Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Monday, April 15, 2024


 

कनीना के आठ क्लस्टरों में चल रही हैं 209 बसें
-अकेले कनीना क्लस्टर में 107 बसें
************************************************
**************************************************
*************************************
***********
कनीना की आवाज। प्रदेश सरकार की बच्चों के लिए सुरक्षित बस पालिसी के तहत आज खंड के विभिन्न क्लस्टर प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की।  प्राप्त विवरण अनुसार दौगड़ा अहीर क्लस्टर के प्रभारी अमर सिंह प्राचार्य ने बताया कि उनके क्लस्टर में चार स्कूलों की 21 बसों का ब्यौरा दिया गया है  जिन में इंडस वैली स्कूल की 12 बसे ग्लोबल स्कूल की 3 बसे, पैराडाइज स्कूल की 3 और डीएवी स्कूल की तीन बसे शामिल थी। बीजेआरडी स्कूल प्रबंधन में अपने पास कोई बस होने से इनकार किया वहीं धनौंदा क्लस्टर में 5 बसों का ब्यौरा मिला है जिनमें एसडीम स्कूल छितरोली के पास तीन बसें, हैप्पी माडर्न स्कूल को बंद कर दिया गया है वही ब्रिलिएंट स्कूल ने अपने पास दो बसें दिखाई हैं, वही आदर्श हिंदू स्कूल बंद करने की सूचना दी गई। भोजावास क्लस्टर में आठ बसों का ब्यौरा मिला है जिनमें से माडर्न स्कूल ने अपने पास 6 बसे सभी कंडम दिखाई वही, इंडियाना स्कूल ने अपने पास दो बसें तथा दोनों ही बेकार दिखाई। मोड़ी के एक प्राइवेट स्कूल में कोई बस होने से इनकार किया गया। बाघोत क्लस्टर में 8 बसों का ब्यौरा मिला है जिनमें फ्लोरेंस स्कूल की एक, सरस्वती स्कूल की दो तथा हिंदू स्कूल पोता की एक बस दिखाई गई वही एचआरएम स्कूल पोता की चार बसें दिखाई गई है। बेवल क्लस्टर दस बसों का ब्यौरा मिला है जिनमें  देवयानी स्कूल की 8 तथा एमडीएस स्कूल की दो बसें चालू हालत में बताई गई। बवानिया क्लस्टर में 25 बसों का ब्यौरा मिला है जिनमें बीआर ज्ञानदीप स्कूल में 11 बसे, गैलेक्सी स्कूल में 7 बसे तथा उज्ज्वल में तीन बसे वही आरटीआर में चार बसें दिखाई गई हैं। सीहोर कलेक्सटर में  यूरो इंटरनेशनल स्कूल के 25 बसों का ब्यौरा मिला है।  इसमें शामिल है खंड के सबसे बड़े कनीना क्लस्टर में 107 बसें दिखाई गई है जिन इस पूरे गहन प्रशिक्षण अभियान के दौरान कि बस में क्या कमी थी उसका पूरा कंप्यूटर में संकलित किया जा रहा है। यह आंकड़े फिलहाल जो उपलब्ध करवाए गए हैं। अधिकांश खामियां बसों में सीसीटीवी कैमरे स्पीड गवर्नर फायर सेफ्टी उपकरण बसों में पर्दे और टिल्ट ग्लास उपलब्ध नहीं होना पाया गया है। जीएल स्कूल का प्रशासक नियुक्त किया गया है जिसके चलते बसों का अभी तक निरीक्षण नहीं हो पाया है।
भूमिगत कर दी गई बसें-
  मिली जानकारी अनुसार विभिन्न स्कूलों ने जो बसें चैक करवाई हैं उनमें 90 फीसदी दुरुस्त पाई गई हैं जबकि दस प्रतिशत बसों में छोटी -छोटी कमियों पाई गई हैं जिन्हें ठीक करने का आदेश दे दिया जिसके बाद वो सड़कों पर दौड़ सकेंगी। चैक करने वाली टीमों को 26 बिंदुओं का फार्मेट दिया गया था जो भर उपलब्ध करा दिया गया है। जो कमियां पाई गई हैं वो भी दर्शा दी गई हैं। जो स्कूल संचालक सैकड़ों बसों का दावा करते थे उनकी बसों की संख्या दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
बहुत कम दौड़ी बसें-
उल्लेखनीय है कि अब विभाग के क्लस्टर प्रभारी द्वारा जो यह जांच की गई है इसमें बसों की संख्या ना के बराबर दिखाई दी है जबकि पीले रंग का पूरा अंबार सुबह 7 बजे से 8 बजे तक सड़कों पर लगा रहता था जिन स्कूलों में बसों की संख्या कई दर्जन दिखाई देती थी आज वह आंकड़ा दहाई का अंक भी नहीं छू रहा यह अपने आप में आश्चर्यजनक है तथा सबसे बड़ी बात यह है की इतनी अवैध बसें मौत का सामान बनाकर सड़कों पर दौड़ रही थी।  नौनिहालों को ला, ले जा रही थी यह अपने आप में परिवहन व्यवस्था को देख रहे अधिकारियों को सवालिया घेरे में खड़ा करता है। इस हादसे के बाद इतना बड़ा क्रांतिकारी कदम प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा उठाया गया है कि चाहे कोई कितनी ऊंची पहुंच वाला हो बख्शा नहीं जाएगा।  वहीं कम से कम आने वाले समय में स्कूली बच्चे सुरक्षित एवं सुखमय यात्रा कर सके तथा निश्चित व शकुन भरी जिंदगी जी सके। बसों की चैकिंग के चलते सोमवार को भी कई स्कूलों ने अवकाश रखा। अब कैसे वो बच्चों को स्कूल तक लाने ले जाने का काम करेंगे कह पाना कठिन है।
कनीना क्लस्टर में हैं 107 बसें-
  कनीना क्लस्टर की 107 बसों का ब्यौरा मिला है जिनमें जीएल स्कूल बस हादसे के बाद कनीना क्लस्टर के 13 स्कूलों का निरीक्षण कमेटी द्वारा किया जाना था जिन में कल और आज में 12 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। आज के निरीक्षण में क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालय एसडी स्कूल ककराला में 29 ,सीबीएस स्कूल ककराला में 6 आरसीएम स्कूल कनीना में 6 सदासुख मेमोरियल स्कूल  कनीना में 3, जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में 3 यदुवंशी  शिक्षा निकेतन में 20 आरपीएस स्कूल भडफ में 18, सरस्वती स्कूल भड़क में 5 आरआरसीएम स्कूल कनीना में 17 एसएमगीता स्कूल में एक तथा एसएनडी आदर्श हाई स्कूल कनीना में एक भी बस उपलब्ध नहीं पाई गई। विद्यालय प्रशासन ने कोई भी बस होने से इनकार किया वहीं जीएल पब्लिक स्कूल में बसों की चेकिंग के लिए कल टीम जाएगी। इस निरीक्षण का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि अनेक बड़े विद्यालयों ने अपने स्कूलों में बसों के रूट नंबर जहां 60-70 तक डाले हुए थे वही जमीनी हकीकत में बसों की संख्या आधी पाई गई। पूरे क्लस्टर में केवल 107 बसे की दिखाई गई हैं।
सड़कों पर नहीं रही बसों की भीड़--
गांव में प्राइवेट स्कूलों की बसों का जमावड़ा होने के कारण जहां आए दिन गांव की संकरी गलियों में भीड़ भाड़ में जाम की स्थिति रहती थी वहीं मुख्य मार्ग पर भी लंबी लाइन इन बसों की देखी जा सकती थी। आमतौर पर इन चालकों का व्यवहार भी आम जनमानस के साथ अच्छा नहीं था वो सब कुछ बदला बदला दिखाई पड़ रहा है। अब बड़े गांव में भी रात्रि ठहराव की बसें तीन या चार ही दिखाई दे रही है जबकि इस घटना से पहले इनकी संख्या दर्जनों में दिखाई देती थी। एक-एक स्कूल की दो तीन बसें भी कई बड़े गांव में रात्रि ठहराव करती थी तथा भरकर चलती थी। अनेक बसों में विद्यार्थियों की संख्या सीटों से कहीं ज्यादा होती थी तथा अगर यूं कहीं कि उन्हें भेड़ बकरियों की तरह ठूंस ठूंस कर लाया जाता था तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। अनेक बसों में तीन-चार विद्यार्थी बोनट पर भी सवारी करते दिखाई देते थे। सोमवार को तो इन बसों की संख्या बहुत कम नजर आई। लोगों ने राहत की सांस ली। आज बस चालक नियमों का पालन करते नजर आये किंतु यह माहौल कब तक चलेगा देखा जाना है।
सार्वजनिक की जाये बसें--
उधर क्षेत्र के लोगों ने उन सभी बसों को सार्वजनिक करने की तथा उन बसों के नंबर सार्वजनिक करने की मांग की है जो सड़क पर दौडऩे लायक साबित हुई है। साथ में हेल्प डेस्क भी स्थापित करने की मांग की है ताकि कहीं कोई ऐसी बस नजर आए जो सार्वजनिक किए हुए नंबरों से बाहर हो तो वह तुरंत हेल्प नंबर डेस्क पर सूचित कर सके जिससे जो अनफिट बसें सड़क पर नहीं दौड़ पाएंगी और उन्हाणी जैसा हादसा फिर नहीं घटित हो सकेगा। अब ग्रामीण लोगों का मन निजी स्कूलों से ऊबने लगा है। विभिन्न गांवों के लोग अब सरकारी स्ूलों की ओर दौड़ चले हैं।






मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 16 को
************************************************
**************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। मतदाताओं को जागरूक करने हेतु गांव उन्हानी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसका समय सुबह 11 बजे रहेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल कारवा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय एसडीएम सुरेंद्र सिंह एचसीएस करेंगे। वहीं वशिष्ठ अतिथि के रूप में तहसीलदार कनीना संजीव केआर नागर होंगे।







 33000 क्विंटल खरीदी सरसों जबकि गेहूं 16668 क्विंटल खरीदा
--10 अप्रैल से जारी है खरीद
************************************************
**************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। कनीना की दोनों नई तथा पुरानी अनाज मंडियों में सरसों तथा गेहूं की खरीद जारी है। जहां पुरानी अनाज मंडी में गेहूं तो नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद त्वरित गति से जारी है। दस अप्रैल से पहले नेफेड सरसों की खरीद कर रहा था जिसकी खरीद पूर्ण हो गई किंतु 10 अप्रैल के बाद से वेयरहाउस सरसों तथा गेहूं दोनों की खरीद कर रहा है।
वेयर हाउस के मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं व सरसों की खरीद जारी है। 10 अप्रैल से आज तक 33000 क्विंटल सरसों खरीद ली गई है जबकि कनीना की पुरानी अनाज मंडी में 10 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। अब तक 16668 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। सरसों 5650 रुपये प्रति क्विंटल जबकि गेहूं 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।
फोटो कैप्शन 06: अनाज मंडी में गेहूं की लगी ढेरियां।










 सड़क हादसे में सचिन की हुई मौत
-17 अप्रैल को थी बहन की शादी, निमंत्रण देने जा रहे थे
************************************************
**************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव कोका में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सचिन गांव सिगड़ा के चाचा कपिल ने कनीना पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 17 अप्रैल को सचिन की बहन की शादी तय की गई थी इसके लिए सचिन व कपिल दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिल पर शादी के कार्ड निमंत्रण देने गए हुए थे । जब कोका गांव के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ट्राली जो की भूसे से भरी हुई थी। जिसमें ना तो रिफ्लेक्टर लगे हुए थे और ना ही किसी प्रकार का कोई चिन्ह लगा हुआ था। उसने ओवर टेक कर दी। जिसकी वजह से सचिन को बहुत भारी चोट लगी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उप नागरिक अस्पताल कनीना में सचिन को भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक के चाचा कपिल के बयान पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।





सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपितों को गिरफ्तार किया
-कुल संख्या पहुंची सात
************************************************
**************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना में पिछले सप्ताह वीरवार को उन्हानी के पास हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान भूदेव वासी सेहलंग और नरेश उर्फ कालिया वासी सेहलंग के रूप में हुई। मामले में आरोपित बस चालक धर्मेंद्र और उसके दो साथियों भूदेव और नरेश उर्फ कालिया को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में बस चालक के दो साथियों को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
स्कूल बस चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था, शराब के नशे में चालक बस चला रहा था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि बस चालक ने सेहलंग में बस में अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशों में मामले में कार्रवाई के लिए डीएसपी कनीना के नेतृत्व में सीआईए महेंद्रगढ़, थाना शहर कनीना की टीमों का गठन किया गया। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा मामले में तत्परता से कार्रवाई की गई। टीम द्वारा मामले में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने बस चालक धर्मेंद्र का लाइसेंस रद्द कराने के लिए आरटीए विभाग को लिखकर भेज दिया है।
स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। छात्र ने बस चालक, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी। छात्रा ने बताया कि बस चालक शराब पिए हुए था। जिसको बार बार बस धीरे चलाने की कहने पर भी बस तेज चला रहा था और उन्हानी के पास बस पलट गई और पेड़ के टकराने से बस में बैठे बच्चे घायल हो गए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। गांव खेड़ी तलवाना में बच्चों के परिजनों ने बस चालक के शराब के नशे में होने के कारण बस की चाबी ले ली थी और इस बारे में स्कूल प्रशासन से बात करने पर स्कूल प्रशासन ने अंजाम भुगतने को धमकी दी। जिसके बाद यह हादसा हो गया। छात्रा में शिकायत में बताया कि स्कूल बस में कोई भी हेल्पर नही था और ना ही कोई महिला कर्मचारी नियुक्त थी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर धाराओं के तहत थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन 05: गिरफ्तार किये दो आरोपितों के साथ पुलिस






