Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, January 11, 2024


 


कस्बे को किसी तरह भी पिछडऩे नहीं दिया जाएगा -सीताराम यादव
-नपा द्वारा खरीदे गये टै्रक्टरों को दिखाई हरी झंडी
***************************************************************
***********************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। अब कस्बे में साफ सफाई और सुंदरता को लेकर कस्बा वासियों को परेशान नहीं होने  दिया जाएगा क्योंकि कस्बे की साफ सफाई करवाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। ये विचार अटेली विधायक सीताराम यादव ने कनीना नगर पालिका में खरीदे गए दो ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत व्यक्त किये।
सीताराम यादव ने कहा कि कस्बे की समस्या को देखते हुए हमने दो ट्रैक्टर और ट्राली खरीदे हैं ताकि कस्बे में साफ सफाई को लेकर किसी तरह की भी परेशानी ना हो। जिस प्रकार कस्बे के में सड़कों की हालात को देखते हुए सभी रास्ते बनाए जा रहे हैं वहीं साफ सफाई को लेकर आज दो ट्रैक्टर ट्राली खरीदे गए हैं आगे भी इसी प्रकार कस्बे में विकास कार्य जारी रहेंगे और कस्बे में रहने वाले लोगों को शहरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता मनोज यादव, भाजपा नेता ओम प्रकाश लिसानिया, मुनीलाल साहब, अनिल यादव, ठेकेदार दुर्गा दत्त गोयल के अलावा अन्य लोगों उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 15: कनीना नपा द्वारा खरीदे गये ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रचाना करते सीताराम विधायक।







22 जनवरी को मनाएंगे दीपावली, बांटे अक्षत एवं पत्रक
--पाथेड़ा गांव में रामभक्तों में मिला जोश
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के बड़े गांव पाथेडा  में राम भक्त अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का  निमंत्रण  घर-घर जाकर अक्षत, राम मंदिर का फोटो व पत्रक वितरण का कार्य पूरी श्रद्धा के साथ कर रहे हैं।  विश्व हिंदू परिषद के कनीना प्रखंड के अध्यक्ष लखन जांगड़ा, सहसंयोजक धर्मवीर खरकड़ा व बूचावास खंड के विश्व हिंदू परिषद के संयोजक रामकिशन सेठ,  सह संयोजक निर्मल शास्त्री व विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता अनमोल तंवर ने संयुक्त रूप से बताया कि गांव पाथेडा के राम भक्त  घर-घर जाकर यह बता रहे हैं कि  प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने गांव मोहल्ले के मंदिर में आस पड़ोस के राम भक्तों को इक_ा करके भजन कीर्तन करें व अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम समाज को एलइडी के माध्यम से दिखाएं व शंख ध्वनि, घंटा नाद, आरती व प्रसाद वितरण का कार्य करें। उन्होंने  बताया कि उस दिन सभी राम भक्त इक_े होकर मंदिर में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ करेंगे ।
प्राण प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल  सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए घी के दीपक जलाएंगे ,अपने घरों पर दीप मालिका सजा कर दीपोत्सव मनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी राम भक्त अपने अनुकूल समय के अनुसार अयोध्या जी में परिवार सहित पधार कर भगवान राम के दर्शन करें  व भगवान श्री राम जी की कृपा प्राप्त करें।  गांव पाथेडा में राम भक्त  हरेंद्र ,मोनू शर्मा ,अनमोल तंवर, संदीप तंवर, विशाल तंवर, रोहित शेखावत, छोटा कांडी ,सोनू तंवर उर्फ गुलटिया आदि राम भक्तों ने अक्षत, राम मंदिर का फोटो व पत्रक वितरण का कार्य अपने गांव में  घर-घर जाकर पूरा किया है।
फोटो कैप्शन 16: बूचावास खंड के सहसंयोजक निर्मल शास्त्री व राम भक्त अनमोल तंवर गांव पाथेडा के सरपंच जर्मन तंवर को पत्रक व राम मंदिर का फोटो देते हुए।






धनौंदा में चले फुटबाल के रोचक मुकाबले
-12 जनवरी को होगा समापन
***************************************************************
***********************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव धनौंदा में चल रही उन्हें 69वीं श्री बाबा दयाल फुटबॉल प्रतियोगिता में चौथे दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित कैप्टन ओमपाल सिंह तंवर ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित खिलाडिय़ों और जन समुदाय को संबोधित करते हुए कैप्टन ओमपाल सिंह तंवर ने कहा कि खिलाडिय़ों को खेलते समय खेल भावना को सर्वोपरि रखना चाहिए। खेलों से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने शानदार टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए धनौंदा फुटबॉल क्लब एवं पूरी आयोजन समिति को बधाई देते हुए क्लब को भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा अपने निजी कोष से क्लब को 21000 रुपये की राशि भी भेंट की।
         समयाभाव के कारण आज सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले नहीं करवाए जा सके।  जानकारी देते हुए क्लब के प्रधान डॉक्टर मुकेश सिंह और सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अब 12 जनवरी, शुक्रवार को करवाए जाएंगे।
 खेलों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिन का पहला मुकाबला भिवाड़ी और कोटा के बीच हुआ जिसमें कोटा की टीम ने जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बलंभा और गोल्डन स्टार क्लब, खेड़ी  के बीच हुए रोचक मैच में खेड़ी की टीम जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। उचाना और नूणा माजरा के बीच हुए मैच में नूणा माजरा तथा अजीतपुरा और लोवा माजरा के मैच में  लोवा माजरा ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल की राह पकड़ी। धनौंदा फुटबॉल क्लब और कोटा के बीच हुए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धनौंदा की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। समाचार लिखे जाने तक गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी तथा खेड़ला के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बराबरी पर चल रहा था। आसरा का माजरा वर्सेस लोवा माजरा व नूणा माजरा वर्सेस रोहतक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले होने बाकी थे।
इस अवसर पर ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, मीर सिंह वैद्य, रामबिलास जांगड़ा, मास्टर प्रहलाद सिंह सहित अनेक गणमान्य व भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 14: खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि कैप्टन ओमपाल सिंह तंवर एवं अन्य गणमान्य जन।







