Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, January 26, 2021

 



अधिराज यादव को मिला सेना मेडल
**********************************************
**********************************************************
***********************************
***************
कनीना। मेजर अधिराज यादव को सेना मेडल मिलने पर कनीना में खुशी का माहौल है। उनका संबंध कनीना से है। कनीना में मंगलवार को लड्डू बाटें गये।
विस्तृत जानकारी देते हुए पार्षद मोहन कुमार का कहना है कि मेजर अधिराज को गणतंत्र दिवस पर सेना मैडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेता मेमोरियल क्लब कनीना मे एकत्रित होकर लड्डू बांटते हुए मेजर अधिराज के चाचा पार्षद मोहन सिंह ने कहा कि जिस तरह उनके दादा ने द्वितीय विश्व युद्ध में पराक्रम दिखाकर जंगी ईनाम और आइडीएसएम मैडल प्राप्त किया था। उसी तरह भतीजे ने भी सेना मैडल प्राप्त कर परिवार वह गांव का ही नहीं अपितु पूरे इलाके का नाम रोशन किया है । इस मौके विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा ने कहा कि मेजर अधिराज ने इतनी छोटी सी उम्र में सेना मेडल लेकर के गांव व इलाके के युवाओं में जोश भर दिया है युवा उनकी इस बहादुरी से प्रसन्न होकर सेना में जाने के लिए लालायित हैं।
उल्लेखनीय है कि कनीना के आईडीएसएम मैडल प्राप्त भेरूं सिंह के परपौत्र व जगत सिंह के पोता, कर्नल राव महेंद्र सिंह के सुपुत्र मेजर अधिराज यादव हैं। इस मौके पर विजयपाल चेयरमैन, राजकुमार चेयरमैन, सुमेर चेयरमैन, धनपत साहब सूबेदार सुरेन्द्र सिंह,अशोक साहब, प्राध्यापक अश्वनी कुमार, कंवरसैन वशिष्ठ, ओमप्रकाश, सतबीर, राज सिंह, दलीप सैनी,अभिषेक भारद्वाज, शिव कुमार,सोनु सिंगला, बिजेंद्र यादव, गोविंद यादव, बीजेपी वरिष्ठ नेता देशराज, श्याम सुन्दर महाशय, हिमांशु, चंद्रमोहन कमलजीत,विकास, आशीष, यशराज , कृष , केशव, जतिन ,पृथ्वीराज सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।
पालिका प्रधान हुये सम्मानित-
कनीना पालिका प्रधान सतीश जेलदार को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, जिला उपायुक्त अजय कुमार, एसपी चंद्रमोहन के हाथों बेहतर सेवाएं देने के चलते सम्मानित किया गया है।
फोटो कैप्शन 1: कनीना में अधिराज को सेना मेडल मिलने पर कनीना खुशी जताते लोग।


प्राण न्योछावर करने वालों को कभी नहीं भुलाया जा सकता-पांवरिया
*******************************************************
**********************************
**********************
कनीना। कनीना के राजकीय डिग्री कालेज में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि तरुण कुमार पांवरिया डिप्टी सीइओ जिला परिषद ने मुख्यातिथि के तौर पर तिरंगा फहराया तथा परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह पर पहुंचने से पहले उन्होंंने नेताजी मेमारियल क्लब तथा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के साथ-साथ उन जांबाज सैनिकों को भी सलाम करता हूं जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंंने कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। आज बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर समेत संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करने का दिन भी है।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और डा. भीमराव अंबेडकर जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
श्री पांवरिया ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हरियाणा का अहम योगदान रहा है। सन 1957 की क्रांति में राव तुलाराम ने नसीबपुर में अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। झज्जर के नवाब अब्दुर्रहमान खान, बल्लबगढ़ के राजा नाहर सिंह तथा फर्रूखनगर के शासक अहमद अली को बिना सुनवाई के फांसी पर लटका दिया गया था। हरियाणा के लोग आज भी सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है।
उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले लगभग पौने सात सालों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिससे दुनिया भर में भारत का गौरव और प्रतिष्ठा बढ़ी है। केंद्र सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद-370 व धारा 35-ए को हटाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत के हमारे महापुरुषों के सपने को पूरा करने का काम किया है। इसी तरह प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की आधारशिला रखकर करोड़ों देशवासियों की आस्था को मजबूती देने का काम किया है।
 डिप्टी सीइओ जिला परिषद  ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है और एक दौर तो ऐसा भी आया जब अपने-आपको महाशक्ति बताने वाले देश भी इसके सामने लाचार नजर आए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जावान व गतिशील नेतृत्व में भारत ने धैर्य और संयम से काम लिया और इस महामारी का डटकर मुकाबला किया। यही कारण है कि भारत में इसके संक्रमितों की मृत्यु-दर पश्चिमी देशों के मुकाबले बेहद कम रही। देश के असंख्य डॉक्टरों, नर्सों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आदि ने कोरोना योद्धा के रूप में मानवता की महान सेवा की है। अब चूंकि कोरोना की वैक्सीन आ गई है, इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही हम इस महामारी को हराने में कामयाब होंगे।
उन्होंने कहा कि हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों को कुछ सुविधाएं देकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अवश्य जता सकते हैं। प्रदेश में स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं को 25 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेेसिया ग्रांट 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की पेंशनों में बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान वीरगति को प्राप्त होने वाले हरियाणा के शहीदों के 332 आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
श्री पांवरियाने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में मौजूदा सरकार सुशासन से सेवा का संकल्पÓ लेकर आई है। लेकिन जब तक सरकारी तंत्र में आमूल-चूल परिवर्तन नहीं होगा तब तक सुशासन से सेवा का संकल्पÓ भी पूरा नहीं होगा। राज्य सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन के अनुरूप सबका साथ-सबका विकासÓ और हरियाणा एक-हरियाणवी एकÓ के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी के विकास का बीड़ा उठाया है। पिछले सवा छहसालों में जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर काम किया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए पारदर्शी शासन दिया है।
उन्होंने कहा कि मानवीय दखल को कम करने के लिए सरकार ने ई-गवर्नेंस का रास्ता अपनाया है। आज प्रदेश में 41 विभागों की लगभग 550 सेवाएं और योजनाएं अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लोगों को अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलने लगा है। परिवहन विभाग में और अधिक पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन शुद्धि के तहत डीटीओ के पद सृजित किए गए हैं। चैकिंग के दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा बाडी कैमरे लगाने अनिवार्य किये गये हैं। खनन क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए ई-रवाना स्कीमÓ लागू की गई है। इससेे कर-चोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। वर्ष 2020 को Óसुशासन संकल्प वर्षÓ के तौर पर मनाया गया। इस साल को सुशासन परिणाम वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
श्री पांवरिया ने कहा कि हरियाणा ऐसा राज्य है जहां देश में एमएसपी पर सबसे ज्यादा फसलों की खरीद की जाती है। किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसल सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। फसल की खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौराÓ के नाम से ई-खरीद पोर्टल शुरू किया गया है। बागवानी फसलों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए भावांतर भरपाई स्कीमÓ लागू की गई है। प्राकृतिक आपदा के चलते होने वाले किसी तरह के नुकसान की भरपाई के लिए Óमुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजनाÓ शुरू की गई है। जल संरक्षण तथा मक्का व अरहर खेती के प्रोत्साहन के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना शुरू की गई है। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशुपालकों के लिए Óपशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजनाÓ शुरू की गई है। महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, Óआपकी बेटी-हमारी बेटीÓ, Óमहिला एवं किशोरी सम्मान योजनाÓ, और Óमुख्यमंत्री दूध उपहार योजनाÓ जैसी कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इसी तरह, 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए शिक्षा संस्थानों तक सुरक्षित आवागमन के लिए Óछात्रा सुरक्षित परिवहनÓ योजना चलाई जा रही है।
 इस मौके पर प्रतक जैन एसडीजेएम, प्रवीण कुमार जेएमआइसी, बीडीपीओ देशबंधु, नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह, पालिका उप प्रधान अशोक ठेकेदार, हितेष जेई,सत्यवान बीइओ, प्रो हरिओम भारद्वाज, अभयराम यादव प्राचार्य, पूर्व प्रधान मा दलीप सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, कृष्ण सिंह एएसआई, गोविंद सिंह एएसआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
झांकियां-
गणतंत्र दिवस पर 3 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई जिनमें कृषि विभाग, आंगनबाड़ी तथा आर्गेनिक खेती इसराना। तीलनों झांकिया अति मनमोहक थी।
कई टुकउिय़ों ने निकाला मार्च पास्ट-
परेड व मार्च पास्ट मेंं कई टुकडिय़ों ने भाग लिया जिनमें पुलिस, दौंगड़ा, कनीना स्कूल तथा कनीना कालेज प्रमुख हैं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरआरसीएम, एसडी स्कूल कनीना, राजकीय माडल स्कूल कनीना, कनीना मंडी, कनीना कालेज के विद्यार्थी प्रमुख हैं। मार्च पास्ट में राजकीय कालेज कनीना, हरियाणा पुलिस तथा भोजावास सरकारी स्कूल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरआरसीएम, एसडी स्कूल तथा आरसीएम क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। झांकियों में  आंगनबाड़ी, कृषि विभाग तथा इसराना आर्गेनिक खेती क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान-
विभिन्न क्षेत्रों मेंं श्रेष्ठïता अर्जित करने वाले 50 महानुभावों को किया सम्मानित मुख्यातिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें सरकारी अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठन तथा अन्य क्षेत्रों में श्रेष्ठïता अर्जित करने वाले नागरिक शामिल रहे।
लेखन एवं खिलाड़ी हुये मायूस-
गणतंत्र दिवस पर लेखन कार्य करने वाले तथा खिलाडिय़ों को कोई सम्मान न मिलने से मायूस हुये। कनीना क्षेत्र में राज्यपाल तक के सम्मानित लेखक हैं वहीं हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा भी सम्मानित साहित्यकार हैं वहीं खिलाडिय़ों की कमी नहीं हैं किंतु सभी मायूस लौटे।
फोटो कैप्शन 2: मुख्य इअतिथि को सम्मानित करते हुए जज प्रतीक जैन एवं प्रवीण कुमार।
            3 झांकी निकालता कृषि विभाग कनीना
            4: सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक
            5 मार्च पास्ट निकालती पुलिस की टुकड़ी




