ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग Best Blog for News/Video & Lekh
Tuesday, April 2, 2024
कनीना मंडी में सरसों की खरीद जारी
-दूसरे दिन 434 किसानों से 4681 क्विंटल सरसों खरीदी
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में जहां सरसों की खरीद जारी है। सरसों की खरीद के अवसर पर है एसडीएम सुरेंद्र सिंह, हफेड मैनेजर वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी पहुंचे। पहले दिन 206 किसानों से 4525 क्विंटल वहीं मंगलवार दूसरे दिन 434 किसानों से 4681 क्विंटल सरसों खरीदी गई है।
किसानों का रुझान सरसों बेचने के लिए बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे दिन तक 9206 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। किसान अपने वाहनों में सरसों लादकर कनीना मंडी तक पहुंच रहे हें।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव नकुल यादव, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश यादव, भरपूर सिंह, रविंद्र बंसल, श्रीभगवान, मनीष कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। मिली जानकारी अनुसार 5650 रुपये प्रति क्विंटल की हिसाब से को-आपरेटिव सोसाइटी के जरिए नेफैड सरसों की खरीद कर रही है। सरसों की खरीद कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में हो रही है। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे।
कौन बेच सकता है सरसों-
कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड एवं बैंक की पास बुक लेकर अनाज मंडी चेलावास सरसों बेच सकता है।
फोटो कैप्शन 7: नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद करते हुए अधिकारी।
बढऩे लग गया है दिन का ताप
-बढ़ गई है कूलरों की मांग
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। ताप बढऩे लगा हे जिसके कारण मक्खी एवं मच्छर परेशान कर रहे हैं वहीं किसान खेतों में काम कर रहे हैं। मई माह में में तो गर्मी और भी बढऩे के आसार हैं। भीषण गर्मी में किसान फसल कटाई में लगे हुए हैं।
कनीना में भीषण गर्मी पडऩे का असर स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। सुबह व शाम को कुछ चहल पहल दिखाई पड़ती है तत्पश्चात तो वाहनों एवं लोगों का आवागमन कम हो जाता है। दुकानदार भी गर्मी से राहत पाने के लिए दुकानों में ही आराम करते हुए देखे जा सकते हैं।
कूलरों की मांग बढ़ी--
गर्मी के चलते कनीना क्षेत्र में कूलरों की खरीददारी बढ़ गई है। गर्मी के चलते एसी भी प्रचलन में आ गए हैं। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एससी, कूलर एवं पंखे अप्रैल माह में ही प्रयोग किए जा रहे हैं।
अधिक गर्मी अप्रैल माह में देखने को मिली हो। मक्खी एवं मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। किसान दिनभर खेतों में काम करके आराम के लिए घर आते हैं तो गर्मी उन्हें सताती है ऐसे में वे पंखे, कूलर आदि का प्रयोग करते हैं। दुकानदार भीम सिंह ने बताया कि इस बार अभी कूलरों की जाली, कूलर बिक रहे हैं वहीं पुराने कूलर ठीक अधिक कराए जा रहे हैं।
विभिन्न कूलरों की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है। पुराने कूलरों को साफ करके जाली आदि बदली जा रही हैं। लोगों ने एसी चलाने भी शुरू कर दिया है।
खेड़ी तलवाना के मंदीप सिंह को करणी सेना हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया
--मीटिंग जिम कार्बेट पार्क रामनगर उत्तराखंड में संपन्न हुई
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। हाल ही में करणी सेना की राष्ट्रीय कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण मीटिंग जिम कार्बेट पार्क रामनगर उत्तराखंड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने की। बैठक के दौरान करणी सेना के संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्तियां भी की गई। जिसमें गांव खेड़ी तलवाना निवासी मंदीप सिंह खेड़ी को करणी सेना हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दे कि मंदीप सिंह पिछले लंबे समय से करणी सेना से जुड़े हुए है और करणी सेना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। करणी सेना के प्रती मंदीप सिंह खेड़ी की कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत को देखते हुए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। अपनी नियुक्ति पर करणी सेना के मंदीप सिंह खेड़ी ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा कहा करणी सेना द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, उसका वे पूरा सम्मान रखेंगे तथा पूरी निष्ठा एवं मेहनत से अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे एवं जल्द ही हरियाणा के सभी जिलों में अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे। मंदीप ने कहा कि करणी सेना का उद्देश्य समाज के हितों की रक्षा करने के अलावा हिन्दू संस्कृति के संरक्षण के प्रति कार्य करना है। मनदीप खेती को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू का आभार व्यक्त किया है और क्षेत्र वासियों ने कहा है मनदीप एक जुझारू व्यक्ति है जो किसी भी कार्य को बखूबी से पूरा करता है
फोटो कैप्शन 03: मंदीप को जिम्मेदारी सौंपते हुए।
प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्य दो स्कूलों के बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान सहित प्रवेश दिया
--स्कूलों में लगी विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में बढ़ाने की होड़
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय धनौंदा के प्राचार्य सतीश कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्य दो विभिन्न स्कूलों के छठी कक्षा पढऩे वाले बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान सहित मुंह मीठा करवा कर अपने स्कूल में लाये। स्कूल में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश की होड़ लगी हुई है।
प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार अधिक से अधिक नामांकन किया जाना है जिसके चलते विभिन्न सरकारी स्कूलों के अध्यापक इस कार्य में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलवा रहे हैं। उनका विद्यालय को हाल ही में माडल का दर्जा मिला है जिसके चलते इसके प्रति बच्चों का विशेष जिसके चलते इसके प्रति बच्चों का विशेष रुझान है। प्राचार्य एवं स्टाफ राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनौंदा तथा राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय धनौंदा के छठी में पढऩे वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मुंह मीठा करवाकर सम्मान सहित अपने स्कूल में लाये। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थी की संख्या बढऩे लगी है क्योंकि हाल ही में यह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होगा तथा अंग्रेजी माध्यम शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश पाने की होड़ लगने लगी है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देंगे। घर-घर जाकर स्कूल की अच्छी बातों की जानकारी दे रहे तथा गुणवत्ता पूरक शिक्षा का भी हवाला दे रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में प्रवेश उत्सव मनाया गया। पांचवीं पास करके छठी कक्षा में आए बच्चों का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी ओम कुमार व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