विश्व आवाज दिवस -16 अप्रैल 

---आवाज का है बड़ा महत्व
************************************************
**************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। आवाज भगवान का दिया हुआ एक वरदान होता है, आवाज के बगैर इंसान मूक महसूस होता है जिसके मन की भावना को समझ पाना भी कठिन होता है किंतु जब इंसान अपने विचार व्यक्त करता है तो उसकी आवाज से पता चलता है कि वह किस प्रकृति का इंसान है। जब बच्चा छोटा होता है तब उसकी आवाज का पूरा परिवार इंतजार करता रहता है और जब से वह बोलना शुरू करता है तब से सबके मन को हर लेता है। आवाज से ही किसी की भावना का पता लगता है। सशक्त आवाज समाज,सभा आदि में सम्मान दिलाती है वहीं आवाज यदि कमजोर हो तो बड़े से बड़ा अधिकारी और नेता सफल नहीं हो सकता। सफलता के चरम पर पहुंचने में एक चीज आवाज का अहम रोल होता है। आवाज के विषय में विभिन्न लोगों से चर्चा की गई।
**आवाज के कारण देश क्या विदेश तक जहां रफी को आज भी रेडियो टीवी आदि पर सुनते हैं क्योंकि आवाज मधुर और कणप्रिय है। सशक्त आवाज सभी का मन मोह लेती है, आवाज से ही इंसान की दूरदराज तक पहचान बनती है। यदि आवाज में दर्द, मिठास का समावेश हो तो समाज में नाम कमाती है। आवाज से ही इंसान की अंदरूनी भावना का पता चलता है। आवाज ही है जो इंसान को ऊंचाइयों तक ले जाती है।
-- सुनील कुमार
आवाज के बल पर इंसान बड़े से बड़ा पद पा सकता है। यदि अच्छा वक्ता है तो किसी बड़े पद के लिए साक्षात्कार पर जाता है तो उसका चयन संभव हो सकता है किंतु यदि आवाज अच्छी नहीं है और अपने बातों को समझने का प्रयास करते हुए आवाज के कारण उसकी बातें मंद पड़ जाती है, तो उसका चयन नहीं हो पाता। बहुत से ऐसे इंसान है जो देखने में तो बहुत हट्टे, कट्टे नजर आते हैं किंतु जब आवाज सुनते हैं तो ऐसा लगता है कि इंसान सफल नहीं है। नेता की आवाज ही उसे सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।
--सुरेश कुमार करीरा
फोटो कैप्शन: सुनील कुमार तथा सुरेश कुमार


उन्हाणी हादसे में बदला सबका मन
-भूल गए 25 मई के चुनाव को 

************************************************
**************************************************
***********************

 कनीना। उन्हाणी के पास भीषण सड़क बस दुर्घटना में जान 6 बच्चों की मौत के बाद 25 मई के चुनाव को पूर्णतया भुला दिया है। कनीना ही नहीं पूरे प्रदेश में एक बार चुनाव को भुलाकर लोग इस हादसे के बारे में अधिक सोच रहे हैं। ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि यह सबसे बड़ी दुर्घटना है। एक और जहां नेता शोक संतप्त परिवार को संवेदना व्यक्त करने आते हैं वह अपने शोक के माध्यम से वोट की राजनीति भी थोड़ी बहुत झलका जाते हैं। इस दुर्घटना की पूरे ही प्रदेश में निंदा हो रही है। जहां किसान हो या कर्मचारी हो सभी इसी चर्चा में जुटे देखे जा सकते हैं। यद्यपि इस मामले में अभी तक गिरफ्तारियां जारी है परंतु चुनाव को पूर्ण रूप से भुला दिया है।  25 मई को लोकसभा के चुनावहोने जा रहे हैं जिसको लेकर के जहां तैयारियां जारी है वही इस प्रकार के हादसे चुनाव को भुला देते हैं। एक और जहां किसान खेतों में फसल कटाई/ लावणी तथा फसल पैदावार लेने में लगे हुए हैं। वहीं  उनका ध्यान भी आप इस दुर्घटना ने खींच लिया है। दुर्घटना के समक्ष चुनाव पूर्णता फीका पड़ गया है। आने वाले समय पता लग पाएगा कि चुनाव की क्या हालत हो पाती है?






दुर्गा अष्टमी पर स्कूलों का समय एक दिन के लिए बदला
************************************************
**************************************************
***************************************
*********
कनीना की आवाज। निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला ने एक आदेश  जारी करते हुए मंगलवार 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के विद्यालयों का समय बदल दिया है। यह समय अब प्रात: 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक का रहेगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में समय 8 बजे से 2:30 बजे का चल रहा है। मंगलवार को 2 घंटे देरी से स्कूल लगेगा परंतु यह आदेश के एक दिन के लिए होगा।








जीएल स्कूल में बस दुर्घटना में दिवंगत हुए विद्यार्थियों के लिए जताया शोक
************************************************
**************************************************
*************************************
***********
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला के चेयरमैन जगदेव यादव प्रबंधन समिति के सदस्य, स्टाफ व विद्यार्थियों ने बस दुर्घटना में दिवंगत हुए स्कूली बच्चों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। मासूम बच्चों की दर्दनाक मृत्यु पर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा भगवान से प्रार्थना कि की दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति दें तथा परिवार जनों को इस दु:ख की घड़ी से सामना करने का सामथ्र्य दें।
श्री यादव ने बताया कि इस क्षति की पूर्ति कभी नहीं हो सकती इस प्रकार की दुर्घटनाएं भविष्य में कभी दोहराई ना जाए इसलिए विद्यालय के साथ-साथ बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक रहना होगा। विद्यालय  चेयरमैन ने इस बात को भी दोहराया कि गलत का विरोध करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उप-प्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 04: शोक संवेदना व्यक्त करते विद्यार्थी।






दुर्गा अष्टमी से शुरू होगा कंजकों को खिलाने का  सिलसिला
---तीन दिनों तक चलता है कार्यक्रम
************************************************
**************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। यूं तो कंजकों को भोजन कराने का सिलसिला दुर्गा सप्तमी को ही शुरू कर दिया है किंतु दुर्गा अष्टमी से कंजकों भोजन करने का सिलसिला बढ़ जाएगा। हर वर्ष नवरात्रों में जहां कढ़ाइयों की भरमार होती है वही बच्चों की कुछ मांग होती है। कुछ जगह तो जहां स्कूलों की बच्चियों को खाना खिलाने के लिए लोग पहुंच जाते हैं वहीं कुछ जगह दूर दराज से किराएदार लोगों के बच्चों या घुमक्कड़ लोगों के बच्चों को खाना खिलाते हैं।







