ताजा समाचार/विडियो/लेख का बेहतर ब्लाग
Best Blog for News/Video & Lekh
Wednesday, April 3, 2024
राष्ट्रीय विटामिन-सी दिवस -4 अप्रैल विटामिन सी सर्दी एवं जुकाम से बचाती है-डा. ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। राष्ट्रीय विटामिन-सी दिवस पर विटामिन के लाभों के विषय में जानकारी दी जाती है। विटामिन सी सर्दी और जुकाम से बचाती है और हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखती है। यदि विटामिन सी घट जाए तो शरीर में हृदयघात का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर स्वस्थ रखना तथा इसे धूप, प्रकाश एवं प्रदूषण से बचने का कार्य भी इसी का होता है। विटामिन सी त्वचा को चमकीला बनता है, विटामिन सी के विषय में पीजीआइएमएस रोहतक के रेजीडेंट डाक्टर धर्मेंद्र ने बताया की विटामिन-सी अक्सर खट्टे फल और सब्जियों में मिलता है। यह संतरा,मौसमी, नींबू करौंदा जैसे खट्टे पदार्थों से मिलता है। विटामिन सी की कमी से चोट लगने पर त्वचा पर निशान बनना, मसूड़े से खून आना, बालों का झडऩा, त्वचा के घाव धीरे-धीरे ठीक होना आदि है। ऐसे में विटामिन सी की पूर्ति रखनी चाहिए ताकि शरीर में किसी प्रकार का नुकसान न हो। फोटो कैप्शन: डा. धर्मेंद्र यादव
कनीना मंडी में सरसों की खरीद जारी -दूसरे दिन 598 किसानों से 12140 क्विंटल सरसों खरीदी ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में जहां सरसों की खरीद जारी है। बुधवार खरीद के तीसरे दिन 598 किसानों से 12140 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। कुल खरीद 25871 क्विंटल पहुंच गई है। किसानों का रुझान सरसों बेचने के लिए बढ़ता ही जा रहा है। तीसरे दिन तक 25871 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। बुधवार को 32 गांवों के किसान मंडी पहुंचे। अब तक 1238 किसानों से सरसों खरीदी जा चुकी है। किसान अपने वाहनों में सरसों लादकर कनीना मंडी तक पहुंच रहे हें। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव नकुल यादव, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश यादव, भरपूर सिंह, रविंद्र बंसल, श्रीभगवान, मनीष कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। मिली जानकारी अनुसार 5650 रुपये प्रति क्विंटल की हिसाब से को-आपरेटिव सोसाइटी के जरिए नेफैड सरसों की खरीद कर रही है। सरसों की खरीद कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में हो रही है। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे। कौन बेच सकता है सरसों- कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड एवं बैंक की पास बुक लेकर अनाज मंडी चेलावास सरसों बेच सकता है।
बासोड़ा के मेले में बव्वा में उमड़ी भीड़ -तीन सप्ताह तक चलता है मेला ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। कनीना के समीपी गांव बव्वा में बासोडा पर्व पर शीतला माता का भव्य मेला लगा जिसमे दूर दराज के श्रद्धालु पहुंचे। मेला कमेटी की ओर से इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही थी। माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने रातभर भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया। मंगलवार 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार 3 अप्रैल को आयोजित मेले में दूर-दराज से आए श्रधालुओ ने हिस्सा लिया। जिन्होंने माता मंदिर में मत्था टेक मन्नतें मांगी। बासोड़ा पर्व पर आयोजित इस मेले में नवविवाहित जोड़ों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। वहीं नवजात शिशुओं का मुंडन संस्कार भी हुआ।बुजुर्ग बताते है की शीतला माता का मंदिर पांच सो वर्ष पुराना है। मंदिर परिसर में एक जाटी का प्राचीन पेड़ है। उसकी मान्यता है की छोटे बच्चे बीमार हो जाते है तो उसके नीचे से निकाला जाता है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला कमेटी तथा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। इस मौके पर सूबे सिंह प्रधान, सूबेदार चंद्रभान कोषाध्यक्ष,सुरेश कुमार , राजकुमार शास्त्री,मु्खयार सिंह,सज्जन सिंह,राजेंद्र सिंह, लालाराम,राजीव सुलतानिया, गोपीराम सरपंच प्रतिनिधि,कविता यादव, पूनम एलएचसी, एलसीटी मनीषा,संजय एसपीओ, सुरेंद्र एसपीओ,जगदीश यादव, सहित गणमान्य जन मौजूद थे। फोटो कैप्शन 08:बव्वा में बासोडा पर्व मेले का दृश्य।
युवा जेजेपी ने मनाया पूर्व उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। पूर्व उप-मुख्यमंत्री का जन्म दिन झुग्गी झोपड़ी मे गरीबो को भोजन करा कर व बाघेश्वर धाम महादेव गौशाला मे जेजेपी कार्यकर्ताओ ने पौधारोपण, पक्षियो के लिए सकोरे रखकर व गौशाल मे सवामणी लगा कर मनाया गया। पंचायत समिति मेम्बर महीपाल नम्बरदार ने बताया कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का 36वां जन्मदिन मनाया गया इस दौरान महीपाल नम्बरदार ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के सकोरे गरीबो को भोजन व गौवंश के लिए सवामणी लगा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर पीताम्बर तंवर, अनुज कौशिक, महेन्द्र लाम्बा, बेदराम गोस्वामी, जोगिंद्र कोच,सुंदर पहलवान, देवीलाल पहलवान,राधेश्याम गुर्जर, तुलसीराम शर्मा, रमेश पहलवान ,गजराज आदि अनेक युवा उपस्थित रहे। फोटो केप्शन 09: पूर्व उप-मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर भंडारा लगाते हुए।
महान आत्माओं पर डाला प्रकाश --80 पुस्तकें की गई पुस्तकालय को भेंट ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में गायत्री परिवार, गुरुग्राम के सौजन्य से वैदिक साहित्य विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डा. विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री चांद राम यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदप्रकाश आर्य ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए गायत्री मंत्र के शुद्ध उच्चारण एवं महत्व तथा कबीर, समर्थ रामदास, रामकृष्ण परमहंस व विवेकानंद के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि वेद ईश्वर की वाणी है। वेद ही बह्म सत्य, विज्ञान सत्य और ब्रह्मांड सत्य हैं। उन्होंने मानव जीवन के सोलह संस्कारों पर भी चर्चा की। प्राचार्य ने छात्राओं को अपने जीवन में वैदिक साहित्य के अनुरूप भारतीय संस्कारों को अपनाने के लिए संदेश दिया और कहा हमारी संस्कृति में निहित धर्म तथा विज्ञान का समावेश सदैव मानव के कल्याणार्थ रहा है। हमारी संस्कृति असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय का संदेश देते हुए मानव को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। इस संस्था ने राजकीय महाविद्यालय कनीना व बाबा खेतानाथ महाविद्यालय बिठेड़ा में भी यह कार्यक्रम चलाया ।गायत्री परिवार की ओर से उन्हाणी महाविद्यालय पुस्तकालय के लिए 86 पुस्तकें भी भेंट की, ताकि छात्राएं वैदिक ज्ञान से परिचित हो सकें। पुस्तकालय इंचार्ज अनिल कुमार ने कहा कि इस महाविद्यालय के पुस्तकालय में वैदिक साहित्य, दर्शन और संस्कृति का एक उपभाग बनाया गया है,ताकि छात्राएं वैदिक ज्ञान से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 06: महात्माओं के विषय में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार
सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए बनाई चार टीमें ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में प्रवेश उत्सव व नामांकन अभियान के अंतर्गत झिगावान , मुंडायन तथा बेवल गांवों का दौरा किया गया। प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया की अध्यक्षता में तीन टीमों का गठन किया गया जिन्होंने अलग-अलग गांव में जाकर अभिभावकों व ग्राम वासियों को सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की उपलब्धियों को लोगो तक पहुंचाया तथा नए विद्यार्थियों को विद्यालय लाने के लिए प्रयास किया गया। ग्रामवासियों व अभिभावकों ने विश्वास दिलाया कि वह बच्चों का नामांकन बढ़ाने में उनका सहयोग करेंगे। फोटो कैप्शन 04: बेवल स्कूल के शिक्षक नामांकन करने के लिए अभियान चलाते हुए