फोटो कैप्शन 02: बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में लाते हुए प्राचार्य सतीश कुमार एवं स्टाफ
मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मामला दर्ज
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। शेर सिंह भडफ़ निवासी ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी मोटरसाइकिल को कनीना के पूजा सर्विस स्टेशन के नजदीक स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर जाती जिससे मोटरसाइकिल में नुकसान हुआ तथा चोट भी आई। उन्होंने पुलिस में कहा है कि पवन नामक गाड़ी चालक, गाड़ी को चल रहा था। उनके बयान पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
लड़की हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से महिला 20 वर्षीय लड़की गुम हो गई। उसके पिता ने कनीना पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि 31 मार्च को रात को उनकी लड़की उनको बिना बताए, कहीं चली गई जिसकी तलाश की गई किंतु कहीं नहीं मिली। वह 10 जमा दो तक पढ़ी हुई है। उनकी तलाश करने की गुहार लगाई जिस पर कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
सीएम एवं ईएम को ट्वीट करके फरवरी माह का वेतन दिलाने की शिक्षकों ने की मांग
--चुनावों पर भी पड़ सकता है प्रभाव
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के अनेकों शिक्षकों को अभी तक फरवरी माह का वेतन भी नसीब नहीं हुआ है जिसके चलते अध्यापकों में भारी रोष है। वीरेंद्र सिंह ढ़ाणा निवासी तथा अन्य शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हरियाणा तथा शिक्षा मंत्री हरियाणा को ट्वीट कर मांग की है कि कम से कम फरवरी माह का वेतन तो उनको नसीब करवाया जाए।
मिली जानकारी अनुसार अनेकों शिक्षकों ने हाउस लोन ले रखा है जिनकी किश्त खाते से कटती है किंतु किश्त न कटने व खाते में पैसे न होने से उनको जुर्माना लग गया है वहीं शिक्षकों को फिर से इनकम टेक्स के फार्म भरने पड़ेंगे। इस वर्ष 11 माह का वेतन इनकम टेक्स में जुड़ा है जबकि अगले वर्ष 13 माह का इनकम टेक्स देना होगा। इससे भी कर्मी अधिक इनकम टेक्स देने को बाध्य होंगे। चुनाव में भी इसका कु-प्रभाव पड़ सकता है।
जांगिड़ ब्राह्मण सभा की चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल से
--बजरंग लाल एडवोकेट एवं भानी सहाय एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ जांगिड़ सभा के अधीन खंड अध्यक्ष के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सात अप्रैल को शुरू की जाएगी। जांगिड़ ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष अशोक पैकन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महेन्द्रगढ़ जिले के अन्तर्गत सभी सात खंड अटेली, कनीना, महेन्द्रगढ़, सतनाली, नारनौल, निजामपुर, सीहमा और नांगल चौधरी में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के खंड अध्यक्षों के चुनाव हेतु बजरंग लाल एडवोकेट एवं भानी सहाय एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
तथा इनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल 2024 से प्रारम्भ होगी। वर्तमान खंड प्रधान अपने स्तर पर बूथ निर्धारित करके इसकी सूचना चुनाव अधिकारी को देंगे। बजरंग लाल एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि सभी खंड मुख्यालयों पर सात अप्रैल को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 12 से 1 बजे तक नामांकन फार्मों की जांच की जाएगी और 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद यदि केवल एक उम्मीदवार मैदान में रहता है तो उसे निर्विरोध खंड अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया जाएगा। दो या अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में उनको चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा 21 अप्रैल को वोट डलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विभिन्न स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव
-उन्हाणी स्कूल में हवन आयोजित
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। एक अप्रैल को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ यज्ञ के साथ मनाया गया। यज्ञ आचार्य कंवर सिंह आर्य आनावास द्वारा किया गया और यजमान की भूमिका रामवीर धर्मपत्नी कैलाश देवी ने निभाई। ग्राम पंचायत सदस्य, अभिभावकगण आदि ने यज्ञ में आहुति डालकर बच्चों के सुखद, उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना नये शैक्षिक सत्र में की तथा विद्यालय की ओर से मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा कक्षा 1 से 8 में प्रवेश दिलवायें विभाग के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों को मिलने वाले सभी प्रोत्साहन स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कि शिक्षा संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण नवीनतम तकनीक,आधुनिक अधिगम शिक्षण केवल राजकीय विद्यालय में ही करवाया किया जाता। कार्यक्रम में सूबे सिंह कंवर सिंह तंवर, सुमेर सिंह होशियार सिंह जी ,सुनील कुमार डीपीई ,भगत सिंह , राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील शास्त्री ,राजकुमार पंच, बृजलाल सेठ, सन्नीदत्त प्रधान, सीताराम एवं अभिभावक और विद्यार्थी गान आदि उपस्थित रहे।
उधर शिक्षा विभाग के नए सत्र का शुभारंभ आज राजकीय उच्च विद्यालय उन्हानी में विद्यालय के मुख्याध्यापक शुभकरण यादव ने मुख्य अज्ञमान की भूमिका निभाते हुए हवन यज्ञ के साथ प्रवेश उत्सव तथा नामांकन अभियान शुरू किया द्यइस अवसर पर विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उन्हें कक्षा 6 से 8 तक की नई पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अध्यापक शुभकरण यादव ने अपने संदेश में कहा कि पूरे गांव में सघन नामांकन अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करवा कर उन्हें नई शिक्षा नीति पर आधारित बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका उर्मिला देवी अजंता देवी पवन कुमार मधु रानी राजपाल यादव लिपिक रविंद्र कुमार विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा अभिभावक उपस्थित थे।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने की इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य,ग्राम पंचायत बेवल के सरपंच योगेंद्र सिंह व स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने ग्राम पंचायत से निवेदन किया कि वह नामांकन बढ़ाने में स्कूल का सहयोग करें। समस्त विद्यालय स्टाफ ने भी सरपंच बेवल को यह आश्वासन दिया कि वह गांव में घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने में पूरा सहयोग करेंगे व अपनी तरफ से किसी प्रकार की पढ़ाई संबंधी कमी विद्यार्थियों को नहीं आने दी जाएगी।
फोटो कैप्शन 01: कैमला में हवन करता स्टाफ।
जागो वोटर जागो
सभी को वोट जरूर डालने चाहिए-सुनीता देवी
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। शिक्षिका सुनीता देवी का कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: सुनीता देवी
मेरा पहला वोट
