Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, April 4, 2024


 
ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर आंखों का शिविर रामबास
--6 अप्रैल को लगेगा कैंप
****************************************************
************************************************************
********************************
****************
कनीना की आवाज। ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि 6 अप्रैल को आंखों का मुक्त चिकित्सक आयोजित किया गया है। यह सिविल वेद प्रकाशित नंबरदार रामबास द्वारा आयोजित करवाया गया है। वेद प्रकाश नंबरदार ने बताया कि मौके पर डा. सुमेर सिंह चौहान की टीम आंखों की जांच करेगी, जांच करके लोगों को मुफ्त दवाई देगी।









कनीना अनाज मंडी में 10280 क्विंटल सरसों खरीदी
-गत दिवस के बचे हुये किसानों की सरसों खरीदी
****************************************************
************************************************************
************************************
************
कनीना की आवाज कनीना अनाज मंडी में खरीद के चौथे दिन 10280 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। यद्यपि आज नये किसानों की कोई खरीद नहीं की गई। गत दिवस बचे हुए किसानों की आज खरीद की गई। जिला उपयुक्त के आदेश अनुसार गुरुवार को नए किसने की कोई खरीद नहीं हुई।
 कनीना खरीद एजेंसी के मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल खरीद 36151 के क्विंटल हो चुकी है। चौथे दिन 482 किसानों की सरसों खरीद की गई। अब तक सब 1720 किसान सरसों बेच चुके हैं। खरीद के चौथे दिन 26 गांवों के किसान सरसों बेचने के लिए आए और इस प्रकार चौथे दिन 1730 बैग की लिफ्टिंग की गई। कुल 4530 बैग की लिफ्टिंग की जा चुकी है। कल शुक्रवार को फिर से विधिवत रूप से सरसों की खरीद की जाने की उम्मीद है।
फोटो कैप्शन 6: अनाज मंडी में सरसों की खरीद करते हुए





संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
--घास लेने गई थी हो गई लापता
****************************************************
************************************************************
***********************************
*************
कनीना की आवाजI कनीना सदर थाना के तहत पडऩे वाले एक गांव एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।
कनीना सदर थाना के अंतर्गत पडऩे वाले एक गांव निवासी ने शिकायत देते हुए कहां की मेरी पत्नी मंगलवार के दिन दोपहर 1:30 बजे के आसपास घर से खेत में घास लेने के लिए कह कर गई थी जो अभी तक घर नहीं लौटी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जमींदारी का कार्य करता है तथा वह उसका भाई कनीना हड़प्पा गेहूं सरसों निकालने की मशीन,का काम करवाने के लिए कनीना गए हुए थे कि मां ने फोन किया और बताया कि मेरी बहु घास लाने के लिए खेतों में गई थी जो अब  घर नहीं लौटी है। प्रमोद ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह  तलाश कर ली है लेकिन कहीं नहीं मिली। पति की शिकायत पर पुलिस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









15 अप्रैल तक पहुंचेगा कनीना मंडी में गेहूं
--किसान जुटे गेहूं की लावणी में
****************************************************
************************************************************
************************************
************
कनीना की आवाजI कनीना अनाज मंडी में जहां सरसों की खरीद त्वरित गति से जारी है किंतु अभी तक किसान गेहूं लेकर मंडियों तक नहीं पहुंचे हैं। गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये पर प्रति क्विंटल रखा गया है किंतु गेहूं की आवक कम होने की उम्मीद है जिसके पीछे माना जा रहा है कि अधिक भू-भाग पर किसानों ने सरसों की पैदावार ली है।
 व्यापार मंडल प्रकोष्ठ कनीना के उप प्रधान रविंद्र बंसल ने बताया कि गेहूं की अभी कटाई शुरू हुई है और 15 अप्रैल तक मंडियों में गेहूं की आवश्यक शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गेहूं इस बार बहुत कम आने की उम्मीद है क्योंकि पैदावार कम क्षेत्रफल पर हुई है। सरसों अधिक उगाये जाने के कारण गेहूं कम पैदा होगा। वैसे भी इस बार किसानों की उम्मीद है कि गेहूं के भाव बढ़ेंगे जिसके चलते गेहूं को बेचने के लिए कम किस अनाज मंडी तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये रखा गया है तथा पुरानी तथा नई दोनों अनाज मंडियों में खरीद संभावित है। अभी तक यह निर्णय नहीं हो पाया है कि कौन सी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद होगी।







