुरंत जोहड़ के पानी को निकाला जा सके।
कृषि वैज्ञानिक डॉ देवराज, डा देवेंद्र कुमार आदि का कहना है कि पछेती फसल तथा ग्वार एवं कपास आदि में इस बार इसका कोई नुकसान नहीं होगा अपितु लाभ होगा किंतु अगेती बाजरे की फसल जो कटाई पर खड़ी है उसमें थोड़ी बहुत नुकसान होने की संभावना है। वहीं जिन खेतों में पानी खड़ा हो जाता है उन्हें भी नुकसान होने का अंदेशा है। बहरहाल सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है और लोग गंदे पानी से आवागमन कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 11: सड़कों पर जमा पानी।
जेवरात लेकर महिला गायब, मामला दर्ज
******************************************************
**************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव नौताना के एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी जेवरात सहित गायब होने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस में दी शिकायत में हरि प्रकाश नेकहा है कि वह हलवाई का काम करता है और उनकी पत्नी अकेली घर पर रहती थी। गुरुवार की सुबह घर से गायब हो गई। आसपास तलाश की गई किंतु कोई अता पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने कहा है कि घर में जरूरी कागजात जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक 20,000 रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात, मंगलसूत्र आदि सभी लेकर चली गई। उन्होंने अटेली उप तहसील के एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को छुपाने का आरोप भी लगाया है। कनीना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विभिन्न सर्टिफिकेट की बढ़ाई जाये वैधता
-हर वर्ष विद्यार्थी धन एवं समय करते हैं बर्बाद
************************************************************
*****************************************************************
कनीना। उपमंडल कार्यालयों से बनने वाली विभिन्न सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन की जाये। इनको बनवाने के लिए हर वर्ष भारी संख्या में विद्यार्थी धन एवं समय बर्बाद कर कार्यालयों के चक्कर लगाते देखे गये हैं। विद्यार्थियों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है किंतु उसकी वैधता 6 महीने या 1 साल करार देकर फिर से उनको बनवाने के लिए बाध्य कर दिया जाता है। जिसके चलते प्रत्येक प्रकार की सर्टिफिकेट बनाने में न केवल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं अपितु धन भी खर्च करना पड़ता है।
क्षेत्र के महेश कुमार, दिनेश कुमार, सुरेश, रवि कुमार, भूपेंद्र, जितेंद्र, महिपाल सिंह आदि ने बताया की सबसे बड़ी दिक्कत उनके अभिभावकों को उठानी पड़ती है जो बीसी/ओबीसी तथा रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों को हर वर्ष चक्कर लगाते रहते हैं। एक ओर जहां बेरोजगारी है वही उनसे प्रत्येक प्रकार की सर्टिफिकेट पर 300-400 रुपये के बीच खर्च करने पड़ते हैं। कार्यालयों के विद्यार्थी न केवल चक्कर काटते हैं अपितु उनके अभिभावक भी चक्कर काटते रहते हैं। जहां भी जाते हैं इन सर्टिफिकेट की वद्यता अधिकतम 1 साल मान ली जाती है। कुछ जगह तो 2 महीने पुराना भी सर्टिफिकेट नहीं मानते। ऐसे में क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों ने केंद्र और हरियाणा सरकार से मांग की है कि इन सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन भर की जाए। इससे कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ घटेगी वहीं हर वर्ष गरीब जनों के करोड़ों रुपये की बचत होगी।
कपास की फसल में हुए नुकसान का लिया जायजा
****************************************************************
****************************************************************
कनीना। कनीना खंड कृषि अधिकारी डा गजानंद शर्मा ने कनीना क्षेत्र के विभिन्न खेतों में जाकर फसलों में होने वाले लाभ एवं हानि का जायजा लिया। विगत दिनों से बारिश होने के चलते कुछ किसान अपनी फसलों में पानी खड़ा होने की भी शिकायत कर रहे हैं।
खंड कृषि अधिकारी ने खेतों में जाकर न केवल कपास के टिंडों को तोड़कर संपूर्ण निरीक्षण किया अपितु बाजरे की फसल की जानकारी ली। गाहड़ा सड़क मार्ग स्थित के किसान अजीत के यहां डा गजानंद शर्मा कपास में पहुंचे। उन्होंने बताया कि कपास ही नहीं अपितु बाजरे की फसलों में नफा नुकसान, बारिश का नफा तथा नुकसान के बारे में जायजा लिया है, वही कपास में कीटों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि बारिश से लाभ अधिक नुकसान कम है, कीटों की संख्या भी अधिक नहीं बढ़ी है। उन्होंने कहा बाजरे की फसल पकान पर पहुंच गई है उन्हें पानी की पूर्ति हो जाने से लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों के खेतों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है।