कट की मांग के लिए धरना 305वें दिन रहा जारी
--अनिश्चितकरालीन धरने पर हैं ग्रामीण
***************************************************************
***********************************************************************
*************************************
***************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना 305वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को धरने की अध्यक्षता सूबे सिंह पंच सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हम पक्के इरादे के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, चाहे जितनी भी ज्यादा सर्दी पड़े, धुंध और कोहरे के कारण कुछ दिखाई ना दे, लेकिन धरना स्थल पर डटे रहेंगे। हमारा एक ही उद्देश्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनना चाहिए,कट के लिए हम हर परेशानी का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमारे लिए कट का बहुत बड़ा महत्व है। एक अपंग जन जैसी हालात करीब 40-50 गांवों की हो रही है। हमारे बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी गुजर रहा है, जब इस पर चढऩे उतरने के लिए मार्ग ही नहीं होगा, तब तक इन गांवों के लोगों को फायदा नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार किसानों के बारे में सोचें और जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू किया जाए। जब तक कट का काम शुरू नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा।
 समाज सेवक छोटूराम बालरोडिया धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आप लोगों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनेगा, समय लग सकता है।
 इस मौके पर  चेयरमैन विजय सिंह, आचार्य मक्खन लाल बसई, डॉ लक्ष्मण सिंह,पूर्व सरपंच हंस कुमार, नरेंद्र कुमार शास्त्री, पहलवान रणधीर सिंह, करतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, पहलवान धर्मपाल, विक्रम, रामभज, ओम प्रकाश, ठेकेदार शेर सिंह, दाताराम, सीताराम, मास्टर विजय सिंह,  डॉ राम भक्त, रामकुमार,  सब इंस्पेक्टर रामकुमार, पूर्व सरपंच सत्यवीर,  मास्टर विजय सिंह, पंडित संजय कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि , रोशन लाल आर्य, बाबूलाल,  पंडित मनीराम व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 13: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।






 महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है पिकल बवानिया स्वयं सहायता ग्रुप
- कभी 5000 सालाना आय थी जो बढ़कर पहुंची है 10 लाख
***************************************************************
***********************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। प्रगतिशील स्वयं सहायता समूह बवानिया 2012 में बना था उस वक्त कुछ महिलाओं का एक संगठन मिलकर अचार बनाने के रोजगार में लगा था। अधिकतम 5000 रुपये वार्षिक आय प्राप्त होती थी परंतु अपनी मेहनत के बल पर शिखर पर पहुंच गया है। जहां सालाना आय 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच गई है। हर महीने कार्यरत एक दर्जन महिलाओं को 5 से 6000 रुपये हर माह प्रदान कर दिए जाते हैं। जब काम बंद होता है तो उन्हें कुछ भी नहीं मिल पाता।
 बवानिया में इस ग्रुप ने में 45000 रुपये में प्लाट किराए पर ले रखा है जहां न केवल अचार अपितु बाजरे के लड्डू, नमकीन, ज्वार के लड्डू, बेसन के लड्डू, रागी ,मूंग के लड्डू, मसाले, मूंग दाल, बेसन,मट्ठी, कांगनी आदि आदि अनेक खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं। बवानिया की बनारसी देव ने बताया कि कभी अचार बनाने का काम 20 किलो से शुरुआत की थी फिर बढ़ते बढ़ते 50 किलो और आज के दिन 10 क्विंटल तक अचार तैयार होता है। सरकार की ओर से महज 3 लाख रुपये का लोन लिया था। बाकी किसान विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से उन्हें 3 लाख रुपये तक के बर्तन, मेज पतीले आदि मिले हुए हैं जिनकी सहायता से विभिन्न पदार्थ बनाए जाते हैं। महिलाएं मिलकर एक साथ अचार तथा अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करती हैं जिनकी सप्लाई पूरे भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों तक कोरियर द्वारा की जा रही है। जब-जब कृषि मेले लगते हैं वहां पर भी महिलाएं अपनी स्टाल लगाकर प्रदर्शन करती है। इस समय भागवती देवी प्रधान है जबकि कृष्णा सचिव है। कोषाध्यक्ष रेखा है। 12 महिलाओं का यह ग्रुप बवानिया पिकल नाम से जाना जाता है। जहां मोटे अनाज को काम में लाया जाता है वही इसके वर्तमान में 12 महिलाएं डायरेक्टर बना दी गई है तथा 185 महिलाएं शामिल की गई है जिनका कुछ शेयर लगा है। जब-जब जरूरत होती है तब तब 185 महिलाओं में से ही काम दिया जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से सभी को ट्रेनिंग दिलवाई गई है ताकि वक्त पडऩे पर उनकी मदद ली जा सके। इस प्रकार क्षेत्र में एक सुंदर उदाहरण बनकर स्वयं सहायता समूह बवानिया उभरा है।
डॉक्टर पूनम कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ ने बताया कि हम बवानिया पिकल स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं को समय-समय पर ने केवल विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दिलवाते हैं अपितु जितनी भी सहायता हुई उनको दी गई है। यहां तक कि कानपुर से मंगवा हुई दाल बनाने वाली मशीन भी प्रदान की गई है। बर्तन भी उपलब्ध करवाये हैं। कुछ महिलाएं करनाल से भी ट्रेनिंग करके आई हुई है जबकिमहेंद्रगढ़ से भी ट्रेनिंग दी गई है।
 फोटो कैप्शन 6 से 11 बवानिया पिकल से संबंधित हैं।







पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में एनएसएस शिविर जारी ।
***************************************************************
***********************************************************************
***************************************
*************************
कनीना की आवाज। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन प्रात:कालीन सत्र में स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाया व योग के महत्व पर प्रकाश डाला । स्वयंसेवकों ने विद्यालय के पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई की तथा उन्हें रंगों से सजाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री यादवेंद्र सिंह जी ने की। दयानंद एसएस मास्टर व विद्यार्थियों ने मिलजुलकर मंच संचालन किया।
 शिविर के चौथे दिन आज मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ से राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता राकेश कुमार ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से प्रत्येक कार्य सेवा भाव निष्ठा एवं कर्तव्य परायणता से करने की अपील की । उन्होंने  आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहकर लक्ष्य केंद्रित तैयारी करने पर बल दिया। जगवीर सिंह ने संतुलित भोजन के बारे में विस्तृत चर्चा की।  सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुमेर सिंह ने शिक्षा एवं संस्कारों के सामंजस्य पर बल दिया । अर्थशास्त्र प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बैंकिंग प्रणाली के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंग्रेजी प्रवक्ता राजेश बालवान ने सभी का धन्यवाद किया । इस अवसर पर बुधराम , महेन्द्र सिंह, रमेशचंद , उपेंद्र बाबू ,राजेंद्र सिंह व हनुमान आदि उपस्थित थे।