प्रवेश उत्सव मनाया तथा निकाली जागरूकता रैली
--शिक्षकों में दिखाई दिया जोश
****************************************************
************************************************************
*************************************
***********
कनीना की आवाजI नव शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में आज प्रवेश उत्सव मनाया गया तथा शहर के विभिन्न भागों से विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ प्रभात फेरी निकाली तथा
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला कराओ के नारे लगाते हुए डोर टू डोर दाखिला अभियान का आगाज किया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा की सरकारी स्कूलों में आज देश की सबसे बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा दी जा रही है तथा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे राजकीय विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला करवा ले। विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की उपलब्धियां के पोस्टर,बैनर व झंडा लेकर रैली निकाली गई ।
रैली के पश्चात विद्यार्थियों ने कनीना सदर थाना का भ्रमण किया तथा वहां कनीना के सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर  रामनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के वातावरण में शालीनता से रहे ,अगर उन्हें कहीं भी कोई असुविधा होती है तो वे तुरंत अपने परिजनों अपने अध्यापकों या पुलिस हेल्पलाइन 112 नंबर पर डायल करें उन्हें तुरंत पुलिस सहायता मिलेगी उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनके परिवार में भी कहीं घरेलू हिंसा होती है या परिवार में कोई सदस्य नशा आदि करके उन्हें परेशान करता है तो उसका समाधान उस नशेड़ी व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र में भेज कर किया जा सकता है उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पुलिस कार्रवाई तथा पुलिस की जनता के साथ सहयोग की जानकारियां साझा की इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। आज की रैली में  वरिष्ठ शिक्षक सुभाष चंद्र ,संदीप कुमार, राकेश कुमार डीपी एसएमसी प्रधान सावित्री देवी, राजबाला , सुनीता देवी ,शीला देवी, शुभ कुमारी,रेखा देवी सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा शामिल थे।
फोटो कैप्शन 04: जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे।






एकसूत्री कट की मांग के समर्थ में 389वें दिन जारी रहा धरना
--अनिश्चितकालीन है धरना
****************************************************
************************************************************
***********************************
*************
कनीना की आवाजI राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता मास्टर विजयपाल  सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि चुनावी माहौल के बीच राज्य सरकार और केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच एग्जिट और एंट्री मार्ग  की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों को धरना स्थल पर बैठे एक साल से ज्यादा समय हो गया है, हमें लग रहा है कि केंद्र सरकार हमारी मांग को अनदेखा कर रही है। युवा वर्ग को कट की जरूरत है, नारनौल और चंडीगढ़ आने -जाने का काम आम आदमी का हो गया है। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट का काम जल्द शुरू नहीं किया गया, तब इसका  खामियाजा  सरकार को भुगतना पड़ेगा।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 389 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में निराशा है लेकिन पक्के इरादे के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे उतरने का मार्ग शुरू नहीं होता है, तब तक धरना स्थल पर  अडिग रहेंगे।
इस मौके पर ठेकेदार शेर सिंह, सतपाल चेयरमैन, नरेंद्र शास्त्री, रामकिशन, पहलवान रणधीर सिंह, डा. लक्ष्मण सिंह, बाबूलाल, मास्टर विजय सिंह, नंबरदार नाथूराम, प्यारेलाल,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, पूर्व सरपंच हंस कुमार, मनफूल, पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश,  मुंशी राम, सीता राम,  इंस्पेक्टर सत्यनारायण,   पंडित संजय कुमार, शेर सिंह,  राजू उर्फ राजेश, डा. राम भक्त, प्रधान कृष्ण कुमार,   सूबेदार हेमराज अत्रि, रोशन लाल आर्य  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 08: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।





किसान जुट गए जोर जोर से गेहूं की लावणी में
-मजदूरों का है अभाव गर्मी बढ़ी
****************************************************
************************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज कनीना क्षेत्र का किसान गेहूं की लावणी में लग गया है। लावणी तेजी से आ गई है। जहां किसान अभी सरसों की लावणी करके पैदावार ले रहा था तुरंत गेहूं की लावणी भी आ गई है। एक और जहां गर्मी बढ़ गई है वही लावणी जैसे कृषि कार्यों की अधिकता के चलते किसान परेशान नजर आ रहा है। क्योंकि लावणी तो आ गई है किंतु मजदूर अपने गृह जिलों में जा चुके हैं। बहुत कम मजदूर उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि होली से पहले सर


























