Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Tuesday, January 25, 2022

 
जिला में अब कोरोना के.एक्टिव मरीज 6 सौ पार
- आज  115 नये केस आए,125 मरीज हुए ठीक
**************************************************
***************************************************
***********************************
***********************
कनीना । सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 115 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 23002 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 125 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 22246 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 601 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 25 जनवरी तक 244768 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113053 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 498940 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1452 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. मोहल्ला मिश्रवाडा नारनौल-1

2. कैलाश नगर नारनौल-1

3. हाउसिंग बोर्ड नारनौल-1

4. एम्पलाई कॉलोनी नारनौल-1

5. दिल्ली ढाणी नारनौल-1

6. बास किरारोद नारनौल-1

7. नारनौल-3

8.  मंडी नारनौल-1

9. मोहल्ला माली टीबा नारनौल-1

10. मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल-1

11. मोहल्ला राव का नारनौल--1

12. महाराणा प्रताप नगर नारनौल-1

13. मोहल्ला सलामपुरा नारनौल-2

14. हुडा नारनौल-1

15. मुकुंदपुरा ढाणी-1

16. इसराना-1

17. बदोपुर-1

18. बिगोपुर-1

19. बुढवाल-2

20. छापडा बीबीपुर-2

21. छिलरो- 2

22. दनचोली-1

23. ढाणी बनिया वाली-1

24. ढाणी गुज्जर वाली-1

25. धानोता-3

26. दुलोठ जाट-1

27. घाटासेर-3

28. झगड़ोली-1

29. जासावास-2

30. कालबा-1

31. कांटी-1

32. खामपुरा-1

33. खुड़ाना-2

34. कोजिंदा- 2

35. कोरियावास-2

36. कोथल कला-1

37.  कुलताजपुर-1

38. लावन-1

39.माजरा-कला-1

40. माजरा खुर्द-1

41. मालड़ा बास-1

42. मंडाणा-2

43.मारोली-2

44.आकोदा-1

45. मोहनपुर-1

46. अटेली मंडी-3

47. नांगल चौधरी-13

48.बसई-1

49.बवाना-1

50. बेगपुर-1

51. बिगोपुर-1

52. नांगल अटेली-1

53. नांगल कालिया-3

54. नापला-3

55.नावदी-1

56.पटीकरा-1

57.पवेरा-2

58.सैदपुर-2

59. सिरोही बहाली-1

60. सुराणा-1

61. सुरजनवास-1

62. ताजपुर-1

63.तलोट-1

64. हमीदपुर-1

65. सतनाली-2

66. ढाणी कुम्हारान नारनौल-1

67. सुरहेती पिलानिया-1

68. नावा-1

69. ककरौली-1

70.बिहारीपुर-1

71. निजामपुर-1

72.डुलाना-1

73.हुडीना-3

74. कनीना-1

75. फैजाबाद-1

76.दोचाना-1    





ट्राफी पर खेड़ी की टीम ने किया कब्जा
****************************************
***********************************
*********
कनीना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 9 से मोहित जैलदार व वार्ड नं 9 से पार्षद मनीष यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान विनय यादव ने की। इस दौरान मुख्याथिति मोहित जैलदार व मनीष यादव ने 31 हजार रुपए का योगदान दिया। इस दौरान आठ टीमों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हार व जीत एक सिक्के के दो पहलू है। इसलिए हारने वाली टीम को निराश न होकर भविष्य के लिए अच्छी तैयारी करनी चाहिए। ताकि वे अपनी गलतियों में सुधार करके भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सके। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आरपीएस महेंद्रगढ़ व खेड़ी की टीम के बीच में हुआ। जिसमें खेड़ी की टीम ने आरपीएस की टीम को 1-0 से हराकर मुकाबले से बाहर कर दिया। वही दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला उन्हानी व धनौंदा के बीच हुआ जिसमें धनोंदा की टीम ने उन्हानी की टीम को 2-0 से हराते हुए मुकाबले से बाहर कर दिया। जिसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धनौंदा व खेड़ी के बीच हुआ जिसमें खेड़ी की टीम ने धनौंदा को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कमेटी सदस्यों ने विजेता टीमों को सम्मानित किया व हारने वाली टीमों को भी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में एनआईएस कोच रेवाड़ी से यतिन, हवासिंह व कुलदीप सिंह ने इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता को शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाया। इस दौरान अमित नम्बरदार, आर्य समाज के प्रधान मोहर सिंह आर्य, पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, कैलाश चंद शर्मा, यादवेंद्र यादव, राकेश, गोविंद शर्मा, विजय कुमार, देवेंद्र, नवीन कुमार, सूबे सिंह, बिशन पहलवान, परमजीत, पवन शर्मा, समाजसेवी हेमंत यादव आदि ने आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर अधिवक्ता विजय कुमार रजलिवाल, सूबेदार मनोज कुमार, ईश्वर कोच, संजय तवंर, सतीश रोहिल्ला, मोहित, अमित कुमार, महेंद्र शर्मा झाड़ली, सूबेदार मनोज कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।   




अति जर्जर हो गया है पूर्व सीपीएस अनीता यादव मार्ग
****************************************************
************************************
******************
 कनीना। कनीना के उप-नागरिक अस्पताल से अटेली सड़क मार्ग को जोडऩे वाला मार्ग अति जर्जर और छोटे-छोटे पानी के तड़ागोंयुक्त हो गया है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी कठिन हो गया है। यह मार्ग यूं तो दो बार बन चुका है लेकिन बनते ही खराब होने के कारण अब लोग परेशानी झेल रहे हैं। कनीना मंडी तथा आसपास के लोग इस मार्ग से सीधे अटेली सड़क मार्ग पर पहुंच जाते हैं ताकि बस स्टैंड के भीड़ वाले स्थान से बचा जा सके। किंतु इस मार्ग की हालात अति जर्जर हो चुकी है। एक और इस मार्ग से कनीना मंडी पहुंचा जाता है वहीं कुछ गांवों के लोगों द्वारा कनीना उप नागरिक अस्पताल पहुंचने का यही छोटा मार्ग है। कनीना के उप डाकघर तथा अनीता यादव पूर्व सीपीएस साथ में सत्यवीर यादव नौताना चेयरमैन ग्रुप आफ यूरो स्कूल्स तथा अन्य अधिकारियों का आवास भी इसी मार्ग पर पड़ता है। हजारों लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं तथा गंदे पानीयुक्त उबड़ खाबड़ रास्तों से जाना पड़ता है।  इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते परेशानी बढ़ती जा रही है। जब कभी बारिश होती है इस मार्ग पर अनेकों छोटे-छोटे पानी से भरे जोहड़ बन जाते हैं। बुजुर्गों और बच्चों का इस मार्ग से निकलना बहुत कठिन हो जाता है। एक और जहां कनीना मंडी से गुजरने वाली नहर के साथ बनी पगडंडी को क्षत-विक्षत कर दिया है और नहर को भूमिगत किया जा रहा है वहीं इस मार्ग की हालत देखकर ऐसा लगता है कि कस्बा कनीना में कोई साफ सुथरा मार्ग नहीं बचा है। यह मार्ग पुलिस स्टेशन के पिछले गेट के सामने से गुजरता है  जो कि मार्ग दो बार निर्मित हो चुका है और दोनों बार जल्द से जल्द टूट गया है। कनीना के धर्मेंद्र, भूपेंद्र, सुनील ,महेश आदि ने मांग की है कि इस मार्ग की सुध ली जाए ताकि अटेली एवं नारनौल सड़क मार्गों पर आसानी से पहुंचा जा सके।
फोटो कैप्शन 01: अनीता यादव पूर्व सीपीएस की जर्जर हालात का नजारा।



कनीना में बनने वाले न्यायिक परिसर के लिए भूमि की, की गई पैमाइश
************************************************************
************************************
*************************
 कनीना। कनीना में बनने वाले न्यायिक परिसर एवं उप मंडल कार्यालय के लिए मंगलवार को पुन: भूमि की पैमाइश की गई। पैमाइश का नाम सुनकर क्षेत्र के लोग जमा हो गए और तमाशबीन बनकर देखने लगे। पैमाइश करने वाली टीम ने छतों पर चढ़कर पैमाइश की। पैमाइश के चलते आने को लोगों के घरों एवं दुकान अवैध निर्माण होने के कारण अब उन्हें चिंता सताने लगी है। एक ओर जहां विगत वर्षों दुकानों के मसले के कारण कनीना का न्यायिक परिसर का कार्र्य रुक गया था किंतु फिर से न्यायिक परिसर निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। अटेली विधायक सीताराम यादव न्यायिक परिसर निर्माण में अहं भूमिका निभा रहे हैं।
 पैमाइश के मौके पर तहसीलदार नवनीत कौर बराड़, नायब तहसीलदार सत्यपाल, हलका गिरदावर अशोक कुमार, पटवारी आलोक ,उमेद सिंह जाखड़, जेई पीडब्ल्यूडी बीएंडआर शशि भूषण, जेई सुरेंद्र पब्लिक हेल्थ, सुभाष ऑपरेटर आदि शामिल थे। टीम ने समस्त भूमि की पैमाइश की तथा अतिक्रमण आदि की फोटोग्राफी कर ली है। अतिक्रमण के बारे में दो-तीन दिनों में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी जाएगी ताकि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करके जमीन पर न्यायिक परिसर निर्मित किया जा सके।
फोटो कैप्शन 2: भवन की चोटी से पैमाइश का काम करते अधिकारी।





फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
*****************************************************
*************************************
*****************
कनीना। गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए राजकीय महाविद्यालय कनीना में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कनीना कार्यालय से प्रधान बाबूलाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी से सरिता और संगीता के नेतृत्व में हरियाणवी लोक नृत्य तथा राष्ट्रीय गान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय कनीना से मनीषा के नेतृत्व में छात्र सुधीर शर्मा द्वारा देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति देगा वहीं हरियाणा पुलिस की टुकड़ी एवं राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी की टुकड़ी द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव, प्रधान बाबूलाल, अमृत सिंह विशेष शिक्षक ,सरिता संगीता, मनीषा आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 01: फुल ड्रेस रिहर्सल करते विद्यार्थी।


