Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, April 10, 2024


 
11 को कनीना की मंडी में नहीं काटे जाएंगे टोकन
***********************************************
******************************************************
*************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना की अनाज मंडी में क्षमता से अधिक मात्रा में सरसों आने के कारण 11 अप्रेल को कनीना अनाज मंडी में किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। अब 12 अप्रेल से यहां रबी फसल के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। इस दिन पहले ही जारी हो चुके टोकन की फसल खरीदी जाएगी साथ ही उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी। फिलहाल नए टोकन जारी नहीं होंगे। ऐसे में किसान 11 अप्रैल इस मंडी में अपनी फसल लेकर ना आएं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि कनीना अनाज मंडी में अधिक मात्रा में सरसों आने के कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक दिन यहां टोकन जारी न करने का फैसला लिया है। इस दौरान पहले बची हुई सरसों की खरीद तथा उठान कार्य किया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस दिन अपनी फसल को लेकर मंडियों में ना आएं।




लोगों की सुरक्षा सहायता करना पुलिस का कार्य
--पुलिस ने काटे चालान
***********************************************
******************************************************
*************************************
***********
कनीना की आवाज। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कहना है कनीना पुलिस का। कनीना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के चालान काटे।
 इस अवसर पर पुलिस जवानों ने बताया की लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कनीना पुलिस शहर से गुजरने वाले हर साधन को चेक कर रही है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घट।े उन्होंने यह भी बताया जो आगंतुक अपनी गाडिय़ों से सफर कर रहे हैं उन पर काली फिल्म लगी होने के कारण उनके चालान किए जा रहे हैं वही बगैर हेलमेट, सीट बेल्ट, सफर करने वालों को भी समझाया जाता है तथा बार-बार गलती करने पर उनके चालान किए जाते हैं। पुलिस ने बताया हमारा मकसद लोगों को सुरक्षित रखना है, इसी के कारण गाडिय़ों में चलने वाले लोगों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए तथा स्पीड को निर्धारित गति सीमा में लेकर चलना चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी बताया जिन  लोगों के टू व्हीलर पर हेलमेट नहीं होता वह कागजात पूरे नहीं होते उनको भी समझाया जाता है तथा बार-बार समझाने पर भी नहीं समझने वालों के चालान कर उनको भविष्य में गलती न करने की सलाह दी जाती है ताकि लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सके ।
फोटो कैप्शन 07: पुलिस चालान काटते हुए






कनीना की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू
--नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद जारी
***********************************************
******************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद निकट भविष्य में शुरू होगी। बुधवार से वेयरहाउस द्वारा एक ओर पुरानी अनाज मंडी में गेहूं तो नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद हो रही है। पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद होगी।
व्यापार मंडल प्रकोष्ठ रविंद्र बंसल ने बताया कि शुरुआती तौर पर भारी मात्रा में गेहूं आने लग गया है, आज किसी कारणवश सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। संभावित बुधवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।
 उधर कनीना की नई अनाज मंडी में वेयरहाउस द्वारा सरसों खरीद की गई। पुराने और शेड्यूल अनुसार खरीद की गई। क्योंकि कुछ किसान पहले से ही लाइन में खड़े हुए थे तथा फिर शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकारी खरीद की गई।
 मिली जानकारी अनुसार खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। उधर कनीना अनाज मंडी में गेहूं की खरीद जल्द ही शुरू हो जाएंगी।
फोटो कैप्शन 09: गेहूं की ढेरी के पास खड़े व्यापारी।



सीएमओ ने किया कनीना एवं सेहलंग अस्पतालों का दौरा
--दी कुछ हिदायतें
***********************************************
******************************************************
*************************************
***********
कनीना की आवाज। नारनौल के सीएमओ रमेश चंद्र आर्य ने कनीना के सीएससी सेहलंग दौरा किया वहां की हालातों का जायजा लिया। सब कुछ सामान्य रूप से पाया गया वहीं कनीना के उप नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था, पार्क, बायोमेट्रिक हाजिरी तथा अन्य रजिस्टर वगैरह चेक किये। उन्होंने सब कुछ सुचारू रूप से पाया।
 इस मौके पर डा जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि कनीना के नागरिक अस्पताल में जहां एक-रे मशीन अच्छी प्रकार कार्यरत है तथा टेक्नीशियन भी है तथा लगातार मरीज अपने एक्सरे करवा रहे हैं। वहीं कनीना में मोर्चरी हाउस का काम चल रहा है जो जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने मोर्चरी हाउस के काम को भी देखा। अब एक्सरे की सुविधा होने से कुछ लाभ होगा अभी तक एक्सरे की सुविधा न होने से मरीज दूर-दराज जाने को मजबूर थे किंतु एक बार फिर से एक्सरे की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यहां पर कुछ और सुविधाएं जुटाना की भी कनीना वासियों ने मांग की है।
  कनीना के योगेश अग्रवाल, सुरेश शर्मा जगदीश आचार्य आदि ने एफआरयू/फस्र्ट रेफरल यूनिट शुरू करवाने की मांग की हे। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं।
फोटो कैप्शन 08: सीएमओ से बात करते हुए कनीना के डाक्टर।




कट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, 395वें दिन जारी रहा धरना
-अनिश्चितकालीन धरने पर है लोग
***********************************************
******************************************************
************************************
************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बुधवार को धरने को अध्यक्षता मास्टर विजयपाल सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि धरने को चलते 13 महीने पूरे हो गए हैं, राज्य सरकार और केंद्र सरकार धरना स्थल पर बैठे ग्रामीणों की मांग पर गहनता  से विचार करें, राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट बनने से पूरे देशवासियों को इसका फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार से भूल हुई है, उसके बाद स्वीकार भी कर लिया है कि कट बनेगा लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। केंद्र सरकार ग्रामीणों की पीड़ा को समझे और जितना जल्दी हो सके कट का काम शुरू करवाया जाए।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा पहले की हुई है लेकिन कट का काम शुरू नहीं किया गया है। किसानों को कट का जुनून चढ़ा हुआ है और पक्का इरादा बना रखा है जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे-उतरने का मार्ग शुरू नहीं करती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर  पहलवान रणधीर सिंह,  नरेंद्र शास्त्री, डा. लक्ष्मण सिंह, वेद प्रकाश, बाबूलाल, रामकिशन,  मास्टर विजयपाल, मनोज कुमार करीरा, महेंद्र सिंह, डा. राम भक्त,  सूबेदार हेमराज अत्रि , पूर्व सरपंच हंस कुमार, सूबेदार भोले राम, प्रधान कृष्ण कुमार, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, सत्य प्रकाश, दाताराम, प्यारेलाल,  रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 05: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।






