Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, April 7, 2024


 

कनीना क्षेत्र से अवैध देसी कट्टे के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
--गुप्त सूचना के तहत की गई कार्रवाई
****************************************************
********************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने जिले की सभी अपराध जांच इकाइयों को अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिनके तहत सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते अवैध हथियार रखने के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित मोहित उर्फ प्रधान वासी खैराणा कनीना को अवैध हथियार के साथ बेवल रोड से गिरफ्तार किया है, आरोपित से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान गांव बेवल बस अड्डा पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहित उर्फ प्रधान वासी खैराणा कनीना अवैध हथियार लिए हुए अपने किसी साथी के इंतजार में बेवल रोड गांव खैराणा पर खड़ा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। टीम द्वारा बतलाए हुए स्थान पर रैड की गई, जहां पर एक नौजवान लड़का पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा, जिसको काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहित उर्फ प्रधान उपरोक्त बतलाया। जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर लिया और थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।









राजनीतिक चर्चाओं के साथ, 392वें दिन जारी रहा धरना
--धरने पर अडिग हैं ग्रामीण
****************************************************
********************************************************
**************************************
**************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। रविवार को धरने की  अध्यक्षता प्रधान कृष्ण कुमार सेहलंग  ने की और उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बनने वाले कट की तरफ ना हो कर, आगामी होने वाले चुनावों पर केंद्रित है। हम बार-बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहते हैं  कि दो साल पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा की हुई है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार के द्वारा कट के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है इस क्षेत्र के विकास के लिए कट का होना बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार ग्रामीण की पीड़ा को समझे और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाया जाए।
 धरना संघर्ष समिति के सदस्य नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरोली ने बताया कि केंद्र सरकार ग्रामीणों की मांग को अनदेखा कर रही है, पहले कट की घोषणा की , उसके बाद आश्वासन दिया गया की जल्दी काम शुरू हो जाएगा, काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ग्रामीण की मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं करेगी तब इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगाढ्ढ
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 392 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी  है लेकिन कट के जुनून को लेकर उनका हौसला बरकरार है। ग्रामीणों का एक ही उद्देश्य है कि हमारा कट बनना चाहिए उसके लिए हम हर परेशानी का सामना करने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं होता है तब तक धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर डा लक्ष्मण सिंह, पहलवान रणधीर सिंह,  नंबरदार नाथूराम, मनफूल, सतपाल चेयरमैन,  बाबूलाल, पूर्व सरपंच सत्यवीर सिंह, पंडित मनीराम अत्री, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, मास्टर विजयपाल, वेद प्रकाश,पहलवान धर्मपाल,ओमप्रकाश,   सीता राम, मास्टर विजय सिंह, इंस्पेक्टर सत्यनारायण,   प्यारेलाल, वेद प्रकाश,  राजू उर्फ राजेश,   सूबेदार हेमराज अत्रि , रोशन लाल आर्य  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।







दिनभर शिक्षकों ने की कड़ी मशक्कत
-अवकाश के दिन लाये विद्यार्थियों को स्कूल में दाखिला दिलवाने
****************************************************
********************************************************
**************************************
**************
कनीना की आवाज। नव सत्र के प्रारंभ होते ही पूरे जिले भर में नामांकन के लिए सरकारी अध्यापकों की भागम भाग देखी जा सकती है। इसी क्रम में आज राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के स्टाफ द्वारा कनीना कस्बे के विभिन्न वार्डों  तथा ढाणी कनीना में नामांकन के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया गया तथा अनेक विद्यार्थियों के नामांकन किए गए। आज के अभियान में विद्यालय के हेड मास्टर नरेश कुमार कौशिक विद्यालय लिपिक कश्मीरी निमल, विद्यालय के डीपीई राकेश कुमार ने एक समूह में नामांकन किया वहीं दूसरे समूह में वरिष्ठ अध्यापक कैलाश बंसल, सुभाष वर्मा, राजबाला यादव, रूबी यादव सुनीता मेहरा  तथा  बाबूलाल ने भी घर-घर जाकर दाखिले के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में जिस स्तर की शिक्षा दी जा रही है वह अपने आप में बेमिसाल है तथा अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए राजकीय विद्यालयों में बच्चों के दाखिले करवा तथा देशभर में सबसे बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहे राजकीय विद्यालयों पर भरोसा करें।  कनीना के राजकीय उच्च विद्यालय में गृह विज्ञान  व सिलाई कटाई के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था है तथा कंप्यूटर शिक्षा व शारीरिक शिक्षप्रशिक्षण के लिए विशेष तैयारी करवाई जाती है।
मुख्यअध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने आज एक नारा दिया जो स्कूल सरकारी है, वह सबसे ज्यादा असरकारी है।
 उधर सरकारी स्कूल मे दाखिलो कि संख्या बढ़ाने के लिए रविवार के दिन भी राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ी ईंट भट्टा के मुख्यशिक्षक चन्दन सिंह के नेतृत्व में शिक्षक राजेश कुमार के साथ बच्चों के दाखिले के लिए ईंट भट्टो पर झुग्गियो मे संपर्क अभियान चलाया गया।
मुख्यशिक्षक चन्दन सिंह ने ईंट भट्टो पर मेहनत मजदूरी के दूसरे प्रदेशो से आए मजदूरों को शिक्षा के महत्व के बारे मे बताते हुए उनको अपने बच्चों को सरकारी स्कूल मे भेजनें के लिए प्रोत्साहित किया। वही चन्दन सिंह बताया कि बच्चों के जन्मप्रमाण व आधार कार्ड ना होने के कारण बच्चों के दाखिला करने मे बहुत परेशानी आ रही है।
इसके साथ ही शिक्षक राजेश कुमार ने भी झुग्गी झोपडिय़ों मे जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूल मे बच्चों के दाखिला करवाने के लाभ बताए।उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों पढ़ाई अभिभावकों को काफी महंगी पड़ती है जब कि सरकारी स्कूलों मे आठवीं तक शिक्षा निशुल्क दी जाती है।
सरकारी विद्यालय के अध्यापको द्वारा अभिभावकों काफी समझाने के बाद वे बच्चों को विद्यालय मे भेजनें के लिए सहमत हुए। मुख्यशिक्षक चन्दन सिंह ने कहा है कि उनके विद्यालय के स्टाफ का अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूकता व दाखिलो के लिए नामांकन अभियान लगातार जारी रहेगा।
फोटो कैप्शन 09 व 10: स्कूलों में दाखिले के लिए कवायद का नजारा।