सों की लावणी आ गई थी और लावणी करने के लिए भारी सं या मजदूर आ गए थे किंतु मजदूर सरसों की लावणी करके अपने गृह जिलों में चले गए। अधिकांश मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान एवं नेपाल आदि से आते हैं। अपने प्रदेशों में लौट जाने के बाद अभी तक वापस नहीं आए हैं जिसके कारण मजदूर न मिलना किसानों के लिए समस्या बन गया है। यहां उल्लेखनीय की किसान स्वयं लावणी नहीं करता अधिकांश कार्य मजदूरों से करवाता है। यही कारण है कि आज के दिन अपने काम स्वयं करने को मजबूर हो रहा है। क्योंकि किसान लावणी करने के लिए कंवाइन हार्वेस्ट मशीन आ जाने से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली है। किसान मशीनों से लावणी करवाने में जुट गया है ताकि मजदूरों का अभाव न खले।
किसान सुनील कुमार, सूबे सिंह,महेश कुमार, अजीत कुमार आदि ने बताया कि सरसों एवं गेहूं की लावणी एक साथ आ गई है जिसके कारण भी समस्या बढ़ गई है। किसान अब परेशान है कि लावणी कैसे की जाए। र्यदि समय पर लावणी न की गई तो बढ़ती गर्मी के कारण खेतों में ही गेहूं के बिखरने की संभावना बन गई है। बहरहाल बहुत से किसान तो मजदूर को ढूंढ रहे हैं, वहीं मजदूर ढूंढे भी नहीं मिल रहे हैं। इस बार विगत वर्ष की तुलना में कम क्षेत्रफल पर गेहूं उगाया है। करीब 10,000 हेक्टेयर पर गेहूं उगाया गया है जिसकी पैदावार लेने में किसान जुट गया है। 15 अप्रैल से पहले कनीना मंडी तक पहुंचने की संभावना बन गई है।
 फोटो कैप्शन 07: गेहूं की की हुई लावणी।




मेरा पहला वोट
वोट डालने में खुशी अनुभव कर रहा है युवा  
****************************************************
************************************************************
************************************
************
कनीना की आवाजI बहुत से युवा पहली बार वोट डालेंगे। विनीत कुमार पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है तथा आने वाले लोकसभा चुनाव अपना मत डालेगी। उनका कहना है की पहली बार उन्हें यह मौका मिला है और अपने हाथ से वोट डालने से नहीं चूकेगी क्योंकि उन्हें इच्छा है कि अपनी पसंद का उ मीदवार चुने।  जो सरकार में भागीदारी निभाएं और बेहतर कार्य कर सके। चुनाव आयोग ने उनका मतदाता पहचानपत्र बनाया है जिसके तहत जिनकी उम्र 18 साल हो गई है वह अपना वोट बनवा सकता है। जिसके तहत उन्होंने वोट बनवाया और अब आने वाले चुनावों में मतदान के लिए तैयार है। प्रत्याशी परोक्ष से अपनी भागीदारी निभाएगा और सरकार में रहकर बेहतर कार्य करेगा। युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगा। उन्हें विश्वास है कि उनका वोट से जो प्रत्याशी चुनाव जीतेगा वह सत्ता में अच्छा कार्य करेगा, जनहित के कार्य करेगा। उनका कहना कि सभी को वोट जरूर  डालना चाहिए और सभी को वोट भी बनवाना चाहिए।
फोटो कैप्शन: विनीत कुमार





जागो वोटर जागो
 सभी को वोट जरूर डालने चाहिए
****************************************************
************************************************************
*************************************
***********
कनीना की आवाजI खरकड़ाबास निवासी नरेश कौशिक मु याध्यापक है। उनका कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। ऐसे में अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए तथा परोक्ष रूप से सरकार में भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी बन जाता है। वोट डालते समय निष्पक्षता अपनानी चाहिए तभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव किया जा सकता है और मनपसंद का नेता चुनाव करने में वोटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: नरेश कौशिक





