Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, October 26, 2021


 आजादी का अमृत महोत्सव एनसीसी कैडेट्स ने बनाया
- निकाली प्रभात फेरी
**************************************************
**********************************************************
**********************************
******************
 कनीना। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी के विद्यार्थियों ने एनसीसी अधिकारी रमन शास्त्री के नेतृत्व में 18 हरियाणा बटालियन एनसीसी नारनौल
के सीईओ कर्नल आदित्य नेगी व कर्नल भिंडर के दिशा निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक जनजागरुकता रैली निकाली। विद्यालय के मुख्य द्वार पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह विनय हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया तथा कैडेट्स को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद विद्यालय से जन जागरण रैली अंबेडकर चौक, मोलडऩाथ आश्रम, हनुमान मंदिर, से होते हुए विद्यालय में आकर सफाई और स्वच्छता अभियान में जुट गई।
 रैली के दौरान कैडेटों ने जोरदार नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया वहीं पॉलीथिन हटाने धरती बचाने के लिए लोगों को जागृत किया। इस अवसर पर डॉ ममता प्रवक्ता, श्रीराम प्रवक्ता, ताराचंद प्रवक्ता, सुमित्रा प्रवक्ता, सोमनाथ, अमरजीत, अमृत आदि ने कैडेट्स के साथ-साथ पूरे शहर को जागृत करने का कार्य किया। इस अवसर पर रमन शास्त्री ने बताया कि समय-समय पर एनसीसी कैडेट्स जागृति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते आए हैं। इन्होंने समय-समय पर स्वच्छता अभियान, भ्रूण हत्या रक्तदान, शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान आदि में भाग लिया है।
 फोटो कैप्शन 12: विद्यालय में सफाई करते एनसीसी कैडेट
फोटो कैप्शन 11: जन जागरूक रैली रवाना करते हुए विभिन्न अधिकारी।




घर की मिठाई खाकर मनाएंगे दीपावली
****************************************
********************************
****************
कनीना। इस बार क्षेत्र के युवा घर की बनी मिठाई खाकर,चाइनीज आइटम नहीं खरीदेंगे और दीपावली सादगी से मनाएंगे। दीपावली को घी के दीये जलाकर एवं आपस में मिलकर दीपावली मनाना चाहते हैं। वे एक नारा लगा रहे हैं कि घर की मिठाई खाकर, आपस में मिलकर घी के दीये जलाएंगे। देसी घी के भाव अधिक होने से मजबूरन लोग मोमबत्ती जलाते हैं किंतु मुख्य दीया घी का ही जलाते आ रहे हैं। उनका मानना है कि लाखों रुपये चाइनीज आइटम पर खर्च होते हैं वे खर्च नहीं किए जाएंगे।  क्या कहते हैं दीपावली मनाने वाले-
भीम सिंह का कहना है कि चीन के बने सामान, लाइट आदि नहीं खरीदेंगे। देसी घी को दीये में डालकर दीपावली के दिन बुजुर्ग पुराने समय से जलाते आ रहे हैं। बुजुर्ग बहुत बुद्धिमान थे। पर्व पर तेल या मोमबत्ती जलाना अशुभ मानते थे। अब उन्हीं के कदमों पर चलकर वे इस बार दीवाली को देसी घी के दीयों से मनाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।  
डा वेद प्रकाश का कहना है कि वे कई वर्षों से देसी घी के दीये जलाते आ रहे हैं। न केवल बड़ी या छोटी दीवाली अपितु मुख्य दीवाली के दिन घर में विभिन्न स्थानों पर रखे जाने वाले समस्त दीये देसी घी से ही जलते हैं। उनके अनुसार देसी घी का दीया जलाने का अर्थ है कि वातावरण की देखभाल करना तथा सभी के जीवन की मंगलकामना करना। उन्होंने इन दीयों को अंधकार दूर करने वाला तथा दिलों में शुद्धता भरने वाला प्रतीक बताया। चीन के बने दीपावली के आइटमों से दूर रहने की सलाह दी है।
मुकेश नंबरदार का कहना है कि वे चाइनीज कोई आइटम नहीं खरीदेंगे। वे न केवल स्वयं देसी घी के दीये जलाएंगे अपितु दूसरों को भी इस बार देसी घी के ही दीये जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनके अनुसार देसी घी के दीये जलाना एक हवन या यज्ञ के बराबर होता है। पर्यावरण का प्रदूषण दूर होता है तथा सुगंधित वातावरण बन जाता है। दीये का प्रकाश जहां तक जाता है वहां तक हानिकारक कीट नष्ट हो जाते हैं।
 कैलाश पाली का कहना है कि हमारी संस्कृति के अनुसार घी के दीये जलाना शुभ माना जाता है और ऐसे में वे देशी घी के दीये स्वयं भी जलाते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार की मिठाई नहीं खरीदेंगे, चाइनीज आइटमों का बहिष्कार करेंगे, पटाखों को नहीं चलाएंगे, दीये खरीदने पर बल देंगे।
फोटो कैप्शन : भीम सिंह, कैलाश पाली, डा वेदप्रकाश, मुकेश नंबरदार



 मिट्टी के दीपों से ही मनाये दीपावली
***********************************
************************************
***************
 कनीना। प्रदूषणरहित मिट्टी के दीपों से ही दीपावली मनाये। ये विचार राम रतन गोमली जेई विद्युत विभाग ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा दीपावली के त्यौहार पर सभी विद्युत लाइनों पर लोड बढ़ जाता है और लोड बढऩे पर सब-स्टेशनों में सिस्टम ओवरलोड हो जाते हैं और विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसका मुख्य कारण है बिजली के उपकरण विशेषकर चाइनीज आइटम प्रयोग करना है। विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के लिए चाइनीज उपकरणों का बहिष्कार करें। मिट्टी के दीप जलाए। उन्होंने का त्योहार पर आतिशबाजी, बम, पटाखे आदि न चलाये क्योंकि ये वायु प्रदूषण बढ़ाते और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा बिजली की किसी भी खराबी के लिए या फ्यूज जल जाने पर फोन नंबर 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाएं और दीपावली को हंसी खुशी से मनाएं।
फोटो कैप्शन: रामरतन गोमली।


 डॉ रामानंद यादव को मिला लिटरेरी लेफ्टिनेंट सम्मान
*************************************************
**********************************
*******************
 कनीना। कनीना के खंड शिक्षा अधिकारी रहे एवं रेवाड़ी के उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त डीगरोटा निवासी डॉ आनंद यादव को स्टोरी मिरर द्वारा उनकी रचना नेचर पर  लिटरेरी लेफ्टिनेंट सम्मान  दिया गया है। लिटरेरी मिरर ने कहा है कि आपने योद्धाओं की सेना में पदार्पण किया है तथा साहित्य को संरक्षण के लिए यात्रा प्रारंभ की है तथा लाखों नागरिकों तक आपकी रचना पहुंची है।  इस प्रयास के लिए साहित्य के योद्धाओं की बटालियन द्वारा उत्तम प्रशंसा पत्र का पात्र पाया गया।
 उल्लेखनीय है कि डा रामानंद यादव सैकड़ों देश तथा विदेशों के अवार्डों से सम्मानित बतौर शिक्षा अधिकारी के रूप में जाने जाते वही उनकी उपलब्धियों को लोग याद करते हैं।
फोटो कैप्शन: डा रामानंद यादव




एनसीसी भर्ती परीक्षा का हुआ आयोजन
***************************************
**********************************
*********
कनीना। राष्ट्र सेवा व देशभक्ति की भावना से विद्यार्थी देश हित में कार्य करे। ये विचार कर्नल हरप्रीत सिंह भिंडर ने
16 हरियाणा एनसीसी बटालियन नारनौल के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में एनसीसी के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का कालेज के खेल के मैदान में शारीरिक व लिखित परीक्षा का आयोजन करवाने के उपरांत व्यक्त किये।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनसीसी का राष्ट्रीय सेवा सुरक्षा व सहयोग की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों को चाहिए की वे राष्ट्र सेवा व देशभक्ति की भावना से देश हित में कार्य करें। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय से 30 सीटों पर हुयी प्रवेश परीक्षा में 252 छात्रों ने भाग लिया।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन कालेज प्राचार्य मेजर एमआर लाम्बा  के दिशा निर्देशों के अनुसार लेफ्टिनेंट डा शमशेर सिंह ने अपनी उपस्थिति में संपन्न करवाया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर जगमाल सिंह, सूबेदार गौरी शंकर, सूबेदार मोहन देव, धर्मेंद्र सिंह, हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार प्रमोद सिंह, हवलदार कर्ण सिंह  एवं मंजीत की देखरेख में संपन्न किया गया।
फोटो कैप्शन 10: एनसीसी अधिकारी एनसीसी परीक्षा आयोजित करवाते हुए।




 उप-प्रधान के साथ मारपीट को लेकर जताया रोष
*********************************************
**********************************
*************
कनीना। आज कनीना बार एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप रामबास की अध्यक्षता में एक आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई जिसमें समस्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उपस्थित थे। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के उप-प्रधान धर्मवीर यादव के साथ मारपीट की अभद्रता का व्यवहार किया गया और पुलिस से मिलीभगत करके एक झूठा मुकदमा विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है जिसमें कनीना बार के सम्मानित सभी सदस्यों ने इस बारे में रोष प्रकट किया है कि बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के उप प्रधान के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसको जितनी जल्दी हो सके निरस्त की जाए।  मंगलवार को बार में  वर्क सस्पेंड किया गया और आगे जैसा भी बार महेंद्रगढ़ चाहेगी  जब भी वे चाहेंगे वर्क सस्पेंड करना हो या धरना देना हो  कनीना बार महेंद्रगढ़ बार के साथ पूरा सहयोग रखेगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान कुलदीप रामबास, सचिव अखिल अग्रवाल, उप प्रधान मीनाक्षी यादव, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुमन यादव, कोषाध्यक्ष सोमवीर यादव  वरिष्ठ, अधिवक्ता रामावतार कनीननवाल, कैलाश गुप्ता  निहाल सिंह खटाना, श्रीकिशन, रामकुमार सिंह,  रामनिवास शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान गिरवीर लाल कौशिक, पूर्व प्रधान  विजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान रमेश कौशिक, पूर्व प्रधान कुलदीप, पूर्व सचिव पवन गोमला,  संदीप सिंह देशबंधु, धर्मेंद्र रोहिल्ला, राजेश यादव, सुनील रामबास, जयवीर यादव, मनोज यादव , राजेंद्र कनीना, सतीश भटोटिया, नरेश विनोद कनीना अन्य अधिवक्ता शामिल थे।
फोटो कैप्शन 7: कनीना बार एसोसिएशन के सदस्य महेंद्रगढ़ में उप प्रधान के साथ मारपीट को लेकर रोष जताते हुए।