हिंदू नववर्ष है हमारा असली नववर्ष
-ग्रेगोरियन नव वर्ष के पीछे नहीं भागेंगे-महेश कुमार
****************************************************
********************************************************
***********************************
*****************
कनीना की आवाज। नौ अप्रैल से हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर 2081 शुरू हो रहा है। यह वह वर्ष है जो वर्षों से मनाया जाता रहा है। हिंदुओं के लिए यह वर्ष नव वर्ष कहलाता है। चाहे अंग्रेजी वर्ष के पीछे पूरा समाज चल रहा हो किंतु हिंदू नव वर्ष को मनाने की परंपरा अनोखी होती है। हिंदू नव वर्ष मनाने को लेकर के विभिन्न लोगों से चर्चा की गई।
** भारत का असली नव वर्ष, विक्रम संवत 2081 जो 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। राजा विक्रमादित्य द्वारा इस वर्ष शुरुआत की गई थी जो चंद्रमा गणना के अनुसार शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा 9 अप्रैल से शुरू होगा। राजा विक्रमादित्य ने ही यह वर्ष शुरू किया था जिसने हिंदू प्रजा की भलाई के लिए उन्होंने अनेक कार्य किए थे। उनके कार्य राम राज्य के समान ही माने जाते हैं। इसे पूरे जोश से मनाया जाना चाहिए।
-- महेश बोहरा, हिंदु जागरण संस्था पदाधिकारी
हिंदू नव वर्ष के महीनों के नाम भी बहुत से लोग नहीं जानते जबकि इनका ज्ञान होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इन हिंदू महीनों में चैत्र से शुरुआत होती है। बाद में वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्कशीर्ष, पोष माघ और अंतिम महीना फागुन का होता है। ये महीने बहुत से युवा पीढ़ी को ज्ञान नहीं है जबकि इनका ज्ञान होना जरूरी है। अंग्रेजी वर्ष के सभी महीना के नाम लोग आसानी से बता सकते हैं। इनका शिक्षण भी होना चाहिए।
-- एडवोकेट मनोज कुमार
हिंदू नव वर्ष विक्रमादित्य द्वारा चलाया हुआ 9 अप्रैल से शुरू होगा। उस दिन को नव संवत्सर के रूप में मनाया जाता है। घरों में विभिन्न पकवान बनाकर इस वर्ष की शुरुआत होती है। लंबे समय से लोग घरों में पकवान बनाकर खाते आ रहे हैं। वास्तव में यह राजा विक्रमादित्य को याद करते हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर को तो हम याद रखते हैं किंतु हिंदू नव वर्ष तथा हिंदू कैलेंडर को भूल जाते हैं। यही हमारी भूल है।
-- केशव कनीना
राजा विक्रमादित्य ने ही नव वर्ष शुरू किया था क्योंकि उन्होंने हूणों को हराकर टैक्सास नदी में अपने अश्वों को पानी पिलाया था और इसी खुशी में इस वर्ष की शुरुआत की थी। ऐसे में इस वर्ष को धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। न केवल पुस्तकों में अपितु घर-घर में इस वर्ष को खुशी से मनाना चाहिए तभी हम हिंदू देश के नागरिक कहलाएंगे। यह वर्ष राजा विक्रमादित्य को समर्पित है। ग्रेगोरियन कैलेंडर और हिंदू कैलेंडर में 57 सालों का अंतर है। जब अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष में 57 वर्ष जोड़ दिए जाते हैं तो हिंदू नव वर्ष बनता है अर्थात यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से 57 वर्ष पहले शुरू हुआ था। यह आज भी चला आ रहा है। यही हमारा असली वर्ष है।
-- नवीन कुमार, कनीना
 फोटो कैप्शन: नवीन कुमार, महेश बोहरा, केशव कनीना, एडवोकेट मनोज कुमार


 

 

 

 

 

 

जागो वोटर, जागो
मतदान करने से होता है अच्छे प्रत्याशी का चुनाव-जोगेंद्र सिंह

****************************************************
********************************************************
***********************************
*****************
कनीना की आवाज।
लोकसभा चुनाव 25 मई को होने वाले हैं। समय समय पर नये वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है।
इस संबंध में जोगेंद्र सिंह अध्यापक मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहते हैं कि वोट जरूर बनवाना है, वोट बनवाने के लिए घर बैठे भी आनलाइन वोट बनवा सकते हैं। परंतु वोट बनवा लेने से ही काम पूरा नहीं होता वह डालना भी जरूरी होता है। एक-एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुन सकते। परिणाम यह निकलता है कि चुना गया प्रत्याशी हमारी भावनाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा।
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ, भय या लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके। हर एक वोट की कीमत होती है, वोट डालकर प्रत्याशी का चुनाव किया जाता है। यदि वह प्रत्याशी चुनाव जीत जाता है तो मन को खुशी होती है।
 चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वह डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  
 फोटो कैप्शन: जोगेंद्र सिंह अध्यापक।





अंबेडकर जयंती मनाने के लिए आयोजित हुई भोजावास में बैठक
-भोजावास में खंड स्तरीय मनाई जाएगी जयंती
****************************************************
********************************************************
*********************************
*******************
कनीना की आवाज। अंबेडकर भवन भोजावास में डा. बीआर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाये जाने के उपलक्ष्य में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डा. प्रवीण कुमार प्राचार्य ने की बैठक में निर्णय लिया कि डा भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से ब्लाक स्तर पर मनाई जाए। समारोह में मुख्य अतिथि सीताराम विधायक होंगे वहीं मनोज कुमार डीएसपी भी विशिष्ट अतिथि बतौर हाजिर रहेंगे।
इस मौके पर निर्णय लिया गया कि सतबीर अंबेडकर, डा. मधुसूदन, मुनिपाल, पूर्व अध्यक्ष सरल देवी,सुरेखा बाई, डा. जितेंद्र मोरवाल भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बतौर हाजिर रहेंगे। इस बैठक में कृष्ण कुमार पूनिया प्रधान, राजेंद्र सिंह गोठवाल, सूरत सिंह प्रवक्ता, किशनलाल हेडमास्टर, धर्मेंद्र सिंह, अजीत मास्टर, बलबीर सिंह, दिलीप सिंह अधिवक्ता, डा पवन कांगड़ा, विनोद अधिवक्ता, रोशन लाल, शेर सिंह, महेश गोमला, रामफल, राजेंद्र नौतना, सज्जन सिंह, धर्मपाल साथ में अनेक सदस्य शामिल हुये। इस मौके पर सभी वालिंटियर्स को और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
 फोटो कैप्शन 8: अंबेडकर जयंती मनाई जाने को लेकर भोजावास में आयोजित बैठक का नजारा






घर के सामने खड़ी ट्राली को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया
-सीसीटीवी कैमरे से कुछ मिली जानकारी
****************************************************
********************************************************
************************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना निवासी भरत सिंह, वार्ड नंबर 5 की घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को अज्ञात चोर अपने आइसर ट्रैक्टर से जोड़कर फरार हो गया। कनीना पुलिस में भरत सिंह ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करवाया है।
 उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात को अपने घर के सामने ट्राली खड़ी करके सोया था। शनिवार को ट्राली गायब मिली। उन्होंने पुलिस में बताया कि समीप के घर में लगे कैमरे से पता लगा है कि आइसर कंपनी का ट्रैक्टर चालक ट्राली को जोड़कर ट्राली को जोड़कर नहर के साथ-साथ रेवाड़ी रोड की तरफ रात के 12 बजे जाता दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह ट्राली 2.50 लाख रुपये में गत दिनों खरीदी थी। उनके बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध ट्राली चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।



























छुट्टी वाले दिन भी सरकारी स्कूल रहे खुले
- नए बच्चों को ढूंढ ढूंढ कर किए दाखिले
****************************************************
********************************************************
****************************************************
कनीना की आवाज। जहां प्राइवेट स्कूलों वाले अध्यापक घर-घर जाकर बच्चे स्कूल में दाखिल कराने की जोर आजमाइश कर रहे हैं वहीं उसी कड़ी में अब सरकारी स्कूलों के अध्यापक स्टाफ द्वारा भी कमर कस ली है और अपने समस्त स्टाफ के साथ छुट्टी वाले दिन भी छुट्टी न करके गली-गली, मोहल्ले मोहल्ले में जाकर सरकारी स्कूलों की विशेषता बता कर वहां बच्चे भेजने की गुहार लगा रहे हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई का सतर भी सुधरे और उनके मां-बाप को अनावश्यक खर्च से मुक्ति मिल सके।
 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेश कौशिक, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के प्राचार्य सतीश कुमार, राजकीय कन्या वरिष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक कनीना मंडी के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया सरकार के आदेश अनुसार रविवार को विशेष नामांकन अभियान के तहत समस्त स्टाफ को लेकर कस्बे/गांव की गली-गली में जाकर सरकारी स्कूल के महत्व की जानकारी लोगों को दी तथा सरकारी स्कूलों में होने वाली पढ़ाई के बारे में भी बताया जिसको लेकर आज टीम ने कक्षा पहली से 12वीं तक अनेक बच्चों के दाखिले भी करने में कामयाबी हासिल है।
 यहां गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों के स्टाफ द्वारा जिस तरह की मेहनत की जा रही है इससे यह बात साफ हो जाती है कि अब प्राइवेट स्कूलों का टिकना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार तथा शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी हुआ है विशेष नामांकन अभियान के तहत ज्यादा है ज्यादा बच्चों का दाखिला किया जाए। उसी को मद्देनजर रखते हुए स्कूल टीमों द्वारा कस्बे के विभिन्न वार्ड और गलियों में जाकर लोगों से मुलाकात की तथा प्राइवेट स्कूलों से होने वाले नुकसान तथा सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। सभी सरकारी स्कूलों में यही कवायद चली।
 इस अवसर पर राजेश कुमार, राजेश कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता ककराला, विजय कुमार महक,  प्रवीण कुमार, पवन कुमार, लीलू राम, दिनेश कुमार, सुमन लता, स्नेह लता, रेखा यादव, नरेश कुमार, सतीश कुमार, ओम प्रकाश, माया देवी राकेश कुमार, मीना देवी, संतोष तथा राहुल के अलावा सभी टीम ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर के भाग लिया।
 फोटो कैप्शन 05 से 07: नामांकन अभियान में स्कूली स्टाफ