हर हर महादेव की जय कारे के साथ, 400वें दिन जारी रहा धरना
--अनिश्चितकालीन है धरना
************************************************
**************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सीताराम सेहलंग ने की और उन्होंने बताया कि हमारा धरना बाघेश्वर धाम, बाबा शिव भोले की छत्रछाया में चल रहा है। शिव भक्तों का बाबा शिव भोले पर पूरा विश्वास है   कि कट बनेगा लेकिन समय लग सकता है। शिव भोले भक्तों को कभी निराश नहीं करते, उनकी मन्नत अवश्य पूरी करते हैं। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट के लिए काम शुरू नहीं करती है, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन  ने बताया कि धरने को चलते 400 दिन हो गए है। कट को लेकर ग्रामीण राज्य सरकार और केंद्र सरकार से नाराज है। केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट की घोषणा पहले की हुई है लेकिन कट का काम शुरू नहीं किया गया है। किसानों को कट का जुनून चढ़ा हुआ है और पक्का इरादा बना रखा है जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे-उतरने का मार्ग शुरू नहीं करती है, तब तक हम यहां पर अडिग रहेंगे।
इस मौके पर डा लक्ष्मण सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, सतपाल चेयरमैन, नरेंद्र शास्त्री,  ओमप्रकाश मास्टर विजयपाल,  बाबूलाल, पंडित मनीराम अत्री,  इंस्पेक्टर सतनारायण, सत्य प्रकाश, पूर्व सरपंच हंस कुमार, नंबरदार नाथूराम, डॉ राम भक्त,  ओम, सूबेदार भोले राम, जिला पार्षद लीलाराम,प्रधान कृष्ण कुमार,  पहलवान धर्मपाल, मास्टर विजय सिंह,  दाताराम,  रोशन लाल आर्य, रामकिशन व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 03: धरने पर बैठे ग्रामीण।





आर्य समाज ने मारे गये बच्चों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की
----हवन आयोजित
************************************************
**************************************************
**************************************
**********
कनीना की आवाज। आज आर्य समाज मंदिर कनीना में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल बस से दुर्घटना होने पर 6 बच्चे के निधन होने पर उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने हादसें को दर्दनाक करार दिया।
फोटा कैप्शन 01: हवन करते हुए आर्य समाज के लोग।



































आरएसएस ने भी जताया शोक
-पीडि़त परिजनों के घर पहुंचे
************************************************
**************************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में स्कूल बस हादसे के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता तो दिख रहे हैं परन्तु यह तत्परता निरंतर चलती रहनी चाहिए इस दुख घड़ी में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ पीडि़त परिवारों के साथ  सदैव खड़ा रहेगा कनीना में हुए हादसे के शिकार परिवारों को संवेदना देते हुए प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और संघ के विभाग प्रचार प्रमुख कैलाश पाली ने कहा कि यह सड़क दुर्घटना सामान्य घटना नहीं है यह हम सबके लिए एक सबक है किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी परिवार के लिए घातक सिद्ध हो सकती है हम अपने इर्द-गिर्द होने वाली किसी भी घटना को कभी भी हल्के में नहीं लेवे प्रत्येक जीवन महत्वपूर्ण होता है किसी की लापरवाही दूसरे के लिए सदा सदा का दर्द बन जाती है ऐसे में समस्त समाज को जागरूक होना पड़ेगा यह घटना एक अपूरणीय क्षति कर गई है इन परिवारों के दर्द को शब्दों के माध्यम से बयान नहीं किया जा सकता उनके साथ विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज फाउंडेशन के प्रांत अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज के अलावा पाली के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह हरि केस व अरविंद भी सांत्वना देने पहुंचे
फोटो कैप्शन 02: आरएसएस शोक संवेदना व्यक्त करते पीडि़तों के घर।







Sunday, April 14, 2024


 
छात्रा ने सुनाई चालक के करतूतों की दास्तान
-बस को चलाते-चलाते चालक स्टेरिंग को कर लेता था अलग
*******************************************************
*******************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। उन्हाणी के पास हुये दर्दनाक बस हादसे के बाद अनेकों बातें उजागर हो रही है। रविवार को जब भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री जसवंत सिंह यादव झाड़ली एक पीडि़त परिवार में जहां सत्यम नामक बच्चों की इस दर्दनाक हादसे मौत हो गई थी तो सत्यम की बहन मुस्कान जो आठवीं कक्षा की छात्रा है,ने चालक की चालक के करतूतों की जानकारी दी। जिस पर सभी स्तब्ध रह गए। मुस्कान ने बताया कि चालक सदा बस के साथ स्टंट करता रहता था। बस को चलाते-चलाते उसका स्टेरिंग हाथों से ऊपर उठा लेता था जिससे सारे बच्चे घबरा जाते थे। भयभीत होकर ऐसा न करने की बात कहते थे। इसकी शिकायत भी वे करते थे। मुस्कान ने बताया कि उसके भाई सत्यम
उस दिन स्कूल नहीं जाना चाहता था क्योंकि किसी कार्यक्रम में उन्हें जाना था परंतु यह कहकर ने भेजा कि केवल आज चले जाओ फिर हम कार्यक्रम में चलेंगे। इतना कहकर मुस्कान की आंखों से आंसू आ गए और वह अपने भाई को याद कर रोने लगी। मुस्कान वर्तमान में आठवीं कक्षा की छात्रा है और उस दिन वह स्कूल नहीं गई जिसके कारण इस हादसे का से बच गई। उपस्थित सभी सांत्वना देने आए लोगों ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और दुख व्यक्त किया कि चालक इस प्रकार की हरकतें करता आ रहा था।
 फोटो कैप्शन 10: मुस्कान चालक के करतूतों बारे में जानकारी देते हुए





घर में घुसकर की हवाई फायरिंग
-घटना मोड़ी की घटना
*******************************************************
*******************************************
**************************************
*************
कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव मोड़ी में  सेवानिवृत्ति सैनिक के घर में घुसकर शनिवार को कुछ शरारती तत्वों ने हवाई फायरिंग कर दी। इतना ही नही घर में खड़ी गाड़ी को भी लाठी डंडों से तोड़ दिया। मोड़ी निवासी सेवानिवृत्ति सैनी ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार के दिन करीब 4:30 बजे वह भोजावास से जब घर आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि एक गाड़ी में चार से पांच लड़के वह दो मोटरसाइकिल पर चार से पांच लड़के घर के अंदर घुस गए और उन्होंने हवाई फायरिंग की और उसके बाद घर में खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को लाठी डंडों से तोड़ दिया। कनीना सदर पुलिस में दी शिकायत में पीडि़त ओम प्रकाश ने बताया कि हवाई फायरिंग करने वालों में जयप्रकाश बोहका और कृष्ण भोजावास मुख्य था बाकी लोगों को वह नहीं पहचानते। ओमप्रकाश की शिकायत पर कनीना सदर थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि मोड़ी निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।







