Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, July 12, 2022

मॉडल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
************************************************
**************************************************
****************************************
**************
कनीना की आवाज। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में कक्षा 10वीं 12वीं में मेरिट आने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व नगद इनाम देकर सम्मानित किया।
 प्राचार्य सत्यपाल धूपिया ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12वीं के 2021-22 का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 20 विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में आगे बढऩे के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों ने भविष्य में अव्वल रहने पर बड़ी ईनाम देने की घोषणा की। इस मौके पर नरेश कुमार, बलदीप, महिपाल, श्रीराम, सुशीला,ममता यादव सहित स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 01: विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए प्राचार्य एवं अन्य।




कनीना में चल रहे नवनिर्मित न्यायालय भवन के निर्माण कार्य का जिला उपायुक्त ने किया निरीक्षण
****************************************************************
**********************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज।  जिला उपायुक्त डॉ जे के अभीर ने कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह के साथ नवनिर्मित न्यायालय के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया ताकि कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जा सके। इस अवसर पर बोलते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि बहुत अच्छा कार्य चल रहा है इसमें कहीं छोटी मोटी समस्या भी आती है तो उसे बैठकर के निपटाया जाए वही कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने जिला उपायुक्त को नवनिर्मित भवन के चल रहे कार्य का निरीक्षण कराया और उनको जानकारी देते हुए बताया कि नए न्यायालय भवन का आधा कार्य शुरू हो चुका है तथा बाकी बची जगह में खुदाई का कार्य चल रहा है जिसे जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा तथा इसमें कई तरह की छोटी मोटी आ रही समस्याओं का भी विचार-विमर्श किया जिस पर जिला उपायुक्त ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह को कहा कि जो नए न्यायालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है उस में कहीं भी किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो उसको विचार कर आपसी में सहमति के तौर पर पूरा किया जाए ताकि किसी को समस्या भी ना हो और जल्द से जल्द कोर्ट के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सके वहीं जिला उपायुक्त ने कोर्ट के नए भवन का बारीकी से निरीक्षण किया।  कस्बे के लोगों द्वारा भी प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द न्यायालय भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। इस अवसर पर इनके साथ एसडीएम सुरेंद्र सिंह बार के पूर्व प्रधान कुलदीप रामबास, अधिवक्ता राम अवतार कनीनवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास शर्मा रामबास, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव कनीना, सुनील रामबास, अशोक वर्मा समाजसेवी, अधिवक्ता अखिल कनीना मंडी के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 9 व 10: जिला उपायुक्त कनीना में चल रहे न्यायालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए।




कनीना कालेज में मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल कार्यक्रम में पहुंचे डीसी डॉ जेके आभीर
-जल संरक्षित को सामूहिक प्रयास नहीं किए तो भविष्य में पानी की होगी गंभीर समस्या : उपायुक्त
-पौधारोपण कर दिया जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
**************************************************************************
*****************************************
***********************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय कनीना में मंगलवार को मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल कार्यक्रम में उपायुक्त जय कृष्ण आभीर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ ज्योति आभीर तथा डॉ सुनीता मौजूद रही।
उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने अपने संबोधन में कहा कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य जलस्तर को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इसमें उन्हें युवा वर्ग, किसान वर्ग, महिलाओं वह अन्य सभी आमजन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पानी को एकत्रित करने के लिए खेतों में, पंचायती जमीन में तथा घरों में जमीन में छोटे-छोटे गड्ढे बनाकर  छोड़ दें ताकि बरसात हो तो पानी गड्ढों में भर जाए।
उन्होंने कहा कि जब यह पानी  गड्ढों में भर जाएगा तो वह पानी धीरे-धीरे धरती की गोद में समा जाएगा जिससे भूमिगत जल स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इसमें शारीरिक मेहनत करके हर व्यक्ति अपना सहयोग दे सकता है। इसमें पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है।  
 उपायुक्त ने वहां मौजूद सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने घर में, आंगन में, खेत में, घर के बाहर एक 2 फीट बड़ा व 2 फीट गहरा गड्ढा बनाए ताकि बारिश के समय में जब उस गड्ढे में पानी इक_ा हो तब उस गड्ढे के साथ अपनी सेल्फी लेकर मेरे पास भेजें।
उन्होंने कहा अगर हम इसी प्रकार धरती से जल निकालते रहे और जल का संरक्षण नहीं किया तो 1 दिन पीने के पानी के लिए भी बहुत भयावह स्थिति होगी और हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए पीने के लिए पानी तक नहीं बचेगा। ऐसे में जल संरक्षित करने के लिए यदि हमने सामूहिक प्रयास नहीं किए तो भविष्य में पानी की समस्या गंभीर से बहुत गंभीर हो जाएगी। उन्होंने जल संरक्षण अभियान में सभी के सहयोग करने का आह्वान किया और कहा कि अब समय आ गया है कि जल संरक्षण का प्रण लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज का यह प्रयास अवश्य ही इस लक्ष्य की प्राप्ति में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. जे.के. आभीर ने प्रशासन की ओर से इस दिशा में जारी प्रयासों को हर संभव सहयोग  देने का भरोसा दिलाया और सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त जेके आभीर व एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह, समस्त कॉलेज स्टाफ व कॉलेज की छात्राएं मौजूद रही।
फोटो कैप्शन 02:राजकीय कन्या महाविद्यालय कनीना में पौधा रोपण करते उपायुक्त जे के आभीर।





6 विद्यार्थियों ने पाया नाम, जेईई मेंस में पाई सफलता
**************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। आरआरसीएम  पब्लिक स्कूल कनीना के 6 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।  
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने बताया कि सफलता पाने वाले विद्यार्थियों में  सुभम, उत्सव, नितिन, अनुज, इक्षिता व स्वाति ने सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी योजनाबद्ध तरीके से कठिन परिश्रम करेंगे तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आगे उन्होंने बताया कि विद्यार्थी को अपने शिक्षक के प्रति श्रद्धा रखते हुए उनके कुशल मार्ग दर्शन में अध्ययन करना चाहिए तथा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी।
संस्था के निदेशक हंसराज यादव तथा
विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई व शुभ कामनाएं दी।   
फोटो कैप्शन 03: आरआरसीएम के सफल विद्यार्थी।




खैराणा में दंत जांच शिविर का आयोजन
************************************
***************************************

कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन के तत्वावधान में जिला के खैराणा गांव में निशुल्क दांत जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त अनुभवी डॉ. रणधीर सिंह यादव व डॉ. मनोज वर्मा की टीम ने अपनी सेवाएं दी।
शिविर का उद्घाटन ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने रिबन काट कर किया। उन्होंने कैंप आयोजन में सहयोग देने के लिए गांव की मंदिर कमेटी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को फायदा होता है। इसलिए प्रजा भलाई संगठन ने आने वाले 6 महीनों में बीस निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाने का फैसला किया है। उन्होंने गांव की मंदिर कमेटी को 5100 रुपये भेंट किए। शिविर में 140 मरीजों ने लाभ उठाया। अनुभवी डॉ. रणधीर सिंह यादव तथा डॉ. मनोज वर्मा ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की। इस अवसर पर मास्टर ओमप्रकाश, महावीर सिंह, रतीलाल यादव, रामनिवास शास्त्री, बिमला, ममता, सुमन, कौशल्या, रामौतार सिंह, धर्मपाल, शुभ राम, कैलाश सेठ, भाग सिंह चेयरमैन, राजबीर गौड़, विजय, अनिल, संदीप आदि अनेक युवा तथा मौजीजान उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: गांव खैराणा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।



एसडियन्स ने जेईई मेन में 99 पर्सेंटाइल हासिल कर बनाया रिकार्ड
***********************************************************
*****************************************
*******************
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला के 63 विद्यार्थियों ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
 टॉपर रही छात्रा नीतू सहरावत ने 99 पर्सेंटाईल प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परमजीत ने 94.03 पर्सेंटाईल के साथ द्वितीय स्थान तथा भारत ने 93.78 पर्सेंटाईल के साथ तृतीया स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा नितेश, दीपिका, जतिन, मनीष, मनीष कुमार आदि ने अच्छी पर्सेंटाईल के साथ जेईई मेन में सफलता प्राप्त की। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया की सफल रहे छात्र इंजीनियर के रूप में देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। छात्रा नीतू सॉफ्टवेर इंजीनियर के रूप में नई तकनीकी को विकसित कर समाज व देश की सेवा मे अपनी भागेदारी निभाना चाहती है। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए अध्यापकों के साथ साथ विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी व सफल रहें छात्रों के उज्ज्वल भविषय की कामना की। विद्यालय निदेशक ने बताया की परिश्रम ही सफलता का आधार है। विद्यालय में शैक्षिक कार्य के साथ प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए नियमित तैयारी कारवाई जाती है। जिसके कारण ही प्रतियोगी परीक्षाओ में अपार सफलता प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामधारी, मुख्य शैक्षिक अधिकारी नरेंदर यादव, उप प्राचार्य पुरण सिंह, प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंदर सिंह, जीतू श्रीवास्तव, सुमित कुमार, अंकित शुक्ला, धनराज, विनय कुमार, देवव्रत, मनोज कुमार, नवीश कुमार, रितेश यादव, मुकुल कुमार, सुरेंद्र चौहान, सभी विभागों के समन्वयक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 5: एसडी स्कूल के अव्वल रहे विद्यार्थी साथ में प्रथम रही छात्रा नीतू सहरावत।


गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को, मेला 26 जुलाई को
**********************************************
***************************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना के बाघोत स्थित बाघेश्वरी धाम पर 26 जुलाई को कांवड़ मेला लगने जा रहा है। कांवड़ मेले के दृष्टिगत 13 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन से ही लोग भारी संख्या में हरिद्वार पहुंच जाते हैं तथा गंगा में डुबकी लगाकर हरिद्वार एवं नीलकंठ से कंधे पर कावड़ उठाकर अपने अपने गंतव्य मार्गों की ओर चले जाते हैं।
विगत वर्ष कनीना के बाघेश्वरी धाम पर 20 हजार कावड़ अर्पित की गई थी। कनीना के 38 कावड़ लाकर बाघेश्वर धाम पर चढ़ाने वाले सुमेर सिंह चेयरमैन का गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा में डुबकी लगाकर बाघेश्वर धाम की ओर हर-हर करते हुए बढ़ जाएंगे और 26 जुलाई के मेले में बाघेश्वरी धाम पर अपनी कावड़ अर्पित करेंगे। 27 गांव लाने वाले अनिल कमांडो का कहना है कि गुरु पूर्णिमा को कांवडिय़ों के दल हरिद्वार एवं नीलकंठ के लिए रवाना हो जाते हैं।
 शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई है। उधर बाघोत में विगत महीनों बड़ी डकैती होने के बाद सन्नाटा है तथा धीरे धीरे मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। क्योंकि जिला महेंद्रगढ़ प्रदेश भर में विख्यात बाघेश्वरी धाम पर बहुत अधिक कांवड़ चढ़ाई जाती है। 14 जुलाई से सावन माह की शुरूआत हो जाएगी। सावन माह बारिश के लिए विख्यात होता है। शिव भोले की आराधना का पर्व  सावन है। इस बार सावन माह में चार सोमवार सावन माह में आएंगे।





नीट के एडमिट कार्ड जारी










******************************
***********************************
कनीना की आवाज। 17 जुलाई नीट यूजी की परीक्षा होने जा रही है जिसमें कनीना ब्लाक से हजारों विद्यार्थी भाग लेंगे। गुरुग्राम के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी निर्धारित हुई है। परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़, झज्जर एवं रेवाड़ी जिले भरे थे किंतु एनटीए/नीट ने इन जिलों में केंद्र नहीं बनाया। नीट के आधार पर ही विद्यार्थी एमबीबीएस एवं अन्य मेडिकल कोर्स कर सकते हैं।

Monday, July 11, 2022

 
आईआईटी जेई मेंस में यूरो ने कमाया नाम
******************************************
************************************************
************************************
**
कनीना की आवाज। आईआईटी जेई मेंस के परीक्षा परिणामों में यूरो स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। यूरो कनीना स्कूल के प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि 60 से अधिक बच्चों ने क्वालीफाई किया है। चिराग पुत्र श्री हाथी सिंह खेड़ी ने 99.5 प्रसेन्टाईल हासिल कर हरियाणा के टॉपर बच्चों में स्थान पाया है।
 चिराग ने स्कूल से ही पढ़ाई की है, वह कहीं कोचिंग लेने नहीं गया। चिराग के पिता खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। चंचल  धनौन्दा ने 98.37 प्रसेन्टाइल प्राप्त कर टॉपर्स में रही। यूरो स्कूल रेवाड़ी के प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि तमन्ना ने 99.37 प्राप्त करें तथा तमन्ना ने भी स्कूल में पढ़ाई से यह मुकाम हासिल की है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक डा. राजेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के पढ़ाने वाले अध्यापक हो तो बच्चे कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। यूरो ग्रुप के चेयरमैन सत्यवीर यादव ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार से यूरो के विद्यार्थी आल इंडिया एक रैंक सैनिक स्कूल में तथा दीप्ति तंवर छात्रा का मिलिट्री स्कूल बेलगांव कर्नाटक में चयन हुआ, अध्यापकों की उत्कृष्टता को दर्शाता है। इस अवसर पर निदेशक नितिन यादव यादव, स्वाती यादव, प्राचार्य मिनू दुबे, प्रवक्ता कुलदीप रसायन शास्त्र, सुनील मैथ्स, रमेश तंवर फिजिक्स, विरेन्द्र सिंह समन्वयक, अनिल कुमार गणित, अमित रसायन शास्त्र, प्रवीण फिजिक्स तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: यूरो स्कूल कनीना में अव्वल रहे विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए डा राजेंद्र सिंह एवं अन्य।





विश्व हिंदू परिषद जिला महेंद्रगढ़ की बैठक संपन्न
*********************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक नारनौल में आयोजित हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना बताते हुए विभाग मंत्री सुरेंद्र सिंह ने आगामी 6 माह में होने वाले कार्यक्रमों को सुचारु रूप से, व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त मास में अखंड भारत दिवस, विश्व हिंदू स्थापना दिवस, गीता जयंती संचलन, स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । इसी बीच
त्रिवार्षिक योजना के अनुसार 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा । जिसमें विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बनाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज में सेवा, सुरक्षा , संस्कार का कार्य करती है। जिससे समाज को मार्गदर्शन मिलता है। इस बैठक में दिलावर सिंह कनीना को जिला उपाध्यक्ष, हवा सिंह खैराना जिला प्रचार प्रसार प्रमुख , सतीश आर्य रसूलपुर को जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख , विजयपाल सेहलगिया को कनीना प्रखंड अध्यक्ष, लखन लाल कैमला को कनीना प्रखंड उपाध्यक्ष , सुनील एडवोकेट कनीना प्रखंड मंत्री, रामपाल कनीना नगर मंत्री, प्रविंदर मुंडिया खेड़ा को दौंगड़ा प्रखंड अध्यक्ष, प्रेम जांगिड़ को प्रखंड सह संयोजक अटेली का दायित्व दिया गया । सभी ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी।  इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष विशाल सैनी, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख सावत सिंह गौद, मुकेश गर्ग अटेली जिला मंत्री, दौलत राम नारनौल नगर अध्यक्ष , गौरव शर्मा अटेली नगर अध्यक्ष , हेमंत अटेली नगर मंत्री आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।







 मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल कार्यक्रम 12 जुलाई को
************************************************
*****************************************
**********
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या कालेज उन्हाणी में मिशन महेंद्रगढ़ अपना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी देते प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा जेके आभीर जिला उपायुक्त नारनौल होंगे वही कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह एसडीएम कनीना, डॉ ज्योति आभीर तथा डॉ सुनीता अतिथि बतौर उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर पानी बचाने के विभिन्न तरीकों और मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।




 4 कनाल में घिया पैदा कर कमाए 40 हजार रुपये
***********************************************
**************************************
************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांवउन्हाणी में यूरो स्कूल समक्ष वीरेंद्र सिंह उन्हाणी किसान के साथ महज अपनी 4 कनाल भूमि में घिया उगाकर हजारों रुपए कमा रहा है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घिया बेहतर कमाई दे रही है। उन्होंने बताया कि ढाई हजार रुपये के बीच खरीदे जबकि खा की आवश्यकता नहीं पड़ी। नहर के पास इस खेत में बेहतर दर्जे की घिया पैदा होती है। किसान विगत 2 वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं जिसके चलते हर बार उन्हें 40 से 50 हजार रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं। अप्रैल माह में बीजाई की थी जो अगस्त माह तक पैदावार देगी। उन्होंने बताया कि घिया की मांग इतनी है कि खेत पर ही खरीददार पहुंच जाते हैं। आजकल बारिश के बाद घिया की पैदावार घट गई है। इसलिए घिया की मांग बढ़ी है। वैसे भी त्यौहार आने से तथा नजदीक सावन माह है जिसके चलते घिया की मांग और बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजार में हर सब्जी और फल महंगे हो गए हैं। ऐसे में उनकी घिया भी अच्छे दाम दे रही है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी मुसीबत रात रखवाली करने की है। रात को नील गाय उनकी सब्जी को नष्ट कर देती है। ऐसे में उनका दिन रात अपने खेत में ही गुजारता है तथा सड़क पास होने से तथा दूसरी तरफ नहर होने से उनकी सब्जी में नुकसान कम हो पाता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी घिया उगाते रहेंगे।
 फोटो कैप्शन 02: घिया की पैदावार लेता किसान बीरेंद्र सिंह।