Saturday, April 6, 2024


 

7 अप्रैल को भी खुलेंगे स्कूल, होगा नामांकन

मास्टर वर्ग को अभी तक फरवरी माह का वेतन भी नसीब नहीं किंतु रविवार को भी करेंगे नामांकन
-शिक्षक नेता मौन, प्राध्यापकों को मार्च माह का भी मिल जाएगा सोमवार तक
*********************************************************************
********************************************************************
*************************************
*********************************
कनीना की आवाज। एक और जहां शिक्षक भाग ने मास्टर वर्क का अभी तक फरवरी माह का वेतन भी नहीं दिया है मार्च माह का वेतन भी बकाया है किंतु प्राध्यापक वर्ग का फरवरी के साथ-साथ मार्च माह का वेतन भी नसीब हो गया है या फिर सोमवार तक उन्हें नसीब हो जाएगा। कोई अध्यापक नेता बोलने के पक्ष में नहीं है, नेता भी मौन हैं। अध्यापक विशेष कर मास्टर वर्ग घर-घर जाकर दाखिलों में मदद कर रहा है परंतु होली पर भी उनका वेतन नसीब नहीं हुआ। अब हालात यह है कि जिन अध्यापकों ने लोन ले रखा था उन पर जुर्माना लगता ही जा रहा है। मास्टर वर्ग का कहना है कि शायद अब उन्हें यह वेतन मई माह में ही नसीब होगा।
 सरकार द्वारा अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए सभी अध्यापकों को की तैनाती रविवार सात अप्रैल को भी कर दी है, स्कूल खुले रहेंगे परंतु उनका वेतन देने की बात कभी नहीं सोच रहे हैं। मास्टर वर्ग ने रोष जताते हुए वह कहा कि क्या मास्टर वर्ग का ही वेतन रोका जाना था? अगर वेतन रोकना ही था तो पूरे ही शिक्षा विभाग का क्यों नहीं रोका गया? केवल मास्टर वर्क का वेतन रोकने के पीछे क्या मंशा है? मास्टर वर्ग में भारी पनप रहा है और उनका कहना है कि अब तो लोगों ने उन्हें उधार देना भी बंद कर दिया है क्योंकि 2 महीने से भी अधिक समय वेतन मिले हो गया है। दुकानदार भी यह कहने से नहीं चूकते कि हमें ये मास्टर पागल बना रहे हैं कि उन्हें वेतन नहीं मिला पर, हकीकत उनको नहीं मालूम। सबसे बड़ी बात है कि विभिन्न संगठन मौन बैठे हैं और एक शब्द भी बोलने से कतरा रहे हैं। प्राध्यापक वर्ग का मार्च माह का वेतन निकालने के लिए भी बजट जारी कर दिया है किंतु मास्टर वर्र्ग का बजट तो दूर फरवरी माह का वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। सभी प्राचार्य और स्कूल के मुखिया मौन हं। अधिकारी भी चुप्पी साथ रहे हैं। शिक्षक वर्ग यह नहीं समझ पा रहा कि आखिर राज क्या है?






कनीना अनाज मंडी में 12264 क्विंटल सरसों खरीदी
-602 किसानों ने बेची सरसों
*********************************************************************
********************************************************************
***************************************
*******************************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी में खरीद के सातवें दिन 12264 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। किसान त्वरित गति से सरसों बेच रहे हैं।
 कनीना खरीद एजेंसी के मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल खरीद 59147 क्विंटल हो चुकी है। सातवें दिन 602 किसानों की सरसों खरीद की गई। अब तक सब 2856 किसान सरसों बेच चुके हैं। खरीद के 7वें दिन 33 गांवों के किसान सरसों बेचने के लिए आए और इस प्रकार सातवें दिन 12000 बैग की लिफ्टिंग की गई। कुल 30000 बैग की लिफ्टिंग की जा चुकी है।    
  उधर किसानों के वाहनों की लंबी कतार लग रही है। सुबह सवेरे से किसान सरसों बेचने के लिए वाहनों सहित खड़े हो जाते हैं।
फोटो कैप्शन 8: अनाज मंडी में सरसों की खरीद करते हुए






सघन नामांकन अभियान चलाया
--घर घर जाकर किया अभिभावकों को जागरूक
*********************************************************************
********************************************************************
**************************************
********************************
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में छात्र-छात्राओं के दाखिले के लिए मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक के नेतृत्व में सघन नामांकन अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सावित्री देवी ,राकेश कुमार डीपीई तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुभाष वर्मा शीला देवी सहित अनेक स्टाफ सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित किया। मुख्याध्यापक ने बताया कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में सह शिक्षण का कार्य शुरू हो चुका है तथा कक्षा 6 से 8 तक लड़कों के दाखिले भी किए जा रहे हैं। इसके लिए गत वर्ष भी विद्यालय प्रबंधन  शिक्षा समिति तथा शिक्षा  कनीना ने एक प्रस्ताव पास कर तत्कालीन मुख्यमंत्री को उनके कनीना जन संवाद कार्यक्रम में दिया था तथा अब विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा प्रस्ताव पास कर विद्यालय में कक्षा छठी कक्षा से आठवीं तक लड़कों के दाखिले शुरू किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे कनीना कस्बे में एक भी विद्यालय ऐसा नहीं है जिसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत गरीब छात्र मुक्त शिक्षा प्राप्त कर सके क्योंकि एकमात्र  शिक्षण संस्थान अब मॉडल संस्कृति स्कूल बन चुका है तथा कनीना मंडी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। अत विद्यार्थी भविष्य को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति कनीना ने एक प्रस्ताव पास कर खंड शिक्षा अधिकारी कनीना , जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल तथा महानिदेशक मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा को भेजकर मांग की है कि अविलंब इस विद्यालय में लड़कों का कक्षा 6 से 8 तक दाखिला करने की मंजूरी विद्यालय प्रशासन को दी जाए।
फोटो कैप्शन 07: कनीना के राजकीय कन्य स्कूल में चलाया सघन प्रवेश अभियान।