लखनलाल को चुना गया अध्यक्ष
-भारत विकास परिषद की बैठक संपन्न
***********************************************
******************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। बुधवार को भारत विकास परिषद शाखा कनीना की आम बैठक लखन लाल जांगड़ा केमला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शाखा की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव करवाए गए जिसमें सर्वस मति से लखनलाल जांगड़ा केमला को शाखा अध्यक्ष, राजेश कुमार यादव को शाखा सचिव,नरेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष व सरिता भारद्वाज को महिला संयोजिका चुना गया। जिसमें शाखा के संरक्षक कंवर सेन वशिष्ठ, पूर्व शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह यादव, शाखा उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह यादव, उपाध्यक्ष संतलाल जांगड़ा, राकेश कुमार के ाला , महेश बोहरा, धनपत साहब,राजेंद्र पार्षद ,मास्टर दिलीप सिंह ,सुशीला देवी, अरुण कौशिक, प्रेम सिंगला पूर्व कोषाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह यादव, सुरेश शर्मा की उपस्थिति में शाखा कनीना का सर्वस मति से चुनाव हुआ।
 इस मौके पर पूर्व प्रधान मोहन पार्षद ने कहा कि सभी ने पिछली कार्यकारिणी को ही पुन: एक साल के लिए बना दिया है नई कार्यकारिणी शाखा के सदस्य सं या बढ़ाएंगी व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर काम करेंगे और इसके बाद महेश बोहरा ने सभी को नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दी और फल वितरित किए। गौ सेवा प्रमुख कंवर सैन वशिष्ठ ने कहा कि शाखा के प्रधान लखनलाल जांगड़ा सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे व हरियाणा प्रदेश में अच्छे कार्य करके  प्रथम स्थान पाएंगे। चुनाव पर्यवेक्षक भारत खुराना जिला समन्वय महेंद्रगढ़ विशेष रूप से मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 06: भारत हविकास परिषद की बैठक का नजारा।





दुर्गा मां मंदिर
दूर दराज तक वि यात है कोटिया का माता मंदिर
***********************************************
******************************************************
************************************
************
कनीना की आवाज। उप-मंडल कनीना से तीन किलोमीटर दूर कोसली सड़क मार्ग पर कोटिया गांव में माता का मंदिर स्थित है। करीब 12 वर्षों पूर्व यहां माता मंदिर स्थापित किया गया है। जब से माता मंदिर स्थापित हुआ है तब से भक्त नवरात्रों में आकर प्रसाद वितरण करते हैं। दूर दराज तक के भक्त यहां आते हैं।
 क्या है विशेषता माता मंदिर की-
कोटिया बस स्टैंड के पास स्थित माता मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां विभिन्न पर्व श्रद्धा एवं भक्ति से मनाये जाते हैं। नौ कनाल पर स्थित इस भव्य भक्तिभाव मंदिर में जहां विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। कांवड़ मेले तथा खाटूश्याम मेले के वक्त शिविर लगते हैं वहीं अन्नकुट भी बांटा जाता है। जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आधा दर्जन गांवों के भक्त यहां चलकर आते है। नवरात्रों में भीड़ रहती है। मेले
 कैसे पहुंचा जाए-
 इस मंदिर तक पहुंचाने के लिए कनीना पहुंचना जरूरी है। कनीना से कोसली मार्ग पर पहला बस स्टाप कोटिया का आता है। कोटिया के बस स्टाप के सामने यह माता का मंदिर स्थित है। इस गांव के ही नहीं अपितु दूर दराज से भक्त यहां आते हैं। विभिन्न प्रसाद वितरित करते हैं जिनमें बतासे, बूंदी तथा अन्य मीठे का प्रसाद वितरित किया जाता है। यहां मंदिर  में दुर्गा के अलावा शिव परिवार, कृष्ण जी की मूर्तियां स्थापित हैं।
क्या क्या कहते हैं पुजारी-
 घनश्याम पंडित कनीनावाले यहां के पुजारी हैं। वो बताते हैं कि यह माता का भव्य मंदिर है। यहां पर दूर दराज तक के भक्त आते हैं और अपनी मन्नत दिल में लाते हैं। यहां पर मांगी गई मन्नत पूर्ण होती है। माता के दरबार में हाजिरी लगाना ही बड़ा होता है। अपने आप को छोटा समझकर मां के दरबार में आना चाहिए, नतमस्तक होना चाहिए तभी सभी काम सफल होते हैं।
 क्या करते हैं भक्त-
 कोटिया निवासी देशराज नवरात्रों में ही नहीं अकसर यहां पूजा करने आते रहते हैं। अक्सर जाकर धोक लगते हैं और यही मन्नत मांगते हैं कि जीवन खुशहाल रहे। उनका कहना है की माता के दरबार में दिन-रात भारी सं या में भक्त पहुंचते हैं क्योंकि इसमें अनेक देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित है इसलिए हर दिन किसी ने किसी देवी देवता के पूजा करने लोग यहां पहुंचते हैं।
फोटो कैप्शन: 5 व 6: कोटिया का माता मंदिर एवं मूर्तियां, घनश्याम पंडित पुजारी तथा देशराज।





 नालियों की 9 जालियां अज्ञात चोरों द्वारा चोरी
-कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
***********************************************
******************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना नगर पालिका के तहत वार्ड नंबर एक व दो की नालियों पर लगे 6 लोहे की जाली तथा वार्ड आठ में नालियों पर लगी तीन लोहे के जाली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सफाई सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह व  सफाई दरोगा राकेश द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद कनीना नगर पालिका के सचिव ने कनीना प्रशासक एसडीएम को सूचना दी। जिसके आधार पर कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।






छुट्टी गाय का किया उपचार, हुई ठीक











--समाजसेवी की की जा रही है प्रशंसा
***********************************************
******************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज।












गायों कके प्रति रहमदिली का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है। हुआ यूं कि अटेली सड़क मार्ग के पास खेतों में एक छुट्टी गाय मरणासन्न पड़ी थी कि उस पर सतीश कुमार वीएलडीए की पड़ी। वह बेरोजगार है। उसने अपने साथियों की मदद से गाय का  उपचार किया। सतीश कुमार ने उनके ड्रिप तथा कुछ इंजेक्शन लगाए। गत एक सप्ताह से लगातार इसकी सेवा कर रहा है जिसके चलते अब गाय ने उठना बैठना भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। उसके गायों के प्रति लगाव को लेकर गाय की सुरक्षा हो गई है।
 फोटो कैप्शन दो: गाय की सेवा करते हुए सतीश कुमार