Wednesday, April 3, 2024


 
 राष्ट्रीय विटामिन-सी दिवस -4 अप्रैल
विटामिन सी सर्दी एवं जुकाम से बचाती है-डा.
*****************************************************
**************************************************************
*****************************
*************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय विटामिन-सी दिवस पर विटामिन के लाभों के विषय में जानकारी दी जाती है। विटामिन सी सर्दी और जुकाम से बचाती है और हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखती है। यदि विटामिन सी घट जाए तो शरीर में हृदयघात का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर स्वस्थ रखना तथा इसे धूप, प्रकाश एवं प्रदूषण से बचने का कार्य भी इसी का होता है। विटामिन सी त्वचा को चमकीला बनता है, विटामिन सी के विषय में पीजीआइएमएस रोहतक के रेजीडेंट डाक्टर धर्मेंद्र ने बताया की विटामिन-सी अक्सर खट्टे फल और सब्जियों में मिलता है। यह संतरा,मौसमी,  नींबू करौंदा जैसे खट्टे पदार्थों से मिलता है। विटामिन सी की कमी से चोट लगने पर त्वचा पर निशान बनना, मसूड़े से खून आना, बालों का झडऩा, त्वचा के घाव धीरे-धीरे ठीक होना आदि है। ऐसे में विटामिन सी की पूर्ति रखनी चाहिए ताकि शरीर में किसी प्रकार का नुकसान न हो।
 फोटो कैप्शन: डा. धर्मेंद्र यादव









कनीना मंडी में सरसों की खरीद जारी
-दूसरे दिन 598 किसानों से 12140 क्विंटल सरसों खरीदी
*****************************************************
**************************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में जहां सरसों की खरीद जारी है। बुधवार खरीद के तीसरे दिन 598 किसानों से 12140 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। कुल खरीद 25871 क्विंटल पहुंच गई है।
 किसानों का रुझान सरसों बेचने के लिए बढ़ता ही जा रहा है। तीसरे दिन तक 25871 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है।  बुधवार को 32 गांवों के किसान मंडी पहुंचे। अब तक 1238 किसानों से सरसों खरीदी जा चुकी है। किसान अपने वाहनों में सरसों लादकर कनीना मंडी तक पहुंच रहे हें।
 इस अवसर पर  मार्केट कमेटी सचिव नकुल यादव, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश यादव, भरपूर सिंह, रविंद्र बंसल, श्रीभगवान, मनीष कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। मिली जानकारी अनुसार 5650 रुपये प्रति क्विंटल की हिसाब से को-आपरेटिव सोसाइटी के जरिए नेफैड सरसों की खरीद कर रही है। सरसों की खरीद कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में हो रही है। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे।
कौन बेच सकता है सरसों-
 कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड एवं बैंक की पास बुक लेकर अनाज मंडी चेलावास सरसों बेच सकता है।









बासोड़ा के मेले में बव्वा में उमड़ी भीड़
-तीन सप्ताह तक चलता है मेला
*****************************************************
**************************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना के समीपी गांव बव्वा में बासोडा पर्व पर शीतला माता का भव्य मेला लगा जिसमे दूर दराज के श्रद्धालु पहुंचे। मेला कमेटी की ओर से इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही थी। माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को रात्रि  जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने रातभर भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया।
मंगलवार 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार 3 अप्रैल को आयोजित मेले में दूर-दराज से आए श्रधालुओ ने हिस्सा लिया। जिन्होंने माता मंदिर में मत्था टेक मन्नतें मांगी। बासोड़ा पर्व पर आयोजित इस मेले में नवविवाहित जोड़ों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। वहीं नवजात शिशुओं का मुंडन संस्कार भी हुआ।बुजुर्ग बताते है की शीतला माता का मंदिर पांच सो वर्ष पुराना है। मंदिर परिसर में एक जाटी का प्राचीन पेड़ है। उसकी मान्यता है की छोटे बच्चे बीमार हो जाते है तो उसके नीचे से निकाला जाता है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला कमेटी तथा पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। इस मौके पर सूबे सिंह प्रधान,   सूबेदार चंद्रभान कोषाध्यक्ष,सुरेश कुमार , राजकुमार शास्त्री,मु्खयार सिंह,सज्जन सिंह,राजेंद्र सिंह, लालाराम,राजीव सुलतानिया, गोपीराम सरपंच प्रतिनिधि,कविता यादव, पूनम एलएचसी, एलसीटी मनीषा,संजय एसपीओ, सुरेंद्र एसपीओ,जगदीश यादव, सहित गणमान्य जन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 08:बव्वा में बासोडा पर्व मेले का दृश्य।






