Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, January 9, 2024



 

पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने दिये अवैध शराब के मामले की जांच के आदेश

---थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोपों की भी होगी जांच
************************************************************************
***********************************************************************************
************************************************************
कनीना की आवाज। आज सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रही थी, जिसमे थाना शहर कनीना प्रभारी पर रिश्वत लेने के आरोप थे। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने दिनांक 5 जनवरी को बुलेरो गाड़ी से अवैध शराब बरामद की थी। जिसपर मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही थी।
थाना शहर कनीना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोसली कनीना रोड पर नाकाबंदी कर चैकिंग के दौरान एक सफेद बुलेरो गाडी 4 पेटी(48 बोतल) देसी शराब और 1 पेटी(11 बोतल) अंग्रेजी शराब की बरामद की थी। पुलिस ने आरोपित प्रदीप वासी मान्डोला थाना सतनाली को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित के खिलाफ थाना शहर कनीना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब के बारे में आरोपित से पूछताछ की गई, जिसमे उसने बताया कि वह कारोली शराब के ठेके से यह अवैध शराब लेकर आया था।
कल देर शाम थाना शहर कनीना प्रभारी के पास एक कॉल आई, जिसमें सामने से बात कर रहे व्यक्ति ने थाना प्रभारी से मामले के संबंध में बहस की और दबाव बनाने की कोशिश की गई। व्यक्ति ने थाना प्रभारी पर एलिगेशन भी लगाए।
पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अवैध शराब के मामले की जांच स्पेशल स्टाफ कनीना को दी है और थाना प्रभारी पर लगाए गए एलिगेशन की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। अवैध शराब के मामले में संलिप्त किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।
 
 
 






















 


22 जनवरी को निकल जाएगी भव्य निशान एवं शोभा यात्रा
--2100 दीप होंगे प्रज्वलित, मनेगी दीपावली
************************************************************
*******************************************************************
**************************************
***********************
कनीना की आवाज। कनीना के श्री श्याम मंदिर कनीना से भव्य निशान यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा समस्त कनीना होकर वापस श्याम मंदिर पहुंचेगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी प्रधान संदीप महेश्वरी, चंद्रकांत गुप्ता गोलू, सतीश गुप्ता, नरेश यादव, बंसीलाल गुप्ता, अश्विनी गुप्ता ,अरविंद गुप्ता आदि ने बताया कि श्री श्याम मंदिर से 521 श्री राम ध्वज लेकर रामभक्त चलेंगे। ये ध्वज मौके पर हाजिरभक्तों को मुफ्त उपलब्ध होंगे। साथ श्रीराम की भव्य झांकी चलेगी। जो चिराग महाकाली और आर्ट ग्रुप रेवाड़ी की ओर से तैयार की जाएगी। सुबह हवन के बाद सुंदरकांड का पाठ चलेगा। वहीं सुंदरकांड का पाठ वाचक सविता चौधरी अलवर से करेंगी।  लकी म्यूजिक ग्रुप अलवर का संगीत मन मोहेगा। निशान का पूजन यजमान अरविंद गुप्ता होंगे।
उन्होंने बताया कि एक प्रकार से दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। शाम को सवा छह बजे श्रीश्याम मंदिर में 2100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और दीपावली जैसा पर्व मनाया जाएगा। उनका कहना है कि यह सभी सनातनी जनमानस के लिए बहुत ही हर्ष की बात है, प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 500 वर्षों के बाद पुन अयोध्या में सिंहासन पर विराजमान होने जा रहे हैं:। जिसको लेकर के यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। झांकी श्रीश्याम मंदिर से मुख्य कस्बा में जाएगी जहां से बाजार होते हुए अनाज मंडी के राधाकृष्ण मंदिर से होकर वापस बस स्टैंड होकर श्रीश्याम मंदिर पहुंचेगी।






खेलों के दूसरे दिन चले कई रोचक मुकाबले
-धनौंदा में चल रही है फुटबाल प्रतियोगिताएं
************************************************************
*******************************************************************
*************************************
************************
कनीना की आवाज। उप मंडल के गांव धनौंदा में चल रही 69वीं श्री बाबा दयाल फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन आज अच्छे मुकाबले देखने को मिले। जानकारी देते हुए धनौंदा फुटबाल क्लब के प्रधान डाा. मुकेश सिंह और सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पहला मैच शहीद महेशपाल फुटबाल क्लब धनौंदा और गंगवा हिसार के बीच हुआ जिसमें शहीद महेशपाल फुटबाल क्लब धनौंदा की टीम विजयी रही। इसके अलावा धनौंदा फुटबाल क्लब और अजीतपुरा के मैच में अजीतपुरा की टीम विजेता रही। कोटा और डायमंड क्लब, धनौंदा के बीच हुए मैच में कोटा ने डायमंड क्लब, धनौंदा को हराया। गोल्डन स्टार क्लब, खेड़ी तथा भागवी के बीच हुए रोचक मुकाबले में भागवी ने गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी की टीम को पराजित किया। भिवाड़ी और गढ़ी हरसरू के बीच हुए मुकाबले में भिवाड़ी की टीम विजयी रही। गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी बी और शंकरपुरा के बीच हुए मुकाबले में गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी की टीम ने जीत दर्ज की। शहीद महेश पाल फुटबाल क्लब धनौंदा बी का मुकाबला प्रभुवाला, हिसार के साथ हुआ जिसमें प्रभुवाला की टीम विजेता रही। आसरा का माजरा और उन्हाणी के बीच हुए रोचक मुकाबले में आसरा का माजरा की टीम ने जीत दर्ज की। बलंभा और खोल के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें खोल की टीम ने जीत दर्ज की।
फोटो कैप्शन 11: धनौंदा में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता






सूरज के दर्शन हुये दुर्लभ, एक सप्ताह से नहीं निकला सूरज
-फसलों में नुकसान की पूरी संभावना
************************************************************
*******************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में ठंड और शीतलहर पूरे चरम पर है। जहां ठंड और शीतलहर के कारण परेशानी बढ़ रही है, लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं, वहीं बड़े बूढ़े अपने बिस्तरों में छुपे मिलते हैं। कनीना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं। लगातार सूरज न निकलने से फसली पौधे अपना भोजन नहीं बना पा रहे हैं और वो पीले पडऩे लगे हैं। यदि यही हालात चलती रही तो भविष्य में फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
 किसान सुरेंद्र, महेंद्र, नरेश कुमार, महिपाल, सूबे सिंह आदि ने बताया कि इस समय उनकी फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि गेहूं और सरसों के पत्ते पीले पडऩे पड़ते जा रहे हैं। लगातार सूरज ने निकलना पौधों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कृषि विशेषज्ञ भी लगातार सूरज का नहीं निकलना फसलों के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं। ऐसे में कनीना क्षेत्र में 30 हजार एकड़ खड़ी हुई फसल सूरज न निकलने से क्षतिग्रस्त हो सकती है। किसान टकटकी लगाकर कभी आकाश को कभी अपनी फसलों को देख रहे हैं। जहां सोमवार के दिन कुछ समय के लिए सूरज दिखाई दिया किंतु फिर से ठंड पडऩी शुरू हो गई वहीं मंगलवार को भी सूर्यदेव नहीं दिखे। शाम के वक्त फिर से ठंड पडऩी शुरू हो गई थी। लगता है कि भविष्य में भी इसी प्रकार के हालात चलेंगे। आकाश में सुबह सवेरे बादल छाए हुए थे। हल्की बारिश भी हुई किंतु फिर से ठंड बढ़ गई है। इस बार सर्दी के मौसम में धुंध और ठंड पडऩी देरी से शुरू हुई है। नवंबर माह में कोई धुंध नहीं पड़ी जबकि दिसंबर माह में महज 5 दिनों तक ही धुंध पड़ी और शीत लहर लंबे समय से चल रही है किंतु और वर्षों की तरह इस बार पाला न पडऩा शुभ संकेत माना जा रहा है। वर्षों से फसल को पाना ने नुकसान पहुंचाया है किंतु इस बार शीत लहर, बार-बार मौसम बदलने कभी धुंध तो कभी कोहरा आदि छाए रहने से पाला नहीं जमा है।
 पूर्व कृषि विशेषज्ञ डा. देवराज का कहना है कि यदि धुंध और कोहरा छाए रहे किंतु बीच-बीच में सूरज चार से पांच घंटे निकले तो फसल को लाभ होगा। वरना फसल को नुकसान हो सकता है।
फोटो कैप्शन 10: आकाश में छाये बादल।