अब हर सरकारी शिक्षक को पांच विद्यार्थी स्कूलों में करवाने पड़ेंगे दाखिल -अपार में दिया जाएगा इसका हवाला ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। प्रदेश में सरकारी विद्यालयों में घटती छात्रों की संख्या के मध्य नजर आज जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार चौहान ने कनीना खंड के सभी प्राचार्य मुख्य अध्यापक तथा मौलिक मुख्य शिक्षकों की बैठक ली तथा बताया की आगामी 14 अप्रैल तक प्रत्येक अध्यापक को कम से कम पांच विद्यार्थियों का दाखिला अपने विद्यालय में करवाना होगा तथा यह एक उपलब्धि के रूप में माना जाएगा। इस उपलब्धि को हासिल न करने वाले शिक्षकों की अपार वार्षिक प्रगति रिपोर्ट में इसे दर्ज किया जाएगा। उन्होंने खंड स्तरीय बैठक में बताया कि गत दिवस प्रदेश स्तरीय बैठक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं महानिदेशक मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा तथा निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली गई थी जिसमें लक्ष्य रखा था कि विद्यालय से ड्राप आउट एक भी विद्यार्थी विद्यालय से बाहर ना हो उसका नामांकन कर उसे विद्यालय में शिक्षार्थ लाया जाए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने खंड के सभी विद्यालय प्रभारी को नामांकन उल्लास तथा विद्यालय में स्वच्छता हुए सुविधाओं को कायम रखने के लिए कहा। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा की पीएमएस योजना के तहत विद्यालयों द्वारा खर्च की राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र खंड संसाधन कार्यालय में तथा सभी संसाधनों का उचित रखना जाए रखरखाव किया जाए। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में नोडल अधिकारी नरेश कुमार ने विस्तार से जानकारी दी तथा खंड के सभी क्लस्टरों की पंजीकरण तथा उन्हें उल्लास एप पर उनका सर्वेक्षण करने की जानकारी दी । आज की बैठक में मॉडल संस्कृति के प्राचार्य सुनील खुडानिया सीहोर के प्राचार्य हरीश प्रधान धनौंदा के प्राचार्य सतीश कुमार, कन्या उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कौशिक ककराला के प्राचार्य रामेश्वर दयाल, भोजावास के प्राचार्य यादवेंद्र सिंह दोंगडा अहीर के प्राचार्य अमर सिंह एवीआरसी ओएमआरटीआई मनोज यादव रोशनी देवी सोमवीर सिंह प्रदीप कुमार प्राचार्य हनुमान गोयल ,सतीश कुमार, गुलशन कुमार, नरेश कुमार यादव प्रवक्ता , शुभकरण यादव रसूलपुर के मुख्य अध्यापक हीरालाल यादव आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 04: अधिकारी प्राचार्यों को संबोधित करते हुए।
साइबर अपराध के प्रति लोगों को किया जागरूक, बस स्टैंड पर चलाया जागरूकता अभियान साइबर अपराध के प्रति लोगों को किया जागरूक, जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचाव ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। पुलिस ने साइबर अपराधों के विषय में जानकारी दी। प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इंटरनेट की दुनिया से भले ही लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हो लेकिन अब उतना ही खतरनाक भी साबित हो गया है। साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आमजन को साइबर अपराध से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज कनीना पुलिस की टीमों ने दौंगडा अहीर और बस स्टैंड कनीना पर जागरूकता अभियान चलाया। साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी देकर युवाओं, शिक्षकों और आमजन को जागरूक किया, ताकि आमजन किसी भी साइबर क्राइम का शिकार ना हो। पुलिस टीमों ने बताया कि साइबर अपराध कई प्रकार के होते हैं जिसमें हैकर्स/धोखेबाज पीडि़तों की प्रतिष्ठा, वित्त, व्यवसाय आदि को प्रभावित करने वाले विभिन्न साधनों का उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया की आपकी सहायता करने के लिए आपको यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी ना दें। विधार्थियों एवं आमजन को इस बात का याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें। कहा कि मोबाइल पर बगैर पुष्टि किए किसी को भी अपना महत्वपूर्ण डाटा शेयर न करें। मैसेज, मेल आदि के मध्यम आय अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें। पुलिस की टीमों ने आमजन को साइबर अपराध से बचने के लिए अनेक उदाहरण देकर विस्तारपूर्वक समझाया। कहा कि हम किस प्रकार मोबाइल फोन, उसकी वीडियो कॉल आदि के द्वारा होने वाले अपराधों से किस प्रकार बच सकते हैं। हम किसी भी लालच में आकर ऐसे अपराधियों के शिकार हो जाते हैं। हमें अपना आधार नंबर, ओटीपी किसी को भी नहीं बताना चाहिए। सावधानी ही साइबर अपराध से बचने का उपाय है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को अपनी जानकारी न दें और निजी जानकारी भी शेयर करने से बचें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करें। साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर या नजदीकी थाना/चौकी में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। फोटो कैप्शन 03: साइबर अपराध की जानकारी देते हुए पुलिस।
ग्रामीणों की एक ही मांग कट 388वें दिन जारी रहा धरना --अनिश्चितकालीन धरने पर हैं किसान ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का धरना 388वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता पहलवान रणधीर सिंह बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि हम पक्के इरादे के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जब तक राज्य सरकार या केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं होता है,तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 388 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार के द्वारा दो साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की मंजूरी दी हुई है। धरना पर बैठे हुए ग्रामीणों को 13 महीने होने वाले हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान होने वाले चुनावों पर है लेकिन हम केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि हमारी मांग की तरफ ध्यान दे और ग्रामीणों की परेशानी को समझें, जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट का काम शुरू करवाया जाये। इस मौके पर सरपंच वीरपाल स्याणा, नरेंद्र शास्त्री, डा. लक्ष्मण सिंह, सोनू तंवर, सीताराम, मास्टर विजयपाल, सूबेदार हेमराज अत्रि, मास्टर विजय सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, वेद प्रकाश,सतपाल चेयरमैन,राजू उर्फ राजेश, प्यारेलाल, डा. राम भक्त, इंस्पेक्टर सतनारायण, सूबेदार भूले राम, पंडित संजय कुमार, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, रामकिशन, बाबूलाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश, मुंशी राम, सत्य प्रकाश, मनफूल,रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 01: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
कोल्ड ड्रिंक की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख -फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर बुझाई आग ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। कनीना कोसली सड़क मार्ग पर स्थित नीरज कोल्ड ड्रिंक स्टोर में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जिसको लेकर हड़कंप मच गया। आग तेजी से ेफैली जिसको लेकर पुलिस को सूचित किया। कोल्ड ड्रिंक संचालक गणेश गुप्ता ने पुलिस को सूचित किया मस्तिष्क लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया किंतु फायर ब्रिगेड को सूचित किया तथा मौके पर पहुंची वहीं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। गणेश गुप्ता ने बताया करीब लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग शार्ट सर्किट से लगी तथा देखते-देखते फैल गई ेिजससे कंप्यूटर प्रिंटर, कागज आदि सभी जलकर राख हो गए। अभी सामान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फोटो कैप्शन 02: आग लगने से जला हुआ सामान।