खाद की कमी को जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा उप मंडल अधिकारी-सुरेंद्र सिंह
***********************************************************
***********************************
*************************
कनीना। डीएपी खाद को लेकर चल रही मारामारी अभी बंद होने का नाम ही नहीं ले रही।  डीएपी खाद थानों में बढऩे के कारण पुलिस और भी परेशान हो चुकी है। यहां गौरतलब है कि स्थानीय कस्बा कनीना में डीएपी खाद को लेकर लोग सुबह चार बजे से थाने में जमा होने शुरू हो जाते हैं और कहीं अपने टोकन का इंतजार करते हैं तो कहीं टोकन लेकर लाइन में लग खाद लेने का। वही अब इस खाद वितरण की रूपरेखा स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी संभाल रहा है। जिसके कारण अब शांति प्रिय ढंग से डीएपी खाद की बिक्री हो रही है।
 मंगलवार तो स्वयं सब इंस्पेक्टर रविंद्र यादव थाना कनीना ने अपने दल बल के साथ लाइन लगवा कर लोगों को सुनियोजित ढंग से टोकन दिए और फिर खाद की बिक्री कराई वही मौके पर कनीना उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस द्वारा कराए गए कार्य की सराहना भी की वही विभिन्न गांव से आए किसानों ने उप मंडल अधिकारी को बताया कि कुछ लोग यहां जो किसान भी नहीं है लाइन में आकर लग जाते हैं और अपने आधार कार्ड पर दो कट्टे खाद लेकर निकल जाते हैं लेकिन जो असली किसान है वह खाद से वंचित रह जाता है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस प्रशासन और सरकार द्वारा खाद की सप्लाई ठीक ढंग से कराई जा रही है लेकिन कुछ लोग जो किसान नहीं हैं किंतु वे डीएपी के दो कट्टे 2400 में खरीद कर 3000 रुपये तक बेचने का कार्य भी कर रहे हैं। जिससे असली किसान परेशान है और नकली किसान लोगों पर भारी पड़ रहा है।
कस्बा कनीना में सरकारी खाद बिक्री केंद्र के अलावा यादव खाद बीज भंडार तथा आलोक खाद बीज भंडार भी कार्य कर रहा है जिससे लोग प्रसन्न है और खाद बिक्री करने वाले दोनों लोगों की प्रशंसा भी कर रहे हैं। वही उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने खाद लेने आई भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है सरकार व प्रशासन किसान के हित को देखते हुए आए दिन खाद की गाडिय़ां लगवा रहा है और जल्द ही यह कमी पूरी हो जाएगी। बस सिर्फ आप धैर्य बनाकर रखें वही कनीना थाना के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने भी भीड़ को समझाने का भरसक प्रयास किया तब जाकर ही कहीं भीड़ पर काबू पाया गया। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि अगर प्रशासन खाद लेने वाले किसानों की है फरद मंगवाने का कार्य शुरू कर दे तो असली किसान ही खाद लेगा नकली किसान लाइन में भी नहीं लग पाएगा जिससे सरकार व प्रशासन को भी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और असली किसान को खाद भी मिल सकता है और खाद की कालाबाजारी भी रुक जाएगी। इस अवसर पर एसडीम स्टेनो वीरेंद्र सिंह यादव, खाद बीज भंडार के मालिक कुलदीप यादव, आलोक मंडी के अलावा अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 8 व 9: किसानों की भीड़ को समझाते हुए एसडीएम कनीना।




 हेरिटेज स्कूल मोहनपुर में एसडीएम कनीना ने पौधा रोपण किया
*****************************************************
********************************
**************************
कनीना। कनीना उपमंडल में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गुलमोहर के वृक्ष का रोपण किया।
इस मौके पर निफा के  जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हमारी नीफा संस्था की तरफ से हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में 15000 फूलदार पौधों की पौध  तैयार करने के बीज लगाए गए थे। उन बीजों के अंकुरित होने पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने उनका निरीक्षण किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। इनमें 18 प्रकार के पौधे शामिल थे। जिनके नाम इस प्रकार हैं स्वीट सेल्टोन,कैलिफोर्निया, स्वेट विलियम कोरीयोपसिस, कॉसमॉस, आइस,  होली हूक ,डॉग फ्लावर, पेंजी, गजामियां, अलीसन, पीटूनीया, स्ट्राफ्लावर आदि पौधों का निरीक्षण किया। इसके साथ एसडीम सुरेंद्र सिंह  ने बच्चों को पेड़ के महत्व को समझाया पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन देते हैं। कोरोना काल में किस प्रकार से हमें ऑक्सीजन की कमी खली है इससे पता चलता है कि पेड़ों की कटाई बहुत ज्यादा की जा रही है। लेकिन पौधारोपण संपूर्ण तरीके से नहीं हो पा रहा है जिसके कारण ऑक्सीजन की कमी हमें संपूर्ण विश्व में देखने को मिली। इसलिए यह प्रण करना होगा कि हम सभी साल में कम से कम अपने जन्मदिवस पर तो एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे। इस उपलक्ष्य पर निफा संस्था के जिला अध्यक्ष दीपक वशिष्ठ, जिला महासचिव प्रवीण अत्रि, संस्था के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने कदम का पौधा रोपण किया। विद्यालय समिति के सभी स्टाफ सदस्य चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा ,प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, पी आर ओ भुवनेश, सीईओ कैलाश शर्मा, डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, मनीष शर्मा ,डीपी तेजपाल सुदेश कुमार, सुरेंद्र कुमार तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 5: एसडीएम कनीना हेरिटेज स्कूल में पौधारोपण करते हुए ।






खेड़ी में आयोजित हुई रंग भरो प्रतियोगिता
**************************************************
**********************************
***********************
कनीना। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ,खेड़ी तलवाना में रंग भरो प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें केजी से दूसरी कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर रंग भरे और  सभी को अपनी ओर  आकर्षित किया । इस प्रतियोगिता में बच्चों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों की पोजीशन भी निकाली गई।  विद्यालय के प्रिंसिपल शक्ति सिंह ने बच्चों को इस तरह के  क्रिया- कलाप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्था की उप प्रधानाचार्या शोभा यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बहुत जरूरी है क्योंकि इनसे बच्चों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित होता है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन 6: खेड़ी स्कूल में रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित करते हुए।


 हेरिटेज स्कूल मोहनपुर में एसडीएम कनीना ने पौधा रोपण किया
******************************************************
*********************************
****************************
कनीना। कनीना उपमंडल में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गुलमोहर के वृक्ष का रोपण किया।
इस मौके पर निफा के  जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हमारी नीफा संस्था की तरफ से हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में 15000 फूलदार पौधों की पौध  तैयार करने के बीज लगाए गए थे। उन बीजों के अंकुरित होने पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने उनका निरीक्षण किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। इनमें 18 प्रकार के पौधे शामिल थे। जिनके नाम इस प्रकार हैं स्वीट सेल्टोन,कैलिफोर्निया, स्वेट विलियम कोरीयोपसिस, कॉसमॉस, आइस,  होली हूक ,डॉग फ्लावर, पेंजी, गजामियां, अलीसन, पीटूनीया, स्ट्राफ्लावर आदि पौधों का निरीक्षण किया। इसके साथ एसडीम सुरेंद्र सिंह  ने बच्चों को पेड़ के महत्व को समझाया पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन देते हैं। कोरोना काल में किस प्रकार से हमें ऑक्सीजन की कमी खली है इससे पता चलता है कि पेड़ों की कटाई बहुत ज्यादा की जा रही है। लेकिन पौधारोपण संपूर्ण तरीके से नहीं हो पा रहा है जिसके कारण ऑक्सीजन की कमी हमें संपूर्ण विश्व में देखने को मिली। इसलिए यह प्रण करना होगा कि हम सभी साल में कम से कम अपने जन्मदिवस पर तो एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे। इस उपलक्ष्य पर निफा संस्था के जिला अध्यक्ष दीपक वशिष्ठ, जिला महासचिव प्रवीण अत्रि, संस्था के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने कदम का पौधा रोपण किया। विद्यालय समिति के सभी स्टाफ सदस्य चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा ,प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, पी आर ओ भुवनेश, सीईओ कैलाश शर्मा, डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, मनीष शर्मा ,डीपी तेजपाल सुदेश कुमार, सुरेंद्र कुमार तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 5: एसडीएम कनीना हेरिटेज स्कूल में पौधारोपण करते हुए ।




एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा शिविर आयोजित
********************************************
*********************************
*****************
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कोविड.19 संबंधी सरकारी दिशा -निर्देशों की अनुपालना करते हुए  एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता प्राचार्य डा विक्रम यादव ने की। श्रमदान करती हुई स्वयंसेविकाओं ने संपूर्ण महाविद्यालय भवन के कमरों तथा बरामदों की झाडू, पोंछा  लगाकर एवं जाले उतारकर  सफाई की तथा उद्यान  की खरपतवार को भी दूर किया।  श्रमदान के उपरांत स्वयं सेविकाओं के लघु जलपान की व्यवस्था करए  संगोष्ठी के माध्यम से उनका ज्ञानवर्धन किया गया । प्राचार्य डा विक्रम ने अपने वक्तव्य में एनएसएस के प्रतीक चिन्ह तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण के संदर्भ में एक रोचक व्याख्यान दिया। डा सुधीर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के सामाजिक दायित्व के बारे में विस्तार से बताया। प्रोफेसर राजेश कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए इतिहास के रोचक तथ्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजिका डा सीमा देवी ने महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों डा अंकिता यादवए श्रीमती कविता, हरपाल, अनिल, धनेश, मोनू यादव, अनिल,कंवर सिंह, पूनम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 3: उन्हाणी कालेज में श्रमदान के तहत हटाई गई घास फूस।