 बाघोत में लाइफ स्किल डेवलपमेंट के तहत पोस्टल ,बैंकिंग तथा हेल्थ सेवाओं की दी जानकारी
***************************************************************
***********************************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत में चल रहे लाइफ स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के चौथे दिन नोडल अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पोस्टल ,बैंकिंग तथा हेल्थ सेवाओं की जानकारी दी।
ज्योति पोस्ट आफिस सेहलंग से रिसोर्स पर्सन के रूप में सभी बच्चों को सेविंग अकाउंट  के बारे में, धन निकासी फार्म भरने तथा पैसे जमा करने की जानकारी दी। डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना  पर व्याख्यान दिया। वहीं नरेंद्र सिहं पीएनबी बैंक तथा उनके सहकर्मी संदीप कुमार सेहलंग पीएनबी बैंक ने बच्चों को सेविंग खाता खुलवाने, करंट अकाउंट की जानकारी दी तथा पैसे निकलवाने जमा करवाने का तरीका समझाया। उन्होंने 20 रुपये तथा 436 रुपये से खोला जाने वाले बीमा की  जानकारी दी वहीं डॉक्टर हितेश अरोड़ा सेेहलंग ने बच्चों को किशोरावस्था में आने वाले बदलाव, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया आदि से अवगत कराया।  साथ में बीपी, डायबिटीज के बारे में तथा शरीर में होने वाली सभी बीमारियों के बारे में समझाया। उन्होंने स्कूल प्रांगण को घर को तथा पड़ोस आस पड़ोस को भी साफ सुथरा रखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सुनीता यादव प्रवक्ता गणित तथा ममता  एबीआरसी उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 05: बाघोत में डाकघर सेवाओं की जानकारी देती रिसोर्सपर्सन।







कनीना अनाज मंडी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दो महिलाओं को दिए मुफ्त गैस कनेक्शन
***************************************************************
***********************************************************************
**************************************
**************************
कनीना की आवाज। विकसित भारत संकल्प यात्रा कनीना अनाज मंडी में पहुंची। इस मौके पर विभागों ने स्टाल लगाकर नागरिकों को विभागीय स्कीमों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सीताराम यादव मौजूद थे।
विधायक सीताराम यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को झारखंड से किया था। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने नागरिकों का प्रापर्टी आइडी में त्रुटि, परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, आधार कार्ड अपडेट, बुढ़ापा पेंशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, आयुष विभाग ने योग व ओपीडी, स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ चेकअप किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने रेखा, मीना व ममता की गोद भराई रस्म की गई, गौरव का अन्नप्राशन व एक छोटी बच्ची प्रीत का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शोभा व प्रमिला को मुफ़्त गैस कनेक्शन दिए।
इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अतरसिंह, मुन्नीलाल मंडल प्रभारी,  निगरानी कमेटी के सदस्य मनोज,ओमप्रकाश जिला प्रवक्ता, रोशनी मंडल सचिव, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अनिल यादव जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला सचिव नीलम, सुरेश, दीपक आदि के अलावा अन्य अधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 12: सरकारी पंचांग का वितरण करते हुए सीताराम विधायक एवं एसडीएम कनीना।






राष्ट्रीय युवा दिवस- 12 जनवरी
युवाओं में कुछ कर गुजरने का जोश है
***************************************************************
***********************************************************************
*************************************
***************************
कनीना की आवाज। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस वर्ष 1984 से शुरू हुआ था जो लगातार मनाया जा रहा है। देश में अधिक संख्या युवा वर्ग की है और उनकी आवाज को किसी प्रकार दबाया नहीं जा सकता। उनके विचार जरूर सुनने चाहिए। भारत के युवा विवेकानंद को अमोघ जोश के लिए जाना जाता है। उनके द्वारा दिए गए भाषण आज भी युवा वर्ग को प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद का सिर्फ 39 वर्ष का जीवनकाल कई मायनों में आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि हर युवा राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। ऐसे में युवाओं को अपने सामथ्र्य का उचित प्रयोग करना चाहिए। ऐसे में युवाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है
क्या कहना हैं युवा वर्गका--
युवाओं का जोश अपार होता है। जिस काम को करने की ठान ले। वे हर काम को करने में सक्षम हैं। यह सत्य है कि वह बेरोजगार अधिक है। उन्हें यदि सही मार्गदर्शन दिया जाए तो निश्चित रूप से देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं और उनकी भागीदारी को किसी प्रकार भुलाया नहीं जा सकता।
  --कुलदीप बोहरा, समाजसेवी कनीना
 युवा वर्ग एक अलग वर्ग है जिसको पूरे ही विश्व में जाना जाता है। युवा वर्ग की बुद्धि बहुत तेज होती है जो कुछ सोचते हैं उसको कर दिखाने में भी सक्षम होते हैं। राजनीति हो व्यापार हो तथा  किस क्षेत्र में हो उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकते। ऐसे युवाओं को सही दिशा मिलनी चाहिए ताकि देश के विकास में भूमिका निभा सके।
      --रविंद्र कुमार,कनीना
 युवाओं पर भविष्य निर्भर करता है। यदि युवा का भविष्य उज्ज्वल होगा तो देश का विकास होगा और उज्ज्वल भविष्य बनेगा। युवा पीढ़ी की हर विचारधारा को ध्यान में रखकर देश को आगे बढऩा चाहिए। तभी देश का विकास संभव है। युवा क्षेत्र में जागरूक परंतु बेरोजगारी के चलते मायूस हैं। वे अपने धुन के पक्के होते हैं ।यदि उनको सही दिशा मिल जाए तो उन ऊंचाइयों को छुएगा जहां तक आम आदमी तक नहीं पहुंचा जा सकता।
  -   सुरेश कुमार, युवा कनीना
  युवा पीढ़ी एक अलग किस्म की पीढ़ी है। युवा दिल की धड़कन होता है। उनके हर कार्य बहुत सुंदर होते हैं। वे सही दिशा में चलेंगे यदि सही दिशा निर्देश मिलेंगे।  उनका हर कार्य होगा देश के विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। युवा वर्ग सदा हित की बात सोचता तथा देश के भविष्य की बात को ध्यान में रखता है। उनका हर कदम सही दिशा में पड़े तो भारत फिर से सोने की चिडिय़ा बनेगा।
---दिनेश कुमार समाजसेवी,कनीना
फोटो कैप्शन: दिनेश कुमार, रवि कुमार, सुरेश कुमार, , कुलदीप बोहरा।