वाह डाक विभाग
 स्पीड पोस्ट से पैकेट पानीपत से कनीना पहुंचने में लगे 8 दिन
****************************************************
****************************************
******************
कनीना की आवाज। केंद्र सरकार की भारतीय डाक सेवा अब चरमराने लगी है ।किसी जमाने में सर्वोत्तम सेवा मानी जाती थी किंतु अब हालात देखकर पता चलता है कि यह सेवा बहुत नीचे जा चुकी है। हुआ यूं कि समालखा जिला पानीपत से नरेंद्र कुमार एडिटर ने एक पैकेट कनीना के लिए स्पीड पोस्ट द्वारा करीब डेढ़ सौ रुपए में भेजा। परंतु यह स्पीड पोस्ट जब तीन-चार दिनों बाद में नहीं मिली तो बार-बार शिकायत की गई जिसके चलते आखिरकार 8 दिनों में स्पीड पोस्ट से यह पैकेट कनीना पहुंचा। एक ओर जहां कुरियर सेवा अगले दिन पैकेट आदि को पहुंचा देती है वही डाक विभाग की आधुनिक विज्ञान युग में स्पीड को देखकर लगता है कि स्पीड पोस्ट कछुए की चाल से चलती है। इससे न केवल कोरियर धारकों को लाभ हो रहा है अपितु विभिन्न कर्मचारी भारतीय डाक सेवा को चूना लगा रहे हैं।  यही हालात हुई तो कहीं भारतीय डाक सेवा भी निजी हाथों में ने चली जाएगी या बंद हो सकती है। चूंकि चार जुलाई को स्पीड पोस्ट से भेजा हुआ पत्र 8 जुलाई को मिल पाया है।





क्षेत्र में बढ़ी उमस
कल होंगे बिखराव के बादल, छिटपुट बूंदाबांदी के आसार
*****************************************************
****************************************
***************
कनीना की आवाज। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया परन्तु इस दौरान पूर्वी जिलों पानीपत सोनीपत फरीदाबाद और एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियां नदारद रही ।
  राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आज सोमवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर सुबह से ही मौसम साफ रहा। परन्तु दोपहर बाद एनसीआर दिल्ली के इलाकों में अच्छी-खासी बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही हरियाणा में आज  मानेसर,फरीदाबाद ,रेवाड़ी, गुडग़ांव महेंद्रगढ़ में अटेली मंडी,मयड हिसार और हिसार के आसपास ,  उचाणा के आसपास वनभौरी, गनौर समालखा, पुनहाना फिरोजपुर झिरका के आसपास और शाम तक  निम्नलिखित जिलों के कुछ हिस्सों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन  के साथ हल्की बूंदाबांदी बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा भिवानी, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़, नुह, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत  आदि स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावनाएं बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमजन आज सुबह से ही उमस भरी गर्मी झेल रहे थे, आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर  अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से 40.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान  25.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।लेकिन आज सोमवार दोपहर के बाद से आसमान में बादल छाने लगे और  दिल्ली एनसीआर में फिर बारिश शुरू हो गई जबकि हरियाणा में आज बिखराव के रूप में बारिश देखने को मिलीं। आज जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ था परन्तु दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादलवाही देखने को मिलीं आज जिला महेंद्रगढ़ में अटेली, नांगल चौधरी के आस पास हल्की बारिश/बुंदाबांदी देखने को मिलीं। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 35.5 डिग्री सेल्सियस 36.2 डिग्री सेल्सियस और  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.4 डिग्री सेल्सियस और 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अनेक स्थानों पर  बिखराव वाली  हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

 

 

नवंबर माह में होगी भिवानी सहित चरखीदादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली:उपायुक्त 

*************************************

*************************************
कनीना की आवाज। भिवानी जिला सहित चरखीदादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी के युवाओं के लिए स्थानीय भीम स्टेडियम में नवंबर माह के दौरान वर्ष 2022-23 के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में भाग लेने के लिए चारों जिला के युवा एक अगस्त से सेना की वेबसाईट डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
यह जानकारी उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने आज लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सेना व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा रैली को सफल बनाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि युवाओं को सेना में भर्ती बारे जागरूकता कैंप व सेमीनारों का आयोजन करें। भर्ती में आने वाल युवाओं की सुरक्षा व रहने के बारे में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन भीम स्टेडियम में इस बाबत कंट्रोल रूम स्थापित करे और डीएसपी स्तर के अधिकारी को रैली के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।
जन स्वास्थ्य विभाग पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे तथा बिजली विभाग निर्बाध बिजली सप्लाई का कार्य संभालेंगे। जिला खेल अधिकारी खेल स्टेडियम के रखरखाव के साथ-साथ भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं के लिए रहने व खाने का भी इंतजाम करेंगा। पीडब्लूडी विभाग रैली स्थल पर बैरीकेडिग़ व स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में मैडिकल स्टाफ नियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। 






Sunday, July 10, 2022

 
एसडी स्कूल ककराला में पीटीएम आयोजित
-862 अभिभावकों ने लिया भाग
************************************
******************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 862 अभिभावको का इस बैठक में भाग लेना उनके उत्साह, छात्रों के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं अध्यापक-अभिभावक बैठक के महत्व को दर्शाता है। सभी अभिभावकों ने अपनी व्यस्तता के चलते व मौसम के प्रभाव की प्रवाह के बिना अपने बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन व सभी संबंधित अध्यापकों के साथ अध्ययन संबंधी समस्याओं के समाधान, शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों व विषयों पर विमर्श किया। अभिभावकों ने शिक्षकों के परिश्रम विद्यालय की कार्यप्रणाली  की सराहना की। पुस्तकों के साथ डिजिटल उपकरणों के उपयोग करते हुए तहत शिक्षा प्रदान करवाने के तरीकों को श्रेष्ठ बताया। सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की दिनचर्या उनके व्यवहार समय-सारिणी, रुचि आदि से संबंधित पहलुओं से प्रबंधन व संबंधित अध्यापकों से परिचित करवाया और अपने बच्चों की रिपोर्ट लेने में काफीरुचि दिखाई।
    विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने अध्यापक-अभिभावक बैठक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम अपने आपको गौरवशाली समझते हैं कि हमारे अभिभावक इतने सजग व जागरुक है कि बैठक के महत्व को समझते है तथा छात्र के भविष्य निर्माण में प्रबंधन व अध्यापकों के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह बैठक शैक्षिक जानकारी के साथ-साथ सम्पूर्ण व्यवहार, रुचिया सामथ्र्यता से संबंधित बातों के आदान-प्रदान के लिए आयोजित की जाती है। अध्यापक एवं अभिभावकों  का विचार-विमर्श छात्र के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। आगे बताया कि शिक्षण एक त्रिआयामी प्रक्रिया है। ये तीन पक्ष हैं अध्यापक, अभिभावक व विद्यार्थी। इनमें से कोई दो अक्सर साथ रहते हैं परंतु तीनों एक साथ इस प्रकार के आयोजनों में होते हैं जिसका प्रमुख केन्द्र बिंदु छात्र ही होता हैं और बच्चे के शैक्षणिक विकास में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावक की भी अहम् भूभिका होती है। उन्होंने सभी अभिभावकों का धन्यावद कर बैठक का समापन किया।
फोटो कैप्शन 01: एसडी स्कूल ककराला में पीटीएम का एक नजारा।




साप्ताहिक गतिविधियों  का आयोजन किया गया
********************************************
*************************************
********
कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक विभिन्न प्रकार की साप्ताहिक गतिविधियों  का आयोजन किया गया। इनमें कक्षा एलकेजी से दूसरी तक चित्र देखो और पहचानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवीं  तक पेपर बोट (नाव बनाना)प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा कक्षा छठी से आठवीं तक बेस्ट फ्रॉम वेस्ट (प्लास्टिक यूज़) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने अति उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। छोटे बच्चों ने पेपर नाव बनाकर अपनी प्रतिभा का बहुत अच्छा उदाहरण पेश किया ढ्ढ पेपर से नाव बनाओ प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अति उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के अद्भुत कलाकृतियों को देखकर सभी बच्चों में कुछ नया सीखने और बनाने का उत्साह नजर आया ढ्ढ बच्चों ने खराब हो चुका प्लास्टिक का उपयोग करके सुंदर क्राफ्ट्स का निर्माण किया था।
इस अवसर पर चेयरमैन राव बहादुर सिंह जी ने सभी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उनको जिंदगी में आगे बढऩे की प्रेणना दी।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय श्री योगेंद्र यादव जी ने बच्चों  द्वारा की गई विभिन गतिविधियों की प्रशंसा की ढ्ढ  प्राचार्य जी ने प्रतिभागियों को भी आगे इसी प्रकार अपनी कला के श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए तैयार रहने को कहा।  शक्षणिक  प्रमुख नरेंद्र यादव जी ने  सभी बच्चों को निरंतर इसी प्रकार अपने पथ पर अग्रसर रहने को कहा अवसर पर डीन अतरसिंह ,गतिविधि प्रभारी ममता यादव,रूपांशी यादव,सरिता यादव ,सहित सभी अध्यापक गण  मौजूद रहे।।
फोटो कैप्शन 11:यदुवंशी के अव्वल रहे बच्चे।