जागो वोटर, जागो
मतदान करने से होता है अच्छे प्रत्याशी का चुनाव-सूबे सिंह
***********************************************
******************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव 25 मई को होने वाले हैं। चुनाव आयोग भी  समय समय पर नये वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है। कुछ लोग वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
इस संबंध में सूबे सिंह प्राध्यापक वोटरों को  जागरूक करते हुए कहते हैं कि वोट जरूर बनवाना है, वोट बनवाने के लिए घर बैठे भी आनलाइन वोट बनवा सकते हैं। परंतु वोट बनवा लेने के बाद उसे डालना भी जरूरी होता है और अपने मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव करना होता है। एक-एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुना जा सकता। परिणाम यह निकलता है कि चुना गया प्रत्याशी हमारी भावनाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा। वोट डालने के लिए भी जरूर जाए, जिनके वोट नहीं बन पाए हैं वह अभी भी वोट बनवा सकते हैं।
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके।
 चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वह डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  सभी नेता आपका वोट पाने के लिए आते हैं, जिसका निर्णय भी स्वयं करना होता है कि वह किसे पसंद करते हैं। इस बार 25 मई को जरूर वोट डालने चाहिए।
 फोटो कैप्शन: सूबे सिंह शिक्षक








Tuesday, April 9, 2024


 

हैफेड ने खरीद की बंद, अब सरसों की खरीद करेगा वेयरहाउस
--गेहूं की आवक भी हो गई है शुरू
***********************************************
***********************************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। कनीना की नई अनाज मंडी में गेहूं की जहां आवक शुरू हो गई है किंतु खरीद शुरू नहीं हो पाई है। संभावित बुधवार को गेहूं की खरीद वेयरहाउस द्वारा की जाएगी, वहीं सरसों की खरीद अब तक हैफेड कर रहा थी और 80155 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। अब हैफेड ने खरीद बंद कर दी है। इसकी जगह वेयरहाउस सरसों और गेहूं दोनों की खरीद करेगा। इस वक्त किसानों के वाहनों की लंबी कतार खड़ी हुई है जो सरसों बेचने के इंतजार में है। उधर मार्केट कमेटी द्वारा खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया जिसके चलते अभी तक कतार बंद खड़े वाहन चालक परेशान है कि उनकी खरीद होगी या नहीं? इसका निर्णय भी अभी नहीं हो पाएगा?  बहरहाल कनीना की नई अनाज मंडी में सरसों की अच्छी आवक हो रही है।
 फोटो कैप्शन 7: सरसों बेचने के लिए वाहनों की लंबी कतार।







मारपीट के मसले में करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
--मोहनपुर गांव का मामला
***********************************************
***********************************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। मारपीट के मसले में कनीना मंडल के गांव मोहनपुर के गरीबों के दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला करवाया है। मामला संदीप कुमार मोहनपुर निवासी ने दर्ज करवाते हुए कहा है कि घटना 20 मार्च की है जब खाटू श्याम  जैतपुर धाम के लिए ध्वज यात्रा शुरू करनी थी। मारपीट करने वालों ने संदीप कुमार को उनसे पहले ध्वज अर्पित न करने की बात कही। किंतु संदीप ने इसकी चिंता न करके यात्रा शुरू कर दी। संदीप ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र को अगवा करने का भी प्रयास किया तथा 11 विभिन्न लोगों ने उसके साथ मारपीट की जिसके चलते उसे कनीना अस्पताल भर्ती करवाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिए। जहां उनका इलाज अभी भी चल रहा है। संदीप कुमार ने मनोज, कविता, मोहित शर्मा, नरेंद्र, कृष्ण कुमार, सत्य प्रकाश, राहुल शर्मा, साहिल, मनिंद्र, सुनीता, निखिल आदि पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





भंडारे का भी किया आयोजन
-कन्या के जन्म दिन हुआ आयोजन
***********************************************
***********************************************************
***************************
********************
कनीना की आवाज।उपमंडल के गांव रसूलपुर में कन्या जन्म होने पर कुआं पूजन व भंडारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवजात कन्या राय यादव के दादा रामचंद्र ने बताया कि नितेश यादव व डा. प्रतिभा यादव को लक्ष्मी के रूप में एक कन्या का जन्म हुआ है जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सुबह हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन करके प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
   उन्होंने कन्या के जन्म पर खुश होकर 11 पौधे लगाकर उनका लालन पालन करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में जन मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 09: कन्या के जन्म पर कुआं पूजन रस्म को अदा करती हुई महिलाएं।






गांव खेड़ी क्षेत्र से गांजे सहित एक गिरफ्तार
--करीब 94 ग्राम गांजा बरामद
***********************************************
***********************************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। जिला पुुलिस द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस ने करीब 94 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेड़ी बस स्टैंड के पास रेड कर लेखराम उर्फ मोनू वासी खेड़ी कनीना को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से गांजा बरामद हुआ। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर कनीना की पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड खेड़ी के पास मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि लेखराम उर्फ मोनू वासी खेड़ी नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और अपनी परचून की दुकान पर गांजा रखकर बेच रहा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपित को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर टीम ने बतलाए हुए स्थान पर रेड की, परचून की दुकान पर मौजूद व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम लेखराम उपरोक्त बतलाया। दुकान की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे से बरामद थैली से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया और आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।





उन्हाणी महाविद्यालय में नव वर्ष के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन   
***********************************************
***********************************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में आज सनातन हिंदू नव वर्ष, विक्रम संवत् 2081 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ को डॉ. सीमा देवी ने अपनी मधुर वाणी से वैदिक ऋचाओं का गायन करते हुए बहुत ही रोचक व विस्तार पूर्वक व्याख्या द्वारा संपन्न कराया। उन्होंने यज्ञ की महिमा और इससे उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा का मानव पर प्रभाव के बारे में भी बताया।
     प्राचार्य डा. विक्रम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की बेटियां राष्ट्र का आधार है, अत: स्त्री शिक्षा राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक ही नहीं, अपितु अनिवार्य भी है। उन्होंने सनातन संस्कृति की महत्ता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला ।
    उन्होंने कहा कि पहले हमें स्वयं के अवगुणों को दूर कर, दूसरों को सुधारने का प्रयत्न करना चाहिए।  जब मानव स्वयं  अपने अवगुणों को दूर करने तथा सद्गुणों के लिए प्रयासरत रहेगा तो  नर को नारायण बनने में देर नहीं लगेगी।
   राजेश कुमार  ने इस नव वर्ष मनाने के अंतर्निहित कारणों का विवेचन करते हुए कहा कि 57 ईपू में प्राचीन भारत के महान शासक विक्रमादित्य ने विक्रम संवत् का प्रारंभ किया ।जो मुख्य रूप से चंद्र-सौर पर आधारित है, किंतु कैलेण्डर से भी तालमेल बैठता है।धर्मशास्त्रों के अनुसार इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र व धर्मराज  युधिष्ठिर तथा विक्रमादित्य  का राज्याभिषेक हुआ था तथा इसी पावन दिन महर्षि दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों तथा छात्राओं ने  आहुति डालकर सत्कर्म करने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन 08: उन्हाणी कालेज में हवन करता स्टाफ एवं विद्यार्थी।