विश्व हिंदी दिवस-10 जनवरी
हिंदी हर माथे की बिंदी होनी चाहिए-नरेश कुमार
************************************************************
*******************************************************************
***************************************
**********************
कनीना की आवाज। पूरे विश्व में हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष  10 जनवरी को मनाया जाता है। विश्व में पहला हिंदी दिवस 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इस महासम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य विश्व-भर में हिंदी का प्रसार करना था। तत्पश्चात भारतीय दूतावास ने पहली बार नार्वें में विश्व हिंदी दिवस मनाया था। भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने साल 2006 को घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। तब से विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं।  हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। विश्व भर के करोड़ों लोग आज हिंदी बोलते हैं। फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।
हिंदी भाषा अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। विदेश में रहने वाले लोगों को भी अब हिंदी का महत्व पता लग रहा है।
दैनिक व्यवहार में हिन्दी के उपयोग करने आदि की शिक्षा दी जाती है। क्या कहते हैं हिंदी के जानकार-
हिंदी दिवस पर हिन्दी के प्रति लोगों को प्रेरित करना चाहिए। हिंदी माथे की बिंदी होनी चाहिए। यह मातृभाषा है इसका सम्मान करना चाहिए। हिंदी में काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना चाहिए।  हिन्दी भाषा के विकास और विस्तार हेतु हर संभव प्रयास करने चाहिए।
        --शिक्षाविद नरेश कुमार
 हिंदी बोलने वालों की संख्या के अनुसार अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिन्दी भाषा पूरे दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। लेकिन उसे अच्छी तरह से समझने, पढऩे और लिखने वालों में यह संख्या बहुत ही कम है। यह और भी कम होती जा रही। इसके साथ ही हिन्दी भाषा पर अंग्रेजी के शब्दों का भी बहुत अधिक प्रभाव हुआ है और कई शब्द प्रचलन से हट गए और अंग्रेजी के शब्द ने उसकी जगह ले ली है। जिससे भविष्य में भाषा के विलुप्त होने की भी संभावना अधिक बढ़ गयी है। हिंदी के प्रचार एवं प्रसार का प्रयास करना वाहिए।
        शिक्षाविद दिनेश कुमार
हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करवाने के लिए इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिन्दी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें। वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों के समक्ष रखना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूर्ण रूप से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इसे आम बोलचाल की भाषा बनाना चाहिए तथा हर काम हिंदी में करने चाहिए।
  शिक्षाविद राजेश कुमार
हिंदी, भारत की एकता और विविधता का प्रतीक है। यह भाषा देशभक्ति, संस्कृति, और समृद्धि का प्रतीक है। हिंदी हमारे संविधान की अधिकारिक भाषा है और हमारी राष्ट्रीय भाषा के रूप में महत्वपूर्ण है। हिंदी दिवस के अवसर पर, हमें अपनी मातृभाषा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। हमें इसे सीखना, उसका सदुपयोग करना, और उसका संरक्षण करना चाहिए। हमें हिंदी की बढ़ती उपयोगिता को समझना चाहिए, ताकि हम अपने विचारों को सही ढंग से व्यक्त कर सकें।
  शिक्षाविद लीलाराम
फोटो कैप्शन-दिनेश,लीलाराम, राजेश कुमार नरेश कुमार







ठंड के बावजूद,बुजुर्ग किसानों का एक ही नारा, कट बने हमारा, 303वें दिन जारी रहा धरना
--सीएम का पीए अभिमन्यु यादव पहुंचा धरना स्थल पर

************************************************************
*******************************************************************
**************************************
***********************
कनीना की आवाज। बाघोत-सेहलंग के बीच 152-डी पर कट की मांग को लेकर ठंड के बावजूद, बुजुर्ग किसानों का एक ही नारा, कट बने हमारा, 303वें दिन धरना जारी रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पीए  अभिमन्यु यादव धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने धरना स्थल पर बैठे बुजुर्ग किसानों से बातचीत की और  आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम मुख्यमंत्री से मिलकर जल्दी करवाया जाएगा।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने  अभिमन्यु यादव को मांग पत्र दिया और उनका स्वागत किया और  उन्होंने मांग पत्र  पढ़कर धरना स्थल पर बैठे सभी लोगों को पूरा विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री से मिलकर आपका कट का काम जल्दी से जल्दी पूरा करवाया जाएगा।
 मंगलवार को धरने की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरोली ने की। उन्होंने बताया कि पक्का इरादा बना रखा है, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हमारा संघर्ष मजबूती के साथ चलता रहेगा। जब तक कट का काम शुरू नहीं होता है, हम चैन की सांस नहीं लेंगे।  जैसे-जैसे कट के काम में देरी हो रही है, लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए देरी करने से किसानों में और ज्यादा रोष बढ़ेगा, परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि कट के प्रति उनका जोश बरकरार है। बाघोत -सेहलंग के बीच कट का बनना, इस क्षेत्र का विकास का केंद्र है। कट को बनाने में देरी नहीं करनी चाहिए।
 इस मौके पर पहलवान रणधीर सिंह, मनोज कुमार करीरा, ठेकेदार शेर सिंह, प्रधान तेज सिंह, सरपंच सत्यवीर, मास्टर विजय सिंह, डॉ लक्ष्मण सिंह, सरपंच हरिओम पोता, पहलवान रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच सत्यवीर सिंह , पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, बाबूलाल, सीताराम, हंस कुमार, मुंशी राम, अशोक कुमार चौहान, सज्जन सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर विजय सिंह,ओम प्रकाश, पहलवान धर्मपाल, वेद प्रकाश, डॉ राम भक्त, सुरेंद्र सिंह, रामकुमार, सूबेदार भोले राम, पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य, करतार, पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 09: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पीए  अभिमन्यु यादव से बात करते धरना देने वाले लोग।






आम आदमी पार्टी की 28 जनवरी को जींद में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
-आधा दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क

************************************************************
*******************************************************************
***************************************
**********************
कनीना की आवाज। आम आदमी पार्टी की 28 जनवरी को होने वाली रैली के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में दौरा शुरू कर दिया है आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष सतनारायण यादव एडवोकेट ने अपनी टीम कप्तान विनोद,  इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, भंवर सिंह ब्लॉक इंचार्ज, एडवोकेट सतीश ढाणा ब्लॉक इंचार्ज, मुकेश यादव सर्किल इंचार्ज सभी ने गांव-गांव में जाकर कार्यकर्ताओं को 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव रैली के लिए आमंत्रित किया। मोहनपुर, नांगल,रामबास सहित कई गांवों का दौरा किया और लोगों को आमंत्रित किया।
 लोकसभा अध्यक्ष सतनारायण यादव एडवोकेट ने बताया कि इस रैली इस रैली में हर गांव से 10 से 20 कार्यकर्ता जाएंगे।  उनका कहना है कि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा से करीब 10000 कार्यकर्ता जिसमें विलेज शक्ति सर्किल इंचार्ज ब्लॉक इंचार्ज और सभी जिला के पदाधिकारी पहुंचेंगे।
 दिनांक 12 जनवरी व 13 जनवरी को हर विधानसभा के ब्लॉक वाइज बैठक आयोजित होंगी जिसमें जिला प्रभारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को  एक बजे दिन कनीना मे आम आदमी पार्टी कि मीटिंग होंगी जिसमें रणजीत सिंह चीमा पंजाब वॉटर रिसोर्सेस बोर्ड के अध्यक्ष जो अटेली विधानसभा के प्रभारी हैं आएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसी तरह उसी दिन 3 बजे ग्राम सेहलंग की धर्मशाला में बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं को 28 जनवरी की प्रस्तावित रैली के लिए निमंत्रण देंगे।
 इसी तरह 13 जनवरी को आम आदमी पार्टी कार्यालय अटेली में मीटिंग होगी और उसके बाद शाम को गांव सिलारपुर में कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी।
फोटो कैप्शन 07: कनीना में आप पार्टी की बैठक का नजारा।