स्कूलों ने वो ही बस चैक करवाई जो फिट थी या सभी मानदंडों पर खरी उतरती थी
--या तो वे छुपा ली या फिर बेचने की बात कही
*******************************************************
*******************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज।  कनीना जीएल स्कूल बस हादसे के बाद कनीना क्लस्टर के 13 स्कूलों का निरीक्षण कमेटी द्वारा किया जाना था जिन में कल और आज में 12 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। विभिन्न 13 टीमें जांच में जुटी हुई हैं। कनीना की टीम के नरेश कौशिक ने बताया कि आज के निरीक्षण में क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालय एसडी स्कूल ककराला में 29 ,सीबीएस स्कूल ककराला में 6, आरसीएम स्कूल कनीना में 6, सदासुख मेमोरियल स्कूल  कनीना में 3, जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना में 3, यदुवंशी  शिक्षा निकेतन में 20, आरपीएस स्कूल भडफ में 18, सरस्वती स्कूल भड़क में 5, आरआरसीएस स्कूल कनीना में 17, एसएम गीता स्कूल में एक तथा एसएनडी आदर्श हाई स्कूल कनीना में एक भी बस उपलब्ध नहीं पाई गई। विद्यालय प्रशासन ने कोई भी बस होने से इनकार किया। वहीं जीएल पब्लिक स्कूल में बसों की चेकिंग के लिए कल टीम जाएगी।
 इस निरीक्षण का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा की अनेक बड़े विद्यालयों ने अपने स्कूलों में बसों के रूट नंबर जहां 60-70 तक डाले हुए थे वही जमीनी हकीकत में फिट बसों की संख्या आधी पाई गई। पूरे कलस्टर में केवल 107 बसे ही दिखाई गई।
  लोगों का एवं जांच करने वाली टीमों का मानना है कि स्कूल संचालकों ने स्कूलों ने वो ही बस चैक करवाई जो फिट थी या सभी मानदंडों पर खरी उतरती थी। बसों को या तो वे छुपा ली या फिर बेचने की बात कही।






झाड़ली में अब 15 अप्रैल को नहीं होगा मां भगवती का जागरण व खेल प्रतियोगिताएं
*******************************************************
*******************************************
*************************************
**************
कनीना की आवाज। गांव झाड़ली में 15 अप्रैल को लगने वाले मां भगवती का 57वां जागरण व खेल प्रतियोगिताएं उन्हाणी में हुई अप्रिय घटना की वजह से स्थगित कर दी गई। कमेटी सदस्यों ने बताया कि यूरो स्कूल के पास हुई इस घटना में जहां गांव के चार बच्चों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में काफी संख्या में बच्चे घायल भी हुए है। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। जिसके चलते इस बार मां भगवती का जागरण व खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है।






सभी दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई -आरती सिंह राव
*******************************************************
*******************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। उन्हानी के पास हुए स्कूल बस हादसे में मृतक स्कूली बच्चों के घर परिवार जनों से मिलकर उनको सांत्वना दी और मृतक बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आरती सिंह राव ने कहा की इस दुर्घटना से पूरा देश शोकाकुल है। ऐसी दर्दनाक घटना सुनते ही सभी की रूह कांप गई थी।आरती राव ने मृतक सभी बच्चों के माता पिता से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि इस हादसे के सभी आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की जाऐगी और जो बच्चे निजी अस्पतालों में भर्ती है उनके इलाज का सारा खर्चा सरकार उठाएगी । इस दुख की घड़ी में हम पूर्ण रूप से पीडि़त परिवारों के साथ खड़े है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि जो बच्चे अस्पताल में भर्ती है वो भी जल्द स्वस्थ  होकर अपने घर आए।
उन्होंने कहा कि मैं आज ही इस हादसे के विषय में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से बात करूंगी, और उनको परिवारजनों से हुई बात से अवगत करवाऊंगी, जिससे कि वो प्रदेश के मुख्यमंत्री जी बात करके जल्द से जल्द आर्थिक सहायता, सहयोग, शोक संतप्त परिवारजनों को दिलवाया जा सकें।
फोटो कैप्शन 06: आरती राव शोक जताते हुए।






अंबेडकर को याद किया, पुष्प अर्पित किये




















*******************************************************
*******************************************
***************************************************
कनीना की आवाज। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को कनीना में याद किया गया।      इस मौके पर एडवोकेट सत्यनारायण यादव, सुकेश दिवान,महेंद्र सिंह यादव रातां, मुकेश कुमार,बहादुर सिंह ,शेर सिंह, विनोद कुमार श्रवण कुमार, अमित कुमार आदि ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  इस मौके पर एडवोकेट सत्यनारायण यादव ने कहा कि हमें भीमराव अंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर ही चलना चाहिए, यहीं उनकी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हाणी में हुए हुए दर्दनाक स्कूल बस हादसे में मृतक परिवारों के पास जाकर संवेदना दी। मृतक के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपये वह घायल अवस्था बच्चों के घर वालों  को 50 लाख रुपये सरकार से मुआवजा देने की मांग की।  स्कूल बस हादसे में मृत बच्चों की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया।
फोटो कैप्शन 08: आंबेडकर को याद करते हुए।







उच्चतम न्यायालय करे इस त्रासदी की हो जांच-योगेंद्र
*******************************************************
*******************************************
**********************************
*****************
कनीना की आवाज। भारत जोड़ो अभियान व जय किसान आंदोलन के संयोजक योगेन्द्र यादव, उन्हानी के पास हुए हृदय विदारक दुर्घटना में मृतक बच्चों के परिजनों से मिलने झाड़ली और धनौंदा पहुंचेऔर कहा दु:ख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीडि़तों के साथ हैं।
उन्होंने कहा किऐसा लगता है जानबूझ कर बच्चों को मौत के मुंह में धकेला गया। स्कूल प्रशासन से लेकर परिवहन विभाग,शिक्षा विभाग, प्रशासन ,सरकार तक; नीचे से लेकर ऊपर तक सब इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार हैं। इस त्रासदी से हमें सबक़ लेना चाहिए और भविष्य में ऐसा फिर न हो कि किसी बच्चे को शहादत देनी पड़े इसलिए उच्चतम न्यायालय इस दुर्घटना की जाँच करे और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी दोषी है उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करे क्योंकि ये कोई दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है।
फोटो कैप्शन 04: योंगेद्र पीडि़त परिवार से मिलते हुए।







