Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Thursday, September 9, 2021



कपूरी में कन्या जन्म पर हुआ कुआं पूजन
**************************************************
************************************
********************************
****************
कनीना। उपमंडल के गांव कपूरी में कन्या जन्म पर कुआं पूजन का कार्यक्रम किया गया। कपूरी में सोमबीर सेन और सुषमा की पहली संतान के रूप में बेटी होने पर परिवार ने पूरे धूमधाम से कुआं पूजन किया। इस अवसर पर नवजात लड़की के पिता सोमबीर सेन ने बताया कि आज के समय में लड़का लड़की में कोई भेद नहीं। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां लड़कों के बराबर हैं। माता-पिता को भी बिना भेदभाव के लड़कियों का लालन पालन करना चाहिए। सुषमा ने कहा कि हमारे घर पर लड़की का जन्म हुआ है हमारे लिए सौभाग्य की बात है। लड़की का जन्म होने के बाद हमने निश्चय किया कि लड़के की तरह ही कुआं पूजन करेंगे। इस अवसर पर सुमन, शारदा मोनिका, सोनू, पुष्पा आदि महिलाएं उपस्थित रही।
फोटो कैप्शन 9: कुआं पूजन पर आयोजित कार्यक्रम।




केंद्र सरकार आमजन को लेकर है सजग, सरकार को सबकी परवाह डॉ प्रभा यादव
******************************************************************
***************************
********************************
कनीना। समूचे देश में सब स्वस्थ रहें इस बात को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का लाभ सरकार गर्भवती महिलाओं को दे रही है। उक्त विचार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रभा यादव ने आज खंड कनीना के गांव सेहलग स्थित सीएचसी केंद्र में लगने वाले एक दिवसीय जांच शिविर के बाद व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रभा यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व समस्त योजना का लाभ समूचा देश उठा रहा है जिसके तहत हमारे स्वास्थ्य केंद्र में आज 80 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करा दवाइयां ली हैं।
 श्रीमती यादव ने बताया कि आज के इस जांच सेंटर में 11 महिलाएं उच्च रिस्क में पाई गई जिनमें बीपी, शुगर, थायराइड व एनीमिया के चलते 9 महिलाओं का इलाज किया गया तथा 2 महिलाओं को जिला स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर कर दिया गया। वहीं डॉ प्रभा यादव ने केंद्र में आई महिलाओं को बताया कि उन्होंने दवाइयों के साथ-साथ हरी सब्जी और फलों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए तथा ज्यादा है ज्यादा मौसमी फल खाने चाहिए ताकि शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर इनके साथ सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।



बोर्ड द्वारा ठीक परीक्षा घोषणा से खुशी
*****************************************************
**********************************
*************
 कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आठवीं की परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा लिए जाने का क्षेत्र में स्वागत किया गया है। विगत 11 वर्षों से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आठवीं की परीक्षा नहीं हो रही थी। हाल ही में शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषणा की गई है कि आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्ष होगी। अभी तक सभी विद्यार्थियों को पास किया जाता रहा है जिसके चलते बोर्ड द्वारा यह निर्णय लेना जो सराहनीय बताया जा रहा है। क्षेत्र के शिक्षाविद कंवरसेन वशिष्ठ ,सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार,
राजेश कुमार आदि ने बताया कि यह निर्णय उचित है। इस प्रकार के फैसले से शिक्षा क्षेत्र में कुछ सुधार होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षाएं होती रही है किंतु 11 वर्षों पहले आठवीं की बोर्ड की परीक्षा होती थी। आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा होती थी तो उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता था। एक बार फिर चाहिए बोर्ड की परीक्षाएं लागू किए जाने से खुशी का माहौल है।