कालेज छात्राओं को बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय -आनलाइन सांझा किए जाने वाले व्यक्तिगत विवरण को सीमित करें ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। आपके द्वारा आनलाइन सांझा किए जाने वाले व्यक्तिगत विवरण को सीमित करें। जागरूकता की कमी के चलते कोई न कोई साइबर ठगों का शिकार हो जाता है। एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना सदर कनीना प्रभारी निरीक्षक रामनाथ ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। महेंद्रगढ़ जिला में पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज कनीना के जीएल वूमेन कालेज पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा छात्राओं को साइबर अपराधों की रोकथाम व इससे बचने के उपाय सांझा किए। टीम ने छात्राओं को बतलाया कि अक्सर सोशल मीडिया पर फोलोवर व लाइक बढ़ाने के लिए अपनी प्राइवेसी का ध्यान नहीं रखते व अपनी पर्सनल जानकारी जैसे जन्म तिथि स्कूल का नाम, जोब प्रोफाइल को पब्लिक कर देते हैं। जिसका फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं व आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर आपसे व आपके दोस्तों के साथ ठगी व अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। जैसे हम अपनी फेसबुक प्रोफाइल को पब्लिक रखते हैं, जहां कोई भी आपकी फ्रेंड लिस्ट, मोबाइल नम्बर, फोटो देख सकता है व इनका इस्तेमाल कर आपकी फेक आईडी बना सकता है व आप व आपके के दोस्त ठगी के शिकार हो सकते है। टीम ने टीचर्स व स्टूडेंट्स और आमजन के साथ साइबर फ्राड से बचाव के उपाय सांझा किए। फोटो कैप्शन 05: कालेज की छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी देते हुए।
आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज --मोहनपुर के व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। कनीना मंडल के गांव मोहनपुर में दुकानदार ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मेंसत्य प्रकाश ने कहा है कि कनीना-नारनौल सड़क मार्ग पर उसकी चाय व परचून की दुकान है। दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हंै। 20 मार्च की शाम के समय करीब आधा दर्जन लोग दुकान पर आये और और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। वे अपने हाथों में लाठी डंडे एवं लोहे की राड़ लिये हुये थे। उन्होंने परिवार के लोगों तथा उससे मारपीट की। घर का शीशा तोड़ डाला तथा राड़ डेडे एवं लाठियों से घायल कर दिया। सत्यप्रकाश के बयान परबयान पर राजपाल, संदीप, संजीव, निशा सरोज और सवीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कालेज में पढऩे गई लड़की हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज -एक युवक पर उसे कहीं छ़पाने का आरोप ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। रेवाड़ी जिले के एक व्यक्ति ने जो वर्तमान में जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव में रहता है ने उनकी बुआ के लड़के की पुत्री के गुम होने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त ने पुलिस में कहा है कि दो अप्रैल को उनकी बुआ की लड़के की पुत्री जो उनके पास रह रही थीतथा 20 वर्षीय जो बीएससी द्वितीय वर्ष में कालेज में पढ़ रही थी, पढऩे के लिए घर से गई थी किंतु वापस नहीं लौटी। उन्होंने संदीप नामक युवक पर उसे कहीं छुपने का आरोप लगाते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने गुमशुदगी मामला दर्ज कर लिया है।
जागो वोटर जागो सभी को वोट जरूर डालने चाहिए-सुनीता देवी ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। शिक्षिका सुनीता देवी का कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए। फोटो कैप्शन: सुनीता देवी
मेरा पहला वोट वोट डालने के लिए लालायित हैं मोनिका ***************************************************** ************************************************************** ****************************************************** कनीना की आवाज। चुनाव आयोग समय-समय पर 18 वर्ष की उम्र पूरी होने वाले युवाओं को वोट बनवाने का अवसर देता आ रहा है। जिसके तहत छात्रा मोनिका ने अपना वोट बनवाया है। उन्हें बेहद खुशी है कि उनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है और अब वोट डालने के अधिकारी हैं तथा अपने वोट से सही नेता का चुनाव करके ,सही सरकार में परोक्ष रूप से भागीदारी करेंगे। जब मोनिका से बात की तो उनका कहना है कि उनके मन में हार्दिक खुशी है कि वह अपना पहली बार वोट डालेंगे और वह भी लोकसभा के प्रत्याशी का। वोट डालकर उन्हें बेहद खुशी होगी वहीं उनकी चाहत है कि उनकी चाहत का प्रत्याशी सत्ता में पहुंचे। उनकी इच्छा है कि सरकार ऐसे काम करें जिसमें युवाओं का हित हो। उनका कहना कि वोट डालने का अधिकार आयोग ने उन सभी युवाओं को दिया है जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई। अब वह 18 वर्ष पर कर चुके हैं और पहली बार वोट डालेंगे। उन्हें अपना पहचान पत्र पहचान पत्र बनवा लिया है तथा वोट डालने के लिए लालायित हैं। फोटो कैप्शन- मोनिका
Tuesday, April 2, 2024
कनीना मंडी में सरसों की खरीद जारी -दूसरे दिन 434 किसानों से 4681 क्विंटल सरसों खरीदी ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में जहां सरसों की खरीद जारी है। सरसों की खरीद के अवसर पर है एसडीएम सुरेंद्र सिंह, हफेड मैनेजर वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी पहुंचे। पहले दिन 206 किसानों से 4525 क्विंटल वहीं मंगलवार दूसरे दिन 434 किसानों से 4681 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। किसानों का रुझान सरसों बेचने के लिए बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे दिन तक 9206 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। किसान अपने वाहनों में सरसों लादकर कनीना मंडी तक पहुंच रहे हें। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव नकुल यादव, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश यादव, भरपूर सिंह, रविंद्र बंसल, श्रीभगवान, मनीष कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। मिली जानकारी अनुसार 5650 रुपये प्रति क्विंटल की हिसाब से को-आपरेटिव सोसाइटी के जरिए नेफैड सरसों की खरीद कर रही है। सरसों की खरीद कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में हो रही है। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे। कौन बेच सकता है सरसों- कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड एवं बैंक की पास बुक लेकर अनाज मंडी चेलावास सरसों बेच सकता है। फोटो कैप्शन 7: नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद करते हुए अधिकारी।
बढऩे लग गया है दिन का ताप -बढ़ गई है कूलरों की मांग ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। ताप बढऩे लगा हे जिसके कारण मक्खी एवं मच्छर परेशान कर रहे हैं वहीं किसान खेतों में काम कर रहे हैं। मई माह में में तो गर्मी और भी बढऩे के आसार हैं। भीषण गर्मी में किसान फसल कटाई में लगे हुए हैं। कनीना में भीषण गर्मी पडऩे का असर स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। सुबह व शाम को कुछ चहल पहल दिखाई पड़ती है तत्पश्चात तो वाहनों एवं लोगों का आवागमन कम हो जाता है। दुकानदार भी गर्मी से राहत पाने के लिए दुकानों में ही आराम करते हुए देखे जा सकते हैं। कूलरों की मांग बढ़ी-- गर्मी के चलते कनीना क्षेत्र में कूलरों की खरीददारी बढ़ गई है। गर्मी के चलते एसी भी प्रचलन में आ गए हैं। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एससी, कूलर एवं पंखे अप्रैल माह में ही प्रयोग किए जा रहे हैं। अधिक गर्मी अप्रैल माह में देखने को मिली हो। मक्खी एवं मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। किसान दिनभर खेतों में काम करके आराम के लिए घर आते हैं तो गर्मी उन्हें सताती है ऐसे में वे पंखे, कूलर आदि का प्रयोग करते हैं। दुकानदार भीम सिंह ने बताया कि इस बार अभी कूलरों की जाली, कूलर बिक रहे हैं वहीं पुराने कूलर ठीक अधिक कराए जा रहे हैं। विभिन्न कूलरों की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है। पुराने कूलरों को साफ करके जाली आदि बदली जा रही हैं। लोगों ने एसी चलाने भी शुरू कर दिया है।