6 बच्चों को करवाया डिस्चार्ज -जसवंत
जसवंत  
*******************************************************
*******************************************
*********************************
******************
कनीना की आवाज। पूर्व प्रदेश मंत्री बीजेपी
हरियाणा रेवाडी के मातृका अस्पताल पहुंचे जहां बस हादसे के शिकार बच्चे इलाज पा रहे थे।     उन्होंने रेवाड़ी वहां से 6 बच्चों को डिस्चार्ज करवा कर घर भिजवाया। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी सीएमओ व एम्बुलेंस इंचार्ज डा राजबीर से बात कर तीन एम्बुलेंस की व्यवस्था कर बच्चों को घर भिजवाया गया। अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। साथ में गुरुग्राम के आर्टिमिस में भर्ती तीन बच्चों को बेहतर इलाज देने के लिए वहां के डाक्टरों से बात की। उन्होंने बेहतर इलाज देने की बात कहीं।
 तत्पश्चात जसवंत यादव झाड़ली एवं धनौंदा में पीडि़त परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त करने गये। उन्होंने अभिभावकों से सारा हाल जाना और गहरा दुख जताया।
फोटो कैप्शन 05: जसवंत सिंह रेवाड़ी अस्पताल में बच्चों का हालचाल पूछते हुए।
     07: झाड़ली में पीडि़त परिवारों से मिलते हुए।






5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज
*******************************************************
*******************************************
**********************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना के भगत सिंह ने कनीना पुलिस में उनसे अज्ञात फोन द्वारा गाली गलौच करने और 5 करोड़ की रंगदारी मांगने  का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में भगत सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को 9:52 पर लगातार अज्ञात आदमी द्वारा 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा है तथा लगातार फोन करके घर में आकर जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। मां, बहन एवं बेटी के बारे में भी अश्लील गालियां दे रहा है। कनीना पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
  उधर मेडिकल डिवाइस बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक भगत सिंह ने कहा कि रंगदारी मांगने वाला व्यक्ति पैसे की मांग कर रहा है। एक बार नहीं कई बार फोन किया है किंतु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में उनका कहना है कि वे एसपी से मिलेंगे। पुलिस उचित कार्रवाई करें। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा अभी भी जांच जारी है।
  उधर भगत सिंह का कहना है कि जो व्यक्ति उनसे पैसे मांगता है वह अपने आपको धोलिया बता रहा है किंतु पुलिस सघन जांच करें कि यह कौन है और किस चीज के पैसे मांगता है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले की तह तक नहीं जा रही है। सुधीर कुमार एसएचओ का कहना है कि यह व्यक्ति सतपाल उर्फ धोलिया है जिसे गिरफ्तार कर लिया है।






परिवार दिवस
आज के दिन बढ़ गये हैं एकल परिवार-बबलू
*******************************************************
*******************************************
************************************
***************
कनीना की आवाज। वैसे तो आज के दिन एकल परिवार की ओर अधिक रुझान है किंतु आज के दिन भी परिवार ऐसा भी मिल जाता है जहां संयुक्त परिवार चल रहा है। संयुक्त परिवारों के लाभ हैं किंतु एकल परिवार के कई नुकसान भी हैं।
संयुक्त परिवार-
 कनीना का चमेली देवी परिवार आज पोते, पड़पोतों सहित भरा हुआ है। इस परिवार में नायब तहसीलदार पद महेंद्र मोरवाल सेवानिवृत्त हो चुके हैं वही डॉक्टर, शिक्षक आदि भी हैं। इस परिवार में जहां चमेली देवी उनके दो पुत्र, पांच पुत्रियां, चार पोते, 6 पोतियां,  6 पड़पोते तथा तथा दो पउ़पोतियां शामिल है। इस परिवार में गजब की एकता देखने को मिलती है। चमेली देवी की उम्र 95 वर्ष जो आज भी अपने एकल परिवार को संजोय हुए है। परिवार अति प्रसन्न है और एकता के गुण उनके होठों पर हैं।
***आज के दिन समाज में एकल परिवार बढ़ते जा रहे हैं। भाई-भाई में बैर, भाई बहन में तनाव जिसके चलते अलगाववाद आ गया है और परिवार में बिखराव की स्थिति आ गई है। किसी के पास समय नहीं है। बुजुर्गों का ख्याल नहीं किया जाता। हालत यह है कि बुजुर्ग परेशान बैठे भोजन पानी के लिए तरसते देखे गये हैं। कुछ घरों मेें  बुजुर्ग है उन्हें एक चारपाई पर लेटा दिया जाता है जो दिन भर पानी एवं भोजन के लिए भी तरसता देखा जा सकता है ऐसे में एकल परिवार सबसे खतरनाक परिवार है विगत दिनों से देखने में आ रहा है कि उनके बच्चे दूर विदेश में काम करते हैं। अपने बुजुर्गों के प्रति उनके दिल में कोई रहम नहीं हैं। वे बुजुर्ग रो-रो कर मर जाते हैं परंतु उनकी देखरेख कभी नहीं होती। ऐसे बुजुर्गों के प्रति सहानुभूति भी होती है। ऐसे में एकल परिवार फिर से मांग बढ़ती जा रही है। संयुक्त परिवार में बच्चों की देखरेख करना, स्कूल भेजना तथा एक जैसा खाना पीना पूरे परिवार ममें एकता के सूत्र में बांध देता है।
----- डा जितेंद्र मोरवाल कनीना
याद आती हैं दादा दादी की कहानियां-
 एक जमाने में जब संयुक्त परिवार होते थे घरों में बूढ़े-बड़े लोग जिन्हें दादा-दादी नाम से जाना जाता है, की मदद से बच्चों का न केवल भरपूर मनोरंजन होता था अपितु उन्हें कहानियां सुनाकर उनका मनोबल बढ़ाया जाता था। बच्चे के विकास में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है किंतु जब से परिवार में विघटन होने लगा है तभी से न तो दादा-दादी का समय सही तरीके से बीत पाता है और नही बच्चों का सही ढंग से विकास होता है। महज टीवी एवं मोबाइल द्वारा ही मन बहलाने की प्रक्रिया चलती है जो अधिक टिकाऊ नहीं है और सभ्य जन बनने की बजाए टीवी/मोबाइल संस्कृति वाला मानव बनता जा रहा है।
---जसवंत बबलू समाजसेवी कनीना
  कृष्ण सिंह, राजेंद्र सिंह, रोशन, राम सिंह, सूबे सिंह आदि बताते हैं कि एक जमाना था जब बड़े-बूढ़ों की उनके बच्चे कहना मानते थे और पूरे-पूरे जीवन एकल परिवार के रूप में बीता देते थे। सारे सदस्य एकसाथ मिलकर काम करते थे। परिवार के छोटे बच्चों को सही दिशा देने का काम अक्सर बूढ़े-बड़ों का होता था। वे बच्चों को देशभक्ति की कहानियां सुनाते थे और उन्हें महान बनने में कसर नहीं छोड़ते थे।  उस जमाने में टीवी/मोबाइल जैसी कोई वस्तु घर में नहीं होती थी जिसके चलते शिक्षाप्रद कहानियां और उच्चकोटि के ज्ञान का स्रोत बूढ़े-बड़े ही होते थे।
फोटो कैप्शन 03:चमेली देवी का संयुक्त परिवार
 साथ में जसवंत बबलू एवं बलवान सिंह आर्य।