विश्व स्वास्थ्य दिवस -7 अप्रैल
स्वास्थ्य की ओर दिया जा रहा है कम ध्यान -
-खाने पीने की बदल गई है आदतें
*********************************************************************
********************************************************************
*************************************
*********************************
कनीना की आवाज। 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। क्योंकि कभी भी स्वास्थ्य के लिए विशेष ध्यान दिया जाता था किंतु आजकल स्वास्थ्य के प्रति लोगों का रुझान घटता जा रहा है। लोग खानपान, रहन-सहन आदि के तरीकों में परिवर्तन करते ला रहे हैं जिसका कु-प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। आज युवा पीढ़ी, विद्यार्थी वर्ग, शिक्षक वर्ग या किसान वर्ग हो सभी परेशानियों से जुड़ते नजर आते हैं और खाने-पीने पर बहुत कम ध्यान दे पाते हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कुछ लोगों से चर्चा की गई।
***खाने पीने की आदतों में सुधार होनी चाहिए। समय पर खाना लेना चाहिए और वह भी संतुलित आहार लेना चाहिए, फास्ट फूड से बचना चाहिए तथा बाजार की चीजों की बजाय घर पर बना कर खाएं तो बेहतर हो सकता है। यदि स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए तो साबुत अनाज खाने चाहिए, सलाद पर भी जोर देना चाहिए, पर्याप्त मात्रा पानी भी पीना चाहिए। अक्सर एक ही प्रकार के खाने से व्यक्ति का स्वास्थ्य सही नहीं रह सकता। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
-- डा जितेंद्र मोरवाल
स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दिनों दिन बढ़ रहे फास्ट फूड से ध्यान हटाना होगा। हर वर्ग का ध्यान फास्ट फूड की ओर जाता है। जितनी अशुद्धता से फास्ट फूड बनता है, वह देखकर ही पता लगाया जा सकता है किंतु लोगों का रुझान इस कदर बढ़ गया है चाहे गंदगी भरे वातावरण में गंदे हाथों से भी फास्ट फूड खाने में खुशी महसूस कर रहे हैं। यही उनकी के स्वास्थ्य को गिराने का एक प्रमुख कारण रहा है। ग्रामीण क्षेत्र भी आज स्कूली बच्चे हो या छोटे बच्चे विशेष कर पैकेट कुरकुर,े चिप्स आदि को अधिक प्रयोग करते हैं जो उनके स्वास्थ्य को गिरता है।
--- निर्मल कुमार नांगल हरनाथ
युवा वर्ग आजकल हुक्का, चिलम, सिगरेट आदि की शौकीन होता जा रहा है।  दूध, पनीर, मक्खन छाछ और सूखे मेवे आदि का कम प्रयोग करते हैं। बुजुर्ग भी दूध और लस्सी के सहारे जीवन जी गए हैं और बेहतर जीवन की कर गए हैं। उनके खाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती थी। आज युवा पीढ़ी खाने का विशेष ध्यान नहीं देती यही उनकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बढ़ रही है।
-- अजीत कुमार कनीना निवासी
अकेले खाने ही नहीं सोने की आदतें, पढऩे की आदतों में सुधार करना होगा। अक्सर खाने के लिए समय कम देते हैं और अधिक से अधिक धन कमाने के पीछे दौड़ते रहते हैं। जो उनकी मानसिकता पर बुरा प्रभाव डालता है। यदि इंसान को स्वस्थ रहना है तो उसे हल्का-फुल्का व्यायाम करते हुए नियमित रूप से खाना खाकर, नियमित रूप से सोना चाहिए। तभी जाकर अपने स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं। यदि किसी प्रकार की दिक्कत शरीर में आती है तो डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
--- कुलदीप बोहरा
फोटो कैप्शन: डाक्टर जितेंद्र मोरवाल, कुलदीप बोहरा तथा अजीत कुमार, निर्मल कुमार







कनीना क्षेत्र के गांवों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
--चुनावों के दृष्टिगत किया फ्लैगमार्च
*********************************************************************
********************************************************************
************************************
**********************************
कनीना की आवाज। समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने और आगामी लोकसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय मुक्त सुनिश्चित करने के लिए महेंद्रगढ़ पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ कनीना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महेंद्रगढ़ पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ थाना सदर कनीना प्रभारी निरीक्षक रामनाथ के नेतृत्व में कनीना के गांव भोजावास, पड़तल, झिंगावन और दौंगडा अहीर व अन्य गांवों में रूट मार्च किया। इस दौरान दौंगड़ा चौकी इंचार्ज एएसआई प्रीतम भी मौजूद रहे। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव कर्तव्यों, पुलिस और सीएपीएफ की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में एक सामान्य जानकारी दी गई। समाज में सुरक्षा और सद्भाव की भावना पैदा करने और स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण का विश्वास पैदा करना था। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि सभी असला लाइसेंस धारक अपने हथियार जल्द से जल्द अपने नजदीकी थाना पर जमा करवाकर एक सभ्य नागरिक होने का परिचय दें। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें।
फोटो कैप्शन 04: पुलिस कनीना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते हुए।







277 मरीजों ने करवाई आंखों की जांच
-दी गई मुफ्त दवाएं
*********************************************************************
********************************************************************
**************************************
********************************
कनीना की आवाज। खण्ड कनीना के ग्राम रामबास मे  जगत ताऊ चौधरी देवीलाल पूर्व उप-प्रधानमंत्री जी की 23 वी पुण्य तिथि पर 6 अप्रैल 2024 को सर्व धर्म सभा आयोजित की गई  और ग्राम रामबास की धर्मशाला मे जननायक  ताऊ चौधरी देवीलाल जी की पुण्य तिथि के दिन चौहान अस्पताल महेंद्रगढ़ के द्वारा आंखों की जांच व कैम्प लगाया गया। इस कैंप में  चौहान अस्पताल महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा  277 मरीजों की आंखों की  जांच करके दवाइयां व चश्मे  निशुल्क दी गई जिस  कैम्प मे डा. सुमेर सिंह चौहान व डा. सुनीता देवी डॉ: रमेश कुमार की टीम ने कार्य को अंजाम दिया। वहीं उक्त मामले की जानकारी देते हुए इनेलो नेता वेदप्रकाश नम्बरदार रामबास बताया कि स्वर्गीय जगत ताऊ चौधरी देवीलाल की पुण्य  तिथि पर आज गांव में आंखों का निशुल्क कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में सभी गांवों के लोगों ने आकर आंखों की निशुल्क जांच कर फायदा उठाया गया। इस इस अवसर पर गांव की सरपंच सरोज देवी वेद प्रकाश नंबरदार  ज्ञानेशवर निंभल,रमेश कुमार चौकीदार, पूर्व हैडमास्टर रामेश्वर सिंह, सरपंच सरोज देवी, पूर्व सरपंच माया देवी, राजेन्द्र पंच, रामबीर पंच, सिकन्दर कुमार पूर्व पंच, नरेश कुमार, बनवारी पंच, रामावतार पूर्व पंच, विक्रम नम्बरदार, सतीश नम्बरदार, रामप्रताप, रामकिशन, चेतराम
आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: रामबास में आंखों का कैंप लगाते हुए डाक्टर।




कट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, 391वें दिन जारी रहा धरना
-ग्रामीण अडिग हैं धरने पर
*********************************************************************
********************************************************************
***********************************
***********************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। शनिवार को धरने की  अध्यक्षता मास्टर विजय सिंह सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों की मांग पर गहनता  से विचार करें, राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनने से पूरे देशवासियों को इसका फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार से भूल हुई है, उसके बाद स्वीकार भी कर लिया है कि कट बनेगा लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। केंद्र सरकार ग्रामीणों की पीड़ा को समझे और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाया जाए। जब तक काम शुरू नहीं होगा धरना जारी रहेगा।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 391 दिन हो गए है। कट को लेकर ग्रामीण राज्य सरकार और केंद्र सरकार से नाराज है। केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा पहले की हुई है लेकिन कट का काम शुरू नहीं किया गया है। किसानों को कट का जुनून चढ़ा हुआ है और पक्का इरादा बना रखा है जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे-उतरने का मार्ग शुरू नहीं करती है, तब तक हम यहां पर अडिग रहेंगे।
इस मौके पर ठेकेदार शेर सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, सतपाल चेयरमैन, नरेंद्र शास्त्री, डा. लक्ष्मण सिंह, सब इंस्पेक्टर रामकुमार, वेद प्रकाश, बाबूलाल, नंबरदार नाथूराम, इंस्पेक्टर सतनारायण,  सूबेदार हेमराज अत्री , प्रधान कृष्ण कुमार, पहलवान धर्मपाल, पूर्व सरपंच हंस कुमार, दाताराम, पंडित संजय कुमार,  राजेश, मनफूल, प्यारेलाल,  रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।