विभिन्न संस्थाओं में मनाया गणतंत्र दिवस
*****************************************
******************************
 

कनीना। कनीना क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर डा बीआर अंबेडकर को याद किया।
  कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य लाल सिंह ध्वज फहराया। इस मौके पर ईश्वर सिंह प्राध्यापक, महिपाल सिंह, ईश्वर सिंह, पंकज कुमार मुख्याध्यापक, महिपाल सिंह, उमेद कुमार, अमरजीत, कुलदीप कुमार उपस्थित थे।
 उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में कृष्ण कुमार प्राचार्य एवं छात्रा हंसु ने ध्वज फहराया। इस मौके पर राजेश कुमार, हंसराज, महिपाल सिंह, राजजबीर, संजय पीटीआई सहित समस्त स्टाफ हाजिर था।
एसडी स्कूल ककराला में 72वें गणतन्त्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में एस. डी. विद्यालय ककराला में भी 72 वें गणतन्त्र दिवस की बड़ी धूमधाम रही। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व सलामी दी। इसके बाद अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे पूरा वातावरण देश भक्ति के रंग में रंग गया। राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य एवं पूलवामा घटना को विद्यार्थियों को इस प्रकार प्रस्तुत किया कि सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। प्यारा तिरंगा, वतन मेरे आवाद रहे तुम व तेरी मिट्टी में मिलजावा जैसे गीतों ने सम्पूर्ण सभा का समा बांध दिया। विद्यालय प्राचार्य ने गणतन्त्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ हर वर्ष भारत इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। आज भारत एक सशक्त देश है। देश की सुरक्षा व रक्षा का दायित्व प्रत्येक नागरिक पर है। प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक विचारों के साथ अपने कार्य को पूर्ण करना चाहिए जो देश को उन्नति के पथ पर बढ़ाता है। प्रत्येक नागरिक किसान, विद्यार्थी, अध्यापक, चिकित्सक, सैनिक आदि अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन कर देशभक्ति को निभा सकता है तथा देश के विकास में सहयोगी बनता है। वर्तमान समय में भारतीय जनता में सुनहरे भविष्य के प्रति आशाएँ व विश्वास बढ़ा है संपूर्ण विद्यालय स्टाफ  व विद्यार्थियों ने 72 वें गणतंत्र दिवस पर एक दूसरे को बधाईयां दी। इस अवसर पर विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 9: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में तिरंगा फहराते हुये लाल सिंह प्राचार्य
           10: एसडी स्कूल में ध्वज फहराते हुए जगदेव निदेशक।



दूर दराज तक विख्यात है कनीना का बाबा लालगिरी















लगा मेला तथा आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं  
******************************************************                             
,कनीना। संत लालगिरी  कनीना की 45वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कनीना के वो एक उन संतों में से थे जिनका अपने समय में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाते हुए देह अवसान किया।  उनकी पुण्यतिथि पर विशाल मेला एवं खेल मेला एवं जागरण आयोजित किया गया। शमशानी बाबा के नाम से प्रसिद्ध रहे लालगिरी महाराज ने कई जगह तप किया और कनीना में समाधि स्थल पर देह अवसान किया था।
 कनीना के सरकारी कालेज के पास ही शमशानघाट बना हुआ है जहां सालों से स्वर्गवासियों को मिट्टी दी जाती है। इसी  शमशानघाट के पास विशाल क्षेत्र पर बाबा लालगिरी की कुटिया बनी हुई है। सरल एवं मृदु स्वभाव के बाबा लालगिरी कनीना के परम संत मोलडऩाथ के समकालीन थे। उन्हाणी गांव में लंबे समय तक तप करने के बाद ही कनीना में आए और उनके स्थल के आस पास शमशानघाट होने के कारण शमशानी बाबा कहलाए। कनीना में लंबे समय तक अपने तप एवं ज्ञान का आभास कराते हुए आखिरकार 1976 में ब्रह्मलीन हो गए।  जिस जगह उनकी समाधि बनी हुई है वहीं पर उन्होंने देह का त्याग किया था और यहीं पर उन्हें मिट्टी दी गई थी। तभी से लेकर आज तक भक्त उनकी समाधि पर धोक लगाते आ रहे हैं।
   जब से बाबा ने पोष माह की तेरस को 45 वर्ष पूर्व देह अवसान किया है तभी से भक्त उनकी याद में इस दिन विशाल भंडारा लगाया गया। हवन आयोजित किया गया। छह वर्षों से उनकी याद में मेला लग रहा है। दूर दराज से भक्तों ने आकर बाबा की समाधि पर धोक लगाई और प्रसाद वितरित ग्रहण किया। दिनभर भंडारा चला।
  बाबा ने जहां देह अवसान किया वहां पर बाबा की मूर्ति विद्यमान की हुई है। पास में बाबा के काल का धूना बना हुआ है जहां साधु संत आकर विश्राम करते हैं। लालगिरी आश्रम में बहुत पुराना सती स्थल है। यहां एक बात प्रचलित है कि इस सती स्थल पर वो भक्त आते हैं जिनके मस्सा हो गया है।
फोटो कैप्शन 11: बाबा लालगिरी स्थल का नजारा।
   12: लालगिरी आश्रम पर प्रसाद वितरण।

Monday, January 25, 2021

 
नेताजी मेमोरियल क्लब की 8 प्रतियोगिताएं तीसरे दिन हुई आयोजित
*****************************************************
*********************************
**********************
 कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में चल रहे पांच दिवसीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार तीसरे दिन 8 प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
 विस्तृत जानकारी देते हुए नेताजी मेमोरियल का लाभ के सचिव अमित नंबरदार ने बताया अलवर और तलवाना के बीच पहला खेल आयोजित हुआ जिसमें अलवर की टीम 3-0 से विजयी रही। नेताजी मेमोरियल क्लब और कोटिया की टीमों के बीच आयोजित खेल में नेताजी मेमोरियल क्लब की टीम 3-0 से विजेता रही। पंजाब और बालावास टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में पंजाब 4-2 से विजयी रही।
 उन्होंने बताया कि देहरादून और उन्हाणी की टीमों के बीच हुए मुकाबले में उन्हाणी की टीम विजयी रही जबकि गाजियाबाद और अजीतपुर की टीमों के बीच मुकाबले में अजीतपुर की टीम 2-0 से विजयी रही। पौड़ी यूथ गढ़वाल और नेताजी मेमोरियल क्लब की टीम बी के बीच मुकाबले में पौड़ी गढ़वाल की टीम 2-0 से विजेता बनी। जेडी कनीना और डायमंड क्लब धनौंदा के बीच आयोजित खेल में जेडी क्लब की टीम 1-0 से विजयी रही जबकि शहीद महेश पाल और और जीएफसी गाजियाबाद के बीच खेल में शहीद महेश पाल की टीम 3-1 से विजयी रही। सचिव ने बताया कि 27 जनवरी को खेलों का समापन होगा। उस अवसर पर पालिका प्रधान अटेली जतिन अग्रवाल और मनीष पार्षद कनीना मुख्य अतिथि होंगे तथा विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
फोटो कैप्शन 17 व 18: नेताजी मेमोरियल क्लब में विजयी टीम एवं खेलों का नजारा।

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ
-31 जनवरी को होगा समापन
***********************************
****************
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य हरलाल व विशिष्ट अतिथि डा.अनिल यादव ने किया। शिविर का प्रारंभ स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना  के भावपूर्ण गीत द्वारा किया।  
प्राचार्य डा. विक्रम यादव बताया कि आज जब कोविड-19 ने महामारी का रूप ले लिया है तो इस शिविर में सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सम्पूर्ण गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा। स्वयं सेविकाओं का इस समय सबसे महत्वपूर्ण दायित्व  है स्वयं जागरूक होकर साधारण जन को भी जागरूक करना। उन्हें  जागरूक होकर न केवल महामारी से निपटना है, अपितु सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देना है, क्योंकि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की समस्याओं को जूझने व दूर करने का सामथ्र्य रखती है।
प्राचार्य हरलाल ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिविर  किस प्रकार स्वयं सेविकाओं में  व्यक्तिगत  व चारित्रिक गुणों का विकास करेगा के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अनिल यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक चिन्ह पर  व्याख्यान देते हुए उनका ज्ञानवर्धक किया।  इस अवसर पर अनिल,  नीतू, हरपाल, राकेश, मोनू, कंवर सिंह, मोनू  डा.सुधीर,   डा.सीमा देवी डा.कान्ता आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 16: मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देते हुए प्राचार्य विक्रम सिंह।