कनीना में आज हुई बरसात ने प्रदेश सरकार व नगर पालिका के विकास कार्यों की खोली पोल
- जल निकासी के नही है पुख्ता इंतजाम
नगर के मुख्य मार्गों पर हुआ जलभराव, लोगों को निकलना हुआ मुश्किल
******************************************************
**********************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना में एक ही दिन में 50 एमएम बारिश होने से प्रदेश सरकार व नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोल दी है।
जल निकासी के नही है पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
नगर के मुख्य मार्गों पर हुआ जलभराव होने लोगों को निकलना हुआ मुश्किल  हो गया है।
लोगों के घरों में पानी घुस गया है वहीं वाहन चालकों को मुश्किलों का करना सामना करना पड़ा है।
एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने नगर के मुख्य मार्गों का जायजा भी लिया। दूरभाष पर बात कर संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के जल्द समाधान के निर्देश दिये तथा अधिकारियों को मौके पर पंहुचने के भी निर्देश दिये हैं।
कनीना में आज हुई मध्यम बरसात ने ही प्रदेश सरकार व नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोल दी। नगर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पानी भर गया। जिससे लोगों को वहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है यही हाल नगर के मुख्य  सड़क मार्ग का भी है जहां पर वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों के घरों में पानी भर गया है एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने नगर के मुख्य मार्गों का जायजा लिया तथा बाद में एसटीपी पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने वहां पर कार्यरत कर्मचारियों से बात की व जल निकासी को लेकर  संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर बात कर दिशा निर्देश दिए तथा उन्हें मौके पर पहुंचने का आदेश दिए हैं।
 एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा की बरसात के कारण शहर में दो तीन जगह जल भराव हो गया है। जोहड़ ओवर फ्लो हो गए है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है जल्द ही समस्या  का समाधान किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 05: एसडीएम कनीना कस्बा कनीना का जायजा लेते हुए।




पाली में किया गया सुरेश वाटिका का निर्माण, मिली बधाइयां
*************************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। जननी जन्मभूमि स्वर्ग  से भी बढ़कर होती हैं इन दोनों का ऋण व्यक्ति सौ बार जन्म लेकर भी नहीं उतार सकता परंतु अपनी जन्मभूमि पर लोकहित वह समाज हित में किया गया कार्य सदैव व्यक्ति को जीवंत रखता है। महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली में बाबा जयराम दास मंदिर पर सुमित अग्रवाल व उसकी माता संतोष देवी द्वारा अपने पति की याद में सुरेश वाटिका नाम से एक समारोह स्थल का निर्माण करवा कर जहां पुत्र ने अपने पिता की इच्छा को पूरा करने का प्रयत्न किया। वही पत्नी ने अपने पति की जन्मभूमि पर निर्माण करवाकर जनहित हेतु अपना योगदान दिया।  सेठ सतनारायण के पुत्र सुरेश कुमार का जन्म पाली में हुआ व्यापार के कारण मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अपना रहन सहन प्रारंभ कर दिया। परंतु सुरेश कुमार का मन सदा यह कहता था की गांव में कोई ना कोई समाज हित का कार्य किया जाए परंतु असामयिक  मृत्यु हो जाने के कारण सुरेश अपना यह स्वप्न पूरा नहीं कर पाए। समय चक्र के कारण उनके बेटे सुमित भी एक दुर्घटना में घायल हो गए और रीड की हड्डी में चोट लगने के कारण वह चलने में लाचार हो गए। उन्होंने अपने पिता की इच्छा के बारे में गांव के ही एक सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पाली को बताया उन्होंने उनकी माता और उनको सलाह दी कि बाबा जयराम दास पर एक समारोह स्थल की आवश्यकता है चिंतन मनन के बाद मां बेटे ने मंदिर कमेटी के सहयोग से लगभग 35 लाख रुपये लगाकर इस समारोह स्थल का निर्माण करवाया है। इस  स्थल  का निर्माण सेठ विष्णु प्रसाद बधवानिया की देखरेख मे हुआ जिसमे दो 50X50 फुट के टीन सैड बनाए गए हैं, एक रसोई और एक सभी सुविधाओं से युक्त कमरा बनाया गया है। साथ ही दूल्हा दुल्हन के लिए वरमाला हेतु स्टेज का भी इस सुरेश वाटिका में निर्माण करवाया गया है। 200 फुट लंबी और डेढ़ सौ फुट चौड़ी यह वाटिका सामान्य जन मंदिर कमेटी से बुक कर सकता है। सामान्य जन भी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने मांगलिक कार्यक्रम यहां पर कर सकता है। यद्यपि इस जिंदल परिवार को गांव छोड़े हुए 50 वर्ष बीत चुके हैं परंतु आज भी इनका अपने गांव के प्रति लगाव देखकर यह बात सिद्ध हो जाती है कि मेरा गांव मेरा तीर्थ है। ग्राम वासियों ने उनके इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है। 9 जुलाई को इस समारोह स्थल का उद्घाटन सन्तोष देवी द्वारा हवन पूजन के साथ अपने परिवार की उपस्थिति मे किया गया।
फोटो कैप्शन 06: सुरेश वाटिका पाली का नजारा।




109 मरीजों ने जांच करवाई तथा ली मुफ्त सलाह
/**********************************************
**************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना मंडी में लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा 52वां हृदय रोग, नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेट्रो अस्पताल एवं हृदय रोग संस्थान डा. आरबी यादव के सहयोग से निरंतर लग रहा है। मेट्रो अस्पताल रेवाड़ी के हृदय रोग विशेषज्ञ डा.अश्विनी यादव ने नेत्र रोगियों की जांच की। उनके साथ देव दायमा, प्रवीन, पूनम,कमल, सुनील, सुनील कुमार ,राहुल, नीलम आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बीपी, शुगर, ईसीजी निशुल्क जांच की गई। इसी प्रकार डा आरबी यादव अस्पताल रेवाड़ी से नेत्र रोग विशेषज्ञ नेहा वत्स एवं डा अमित कुमार ने नेत्र रोगियों की जांच की। उनके साथ ममता, नवीन, सुभाष आदि उपस्थित रहे। उपस्थित रोगियों को दवाइयां, चश्मा निशुल्क प्रदान किये गये। शिविर में 109 रोगियों ने लाभ उठाया।
   इस अवसर पर सेवा भारती कनीना के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव श्यामसुंदर बंसल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, शिव कुमार अग्रवाल, जगदीश आचार्य, सुरेंद्र गुढ़ा, दयाराम, विनय एवं नरेश शर्मा पार्षद सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। सेवा भारती कनीना के आर्य समाज मंदिर कनीना में निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा केंद्र महिला सिलाई केंद्र चलाता है। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती जिसका समय शाम चार से 5:30 तक का है। इस वक्त इस केंद्र पर सलाह ले सकते हैं। फोटो कैप्शन 4: सेवा भारती द्वारा आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर।


किसानों की समस्याओं पर पत्रिका उपलब्ध, क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को किया है उजागर
*****************************************************************
**************************************
*************************
कनीना की आवाज। कनीना डा होशियार सिंह यादव की किसानों और शिक्षा पर प्रकाशित पत्रिका अब उपलब्ध हो चुकी है। यह पुस्तक पत्रिका डा होशियार सिंह के पास उपलब्ध हो सकती है। इस पत्रिका में क्षेत्र के विभिन्न किसानों की समस्याओं को उजागर किया गया है। यह पत्रिका भविष्य में भी निरंतर प्रकाशित होती रहेगी। लंबे समय से इस पत्रिका के आने का इंतजार हो रहा था आखिरकार पत्रिका उपलब्ध हो गई है। आरएनआई द्वारा इसका रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। तत्पश्चात या पत्रिका लगातार किसानों की समस्याओं को उजागर करती रहेगी और लोगों को उपलब्ध होती रहेगी।
फोटो कैप्शन 9 व 10: पत्रिका का प्रथम कवर पेज तथा पत्रिका।






अभी भी रेवाड़ी जिलेे के खेतों में होती है श्रीआई
***************************************
***********************************
*******
कनीना की आवाज। एक जमाने में बुजुर्गों के मनपसंद हरी सब्जी श्रीआई अभी भी रेवाड़ी जिले के बहुत से गांवों के खेतों में उपलब्ध है। कनीना के आस पास ढहीना, गोठड़ा, बिसोहा आदि गांवों के खेतों में एवं नहर के किनारे देखने को मिलती है।
श्री आई को देखकर अब भी बुजुर्गों के मुंह में पानी आ जाता है। यह श्रीआई बुजुर्ग रायता, पराठे पकोड़े, कढ़ी आदि के बनाने में प्रयोग करते थे। भाजी दूर-दराज तक इसकी विख्यात रही है। किसानों ने बताया कि श्रीआई इस समय बाजरे के खेत में भारी मात्रा में होती थी किंतु किसानों ने  खरपतवार समझ कर नष्ट कर दिया। अब कुछ खेतों में बहुत मात्रा में उपलब्ध होती है। अभी श्रीआई के शौकीन किसान दूर दराज से ढूंढ कर लाते हैं और विभिन्न सब्जियां बनाकर खाते हैं।
फोटो कैप्शन 8: श्रीआई