अज्ञात चोरों ने की ट्यूबवेलों से चोरी
***************************************************
***********************************
****************
 कनीना। अटेली टी-प्वाइंट के सामने से गुजरने वाले तथा धनौंदा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों ने कुओं की कोटड़ी से सामान चोरी कर लिया। रामकिशन वार्ड नंबर 5 ने बताया कि उनके कुएं से 30 फुट की केबल, पानी की तांबे की टंकी, एक खाली गैस सिलेंडर आदि कुएं पर बनी कोटडी का ताला तोड़कर ले उड़े। यही नहीं अज्ञात चोर हरि सिंह महाशय तथा टिल्लू के कुएं से भी बिजली की केबल काट कर ले गए। ज्यों ज्यों सर्दी बढ़ी है इस प्रकार की घटनाओं में तेजी आ गई है।

 

स्कूलों में विशेष










शिक्षकों की की जाए नियमित भर्ती
************************************************
***********************************
***************
संवाद सहयोगी, कनीना। हरियाणा में विशेष शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त सैकड़ों बेरोजगारों ने सरकार से मांग की है कि राज्य के स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की जाए। वर्तमान में 2006 तत्पश्चात 2012 में विशेष शिक्षकों को नियुक्त किया गया है किंतु ने नियमित रूप से न लगाये जाने के चलते उनमें रोष है।
पूरे प्रदेश में करीब 450 शिक्षक भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त होने के बावजूद भी नियमित नहीं हो पाए हैं। मुकेश मीणा, राम धार, राकेश, कुलदीप शर्मा, अमृत ,सरिता कमलाकर राय, राकेश गुप्ता आदि ने बताया कि सरकार ने कक्षा 1 से 8 के विशेष बच्चों की शिक्षा के लिए 5 बच्चों पर एक शिक्षक तथा कक्षा 9 से 12 के विशेष बच्चों के लिए 8 विद्यार्थियों पर एक टीचर की नियुक्ति कर रखी है। पूरे ही प्रदेश में हर जिले से हजारों विशेष विशेष विद्यार्थियों की श्रेणी में आते हैं जो शिक्षा पा रहे हैं किंतु उनके लिए विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती नहीं की गई है। जिसके चलते इन विशेष शिक्षकों की अपनी रोटी रोजी मामूली सी आमदनी पर ही टिकी हैै। इनकी मांग है कि पूरे प्रदेश में विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की जाए जिसमें कार्यरत शिक्षकों को अहमियत दी जाए ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों की शिक्षा बेहतर ढंग से पूरी हो सके।

 


वन विभाग ने किसानों को जैविक खेती व पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
*******************************************************
*************************************
*******************
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में वन विभाग के रेंज अधिकारी नरेंद्र धनखड़ व उनकी सहयोगी पीआरओ ज्योति ने किसानों में पर्यावरण व जैविक खेती करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। पीआरओ ज्योति ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पेड़ पौधों के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। आज हमारा पर्यावरण हमारे कार्यों को और निर्णयों के कारण खतरे में है। वनों की कटाई, खनन, अंधाधुंध वाहनों का प्रयोग प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। इन सब पर हमें रोक लगानी होगी। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने किसानों को कहा कि अपने खेतों में जहरीली खादों का प्रयोग ना करें। जहरीली खाद हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ भूमि को भी बंजर बनाती है। जैविक खेती करने से बहुत अधिक फायदे होते हैं। किसान जैविक विधि से फल सब्जियां तैयार करके बाजार में अच्छे भाव पर भेज सकते हैं।
फोटो कैप्शन 5-पीआरओ ज्योति गांव के किसानों को जैविक खेती व पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए।    


 

Monday, January 24, 2022

 
जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 22887
आज 106 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज
******************************************************
********************************************************
************************************
*************************
कनीना । सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 165 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 22887 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 106 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 22121 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 611 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 24 जनवरी तक 244484 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113022 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 497880 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1097 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
 1. सिंघाना रोड नारनौल- 1

 2. मोहल्ला राव का नारनौल-1

 3. किला रोड नारनौल-1

 4. केशव नगर नारनौल-1

 5. ईश्वर कॉलोनी नारनौल-1

 6. हुडा सेक्टर नारनौल-2

 7. मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल- 2

 8. मंडी नारनौल-1

 9. मोहल्ला चौधरियान नारनौल-1

 10. मोहल्ला देवस्थान नारनौल-1

 11 मोहल्ला फ्रांस खाना नारनौल-1

12 हाउसिंग बोर्ड नारनौल-1

13. पुलिस लाइन नारनौल-1

14. रघुनाथपुरा-1

15. रेलवे स्टेशन नारनौल-1

16. महेंद्रगढ़ रोड नारनौल-1

 17 सुभाष नगर नारनौल-1

 18 थाना-1

 19 नई मंडी नारनौल-4

 20 छापड़ा सलीमपुर-2

 21 भांडोर निची-2

 22 बदोपुर-2

 23 बडकोदा-1

 24 बवानियां-2

25 भीलवाड़ा-1

26 भूषण काला-1

27 बुडीन -2

28 छिलरो- 5

29. ढाणी कुंभा वाली-1

30. धानौता-1

31. धनौंदा- 2

32. धौलेड़ा- 1

33. महेंद्रगढ़-1

34.  दुबलाना 1

35. गहली- 1

36 गुढा- 1

37. ककराला-3

38. कनीना- 16

39. कांटी-1

40. करीरा- 12

41. खैरानी-1

42. खामपुरा-1

43. डालनवास-1

44. बाछौद-1

45. पवेरा-1

46  नांगल सिरोही-1

47. छाजियावास-1

48. खातोली जाट-1

49. खटोटी कला-1

50. कोजिंदा-1

51. कोरियावास-1

52. कोटिया-1

53. कुमाहर मोहल्ला महेंद्रगढ़-1

54. लहरोदा-1

55. महेंद्रगढ़-1

56.मारोली-3

57. मित्रपुरा-3

58. मुंडायन-1

59. मुकुंदपुरा-1

60. नांगल शालू-1

61. नापला-1

62. नारेड़ी-1

63. निजामपुर-1

64. नांगलिया-1

65.पल-1

66. पाली-1

67. पड़तल-1

68. रामपुरा-1

69. राजपुरा-1

70. रसूलपुर-1

71. राता कला-1

72. सागरपुर-1

73. सैनी कॉलोनी महेंद्रगढ़-1

74. सलीमपुर-1

75. सतनाली बास-3

76.सेहलंग-1

77. सिगडा-2

78. सीहमा-11

79. सीहोर-2

80. सिसोठ-1

81. सोहड़ी-1

82. अटेली मंडी-8

83. सुरानी-1

84. सुरहेती जाखल-1

85.तलोट-2

86. भट्टा सागरपुर-4

87. उंहाणी-2

88. विष्णु कॉलोनी महेंद्रगढ़-2

89. इसराना-1

90. महेंद्रगढ़-1

91. पाल-1



आकाश शर्मा के गीत के साथ जमकर लुत्फ उठाया कनीनावासियों ने
************************************************************
************************************
***********************
 कनीना। गायकी के क्षेत्र में उभरता हुआ एक सितारा आकाश शर्मा के साथ 2 दिनों तक कनीनावासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। 22 जनवरी से जी-टीवी तथा अन्य चैनलों पर आकाश शर्मा का आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रियलिटी शो का प्रसारण शुरू हो गया है। शनिवार एवं रविवार को प्रसारित एक-एक घंटे का दिखाया गया जिसे 180 देशों में प्रसारित किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने कनीना की आवाज को फनकार के रूप में देखकर प्रसन्नता महसूस की। उनकी आवाज में यहां तक की माता के भजन एवं एकल गीत ने क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्यपाल से संगीत के क्षेत्र में सम्मानित एवं सैकड़ों अवार्ड प्राप्त आकाश शर्मा ने महज 4 साल की उम्र से देश भक्ति गीत विभिन्न मंचों से गाने शुरू कर दिये थे। यहां तक कि 2013 में इंडियन आइडल में उनका नाम टॉप-7 में रहा था। तब से उनके पिता शिव कुमार उन्हें और ऊंचाइयों पर देखना चाह रहे हैं। आखिरकार वह दिन भी आ गया है। 26 सप्ताह तक चलने वाला यह कार्यक्रम धारावाहिक के रूप में 52 एपिसोड में प्रसारित होगा तथा प्रत्येक एपिसोड में आकाश शर्मा नजर आएंगे।
कनीना में उनके कार्यक्रम शुरू होने से कुछ दिनों पूर्व ही पोस्टर -बैनर लगा दिए थे जिसके चलते क्षेत्र वासियों की रुचि और भी बढ़ गई थी। चारों धामों पर आधारित देश की यात्रा को भजनों द्वारा प्रसारित किया जा रहा है और यह सिद्ध किया जाएगा कि भारत कभी सोने की चिडिय़ा होता था।
आकाश शर्मा का कार्यक्रम देखने के लिए जहां टीवी पर हुजूम नजर आया वहीं उनके पिता और परिवार वाले गदगद हो गए। एक सामान्य रेहड़ी पर केले बेचने बेचने वाला आकाश शर्मा का पिता शिवकुमार आज फूला नहीं समा रहा है। उनका कहना है कि जो कुछ कमाता है सारा का सारा अपने बच्चे की खुशी पर खर्च कर देता है। उसका बच्चा जहां कहीं भी खड़ा हो केवल भजन और गीत गुनगुनाता रहता है। यही कारण है कि प्रारंभ से उसके प्रखर बुद्धि देखते हुए उन्हें शिक्षा के संगीत के क्षेत्र में ही भेजने का निर्णय कर लिया था। यही कारण है कि दिल्ली से संगीत में स्नातकोत्तर कर रहा है। आकाश शर्मा अपनी आवाज से लोगों को लुभा रहा है। इस कार्यक्रम में जहां फिल्मी स्टार, प्रधानमंत्री, गायक गायिकाएं अपनी आवाज देंगे वही आकाश शर्मा अपनी आवाज से हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला महेंद्रगढ़ ही नहीं अपितु हरियाणा से एकमात्र कलाकार है जो इस प्रकार के कार्यक्रम में पहुंचे। कनीनावासी उन्हें नंबर वन पर देखना चाहते हैं।
 कनीना की सुमेर सिंह चेयरमैन, मोहन कुमार पार्षद, महेश कुमार बोहरा, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार, कंवर सेन वशिष्ठ आदि ने खुशी जाहिर की और कहा कि आकाश शर्मा दुनिया में एक दिन जरूर ऊंचा नाम आएगा।  आकाश शर्मा की मां सोनिया शर्मा नृत्य सिखाने का काम करती है।
 क्या कहते हैं शिव कुमार-
 आकाश शर्मा के पिता का कहना है कि बच्चा आकाश शर्मा बचपन से ही संगीत में गहन रुचि रखता है। साथ में भक्ति भावना से ओतप्रोत है ।यही कारण है कि गीत संगीत में भक्ति में पोशाक पहनता है। उन्होंने आडिशन भी एक भक्त की पोशाक पहन कर दिया है। जो पैसे कमाता है सभी बच्चे पर खर्च कर देता है ताकि एक दिन पूरे विश्व में नाम रोशन कर सकें ।
 फोटो कैप्शन 1: आकाश शर्मा चैनेल पर गीत गाते हुए
2:आकाश शर्मा भारत के 20 बच्चों के बीच गीत गाते हुए।