एक मुट्ठी अनाज श्रीराम के नाम
-कनीना खाटू श्याम मंदिर में महिलाओं ने किया कलश स्थापित
***************************************************************
***********************************************************************
************************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना के श्री खाटू श्याम मंदिर में  गुरुवार को महिलाओं ने दैनिक जागरण की एक पहल रामोत्सव, एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम के लिए विधि विधान से कलश स्थापित किया। इस मौके पर पंडित प्रदीप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित किया। इस मौके पर भारी भीड़ भक्तों की नजर आई। श्याम मंदिर के प्रधान संदीप महेश्वरी, नवीन सिंगला, गोविंद गुप्ता, दुलीचंद साहब, दादा रमेश , जोगिंद्र चौधरी गुड्डू, कृष्ण सिंगला अनिल सिंगला, संदीप चौधरी, नितिन गुप्ता, जय भगवान, महेश, योगेश गुप्ता, चंद्रकला देवी, इंद्रमणि, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, शालू शकुंतला, प्रिया, अनु, शिवानी सहित कई रामभक्त मौजूद रहे।
दैनिक जागरण की मुहिम एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम पर कनीना कस्बा की महिलाओं में जोश देखने को मिला। एक मुट्ठी अन्न को आगे बढ़ते हुए सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-एक मुट्ठी अन्न डालकर कहा कि यह मुहिम हम सभी मिलकर यूं ही आगे बढ़ती जाएगी। उन्होंने भगवान श्रीराम के जयकारे भी लगाये।
   महिलाओं का नेतृत्व कर रही चंद्रकला देवी तथा प्रमुख श्याम भक्त प्रधान संदीप महेश्वरी ने कहा कि इस स्थल पर प्रतिदिन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने हष जताते हुए कहा र्कि श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापित हो चुका है। इसके लिए एक-एक मुट्ठी अन्न की सहभागिता सभी की होनी चाहिए तथा अपने-अपने घर से एक-एक मुट्ठी अनाज की डालकर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की खुशी मनाई जानी चाहिए। उन्होंने 22 जनवरी को दीपावली जैसा उत्सव मनाये जाने की बात कही। कनीना के श्री श्याम मंदिर कनीना से भव्य निशान यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा समस्त कनीना होकर वापस श्याम मंदिर पहुंचेगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी प्रधान संदीप महेश्वरी, चंद्रकांत गुप्ता गोलू, सतीश गुप्ता, नरेश यादव, बंसीलाल गुप्ता, अश्विनी गुप्ता ,अरविंद गुप्ता आदि ने बताया कि श्री श्याम मंदिर से 521 श्रीराम ध्वज लेकर रामभक्त चलेंगे। ये ध्वज मौके पर हाजिरभक्तों को मुफ्त उपलब्ध होंगे। साथ श्रीराम की भव्य झांकी चलेगी। सुबह हवन के बाद सुंदरकांड का पाठ चलेगा। वहीं सुंदरकांड का पाठ वाचक सविता चौधरी अलवर से करेंगी।  लकी म्यूजिक ग्रुप अलवर का संगीत मन मोहेगा। निशान का पूजन यजमान अरविंद गुप्ता होंगे।
उन्होंने बताया कि एक प्रकार से दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। शाम को सवा छह बजे श्रीश्याम मंदिर में 2100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और दीपावली जैसा पर्व मनाया जाएगा। उनका कहना है कि यह सभी सनातनी जनमानस के लिए बहुत ही हर्ष की बात है, प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम 500 वर्षों के बाद पुन: अयोध्या में सिंहासन पर विराजमान होने जा रहे हैं:। जिसको लेकर के यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। झांकी श्रीश्याम मंदिर से मुख्य कस्बा में जाएगी जहां से बाजार होते हुए अनाज मंडी के राधाकृष्ण मंदिर से होकर वापस बस स्टैंड होकर श्रीश्याम मंदिर पहुंचेगी।
 उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर स्थापित हो रहा है जिस पर देश के करोड़ों लोगों की आस्था टिकी हुई है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अपना यथासंभव योगदान एवं सहयोग दे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भडफ़ के सरपंच महेंद्र सिंह ,गाहड़ा के सरपंच दारा सिंह, विजय नंबरदार, ककराला के सरपंच कृष्ण कुमार, इसराणा के सरपंच विजेंद्र सिंह, कनीना में संत मोलडऩाथ अआश्रम, प्राचीन हनुमान मंदिर कनीना, शनिदेव मंदिर कनीना आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में कलश स्थापित कर दिए हैं। वहीं संत मोलडऩाथ आश्रम, नांगल हरनाथ के श्री श्याम मंदिर सहित सात विभिन्न जगह कलश स्थापित हो चुके हैं। प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसको लेकर के ग्रामीणों में और अब शहरी क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
  इस मौके पर संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने कनीनावासियों से अपील की कि वे जितना अन्न एवं आटा आदि श्रीराम के नाम अयोध्या भिजवाना चाहते हैं वे मोलडऩाथ आश्रम पर पहुंचाये तथा अपना नाम भी लिखवाये। ग्राामीण क्षेत्रों के पुजारियों की भी यही अपील है।
फोटो कैप्शन 01 व 02: कनीना के खाटू श्याम मंदिर में कलश स्थापना समारोह में पुरुष एवं महिलाएं।






दखोरा के हनुमान मंदिर में आंखों का कैंप 16 को
***************************************************************
***********************************************************************
*********************************
*******************************
कनीना की आवाज। दखोरा स्थित शिव-हनुमान मंदिर में 16 जनवरी को हनुमान जी का रोट एवं 11वीं वार्षिकी आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी देते हुए अनिल कमांडो इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस ने बताया कि दखोरा में मंगलवार के दिन हनुमान जी का रोट एवं 11वीं वार्षिकी आयोजित की गई जाएगी। रीति आई केयर रेवाड़ी की ओर से आंखों का निशुल्क कैंप भी आयोजित किया जाएगा।