जल भराव की जो शिकायत उनके पास आ रही है वे उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। जल्दी सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि फसलों में नुकसान कम तथा लाभ अधिक है। कनीना क्षेत्र में 4800 हेक्टेयर पर कपास तो 17500 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया गया है। अच्छी बारिश के चलते बंपर पैदावार होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो कैप्शन 10:कपास की फसल में जायजा लेते
खंड कृषि अधिकारी गजानंद शर्मा।
नहर के भूमि
गत करने का मामला तेज
*****************************************************************
***************************************************************************
कनीना। चर्चित मसला कनीना अटेली सड़क मार्ग से रेवाड़ी सड़क मार्ग के बीच नहर का भूमिगत करने तथा दोनों तरफ से सड़क बनाने के मामले में तेजी आ गई है। विगत दिनों जहां नहर के बीच को ही आधार मानते हुए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया था उसे विभिन्न नेताओं तथा कनीना वासियों की मांग उठाने पर अब नहर की पैमाइश शुरू कर दी है।
विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि नहर की पैमाइश करके ठीक बीच करीब पांच फीट व्यास वाले पाइपों को दबाया जाएगा जिसके ऊपर से पगडंडी बनेगी। पगडंडी के दोनों ओर से आवागमन के लिए वाहनों के लिए बाईपास बनाने का कार्य सुंदर ढंग से चलेगा।
उन्होंने बताया कि अभी तक इस कार्य में त्वरित कार्रवाई चल रही है तथा जल्दी फिर से नहर के भूमिगत करने का मसला शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों की टीम भी यहां समय-समय पर पहुंची है तथा उन्होंने भी जायजा लिया है।
पालिका प्रधान का कहना है कि सड़क मार्ग बाईपास के रूप में काम आएगा वहीं विभिन्न किसानों के लिए खेतों का रास्ता न होने से परेशानी हो रही थी उन्हें अब रास्ता भी सुलभ हो जाएगा। नहर के दूसरी ओर के किसानों को लाभ होगा। वहीं कनीना बस स्टैंड पर वाहनों का दाब कम हो जाएगा।
Thursday, September 2, 2021
कृषि विभाग की स्कीमों की जानकारी देने के लिए बैठक का हुआ आयोजन
***********************************************************************
************************************************************************
***********************************************************************
कनीना। गुरुवार को खंड के कार्यालय में उपमंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़ डॉ अजय यादव की अध्यक्षता में खंड के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डा अजय यादव ने सभी अधिकारियों को किसान हित में चलाई जा रही सभी सरकारी स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया। डा यादव ने इसके साथ ही निर्देश दिए कि सभी अपना कार्य समय पर पूरा करें और सरकार की हर स्कीम का फायदा किसान तक पहुंचाएं। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस योजना का 10 प्रतिशत किसानों की यथास्थिति की जांच करके रिपोर्ट कार्यालय में शीघ्र जमा करवाएं। विभाग द्वारा क्राप मैपिंग वे फसल विविधीकरण के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों ही मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी कार्य है और विभाग ने समय पर पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल विविधीकरण के अंतर्गत बाजरे की फसल को छोड़कर मूंग तेल अरहर अरंडी या मूंगफली की फसल लगाई है उनका निरीक्षण कर लिया गया है और जल्द ही उनकी प्रस्तावित प्रोत्साहन राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। इस मौके पर खंड कृषि अधिकारी कनीना गजानंद कृषि अधिकारी डा देवेंद्र विकास डा मनीषा, विक्की, महेश, निशा यादव, राहुल, भूपेंद्र, कविता, कुलदीप आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 11: कृषि अधिकारी बैठक लेते हुए।
पांच सितंबर को लगेगा चिकित्सा शिविर
**********************************************************************
************************************************************************
कनीना। दौंगड़ा अहीर गांव में युवा शक्ति संघ एवं संवेदना अस्पताल नारनौल के संयुक्त तत्वाधान में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। युवा शक्ति संघ के सचिव इंजीनियर अशोक कुमार यादव ने कहा कि जो सुविधाएं काफी रुपए खर्च करके दिल्ली-जयपुर में उपलब्ध होती है वह लगभग सारी सुविधाएं दौंगड़ा अहीर के श्याम मंदिर में 5 सितंबर को निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में बीपी, शुगर एवं इसीजी की जांच निशुल्क की जाएगी तथा युवा शक्ति संघ की तरफ से जरूरतमंदों को नजदीक का चश्मा निशुल्क दिया जाएगा। प्रधान शेर सिंह ने बताया कि इस जांच शिविर में संवेदना अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र मित्तल जनरल फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डा मेघा मित्तल स्त्री प्रसूति एवं नि:संतानता रोग विशेषज्ञ,डा ओपी खींची हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ तथा डॉ विशाल निगम नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर्स की टीम इस शिविर में मौजूद रहेंगे। युवा शक्ति संघ की टीम ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस चिकित्सा शिविर में पहुंच कर निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं।