सैकड़ों शिक्षकों को नहीं मिल पाई है एलटीसी
--एलटीसी प्रदान करने की मांग की
*********************************************************************
********************************************************************
**********************************
************************************
कनीना की आवाज। कनीना खंड के कई स्कूलों में कार्यरत  कर्मचारियों को सत्र 2020 से 2023 तक की अवकाश यात्रा रियायत/एलटीसी अभी तक नहीं मिली है जिससे खंड के उन स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों में भारी रोष  है । अध्यापक नेता रामनिवास यादव  ने बताया कि कनीना खंड के एक कर्मचारी की एलटीसी  दिसंबर 2022 में स्वीकृत हुई थी लेकिन अभी तक विद्यालय के मुखिया ने उसकी एलटीसी नहीं निकलवाई है। जबकि वह कर्मचारी इसी वर्ष 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि उस स्कूल के सभी अध्यापकों की एलटीसी जो दिसंबर 2022 में स्वीकृत हुई थी लेकिन उनमें से कुछ कर्मचारियों की एलटीसी विद्यालय के मु यालय ने निकाल दी है। उन्होंने बताया कि सरकार का नियम यह है कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं उनकी एलटीसी पहले निकलती हैं लेकिन उसकी एलटीसी नहीं निकाली गई जिसके कारण उनमें रोष है। उन्होंने शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार से मांग की है कि कनीना खंड की एलटीसी से वंचित रहे कर्मचारियों की एलटीसी अति शीघ्र निकाली जाए ।





मेरा पहला वोट
वोट डालने के लिए लालायित हैं अंकित यादव
*********************************************************************
********************************************************************
****************************
******************************************
कनीना की आवाज। कनीना एवं आस पास के बहुत से युवा पहली बार वोट डालेंगे। अंकित यादव एमबीबीएस कर रहा है। उन्होंने अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है तथा आने वाले लोकसभा चुनाव अपना मत डालेगा। उनका कहना है की पहली बार उन्हें यह मौका मिला है और अपने हाथ से वोट डालने से नहीं चूकेगा क्योंकि उन्हें इच्छा है कि अपनी पसंद का उ मीदवार चुने।  जो सरकार में भागीदारी निभाएं और बेहतर कार्य कर सके। चुनाव आयोग ने उनका मतदाता पहचानपत्र बनाया है जिसके तहत जिनकी उम्र 18 साल हो गई है वह अपना वोट बनवा सकता है। जिसके तहत उन्होंने वोट बनवाया और अब आने वाले चुनावों में मतदान के लिए तैयार है। प्रत्याशी परोक्ष से अपनी भागीदारी निभाएगा और सरकार में रहकर बेहतर कार्य करेगा। युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगा। उन्हें विश्वास है कि उनका वोट से जो प्रत्याशी चुनाव जीतेगा वह सत्ता में अच्छा कार्य करेगा, जनहित के कार्य करेगा। उनका कहना कि सभी को वोट जरूर डालना चाहिए और सभी को वोट भी बनवाना चाहिए।
फोटो कैप्शन: अंकित यादव







रामबास की नीरू यादव ने जेआरएफ में सफलता
--आईसीएमआर द्वारा आयोजित की गई थी परीक्षा
*********************************************************************
********************************************************************
**************************************
********************************
कनीना की आवाज।  रामबासी निवासी नीरू यादव ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद /आईसीएमआर की ओर से आयोजित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर जीव विज्ञान में जेआरएफ की परीक्षा पास की है। उनका अखिल भारतीय स्तर पर 192वां रैंक रहा है। उनका परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है। सज्जन कुमार शिक्षक की पुत्री नीरू यादव इस उपलब्धि का श्रेय  अपने माता-पिता और गुरुजनों को दे रही है। उनकी उपलब्धि पर गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: नीरू यादव






जागो वोटर जागो
मतदाता को करना चाहिए अपने मत का प्रयोग
*********************************************************************
********************************************************************
************************************
**********************************
कनीना की आवाज। खरकड़ाबास निवास रणजीत सिंह पूर्व प्राध्यापक है।। उनका कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। यदि वोट डालने ही नहीं जाएंगे तो मनपसंद का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाएगा जिसके चलते उनकी नापसंद का प्रत्याशी सत्ता में भूमिका निभाएगा। ऐसे में अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए तथा परोक्ष रूप से सरकार में भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी बन जाता है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए अभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव किया जा सकता है और मनपसंद का नेता चुनाव करना चाहिए। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: रणजीत सिंह पूर्व प्राध्यापक





चिराग योजना के तहत 10 अप्रैल 2024 से पहले करें आवेदन
*********************************************************************
********************************************************************
************************************
**********************************
कनीना की आवाज। एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिथरोली में चिराग योजना के तहत 10 अप्रैल 2024 से पहले कर सकते हैं आवेदन। विद्यालय की  प्राचार्य रेखा दांगी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शिक्षा विभाग ने 134 ए के तहत दाखिले बंद करके चिराग योजना सीएम हरियाणा इक्वल एजुकेशन रिलीफ असिस्टेंस एंड ग्रांट के अंतर्गत संचालित की गई है। जिसमें। होनहार  बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थी जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से कम हो वो विद्यार्थी निजी स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं। शिक्षा निदेशालय द्वारा महेंद्रगढ़ जिले के सात स्कूलों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें कनीना खंड का केवल एक ही एसडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। पत्र के मुताबिक शिक्षा सत्र 2023 -24 में  तीसरी कक्षा से 11वीं में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर तथा एक लाख अस्सी हजार से कम आय वाले अभिभावक के शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थी 10 अप्रैल से पहले आवेदन कर सकते हैं। और 12 तारीख को शिक्षा अधिकारियों द्वारा अभिभावकों की उपस्थिति में ड्रा निकाला जाएगा।  सभी विद्यालयों के स्कूलों की रिक्तियां की संख्या शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन का प्रारूप,गाइडलाइन की प्रति,विद्यालयों की सूची संपूर्ण विवरण उपलब्ध है।






इसरो में चयनित 5 विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
*********************************************************************
********************************************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज।के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दलबीर सिंह दुग्गल नायब तहसीलदार अटेली, अतिरिक्त कार्यभार कनीना एवं विशेष अतिथि सुधीर कुमार एसएचओ सीटी थाना कनीना रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के 5 विद्यार्थियों माही राव , अदिति आर्य , गरीमा यादव , देवांशी यादव , जसवीरका इसरो में व हर्षिता का इन्सपार्यर अवार्ड में चयन हुआ, वहीं हिमांशी , यतिन अग्रवाल का सीए फाउंडेशन व प्रिया का सीएसईईटी के लिए चयन हुआ है
विशेष अतिथि ने सभी चयनित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के लिए भी जागरूक किया।
मुख्य अतिथि दलबीर सिंह दुग्गल नायब तहसीलदार द्वारा सभी को इस विशेष उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी व बताया कि परिश्रम से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। सफलता के लिए योजना बनाना, उसके अनुसार कार्य करना व धैर्य रखना अति आवश्यक है।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों स्टाफ सदस्यों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए चयनित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब ये चयनित विद्यार्थी 12 मई 2024 को भारतीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग केन्द्र अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगें।
इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारी रामधारी, राजेन्द्र सिंह, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग मुखिया नरेन्द्र यादव, वरिष्ठ विभाग के मुखिया सुनील कुमार, सुरेन्द्र सिंह, जसबीर जांगिड़ व सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 03: इसरो में चयनीत विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।






घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग वोटर जाग
-वोट डालने के लिए इस रागनी द्वारा नगर पालिका कनीना जागरूक कर रही वोटर को
*********************************************************************
********************************************************************
*********************************
*************************************
कनीना की आवाज। कनीना नगरपालिका 18 वर्ष से अधिक आयु की उम्र के मतदाताओं जिनका पहचान पत्र बना हुआ है उन्हें डालने के लिए जागरूक कर रही है वह भी अपने ट्रैक्टर पर। रागनी लगा दी है और यह ट्रैक्टर दिन भर गलियों में घूमता है, विभिन्न कार्य करता है। रागिनी चलती है
घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग वोटर जाग और जहां प्रशासन मतदाताओं को जागरूक कर रहा है वहीं पर कनीना नगर पालिका भी इस काम में जुट गई है। वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए जहां विद्यार्थी, स्कूलों से अध्यापक घर-घर जाकर वही नगर पालिका भी इसी कार्य में जुटी हुई है। वोट बनाये भी जा रहे हैं व  डाले भी जा रहे हैं परंतु यह रागिनी सुनकर लोग आखिरकार सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि यह रागिनी क्या कह रही है? नगर पालिका कनीना का स्पष्ट कहना है कि वोट जरूर डालें और वोट डालने के लिए अपने बूथों पर जरूर जाएं। वोट नहीं बना है तो वोट बनवाये।
 फोटो कैप्शन 01: वोट डालने के लिए नगरपालिका कनीना ट्रैक्टर द्वारा जागरूक करते हुए।