वोट डालने के लिए लालायित हैं मोनिका
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। चुनाव आयोग समय-समय पर 18 वर्ष की उम्र पूरी होने वाले युवाओं को वोट बनवाने का अवसर देता आ रहा है। जिसके तहत छात्रा मोनिका ने अपना वोट बनवाया है। उन्हें बेहद खुशी है कि उनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है और अब वोट डालने के अधिकारी हैं तथा अपने वोट से सही नेता का चुनाव करके ,सही सरकार में परोक्ष रूप से भागीदारी करेंगे। जब मोनिका से बात की तो उनका कहना है कि उनके मन में हार्दिक खुशी है कि वह अपना पहली बार वोट डालेंगे और वह भी लोकसभा के प्रत्याशी का। वोट डालकर उन्हें बेहद खुशी होगी वहीं उनकी चाहत है कि उनकी चाहत का प्रत्याशी सत्ता में पहुंचे। उनकी इच्छा है कि सरकार ऐसे काम करें जिसमें युवाओं का हित हो। उनका कहना कि वोट डालने का अधिकार आयोग ने उन सभी युवाओं को दिया है जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई। अब वह 18 वर्ष पर कर चुके हैं और पहली बार वोट डालेंगे। उन्हें अपना पहचान पत्र पहचान पत्र बनवा लिया है तथा वोट डालने के लिए लालायित हैं।
फोटो कैप्शन- मोनिका
मुख स्वास्थ्य संबंधित दी गई जानकारी
--डा मोरवाल रहे मुख्य अतिथि
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में स्थानीय नागरिक अस्पताल द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्टाफ तथा विद्यार्थियों को अपने मुख संबंधी विकारों को दूर करने की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डा. जितेंद्र मोरवाल ने कहा कि आज अधिकांश समस्याएं दातों की देखभाल में होने वाली लापरवाही की वजह से होती है। बचपन से ही अगर दांतों की सही देखभाल की जाए तथा उनका उचित पोषण किया जाए तो वह लंबी आयु तक साथ निभाते हैं। वरना अनेक विकारों का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है। सही ढंग से दातुन या ब्रश करना मसूड़े की मालिश तथा मुख्य के आंतरिक भागों को सही ढंग से मालिश करना सुंदर स्वस्थ दांतों को रखने में सहायता देता है।
उन्होंने बताया कि ब्रश करने का सबसे सही समय रात्रि को भोजन उपरांत है जिससे हमारे शरीर में कीटाणु मुंह की दुर्गंध व दांतों को हानि से हमें निजात मिलती है।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक में बताया कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार भोजन है तथा दंत संबंधित बीमारियों की वजह से हमारे भोजन में अनेक समस्याएं आती है विद्यार्थियों को चाहिए की वे अपने दांतों की नियमित सफाई रखें, दिन में दो बार ब्रश तथा समय-समय पर दांतों में मंजन का उपयोग भी करें जिससे मुख्य संबंधी विकार उत्पन्न ही नहीं हो।
आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक सुभाष वर्मा कैलाश चंद्र गुप्ता संदीप कुमार, राकेश कुमार डीपी रूबी यादव, कश्मीरी निमल, शीला सिलाई अध्यापिका कंप्यूटर अध्यापिका शीतल चौहान, शालिनी, बाबूलाल यादव प्राथमिक शिक्षक बस्ती राम यादव शुभ कुमारी रेखा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: डा जितेंद्र मोरवाल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए।
कट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, 387वें दिन जारी रहा धरना
--अनिश्चितकालीन जारी है धरना
************************************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता वेद प्रकाश सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा कट का काम शुरू न करने के कारण धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का जुनून चढ़ा हुआ है। जब तक राज्य सरकार व केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩें का मार्ग शुरू नहीं करती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 387 दिन हो गए हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान होने वाले चुनावों पर है लेकिन हम केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि हमारी मांग की तरफ ध्यान दे और ग्रामीणों की पीड़ा को समझें, जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट का काम शुरू करवाया जाए जिससे इन 40 गांवों का विकास हो सके।
इस मौके पर जिला पार्षद लीलाराम, नरेंद्र शास्त्री, डा. लक्ष्मण सिंह,सतपाल चेयरमैन,सीताराम, मास्टर विजयपाल, सूबेदार हेमराज अत्री, मास्टर विजय सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, प्यारेलाल, डॉ राम भक्त, इंस्पेक्टर सतनारायण, सूबेदार भूले राम, पंडित संजय कुमार, पंडित मनीराम अत्री, सीताराम,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, रामकिशन, बाबूलाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश, मुंशी राम, सत्य प्रकाश, मनफूल,रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 06: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
स्कूली विद्यार्थी निकाली जागरूकता रैली
--पूरे गांव के लोगों को किया जागरूक
*************
***********************************
**************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के विद्यार्थियों एवंं शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई तथा पूरे धनौंदा गांव में घूम कर वापस स्कूल पहुंची। विद्यार्थी अपने हाथों में बैनर और झंडियां लिए हुए थे जिन पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई थी। नारे लगाते जा रहे थे कि मतदान हमारा अधिकार है, जागरूक बनो, सभी मतदान करो। मतदान करने से होता है अच्छे नेता का चुनाव आदि अनेक नारों से गुंजायमान करते हुए धनौंदा की गलियों से गुजर। उनके साथ आए चल रहे शिक्षकों ने भी बीच-बीच में लोगों को वोट डालने के लाभ बताएं तथा लोगों को जागरूक किया कि वोट डालने के लिए अपने बूथ पर जरूर जाएंगे। विद्यार्थी पूरे रास्तों से नारे लगाते हुए वापस स्कूल पहुंचे।
फोटो कैप्शन 5: जागरूकता रैली निकालते हुए धनौंदा के विद्यार्थी
Monday, April 1, 2024
खेड़ी तलवाना के मंदीप सिंह को करणी सेना हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। हाल ही में करणी सेना की राष्ट्रीय कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण मीटिंग जिम कार्बेट पार्क रामनगर उत्तराखंड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने की। बैठक के दौरान करणी सेना के संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्तियां भी की गई। जिसमें गांव खेड़ी तलवाना निवासी मंदीप सिंह खेड़ी को करणी सेना हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दे कि मंदीप सिंह पिछले लंबे समय से करणी सेना से जुड़े हुए है और करणी सेना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। करणी सेना के प्रती मंदीप सिंह खेड़ी की कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत को देखते हुए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। अपनी नियुक्ति पर करणी सेना के मंदीप सिंह खेड़ी ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा कहा करणी सेना द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, उसका वे पूरा सम्मान रखेंगे तथा पूरी निष्ठा एवं मेहनत से अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे एवं जल्द ही हरियाणा के सभी जिलों में अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे। मंदीप ने कहा कि करणी सेना का उद्देश्य समाज के हितों की रक्षा करने के अलावा हिन्दू संस्कृति के संरक्षण के प्रति कार्य करना है। मनदीप खेती को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू का आभार व्यक्त किया है और क्षेत्र वासियों ने कहा है मनदीप एक जुझारू व्यक्ति है जो किसी भी कार्य को बखूबी से पूरा करता है