घड़ी महासर वाली माता -
365 दिन चलता है माता का भंडारा
*******************************************************
*******************************************
*************************************
**************
कनीना की आवाज। माता के प्राचीन मंदिरों में से एक घड़ी महासर की पिंडी रूप में मां का नाम आता है। हजारों वर्ष पुरानी माता बताई जाती है जिसकी प्रारंभ में छोटी सी पिंडी रूप प्रतिमा थी। करीब 20 वर्ष पूर्व विशाल मां मंदिर का निर्माण करवाया गया है। विगत वर्षों ही में मंदिर का जीर्णोद्धार किया है। दूर दराज तक माता मंदिर विख्यात है और इसे महासर वाली मां नाम से जाना जाता है। माता मंदिर पर भी महासर वाली मां लिखा है। नवरात्रों में यहां विशाल मेला लगता है। यह मेला सप्तमी के दिन लगता है।
स्थापना का इतिहास-
माता मंदिर का निर्माण हजारों वर्ष पूर्व बताया जाता है। भक्त नगरकोट हिमाचल में जाया करते थे और माता बृजेश्वरी देवी के दर्शन किया करते थे। जब भक्त वृद्ध हो गए तो माता का एक दिन दृष्टांत मिला कि अब मां तुम्हारे गांव में पिंडी रूप में प्रकट होगी। उनका मानना है कि आज पिंडी रूप में मां यहीं पर उत्पन्न हुई थी। यह माता मंदिर नगरकोट की मां मंदिर से प्रेरित होकर कराया गया था। अब इस मंदिर को बड़ा रूप दिया गया है जहां दिनों दिन भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
विशेषता-
माता महासर वाली का निर्माण संगमरमर के सफेद पत्थर से किया गया है विशेषता। इस मंदिर की विशेषता है कि जो भी भक्त यहां आता है वो बार बार दर्शन का प्यासा हो जाता है। हर नवरात्रों में सप्तमी को मां का मेला लगता है जिसमें हलवा, पूरी का भोग लगाया जाता और नारियल एवं चुनरी आदि अर्पित की जाती है। मां मंदिर परिसर में विश्व कल्याण के लिए हवन किया जाता है। भक्त पैदल चलकर या वाहनों में यहां पहुंचते हैं। यहां जात लगाई जाती है वहीं जडू़ले उतारे जाते हैं। विशेष प्रकार के संगमरमर से यह भव्य मंदिर बना हुआ है।
 कैसे पहुंचे मां मंदिर स्थल तक-
 मां मंदिर स्थल तक पहुंचने के दोनों मार्ग अर्थात रेल मार्ग भी है तो सड़क मार्ग भी है। अटेली से 7 किलोमीटर दूर तो कनीना  20 किलोमीटर दूर पर मां का मंदिर महासर में मां का मंदिर स्थित है। बसों के जरिए जाना चाहे तो अटेली बस स्टैंड या कनीना बस स्टैंड से जा सकते हैं। बस स्टैंड से करीब 200 मीटर दूर ही मां का भव्य मंदिर है।
 कैसे पहुंचे मां मंदिर स्थल तक-
 मां मंदिर स्थल तक पहुंचने के दोनों मार्ग अर्थात रेल मार्ग भी है तो सड़क मार्ग भी है। अटेली से 7 किलोमीटर दूर तो कनीना  20 किलोमीटर दूर पर मां का मंदिर महासर में मां का मंदिर स्थित है। बसों के जरिए जाना चाहे तो अटेली बस स्टैंड या कनीना बस स्टैंड से जा सकते हैं। बस स्टैंड से करीब 200 मीटर दूर ही मां का भव्य मंदिर है।
पुजारी सत्यवीर, सतीश शर्मा आदि का कहना
 पुजारी सत्यवीर, सतीश शर्मा, धनराज शर्मा एवं प्रमोद आदि का कहना है कि वे वर्षों से यहां पुजारी की भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि मां मंदिर की सफाई देखरेख, भक्तों की जरूरतों को ध्यान में रखना, जल, बिजली आदि का प्रबंध करते आ रहे है। यहां आने वाले किसी भक्त को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। भक्त यहां आकर प्रसन्न हो जाते हो और अपने को धन्य समझते हैं। भक्तों की सभी मन्नत पूर्ण होती है। मां भक्तवत्सल है और सभी की अरदास पूरी करती है। मंदिर स्थल के पास ही धर्मशालाएं हैं जहां भक्तों के ठहरने का प्रबंध होता है। हर वर्ष पुजारी की भूमिका अलग अलग व्यक्ति निभाते हैं। इस वर्ष पुजारी की भूमिका लालचंद शर्मा निभा रहे हैं।
भक्त राकेश शर्मा --
भक्त राकेश शर्मा का कहना है कि वे वर्षों से मां मंदिर में जाते हैं और अरदास करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं मां ने पूर्ण की है। इस मंदिर में उन्हें आकर शकुन मिलता है। यहां तक कि भक्तों को आकर भव्य मंदिर में शकुन मिलना स्वाभाविक है। उनका कहना है कि मां मंदिर बहुत पुराना है। इसलिए भक्तों की अपार भीड़ लगती है। प्रतिवर्ष हजारों भक्त नवरात्रों में आते हैं। मामा मेले में लाखों भक्त पहुंचते हैं।
 फोटो कैप्शन: पुजारी, भक्त राकेश शर्मा, माता का मंदिर।







जागो वोटर, जागो
मतदान करना अच्छी सोच का परिणाम-कृष्ण कुमार
*******************************************************
*******************************************
*************************************
**************
कनीना की आवाज। लोकसभा चुनाव 25 मई को होने वाले हैं।  जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है उन्होंने अपने वोटर कार्ड बनवा लिये है।
इस संबंध में कृष्ण कुमार प्राध्यापक मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहते हैं कि वोट जरूर बनवाना है। पर वोट डालना भी जरूरी होता है। एक-एक वोट की कीमती होता है। ऐसे में वोट डालना जरूरी हो जाता है, वह डालकर हम परोक्ष रूप से अपनी सरकार को चलाते हैं।
अपनी मनपसंद के प्रत्याशी को बिना किसी लोभ, भय या लालच के वोट देना चाहिए, जो हमारी मांगों को सत्ता में रहते हुए पूरा कर सके। हर एक वोट की कीमत होती है, वोट डालकर प्रत्याशी का चुनाव किया जाता है। यदि वह प्रत्याशी चुनाव जीत जाता है तो मन को खुशी होती है।
 चुनाव आयोग द्वारा घर के आसपास नजदीक पोलिंग बूथ बनता है, बनाए गये बूथ पर  जाकर निर्धारित समय और तिथि पर ही वोट डालने चाहिए। वह डालते समय अपनी पसंद को ध्यान में रखना चाहिए और उसे वोट देना चाहिए।  
 फोटो कैप्शन: कृष्ण कुमार प्राध्यापक