कनीना के किसानों की सरसों खरीद के लिए शेड्यूल जारी
--अधिकतम करी जाएगी 25 क्विंटल खरीद
***********************************************
***********************************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। सरसों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल  तथा 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए सचिव व कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कनीना नकुल यादव ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए सरसों की खरीद गांवों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी। जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर करवाया हुआ है केवल वही किसान नई अनाज मण्डी चेलावास में अपनी सरसों लेकर आएं।
उन्होंने बताया कि गेट पास कटवाने के लिए किसान अपना आधार कार्ड की फोटो प्रति अवश्य साथ लेकर आएं। यदि कोई किसान बिना शेड्युल के मण्डी में फसल लाता है तो उसकी सरसों नहीं खरीदी जाएगी।
कनीना मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि 10 अप्रैल को बेवल, भडफ, चेलावास, छितरोली, ढाणा, कैमला तथा 11 अप्रैल को बागोत, दौंगड़ा अहीर, गाहडा, गोमला, कलवाडी, कपूरी गांवों की सरसों खरीद की जाएगी। 12 अप्रैल को भोजावास, धनौन्दा, ईसराना, ककराला, कनीना, करीरा गांव की सरसों खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को अगिहार, दौंगड़ा जाट, गोमली, गुढ़ा, झाडली, झिगावन गांव की सरसों खरीद की जाएगी।




बुधवार माता क ब्रह्मचारिणी रूप.....
 मां ब्रह्मचारिणी के पूजन से कौशल में निखार आता एवं दिमाग को मिलती है शांति-पंडित ऋषिराज
***********************************************
***********************************************************
**************************************
*********
कनीना की आवाज। शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी का होता है। दुर्गा के दूसरे स्वरूप में ही उनकी शक्तियों की महिमा का वर्णन मिलता है। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ होता है आचरण करने वाली।  माता के इस स्वरूप की पूजा करने से तप, त्याग, संयम, सदाचार आदि की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन से कठिन समय में भी इंसान अपने पथ से विचलित नहीं होता है।
मां ब्रह्मचारिणी के पूजन से कौशल में निखार आता है साथ ही दिमाग को शांति भी मिलती है। माता बह्मचारिणी को  प्रसाद में गुड़ ,चीनी, मिश्री का भोग लगा सकते हैं। नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योति अवश्य जलाएं। पूजन में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना उत्तम होता है
 पंडित ऋषिराज शर्मा ने बताया कि पूजन में देवी- को सोलह वस्तुएं अर्पित की जाती है। जिनमें देवी का आवाहन करना ,देवी को आसन देना, चरण धोने के लिए जल देना,देवी को हाथ धोने के लिए जल देना,आचमन के लिए जल देना,स्नान  देवी पर जल चढ़ाना, देवी को वस्त्र देना,देवी को दो वस्त्र अर्पित करें। एक वस्त्र देवता के गले में अलंकार के समान पहनाएं तथा दूसरा देवता के चरणों में रखें। देवी को उप-वस्त्र अर्पित करना,देवी को गंध  लगाना, पुष्प अर्पित करना, धूप दिखाना , दीप-आरती करना तथा नैवेद्य निवेदित करना। नैवेद्य दिखाने के उपरांत दीप-आरती और फिर कर्पूर-आरती करें। देवी को मन:पूर्वक नमस्कार करना, परिक्रमा करना,मंत्रपुष्पांजलि,मंत्र उच्चारण कर, देवी को अक्षत अर्पित करें। फिर पूजा में हमसे हुई ज्ञात-अज्ञात चूकों तथा त्रुटियों के लिए अंत में देवता से क्षमा मांगें और पूजा का समापन करें। अंत में विभूति लगाएं, तीर्थ प्राशन करें और प्रसाद ग्रहण करें ।
फोटो कैप्शन: पंडित ऋषिराज शर्मा।  





नमो देवी......
 किसान की एक नहीं दो बेटियां एमबीबीएस
--घर में विज्ञान का जानकार भी नहीं
***********************************************
***********************************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। प्रतिभा कभी छिपाने से नहीं छिपती। प्रतिभावान बच्चे किसी भी घर में पैदा हो सकते हैं, अमीरी गरीबी का कोई संबंध नहीं होता। प्रतिभा के बल पर अगर एक नहीं दो बहनें कुछ कर गुजरे तो निसंदेह समाज में नाम होता है।
कनीना के निवासी खेती-बाड़ी और इंश्योरेंस के काम से रोटी रोजी कमाने वाले सवाई सिंह की एक नहीं अपितु दो बेटियां एमबीबीएस है। एक जहां एमबीबीएस पूर्ण कर चुकी है जबकि दूसरी अभी एमबीबीएस दूसरे वर्ष में है। सबसे बड़ी बात है कि घर पर ही दोनों ने तैयारी की और बिना कोचिंग के नीट की परीक्षा पास की। अमीर लोग लड़कों को एमबीबीएस करवाने के लिए दूर दराज भेज देते हैं किंतु इन दोनों लड़कियों को देखिए कि दोनों अपनी मेहनत के बल पर सरकारी कालेजों से एमबीबीएस की है।
 सवाई सिंह की बड़ी लड़की रितिक यादव ने आरआरसीएम से 10 जमा दो पास की और वर्ष 2018 के बैच में पहले ही प्रयास में सफल रही। जब वह 12वीं की परीक्षा दे रही थी तभी उन्होंने नीट के लिया आवेदन किया और पहले ही प्रयास में सफल रही। सरकारी मेडिकल कालेज में नाम पाना बड़ा कठिन है किंतु उन्होंने कर दिखलाया। परिवार में कोई विज्ञान से पढ़ा लिखा नहीं है फिर भी उन्होंने सफलता प्राप्त की और 2023 में एमबीबीएस पूर्ण कर ली है। अब वह मेडिकल में पीजी की तैयारी कर रही है। पहले ही प्रयास में बेहतरीन परीक्षा परिणाम देकर सरकारी मेडिकल कालेज भगत सिंह फूल सिंह मेडिकल कालेज खानपुर से एमीबीएस पास किया है।
 सवाई सिंह की दूसरी पुत्री अंशिका ने भी अआरआरसीएम से 12वीं तक पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में उन्होंने भी सरकारी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में प्रवेश पाया। 2022 के बैच में उनका चयन हुआ है। वह भी 12वीं की परीक्षा दे रही थी तभी उन्होंने नीट की परीक्षा दी और उसमें अव्वल रही। सबसे बड़ी बात  सवाई सिंह ने बताई कि उनकी बच्ची का जन्म हुआ उस दिन दूसरा नवरात्र था और अब 10 अप्रैल को भी उनका जन्मदिन है और दूसरा नवरात्र है। उन्होंने बताया कि वह पीजीआईएमएस रोहतक से एमबीबीएस और वह एमबीबीएस करके वापस लौटेगी।
 इंश्योरेंस का काम कर रहे सवाई सिंह थोड़ी बहुत खेती बाड़ी करते रहे हैं तथा कुछ इंश्योरेंस से कमाते हैं। वह कला विषय में ग्रेजुएट है और उनकी पत्नी सविता कला विषय से ही स्नातकोत्तर है और गृहणि है। घर में कोई विज्ञान एवं नीट की जानकारी नहीं रखता था। विषम परिस्थितियों होते हुए भी उसकी दोनों बेटियों ने परीक्षा में प्रखर बुद्धि का परिचय दिया है, जो एक सुंदर उदाहरण बनकर उभरा है। कीना क्षेत्र में दोनों लड़किया मिसाल बनी हुई हैं।
फोटो कैप्शन: रितिक और अंशिका की एक फोटो