मॉडल संस्कृति स्कूल के 4 शिक्षक आये संक्रमित
*******************************************************
***********************************
*************************
 कनीना। यूं तो कोरोना महामारी पुन: तेजी से रफ्तार पकड़ती जा रही है किंतु कनीना के राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के 4 शिक्षक संक्रमित आने से परेशानी बढ़ गई है। करीरा के एक स्कूल से भी आठ विद्यार्थी संक्रमि मिले हैं। जहां शिक्षकों के कोरोना संक्रमित आने से इसका प्रभाव बच्चों पर भी पड़ सकता है। शेष शिक्षकों की भी कोरोना जांच करवाई जाए ताकि कोरोना फैलने से बच सके। उधर करीरा के एक स्कूल के भी आठ विद्यार्थी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।





कस्बे के बीचों-बीच रामपुरी नहर को भूमिगत करने का कार्य कछुआ गति से चलने के कारण लोग हुये परेशान
*********************************************************************************
**********************************
************************************************
कनीना। कनीना से रेवाड़ी रोड़ तक नहर को भूमिगत करने तत्पश्चात इसके ऊपर से सड़क निर्माण कार्य कछुआ गति से चलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
 लोगों का कहना है कि जब से नहर को भूमिगत करने का कार्य शुरू हुआ था तब से कस्बावासियों को खुशी का अनुभव हुआ था लेकिन यही खुशी उस समय गम में तब्दील हो गई तब नहर को उखाड़ कर उसके साथ से गुजरने वाले रास्ते को धराशाई कर दिया और अब वही कार्य कछुआ गति से होने के कारण लोगों को कस्बे में आने जाने के लिए जिस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस नहर को अविलंब भूमिगत कर इसके ऊपर से सड़क निर्माण की मांग बढ़ी है।  



युवक हुआ गायब, गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
************************************************
************************************
*******************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव ककराला से युवक घर से बिना बताये गायब हो गया। पुलिस में उसके पिता द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी अनुसार ककराला निवासी  मनोज कुमार पुत्र सूबे सिंह 19 जनवरी से घर से बिना बताए गायब हो गया। सूबे सिंह ने हर जगह उसकी तलाशी की किंतु कहीं नहीं मिला। कनीना पुलिस में उनके बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।



विभिन्न मार्गों पर हुये गड्ढे, आवागमन में हुई परेशानी
****************************************************
************************************
******************
कनीना। कनीना से महेंद्रगढ़ तथा कनीना से अटेली जाने वाली सड़क में बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं लेकिन प्रशासन व सड़क विभाग इनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।   
 कनीना कस्बे से होकर महेंद्रगढ़ तथा अटेली कनीना-रेवाड़ी,कनीना-कोसली, कनीना बस स्टैंड समक्ष मार्ग पर गड्ढे को जाने से कनीना बस स्टैंड पर लंबा जाम बार बार लग जाता है। कनीना बस स्टैंड समक्ष गुजरने वाले अटेली मोड़ तक मार्ग को चार मार्गी बनाने की चर्चाएं कई बार उठी हैं किंतु महज चर्चाएं बनकर रह जाती हैं। समस्या जस की तस चली आ रही है।



पकड़े गये बजरी से भरे ट्रक की जुर्माना लगाया
***********************************************
************************************
**************
 कनीना। खनन अधिकारी खान एवं भूविज्ञान विभाग नारनौल द्वारा अवैध खनन करके ढुलाई करने की जांच को तेज करते हुए ट्रक चालक से जुर्माना राशि अदा करने का आदेश दिया  है।
मिली जानकारी अनुसार 23 अक्टूबर 2021 को  आरटीए इंस्पेक्टर संदीप गांव कनीना में चेकिंग कर रहे थे तभी एक बजरी भरा ट्रक पकड़ा जिसकी सूचना उन्होंने खनन रक्षक पुनीत को दी।  खनन रक्षक पुनीत द्वारा वाहन चेक किया गया तो चालक मौके से फरार हो गया। जिनके पास कोई बिल या ई-रवानगी नहीं थी। खनन रक्षक पुनीत कुमार द्वारा ट्रक को कनीना थाना के तहत हैफेड गोदाम में सीज कर दिया जिसमें 38 मिट्रिक टन बजरी भरी हुई थी। वाहन वाहन चालक के नाम पता आदि के बारे में जानकारी के लिए क्षेत्रीय प्राधिकरण चरखी दादरी को लिखा गया था। बाद में ट्रक चालक ने जुर्माना राशि अदा करने में असमर्थता जाहिर की। अधिकारी ने राशि जमा करवाने का आदेश दिया है।






Sunday, January 23, 2022

 
पकड़े गये बजरी से भरे ट्रक की जुर्माना राशि भरवाने का दिया आदेश
***************************************************************
***************************************************************
***********************************
************************************
 कनीना। खनन अधिकारी खान एवं भूविज्ञान विभाग नारनौल द्वारा अवैध खनन करके ढुलाई करने की जांच को तेज करते हुए ट्रक चालक से जुर्माना राशि अदा करने का आदेश दिया है।
मिली जानकारी अनुसार 23 अक्टूबर 2021 को  आरटीए इंस्पेक्टर संदीप गांव कनीना में चेकिंग कर रहे थे तभी एक बजरी भरा ट्रक पकड़ा जिसकी सूचना उन्होंने खनन रक्षक पुनीत को दी।  खनन रक्षक पुनीत द्वारा वाहन चेक किया गया तो चालक मौके से फरार हो गया। जिनके पास कोई बिल या ई-रवानगी नहीं थी। खनन रक्षक पुनीत कुमार द्वारा ट्रक को कनीना थाना के तहत हैफेड गोदाम में सीज कर दिया जिसमें 38 मिट्रिक टन बजरी भरी हुई थी। वाहन वाहन चालक के नाम पता आदि के बारे में जानकारी के लिए क्षेत्रीय प्राधिकरण चरखी दादरी को लिखा गया था। बाद में ट्रक चालक ने जुर्माना राशि अदा करने में असमर्थता जाहिर की। अधिकारी ने राशि जमा करवाने का आदेश दिया है।




जिला में आज 126 नये कोरोना केस. 56 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज
****************************************************************
************************************
*********************************
कनीना । सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 126 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पाजिटिव की कुल संख्या 22722 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 56 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 22015 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 552 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 23 जनवरी तक 244197 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112963 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 496827 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1180 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
 1. मौड़ी- 4

 2. मौसमपुर-1

 3. मौसनोता-1

 4. नांगल सिरोही-1

 5. नांगल चौधरी-1

 6. नांगल कालिया-2

 7. नांगल पीपा- 1

 8. नंगली-1

 9. नारेड़ी-1

 10. नियामतपुर-1

 11 निजामपुर-3

12 पड़तल-1

13. पटीकरा-1

14. पवेरा-4

15. रसुलपुर-1

16. रिवासा-1

 17 सदर थाना महेंद्रगढ़-1

 18 सराय-2

 19 सिरोही बहाली-2

 20 सिसोठ-1

 21 तलवाना-1

 22 उंहाणी-1

 23 उस्मानपुर-1

 24 डालनवास-1

25 सतनाली-2

26 बारडा-1

27 चेलावास -1

28 एंप्लॉयीज कॉलोनी नारनौल- 1

29. हुड्डा नारनौल-1

30. कैलाश नगर नारनौल-1

31. केशव नगर नारनौल- 2

32. मंडी नारनौल- 1

33. मोहल्ला खडख़ड़ी नारनौल-1

34.  मोहल्ला मिश्र वाड़ा नारनौल 1

35. मोहल्ला सलामपुरा नारनौल- 4

36 डिस्ट्रिक्ट जेल नारनौल- 9

37. मोहल्ला फरासखाना नारनौल-1

38. नारनौल- 5

39. पुलिस लाइन नारनौल-1

40. नुनी अव्वल- 1

41. श्याम कॉलोनी नारनौल-1

42. थाना सदर नारनौल-1

43.   महेंद्रगढ़-2

44. अकबरपुर-3

45.  आकोदा-1

46  बागोत-1

47. भगडाणा-2

48.  भडफ़-1

49. भोजावास-8

50. छिलरो -1

51. चिंडालिया-1

52.  छितरौली-1

53. देरोली जाट-1

54. ढाणा-1

55. ढाणी गूलर वाई-6

56.  धनोता-2

57. धोलेरा-2

58. गणेश कॉलोनी महेंद्रगढ़-1

59. घाटा शेर-2

60. गुढ़ा-1

61. जासावास-1

62.  कनीना-9

63. करमचारी कॉलोनी महेंद्रगढ़-1

64. करौली-1

65. कारोता-1

66. खानपुर-1

67. खेड़ी- 1

68. माजरा कला-1

69. मंडाना-1

70. मारोली-1

71. मोहनपुर-1





वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन ने किया पराक्रम दिवस का आयोजन
-नेताजी सुभाषचंद्र बोस ही हैं युवाओं के सच्चे प्रेरणा स्रोत
**************************************************************
************************************
*****************************
कनीना। खण्ड अटेली के गांव रामपुरा में  हर वर्ष की भांति 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की 126 वीं जयंती पर गांव रामपुरा के राजकीय विद्यालय में पराक्रम दिवस का भव्य आयोजन किया गया ।
कार्यक्रमकी शुरुआत नेता जी के चित्र पर माल्यार्पणऔर पुष्प अर्पित करने के साथ साथ अमर शहीद रामसिंह जी के स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ हुई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुन्दर लाल सुबोध ,साहित्यकार ने  अपने संबोधन से नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा रणपाल सिंह चौहान ,शिक्षाविद् ने अपने ओजस्वी भाषण से बच्चों को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर साहसी और जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेंद्र शर्मा जी ने की और मंच संचालन बिशन शर्मा जी ने बेहतरीन तरीके से किया।
इस मौके पर गांव के अन्य गणमान्य   व्यक्तियों  ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला और अनेक बच्चों ने अपने देश भक्ति गीत और भाषण से मां भारती के वीर सपूत को  उनकी जयंती पर याद किया कार्यक्रम का आयोजन वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन  के सदस्यों , सोमा दादा,राजकुमार रामपुरा, विनोद राम ,कुलदीप पर्यावरण मित्र, साहिल आदि द्वारा गया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से गांव के अनेक गण मान्य जन जिनमें मुख्य रूप से मदन लाल, हंसराज यादव ,सहेंद्र,जीवनराम, कवरसिहं ,राकेश, पूर्णसिहं, साहिल गौरव,दीपक और अनेक नागरिक मौजूद रहे और नेता जी और भारत माता के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
फोटो कैप्शन 6: नेताजी को याद करते फाउंडेशन के लोग।