फिल्म के विरोध में उतरे युवा
-विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम के मार्फत ज्ञापन सौंपा
**********************************
************
कनीना। हाल ही में रिलीज हुई तांडव वेब सीरीज का बहिष्कार करने पहुंचे कनीना क्षेत्र के आसपास  के युवाओं ने अंबेडकर चौक से एसडीएम कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया। उनकी अध्यक्षता मोहित इसराना ने किया।
एसडीएम की अनुपस्थिति में अधीक्षक सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और आगामी कार्रवाई की अपील की।  इस दौरान ज्ञापन सौंपते हुए मोहित इसराना ने बताया कि हिंदू संस्कृति को बदनाम करने हेतु समय-समय पर ऐसे षड्यंत्र होते रहे हैं लेकिन अब तांडव वेब सीरीज ने तो सारी हदें पार कर दी। इसलिए हिंदू संस्कृति के खिलाफ बनने वाली यह अंतिम फिल्म होनी चाहिए। उन्होंने फिल्म निर्माता सहित अभिनेताओं पर केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं संदीप बाघोत ने कहा कि जल्द से जल्द ईश्वर निंदा कानून बनना चाहिए और जल्द से जल्द फिल्म को बैन करने की भी मांग की है। इस मौके पर सुनील अत्रि, संदीप हिंदू,  चंद्रकांत, नवीन गुर्जर ,नवीन, कार्तिक, राजेश, वीरेंद्र ,विकाश,सोनू , जितेंद्र  ,महेश सही अनेक युवा मौजूद रहे सहित कई युवा मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 14: अधीक्षक एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते युवा।



संपन्न हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
*********************************
**********
कनीना। गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए राजकीय महाविद्यालय कनीना में खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की फुल ड्रेस  रिहर्सल संपन्न हुई जिसमें अमृत सिंह विशेष शिक्षक व मदन लाल शास्त्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
 अमृतलाल ने बताया कि एनसीसी तथा परेड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौगड़ा अहीर, राजकीय महाविद्यालय कनीना की टीमों ने भाग लिया जबकि डंबल, पीटी शो की रिहर्सल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना द्वारा की गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सतपाल सिंह,प्रो हरिओम भारद्वाज कनीना कालेज, प्राचार्य अभय राम यादव गुढ़ा, प्राचार्य ओमप्रकाश सैनी, उमेद सिंह जाखड़ आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 12: फुल ड्रेस रिहर्सल करते हुये विद्यार्थी।


खो-खो में आरआरसीएम ने कमाया नाम
*********************************

कनीना। दौगडा अहीर में युवा शक्ति संघ द्वारा आयोजित खेल उत्सव 2021 में खो-खो अंडर-20 में 8 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें आरआरसीएम स्कूल,कनीना की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने इलाके का मान बढ़ाया। रोशनलाल जिसमेंमुस्कान, पायल, मानसी, खुशबू, मुस्कान, पूजा, सोफिया, मुस्कान व शगुन ने खेल मैदान में जज्बा दिखाते हुए प्रत्येक विपक्षी टीम को परास्त करते हुए अव्वल नंबर पर रही। इसी कड़ी में 400 मीटर दौड़ में गौरव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर संघ द्वारा खो-खो में प्रथम टीम को 2100 रुपये व एक ट्राफी तथा धावक को 500 रुपये व एक ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने बच्चों को उत्साहित करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र गौतम ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 13: आरआरसीएम के अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ रोशनलाल चेयरमैन।


सशक्त और स्तर का मतदाता बने- भारद्वाज
************************************
*******
 कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ प्रो डा हरिओम भारद्वाज ने की। इस मौके पर उन्होंने सशक्त एवं सतर्क मतदाता होने का संदेश दिया।
 उन्होंने कहा कि वोट जरूर डालें, वोट जरूर बनवाए। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी अपना वोट बनवाकर अपने सही नेता का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि वोट डालना जरूरी है तथा वोट न डालना बहुत बुरी बात है। वोट एक दिन ही डाले जाते हैं और उस दिन भी समय न निकाल पाना अनुचित होता है। इस मौके पर सभी विद्यार्थियों ने वोट डालने, अपना वोट बनवाने की शपथ ली। कायक्रम में सुरेंद्र सिंह, डॉ विनोद कुमार, संदीप सिंह, यतेंद्र, सत्यवती, निशा, मंजू अन्य कर्मचारी शामिल थे।
 फोटो कैप्शन 14: मतदान की शपथ लेते राजकीय महाविद्यालय कनीना के विद्यार्थी।

माडल स्कूल बना लेकिन शारीरिक शिक्षक का पद भी खाली
**********************************
*******************
 कनीना। राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना बेहतरीन विद्यालयों में से एक होता है किंतु यहां अनेकों पद रिक्त पड़े हैं।
इस विद्यालय में जहां शारीरिक शिक्षक का पद खाली है वहीं डीपीई का पद भी खाली पड़ा है। विद्यालय में समस्त अनुशासन के लिए पीटीई तथा डीपीई का अहं रोल होता है। ऐसे में इन पदों के रिक्त होने पर अनुशासन एक कोरी कल्पना मात्र रह जाता है।
 मिली जानकारी के अनुसार कंप्यूटर साइंस का एक पद रिक्त है वही हिंदी, गणित, अंग्रेजी प्रवक्ताओं के पद भी खाली पड़े हैं। पद रिक्त होने से पढ़ाई बाधित हो रही है। प्राचार्य लाल सिंह का कहना है कि शिक्षक होते थे किंतु तबादला हो जाने पर ये पद रिक्त पड़े हैं। भविष्य में तबादला होने पर ही शिक्षकों के आने की संभावना है।

जीवन का एक उद्देश्य लेकर चले-बबीता
***********************************
**********
कनीना। जीवन का एक उद्देश्य लेकर चलने से ही सफलता मिल सकती है। ये विचार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में रोल माडल कार्यक्रम के आयोजन के तहत बबीता नामक धनौंदा की एक पढ़ी लिखी शिक्षिका ने विद्यार्थियों को व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि पहले उद्देश्य बनाना चाहिए फिर जी जान एक करते हुए उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कम संसाधन होते हुये एमएससी तक शिक्षा पाकर शिक्षिका पद तक पहुंची हैं। अकसर हम किस्मत को कोसते हैं जबकि मेहनत से जी चुराते हैं। यदि मेहनत करते रहेंगे तो ही स्मित चमकेगी और नाम हमारा होगा। ऐसे में उन्होंने जी करके महनत करने की अपील की।
   इस मौके पर सरकारी संजय पीटीआई, महिपाल सिंह, अनूप सिंह प्रवक्ता, राजेश कुमार प्रवक्ता ने भी अपने विचार रखे। इस मौके श्रुति आर्या बीआरपी, राजेश कनीनवाल, प्रीति डीपीई, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 09. रोल माडल कार्यक्रम में उपस्थित रोल माडल एवं स्टाफ।


राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया
*********************************
***************
 कनीना। क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक किया गया वहीं विद्यार्थियों ने 18 वर्ष की आयु में मत बनवाने तथा मतदान करने की प्रेरणा दी। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।  
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य लाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। दिनेश प्रवक्ता ने विद्यार्थियों को वोट डालने के लिए  प्रेरित किया और वोट डालने व बनवाने की शपथ दिलवाई। इस कार्यक्रम में सुनील कुमार बिसोहा बीएलओ, राजेश कुमार, सुनील कुमार कनीना, रमन शास्त्री, ईश्वर सिंह, पंज कुमार मुख्याध्यापक, महिपाल सिंह, उमेद कुमार, अमरजीत, कुलदीप कुमार सहित स्टाफ मौजूद था।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश ककराला की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अनूप सिंह प्रवक्ता ने विद्यार्थियों को वोट डालने, वोट बनवाने, अपने आसपास लोगों को जागरूकता की शपथ दिलवाई गई। इससे पूर्व मतदाता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि मतदान करने से बेहतर नेता का चुनाव होगा जो अपने वोट का अधिकार भी प्रयोग कर सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि भविष्य में उनके वोट बनने हैं। उन्हें भी वोट डालना है। वे वोट जरूर बनाएंगे और वोट डालने जरूर जाएंगे ताकि एक अच्छे नेता का चुनाव करेंगे और चुना हुआ नेता देश की सेवा करेगा। इस मौके पर प्राध्यापक राजेश कनीनवाल, राजबीर सिंह, महिपाल सिंह,  कविता, नीलम देवी, सीमा, प्रीति, मैना यादव, सुनीता देवी प्राध्यापक अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 10: कनीना स्कूल में मतदाता दिवस पर शपथ लेता स्टाफ एवं विद्यार्थी
 फोटो कैप्शन 11: धनौंदा स्कूल में मतदान के लिए शपथ लेते विद्यार्थी। साथ में स्टाफ।











Sunday, January 24, 2021

 