दिनभर रही नव संवत्सर की धूम
-मिठाई बांटी एवं खुशी जताई
***********************************************
***********************************************************
***********************************
************
कनीना की आवाज। नेताजी मैैमोरियल कल्ब कनीना में आरएसएस की शाखा कनीना के शाखा प्रमुख डाक्टर विनोद की अध्यक्षता में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 मनाया गया। डा. विनोद ने सामूहिक रूप से एक्सरसाइज करवाई व ध्वज प्रणाम करवाने के बाद उपस्थित जनों ने अपने विचार रखे।
 पूर्व पार्षद मोहन सिंह यादव ने कहा कि भारतीय नवसंवत्सर प्रकृति से सीधा जुड़ा है। इसके आरंभ से प्रकृति में नए फूल पौधे उगाते हैं और पूरे भारतवर्ष में त्योहार शुरू हो जाते हैं। इस मौके पर कंवर सैन वशिष्ठ ने कहा कि नवसंवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सूर्य की पहली किरण के प्रकाश से आरंभ होता है। काल गणना के अनुसार सृष्टि को एक अरब 97 करोड 29 लाख 40 हजार 126 वर्ष हो चुके हैं। कंवर सैन वशिष्ठ ने कहा कि दुनिया में 30 के लगभग कालका चक्र है और 20 लगभग पंचांग भारत में हैं परंतु वर्तमान में विक्रम स वत पंचांग को ही ज्योतिष आचार्य प्रयोग में लाते है। संवत्सर आरंभ होते थे जब नए राजा का राज आरंभ होता था तो अपनी प्रजा का पूरा कर्ज उतारकर अपनी राज्य में नया पंचांग आरंभ करता था। दिलावर सिंह पूर्व मैनेजर ने कहा कि हमें अपनी सोच बदलनी चाहिए और हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। श्याम सुंदर बंसल ने कहा कि समय आ गया है आब अपनी संस्कृति को पूर्ण रूप से अपना कर देश को समृद्ध बनाएं।
खंड संचालक शिवकुमार ने सभी को प्रसाद बांटकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी व प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। उसके बाद सभी यादव प्रयोगशाला पर इक_ा होकर नवसंवत्सर मनाया गया। इस मौके पर सभी ने मिठाईयां बांटकर नवसंवत्सर पर जय श्री राम के नाम का उद्घोष किया। इस मौके पर मोहन सिंह पार्षद, शिव कुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर बंसल, दिलावर सिंह, कंवर सैन वशिष्ठ,सुरेन्द्र साहब,धन सिंह, कुलदीप तंवर, कृष्ण सैक्टरी, महेंद्र, संदीप,सोनु, राकेश,विष्णु सेठ, धनपत, कृष्ण सिंह, सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 3 व 4: नव संवत्सर मनाते हुए कनीनावासी।





मां दुर्गा मंदिर में शुरू की अखंड ज्योति
--राम नवमी पर होगा कन्या पूजन
***********************************************
***********************************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। बाबा मोलडऩाथ प्रांगण में स्थित मां दुर्गा मंदिर में नवरात्रि हिंदू नव वर्ष की शुरुआत बड़ी धूमधाम से पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर की। इस मौके पर अखंड ज्योति का शुभारंभ किया।
 इस मौके पर प्रवेश पंडित ने बताया कि 9 दिन चलने वाली अखंड ज्योति हर दिन नए रूप में चलेगी। मां का पूजन करने वाले भक्तों की भीड़ रही।
मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि 9 दिन तक मां का रोज पूजन किया जाएगा। विधि विधान से नवरात्रों का समापन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक डीपी, शिवकुमार, महंत रामनिवास ,अनिल भांजा, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह, पूनम, लाली, सुमित्रा ,मंजू ,सुमन,  रमेश कुमार, सोनू, पवन कुमार, सतवीर प्रधान, महेंद्र सिंह बलिया आदि अनेक भक्तों ने मां दुर्गा का किया पूजन सभी ने एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और मिठाइयां बांटी।
  उधर कनीना के विभिन्न माता मंदिरों में नवरात्रों की धूम रही। हर घर में नवरात्रे मनाये जा रहे हैं। व्रत और उपवास किये जा रहे हैं। माता के नवरात्रों से संबंधित दुकानों पर भारी भीड़ मिलने लगी है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न तरीके अपना रहे हैं। फल एवं सब्जियां महंगे हो गये हैं।
फोटो कैप्शन 05: मोलडऩाथ आश्रम में मां दुर्गा मंदिर पर भक्तों की भीड़।
             06: दुकानों पर भीड़ का नजारा।  






जागो वोटर, जागो
मतदान करने में न बरते कंजूसी-मोहर सिंह
***********************************************
***********************************************************
*************************************
**********
कनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव 25 मई को होने वाले हैं। चुनाव आयोग भी इस संबंध में यह कार्रवाई में जुटा हुआ है। समय समय पर नये वोटर कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है।
इस संबंध में राव मोहर सिंह मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहते हैं कि वोट जरूर बनवाना है, वोट बनवाने के लिए घर बैठे भी आनलाइन वोट बनवा सकते हैं। परंतु वोट बनवा लेने से ही काम पूरा नहीं होता वह डालना भी जरूरी होता है और अपने मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव करना होता है। एक-एक वोट की कीमत होती है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं। यदि वोट नहीं डालेंगे तो अपनी मनपसंद का नेता नहीं चुना जा सकता। वोट डालने के लिए भी जरूर जाए, जिनके वोट नहीं बन पाए हैं वह अभी भी वोट बनवा सकते हैं।
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके।  चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वोट डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  
 फोटो कैप्शन: राव मोहर सिंह समाजसेवी