मोटे अंकुरित अन्न खाने से कुपोषण से बचा जा सकता है-वैद्य श्रीकिशन
-***************************************************
**********************************
*****
 कनीना। मोटे अन्न एवं अंकुरित अन्न खाने से सेहत तो बनी ही रहेगी वही शरीर के पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। ये विचार करीरा के वैद्य श्रीकिशन ने यहां व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि कुछ बच्चे एवं महिलाएं कुपोषण का शिकार होती है क्योंकि वे या तो संतुलित आहार नहीं लेती या फिर भोजन में जंक फूड जैसे पदार्थों का अधिक प्रयोग करती हैं। अक्सर देखने में आया है कि तली-भुनी, अधिक नमक मिर्च एवं अधिक तेल से बनी पदार्थों का सेवन का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है जबकि कच्चे पदार्थों का सेवन करने से लोग हिचकिचाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि रोटी को इतना गर्म करते हैं कि वह जलने के कगार पर पहुंच जाती है वहीं चाय जैसे मादक पदार्थों का उपभोग करने लगे हैं। जिनसे पोषकता की कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजा फल, मौसमी सब्जियां, अंकुरित अन्न, खट्टे फल नियमित रूप से सेवन करने से शरीर के पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। शरीर को कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन,रुक्षांस एवं जल की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं काम भी अधिक करती है वहीं कम पोषक तत्वों वाला भोजन अधिक प्रयोग करती है जिससे उनकी सेहत बिगड़ती चली जाती है और यहां तक कि एनिमिया की शिकार हो जाती है। आजकल तो युवा एवं बुजुर्ग हृदयघात जैसी बीमारियों से पीडि़त हैं जिनके पीछे शुद्ध शाकाहार भोजन नहीं लेना, जंक फूड का अधिक प्रयोग करना, बिना भूख के खाना प्रमुख कारण है। उन्होंने हरी पत्तेदार सब्जियों का समावेश प्रतिदिन सब्जियों में खाने में प्रयोग करने पर बल दिया ताकि एनीमिया जैसी बीमारी को जड़ से उखाड़ जा सके।




आरएसएस का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
*********************************************
******************************
***********************
कनीना। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस कड़ी में आरएसएस ने लाला शिवलाल धर्मशाला में खंड स्तरीय आरोग्य मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया।
डा त्रिभुवन ने कहा कि संकट के इस दौर में हमें कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करते हुए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए कार्यशाला में आरएसएस के जिला, खंड स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में कोरोना पीडि़त की  आरोग्य मित्र किस प्रकार से प्राथमिक उपचार कर सकता है इसकी जानकारी दी गई। साथ ही योगासन व प्राणायाम के बारे में बताया गया। अंत  में खंड संघ चालक शिव कुमार  ने आरोग्य मित्र कैसे घर घर तक पहुंचेंगे। उसकी रूपरेखा कार्यकर्ताओं के बीच रखी।
 इस मौके पर खंड संघचालक शिवकुमार खंड कार्यवाह मोहित इसराना, जिला प्रयावरण संयोजक श्याम सुंदर ,सेवाभारती जिला अध्यक्ष आचार्य जगदीश, योगेश, खंड प्रचार प्रमुख विष्णु दत्त ,वीरेंद्र, दिनेश, प्रतीक,विनोद, कंवर सैन ,मनीष , सुरेन्द्र, दीपक,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 3: आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते डा त्रिभुवन।




आयोजित हुआ कोरोना टीकाकरण
*******************************************
***********************************
******************
कनीना। समाज में फैली भ्रान्तियो को दूर करने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग सदैव समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करता है। ये विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बाबा जयराम दास मंदिर कमेटी  के सहयोग से गांव पाली स्थित सती मंदिर के प्रांगण में आयोजित टीकाकरण कैंप का प्रारंभ करते हुए संघ के विभाग प्रचार प्रमुख कैलाश पाली ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा जिस प्रकार से करोना रूपी महामारी ने विश्व को जो गहरे घाव दिए है और भविष्य में यदि तीसरी लहर आती है तो उसके परिणाम समाज के लिए घातक होगे , भविष्य में कोई जन हानि ना हो ऐसा प्रयत्न  सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को मिलकर करना चाहिए करोना की वैक्सीनेशन के लिए जो भ्रान्तियां कुछ लोगों द्वारा फैलाई गई हैं। उनका निवारण करते हुए समाज के सभी लोग टीकाकरण करवाएं इसके लिए हम सबको जागरूकता पैदा करनी चाहिए पाली ने बताया कि इस पीएचसी के अंतर्गत आने वाले गाव धोली , भुरजट , खुडाना बास आदि गांव पूर्ण रूप से टीका कृत हो चुके हैं। भविष्य में यदि इस महामारी का कोई प्रभाव आता है तो यह गांव सुरक्षित रहेंगे अपनी सुरक्षा के लिए गांव की सुरक्षा अनिवार्य है, इसलिए यदि अपने आसपास में कोई भी किसी भी प्रकार की भ्रांति का शिकार है उसे जागरूक करते हुए अपने गांव को पूर्ण गांव बनाने में स्थानीय लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है मौसम इस करोना काल में चिकित्सा विभाग द्वारा जो सहयोग दिया जा रहा है। उसके लिए उन्होंने कर्मियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समय में चिकित्सा कर्मियों की जिम्मेवारी बढ़ गई है परंतु जिस निष्ठा के साथ वह सहयोग कर रहे हैं उसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा आज के इस टीकाकरण कैंप में मंदिर कमेटी की तरफ से राजेश सेठ, सूबेदार देशराज सिंह ,विनोद ,कमेटी के प्रधान सूबेदार राम अवतार , वीरेंद्र , सुनील ,सतबीर घड़ी वाला उपस्थित रहे वहीं चिकित्सा विभाग की तरफ से हेल्थ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह बंजरंग वर्मा, एएनएम ममता, नीरज, फत्तेसिह,, अजय पाल, कुलदीप, अवेधेष, गंगन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 4: कोरोना वैक्सीन लेती महिलाएं।