30 विद्यार्थियों का पुरस्कार हेतु चयन
*************************************************
**********************************
****************
कनीना।  बाल भवन में चल रही प्रतियोगिताओं में जीआर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का  दबदबा रहा।ए  प्रतियोगिता में चतुर्थ ग्रुप में भाषण प्रतियोगिता में सूर्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में सेजल जांगड़ा ने द्वितीय  स्थान और रक्षित ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया, हिंदी लेखन में यशिका ने तृतीय स्थानए रवीना ने सांत्वना स्थान,संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, फन गेम्स के तृतीय ग्रुप में तिलक ने प्रथम स्थान अंशिका ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रथम ग्रुप में जय सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सोलो डांस द्वितीय ग्रुप में प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बेस्ट ड्रामेबाज में जय सोनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सोलो डांस चतुर्थ ग्रुप में सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सोलो डांस तृतीय ग्रुप में खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, डांस प्रतियोगिता में मन्नत एंड ग्रुप ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग में चतुर्थ स्थान तथा चेतना एंड ग्रुपने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। 10 दिवसीय बाल महोत्सव के इस प्रतियोगिता में जीआर इंटरनेशनल के 30 छात्र छात्राओं का विभिन्न प्रतियोगिता में पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। सूर्यांश, सौरभ, प्रिया, खुशी, सेजल, जय सोनी मन्नत, कंचन और तिलक इन विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक विवेक कुमार, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, अजीत सिंह और अध्यापिका ममता मुदगिल, पवित्रा, रीना, सोनिया अनीता और आस्था आदि भी उपस्थित थे। सभी विजेताओं को विद्यालय के चेयरमैन विजयपाल यादव व प्रधानाचार्य दीपक वशिष्ठ ने सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन 4: जीआर स्कूल के चयनित एवं विजेता विद्यार्थी।


मोमबत्तियां ने चौपट कर दिया दीये बनाने वालों का रोजगार
******************************************************
******************************
****************************
कनीना। दीपावली पर खुशियों को व्यक्त करने के लिए परम्परागत रूप से जलाए जाने वाले दीयों का स्थान मोमबत्तियों ने ले लिया है। एक जाति विशेष कुम्हार जाति, के लोगों द्वारा दीये बनाकर अपनी रोटी रोजी कमाने वालों का तो मानो धंधा ही चौपट हो गया है। 4 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
     दीपावली के आगमन से करीब एक माह पूर्व ही कुम्हार जाति के लोग मिट्टïी लाकर दीपक बनाते हैं तत्पश्चात उन्हें पकाकर घर-घरकरते हैं। एक जमाना था जब दीपावली के शुभ दिन पर घी के दीये जलाते थे किंतु अब दीयों के प्रति रुझान भी बदल गया है।




घर की मिठाई खाकर मनाएंगे दीपावली
****************




















*************************
*********************************************
,कनीना। इस बार क्षेत्र के युवा घर की बनी मिठाई खाकर,चाइनीज आइटम नहीं खरीदेंगे और दीपावली सादगी से मनाएंगे। दीपावली को घी के दीये जलाकर एवं आपस में मिलकर दीपावली मनाना चाहते हैं। वे एक नारा लगा रहे हैं कि घर की मिठाई खाकर, आपस में मिलकर घी के दीये जलाएंगे। देसी घी के भाव अधिक होने से मजबूरन लोग मोमबत्ती जलाते हैं किंतु मुख्य दीया घी का ही जलाते आ रहे हैं। उनका मानना है कि लाखों रुपये चाइनीज आइटम पर खर्च होते हैं वे खर्च नहीं किए जाएंगे।  क्या कहते हैं दीपावली मनाने वाले-
भीम सिंह का कहना है कि चीन के बने सामान, लाइट आदि नहीं खरीदेंगे। देसी घी को दीये में डालकर दीपावली के दिन बुजुर्ग पुराने समय से जलाते आ रहे हैं। बुजुर्ग बहुत बुद्धिमान थे। पर्व पर तेल या मोमबत्ती जलाना अशुभ मानते थे। अब उन्हीं के कदमों पर चलकर वे इस बार दीवाली को देसी घी के दीयों से मनाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।  
डा वेद प्रकाश का कहना है कि वे कई वर्षों से देसी घी के दीये जलाते आ रहे हैं। न केवल बड़ी या छोटी दीवाली अपितु मुख्य दीवाली के दिन घर में विभिन्न स्थानों पर रखे जाने वाले समस्त दीये देसी घी से ही जलते हैं। उनके अनुसार देसी घी का दीया जलाने का अर्थ है कि वातावरण की देखभाल करना तथा सभी के जीवन की मंगलकामना करना। उन्होंने इन दीयों को अंधकार दूर करने वाला तथा दिलों में शुद्धता भरने वाला प्रतीक बताया। चीन के बने दीपावली के आइटमों से दूर रहने की सलाह दी है।
मुकेश नंबरदार का कहना है कि वे चाइनीज कोई आइटम नहीं खरीदेंगे। वे न केवल स्वयं देसी घी के दीये जलाएंगे अपितु दूसरों को भी इस बार देसी घी के ही दीये जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनके अनुसार देसी घी के दीये जलाना एक हवन या यज्ञ के बराबर होता है। पर्यावरण का प्रदूषण दूर होता है तथा सुगंधित वातावरण बन जाता है। दीये का प्रकाश जहां तक जाता है वहां तक हानिकारक कीट नष्ट हो जाते हैं।
 कैलाश पाली का कहना है कि हमारी संस्कृति के अनुसार घी के दीये जलाना शुभ माना जाता है और ऐसे में वे देशी घी के दीये स्वयं भी जलाते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार की मिठाई नहीं खरीदेंगे, चाइनीज आइटमों का बहिष्कार करेंगे, पटाखों को नहीं चलाएंगे, दीये खरीदने पर बल देंगे।
फोटो कैप्शन : भीम सिंह, कैलाश पाली, डा वेदप्रकाश, मुकेश नंबरदार 

Monday, October 25, 2021


जगह जगह खाद पुलिस कस्टडी में बेचा गया

**********************************************

*****************************************************

********************************************

कनीना। कनीना के विभिन्न स्थानों पर पर डीएपी पुलिस कस्टडी में बेचा गया। भारी अफरा तफरी देने को मिली। कनीना पुलिस स्टेशन पर किसान खाद लेते देखे गये। वहीं पुलिस मौके पर मौजूद रही।

 क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत कई दिनों से चली आ रही है। खाद न मिलने से किसानों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। दौंगड़ा चौकी में किसानों को 300 बैग डीएपी खाद वितरण करवाया गया। खाद कम और डिमांड ज्यादा होने के चलते हजारों किसान खाद के लिए मुंह ताकते देखे गए। किसानों का कहना है कि ये समय सरसों बिजाई का है,लेकिन खाद न मिलने के चलते वे बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यदि समय पर खाद नहीं मिली तो सरसों की बिजाई करना भारी हो जाएगा।किसानों ने बताया कि वैसे तो लगभग सरसों बिजाई का टाइम निकल गया है लेकिन अभी भी सरसों की बिजाई करने के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन डीएपी खाद न मिलने के चलते वे बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस समय जमीन में अच्छी नमी और उपजाऊ तथा खेती के लिए अनुकूल मौसम बना हुआ है, लेकिन खाद न मिलने के कारण बिजाई का समय तेजी से निकल रहा है। जिस तरह से खाद के लिए मारामारी हो रही है यदि यही स्थिति रही तो वे सरसों की बिजाई से वंचित रह जाएंगे। 

वहीं खाद वितरण के दौरान होने वाली अफरा-तफरी व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो कैप्शन 7 व 8: दौंगड़ा चौकी में खाद वितरित करते हुये। 

           9: कनीना थाने में खाद वितरित करते हुए। 








मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल, मामला दर्ज

**************************************************

*****************************************************

कनीना। धनौंदा के पास खेतों में जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी जिससे वह घायल हो गया। उन्हें कनीना अस्पताल लाया गया जहां से हाय सेंटर रेफर कर दिया अभी उनका इलाज चल रहा है। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल के पोते ने माला दर्ज कराया है।

 कपिल नामक व्यक्ति द्वारा दिये गये बयान में  कहा है कि वह और उसके चाचा का लड़का दीपांशु धनौंदा के पास मोटरसाइकिल पर सरसों बोने की मशीन लेने जा रहे थे। आगे शेर सिंह नामक व्यक्ति पैदल चला जा रहा था। पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। तुरंत कनीना शेर सिंह को कनीना अस्पताल ले जाने लगे तब तक मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। कनीना अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया जहां शेर सिंह का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है तथा पुलिस ने कपिल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।




रोड़ी की अवैध ढुलाई करने का मामला दर्ज 

******************************************

***********************************************

 कनीना।  अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनन निरोधक दस्ता हरियाणा तथा वनरक्षक पंकज कुमार द्वारा कनीना के उन्हाणी मोड़ पर तीन विभिन्न ट्रकों में अवैध खनन कर रोड़ी  की ढुलाई करने का मामला दर्ज किया है।  इन ट्रकों में कम वजन दर्शाया गया था हकीकत में इन ट्रकों में अधिक रोड़ी की मात्रा पाई गई  जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है तथा कनीना थाने में इनको इंपाउंड कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार सुबोध, बालकिशन, अनिल, जितेंद्र, धर्मेंद्र कुमार, उमेद सिंह नामक ट्रक चालक एवं मालिकों के तीन विभिन्न ट्रकों में अवैध रूप से खनन की हुई खनिज को ले जा रहे थे। जहां एक ट्रक में 52.500 मीट्रिक टन वजन दिखाया गया था

जबकि उसमें 64.560 मीट्रिक टन वजन पाया गया। ऐसे में सुबोध एवं बालकिशन के विरुद्ध कार्रवाई की गई वही दूसरे ट्रक में 31.700 मीट्रिक टन वजन दर्शाया गया था जिसकी 42.600 मीट्रिक टन वजन पाया गया, तीसरे ट्रक में 17 मीट्रिक टन वजन दर्शाया था जबकि हकीकत में 43.530 मीट्रिक टन वजन पाया गया है। ऐसे में चालक एवं मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनन निरोधक दस्ता तथा खनन रक्षक पंकज कुमार द्वारा कनीना के समीपी गांव उन्हाणी के मोड़ पर वाहनों की चेकिंग करते दौरान तीन ट्रक अवैध खनन कर रोड़ी की ढुलाई करते पाए गए। उन्होंने तीनों ट्रकों को इंपाउंड कर दिया है वहीं उन्हें जुर्माने के नोटिस भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने ट्रक चालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम की धारा, राज्य खनन नियम तथा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश की अवहेलना करते हुए पाया गया है।





दीपावली को लेकर व्यस्तता बढ़ी 

*******************************************

***********************************************

कनीना। दीपावली के पर्व को लेकर व्यस्तता बढ़ी है। 4 नवंबर को दीपावली पर्व मनाया जा रहा है। जहां बाजार में भीड़ बढऩे लगी है वहीं मिठाई बनाने की तैयारी में लग गए  हैं। पर्व पर सबसे अधिक मिठाई बिकती हैं। उधर पेंट, रंग आदि की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी है।