राम जन्मभूमि निधि समर्पण के लिए चलेगा अभियान
-बैठक में लिया निर्णय
*******************************************
*****************************************************
*****************************
*********************
कनीना।  राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कनीना की बैठक का आयोजन खाटू श्याम मंदिर परिसर में किया गया।
 सभी गांवों से मौजूद ग्राम प्रमुख को निधि समर्पण की जानकारी दी। कनीना प्रखंड के सभी गांवों से टोलिया आई हुई थी जिसमें निधि समर्पण अभियान के लिए कनीना मंडल के अध्यक्ष एवं संयोजक महेश बोहरा और श्यामसुंदर महाशय को बनाया गया।
 बूचावास मंडल से कौशल्या एवं जानी को बाघोत से सुरेश अत्री और हेमराज,रामबास मंडल से मोहित और कुलदीप धनौन्दा से संत लाल  और लखन लाल, उच्चत गांव से अमीलाल व  राम किशन, स्याणा से अतर सिंह, पोता गांव से शक्ति सिंह, नोताना गांव से हरि बल्लभ,  सेहलंग से वीरेंद्र सिंह  मास्टर विजय पाल, खेड़ी से रण सिंह तलवाना, बुचावास से मदन लाल शर्मा और मनीष झगडोली से जगदीश मास्टर और मदन, पाथेडा से मयंक और मास्टर सतपाल, अगियार से  देवेंद्र नंबरदार दिनेश शर्मा,  रसूलपुर से सतीश आर्य, नांगल हरनाथ से जितेंद्र यादव, झाड़ली से राधेश्याम शर्मा, छीतरोली से वेद प्रकाश, खडख़ड़ा बास से महावीर पहलवान रामबास से बलजीत ककराला से कंवर सिंह, कपुरी से रविन्द्र, ढाणा से अमर सिंह, मानपुरा से अभय सिंह, सिहोर से मास्टर बुधराम, गाहडा से रामसिंह साहब, अनील कोटिया से, सूरजभान करीरा, गुढ़ा से दलीप,जयसिंह भडफ से, रविन्द्र, सुनील, रघबीर नम्बरदार उन्हाणी, प्रताप सिंह संयोजक बनाया गया।
कस्बे के 13 वार्डों के लिए टोलिया बनाई गई जिसमें वार्ड नंबर एक से विष्णु व सुनील, दो से संदीप राठी, पालाराम, तीन से जितेंद्र राजपाल, चार से यादराम, पांच से प्रविन्द्र, छह से हरिराम, सात आशिश गोस्वामी, आठ से जगदीश प्रसाद आचार्य, नौ से योगेश, दस से मोहर सिंह, ग्यारह से अरुणा कौशिक, बारह से कंवर सैन तथा तेहरा से सुनीता को मनोनीत किया गया। प्रखंड के सभी गांवों से आए हुए लोगों का प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा ने स्वागत किया। विभाग प्रचारक संजय सिंह सावंत सिंह ,शिवकुमार ,मास्टर सुरेंद्र सिंह वि_ल गिरी महाराज प्रखंड अध्यक्ष महेश बोहरा ने मिलकर टोलियों का निर्माण किया।
फोटो कैप्शन 11 व 13: टोलियों का निर्माण करते हुए बैठक:

नेताजी मेमोरियल क्लब में चले दूसरे दिन खेल
 - 6 टीमों के बीच चला मुकाबला
***********************************
*************
कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में चल रहे पांच दिवसीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन 6  विभिन्न टीमों के बीच खेल संपन्न हुए। अंडर-17 के आयोजित मैचों के विषय में जानकारी देते हुए सतपाल साहब प्रधान नेताजी मेमोरियल क्लब ने बताया कि पहला मैच आरपीएस महेंद्रगढ़ और खेड़ी के बीच चला जिसमें आरपीएस 2-1 से विजयी रही।  दूसरा मैच रेवाड़ी और धनौंदा की टीमों के बीच चला जिसमें रेवाड़ी की टीम 2-1 से विजयी रही। तीसरा मैच ग्वालियर और धनौंदा की टीमों के बीचचेंला जिसमें ग्वालियर की टीम 3-0 से विजयी हुई। चौथा खेल जयपुर और उन्हाणी की टीमों के बीच चला जिसमें जयपुर की टीम 2-0 से विजयी रही। पांचवां मैच जोधपुर और बालावास की टीमों के बीच चला जिसमें जोधपुर की टीम 3-0 से विजयी हुई। और
अंतिम खेल आरपीएस और धनौंदा की टीमों के बीच चला जिसमें आरपीएस 2-1 से विजयी रही। बता दें कि खेलों का शुभारंभ जहां शनिवार को सीताराम विधायक अटेली ने किया था, खेल 5 दिन चलेंगे और अंतिम दिन पारितोषिक वितरण होगा। इस मौके पर विभिन्न खिलाड़ी एवं क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे।
 फोटो कैप्शन  12: खेलो के मैदान में उतरे खिलाड़ी।

कहने को है माडल स्कूल लेकिन शारीरिक शिक्षक का पद भी खाली
********************************
***********************
 कनीना। राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना बेहतरीन विद्यालयों में से एक होता है किंतु यहां अनेकों पद रिक्त पड़े हैं।
इस विद्यालय में जहां शारीरिक शिक्षक का पद खाली है वहीं डीपीई का पद भी खाली पड़ा है। विद्यालय में समस्त अनुशासन के लिए पीटीई तथा डीपीई का अहं रोल होता है। ऐसे में इन पदों के रिक्त होने पर अनुशासन एक कोरी कल्पना मात्र रह जाता है।
 मिली जानकारी के अनुसार कंप्यूटर साइंस का एक पद रिक्त है वही हिंदी, गणित, अंग्रेजी प्रवक्ताओं के पद भी खाली पड़े हैं। पद रिक्त होने से पढ़ाई बाधित हो रही है।



लोहे के भावों में हुई भारी वृद्धि
-रोजगगार पर पड़ रहा है बुरा असर
*********************************
***************
 कनीना। कोरोना काल में जहां लोहे के भाव कम होते थे वो कोरोना काल एवं लाकडाउन समाप्त होते ही भाव बहुत बढ़े हैं। उस वक्त जिन्होंने घर बनवाए वो सस्ते में निपट गये किंतु अब घर बनवाना भी महंगा हो गया है।
ज्यों ही कोरोना काल और लाकडाउन से कुछ राहत मिलने लगी है लोहे के भाव में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिसको लेकर मकान बनाने वाले ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार के लोहे के बक्से, संदूक, अलमीरा बनाने वाले भी परेशान हो चले हैं। यद्यपि लोहे के भाव में वृद्धि के कारणों को अैलग अलग तरीकों से पेश किया जा रहा है परंतु भाव के बढऩे से जहां अलमारी आदि की मांग घटी है वही लोग बेहद तंग हैं।
लोहे के सरिये आदि बेचने वाले मुकेश नंबरदार ने बताया कि कोरोना काल में करीब 42 रुपये प्रति किलोग्राम से सरिये मिलते थे। एक माह पहले भी लगभग भाव 43 रुपये प्रति किलो के करीब था किंतु ज्यों ही कोरोना से कुछ राहत मिली भाव 17 रुपये किलो तक बढ़ गए थे किंतु वर्तमान में 53 रुपए के भाव में सरिया मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए मकान बनाने वाले बेहद परेशान हैं। लोहे के भाव में ज्यादा तेजी हुई है।
उधर अलमारी, बक्से आदि का निर्माण करने वाले भीम सिंह कनीना मंडी ने बताया कि उनको लोहे की चद्दर महंगे भावों पर मिल रहे हैं। एक महीने में 25 रुपये प्रति किलो भाव बढ़ गए हैं। वर्तमान में 83 रुपये प्रति किलो के भाव से 60 एमएम मोटी लोहे की चद्दर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में 58 रुपये किलो के हिसाब से संदूक और बक्से बनाने की लोहे की चादर मिलती थी। उन्हें खेद जताया की भाव तो बढ़ गए लेकिन ग्राहक कम हो गए। उनकी रोटी रोजी ही छिनती नजर आती है। एक ओर जहां कोराना काल से कुछ उभरें हैं वहीं अब रोजगार चलाना कठिन हो गया है।
 उनकी मांग है कि सरकार को छोटे रोजगार करने वाले तथा कोरोना काल से उभरकर आने वाले, स्वयंरोजगार करने वाले लोगों की सहायतार्थ बढ़ते हुए भाव पर काबू करें।
फोटो कैप्शन 9: लोहे के संदूक बनाता मिस्त्री।


 गायब होती जा रही है पक्षियों की चहचहाहट
***********************************
**
कनीना। गायब हो चली है पक्षियों की चहचहाहट। अब न तो घरों में तथा न खेतों में पक्षियों का कलरव सुनाई पड़ता है। इस संबंध में बुजुर्गों का कहना है कि खेतों में जहरीली दवाएं डाले जाने तथा आखेट से उनकी संख्या घट रही है। अब तो इक्का दुक्का ही किसी पक्षी का शोर सुनाई पड़ता है।  
   झोपड़ी की जगह आलीशान कोठियां बन जाने से पक्षियों की कलरव अब नहीं सुनाई पड़ता है। भीषण गर्मी में उनके लिए जल एवं अन्न न मिलना, खेतों में जहरीली दवाएं एवं खाद डालने ने उनको हाशिए पर ला खड़ा किया है।
  किसी जमाने में घरों में चिडिय़ां एवं रंग बिरंगे जीव कलरव करते, सुबह सवेरे चहचहाहट सुनाई पड़ती थी। उस वक्त कोठियां कम होती थी और कच्चे घर एवं झोपड़ी अधिक होती थी। विभिन्न प्रकार की चिडिय़ों के दर्शन ही नही अपितु उनके गीत भी सुनने को मिलते थे किंतु अब दर्शन ही दुर्लभ हो गए हैं।
 इन पक्षियों को समाप्त करने में जहां उच्च वोल्ट की तारें, किसान द्वारा खेतों में जहरीली दवाएं, खाद डालने एवं उनके लिए गर्मियों में जल का अभाव का अहं योगदान रहा है। इस संबंध में पीपल फार एनिमल्स के राजेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों ने अपने हाथों से उनको मार डाला है।
 बिजली के तार भी पक्षियों की मौत के कारण बन रहे हैं वहीं रेडियेशन भी उनके लिए घातक साबित हो रहे हैं। जीवों के जानकार प्रो रविंद्र का कहना है कि आगामी दिनों में ये पक्षी ढूंढे से भी नहीं मिलेंगे। अनेकों प्रयोग पक्षियों पर हो रहे हैं।
 उनका कहना है कि पक्षियों की चहचहाहट गुल होने के पीछे कई कारण रहे हैं जिनमें मुख्यत: जीवों के लिए आवास का अभाव, जहरीले अन्न खाना, पानी न मिलना तथा सर्दी एवं गर्मी के चलते मौत हो जाना प्रमुख हैं। उच्च वोल्टेज के तार एवं शिकार आदि भी कुछ हद तक जिम्मेदार हैं। गर्मियों में उनके लिए जल का अभाव उनकी मौत का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि पक्षियों का मानव से गहरा संबंध रहा है किंतु अब झोपड़ी न होने से पक्षी आवास कहां बनाए?  
कभी बहुत पास होते थे पक्षी-
एक वक्त था जब पक्षी इंसान के पास बैठते थे। उनको दाना एवं पानी अपने हाथों से दिया जाता था। कनीना के बाबा मोलडऩाथ गीदड़ एवं मोरों को अपने हाथों से दाना एवं खाना खिलाते थे। बुजुर्ग उन पर रहम करते थे। यही कारण था कि वे इंसान के दोस्त थे। अब पक्षियों को मारने से लोग नहीं चूकते। बुलबुल एवं मोर किसान के दोस्त होते थे।
फोटो कैप्शन 8: बिजली के तारों पर बैठे पक्षी।