भाजपा बैठक दस अप्रैल को बलराम समारोह स्थल पर
***********************************************
***********************************************************
************************************
***********
कनीना की आवाज। भाजपा कनीना मंडल और भाजपा भोजावास मंडल की  संयुक्त बैठक दस अप्रैल को बलराम मैरीज प्लेस गाहडा रोड कनीना में होगी।  बैठक में भाजपा महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा प्रत्याशी  चौ. धर्मवीर सिंह सांसद  एवं अटेली हलके से विधायक सीताराम यादव और भाजपा के जिला  अध्यक्ष दयाराम यादव,लोक सभा प्रभारी,विस्तारक आदि भाजपा प्रदेश स्तर  के वरिष्ठ  नेता पहुंच रहे हैं। विस्तृत जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष अतर सिंह तंवर कैमला ने बताया कि कि बैठक में विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।


























 गर्मी के बीच कट की मांग को लेकर  394वें दिन जारी रहा धरना
--किसान अडिग हैं धरने पर
***********************************************
***********************************************************
***********************************************
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के  लिए ग्रामीण अभी भी धरने पर अडिग हैं। धरने की अध्यक्षता अध्यक्षता पहलवान रणधीर सिंह ने की और अपनी मांग को दोहराते हुए अविलंब कट का निर्माण करने की गुहार लगाई। अब तक कट के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब तक केंद्र सरकार  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने को चलते 394 दिन हो गए है, किसानों की एक ही मांग कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का होना अति आवश्यक है। यदि केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम जल्द शुरू नहीं करेगी तो इस क्षेत्र के सभी गांव मिलकर सरकार का विरोध करेंगे।
इस मौके पर इंस्पेक्टर सतनारायण,  नरेंद्र शास्त्री, डॉ लक्ष्मण सिंह, मास्टर विजयपाल,  ओम प्रकाश, प्रधान कृष्ण कुमार, वेद प्रकाश, दाताराम, सब इंस्पेक्टर रामकुमार, पहलवान धर्मपाल, महेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, मनोज कुमार करीरा,सूबेदार हेमराज अत्रि, सीताराम, नंबरदार नाथूराम, सतपाल  चेयरमैन, प्यारेलाल,रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान एवं ग्रामीण।

Monday, April 8, 2024


 























 

मंगलवार को जिला की मंडियों में नहीं काटे जाएंगे टोकन
***************************************************
******************************************************
**************************************************
कनीना।
जिला की अनाज मंडियों में अधिक मात्रा में सरसों आने के करण 9 अप्रैल को जिला की सभी अनाज मंडियों में किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। अब 10 अप्रैल से इन मंडियों में सुचारू रूप से रबी फसल के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। इस दिन पहले ही जारी हो चुके टोकन की फसल खरीदी जाएगी साथ ही उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी। नए टोकन जारी नहीं होंगे। ऐसे में 9 अप्रैल को मंडियों में अपनी फसल लेकर ना आएं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि जिला की सभी मंडियों में अधिक मात्रा में सरसों आने के कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को सभी मंडियों में टोकन जारी न करने का फैसला लिया है। इस दौरान पहले बची हुई सरसों की खरीद तथा उठान कार्य किया जाएगा।
मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस दिन अपनी फसल को लेकर मंडियों में ना आएं।

 

 

 

 

 

 

 

 कनीना अनाज मंडी में 9339 क्विंटल सरसों खरीदी
-443 किसानों ने बेची सरसों
-हैफेड प्रशासक चंडीगढ़ ने किया दौरा
****************************************
***********************************************
**********************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना मंडी में सरसों खरीद का निरीक्षण करने के लिए कनीना अनाज मंडी में हैफेड के हरियाणा के प्रशासक छोटेलाल यादव ने दौरा किया। उन्होंने किसानों से समस्या को जाना। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री मनोज सेकवाल, विरेंद्र कुमार प्रबंधक हैफेड कनीना आदि मौजूद रहे।
उधर कनीना अनाज मंडी में खरीद के आठवें दिन 9339 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। किसान त्वरित गति से सरसों बेच रहे हैं।
 कनीना खरीद एजेंसी के मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल खरीद 68482 क्विंटल हो चुकी है। आठवें दिन 443 किसानों की सरसों खरीद की गई। अब तक सब 3299 किसान सरसों बेच चुके हैं। खरीद के 8वें दिन 28 गांवों के किसान सरसों बेचने के लिए आए और इस प्रकार सातवें दिन 10000 बैग की लिफ्टिंग की गई। कुल 54000 बैग की लिफ्टिंग की जा चुकी है।    
  उधर किसानों के वाहनों की लंबी कतार लग रही है। सुबह सवेरे से किसान सरसों बेचने के लिए वाहनों सहित खड़े हो जाते हैं।
फोटो कैप्शन 8: अनाज मंडी में सरसों खरीद का जायजा लेते हुए चंडीगढ़ से आये अधिकारी।






घर घर जाकर जल संरक्षण के लाभ गिनाये
--जन जागरूकता अभियान चलाया
****************************************
***********************************************
***********************************
*********
कनीना की आवाज। उप मंडल के गांव धनौंदा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनीना व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जल जागरूकता अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से खंड संसाधन संयोजक व स्थानीय मोटर चालकों ने घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण करने ,जल के सही प्रयोग,नल पर टोंटी लगाने हेतु जागरूक किया
जानकारी देते हुए मोहित कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन देखने में आता है कि घरों में नल पर टोंटी ही गायब मिलती है जिसके कारण बहुत सारा पानी नाली में व्यर्थ बह जाता है और बहुत सारे घर ऐसे होते हैं जहां पर जरूरत का पानी भी नहीं पहुंच पाता। इस लिए सामुदायिक सहभागिता के बिना हर घर नल से जल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है
सर्वे के दौरान लोगों से उनके अनुभव सप्लाई संबंधित जानकारी भी पूछी गई
इस अवसर पर मोटर चालक महेंद्र, राकेश, धीरज, राजकुमार, रोशनलाल, अजीत , कंवरपाल, धर्मवीर, राजपाल आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 07: जल संरक्षण की जानकारी देते विभाग के कर्मी।