कपास की फसल में हुए नुकसान का लिया जायजा
**************************************************************
*****************************************************************
कनीना। कनीना खंड कृषि अधिकारी डा गजानंद शर्मा ने कनीना क्षेत्र के विभिन्न खेतों में जाकर फसलों में होने वाले लाभ एवं हानि का जायजा लिया। विगत दिनों से बारिश होने के चलते कुछ किसान अपनी फसलों में पानी खड़ा होने की भी शिकायत कर रहे हैं।
खंड कृषि अधिकारी ने खेतों में जाकर न केवल कपास के टिंडों को तोड़कर संपूर्ण निरीक्षण किया अपितु बाजरे की फसल की जानकारी ली। गाहड़ा सड़क मार्ग स्थित के किसान अजीत के यहां डा गजानंद शर्मा कपास में पहुंचे। उन्होंने बताया कि कपास ही नहीं अपितु बाजरे की फसलों में नफा नुकसान, बारिश का नफा तथा नुकसान के बारे में जायजा लिया है, वही कपास में कीटों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि बारिश से लाभ अधिक नुकसान कम है, कीटों की संख्या भी अधिक नहीं बढ़ी है। उन्होंने कहा बाजरे की फसल पकान पर पहुंच गई है उन्हें पानी की पूर्ति हो जाने से लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों के खेतों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है।
जल भराव की जो शिकायत उनके पास आ रही है वे उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। जल्दी सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि फसलों में नुकसान कम तथा लाभ अधिक है। कनीना क्षेत्र में 4800 हेक्टेयर पर कपास तो 17500 हेक्टेयर पर बाजरा उगाया गया है। अच्छी बारिश के चलते बंपर पैदावार होने की संभावना जताई जा रही है। फोटो कैप्शन 10:कपास की फसल में जायजा लेते
खंड कृषि अधिकारी गजानंद शर्मा।
नहर की पैमाइश कर नहर के भूमिगत करने का मामला तेज
***********************************************************
*************************************************************
कनीना। चर्चित मसला कनीना अटेली सड़क मार्ग से रेवाड़ी सड़क मार्ग के बीच नहर का भूमिगत करने तथा दोनों तरफ से सड़क बनाने के मामले में तेजी आ गई है। विगत दिनों जहां नहर के बीच को ही आधार मानते हुए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया था उसे विभिन्न नेताओं तथा कनीना वासियों की मांग उठाने पर अब नहर की पैमाइश शुरू कर दी है।
विस्तृत जानकारी देते हुए पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि नहर की पैमाइश करके ठीक बीच करीब पांच फीट व्यास वाले पाइपों को दबाया जाएगा जिसके ऊपर से पगडंडी बनेगी। पगडंडी के दोनों ओर से आवागमन के लिए वाहनों के लिए बाईपास बनाने का कार्य सुंदर ढंग से चलेगा।
उन्होंने बताया कि अभी तक इस कार्य में त्वरित कार्रवाई चल रही है तथा जल्दी फिर से नहर के भूमिगत करने का मसला शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों की टीम भी यहां समय-समय पर पहुंची है तथा उन्होंने भी जायजा लिया है।
पालिका प्रधान का कहना है कि सड़क मार्ग बाईपास के रूप में काम आएगा वहीं विभिन्न किसानों के लिए खेतों का रास्ता न होने से परेशानी हो रही थी उन्हें अब रास्ता भी सुलभ हो जाएगा। नहर के दूसरी ओर के किसानों को लाभ होगा। वहीं कनीना बस स्टैंड पर वाहनों का दाब कम हो जाएगा।
बाघोत में जिला स्तरीय ग्रीको रोमन कुश्ती आयोजित
******************************************************************
**********************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत की फ्लोरेन्स कुश्ती एकेडमी में जिला स्तरीय अंडर-23 आयु वर्ग फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान जसराम व महावीर पहलवान प्रधान बिजली बोर्ड रहे। उन्होंने बताया कि 11 व 12 सितंबर को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बाढडा, चरखी दादरी में होगा। फ्री स्टाइल में लड़कियों का वजन 50 किलो तनु बाघोत 53 किलो दिव्या, 55 किलो पायल नारनौल, 72 किलो कोमल नारनौल, प्रथम रही फ्री स्टाइल में लड़कों की 61 किलो जयपाल मडिय़ाली, 65 किलो नरेश बाघोत,70 किलो आजाद बाघोत,74किलो बलजीत बाघोत,86 किलो सोनू बाघोत,92 किलो सन्दीप बाघोत,97 किलो रविन्द्र बाघोत,125 किलो हरीश बाघोत तथा ग्रीको रोमन में 55किलो सक्षम नारनोल 63 किलो अंकुश बाघोत,67 किलो देवेन्द्र नारनौल, 77 किलो सुमित नंगला, 82 किलो रजनीश तोबड़ा,87 किलो नितिन भडफ़, 72 किलो कुलदीप बाघोत ने नाम कमाया।
इस मौके पर मुख्य रूप से फ्लोरेंश कुश्ती एकेडमी संचालन महावीर पहलवान, फौजी लखीराम, डीपी भीम सिंह, सूबेदार राजपाल स्कूल संचालन बेगराज पहलवान, जय भगवान कोच, रोहतास पीटीआई, रामपत सैन, सुंदर, राजेश पहलवान, अमरसिंह पहलवान, जसवंत बाबूजी, विकास शर्मा उपस्थित थे जबकि निर्णायक भूमिका अनुज कोच ने निभाई।