बालिका दिवस पर परिचर्चा
-लड़किया कर सकती हैं परिवार एवं समाज का हित
-जिन परिवारों में केवल लड़कियां हैं उनसे हुई बातचीत
*****************************
***********************
 कनीना। कनीना क्षेत्र के अनेक ऐसे लोग हैं जिनके परिवार में केवल लड़कियां हैं लड़के नहीं है। बालिका दिवस पर उनसे लड़कियों के बारे में चर्चा करने पर उन्होंने लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा माना। यद्यपि ये लोग विभिन्न पेशों में लगे हैं और अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं लेकिन फिर भी सभी एकमत से बालिकाओं के पक्ष में नजर आए।
 कनीना के विजेंद्र सिंह जो मुख्याध्यापक बतौर सरकारी स्कूल में कार्यरत है जिनके केवल दो लड़कियां हैं। उन्होंने दोनों को बेहतर शिक्षा दिलवाई है। विजेंद्र सिंह का कहना है कि उनके कोई लड़का नहीं है परंतु वे बहुत खुश हैं। एक लड़की की उन्होंने स्नातकोत्तर की शिक्षा दिलवाकर शादी कर दी है वहीं दूसरी विज्ञान स्नातकोत्तर एवं शिक्षा स्नातक है जो नौकरी की लाइन में खड़ी हुई है। उनका कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं, लड़कियों ने उनका जो सेवाभाव निभाया है वैसा लड़के नहीं निभा सकते। ऐसे में वे समाज को संदेश दे रहे हैं कि लड़कियां अभिशाप नहीं हैं। लड़कियां घर परिवार में शकुन का द्योतक हैं।
संजय कुमार पेशे से शारीरिक शिक्षक हैं तथा अपनी नसबंदी करवाई हुई है। उनके केवल एक ही लड़की है। संजय कुमार का कहना है कि लड़कियां दो परिवारों की सेवा करती है। उनका कहना है कि उनकी लड़की दस जमा दो में पढ़ रही है और वे नीट की तैयारी करवा रहे हैं।  वे उन्हें अच्छी शिक्षा दिलवाकर अपना दायित्व पूरा कर रहे हैं। संजय कुमार का कहना है कि उनके घर में लड़की होना परिवार के लिए बहुत लाभप्रद साबित हो रही है। उनका कहना है कि भ्रूण हत्या करवाने या दहेज आदि की मांग करने वाले लोगों को लड़कियों के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में वो ऐसा कर रहे हैं। उन्हें खुशी है कि उनके घर में  लड़की है।
 उधर झाड़ली के लोकगायक एवं गीतकार महेंद्र शर्मा कि केवल दो ही लड़कियां है जिनको वे लड़कों की भांति पाल रहे हैं। उनका कहना है कि उनके लिए तो यह लड़कियां ही लड़के हैं और उन्हें बेहद खुशी है कि उनकी भी लड़कियां लड़कों से किसी प्रकार का नहीं हैं।
उन्होंने बताएं उनकी दो लड़कियां एक आठवीं कक्षा और एक दसवीं कक्षा में पढ़ रही हैं। वे बेहतर शिक्षा दिलवा देंगे ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके और समाज के लिए एक उदाहरण बन सके। वे अति प्रसन्न हैं। दोनों लड़कियों से बहुत समय दे पा रहे हैं।
गुढ़ा के इंद्रजीत दुकानदारी करते हैं जिनकी दो लड़कियां है। उनका कहना है कि वह अपनी दोनों लड़कियों को लड़कों की भांति रखते हैं। उनको हर प्रकार से निपुण बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिक्षा के अतिरिक्त समाज की शिक्षा तथा हर प्रकार का ज्ञान उनको दिया जा रहा है। उनकी इच्छा है कि वह पढ़ लिखकर ही अपने पैरों पर खड़ी हो सके और समाज को एक नई दिशा दे सके। इसी सोच को लेकर इंद्रजीत सिंह आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि लड़कियां किसी प्रकार भी लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
 फोटो कैप्शन: इंद्रजीत, महेंद्र शर्मा ,संजय और विजेंद्र सिंह

कालेज गई लड़की गायब
*********************************
*************
कनीना। बवाना निवासी जयप्रकाश ने कनीना थाने में शिकायत दी है कि उनकी लड़की शुक्रवार को कालेज गई थी जो लौटकर नहीं आई। कनीना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मितली जानकारी अनुसार जयप्रकाश बवाना ने थाना कनीना में एक दरखास्त दी कि उसकी लड़की भारती जो दिनांक 22 जनवरी  को महेंद्रगढ़ कॉलेज में गई थी जो अभी तक वापस नहीं आई है जिस पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


फल एवं सब्जियां आ गई हैं बड़े आकार के, गुणवत्ता कम नहीं













***********************************************************
 कनीना। बाजार में बड़े आकार के बेर, अमरूद,बैंगन आदि आए हुए हैं। अधिक वजन होने के कारण किसान अधिक लाभ कमा रहे हैं। कभी इंसान अधिक मोटे होते थे उनको बुरा मानते थे किंतु अब लोग बड़े आकार के फल एवं सब्जियों को खाना पसंद कर रहे हैं। बाजार में जहां 60-70 ग्राम के बेर, 500 ग्राम के अमरुद, सवा किलो तक वजन के बैंगन आए हुए हैं जहां पहले भी 10 किलोग्राम तक की मूली, 3 किलोग्राम तक शलजम तथा 12 किलोग्राम तक घिया किसानों ने उगाकर नाम कमाया हुआ है। समय-समय पर दैनिक जागरण ने समाचार पत्र में प्रकाशित किया था बाजार में आए हुए बेरों के विषय में जिला उद्यान अधिकारी रेवाड़ी डा मनदीप सिंह ने बताया कि यद्यपि मिठास कम है। ये थाईलैंड से आए हुए एप्पल बेर नाम से जाने जाते हैं, इनमें पौष्टिक तत्व देशी बेरों से कम नहीं होते हैं। वास्तव में ये बेर अमरूद और सेव जैसे नजर आते हैं। उनका कहना है कि ये बेर किसानों को अच्छी पैदावार देते हैं यद्यपि इन की प्रजाति अलग है। इनके पौधे बेलदार होते हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेर के पौधे पेड़ के रूप में पाए जाते हैं ।उन्होंने कहा कि खाने में बेशक स्वाद कम हो किंतु पौष्टिकता कम नहीं है।
उधर हार्टिकल्चर सुपरवाइजर कनीना डा अंकुश ने बताया कि बाजार में हाइब्रिड प्रकार की सब्जियां बाजार में आई हुई हैं। वैज्ञानिक चाहते हैं कि अधिक वजन की सब्जी और फल होंगे जो किसानों के लिए लाभप्रद होंगे। उन्होंने कहा कि यदि मिठास कम होता है तो पोटाश कम डाला जाता है। जब फूल आ जाते हैं उसे में पोटेशियम डालना चाहिए जिससे बेरों में मिठास आएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कमियां हाइब्रिड बेरों में मिलती है जैसे बेर की गुठली टूट जाती है। ऐसे में जहां ग्रामीण क्षेत्रों मिलने वाले बेर मिठास से परिपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी फलों में धीरे-धीरे हाइब्रिड प्रकार आ गई है जो खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और पौष्टिक तत्व अधिक पाए जाते हैं।
 उधर किसान अजय, महावीर सिंह,सूबे सिंह गजराज सिंह आदि विभिन्न प्रकार के बेर  उगा रहे हैं। उनका कहना है कि अक्सर लोगों में यह भ्रांति है कि स्वास्थ्य के लिए ये बड़े बेर एवं फल सब्जियां हानिप्रद हैं। इसके बारे में डाक्टर देवराज कृषि विस्तार सलाहकार का कहना है कि स्वास्थ्य के लिए ये फल एवं सब्जियां नुकसानदायक नहीं है। इनका उपयोग करना सेहत के लिए लाभप्रद साबित होगा। उन्होंने कहा कि मौसमी फल आते हैं इन्हें प्रयोग करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में जहां किसान राजेंद्र सिंह ने 10 किलोग्राम की मूली, दिलीप कुमार कनीना ने 3 किलोग्राम की शलजम ,योगेश कुमार किसान ने 12 किलोग्राम की देशी घिया, संजय ने 6 फुट की शकरकंद उत्पन्न करके नाम कमाया है जिनके समाचार भी प्रकाशित हुए हैं। वो ही किसान अब अधिक लाभ लेने के लिए उत्तम दर्जे की हाइब्रिड किस्में उगाने जा रहे हैं
फोटो कैप्शन 5: बड़े आकार के बैंगन
 6: बड़े आकार के अमरुद
 7:बड़े आकार के बेर