कई दिनों से नहीं हुये हैं सूर्
































यदेव के दर्शन, गुरुवार को दिनभर पड़ी धुंध
- शीतलहर का कहर जारी
***************************************************************
***********************************************************************
****************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विगत आठ दिनों से लगातार धुंध एवं ठंड का कहर जारी है। शीत लहर चल रही है जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकांश लोग घरों में छुपे रहते हैं तथा सर्दी जुकाम का रोग बढ़ता ही जा रहा है। किसान जहां रोजाना अपने खेत में जाकर फसलों को निहार रहे हैं वहीं कर्मचारी भी अपने कार्यालयों में लगातार जा रहे हैं। स्कूलों का चल रहा है अवकाश। ठंड और धुंध के चलते जहां वाहनों का आवा गमन धीमा पड़ गया है। आए दिन छोटी छोटी दुर्घटनाएं घट रही है। मजबूरीवश लोग रात के समय निकालते हैं। गाड़ी चालक बेहद परेशान है क्योंकि दिन भर जहां धुंध पड़ती है वही रात को धुंध और गहरा जाती है। बुधवार को सूरज के दर्शन कुछ घंटों के लिए हो पाये थे।
एक ओर जहां धरा सरसों के पीले फूलों से दूर तक पीली नजर आ रही है वहीं गेहूं एवं सरसों की फसल अलसायी नजर आने लगी है क्योंकि सूर्य का प्रकाश होना जरूरी है। गेहूं के पत्ते पीले पड़ गये हैं। धुंध और कोहरे के चलते जहां लोग जगह-जगह आग जलाकर बैठे नजर आते हैं वही हुक्कों की गुडग़ुड़ाहट बढ़ गई है। चाय की चुसकियां, गरम रजाई और गर्म कपड़ों में लिपटना मजबूरी सी बन गई है। जहां भी देखो लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी कम होने लगी है वही कंपकंपाती ठंड ने जीव जंतुओं पर भी बुरा प्रभाव डाला है।
  किसान एवं कृषि विशेषज्ञ भी मानने लगे हैं कि सूरज के न निकलने से कनीना क्षेत्र में खड़ी करीब 30 हजार एकड़ की फसल को नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञ किसानों के खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चालक परेशान हैं।
फोटो कैप्शन 04: कनीना क्षेत्र में पड़ रही सघन धुंध का नजारा।

Wednesday, January 10, 2024





 

मंथली लेने से भी नहीं चूकते भ्रष्ट अधिकारी
-राव बहादुर सिंह पूर्व विधायक ने की प्रेस वार्ता,थाना प्रभारी की करवाई जाए जांच
***********************************************************
****************************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। फोन पर थाना प्रभारी के साथ बातचीत की आडियो वायरल के बाद बुधवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता राव बहादुर सिंह पहली बार मीडिया से रूबरू हुए है। पूर्व विधायक ने एक बार फिर कनीना सिटी थाना प्रभारी पर  होटल तथा अन्य प्रतिष्ठानों से मंथली लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा कि कनीना सिटी थाना प्रभारी यहां के होटल संचालकों, प्रतिष्ठानों से भारी मंथली लेता है। उन्होंने बताया कि कारोली के एक ठेकेदार ने उनको शपथ पत्र दिया था कि कुछ दिन पहले कनीना पुलिस ने शराब ले जाते किसी को पकड़ा था उसके पास से पांच पेटी शराब बरामद की थी। बाद में पुलिस ने कारोली ठेके के सेल्समैन को उठा लिया था जिसको छोडऩे के नाम पर  कनीना थाना प्रभारी ने तीन लाख रुपये लिये थे।  बाद में पांच सात दिन बाद थाना प्रभारी फिर ठेके पर जाकर मैनेजर और ठेकेदार को 120-बी में गिरफ्तार करने का दबाव बनाया। इसके बाद उन्होंने (राव बहादुर सिंह) ने थाना प्रभारी से फोन पर बातचीत की थी। फोन पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बार-बार समझाने पर भी वह बाज नहीं आया।
  पूर्व विधायक ने कहा कि  अगर थाना प्रभारी की जांच करवाई जाए तो वह शत प्रतिशत दोषी मिलेगा। पहले भी यह पुलिस अधिकारी करनाल रहकर आया है, वहां भी इसके खिलाफ शिकायतें थी। उसी वजह से इसका कनीना तबादला हुआ था। उसके बाद भी इसमें सुधार नहीं आया।
पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक ने शराब माफियों पर शिकंजा कसने के आदेश दे रहे हैं लेकिन यहां किसी की  शराब की अवैध भट्टी नहीं चलती जिसको शराब माफिया कहा जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी ठेकेदार का कोई सेल्समैन पकड़ा जाए तो ठेकेदार की गलती नहीं होती। गलती करने वाला सेल्समैन है तो कार्रवाई उसके खिलाफ ही बनती है।  लेकिन पुलिस अधीक्षक 120बी में मालिक को उठाने की बात कह रहे हैं जो कभी यहां आया ही नहीं। पुलिस पैसे ऐंठने के लिए ठेकेदारों को परेशान करती है। पुलिस को चाहिए कि जो गलती कर रहा है, उसके खिलाफ ही कार्रवाई करें। उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फोटो कैप्शन: राव बहादुर सिंह पूर्व विधायक





शीतलहर का प्रकोप जारी, गेहूं पडऩे लग गया पीला
-खंड कृषि अधिकारी ने गांव में जाकर किया निरीक्षण
***********************************************************
****************************************************************
****************************************
*******************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में दिनों से शीत लहर जारी है। प्रतिदिन सुबह से ही शीतलहर चलती है जिसके चलते अधिकांश लोग घरों में दुबक जाते हैं। शीतलहर के कारण घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। जहां पांच दिनों से शीत लहर चली वहीं कोहरा नहीं पड़ा और सूरज दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम में इस बार बार बार बदलाव हो रहा है। जिससे गेहूं पीला पडऩे लग गया है। जिसको लेकर खंड कृषि अधिकारी डॉ. संदीप यादव निरीक्षण करने के लिए कनीना क्षेत्र के गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल में पीलापन की समस्या आ रही है जिसके लिए किसान जिंक आधा किलोग्राम एवं यूरिया ढाई किलोग्राम को डेढ़ सौ से 200 लीटर पानी में मिलाकर खेत में स्प्रे करें। स्प्रे करते समय खेत में ओस नहीं होनी चाहिए। इसलिए किसान स्प्रे दोपहर या शाम के समय में करें। इसके अलावा पत्तों पर लाइन में पीले रंग के धब्बे दिखाई दे तो डाइटलॉन एच 45 दवाई 800 ग्राम  को 200 से 250 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करना चाहिए। पीला रतवा रोग के लक्षण दिखाई देने पर नजदीक के कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करने करें।
 फोटो कैप्शन 12: खंड कृषि अधिकारी डॉक्टर संदीप करीरा गांव के खेत में गेहूं की फसल में पीला रोग देखते हुए।