चोर आ गये गिरावट पर
--नलियों की जलियां भी कर ले गए चोरी
*********************************************************************
********************************************************************
***********************************
***********************************
कनीना की आवाज। अब चेार छोटी-छोटी चोरियों पर भी उतर आए हैं। जहां जन सुविधा के  लिए नालियों पर डाली गई जालियां भी चोरी करने लग गए हैं।  गुरुवार की रात को कनीना के स्व. डा मेहरचंद के घर के पास नालियों से दो जलियां चोरी कर ली तथा पास में ही एक अन्य नाली की जाली चोरी कर ली।
कनीना के फोनी, अशोक, सुरेंद्र आदि ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका में भी संबंध में सूचना दे दी है। अज्ञात चोर रात को किसी वाहन में जालियों को डाल ले गए। माना जा रहा है कोई शराबी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे गया है।






यातायात बाधित करने के मसले में तीन चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज
*********************************************************************
********************************************************************
********************************
**************************************
कनीना की आवाज। तीन वाहनों को सड़क के बीच में खड़ा करके चालक द्वारा यातायात बाधित करने पर कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने पड़तल-भोजावस के बीच में एक पिकअप गाड़ी चालक सरेआम सड़क के बीच में खड़ी करके चालक सामान लाने के लिए गया हुआ था। काफी पूछताछ करने पर चालक का पता लगाया। पुलिस ने मनोज कुमार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 उधर कनीना-रेवाड़ी मार्ग पर भडफ़ के पास 18 टायर वाला ट्राला सड़क के बीच में ट्राला खड़ा करके चालक गायब था। तलाश करने पर चालक में सत्यवान हिसार बताया। कनीना पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 तीसरे मामले में कनीना पुलिस ने एक महिंद्रा ट्रैक्टर चालक जो कनीना मंडी तिराहे ट्रैक्टर खड़ा करके अपने ट्रैक्टर पर वोट का बैठकर फोन पर बातें कर रहा था जिसके चलते कनीना पुलिस ने चालक निहाल कनीना के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।




इस्तगासा के आधार पर पुलिस ने
दो लोगों के विरुद्ध किया मामला दर्ज
*********************************************************************
********************************************************************
**********************************
************************************
कनीना की आवाज। कनीना एसडीजेएम में हवा सिंह द्वारा इस्तगास दायर करके दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। जिसमें हवा सिंह ने कहा है कि मैं एक जिम्मेदार हूं। 4 अक्टूबर 2023 को शाम के समय कुलदीप अपनी भैंस लेकर जा रहा था। जब मामन के घर के पास पहुंचा तो रणबीर सिंह अपने हाथों में लाठी लिए खड़ा था। जिसने आते ही हवा सिंह पर धावा बोल दिया पीछे से बाबू सिंह ट्रैक्टर लेकर आया जिसके हाथ में लोहे की राड़ थी जिसने सिर पर मारी जिससे हवा सिंह गिर गया। लोग इक_े हो गए और तूने छुड़वाया किंतु उन्होंने जान से मारने और परिवार को खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस में बताया है। तत्पश्चात हवा सिंह को कनीना उप नागरिक अस्पताल में ले जाया गया बाद में उसे  5 अक्टूबर को सुबह छुट्टी मिल गई जिसके चलते उन्होंने उन्होंने पुलिस में शिकायत की किंतु  पुलिस की कार्रवाई सभी संतुष्ट नहीं हो पाया। उन्होंने कनीना इस्तगास दायर किया जिसके आधार पर दो लोगों के रूप मामला दर्ज कर लिया है।







 अब रात को भी शिक्षक
























जा रहे हैं डोर टू डोर  
--सिहोर गांव के प्राचार्य हरीश कुमार ने चलाया दाखिला अभियान
*********************************************************************
********************************************************************
**********************************************************************
कनीना की आवाज। अब शिक्षकों ने सरकारी स्कूल में बच्चों के दाखिले के लिए अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर के प्राचार्य हरीश कुमार ने अपने स्टाफ सदस्यों के साथ सीहोर में रात 9 बजे तक डोर टू डोर जाकर सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को भेजने की अपील की तथा सरकारी स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कनीना माडल स्कूल के पूर्व शिक्षक मदनलाल शास्त्री की सहायता से गली-गली गए तथा नेताओं की तरह प्रचार किया ताकि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में आ सके। इस मौके पर विक्रम सिंह मुख्याध्यापक, मनोज कुमार एबीआरसी, सतेंद्र प्राध्यापक, करण सिंह प्राध्यापक, विक्रम पीटीआई, रामावतार अध्यापक सहित समस्त स्टाफ हाजिर रहा।
प्राचार्य ने बताया कि सरकार के आदेशों का बखूबी से पालन करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
 फोटो कैप्शन 02: प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ गांव सीहोर में डोर टू डोर जाते हुए।

Friday, April 5, 2024


 
घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग वोटर जाग
-वोट डालने के लिए इस रागनी द्वारा नगर पालिका कनीना जागरूक कर रही वोटर को
**********************************************
*******************************************************
******************************
***************
कनीना की आवाज। कनीना नगरपालिका 18 वर्ष से अधिक आयु की उम्र के मतदाताओं जिनका पहचान पत्र बना हुआ है उन्हें डालने के लिए जागरूक कर रही है वह भी अपने ट्रैक्टर पर। रागनी लगा दी है और यह ट्रैक्टर दिन भर गलियों में घूमता है, विभिन्न कार्य करता है। रागिनी चलती है
घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग वोटर जाग और जहां प्रशासन मतदाताओं को जागरूक कर रहा है वहीं पर कनीना नगर पालिका भी इस काम में जुट गई है। वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए जहां विद्यार्थी, स्कूलों से अध्यापक घर-घर जाकर वही नगर पालिका भी इसी कार्य में जुटी हुई है। वोट बनाये भी जा रहे हैं व  डाले भी जा रहे हैं परंतु यह रागिनी सुनकर लोग आखिरकार सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि यह रागिनी क्या कह रही है? नगर पालिका कनीना का स्पष्ट कहना है कि वोट जरूर डालें और वोट डालने के लिए अपने बूथों पर जरूर जाएं। वोट नहीं बना है तो वोट बनवाये।
 फोटो कैप्शन 08: वोट डालने के लिए नगरपालिका कनीना ट्रैक्टर द्वारा जागरूक करते हुए।







टेक स्किल  क्लब के अंतर्गत क्लब एक्टिविटी  का आयोजन हुआ
-हर ब्लाक में हैं 10 स्कूल शामिल
**********************************************
*******************************************************
*****************************
****************
कनीना की आवाज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुडग़ांव द्वारा राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों से अवगत कराने हेतु राजकीय विद्यालयों में प्रारंभ किए गए टेक स्किल  क्लब के अंतर्गत क्लब एक्टिविटी  का आयोजन जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में किया गया। इस बारे में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के टेक स्किल क्लब प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस क्लब की स्थापना एससीईआरटी के निर्देशानुसार दिसंबर माह में प्रत्येक ब्लॉक के 10 विद्यालयों में की गई थी जिसके अंतर्गत जनवरी माह में प्रत्येक विद्यालय में टेक स्किल  मेले का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यालय में डिजिटल संसाधनों के बारे में छात्रों एवं अभिभावकों को विद्यालय टेक स्किल क्लब प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया था।
मार्च -अप्रैल  माह में विद्यालयों में टेक  स्किल क्लब के द्वारा ब्राउजऱ के सुरक्षित उपयोग, ईमेल आईडी कैसे बनाएं इस बारे में छात्रों को जागरूक किया जा रहा है तथा विद्यालय टेक स्किल क्लब प्रभारी द्वारा विद्यालय के स्टाफ सदस्यों को स्मार्ट बोर्ड के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है।
 राजेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि अब इन गतिविधियों को दीक्षा पोर्टल पर 15 अप्रैल तक अपलोड किया जा सकता है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
जिले के विद्यालयों में बनाए गए टेक स्किल क्लब के माध्यम से बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों को डिजिटल उपकरणों के बारे में संपूर्ण जानकारी देना है। यह विधि बच्चों की शिक्षा में नखार लाने का माध्यम है।
-जलधीर सिंह, प्राचार्य, डाइट महेंद्रगढ़
 जिले के विभिन्न विद्यालयों में टेक स्किल क्लब एक्टिविटी-2 का आयोजन किया जा रहा है इसमें सभी छात्र बड़े लगन से भाग ले रहे हैं। जल्दी जिले के 50 अन्य विद्यालयों को भी टेक स्किल  लागू की जाएगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है। कनीना खंड के दस स्कूलों में यह योजना लागू है।
--राजेश कुमार गुप्ता,लेक्चरर डाइट
फोटो कैप्शन 01: टेक क्लब एक्टिविटी करवाते हुए
साथ में डाइट प्राचार्य एवं राजेश कुमार प्राध्यापक पीपी