  ज्यों ज्यों दीपावली पास आ रही है त्यों त्यों व्यस्तता बढऩे लगी है। बाजार में तरह तरह की मिठाइयां बनाई जा रही हैं वहीं रंग पेंट की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। किसान खरीफ फसल से निपटने व भावी रबी फसल पैदावार लेने में लग गए हैं। दुकानदार विभिन्न सामान लाकर अपनी दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं। दीपावली के पावन पर्व पर सबसे अधिक बिक्री होती है। बाजार में घिसे पीटे माल की सेल लग रही हैं वहीं विभिन्न प्रकार के सामान बाजार में आ गए हैं जिनकी दीपावली को जरूरत होती है। 

 किसान खरीफ फसल से निपटने व भावी रबी फसल पैदावार लेने में लग गए हैं। दुकानदार विभिन्न सामान लाकर अपनी दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं। रंग पेंट करने वाले मोनू एवं सोनू ने बताया कि उनकी मांग बढ़ती ही जा रही है। 




विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

*******************************************

**********************************************

कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में हरियाणा  काउंसिल ऑफ साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में हुई विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों अंशिका, इक्षिता  व  स्वाति को पुरस्कृत किया गया। राव रोशनलाल चेयरमैन ने बताया कि यह  प्रतियोगिता आरोही स्कूल मंढाना में  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  द्वारा आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आरआरसीएम की टीम को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया।







दीपावली पर खर्च की जाने वाली राशि खर्च होगी जनहित में

-पटाखों के प्रदूषण से बचना चाहते हैं समाजसेवी

***********************************************

*******************************************************

 कनीना। दीपों का त्योहार दिवाली मनाने के ग्रामीण क्षेत्रों में अलग ही ढंग हैं। जहां पटाखों से आम आदमी दूर भागता है वहीं दूसरों को भी प्रदूषण से बचने की बात कहने लगा है। सरकार ने तो पटाखों पर प्रतिबंध लगा रखा है। किसानों के अगली फसल में व्यस्त रहने के कारण दीपावली की रौनक फीकी ही नजर आती है। अधिकांश लोग पटाखे चलाने के विरुद्ध हैं। पटाखों पर खर्च होने वाली राशि को जनहित में खर्च करना चाहते हैं। 

दीवाली के दिन जहां दीपों व मोमबत्तियों से घर की रौनक बढ़ती है वहीं पटाखों के चलते वातावरण दूषित हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो पटाखे चलाने की परम्परा देर रात तक चलती है। पटाखे चलाने में बालक,युवा तथा वृद्ध नियम रहित होकर गलियों में व्यस्त देखे जा सकते हैं। जहां        अधिकांश जन प्रदूषण से बचने के लिए घरों में एकांत में बैठ जाता है। 

  ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से पटाखे चलाने के बारे में पूछे जाने पर अधिकांश ने पटाखे चलाना अनुचित बताया है। आम लोगों का कहना है कि पटाखे चलाने से जहां कर्णफोड़ू ध्वनि में जीना हराम हो जाता है वहीं प्रदूषण इतना बढ़ जाता है कि सांस लेना भी दूभर हो जाता है।

क्या कहते हैं समाजसेवी-

पूर्व मुख्य शिक्षक एवं अध्यापक नेता कंवरसेन वशिष्ठ का कहना है कि वे दीपावली के दिन प्रदूषण नहीं करेंगे। पटाखे स्वयं नहीं चलाएंगे और पटाखे न चलाने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने बताया कि वे इस बार पटाखों पर खर्च की जाने वाली राशि को सरकारी स्कूल के छोटे बच्चों पर खर्च कर उन्हें कापी, किताब, पेंसिल एवं पेन देकर उन पर खर्च करेंगे। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदूषण भी कम होगा। 

 उधर कनीना के वृक्षमित्र राजेंद्र सिंह का कहना है कि वे न तो पटाखे चलाएंगे और न अपने साथियों को चलाने देंगे। वे प्रदूषण के विरुद्ध है। दीपावली के पर्व पर सांस लेना दूभर हो जाता है। ऐसे में प्रदूषण नहीं करने देंगे। उन्होंने बताया कि वे इस बार पटाखों पर खर्च होने वाली राशि को पेड़ पौधों पर खर्च करेंगे साथ में उससे प्राप्त अन्न से जंगली पक्षियों एवं जीवों की सुरक्षा पर खर्च करेंगे। आने वाली गर्मियों में जंगली जीवों के लिए अन्न एवं जल का प्रबंध करेंगे। 

 कनीना मंडी की कमला देवी का कहना है कि वे प्रदूषण को रोकने के लिए सार्थक प्रयास करेंगी। वे पटाखों पर खर्च होने वाली राशि को गायों के लिए दान देंगी। इससे पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर भी काबू पाया जाएगा वहीं पटाखों की राशि गायों की सेवा में लग जाएगी। उन्होंने दूसरी महिलाओं से भी कम से कम प्रदूषण करने की प्रार्थना की है। उनका मानना है कि दीपावली के दिन पटाखों के प्रदूषण से जीना मुहाल हो जाता है। 

पूर्व शिक्षक एवं वृक्षमित्र रवींद्र कुमार ने इस बार ही नहीं वरन कई वर्षों से पटाखों का प्रदूषण रोकने का संकल्प ले रखा है। उन्होंने बताया कि पटाखों पर खर्च होने वाली राशि से फल एवं फूलदार पेड़ एवं पौधे खरीदकर अपने प्लाट में लगाकर प्रदूषण को रोकेंगे। उन्होंने कहा कि पटाखे चलाना अनुचित है जिससे प्रदूषण होता है और सांस लेना भी कठिन हो जाता है। 

फोटो कैप्शन: रवींद्र कुमार, कमला देवी, कंवरसेन वशिष्ठ, राजेंद्र सिंह






बच्ची को जन्म देने पर मां को किया सम्मानित 

**********************************************

***********************************************

कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सुंदराह में प्रियंका तथा सुमित के यहां जन्मी बच्ची दक्षिता यादव के कुआं पूजन पर शहीद भगत सिंह युवा सेवा समिति झगड़ोली के सदस्यों ने माता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवार और रिश्तेदारों ने खुशियां मनाई। बीएमडी क्लब द्वारा परिवार को सम्मानित करने के अभियान में शहीद भगत सिंह समिति ने पहुंचकर मां को समृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर बीएमडी क्लब के लक्की सिगड़ा ने बताया दिनोंदिन बच्चियों के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। एक वक्त था जब लड़कों की चाहत अधिक होती थी किंतु आप ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बच्चियों की संख्या लड़कों से कम नहीं होगी। इस अवसर पर संदीप,  संजू ,शोक, विकास, अनुज जितेंद्र ,अंकित, प्रियंका, आरती ,अनीता देवी और बाबूलाल ने खुशी व्यक्त की।

फोटो कैप्शन 6: बच्ची को जन्म देने वाली मां को सम्मानित करते बीएमडी क्लब के सदस्य। 







विद्यार्थियों को किया सम्मानित

************************************

**********************************************

कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में हरियाणा  काउंसिल ऑफ साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में हुई विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों अंशिका, इक्षिता  व  स्वाति को पुरस्कृत किया गया। राव रोशनलाल चेयरमैन ने बताया कि यह  प्रतियोगिता आरोही स्कूल मंढाना में  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  द्वारा आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आरआरसीएम की टीम को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रुचि एवं प्रतिभा का पता लगाना है ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है।  

इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय यादव ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा  कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि  हमारे विद्यालय के  विद्यार्थियों  ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जोनल  स्तर पर चयनित होकर यह साबित कर दिया है कि बचपन से ही यदि विज्ञान विषय के प्रति छात्रों में रुचि हो तो वे भविष्य में अच्छे वैज्ञानिक बन सकते हैं इस के लिए विद्यालय एक अच्छा मंच है।

 कार्यक्रम को अंत में विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम  ने भी संबोधित किया व विद्यार्थियों को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के महत्व से अवगत कराया,उन्होने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता   मे जोनल स्तर चयनित विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की। कार्यक्रम में समस्त अध्यापकगण उपस्थित थे। 





खाद्य पदार्थ के बनाने की ट्रेनिंग पाकर महिलाएं हो सकती आत्मनिर्भर-महावीर 

**************************************************************

*****************************************************************

 कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव करीरा में स्थित बाजरे पर आधारित बनने वाले विभिन्न खाद्य उत्पाद केंद्र ज्योति बेकरी करीरा एक दिवसीय महिला शिविर का आयोजन डा पूनम यादव तथा डा आशीष कुमार की निगरानी में किया गया जिसमें ललित कुमार तथा महावीर सिंह बेकरी संचालकों ने अपने-अपने विचार वक्त करते हुए कहा कि महिलाएं यदि विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का निर्माण अपनी हाथों से करें तो निसंदेह भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकती है और अपना गुजर बसर बेहतर ढंग से कर सकती है। किसी दूसरे पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। ललित कुमार ने जहां बाजरे के बिस्किट, केक, फैन, बर्गर आदि बनाने की ट्रेनिंग दी गई वहीं महावीर सिंह ने आंवला के लड्डू, आंवला मुरब्बा, अचार बनाने की जानकारी दी।

 इस ट्रेनिंग में 20 महिलाओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि ज्योति बेकरी दक्षिण हरियाणा का एकमात्र केंद्र है जहां बाजरे पर आधारित खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जाता है और सप्लाई किये जाते हैं। इस केंद्र का उद्घाटन डा ओम प्रकाश एडीओ द्वारा किया गया था। बीते दो साल अर्से में में अच्छा खास नाम कमाया है तथा बाजरे पर आधारित विभिन्न खाद पदार्थ बना दूर दराज तक सप्लाई किये गये हैं।

 इस अवसर पर डा पूनम यादव और डा आशीष कुमार ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की विभिन्न प्रकार की जानकारी दी और कहा किस प्रकार के खाद्य उत्पाद बनाकर महिलाएं घर बैठे बिठाए अपना गुजारा कर सकती हैं।

 फोटो कैपशन 1 व 2:  बाजरे पर आधारित खाद्य पदार्थ बनाने की ट्रेनिंग देते ललित कुमार महावीर सिंह। 

