दोपहर बाद दर्शन हुये सूरज के
-एक सप्ताह से सूर्यदेव दिखाई न देने से हुआ है फसलों को नुकसान
***********************************************************
****************************************************************
***********************************
************************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में ठंड और शीतलहर पूरे चरम पर है। जहां ठंड और शीतलहर के कारण परेशानी बढ़ रही है, लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते हैं।  कनीना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से सूर्य के दर्शन नहीं हुये किंतु एक सप्ताह बाद बुधवार को दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। किसान एवं आम जन धूप सेकते देखे गये। लगातार सूरज न निकलने से फसली पौधे अपना भोजन नहीं बना पा रहे हैं और वो पीले पडऩे लगे हैं।
 किसान सुरेंद्र, महेंद्र, नरेश कुमार, महिपाल, सूबे सिंह आदि ने बताया कि इस समय उनकी फसलों की वृद्धि रुक गई है क्योंकि गेहूं और सरसों के पत्ते पीले पडऩे पड़ते जा रहे हैं।
  कनीना क्षेत्र में 30 हजार एकड़ खड़ी हुई फसल सूरज न निकलने से क्षतिग्रस्त हो सकती है। किसान टकटकी लगाकर कभी आकाश को कभी अपनी फसलों को देख रहे हैं। बुधवार को कुछ समय सूरज दिखाई देने के बाद अब माना जा रहा है कि गुरुवार को धुंध पड़ेगी।
 इस बार सर्दी के मौसम में धुंध और ठंड पडऩी देरी से शुरू हुई है। नवंबर माह में कोई धुंध नहीं पड़ी जबकि दिसंबर माह में महज 5 दिनों तक ही धुंध पड़ी और शीत लहर लंबे समय से चल रही है।  पूर्व कृषि विशेषज्ञ डा. देवराज का कहना है कि यदि धुंध और कोहरा छाए रहे किंतु बीच-बीच में सूरज चार से पांच घंटे निकले तो फसल को लाभ होगा। वरना फसल को नुकसान हो सकता है।
         13: कनीना क्षेत्र में खड़ी सरसों की फसल






एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम-रामोत्सव
नांगल हरनाथ मंदिर में महिलाओं ने किया कलश स्थापित
***********************************************************
****************************************************************
*****************************************
******************
कनीना की आवाज। नांगल हरनाथ के श्री श्याम मंदिर में  बुधवार को महिलाओं ने दैनिग जागरण की पहल रामोत्सव, एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम के लिए विधि विधान से कलश स्थापित किया। इस मौके पर प्रवीण शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित किया। इस मौके पर संतोष देवी, भतेरी देवी,सविता, कमलेश,पवित्रा, रेनू, शर्मिला, पूनम, शारदा आदि महिलाओं ने श्रीराम भजन गाकर खुशी जताई।
दैनिक जागरण की मुहिम एक मुट्ठी अन्न श्रीराम के नाम पर ग्रमीण महिलाओं में जोश देखने को मिला। एक मुट्ठी अन्न को आगे बढ़ते हुए सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-एक मुट्ठी अन्न डालकर कहा कि यह मुहिम हम सभी मिलकर यूं ही आगे बढ़ती जाएगी। उन्होंने भगवान श्रीराम के जयकारे भी लगाये।
   महिलाओं का नेतृत्व कर रही संतोष देवी, सविता, भतेरी देवी  ने कहा कि इस स्थल पर प्रतिदिन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापित हो चुका है। इसके लिए एक-एक मुट्ठी अन्न की सहभागिता सभी की होनी चाहिए तथा अपने-अपने घर से एक-एक मुट्ठी अनाज की डालकर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की खुशी मनाई जानी चाहिए। उहोंने 22 जनवरी को दीपावली जैसा उत्सव मनाये जाने की बात कही।
 उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर स्थापित हो रहा है जिस पर देश के करोड़ों लोगों की आस्था टिकी हुई है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि इस प्रकार के कार्यक्रम में अपना यथासंभव योगदान एवं सहयोग दे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भडफ़ के सरपंच महेंद्र सिंह ,गाहड़ा के सरपंच दारा सिंह, विजय नंबरदार, ककराला के सरपंच कृष्ण कुमार, इसराणा के सरपंच विजेंद्र सिंह, कनीना में संत मोलडऩाथ अआश्रम, प्राचीन हनुमान मंदिर कनीना, शनिदेव मंदिर कनीना आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में कलश स्थापित कर दिए हैं। वहीं संत मोलडऩाथ आश्रम सहित सात विभिन्न जगह कलश स्थापित हो चुके हैं। प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसको लेकर के ग्रामीणों में और अब शहरी क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
  इस मौके पर संत मोलडऩाथ आश्रम ट्रस्ट के प्रधान दिनेश कुमार ने कनीनावासियों से अपील की कि वे जितना अन्न एवं आटा आदि श्रीराम के नाम अयोध्या भिजवाना चाहते हैं वे मोलडऩाथ आश्रम पर पहुंचाये तथा अपना नाम भी लिखवाये। ग्राामीण क्षेत्रों के पुजारियों की भी यही अपील है।
फोटो कैप्शन 07 व 08: नांगल हरनाथ के श्रीश्याम मंदिर में कलश स्थापना समारोह में महिलाएं।