छितरोली में बाबा धूनिगर मेला 13 से
************************************************************
*******************************************************************
****************************************
*********************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव छिथरोली में दो दिवसीय बाबा धूनिगर का  विशाल मेला एवं खेलों का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए विजयपाल समाजसेवी ने बताया कि इन खेलों में दौड़, कुश्ती और कबड्डी करवाई जाएगी। कबड्डी के लिए पहला इनाम 71,000 रुपये का होगा और बड़ी कुश्ती 31,000 रुपये की होगी। खेलों में मुख्य अतिथि जयप्रकाश दलाल, हरियाणा सरकार होंगे। अति विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजबाला पूर्व जिला पार्षद, महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की भांजी होगी।






बाघोत में मनाया लाइफ स्किल डवेलेपमेंट कार्यक्रम
--कार्यक्रम का था मंगलवार को दूसरा दिन
************************************************************
*******************************************************************
*************************************
************************
कनीना की आवाज। राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत में मनाया लाइफ स्किल प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजकुमार बागवानी विभाग तथा डा. विकास कृषि विभाग मुख्य अतिथि रहे।
 लाइफ स्किल प्रोग्राम के दूसरे दिन की अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र कुमार गोयल ने तथा आयोजन नोडल अधिकारी सुनील कुमार प्रवक्ता भौतिक रहे। राजकुमार ने फल, फूल एवं सब्जियों के बारे में विस्तार से बताया। सबसे पहले उन्होंने बागवानी तथा कृषि विभाग में अंतर बताया। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ फल ,फूल तथा सब्जियों को अपने घर में भी किचन गार्डन में लगा सकते हैं। सिट्रस जाति के फलदार पौधों पर 40,000 रुपये की सरकार सब्सिडी देती है। उन्होंने बेर, अनार तथा खजूर की खेती पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि खजूर की खेती पर 1,40,000 रुपये तक की मिलती है। गेदा उगाकर किसान डेढ़ से 2 लाख रुपये प्रति एकड़ कमा सकता है। विभिन्न सब्जियों के अतिरिक्त मशरूम,मधुमक्खी पालन पर जोर दिया।
डा विकास कृषि विभाग ने आर्गेनिक खेती प्रोग्रेसिव खेती तथा प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेती के साथ  पशुपालन किया जा सकता है। पशुओं के गोबर से गोबर गैस बना सकते हैं जिसके प्लांट पर 12,000 रुपये तक की सब्सिडी देती है। उन्होंने फसलों से ही खाद बनाना सिखाया और केमिकल्स तथा कीटनाशकों का उपयोग न करने की सलाह दी। किसान देसी गाय का गोबर, गुड़ तथा पानी मिलाकर 200 लीटर ड्रम में चार-पांच दिन तक सड़ाकर उसका जीवामृत बनाकार खेत में छिड़काव करें तो पैदावार बढ़ा सकते हैं।  इस मौके पर सुनीता यादव प्रवक्ता गणित तथा ममता यादव एबीआरसी उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 08: बाघोत में विद्यार्थियों को बागवानी की जानकारी देते हुए राजकुमार।






आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक 10 को
************************************************************
*******************************************************************
*************************************
************************
कनीना की आवाज। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 681 ब्रांच कनीना संबंधित महासंघ की बैठक 10 जनवरी को जलघर कनीना ,रेवाड़ी रोड पर होगी। प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने कर्मचारियों से कनीना बूस्टर पर 12 बजे पहुंचने की अपील करते हुए बताया कि 23 जनवरी को ब्रांच 681 का चुनाव होना है। इस बाबत भी विचार विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि यह कोई राजनीतिक संगठन नहीं है यह संगठन कर्मचारियों को निष्पक्ष लड़ाई लडऩे वाला संगठन है।  




रामोत्सव-एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम
--महिलाओं ने किया कलश स्थापित
************************************************************
*******************************************************************
*************************************
************************
कनीना की आवाज। प्राचीन हनुमान मंदिर कनीना में महिलाओं ने एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम के लिए विधि विधान से कलश स्थापित किया।  इस मौके पर रत्ना देव, सावित्री देवी, विद्या देवी, धापली देवी, सुरेश, हेमलता,  हिमांशु ,अश्वनी, जॉनी यादव ने पंडित महेंद्र शर्मा के उमंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित किया। इस मौके पर मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट प्रधान दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।
दैनिक जागरण की मुहिम एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम पर महिलाओं में जोश देखने को मिला। एक मुट्ठी अन्न को आगे बढ़ते हुए सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-एक मुट्ठी अन्न डालकर कहा कि यह मुहिम हम सभी मिलकर यूं ही आगे बढ़ती जाएंगी।
   महिला रत्ना देवी, हिमांशु, जानी, अश्वनी ने कहा कि इस स्थल पर प्रतिदिन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापित हो चुका है। इसके लिए एक-एक मुट्ठी अन्न की सहभागिता सभी की होनी चाहिए तथा अपने-अपने घर से एक-एक मुट्ठी अनाज की डालकर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की खुशी मनाये। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अति प्रसन्नता एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर स्थापित हो रहा है जिस पर देश के करोड़ों लोगों की आस्था टिकी हुई है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अपना जो भी संभव हो सहयोग दें।
 यहां बता दे कि इससे पहले भी भडफ़ के सरपंच महेंद्र सिंह ,गाहड़ा के सरपंच दारा सिंह, विजय नंबरदार, ककराला के सरपंच कृष्ण कुमार, इसराणा के सरपंच विजेंद्र सिंह आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में कलश स्थापित कर दिए हैं। वहीं संत मोलडऩाथ आश्रम सहित सात विभिन्न जगह कलश स्थापित हो चुके हैं। प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसको लेकर के ग्रामीणों में और अब शहरी क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
  इस मौके पर संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने कनीनावासियों से अपील की कि वे जितना अन्न एवं आटा आदि श्रीराम के नाम अयोध्या भिजवाना चाहते हैं वे मोलडऩाथ आश्रम पर पहुंचाये तथा अपना नाम भी लिखवाये।
फोटो कैप्शन 05 व 06: प्राचीन हनुमान मंदिर में कलश स्थापित करते हुए महिलाएं।

Monday, January 8, 2024


 

नीतू डेरी गुढ़ा का टायसन बुल बना चैंपियन
-अंतर्राष्ट्रीय मेला कुरुक्षेत्र में हुई प्रतियोगिता
********************************************
***************************************************
***************************************
*****
कनीना की आवाज। कुरुक्षेत्र में आयोजित डीएफए अंतरराष्ट्रीय पशु मेले में नीतू डेरी फार्म गुढ़ा का टायसन बुल चैंपियन बन गया है।
 इसकी विस्तृत जानकारी मेले से लौटकर देते हुए नीतू ने बताया कि बुल की मां का दूध का रिकॉर्ड 65 लीटर है। यह वर्तमान में नीतू डेयरी में ही है। जबकि इसके जनक डेनमार्क का होलस्टीन नस्ल का है। यह बुल इसके अलावा एक बार पहले दादरी में आयोजित पशु मेले में भी चैंपियन रह चुका है। चार जजों की पेनल में नरीदरलैंड से आये जज ने बताया कि यह एक बहुत सुंदर, तगड़ा और होलस्टीन नस्ल का बुल है। उन्होंने बताया कि इसकी बछिया पहली बार बयाने पर में 35 लीटर से ज्यादा दूध देगी।
 फॉर्म की मालकिन नीतू यादव ने बताया कि यह बुल उन्हीं के फार्म की गाय का बच्चा है। नीतू यादव ने बताया कि टायसन की मां भी कई बार चैंपियन रह चुकी है।
 फोटो कैप्शन 12: टायसन बुल को चैंपियन घोषित करते हुए जज।