Saturday, January 23, 2021

 किसान जुटे सरसों की फसल में नई बीमारी चेक करने में
******************************************************
************************************************
***********************************
****************
 कनीना। महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिलों के किसानों के सरसों की फसल में एक नई बीमारी को देखकर जहां खलबली मच गई है। यद्यपि अभी तक कनीना खंड के रसूलपुर में सुभाष नंबरदार और कनीना के रमेश नामक किसान के सरसों की फसल में तथा रेवाड़ी के नठेड़ा गांव में सरसों की पकने जा रही फसल में एक नई बीमारी देखने को मिली। इस बीमारी के बारे में जब किसानों ने खंड के कृषि अधिकारियों से बात की तो कृषि अधिकारी भी अचरज में पड़ गए। रतुआ से कुछ मिलती-जुलती यह बीमारी है जिसमें सरसों से बैंगनी तने की बन जाती है।  
   डा देवराज कृषि विस्तार सलाहकार ने बताया कि इस बीमारी में इस नई बीमारी में सरसों के तने हरेे होने की बजाय बैंगनी पड़ जाते हैं और ऊपर चलते चलते जहां फली बनती है वहां से मुड़कर झुक जाते हैं। जब खंड के कृषि विभाग की ओर से जब समुचित जानकारी नहीं मिल पाई तो कृषि अधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से संपर्क किया। कृषि विश्वविद्यालय से पौध वैज्ञानिक डा राकेश कुमार पूनिया तथा कीट वैज्ञानिक डा दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे।  उनके साथ कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से डॉक्टर नरेंद्र यादव, खंड कृषि कार्यालय से कनीना से डा अरविंद सिंह भी टीम में शामिल होकर नई बीमारी प्रभावित किसानों के खेतों में पहुंचे। बीमारी का गहन अध्ययन किया और कृषि वैज्ञानिकों ने नमूने एकत्रित किए।
कृषि वैज्ञानिकों ने विश्वविद्यालय से आए वैज्ञानिकों ने बताया कि यह रोग पहली बार देखने को मिल रहा है। लैब में ले जाकर इसका निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाएंगे। उधर डा अरविंद कुमार कनीना ने बताया कि यद्यपि इस रोग की सूचना उन्हें मिलते ही कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से डा अजय सिंह से संपर्क किया जो मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने भी जब यह रोग समझ नहीं आया तो उच्च अधिकारियों की टीम को बुलाया गया है।
 यद्यपि अभी तक कनीना के रमेश कुमार तथ्था उपमंडल के गांव रसूलपुर के सुभाष नंबरदार और खेड़ा रेवाड़ी जिले के नठेड़ा गांव में यह रोग देखने को मिला है।
 सूचना मिलते ही विभिन्न किसान अपने खेतों में जुट गए हैं परंतु अभी तक किसी अन्य किसान की कोई शिकायत नहीं मिली है। मोड़ी से प्रगतिशील किसान गजराज सिंह, करीरा से प्रगतिशील किसान महावीर सिंह, कनीना के प्रगतिशील किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह ,अजीत कुमार ढ़ाणा से नवीन कुमार, महेंद्र सिंह, किसान अजय कुमार आदि से इस रोग के बारे में जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने बताया कि उनके खेतों में इस प्रकार का कोई रोग नहीं है। हां चेपा नामक रोग जरूर इक्का-दुक्का पौधों पर मिल रहा है।
 क्या है यह नई बीमारी-
नई बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए डॉ अरविंद ने बताया कि इस नए रोग में जहां  फली बनती है वहां पर बूंद जैसा पदार्थ निकलता है और जहां से फली बननी शुरू होती है वहां से पौधा की टहनी मुड़ जाती है। तना बैंगनी पड़ जाता है। उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिक सैंपल लेकर गए हैं तथा आगामी 10 दिनों में इसकी समुचित रिपोर्ट आने की पूरी संभावना है। तभी इस रोग के इलाज का पता लग पाएगा
बहरहाल अभी तक इस नई बीमारी से कुछ किसान प्रभावित होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की है कि कहीं इस प्रकार के लक्षण नजर आये तो तुरंत सूचित करें।
फोटो कैप्शन 21 एवं 22: किसान सरसों में रोग जांचते हुए।
फोटो कैप्शन 23,24 एवं 25: नये रोग से पीडि़त पौधा जिनका सैंपल लेकर वैज्ञानिक गये हैं।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
-गत दिनों भी एक पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ है
********************************
************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव के तहत एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बच्ची ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है कि वह और उसका भाई घर में खेल रहे थे और उनकी मां दूसरी तरफ काम कर रही थी। तभी सचिन नाम का लड़का आया और हाथ पकड़ कर उसे कमरे में ले गया और कपड़े उतार दिए। जब बचाव के लिए उसने शोर मचाया तो उनका भाई और उनकी मां आ गए जिसके चलते वह भाग खड़ा हुअ। उन्होंने लीगल एडवाइजर के जरिए कनीना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने आईपीसी की धारा 452 तथा 10 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 उल्लेखनीय है कि गत दिनों भी क्षेत्र में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था जिसमें एक नाबालिग लड़के के साथ तीन अन्य लड़कों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पोक्सो एक्ट की एक सप्ताह में  यह दूसरी घटना है।


 पांच दिवसीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का विधायक सीताराम यादव ने किया उद्घाटन
***********************************
******************************
कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना द्वारा पांच दिवसीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का विधायक सीताराम यादव ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व विधायक सीताराम यादव ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके पराक्रम दिवस मनाया।
 प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सीताराम यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह खेलों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। खेल खेल में से शारीरिक मानसिक विकास होता है। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग फुटबाल मैच में पहला मैच कनीना व आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम ने खेला जिसमें आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम विजय रही। दूसरा मैच डीएफसी धनौंदा व आरएफसी रेवाड़ी के बीच खेला गया। जिसमें आरएफसी रेवाड़ी की टीम विजई रही। 200 मीटर लड़कियों की रेस में पहले स्थान पर प्रियंका व दूसरे स्थान पर रितु रही। 200 मीटर लड़कों की रेस में पहले स्थान पर सचिन शर्मा व दूसरे स्थान पर हिमांशु रहे। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में पहले स्थान पर सावंत कोका व दूसरे स्थान पर नीतीश बाघोत रहे। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में पहले स्थान पर आरपीएस स्कूल की प्रियंका व दूसरे स्थान पर आरपीएस स्कूल की प्रिया रही। 200 मीटर 10 साल से कम उम्र वाले लड़कों की दौड़ में पहले स्थान पर दीक्षांत धनोंदा व दूसरे स्थान पर रामबाबू छतरपुर से रहे। 200 मीटर लड़कों की दौड़ 14 साल से कम उम्र में पहले स्थान पर आरपीएस स्कूल का चेतन व दूसरे स्थान पर कनीना का अक्षय रहा। 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में 14 साल से कम उम्र वर्ग में पहले स्थान पर नेहा व दूसरे स्थान पर हिमानी रही। 16 सौ मीटर लड़कों की दौड़ में पहले स्थान पर अरविंद बाघोत व दूसरे स्थान पर खोल गांव के चेतन रहे। 16 सौ मीटर लड़कियों की दौड़ में पहले स्थान पर प्रियंका व दूसरे स्थान पर रितु रही। 800 मीटर लड़कों की दौड़ में पहले स्थान पर सावंत गुर्जर कोका गांव से व दूसरे स्थान पर खरखड़ा बास गांव से प्रवीण रहे। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में पहले स्थान पर हिमांशु व दूसरे स्थान पर सचिन रहे। 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में पहले स्थान पर रिंकू व दूसरे स्थान पर प्रियंका रही। इस मौके पर राजेंद्र सिंह लोढ़ा,क्लब प्रधान सतपाल यादव, उप प्रधान विजय सिंह, सह सचिव देवेंद्र, अमित कुमार सतवीर सेहलंग, मास्टर दलीप, कंवर सैन वशिष्ठ कमल पार्षद दिलीप पार्षद नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार उपप्रधान अशोक ठेकेदार प्रकाश यादव पूर्व चेयरमैन सुमेर सिंह, कनीना मंडल अध्यक्ष अतर सिंह, भोजावास मंडल अध्यक्ष थान सिंह, वीरेंद्र दीक्षित, हेमंत कुमार सहित कस्बे में क्षेत्र के आसपास के खेल प्रेमी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 19: विधायक सीताराम खेलों का शुभारंभ करते हुए।

शिक्षक का दायित्व विद्यार्थियों में अंतर्निहित प्रतिभा को खोजना है -प्राचार्य
********************************
**************************
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में शनिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत अनेक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह ने की।
उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य है विद्यार्थियों में अंतर्निहित प्रतिभाओं को खोजना और विकास करना है, क्योंकि इस सृष्टि में कोई भी प्राणी प्रतिभा विहीन नहीं है, अत: शिक्षक का यह  सर्वप्रथम दायित्व है कि उसकी प्रतिभा को खोज कर उसे विकास की ओर अग्रसर करें विषय पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। कार्यक्रम संयोजिका डा. सीमा देवी ने कहा कि आज के विद्यार्थी हमारी संस्कृति के प्रति विमुख होते जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से ही  विद्यार्थियों  को भारतीय संस्कृति की जानकारी   देकर  उसके प्रति प्रेम जागृत कर उनमें संस्कारों का विकास करना है। इतिहास प्रवक्ता श्री राजेश कुमार ने श्री राजेश कुमार ने व डा. कांता ने छात्राओं को बताया की आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। जिसे संपूर्ण भारतवर्ष पराक्रम दिवस के रूप में बना रहा है । उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं ने भी बोस जी के जीवन को गीतों और भाषण के माध्यम से व्यक्त किया। इस मौके पर डा. सुधीर, डा.अंकिता,सोमेश,  धनेश, नीतू, कविता ,अनिल ,श्री हरपाल, कंवर सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 20: उन्हाणी कालेज की छात्राएं विभिन्न गतिविधियां करती हुई।