खेड़ी तलवाना के मंदीप सिंह को करणी सेना हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया --मीटिंग जिम कार्बेट पार्क रामनगर उत्तराखंड में संपन्न हुई ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। हाल ही में करणी सेना की राष्ट्रीय कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण मीटिंग जिम कार्बेट पार्क रामनगर उत्तराखंड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने की। बैठक के दौरान करणी सेना के संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्तियां भी की गई। जिसमें गांव खेड़ी तलवाना निवासी मंदीप सिंह खेड़ी को करणी सेना हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दे कि मंदीप सिंह पिछले लंबे समय से करणी सेना से जुड़े हुए है और करणी सेना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। करणी सेना के प्रती मंदीप सिंह खेड़ी की कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत को देखते हुए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। अपनी नियुक्ति पर करणी सेना के मंदीप सिंह खेड़ी ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा कहा करणी सेना द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, उसका वे पूरा सम्मान रखेंगे तथा पूरी निष्ठा एवं मेहनत से अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे एवं जल्द ही हरियाणा के सभी जिलों में अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे। मंदीप ने कहा कि करणी सेना का उद्देश्य समाज के हितों की रक्षा करने के अलावा हिन्दू संस्कृति के संरक्षण के प्रति कार्य करना है। मनदीप खेती को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू का आभार व्यक्त किया है और क्षेत्र वासियों ने कहा है मनदीप एक जुझारू व्यक्ति है जो किसी भी कार्य को बखूबी से पूरा करता है फोटो कैप्शन 03: मंदीप को जिम्मेदारी सौंपते हुए।
प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्य दो स्कूलों के बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान सहित प्रवेश दिया --स्कूलों में लगी विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में बढ़ाने की होड़ ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय धनौंदा के प्राचार्य सतीश कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्य दो विभिन्न स्कूलों के छठी कक्षा पढऩे वाले बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान सहित मुंह मीठा करवा कर अपने स्कूल में लाये। स्कूल में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश की होड़ लगी हुई है। प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार अधिक से अधिक नामांकन किया जाना है जिसके चलते विभिन्न सरकारी स्कूलों के अध्यापक इस कार्य में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलवा रहे हैं। उनका विद्यालय को हाल ही में माडल का दर्जा मिला है जिसके चलते इसके प्रति बच्चों का विशेष जिसके चलते इसके प्रति बच्चों का विशेष रुझान है। प्राचार्य एवं स्टाफ राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनौंदा तथा राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय धनौंदा के छठी में पढऩे वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मुंह मीठा करवाकर सम्मान सहित अपने स्कूल में लाये। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थी की संख्या बढऩे लगी है क्योंकि हाल ही में यह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होगा तथा अंग्रेजी माध्यम शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश पाने की होड़ लगने लगी है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देंगे। घर-घर जाकर स्कूल की अच्छी बातों की जानकारी दे रहे तथा गुणवत्ता पूरक शिक्षा का भी हवाला दे रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में प्रवेश उत्सव मनाया गया। पांचवीं पास करके छठी कक्षा में आए बच्चों का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी ओम कुमार व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । फोटो कैप्शन 02: बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में लाते हुए प्राचार्य सतीश कुमार एवं स्टाफ
मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मामला दर्ज ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। शेर सिंह भडफ़ निवासी ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी मोटरसाइकिल को कनीना के पूजा सर्विस स्टेशन के नजदीक स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर जाती जिससे मोटरसाइकिल में नुकसान हुआ तथा चोट भी आई। उन्होंने पुलिस में कहा है कि पवन नामक गाड़ी चालक, गाड़ी को चल रहा था। उनके बयान पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
लड़की हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से महिला 20 वर्षीय लड़की गुम हो गई। उसके पिता ने कनीना पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि 31 मार्च को रात को उनकी लड़की उनको बिना बताए, कहीं चली गई जिसकी तलाश की गई किंतु कहीं नहीं मिली। वह 10 जमा दो तक पढ़ी हुई है। उनकी तलाश करने की गुहार लगाई जिस पर कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
सीएम एवं ईएम को ट्वीट करके फरवरी माह का वेतन दिलाने की शिक्षकों ने की मांग --चुनावों पर भी पड़ सकता है प्रभाव ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के अनेकों शिक्षकों को अभी तक फरवरी माह का वेतन भी नसीब नहीं हुआ है जिसके चलते अध्यापकों में भारी रोष है। वीरेंद्र सिंह ढ़ाणा निवासी तथा अन्य शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हरियाणा तथा शिक्षा मंत्री हरियाणा को ट्वीट कर मांग की है कि कम से कम फरवरी माह का वेतन तो उनको नसीब करवाया जाए। मिली जानकारी अनुसार अनेकों शिक्षकों ने हाउस लोन ले रखा है जिनकी किश्त खाते से कटती है किंतु किश्त न कटने व खाते में पैसे न होने से उनको जुर्माना लग गया है वहीं शिक्षकों को फिर से इनकम टेक्स के फार्म भरने पड़ेंगे। इस वर्ष 11 माह का वेतन इनकम टेक्स में जुड़ा है जबकि अगले वर्ष 13 माह का इनकम टेक्स देना होगा। इससे भी कर्मी अधिक इनकम टेक्स देने को बाध्य होंगे। चुनाव में भी इसका कु-प्रभाव पड़ सकता है।
जांगिड़ ब्राह्मण सभा की चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल से --बजरंग लाल एडवोकेट एवं भानी सहाय एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ जांगिड़ सभा के अधीन खंड अध्यक्ष के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सात अप्रैल को शुरू की जाएगी। जांगिड़ ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष अशोक पैकन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महेन्द्रगढ़ जिले के अन्तर्गत सभी सात खंड अटेली, कनीना, महेन्द्रगढ़, सतनाली, नारनौल, निजामपुर, सीहमा और नांगल चौधरी में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के खंड अध्यक्षों के चुनाव हेतु बजरंग लाल एडवोकेट एवं भानी सहाय एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। तथा इनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल 2024 से प्रारम्भ होगी। वर्तमान खंड प्रधान अपने स्तर पर बूथ निर्धारित करके इसकी सूचना चुनाव अधिकारी को देंगे। बजरंग लाल एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि सभी खंड मुख्यालयों पर सात अप्रैल को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 12 से 1 बजे तक नामांकन फार्मों की जांच की जाएगी और 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद यदि केवल एक उम्मीदवार मैदान में रहता है तो उसे निर्विरोध खंड अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया जाएगा। दो या अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में उनको चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा 21 अप्रैल को वोट डलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विभिन्न