आ गई है जामुन की बहार
*******************************
***********************************

कनीना की आवाज। बारिश के मौसम में जहां निबोरी, आम तथा जामुन जैसे फल बहुत अधिक मात्रा में उपलब्ध हो जाते हैं। जामुन जो विभिन्न रोगियों विशेषकर शुगर के मरीजों के लिए बेहद लाभप्रद माना जाता है बारिश के समय में ही उपलब्ध हो पाता है। परंतु जामुन की सबसे बड़ी कमी है कि यह महज सात आठ दिन ही चल पाता है तत्पश्चात पेड़ से समाप्त हो जाता है।
 जामुन पैदा करने वाले किसान अजीत कुमार एवं महावीर सिंह करीरा आदि ने बताया कि उनके यहां भारी मात्रा में जामुन लगते हैं किंतु अधिक दिनों तक नहीं चलते। तुरंत पककर धरती पर आ गिरते हैं जिसके चलते उन्हें उठाकर प्रयोग करना जरूरी है, वरना ये समाप्त हो जाते है। वर्तमान में अभी भी कुछ किसानों के खेतों में भारी मात्रा में जामुन लगी हुई है। मरीज ढूंढ कर लाते हैं और बड़े चाव से खाते हैं।
 फोटो कैप्शन 7: जामुन का नजारा।


बादल बरसे जमकर, खेतों में हुआ जमा पानी
-50 एमएम हुई बारिश
*******************************************************
***************************************
********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में रविवार को बादल जमकर बरसे। सुबह से दोपहर पश्चात तक लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही। 50 एमएम बारिश हुई। अब तक एक जुलाई के नौ एमएम तथा 10 जुलाई को 50 एमएम बारिश हुई है। कुल मिलाकर 59 एमएम बारिश जुलाई माह में हुई है जबकि 30 मार्च को 30 एमएम बारिश हुई थी।
किसान बाजरे की बिजाई कर चुके हैं किंतु उनकी बिजाई इस बारिश से प्रभावित होने के आसार बन गए हैं। भारी मात्रा में खेतों में पानी जमा हो गया है। उधर कनीना कस्बे में भी एक एक-एक फुट पानी सड़कों पर जमा हो गया  किंतु कुछ समय पश्चात नालियों में चला गया।
एसडीएम ने भी विभिन्न स्थानों का दौरा करके पाया कि जोहड़ों का पानी बढ़ता जा रहा है। अगर यही हालत रही और सीवर द्वारा पानी नहीं निकला तो भविष्य में कनीना वासियों को बड़ी परेशानी हो सकती है।
 करीरा के घरों में बरसात का पानी घुसने के आसार -
उधर करीरा गांव के रामकिशन, गजेंद्र, सुभाष विनयपाल, गजराज सिंह, बनवारीलाल, सतपाल रामपाल, सत्यवीर, ओमप्रकाश, रामनारायण इत्यादि ने बताया कि उनके घरों में गंदा पानी घुसने के लिए तैयार खड़ा है। जोहड़ के गंदे पानी  निकासी का कोई प्रबंध नहीं है जिसके चलते घरों के आगे पानी जमा हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से बीडीपीओ तथा विभिन्न उच्च अधिकारियों तक भी उन्होंने निवेदन किया था किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि एक जोहड़ है जिसका पानी लिसान गंव वाले कच्चे रास्ते की तरफ ओवरफ्लो हो जाता है। गांव की फिरनी बनी उस समय बड़ा पाइप दबाकर पानी के लिए रास्ता दिया था जो कुछ दिनों पहले मिटटी डलवा कर दबा दिया गया। जिसके कारण पानी नहीं निकल पाता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि करीरा गांव में जोहड़ों की बदौलत आफत बनी है तथा गलियों में खड़े पानी की निकासी करवाई जाए।
फोटो कैप्शन :2 व 3:  करीरा में घरों के आगे जमा बारिश का पानी।












Saturday, July 9, 2022

 
कावड़ लाने वाले भक्तों की सुरक्षा के हो बेहतर प्रबंध
*******************************************
**********************************************
*****************************************
**
कनीना की आवाज। बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार तथा जिलों के उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों से कावड़ लाने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए कारगर प्रबंध करने की मांग है। इस संबंध में अतरलाल ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, सड़क परिवहन मंत्री दुष्यंत चौटाला तथा महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, दादरी, रोहतक, झज्जर तथा गुरूग्राम के उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों को ज्ञापन भेजकर कावड़ लाने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।
अतरलाल ने ज्ञापन में कहा है कि आगामी 13 जुलाई से शिव भक्तों के कावड़ यात्रा शुरू हो रही है। जिसके तहत शिव भक्त अपने आराध्य देव भोले को मनाने के लिए गंगोत्री हरिद्वार से गंगाजल उठाकर कावड़ के रूप में हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में हजारों श्रद्धालु कावड़ ला कर आदि शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इसलिए सरकार तथा जिला उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षकों को शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। इससे शिव भक्तों को कोई असुविधा न हो और उनके जान-माल की हानि से बचा जा सके। उन्होंने हरियाणा के सड़क परिवहन विभाग के अधिकारियों से कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए सड़क के किनारे किनारे अस्थाई तौर पर विशेष गलियारा निश्चित करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से किसी भी अनहोनी, अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए समय रहते पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।





जीआर स्कूल में मनाया गया मैंगो डे
****************************************
************************************
**********
कनीना की आवाज। जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में मैंगो डे मनाया गया। यह कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी तक मनाया गया। इसमें सभी बच्चों को आम के महत्व एवं गुणों के बारे में बताया गया।
 कक्षा पहली के बच्चों से चार्ट पर आम के चित्र बनवाए गए वहीं कक्षा दूसरी के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के मुखोटे बनाए गए। विद्यालय की उप-प्राचार्या पूनम कौर राणा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का फलों के प्रति रुझान बढ़ता है। विद्यालय के संचालक विजय पाल यादव ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में आपसी मेलजोल की भावना विकसित होती है।
फोटो कैप्शन 01: मैंगो डे पर बच्चे मैंगो डे मनाते हुए।



मानसून हुआ सक्रिय, बारिश की बढ़ी संभावना
*****************************************
***************************************
******
कनीना की आवाज। एक सप्ताह के बाद शनिवार को मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली कुछ दिन के बाद सुस्त मानसून  फिर से सक्रिय हो गया है।
शनिवार को हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी आदि जिलों में  हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। साथ ही साथ शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भी कुछ स्थानों स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश की उपस्थिति दर्ज हुई है जिसकी वजह से प्रभावित इलाके में आमजन ने थोड़ी उमस और पसीने वाली गर्मी से राहत मिली है। परन्तु अधिकांश भाग में अभी भी उमस और पसीने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किये हुए है।
 राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि  बंगाल की खाड़ी  में बने लो प्रेशर एरिया धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है और टर्फ रेखा भी वर्तमान में उत्तर में स्थित है। जिसकी वजह से मौसम प्रणाली उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में राजस्थान, पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। आज सुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पर्वतीय राज्यों में अच्छी बारिश की गतिविधियां जारी है, कुछ स्थानों पर भारी बारिश के दौर भी दर्ज किए जा रहे है।साथ ही साथ पंजाब के हिस्सों की भी तेज बारिश के दौर शुरू हुए है और साथ ही साथ अब हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में भी गरज के बादलों का बिखरे तौर पर होने की वजह से   चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, जींद करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना उचाणा जींद हिसार,  हांसी, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक,  महम, रेवाड़ी  कोसली में अनेक स्थानों पर आज हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बारिश छोटे सपेल और बिखराव के रूप में दर्ज किया गया है। अभी सम्पूर्ण इलाके में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी की वजह से मौसम बहुत ज्यादा उमस भरा और गर्म बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से दिनों में मानसून की जबरदस्त गतिविधियां मध्य व दक्षिण राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और पाकिस्तान पर हो रही थी। परन्तु अब   मौसम प्रणाली द्वारा पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व उत्तर राजस्थान में बारिश की गतिविधियां  देखने को मिलेगी। वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा के उत्तरी जिलों को छोड़ कर अभी आज़ अच्छी बारिश की गतिविधियां  न होने की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर  अभी तापमान में बढ़ोतरी और उमस भरी पसीने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किये हुए है आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस से 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।परन्तु जल्द ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कल 10 जुलाई को राहत की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी और साथ ही साथ लगातार एक या दो दिन के अन्तराल के बाद आगे भी बारिश जारी रहने की संभावनाएं बन रही है। जिसकी वजह से  उत्तर भारत  के मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली मे  मानसून बारिश लय बनने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लगातार  एक के बाद एक  नया  मौसम प्रणाली लो प्रेशर एरिया बनेंगे। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में बारिश की अच्छी गतिविधियों के होने की संभावनाएं बन रही है। इस दौरान मॉनसून की टर्फ रेखा जैसे उत्तर में स्थित होगी तब  उत्तरी मैदानी राज्यों में बारिश गतिविधियां देखने को मिलेगी।  इसके अलावा वर्तमान समय  में सिंध, कच्छ व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सरकुलेशन  का क्षेत्र बना हुआ है। इन सब प्रणालियों के कारण मॉसम में बड़ा बदलाव हो रहे हैं। आज रात से निचले स्तर का एक सक्रिय चक्रवाती का क्षेत्र उत्तर हरियाणा व आसपास के इलाकों पर विकसित होगा। जिसके कारण कल हरियाणा के उत्तरी इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होगी। जिसके कारण मॉनसून पूरी तरह से उत्तर भारत मे सक्रीय होना शुरू हो गया है। भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है ।   
  साथ ही  कल 10 जुलाई को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। कल रविवार को
पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व कुरूक्षेत्र में भारी बारिश होगी। कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है। आज व कल होने वाली भारी बारिश के कारण हरियाणा की  व शिवालिक क्षेत्र से निकलने वाली बरसाती नदियों में उफान आने की प्रबल संभावना है। साथ ही साथ करनाल, कैथल, पानीपत, जींद, फतेहाबाद में कई जगह हल्की से मध्यम से बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी सम्भव है। इसके अलावा सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर और दिल्ली में कल बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। जबकि
दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुडग़ांव, फरीदाबाद, पलवल औऱ मेवात में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। कुछ जगह तेज़ बरसात भी हो सकती है।  इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आखिरकार   एक सप्ताह के भीषण पसीने और उमस भरी गर्मी से आज जिला महेंद्रगढ़ में राहत की बारिश देखने को मिलीं। हालांकि आज शनिवार को जिला महेंद्रगढ़ में बिखराव वाली हल्की बारिश देखने को मिलीं आज वर्तमान मौसम प्रणाली द्वारा दोपहर बाद सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ पर बादलों ने डेरा जमा लिया और दोपहर बाद  जिला महेंद्रगढ़ में कुछ स्थानों पर नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, सतनाली  के आसपास हल्की से मध्यम आकार की बिखराव वाली बारिश देखने को मिलीं । लगातार जिला महेंद्रगढ़ में उमस और पसीने वाली गर्मी ने अपने तीखे तेवरों से आगाज किया हुआ था परन्तु आज हल्की बारिश की गतिविधियों से आमजन को राहत की सांस ली। आज जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि के समय भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी साथ ही साथ कल रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश/मध्यम/ और तेज बारिश की गतिविधियों की प्रबल संभावनाएं बन रही है। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 35.8 डिग्री सेल्सियस और 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश:29.5 डिग्री सेल्सियस 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है आज जिला महेंद्रगढ़ में  नारनौल और आस पास 20.0 मिलीमीटर बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई है।
इनसेट की फोटो साथ हैं।


 निजी स्कूल में पढ़ाने गई शिक्षिका नहीं लौटी घर, गुमशुदगी का मामला दर्ज
********************************************************
***************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना। कनीना उपमंडल के एक गांव की रहने वाली लड़की भिवानी जिला जिला के एक निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी किंतु वह वापस नहीं आई, परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।
 पुलिस में लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी लड़की भिवानी जिला के एक निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए 6 जुलाई को गई थी किंतु शाम तक नहीं लौटी। हर जगह तलाश की किंतु कहीं नहीं मिली। 30 वर्षीय लड़की की गुमशुदगी का मामला कनीना थाना में दर्ज किया गया है।




गाड़ी चढ़ाने और फायर करने का मामला कनीना पुलिस ने किया दर्ज
******************************************************
***************************************
*************
कनीना की आवाज। मुडायन गांव में एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने और फायर करने के जुर्म में दौंगड़ा अहीर पुलिस में चार-पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शिकायत बबलू नामक व्यक्ति ने की है।
 उन्होंने पुलिस ने बताया कि उनके पास एक फोन आया जिसमें बबलू कहां है, पूछा गया। बबलू ने कहा है कि मैं पीपल के पास बैठा हूं। तभी जयप्रकाश और दिनेश भी पीडि़त के पास बैठे थे। करीब शाम के 7:30 बजे एक गाड़ी बोलेरो झीगावन की ओर से आई जिसमें चार पांच व्यक्ति बैठे थे। सीधी बोलेरो गाड़ी बबलू पर चढ़ाने का प्रयास किया, भागने लगा तो उस पर फायर किया। एक गोली कान के पास ही निकल गई उसके साथी भी भाग खड़े हुए। एक अन्य फायर दूसरी तरफ किया। उन्होंने राहुल नामक व्यक्ति को पहचान लिया बाकी लड़कों को सामने आने पर पहचान सकता है। उन्होंने पुलिस में कहा है कि गाड़ी के किराए को लेकर कभी कहा सुनी हुई थी। एक हजार रुपये विकास मांगता था जो कि रंजिश रखते हुए विकास ने अपने साथी राहुल एवं 4-5 साथियों को बुलाकर जान से मारने की नियत से गोली चलाई है। उन्होंने कहा कि अब तो बच गया भविष्य में जान से मार देंगे। दौंगड़ा चौकी ने राहुल एवं उनके साथियों विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



दो को पीओ घोषित, मामला दर्ज
**************************************
***************************************
**
कनीना की आवाज। एसडीजेएम कनीना के आदेश अनुसार अदालत द्वारा आरोपी रोबिन गुढ़ा गोहाना सोनीपत व इम्तियाज अंसारी पंचवटी चौक अरावली थाना चुंटिया, रांची, झारखंड के विरुद्ध 31 दिसंबर 2019 को कनीना थाना के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपी अदालत में नहीं आने से उन्हें उद्घोषित  आरोपी करार किया गया है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।









Friday, July 8, 2022

 
वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन को कनिष्ठ अभियंता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
******************************************************************
*******************************************************************
***************************************
***********
कनीना की आवाज। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश भर के जिलों में मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर मौके पर ही केमिकल जांच करवाई जा रही है। इस कड़ी में जिला महेंद्रगढ़ के उपमंडल कनीना पहुंची मोबाइल लैब को कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 सबसे पहले कनिष्ठ अभियंता ने मोबाइल लैब का निरीक्षण किया वह सैंपल टेस्ट करने की विधियों के बारे में भी जाना।
कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे जीवन में पानी का विशेष महत्व है। इसलिए इसकी गुणवत्ता काफी मायने रखती है। जल जीवन मिशन व जल शक्ति अभियान के तहत यही संदेश शासन प्रशासन द्वारा लगातार आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम लगातार  जल संरक्षण व उसकी गुणवत्ता के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक भी कर रही है। वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन भी इसी कार्य को पूरा करेंगी
 वॉटर टेस्टिंग मोबाइल लैब एक आधुनिक उपकरण है। इसके द्वारा गांव में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर ही पानी की जांच की जा सकती है। चलती फिरती पानी जांच करने की लैब है।
दूरदराज के इलाकों में जो रिमोट एरिया में आते हैं वहां यह सबसे उपयोगी साबित होती है।
साथ ही हमारी आपातकाल की स्थिति पैदा होने पर यह मोबाइल वैन के माध्यम से किसी भी गांव में कुछ समय तक स्टेशन लाइव के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
इस दौरान कोटिया, करीरा, भडफ, ककराला, कपूरी, रामबास, इसराना आदि गांवों के जल स्रोतों के  पानी की जांच की जाएगी। इस अवसर पर बीआरसी मोहित कुमार ,क्लर्क नरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार, प्रदीप ,संजय शर्मा ,संदीप, परमानंद आदि उपस्थित रहे।




बिजली समस्या निवारण के लिए लगाया खुला दरबार
************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। शुक्रवार को कनीना उपमंडल के गांव नांगल में बिजली विभाग की तरफ से खुले दरबार का आयोजन किया गया। इस खुले दरबार में उपमंडल अधिकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कनीना मनोज कुमार वशिष्ठ मौजूद रहे। खुले दरबार से पहले गांव में मुनादी कराई गई तथा ग्रामीणों को बताया गया कि बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारी गांव में खुला दरबार लगा रहे हैं जिसमें ग्रामीण अपनी समस्या उप मंडल अधिकारी के सामने रख सकते हैं। इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी मनोज कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनके जल्द निपटारे के लिए संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बिजली विभाग के राजेंद्र सिंह एएफएम, सतीश कुमार लाइनमैन, मुकेश कुमार, अशोक कुमार लाइनमैन, सुनील कुमार सहायक लाइनमैन, सुरेश कुमार सहायक लाइनमैन भी मौजूद रहे।
बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं के लिए लगे खुले दरबार में ग्रामीणों ने उपमंडल अधिकारी विद्युत विभाग के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर ग्रामीण रवि प्रकाश सरपंच ग्राम नांगल, महेंद्र, अशोक, जयप्रकाश, वीर सिंह, रामकिशन, सुरेंद्र, अभय सिंह, रामपाल, गजेंद्र प्रधान, राजवीर, ब्रह्म प्रकाश, मोहित, अंकित, संजय, रोशनलाल, रवि, पवन आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02: गांव नांगल में लगे खुले दरबार में बिजली समस्याओं का निपटारा करते अधिकारी।





कालेज में हरियाली महोत्सव मनाया गया
*******************************************
***************************************
********
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के सानिध्य में और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और जिला प्रशासन माननीय डिप्टी कमिश्नर जेके अभीर के  दिशानिर्देश में और प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में  हरियाली महोत्सव के तहत वृक्षारोपण आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र कुमार प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सिहमा विशेष अतिथि रहे। प्राचार्य डा पूर्ण प्रभा ने इस अवसर पर बताया कि महाविद्यालय में वृक्षारोपण 'भारत सरकार के आजादी  का अमृत महोत्सवÓ के तहत  हरियाणा सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। वर्तमान पीढिय़ों के जीवन को बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों के जीवन को सुरक्षित रखने में पेड़ों के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से  वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों  से निपटने के लिए पेड़ महत्वपूर्ण हैं। हरियाली महोत्सव वनों के संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए विधार्थियों में उत्साह उत्पन्न करने का एक प्रभावी साधन है।
  महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र, डॉ सत्य पाल सुलोदिया और डॉ मीना कुमारी ने बताया कि आज महाविद्यालय में एक दिवसीय कैंप के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया है। महाविद्यालय के परिसर में विद्यार्थियों स्वयं सेवकों और पर्यावरण सैनिकों ने करीब 200 वृक्षों को लगाया साथ ही साथ महाविद्यालय परिसर के सौन्दर्य करण के लिए स्वयं सेवकों ने साफ सफाई का अभियान चलाया। इस दौरान महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने  महाविद्यालय के पर्यावरण सैनिकों और राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवकों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन और वृक्षों की रक्षा और प्रति दिन पानी डालने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सतीश सैनी, डॉ सुधीर, डॉ सपना, डॉ मीनाक्षी और समस्त स्टाफ सदस्यों की अग्रणी भूमिका निभाई।
फोटो कैप्शन 3: नारनौल कालेज परिसर में पौधारोपण करते प्राचार्य एवं अन्य।




गरीबों के आम नाम से मशहूर हैं निंबोरी
-ये हैं संसार के सबसे छोटे आम
*********************************************************************
*************************************
****************************
कनीना की आवाज। दुनिया का सबसे छोटा और सस्ता आम निबोरी कहलाता है। गरीबों के लिए भी भगवान ने हर चीज खाने के लिए उपलब्ध करवाने का भरसक प्रयास किया है। जहां गर्मियों के दिनों में अमीर व्यक्ति आम का स्वाद बेहतर ढंग से ले सकता है परंतु गरीब तबके के लोग अपने क्षेत्र में और प्रकृति में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध दुनिया के सबसे छोटे आम और सबसे सस्ते आम, नीम की निंबोरी खा सकते हैं। वास्तव में नीम को गरीबों का आम कहा जाता है।
नीम की निबोरी पुराने समय से बच्चे बहुत चाव से खाते आ रहे हैं। एक वक्त था जब लोग निबोरी तोड़कर खाने के लिए लालायित रहते थे। नीम के पेड़ पर दिनभर चढ़े रहते थे और अच्छी-अच्छी निबोरी खाते थे। यहां तक कि नीम की निबोरी तोडऩे के लिए सरकंडे का एक यंत्र भी बनाते थे जिससे अच्छे दर्जे की निबोरी तोड़कर पेड़ के नीचे खड़े होकर ही खा लेते थे। वह जमाना था जब लोग पीपल की बंटी,जाटी की झींझ, कैर के पीचू ,जाल के पील तथा नीम की निंबोरी चाव से खाते थे। लंबे समय तक इनको खाया जाता था। वैसे तो आम और निंबोरी सबसे स्वादिष्ट बारिश के समय पैदा होते हैं। जब बारिश होती है तो निबोरी पक जाती है वही आम भी पक जाते हैं। वैसे तो नीम को घर का वैद्य कहा गया है। इससे अनेकों दवाइयां प्राप्त होती है जिनका इंसान लंबे समय से प्रयोग करता रहा है। परंतु आज भी इन निंबोरी की तरफ कुछ लोगों का आकर्षण देखने को मिलता है। यह सत्य है कि इन चीजों को लोग आधुनिक युग में भुलाते जा रहे हैं। यही कारण है कि नीम के प्रति उनका व्यवहार भी बदल गया है। नीम सबसे अधिक औषधियों में प्रयोग होने वाला ग्रामीण क्षेत्रों का एक पेड़ होता है।
 हर घर दरवाजे तथा संस्थान एवं खेतों में नीम खड़ा देखा जा सकता है। इसे अजारिचटाइंडिका होली ट्री, इंडियन लीलाक, मेलिया अजारिचटा,नीम, निंबा आदि नामों से जाना जाता है। पुराने समय से जब मोटे अन्न घरों में सुरक्षित रखते थे तो इसके पत्ते ही काम में लाए जाते थे। नीम की दातुन सैकड़ों वर्षों से आज तक इंसान करता आ रहा है। नीम की कच्ची कोपल भी विभिन्न रोगों को दूर करने के लिए लोग प्रयोग करते आ रहे हैं। ऐसे में नीम को किसी भी सूरत में भुला नहीं सकते परंतु नीम एक बड़ा पेड़ होता है जिसके पत्ते, बीज एवं छिलका दवाओं में काम आता है। इसकी जड़, फूल और फल भी अक्सर काम में लाए जाते हैं।
  नीम के पत्तों का उपयोग कुष्ठ रोग, नेत्र रोग, आंतों के कीड़े, पेट खराब होने पर, भूख न लगना, त्वचा के अल्सर, हृदय रक्त वाहिनियों के रोग, बुखार, मधुमेह, मसूड़ों की बीमारी, यकृत आदि अनेक दवाओं में काम में लाया जाता है वही पत्ती का उपयोग जन्म नियंत्रण और गर्भपात के लिए भी किया जाता रहा है।
  कनीना के डा होशियार सिंह यादव का कहना है कि नीम की छाल का उपयोग मलेरिया, त्वचा रोग, दर्द, बुखार आदि में किया जाता है। पुराने समय से पत्तों और छाल आदि को उबालकर स्नान करवाने के काम में लाते थे ताकि रोगाणुरहित शरीर बन जाए। फूल का उपयोग पित्त कफ का नियंत्रण, आंतों के कीड़ों के इलाज में काम में लेते हैं किंतु फल का उपयोग बवासीर आंतों के कीड़े, मूत्र विकार, खूनी नाक, नेत्र विकार, मधुमेह,कुष्ठ रोग घाव के इलाज के काम में लेते हैं।
 नीम की कच्ची कोपलों का उपयोग खांसी, दमा, बवासीर, आंतों के कीड़े, मूत्र विकार, मधुमेह शुक्राणु संबंधित बीमारियों के इलाज में काम लेते हैं। टूथब्रश के रूप में तो बहुत से लोग प्रयोग करते हैं। नीम की टहनियों को कच्ची टहनियों को जब खाते हैं तो सावधानी से खाना चाहिए।
 बीज और बीज का तेल उपयोग कुष्ठ रोग और आंतों के कीड़े जान नियंत्रण, गर्भपात आदि में किया जाता है। जड़ ,छाल एवं फल कैा तेल सिर की जू, त्वचा रोग, घाव आदि के इलाज में भी इसका उपयोग किया जाता है। मच्छर से बचने की क्रीम के रूप में और साबुन आदि में रूप में भी किया जाता है।
ै  ऐसे में नीम एक बहुत गुणकारी पौधा है जिसका हर भाग किसी ने किसी काम में और उपयोग में लेते हैं। नीम के पत्तों का प्रयोग  लगातार 6 सप्ताह प्रयोग करने से जीवाणुओं की संख्या घट जाती है।  शोध भी हो चुका है कि जड़ एवं पत्ती कीटों को दूर भगाते हैं। अल्सर आदि में काम आते हैं। सोरायसिस, पेट की खराबी, सांस न लेने की स्थिति में, मलेरिया, कीड़े ,सिर की जूं त्वचा रोग दिल की बीमारी, मधुमेह आदि में भी काम में लाया जाता है।
नीम को अधिक मात्रा में या लंबे समय तक रहने से गुर्दे और लीवर को नुकसान हो सकता है। नीम की निंबोरी वास्तव में बहुत मधुर लगती है जो आने को बीमारियों की ठीक करने में लाभप्रद है। शरीर में क्षार की मात्रा को बढ़ा देती है जिससे एसिडिटी संबंधित विकार कम हो जाते हैं।  यह देखने में आम जैसे लगते हैं इसलिए नीम की निंबोरी को गरीबों का आम कहा जाता है। वैसे भी दुनिया के सबसे छोटे आम है तथा आसानी से ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त में उपलब्ध हो जाते हैं। शहरी क्षेत्रों में नीम कम होने से इनकी सुलभता स्वाभाविक है। आज भी बुजुर्गों को गरीबों के आम खाने के दिन याद आते हैं।

