फोटो कैप्शन 09: मंदीप को जिम्मेदारी सौंपते हुए।
उन्हाणी में नये शैक्षणिक सत्र पर हवन आयोजित
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। शिक्षा विभाग के नए सत्र का शुभारंभ आज राजकीय उच्च विद्यालय उन्हानी में विद्यालय के मुख्याध्यापक शुभकरण यादव ने मुख्य अज्ञमान की भूमिका निभाते हुए हवन यज्ञ के साथ प्रवेश उत्सव तथा नामांकन अभियान शुरू किया द्यइस अवसर पर विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उन्हें कक्षा 6 से 8 तक की नई पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अध्यापक शुभकरण यादव ने अपने संदेश में कहा कि पूरे गांव में सघन नामांकन अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करवा कर उन्हें नई शिक्षा नीति पर आधारित बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका उर्मिला देवी अजंता देवी पवन कुमार मधु रानी राजपाल यादव लिपिक रविंद्र कुमार विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा अभिभावक उपस्थित थे।
प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्य दो स्कूलों के बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान सहित लाये
--स्कूलों में लगी विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में बढ़ाने की होड़
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय धनौंदा के प्राचार्य सतीश कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्य दो विभिन्न स्कूलों के छठी कक्षा पढऩे वाले बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान सहित मुंह मीठा करवा कर अपने स्कूल में लाये। स्कूल में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश की होड़ लगी हुई है।
प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार अधिक से अधिक नामांकन किया जाना है जिसके चलते विभिन्न सरकारी स्कूलों के अध्यापक इस कार्य में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलवा रहे हैं। उनका विद्यालय को हाल ही में माडल का दर्जा मिला है जिसके चलते इसके प्रति बच्चों का विशेष जिसके चलते इसके प्रति बच्चों का विशेष रुझान है। प्राचार्य एवं स्टाफ राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनौंदा तथा राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय धनौंदा के छठी में पढऩे वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मुंह मीठा करवाकर सम्मान सहित अपने स्कूल में लाये। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थी की संख्या बढऩे लगी है क्योंकि हाल ही में यह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होगा तथा अंग्रेजी माध्यम शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश पाने की होड़ लगने लगी है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देंगे। घर-घर जाकर स्कूल की अच्छी बातों की जानकारी दे रहे तथा गुणवत्ता पूरक शिक्षा का भी हवाला दे रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में प्रवेश उत्सव मनाया गया। पांचवीं पास करके छठी कक्षा में आए बच्चों का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी ओम कुमार व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
फोटो कैप्शन 8: बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में लाते हुए प्राचार्य सतीश कुमार एवं स्टाफ
मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मामला दर्ज
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। शेर सिंह भडफ़ निवासी ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी मोटरसाइकिल को कनीना के पूजा सर्विस स्टेशन के नजदीक स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर जाती जिससे मोटरसाइकिल में नुकसान हुआ तथा चोट भी आई। उन्होंने पुलिस में कहा है कि पवन नामक गाड़ी चालक, गाड़ी को चल रहा था। उनके बयान पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
लड़की हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से महिला 20 वर्षीय लड़की गुम हो गई। उसके पिता ने कनीना पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि 31 मार्च को रात को उनकी लड़की उनको बिना बताए, कहीं चली गई जिसकी तलाश की गई किंतु कहीं नहीं मिली। वह 10 जमा दो तक पढ़ी हुई है। उनकी तलाश करने की गुहार लगाई जिस पर कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
सीएम एवं ईएम को ट्वीट करके फरवरी माह का वेतन दिलाने की शिक्षकों ने की मांग
--चुनावों पर भी पड़ सकता है प्रभाव
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के अनेकों शिक्षकों को अभी तक फरवरी माह का वेतन भी नसीब नहीं हुआ है जिसके चलते अध्यापकों में भारी रोष है। वीरेंद्र सिंह ढ़ाणा निवासी तथा अन्य शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हरियाणा तथा शिक्षा मंत्री हरियाणा को ट्वीट कर मांग की है कि कम से कम फरवरी माह का वेतन तो उनको नसीब करवाया जाए।
मिली जानकारी अनुसार अनेकों शिक्षकों ने हाउस लोन ले रखा है जिनकी किश्त खाते से कटती है किंतु किश्त न कटने व खाते में पैसे न होने से उनको जुर्माना लग गया है वहीं शिक्षकों को फिर से इनकम टेक्स के फार्म भरने पड़ेंगे। इस वर्ष 11 माह का वेतन इनकम टेक्स में जुड़ा है जबकि अगले वर्ष 13 माह का इनकम टेक्स देना होगा। इससे भी कर्मी अधिक इनकम टेक्स देने को बाध्य होंगे। चुनाव में भी इसका कु-प्रभाव पड़ सकता है।
जांगिड़ ब्राह्मण सभा की चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल से
--बजरंग लाल एडवोकेट एवं भानी सहाय एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ जांगिड़ सभा के अधीन खंड अध्यक्ष के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सात अप्रैल को शुरू की जाएगी। जांगिड़ ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष अशोक पैकन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महेन्द्रगढ़ जिले के अन्तर्गत सभी सात खंड अटेली, कनीना, महेन्द्रगढ़, सतनाली, नारनौल, निजामपुर, सीहमा और नांगल चौधरी में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के खंड अध्यक्षों के चुनाव हेतु बजरंग लाल एडवोकेट एवं भानी सहाय एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
तथा इनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल 2024 से प्रारम्भ होगी। वर्तमान खंड प्रधान अपने स्तर पर बूथ निर्धारित करके इसकी सूचना चुनाव अधिकारी को देंगे। बजरंग लाल एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि सभी खंड मुख्यालयों पर सात अप्रैल को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 12 से 1 बजे तक नामांकन फार्मों की जांच की जाएगी और 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद यदि केवल एक उम्मीदवार मैदान में रहता है तो उसे निर्विरोध खंड अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया जाएगा। दो या अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में उनको चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा 21 अप्रैल को वोट डलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