नेत्र जांच व परामर्श शिविर का किया गया आयोजन 

************************************************

*************************************************

 कनीना। सेवा भारती कनीना एवं डा आरबी यादव अस्पताल रेवाड़ी के तत्वावधान में कनीना उपमंडल के गांव भडफ़ में विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में चश्मे दवाइयां निशुल्क वितरित की गई। आधुनिक मशीनों द्वारा चश्मे के नंबर देख जांच की वहीं आंखों की एलर्जी, कम दिखाई देना, ग्लूकोमा की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

  इस मौके पर कनीना से सेवा भारती प्रधान सुरेश शर्मा एवं प्रधान नरेश मुदगिल उपस्थित थे। गांव भडफ़ से हरीश यादव, जितेंद्र कुमार, मधुर वर्मा, बाबूलाल, सुनील शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। इस मौके पर योगेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करती आ रही है तथा कनीना मंडी की शिवलाल धर्मशाला में भी हर माह कैंप का आयोजन कर रही है।

फोटो कैप्शन 3: भडफ़ गांव में शिविर का आयोजन करते हुए सेवा भारती कनीना। 

Sunday, October 24, 2021



 

प्रदेश की भाजपा सरकार बनने में राव इंद्रजीत का अहम योगदान-मुनेश फौजी

**************************************************************

*****************************************************************

******************************************************

कनीना। प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी जिसे कोई रोक नहीं सकता क्योंकि भाजपा की नीयत और नीति दोनों साफ हैं उक्त विचार भाजपा के युवा एवं वरिष्ठ नेता मुनेश फौजी ने आज कनीना कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के उपरांत व्यक्त किए इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनेश फौजी ने कहा कि भाजपा जो कार्य देश व प्रदेश में कर रही है उसका मुकाबला कोई भी पार्टी नहीं कर सकती क्योंकि भाजपा की नीयत और नीति दोनों पारदर्शी हैं इसलिए आम आदमी भाजपा के साथ दिल से जुड़ा हुआ है और वह एक बार फिर आने वाला प्रधानमंत्री मोदी को देख रहा है भाजपा नेता ने यह भी कहा के जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है उसमें दक्षिण हरियाणा के बब्बर शेर केंद्र में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का विशेष सहयोग रहा है क्योंकि राव इंद्रजीत सिंह एक साफ छवि के वरिष्ठ नेता हैं जिन पर आज तक किसी भी प्रकार का कोई दाग नहीं है जिसे दक्षिण हरियाणा ही नहीं समूचा प्रदेश उच्च कोटि की नजरों से देखता है उन्होंने यह भी कहा जब राव इंद्रजीत कांग्रेसमें थे तो कांग्रेसका प्रदेश में राज रहा लेकिन जब उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहा तो प्रदेश से कांग्रेश पार्टी स्वयं भी अलविदा हो गई इससे साफ जाहिर होता है कि जहां राव इंद्रजीत है वही जीत है चाहे पार्टी कोई भी हो मुनेश फौजी ने यह भी कहा कि अगर दक्षिण हरियाणा का कोई सच्चा हीतैसी है तो वह राव इंद्रजीत सिंह जिसने दक्षिण हरियाणा की आन बान और शान को कभी नीचे नहीं आने दिया इसीलिए आज भी राव इंद्र जीत के कहने पर दक्षिण हरियाणा में सभी सीटों पर विजय होना संभव है मुनेश फौजी ने यह भी कहा कि जो पार्टी दक्षिण हरियाणा के बब्बर शेर को मान और सम्मान नहीं देती पार्टी स्वयं ही खत्म हो जाया करती है क्योंकि इसका जीता जागता उदाहरण कांग्रेसका है जब तक राव इंद्रजीत कांग्रेस पार्टी में रहे तब तक प्रदेश में कांग्रेश विजय पताका फैराती रही लेकिन जब राव इंद्रजीत ने कांग्रेस को अलविदा कहा तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश से अलविदा हो गई उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का हरियाणा प्रदेश में कहीं कोई स्थान नहीं था लेकिन राव इंद्रजीत द्वारा कांग्रेस को अलविदा कहने पर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा ने अपनी पहली पारी ही नहीं बल्कि दो पारी खेली और दोनों मैं विजय पताका फराती चली गई इससे साफ जाहिर होता है कि राव इंदरजीत एक दमदार नेता है जिनका पार्टी में अपना बहुत बड़ा योगदान है वही भाजपा के युवा नेता मुनेश फौजी का ग्रामीणों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर इनके साथ भाजपा के दर्जनों युवा नेता साथ थे






किसान विरोधी खट्टर सरकार ने बाजरा फसल में किसानों की जेब काटने का काम किया है:- संदीप यादव

**************************************************************

*********************************************************************

कनीना। किसान विरोधी खट्टर सरकार ने बाजरा फसल में किसानों की जेब काटने का काम किया है, खाद के लिए किसान भाइयो को लाइनो में खड़ा कर रखा है आज इस सरकार ने किसान को खून के आँसू रुलाया है उक्त विचार जय किसान आंदोलन के प्रदेश प्रवक्ता संदीप यादव  ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार किसानों क़ो दोनों हाथों से लूटने, ठगने व घुट-घुट कर मरने पर विवश कर रही हैं। इस इलाके के शांतिप्रिय स्वभाव व अनुशासित लोगों का नाजायज फायदा उठा रही है। बड़े दुख व शर्म का विषय है कि सरसों की बिजाई लेट होती जा रही है व किसान खाद के लिए मारा मारा फिर रहा है। इसके अलावा एमएसपी थी है और रहेगी का राग अलापने वाले भाजपा नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। जो नेता विधानसभा में सरकार का पक्ष रखते हुए अपने व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति हेतु लंबी-लंबी डींग हांक रहे थे। बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी 2250 रूपये पर खरीद वह बताएं कि कहां हो रही है। 

 80-80 साल के बुजुर्ग खाद के लिए धक्के खाते फिर रहे हैं। पुलिस लाइन के अंदर घंटों इंतजार करने पर विवश हैं। जय किसान आंदोलन के हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता संदीप यादव ने आगे बताया कि खट्टर सरकार ने बाजरे के रकबे को घटाने के लिए मूँग को प्रोत्साहन दिया था और यह कहा था कि 4000 प्रोत्साहन राशि मूंग बोने वाले किसानों को प्रति एकड़ दिए जाएंगे, वह राशि भी किसानों को अब तक नहीं मिल पाई है।

फोटो कैप्शन:- पत्रकार वार्ता में अपने विचार रखते हुए संदीप यादव


भारत जानो प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को   

-होगी आनलाइन प्रतियोगिता

***********************************************

***************************************************      

 कनीना। वर्ष 2021-22 की भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन 25 अक्टूबर को करवाई जाएगी। इसमें जूनियर वर्ग का समय सांय 4 बजे से 5 बजे तक और सीनियर वर्ग का शाम 5:30 से 6:30 बजे तक रहेगा। परिषद के संयोजक लखन लाल जांगड़ा ने सभी सदस्यों को अवगत कराया जिसे सभी ने एकमत से स्वीकार किया।

  कंवर सेन वशिष्ठ शाखा संरक्षक ने बताया कि  छात्र-अभिनन्दन व गुरु वन्दन का आयोजन 8 नवंबर को किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक धनसिंह यादव कनीना होंगे। कार्यक्रम का आयोजन शिवलाल धर्मशाला कनीना में सुबह 11 बजे  कंवर सेन वशिष्ठ शाखा संरक्षक व प्रान्तीय गौ-सेवा प्रमुख की देखरेख में होगा। 




करवा चौथ पर रही दुकानों पर भीड़

-दीपावली के दृष्टिगत भीड़ बढ़ी

*******************************************

*********************************************

कनीना। कनीना क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा तथा नए कपड़े पहनकर व्रत किया। नियमानुसार कहानी सुनी और दान पुण्य किया। 

  कनीना क्षेत्र में करवा चौथ के पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कपड़ों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली जहां उन्होंने नए कपड़े खरीदे। करवा चौथ पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। पुरुष अपनी पत्नियों के लिए कोई न कोई उपहार इस दिन खरीदकर देते हैं। ऐसे में सबसे अधिक भीड़ सीले हुए कपड़ों की दुकानों पर देखने को मिली जहां पुरुषों ने अपने लिए तो कपड़े खरीदे ही साथ में महिलाओं के लिए कपड़े भी खरीदे गए। 

 महिलाओं ने करवा चौथ पर व्रत किया। दिनभर बिना जल के व्रत करने की परंपरा है। कुछ पुरुषों ने भी अपनी पत्नियों की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत किया। नए कपड़े धारण करके, सज धजकर दान पुण्य किया एवं कहानी सुनी। इस मौके पर एक विशेष कहानी सुनने का ही रिवाज चला आ रहा है। 

  कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। दुकानदारों ने बताया कि इस करवा चौथ के व्रत को लेकर ही नहीं अपितु दीपावली का पर्व पास आने से कपड़ों की दुकानों पर कुछ भीड़ नजर आने लगी है जो दीपावली पर्व के प्रति तैयारियों को इंगित करता है। 

फोटो कैप्शन 4: करवा चौथ पर कहानी सुनती महिला। 

 