स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव -उन्हाणी स्कूल में हवन आयोजित ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। एक अप्रैल को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ यज्ञ के साथ मनाया गया। यज्ञ आचार्य कंवर सिंह आर्य आनावास द्वारा किया गया और यजमान की भूमिका रामवीर धर्मपत्नी कैलाश देवी ने निभाई। ग्राम पंचायत सदस्य, अभिभावकगण आदि ने यज्ञ में आहुति डालकर बच्चों के सुखद, उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना नये शैक्षिक सत्र में की तथा विद्यालय की ओर से मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा कक्षा 1 से 8 में प्रवेश दिलवायें विभाग के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों को मिलने वाले सभी प्रोत्साहन स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कि शिक्षा संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण नवीनतम तकनीक,आधुनिक अधिगम शिक्षण केवल राजकीय विद्यालय में ही करवाया किया जाता। कार्यक्रम में सूबे सिंह कंवर सिंह तंवर, सुमेर सिंह होशियार सिंह जी ,सुनील कुमार डीपीई ,भगत सिंह , राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील शास्त्री ,राजकुमार पंच, बृजलाल सेठ, सन्नीदत्त प्रधान, सीताराम एवं अभिभावक और विद्यार्थी गान आदि उपस्थित रहे। उधर शिक्षा विभाग के नए सत्र का शुभारंभ आज राजकीय उच्च विद्यालय उन्हानी में विद्यालय के मुख्याध्यापक शुभकरण यादव ने मुख्य अज्ञमान की भूमिका निभाते हुए हवन यज्ञ के साथ प्रवेश उत्सव तथा नामांकन अभियान शुरू किया द्यइस अवसर पर विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उन्हें कक्षा 6 से 8 तक की नई पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक शुभकरण यादव ने अपने संदेश में कहा कि पूरे गांव में सघन नामांकन अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करवा कर उन्हें नई शिक्षा नीति पर आधारित बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका उर्मिला देवी अजंता देवी पवन कुमार मधु रानी राजपाल यादव लिपिक रविंद्र कुमार विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा अभिभावक उपस्थित थे। उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने की इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य,ग्राम पंचायत बेवल के सरपंच योगेंद्र सिंह व स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने ग्राम पंचायत से निवेदन किया कि वह नामांकन बढ़ाने में स्कूल का सहयोग करें। समस्त विद्यालय स्टाफ ने भी सरपंच बेवल को यह आश्वासन दिया कि वह गांव में घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने में पूरा सहयोग करेंगे व अपनी तरफ से किसी प्रकार की पढ़ाई संबंधी कमी विद्यार्थियों को नहीं आने दी जाएगी। फोटो कैप्शन 01: कैमला में हवन करता स्टाफ।
जागो वोटर जागो सभी को वोट जरूर डालने चाहिए-सुनीता देवी ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। शिक्षिका सुनीता देवी का कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए। फोटो कैप्शन: सुनीता देवी
मेरा पहला वोट वोट डालने के लिए लालायित हैं मोनिका ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। चुनाव आयोग समय-समय पर 18 वर्ष की उम्र पूरी होने वाले युवाओं को वोट बनवाने का अवसर देता आ रहा है। जिसके तहत छात्रा मोनिका ने अपना वोट बनवाया है। उन्हें बेहद खुशी है कि उनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है और अब वोट डालने के अधिकारी हैं तथा अपने वोट से सही नेता का चुनाव करके ,सही सरकार में परोक्ष रूप से भागीदारी करेंगे। जब मोनिका से बात की तो उनका कहना है कि उनके मन में हार्दिक खुशी है कि वह अपना पहली बार वोट डालेंगे और वह भी लोकसभा के प्रत्याशी का। वोट डालकर उन्हें बेहद खुशी होगी वहीं उनकी चाहत है कि उनकी चाहत का प्रत्याशी सत्ता में पहुंचे। उनकी इच्छा है कि सरकार ऐसे काम करें जिसमें युवाओं का हित हो। उनका कहना कि वोट डालने का अधिकार आयोग ने उन सभी युवाओं को दिया है जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई। अब वह 18 वर्ष पर कर चुके हैं और पहली बार वोट डालेंगे। उन्हें अपना पहचान पत्र पहचान पत्र बनवा लिया है तथा वोट डालने के लिए लालायित हैं। फोटो कैप्शन- मोनिका
मुख स्वास्थ्य संबंधित दी गई जानकारी --डा मोरवाल रहे मुख्य अतिथि ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में स्थानीय नागरिक अस्पताल द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्टाफ तथा विद्यार्थियों को अपने मुख संबंधी विकारों को दूर करने की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डा. जितेंद्र मोरवाल ने कहा कि आज अधिकांश समस्याएं दातों की देखभाल में होने वाली लापरवाही की वजह से होती है। बचपन से ही अगर दांतों की सही देखभाल की जाए तथा उनका उचित पोषण किया जाए तो वह लंबी आयु तक साथ निभाते हैं। वरना अनेक विकारों का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है। सही ढंग से दातुन या ब्रश करना मसूड़े की मालिश तथा मुख्य के आंतरिक भागों को सही ढंग से मालिश करना सुंदर स्वस्थ दांतों को रखने में सहायता देता है। उन्होंने बताया कि ब्रश करने का सबसे सही समय रात्रि को भोजन उपरांत है जिससे हमारे शरीर में कीटाणु मुंह की दुर्गंध व दांतों को हानि से हमें निजात मिलती है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक में बताया कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार भोजन है तथा दंत संबंधित बीमारियों की वजह से हमारे भोजन में अनेक समस्याएं आती है विद्यार्थियों को चाहिए की वे अपने दांतों की नियमित सफाई रखें, दिन में दो बार ब्रश तथा समय-समय पर दांतों में मंजन का उपयोग भी करें जिससे मुख्य संबंधी विकार उत्पन्न ही नहीं हो। आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक सुभाष वर्मा कैलाश चंद्र गुप्ता संदीप कुमार, राकेश कुमार डीपी रूबी यादव, कश्मीरी निमल, शीला सिलाई अध्यापिका कंप्यूटर अध्यापिका शीतल चौहान, शालिनी, बाबूलाल यादव प्राथमिक शिक्षक बस्ती राम यादव शुभ कुमारी रेखा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 04: डा जितेंद्र मोरवाल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए।
कट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, 387वें दिन जारी रहा धरना --अनिश्चितकालीन जारी है धरना ************************************************ ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता वेद प्रकाश सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा कट का काम शुरू न करने के कारण धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का जुनून चढ़ा हुआ है। जब तक राज्य सरकार व केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩें का मार्ग शुरू नहीं करती है, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 387 दिन हो गए हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान होने वाले चुनावों पर है लेकिन हम केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि हमारी मांग की तरफ ध्यान दे और ग्रामीणों की पीड़ा को समझें, जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट का काम शुरू करवाया जाए जिससे इन 40 गांवों का विकास हो सके। इस मौके पर जिला पार्षद लीलाराम, नरेंद्र शास्त्री, डा. लक्ष्मण सिंह,सतपाल चेयरमैन,सीताराम, मास्टर विजयपाल, सूबेदार हेमराज अत्री, मास्टर विजय सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, प्यारेलाल, डॉ राम भक्त, इंस्पेक्टर सतनारायण, सूबेदार भूले राम, पंडित संजय कुमार, पंडित मनीराम अत्री, सीताराम,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, रामकिशन, बाबूलाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश, मुंशी राम, सत्य प्रकाश, मनफूल,रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 06: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
स्कूली विद्यार्थी निकाली जागरूकता रैली --पूरे गांव के लोगों को किया जागरूक *************