62 हृदय रोगी पहुंचे मुफ्त चिकित्सा शिविर में
-हर महीने के दूसरे रविवार को लगता है यह शिविर
*******************************************************
*******************************************
************************************
***************
कनीना की आवाज। लाल शिवलाल धर्मशाला कनीना मंडी में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा 73वां मुफ्त शिविर आयोजित किया गया। मेट्रो अस्पताल एवं हृदय रोग संस्थान रेवाड़ी के हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर अश्विनी यादव एवं उनके सहयोगी धनराज यादव, दिनेश, रविंद्र, लीला, पूजा,रामपाल, विनय, सुमित आदि ने रैोगियों की सेवा की। साथ में आरबी यादव अस्पताल रेवाड़ी के डाक्टर भूपेंद्र एवं उनके सहयोगी तेजपाल खैरवाल ने नेत्र रोगियों की जांच की।
 इस मौके परबीपी, ब्लड शुगर, आदि निशुल्क जांच की गई तथा दवाई आदि भी निशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर बात करोगे 62 रोगियों ने अपनी जांच करवाई। यह परामर्श सेवा भारती कनीना का यह शिविर हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित होता है।
  योगेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती आर्य समाज मंदिर में प्रतिदिन शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी चलाता है जिसमें परामर्श के साथ-साथ दवाई भी निशुल्क दी जाती हैं। इसके अतिरिक्त महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलाया जाता है जिसमें केवल 50 रुपये प्रति माह की शुल्क लिया जाता है। शिविर में आज कनीना के संरक्षक शिवकुमार अग्रवाल, प्रधान सुरेश कुमार, अमित कुमार, श्याम सुंदर, योगेश अग्रवाल, मास्टर सोमदत्त शर्मा, दिनेश कुमार, यादराम, डा वेद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन दो: रोगियों की जांच करता डाक्टर अश्विनी कुमार






5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज 

---भगत सिंह ने करवाया मामला दर्ज
*******************************************************
*******************************************
**********************************
*****************
कनीना की आवाज। कनीना के भगत सिंह ने कनीना पुलिस में उनसे अज्ञात फोन द्वारा गाली गलौच करने और 5 करोड़ की रंगदारी मांगने  का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में भगत सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को 9:52 पर लगातार अज्ञात आदमी द्वारा 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा है तथा लगातार फोन करके घर में आकर जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। मां, बहन एवं बेटी के बारे में भी अश्लील गालियां दे रहा है। कनीना पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
  उधर मेडिकल डिवाइस बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक भगत सिंह ने कहा कि रंगदारी मांगने वाला व्यक्ति पैसे की मांग कर रहा है। एक बार नहीं कई बार फोन किया है किंतु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में उनका कहना है कि वे एसपी से मिलेंगे। पुलिस उचित कार्रवाई करें। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा अभी भी जांच जारी है।
  उधर भगत सिंह का कहना है कि जो व्यक्ति उनसे पैसे मांगता है वह अपने आपको धोलिया बता रहा है किंतु पुलिस सघन जांच करें कि यह कौन है और किस चीज के पैसे मांगता है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले की तह तक नहीं जा रही है।







 399वें दिन जारी रहा ग्रामीणों का धरना
-अनिश्चितकालीन धरने पर अडिग हैं ग्रामीण
*******************************************************
*******************************************
**********************************
*****************
कनीना की आवाज। राष्टीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग -बाघोत के बीच कट के लिए ग्रामीणों का धरना जारी है। धरने कीअध्यक्षता रामकिशन बाघोत ने की और उन्होंने बताया कि कट को लेकर ग्रामीणों का जोश बरकरार है । हमारा एक ही उद्देश्य है कि कट बनना चाहिए, इसके लिए पक्के इरादे के साथ हम धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।
 धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 399 दिन हो गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से  राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत -सेहलंग के बीच कट का काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है लेकिन कट के हौसला बरकरार है।  केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर  बाघोत -सेहलंग के बीच चढऩे -उतरने का मार्ग शुरू होने के बाद ही इस क्षेत्र के गांवों का विकास हो सकता है। कट बनने के बाद लोगों का आवागमन बढ़ेगा, उद्योग धंधे स्थापित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, शैक्षणिक संस्थाएं खुलेगी और बाघेश्वर धाम पर्यटक स्थल बन जाएगा।
इस मौके पर  मास्टर विजयपाल, नरेंद्र शास्त्री,  मनफूल,  डा. लक्ष्मण सिंह, ठेकेदार शेर सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच हंस कुमार, डा. राम भक्त, इंस्पेक्टर सतनारायण, पहलवान धर्मपाल, सतपाल चेयरमैन, ओमप्रकाश, सीता राम, सत्य प्रकाश, रोशन लाल आर्य, शेर सिंह, पंडित मनीराम अत्री  व गणमान्य लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: धरने पर बैठे ग्रामीण


















आर्य समाज ने मारे गये बच्चों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की
********
*******************************************************
*******************************************
**********************************
*****************
कनीना की आवाज।
आज आर्य समाज मंदिर कनीना में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल बस से दुर्घटना होने पर 6 बच्चे के निधन होने पर उनकी आत्मा को शांति दी।
फोटो साथ है




आरएसएस ने भी जताया शोक
-पीडि़त परिजनों के घर पहुंचे

*******************************************************
*******************************************
**********************************
*****************
कनीना की आवाज।
कनीना में स्कूल बस हादसे के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता तो दिख रहे हैं परन्तु यह तत्परता निरंतर चलती रहनी चाहिए इस दुख घड़ी में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ पीडि़त परिवारों के साथ  सदैव खड़ा रहेगा कनीना में हुए हादसे के शिकार परिवारों को संवेदना देते हुए प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और संघ के विभाग प्रचार प्रमुख कैलाश पाली ने कहा कि यह सड़क दुर्घटना सामान्य घटना नहीं है यह हम सबके लिए एक सबक है किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी परिवार के लिए घातक सिद्ध हो सकती है हम अपने इर्द-गिर्द होने वाली किसी भी घटना को कभी भी हल्के में नहीं लेवे प्रत्येक जीवन महत्वपूर्ण होता है किसी की लापरवाही दूसरे के लिए सदा सदा का दर्द बन जाती है ऐसे में समस्त समाज को जागरूक होना पड़ेगा यह घटना एक अपूरणीय क्षति कर गई है इन परिवारों के दर्द को शब्दों के माध्यम से बयान नहीं किया जा सकता उनके साथ विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज फाउंडेशन के प्रांत अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज के अलावा पाली के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह हरि केस व अरविंद भी सांत्वना देने पहुंचे