इसरो में चयनित 5 विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
--विभिन्न अधिकारी रहे मौजूद
****************************************
***********************************************
************************************
********
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयनित विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दलबीर सिंह दुग्गल नायब तहसीलदार अटेली, अतिरिक्त कार्यभार कनीना एवं विशेष अतिथि सुधीर कुमार एसएचओ सीटी थाना कनीना रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के 5 विद्यार्थियों माही राव , अदिति आर्य , गरीमा यादव , देवांशी यादव , जसवीरका इसरो में व हर्षिता का इन्सपार्यर अवार्ड में चयन हुआ, वहीं हिमांशी , यतिन अग्रवाल का सीए फाउंडेशन व प्रिया का सीएसईईटी के लिए चयन हुआ है
विशेष अतिथि ने सभी चयनित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के लिए भी जागरूक किया।
मुख्य अतिथि दलबीर सिंह दुग्गल नायब तहसीलदार द्वारा सभी को इस विशेष उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी व बताया कि परिश्रम से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। सफलता के लिए योजना बनाना, उसके अनुसार कार्य करना व धैर्य रखना अति आवश्यक है।
विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने सभी विद्यार्थियों स्टाफ सदस्यों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए चयनित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब ये चयनित विद्यार्थी 12 मई 2024 को भारतीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग केन्द्र अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगें।
इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारी रामधारी, राजेन्द्र सिंह, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग मुखिया नरेन्द्र यादव, वरिष्ठ विभाग के मुखिया सुनील कुमार, सुरेन्द्र सिंह, जसबीर जांगिड़ व सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 06:इसरो में चयनीत विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।

 


नवरात्रे 9 अप्रैल से
मंदिरों में चल रही हैं तैयारियां
****************************************
***********************************************
***********************************
*********
कनीना की आवाज। 9अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्रों में माता के मंदिरों को सजाया जाता है वहीं दिनभर व्रत आदि करके नौ दिनों तक माता की पूजा की जाती है।  
 इन नवरात्रों का सौभाग्यवती महिलाओं के लिए विशेष महत्व होता है। प्राचीन ग्रंथों में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती आ रही है। ये नौ रूप महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, योगमाया, रक्तदंतिका, शाकुंभरी देवी, दुर्गा, भ्रामरी देवी तथा चंडिका प्रमुख हैं। इन नौ रूपों को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री नामों से जाना जाता है। इन नौ रूपों के दर्शनों के लिए मंदिरों में जाकर पूजा की जाती है।
  वासंतीय नवरात्र चैत्र माह में आते हैं। इन नवरात्रों में वसंत ऋतु आती हैं और सर्दी से गर्मी के मौसम में प्रवेश होता है वहीं चैत्र नवरात्रों में सर्दी से गर्मी में प्रवेश किया जाता है। साथ में फसल पैदावार लेने के बाद ये पर्व दो बार मनाए जाते हैं। खरीफ एवं रबी की फसल पैदावार के बाद उन्हें शरीर में ग्रहण करने से पूर्व पुराने अन्न को पूर्णरूप से शरीर से निकाला जाता है इसलिए व्रत किए जाते हैं। नौ दिनों में पुराना अन्न शरीर से निकल जाता है और नया अन्न ग्रहण किया जाता है जो एलर्जी आदि रोग नहीं करेगा।
वैद्य बताते हैं कि नवरात्रों में रातों में परिवर्तन आ जाता है। चैत्र नवरात्रों में सर्दी से गर्मी  के मौसम में प्रवेश होना माना जाता है। नवरात्रों में जहां नौ रूपों में मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार किया था उन नौ रूपों में नौ कन्याओं को नवरात्रे पूर्ण होने पर भोजन कराया जाता है। साथ में नवरात्रों में जौ उगाए जाते हैं जो समृद्धि के प्रतीक होते हैं। गंगा में जौ उगाना एक कहावत भी है। वैसे भी नौ दिनों में उगे हुए जौ को ऊपर से काटकर ज्वारे रस का पान किया जाए तो घातक रोगों में भी लाभकारी माना जाता है।
  ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर अति प्रसन्नता होती है वहीं दुकानदार सामान बेचने को लालायित रहते हैं। छह माह के बाद नवरात्रे आने से उनके सामान की बिक्री छह माह बाद ही नवरात्रों के सामान की हो पाती है। मंदिरों को ग्रामीण क्षेत्रों में सजाकर पूजा अर्चना करने का विशेष प्रावधान होता है। नवरात्रों में शुभ काम करने की प्रथा भी चली आ रही है।
क्या कहते हैं आश्रम प्रधान-
प्रधान दिनेश कुमार का कहना है कि बाबा मोलडऩाथ प्रांगण में स्थित मां दुर्गा मंदिर में नवरात्रों का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे अखंड ज्योति जलाकर किया जाएगा। पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना व महंत रामनिवास द्वारा शंख बजा कर शुभारंभ होगा। हिंदू नव वर्ष की शुरुआत मिठाई बांटकर किया जाएगा। हिंदू नव वर्ष इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश कुमार, अनिल भांजा सतबीर, राजेंद्र भेलिया ,लाल सिंह, शिव कुमार पवन कुमार, सोनू यादव सोनू ने ने मंदिर में साफ सफाई के और मंदिर परिसर को स्नान करवाकर कल के लिए तैयारी शुरू की। 9 दिन तक चलने वाली अखंड ज्योति अंत में कन्या पूजन वी साधु पूजा के साथ समापन किया जाएगा।
फोटो कैप्शन 03 व 04: माता मंदिर की तैयारी करते साधु संत एवं अन्य।





कनीना क्षेत्र से अवैध देसी कट्टे के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
--गुप्त सूचना के तहत की गई कार्रवाई
****************************************
***********************************************
************************************
********
कनीना की आवाज। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने जिले की सभी अपराध जांच इकाइयों को अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिनके तहत सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते अवैध हथियार रखने के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित मोहित उर्फ प्रधान वासी खैराणा कनीना को अवैध हथियार के साथ बेवल रोड से गिरफ्तार किया है, आरोपित से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया। आरोपित के खिलाफ थाना सदर कनीना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान गांव बेवल बस अड्डा पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहित उर्फ प्रधान वासी खैराणा कनीना अवैध हथियार लिए हुए अपने किसी साथी के इंतजार में बेवल रोड गांव खैराणा पर खड़ा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। टीम द्वारा बतलाए हुए स्थान पर रैड की गई, जहां पर एक नौजवान लड़का पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा, जिसको काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहित उर्फ प्रधान उपरोक्त बतलाया। जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर लिया और थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।





किसानों का धरना, 393वें दिन भी जारी
-अनिश्चितकालीन धरने पर हैं किसान
****************************************
***********************************************
**********************************
**********
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने की  अध्यक्षता डा. लक्ष्मण सिंह सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हमारा धरना बाघेश्वर धाम, बाबा शिव भोले की छत्रछाया में चल रहा है। बाबाके दर्शन करने के लिए लाखों की सं या में भक्त देश और विदेशों से बाघेश्वर धाम पहुंचते हैं, बाबा भोले भक्तों की पीड़ा को समझते हुये इस कट के काम को जल्द से जल्द पूरा करवाएंगे।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 393 दिन हो गए है। कट को लेकर ग्रामीण राज्य सरकार और केंद्र सरकार से नाराज है। केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा पहले की हुई है लेकिन कट का काम शुरू नहीं किया गया है। किसानों को कट का जुनून चढ़ा हुआ है और पक्का इरादा बना रखा है जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे-उतरने का मार्ग शुरू नहीं करती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर चेयरमैन बहादुर सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, सतपाल चेयरमैन, नरेंद्र शास्त्री,  वेद प्रकाश, बाबूलाल, रामकिशन, इंस्पेक्टर सतनारायण,  सूबेदार हेमराज अत्रि, प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर विजय पाल, पहलवान धर्मपाल,पूर्व सरपंच सतवीर सिंह, मास्टर विजय सिंह,  दाताराम,  प्यारेलाल,  रोशन लाल आर्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।