युवा जेजेपी ने मनाया पूर्व उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन
*****************************************************
**************************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। पूर्व उप-मुख्यमंत्री का जन्म दिन झुग्गी झोपड़ी मे गरीबो को भोजन करा कर  व बाघेश्वर धाम महादेव गौशाला मे जेजेपी कार्यकर्ताओ ने पौधारोपण, पक्षियो के लिए सकोरे रखकर व गौशाल मे सवामणी लगा कर मनाया गया। पंचायत समिति मेम्बर महीपाल नम्बरदार  ने बताया कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का 36वां जन्मदिन मनाया गया  
इस दौरान महीपाल नम्बरदार ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के सकोरे गरीबो को भोजन व  गौवंश के लिए सवामणी  लगा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की लंबी आयु की कामना की।
इस अवसर पर  पीताम्बर तंवर, अनुज कौशिक, महेन्द्र लाम्बा, बेदराम गोस्वामी, जोगिंद्र कोच,सुंदर पहलवान, देवीलाल पहलवान,राधेश्याम गुर्जर, तुलसीराम शर्मा, रमेश पहलवान ,गजराज  आदि अनेक युवा उपस्थित रहे।
फोटो केप्शन 09: पूर्व उप-मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर भंडारा लगाते हुए।







महान आत्माओं पर डाला प्रकाश
--80 पुस्तकें की गई पुस्तकालय को भेंट
*****************************************************
**************************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में गायत्री परिवार, गुरुग्राम के सौजन्य से वैदिक साहित्य विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डा. विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री चांद राम  यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदप्रकाश आर्य ने शिरकत की।
 मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए गायत्री मंत्र के शुद्ध उच्चारण एवं महत्व  तथा कबीर, समर्थ रामदास, रामकृष्ण परमहंस व विवेकानंद के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।  विशिष्ट अतिथि ने कहा कि वेद ईश्वर की वाणी है। वेद ही बह्म सत्य, विज्ञान सत्य और ब्रह्मांड सत्य हैं। उन्होंने मानव जीवन के सोलह संस्कारों पर भी चर्चा की।
 प्राचार्य ने छात्राओं को अपने जीवन में वैदिक साहित्य के अनुरूप भारतीय संस्कारों को अपनाने के लिए संदेश दिया और कहा हमारी संस्कृति में निहित धर्म तथा विज्ञान का समावेश  सदैव मानव  के कल्याणार्थ  रहा है। हमारी संस्कृति असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय  का संदेश देते हुए मानव को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। इस संस्था ने राजकीय महाविद्यालय कनीना व बाबा खेतानाथ महाविद्यालय बिठेड़ा में भी यह कार्यक्रम चलाया ।गायत्री परिवार की ओर से उन्हाणी महाविद्यालय पुस्तकालय के लिए 86 पुस्तकें भी भेंट की, ताकि छात्राएं वैदिक ज्ञान से परिचित हो सकें। पुस्तकालय इंचार्ज अनिल कुमार ने कहा कि इस महाविद्यालय के पुस्तकालय में वैदिक साहित्य, दर्शन और संस्कृति का एक उपभाग बनाया गया है,ताकि छात्राएं वैदिक ज्ञान से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 06: महात्माओं के विषय में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार





सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए बनाई चार टीमें
*****************************************************
**************************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेवल में प्रवेश उत्सव व नामांकन अभियान के अंतर्गत  झिगावान , मुंडायन  तथा बेवल गांवों का दौरा किया गया। प्राचार्य प्यारेलाल कटारिया की अध्यक्षता में तीन टीमों का गठन किया गया जिन्होंने अलग-अलग गांव में जाकर अभिभावकों व ग्राम वासियों को सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की उपलब्धियों को लोगो तक पहुंचाया तथा नए विद्यार्थियों को विद्यालय लाने के लिए प्रयास किया गया। ग्रामवासियों व अभिभावकों ने विश्वास दिलाया कि वह बच्चों का नामांकन बढ़ाने में उनका सहयोग करेंगे।
फोटो कैप्शन 04: बेवल स्कूल के शिक्षक नामांकन करने के लिए अभियान चलाते हुए