23 जनवरी को भारत के आत्म गौरव का जन्म हुआ था -मा.राजेश उन्हाणी
***************************************************************
************************************
******************************
कनीना। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शिक्षक व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी राजेश उन्हाणी ने कहा की 23जनवरी 1897 को सुभाष चंद्र बोस का जन्म नहीं हुआ था बल्कि भारत के आत्मगौरव का जन्म हुआ था।
नेताजी ने दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के सामने तनकर कहा था कि मैं तुमसे आजादी मांगूंगा नहीं, छीनकर आजादी लूंगा।
नेताजी ने आजाद भारत के सपने को नयी दिशा दी नेता जी का नाम सुनते ही एक नई ऊर्जा का संचार होता है, विकट से विकट परिस्थिति मे भी इतना हौसला और साहस मिल जाता है कि दुनिया कि बड़ी से बड़ी चुनौती ठहर जाती है।
आगे उन्होंने कहा कि 'आजाद हिंद सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों के भारत का निर्माण करना अभी शेष है। नेताजी ने देश को आजाद कराते हुए स्वतंत्र भारत का जो सपना देखा था। वह अभी अधूरा है। हम सबको मिलकर स्वस्थ, समृद्ध भारत बनाना होगा।Ó
 नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार का गठन किया था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस आजाद हिंद सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उनका निधन वायुयान दुर्घटना में नहीं हुआ था, अपितु उनकी मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है। सरकार को इस रहस्य से पर्दा उठाना चाहिए। साथ ही देश के इस महान सपूत को अभी तक 'भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया? यह समझ से बाहर है।Ó
नेताजी ने आज़ाद हिन्द सरकार सरकार के तहत अंडमान निकोबार में 30 दिसंबर 1943 को तिरंगा फहराया था। ये तिरंगा आजाद हिंद फौज का था और ये भारतीय जमीन पर आजादी की पहली निशानी थी। आजाद हिंद सरकार की स्थापना करते वक्त नेताजी ने ये शपथ ली थी कि 'ईश्वर के नाम पर मैं ये पवित्र शपथ लेता हूं कि भारत और उसके 38 करोड़ लोगों को आजाद करवाऊंगाÓ। आजाद हिंद सरकार ने ये तय किया था कि तिरंगा झंडा भारत का राष्ट्रीय ध्वज होगा अभिवादन के लिए 'जय हिंदÓ का प्रयोग करेंगे।Ó
फोटो कैप्शन 5: राजेश कुमार नेताजी को याद करते हुए।





मारपीट करने के मामले में 3 के विरुद्ध मामला दर्ज
********************************************************
***********************************
***************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव पड़तल की महिला कौशल्या द्वारा कनीना थाने में 3 लोगों की मार पिटाई करने गाली गलौज करने का मामला दर्ज करवाया है।
 मिली जानकारी अनुसार 7 नवंबर 2021 को कौशल्या दुकान के सामने झाड़ू लगा रही थी तभी बीर सिंह ने आकर हाथापाई एवं गाली गलौज किया। उसकी पत्नी मंजीता तथा बिक्रम भी साथ थे, जिन्होंने भी गाली गलौज किया। इसी बीच कौशल्या के परिवार से संजीत उनसे मिलने के लिए आया था जिसने बीच-बचाव किया। इन लोगों ने जान से मारने की धमकी संजीत के हाथ की हड्डी भी तोड़ दी।  कौशल्या ने पुलिस में कहा है कि पहले भी दो तीन बार इन लोगों ने झगड़ा किया। पंचायत व थाने में फैसला कर लिया और अपनी गलती मान ली थी किंतु फिर से झगड़ा करने पर उतारू है। ऐसे में उन्होंने तीन लोगों विक्रम, बीर सिंह और मनजीत के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


 7 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी
**********************************************
********************************
****************
कनीना। कनीना पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर वाल्मीकि मोहल्ला वार्ड 10 में एक युवक को गिरफ्तार कर प्लास्टिक के बोरे से  7 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। कनीना पुलिस ने कपिल नामक व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






जय हिंद पराक्रम दिवस धूमधाम से मनाया गया
****************************************************
***********************************
*******************
कनीना। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती   पराक्रम दिवस पर आज दौगङा अहीर में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव पहुंची। उन्होंने गांव के आजाद हिन्द फौज सेनानी स्व. कृपाराम और शहीद महावीर प्रसाद को नमन करते हुए उनके परिवारों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने विदेशों में रहकर सेना को संगठित किया और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज उन्हीं की जयंती मना रहे हैं। सुभाष चंद्र बोस और अमर शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिवीर के कारण हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। हमें अपने इतिहास को सदैव याद रखना चाहिए तभी हमारी आने वाली पीढिय़ां सुरक्षित हो पाएंगे। इस अवसर पर वेद प्रकाश आर्य, कर्ण सिंह , मामन सिंह प्रधान, कर्मवीर मिताली, मोहन सिंह पूर्व                                                                                                                                          पार्षद, अनिल संरपच,महेंद्र सिंह ठेकेदार, सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, वीर सिंह, नरेंद्र, भाई रमेश कोबरा और अन्य ग्रामीण एवं युवाओं ने राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान गाकर वीर शहीदों को नमन किया।
फोटो कैप्शन 7: पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव शहीदों को नमन करते हुए।     




लोगों ने लिया धूप का लिया आनंद
**********************************************
***********************************
***********
 कनीना। विगत कई दिनों से धुंध, कोहरा, बारिश होने के बाद रविवार को कनीना क्षेत्र में आसमान साफ रहा जिसके चलते धूप खिली। धूप का आनंद लोगों ने लिया।
उल्लेखनीय है कि धुंध एवं कोहरा एवं हवा में नमी के चलते सरसों में सफेद रतुवा का रोग लग गया है। वही कुछ किसानों की सरसों बारिश के कारण धरती पर लेट गई जिसके चलते किसान मायूस है किंतु मौसम साफ रहेगा तो किसानों की यह समस्या कुछ हद तक हल होने की उम्मीद है।  





आजादी के अमृत महोत्सव पर नेताजी को याद किया
-फुटबाल प्रतियोगिता में पहुंची 8 टीमें
**********************************************
************************************
**************
कनीना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिन पर नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में क्लब प्रधान विनय यादव की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह थे। सबसे पहले हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद में 25 स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लोगों को 25 साल ,लोई सम्मान में ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नेताजी को याद करते हुए एसडीएम कनीना ने नेताजी द्वारा तैयार की गई आजाद हिंद फौज की स्थापना और उसके कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा है कि वो नेता जी के बताए मार्ग पर चलें तथा उनसे प्रेरणा लेंं।
 पूर्व प्रधान श्री मोहर सिंह ने नेताजी क्लब की स्थापना और कार्यों के बारे में बताया पूर्व प्रधान दलीप सिंह व राजेंद्र सिंह लोढ़ा ने भी अपने विचार रखे और क्लब को कालेज एसएमसी कमेटी कनीना ने 21000 रुपये क्लब के ठीक से रखरखाव और टूर्नामेंट करवाने के लिए भेंट किये। इस मौके पर कर्नल भूप सिंह ने भी नेता जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
 अंत में मीटिंग के अध्यक्ष एडवोकेट विनय यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आईसीएस होते हुए भी क्रांतिकारी का रास्ता चुना और नेताजी भी अनेक कठिनाइयों को पार करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे। कार्यक्रम में गांव के काफी संख्या में प्रबुद्ध लोग आए।
नेताजी मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पार्षद मनीष यादव रहे। उन्होंने बताया फुटबाल टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया।
 इस मौके पर कंवर सैन वशिष्ठ, मनफूल सिंह आर्य ,धनपत साहब, सुरेंद्र साहब ,देशराज मास्टर कोटिया, दिलावर सिंह, शिवकुमार ,कुकू ,कृष्ण सिंह मास्टर ,मास्टर राजेश उन्हानी दिलावर सिंह, राज कुमार, विजय यादव ,पूर्व प्रधान सतपाल साहब ,सुबे सिंह, विजय सिंह ,मोहन पार्षद ,नवीन कुमार जतिन शर्मा यादवेंन्दर यादव आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 3: एसडीएम कनीना नेताजी के साथ साथ शहीदों को नमन करते हुए।