फोटो कैप्शन 8: बाघोत में कुश्ती का नजारा।
आइसीटीएम ने पौधारोपण एवं वितरण किया
*****************************************************
***********************************************************
कनीना। आइसीटीएम ग्रुप ने गांव मोड़ी में न केवल पौधे वितरित किए अपितु शमशान भूमि पर पौधे लगाए। ग्रुप फाउंडर पवन कुमार राठौर ने बताया कि श्मशान भूमि में करीबन 260 पौधे लगाए है। संस्था इन पौधों की देख रेख करता रहेगा। पिछली बार भी ग्रुप ने पौधे बांटे थे और लगाए भी थे जिनमें ज्यादातर पौधे लगे हुए है। इस अभियान को हम आगे बढ़ाते रहेंगे और हर साल ज्यादातर पौधे लगाएंगे और समाज में वितरित भी करते रहेंगे। ग्रुप समय समय पर सामाजिक कार्य करता रहता है। राहगीर बेसहारा लोगों को भोजन, पानी, कपड़े वितरित करता है। विद्यार्थियों की काउंसलिंग करके सही मार्गदर्शन करना, स्कूल में विधार्थियो को उत्साहित करना, सामाजिक व्यवस्था, प्राकृतिक संतुलन, जीवों के लिए चुगा दाना-पानी के सकोरे रखना के कार्य करता रहता हैं। इस मौके पर अनेक जन मौजूद थे जिनमें सोनू, हरि सिंह, राजकुमार पंच, अजय यादव, छाजू राम, पालेराम, नवीन, रामौतार पंच इत्यादि लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 9: मोड़ी में पौधे वितरित करते हुये आइसीटीएम चेयरमैन पवन कुमार।
कांग्रेसी नेताओं ने जुलूस निकाल कर राष्ट्र्रपति के नाम दिया ज्ञापन
दबाई जा रही है किसानों की आवाज-अर्जुन सिंह
**************************************************************************
**************************************************************************
कनीना। युवा कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कनीना के मार्फत भिजवाया। जिसमें 28 अगस्त को किसानों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के बारे में लिखा। राव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पहले नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। उसके बाद एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक सुरेंद्र के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेसी नेता राव अर्जन सिंह ने कहा कि भाजपा व जेजेपी की सरकार द्वारा किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन पर बार-बार बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। बीजेपी व जेजेपी सरकार की इस बर्बरता का यह सिलसिला 10 सितंबर 2020 को पीपली से शुरू हुआ था। उसके बाद करनाल, जींद, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, सिरसा तथा प्रदेश के कोने कोने में यह सिलसिला जारी है। 28 अगस्त को करनाल में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे किसानों पर किया गया लाठीचार्ज पहले से ही सुनियोजित था। उन्होंने आगे भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक से किसानों की जमीनें हड़पने का काम किया जा रहा है। किसान पहले ही भाजपा सरकार के तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र लागू करना लोगों की निजता का हनन है। इस योजना के तहत लोगों का सारा डाटा जैसे आधार नंबर, फोन नंबर, बैंक अकाउंट नंबर आदि निजी कंपनियों के हाथों में चला जाएगा। जिसके चोरी होने की पूरी संभावना है। इसमें लोगों को भारी नुकसान हो सकता है। इस दौरान मौके पर अनिल फांडन, महावीर बेवल,सुनील राव ककरालिया, नरेंद्र हूडीना, प्रवीण कोटिया, सुरेंद्र छितरौली, कृष्ण राजपुरा, संदीप सुरानी, संजय धनखड़, जसविंदर, सतीश दहिया, मातूराम बाघोत, सतवीर कोच, ओम प्रकाश सीहोर, जसराम पहलवान, रामनिवास, कृष्ण, विजय सिंह, सुखबीर, सोमवीर, जगदीश, राजू दोंगड़ा अहिर, संदीप सुरानी, पूर्ण सिंह नंबरदार, ईश्वर सिंह सीहोर, कृष्ण, देवेंद्र नंबरदार, सुनील सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 5: अर्जुन राव एसडीएम कनीना के सुपरींटेंडेंट को ज्ञापन सौंपते हुये।
रेलवे यातायात निरीक्षक के सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित कर दी विदाई
************************************************************************
****************************************************************************
कनीना। रेलवे यातायात में निरीक्षक हरीकृष्ण मीणा की सेवानिवृत्ति पर कनीना खास रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। हरीकृष्ण मीणा 34 साल रेलवे में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार, शशि प्रकाश लोहान यातायात निरीक्षक हिसार, सत्यवान लांबा यातायात रेवाड़ी, कंवर लाल शर्मा स्टेशन अधीक्षक कनीना खास, जेपी गुप्ता स्टेशन अधीक्षक लोहारू, अशोक यादव स्टेशन अधीक्षक डहीना, रतिराम मीणा स्टेशन मास्टर, प्रवीण कुमार स्टेशन मास्टर, निहाल सिंह स्टेशन मास्टर, मुकेश पार्षद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने रेलवे की कार्यप्रणाली स्टेशन के रखरखाव वृक्षारोपण कार्यक्रम साफ-सफाई आदि की बेहतर सुविधाओं के लिए रेलवे की प्रशंसा की। एसडीएम व चेयरमैन नगर पालिका सहित सभी लोगों ने हरीकृष्ण मीणा के कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर भंवरलाल शर्मा स्टेशन अधीक्षक कनीना खास ने कहा कि हरीकृष्ण मीणा ने हमेशा सभी का मिलकर सहयोग किया है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक आक्सीजन बाग जो विकसित किया जा रहा है यह प्रशंसा की बात है। इस बाग में रेलवे कर्मचारी नीम पीपल बड़ लगा रहे हैं।