कैडिट जूडो स्पर्धा में एसडी विद्यालय के छात्र व छात्राएं रही अव्वल

****************************************************

******************************************************

कनीना। जूडो संघ जिला महेन्दगढ की ओर से 24 अक्टूबर को एस डी विद्यालय ककराला में सब जूनियर एव कैडिट की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव, राजेन्द्र यादव, प्रद्यानचार्य औमप्रकाश, सीईओ आरएस यादव, जूड़ो कोच विवेक, फुटबाल कोच प्रदीप, बाक्सिंग कोच प्रवीन व जगदीश द्वारा माँ सरस्वती का पूजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सब जूनियर लड़कों में 30 किलोग्राम के भार में आजाद  सनराईज, 35 किलोग्राम में शौर्या  एसडी जूडो एकदमी ककराला, 40 किलोग्राम में पीयूष एसडी जूडो एकेदमी ककराला, 45 किलोग्राम में प्रशांत  एसडी जूडो एकेदमी ककराला, 50 किलोग्राम में आशीष एसडी जूडो एकेदमी ककराला, 55 किलोग्राम में सौरव सलौनी, 60 किलोग्राम में वंश सलौनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर लड़कियों में 28 किलोग्राम में दृष्टि  एसडी जूड़ो एकेदमी खेडी, 36 किलोग्राम में आरुषि एसडी जूडो एकेदमी खेडी, 40 किलोग्राम में कशीश , 44  किलोग्राम में तमन्ना  एसडीजूडो एकेदमी ककराला, 48 किलोग्राम में देविका  एसडी जूडो एकेदमी ककराला, 52 किलोग्राम में मुस्कान सपुत्री श्री बिजेन्द्र एस0 डी0 जूडो एकेदमी ककराला व 57 किलोग्राम में अंजली सपुत्री श्री नरेन्द्र एस0 डी0 जूडो एकेदमी खेडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडिट वर्ग लड़को में 50किलोग्राम में योगेश सपुत्र श्री विक्रम गणयार, 55किलोग्राम में लोकेश सपुत्र श्री राजेन्द्र सलौनी, 60किलोग्राम में कुशाल सपुत्र श्री जितेन्द्र उन्हानी, 66किलोग्राम में हितेश सपुत्र श्री शुक्रमपाल अटेली, 73 किलोग्राम में हितेश सपुत्र श्री सतीश उन्हानी, 81किलोग्राम में केशव सपुत्र श्री मुकेश सलौनी, 90 किलोग्राम में अमन सपुत्र श्री सुरेश सलौनी व 90 प्लस किलोग्राम में विश्वास सपुत्र श्री राजकुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केडिट वर्ग लडकियों में 40 किलोग्राम में नीरु सुपत्री श्री धर्मवीर एस0 डी0 जूडो एकेदमी ककराला, 44 किलोग्राम में प्रियका सपुत्री श्री दलबीर सलौनी, 48 किलोग्राम में भारती सपुत्री श्री कमलकिशोर एस0 डी0 जूडो एकेदमी ककराला, 52 किलोग्राम में भावना सपुत्री श्री रामनिवास एस0 डी0 जूडो एकेदमी ककराला, 57 किलोग्राम में हिमांशू सपुत्री श्री अभयसिह एस0 डी0 जूडो एकेदमी ककराला व 70प्लस किलोग्राम में मनीषा सपुत्री श्री पवन एस0 डी0 जूडो एकेदमी ककराला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने खिलाडियों की टीम के साथ में उन्होंने जूडो संघ, जूडो खिलाड़ी व उनके साथ आऐ कोच, अभिभावक तथा ग्रामीण क्षेत्र से आऐ सभी गणमान्य लोगों का विद्यालय में पधारने व सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। 

विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि भविष्य में इससे अच्छा प्रदर्शन करने की प्ररेणा लेते हुए अपनी गलतियों में सुधार करना चाहिए। क्योंकि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, जिस पर नऐ उत्साह, परिश्रम व आत्म विश्वास से आगे बढऩे की जरुरत है अर्थात सकारात्मक सोच व परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है।

फोटो कैप्शन 5: जूड़ो में अव्वल रहे विद्यार्थी। 






महेंद्रगढ़ को एनसीआर में शामिल करने के लिए शुरू होगी जनजागरण यात्रा

**************************************************************

*******************************************************

कनीना। प्रदेश प्रवक्ता व कांग्रेस विचार सेल के प्रदेश चेयरमैन डा हिम्मत यादव ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र को एनसीआर से बाहर करने को लेकर पूर्व सांसद श्रुति चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि अटेली हल्के से जन जागरण यात्रा शुरू की जाएगी जो कि पूरे जिले का भ्रमण करेगी। इसके बाद महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। अगर सरकार ने फिर भी एनसीआर में शामिल नहीं किया तो विशाल धरना शुरू किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि अगले महीने कनीना ब्लॉक इसके बाद अटेली ब्लॉक, महेंद्रगढ़, सतनाली, आकोदा, नांगल चौधरी व नारनौल में जन जागरण यात्रा लोगों को जागरूक करेगी और उन्हें बताएगी कि सरकार द्वारा जो लोकसभा में महेंद्रगढ़ सभा क्षेत्र को एनसीआर से बाहर किया गया है, वह इनकी सोची साची रणनीति का हिस्सा है। क्योंकि यह क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर थे। उन्होंने कहा कि 2013 में शामिल किया गया था। इस दौरान तत्कालीन सांसद श्रुति चौधरी के अथक प्रयासों से केंद्रीय सरकार में कैबिनेट मंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर एनसीआर में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र को शामिल कराया गया था। इसके बाद अनेकों योजनाओं को स्थापित करने की घोषणा की गई। इसके बाद कांग्रेस सरकार सत्ता में नहीं आई और भाजपा सरकार आ गई लेकिन भाजपा सरकार ने यहां विकास कार्य कराने की तो दूर की बात एनसीआर से ही दूर कर दिया। सरकार द्वारा किए गए इस कार्य से जनता समझ गई कि यह सरकार दक्षिण हरियाणा के पक्ष में नहीं है लोगों को गर्त में धकेलने का कार्य कर रही है।

फोटो कैप्शन एक: श्रुति चौधरी से मुलाकात करते डा हिम्मत सिंह। 






सरकारी स्कूल में करवाया गया यज्ञ

-कोरोना से राहत पाने पर किया यज्ञ

***************************************************

***********************************************************

 कनीना। लंबे समय तक चले  कोरोना से कुछ राहत मिलने पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में हवन यज्ञ आयोजित किया गया। हवन में राजेश शास्त्री ने यजमान की भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्याध्यापक सुमेर सिंह ने कहा कि हवन जरूर करना चाहिए। हवन वातावरण को साफ सुथरा करते हैं तथा हमारी पुरानी परंपरा को याद दिलाते हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि लंबे समय से कोरोना की मार झेल रहे थे। कोरोना महामारी कम हो गई है। विगत वर्ष पढ़ाई तक प्रभावित हुई थी किंतु इस वर्ष कोरोना से राहत मिलने से स्कूल लगे हैं। इसी खुशी में तथा करवा चौथ पर्व की खुशी में हवन आयोजित किया गया है। इस अवसर पर  बीरमती, कांता देवी दीपक कुमार. राजेश कुमार , अमित कुमार क्लर्क, सुभाषचंद केसीसी, रेखा देवी और समस्त छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।।  

फोटो कैप्शन 02: स्कूल परिसर में आयोजित हवन।




महेंद्रगढ़ को एनसीआर में शामिल करने के लिए शुरू होगी जनजागरण यात्रा

***********************************************************

********************************************************

कनीना। प्रदेश प्रवक्ता व कांग्रेस विचार सेल के प्रदेश चेयरमैन डा हिम्मत यादव ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र को एनसीआर से बाहर करने को लेकर पूर्व सांसद श्रुति चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि अटेली हल्के से जन जागरण यात्रा शुरू की जाएगी जो कि पूरे जिले का भ्रमण करेगी। इसके बाद महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। अगर सरकार ने फिर भी एनसीआर में शामिल नहीं किया तो विशाल धरना शुरू किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि अगले महीने कनीना ब्लॉक इसके बाद अटेली ब्लॉक, महेंद्रगढ़, सतनाली, आकोदा, नांगल चौधरी व नारनौल में जन जागरण यात्रा लोगों को जागरूक करेगी और उन्हें बताएगी कि सरकार द्वारा जो लोकसभा में महेंद्रगढ़ सभा क्षेत्र को एनसीआर से बाहर किया गया है, वह इनकी सोची साची रणनीति का हिस्सा है। क्योंकि यह क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर थे। उन्होंने कहा कि 2013 में शामिल किया गया था। इस दौरान तत्कालीन सांसद श्रुति चौधरी के अथक प्रयासों से केंद्रीय सरकार में कैबिनेट मंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर एनसीआर में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र को शामिल कराया गया था। इसके बाद अनेकों योजनाओं को स्थापित करने की घोषणा की गई। इसके बाद कांग्रेस सरकार सत्ता में नहीं आई और भाजपा सरकार आ गई लेकिन भाजपा सरकार ने यहां विकास कार्य कराने की तो दूर की बात एनसीआर से ही दूर कर दिया। सरकार द्वारा किए गए इस कार्य से जनता समझ गई कि यह सरकार दक्षिण हरियाणा के पक्ष में नहीं है लोगों को गर्त में धकेलने का कार्य कर रही है।

फोटो कैप्शन एक: श्रुति चौधरी से मुलाकात करते डा हिम्मत सिंह। 



सरकारी स्कूल में करवाया गया यज्ञ

-कोरोना से राहत पाने पर किया यज्ञ

************************************************

************************************************

 कनीना। लंबे समय तक चले  कोरोना से कुछ राहत मिलने पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में हवन यज्ञ आयोजित किया गया। हवन में राजेश शास्त्री ने यजमान की भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्याध्यापक सुमेर सिंह ने कहा कि हवन जरूर करना चाहिए। हवन वातावरण को साफ सुथरा करते हैं तथा हमारी पुरानी परंपरा को याद दिलाते हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि लंबे समय से कोरोना की मार झेल रहे थे। कोरोना महामारी कम हो गई है। विगत वर्ष पढ़ाई तक प्रभावित हुई थी किंतु इस वर्ष कोरोना से राहत मिलने से स्कूल लगे हैं। इसी खुशी में तथा करवा चौथ पर्व की खुशी में हवन आयोजित किया गया है। इस अवसर पर  बीरमती, कांता देवी दीपक कुमार. राजेश कुमार , अमित कुमार क्लर्क, सुभाषचंद केसीसी, रेखा देवी और समस्त छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।।  

फोटो कैप्शन 02: स्कूल परिसर में आयोजित हवन।





कनीना पुलिस ने पांच विभिन्न लोगों के विरुद्ध अवैध खनन कर खनिज की अवैध ढुलाई करने का मामला दर्ज 

*************************************************************

********************************************************

 कनीना।  अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनन निरोधक दस्ता हरियाणा तथा वनरक्षक पंकज कुमार द्वारा कनीना के उन्हाणी मोड़ पर पांच विभिन्न ट्रकों में अवैध खनन कर खनिज की ढुलाई करने का मामला दर्ज किया है। वास्तव में इन ट्रकों में कम वजन दर्शाया गया था हकीकत में इन ट्रकों में अधिक खनिज पाया गया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है तथा कनीना थाने में इनको इंपाउंड कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार धर्मेंद्र, परमेंद्र, अनिल कुमार, अनवर कुमार तथा परमेंद्र कुमार नामक ट्रक चालक चार विभिन्न ट्रकों में अवैध रूप से खनन की हुई खनिज को ले जा रहे थे। जहां एक ट्रक में 19 मीट्रिक टन वजन दिखाया गया था