विधायक ने श्रीकृष्ण गौशाला कनीना की प्रबंध समिति को 10.12 लाख राशि का चेक किया
भेंट
-गायों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही सरकार-विधायक
********************************************
***************************************************
**************************************
******
कनीना की आवाज। गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। गायों की सेवा से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। ये विचार अटेली हलका विधायक सीताराम यादव ने सोमवार को कनीना स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में गायों की देखरेख एवं चारे के लिए गौशाला समिति को 10,12,500 रुपये का चेक प्रदान करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार गायों के संरक्षण पर ध्यान दे रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकार गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कर रही है। जिससे गांवों की सूरत में बदलाव दिखाई देने लगा है। अटेली के प्रत्येक गांव में विकास का पहिया घूम रहा है। लिंक रोड बनने से सभी गांवों की कनेक्टिविटी बन गई है। बिजली-पानी तथा सीवरेज सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। कनीना नगरपालिका क्षेत्र में सड़क तंत्र को मजबूत करने कार्य जारी है।
इस मौके पर गौशाला प्रधान के हुकुम सिंह, नपा के पूर्व प्रधान राजेंद्र लोढ़ा, मुकेश नम्बरदार, कृष्ण सिंह ककराला, सूबे सिंह, सूबेदार सतपाल सिंह,मनोज यादव, कंवर सिंह तंवर भोजावास, रतन सिंह सहित कई जन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 13:  सीताराम विधायक कनीना गौशाला प्रधान को चेक सौंपते हुए।





धनौंदा में संपन्न हुआ सात दिवसीय एनएसएस
शिविर
--मदन मोहन कौशिक रहे मुख्य अतिथि
********************************************
***************************************************
*********************************
***********
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने पूरे सप्ताह स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यालय प्रांगण की सफाई,नशा मुक्ति रैली, कानूनी साक्षरता की जानकारी तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल रहे।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के कर्तव्यों के अलावा समय पालन,कर्तव्य परायणता,  अनुशासन  तथा कड़ी मेहनत से अपना लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को ट्रॉफी वितरित की गई  स्वयंसेवकों में सीमा को लड़कियों में तथा गोविंद को लड़कों में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता राजेश कुमार प्रवक्ता संस्कृत,सुनीता प्रवक्ता हिंदी ,मधु प्रवक्ता फिजिक्स,प्रीति डीपीई व पूनम  सूबे सिंह  व प्रदीप सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 09: पुरस्कृत स्वयंसेवकों के साथ स्टाफ





कनीना में एनएसएस शिविर का हुआ समापन
-सात दिनों तक चला शिविर
********************************************
***************************************************
************************************
********
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में के प्रांगण में एनएसएस शिविर का समापन हो गया।
  इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डा मुंसीराम यादव ने बताया कि सात दिनों में विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण की सफाई की है। स्कूल ही नहीं अपितु दूसरे गांवों विशेषकर दड़ोली आश्रम में भी जाकर विद्यार्थियों ने साफ सफाई की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप विद्यार्थियों में एकता, भाईचारा पैदा कर जाते हैं जो भविष्य में काम आता है। विद्यार्थियों को कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं समझना चाहिए और एकता का परिचय देकर इस प्रकार के कार्य को संपादित करना चाहिए।
 प्राचार्य सुनील कुमार ने विद्यार्थी को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, प्रवक्ता नितिन मुदगिल, प्रवक्ता रवि कुमार, प्रवक्ता गुरदीप सिंह, राजेश कुमार, संजय डीपीई आदि उपस्थित रहे।  समापन अवसर पर अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
 फोटो कैप्शन 7: कनीना के राजकीय स्कूल के एनएसएस शिविर समापन दौरान पुरस्कृत विद्यार्थी।




बाबा दयाल फुटबाल प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं 28 टीमें
-पवन बाछौदिया ने किया शुभारंभ
********************************************
***************************************************
************************************
********
कनीना की आवाज। उपमंडल कनीना के गांव धनौंदा में 69वीं बाबा दयाल फुटबाल प्रतियोगिता का सोमवार को  शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जनसेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाछौदिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 28 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच धनौंदा तथा बाबा भैया क्लब उन्हाणी के बीच हुआ जिसमें उन्हाणी की टीम विजेता रही।
सोमवार को प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़ों का भी आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर में संजय सतनाली प्रथम तथा जगत बादली द्वितीय, 400 मीटर में सचिन बेरी प्रथम तथा लक्ष्मण धनौंदा द्वितीय, 800 मीटर में दीपेंद्र धनौंदा प्रथम एवं हेमंत मेघनवास द्वितीय, 1600 मीटर में सचिन बेरी प्रथम तथा महेश सिंह धनौंदा द्वितीय एवं 100 मीटर 60 वर्षीय बुजुर्गों की दौड़ में गिरधारी लाल कोटपूतली प्रथम एवं रोशनलाल कनीना द्वितीय स्थान पर रहे।
  इस अवसर पर उपस्थित खिलाडिय़ों व जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पवन बाछौदिया ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से समाज में भाईचारा बढ़ता है। ग्रामीण अंचल में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में ये प्रतियोगिताएं बहुत सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने शानदार टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए सभी ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति का धन्यवाद किया और अपने निजी कोष से आयोजन समिति को 41,000 रुपये की राशि भेंट करने की घोषणा भी की। सभी आयोजन समिति की तरफ से भी मुख्य अतिथि पवन बाछोदिया को सफा पहनकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रधान डा. मुकेश सिंह, सचिव भूपेंद्र सिंह, मंच संचालक मास्टर प्रहलाद सिंह, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर रतन सिंह तंवर, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि थानेदार बीरसिंह,  ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, किशनपाल सिंह, मीर सिंह वैद्य, अजीत सिंह जिला पार्षद, लीलाराम जिला पार्षद बाघोत, विजय शर्मा, सुधीर भूतपूर्व सैनिक समिति पाथेड़ा, पृथ्वी सिंह पंच, विक्रम सिंह पंच, दीपक जांगड़ा पंच, दिशांत अग्रवाल सहित भारी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 08: मुख्य अतिथि पवन बाछौदिया को सम्मानित करते हुए ग्रामीण।






खरकड़ाबास स्कूल में लाइफ स्किल डेवलपमेंट कैंप का हुआ शुभारंभ
-12 जनवरी तक चलेगा कार्यक्रम
********************************************
***************************************************
*********************************
***********
कनीना की आवाज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरखड़ावास में सोमवार को लाइफ स्किल डेवलपमेंट कैंप का शुभारंभ सरपंच मनीषा देवी व स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान बाला देवी द्वारा किया गया। हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद के तहत आयोजित यह कैंप 8 जनवरी से 12 जनवरी तक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।
 स्वास्थ्य विभाग से आमंत्रित  वर्षा देवी ने व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व और उसके विषय में सभी छात्रों का अवगत करवाया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता  के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कृषि विशेषज्ञ राजेश कुमार यादव ने आर्गेनिक खेती के महत्व और यह कैसे की जाती है इसके बारे में बताया। कीटनाशकों के दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके अलावा कला से संबंधित अन्य गतिविधियां भी करवाई गई और पकोड़ा बनाने की विधि के बारे में छात्रों को सविस्तार जानकारी दी गई। अधिक सर्दी होने के बावजूद छात्रों का उत्साह रहा। विद्यालय की तरफ से कैंप के इंचार्ज सुभाष चंद विज्ञान अध्यापक एवं कलाध्यापक अजीत कुमार बोहरा रहे। इस अवसर पर अध्यापक राजेश कुमार, नरेश कुमार खटाना, कंवर सिंह, अमित कुमार, कृष्ण कुमार व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 05: राजकीय माध्यमिक स्कूल खरकड़ाबास में स्किल डवेलपमेंट कार्यक्रम में पकोड़ा बनाती छात्राएं।