माता मंदिर मंदिरों, चौराहों परें लगे खाने के ढेर
-बासौड़ा पर्व पर चला आ रहा है रिवाज
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। बासौड़ा पर्व के अवसर पर जहां माता के मंदिरों में विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं खानों के ढेर लग गए हैं वहीं चौराहों तथा विभिन्न धार्मिक स्थानों के द्वार पर भी भारी मात्रा में अनाज, पकवान, चावल आदि डाले गए। जीव-जंतु भी दिनभर पकवानों के मजे लेते देखे गए। करीब तीन सप्ताह तक यह पर्व अलग अलग दिन चलता है।
कनीना का माता स्थल ,संत मोलडऩाथ आश्रम के पास स्थित है। जहां सुबह सोमवार से भारी मात्रा में अनाज चढ़ाया गया। कुछ लोग इस अनाज को इकट्ठा कर पशुओं के चारे के रूप प्रयोग करते देखे। पशुपालक इस अनाज को इकट्ठा करके गाय, भैंस तथा सुअर आदि को खिलाते देखे गये। आगामी 3 सप्ताह तक यहां इसी प्रकार का दृश्य देखने को मिलेगा।
बासी खाने के लिए प्रसिद्ध है बासौड़ा- बासौड़ा क्षेत्रीय पर्व है तथा लंबे समय से पर्व मनाया जाता रहा है। उन दिनों जब दवा का अधिक ज्ञान नहीं होता था, चेचक रोग बहुत फैलता था। उस जमाने से इस प्रकार का रीति रिवाज बुजुर्गों ने चलाया जिसमें बासी खाना खाया जाता है। बासी खाने से माना जाता है चेचक आदि रोग नहीं होते। यही नहीं पुत्र आदि के स्वस्थ रहने की कामना से भी महिलाएं इस पर्व को मनाती हैं।
कनीना के राजेंद्र सिंह बताते हैं कि बासौड़ा पर्व बुजुर्गों के समय से चला आ रहा है। जिन महिलाओं के एक साल के अंतराल में संतान हुई हो वह खाने के रूप में घर घर भेंट देती हैं जिसे कंडवारी नाम से जाना जाता है। माता स्थल पर जहां सीढिय़ों पर भी खाना बिखरा पड़ा है। इस प्रकार के दृश्य को देखकर लगता है कि बासौड़ा के प्रति लोगों का बहुत अधिक रुझान है। सुबह सवेरे उठकर महिलाएं यहां पूजा अर्चना करने आती है और सभी पकवान एवं भोजन या चढ़ाती हैं। तत्पश्चात इसका पूरा परिवार भोग लगाता आया है।समीपी गांव बव्वा में भी मंगलवार से बासौड़ा पर्व मनाया जाएगा।
पुराने वक्त में बासी भोजन खाने के पीछे एक दंतकथा भी प्रचलित है जिसके अनुसार एक बुढिय़ा गांव से बाहर झोपड़ी में रहती थी। वह बासी भोजन करती थी जो ग्रामवासी देते थे। एक बार भयंकर शीतला रोग फैला। ग्रामीण रोग पीडि़त हो गए परन्तु बुढिय़ा खुश व रोग रहित थी। ग्रामीणों ने बुढिय़ा से रोग रहित होने का कारण पूछा। बुढिय़ा ने बताया की वह बासी भोजन करती है, तभी से ग्रामीणों ने उनके पदचिह्नों पर चलना शुरू कर दिया। परम्परा वर्तमान में भी चली आ रही है।
बासौढ़ा के दिन चावल पकाकर आपसी आदान प्रदान करने की परम्परा भी चली आ रही है। इस परम्परा को कंडवारी नाम से जाना जाता है। पुत्रवती माता चावल पकाकर घर-घर बंटवाती है। प्रत्येक घर परिवार में यह प्रथा चली आ रही है बासी भोजन के पीछे वैज्ञानिक आधार भी माना जाता है।
फोटो कैप्शन 07: माता स्थल पर लगे खाने के ढेर।
विभिन्न स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव
-उन्हाणी स्कूल में हवन आयोजित
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। एक अप्रैल को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ यज्ञ के साथ मनाया गया। यज्ञ आचार्य कंवर सिंह आर्य आनावास द्वारा किया गया और यजमान की भूमिका रामवीर धर्मपत्नी कैलाश देवी ने निभाई। ग्राम पंचायत सदस्य, अभिभावकगण आदि ने यज्ञ में आहुति डालकर बच्चों के सुखद, उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना नये शैक्षिक सत्र में की तथा विद्यालय की ओर से मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा कक्षा 1 से 8 में प्रवेश दिलवायें विभाग के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों को मिलने वाले सभी प्रोत्साहन स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कि शिक्षा संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण नवीनतम तकनीक,आधुनिक अधिगम शिक्षण केवल राजकीय विद्यालय में ही करवाया किया जाता। कार्यक्रम में सूबे सिंह कंवर सिंह तंवर, सुमेर सिंह होशियार सिंह जी ,सुनील कुमार डीपीई ,भगत सिंह , राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील शास्त्री ,राजकुमार पंच, बृजलाल सेठ, सन्नीदत्त प्रधान, सीताराम एवं अभिभावक और विद्यार्थी गान आदि उपस्थित रहे।
उधर उन्हाणी के उच्च विद्यालय में भी हवन आयोजित कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। हवन आयोजित हुआ। इस मौके पर शुभकरण मुख्याध्यापक, राजेश देवी, उर्मिला,पवन, मधुरानी, राजपाल यादव, रविंद्र आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 03: उन्हाणी में हवन करते हुए
कैमला में हवन करता स्टाफ।
कनीना मंडी में सरसों की खरीद शुरू
-पहले दिन 206 किसानों से 4525 क्विंटल सरसों खरीदी
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में जहां सरसों की खरीद शुरू हो गई है। सरसों की खरीद के अवसर पर है एसडीएम सुरेंद्र सिंह, हफेड मैनेजर वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी पहुंचे। पहले दिन 206 किसानों से 4525 क्विंटल सरसों खरीदी
इस मौके पर हैफेड मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने किसानों से कहा कि वह सूखाकर एवं साफ सुथरी पैदावार लेकर आये ताकि उनकी खरीद में किसी कोई दिक्कत ना आए। किसानो ने भी अपनी समस्याएं रखी दिन का समाधान मौके पर किया गया।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव नकुल यादव, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश यादव, भरपूर सिंह, रविंद्र बंसल, श्रीभगवान, मनीष कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। मिली जानकारी अनुसार 5650 रुपये प्रति क्विंटल की हिसाब से को-आपरेटिव सोसाइटी के जरिए नेफैड सरसों की खरीद कर रही है। सरसों की खरीद कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में हो रही है। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे।
कौन बेच सकता है सरसों-
कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड एवं बैंक की पास बुक लेकर अनाज मंडी चेलावास सरसों बेच सकता है।
फोटो कैप्शन 6: नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद करते हुए अधिकारी।
कनीना के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण
-10277 वोट है कनीना के
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। कनीना के अटेली विधानसभा क्षेत्र के तहत 10277 मतदाताओं ने अपना मतदान लोकसभा चुनाव में 25 मई को किया जाना है। एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह के आदेश पर नगरपालिका कनीना के सचिव समयपाल सिंह, जयवीर सिंह जेई ने बूथों पर जाकर जायजा लिया। समस्त जानकारी अधिकारी को दी।
उल्लेखनीय है कि 25 मई को कनीना, महेंद्रगढ़ लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारी हो रही है फोटो। कनीना में नौ बूथ बनाए गए हैं जिन पर दस हजार से अधिक मतदाता अपना अपना मतदान करेंगे।