*********************************** ************************************************** *********************************************** कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के विद्यार्थियों एवंं शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई तथा पूरे धनौंदा गांव में घूम कर वापस स्कूल पहुंची। विद्यार्थी अपने हाथों में बैनर और झंडियां लिए हुए थे जिन पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई थी। नारे लगाते जा रहे थे कि मतदान हमारा अधिकार है, जागरूक बनो, सभी मतदान करो। मतदान करने से होता है अच्छे नेता का चुनाव आदि अनेक नारों से गुंजायमान करते हुए धनौंदा की गलियों से गुजर। उनके साथ आए चल रहे शिक्षकों ने भी बीच-बीच में लोगों को वोट डालने के लाभ बताएं तथा लोगों को जागरूक किया कि वोट डालने के लिए अपने बूथ पर जरूर जाएंगे। विद्यार्थी पूरे रास्तों से नारे लगाते हुए वापस स्कूल पहुंचे। फोटो कैप्शन 5: जागरूकता रैली निकालते हुए धनौंदा के विद्यार्थी
Monday, April 1, 2024
खेड़ी तलवाना के मंदीप सिंह को करणी सेना हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। हाल ही में करणी सेना की राष्ट्रीय कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण मीटिंग जिम कार्बेट पार्क रामनगर उत्तराखंड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने की। बैठक के दौरान करणी सेना के संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्तियां भी की गई। जिसमें गांव खेड़ी तलवाना निवासी मंदीप सिंह खेड़ी को करणी सेना हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दे कि मंदीप सिंह पिछले लंबे समय से करणी सेना से जुड़े हुए है और करणी सेना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। करणी सेना के प्रती मंदीप सिंह खेड़ी की कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत को देखते हुए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। अपनी नियुक्ति पर करणी सेना के मंदीप सिंह खेड़ी ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा कहा करणी सेना द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, उसका वे पूरा सम्मान रखेंगे तथा पूरी निष्ठा एवं मेहनत से अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे एवं जल्द ही हरियाणा के सभी जिलों में अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे। मंदीप ने कहा कि करणी सेना का उद्देश्य समाज के हितों की रक्षा करने के अलावा हिन्दू संस्कृति के संरक्षण के प्रति कार्य करना है। मनदीप खेती को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू का आभार व्यक्त किया है और क्षेत्र वासियों ने कहा है मनदीप एक जुझारू व्यक्ति है जो किसी भी कार्य को बखूबी से पूरा करता है फोटो कैप्शन 09: मंदीप को जिम्मेदारी सौंपते हुए।
उन्हाणी में नये शैक्षणिक सत्र पर हवन आयोजित ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। शिक्षा विभाग के नए सत्र का शुभारंभ आज राजकीय उच्च विद्यालय उन्हानी में विद्यालय के मुख्याध्यापक शुभकरण यादव ने मुख्य अज्ञमान की भूमिका निभाते हुए हवन यज्ञ के साथ प्रवेश उत्सव तथा नामांकन अभियान शुरू किया द्यइस अवसर पर विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उन्हें कक्षा 6 से 8 तक की नई पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक शुभकरण यादव ने अपने संदेश में कहा कि पूरे गांव में सघन नामांकन अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करवा कर उन्हें नई शिक्षा नीति पर आधारित बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका उर्मिला देवी अजंता देवी पवन कुमार मधु रानी राजपाल यादव लिपिक रविंद्र कुमार विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा अभिभावक उपस्थित थे।
प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्य दो स्कूलों के बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान सहित लाये --स्कूलों में लगी विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में बढ़ाने की होड़ ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय धनौंदा के प्राचार्य सतीश कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्य दो विभिन्न स्कूलों के छठी कक्षा पढऩे वाले बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान सहित मुंह मीठा करवा कर अपने स्कूल में लाये। स्कूल में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश की होड़ लगी हुई है। प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार अधिक से अधिक नामांकन किया जाना है जिसके चलते विभिन्न सरकारी स्कूलों के अध्यापक इस कार्य में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलवा रहे हैं। उनका विद्यालय को हाल ही में माडल का दर्जा मिला है जिसके चलते इसके प्रति बच्चों का विशेष जिसके चलते इसके प्रति बच्चों का विशेष रुझान है। प्राचार्य एवं स्टाफ राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनौंदा तथा राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय धनौंदा के छठी में पढऩे वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मुंह मीठा करवाकर सम्मान सहित अपने स्कूल में लाये। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थी की संख्या बढऩे लगी है क्योंकि हाल ही में यह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होगा तथा अंग्रेजी माध्यम शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश पाने की होड़ लगने लगी है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देंगे। घर-घर जाकर स्कूल की अच्छी बातों की जानकारी दे रहे तथा गुणवत्ता पूरक शिक्षा का भी हवाला दे रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में प्रवेश उत्सव मनाया गया। पांचवीं पास करके छठी कक्षा में आए बच्चों का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी ओम कुमार व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । फोटो कैप्शन 8: बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में लाते हुए प्राचार्य सतीश कुमार एवं स्टाफ
मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मामला दर्ज ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। शेर सिंह भडफ़ निवासी ने कनीना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी मोटरसाइकिल को कनीना के पूजा सर्विस स्टेशन के नजदीक स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर जाती जिससे मोटरसाइकिल में नुकसान हुआ तथा चोट भी आई। उन्होंने पुलिस में कहा है कि पवन नामक गाड़ी चालक, गाड़ी को चल रहा था। उनके बयान पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
लड़की हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के एक गांव से महिला 20 वर्षीय लड़की गुम हो गई। उसके पिता ने कनीना पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि 31 मार्च को रात को उनकी लड़की उनको बिना बताए, कहीं चली गई जिसकी तलाश की गई किंतु कहीं नहीं मिली। वह 10 जमा दो तक पढ़ी हुई है। उनकी तलाश करने की गुहार लगाई जिस पर कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
सीएम एवं ईएम को ट्वीट करके फरवरी माह का वेतन दिलाने की शिक्षकों ने की मांग --चुनावों पर भी पड़ सकता है प्रभाव ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ के अनेकों शिक्षकों को अभी तक फरवरी माह का वेतन भी नसीब नहीं हुआ है जिसके चलते अध्यापकों में भारी रोष है। वीरेंद्र सिंह ढ़ाणा निवासी तथा अन्य शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हरियाणा तथा शिक्षा मंत्री हरियाणा को ट्वीट कर मांग की है कि कम से कम फरवरी माह का वेतन तो उनको नसीब करवाया जाए। मिली जानकारी अनुसार अनेकों शिक्षकों ने हाउस लोन ले रखा है जिनकी किश्त खाते से कटती है किंतु किश्त न कटने व खाते में पैसे न होने से उनको जुर्माना लग गया है वहीं शिक्षकों को फिर से इनकम टेक्स के फार्म भरने पड़ेंगे। इस वर्ष 11 माह का वेतन इनकम टेक्स में जुड़ा है जबकि अगले वर्ष 13 माह का इनकम टेक्स देना होगा। इससे भी कर्मी अधिक इनकम टेक्स देने को बाध्य होंगे। चुनाव में भी इसका कु-प्रभाव पड़ सकता है।