नेताजी को विभिन्न संस्थाओं ने याद किया
**************************************************
**********************************
*******************
कनीना। कनीना क्षेत्र में नेताजी को उनके जन्म दिन पर याद विभिन्न लोगों एवं विभिन्न संस्थाओं ने याद किया।
 नेताजी सुभाषचंद्र बोस  की 125 वी वर्षगांठ पर सतीश जैलदार प्रधान नगर पालिका कनीना व संदीप यादव पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 3 एवं हुकम चंद यादव गौशाला प्रधान ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए। इनके साथ सतपाल सिंह, विक्रम सिंह यादव, सुखपाल यादव,कृष्ण साहब,प्रदीप यादव, प्रताप सिंह यादव एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उधर महान स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के संस्थापक मां भारती के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उपरांत व्यापारी एकता मंच के प्रधान महेश बोहरा ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नेताजी के इस नारे ने पूरे देश में क्रांति ला दी थी। खासकर के युवाओं में जोश भर गया था और नेता जी से प्रेरणा लेकर के युवाओं ने आजादी के लिए हुंकार भरी थी। नेता जी द्वारा आजाद हिंद फौज की स्थापना करने से युवाओं को एक नई दिशा मिल गई थी। श्री बोहरा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस केवल एक इंसान का नाम नहीं है बल्कि यह नाम है उस वीर का, जिनकी रगों में केवल देशभक्ति का खून बहता था। नेताजी भारत मां के उन वीर सपूतों में से एक है जिन का कर्ज आजाद भारत वासी कभी नहीं चुका सकते। श्री बोहरा ने कहा कि नेता जी द्वारा लिखी हुई पुस्तक द इंडियन स्ट्रगल आज के युवाओं को पढऩी चाहिए और उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
 इस अवसर पर महेश बोहरा के साथ बात विकास परिषद शाखा कनीना के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद मोहन सिंह, एडवोकेट मनोज शर्मा, चंद्रमोहन बोहरा, बजरंग दल से विजय कुमार, राजकुमार राजू, आशीष यादव, विकास यादव, गोविंद यादव, मास्टर कृष्ण यादव, कृष, केशव , जतिन आदि मौजूद रहे।
  उप-मंडल के गांव झगड़ोली में सेना के भूतपूर्व सैनिकों व बाबा भईया समिति व शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति के सदस्यों ने नेताजी की जयंती मनाई। इस उपलक्ष्य पर भूतपूर्व कप्तान बनवारी लाल व सैनिक ओमप्रकाश सोनी ने युवाओं को नेताजी के जीवन पर जानकारी देते हुये मार्गदर्शन करते हुये कहा कि आज हम स्वतंत्रता से जीवन यापन कर रहे हैं। ये नेताजी की बदौलत है। हमें नेताजी के जीवन पर अवश्य पढऩा चाहिए। इस मौके पर प्रदीप शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की नेताजी अपने जमाने के स्वयं इतिहास रहे हैं। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पद्चिन्हों पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।                                       
इस दौरान सनी शर्मा, ललित सिंह, महेश चौहान, राकेश सिंह, नरेश सोनी बजरंग दल ,सोनू शर्मा ,मोनू शर्मा , मनोज कुमार,नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।                         
 उधर भाजपा जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश लिसानिय ने अपने निवास स्थान के पास नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयन्ती लड्डू बांटकर मनाई। श्री लिसानिया ने नेताजी के जीवन पर विस्तार से बताया व नेताजी अमर रहे के नारे लगवाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को प्रणाम किया।
 इस कार्यक्रम में जगदीश प्रशाद, मुंशीराम, बिजेंद भोजावासिया, ब्रह्मदत्त, संतोष ठेकेदार, हंसराज, नवीन मित्तल, सोमदत्त, हरिकिशन, दिलावर यादव आदि प्रमुख हाजिर थे।                                                                                                                
फोटो कैप्शन 2: महेश बाहरा एवं उनके साथी नेताजी को याद करते हुये।
 4: सतीश जेलदार पालिका प्रधान नेताजी को याद करते हुए


कनीना क्षेत्र में आकाश शर्मा का देखा कार्यक्रम
-टीवी समक्ष हुजूम नजर आया
************************************************
***********************************
*****************
कनीना। शनिवार की शाम  जी-टीवी और जी-अनमोल पर रात्रि 8 बजे आजादी के अमृत महोत्सव में कनीना के कलाकार आकाश शर्मा को देखकर लोग भाव विभोर हो गये। यह भारत का सबसे बड़ा रियलिटी-शो है जिसे 180 देशों में प्रसारित किया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन यह कार्यक्रम चलेगा।  भारत के 20 बच्चों में से आकाश शर्मा एक है।
 पहले भी इंडियन आइडल जूनियर में वर्ष 2013 में अपना जौहर दिखा चुके हैं जिनका पूरे भारत में टाप-7 में नाम रहा है।  आकाश शर्मा के पिता शिवकुमार ने बताया कि 26 सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के 52 एपीसोड होंगे तथा सभी  एपीसोड में आकाश शर्मा नजर आएंगे।  कस्बा कनीना के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर एवं बैनर लगा दिये गये हैं ताकि लोग उनके कार्यक्रम को पढ़़कर देख सके। आकाश शर्मा के पिता शिव कुमार बहुत प्रसन्न नजर आये। कस्बा कनीना के लोगों ने वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत में आकाश शर्मा देश के विभिन्न कलाकारों में नजर आये।
फोटो कैप्शन 01: टीवी पर कनीनावासी आकाश शर्मा का कार्यक्रम देखते हुए।








Saturday, January 22, 2022

 जिला में  कोरोना का कहर जारी, आये 110 केस।
-84 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज
******************************************************
*********************************************************
************************************
*****************
कनीना । सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 110 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 22596 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 84 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21959 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 482 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 22 जनवरी तक 244197 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112949 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 496021 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1540 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
 1. मोहल्ला राव का नारनौल- 3

 2. आजाद चौक नारनौल-1

 3. बास मोहल्ला नारनौल-3

 4. धोबी जोहड नारनौल-1

 5. गांधी कॉलोनी नारनौल-1

 6. हुडा सेक्टर नारनौल-5

 7. केशव नगर नारनौल- 2

 8. किला रोड नारनौल-1

 9. माली तिब्बा नारनौल-1

 10. मालवीय नगर नारनौल-1

 11 मोहल्ला मिश्रावाड़ा नारनौल-2

12 मोहल्ला नलापुर नारनौल-3

13. न्यू मंडी नारनौल-1

14. मोहल्ला प्राणपुरा-1

15. शिव कॉलोनी नारनौल-1

16. नारनौल-4

 17 मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-2

 18 अटेली-2

 19 महेंद्रगढ़-3

 20 लाला वाला कुआं महेंद्रगढ़-2

 21 भांडोर ऊंची-1

 22 भांडोर निची-1

 23 निंबी-1

 24 नानगवास-1

25 भांखरी-1

26 भिलवाड़ा-1

27 भोजावास -1

28. बिगोपुर-2

29 बिहाली-1

30 चेलावास-1

31 आदलपुर-1

32 पटीकरा-2

33 दुलोठ जाट-1

34 ढाणी कोजिंदा-1

35 ढाढोत-1

36 डेरोली अहीर -2

37 धानौता -1

38 धरसुं-1

39 धौलेड़ा-1

40 गढानियां -1

41 गहली-1

42 हमीदपुर -1

43 जमालपुर-1

44. ककराला-1

45. करीरा-2

46. कनीना-5

47. बास खुडाना-2

48. कोजिंदा-1

49. कोरियावास-1

50. मंडाणा-1

51.मारोली-2

52. मेघनवास-1

53. नांगल सिरोही- 1

54.बडग़ांव-1

55. नीरपुर-1

56. नांगल चौधरी-4

57. पांचनोता-2

58. बेरुंडला-1

59. पाथेड़ा-1

60. पोता-2

61. रामपुरा-1

62. रिवासा-1

63. सलीमपुर-1

64. सलुनी- 1

65. सतनाली-2

66.  सेहलंग-1

67. शोभापुर-1

68. स्याना-1

69. नुनी अवल-1

70. सुराणा-1

71. तलवाना-1




रातभर हो सकती है बारिश
***********************************
************************************
****
कनीना। मौसम अपडेट वर्तमान में खाटू श्यामजी ,चोमू, नीमकाथाना ,राजस्थान , नारनौल के आसपास के अनेक स्थानों महेंद्रगढ़ के पास के अनेक स्थानों, झोझू ,चरखी दादरी, सावड़, छुछक वास ,बहू ,रोहतक, मदीना, लाखन माजरा ,करनाल कुरुक्षेत्र ,राजोद ,पानीपत ,के पास कैथल, जींद, पनडूरी कुरुक्षेत्र,पेहोवा शाहबाद, अंबाला ,यमुनानगर और चंडीगढ़ और अनेकों स्थानों पर बारिश की गतिविधियां शुरू है  और रात भर जारी रहने की प्रबल संभावनाएं हैं। यह जानकारी डॉ चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने दी।


भडफ में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से
*****************************************************
***********************************
**********************
कनीना। भडफ में 23 जनवरी से बाबा भीष्म दास पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ओमप्रकाश ठेकेदार उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए सभी खिलाड़ी का एक ही ग्राम पंचायत का होना चाहिए। हैट्रिक बनाने वाले खिलाडिय़ों को आकर्षक इनाम दिया जाएगा। मैच टाई होने पर फैसला सुपर ओवर के माध्यम से होगा। यह प्रतियोगिता 23 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगी। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 21000 तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15000 का नगद इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि समाजसेवी विनोद भडफ़ रहेंगे।




स्कालरशिप टेस्ट स्कूल खुलने पर
-23 जनवरी का टेस्ट हुआ स्थगित
***************************************
************************************
****
कनीना। यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल का स्कालरशिप टेस्ट अब 23 जनवरी की बजाए स्कूल खुलने पर फरवरी माह में कराया जायेगा। यूरो स्कूल कनीना के प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि कोविड़ के चलते स्कूल बन्द हैं जिस कारण यह निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर वैक्सीन जरूर लगवायें ताकि सभी का स्वास्थ्य ठीक रहे। विद्यार्थी अपने घर पर रहकर 23 जवनवरी (पराक्रम दिवस) को नेताजी सुभाष की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें नमन करें तथा उनकी जीवनी पर पुस्तकें पढ़ें एवं लेख लिखकर अपने अध्यापकों को भेजें। सबसे अच्छे लेख पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सुभाष चंन्द्र बोस जैसे महानायक की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश को परतंत्रता की बेडिय़ों से आजाद करवाने में उनकी अहम भूमिका रही है।