धनौंदा की टीम रही विजयी
-11 जनवरी को होगा खेलों का समापन
***********************************************************
****************************************************************
*********************************
**************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव धनौंदा में चल रही 69वीं श्री बाबा दयाल फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दर्शकों ने काफी रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठाया। दिन का पहला मुकाबला बिघड़ और खेड़ला के बीच हुआ जिसमें खेड़ला की टीम विजयी रही। इसके बाद बाबा दयाल फुटबॉल क्लब धनौंदा और बावल के बीच हुए मैच में बावल की टीम ने जीत दर्ज की। बाबा भैयां क्लब उन्हाणी और धनौंदा फुटबॉल क्लब के बीच हुए मैच में धनौंदा की टीम विजेता रही। बाबा मोहनदास फुटबॉल क्लब बादली और नूणा माजरा के बीच भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिला, जिसमें नूणा माजरा ने बादली को हराया। दूल्हेड़ा और उचाना के बीच हुए जबरदस्त मैच में उचाना ने दूल्हेड़ा पर शानदार जीत दर्ज की। डाबोदा और बलंभा के बीच हुए मैच में बलंभा की टीम विजेता रही , वहीं प्रभुवाला, हिसार और करोंथा रोहतक के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में करोंथा की टीम ने जीत दर्ज की। खोल और रोहतक के बीच भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिला जिसमें रोहतक की टीम विजयी रही। बावल और धनौंदा फुटबॉल क्लब के बीच हुए मैच में धनौंदा ने बावल को हराया। समाचार लिखे जाने तक खेड़ला और शहीद महेशपाल फुटबॉल क्लब धनौंदा के बीच मुकाबला चल रहा था तथा दो मैच भागवी वर्सेस आसरा का माजरा एवं गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी वर्सेस बाबा ख्याली नाथ फुटबॉल क्लब, बलंभा के मैच बाकी थे।
  विस्तृत जानकारी देते हुए धनौंदा फुटबॉल क्लब के प्रधान डॉक्टर मुकेश सिंह और सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति गांव धनौंदा में इस बार भी 69वीं श्री बाबा दयाल फुटबॉल प्रतियोगिता में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्चे भी सर्दी की छुट्टियों का पूरा फायदा उठा रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल 11 जनवरी को खेला जाएगा।
फोटो कैप्शन 11: धनौंदा में चल रहे खेलों का नजारा।





22 जनवरी को अयाध्या पहुंचने का दिया न्योता, बांटे अक्षत एवं पत्रक
-कनीना उपमंडल के आधा दर्जन गांवों में बांटे पत्रक एवं अक्षत
***********************************************************
****************************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। कनीना खंड के गांव पाथेडा, रसूलपुर ,बुचावास,झगडोली, गुढा आदि गांवों में अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का  निमंत्रण  घर-घर जाकर अक्षत, राम मंदिर का फोटो व पत्रक वितरण का कार्य राम भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ किया गया। गांव रसूलपुर के राम भक्त सतीश आर्य व पाथेडा के रामभक्त अनमोल तंवर घर-घर जाकर यह बता रहे हैं कि उस दिन अयोध्या में अभूतपूर्व  आनंद का वातावरण होगा।
उन्होंने कहा कि आप सभी राम भक्त भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने गांव मोहल्ले के मंदिर में आस पड़ोस के राम भक्तों को इक_ा करके भजन कीर्तन करें व अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम समाज को एलइडी के माध्यम से दिखाएं व शंख ध्वनि, घंटा नाद, आरती व प्रसाद वितरण का कार्य करें। बूचावास मंडल के विश्व हिंदू परिषद के संयोजक रामकिशन सेठ, सहसंयोजक निर्मल शास्त्री व गांव नांगल हरनाथ  के मंदिर कमेटी के प्रधान  सुरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि उस दिन सभी राम भक्त इक_े होकर मंदिर में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ करें। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल  सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए घी के दीपक जलाएं ,अपने घरों पर दीप मालिका सजा कर दीपोत्सव मनाया जाए । उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी राम भक्त अपने अनुकूल समय के अनुसार अयोध्या में परिवार सहित पधार कर भगवान राम के दर्शन करें  व भगवान श्री राम जी की कृपा प्राप्त करें। गांव रसूलपुर के राम भक्त सतीश आर्य, महावीर सिंह, भागीरथ, अशोक कुमार ,अजय कुमार उर्फ झल्लू व गांव पाथेडा में राम भक्त मोनू शर्मा ,अनमोल तंवर, संदीप तंवर, विशाल तंवर, रोहित शेखावत, छोटा कांडी ,सोनू तंवर उर्फ गुलटिया आदि राम भक्तों ने अक्षत, राम मंदिर का फोटो व पत्रक वितरण का कार्य अपने-अपने गांव में  घर-घर जाकर पूरा किया है।
फोटो कैप्शन 09: अयोध्या के लिए पत्रक एवं इअक्षत वितरित करते हुए रामभक्त।








 बाघोत में लाइफ स्किल डेवलपमेंट में चला आर्ट एंड क्राफ्ट तथा क्ले माडलिंग कार्यक्रम
-कार्यक्रम का तीसरा दिन
***********************************************************
****************************************************************
***********************************
************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाघोत में लाइफ स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन का नोडल अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र कुमार ने की जबकि मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार प्रवक्ता आर्ट एंड क्राफ्ट कनीना, पूनम रानी कला अध्यापिका धनौंदा रहे।
कार्यक्रम में पेंटिंग, वॉटरकलर पेंटिंग तथा क्ले माडलिंग में अंतर बताया। उन्होंने पोस्टर कलर को प्रयोग करते हुए पेंटिंग करना सिखाए। उन्होंने तीन प्रकार रंग जिनमें प्राइमरी कलर , सेकेंडरी कलर तथा टर्सरी कलर अनगिनत की जानकारी दी।  उन्होंने पेंटिंग बनाने के तरीके बताये। इस मौके पर क्ले की सहायता से बच्चों को हाथी ,घोड़े, चिडिय़ा अलग-अलग प्रकार के वस्तुएं बनाकर क्ले माडलिंग में स्किल पैदा की। इस मौके पर सुनीता यादव ने भी एवं ममता एबीआरसी उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 05: क्ले माडलिंग की जानकारी देते हुए क्राफ्ट शिक्षक।





 लक्ष्य निर्धारित करके बढऩे से मिलती है सफलता-नेहा
-भोजावास में चल रहा है एनएसएस शिविर
***********************************************************
****************************************************************
*************************************
**********************
कनीना की आवाज। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में जारी एनएसएस शिविर के तीसरे दिन विद्यालय के प्राचार्य यादवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । मुख्य अतिथि के रूप में बागवानी उत्कृष्टता केंद्र सुंदरह की जिला बागवानी अधिकारी डा नेहा यादव रही।  
डा नेहा ने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके उचित समय प्रबंधन के साथ उसे प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास एवं परिश्रम करने पर बल दिया। कृषि एवं बागवानी में नवीन प्रौद्योगिकी एवं दृष्टिकोण अपनाकर  एक व्यवसाय के रूप में अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नारनौल से सुभाष अधिवक्ता ने बच्चों को वर्तमान परिपे्रक्ष्य में विभिन्न कानूनों की सार्थकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकार के विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों को किसी भी काम को छोटा नहीं समझने तथा अपनी जिम्मेदारी के प्रत्येक कार्य को सजगता एवं जिम्मेदारी से पूरा करना चाहिए। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंग्रेजी प्रवक्ताराजेश बालवान ने आगामी दिनों में किये जाने वाले कार्यों का ब्योरा दिया। इस मौके पर दयानंद एसएस मास्टर,बुधराम प्रवक्ता सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: भोजावास स्कूल में एनएसएस शिविर में जानकारी देती डा नेहा।