फोटो कैप्शन 6: एसडीएम सुरेंद्र सिंह सेवानिवृत्त श्री मीणा को स्मृति चिह्न भेंट करते हुये।
5 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज
*************************************************
****************************************************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव नांगल मोहनपुर में संदीप नामक व्यक्ति द्वारा गांव के 5 लोगों के विरुद्ध मारपीट करने एं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नांगल मोहनपुर के संदीप कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि 30 अगस्त को उनके भाई करतार का गांववालों ने बैठकर फैसला करवा दिया था जिसके तहत कुएं के पाइप आधे आधे बांटने थे। संदीप अपने हिस्से के पाइप लेने करतार के पास जा रहा था। ज्यों ही खेत पर पहुंचा तो करतार, प्रवीन, पप्पू, बिमला और अनीता शिकायतकर्ता से मिले जो हाथों में डंडा लिए हुए थे। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन पर सभी टूट पड़े और मार पिटाई की। डंडे एवं थप्पड़ मारे। संदीप ने 100 नंबर पर शिकायत की तथा परिवार वालों को फोन किया। उनके परिवार वाले तथा पुलिस मौके पर पहुंची। संदीप को कनीना अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उनके बयान पर 5 लोगों करतार, पप्पू, बिमला, अनीता एवं प्रवीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञान के युग में पेंटिंग का काम घटा
*********************************************************
*****************************************************************
कनीना। करीरा गांव का एक पूरा परिवार न केवल पेंटिंग को समर्पित है अपितु दर्जनों युवाओं को भी पेंटिंग की ट्रेनिंग दे चुका है। आधुनिक मशीनों ने भी उनके काम को प्रभावित किया है। अब तो चुनाव आयोग के हंटर के चलते चुनावों में भी काम कम हो गया है। पेंटर परिवार वर्तमान में मुश्किल से रोटी रोजी कमा पाता है तथा उनका पेशा भी घटता ही जा रहा है।
कनीना से महज दो किमी दूर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय वाला गांव करीरा का निहाल सिंह परिवार पूर्ण रूप से पेंटिंग को समर्पित है। मुखिया निहाल सिंह 55 वर्षों से तो उनका पुत्र सुरेश कुमार 27 वर्षों से पेंटिंग के काम से न केवल रोटी रोजी कमा रहा है अपितु एक दर्जन युवाओं को अल्प ट्रेनिंग दी है।
पेंटर निहाल सिंह ने बताया कि एक जमाना था जब लोग उन्हें ढूंढते फिरते थे किंतु समय नहीं होता था। रात को सोने का समय भी नहीं मिलता था। अब जब चुनाव आते हैं तो उनकी मांग नहीं के बराबर होती है। अब जब कोई पोस्टर या बैनर छपवाना होता है तो मशीनों पर जाकर चंद मिनटों में ही छपवा लिए जाते हैं। उनका कहना है कि उनके बेटों को यह ट्रेनिंग दी गई थी । वर्तमान में तो किसी मंदिर, स्कूलों में कमरे में बच्चों के लिए कार्टून बनाने तथा द्वार आदि पर लिखाई के लिए ही अधिक याद किया जाता है।
निहाल के पुत्र सुरेश कुमार का कहना है कि उनके पिता के एक बार सख्त बीमार होने के कारण उन्होंने घर की रोटी रोजी चलाने के लिए पेंटिंग का काम करने की सोची थी और वे सफल रहे। उस वक्त वे आठवीं कक्षा में पढ़ते थे। उनका कहना है कि कभी नेम प्लेट, नंबर प्लेट तथा वाहनों के नंबर लिखने का काम जोरों पर होता था किंतु वो भी काम अब मशीनों से होने लगा है।
उनका कहना है कि चुनाव आयोग की सख्ती के चलते अब दीवारों पर पेंटिंग आदि नहीं कराई जाती। यही कारण है कि कभी चुनावों के समय में बेहतर धंधा चलता था वो अब कम हो गया है।
Wednesday, September 1, 2021
ट्रैक्टर दंगल में फिदेड़ी के नवीन पहले स्थान पर व दूसरे स्थान पर सिलानी के संदीप रहे
**************************************************************************
*****************************************************************************
********************************************************************************
कनीना। कस्बे के बाबा राधे दास आश्रम के सामने ग्राउंड में ओपन ट्रैक्टर दंगल का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ चेयरमैन यादवेंद्र ने किया। इस प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ रेवाड़ी भिवानी आदि जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। सिंगल हैरो व डबल हैरो प्रतियोगिता में 12, 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने अपने अलग अलग हार्स