शिक्षा विभाग जेबीटी अध्यापकों के स्थानांतरण में लगातार तीसरी बार हुआ फेल चौथी बार नया शेड्यूल जारी
-स्थानांतरण बनता जा रहा है पहेली
********************************************************
***********************************
**********************
कनीना। हरियाणा शिक्षा विभाग दवारा जारी ऑनलाइन स्थानांतरण नीति में एमआइएस पोर्टल पुन: धराशाई हो गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जेबीटी अध्यापकों की स्थानांतरण के लिए लगातार तीसरी बार जारी शेड्यूल के अनुसार स्थानांतरण को रद्द कर दिया गया है व चौथी बार नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विगत 6 वर्ष से स्थानांतरण के लिए बाट जोह रहे व संघर्ष कर रहे जेबीटी अध्यापकों का हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 2 माह पूर्व पहला नोटिफिकेशन जारी किया गया था। उसके बाद बदलाव करते हुए दूसरी व तीसरी बार ड्राइव चालू किया गया। ज्यादातर अध्यापकों ने लगभग अपनी विभागीय आदेश अनुसार सभी च्वाइस भर दी थी क्योंकि दिनांक 20 जनवरी 2022 से पोर्टल शाम चार बजे के उपरांत सही काम कर रहा था लेकिन 21 जनवरी 2022 को पुन: पोर्टल को बंद कर दिया व नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया। विभाग के इस फैसले से पीडि़त अध्यापकों का दर्द छलका। इस प्रकार से विभाग लंबे समय से बार-बार इस तबादला नीति में फेल रहा व आगे भी इस तबादला नीति का लाभ अध्यापकों को मिलना मुश्किल दिख रहा है। काफी संख्या में अध्यापकों वह यूनियनों की तरफ से स्थानांतरण नीति को रोके जाने का विरोध हुआ। सैकड़ों की संख्या में अध्यापकों ने ट्रांसफर ड्राइव के फेल होने पर विभाग से मांग की है कि विभाग शीघ्र से शीघ्र इस तबादला नीति को तुरंत प्रभाव से लागू करें। अन्यथा आने वाले समय में धरना प्रदर्शन करके हम सब विभाग का विरोध दर्ज करेंगे व जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन पर भी बैठेंगे।



कहीं बेमौसमी बारिश छीन न ले किसानों की खुशियां
***********************************************
*************************************
**************
 कनीना। कनीना की बावनी नामक भूमि पर सर्वाधिक उगाई गई सरसों की फसल जहां लोजिंग(गिरना) तथा रतुआ रोग की चपेट में आ रही है। मौसम न खुलने से किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। विगत करीब एक पखवाड़े से सूर्य के दर्शन कभी कभार हो रहे हैं। कभी बार-बार बूंदाबांदी, पाला पडऩा, ठंड और धुंध के चलते नुकसान की आशंका बनी वहीं अब बेमौसमी बारिश के साथ हवा चलने से किसानों की सरसों की फसल गिर गई है। बेशक गेहूं की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद हो किंतु कनीना के 20760 हैक्टेयर पर उगाई गई सरसों की फसल पैदावार लेने वाला किसान चिंता में डूब गया है। किसान खरीफ तथा रबी दो फसल उगाते हैं किंतु अनाज बतौर रबी की फसल उगाई जाती है। इसी फसल को बेचकर किसान वर्ष भर की आय प्राप्त करता है किंतु बेमौसम बारिश लगातार किसान पर प्रहार करती जा रही है। जहां किसान विगत दिनों से मौसम में बार बार परिवर्तन से परेशान नजर आ रहे थे उनकी फसल गिरने से चिंता और बढ़ गई है। क्षेत्र में गेहूं की फसल महज 9470 हेक्टेयर उगाई गई है जिसे बारिश का लाभ होगा। शनिवार को 7 एमएम बारिश एक दिन में हो जाने के बाद हवा चली और फसल धरती पर गिर गई। कृषि विभाग इस वक्त सिंचाई न करने की बात कह रहा है किंतु किसानों की चिंता का कारण बारिश है। किसान अजीत कुमार, देवेंद्र, सुरेंद्र, महेंद्र, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह आदि ने बताया कि उनके खेतों में खड़ी हुई सरसों की फसल बारिश और आंधी से धरती पर लेट गई है जिसके कारण उनकी पैदावार निश्चित रूप से 10 प्रतिशत तक घट सकती है। किसान इन परिस्थितियों में रोने के अलावा कुछ नहीं कर पाएगा।
किसानों का कहना है कि बेमौसम की बारिश अंदर ही अंदर खाये जा रही है कि कहीं उनकी सारी मेहनत मिट्टी में न मिल जाए। लाखों रुपए खर्च करके किसान कड़ी मेहनत करके फसल पैदावार लेता है उस पर जहां मौसम, आवारा जानवर, पक्षी फसल में सेंध लगा देते हैं जिससे पैदावार घटती चली जाती है। किसान मजबूर है किंतु किसी को बता नहीं सकते परंतु उनके चेहरे की चिंता की लकीरें इंगित करती है कि किसान असहाय और मजबूर हो गया है।
उल्लेखनीय है कि रबी फसल में गेहूं से जहां तूड़ी प्राप्त कर पशु चारा बनता है वही अनाज खाने के काम आता है। सरसों बेचकर जहां कुछ आय प्राप्त होती है वही किसान अपनी सरसों से तेल निकलवा कर वर्षभर प्रयोग करते हैं। यह फसल किसान की रीड की हड्डी है। हर वर्ष गैर मौसम की मार किसान को नुकसान पहुंचा जाती है और किसान असहाय खड़ा नजर आता है।
कृषि विभाग के डाक्टर देवेंद्र, डा देवराज का कहना है कि बेमौसम की बारिश किसान की सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है किंतु गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होने वाला। बहरहाल किसानों की चिंता स्पष्ट है और आने वाले समय में ही पता लग पाएगा कि किसान बेमौसम बारिश तथा अन्य आपदाओं से पैदावार में कितनी कमी हुई।
फोटो कैप्शन 7: यसरसों की खेतों में लेटी हुई फसल।


नेताजी की जयंती पर उन्हें याद किया
*************************************************
***********************************
******************
कनीना। युवा आयोग हरियाणा के तत्वाधान में कनीना मंडी स्थित लाला मुन्नालाल उजागर सहाय धर्मशाला में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर समाजसेवी दीपक कुमार और उनकी युवा साथियों के सहयोग से मनाई गई। जिला युवा पुरस्कार विजेता दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ के दिशा- निर्देशन पर प्रदेश भर के सभी युवा मंडलों में जिला, राज्य व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा द्वारा  मनाई गई है। इस मौके पर युवाओं के द्वारा सुभाष जी , सुभाष जी और कदम - कदम बढ़ाए जा सामूहिक गीत गायन किया गया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर दीपक वशिष्ठ ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया। इस मौके पर समाजसेवी दीपक कुमार,लोकतंत्र सेनानी शिवकुमार अग्रवाल,सुरेश कुमार वशिष्ठ,अमित कुमार,राहुल दीक्षित,विशाल,राजेश वर्मा,राहुल सोनी,आकाश सियार आदि युवा साथी मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन 2: नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद करते कनीना के लोग।


आधा किलोमीटर सड़क मार्ग को ठेकेदार उखाड़ कर गया भूल
- 3 महीने से लोग हो रहे हैं परेशान
***************************************************
**********************************
*******************
 कनीना। कनीना अनाज मंडी में मंडी गेट से धर्मशाला तक ठेकेदार रोड को उखाड़कर भूल गया है जिससे लोग परेशान हंैं। यह मार्ग ककराला से होते हुए कपूरी तक जाता है जो तीन मार्ग पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित किया गया है। मिली जानकारी अनुसार कनीना मंडी के पास जब ठेकेदार सड़क निर्माण करने लगा तो लोगों ने एतराज जताया और इसे घरों के फर्श लेवल से ऊंचा न उठाने की अपील की ताकि घरों के पानी की निकासी हो सके किंतु ठेकेदार इतना खिन्न हो गया कि सड़क मार्ग को उखाड़े तीन माह बीत गये हैं किंतु इधर आकर ही नहीं देख रहा है। उधर पार्षद मुकेश नंबरदार ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है परंतु हालात बारिश के समय और भी बदतर हो जाते हैं। कीचड़ और गंदगी से गुजर कर घरों तक पहुंचना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अविलंब इस समस्या को दूर करते हुए उखाड़ कर डाले गये सड़क मार्ग को पक्का किया जाए।
 फोटो कैप्शन 3: उखाड़ी गई कनीना मंडी गेट से धर्मशाला तक।




मंजीत यादव को बनाया भाजपा युवा मोर्चा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी
**************************************************************
**********************************
*******************************
कनीना। मंजीत यादव नांगल सिरोही को भाजपा ने जिला महेंद्रगढ़ के युवा मोर्चा के आईटी एवं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी है। अपनी नियुक्ति पर मंजीत यादव ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई आईटी एवं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी के कार्य को पूरी ईमानदारी से करूंगा। उन्होंने कहा कि आईटी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं एवं समाज को जोडऩे का काम करूंगा। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा व उपाध्यक्ष यतेंद्र राव के साथ साथ जिले के तीनों भाजपा विधायकों सहित पूर्व विधायक रामविलास शर्मा का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन 4: मंजीत सिंह नांगल सिरोही को युवा मोर्चा आईटी सेल की जिम्मेदारी का पत्र सौंपते हुए।





विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं राधेश्याम गोमला
*********************************************************
**********************************
****************************
कनीना उपमंडल के गांव गोमला के राधेश्याम एक बहुमुखी प्रतिभा-सम्पन्न व्यक्ति हैं जिन्होंने उपन्यास, नाटक , कविता, समीक्षा, लघुकथा व लेख आदि पर कलम चला कर ना केवल स्वयं को साहित्यिक व्यक्तित्व के रूप प्रमाणिक किया बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में अपनी प्रमुख पहचान बनाई है। हिंदी के एक नये वर्ण की खोजकर्ता एवं हरियाणवी बोली में बोला जाने वाला यह वर्ण हिंदी वर्णमाला में शामिल करने के पक्षधर हैं।
 वर्तमान में हिन्दी सिनेमा में पटकथा लेखन विषय पर पीएचडी. कर रहे राधेश्याम गोमला ने हिन्दी व्याकरण में एक महत्वपूर्ण शोध किया है।
उसके द्वारा लिखित जख्मी उपन्यास, चुप्प नाटक, सत्यार्थ-प्रकाश के दस समुल्लासों की समीक्षा व अंग-दर्पण, सम्राट-संन्यासी व कालचक्र चलता रहे आदि काव्य लेखन के बाद वर्तमान में कोविड-काल में वह हरियाणवी भाषा में काव्यात्मक रूप में चम्पू-साहित्यिक विधा तीन कथाएं लिख चुके हैं। भारतीय साहित्यिक विधा आशुकाव्य को बचाए रखने के लिए राधेश्याम गोमला हर साल एक प्रतियोगिता रखते हैं जिसमें मौके पर ही कवि को विषय देकर तथा प्रचलित संगीत की धुन पर तत्काल कविता बनाने की चुनौती दी जाती है। गायन और अभिनय के शौकीन राधेश्याम गोमला साँग व नाट्यकलाओं को बढ़ावा देने में सहयोग करते रहते हैं। इसके अतिरिक्त अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, विद्या बालन आदि नामचीन चेहरों के साथ कई मंच साँझा कर चुके राधेश्याम गोमला जिले की लगभग हर सामाजिक गतिविधि में अग्रणी भूमिका निभाते रहते हैं।
फोटो: राधेश्याम गोमला