प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का लाभ ले रही है महिलाएं-डा नीतू यादव
****************************************************************
*****************************
*********************************
कनीना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सभी महिलाओं को समय-समय पर अपनी जांच करा इस योजना का लाभ अवश्य ही उठाना चाहिए उक्त विचार वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा नीतू यादव ने आज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय कैंप के उपरांत व्यक्त किए।
 श्रीमती नीतू यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एनसी कैंप का आयोजन यहां के उप-नागरिक अस्पताल में किया गया है जिसमें क्षेत्र की लगभग 200 महिलाओं ने अपनी जांच कराई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कैंप में आने वाली महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच कर उनको निशुल्क दवाइयां तथा फल वितरित की गई।
   उन्होंने यह भी बताया कि इस कैंप में आने वाली महिलाओं की पहले सभी तरह की जांच की जाती है जिसमें हिमोग्लोबिन, आरबीसी, एचआईवी फस्र्ट तथा सेकंड वीडीआरएल, एचसीवी, यूपीटी, सीबीसी, टीएलसी, एमपी बोर्ड, एमपी स्लाइड, टीबी टेस्ट के अलावा विभिन्न प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए गए। डॉक्टर नीतू यादव ने बताया के इस कैंप में सबसे ज्यादा मरीज खून की कमी के पाए गए हैं जिनको फोलिक एसिड विटामिन डी की दवाइयों के अलावा हरी सब्जी, पालक, पनीर आदि खाने की निशुल्क सलाह दी गई। श्रीमती यादव ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का लाभ क्षेत्र की महिलाओं द्वारा उठाया जा रहा है जिससे उनका पैसा और समय दोनों चीजें ही बचती है। इसके कारण इस कैंप में बढ़-चढ़कर के गर्भवती महिलाएं भाग लेकर अपना इलाज कराती है। वहीं इलाज कराने आई पूनम सविता वैशाली करुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना के तहत सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं जिसमें अस्पताल की डाक्टर नीतू यादव द्वारा बहुत ही सलीके से हमारी जांच तथा उपचार किया है जिसके लिए यह बधाई की पात्र हैं। वहीं उन्होंने जांच करने वाले लैब विभाग में बैठे कर्मचारियों का भी तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि हमें बिना किसी समस्या के हमारे टेस्ट किए जाते हैं। वही डॉक्टर नीतू यादव से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस कैंप में आने वाले सभी रोगियों की जांच कर उनको दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं तथा जिस भी रोगी को बड़ी बीमारी होती है उसके लिए उसको जिला अस्पताल पर रेफर कर दिया जाता है। वही एलटी प्रमोद यादव ने बताया कि सभी प्रकार की जांच यहां उपलब्ध है जिसका फायदा जांच कराने वाली महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता है तथा एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए महेंद्रगढ़ एवं नारनौल रेफर कर दिया जाता है। इस अवसर पर काउंसलर रणधीर सिंह, एलटी प्रमोद यादव, एलटी आशीष,  गोविंद नरेंद्र के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 2: महिलाओं की जांच करती डा नीतू यादव।