जांगिड़ ब्राह्मण सभा की चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल से --बजरंग लाल एडवोकेट एवं भानी सहाय एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। जिला महेंद्रगढ़ जांगिड़ सभा के अधीन खंड अध्यक्ष के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया सात अप्रैल को शुरू की जाएगी। जांगिड़ ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष अशोक पैकन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महेन्द्रगढ़ जिले के अन्तर्गत सभी सात खंड अटेली, कनीना, महेन्द्रगढ़, सतनाली, नारनौल, निजामपुर, सीहमा और नांगल चौधरी में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के खंड अध्यक्षों के चुनाव हेतु बजरंग लाल एडवोकेट एवं भानी सहाय एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। तथा इनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया 7 अप्रैल 2024 से प्रारम्भ होगी। वर्तमान खंड प्रधान अपने स्तर पर बूथ निर्धारित करके इसकी सूचना चुनाव अधिकारी को देंगे। बजरंग लाल एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि सभी खंड मुख्यालयों पर सात अप्रैल को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 12 से 1 बजे तक नामांकन फार्मों की जांच की जाएगी और 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद यदि केवल एक उम्मीदवार मैदान में रहता है तो उसे निर्विरोध खंड अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया जाएगा। दो या अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में उनको चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा 21 अप्रैल को वोट डलवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
माता मंदिर मंदिरों, चौराहों परें लगे खाने के ढेर -बासौड़ा पर्व पर चला आ रहा है रिवाज ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। बासौड़ा पर्व के अवसर पर जहां माता के मंदिरों में विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं खानों के ढेर लग गए हैं वहीं चौराहों तथा विभिन्न धार्मिक स्थानों के द्वार पर भी भारी मात्रा में अनाज, पकवान, चावल आदि डाले गए। जीव-जंतु भी दिनभर पकवानों के मजे लेते देखे गए। करीब तीन सप्ताह तक यह पर्व अलग अलग दिन चलता है। कनीना का माता स्थल ,संत मोलडऩाथ आश्रम के पास स्थित है। जहां सुबह सोमवार से भारी मात्रा में अनाज चढ़ाया गया। कुछ लोग इस अनाज को इकट्ठा कर पशुओं के चारे के रूप प्रयोग करते देखे। पशुपालक इस अनाज को इकट्ठा करके गाय, भैंस तथा सुअर आदि को खिलाते देखे गये। आगामी 3 सप्ताह तक यहां इसी प्रकार का दृश्य देखने को मिलेगा। बासी खाने के लिए प्रसिद्ध है बासौड़ा- बासौड़ा क्षेत्रीय पर्व है तथा लंबे समय से पर्व मनाया जाता रहा है। उन दिनों जब दवा का अधिक ज्ञान नहीं होता था, चेचक रोग बहुत फैलता था। उस जमाने से इस प्रकार का रीति रिवाज बुजुर्गों ने चलाया जिसमें बासी खाना खाया जाता है। बासी खाने से माना जाता है चेचक आदि रोग नहीं होते। यही नहीं पुत्र आदि के स्वस्थ रहने की कामना से भी महिलाएं इस पर्व को मनाती हैं। कनीना के राजेंद्र सिंह बताते हैं कि बासौड़ा पर्व बुजुर्गों के समय से चला आ रहा है। जिन महिलाओं के एक साल के अंतराल में संतान हुई हो वह खाने के रूप में घर घर भेंट देती हैं जिसे कंडवारी नाम से जाना जाता है। माता स्थल पर जहां सीढिय़ों पर भी खाना बिखरा पड़ा है। इस प्रकार के दृश्य को देखकर लगता है कि बासौड़ा के प्रति लोगों का बहुत अधिक रुझान है। सुबह सवेरे उठकर महिलाएं यहां पूजा अर्चना करने आती है और सभी पकवान एवं भोजन या चढ़ाती हैं। तत्पश्चात इसका पूरा परिवार भोग लगाता आया है।समीपी गांव बव्वा में भी मंगलवार से बासौड़ा पर्व मनाया जाएगा। पुराने वक्त में बासी भोजन खाने के पीछे एक दंतकथा भी प्रचलित है जिसके अनुसार एक बुढिय़ा गांव से बाहर झोपड़ी में रहती थी। वह बासी भोजन करती थी जो ग्रामवासी देते थे। एक बार भयंकर शीतला रोग फैला। ग्रामीण रोग पीडि़त हो गए परन्तु बुढिय़ा खुश व रोग रहित थी। ग्रामीणों ने बुढिय़ा से रोग रहित होने का कारण पूछा। बुढिय़ा ने बताया की वह बासी भोजन करती है, तभी से ग्रामीणों ने उनके पदचिह्नों पर चलना शुरू कर दिया। परम्परा वर्तमान में भी चली आ रही है। बासौढ़ा के दिन चावल पकाकर आपसी आदान प्रदान करने की परम्परा भी चली आ रही है। इस परम्परा को कंडवारी नाम से जाना जाता है। पुत्रवती माता चावल पकाकर घर-घर बंटवाती है। प्रत्येक घर परिवार में यह प्रथा चली आ रही है बासी भोजन के पीछे वैज्ञानिक आधार भी माना जाता है। फोटो कैप्शन 07: माता स्थल पर लगे खाने के ढेर।
विभिन्न स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव -उन्हाणी स्कूल में हवन आयोजित ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। एक अप्रैल को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ यज्ञ के साथ मनाया गया। यज्ञ आचार्य कंवर सिंह आर्य आनावास द्वारा किया गया और यजमान की भूमिका रामवीर धर्मपत्नी कैलाश देवी ने निभाई। ग्राम पंचायत सदस्य, अभिभावकगण आदि ने यज्ञ में आहुति डालकर बच्चों के सुखद, उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना नये शैक्षिक सत्र में की तथा विद्यालय की ओर से मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा कक्षा 1 से 8 में प्रवेश दिलवायें विभाग के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों को मिलने वाले सभी प्रोत्साहन स्कीमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कि शिक्षा संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण नवीनतम तकनीक,आधुनिक अधिगम शिक्षण केवल राजकीय विद्यालय में ही करवाया किया जाता। कार्यक्रम में सूबे सिंह कंवर सिंह तंवर, सुमेर सिंह होशियार सिंह जी ,सुनील कुमार डीपीई ,भगत सिंह , राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील शास्त्री ,राजकुमार पंच, बृजलाल सेठ, सन्नीदत्त प्रधान, सीताराम एवं अभिभावक और विद्यार्थी गान आदि उपस्थित रहे। उधर उन्हाणी के उच्च विद्यालय में भी हवन आयोजित कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। हवन आयोजित हुआ। इस मौके पर शुभकरण मुख्याध्यापक, राजेश देवी, उर्मिला,पवन, मधुरानी, राजपाल यादव, रविंद्र आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 03: उन्हाणी में हवन करते हुए कैमला में हवन करता स्टाफ।
कनीना मंडी में सरसों की खरीद शुरू -पहले दिन 206 किसानों से 4525 क्विंटल सरसों खरीदी ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में जहां सरसों की खरीद शुरू हो गई है। सरसों की खरीद के अवसर पर है एसडीएम सुरेंद्र सिंह, हफेड मैनेजर वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी पहुंचे। पहले दिन 206 किसानों से 4525 क्विंटल सरसों खरीदी इस मौके पर हैफेड मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने किसानों से कहा कि वह सूखाकर एवं साफ सुथरी पैदावार लेकर आये ताकि उनकी खरीद में किसी कोई दिक्कत ना आए। किसानो ने भी अपनी समस्याएं रखी दिन का समाधान मौके पर किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव नकुल यादव, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश यादव, भरपूर सिंह, रविंद्र बंसल, श्रीभगवान, मनीष कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। मिली जानकारी अनुसार 5650 रुपये प्रति क्विंटल की हिसाब से को-आपरेटिव सोसाइटी के जरिए नेफैड सरसों की खरीद कर रही है। सरसों की खरीद कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में हो रही है। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे। कौन बेच सकता है सरसों- कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड एवं बैंक की पास बुक लेकर अनाज मंडी चेलावास सरसों बेच सकता है। फोटो कैप्शन 6: नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद करते हुए अधिकारी।