22 जनवरी को होगा दीपावली जैसा उत्सव-महाराज बिट्ठलगिरि
--कैलाश पली पहुंचे बूचावास
********************************************
***************************************************
***************************************
*****
कनीना की आवाज। प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हिंदू समाज के लिए एक सम्मान का कार्यक्रम है। जिस समाज ने 500 वर्ष तक अपमान का घूंट पीकर मंदिर निर्माण की बाट जोही अब 76 लड़ाइयों और तीन लाख लोगों के बलिदान के बाद यह शुभ अवसर आया है। ऐसे में हम सब का कर्तव्य बनता है कि भारत के जन-जन को को अयोध्या जाने का निमंत्रण देकर आए यह अवसर पीढिय़ों  के संघर्ष के बाद आया है  22 जनवरी को हम सबको दीपावली से भी बड़ा त्योहार मनाना चाहिए।
 यह बात सोमवार को कनीना प्रखंड के बूचावास मंडल में अक्षत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बुचावास गौशाला के महंत वि_ल गिरी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि यह अक्षत वितरण कार्यक्रम कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं है, यह समस्त हिंदू समाज को एक संदेश दे रहा है कि यदि हम एकता के सूत्र में नहीं बन्धे तो आने वाली पीढिय़ो़ के लिए बहुत ही विकट समय आने वाला है। हम सबको राम के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश देना है समाज में कोई छोटा बड़ा नहीं है यही अपने जीवन काल में राम ने बताया था और अब हम सबको उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रवीण कुमार ने कहा कि अगले दो दिनों में गांव के प्रत्येक घर में अक्षत और भगवान राम के मन्दिर का चित्र पहुंच जाएगा, साथ ही 22 तारीख को प्रत्येक घर में दीपक जलाए जाएंगे मंदिरों को रोशन किया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों पर भी रोशनी की जाएगी। घर घर जाकर अक्षत वितरण करने वालों में कैलाश पाली, राम जीवन मित्तल, निर्मल कुमार, लखन, राम किशन सेठ, हनुमान सिंह प्रविंद्र, अमरनाथ शर्मा आदि भी शामिल थे।
फोटो कैप्शन 06: महाराज बिट्ठलगिरि बूचावास में अक्षत वितरित करते हुए।







 दिन भर छाई रही हल्की धुंध, नहीं हुए सूरज के दर्शन
--गेहूं की फसल पडऩे लगी है पीली
********************************************
***************************************************
**************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां विगत 6 दिनों से लगातार सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं वहीं गेहूं  एवं सरसों की फसल पर कुप्रभाव पडऩे लगा है। महज रविवार को शाम को कुछ समय के लिए सूरज दिखाई दिया था वरना लगातार कोहरा छाया रहता है।
 कनीना क्षेत्र में करीब 30 हजार हेक्टेयर पर गेहूं तथा सरसों की फसल उगाई गई है। फसल कुछ दिनों से वृद्धि नहीं कर रही है। किसान कृष्ण कुमार, रवि कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि फसल की वृद्धि रुक गई है क्योंकि सूरज का प्रकाश होने अपना भोजन बनाने के लिए चाहिए किंतु सूरज का प्रकाश न मिलने के कारण फसल पीली पडऩे लगी है। फसल अपना भोजन नहीं बना पा रही है। उनको अंदेशा है कि लंबे समय तक यह हालत चलती रही तो फसल की पैदावार घट जाएगी। कृषि वैज्ञानिक भी यही मानते हैं कि यदि लगातार फसल को सूरज का प्रकाश नहीं मिलेगा तो फसल को नुकसान होने का अंदेशा बन जाता है। वर्तमान में सरसों में फलिया आ गई है वहीं गेहूं में बालिया आने लगी है। निकट भविष्य में फसल अच्छी होने की उम्मीद थी किंतु लगातार 6 दिनों तक सूर्य के दर्शन न होना फसलों के लिए बुरा प्रभाव डाल सकता हैं। उधर ठंड और शीत लहर का कहर जारी है लगातार ठंड पड़ रही है तथा शीत लहर जारी है।
 अधिकांश स्कूलों में जहां छुट्टियां है किंतु कुछ स्कूलों में एक सप्ताह तक एनएसएस शिविर चेले हैं।  एक ओर जहां ठंड से फसल प्रभावित हो रही है वहीं बुजुर्गों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अकेले कनीना कस्बा पर दृष्टि डाले तो पता चलता है कि एक दर्जन से अधिक प्राकृतिक मौत ठंड एवं सर्दी के कारण हो चुकी हैं। इसके पीछे डाक्टर मौसम का प्रभाव मानते हैं। अधिक ठंड पडऩे से जहां हृदय घाट की समस्या बढ़ रही है वही सांस लेने में भी समस्या बढ़ जाती है। यही कारण है कि कनीना क्षेत्र में लोग घरों में दुबके हुए दिये। कुल मिलाकर जहां मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है उसका कु-प्रभाव फसलों, इंसानों, जंतुओं एवं पक्षियों पर भी पड़ रहा है। दूध देने वाले प्राणी भी कम दूध दे रहे हैं। पक्षी भी अपने घोसलों में छिपे बैठे दिखाई देते हैं।
 फोटो कैप्शन 03: कनीना क्षेत्र में पड़ रही धुंध का नजारा।







कट की मांग के लिए 302वें दिन जारी रहा धरना
--गूंजे हर हर महादेव के जयकारे  
********************************************
***************************************************
*************************************
*******
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट की मांग को लेकर सोमवार को धरना 302वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता पंडित मनीराम अत्रि  बाघोत ने की। उन्होंने बताया कि सोमवार का दिन है,बाघेश्वर धाम में बाबा शिव भोले के दर्शन करने के लिए भक्तों की लाइन लगी हुई देखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की समस्या फिर सामने आ जाती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश और विदेशों से बाबा शिव भोले के दर्शन करने के लिए बाघेश्वर धाम पर प्रतिवर्ष पहुंचते हैं। बाहर से आने वाला प्रत्येक शिवभक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर जरूर पहुंचता है, जब उन्हें चढऩे का रास्ता नहीं मिलता,  निराश होकर वापस आना पड़ता है। शिव भोले के प्रति हमारी आस्था और श्रद्धा के बीच पूरा विश्वास है कि भोले  भक्तों की मन्नत अवश्य पूरी करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए धरना स्थल पर बैठे हुए लोगों को पूरा विश्वास है कि शिव भोले भक्तों की प्रार्थना अवश्य स्वीकार करेंगे। इसका फायदा केवल 50 गांवों के लिए ही नहीं है,बल्कि बाहर से बाघेश्वर धाम आने वाले प्रत्येक आदमी को इसका लाभ मिलेगा। यहां पर एनटीपीसी प्लांट झाड़ली, सीमेंट प्लांट चिडिय़ा, आईएमटी खुडाना, सेंट्रल यूनिवर्सिटी पाली भी राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के नजदीक पड़ते हैं। बाघेश्वर धाम में  वर्षों पुराना शिव मंदिर है, शिव भक्त  बाबा के दर्शन करके जो भी मन्नत मांगते हैं,वह अवश्य पूरी होती है। लोगों को पूरा विश्वास है कि शिव भोले ही राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम अवश्य पूरा करवाएंगे और रास्ते में आने वाली रुकावटों को भी दूर करेंगे।
 शिव भक्त बाबूलाल मामचंद सेहलंग धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मैने अब तक बाबा शिव भोले पर 40 कावड़ अर्पित की है,बाबा शिव भोले ने मेरी मन्नत पूरी की है। उन्होंने धरना स्थल पर बैठे सभी किसानों को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनेगा, बाबा भोले हमारी मन्नत अवश्य पूरा करेंगे।
 इस मौके पर   पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह , नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरोली, डॉक्टर राम भक्त, पूर्व सरपंच हंस कुमार, मास्टर विजयपाल, बाबूलाल, सुरेंद्र सिंह, रामकिशन , पहलवान धर्मपाल, इंस्पेक्टर सत्यनारायण, ओम प्रकाश, रामकुमार, करतार, दाताराम, रामभज, शेर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार , प्यारे लाल, सीताराम, वेद प्रकाश, रोशन लाल आर्य, सूबेदार हेमराज अत्रि, भागमल,मास्टर विजय सिंह व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग।