ठंड के बीच आक्रोश बढ़ा
-ग्रामीणों का धरना 304वें दिन जारी
***********************************************************
****************************************************************
************************************
***********************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। बुधवार को धरने की अध्यक्षता डा लक्ष्मण सिंह सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि शीत लहर चलने से सर्दी बढ़ गई है। धरना स्थल  पर बैठे किसान  ठंड के कारण बीमार हो रहे हैं,लेकिन कट के प्रति उनका हौसला बरकरार है। अपनी बीमारी की परवाह न करते हुए, उन्होंने कट के प्रति अपना इरादा पक्का बना लिया है। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हम धरना स्थल पर बैठे रहेंगे।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 304 दिन हो गए हैं। शीत लहर चलने से किसान बहुत परेशान है, केंद्र सरकार के प्रति किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की हुई है, लेकिन धरातल पर अब तक उतरने और चढऩे के रास्ते के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई है। केंद्र सरकार किसानों के दर्द को समझे और राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू करवाया जाए। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से एक ही बात होती है,देश का विकास, जब तक हमारे क्षेत्र में ये 40-50 गांव राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी से नहीं जुड़ेंगे तब तक इस क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। क्षेत्र का विकास नहीं हुआ, तो राज्य का विकास भी नहीं होगा।
 इस मौके पर  सरपंच हरिओम पोता, आचार्य मक्खन लाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, नरेंद्र कुमार शास्त्री,पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, पहलवान रणधीर सिंह,  ठेकेदार शेर सिंह,  करतार सिंह, इंस्पेक्टर सतनारायण, कृष्ण कुमार पंच,   डॉ राम भक्त, मुंशी राम,  रामभज, सब इंस्पेक्टर रामकुमार, पूर्व सरपंच सत्यवीर, ओम प्रकाश, रामकुमार, मुंशी राम , बाबूलाल, सूबे सिंह , सूबेदार हेमराज अत्री, रोशन लाल आर्य,  दाताराम, रामकिशन, प्रधान कृष्ण कुमार, शेर सिंह,  पंडित मनीराम, वेद प्रकाश व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।





-कनीना शहरी क्षेत्र में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
-प्रोपर्टी आईडी व पीपीपी में त्रुटि ठीक कराने के लिए आए आवेदन
***********************************************************
****************************************************************
**************************************
*********************
कनीना की आवाज। विकसित भारत संकल्प यात्रा कनीना शहरी क्षेत्र के नगरपालिका में पहुंची। इस मौके पर विभागों ने स्टाल लगाकर नागरिकों को विभागीय स्कीमों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने नागरिको का प्रोपर्टी आईडी में त्रुटि,परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, आधार कार्ड अपडेट, बुढ़ापा पेंशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, आयुष विभाग ने योग व ओपीडी, स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ चेकअप किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने नगर की रजनी की गोद भराई  रस्म की गई व वामिका का अन्नप्राशन किया। इस मौके पर एक छोटी बच्ची पीहू का जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नगर की वार्ड 5 से अनीता, वार्ड 10 से पूनम व वार्ड 12 से रेखा को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। इस मौके पर भारी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी, ग्रामीण मौजूद रहे।
 इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अतरसिंह,जिला कार्यकारणी सदस्य कवरसेन वशिष्ट, मनोज कुमार ग्रीवेंस कमिटी सदस्य, मुन्नीलाल मंडल प्रभारी, सुरेश वशिष्ट जिला सहयोग, कृपाराम शक्ति केन्द्र प्रमुख, ओमप्रकाश जिला परवक्ता, रोशनी, अशोक वॉइस चेयरमैन नगरपालिका, अनील जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,जयवीर कोच, प्रवीन कोच, कृषि विभाग से एसडीओ अजय कुमार, क्रिड विभाग से विकास व सोनू के अलावा अन्य अधिकारी एवं नागरिक मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04: विभागीय स्कीमों की जानकारी लेते नागरिक।







22 जनवरी को निकल जाएगी भव्य निशान एवं शोभा यात्रा
--2100 दीप होंगे

























प्रज्वलित, मनेगी दीपावली
***********************************************************
****************************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के श्री श्याम मंदिर कनीना से भव्य निशान यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा समस्त कनीना होकर वापस श्याम मंदिर पहुंचेगी।
 विस्तृत जानकारी देते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी प्रधान संदीप महेश्वरी, चंद्रकांत गुप्ता गोलू, सतीश गुप्ता, नरेश यादव, बंसीलाल गुप्ता, अश्विनी गुप्ता ,अरविंद गुप्ता आदि ने बताया कि श्री श्याम मंदिर से 521 श्री राम ध्वज लेकर रामभक्त चलेंगे। ये ध्वज मौके पर हाजिरभक्तों को मुफ्त उपलब्ध होंगे। साथ श्रीराम की भव्य झांकी चलेगी। जो चिराग महाकाली और आर्ट ग्रुप रेवाड़ी की ओर से तैयार की जाएगी। सुबह हवन के बाद सुंदरकांड का पाठ चलेगा। वहीं सुंदरकांड का पाठ वाचक सविता चौधरी अलवर से करेंगी।  लकी म्यूजिक ग्रुप अलवर का संगीत मन मोहेगा। निशान का पूजन यजमान अरविंद गुप्ता होंगे।
उन्होंने बताया कि एक प्रकार से दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। शाम को सवा छह बजे श्रीश्याम मंदिर में 2100 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और दीपावली जैसा पर्व मनाया जाएगा। उनका कहना है कि यह सभी सनातनी जनमानस के लिए बहुत ही हर्ष की बात है, प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 500 वर्षों के बाद पुन अयोध्या में सिंहासन पर विराजमान होने जा रहे हैं:। जिसको लेकर के यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। झांकी श्रीश्याम मंदिर से मुख्य कस्बा में जाएगी जहां से बाजार होते हुए अनाज मंडी के राधाकृष्ण मंदिर से होकर वापस बस स्टैंड होकर श्रीश्याम मंदिर पहुंचेगी।