कनीना के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण -10277 वोट है कनीना के ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। कनीना के अटेली विधानसभा क्षेत्र के तहत 10277 मतदाताओं ने अपना मतदान लोकसभा चुनाव में 25 मई को किया जाना है। एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह के आदेश पर नगरपालिका कनीना के सचिव समयपाल सिंह, जयवीर सिंह जेई ने बूथों पर जाकर जायजा लिया। समस्त जानकारी अधिकारी को दी। उल्लेखनीय है कि 25 मई को कनीना, महेंद्रगढ़ लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारी हो रही है फोटो। कनीना में नौ बूथ बनाए गए हैं जिन पर दस हजार से अधिक मतदाता अपना अपना मतदान करेंगे। फोटो कैप्शन 5: समयपाल सिंह तथा जेई कनीना बूथों का जायजा लेते हुए।
बेवल में नये स्कूली सत्र पर हुआ हवन ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने की इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य,ग्राम पंचायत बेवल के सरपंच योगेंद्र सिंह व स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया ने ग्राम पंचायत से निवेदन किया कि वह नामांकन बढ़ाने में स्कूल का सहयोग करें। समस्त विद्यालय स्टाफ ने भी सरपंच बेवल को यह आश्वासन दिया कि वह गांव में घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने में पूरा सहयोग करेंगे व अपनी तरफ से किसी प्रकार की पढ़ाई संबंधी कमी विद्यार्थियों को नहीं आने दी जाएगी। फोटो कैप्शन 02: बेवल में हवन करते हुए शिक्षक।
कट को लेकर महिला शक्ति ने संभाला मोर्चा, 386वें दिन जारी रहा धरना -अनिश्चितकालीन धरने पर हैं ग्रामीण ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। धरने की अध्यक्षता सतपाल चेयरमैन पोता ने की और उन्होंने बताया कि धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए महिला शक्ति ने मोर्चा संभाल लिया है। अंगूरी देवी और ग्यारसी देवी बाघोत अपनी महिला मंडली के साथ धरना स्थल पर पहुंची और उन्होंने बताया कि आप हमारी आवाज को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा दो और उन्हें बता दो राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट न बनने के कारण हमें और हमारे रिश्ते- नातियों को बहुत कष्ट हो रहा है। हमारी कट की मांग जायज है। केंद्र सरकार को कट बनाना पड़ेगा। कट के काम को शुरू करने में केंद्र सरकार देरी करती है तब हम सरकार का विरोध करने के लिए पुरुषों के साथ सबसे आगे रहेगी। सुबह बाबा शिव भोले के दर्शन करके, माथा टेककर यही मन्नत मांगी थी की बाबा हमारी कट की मांग पूरी करवा दो, बाबा शिव भोले भक्तों को कभी निराश नहीं करते, हमें पूरा विश्वास है कि बाबा शिव भोले हमारी मन्नत को अवश्य पूरा करेंगे। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 386 दिन हो गए हैं। चुनाव का दौर शुरू होने के कारण राज्य सरकार और केंद्र सरकार हमारी बात की तरफ ध्यान नहीं दे रही है, लेकिन हम पक्के इरादे के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। इस मौके पर संतरा देवी, ज्ञाना देवी, अनार देवी, आचार्य मक्खन लाल स्वामी, नरेंद्र शास्त्री, डा लक्ष्मण सिंह, सूबेदार हेमराज अत्रि, मास्टर विजय सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, मास्टर विजय पाल , वेद प्रकाश, प्यारेलाल, डा. राम भक्त, कृष्ण कुमार पंच, इंस्पेक्टर सतनारायण, सूबेदार भूले राम, पंडित संजय कुमार, सीताराम,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, रामकिशन, बाबूलाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश, मुंशी राम, सत्य प्रकाश, मनफूल, रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे। फोटो कैप्शन 01: धरने पर बैठे किसान।
जीवेम शतम मोहर लगाकर वोट डालते थे,आज बटन दबाकर-ईश्वर सिंह ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। ईश्वर सिंह आज 76 साल से भी अधिक उम्र के हो गए हैं। वो उस वक्त का दृश्य बताते हैं जब वोट डालने के लिए जाते थे। पोलिंग पार्टियों को देखने के लिए भी वे खड़े रहते थे क्योंकि शिक्षक अपने सिरों पर मत पेटियों को लादकर ले जाते थे। वह नजारा बहुत सुंदर होता था जब मतदान केंद्र पर जाते तो रात भर शिक्षक अपनी मतदान की तैयारी में जुटे होते थे और मतदान करने के लिए जाते थे तो वोट को शिक्षक न केवल फाड़ते थे अपितु मोड़कर तब उसे प्रदान करते थे ताकि वोट गलत न पड़ जाए। मोहर लगाने के लिए देते थे और मोहर स्याही में डुबोकर देते थे ताकि सही मोहर लगे। कई कई बार तो मोहर लगाने में भी समस्या आती थी परंतु जैसे तैसे वो दिन बीत गए। अब तो मोहर लगानी भूल गए हैं। कभी एक नारा चलता था मोहर लगेगी...... पर परंतु आजकल उसकी जगह बटन दबेगा शब्द प्रयोग किया जाने लगा है। परंतु गुजरे हुए उस वक्त को आज भी वो याद कर लेते हैं। उस वक्त बिल्ले, बैनर तथा पोस्टरों से प्रचार करते थे। पूरी पूरी रात माइक चलता था तथा घर घर जाकर लोग वोटिंग पर्चियां बांटते तथा वोट डालने के लिए अपील करते थे। रात रातभर न तो नेता एवं उनके समर्थक उन्हें सोने देते थे और न ही स्वयं सोते थे। वोट के लिए यारी, दोस्ती तथा रिश्तेदारी तक पहुंच जाते थे। बिल्ले लगाकर गलियों से चलते थे ताकि यह पता लग जाए कि वोट किसे देेंगे। पेंटरों के पास कोई फुरसत नहीं होती थी। बहुत सुंदर वक्त होता था। इधर उधर बैठकर चुनावी चर्चाएं चलती थी। फोटो कैप्शन: ईश्वर सिंह बुजुर्ग
जागो वोटर जागो अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें-विजयपाल प्रवक्ता ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। मतदाताओं को जागरूक करते हुए विजयपाल सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता का कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। यदि वोट डालने ही नहीं जाएंगे तो मनपसंद का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाएगा जिसके चलते उनकी नापसंद का प्रत्याशी सत्ता में भूमिका निभाएगा। ऐसे में अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए तथा परोक्ष रूप से सरकार में भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही काफी नहीं वोट डालना भी जरूरी बन जाता है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए अभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव किया जा सकता है और मनपसंद का नेता चुनाव करने में वोटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जब भविष्य में सरकार में अपनी भूमिका निभाते । यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए। फोटो कैप्शन: विजयपाल प्रवक्ता
मेरा पहला वोट वोट बहुत कीमती है-विनीत ************************************************************* ***************************************************************** ************************************************************* कनीना की आवाज। युवा वर्ग विशेष कर जिनके नए वोट बने हैं और पहली बार वोट डालेंगे प्रसन्नचित नजर आते हैं क्योंकि भविष्य में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और जिन लोगों की उम्र 18 साल की हो गई और अभी तक वोट नहीं बनवाया है तो वोट बनवा सकता है। चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनवाने का समय निर्धारित करता है। उस अवधि में अपने वोट जरूर बनवा लेने चाहिए। वोटर कार्ड बनने के बाद वोट डालने का अधिकारी बन जाता है। वोट जब भी किसी प्रत्याशी को दिया जाए सोच समझ कर ही देना चाहिए क्योंकि सभी प्रत्याशी एक जैसे नहीं होते उनके गुण दोष जरूर जान ले। जिन लोगों की उम्र 18 साल हो चुकी वह अपना वोट बनवा सकता है। वोट बनवाकर उसका दुरुपयोग नहीं करना है। अभी तक उपयोग से काम लेना है। चुनाव हर 5 साल बाद आते इसलिए युवा वर्ग उत्साह होता है कि वे अपने वोट का पहली बार मतदान करेंगे। विनीत कुमार कुमार ने आईआईटी कर रहा है। वह चाहते हैं कि उनका पहला वोट जीत में जाए ताकि आने वाले समय में वह नेता उनकी मांगों को पूरा कर सके। उनका कहना है कि वोट जरूर डालने जाएंगे ताकि अपने मनपसंद का प्रत्याशी का चुनाव हो सकेगा। फोटो कैप्शन: विनीत कुमार प्रथम वोटर