जागरण की मुहिम-एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम
--देवेंद्र समाजसेवी ने किया कलश स्थापित
********************************************
***************************************************
**************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना के शनिदेव मंदिर पर विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच दैनिक जागरण की मुहिम एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम पर कलश स्थापित हुआ। एक मुट्ठी अन्न को आगे बढ़ते हुए सभी उपस्थित लोगों ने एक-एक मुट्ठी अन्न डालकर कहा कि यह मुहिम यूं ही आगे बढ़ती जाएगी।
   इस मौके पर मुख्य अतिथि बतौर कनीना के समाजसेवी देवेंद्र छोटू उपस्थित रहे। उन्होंने विधि विधान से कलश शनिदेव मंदिर समक्षस्थापित करवाया। मंत्रोच्चारण महेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके खुशी मनाते हुए सभी ने जहां श्री राम के साथ साथ बाबा मोलडऩाथ के जयकारे लगाए गए।
समाजसेवी देवेंद्र छोटू ने कहा कि इस स्थल पर प्रतिदिन कार्यक्रम चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी खुशी की बात है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए एक-एक मुट्ठी अन्न की सहभागिता सभी की होनी चाहिए तथा अपने-अपने घर से एक-एक मुट्ठी अनाज की डालकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर की खुशी मनाये। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर स्थापित हो रहा है जिस पर करोड़ों लोगों की आस्था टिकी हुई है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अपना यथोचित सहयोग दें। उल्लेखनीय कि इससे पहले भी भडफ़ के सरपंच महेंद्र सिंह ,गाहड़ा के सरपंच दारा सिंह, विजय नंबरदार, ककराला के सरपंच कृष्ण कुमार, इसराणा के सरपंच विजेंद्र सिंह आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में कलश स्थापित कर दिए हैं। वहीं संत मोलडऩाथ आश्रम सहित सात विभिन्न जगह कलश स्थापित हो चुके हैं। प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसको लेकर के ग्रामीणों में और अब शहरी क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
इस मौके पर दिनेश कुमार, देवेंद्र, गोपाल,सूबे सिंह, चंदन, संदीप, किशन पहलवान, मोहित एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस मौके पर जहां देवेंद्र छोटू ने 31 किलो गेहूं देने की घोषणा की। इससे पहले  भगत सिंह, महेश बोहरा, संत रामनिवासदास एवं जगदीश आचार्य अन्न की घोषणा की जो अयोध्या जाएगा।
  इस मौके पर संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने कनीनावासियों से अपील की कि वे जितना अन्न एवं आटा आदि श्रीराम के नाम अयोध्या भिजवाना चाहते हैं वे मोलडऩाथ आश्रम पर पहुंचाये तथा अपना नाम भी लिखवाये।
फोटो कैप्शन 01: शनिदेव मंदिर पर कलश स्थापित करते हुए























Sunday, January 7, 2024


 

रामोत्सव-संत मोलडऩाथ आश्रम पर
एक मुट्ठी अन्न डालने के लिए उमड़ी भीड़
********************************************
****************************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना के संत मोलडऩाथ आश्रम में रामोत्सव- एक मुट्ठी अन्न के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में प्रतिदिन लोग एक मुट्ठी डालने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में करण सिंह, दीपिका, साहिल, दिनेश कुमार, राधा, दिनेश कथूरिया तथा कथूरिया परिवार मौके पर पहुंचा और एक-एक मुट्ठी अन्न डालकर अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर के प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण आने वाले समय में लोगों की आस्था का सबसे बड़ा आधार होगा। इस मौके पर उन्होंने कलश की पूजा अर्चना की तथा लोगों से अपील की कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले।
फोटो कैप्शन 12: एक मुट्ठी अन्न के लिए उमड़ी भीड़।
रामोत्सव
**
एक मुट्ठी अन्न-दैनिक जागरण मुहिम के तहत अब तक आया अन्न
****

निकट भविष्य में/20 जनवरी तक, अयोध्या के संतों के लिए अन्न भेजा जाना है जिसके लिए दैनिक जागरण की मुहिम चल रही है। इस मुहिम में अब तक निम्न सहयोगियों ने स्वेच्छा से सहयोग किया है--
        नाम/संस्था                            दिया गया अन्न
  श्री /श्रीमती/कुमार/कुमारी/डा.
1. समाजसेवी भगत सिंह जी
      कनीना निवासी                         1.5 क्विंटल गेहूं

2.बहेश बोहरा जी                              1.0 क्विंटल गेहूं

3. संत शिरोमणि मोलडऩाथ आश्रम कनीना
   संत रामनिवासदास एवं दिनेश प्रधान       31 किलो गेहूं

4. आचार्य जगदीश प्रसाद    
     एसएनगीता विद्यालय कनीना मंडी          90 किलो गेहूं

यदि स्वेच्छा से कोई भी अन्न या आटा देना चाहे तो संत शिरोमणि मोलडऩाथ आश्रम पर संत रामनिवासदास या प्रधान दिनेश कुमार तक पहुंचा दे। या फिर निम्र फोन नंबरों पर अवश्य सूचित कर दे--
09416348400   डा होशियार सिंह यादव









राजकीय स्वयंसेवकों को दी कानून की जानकारी
--धनौंदा में एनएसएस का छठा दिन
********************************************
****************************************************
*************************************
*******
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन सतन सिंह प्रवक्ता ने विद्यार्थियों का नये कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और एनएसएस की आवश्यकता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें ताकि भविष्य में वो बेहतर मुकाम तक पहुंच सके। उन्होंने कहा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से सफलता हासिल हो सकती है। इसलिए हर काम को योजना बनाकर करना जरूरी है।
  इस अवसर पर रमेश कुमार अधिवक्ता ने विद्यार्थियों को कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बनाए गए नये कानूनों के  बारे में विस्तार से समझाया। प्राचार्य सतीश कुमार बच्चों का अनुशासन का महत्व बताया और कहा कि इस समय सबसे अधिक आवश्यकता  अनुशासन की होती है और एनएसएस कैंप अनुशासन की जानकारी देते हैं।
इस मौके पर एनएसएस प्रभारी राजेश कुमार ,मिथिलेश कुमार संतोष कुमारी, जगदीश बाबू सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
 फोटो कैप्शन 11: एनएसएस शिविर में जानकारी देते हुए सतन सिंह।