फोटो कैप्शन 5: समयपाल सिंह तथा जेई कनीना बूथों का जायजा लेते हुए।
बेवल में नये स्कूली सत्र पर हुआ हवन
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने की इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य,ग्राम पंचायत बेवल के सरपंच योगेंद्र सिंह व स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने ग्राम पंचायत से निवेदन किया कि वह नामांकन बढ़ाने में स्कूल का सहयोग करें। समस्त विद्यालय स्टाफ ने भी सरपंच बेवल को यह आश्वासन दिया कि वह गांव में घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने में पूरा सहयोग करेंगे व अपनी तरफ से किसी प्रकार की पढ़ाई संबंधी कमी विद्यार्थियों को नहीं आने दी जाएगी।
फोटो कैप्शन 02: बेवल में हवन करते हुए शिक्षक।
कट को लेकर महिला शक्ति ने संभाला मोर्चा, 386वें दिन जारी रहा धरना
-अनिश्चितकालीन धरने पर हैं ग्रामीण
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। धरने की अध्यक्षता सतपाल चेयरमैन पोता ने की और उन्होंने बताया कि धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए महिला शक्ति ने मोर्चा संभाल लिया है। अंगूरी देवी और ग्यारसी देवी बाघोत अपनी महिला मंडली के साथ धरना स्थल पर पहुंची और उन्होंने बताया कि आप हमारी आवाज को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा दो और उन्हें बता दो राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट न बनने के कारण हमें और हमारे रिश्ते- नातियों को बहुत कष्ट हो रहा है। हमारी कट की मांग जायज है। केंद्र सरकार को कट बनाना पड़ेगा। कट के काम को शुरू करने में केंद्र सरकार देरी करती है तब हम सरकार का विरोध करने के लिए पुरुषों के साथ सबसे आगे रहेगी। सुबह बाबा शिव भोले के दर्शन करके, माथा टेककर यही मन्नत मांगी थी की बाबा हमारी कट की मांग पूरी करवा दो, बाबा शिव भोले भक्तों को कभी निराश नहीं करते, हमें पूरा विश्वास है कि बाबा शिव भोले हमारी मन्नत को अवश्य पूरा करेंगे।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 386 दिन हो गए हैं। चुनाव का दौर शुरू होने के कारण राज्य सरकार और केंद्र सरकार हमारी बात की तरफ ध्यान नहीं दे रही है, लेकिन हम पक्के इरादे के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर संतरा देवी, ज्ञाना देवी, अनार देवी, आचार्य मक्खन लाल स्वामी, नरेंद्र शास्त्री, डा लक्ष्मण सिंह, सूबेदार हेमराज अत्रि, मास्टर विजय सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, मास्टर विजय पाल , वेद प्रकाश, प्यारेलाल, डा. राम भक्त, कृष्ण कुमार पंच, इंस्पेक्टर सतनारायण, सूबेदार भूले राम, पंडित संजय कुमार, सीताराम,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, रामकिशन, बाबूलाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश, मुंशी राम, सत्य प्रकाश, मनफूल, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: धरने पर बैठे किसान।
जीवेम शतम
मोहर लगाकर वोट डालते थे,आज बटन दबाकर-ईश्वर सिंह
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। ईश्वर सिंह आज 76 साल से भी अधिक उम्र के हो गए हैं। वो उस वक्त का दृश्य बताते हैं जब वोट डालने के लिए जाते थे। पोलिंग पार्टियों को देखने के लिए भी वे खड़े रहते थे क्योंकि शिक्षक अपने सिरों पर मत पेटियों को लादकर ले जाते थे। वह नजारा बहुत सुंदर होता था जब मतदान केंद्र पर जाते तो रात भर शिक्षक अपनी मतदान की तैयारी में जुटे होते थे और मतदान करने के लिए जाते थे तो वोट को शिक्षक न केवल फाड़ते थे अपितु मोड़कर तब उसे प्रदान करते थे ताकि वोट गलत न पड़ जाए। मोहर लगाने के लिए देते थे और मोहर स्याही में डुबोकर देते थे ताकि सही मोहर लगे। कई कई बार तो मोहर लगाने में भी समस्या आती थी परंतु जैसे तैसे वो दिन बीत गए। अब तो मोहर लगानी भूल गए हैं। कभी एक नारा चलता था मोहर लगेगी...... पर परंतु आजकल उसकी जगह बटन दबेगा शब्द प्रयोग किया जाने लगा है। परंतु गुजरे हुए उस वक्त को आज भी वो याद कर लेते हैं। उस वक्त बिल्ले, बैनर तथा पोस्टरों से प्रचार करते थे। पूरी पूरी रात माइक चलता था तथा घर घर जाकर लोग वोटिंग पर्चियां बांटते तथा वोट डालने के लिए अपील करते थे। रात रातभर न तो नेता एवं उनके समर्थक उन्हें सोने देते थे और न ही स्वयं सोते थे। वोट के लिए यारी, दोस्ती तथा रिश्तेदारी तक पहुंच जाते थे। बिल्ले लगाकर गलियों से चलते थे ताकि यह पता लग जाए कि वोट किसे देेंगे। पेंटरों के पास कोई फुरसत नहीं होती थी। बहुत सुंदर वक्त होता था। इधर उधर बैठकर चुनावी चर्चाएं चलती थी।
फोटो कैप्शन: ईश्वर सिंह बुजुर्ग
जागो वोटर जागो
अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें-विजयपाल प्रवक्ता
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। मतदाताओं को जागरूक करते हुए विजयपाल सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता का कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। यदि वोट डालने ही नहीं जाएंगे तो मनपसंद का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाएगा जिसके चलते उनकी नापसंद का प्रत्याशी सत्ता में भूमिका निभाएगा। ऐसे में अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए तथा परोक्ष रूप से सरकार में भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही काफी नहीं वोट डालना भी जरूरी बन जाता है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए अभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव किया जा सकता है और मनपसंद का नेता चुनाव करने में वोटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जब भविष्य में सरकार में अपनी भूमिका निभाते । यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: विजयपाल प्रवक्ता
मेरा पहला वोट
वोट बहुत कीमती है-विनीत
*************************************************************
*****************************************************************
*************************************************************
कनीना की आवाज। युवा वर्ग विशेष कर जिनके नए वोट बने हैं और पहली बार वोट डालेंगे प्रसन्नचित नजर आते हैं क्योंकि भविष्य में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और जिन लोगों की उम्र 18 साल की हो गई और अभी तक वोट नहीं बनवाया है तो वोट बनवा सकता है। चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनवाने का समय निर्धारित करता है। उस अवधि में अपने वोट जरूर बनवा लेने चाहिए। वोटर कार्ड बनने के बाद वोट डालने का अधिकारी बन जाता है। वोट जब भी किसी प्रत्याशी को दिया जाए सोच समझ कर ही देना चाहिए क्योंकि सभी प्रत्याशी एक जैसे नहीं होते उनके गुण दोष जरूर जान ले। जिन लोगों की उम्र 18 साल हो चुकी वह अपना वोट बनवा सकता है। वोट बनवाकर उसका दुरुपयोग नहीं करना है। अभी तक उपयोग से काम लेना है।
चुनाव हर 5 साल बाद आते इसलिए युवा वर्ग उत्साह होता है कि वे अपने वोट का पहली बार मतदान करेंगे। विनीत कुमार कुमार ने आईआईटी कर रहा है। वह चाहते हैं कि उनका पहला वोट जीत में जाए ताकि आने वाले समय में वह नेता उनकी मांगों को पूरा कर सके। उनका कहना है कि वोट जरूर डालने जाएंगे ताकि अपने मनपसंद का प्रत्याशी का चुनाव हो सकेगा।
फोटो कैप्शन: विनीत कुमार प्रथम वोटर