अब गरीबों की पहुंच से बाहर हुये केले
***********************************************
**********************************
**************
कनीना। किसी जमाने में केले पेट भरने का उत्तम साधन तथा गरीबों की पहुंच में होते थे किंतु अकेले खाना गरीब तबके से दूर होता जा रहा है। थोक विक्रेता 70 दर्जन तक केले बेच रहे हैं ऐसे में ठेले पर केले बेचने वाले मजबूर और महंगे दामों पर तेल बेच रहे हैं। फलों के भाव सुनकर आम व्यक्ति तो क्या मध्यमवर्ग भी अब दूर हटने लग गया है।
 कनीना के केले के शौकीन महेश, दिनेश, कुलदीप, मनोज, इंद्रजीत आदि ने बताया कि 10 से 20 रुपये दर्जन पके हुए केले उपलब्ध हो जाते थे और बड़े चाव से खेल खाते थे। यहां तक कि युवा वर्ग स्कूल विद्यार्थी, कालेज के विद्यार्थी समय निकालकर जरूर खाते थे। भर्ती होने के लिए जाना होता, सेहत बनानी होती तो दूध में डालकर जरूर खाते देखे गए थे।
 शिव कुमार,प्रदीप कुमार, अशोक  आदि ने बताया कि केले दूसरे जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। केलों के भाव बढऩे के पीछे बाढ़ का आना भी माना जा रहा है। केले के थोक विके्रेता विकास भारद्वाज ने बताया कि वे केले बुरहानपुर
नांदेड महाराष्ट्र से मंगवाते थे। वहां बाढ़ आने से केले के पेड़ नष्ट हो गए और भाव कच्चे केेलों के ही बढ़ गये हैं इसलिए पके हुए केले में के दामों में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि अब केले लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से भी के लिए मंगवाए जा रहे किंतु इनसे भी पूर्ति न होने से रोहतक गुडगांव, झज्जर आदि से मंगवाए जाते हैं ताकि खाने को गरीबों को मिल सके। अकेले ही नहीं यदि किसी भी अन्य फल पर नजर डाले तो पता चलता है कि सेब 120 रुपये किलो अमरूद
भी 50 रुपये किलो से कम नहीं मिलते। यही हालात सब्जियों की है और आम व्यक्ति का जीना दूभर हो गया है। गरीब तबके से अब केले से दूर होता जा रहा है। केले बेचने वाले शिव कुमार ने बताया कि कभी केले 5 रुपये दर्जन के हिसाब से बेचते थे किंतु अब 60 रुपये दर्जन से कम नहीं बेचे जाते हैं।
 फोटो कैप्शन 11: ठेले पर केले बेचता हुआ युवा।



 कैमला में एसडीएम कनीना ने किया निरीक्षण, की कार्यों की सराहना
******************************************************
******************************
****************************
कनीना। कनीना उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिसके अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में पहुंचे जहां पर अध्यापक उपस्थिति और कक्षा- कक्ष में बच्चों के दैनिक होमवर्क, उपस्थिति तथा बेसिक सामान्य जानकारी से संबंधित अनेकों प्रश्न पूछे गए जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया और नवीनतम शैक्षिक गतिविधियों के बारे में बच्चों और अध्यापकों  को प्रेरित  किया। इसके साथ -साथ एम डी एम की गुणवत्ता और साफ- सफाई और स्वच्छता आदि को देखकर सराहना करते हुए बताया यह विद्यालय वास्तव में बहुत ही  सुंदर हरा -भरा और प्राकृतिक वातावरण पढ़ाई के बिल्कुल अनुकूल है। सभी विद्यार्थियों को यहां मन लगाकर के अपने गुरुजनों के सानिध्य में निरंतर पढ़ाई करनी चाहिए क्योंकि शिक्षा ही  जीवन  में उन्नति का एकमात्र  लक्ष्य है। हमें विभाग द्वारा आयोजित होने वाली सभी प्रकार की एक्टिविटी में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए। विद्यालय की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट और सौंदर्य को देख कर मौलिक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ के कार्यों की प्रशंसा की और बताया कि यह विद्यालय सब-डिवीजन में यह बेहतर है। प्रत्येक कार्य और शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट की सराहना की तदुपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में गए और वहां भी सब कुछ ठीक-ठाक मिला साथ पढ़ाई से संबंधित अनेकों  जानकारी अध्यापकों और बच्चों को दी कि प्रत्येक व्यवस्था को ठीक करना एवं बच्चों को पढ़ाना अध्यापक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। हम सभी ने अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए क्योंकि बच्चे ही देश का भावी भविष्य हैं देश का गौरव इन्हीं पर है। समाज और देश की प्रगति, समृद्धि इन्हीं पर निर्भर है। इसलिए अध्यापक को राष्ट्र निर्माता कहा गया है। हमें अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह कार्यालय स्टेनो आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 7: कैमला स्कूल का दौरा करने के बाद मुख्याध्यापक से बात करते एसडीएम।









No comments: