ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Wednesday, January 3, 2024
स्वयंसेवकों ने की सफाई, बेवल में शुरू हुआ शिविर --धनौंदा एवं बेवल में लगे शिविर ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में एनएसएस सात दिवसीय कैंप के तीसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एबीआरसी श्रुति आर्य व एबीआरसी रिंकू वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता श्री रोशन लाल ने की। मुख्य अतिथि श्रुति आर्य ने एनएसएस स्वयं सेवकों को श्रम के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम और सही दिशा में किए गए प्रयास ही सफल होते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब हम सच्चे मन से वह पूरी निष्ठा के साथ किसी कार्य को करते हैं तो सभी शक्तियां हमें उस काम को पूरा करने में सहयोग देती है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी विक्रांतसेन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने आर्य का कैंप में पहुंचने पर आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता कैलाश जोशी, लैब सहायक धर्मपाल लिपिक दारा सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौदा में भी एनएसएस के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण की सफाई की। वही सत्यवीर सिंह वरिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता तथा इएसएचएम महिपाल सिंह बाघोत निवासी ने जाकर विद्यार्थियों को दैनिक जीवन उपयोगी जानकारी दी तथा एनएसएस के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मतलब है कि किसी कार्य को नीचा छोटा नहीं समझना है। फोटो कैप्शन 09: बेवल में एनएसएस शिविर का नजारा 10: धनौदा में एनएसएस शिविर में सफाई करते स्वयंसेवक
घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत राव नरेंद्र सिंह ने कनीना में किया जनसंपर्क --कई गांवों का किया दौरा ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कनीना में घर घर कांग्रेस अभियान के तहत कनीना , सीहोर , उच्चत , पोता , नौतान व झाड़ली में जनसम्पर्क कार्यक्रम कर लोगों से मुलाकात की। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौ उदयभान ने नववर्ष पर घर घर कांग्रेस अभियान का ऐलान किया था और उसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र अटेली के आधा दर्जन गांवों में कांग्रेस की नीतियों को घर घर और जन जन तक पहुंचाने का काम किया है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिले भारी जनसमर्थन के बाद अब जन आक्रोश रैली और घर घर कांग्रेस अभियान के तहत कांग्रेस लगातार जनसंपर्क में जुटी हुई है। फोटो कैप्शन 01: घर घर कांग्रेस अभियान के तहत पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह कनीना में।
कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न --कनीना में चला चिवगत 13 दिनों तक कार्यक्रम ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। हरियाणा सरकार तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान हिपा द्वारा राजकीय कर्मचारियों में सदाचार और नैतिकता की भावना का विकास करने हेतु कर्मचारियों को दिए जाने वाले हरियाणा कर्मयोगी प्रशिक्षण का समापन बुधवार को संपन्न हो गया है। खंड कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के साथ पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के सुपरवाइजर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन चतुर्थ श्रेणी के 85 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इनका प्रशिक्षण लोक प्रशासक संस्थान हिपा द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए सेवा भाव माड्यूल के द्वारा किया गया तथा प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशिक्षण उपरांत ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रदान की गई। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी सुकरामपाल यादव द्वारा बताया गया कि खंड कनीना में कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर भूप सिंह ,काशीराम ,भूपेंद्र सिंह व विक्रम सिंह द्वारा 26 बैच में 13 दिन तक खंड के सभी प्राचार्यों, अध्यापकों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर उनमें कार्य को सत्य निष्ठा और लगन के साथ पूर्ण करने की भावना का विकास किया गया। कार्यक्रम के द्वारा राजकीय कर्मचारियों में कार्य के प्रति और अधिक सजकता और पब्लिक के साथ लगाव बढ़ेगा। कुछ अधिकारियों से बात हुई जिनके विचार निम्र हैं- कार्यक्रम के द्वारा राजकीय कर्मचारियों को श्रेयस के मार्ग पर चलने और जागृत कर्तव्य के साथ प्रत्येक कार्य को लगन से पूर्ण करने की भावना का विकास किया गया है। --राजेश कुमार गुप्ता,लेक्चरर डाइट महेंद्रगढ़ कार्यक्रम के द्वारा निश्चय ही कर्मचारियों के कार्य करने के ढंग में बदलाव आएगा और वह और अधिक कर्तव्य की भावना से कार्य को पूर्ण करेंगे। कर्मियों में बेहतर उत्साह देखने को मिला है। --शुक्रमपाल कार्यक्रम नोडल अधिकारी फोटो कैप्शन 02: कनीना स्कूल में कर्मयोगी प्रशिक्षण का नजारा साथ में राजेश कुमार एवं शुक्रमपाल
कोटिया के डॉ. अखिलेश स्वामी को एमडी स्नातकोत्तर की उपाधि से किया सम्मानित --गुरुजनों का किया आभार व्यक्त ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। उप-मण्डल के गांव कोटिया के डॉ. अखिलेश स्वामी को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर से संबद्ध, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय, जयपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयुर्वेद क्षेत्र में एमडी स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त हुई हैं। डॉ. अखिलेश स्वामी को एनआईए, जयपुर के कुलपति प्रो. डॉ. संजीव शर्मा ने उपाधि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। इसके साथ ही संहिता सिद्धांत विभाग के विभागाध्यक्ष तथा श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बलदेव कुमार ने इस अवसर पर बधाई दी। स्नातकोत्तर कोर्स एमडी के दौरान रिसर्च गाईड रही प्रो. निशा गुप्ता व शोध कार्य में मार्गदर्शन हेतु डॉ. भुवनेश शर्मा, डॉ. शैलजा भटनागर, डॉ. असित पांजा आदि गुरूजनों का आभार प्रकट किया। डॉ अखिलेश के पिता राधेश्याम शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अखिलेश ने बीएएमएस की पढ़ाई, गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय पंजाब से किया है और स्नातकोत्तर एमडी, आयुर्वेद, एनआईए, जयपुर से किया है। स्नातकोत्तर कोर्स एमडी में डॉ अखिलेश स्वामी ने मल्टीपल स्केलेरोसिस के विशेष संदर्भ में ओजोव्यापत का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर शोध किया था। इसके अलावा डॉ अखिलेश स्वामी के चिकित्सा क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं तथा इन्हें अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेस में श्रेष्ठ शोध पत्र सम्मान से नवाजा जा चुका है। वर्तमान में डॉ. अखिलेश स्वामी महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, मेरठ में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। डा. अखिलेश स्वामी ने अपनी इस उपलब्धि पर पिता राधेश्याम शास्त्री माता देवकी सहित पूरे परिवार व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। फोटो कैप्शन 11: डॉ. अखिलेश स्वामी को एमडी स्नातकोत्तर की उपाधि लेते हुए।
एक मुट्ठी अन्न राम के नाम पर कनीना के विभिन्न गांवों में चल रहा है एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम पर कार्यक्रम ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। सैकड़ों वर्षों के बाद हमें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का बहुत बड़ा पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दैनिक जागरण की मुहिम रामोत्सव राम अन्न कलश ( एक मुट्ठी अन्न राम के नाम ) कार्यक्रम का कनीना के गांव भडफ़, इसराना, गाहड़ा, ककराला आदि में आयोजन किया गया है। यह गेहूं एवं बाजरा रूपी अन्न भगवान राम की अयोध्या में श्री राम के आगे समर्पित किया। विभिन्न गांवों के मंदिरों में परिसर में आयोजित राम अन्न कलश में एक मुट्ठी अन्न राम के नाम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच, गाहड़ाके सरपंच दारा सिंह, विजेंद्र सरपंच इसराना, ककराला सरपंच कृष्ण सिंह आदि ने कहा कि उन्हें अपार खुशी हो रही है कि दैनिक जागरण की ओर से इस प्रकार की पहल की गई है तथा उन्होंने विधि विधान से अपने अपने गांवों में कलश स्थापित करवाये तथा पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण करवाया गया है। जहां मंत्रोंच्चारण पंडित कंवरसेन वशिष्ठ, पंडित देवीप्रकाश, पंडित मुकेश कुमार ने किया और कलश स्थापित करवाये गये। सबसे पहले सरपंचों ने अपने हाथों से एक एक मुट्ठी अन्न डाला और विभिन्न कार्यक्रम लगातार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा इसमें सभी एक मुट्ठी अन्न का अवश्य दान दें, और पुण्य के भागीदार बने । इस मौके पर गाहड़ा शिव मंदिर पर महिला सरपंच ऊषा देवी की ओर से दारा सिंह सरपंच पहुंचे। विजय नंबरदार ने भी एक मुट.ठी अन्न डाला। इसराना, भडफ़ एवं ककराला के मंदिरों में कलश स्थापित किये गये। उन्होंने बताया कि अब हवन एवं धार्मिक कार्यक्रम चलाकर लोगों को एक मुट्ठी अन्न अभियान के विषय में जागरूक किया जाएगा। गांव भडफ़ में महेंद्र सरपंच की देखरेख में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर महेश बोहरा ने कहा कि दैनिक जागरण की पहल का समर्थन करते हैं तथा विभिन्न गांवों में अन्न कलश में डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कनीना कस्बा में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस मौके पर प्रधान दिनेश कुमार, महंत रामनिवास, बाबा रामकिशन, विभिन्न सरपंच एवं पूर्व सरपंच, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, दिनेश यादव, महेंद्र सरपंच भडफ़ आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 05 से आठ: गांव भंडफ, ककराला, इसराना, गाहड़ा में कलश स्थापित करके एक मुट्ठी अन्न डालते हुए।
विश्व ब्रेल दिवस- 4 जनवरी विभिन्न विधियों से दिव्यांग बच्चों का पढ़ाया जा रहा है ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 नवंबर 2018 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसके चलते हर साल 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिन को विश्व बरेली दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। तत्पश्चात से 4 जनवरी 2019 से लगातार लुई ब्रेल की याद में ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता आ रहा है। ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेषकर दृष्टि बाधिक बच्चों के लिए एक लिपि बनाई जिसमें विभिन्न पुस्तकें भी प्रकाशित होती है। जिनका अध्ययन सीडब्ल्यूएसएन या दिव्यांग बच्चे प्रयोग करते हैं। आज के दिन विद्यार्थी के लिए समावेशित शिक्षा कार्यक्रम लागू किया गया है जिसमें विभिन्न विद्यार्थियों को अलग-अलग तरीके से सीखने का प्रयास किया जाता है। इस संबंध में विस्तृत चर्चा विशेष शिक्षक अमृत सिंह से हुई जिनके अनुसार-- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना, हरियाणा सरकार के अधीन, समावेशित शिक्षा कार्यक्रम चल रहा है। जिसके तहत जिला महेंद्रगढ़ में 775 दिव्यांग विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 462 छात्र तथा 313 छात्राएं शामिल हैं।इन बच्चों में से दृष्टिबाधित 16,अल्प दृष्टि बाधित 61, मूक वधिर 70 आदि विभिन्न दिव्यांग छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कनीना खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में कार्यरत विशेष शिक्षक अमृत सिंह राघव ने बताया कि कनीना खंड में 80 दिव्यांग विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। हरियाणा सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए सहायक उपकरण जैसे ब्रेल स्लेट, टेलर फ्रेम, छड़ी, मोटे छापे की पुस्तक, व्हील चेयर, डिजिटल फोन आदि सहायक उपकरण उनको प्रदान किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त समय समय पर एस्कार्ट, अलाउंस, रीडर अलाउंस, गर्ल स्टाइफंड आदि जिनको आवश्यक हैं उन्हें प्रदान किये जाते हैं। जिला महेंद्रगढ़ के समावेशित शिक्षा कार्यक्रम के सहायक परियोजना समन्वयक डॉक्टर विक्रम सिंह के अधीन 12 विशेष शिक्षक जिला महेंद्रगढ़ में कार्यरत हें जो दिव्यांग छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं जिनमें अटेली में तीन, कनीना में दो, नांगल चौधरी में दो, नारनौल में चार और महेंद्रगढ़ में एक विशेष शिक्षक कार्यरत है। कैसे दी जाती है इन बच्चों को शिक्षा- उन्होंने बताया की दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि द्वारा अल्प दृष्टिबाधित विद्यार्थी को मोटे छापे की पुस्तकों द्वारा मूक वधिरों को सांकेतिक भाषा द्वारा और बाकी को मौखिक रूप से समझाया जाता है। इनके लिए रिसोर्स सेंटर बनाए गए हैं। जहां बच्चे आते जाते रहते हैं। यही नहीं शिक्षक भी फील्ड में जाकर उनके विद्यालय में उन्हें पढ़ते हैं। विद्यार्थियों के लिए छड़ी, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल मेडिकल असेसमेंट कैंप ,स्मार्टफोन आदि का प्रावधान भी किया गया है। फोटो कैप्शन: अमृत सिंह विशेष शिक्षक।
शीतलहर का कहर जारी, दिन भर नहीं दिखाई दिया सूरज --आग का सहारा ले रहे हैं लोग ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में हर दिन मौसम बदलता नजर आया। जहां मंगलवार को कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन हुए वहीं बुधवार को फिर से दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर चलती रही, लोग घरों में दुबके रहे। शीतलहर के कारण फसलों पर अभी तक कारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। शीतलहर के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपते हुए नजर आए। उल्लेखनीय है कि स्कूलों में विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया हुआ किंतु एनएसएस के कैंप विभिन्न स्कूलों में आयोजित किया जा रहे हैं। जहां शीतलहर में गर्म चाय, ग्राम खाद्य पदार्थ तथा गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। बुजुर्ग दिनभर घरों में दुबके हुए दिखाई देते हैं। उल्लेखनीय की जनवरी के प्रारंभ से लगातार शीतलहर चल रही है। जहां नवंबर और दिसंबर में इस बार अल्प समय के लिए धुंध पड़ी किंतु जनवरी में आते ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया है तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचा हुआ है।
कोचिंग सेंटर कनीना में साइबर जागरूकता सेमिनार का किया गया आयोजन ---साइबर अपराधों की दी जानकारी ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के निर्देशानुसार साईबर ठगों से बचने उपायों बारे में आमजन को बताने के लिए भिन्न-भिन्न तरीकों से जिला पुलिस द्वारा आमजन को जागरुक किया जा रहा है। सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार आमजन को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने संबंधी हिदायतें दी जी रहीं हैं। इसी कड़ी में साइबर अपराधों से बचने के लिए थाना शहर कनीना की पुलिस टीम द्वारा आज एक कोचिंग सेंटर कनीना में साइबर जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा युवाओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया कि आजकल किस प्रकार साइबर अपराधी आमजन को शिकार बनाते हैं तथा किस प्रकार उनसे बचा जा सकता है। आज का युवा वर्ग इस प्रकार के अपराधों बारे जानकारी लेकर स्वयं तथा दूसरों को भी सुरक्षित कर सकता हैं। आधुनिक समय में आपके मोबाइल पर संदेश के माध्यम से अनेकों प्रकार के लिंक आते हैं, जिनपर क्लिक करते ही आप का सारा डाटा साईबर आपराधियों के पास चला जाता है, जिससे आप ठगी का शिकार हो सकते हैं या आपकी जानकारी/डाटा का गलत फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के पास कोई भी अवांछनीय संदेश ना भेजें तथा अपनी किसी प्रकार की जानकारी शेयर ना करें और ना ही किसी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर करें। किसी अंजान व्यक्ति के साथ आधार नंबर, ई-मेल आईडी, सत्यापन कोड व अन्य निजी जानकारी सांझा न करें। सोशल मीडिया खातों के लिए दो-चरणीय सत्यापन को सक्रिय करें। यह आपके खाते की सुरक्षा को बढ़ाएगा और भले ही जालसाज को सत्यापन कोड मिल जाए, लेकिन फिर भी अकाउंट खोलने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता होगी। पिन या किसी अन्य संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी के लिए पूछने वाले व्यक्तिगत संदेशों पर प्रतिक्रिया न दें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा साईबर अपराधों से बचने हेतु, कम्पयूटर/मोबाइल अन्य डिवाईस को हैकर से बचाने हेतु, सोशल मीडिया अकाउंट व बैंक अकाउंट को सुरक्षित रखने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है और इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाईन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो इसकी सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। नेशनल साईबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल या नजदीक पुलिस चौकी या पुलिस स्टेशन पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। फोटो कैप्शन 04: साइबर क्राइम की जानकारी देती कनीनामें पुलिस।
पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक --अज्ञात के साथ ना करें निजी जानकारी सांझा ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। एसपी नितिश अग्रवाल के दिशा-निर्देशों में जिला महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज अन्य शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। जिसके चलते थाना सदर कनीना प्रबंधक निरीक्षक रामनाथ और दौंगड़ा चौकी इंचार्ज एएसआई प्रीतम ने दौंगड़ा अहीर में लोगों को साइबर अपराधों के बारे में अवगत करवाया और उनसे बचने के उपाय बताए। इसके साथ ही मार्केट क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला गया। इसके जरिये लोगों को हेल्प लाइन नंबर 1930 की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा गांव मोड़ी में भी आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें। उस लिंक पर क्लिक करने आपके फोन का डाटा हैक हो सकता है या उस लिंक पर क्लिक करने पर ऐप डाउनलोड होने पर फर्जी ब्राउजर आपके मोबाइल कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाता है। जिससे साइबर अपराधी आपकी निजी डिटेल्स को हासिल कर लेते हैं। टीम ने बताया कि इस बात का ध्यान रखें कि अपना कार्ड नंबरए ब्टटए पिनए ओटीपीए इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड, डेबिट कार्ड ग्रिड वैल्यू या यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर को कभी किसी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें। इन डिटेल्स को शेयर करने पर अपराधी को आपके अकाउंट का अनाधिकृत एक्सेस मिल सकता है। फोटो कैप्शन 04: साइबर अवराधों की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
केंद्र सरकार के भरोसे पर लट
का कट का काम - 297वेंं दिन जारी रहा धरना ************************************************ ************************************************** ***************************************************** कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग .बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारीी रहा। धरने की अध्यक्षता प्रधान तेज सिंह नौसवा ने की और उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग किसान बीमार हो रहे हैं लेकिन उन्हें कट का जुनून चढ़ा हुआ है। बीमारी की परवाह न करते हुए वे अपनी मांग को बार.बार केंद्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं कि केंद्र सरकार हमारे दर्द को समझे और जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू किया जाए। हमने कट की मांग को राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचा दिया है। लेकिन हमारी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केंद्र सरकार विकास की बात करती है, लेकिन विकास के नाम पर इस क्षेत्र के लोगों के साथ सरेआम ना-इंसाफी हो रही है। इन 40 -50 गांवों के बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी गुजर रहा है जहां चढऩे-उतरने के लिए मार्ग नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग का कोई फायदा नहीं मिला। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए गंभीरता से सोच .विचार करके जल्द कार्रवाई की जाए। जब तक केंद्र सरकार कट का काम शुरू नहीं करती है, धरना जारी रहेगा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि कट की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, अटेली विधायक सीताराम यादव पचगांव गुरुग्राम रैली में शामिल थे। धरना संघर्ष समिति की तरफ से सभी को राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत .सेहलंग के बीच कट के लिए ज्ञापन दे दिया गया है। लेकिन अब तक सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। किसानों में केंद्र सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यदि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत .सेहलंग के बीच कट के लिए केंद्र सरकार ने जल्दी संज्ञान नहीं लिया गया तब किसानों का रुख सरकार के प्रति बदल सकता है। इस मौके पर चेयरमैन होशियार सिंह, नरेंद्र शास्त्री, डॉ लक्ष्मण सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, डॉ राम भक्त स्वामी, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पंडित संजय कुमार, दाताराम, बाबूलाल, पूर्व सरपंच सतबीर, वेद प्रकाश, करतार, वीरेंद्र, रामस्वरूप आर्य, धर्मा, रामकुमार, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, सरपंच हरिओम पोता, ओम प्रकाश, मुंशीराम, प्रधान कृष्ण कुमार, मुख्तार सिंह, वेद प्रकाश, सूबेदार हेमराज अत्रि, एसआई रामकुमार, रोशन लाल आर्य, सूबेदार भूले राम व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 03: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
Tuesday, January 2, 2024
शीतलहर का प्रकोप जारी, शाम के वक्त खिली धूप --बेहतर फसल होने की संभावना बनी ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दिनों दिन शीत लहर जारी है। सुबह से ही शीतलहर चल रही है जिसके चलते अधिकांश लोग घरों में दुबक गए हैं। घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। जहां शीत लहर चली वहीं कोहरा नहीं पड़ा और शाम तक सूरज नहीं दिखाई दिया। शाम के समय ही धूप दिखाई दी। धूप खिलने के बाद लोग धूप सेकते नजर आए। मौसम में इस बार बार बार बदलाव हो रहा है। बुजुर्ग मानते हैं कि जनवरी 14 तक ठंड का प्रकोप रहता है इसके बाद ठंड कमजोर पड़ जाती है। इस वर्ष ठंड का पडऩा ही नए साल से शुरुआत हुआ है ऐसे में लगता है कि ठंड लंबे समय तक चलेगी। कनीना क्षेत्र में निम्रतम तापमान 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। तापमान घटने से सरसों को लाभ होने का अंदेशा है। सरसों में फूल आ रहे हैं दूर-दराज तक धरा पीली नजर आ रही है। जल्द ही फूल फलियों में बदलने वाले हैं। जहां14 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी और उस समय तक फूलों की संख्या घट जाएगी। उधर इस ठंड के मौसम में एक माह तक विवाह शादियां बंद रहने के बाद फिर से विवाह शादियां 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी। विवाह शादी समारोह स्थलों में फिर से बुकिंग शुरू हो गई है। फोटो कैप्शन 7: धूप से चमकता कनीना कस्बा।
सतीश आर्य की माता के देहावसान उपरांत वैदिक यज्ञ करके उनकी आत्मिक शांति की कामना --स्वामी सर्पणानंद ने करवाया हवन ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। मंगलवार को आर्य वीर दल के जिला महेंद्रगढ़ के मंडल पति पंडित सतीश आर्य की माता के देहावसान उपरांत वैदिक यज्ञ करके उनकी आत्मिक शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से से प्रार्थना की गई । यज्ञ ब्रह्मा स्वामी समर्पण आनंद रहे। जबकि मुख्य यजमान डॉ विनोद कुमार कौशिक सहधर्मिणी व मास्टर हंसराज कौशिक सहधर्मिणी रहे । यज्ञ पुरोहित पंडित सतीश कुमार आर्य व अध्यक्षता वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉक्टर प्रेमराज आर्य ने की। मंच संचालन भूपेंद्र सिंह आर्य ने किया । यज्ञ ब्रह्मा ने बताया की भक्तिमय प्रकृति के नियमो को अगर समझें तो प्रत्येक आदमी वातावरण को जितना गन्दा ( दूषित ) करता है उसको शुद्ध करने की जिम्मेदारी भी उसी की है । इसीलिए ऋषि मुनियों ने इस पर गहन शोध करके यज्ञ का आविष्कार किया है । मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति डाल कर लोक कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में आर्य जगत के उच्च कोटि के विद्वान राम अवतार पुरुषार्थी, मीर सिंह सिरयानी व बंसी राम ने वेद प्रचार करते हुए कहा की इस संसार में सबसे पुराने ग्रंथ ही मानव जीवन को सही दिशा की ओर ले जा सकते हैं। वेदों के ज्ञान से अवगत करवाते हुए उन्होंने कहा कि समस्त विश्व में वेद ही एकमात्र ऐसा धर्म है जो प्राणी मात्र के लिए श्रेष्ठ है। योगीराज कृष्ण के कर्मयोग की व्याख्या करते हुए प्राणी को सदैव अच्छे कर्म करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्राणी को फल की इच्छा किए बिना ही कर्म करते रहना चाहिए। स्वामी गणेशानंद कोटपुतली का भी आशीष वचन सुनने को मिला। इस अवसर पर वेद प्रचार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित इंद्रलाल आर्य , पंडित ब्रह्मदेव आर्य कोथल ,आर्य समाज कनीना के प्रधान मोहर सिंह, खेड़की आर्य समाज के प्रधान डॉक्टर प्रकाश वीर, गाहडा आर्य समाज से विमला आर्या, पंडित अशोक कोथल खुर्द, रंग राव आर्य, कंवर सिंह आर्य, कप्तान सुरेन्द्र पाल, आदि लोगों ने माता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वेदों का उपदेश सुना। फोटो कैप्शन 07: यज्ञ करते हुए जन।
पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो दबोचे, 3968 पव्वे और 3 बोतल अवैध शराब बरामद --दो अलग अलग मामलों में पकड़ी है शराब ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कल दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने 3968 पव्वे और 3 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। आरोपितों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने थाना शहर कनीना में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर कनीना की टीम गस्त के समय कनीना क्षेत्र में टी प्वाईन्ट कोसली पर मौजूद थी, उसी समय टीम को सूचना मिली कि गांव भडफ के ठेके की तरफ से एक काली गाडी मे अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। सुचना पर टीम ने बस अड्डा भडफ पर नाका बन्दी कर चेकिंग शुरू कर दी, इस दौरान भडफ ठेके की तरफ से एक काली गाड़ी आती हुई दिखाई दी। टीम दवारा गाडी को रुकवाकर चैक किया व चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कुलदीप वासी सुढ़ानी थाना बादली जिला झज्जर बतलाया। गाडी की तलाशी लेने पर 79 पेट्टी पव्वा देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया और आरोपित के खिलाफ थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी 3 मामले दर्ज हैं। उधर थाना शहर कनीना की दूसरी टीम गश्त के दौरान अटेली मोड कनीना पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सतपाल उर्फ धोलिया वासी उन्हानी अपने मकान के सामने अवैध शराब बेच रहा है, अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपित अवैध शराब सहित काबू आ सकता है। सूचना पर पुलिस ने बतलाए हुए स्थान पर रेड की, जहां पर एक नौजवान लड़का पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जिसे काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतपाल उर्फ धोलिया उपरोक्त बतलाया। आरोपित के पास से बरामद थैला चैक करने पर थैले में 3 बोतल व 18 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हिस्ट्री शीटर है और उसके खिलाफ पहले भी एक्साइज एक्ट के तहत करीब 21 मामले दर्ज हैं।
हरियाणा के राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अपना खोया हुआ सम्मान पाने को लालायित -दो साल का सेवा विस्तार एवं दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियोंं की मांग ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। हरियाणा शिक्षा विभाग में वर्ष 2020 व इससे पहले सभी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 2 साल का सेवा विस्तार, दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां, 21 हजार रुपये नकद ,शाल, प्रशस्ति पत्र सहित मेडल दिया जाता रहा है। परंतु वर्ष 2021 और इसके बाद राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को इन सेवाओं से वंचित कर दिया गया है। जिसका शिक्षकों में रोष है। जहां वर्तमान में दो साल का सेवा विस्तार बंद है वहीं दो अतिरिक्त की बजाय अग्रिम वेतनवृद्धियां दी जा रही है वहीं पुरस्कार की राशि 21 हजार की बजाय एक लाख रुपये कर दी गई है। तबादलों में मिलने वाले पांच अंक भी काट दिये गये हैं। अग्रिम वेतन वृद्धि को लेकर अधिकारी संशय में हैं और ये कब और किसे दिया जाए स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे अनेक शिक्षक हैं जिनको अग्रिम वेतन वृद्धि का कोई लाभ नहीं हुआ है। खोया हुआ सम्मान पाने के लिए स्टेट अवार्डी शिक्षकों ने एक अभियान भी चला रखा है। हर जिले से स्टेट अवार्डी शिक्षकों की संघ कार्यकारिणी गठित की गई तथा सरकार को रोकी गई सेवाओं पर पुनर्विचार करने पर के लिए ज्ञापन प्रेषित किए हैं। हर जिले में यह कार्रवाई चल रही है। वर्तमान में पॉलिसी में संशोधन करने के लिए प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए जिला महेंद्रगढ़ स्अेट अवार्डी शिक्षक संघ उप-प्रधान डा. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि यह कमेटी अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी जिसके आधार पर सरकार को निर्णय लेना होगा। जहां हसला सहित विभिन्न संगठनों ने पहले ही ज्ञापन भेज कर शिक्षकों को 2020 से पहले वाली दी जाने वाली सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। ऐसे में अगर सरकार इन शिक्षकों की मांग मान लेती है तो गिनी चुनी संख्या के इन शिक्षकों को अपना खोया हुआ सम्मान वापस मिल जाएगा। स्टेट अवार्डी शिक्षकों को आशा है कि निकट भविष्य में 2 साल की सेवा विस्तार ,दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां तथा अन्य लाभ भी प्रदान हो जाएंगे। यही कारण है कि स्टेट अवार्डी शिक्षक अब टकटकी लगाकर सरकार पर नजरें टिकाये हुये है ताकि जब भी भविष्य में इन विषयों पर चर्चा हो तो सरकार तुरंत उनकी मांगे मान ले। अभी तक दो अग्रिम वेतनवृद्धियों को लेकर भी स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है कि किसे दिए जाने हैं। जिसके चलते अधिकांश शिक्षकों को दो अग्रिम वेतन वृद्धियां अभी नहीं दी जा रही है। पे रूल 2016 का हवाला देकर दो अग्रिम वेतन वृद्धि उन शिक्षकों को नहीं दे रहे जिनकी उम्र 55 साल या इससे अधिक है। ऐसे में बहुत से शिक्षक बेहद परेशान है और उनका कहना है कि अब तो सम्मान का अर्थ ही बदल गया है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनका खोया हुआ सम्मान एक बार फिर से लौटाते हुए उनकी 2 साल सेवा विस्तार दो अग्रिम वेतन वृद्धियां एवं अतिरिक्त लाभ दिए जाएं। फोटो कैप्शन: डॉक्टर जितेंद्र भारद्वाज उप-प्रधान स्टेट अवार्डी शिक्षक संघ महेंद्रगढ़।
शहीद रविपाल को शहीदी दिवस पर किया याद --दो जनवरी 2006 में हुये थे शहीद ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। गांव पाथेड़ा में शहीद रविपाल सिंह के 18वें शहीदी दिवस पर शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों तथा आस-पास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर शहीद को नमन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर प्रवीण यादव ने शहीद की वीरांगना कुमकुम तथा माता ओमवती देवी को शॉल ओढ़ा कर एवं शहीद के भाई अभिषेक को साफा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद रविपाल सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया। उन्होंने जाबांज शहीद रविपाल की शहादत को याद करते हुए कहा कि 2005-06 में उनकी 26 राजपूत प्लाटून ने मणिपुर में आतंकवादियों के सफाये के लिए ऑपरेशन हिफाजत चलाया हुआ था। जिसमें आतंकवादियों से लोहा लेते हुए जांबाज वीर सैनिक रविपाल सिंह 2 जनवरी 2006 को शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि शहीद राष्ट्र का गौरव होते हैं। शहीदों और सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने राज्य सरकार से पाथेड़ा गांव में शहीद के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाने तथा शहीद स्मारकों के रख-रखाव के लिए शहीदों के परिजनों को दो लाख रूपए की ग्रांट देने की मांग की। उन्होंने शहीदों की कुर्बानी से सबक लेकर सभी से देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने की अपील की। समारोह में अनेक वर्षों तक सेना में रहकर देश सेवा करने वाले गांवों के भूतपूर्व सैनिकों को भी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के अतरलाल, सरपंच जर्मन सिंह तंवर, पूर्व जिला पार्षद सतपाल सिंह, महंत बिरेन्द्रानंद महाराज, मामन सिंह साहब, पवन तंवर, कप्तान प्रताप सिंह, कप्तान हरद्वारीलाल, सूबेदार सुखदेव सिंह, रामसिंह, इन्द्रजीत, बहादुर सिंह, बाबूलाल, अतर सिंह कैमला, किशनपाल सिंह, कैलाश सेठ सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 03: शहीद रविपाल पाथेड़ा को याद करते हुए लोग।
कनीना में एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ -प्राचार्य सुनील खुडानिया ने किया शुभारंभ ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी डा. मुंशीराम ने की। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य सुनील खुडानिया ने किया। प्राचार्य ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों को श्रमदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा की श्रमदान से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हमारे हृदय में विश्व- बंधुत्व की भावना जागृत होती है। श्रमदान में राष्ट्रहित की भावनाओं के साथ- साथ सामाजिक और विश्व की कल्याणकारी भावनाओं का समन्वय भी रहता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा करते हुए बताया है जो व्यक्ति समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाता है वह हमेशा सम्मान पाता है। जल संरक्षण, पौधारोपण आदि महत्वपूर्ण विषय है जिसमें समाज के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी डा मुंशीराम ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए एनएसएस के प्रति जागरूक किया। शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय प्रांगण की सफाई तथा पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई व पानी देने का कार्य किया जाएगा वहीं कैम्प के दौरान स्वयंसेवकों के द्वारा योगा गतिविधियों, जल संरक्षण, पौधारोपण व संरक्षण व जल गुणवत्ता की जांच जैसे अन्य कार्य किए जाएंगे। डा मुंशीराम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है क्योंकि राष्ट्र के विकास में युवा शक्ति की भूमिका केंद्रीय स्थान पर होती है। युवा पीढ़ी राष्ट्र की समस्याओं से जूझने व दूर करने का सामथ्र्य रखती है क्योंकि जब युवा वर्ग सोएगा तो सारा देश सो जाएगा और जब युवा वर्ग जागता है तो सारा देश जागता है। आज देश की तकरीबन 65 फीसदी जनसंख्या युवा हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रवक्ता बलदीप सिंह, नीतिन मुद्गिल गुरदीप सिंह, मल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र मोरवाल, संजय आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 04: एनएसएस श्ििवर का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य खुडानिया 5: स्वयेसेवक स्कूल प्रांगण की सफाई करते हुए।
79 पेटी पव्वा देसी शराब के बरामद ,मामला दर्ज ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली की भडफ़ ठेके के पास से एक काले रंग की गुजरात के नंबर की गाड़ी अवैध शराब लेकर जाएगी। कनीना पुलिस ने भडफ़ के बस स्टैंड के पास नाका लगाया तो एक काले रंग की गाड़ी आती दिखाई दी जिसे रुकवाया जिसके गाड़ी के नंबर गुजरात के थे। चालक ने अपना नाम कुलदीप सुठानी, थाना बादली जिला झज्जर बताया। पुलिस ने जब गाड़ी को चेक किया तो उसमें 79 पेटी पव्वा शराब देसी संतरा ब्रांड बरामद की। चालक से लाइसेंस/परमिट मांगा जो उपलब्ध न होने के कारण उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अभी जारी है।
व्यक्ति से 3 बोतल एवं 18 पव्वा देसी शराब के बरामद, मामला दर्ज ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। कनीना पुलिस को सूचना मिली कि उन्हाणी गांव में सतपाल उर्फ धोलिया अपने मकान के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। स्पेशल पुलिस फोर्स ने सतपाल उर्फ घोलिया के घर पर छापामारी की तो एक नौजवान पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। जिसे पकड़ लिया गया जिसके हाथ में एक थैला था। जिससे तीन बोतल शराब देसी तथा 18 पव्वा संतरा देसी बरामद किया। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अभी जारी है।
एसडी विद्यालय ककराला में हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय कैंप का आयोजन --ओमप्रकाश यादव प्राचार्य ने किया शुभारंभ ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। विद्यालय ककराला के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप का प्रारंभ हुआ। कैप का शुभारंभ प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अधिकारी संदीप कुमार एवं स्वयंसेवकों ने प्रधानाचार्य द्वारा दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक सुना। स्वंयसेवको ने विद्यालय प्रांगण की सफाई की तथा समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय निदेशक महोदय ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के विकास तथा सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए कार्य समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है इसलिए आप सभी को अपने आसपास समाज में जागरूकता फैलाने का काम करना चाहिए। जो समाज को और देश को एक नई दिशा देगा। फोटो कैप्शन 02: एनएसएस शिविर का उद्घाटन करते हुए एसडी स्कूल प्राचार्य।
बुजुर्ग किसानों का एक ही नारा, कट बने हमारा, 296वें दिन जारी रहा धरना --कडाके की सर्दी में भी धरना जारी ********************************************************** *********************************************************** ************************************************************ कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चिततकालीन धरना 296वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरोली ने की और उन्होंने बताया कि नये साल से हमने पक्का इरादा बना लिया है, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हमारा संघर्ष मजबूती के साथ चलता रहेगा। हमने इस कट के लिए सभी काम छोड़ रखे हैं, नये साल में यह प्रतिज्ञा ले ली है कि हम धरने पर कट के लिए समर्पित है। जब तक कट का काम शुरू नहीं होता है, हम चैन की सांस नहीं लेंगे। जैसे-जैसे कट के काम में देरी हो रही है, लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए देरी करने से किसानों में और ज्यादा रोष बढ़ेगा, परिणाम अच्छे नहीं होंगे। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि ठंड भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, बुजुर्ग किसान धरना स्थल पर बीमार हो रहे हैं, लेकिन कट के प्रति उनका जोश बरकरार है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का बनना, इस क्षेत्र का विकास का केंद्र है, प्रत्येक आदमी विकास की बात करता है और सरकार भी देश का विकास चाहती है, लोगों का विकास चाहती है, गांव का विकास चाहती है, यदि वास्तव में केंद्र सरकार इस इलाके का विकास चाहती है, तब राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट को बनाने में देरी नहीं करनी चाहिए। उद्योग धंधे, शैक्षणिक संस्थाएं, रोजगार, पर्यटक स्थल यह सभी काम तभी संभव होंगे जब राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट बन कर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर मास्टर विजय सिंह, डॉ लक्ष्मण सिंह, सरपंच हरिओम पोता, पहलवान रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच सत्यवीर सिंह , पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह,अशोक कुमार चौहान, सज्जन सिंह, पंडित जगदीश प्रसाद, सत्य प्रकाश , प्रधान कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश, पहलवान धर्मपाल, वेद प्रकाश, जय श्रीशर्मा, गौरीशंकर शर्मा,प्रधान तेज सिंह, डॉ राम भक्त,सुरेंद्र सिंह, रामकुमार, सूबेदार भोले राम, पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य, करतार, पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 01:कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग।
Monday, January 1, 2024
नव वर्ष पर चली शीत लहर, हुये अनेकों कार्यक्रम -- नव वर्ष के प्रति लोगों में मिला जोश ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। यद्यपि कनीना क्षेत्र में दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और शीत लहर चली वहीं विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। लोगों में जोश देखने को मिला। नहीं हुये सूर्यदेव के दर्शन-- जहां रविवार को शाम के वक्त सूर्य के दर्शन हुए थे, तत्पश्चात से कोहरा और धुंध कम है किंतु ठंड और शीत लहर जारी है। नव वर्ष की सुबह से ही शीत लहर चल रही है वहीं कंपकंपाती ठंड में कनीना क्षेत्र में नव वर्ष पर कई कार्यक्रम चले। जहां लोग विभिन्न धार्मिक स्थानों पर पहुंचे, कुछ देवी देवताओं के द्वार पहुंचकर आशीष मांगी। वही कनीना के संत मोलडऩाथ आश्रम पर न्यायाधीश रजनीश कुमार बंसल अपने परिवार सहित पहुंचे और उन्होंने संत मोलडऩाथ आश्रम कनीना में धोक लगाई। इस मौके पर दिनेश कुमार, दीपक यादव एडवोकेट, सोनू, शिवचरण, सिकू चौधरी, प्रवीण, नरेश ठेकेदार, पवन कुमार सहित विभिन्न जन मौजूद थे। न्यायाधीश श्री बंसल ने कहा कि संत के द्वार पर आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता, यह संतों का कहना है। हम भी किसी उनकी दुआ लेकर यहां से जा रहे हैं ताकि जिंदगी में नेेक कार्यों पर चलते रहे एवं नेक कार्य करते रहे। लगाया भंडारा -- नए साल पर जहां कनीना बस स्टैंड के समक्ष दुकानदारों ने मिलकर भंडारा लगाया। जानकारी देते हुए गोविंद, हरीश कुमार, प्रदीप कुमार, राजू और आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उनका यह पहला इस प्रकार का भंडारा है। सर्दी के मौसम में दूर दराज से आने वाले मुसाफिर तथा लोगों को गर्म पूड़ी तथा सब्जी खिलाई गई है। करीब 3000 विभिन्न भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर कनीना के पेट्रोल पंप समक्ष भी भंडारा आयोजित हुआ। गत दिनों जहां रवी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के समक्ष भी भंडारा आयोजित किया गया था वही भविष्य में भी विभिन्न दुकानदार भंडारा लगाने जा रहे हैं। कनीना क्षेत्र के दुकानदारों की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है। बाटा गया अक्षत एवं पत्रक - उधर नव वर्ष की शुरुआत से ही कनीना कस्बे में विभिन्न वार्डों में अक्षत, राम मंदिर का निमंत्रण तथा पत्रक आदि वितरित करने का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। कनीना के कुलदीप बोहरा तथा महाशय श्याम सुंदर ने बताया कि कनीना के विभिन्न वार्डों में रामभक्तों की तैनाती गत दिवस कर दी गई थी जिसके चलते अब सभी वार्डों में 22 जनवरी का निमंत्रण, राम मंदिर की तस्वीर, पत्रक एवं अक्षत घर-घर जाकर बाटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अयोध्या नहीं जा पाएंगे वो अपने घरों में दीपावली जैसा पर्व मनाएंगे। फोटो कैप्शन 10: न्यायाधीश रजनीश बंसल संत आश्रम पर धोक लगाते हुए फोटो कैप्शन 11: बस स्टैंड कनीना समक्ष भंडारा लगाते हुए फोटो कैप्शन 12: राम मंदिर अयोध्या के लिए अक्षत वितरित करते हुए महाशय श्याम सुंदर
फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है कनीना नगर पालिका के चुनावों की --नव वर्ष पर पोस्टरों व बैनरों से बढ़ी है चुनाव लडऩे वालों की दावेदारी ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। करीब 8 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कनीना नगर पालिका के चुनाव नहीं हो पाए हैं। वर्तमान में एसडीएम कनीना पालिका के प्रशासनिक अधिकारी है तथा विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। जब तक नगरपालिका कनीना के प्रधान सतीश जेलदार का कार्यकाल चला तब तक विकास कार्यों की गति बहुत धीमी रही जिसको लेकर अनेकों चर्चाएं भी चली। वर्तमान में जहां कनीना नगर पालिका के 14 वार्ड बना दिए गए हैं और वार्डबंदी सहित सभी वार्डों का कार्य पूर्ण हो चुका है। महजज चुनाव का इंतजार है। नव वर्ष पर विभिन्न पोस्टरों और बैनरों से भी लोग अपनी दावेदारी फिर से जताने लग गए हैं। यह माना जा रहा है कि अप्रैल 2024 से पहले नगर पालिका के चुनाव संभावित है। उल्लेखनीय है कि कनीना नगर पालिका जून 2023 में भंग की गई थी तत्पश्चात कनीना की चुनावी राजनीति पूरे यौवन पर रही। यह माना जा रहा था कि चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे किंतु लंबे समय तक चुनाव की घोषणा न होने से कनीनावासियों की चुनावी राजनीति सुषुप्त होने लगी। तत्पश्चात कनीना का एक वार्ड और बढ़ा दिया, अब तक 13 वार्ड विगत चुनावों से चले आ रहे थे उनकी जगह 14 वार्ड बना दिए गए। जब 14वां वार्ड मनाया गया तत्पश्चात फिर से चुनावी राजनीति में गर्माहट आई और यह समझा गया कि चुनाव जल्दी होंगे परंतु ऐसा फिर से नहीं हुआ और फिर से कनीना की राजनीति से सुसुप्त अवस्था की ओर बढऩे लगी। तत्पश्चात कनीना के पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिये गये। जब नारनौल में आरक्षण का ड्रा निकाला गया फिर से कनीना की राजनीति में गर्माहट आ गई है परंतु सभी के नजरें प्रधान पद के ड्रा पर टिकी हुई थी क्योंकि कनीना पालिका प्रधान सबसे सशक्त पद रहा है। अब तक प्रधान का चुनाव पार्षद करते आये हैं किंतु इस योजना में प्रधान पद का चुनाव सीधे होगा। पार्षदों का कोई विशेष योगदान नहीं होगा। प्रधान पद आरक्षण का काम भी फिर पूर्ण हो गया। कनीना नगर पालिका के इतिहास में सबसे सशक्त पद प्रधान का रहा है। अभी भी नगर पालिका के पूर्व एवं निवर्तमान पांच प्रधान जीवित है जिनमें से दो महिलाएं हैं। सभी टकटकी लगाकर कनीना नगरपालिका के चुनावों की ओर देख रहे हैं। यद्यपि इन पांच पूर्व प्रधानों में से दो प्रधान नगर पालिका के चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं परंतु शेष तीन पूर्व प्रधानों के दिलों में अभी भी चुनाव लडऩे की टीस बनी हुई है। या तो वे स्वयं या फिर अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव में हर हाल में उतरेंगे। यही कारण है की सभी कनीना वासियों की नजरें प्रधानों पर भी टिकी हुई है। अनेक युवा प्रधान पद के दावेदारी जता रहे हैं। अब माना जा रहा है कि नगर पालिका कनीना के चुनाव अप्रैल 2024 तक हो पाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 22 नगर पालिकाओं में हलचल चल रही है और एक साथ चुनाव कराए जाने की उम्मीद है। कनीना वासियों का यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद भी ये चुनाव कनीना नगर पालिका के चुनाव हो सकते हैं क्योंकि सरकार इन चुनाव के पचड़े में नहीं पडऩा चाहती। अगर ऐसा हुआ तो कनीना वासियों को नगर पालिका के चुनावों के लिए लंबाई इंतजार करना पड़ेगा। तब तक चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वाले लोग परेशान हो चलेंगे। बहरहाल इस बार 13 वार्डों की बजाय 14 वार्डों में 14 पार्षद बनाए जाने हैं। इसके अतिरिक्त दो पार्षद मनोनीत होकर भी आते रहे हैं। चुनाव भविष्य के गर्भ में छुपे हैं। ये वार्ड होंगे आरक्षित-- कनीना नगर पालिका में भविष्य में होने वाले चुनावों के दृष्टिगत 14 विभिन्न वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो चुके हैं। जिसमें वार्ड नंबर 8 एससी महिला के लिए, वार्ड नंबर 6 एससी पुरुष के लिए, वार्ड नंबर 4 बीसी महिला के लिए, वार्ड नंबर 3,7 और 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गए हैं। विगत योजना में कनीना नपा में 13 वार्ड होते थे। वार्ड 8 सामान्य के लिए, 6 एससी पुरुष के लिए, 10 नंबर एससी महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड नंबर 4 सामान्य महिला के लिए,वार्ड 3 महिला के लिए, 7 और 12 सामान्य के लिए आरक्षित किया गया था। वार्डों के आरक्षण के बाद ही चुनावी चर्चाओं में तेजी आ गई है। फोटो कैप्शन: कनीना नगरपालिका
नव वर्ष का स्वागत यज्ञ से किया जाए तो बहुत अच्छा हो-जसवंत ---कृष्णानंद आश्रम में संपन्न हुआ यज्ञ ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। प्रभु स्मरण के साथ मानव को समाज सेवा का कार्य बढ़-चढ़कर करना चाहिए क्योंकि दीन दुखियों की सेवा करना ही मानव का सच्चा धर्म है। ये विचार समाजसेवी जसवंत सिंह से धनौंदा के ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम पर नए वर्ष के उपलक्ष्य पर किए गए यज्ञ के उपरांत भक्त जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज अंग्रेजी महीना के हिसाब से नए वर्ष की शुरुआत है इसलिए हमें आज की शुरुआत यज्ञ रूपी शुभ कर्म से करनी चाहिए क्योंकि वैसे तो मानव को साल के सभी दिनों में शुभ कर्म करने चाहिए लेकिन नव वर्ष पर हमें इस बात की प्रतिज्ञा भी लेनी चाहिए कि आज के दिन से ही हम दीन दुखियों की सेवा, गौ सेवा, बीमार व लाचार मानव की सेवा के अलावा अन्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि मानव को भले और बुरे का ज्ञान होता है। इसलिए मानव को समाज में फैली कृतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़कर उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि मानव जो कार्य करने का मन बनता है वह वैसा ही बन जाता है। इस अवसर पर अनिल कुमार, नरेंद्र शर्मा, ठाकुर कर्मवीर सिंह ,विजय कुमार आर्य, सिंटू तंवर, जगदीश फौजी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 09: कृष्णानंद धाम पर नए वर्ष के उपलक्ष्य पर यज्ञ करते हुए
अज्ञात चोरों ने विश्वकर्मा फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़ चुराई बैटरी व इनवर्टर --पुलिस ने मौके रपर पहुंच की कार्रवाई ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने कनीना के निकटवर्ती ग्राम धनौंदा के बस स्टैंड पर विश्वकर्मा नामक एक फर्नीचर की दुकान में सेंध लगाकर 6 बैटरी व दो इनवर्टर तथा 18000 रुपये नगद चोरी कर ली है। राजेश कुमार मिस्त्री धनौंदा निवासी ने पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया कि उसकी विश्वकर्मा नामक फर्नीचर की दुकान धनौंदा बस स्टैंड पर स्थित है, जिसमें बैटरी व इनवर्टर रखा था, जिसको रविवार रात्रि अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। वही राजेश की सूचना पर कनीना पुलिस के सीआईए स्टाफ अनिल कुमार व उनकी टीम ने गांव धनौंदा पहुंचकर मौके का मुआयना किया और पड़ोस में लगे कैमरे की लोकेशन की भी जांच की ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। राजेश ने बताया कि आए दिन की भांति अपनी दुकान का ताला बंद करके अपने घर गया था लेकिन जब सोमवार सुबह दुकान पर जाकर दुकान खोलने की कोशिश की तो उसका ताला टूटा हुआ पाया जिससे मुझे शक हुआ कि मेरी दुकान में चोरी हुई है, जिसकी सूचना कनीना पुलिस को देकर मामले से अवगत कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मौके का मुआयना किया। फोटो कैप्शन 08: धनौंदा में स्थित दुकान से चोरी की जांच करती पुलिस।
सरसों के कट्टे चोरी के मामले में संलिप्त आरोपित गिरफ्तार, नकदी बरामद --न्यायिक हिरासत में भेजा ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। मकान से सरसों के कट्टे चोरी करने के मामले में थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राहुल उर्फ मिरगला वासी गुलाबी बाग, थाना रामपुरा, रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपित से नकदी बरामद की है। पुलिस ने पता लगाया कि सरसों चोरी के मामले में आरोपित संलिप्त था। आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता बाबूलाल वासी गांव कलवाड़ी ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह उनके गांव के देशराज का कुआं बिजाई के लिए लेता है और उसी के खेत के मकान पर रहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सरसों के 90 कट्टे प्लाट के बरामदे में लगा रखे थे, जिनमें से 37 कट्टे दिनांक 3/4 जुलाई की रात के समय किसी नाम पता व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
हर हर महादेव के जयकारे के साथ,धरने पर बैठे ग्रामीण -धरना 295वें दिन रहा जारी ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 295वें दिन जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच हंस कुमार सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हमारा धरना बाघेश्वर धाम, बाबा शिव भोले की छत्रछाया में चल रहा है। नए साल में धरना स्थल पर बैठे सभी किसानों ने यह प्रतिज्ञा ली है कि जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे। चेयरमैन बदन सिंह सिसोठ धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे और उतरने का मार्ग पहले ही छोडऩा चाहिए था। बाघेश्वर धाम में वर्षों पुराना शिव मंदिर है, लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा शिव भोले के दर्शन करने के लिए बाघेश्वर धाम पहुंचते हैं। केंद्र सरकार को भक्तों की भावना और उनकी आस्था को समझना चाहिए और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करना चाहिए। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि नए साल में धरना देने वालों का जोश और हौसला और बढ़ गया है। किसानों ने अपने सारे काम छोड़कर उनका एक ही फोकस है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनना चाहिए, उसके लिए चाहे कितनी भी कड़ाके के सर्दी पड़े, धुंध पड़े,कोहरा पड़े हर परेशानी का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस इलाके के विकास के रास्ते तभी खुलेंगे जब राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बन कर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर मुंशीराम, सरपंच हरिओम पोता,नरेंद्र शास्त्री छिथरोली पहलवान रणधीर सिंह, डॉ लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह,अशोक कुमार चौहान, पूर्व सरपंच सत्यवीर सिंह, करण सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, धर्म सिंह, सूरजभान, ओम प्रकाश, पहलवान धर्मपाल, रामभज, प्यारेलाल, वेद प्रकाश, प्रधान तेज सिंह, दाताराम, डॉ राम भक्त,सुरेंद्र सिंह, रामकुमार, सूबेदार भोले राम, सब इंस्पेक्टर रामकुमार, मास्टर विजय सिंह, पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य, बाबूलाल, पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 07:कट के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण।
बिजली के तारों में लगी आग -2 घंटों तक रही बिजली गुल ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना के संत मोलडऩाथ आश्रम समक्ष शहीद सुजान सिंह पार्क से गुजरने वाली बिजली की एचटी की लाइनों में रविवार की रात को भीषण आग लग गई जिसके कारण करीब 2 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। समाजसेवी दिनेश कुमार, सुनील एवं कुमार सुरेंद्र आदि ने बिजली केंद्र पर फोन करके बिजली बंद करवाई। उन्होंने बताया कि शहीद सुजान सिंह पार्क से दो बिजली की लाइनें भडफ़ और लूखी को जा रही है। यहां घने पेड़ हैं तथा जाल जैसे पेड़ भी खड़े हैं। क्योंकि यहां कभी बणी होती थी जिसके कारण जाल के पेड़ मिलते हैं। पहले भी इन पेड़ों को बिजली तार छूने से आग लगती आई है जिसकी समाजसेवियों ने एसडीएम को कई बार शिकायत की है। इन लाइनों को पार्क से हटाने की भी बात एसडीएम ने कही है किंतु कब अभी तक लाइन नहीं हटाई गई है। उन्होंने बताया कि भीषण आग के चलते तार भी टूट कर गिर गए जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उन्होंने बिजली की लाइनों को सुजान सिंह पार्क से हटाने की मांग की है। फोटो कैप्शन 5: बिजली के तारों में लगी रविवार की रात को आग का नजारा।
आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज -घटना 8 अक्टूबर की ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना थाने के तहत पडऩे वाले गांव बवाना की मधु ने आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। घटना 8 अक्टूबर की है। मधु के बयान के अनुसार 8 अक्टूबर को वह बिना दरवाजे के बाथरूम में पर्दा लगाकर स्नान कर रही थी। तभी ये लोग घर में घुस गये और मार पिटाई की। मधु की दादी सास चंपा देवी, जेठ कृष्ण कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्हें भी चोट पहुंचाई। ट्रैक्टर लाकर उससे कुचलने का प्रयास किया। अस्पताल में इलाज चलने के बाद अब मामला दर्ज किया है। पुलिस में मधु के बयान पर आठ लोगों सतबीर, शकुंतला, सपना, दिव्या, ललित, प्रीति ,कर्मवीर एवं अमित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज ******************************************************************** ************************************************************* ********************************************************************** कनीना की आवाज। कनीना के वार्ड नंबर 12 निवासी होशियार सिंह ने थाने में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। उसने कहा है कि वह राजकीय आइटीआइ भोजावास में पढ़ता है तथा 5 दिसंबर को आईटीआई की छुट्टी होने पर बस स्टैंड भोजावास खड़ा साधन आने का इंतजार कर था। तभी संदीप और लोकेश आए जो हाथों में डंडा लिए हुए थे, उन्होंने मारना शुरू कर दिया तभी मोटरसाइकिल पर विकास व शमशेर आए उन्होंने भी मारना पीटना शुरू कर दिया। तीसरी बाइक पर तीन लड़के और आये जिनके नाम नहीं जानता। जब मार पिटाई से नीचे गिर गया तो 440 रुपये जब से गायब हो गए। शोर मचाए तो आस पास के लोगों ने छुड़वाया। प्राथमिक उपचार के बाद पीजीएम से रोहतक रेफर कर दिया जहां इलाज चला। पुलिस ने घटना की जांच करके अब मामला दर्ज किया है।
पिता ने अपने पुत्र के विरुद्ध मारपीट का मामला करवाया दर्ज ******************************************************************** ************************************************************* ************
********************************************************** कनीना की आवाज। कनीना उप-मंडल के गांव स्याणा के सुरेंद्र सिंह ने अपने छोटे लड़के कुलदीप के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज करवाया है। सुरेंद्र का कहना है कि कुलदीप सिंह बीएसएफ से पेंशन आया हुआ है जो घर पर अपने बच्चों एवं उसके साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करता है। 31 दिसंबर को बच्चों को, पत्नी नीलम, मां विमला के साथ लड़ाई झगड़ा किया है। घर में एलईडी, रसोई का सामान एवं घरेलू सामान को कुल्हाड़ी से काट दिया। जिसके चलते पीसीआर बुलाई गई किंतु वह नहीं माना। उन्होंने अपने पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके बयान पर कुलदीप के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।