नहीं रही प्यारी देवी
--101 वर्ष की उम्र में त्योग प्राण
**********************************************
*******************************************************
*********************************
************
कनीना की आवाज। प्यारी देवी धर्मपत्नी स्व. जीतराम छिथरौली हंसते बोलते हुए 101 साल की उम्र में 4 अप्रैल को शाम  दाह संस्कार किया गया। प्यारी देवी का अपने बच्चों  कैप्टन हजारीलाल, सतवीर, राजपाल, मास्टर हवा सिंह, दया कोर और संतरा को कामयाब बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी मेहनत और लगन को हमेशा याद रखा जाएगा। आत्मिक शांति के लिए  दिनांक 12 अप्रैल को होगी। इस मौके पर दयानंद, प्रताप सिंह, रामकुमार, हवलदार शंकर सिंह, सरपंच बलवान सिंह आर्य, मातुराम, पीटीआई महिपाल, रामफल सेक्रेटरी,अक्षय कुमार, राज, चंद्रभान, राजबीर, नरेंद्र शास्त्री व गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
फोटो कैप्शन : प्यारी देवी






कट का काम केंद्र सरकार के भरोसे पर, 390वें दिन जारी रहा धरना
--धरना है अनिश्चितकालीन
**********************************************
*******************************************************
********************************
*************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच हंस कुमार सेहलंग ने की  और उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के भरोसे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम रुका हुआ है। केंद्र सरकार के द्वारा कट की घोषणा की हुई है और उसके बाद आश्वासन भी दिया गया कि कट का काम जल्द शुरू हो जाएगा  लेकिन अब तक केंद्र सरकार के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के प्रति ग्रामीणों में रोष है। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरना संघर्ष समिति के संयोजक पहलवान रणधीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के काम में देरी नहीं होनी चाहिए । केंद्र सरकार किसानों के दुख दर्द को समझे  और जीतना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाया जाए। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि कट का काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मन बना लिया है यदि केंद्र सरकार कट के काम में देरी करती है तब ग्रामीण सरकार का विरोध करेंगे।
इस मौके पर ठेकेदार शेर सिंह,डॉक्टर लक्ष्मण सिंह, मास्टर विजयपाल, नरेंद्र शास्त्री, प्रधान तेज सिंह, मनफूल, मास्टर विजय सिंह, ओम प्रकाश,सतपाल चेयरमैन,प्रधान कृष्ण कुमार, सूबेदार हेमराज अत्रि, बाबूलाल, सीताराम, पंडित चेतराम, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, मनफूल, राजेश, वेद प्रकाश, प्यारेलाल, प्रधान कृष्ण कुमार , रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04:  कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण






रामबास की नीरू यादव ने जेआरएफ में सफलता
--आईसीएमआर द्वारा आयोजित की गई थी परीक्षा
**********************************************
*******************************************************
***********************************
**********
कनीना की आवाज। रामबासी निवासी नीरू यादव ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद /आईसीएमआर की ओर से आयोजित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर जीव विज्ञान में जेआरएफ की परीक्षा पास की है। उनका अखिल भारतीय स्तर पर 192वां रैंक रहा है। सज्जन कुमार शिक्षक की पुत्री नीरू यादव इस उपलब्धि का श्रेय  अपने माता-पिता और गुरुजनों को दे रही है। उनकी उपलब्धि पर गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन: नीरू यादव




सोमवती अमावस्या विक्रमी संवत एवं नवरात्र मनाने की तैयारियां जोरों पर
-नवर्ष 2081 होगा शुरू
**********************************************
*******************************************************
********************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में सोमवार 8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह अति पुण्य का दिन माना जाता है। ऐसे में लोग तीर्थों पर स्नान करने के लिए जाते हैं वहीं दान पुण्य की परंपरा चली आ रही है। वहीं 9 अप्रैल से नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्रों में जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी वही हिंदू नव वर्ष मनाए जाने की तैयारी चल रही है।
 हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक महेश बोहरा ने बताया कि हिंदू नव संवत्सर 2081 अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। भारतीय नव वर्ष नव संवत्सर का उत्सव अलग-अलग नाम से देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है। महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम भारत में गुड़ी पाड़वा उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन ही सृष्टि की रचना हुई थी। श्री बोहरा ने कहा, गुड़ी पाड़वा को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लोग उगादि उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि हिंदू नव संवत्सर यानी गुड़ी पाड़वा संसार का पहला दिन है। श्री बोहरा ने बताया कि, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन संसार में सूर्य देव का उदय हुआ था। गुड़ी पाड़वा के दिन ही भगवान राम ने बाली वध किया था। इन दिनों पूजा पाठ व्रत किया जाता है। और घरों में पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही पारंपरिक नृत्य, गीत, संगीत आदि के कार्यक्रम होते हैं। श्री बोहरा ने बताया कि नव संवत्सर के दिन घरों में रंगोलिया बनाई जाती हैं। साथ ही कई तरह के पकवान बनते हैं। हिंदू नव वर्ष की तारीख निश्चित न होने का कारण यह है कि यह भारतीय संस्कृति की  नक्षत्रों और काल गणना आधारित प्रणाली पर तय होता है। इसका निर्धारण पंचांग गणना प्रणाली यानी तिथियों के आधार पर सूर्य की पहली किरण के उदय के साथ होता है। जो प्रकृति के अनुरूप है। श्री बोहरा ने कहा कि यह पतझड़ के विदाई और नई कोपलों के आने का समय होता है। इस समय वृक्षों पर फूल नजर आने लगते हैं। जैसे प्रकृति किसी बदलाव की खुशी मना रही हैं।
फोटो कैप्शन : महेश बोहरा






मुफ्त चिकित्सा 6 अप्रैल को
**********************************************
*******************************************************
*********************
************************
कनीना की आवाज। कनीना ग्राम रामबास में ताऊ चौधरी देवीलाल जी पूर्व उप प्रधानमंत्री जी की 23वीं पुण्य तिथि पर 6 अप्रैल  को सर्व धर्म सभा आयोजित की जाएगी और ग्राम रामबास की धर्मशाला में जननायक  ताऊ चौधरी देवीलाल की पुण्य तिथि के दिन चौहान अस्पताल महेंद्रगढ़ के द्वारा आंखों की जांच का कैम्प लगाया जाएगा। चौहान अस्पताल महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा इस कैम्प में लोगों की आंखों की जांच करके दवाइयां व चश्मे मुफ्त दिये जाएंगे। यह कैंप वेदप्रकाश नम्बरदार रामबास इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सेल द्वारा कैम्प लगाया जा रहा है।