हर जन की चहेती मोदी सरकार है- सुधा यादव
--सुधा यादव ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
********************************************
****************************************************
***************************************
*****
कनीना की आवाज। कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर संगम कॉलोनी के पास पूर्व संासद एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव विभिन्न कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुई। उन्होंने मोदी सरकार को देश की सर्वोत्तम सरकार बताया और कहा कि विदेशों में भी मोदी सरकार की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि 2014 में धन-धन योजना की घोषणा करके नाम कमाया है वही जीएसटी एक राष्ट्र, एक टेक्स, एक सिस्टम का क्रियान्वयन किया। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को गैस कनेक्शन दिए, जहां डिजिटल सेवा सराहनीय कदम उठाया वहीं मुद्रा योजना एक महत्वपूर्ण योजना बन गई है ।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पारदर्शिता में विश्वास करती है। कौशल विकास की योजना हो या अन्य मामला हो विदेश तक नाम कमा रही है। धारा 370 तोडऩा देशहित का काम है वहीं राम मंदिर के निर्माण को लेकर योजना बनाना मोदी सरकार महानता को सिद्ध करती है। जहां तीन तलाक हज यात्रा जैसे अनेक काम उन्होंने करके नाम कमाया है। आने वाली सरकार मोदी की होगी। इस मौके पर कर्ण सिंह, निवर्तमान पालिका प्रधान सतीश जेलदार, रामकिशन, सत्यवान, प्रीतम, सतपाल, वेदपाल, बिट्टू सहित विभिन्न मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 10: सुधा यादव लोगों से मिलते हुए।






रामबास ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा गांव में की साफ सफाई
---सफाई एवं विकास कार्यों पर हुई चर्चा
********************************************
****************************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव रामबास मे ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संबंध में अधिवक्ता कुलदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत रामबास व समस्त ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से विचार विमर्श करके प्रत्येक महीने के पहले रविवार को साफ सफाई, स्वच्छता व हरित ग्राम के लिए सामूहिक श्रमदान का संकल्प लिया है। जिसके तहत आज ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासियों ने गांव के सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की, जिसमें राधाकृष्ण मंदिर के पास  पार्क, धर्मशाला परिसर के पास साफ सफाई व पौधों की साफ सफाई की।
मनोज कुमार रामबास ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव के सार्वजनिक फलों के बाग में साफ सफाई दवाई व खाद डाली गयी है।
पूर्व सरपंच युद्धवीर सिंह ने बताया कि गाव का विकास सामूहिक सहयोग से ही संभव है। गांव की यह मुहिम एक उदाहरण प्रस्तुत करती है। वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास शर्मा ने कहा कि सब मिलकर बड़े से बड़ी समस्या का हल कर सकते हैं जिसको लेकर आज ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव में जो सामूहिक साफ सफाई व अन्य कार्य किए गए हैं यह बेहतर उदाहरण है जिसके बाद ग्राम पंचायत में गांव के कार्यों को लेकर अन्य पंचायतें भी इसका अनुसरण करेंगे।
इस मौके पर बनवारी लाल पंच, वेदप्रकाश साहब, फुलसिह साहब, कृष्ण साहब, अमित, ओमप्रकाश अधिवक्ता संजीत, विकास, सोमबीर, सिकंदर पंच, बील्लू, वेदप्रकाश मिस्री,रामअवतार, राजेंद्र पंच,रामबीर पंच वेदप्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शपन 09: रामबास में सफाई करते ग्रामीण।







आंबेडकर भवन के लिए जगह खातिर आयोजित हुई बैठक
--टीम गठित कर मांग मनवाने का डाला जाएगा दवाब
********************************************
****************************************************
***************************************
*****
कनीना की आवाज। डॉ भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति कनीना व सर्व  समाज की बैठक महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला कनीना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर किशन लाल खरकड़ावास ने की। बैठक में सर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अंबेडकर भवन की भूमि को लेकर विचार  विमर्श  किया। लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि 8 जनवरी 2024 को प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम सुरेंद्र सिंह से गणमान्य व्यक्ति रूबरू होकर अंबेडकर भवन की भूमि के बारे में विचार विमर्श करेंगे। बैठक में डॉक्टर पवन कांगड़ा ने बताया कि कनीना ब्लॉक के हर गांव से पांच -पांच गणमान्य व्यक्तियों की टीम गठित की जाएगी, जिनकी जिम्मेवारी स्थानीय विधायक सीताराम यादव से संपर्क साधकर कनीना में नगरपालिका द्वारा  प्रस्तावित भूमि को लेकर अंबेडकर भवन और उसकी चारदीवारी बनवाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
 बैठक  में प्रधान कृष्ण कुमार पुनिया, मास्टर डीगराम, मास्टर विजयपाल उच्चत, पवन प्रधान कनीना, संजय निंबल खरकड़ाबास, मनोज मास्टर, डॉ राजकुमार कनीना, सचिन रंगा, अमित कुमार, नितिन कुमार, पवन कुमार, सावन कुमार, महासचिव बलबीर सिंह, एडवोकेट दिलीप सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 07: आंबेडकर भवन की भूमि के लिए आयोजित बैठक।






शीतलहर का प्रकोप जारी, चार दिनों के बाद शाम के वक्त खिली धूप
--गेहूं पड़ गया है पीला
********************************************
****************************************************
****************************************
****
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दिनों से शीत लहर  जारी है। पांचवें दिन सूरज के दर्शन हुये हैं। प्रतिदिन सुबह से ही शीतलहर चलती है जिसके चलते अधिकांश लोग घरों में दुबक जाते हैं। शीतलहर के कारण घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। जहां पांच दिनों से शीत लहर चली वहीं कोहरा नहीं पड़ा और सूरज नहीं दिखाई दिया किंतु पांचवें दिन शाम को सूरज निकला। शाम के समय ही धूप दिखाई दी। धूप खिलने के बाद लोग धूप सेकते नजर आए। एक ओर ठंड का प्रकोप वहीं बंदरों का प्रकोप सता रहा है। मौसम में इस बार बार बार बदलाव हो रहा है। बुजुर्ग मानते हैं कि जनवरी 14 तक ठंड का प्रकोप रहता है इसके बाद ठंड कमजोर पड़ जाती है।
इस वर्ष ठंड का पडऩा ही नए साल से शुरुआत हुआ है ऐसे में लगता है कि ठंड लंबे समय तक चलेगी। तापमान घटने से सरसों को लाभ होने का अंदेशा है। सरसों में फूल आ रहे हैं दूर-दराज तक धरा पीली नजर आ रही है। जल्द ही फूल फलियों में बदलने वाले हैं। किसान सूबे सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण सिंह, योगेश कुमार आदि ने बताया कि गत दिनों से धूप न निकलने से गेहूं एवं जौ की फसल पीली पडऩे लगी है। सरसों की वृद्धि भी रुक गई है। धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली वहीं बंदर भी छतों पर धूप सेकते नजर आये।
   फोटो कैप्शन 05: धूप सेकते हुये छतों पर बंदर
फोटो कैप्शन 6: धूप से चमकता कनीना कस्बा।





बेवल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
-उप जिला शिक्षा अधिकारी रहे मुख्य अतिथि
********************************************
****************************************************
************************************
********
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेबल में एनएसएस के सौजन्य से चल रहा सात दिवसीय विशेष कैंप संपन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार बालवान उप जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गान गा कर  की। मुख्य अतिथि कृष्ण सिंह बलवान ने स्वयंसेवक को योग के महत्व पर बोलते हुए कहा कि योग, संतुलित आहार और सकारात्मक विचारों के द्वारा व्यक्ति उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य प्यारे लाल कटारिया ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। वरिष्ठ प्रवक्ता रोशन लाल ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इतनी अधिक सर्दी के मौसम के बाद भी इतना अच्छा काम किया इसके लिए वह सब धन्यवाद के पात्र हैं। एनएसएस प्रभारी विक्रांत सेन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने उप जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा सिंह बलवान का एनएसएस विशेष कैंप में पहुंचने पर आभार जताया। मंच का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता कैलाश जोशी ने किया। इस मौके पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर लैब अटेंडेंट धर्मपाल लिपिक दारा सिंह व तेजपाल उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 08: उप जिला शिक्षा अधिकारी स्वयंसेवकों को पुरस्कृत करते हुए।