मोटरसाइकिल को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
***********************************************************
***********************************
****************************
 कनीना। फ्रीज सुधारने के लिए बाइक पर जा रहे हैं युवकों को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को महेंद्रगढ़ अस्पताल ले जाने पर एक युवक की मौत हो गई। कनीना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार कृष्ण कुमार सलीमाबाद निवासी ने अपनी महेंद्रगढ़ में विजय इलेक्ट्रिक्स नाम से फ्रीज एवं एसी सुधारने की दुकान कर रखी है। गुरुवार को बवानिया गांव में फ्रीज सुधारने के लिए विक्की एवं कन्नू के साथ बाइक पर जा रहा था। बवानिया गांव से थोड़ा पहले उनकी बाइक को  सामने से आ रही एक सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सामने जाकर सड़क के गड्ढे में जा गिरी। बाइक पर सवार कृष्ण, विक्की और कन्नू को गंभीर चोटें आई। युवक कृष्ण कुमार के पिता जगदीश को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और उन्हें महेंद्रगढ़ अस्पताल ले गया। जहां कृष्ण कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि विक्की और कन्नू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कनीना पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।



युवती हुई गायब एक लड़के पर भगा ले जाने का किया शक जाहिर
***********************************************************
************************************
*************************
कनीना। कनीना उप-मंडल के एक गांव से 18 वर्षीय युवती गायब हो गई। युवती के पिता ने रेवाड़ी जिले के एक गांव के योगेंद्र नामक युवक पर शक जाहिर किया है कि वह उसे कहीं भगा ले गया। युवती के पिता द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि उनके 18 वर्षीय लड़की अपनी पत्नी के साथ घर से प्लाट पर गई थी। युवती अपनी मां से घर जाने की बात कहकर गई थी किंतु वह घर नहीं पहुंची। युवती की तलाश की गई किंतु कहीं नहीं मिली। युवती के पिता ने रेवाड़ी जिले के एक गांव के योगेंद्र नामक युवक पर शक जाहिर किया है कि वह उसे कहीं भगा ले गया। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कनीना क्षेत्र में रुक-रु











क कर हुई 7 एमएम बारिश, गेहूं की फसल को लाभ होने का अंदेशा
-सरसों में हो सकता है नुकसान
*******************************************************************
**********************************************************************
कनीना। कनीना क्षेत्र में शुक्रवार की रात से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार दोपहर तक 7 एमएम बारिश हो चुकी है। अभी आसमान पर बादल छाए हुए तथा मौसम विभाग के अनुसार भावी दिनों में भी बारिश होने की संभावना है। किसान परेशान है क्योंकि सरसों में सफेद रतुआ का रोग लगा हुआ है लंबे समय से धूप न निकलने से यह रोग लग गया है। अभी आने वाले दिनों में धूप न निकलने की संभावना जताई जा रही है।
 उधर कृषि विभाग के पूर्व विस्तार अधिकारी डॉ देवराज यादव ने बताया कि बारिश से गेहूं की खड़ी फसल को बहुत लाभ होगा परंतु सरसों फसल को नुकसान होगा। सरसों में फंगस का रोग आया हुआ है जो फसल में करीब पांच फीसदी पैदावार घटा देगा। अगर बारिश के बाद मौसम खुल जाता है तो सरसों को भी लाभ होगा। धूप निकलना बहुत जरूरी हो गया है। धूप अभाव में प्रकाश संश्लेषण क्रिया रुक गई है वहीं रोग बढ़ गया है। सरसों की खड़ी फसल हवा से गिर सकती है वहीं उन्होंने किसानों से सिंचाई रोकने की अपील की है।
बहरहाल किसान इस समय बारिश होना अच्छा नहीं मान रहे हैं। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट नजर आने लगी है।
फोटो कैप्शन 01: सरसों का बारिश से हुआ प्रभाव देखता किसान।

Friday, January 21, 2022

 
नगरपालिका में आयोजित हुई पार्षदों की बैठक
-7 एकड़ जमीन एसटीपी आउटलेट के लिए देने का प्रस्ताव हुआ मंजूर
**********************************************************************
*********************************************************************************
***********************************
****************************************
कनीना। कनीना नगर पालिका के नए भवन परिसर में कनीना के विभिन्न पार्षदों की बैठक पालिका प्रधान सतीश जेलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई लेकिन प्रमुख मुद्दा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) के लिए आउटलेट हेतु जमीन प्रदान करना था। 7 एकड़ जमीन आउटलेट के लिए देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया। इसके अतिरिक्त वाल्मीकि समाज के लिए प्लाट देने, कोर्ट केस आदि पर भी मंथन किया गया तथा सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए।      पालिका प्रधान सतीश जेलदार ने बताया कि कनीना नाहड़ सड़क मार्ग पर मल जल को साफ करने का प्लांट लगाया हुआ है परंतु यहां जमीन कम पड़ रही है तथा साफ पानी के लिए आउटलेट की जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि इस साफ किए गए पानी को पाइपों द्वारा मानका नामक बणी तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पाइप से पानी को पहुंचाए जाने की योजना है। तत्पश्चात इस जल को कृषि कार्यों के लिए दिया जा सकेगा। पालिका प्रधान ने बताया कि लंबे समय तक से यह समस्या बनी हुई थी कि आउटलेट का पानी कहां जमा किया जाए। ऐसे में कनीना के सीवर का पानी प्लांट में प्रयोग नहीं हो रहा है। दूर-दराज तक गंदगी फैलने की संभावना बढ़ गई है। यही कारण है कि आउटलेट के लिए जगह देने का निर्णय लिया गया है।
 उल्लेखनीय है कि एसटीपी पर विगत दिनों डीएम सुरेंद्र सिंह ने भी दौरा किया था तथा स्थिति का जायजा लिया था। यहां जगह कम होने की वजह से ट्रीटमेंट प्लांट का आउटलेट का पानी जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अब मानका बणी तक पानी पहुंचाया जाएगा और बाद में किसानों के लिए उपलब्ध हो सकेगा। कनीना की यह सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है कि हर वर्ष बारिश के समय कुछ वार्डों में पानी जमा हो जाता है क्योंकि जोहड़ों का पानी एसटीपी तक पहुंचाया जा सका है।  आउटलेट अभाव के चलते गंदे जल की समस्या बनी हुई है और अधिकांश जल जोहड़ों में ही रह जाता है। पालिका में आयोजित बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होने के बाद अब भविष्य में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की समस्या से निजात मिलने की संभावना बन गई है। इस मौके पर कनीना के सभी पार्षदों सहित सचिव प्रदीप कुमार, लेखाकार मनोज कुमार, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा,पार्षद एवं पूर्व प्रधान मास्टर दिलीप सिंह,कमल सिंह आदि उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन तीन: पालिका में आयोजित बैठक का नजारा।




राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदान किये जाएंगे नये वोटर कार्ड
************************************************
*************************************
***************
कनीना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी को देशभर में 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत जिन मतदाताओं के वोट बने हैं उनके मतदाता पहचानपत्र दिये जाएंगे।
बीएलओ सुनील कुमार ने बताया कि उन तक नये मतदाताओं की सूचि आ चुकी है। जल्द ही मतदाता पहचान पत्र मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को वोट की महता के बारे में जागरूक किया जाना है ताकि वे अपना वोट बनवाकर मतदान कर सकें। उन्होंने बताया कि जो भी बच्चा 18 वर्ष की  उम्र का हो जाता है वह अपना वोट बनवा सकता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही अपना वोट अवश्य बनवाए।




आग से हुये खोखे के नुकसान का मुआवजा देने की मांग
****************************************************
************************************
********************
कनीना। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव और जिला उपायुक्त को जपन भेज कर जिला के गांव दौंगडा जाट  निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति रोहतास के परचून के खोखे में आग लगने से हुए नुकसान के लिए पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा नामालूम दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। अतरलाल ने दौंगडा जाट पहुंचकर अनुसूचित जाति दुकानदार के परचून खोखे में लगी आग के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पीडि़त परिवार से भेंट की। पीडि़त दुकानदार रोहतास ने बताया कि उसकी गांव कि अनुसूचित बस्ती के पास परचून का खोखा है।  रात खोखे में आग लगने से सारा परचून का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी उनके खोखे में रखा सामान चोरों ने चोरी कर लिया था। उन्होंने अतरलाल को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की। अतरलाल ने पीडि़त परिवार तथा ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे उनके ज्ञापन को राज्य सरकार व उपायुक्त को भेजकर पीडि़त परिवार को तत्काल न्याय दिलाने की मांग करेंगे।
फोटो कैप्शन 2:आग लगे खोखे का मुआयना करने के बाद दुकानदार ज्ञापन देते हुए।