जगह जगह नेताजी को किया याद
***************************************
*********************************
***********
कनीना। जगह जगह नेताजी को उनकी जयंती पर याद किया गया।
बीएमडी क्लब द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयन्ती  के अवसर कनीना कार्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने की।
क्लब के चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि देकर नमन करते हुए कहा की भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। देश की आजादी में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने विचारों से देश और दुनिया के लोगों को प्रभावित किया। खासकर युवाओं के लिए नेताजी प्रेरणास्त्रोत हैं।   
इस अवसर पर कर्मपाल यादव , नरवीर सिंह, रचना शर्मा, प्रियंका प्रजापति , रोनिका यादव, स्वीटी सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
उधर एसडी विद्यालय ककराला में प्रबन्धन समिति सदस्यों सहित सम्पूर्ण स्टाफ ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर  पुष्प अर्पित किये। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने कहा कि वे भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा लेकर देश को अखण्ड रखने एवं आत्म निर्भर बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, औमप्रकाश यादव, सीईओ आर एस यादव, वरिष्ठ विभाग के मुखिया पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के मुखिया नरेन्द्र यादव, डी. पी. सिहं, वरुण कुमार, जीतु श्रीवास्तव, सनील कुमार, नवीस कुमार, नितेश गुप्ता, सुनील यादव एवं समस्त स्टाफ  उपस्थित था।
उधर गांव करीरा में भूतपूर्व सैनिक संगठन ने बाबा भीखराम परिसर में एकत्रित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगठन के अध्यक्ष कैप्टन सुमेर सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक वीर सैनिक, वीर योद्धा, एक महान सेनापति, कुशल राजनीतिज्ञ और आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे। केंद्र सरकार ने उनकी 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान कैप्टन रामसिंह, कैप्टन सत्यवीर, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, सुरजीत नंबरदार, मातादीन उपाध्यक्ष, हंसराज, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे ।
फोटो कैप्शन 17: एसडी स्कूल ककराला में नेताजी जयंती मनाते हुए स्टाफ।



दुकानदारों से वारदात करने वाला व्यक्ति के विरुद्ध जांच कार्रवाई की मांग की
-एसएचओ ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
************************************************
**********************************
********************
 कनीना। भोजावास बस स्टैंड स्थित विभिन्न दुकानदारों ने कनीना के एसएचओ को शिकायत देकर बोहका गांव के एक व्यक्ति विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है।
 उन्होंने शिकायत में कहा है कि बोहका गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपराधिक किस्म का है जो पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है।
 यह व्यक्ति अपने साथियों सहित भोजावास बस स्टैंड पर आए दिन लड़ाई दंगे करता है। उनका आरोप है कि वह व्यक्ति अपने साथ अवैध हथियार रखता है। एक वर्ष पूर्व भी सत्यनारायण की दुकान पर मार पिटाई की थी वहीं 22 जनवरी को वह अपने साथियों सहित राजू शर्मा के लड़के के साथ साथ गाली गलौज गाली गलौज व मारपीट करके गया है।
आए दिन मारपीट से निजात दिलाने की मांग करते हुए विभिन्न दुकानदारों ने लिखित में शिकायत देकर मांग की है जिस पर एसएचओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उचित कार्रवाई करेंगे।
फोटो कैप्शन 18: भोजावास के दुकानदारों की शिकायत पर कार्रवाई करती पुलिस।

खेल एवं युवा कार्यक्रम में एसडी स्कूल का रहा दबदबा
******************************
***********************
कनीना। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित  आनलाइन जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में एसडी विद्यालय ककराला की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया।  हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय नारनौल में हुआ(
निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि एसडी विद्यालय के छात्र करण  ने एकल पेंसिल आरेखण (स्केचिंग पेंसिंल-सोलो) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह लोकनृत्य में छात्राएं महक सोनी, तमन्ना व पूजा की टीम व शास्त्रीय संगीत वाद्य यन्त्र-एकल में संजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विजेता रहे प्रतिभागियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि पाठ्य सहगामी क्रियाएं जैसे खेल, नृत्य, गायन आदि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भावात्मक, अध्यात्मिक, नैतिक एवं विकास अत्यावश्यक है। इसमें पाठ्य सहगामी क्रिया एक पूरक की तरह कार्य करती है। पाठ्य सहगामी क्रियाएं हमारी शिक्षा के साथ-साथ जिंदगी के महत्वपूर्ण मूल्यों का हिस्सा है। छात्रों का बौद्धिक विकास नैतिक विकास के लिए जब भी अवसर मिले बढ़-चढ़ कर पाठ्य सहगामी क्रियाओं में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर नृत्य अध्यापक विकास, सरित बाला, शोभा राय, सुमित्रा के साथ सम्पूर्ण स्टाफ  उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 15:लोकनृत्य करती एसडी स्कूल की छात्राएं।



महाविद्यालय की छात्राओं के लिए चली स्पेशल बस
*****************************
**********************
कनीना। राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हानी की छात्राओं के लिए हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल द्वारा स्पेशल बस सेहलंग-स्याना रोड पर छात्राओं के लिए सुबह व शाम स्पेशल बस चलाई गई। बस के महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डा विक्रम सिंह ने चालक व परिचालक का स्वागत किया तथा हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल के महाप्रबंधक नवीन कुमार भारद्वाज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। जिनके प्रयासों से कोविड-19 महामारी के बाद इस महाविद्यालय की छात्राओं को इस विशेष सेवा का लाभ प्राप्त हुआ जिससे महाविद्यालय की छात्राओं के समय की बचत होगी और उनका सफर सुविधाजनक होगा। इस बस के चलने से महाविद्यालय की सभी छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने महाप्रबंधक राज्य परिवहन नारनौल बस अड्डा इंचार्ज कनीना वो चालक परिचालक का तहेदिल से धन्यवाद किया इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 16: उन्हाणी महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए चलाई गई बस का स्वागत करती छात्राएं एवं प्राचार्य डा विक्रम सिंह यादव।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया
************************************
*******************
कनीना। कनीना एवं आस पास क्षेत्रों में नताजी को उनकी जयंती पर याद किया तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
 जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।  शुभारंभ प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने किया।
इस मौके पर गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भावना,श्रुति एवं भावना भगवारिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया।  विद्यालय प्राचार्य  दीपक वशिष्ठ ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।  
 उधर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वीरेंद्र सिंह जांगिड़ मौलिक मुख्याध्यापक ने नेताजी की सिद्धांत, आदर्श और जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर देशराज यादव ,राधेश्याम शास्त्री, सत्यवीर सिंह ,लाल सिंह, भगत सिंह ूबे सिंह, सुनील कुमार,  बुधराम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
   उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई।  प्राचार्य डा सुरेंद्र यादव ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए हुए मार्ग पर चलें।  प्रवक्ता सूर्य प्रकाश प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने ने भी संबोधित किया। किया विद्यार्थियों में रजनेश अनीता और निकिता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से संबंधित भाषण और कविताएं पढ़ी। इस अवसर पर पूनम यादव, अनीता, कुलदीप, राकेश सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 7: अगिहार स्कूल में नेताजी जयंती मनाते हुए।
             8: कैमला स्कूल में नेताजी जयंती मनाते हुए।


लिगल लिटरेसी कार्यक्रम में गुढ़ा ने 7 में से 6 पुरस्कार जीते
***********************************
*********************
कनीना। लीगल लिटरेसी कार्यक्रम ( कानूनी साक्षरता कार्यक्रम ) के तहत कनीना में खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कनीना में किया गया जिसमे रावमावि गुढ़ा के विद्यार्थियों ने सात में से छह पुरस्कारों पर कब्जा किया।
 स्कूल प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि खंड स्तरीय इस आयोजन में नेहा ने भाषण में प्रथम, डिबेट में तनु व भतेरी ने प्रथम, नैंसी ने निबंध लेखन में प्रथम तथा ज्योति और अमिता की टीम ने नाटक मंचन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी तरफ संजना ने कविता-पाठ में द्वितीय स्थान और आरजू ने स्लोगन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की इस उपलब्धि में हिंदी प्रवक्ता नीना यादव एवं कला अध्यापिका हेमलता का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता सतबीर सिंह, प्रवीण शर्मा, कृष्णचन्द्र, नितिन मुद्गिल, राजकुमार,प्रवीण कुमारी, नीरज कुमारी, योगेश कुमार, अरुण कुमार, सुख-बलविंदर,रीता रानी, मनमोहन, मुकेश कुमार, सुमन देवी, मंजू देवी सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  
फोटो कैप्शन 9: अव्वल रहे गुढ़ा के विद्यार्थियों के संग प्रायार्य।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया
*********************************
***************
कनीना। कनीना एवं आस पास क्षेत्रों में नताजी को उनकी जयंती पर याद किया तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
 जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।  शुभारंभ प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने किया।
इस मौके पर गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भावना,श्रुति एवं भावना भगवारिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया।  विद्यालय प्राचार्य  दीपक वशिष्ठ ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।  
 उधर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वीरेंद्र सिंह जांगिड़ मौलिक मुख्याध्यापक ने नेताजी की सिद्धांत, आदर्श और जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर देशराज यादव ,राधेश्याम शास्त्री, सत्यवीर सिंह ,लाल सिंह, भगत सिंह ूबे सिंह, सुनील कुमार,  बुधराम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
   उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई।  प्राचार्य डा सुरेंद्र यादव ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए हुए मार्ग पर चलें।  प्रवक्ता सूर्य प्रकाश प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने ने भी संबोधित किया। किया विद्यार्थियों में रजनेश अनीता और निकिता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से संबंधित भाषण और कविताएं पढ़ी। इस अवसर पर पूनम यादव, अनीता, कुलदीप, राकेश सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 7: अगिहार स्कूल में नेताजी जयंती मनाते हुए।
             8: कैमला स्कूल में नेताजी जयंती मनाते हुए।