जबकि उसमें 55.950 मीट्रिक टन वजन पाया गया। ऐसे में धर्मेंद्र कुमार चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई वही दूसरे ट्रक में 15.99 मीट्रिक टन वजन दर्शाया गया था जिसकी 57.270 मीट्रिक टन वजन पाया गया, तीसरे ट्रक में 29 मीट्रिक टन वजन दर्शाया था जबकि हकीकत में 59.07 मीट्रिक टन वजन पाया गया है। ऐसे में चालक अनिल कुमार और अनवर के विरुद्ध तथा चौथे ट्रक में 17.08 मीट्रिक टन वजन दर्शाया था जबकि हकीकत में 59.9 मीट्रिक टन वजन पाया गया। ऐसे में प्रमिंदर कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनन निरोधक दस्ता तथा खनन रक्षक पंकज कुमार द्वारा कनीना के समीपी गांव उन्हाणी के मोड़ पर वाहनों की चेकिंग करते दौरान चार ट्रक अवैध खनन कर खनिज ढ़लाई करते पाए गए। उन्होंने चारों ट्रकों को इंपाउंड कर दिया है वहीं उन्हें जुर्माने के नोटिस भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने ट्रक चालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम की धारा, राज्य खनन नियम तथा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश की अवहेलना करते हुए पाया गया है।




बाघोत जल घर में हजारों का माल चोरी 

************************************************

*************************************************

 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत स्थित जलघर से बिजली की मोटर एवं कुर्सियां आदि अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। कनीना पुलिस में सुरेश कुमार कर्मी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

  सुरेश कुमार ने दी गई शिकायत में कहा है कि बाघोत में जलघर बना हुआ है जिसमें पूरे गांव की जल सप्लाई की जाती है। जब शुक्रवार को जब वह जलघर के मेन दरवाजे पर पहुंचा तो जल घर का मेन गेट तथा चेंबर के दरवाजे टूटे हुए मिले। जब अंदर जाकर देखो चार मोटर गायब मिली जिनमें 2 मोटर 25-25 हॉर्स पावर की तथा 2 मोटर 75-75 हॉर्स पावर की थी। इसके अतिरिक्त 7 कुर्सियां भी जल घर से गायब मिली। कनीना पुलिस ने कर्मी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



 मोटरसाइकिल को









लगाई आग

****************************************

********************************************

 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग निवासी संदीप की मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति आग लगा गये। कनीना पुलिस ने मोटरसाइकिल को आग लगाने का मामला दर्ज किया है। संदीप कुमार सिंह ने कहा है कि उसने अपनी मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ी की थी। अज्ञात व्यक्ति ने उसे आग लगा दी। जिससे मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। यही नहीं धीरज नामक व्यक्ति की स्कूटी को भी किसी ने आग लगा दी जिससे वह जलकर राख हो गई। कनीना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





Saturday, October 23, 2021

 बाघोत जल घर में हजारों का माल चोरी
****************************************
************************************************
**********************************
**************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव बाघोत स्थित जलघर से बिजली की मोटर एवं कुर्सियां आदि अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। कनीना पुलिस में सुरेश कुमार कर्मी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
  सुरेश कुमार ने दी गई शिकायत में कहा है कि बाघोत में जलघर बना हुआ है जिसमें पूरे गांव की जल सप्लाई की जाती है। जब शुक्रवार को जब वह जलघर के मेन दरवाजे पर पहुंचा तो जल घर का मेन गेट तथा चेंबर के दरवाजे टूटे हुए मिले। जब अंदर जाकर देखो चार मोटर गायब मिली जिनमें 2 मोटर 25-25 हॉर्स पावर की तथा 2 मोटर 75-75 हॉर्स पावर की थी। इसके अतिरिक्त 7 कुर्सियां भी जल घर से गायब मिली। कनीना पुलिस ने कर्मी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 मोटरसाइकिल को लगाई आग
**************************************
***********************************
**********
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग निवासी संदीप की मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति आग लगा गये। कनीना पुलिस ने मोटरसाइकिल को आग लगाने का मामला दर्ज किया है। संदीप कुमार सिंह ने कहा है कि उसने अपनी मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ी की थी। अज्ञात व्यक्ति ने उसे आग लगा दी। जिससे मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। यही नहीं धीरज नामक व्यक्ति की स्कूटी को भी किसी ने आग लगा दी जिससे वह जलकर राख हो गई। कनीना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

 

 



जिला स्तरीय बाल महोत्सव कार्यक्रम में विजेता रहे एसडियन्स को किया सम्मानित
************************************************************
*************************************************************
*********************************
***************************
कनीना। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वधान में बाल भवन नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव कार्यक्रम में विजेता रहे एसडी विद्यालय के प्रतिभागियों को विद्यालय निदेशक जगदेव यादव द्वारा पुरस्कार स्वरूप नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बाल महोत्सव कार्यक्रम में रंगोली में छात्रा भावना सुपुत्री रामनिवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रा नैन्सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीया सजाओ प्रतियोगिता में छात्रा मुस्कान सुपुत्री राजबीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्केचिंग में छात्र सुनिल को द्वितीय एवं गर्वित एवं कर्ण के अलग-अलग वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बेस्ट ड्रामाबाज प्रतियोगिता में कंचन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निदेशक महोदय ने सभी विजेता रहे प्रतिभागियों एवं स्टाफ सदस्यों को बधाईयां दी व बताया कि सफलता के लिए निरन्तर प्रयास की आवश्यकता है। विद्यार्थी को कार्य एवं समय में पूर्ण सामंजस्य बैठाना चाहिए ताकि कभी चूक न हो। दृढ़ इच्छा शक्ति, नियमित प्रयास एवं धैर्य को अपनाकर बड़े स्वप्न को साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आर एस यादव, वरिष्ठ विभाग के मुखिया पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के मुखिया नरेन्द्र यादव, शैक्षणिक विभाग के मुखिया सुनील यादव, सुरेन्द्र कुमार चौहान, शोभा, सुमित्रा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 9: अव्वल रहे एसडी स्कूल के बच्चों को सम्मानित करते शिक्षक।




  खाद उपलब्ध कराने की मांग की
******************************************
***********************************
*******
कनीना। डीएपी. खाद न मिलने के कारण सरसों की बिजाई में देरी हो रही है। इसलिए सरकार व प्रशासन से पुरजोर मांग है कि वर्तमान रवैया छोड़कर किसानों को खाद उपलब्ध करवाए।
  बहुजन समाज पार्टी के नेता और प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने उक्त मांग अपने 24 घंटे के अनशन सत्याग्रह की समाप्ति पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए की। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन करके अपने अनशन सत्याग्रह की समाप्ति करते हुए उन्होंने कहा कि डीएपी न मिलने के कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है। सरकार तथा प्रशासन को अटेली, नांगल चौधरी, कनीना, महेन्द्रगढ़ की घटनाओं से सबक लेना चाहिए। सरसों की बिजाई में पछैत होती जा रही है। सीजन निकलता देख किसानों का चैन शांति छिन गई है। वे डी.ए.पी. खाद के लिए सुबह घर से निकलते हैं कई - कई घंटों लंबी लाइनों में इंतजार के बाद भी किसानों को थानों में भी जमीन की आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल रही हैं। इससे बड़ी शर्म की क्या बात होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हुई तो बहुजन समाज पार्टी और प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्त्ता बेमियादी अनशन व धरना देने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर बसपा के जिला जोन प्रभारी लालचंद शर्मा, शेर सिंह, मनोज, कर्मवीर, शिवकरण, अशोक, भारत सिंह, सतीश एडवोकेट, बिजेन्द्र सिंह, नत्थू सिंह, वेद आर्य, संतलाल आर्य प्रधान, ओमप्रकाश, नरेन्द्र, मीरसिंह वैद्य, कैलाश सेठ, प्रताप सिंह, कृपाल सिंह, किशनपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, संतराज, कृष्ण कुमार, मदन सिंह, संजय कुमार, मुरलीधर, जितेन्द्र उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 8:डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन करके अनशन सत्याग्रह का समापन करते हुए ठाकुर अतरलाल एडवोकेट।


स्कूल में आयोजित हुई पाठ्य सहगामी क्रियाएं
******************************************
*********************************
***************
कनीना।  राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में जॉयफुल डे के अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने रुचि के साथ भाग लिया सभी विद्यार्थियों को छह टीमों में स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद बांटा गया जिसमें टीम लीडर में क्रमश: मुस्कान, मनजीत, दीपिका, रोहित, शिवानी, संदीप रहें और प्रतियोगिता में पाठ्यक्रम व विषयों पर आधारित 10 राउंड में करवाई गई जिसमें स्कोरर की भूमिका  भगत सिंह और प्रश्नोत्तरी राउंड को  सतवीर सिंह हिन्दी अध्यापक ने भूमिका निभाई तथा जिसमें दीपिका टीम सी ने  100 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और शिवानी टीम ई दूसरे स्थान पर रहीं तथा संदीप टीम एफ तृतीय स्थान पर रहीं सभी विद्यार्थियों ने रुचि के साथ जॉय फुल डे को प्रसन्नता व ज्ञानवर्धक पूर्वक मनाया विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बच्चों के अंदर आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है शिक्षा ही एकमात्र ऐसा सहारा है जिसके द्वारा  विद्यार्थियों के अंदर भय की भावनाओं को मुक्त किया जा सकता है और बच्चे अपने मन की बात को कहने का अवसर मिलता है इस प्रकार हमें समय- समय पर विभाग द्वारा आयोजित निर्धारित पाठ्यक्रम सहगामी क्रिया कलापों और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर के भाग लेना चाहिए और अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहिए सभी विजेताओं को बधाई दी और मिठाई खिलाई इस अवसर पर  देशराज यादव, राधेश्याम शास्त्री, लाल सिंह ,सत्यवीर सिंह ,भगत सिंह ,राजेश कुमार ,सूबे सिंह पार्ट टाइम आदि उपस्थित रहें।
फोटो कैप्शन 5: कैमला स्कूल में पाठ्य सहगामी क्रियाएं करवाते हुए।




मेहंदी प्रतियोगिता में उन्हाणी महाविद्यालय की छात्राओं का कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शन
*************************************************************
*******************************
*******************************
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में,  करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में  मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. विक्रम यादव ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है -छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना। उन्होंने मेंहदी के प्राचीनतम इतिहास के बारे में बताते हुए तथा उसके औषधीय गुणों के बारे में ज्ञानवर्धक व्याख्यान देते हुए कहा  कि मेहंदी  शारीरिक  गर्मी को दूर कर, शीतलता बनाए  रखती है तथा मानसिक तनाव, बुखार या सिर दर्द ? को भी दूर करती है तथा विभिन्न रोगों के रोकथाम के लिए प्रतिरोधक क्षमता को  भी संवर्धित करता है। महाविद्यालय की छात्राओं  ने इस प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर भाग लिया तथा अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर मोनिका बी.ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर  रेणु बी.ए. प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान पर मोनिका बी.ए  तृतीय वर्ष रही। निर्णायक मंडल की प्रशंसनीय भूमिका डॉ.सीमा,  प्रो.नीतू व कविता ने निभाई।  कार्यक्रम संयोजिका डा.अंकिता यादव  ने प्रतियोगिता में सहयोग के लिए महाविद्यालय परिवार के सभी  सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 6: उन्हाणी कालेज में मेहंदी प्रतियोगिता का एक नजारा।


मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को लक्कीराव सीगड़ा ने डीएपी खाद मामले में लिखा पत्र
-कृषि प्रधान देश की नींव है किसान-लक्की सीगड़ा
**************************************************
******************************
************************
कनीना। सामाजिक संस्थान बीएमडी क्लब द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एवं जिला उपायुक्त महेन्द्रगढ़ अजय कुमार को ई-मेल के माध्यम से पत्र लिखकर डीएपी खाद की सप्लाई को जल्द से जल्द सुनिश्चित कर वितरित करवाने और अटेली में डीएपी खाद मामले में किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर  को वापिस करवाने की अपील करते हुए ज्ञापन सौंपा।
बीएमडी क्लब के चेयरमैन लक्की राव सीगड़ा ने पत्र के माध्यम से कहा की खाद की कमी के चलते किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है,लेकिन सरकार व प्रशासन इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले में खाद की आपूर्ति नहीं हो रही हैं इस वजह से जिले के लगभग 5000 किसान बिक्री केंद्र पर सुबह आकर वापिस जा रहे हैं। सरकार व प्रशासन किसानों को खाद्य आपूर्ति नहीं करवा सकती तो मना कर दे ताकि किसानों को परेशान तो नहीं होना पड़े। इसी कमी से भारी परेशानी के चलते प्रदेश में अनाज मंडी अटेली,कनीना एवं महेन्द्रगढ़ सहित अन्य जगहों पर किसानों की मजबूरियों के कारण रोड जाम एवं अन्य लूट-पाट जैसी घटना सामने आ रही हैं। गत दिनों अनाज मंडी अटेली में किसानों द्वारा खाद बीज विक्रेताओं की दिन-दहाड़े डीएपी की लूट करना बेहद निंदनीय है। मगर किसान मजबूर होकर इस तरह का कदम उठाने के लिए मजबूर हो गए हैं। किसान एवं महिलाएं पिछले कई दिनों से खाद के इन्तजार में रात को भी दुकानों के सामने लाइन लगाकर बैठ रहे हैं, जिससे लगातार किसान-कमेरे वर्ग का शोषण हो रहा हैं।
सीगड़ा ने यह भी कहा की जब जिले की सरकारी सोसाइटी में खाद का एक कट्टा भी उपलब्ध नहीं हैं ऐसी स्थिति में अटेली में व्यापारी के पास इतनी मात्रा में खाद रखे होने के बावजूद जनता को खाद वितरित क्यों नहीं किए गए। इस पुरे मामले में भी जिला प्रशासन एवं कृषि अधिकारियों को मिली भगत भी साफ़- साफ़ दिखाई दे रही हैं। इस पूरे प्रकरण की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए एवं हरियाणा सरकार एवं सम्बन्धित विभाग से अपील भी हैं की किसानों के प्रति सवेंदनशीलता रखते हुए डीएपी खाद की सप्लाई को जल्द से जल्द सुनिश्चित कर वितरित करवाना चाहिए एवं अटेली में किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर को भी जल्द से जल्द वापिस करवाना चाहिए ताकि व्यापारियों एवं किसानों का भाईचारा भी बरकरार रह सकें।
फोटो कैप्शन : लक्की सिगड़ा।



केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने भडफ़ का किया दौरा
****************************************
************************************
***********
कनीना। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने देर रात उप मण्डल के गांव भडफ़ का दौरा किया। भडफ़ में अभियान कौशल का के जिला संयोजक सचिन रंगा के आवास पर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को एकत्रित करके नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कौशल किशोर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा लड़का भी नशे के कारण मर गया था। इसलिए मैंने एक अभियान शुरू किया हुआ है। जिसका नाम नशा मुक्त समाज अभियान आंदोलन कौशल किशोर का दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने परिवार उसके बाद गांव, जिले, राज्य स्तर पर मिलकर नशे से मुक्त करने का संकल्प लें। सभी को मिलकर नशा मुक्त हरियाणा बनाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हिमाचल पंजाब के जवान पहले सेना में 25 से 35 प्रतिशत हुआ करते थे। लेकिन नशे के कारण अब मात्र 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत ही लोग भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस वक्त सालाना 15 लॉख लोगों की मौत नशे के सेवन से हो रही है। जिसमें केवल शराब के सेवन से 10 लॉख लोग मर रहे हैं इसलिए अपने परिवार को नशा मुक्त बनाएं और नशा ना करने वालों से ही दोस्ती रखें। उन्होने क्षेत्र की सामाजिक संस्था डॉक्टर अंबेडकर युवा समिति भडफ़, सती माता स्पोर्ट्स क्लब, बीएमडी क्लब, अंबेडकर जन जागरण समिति सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि अपने सामाजिक कार्यों में नशा मुक्त समाज करने में अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. आंबेडकर, राम मनोहर लोहिया व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर अग्रसर हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, विकास व ज्ञान पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। कायक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी संतोष पासवान उपस्थित रहे। संतोष पासवान ने अगर देश का युवा नशे से दूर रहेगा तो निश्चय ही हमारा देश दोबारा से सोना के चिडिय़ा हो जाएगा। डॉक्टर अंबेडकर युवा समिति भडफ़, बीएमडी क्लब महेंद्रगढ़, सती माता स्पोर्ट्स क्लब भडफ की तरफ से केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का भडफ पहुंचने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी राजीव कुमार, सीआईए अनिल कमांडो, सचिन रंगा, बीएमडी क्लब चेयरमैन लक्की सिगड़ा, डॉ पवन कांगड़ा, पंकज कनीनवाल, प्रधान कृष्ण पुनीया, सती माता स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान सतीश शर्मा, डॉ मनीष, दलीप सिंह, मातादीन, सूरजभान, पुर्व सरपंच बाबुलाल, वेद प्रकाश, शेर सिंह, शिवकुमार, रामकुमार, ईश्वर, विशंभर दयाल, होशियार सिंह, साधुराम, मिस्त्री सतपाल, शुभराम सतनारायण, सतीश कुमार, जसवंत सिंह, सतीश कुमार गोमला, रिंकू, परविंदर, राजेंद्र, सुखलाल, कृष्ण रंगा, विकास रंगा, सोनु प्रजापत, रमेश कुमार, रामनिवास, अरविंद रंगा, अमरजीत, जितेंद्र कुमार, आशिष कुमार, प्रदिप रंगा, राजेश, हरविंदर, सोनु रंगा, रतिराम, बिरेंद्र सिंह, मांगेराम, प्रदीप कुमार, अनिल रंगा, विजय कुमार, रितेश, मुलचंद आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 4: ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर।




कोटिया के राजकीय स्कूल में यज्ञ करवाया
***********************************************
******************************
************************
 कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटिया में हवन यज्ञ आयोजित किया गया । करवा चौथ की पूर्व संध्या पर आयोजित हवन में राजेश शास्त्री ने यजमान की भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्याध्यापक सुमेर सिंह ने कहा कि हमेँ हवन जरूर करना चाहिए। यह वातावरण को साफ सुथरा करते हैं तथा हमारी पुरानी परंपरा को याद दिलाते हैं। इस मौके उन्होंने कहा कि लंबे समय से कोरोना की मार झेल रहे थे। कोरोना महामारी कम हो गहै। इसी खुशी मे हवन आयोजित किया गया हैं। इस अवसर पर  बीरमती, कांता देवी दीपक कुमार. राजेश कुमार , अमित कुमार क्लर्क, सुभाषचंद केसीसी, रेखा देवी और समस्त छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।।  




 मालड़ा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
*************************************************
*********************************
***********************
 कनीना। कनीना थाने के तहत पडऩे वाले गांव मालड़ा में 9 अक्टूबर को गौरव नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी जिसमें अब तक तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चौथा आरोपित कनीना पुलिस ने शक्रवार को गिरफ्तार किया है। संदीप सेहलांग घटना की वीडियो बनाने वाला था। उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जिस मोबाइल से वीडियो बनाया उसे बरामद किया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए हुए आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।



ऐलनाबाद उपचुनाव में ड्यूटी के चलते स्थगित किया गया अटेली का जनजागरण अभियान
******************************************************************
********************************
*****************************
कनीना। हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने प्रेस बयान में बताया कि क्षेत्र में एमएसपी पर बाजरे की खरीद शुरू ना करने , डीएपी खाद व अन्य स्थानीयों मुद्दों को लेकर 25 अक्टूबर को नई अनाज मंडी अटेली में होने वाले जन जागरण अभियान को पार्टी द्वारा ऐलनाबाद उपचुनाव में ड्यूटी लगाने के कारण स्थगित कर दिया गया है
संस,कनीना। सुमेर सिंह चेयरमैन ने बताया कि आज क्षेत्र का किसान हरियाणा प्रदेश की गठबंधन सरकार के सौतेले व्यवहार से बेहद चिंतित व परेशान है ।
उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाला भाजपा सरकार आज किसानों को अतिरिक्त बोझ तले डालना चाहती है । किसानों की फसल की एमएसपी पर खरीद ना होने की बात पर अपने इस्तीफे की बात करने वाले लोग आज चुप हैं ।




सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
**********







****************************
****************************************
कनीना। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल, कनीना में आज जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों  को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में छात्र मिलन को नृत्य में सांत्वना पुरस्कार व छात्रा  निकिता को  हिंदी भाषण में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाल महोत्सव में होने वाली  गतिविधियों एवम् प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सृजनशीलता व मानवीय मूल्यों का विकास होता है ढ्ढ आगे उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थिओं के ज्ञान एवं अनुभव दोनों में वृद्धि होती है और उनके  व्यकितत्व का संतुलित विकास होता है।  
अंत में कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम  ने भी संबोधित किया  उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन बहुत ही श्रेष्ठ  होता है क्योंकि इसमें बच्चों को कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है तथा वे हर काम को करने में तत्पर होते है बालक के व्यक्तित्व का विकास धीरे-धीरे होता है इसमें विद्यालय की,समाज की व परिवार की गतिविधियों की बहुत बड़ी भूमिका होती है इस अवसर पर उन्होंने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।
फोटो कैप्शन 10: अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करते रोशनलाल।