अब हर सरकारी शिक्षक को पांच विद्यार्थी स्कूलों में करवाने पड़ेंगे दाखिल
-अपार में दिया जाएगा इसका हवाला
*****************************************************
**************************************************************
*************************************
*****************
कनीना की आवाज। प्रदेश में सरकारी विद्यालयों में घटती छात्रों की संख्या के मध्य नजर आज जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार चौहान ने कनीना खंड के सभी प्राचार्य मुख्य अध्यापक तथा मौलिक मुख्य शिक्षकों की बैठक ली तथा बताया की आगामी 14 अप्रैल तक प्रत्येक अध्यापक को कम से कम पांच विद्यार्थियों का दाखिला अपने विद्यालय में करवाना होगा तथा यह एक उपलब्धि के रूप में माना जाएगा।  इस उपलब्धि को हासिल न करने वाले शिक्षकों की अपार वार्षिक प्रगति रिपोर्ट में इसे दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने खंड स्तरीय बैठक में बताया कि गत दिवस प्रदेश स्तरीय बैठक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं महानिदेशक मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा तथा निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली गई थी जिसमें लक्ष्य रखा था कि विद्यालय से ड्राप आउट एक भी विद्यार्थी विद्यालय से बाहर ना हो उसका नामांकन कर उसे विद्यालय में शिक्षार्थ लाया जाए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने खंड के सभी विद्यालय प्रभारी को नामांकन उल्लास तथा विद्यालय में स्वच्छता हुए सुविधाओं को कायम रखने के लिए कहा।
खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा की पीएमएस योजना के तहत विद्यालयों द्वारा खर्च की राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र खंड संसाधन कार्यालय में तथा सभी संसाधनों का उचित रखना जाए रखरखाव किया जाए।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में नोडल अधिकारी नरेश कुमार ने विस्तार से जानकारी दी तथा खंड के सभी क्लस्टरों की पंजीकरण तथा उन्हें उल्लास एप पर उनका सर्वेक्षण करने की जानकारी दी ।
आज की बैठक में मॉडल संस्कृति के प्राचार्य सुनील खुडानिया सीहोर के प्राचार्य हरीश प्रधान धनौंदा के प्राचार्य सतीश कुमार, कन्या उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कौशिक ककराला के प्राचार्य रामेश्वर दयाल, भोजावास के प्राचार्य यादवेंद्र सिंह दोंगडा अहीर के प्राचार्य अमर सिंह एवीआरसी ओएमआरटीआई मनोज यादव रोशनी देवी सोमवीर सिंह प्रदीप कुमार  प्राचार्य हनुमान गोयल ,सतीश कुमार, गुलशन कुमार, नरेश कुमार यादव प्रवक्ता , शुभकरण यादव रसूलपुर के मुख्य अध्यापक हीरालाल यादव आदि उपस्थित रहे।
 फोटो कैप्शन 04: अधिकारी प्राचार्यों को संबोधित करते हुए।







साइबर अपराध के प्रति लोगों को किया जागरूक, बस स्टैंड पर चलाया जागरूकता अभियान
साइबर अपराध के प्रति लोगों को किया जागरूक, जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचाव
*****************************************************
**************************************************************
***********************************
*******************
कनीना की आवाज। पुलिस ने साइबर अपराधों के विषय में जानकारी दी। प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
इंटरनेट की दुनिया से भले ही लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हो लेकिन अब उतना ही खतरनाक भी साबित हो गया है। साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आमजन को साइबर अपराध से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज कनीना पुलिस की टीमों ने दौंगडा अहीर और बस स्टैंड कनीना पर जागरूकता अभियान चलाया। साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी देकर युवाओं, शिक्षकों और आमजन को जागरूक किया, ताकि आमजन किसी भी साइबर क्राइम का शिकार ना हो।
पुलिस टीमों ने बताया कि साइबर अपराध कई प्रकार के होते हैं जिसमें हैकर्स/धोखेबाज पीडि़तों की प्रतिष्ठा, वित्त, व्यवसाय आदि को प्रभावित करने वाले विभिन्न साधनों का उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया की आपकी सहायता करने के लिए आपको यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी ना दें। विधार्थियों एवं आमजन को इस बात का याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें। कहा कि मोबाइल पर बगैर पुष्टि किए किसी को भी अपना महत्वपूर्ण डाटा शेयर न करें। मैसेज, मेल आदि के मध्यम आय अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें।
पुलिस की टीमों ने आमजन को साइबर अपराध से बचने के लिए अनेक उदाहरण देकर विस्तारपूर्वक समझाया। कहा कि हम किस प्रकार मोबाइल फोन, उसकी वीडियो कॉल आदि के द्वारा होने वाले अपराधों से किस प्रकार बच सकते हैं। हम किसी भी लालच में आकर ऐसे अपराधियों के शिकार हो जाते हैं। हमें अपना आधार नंबर, ओटीपी किसी को भी नहीं बताना चाहिए। सावधानी ही साइबर अपराध से बचने का उपाय है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को अपनी जानकारी न दें और निजी जानकारी भी शेयर करने से बचें।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करें। साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर या नजदीकी थाना/चौकी में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
फोटो कैप्शन 03: साइबर अपराध की जानकारी देते हुए पुलिस।