पावर के ट्रैक्टर के साथ भाग लिया। खेत की जमीन में 16,16 तवा की दो हैरो को पूरी खोलकर खींचने की प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें पहले स्थान पर रेवाड़ी जिले के फिदेड़ी गांव के नवीन रहे। दूसरे स्थान सिलानी गांव का संदीप दूसरे स्थान पर रहे। जिनको नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं 16 सौ मीटर की रेस प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें पहले स्थान पर प्रवीण दूसरे स्थान पर नरेंद्र व तीसरे स्थान पर मंदीप रहे जिनको नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में संदीप राठी सैलाना ने ट्रैक्टर द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टंट करके दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान बाबा राजेश दास, इंद्रजीत, बोपी ठेकेदार, चंद्रभान, टीनू, सतपाल ठेकेदार, संजय ठेकेदार, जानी बाबा, भोलू ठेकेदार, शुभा ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10: ट्रैक्टर दंगल करते प्रतिभागी।
कस्बे में बनने वाले बाईपास के बीचोबीच रहे नहर और दोनों तरफ बनना चाहिए सड़क मार्ग-राव बहादुर सिंह
****************************************************************************************
*****************************************************************************
कनीना। नहर को पाटकर बाईपास निकालने की योजना को सरकार पहले करें स्पष्ट करें। ये विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ,शह्न द्ब2र्शं द्घश/द्मद्म;स्र राव बहादुर सिंह ने प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में व्यक्त किए। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि अटेली रोड से रेवाड़ी रोड तक कनीना के बीचों बीच नहर को पाटकर जो सड़क बनाई जा रही है वह कार्य तो ठीक है लेकिन नहर को पाइपों में डालकर पानी बंद कर देना कस्बे के भविष्य को बर्बाद करने का कार्य है क्योंकि कनीना से होकर रामपुरी डिसटीब्यूटरी जाने वाली नहर से कस्बे को जो वाटर रिसोर्सेज मिल रहा था वह बंद हो जाएगा और कस्बे में पीने के पानी की किल्लत बढ़ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी सरकार द्वारा कोई जनहित में कार्य किया जाता है तो कार्य करने से पहले 25 साल आगे तक का विचार कर कार्य शुरू कराया जाता है लेकिन यहां तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसके बारे में सरकार व प्रशासन द्वारा एक दिन भी विचार नहीं किया गया और बिना विचारे ही उक्त कार्य किया जा रहा है जो आने वाले समय में कस्बे के लिए बहुत बड़ी समस्या होगा।
राव बहादुर सिंह ने कहा कस्बा हमारा है, क्षेत्र हमारा है और जनता हमारी है और इसके भले के बारे में सोचना हमारा फर्ज है। इसलिए हमें इस सड़क मार्ग से कोई एतराज नहीं है लेकिन सड़क मार्ग बनने से पहले उस पर विचार किया जाए और नहर को पाइपों में बंद कर वाटर रिसोर्सेज का काम खत्म नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि हमें सड़क भी चाहिए और पीने के लिए पानी भी। इसलिए नहर को बीच में लेकर तथा नहर को पाटकर भी दोनों तरफ वन वे बनाया जा सकता है जिससे कस्बे को पानी भी मिलता रहेगा और सड़क मार्ग भी। उन्होंने यह भी कहा कि इस सड़क मार्ग व नहर के ऊपर बनने वाली वाली सड़क को पैमाइश कराकर शुरू कराया जाए ताकि इसके आस और पड़ोस में बनने वाले मकान व पहले बने हुए मकानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो क्योंकि आज के इस जमाने में गरीब लोगों को प्लाट खरीदना है उसमें मकान बनाना कठिन हो रहा है। राव बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री हरियाणा से मांग करते हुए कहा है कि उक्त कार्य को भली-भांति प्रशासन द्वारा समझा कर तथा नहर को पाइपों में बंध न करके उसके दोनों तरफ सड़क मार्ग बनाया जाए ताकि कस्बा वासियों को पीने के पानी की समस्या ना हो और आने जाने के लिए रोड़ भी अच्छा मिल जाए।
फोटो कैप्शन: राव बहादुर सिंह।
नहर विभाग ने अटेली रोड़ की तरफ से जमीन की पैमाइश का कार्य किया शुरू
-जल्द ही पैमाइस पूरी कर रास्ते के बीचों बीच पाईपों के माध्यम से गुजारी जाएगी नहर
********************************************************************
***************************************************************************
कनीना। कस्बे में रेवाड़ी रोड़ से अटेली रोड़ तक बनी नहर को पाईपों के माध्यम से भूमिगत किए जाने का कार्य रुकते ही मंगलवार को नहर विभाग के अधिकारियों ने जमीन की पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को नहर विभाग के अधिकारियों ने अटेली रोड़ की तरफ से जमीन की पैमाइस का कार्य शुरू कर दिया है। नपा प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि पैमाइश के दौरान जिन किसानों के खेतों में जमीन निकल रही है। जल्द ही उस जमीन को खाली करवाकर नहर के पाईप दबने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिसके लिए किसानों को भी खेतों में