कनीना सदर थाना प्रभारी ने बवाना गांव में ग्रामीणों के साथ की बैठक।
-लोकसभा चुनाव में मद्देनजर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर
**********************************************
*******************************************************
*****************************
****************
कनीना की आवाज। कनीना के गांव बवाना में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक रामनाथ ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव को लेकर गांव में शांति भंग न हो और ग्रामीण भाईचारे के साथ रहें, यही संदेश देने के लिए बैठक की गई है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे किसी भी कीमत पर भाईचारे में खलल न पैदा होने दें। सभी शांति के साथ रहें और पूर्व की भांति शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में प्रशासन की मदद करें। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक निपटान करवाना हम सब की जिम्मेदारी है और इसमें आमजन की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने इस दौरान जनसाधारण से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे। शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। ग्रामीणों से अपील की गई कि अगर कोई अवैध शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर जिला पुलिस की विशेष नजर है।
फोटो कैप्शन 09: ग्रामीणों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी






शहर थाना कनीना प्रभारी ने ओयो होटल संचालकों के साथ की बैठक।
**********************************************
*******************************************************
*******************************
**************
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार थाना शहर कनीना प्रभारी निरीक्षक सुधीर ने कनीना के सभी ओयो होटल संचालकों को बुलाकर एक मीटिंग ली। मीटिंग में थाना प्रभारी ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए सभी संचालकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने होटल में आने वाले नागरिकों का रजिस्टर में पूर्ण रूप से इंद्राज करेंगे और उनकी आइडी को अच्छी प्रकार से चेक करेंगे और उसको रिकार्ड में रखेंगे। होटल में आने वाले व्यक्तियों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करके नंबर को चेक करें। सभी संचालक अपने-अपने होटल में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं और सीसीटीवी स्टोरेज को सुरक्षित रखेंगे व समय-समय पर सीसीटीवी कैमरों को चेक करते रहें। थाना प्रभारी ने ओयो संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने होटल में किसी भी प्रकार का गैर कानूनी कार्य और गलत गतिविधियां न होने दें, जैसे कि जुआ खिलाना, शराब पिलाना व अन्य अनैतिक कार्य अपने होटल में न करने दे। यदि किसी भी होटल में इस प्रकार के अनैतिक कार्य होना पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि समय-समय पर ओयो होटल को चेक किया जाएगा, होटल संचालकों द्वारा किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेशी व्यक्ति होटल में ठहरता है तो उसकी सूचना भी पुलिस और एफआरओ को दें। होटलों में दो-तीन घंटे के लिए कमरा लेने वालों पर भी विशेष नजर रखें। होटल में ठहरने वाले किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
फोटो कैप्शन 07: ओयो होटल मालिकों की बैठक लेते थाना प्रभारी






थार गाड़ी ने मारी टक्कर, एक घायल, अस्पताल में हुई मौत, मामला दर्ज
**********************************************
*******************************************************
**********************************
***********
कनीना की आवाज। दौंगड़ा अहीर निवासी जयनारायण को एक थार गाड़ी में टक्कर जड़ दी जिससे वह घायल हो गया, अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी मौत हो गई। दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में थार गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामला मृतक के भाई देशराज ने दर्ज करवाया है।
 उन्होंने कहा है कि 4 अप्रैल को मैं अपने घर के सामने खड़ा हुआ था और मेरा भाई जयनारायण पैदल पैदल हमारे गांव की तरफ से घर आ रहा था। पीछे से थर गाड़ी चालक गफलत लापरवाही से चलाता आया और भाई मेरे भाई को सीधी टक्कर जड़ दी। वह घायल हो गया। पांच-सात लोग इकट्ठे हो गए। घायल को उठाकर निजी अस्पताल अस्पताल नारनौल ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। दौंगड़ा अहीर चौकी में थार गाड़ी चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



जागो वोटर, जागो
वोट की अहमियत को समझे वोटर-मनीष मित्तल
**********************************************
*******************************************************
************************************
*********
कनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव 25 मई को होने हैं। चुनाव आयोग भी इस संबंध में यह कार्रवाई में जुटा हुआ है। समय समय पर नये वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है।
इस संबंध में कनीना के समाजसेवी मनीष मित्तल मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहते हैं कि वोट जरूर बनवाना है, वोट बनवाने के लिए घर बैठे भी आनलाइन वोट बनवा सकते हैं। परंतु वोट बनवा लेने से ही काम पूरा नहीं होता वह डालना भी जरूरी होता है और अपने मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव करना होता है। एक-एक वोट की कीमत होती है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुना जा सकता। जिनके वोट नहीं बन पाए हैं वह अभी भी वोट बनवा सकते हैं। अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ लालच के वोट देना चाहिए।
 चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए।
 फोटो कैप्शन: मनीष मित्तल समाजसेवी







कनीना अनाज मंडी में 10732 क्विंटल सरसों खरीदी
-534 किसानों ने बेची सरसों
**********************************************
*******************************************************
*******************************
**************
कनीना की आवाज। कनीना अनाज मंडी में खरीद के पांचवें दिन 10732 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। किसान त्वरित गति से सरसों बेच रहे हैं।
 कनीना खरीद एजेंसी के मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल खरीद 46883 के क्विंटल हो चुकी है। पांचवें दिन 534 किसानों की सरसों खरीद की गई। अब तक सब 2254 किसान सरसों बेच चुके हैं। खरीद के 5वें दिन 29 गांवों के किसान सरसों बेचने के लिए आए और इस प्रकार पांचवें दिन दिन 12000 बैग की लिफ्टिंग की गई। कुल 18000 बैग की लिफ्टिंग की जा चुकी है।
फोटो कैप्शन 6: अनाज मंडी में सरसों की खरीद करते हुए







शनिवार को सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना की मंडियों में नहीं काटे जाएंगे टोकन
**********************************************
*******************************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। मंडियों में अधिक मात्रा में सरसों आने तथा उठान कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना में 6 अप्रेल को किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। अब 8 अप्रेल को सोमवार से इन मंडियों में सुचारू रूप से रबी फसल की खरीद शुरू होगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि जिला की तीन मंडियों सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना में अधिक मात्रा में सरसों आने के कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार को इन तीन मंडियों में टोकन जारी न करने का फैसला लिया है। इस दौरान पहले बची हुई सरसों की खरीद तथा उठान कार्य किया जाएगा।
मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।








चोर आ गये गिरावट पर
--नलियों की जलियां भी कर ले गए चोरी
**********************************************
*******************************************************
**************************************
*******
कनीना की आवाज। अब चेार छोटी-छोटी चोरियों पर भी उतर आए हैं। जहां जन सुविधा के  लिए नालियों पर डाली गई जालियां भी चोरी करने लग गए हैं।  गुरुवार की रात को कनीना के स्व. डा मेहरचंद के घर के पास नालियों से दो जलियां चोरी कर ली तथा पास में ही एक अन्य नाली की जाली चोरी कर ली।
कनीना के फोनी, अशोक, सुरेंद्र आदि ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका में भी संबंध में सूचना दे दी है। अज्ञात चोर रात को किसी वाहन में जालियों को डाल ले गए। माना जा रहा है कोई शराबी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे गया है।























 अब रात को भी शिक्षक जा रहे हैं डोर टू डोर  
--सिहोर गांव के प्राचार्य हरीश कुमार ने चलाया दाखिला अभियान
**********************************************
*******************************************************
***********************************
**********
कनीना की आवाज। अब शिक्षकों ने सरकारी स्कूल में बच्चों के दाखिले के लिए अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहोर के प्राचार्य हरीश कुमार ने अपने स्टाफ सदस्यों के साथ सीहोर में रात 9 बजे तक डोर टू डोर जाकर सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को भेजने की अपील की तथा सरकारी स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कनीना माडल स्कूल के पूर्व शिक्षक मदनलाल शास्त्री की सहायता से गली-गली गए तथा नेताओं की तरह प्रचार किया ताकि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में आ सके। इस मौके पर विक्रम सिंह मुख्याध्यापक, मनोज कुमार एबीआरसी, सतेंद्र प्राध्यापक, करण सिंह प्राध्यापक, विक्रम पीटीआई, रामावतार अध्यापक सहित समस्त स्टाफ हाजिर रहा।
प्राचार्य ने बताया कि सरकार के आदेशों का बखूबी से पालन करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
 फोटो कैप्शन 10: प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ गांव सीहोर में डोर टू डोर जाते हुए।