ग्रामीणों की एक ही मांग कट 388वें दिन जारी रहा धरना
--अनिश्चितकालीन धरने पर हैं किसान
*****************************************************
**************************************************************
**************************************
****************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का धरना 388वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता पहलवान रणधीर सिंह बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि हम पक्के इरादे के साथ धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जब तक राज्य सरकार या केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं होता है,तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 388 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार के द्वारा दो साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की मंजूरी दी हुई है। धरना पर बैठे हुए ग्रामीणों को 13 महीने होने वाले हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान होने वाले चुनावों पर है लेकिन हम केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि हमारी मांग की तरफ ध्यान दे और ग्रामीणों की परेशानी को समझें, जितना जल्दी हो सके राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट का काम शुरू करवाया जाये।
इस मौके पर सरपंच वीरपाल स्याणा, नरेंद्र शास्त्री, डा. लक्ष्मण सिंह, सोनू तंवर, सीताराम, मास्टर विजयपाल,   सूबेदार हेमराज अत्रि,  मास्टर विजय सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, वेद प्रकाश,सतपाल चेयरमैन,राजू उर्फ राजेश,  प्यारेलाल, डा. राम भक्त,  इंस्पेक्टर सतनारायण, सूबेदार भूले राम, पंडित संजय कुमार, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार,   रामकिशन, बाबूलाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश,  मुंशी राम,  सत्य प्रकाश, मनफूल,रोशन लाल आर्य  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।





कोल्ड ड्रिंक की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये  का सामान जलकर राख
-फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर बुझाई आग
*****************************************************
**************************************************************
*************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना कोसली सड़क मार्ग पर स्थित नीरज कोल्ड ड्रिंक स्टोर में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जिसको लेकर हड़कंप मच गया। आग तेजी से ेफैली जिसको लेकर पुलिस को सूचित किया। कोल्ड ड्रिंक संचालक गणेश गुप्ता ने पुलिस को सूचित किया मस्तिष्क लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया किंतु फायर ब्रिगेड को सूचित किया तथा मौके पर पहुंची वहीं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। गणेश गुप्ता ने बताया करीब लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग शार्ट सर्किट से लगी तथा देखते-देखते फैल गई ेिजससे कंप्यूटर प्रिंटर, कागज आदि सभी जलकर राख हो गए। अभी सामान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
 फोटो कैप्शन 02: आग लगने से जला हुआ सामान।


कालेज छात्राओं को बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
-आनलाइन सांझा किए जाने वाले व्यक्तिगत विवरण को सीमित करें
*****************************************************
**************************************************************
*****************************
*************************
कनीना की आवाज। आपके द्वारा आनलाइन सांझा किए जाने वाले व्यक्तिगत विवरण को सीमित करें। जागरूकता की कमी के चलते कोई न कोई साइबर ठगों का शिकार हो जाता है। एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना सदर कनीना प्रभारी निरीक्षक रामनाथ ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। महेंद्रगढ़ जिला में पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज कनीना के जीएल वूमेन कालेज पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा छात्राओं को साइबर अपराधों की रोकथाम व इससे बचने के उपाय सांझा किए। टीम ने छात्राओं को बतलाया कि अक्सर सोशल मीडिया पर फोलोवर व लाइक बढ़ाने के लिए अपनी प्राइवेसी का ध्यान नहीं रखते व अपनी पर्सनल जानकारी जैसे जन्म तिथि स्कूल का नाम, जोब प्रोफाइल को पब्लिक कर देते हैं। जिसका फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं व आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर आपसे व आपके दोस्तों के साथ ठगी व अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। जैसे हम अपनी फेसबुक प्रोफाइल को पब्लिक रखते हैं, जहां कोई भी आपकी फ्रेंड लिस्ट, मोबाइल नम्बर, फोटो देख सकता है व इनका इस्तेमाल कर आपकी फेक आईडी बना सकता है व आप व आपके के दोस्त ठगी के शिकार हो सकते है। टीम ने टीचर्स व स्टूडेंट्स और आमजन के साथ साइबर फ्राड से बचाव के उपाय सांझा किए।
फोटो कैप्शन 05: कालेज की छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी देते हुए।


आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
--मोहनपुर के व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज
*****************************************************
**************************************************************
*************************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना मंडल के गांव मोहनपुर में दुकानदार ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मेंसत्य प्रकाश ने कहा है कि कनीना-नारनौल सड़क मार्ग पर उसकी चाय व परचून की दुकान है। दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हंै। 20 मार्च की शाम के समय करीब आधा दर्जन लोग दुकान पर आये और और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। वे अपने हाथों में लाठी डंडे एवं लोहे की राड़  लिये हुये थे। उन्होंने परिवार के लोगों तथा उससे मारपीट की। घर का शीशा तोड़ डाला तथा राड़ डेडे एवं लाठियों से घायल कर दिया। सत्यप्रकाश के बयान परबयान पर राजपाल, संदीप, संजीव, निशा सरोज और सवीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





कालेज में पढऩे गई लड़की हुई गुम, गुमशुदगी का मामला दर्ज
-एक युवक पर उसे कहीं छ़पाने का आरोप
*****************************************************
**************************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। रेवाड़ी जिले के एक व्यक्ति ने जो वर्तमान में जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव में रहता है ने उनकी बुआ के लड़के की पुत्री के गुम होने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त ने पुलिस में कहा है कि दो अप्रैल को उनकी बुआ की लड़के की पुत्री जो उनके पास रह रही थीतथा 20 वर्षीय जो बीएससी द्वितीय वर्ष में कालेज में पढ़ रही थी, पढऩे के लिए घर से गई थी किंतु वापस नहीं लौटी। उन्होंने संदीप नामक युवक पर उसे कहीं छुपने का आरोप लगाते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने गुमशुदगी मामला दर्ज कर लिया है।







जागो वोटर जागो
 सभी को वोट जरूर डालने चाहिए-सुनीता देवी
*****************************************************
**************************************************************
************************************
******************
कनीना की आवाज। शिक्षिका सुनीता देवी का कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं।  अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। यदि हम नापसंद का और अच्छे नेता का चुनाव नहीं करेंगे तो वह सरकार में रहकर अच्छे कार्य नहीं करेगा। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: सुनीता देवी





































मेरा पहला वोट
वोट डालने के लिए लालायित हैं मोनिका
*****************************************************
**************************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज। चुनाव आयोग समय-समय पर 18 वर्ष की उम्र पूरी होने वाले युवाओं को वोट बनवाने का अवसर देता आ रहा है।  जिसके तहत छात्रा मोनिका ने अपना वोट बनवाया है। उन्हें बेहद खुशी है कि उनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है और अब वोट डालने के अधिकारी हैं तथा अपने वोट से सही नेता का चुनाव करके ,सही सरकार में परोक्ष रूप से भागीदारी करेंगे। जब मोनिका से बात की तो उनका कहना है कि उनके मन में हार्दिक खुशी है कि वह अपना पहली बार वोट डालेंगे और वह भी लोकसभा के प्रत्याशी का। वोट डालकर उन्हें बेहद खुशी होगी वहीं उनकी चाहत है कि उनकी चाहत का प्रत्याशी सत्ता में पहुंचे।  उनकी इच्छा है कि सरकार ऐसे काम करें जिसमें युवाओं का हित हो। उनका कहना कि वोट डालने का अधिकार आयोग ने उन सभी युवाओं को दिया है जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई। अब वह 18 वर्ष पर कर चुके हैं और पहली बार वोट डालेंगे। उन्हें अपना पहचान पत्र पहचान पत्र बनवा लिया है तथा वोट डालने के लिए लालायित  हैं।
फोटो कैप्शन- मोनिका