दबी हुई रास्ते की जमीन को जल्द से जल्द खाली करने के निर्देश दिए जा रहे है। बता दे कि रेवाड़ी रोड़ से अटेली रोड़ तक कस्बे के बीचों-बीच करीब दो किलोमीटर नहर को पाईपों के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके बाद नगरपालिका नहर के दोनों तरफ सड़क का निर्माण करके अटेली रोड़ से रेवाड़ी रोड़ तक बाईपास का निर्माण करेगी। जिससे बस स्टैंड पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं अटेली रोड़ से रेवाड़ी की तरफ जाने वाले वाहनों का समय भी बचेगा। जिसके चलते नहर विभाग की तरफ से जमीन की पैमाइश का कार्य शुरू किया गया है। ताकि नहर को पाईपों के माध्यम से रास्ते के बीचों-बीच निकालकर उसके दोनों तरफ सड़क का निर्माण किया जा सके। इस दौरान नहर विभाग के एसडीओ शक्ति राज, जेई सुरेन्द्र सिंह, सुरेश अत्रि सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या कहते हैं पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा़- राजेंद्र सिंह लोढ़ा नगरपालिका कनीना के पूर्व प्रधान का कहना है कि यदि विधिवत रूप से नहर की भूमि की पैमाइश कर बीच से पाइप डालकर नहर को भूमिगत कर दिया जाए तथा दोनों तरफ से रोड़ बना दिए जाए और सभी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाए तथा डिवाइडर की जगह पगडंडी बना दी जाए तो कनीना वासियों के लिए बेहतर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बीच डिवाइडर पर पगडंडी बनाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यही उनकी मांग थी और इसी अनुरूप अगर कार्य करते हैं तो कनीना के लिए बेहतरीन साबित होगा।
उधर पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक अटेली अनीता यादव ने कहा कि बाईपास कनीना कस्बे के अंदर से गुजरना अच्छी बात नहीं है। कस्बा कनीना के अंदर से बाईपास न बनाकर कनीना से बाहर से निर्माण किया जाए। यही नहीं उन्होंने कहा कि कनीना के लिए पेयजल की समस्या बढ़ेगी, भूमिगत जल स्तर घटता चला जाएगा। आसपास दुकानों तथा आवास होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि वे कस्बा की महत्वपूर्ण मांगे पूरा करने की बात कर रही हैं।
फोटो कैप्शन15: मौके पर पैमाइश का कार्य करते नहर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी
साथ में राजेंद्र सिंह लोढ़ा एवं अनीता यादव
33 एमएम बारिश से फसल गिरी,कटाई की हुई फसलों को नुकसान होने का अंदेशा
-विभिन्न स्थानों पर भरा पानी
*******************************************************************
************************************************************************
कनीना। कस्बा कनीना में बुधवार की सुबह ही अच्छी बारिश हुई। बारिश के चलते फसलों को नुकसान होने का अंदेशा बढ़ गया है। बहुत सी फसलों में पानी खड़ा हो गया है वहीं कुछ फसलों की ऊंचाई अधिक होने के कारण गिर गई हैं। कस्बा कनीना में विभिन्न स्थानों पर पानी भर गया है। जोहड़ लबालब पानी से भरे हुये है।
कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग पर कई जगह गड्ढे पानी से भर गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने सड़क के गड्ढों को भरने की खानापूर्ति की गई थी। किंतु बारिश होते ही तथा भारी वाहनों के चलते गड्ढों को फिर से तोड़ दिया है।
यद्यपि पन्ना क्षेत्र में दो प्रकार की फसलें उगाई गई है। अगैती तथा पछैती। अगेती फसल की कुछ किसान कटाई करने में लगे हुए थे जबकि पछेती फसल पकने में कुछ समय लगेगा।
जिन फसलों में पानी खड़ा हो गया है उनके खराब होने की संभावना है। विगत दो माह में करीब ढाई सौ एमएम बारिश हुई थी जिससे बहुत सी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान अब चिंता करने लगे हैं। अधिक बारिश भावी फसल के लिए लाभप्रद साबित हो सकती है।
क्या कहते किसान- किसान महेंद्र सिंह, दिनेश, महेश कुमार आदि ने बताया कि कुछ किसानों ने फसल कटाई शुरू कर दी है उनकी काटी हुई फसल को नुकसान होने का अंदेशा बन गया है।
वही पछेती फसल को लाभ होगा। वहीं भावी फसल सरसों एवं गेहूं को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि पछेती फसल भी पकान की ओर जा रही है जिसमें बारिश का लाभ होगा। खेतों में मूंग कपास आदि उगाई गई है। कनीना क्षेत्र में जहां 17500 हेक्टेयर बाजरा 4800 हेक्टेयर पर कपास तथा करीब 2500 हेक्टर पर मूंग उगाए गए हैं। जिनमें लाभ अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
क्या कहते कृषि अधिकारी-कृषि विस्तार अधिकारी डा देवेंद्र देवराज का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने उन किसानों से अपील की है जो फसल कटाई में लग रहे हैं कि वे फसल कटाई रोक दे।जो फसल काट कर डाल दी उसे ढक कर रखे तथा मौसम खुलने का इंतजार करें।
उधर कस्बा कनीना में विभिन्न मार्गों में जल भर गया है। कस्बा कनीना के जोहड़ लबालब भर चुके हैं। विगत माह कनीना में बारिश से घरों में पानी घुस गया था जिसे बाद में इंजन लगाकर पानी को समाप्त किया गया था।
क्या कहते हैं सतीश जेलदार
पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि कस्बा कनीना के कालरवाली जोहड़ का पानी निकालने के लिए दो इंजन लगे हुए हैं। जहां विगत दिनों बारिश होने पर पांच इंजन लगाए गए थे किंतु अभी दो लगे हैं जिससे कस्बा कनीना के गलियों का पानी समाप्त कर दिया जाएगा।
फोटो कैप्शन 7/8/9: कनीना की गलियों में खड़ा विभिन्न स्थानों पर पानी
फोटो कैप्शन 6: धरती पर लेटी फसल
साथ में सतीश जेलदार पालिका प्रधान
बिग बाजार के पास से बाइक चोरी
**************************************************************
******************************************************************
कनीना। कनीना अनाज मंडी में आए एक व्यक्ति की अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार नितेश झाड़ली निवासी ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि वह टैक्सी चलाता है। उन उसका पड़ोसी संजय उसकी मोटरसाइकिल लेकर कनीना बाजार में किस काम से गया था। बिग बाजार के पास खाली प्लाट में मोटरसाइकिल को खड़ा करके किसी काम से दुकान पर गया था जो दो -ढाई घंटे बाद वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली। इधर-उधर तलाश करने पर नहीं मिली। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चौथी तथा पांचवी कक्षा के स्कूल खुले
-कक्षा 6 से 12 पहले ही खुले हुये हैं
***************************************************
*****************************************************
कनीना. कनीना क्षेत्र में चौथी से पांचवी कक्षा तक के प्राथमिक स्कूल फिर से कोरोना काल के बाद खुल गए हैं। परंतु दिनभर बारिश के चलते विद्यालय में संख्या बहुत कम रही।
उल्लेखनीय है कि नौवीं से 12वीं तक के स्कूल स्कूल 12 जुलाई से तथा कक्षा 6 से 8 के स्कूल 23 जुलाई से खुल चुके हैं। अब चौथी से पांचवी कक्षा के स्कूल भी खुल गए किंतु कक्षा प्रथम से तीन के स्कूल अभी खोलने का कोई निर्णय नहीं हो पाया है। परंतु विद्यालय में संख्या बहुत कम रही। बारिश के कारण अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। क्षेत्र में दिनभर हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। सुबह आठ बजे तक 25 एमएम बारिश हुई तत्पश्चात आठ एमएमए बारिश और होने के चलते बहुत से विद्यालयों में स्कूलों में छोटे बच्चों को नहीं भेजा जिसके चलते उपस्थिति बहुत कम रही। वैसे भी सरकार के आदेश अनुसार अभिभावकों द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों को भेजना जरूरी नहीं है। यदि अभिभावकचाहे तो यह अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं ऐसे में माता-पिता की अनुमति से ही स्कूलों में विद्यार्थी जा सकते हैं। बारिश में विद्यार्थियों का रहा आवागमन-
बारिश के चलते छाता लेकर तथा पानी में से गुजरते हुए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी चलते दिखाई दिए। विभिन्न गांव और शहरों में पानी जमा हो जाता है। गलियों में पानी जमा होने के कारण विद्यार्थियों को पानी के अंदर से ही आना जाना पड़ा है। विद्यार्थी छाता लेकर आ जा रहे थे।
फोटो कैप्शन 2: बारिश में स्कूल जाते हुए विद्यार्थी
3: कक्षा 4 से पांच के विद्यार्थी स्कूल में पढ़ते हुये।
बुधवार की सुबह हुई 25 एमएम, बारिश खेतों में जमा हुआ पानी
-दो दिन पहले भी 13 एमएम बारिश हुई थी
************************************************************
*********************************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र पर इंद्रदेव मेहरबान है। जहां बुधवार की सुबह 25 एमएम बारिश हुई वहीं 2 दिन पहले 13 एमएम बारिश हुई थी। बारिश के चलते अब किसानों की चिंता बढऩे लगी है। इस समय फसल पककर खड़ी है तथा कटाई शुरू होने वाली है।
किसान कृष्ण कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र कुमार, अजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में दो प्रकार की फसल उगाई है अगैती तथा पछेती। अगैती फसल पककर तैयार है जिसकी कटाई शुरू होने वाली है जबकि पछेती फसल को अभी पकने में कुछ समय और लगेगा। यही कारण है कि पछेती फसलों में लाभ है जबकि अगेती फसलों में अब नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। यद्यपि कृषि वैज्ञानिक इस बारिश को भावी फसल के लिए ज्यादा कारगर बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर और बारिश अच्छी होती है तो वह भावी फसल को लाभ होगा
कृषि वैज्ञानिक डा देवराज, डा देवेंद्र का कहना है कि बुधवार की बारिश वर्तमान फसल पर भी कोई को प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि अभी फसल कटाई शुरू होने में चंद दिन और है।
उधर बस स्टैंड के आस पास, निचली जगह तथा सड़क मार्गों पर पानी जमा हो गया। कनीना के जोहड़ पूर्ण रूप से पहले ही भरे हुए हैं यदि यही हालात रही तथा और बारिश होती है तो फिर से कस्बा कनीना में आवागमन में बड़ी बाधा बन सकती है।
फोटो कैप्शन 1: बाजरे की पछेती फसल।


















