करीरा गांव के मुख्य मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर मौके पर  एसडीओ पीडब्ल्यूडी व जेई मौके पर पंहुचे
-रुकवाया निर्माण कार्य
*************************************************************************
************************************
******************************************************
कनीना। गत दिनों करीरा गांव के लोगों द्वारा करीरा गांव में हो रहे सड़क निर्माण की शिकायत एसडीएम कनीना को की थी तथा एक ज्ञापन भी एसडीएम को भेजा था। शुक्रवार को मौके पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी व जेई पंहुचे।
मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से उनकी शिकायत की जानकारी ली तथा सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। ग्रामीणों में आपसी मतभेद के कारण एसडीओ पीडब्ल्यूडी कृष्ण कुमार ने सड़क निर्माण का कार्य बीच में रुकवा दिया है।
 ग्रामीणों ने बताया कि कनीना से करीरा तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार अपनी मनमानी से सड़क मार्ग को बना रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीओ कृष्ण कुमार ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात भी की। ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य बीच में ही रोकने की हिदायत दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने मुख्य मार्ग पर एक स्पीड ब्रेकर बनाया था जिसको मौके पर पहुंचकर एसडीओ ने हटवा दिया उसके बाद ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग सही तरीके से पैमाइश करके नहीं बनाया जा रहा। एक तरफ तो गंदे नाले के लिए जगह छोडी हुई है दूसरी तरफ गंदे नाले के लिए जगह बिल्कुल नहीं छोड़ी गई जिसकी वजह से दूसरी तरफ रहने वाले लोगों के घरों का पानी कैसे बाहर जाएगा। एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को उनके समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि 85 लाख रुपये में बनाए जाने वाले कनीना करीरा मुख्य मार्ग का निर्माण 20 नवंबर को शुरू किया गया था। जो कि 9 महीने में बनकर तैयार होगा। इसकी लंबाई 2600 मीटर तय की गई है।
फोटो कैप्शन 4: करीरा मार्ग निर्माण में मौके पर पहुंचे अधिकारी। उपस्थित एसडीओ तथा जेई





तेज रफ्तार की गाड़ी पेड़ से टकराई 4 घायल
-हायर सेंटर में एक ने तोड़ा दम
****************************************************
***********************************
*********************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा के पास तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी कीकर के पेड़ से टकरा गई, जिससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को कनीना के उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां डाक्टरों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर रेवाड़ी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुकेश सतनाली के बयान पर कनीना पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार मुकेश सतनाली निवासी, देवेंद्र सोहड़ी निवासी की ट्राइबर गाड़ी रेवाड़ी तक अपने छोटे भाई दीपक को छोडऩे के लिए किराये पर ले गया था। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से वापस आते समय उनके साथ देवेंद्र सोहड़ी, धीरज बसई, अजय सतनाली गाड़ी में सवार होकर रेवाड़ी से वापस आ रहे थे। जब वे अपने घर सतनाली की ओर आ रहे थे तो गाड़ी चालक तेज गति से चला रहा था। कई बार चालक को धीरे चलाने के लिए कहा लेकिन गाड़ी चालक ने उनकी बात नहीं मानते हुये धनौंदा बस स्टैंड से थोड़ा आगे गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। जिसके चलते तेज रफ्तार की गाड़ी कीकर के पेड़ से जा टकराई। गाड़ी का चालक तथा गाड़ी का मालिक देवेंद्र सोहड़ी अपनी गाड़ी को छोड़कर भाग खड़े हुये। घायलों में से धीरज ने मौके पर एंबुलेंस बुलाई जो घायलों को  उप नागरिक अस्पताल कनीना ले गई। जहां डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सभी घायलों को रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां ट्रामा सेंटर में अजय सतनाली की अधिक चोट लगने के कारण मौत हो गई जबकि मुकेश एवं धीरज का अभी भी रेवाड़ी में चल रहा है। कनीना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




तिल कुटनी का पर्व मनाया
*********************************************
***********************************
**************
कनीना। क्षेत्र में तिल कुटनी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर व्रत रखा और कहानी सुनकर दान किया।
  तिल कुटनी के पर्व को गणेश संकट हरण चतुर्थी नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाओं ने श्रीगणेश जैसे बुद्धिमान बच्चे की कामना की वहीं अपने परिवार की लंबी उम्र की कामना से व्रत किया। वास्तव में तिल कूटकर खाने से इस पर्व का नाम तिल कुटनी का पर्व रखा गया है। तिल स्वास्थ्य के लिए बेहतर पदार्थ है जिसमें असंतृप्त वसा मिलती है जो शरीर के लिए लाभप्रद होती है। विज्ञान मानता है कि संतृप्त वसा जैसे घी, मक्खन के खाने से शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है जो हृदयघात का भी कारण बन सकती है जबकि तेल विशेषकर तिल, सरसों एवं सूरजमुखी आदि सेहत के लिए अधिक लाभप्रद होता है। यही कारण है कि तिल खाये जाते हैं और स्वस्थ रहने की कामना की जाती है।




सरसों में लगा सफेद रतुआ का रोग
-किसान चिंतित
***************************************************
**********************************
**********************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में हाल ही में सरसों में सफेद रतुवा का रोग लग गया है। लंबे समय तक सूर्य का प्रकाश न मिलने, धुंध छाए रहने के चलते सरसों में सफेद रतुआ का रोग लगा है किंतु गेहूं की फसल में अभी तक कोई रोग नहीं है। किसान सुरेंद्र सिंह, अजीत कुमार, सूबे सिंह महेश कुमार, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि उनकी सरसों की फसल में फलियां निकालने लगी हैं किंतु उसमें सफेद रतुआ रोग लग गया है। इसमें सफेद रतुआ का रोग फैल गया है परंतु गेहूं में मौसम का बेहतर प्रभाव पड़ा है।
 इस बार जहां क्षेत्र में विगत वर्ष 19490 हेक्टेयर की तुलना में 20760 हेक्टेयर पर सरसों उगाई गई है यद्यपि गेहूं विगत वर्ष 10190 तुलना में 9470 हेक्टेयर पर उगाया गया है किंतु सरसों में रतुआ लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का मानना है कि भविष्य में सूर्य का प्रकाश उपलब्ध नहीं हुआ तो सरसों फसल में नुकसान होगा।
 इस संबंध में कृषि विस्तार अधिकारी डॉ देवराज यादव ने बताया कि सूर्य प्रकाश कम होने तथा लंबे समय तक धुंध ,नमी आदि अधिक होने के चलते सरसों में रतुआ का रोग लग जाता है। किंतु इसका प्रभाव उस समय कम पड़ जाएगा जब सूर्य का प्रकाश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बाजार में किसानों के लिए डायथेन एम-45 दवा उपलब्ध है जो सफेद रतुआ को खत्म करती है
 फोटो कैप्शन 1: सरसों में लगा सफेद रतुआ का रोग




जिला में कोरोना में तगड़ा उछाल. आज 165 नये केस. 57 हुए ठीक







*****************************************************************
*******************************************************************
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 165 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 22486 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 57 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21875 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 456 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 21 जनवरी तक 244038 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112949 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 495000 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1646 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
 1. रेलवे स्टेशन नारनौल- 3

 2. मोहल्ला नलापुर नारनौल-2

 3. मोहल्ला खडख़ड़ी नारनौल-1

 4. बास किरारोद-1

 5. केशव नगर नारनौल-1

 6. दिल्ली वाली ढाणी नारनौल-1

 7. एम्पलाई कॉलोनी नारनौल- 1

 8. हाउसिंग बोर्ड नारनौल-1

 9. ईश्वर कॉलोनी नारनौल-1

 10. दया नगर नारनौल-1

 11 कर्मचारी कॉलोनी नारनौल-1

12 हुडा सेक्टर नारनौल-4

13. मोहल्ला मार्ग सहीद नारनौल-1

14. पुलिस लाइन नारनौल-1

15. शास्त्री नगर नारनौल-1

16. सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़-2

 17 छापडा सलीमपुर-1

 18 रेवाड़ी रोड नारनौल-1

 19 पटीकरा-1

 20 महेंद्रगढ़-3

 21 बुचोली रोड महेंद्रगढ़-1

 22 शोभापुर-1

 23 धानोता-1

 24 धनौंदा-2

25 फतेहपुर-1

26 गणियार-1

27 घाटाशेर -1

28. गुढा-1

29 बसीरपुर-1

30 बदोपुर-1

31 अटेली-9

32 बास मोहल्ला महेंद्रगढ़-1

33 बवानियां-2

34 जांझडिया्वास-1

35 कादीपुरी-1

36 खैरानी -3

37 ककराला -1

38 कनीना-10

39 छापड़ा-1

40 छितरोली -1

41 बुढवाल-1

42 खैराना -1

43 नसीबपुर जेल-1

44 सेहलंग-2

45 ढाणी बाठोठा-1

46 स्याना-1

47 सिहोर-1

48 शिमली-1

49 सिंघाना रोड नारनौल-1

50 सिरोही बहाली-1

51 सिसोठ-1

52 टहला -1

53 ताजपुर-1

54 तलोट-7

55 तिगरा-1

56 तोताहेड़ी-1

57 उचत-1

58 ऊंची भांडोर-1

59 बाछौद -1

60 बडकोदा -1

61 तलोट-1

62 ढाणी फैजाबाद-2

63 बलावा-1

64 बडगांव -1

65 जैलाफ-1

66 दंचोली-1

67. खरकड़ा बास- 1

68. खातोद-1

69. खोड़-1

70. लहरोदा- 1

71. कोजिंदा- 1

72. लावन-1

73.  मांडोला- 1

74. महासर- 1

75. महेंद्रगढ़- 3

76. महेंद्रगढ़ बिद्धात मोहल्ला-1

77. महात्मा ज्योति राव फूले नगर-1

78. माली टीबा-2

79. मंडियाला- 1

80. मारोली-1

81. मिश्रवाड़ा नारनौल-2

82.  भोड़ी-1

83. आजाद चौक नारनौल-1

84. मोहल्ला राव का नारनौल-3

85. मोहनपुर-2

86. मुंडियाखेडा-1

87. नांगल सिरोही-6

88. नई सराय नारनौल-1

89. नांगल चौधरी-1

90. नांगल कालिया-1

91. नारनौल-1

92. निजामपुर-1

93. निजामपुर रोड नारनौल-1

94. पालडी पनियार-1

95. पनसलवा डुमरी-1

96. माजरा कला-1

97. पीरगाह कॉलोनी-1

98. पृथ्वीपुरा-2

99. पुल बाजार नारनौल-1

100. पुरानी मंडी नारनौल-2

101. भांडोर नीची-1

102. राजावास-1

103. रामपुरा-1

104. रसूलपुर-4

105. बुचोली-1

106. रिवासा महेंद्रगढ़- 1

107. सैद अलीपुर-1

108. सैदपुर-1

109. सैनी धर्म कांटा नारनौल-1

110. महेंद्रगढ़ रोड नारनौल-1