ढाणा के युवक का दिल्ली पुलिस में किया सब-इंस्पेक्टर
--लोगों ने दी बधाई
****************************************
***********************************************
***********************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के निकटवर्ती ग्राम ढाणा निवासी अनमोल यादव ने सीपीओ की परीक्षा पास कर दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी प्राप्त कर अपने गांव का ही नहीं बल्कि अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक गरीब किसान का लड़का हूं और अपनी कड़ी मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंच पाया हूं ।
अनमोल यादव ने यह भी बताया कि मैंने इस परीक्षा की तैयारी वरिष्ठ अधिवक्ता  रामनिवास शर्मा के मार्गदर्शन में की है तथा इस सफलता का श्रेय रामनिवास शर्मा तथा अपनी बहनों को देना चाहता हूं। अनमोल यादव के परिजनों ने बताया हमारे परिवार की एक बेटी अमृता पीएचडी की शिक्षा प्राप्त कर रही है। माता पिता एक सीधा-सादा किसान है और बच्चों ने कड़ी मेहनत कर जो मुकाम हासिल किया है। उसे यह बात साबित हो जाती है तो मेहनत करने वाला है  चाहे कोई भी हो उसमें उसकी जाति तथा धर्म नहीं  पूछा  जाता है। इसकी कड़ी मेहनत देखी जाती है किसान के बच्चों ने अपनी मेहनत पर समाज में एक नई मिसाल पेश की हैं तथा यह पद पाया है। उन्होंने अपने युवा साथियों को यह संदेश दिया कि कड़ी मेहनत लग्र से कार्य करने चाहिए और मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। वही अनमोल के मित्र पुरुषोत्तम यादव का कहना है कि जब इंसान पूरी लगन से मेहनत करता है वह सफलता अवश्य ही प्राप्त करता है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप यादव, पुरुषोत्तम यादव, रामनिवास शर्मा एडवोकेट के अलावा अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
फोटो कैप्शन : अनमोल यादव।




नव वर्ष हमारी संस्कृति का अंग-कैलाश पाली
--हिंदुओं का यह नव वर्ष
****************************************
***********************************************
***********************************
*********
कनीना की आवाज। 9 अप्रैल 2024को हिंदू नव वर्ष 2081 का प्रारंभ हो रहा है। हिंदू समाज के लिए महाराजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया। इस संबंध में कैलाश पाली समराजसेवी बताते हैं कि भारत की जलवायु परंपरा को ध्यान में रखते हुए संवत्सर प्रारंभ हुआ। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व भी है। भगवान राम का राजभिषेक इसी दिन हुआ था। दुनिया के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना करने वाले डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी इसी दिन आता है। आज जब भारत अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है, सारा विश्व भारत की तरफ निहार रहा है, ऐसे में इस दिन का महत्व और अधिक हो जाता है। भारत की सोई हुई शक्ति को जगाने के लिए स्वामी विवेकानंद ने कहा था की गर्व से कहो- हम हिंदू हैं। यह भाव हमें हिंदू मान मर्यादाओं और इसके रीति रिवाजों की तरफ आगे बढ़ाने का कार्य करता है। आज समय की आवश्यकता देशभक्ति पर विचार विमर्श करने की नहीं है व्यक्ति के आचरण में देशहित का भाव निहित हो। देश भक्ति के आचरण से ओतप्रोत समाज का निर्माण हो, ऐसा संकल्प नव वर्ष पर समस्त समाज को लेना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रहित में पांच- प्रण  नववर्ष पर हम सबको लेने पहला हमारा प्रण हो, समाज में सामाजिक समरसता हो अस्पृश्यता का भाव समाज से सदैव -सदैव  के लिए मिटाना चाहिए। जो हिंदू समाज के लिए कलंक, भारत की विशेषता परिवार और परिवार में संस्कार इन्हें बचाने की आवश्यकता। इस समय है सारी दुनिया से अलग हमारी संस्कृति में कोई चीज है तो वह परिवार है, जिस पर आज पाश्चात्य का प्रभाव बढ़ रहा है, परिवार टूट रहे हैं। इन्हें बचाने का प्रण हमें करना चाहिए। साथ ही दुनिया का पर्यावरण बिगड़ रहा है इसका संरक्षण भी भारतीय समाज को करना होगा , चौथा प्रण  स्वदेशी का आचरण प्रत्येक नागरिक के मन में होना चाहिए स्व का भाव  हमारे राष्ट्र को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है साथ ही प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प इस सु अवसर पर लेना चाहिए, यही हिंदू नव वर्ष हमें प्रेरणा देता है।
फोटो कैप्शन: कैलाश पाली।




जागो वोटर जागो
 सभी को वोट जरूर डालने चाहिए-डा. मुनेश
****************************************
***********************************************
**********************************
**********
कनीना की आवाज। पाथेड़ा प्राध्यापिका डा. मुनेश यादव का कहना है कि वोट जरूर डालना चाहिए। 25 मई को हरियाणा में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया हुआ है। वोट से अपनी मनपसंद प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं। यदि वोट डालने ही नहीं जाएंगे तो मनपसंद का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाएगा जिसके चलते उनकी नापसंद का प्रत्याशी सत्ता में भूमिका निभाएगा। ऐसे में अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए तथा परोक्ष रूप से सरकार में भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना जरूरी है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग समय-समय पर वोट बनाने का कार्य करता है और ऐसे समय वोट जरूर बनवा लेना चाहिए। वोट बनवाना ही नहीं वोट डालना भी जरूरी बन जाता है। वोट डालते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए अभी तो अपने मनपसंद के नेता का चुनाव किया जा सकता है और मनपसंद का नेता चुनाव करने में वोटिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जब भविष्य में सरकार में अपनी भूमिका निभाते । चुना गया नेता ही हमारा प्रतिनिधित्व करता है। वो हमारी समस्याएं एवं बातें प्रधानमंत्री तक पहुंचाता है। ऐसे में अच्छे कार्य करवाने के लिए बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए।
फोटो कैप्शन: डा मुनेश यादव