बुजुर्ग किसान ठंड की चपेट में, लेकिन कट के प्रति अटूट विश्वास के साथ, 301वें दिन जारी रहा धरना





















-धरना स्थल पर करेंगे ग्रामीण व्यायाम एवं योग
********************************************
****************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 301वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने की अध्यक्षता नंबरदार नाथूराम बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि बुजुर्ग किसानों पर ठंड का बुरा असर पड़ रहा है, आग के पास बैठने से भी ठंड दूर नहीं हो रही है। किसानों ने कट के लिए प्रतिज्ञा ले रखी है कि जब तक केंद्र सरकार कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक धरना स्थल को नहीं छोड़ेंगे। सर्दी और बीमारी से बचने के लिए किसानों ने अब धरना स्थल पर व्यायाम करना शुरू कर दिया है। संघर्ष करना है तो स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इस समय हमारे क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की अत्यधिक जरूरत है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर उतरने चढऩे का मार्ग बनने के बाद ही इलाके में विकास की शुरुआत होगी। बाघेश्वर धाम, बाबा शिव भोले शंकर की शरण में बैठे हुए हैं,बाबा शिव भोले सब की सुनते हैं, उनकी मन्नत पूरी करते हैं, हमें बाबा भोले पर पूरा विश्वास है कि वे हमारी भी मन्नत पूरी करेंगे और जल्दी से जल्दी राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू करवाएंगे।
  धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष  विजय सिंह चेयरमैन का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों की पीड़ा को समझे, उनके दर्द को महसूस करें और जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू करवाया जाए।
 इस मौके पर  ठेकेदार शेर सिंह,पहलवान रणधीर सिंह, डॉ लक्ष्मण सिंह,पूर्व सरपंच हंस कुमार, नरेंद्र कुमार शास्त्री, प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर विजय सिंह, जय सिंह पंच,पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, रामभज,  प्यारेलाल, पहलवान धर्मपाल,वेद प्रकाश, सब इंस्पेक्टर रामकुमार, पंडित मनीराम अत्रि, पूर्व सरपंच सत्यवीर सिंह, बाबूलाल, करण सिंह, शेर सिंह, करतार, ओम प्रकाश, प्रधान तेज सिंह, डॉ राम भक्त, रामकुमार, सूबेदार भोले राम, मास्टर विजय सिंह, पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि , रोशन लाल आर्य, कृष्ण कुमार पंच  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: कट की मांग को लेकर रोष में बैठे ग्रामीण।



अतिक्रमण हटाने के लिए कटिबद्ध हैं कनीना प्रशासक एसडीएम
-अतिक्रमण का शिकार हैं जोहड़ एवं बणी
********************************************
****************************************************
**************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना की सभी बणियों का आकार घटता ही जा रहा है। आधा दर्जन बणिया हैं जिनमें से कोई भी बणी अपने वास्तविक आकार से आधी भी नहीं बची है। सरकार एवं प्रशासन ने कभी इन बणिया की पैमाइश नहीं करवाई है। यही कारण है कि बणिया में पक्के मकान, ट्यूबवेल एवं अतिक्रमण करके पेड़ों को नष्ट कर दिया है वहीं जमीन को कब्जा लिया है। वर्तमान प्रशासक एसडीएम कनीना ने विगत दिनों अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी दिये थे तथा उनसे आशा है कि वे सभी जोहड़ों पर किया हुआ अतिक्रमण तथा बणियों/जंगलों में किया हुआ अतिक्रमण हटवा देंगे।
  कनीना में करीब छह बणिया होती थी जिनमें से रणास, पीपलवाली, बड़ी बणी, छोटी बणी, मानका आदि प्रमुख थी। जहां बड़ी बणी में शिक्षण संस्थान, वाटर स्टोर केंद्र, गौशाला, आवास बनने के अतिरिक्त चारों ओर से अतिक्रमण के चलते बस नाम की बड़ी बणी रह गई है। इस बणी में पेड़ों को भारी क्षति हुई है और अभी भी अतिक्रमण जारी है। उधर छोटी बणी का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया है। यहां मोलडऩाथ आश्रम स्थित है।  रणास की बणी में कोई पेड़ नहीं बचा है यहां सीवर ट्रिटमेंट प्लांट लगा दिया गया है वहीं चारों ओर से अतिक्रमण हो चुका है। मानका एवं पीपलवाली बणी अब सिकुड़ती जा रही हैं। सबसे अधिक अतिक्रमण इन दोनो बणियों पर हुआ है और अभी भी जारी है। इन बणिया में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, ट्यूबवेल, आवास बनाने तथा किसानों द्वारा अतिक्रमण के चलते आधी से भी कम रह गई हैं। पीपलवाली बणी में तो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए गंदा जल स्टोर किया जा रहा है। नगरपालिका ने विगत दशकों से इन बणिया की न तो सुध ली है और न पैमाइश करवाई है। अगर सभी बणिया की सुध ली जाए तो प्राप्त जमीन को बोली पर छोड़कर करोड़ों रुपये की आय प्राप्त हो सकती है वहीं जंगली जीवों का संरक्षण हो सकता है।
कुछ जन अवैध पक्के मकान बनाकर बिजली कनेक्शन, पानी आदि सभी सुविधाएं लेकर के सरकार को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
  मिली जानकारी अनुसार कनीना पालिका के करीब 335 कनाल 16 मरला जमीन कृषि योग्य है वहीं कोटिया गांव के पास रणास की बेणी(जंगल)32 कनाल पांच मरला है जहां सीवर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लग चुका है वहीं बड़ी बेणी करीब 800 कनाल की है जिसमें से 58 एकड़ डीएवी को 99 सालों के पट्टे पर, पांच एकड़ गौशाला के लिए तथा दस एकड़ वन विभाग एवं वाटर सप्लाई हेतु दिया हुआ है, 115 प्लाट भी बने हुए हैं। करोड़ों की लागत से कान्ह सिंह पार्क भी बना है। पीपलावाली बणी 125 कनाल, मानका वाली बणी 82 कनाल, दस मरला है। उधर धार्मिक स्थानों की होड़ भी बणियों में बढ़ गई है।
  सभी बणिया चारों ओर से पेड़ काटकर संकीर्ण बना डाली हैं वहीं अवैध निर्माण करके बिजली पानी कनेक्षन भी ले रखे हैं। जंगली जीव लुप्त हो गए हैं वहीं जंगलों के एक सिरे से दूसरे सिरे तक आर पार देखा जा सकता है। इनकी पैमाइश करवाकर पौधारोपण करवाने की मांग बढऩे लगी है।
कनीना की अधिकांश बणियों का अस्तित्व खतरे में--
आने वाले समय में  कनीना की बड़ी बणी, छोटी बणी,  मानका वाली बणी, रनास वाली बणी सभी महज कागजों तक सीमित रह जाएंगी। सरकार को पैमाइश करवा कर समस्त सरकारी जमीन अपने कब्जे में लेनी चाहिए। पेड़ों की कटाई करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।  लोगों का कहना है कि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वो दिन दूर नहीं जब एक इंच जगह भी बणियों की नहीं बच पाएगी।
  आलम यह है कि जब भी कोई कार्यालय इन बणियोंं की जगह बनाये जाने की सोची जाती है तो वहां मौके पर जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती है या जोहड़ बने दिखाये जाते हैं। वोट की खातिर भी बणियों की पैमाइश नहीं करवाई जाती है।
निवर्तमान प्रधान सतीश जेलदार ने कई बार उच्चाधिकारियों से बणियों की पैमाइ की मांग की थी किंतु सिरे नहीं चढ़ पाया। अब प्रशासक एसडीएम हैं जो इस मांग को सिरे चढ़ा सकते हैं।
फोटो कैप्शन 04: कनीना की छोटी बणी में इक्का दुक्का जाल के पेड़