Thursday, July 7, 2022

 
नन्हे एसडियंस ने प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
*****************************************
**********************************************
**************************************
**
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में विद्यार्थियों द्वारा तैयार विभिन्न विषयों के प्रोजैक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय निदेशक जगदेव यादव द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रोजैक्ट एवं चार्ट पर वैज्ञानिक प्रतिभा एवं विचारों को प्रदर्शित किया गया।
विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बच्चों ने मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन एवं प्रभाव, भारत की ऋतुएं, भारतीय भौगोलिक पृष्ठभूमि, पेड़ों का महत्व, प्रदूषण के दुष्प्रभाव, डिजिटल उपकरणों का बढ़ता प्रभाव, कम्प्यूटर एवं विज्ञान, भाषा अभिव्यक्ति का प्रमुख साधन, देवी-देवताओं की शिक्षाएं, पुस्तकालय का महत्व प्राकृतिक वस्तुएं एवं जीवन शैली आदि विषयों पर प्रोजैक्ट एवं चार्ट किए हैं।
विद्यालय निदेशक ने प्रतिभागियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच को बढ़ाने का अवसर प्रदान करना अति आवश्यक है क्योंकि इससे बच्चे भविष्य की चुनौतियों का आसानी से सामना कर जीवन की सार्थकता को समझते है। नन्हे बच्चों ने अपने विचारों से इस बात को सिद्ध किया है कि 21वीं सदी के बच्चे बहुत प्रतिभावान है, उनकी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ. नरेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव व समस्त स्टाफ  उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 01: प्रदर्शनी में भाग लेते एसडी स्कूल के विद्यार्थी।






 चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर 10 को
*************************************
*****************************************
**
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना की ओर से 52वां 10 जुलाई को चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मौके डा अश्विनी यादव हृदय रोग तथा डा नेहा वत्स नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की जांच की जाएगी वही हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय की लंबे समय से सेवा भारती की ओर से इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 51 निशुल्क शिविर आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें हजारों लोगों ने लाभ उठा लिया है। उन्होंने बताया कि सेवा भारती लगातार जन सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्राय हृदय रोगों की जांच उन लोगों को करवानी चाहिए जिनकी सांस फूलती हो, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना आता हो, उम्र 40 वर्ष से अधिक हो, तंबाकू-धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त, अत्यधिक घबराहट बेचैनी, हृदय संबंधित पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली वाले जरूर इस शिविर का में  जांच करवाएं।




पहली बरसी पर आयोजित किया गया हवन
*******************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। कोटिया स्कूल में शास्त्री पद पर कार्यरत एवं लूखी निवासी राजेश कुमार ने अपनी मां रामरती की पुण्यतिथि पर हवन का आयोजन किया गया। हवन सतेंद्र कुमार ने करवाया वहीं ब्रह्मा के रूप में स्वामी नैष्टिक जी उपस्थित हुए।
  इस मौके पर सत्येंद्र आर्य एवं नैष्टिक ने हवन करवाने के लाभों एवं हवन से होने वाले समाज के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समय समय पर विभिन्न प्रकार के हवन करवाते रहने की प्रेरणा दी।
 इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री, पूर्व जिला पार्षद शारदा यादव, उप जिला प्रमुख जगपाल यादव, यजमान के रूप में राजेश शास्त्री के सुपुत्र इंजीनियर सुधांशु यादव ने अपनी भूमिका निभाई।
फोटो कैप्शन 02: हवन करवाते हुए सत्येंद्र कुमार आर्य।



पड़तल स्कूल में दी गई डेंगू की जानकारी
******************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। राजकीय  माध्यमिक विद्यालय पड़तल में प्रांगण में डेंगू की जानकारी जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास की हेल्थ टीम ने बच्चों एवं पूरे स्टाफ को डेंगू के बारे में विस्तार से बताया।
 इस मौके पर एचआई राजकुमार ने कहा कि अपने घरों व आसपास पानी जमा न होने दें, छत आदि पर पड़े हुए टूटे-फूटे बर्तनों में जमा पानी बिखेर दें अपने कूलर एवं फ्रिज आदि को साफ सुथरा रखें, रात को सोते समय मच्छरदानी आदि का प्रयोग करें तथा पूरी बाजू के वस्त्र पहनकर सोए।
इस मौके पर एचआई राजकुमार ने रामबास, भोजावास तथा अन्य गांवों में विभिन्न स्थानों पर पानी से भरे बर्तनों का निरीक्षण भी किया। और लोगों को मच्छरों को पानी में न पैदा होने देने की जानकारी दी। इस मौके राजकुमार मुख्याध्यापक, सत्येंद्र शास्त्री सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 3: डेंगू की पड़तल स्कूल में जानकारी देते हुये एचआई राजकुमार।





वंदना ने पास की एनएमएमएस की परीक्षा
**************************************
*************************************
**************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूचावास की छात्रा वंदना ने एनएमएमएस की परीक्षा पास की। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। नागल के एक साधन परिवार में जन्मी वंदना का सुबह समस्त विद्यालय परिवार ने सम्मानित कर बधाई दी।
 विद्यालय प्राचार्य बृजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रा वंदना बहुत होनहार छात्रा है। इस मौके पर विद्यालय के राजकुमार, रामनिवास यादव, सूरेश शर्मा,राजेश शर्मा, विजय कुमार, निर्मला कुमारी, रेणु, सुनीता, शर्मिला, जोगिंद्र आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




सांझे की दीवार तोडऩे और मार पिटाई करने का मामला दर्ज
************************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। दौंगड़ा पुलिस चौकी में उपमंडल के गांव बेवल की गिंदो देवी ने संजय ब्रह्मचारी के विरुद्ध मार पिटाई करने सांझे की दीवार तोडऩे आदि का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस में कहा है कि 4 जुलाई को संजय ब्रह्मचारी सांझे की दीवार तोडऩे लग रहा था। दीवार तोडऩे से मना किया तो थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि दीवार तोडऩे से रोका तो उसे जान से मार दिया जाएगा। संजय बह्मचारी गाली और अपशब्द के अलावा अभद्र टिप्पणी भी करता रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने लेट्रिन की छत एवं दरवाजा तोड़कर लेटिन के अंदर डाल दिए थे यहां तक की मेन गेट को तोड़कर प्लाट में डाल दिया। उन्होंने अस्पताल में जाकर मेडिकल करवाया है। ब्रह्मचारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





मारपीट करने जाति सूचक शब्द कहने का मामला दर्ज
********************************************
***************************************
********
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के  गांव खेड़ी तलवाना के अविनाश उर्फ छोटन ने 2 लोगों के विरुद्ध मारपीट करने और जाति सूचक शब्द करने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस में अविनाश उर्फ छोटन ने मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि गांव की सुखबीर  उफऱ् शिब्बू तथा अजय कुमार घर पर आए और आवाज लगाई कि घर से बाहर नहीं आया तो हम घर के अंदर घुस जाएंगे। गाली गलौज करतो दोनों के हाथ में लकड़ी का लोहे की नलकी थी। गांव के बीचो बीच मारते एवं जाति सूचक शब्द कहते ले गये। उनका आरोप है कि उन्हें पीटते किलोमीटर दूर अपने प्लाट में ले गए वहां मारा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका एक फोन डंडा मारने से टूट गया जो दस हजार रुपए में खरीदा था। जैसे तैसे जान बचाकर भाग निकला उन्होंने जाते-जाते कहा कि पुलिस को सूचित किया तुझे मार डालेंगे। कनीना पुलिस ने सुखबीर और अजय कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



युवती गायब,बंधक बनाए जाने का मामला दर्ज
*****************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना मंडल के गांव के एक व्यक्ति ने उसकी भतीजी बिना बताए कहीं चले जाने का गायब होने का मामला दर्ज करवाया हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी भतीजी के माता-पिता का पहले स्वर्गवास हो गया है जिसका पालन पोषण वे ही कर रहे हैं। 20 वर्षीय युवती 6 जुलाई को सामान लेने के लिए महेंद्रगढ़ गई थी जो वापस नहीं आई। वह घर में रखे समस्त जेवर ले गई। कनीना पुलिस ने महिला के गुमशुदगी होने का मामला दर्ज किया है और शक जाहिर किया है कि उसे कई बंधक बनाया हुआ है।






एक देशी पिस्तौल एवं दो रौंद दो युवकों से बरामद ,मामला दर्ज
*****************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिर के आधार पर सूचना मिली की नौताना बस स्टैंड पर दो युवक खड़े हुए हैं जिनके पास अवैध हथियार हैं। कनीना पुलिस ने मौके पर जाकर रेड की किंतु लोगों से सहायता मांगी तो किसी ने सहायता नहीं की। मुखबिर द्वारा बताए गए सूचना के आधार पर छापामारी की तो दो दिखाई दिए। बस स्टैंड पर खड़े लड़कों ने नाम हिमांशु तथा रोहित बताया। उनकी तलाशी करने पर हिमांशु की पेंट में एक पिस्टल मिला वही रोहित की तलाशी ली तो लोगों ने दो जिंदा रौंद पाए गए। उनके पास लाइसेंस नहीं था। पिस्तौल एवं रौंद रखने के जुर्म में दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।