लिगल लिटरेसी कार्यक्रम में गुढ़ा ने 7 में से 6 पुरस्कार जीते
******************************
******************
कनीना। लीगल लिटरेसी कार्यक्रम ( कानूनी साक्षरता कार्यक्रम ) के तहत कनीना में खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कनीना में किया गया जिसमे रावमावि गुढ़ा के विद्यार्थियों ने सात में से छह पुरस्कारों पर कब्जा किया।
 स्कूल प्राचार्य अभयराम यादव ने बताया कि खंड स्तरीय इस आयोजन में नेहा ने भाषण में प्रथम, डिबेट में तनु व भतेरी ने प्रथम, नैंसी ने निबंध लेखन में प्रथम तथा ज्योति और अमिता की टीम ने नाटक मंचन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी तरफ संजना ने कविता-पाठ में द्वितीय स्थान और आरजू ने स्लोगन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की इस उपलब्धि में हिंदी प्रवक्ता नीना यादव एवं कला अध्यापिका हेमलता का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता सतबीर सिंह, प्रवीण शर्मा, कृष्णचन्द्र, नितिन मुद्गिल, राजकुमार,प्रवीण कुमारी, नीरज कुमारी, योगेश कुमार, अरुण कुमार, सुख-बलविंदर,रीता रानी, मनमोहन, मुकेश कुमार, सुमन देवी, मंजू देवी सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  
फोटो कैप्शन 9: अव्वल रहे गुढ़ा के विद्यार्थियों के संग प्रायार्य।

रामबास में आयोजित हुआ  विशेष जागरूकता शिविर
********************************
**************
 कनीना। आजाद हिंद फौज के अमर बलिदानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर श्रीकृष्ण राजकीय महाविद्यालय कंवाली की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय शिविर के स्वयं सेवकों ने कंवाली कालेज द्वारा गोद लिए गांव रामबास में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया।
 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा कुलदीप के नेतृत्व एवं यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के समन्वयक डॉ कर्मवीर के मार्गदर्शन में रामबास में के युवाओं से मिलकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्ति, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रप्रेम की भावना आदि मुद्दों पर ग्रामीणों से संवाद किया।
 कार्यक्रम में इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ कर्मवीर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन एवं आजाद हिंद फौज के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ कुलदीप ने युवाओं से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कंवाली कालेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हनुमान पार्क, बस स्टैंड, श्रीकृष्ण मंदिर परिसर, अंबेडकर पार्क आदि स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। विशेष रूप से गांव रामबास में स्थापित श्रीकृष्ण पुस्तकालय का अवलोकन किया। पुस्तकालय के संयोजक पुस्तकालय के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर इस अवसर पर विक्रम यादव, सूबेदार छत्रपाल, बनवारी लाल,पूर्व पार्षद सतेंद्र यादव, डॉक्टर मुंशीराम कनीना, बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट कुलदीप यादव, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी वर्कर, सफाई कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 5: रामबास में अंबेडकर पार्क की सफाई करने से पूर्व स्वयंसेवक। फोटो प्रो डा कर्मवीर

गणतंत्र दिवस की रिहर्सल आयोजित
-25 जनवरी को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
*********************************
**********
कनीना। राजकीय महाविद्यालय कनीना में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल का आयोजन किया गया जिसमें खंड के विद्यालयों ने भाग लिया। बिना ड्रेस के रेल सेल का आयोजन किया गया 25 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाएगी।
इस मौके पर अमृत सिंह व मदन लाल शास्त्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों का चयन किया। डंबल पीटी व लेजियम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, एनसीसी परेड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर, गवर्नमेंट कालेज कनीना की टीमें आई। इस अवसर पर अभय राम प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढा़, प्राचार्य ओम प्रकाश सैनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेडा, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कनीना से प्रधान बाबूलाल यादव जी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: गणतंत्र दिवस की रिहर्सल करते विद्यार्थी।

कोरोना काल में जमकर सेवा की सुनील कुमार
********************************
***********  
 कनीना। 2020 के कोरोना काल में यूं तो अनेकों लोग जनसेवा में अपनी अपनी भूमिका निभाते नजर आये। जहां मजदूरों एवं गरीबों की सहायता करने में अनेक संस्थाएं सामने आई। यहां तक की कुछ लोग तो दिन रात एक किए हुए थे।
ऐसे ही एक कर्मचारी कनीना उप-नागरिक अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार है। सुनील कुमार पहले भी एएमसी में सेवा कर चुके हैं तथा वर्तमान में यहां सेवारत हैं। कहने को तो एमपीएचडब्ल्यू है किंतु हर प्रकार की सेवा में अग्रणी मिलते हैं। मरीजों का हालचाल जानने, क्वारेंटाइन करने में दवा का छिड़काव करना हो या किसी जगह दवा आदि देकर आना हो हर समय अपनी भूमिका में खड़े नजर आए। मच्छरों, डेंगू की जानकारी देनी हो या विभिन्न संचरणीय रोगों के लोगों को जागरूक करना हो वे पीछे नहीं हटे। वे समय समय पर टीबी, हवा,पानी े फैलने वाले रोगों की जानकारी देने के साथ साथ गली गली जाकर लोगों को जागरूक किया। कोरोना काल में उनकी भूमिका देखते हुए कोरोना योद्धा का सम्मान भी नगरपालिका कनीना ने दिया।
 सुनील कुमार का कहना है कि वे कोरोना काल में लोगों के दर्द को देख कर बहुत दुखी होते थे यही कारण है कि वह बहुत कम समय ही सो पाते और दिन-रात इन दुखियों की सेवा करने या कोरोना का हाल में लोगों की सेवा करने में समय लगाते थे। सुनील सुनील कुमार को समय समय पर मिली हर जिम्मेदारी का उन्होंने निर्वहन सही सलामत रूप से किया है। वे अब भी उस समय को याद कर परेशान हो जाते हैं परंतु वर्तमान में जब कोरोना वैक्सीन आ गई है।  उनका कहना है कि भगवान का शुक्रिया आखिरकार कोरोना वैक्सीन आ गई है।
 फोटो कैप्शन: सुनील कुमार।


फिर बदला मौसम, आसमान में छाए बादल
**********************************
**************
 कनीना। मौसम दिन-प्रतिदिन बदलता जा रहा है। विगत 2 दिनों अच्छी खासी धूप देखने को मिली थी। शनिवार को बादल छाये रहे।
उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में कभी धुंध तो कभी पाला पड़ता रहा ह।ै बृहस्पतिवार और शुक्रवार को चिलचिली धूप खिली। लोगों ने जमकर धूप का आनंद लिया। शुक्रवार को तो दिन क वक्त गर्म कपड़े उतारने की नौबत देखी गई। शनिवार को फिर से ठंड बढ़ गई, हल्की धुंध देखने को मिली।
 रबी फसल के दौरान कई बार मौसम करवटे बदल चुका है। अभी तक मौसम की करवटे बदलने के चलते सब्जी फसल को नुकसान हो चुका है। बाकी फसलों को लाभ होने का अंदेशा कृषि वैज्ञानिक भी बता रहे हैं। करीब 31 हजार हेक्टेयर पर सरसों एवं गेहूं की बेहतर फसल खड़ी है।  यूं तो हर वर्ष ही मौसम इस प्रकार की करवटे बदलता रहा है किंतु इस बार दिसंबर माह में एक पखवाड़े तक पाला जमने से फसल को नुकसान हो चुका है।



नेताजी को याद किया
*******************************
******
कनीना। कनीना क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों पर नेताजी को उनकी जयंती पर याद किया।
  नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर कनीना के नेताजी क्लब में इक_े होकर क्षेत्र के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पार्षद मोहन कुमार ने कहा कि नेताजी के नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज ने जिस स्वाधीनता संग्राम का श्रीगणेश किया था उसने ब्रिटिश साम्राज्य के विनाश का बिगुल बजा दिया था।वतन की आजादी में नेताजी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज की युवा पीढ़ी के लिए वे  प्रेरणा स्रोत है। अत: देश के प्रति उनके त्याग व बलिदान को देखते हुए केन्द्र सरकार उनके जन्मदिवस को पराक्रम दिवस घोषित किया है।
उन्होंने इस मौके पर हरियाणा सरकार से मांग की है कि उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर हरियाणा में भी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को पेंशन दी जाए ताकि  उनके पूर्वजों का वतन के लिए किया त्याग याद रहे और युवा पीढ़ी प्रेरणा लेती रहें। विदित रहे कि उत्तराखंड राज्य में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को चार हजार रुपए प्रतिमाह कुटुंब सम्मान पेंशन दी जा रही है।
 इस मौके पर महेश कुमार बोहरा विश्व हिंदु परिषद प्रखंड अध्यक्ष ने नेताजी के क्रांतिकारी विचारों का नेता बताया जिनके बल पर देश आजादी ओर बढ़ा। इस मौके पर देशराज यादव, मनीष गुप्ता, महेश बोहरा, गोविंद यादव, सोनू सिंगला आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: नेताजी क्लब कनीना में नेताजी को याद करते मोहन पार्षद सहित जन।