Sunday, March 31, 2024
बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त
--खैराणा गांव का मामला
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव खैराणा में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के पिता रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एक लड़का व दो लड़की है जो सभी शादी शुदा है। उसके लड़के दीवान की शादी उत्तर प्रदेश में हो रखी है। जिसकी पत्नी पिछले करीब 6 माह से अपने मायके गई हुई है। रोहताश ने बताया कि दीवान जो विगत कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा है। जिसे दौरे भी आते है। दीवान ने बीमारी से परेशान होकर ही अपनी जीवनलीला को समाप्त किया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
--आरकेवाई का रिजल्ट जारी
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वार्षिक परीक्षा में कक्षावार शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें विद्यालय के चेयरमैन श्रीमान सुरेश कुमार , श्रीमती निधि बाला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। चेयरमैन सुरेश कुमार ने अभिभावक गण को बताया कि अब कोटा सीकर में दी जाने वाली कोचिंग के लिए आपके बच्चे को कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा।अब नीट,क्लैट, एनडीए,जेइइ की कोचिंग की सुविधा आरकेवाई में ही होगी। बोर्ड कक्षाओं को छोड़़कर 11वीं कक्षा तक का रिजल्ट सुनाया गया। प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। डिप्टी डायरेक्टर अतर सिंह ने कहा कि मेरिट में आने वाले सभी विद्यार्थी अपने स्थान को बरकरार रखने के लिए पुन: और मेहनत करें। प्राचार्या सतेंद्रा यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 09: आरकेवाई का परिणाम घोषित करते हुए।
कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय का रिजल्ट आया
-कक्षा 6 में 79 तथा कक्षा 9 में 19 विद्यार्थी चयनित
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ की एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा 9वी और कक्षा छठी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी जिनका परीक्षा परिणाम अब आ चुका है। प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताया कि कक्षा 9वी में 19 विद्यार्थियों का चयन किया गया है जिनमें दीपांशु यादव, अचिंत, भविष्य, मोहित यादव, निशा, याशिका, तरुण, हेमंत, मनोज, योगेश, मोहित, संजना, अंश, मयंक, पुनीत यादव, जिया यादव और हिमांशु के अतिरिक्त निधि और नीतू का चयन हुआ है।
प्राचार्य राजीव सक्सेना ने बताएं कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 79 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा किया गया है जिनमें अंश, मितेश, युवराज सिंह, कृष, वंशिका, रिया यीशु, हर्ष, महेश, समेर सिंह, कनक, जतिन, हर्षित यादव, लक्षिका, आहुष, परी, दक्ष कुमार, चेतन, अनीश, साधना, पूजा, अंश यादव, भावना, हिमांशी, दीक्षा, अंजल, रक्षित, यतिन, नव्या, हिमांशी, लविश कुमार, डैनी, दीपांशु शेखावत, पारस, गुलशन, हिमांशु तंवर, भविष्य, महत्व, मयंक यादव, कुणाल, मयंक, पारस, हिमांशी, प्रिंस मयंक, जोगेंद्र, कपिल, तरुण, माहिर, प्रज्ञा, अंश यादव, चिराग, हार्दिक, पियुष, योगिता, योगेश कुमार, ललिता, भावेश, लक्ष्य, निशांत, आदित्य, प्रीति, अंकित, परी जांगिड़, हर्षिता, दुष्यंत गोठवाल, यशवंत सिंह, गौरव निमल, कन्हैया, देव कुमार, यश चौहान आदि ग्रेवाल, किस्मत, विशाल ऋषिका, अंतिम, रौनक, श्याम, सक्षम सिंह प्रमुख हैं।
फोटो कैप्शन: साथ में दोनो परीक्षाओं के परिणाम संलग्र हैं।
पुलिस ने पकड़ा 58 ग्राम गांजा
-एक व्यक्ति गिरफ्तार
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। कनीना पुलिस ने सूचना के आधार पर सीहोर निवासी राजकुमार उर्फ राजू से 58 ग्राम गांजा पड़ा है। कनीना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि सिहोर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी दुकान के पास खड़ा नशीला पदार्थ गांजा बेच रहा है। कनीना पुलिस ने तुरंत छापेमारी की तो कनीना-सिहोर रोड पर एक व्यक्ति सफारी सूट पहने दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पूछे जाने पर उसने राजकुमार उर्फ राजू बताया। विक्रांत यादव ईटीओ से तलाशी करवाई गई तो व्यक्ति द्वारा पहने सफारी सूट की एक जेब में प्लास्टिक की पालीथिन में गांजा पाया। जिसका इलेक्ट्रानिक कांटे पर वजन 58 ग्राम पाया गया। व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घटता ही जा रहा है अप्रैल फूल बनाने का सिलसिला
-लोगों की जागरूकता के चलते ऐसा हुआ
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में हंसी मजाक के रूप में फूल डे मनाया जाता है। अंग्रेजी काल के समय से ही चली आ रही परिपाटी को मनाने वाले कम लोग रहे हैं। जिस प्रकार हिंदु नव वर्ष कम लोग मनाते हैं वैसे ही मूर्ख दिवस कम लोग मनाते हैं। हिंदू नव वर्ष मनाने वाले मूर्ख दिवस मनाए जाने का विरोध भी करते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम अप्रैल फूल डे मनाने की अनोखी परंपरा है। सुबह से ही मूर्ख बनाने की कार्रवाई शुरू होती है और शाम तक चलती रहती है। विशेषकर ग्रामीण लोगों को तो इस दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो फोन के मार्फत मूर्ख बनाया जाता है जो भारी तनाव का कारण बनता है।
यूं तो मूर्ख बनाने के तरीके हजार होते हैं किंतु बच्चे से लेकर युवा वर्ग नोट से मूर्ख बनाने की कार्रवाई अक्सर करते देखे जा सकते हैं। एक सौ रुपये के नोट का एक सिरा धागे से बांध लेते हैं और भीड़ वाले रास्ते में डाल दिया जाता है। इस नोट को बड़े धागे से बांधकर दूर ले जाया जाता है। जब कोई सज्जन इस नोट को उठाने लगता है तो धागे की सहायता से इसे तेजी से खींच लिया जाता है। जब नोट उठाने वाले की नजर इन शरारतियों पर पड़ती है तो भारी मजाक होता है। ग्रामीण लोग अक्सर फूल डे के बारे में अंजान होते हैं और ऐसे में उनके साथ अच्छा खासा मजाक होता है। वैसे भी फसल कटाई का समय होता है और किसान अपनी फसल काटने में व्यस्त रहते हैं। फसल कटाई दौरान उनके साथ अच्छा मजाक होता है। एक किसान को कह दिया जाता है कि वह कृषि के यंत्र खेत में लेकर आओ। वह किसान बेचारा पुन: खेत से घर जाता है और बार-बार उसके साथ मजाक होता है। जब उन्हें अप्रैल फूल बनने का पता चलता है तो वे झुंझलाते हुए नजर आते हैं।
जिन घरों में फोन लगे होते हैं उनको भी कई प्रकार की समस्याएं अप्रैल फूल से संबंधित झेलनी पड़ती हैं। कई बार तो ऐसे फोन आते हैं कि आपके परिचित की दुर्घटना होने के कारण उन्हें अमुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है आप जल्दी से पहुंचो। जब फोन उठाने वाला भाग दौड़कर अस्पताल पहुंचता है तो उसे भारी झुंझलाहट होती है। मोबाइल पर भी अनेकों प्रकार की मजाक की जाती हैं किंतु ये मजाक अधिक समय तक नहीं चलती हैं। बाद में आम जन अप्रैल फूल के विषय में परिचित हो जाता है। इस संबंध में डा. होशियार सिंह का कहना है कि पुराने समय में लोग अप्रैल फूल के प्रति आकर्षित होते थे किंतु अब इस मूर्ख दिवस को मनाने वाले बहुत कम बचे हैं।
अप्रैल फूल बनने से सरकारी कर्मी भी पीछे नहीं होते हैं। जहां अस्थाई कर्मी काम करते हैं उनका एक अप्रैल फूल संबंधित आदेश निकालकर रख दिया जाता है जिसमें लिखा होता है कि आपकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं। कर्मी परेशान होते हैं किंतु जब उन्हें हकीकत का पता चलता है तो वे अपना सा मुंह लेकर रह जाते हैं। पूरा दिन ही छोटे बड़े मजाकों में व्यतीत है। कई अन्य तरीकों से भी मूर्ख बनाया जाता है किंतु जिनके साथ मजाक किया जाता है वे बुरा नहीं मानते क्योंकि कहा है-बुरा ना मानो अप्रैल फूल डे है।
64 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम सथान तरूण ने पाय
--सैंबों प्रतियोगिता संपन्न
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। एसडीवमा विद्यालय ककराला जिला महेन्द्रगढ में 14वीं राष्ट्रीय सैंबो चैम्पियनशिप 2024 का समापन खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर शर्मा द्वारा किया गया। विश्वेश्वर शर्मा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य और अनुशासित समाज के लिए जीवन में खेलों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। डिप्टी राम शर्मा महासचिव सैंबो फैडरेशन आफ इंडिया ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों दारा अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया। सैंबो चैम्पियनशिप 2024 में लड़के व्यस्क 64 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम तरुण , 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम रणवीर, 50 किलोग्राम में प्रथम राघव , अंडर-14 में 45 किलोग्राम में रोहित , 35 किलोग्राम रामकुंवार विजेता बने।
विभिन्न राज्यों से आए सभी खिलाडिय़ों द्वारा विद्यालय प्रबंधन की बहुत प्रशंसा की गई।
फोटो कैप्शन 08: सैंबों प्रतियोगिता का नजारा
जागो वोटर जागो
सभी को वोट जरूर डालने चाहिए-सुनीता यादव
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। वोटरों को जागरूक करते हुए सुनीता यादव शिक्षिका उनका कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। यदि वोट डालने ही नहीं जाएंगे तो मनपसंद का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाएगा जिसके चलते उनकी नापसंद का प्रत्याशी सत्ता में भूमिका निभाएगा। ऐसे में अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए तथा परोक्ष रूप से सरकार में भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी बन जाता है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए अभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव किया जा सकता है और मनपसंद का नेता चुनाव करने में वोटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जब भविष्य में सरकार में अपनी भूमिका निभाते । यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए।
फोटो कैप्शन:: सुनीता यादव
मेरा पहला वोट
वोट बहुत कीमती है-विनीत
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। युवा वर्ग विशेष कर जिनके नए वोट बने हैं और पहली बार वोट डालेंगे प्रसन्नचित नजर आते हैं क्योंकि भविष्य में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और जिन लोगों की उम्र 18 साल की हो गई और अभी तक वोट नहीं बनवाया है तो वोट बनवा सकता है। चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनवाने का समय निर्धारित करता है। उस अवधि में अपने वोट जरूर बनवा लेने चाहिए। वोटर कार्ड बनने के बाद वोट डालने का अधिकारी बन जाता है। वोट जब भी किसी प्रत्याशी को दिया जाए सोच समझ कर ही देना चाहिए क्योंकि सभी प्रत्याशी एक जैसे नहीं होते उनके गुण दोष जरूर जान ले। जिन लोगों की उम्र 18 साल हो चुकी वह अपना वोट बनवा सकता है। वोट बनवाकर उसका दुरुपयोग नहीं करना है। अभी तक उपयोग से काम लेना है।
चुनाव हर 5 साल बाद आते इसलिए युवा वर्ग उत्साह होता है कि वे अपने वोट का पहली बार मतदान करेंगे। विनीत कुमार कुमार ने आईआईटी कर रहा है। वह चाहते हैं कि उनका पहला वोट जीत में जाए ताकि आने वाले समय में वह नेता उनकी मांगों को पूरा कर सके। उनका कहना है कि वोट जरूर डालने जाएंगे ताकि अपने मनपसंद का प्रत्याशी का चुनाव हो सकेगा।
फोटो कैप्शन: विनीत कुमार प्रथम वोटर
गर्मी की मार झेलते कट की मांग जारी
-385वें दिन जारी रहा धरना
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। धरने की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरोली ने की और उन्होंने बताया कि कट को लेकर ग्रामीणों को धरना स्थल पर बैठे हुए दूसरा साल शुरू हो गया है, लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हमने कट के लिए प्रतिज्ञा ले रखी है, जब तक केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे और उतरने का मार्ग शुरू नहीं हो जाता है, तब तक हम यहीं पर डटे रहेंगे और सरकार का विरोध करेंगे।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 385 दिन हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा 9 मार्च 2022 को राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की गई लेकिन धरातल पर कट काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। हमारी जायज मांग है, केंद्र सरकार को लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू करना चाहिए जिससे ग्रामीण चैन की सांस ले सके।
इस मौके पर मास्टर विजय सिंह, सतपाल, रामावतार, डॉ लक्ष्मण सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, मास्टर विजय पाल , सतपाल चेयरमैन, राजू उर्फ राजेश, वेद प्रकाश, प्यारेलाल, डा. राम भक्त, सब इंस्पेक्टर रामकुमार, इंस्पेक्टर सतनारायण, सूबेदार भूले राम, पंडित संजय कुमार, सीताराम,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, रामकिशन, बाबूलाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश, मुंशी राम, सत्य प्रकाश, सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 06: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
कृष्ण फोरमैन 37 सालों की सेवा करके सेवानिवृत्त
**********************************************
************************************************
********************************************
कनीना की आवाज। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब डिवीजन कनीना के कृष्ण फोरमैन सिहा वाले 37 साल की सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गये। उनका सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन विदाई समारोह के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी उमेश वर्मा, 132 केवी पावर हाउस के डयुटी इंचार्ज रामरतन शर्मा, चुन्नी राम, शंकर लाल, हवा सिंह सब यूनिट प्रधान, यूनिट सचिव नरेश यादव, पूर्व प्रधान विकास जांगडा, सुरेश फोरमैन, मनीष हरीश, अजीत लाइनमैन, अंकित, समुद्र और सेवक राजेंद्र, फोरमैन महेश मौजूद रहे। विशेष तौर पर हरियाणा पावर कार्पोरेशन एसी/बीसी कर्मचारी यूनियन के हरियाणा प्रदेश के सह सचिव सज्जन सिंह गाहड़ा ने बताया कि कृष्ण फोरमैन बहुत ही मिलनसार कर्मचारी थे, उन्होंने सबसे पहले डिवीजन महेंद्रगढ़ में अपनी सेवाएं दी। उनका कार्यकाल बड़ा ही सराहनीय रहा और उनसे कर्मचारियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनका आगे का जीवन खुशहाल रहे।
फोटो कैप्शन 07: फोरमैन कृष्ण सिंह सेवानिवृत्त होते हुए।
Subscribe to:
Posts (Atom)