Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Sunday, November 8, 2026



 


11 नवंबर तक कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद रहेगी बंद, 12 से शुरू होने की संभावना
-इस दौरान नहीं कटेंगे गेट पास, केवल बाजरे का उठान कार्य रहेगा जारी
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। 
कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में 11 नवंबर तक बाजरे की खरीद नहीं होगी। 12 नवंबर से बाजरे की खरीद दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस अवधि में मंडी में बाजरे की आवक के लिए कोई भी गेट पास नहीं काटा जाएगा। इसके चलते किसानों को फिलहाल अपनी उपज मंडी में लाने से बचना होगा।
मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि 11 नवंबर तक मंडी में केवल पहले से खरीदे गए बाजरे का उठान कार्य किया जाएगा। उठान प्रक्रिया पूरी करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मंडी में जमा बाजरे का निस्तारण किया जा सके और आगामी खरीद के लिए जगह उपलब्ध हो।
उन्होंने बताया कि मंडी में बची हुई दरी की नीलामी ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इसके लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
मंडी में खरीद बंद रहने के दौरान किसानों से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है। 12 नवंबर से खरीद शुरू होने की संभावना को देखते हुए किसान मार्केट कमेटी की ओर से जारी होने वाले आगामी निर्देशों पर ध्यान दें। खरीद शुरू होने के बाद ही गेट पास जारी किए जाएंगे।





दीपावली पर कनीना बस स्टैंड पर उमड़ी भारी भीड़, पुलिस बल रहा तैनात
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। 
 दीपावली के पर्व पर कनीना बस स्टैंड पर वाहनों और लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार के चलते सुबह से ही बस स्टैंड और आसपास के मुख्य मार्गों पर आवागमन बढ़ गया था। दोपहिया वाहनों, कारों, बसों और अन्य वाहनों की अधिकता के कारण कई बार जाम जैसी स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिसकर्मी लगातार यातायात को नियंत्रित करते नजर आए। पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते वाहनों का आवागमन काफी हद तक सुचारू बना रहा और लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। दीपावली के दिन शाम पांच बजे तक बस स्टैंड पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ कम होने लगी और यातायात सामान्य होने लगा।
वहीं इस बार दीपावली का पर्व पिछले वर्षों की तुलना में कुछ फीका नजर आया। बाजारों में रौनक तो रही, लेकिन त्योहार को लेकर लोगों में पहले जैसी उत्सुकता और चहल-पहल कम दिखाई दी। इसके बावजूद लोगों ने खरीदारी की और परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया। पुलिस की सक्रियता के चलते बस स्टैंड क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिली।





9 नवंबर को सोमवती अमावस्या, 10 को मनेगा अन्नकूट पर्व
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज।
  इस बार दीपावली के पर्व के साथ सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या 9 नवंबर को पड़ रही है। यद्यपि दीपावली का पर्व अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस बार अमावस्या तिथि का अधिकतर समय 9 नवंबर को रहेगा। ऐसे में सुबह सवेरे बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमावस्या स्नान, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।
हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ, दान और पितरों का स्मरण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं में भी सोमवती अमावस्या को अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता प्रचलित है कि पांडवों के समय सोमवती अमावस्या का संयोग नहीं बना था।
आमतौर पर दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार तिथियों के विशेष संयोग के चलते अन्नकूट पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया जाएगा तथा भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से ये दोनों दिन विशेष महत्व रखेंगे।





धार्मिक स्थलों और सरकारी स्कूलों में दीप जलाकर मनाई दीपावली, सुख-समृद्धि की कामना की
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। 
 दीपावली के पावन पर्व पर कनीना क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कस्बे के विभिन्न धार्मिक स्थलों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दीपों की रोशनी से विशेष रौनक दिखाई दी।
कनीना के प्रसिद्ध मोलडऩाथ मंदिर, श्याम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दीप जलाए और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर दीपों की जगमगाहट से रोशन नजर आए। श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
वहीं क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में भी दीपावली के अवसर पर दीप प्रज्वलित किए गए। विद्यालय परिसरों में दीप जलाकर पर्व की खुशियां मनाई गईं। शिक्षण संस्थानों में दीपावली के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकाश, सद्भाव, प्रेम और सकारात्मकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक स्थलों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक दीपों की रोशनी ने पर्व की सुंदरता को और बढ़ा दिया। लोगों ने कामना की कि दीपावली का प्रकाश सभी के जीवन से अंधकार दूर कर खुशहाली और नई उमंग लेकर आए।
फोटो कैप्शन 01 से 06: संबंधित हैं





दीपावली पर बच्चों ने मां लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश जी से की सुख-समृद्धि की कामना
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज।
  दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला। घरों में दीप प्रज्वलित कर परिवार के सभी सदस्यों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ दीप जलाकर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। अमीश एवं अमीशा ने दीये एवं फूलझड़ी जलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर बच्चों ने प्रार्थना की कि मां लक्ष्मी सभी के जीवन में धन-वैभव और खुशहाली प्रदान करें, मां सरस्वती बुद्धि, ज्ञान और विवेक का आशीर्वाद दें तथा भगवान गणेश सभी के विघ्न दूर कर जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। बच्चों ने कामना की कि प्रत्येक घर में खुशियों के दीपक निरंतर जलते रहें और किसी के जीवन में दुख तथा अभाव का अंधकार न रहे।
दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, ज्ञान और सकारात्मकता का संदेश देने वाला त्योहार भी है। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए बुद्धि, ज्ञान, धन, मान-सम्मान और अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना की। बच्चों के चेहरों पर दीपावली की खुशियां देखते ही बन रही थीं।
फोटो कैप्शन  7 से 10: संबंधित हैं


धूमधाम से मनाई दीपावली, पटाखों का शोर रहा कम, बिजली की लडिय़ों से जगमगाए घर
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। हालांकि इस बार दीपावली पर पटाखों की गूंज और आतिशबाजी की रौनक पिछले वर्षों की अपेक्षा कम देखने को मिली। लोगों ने पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर, घरों को सजाकर और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर रंग-बिरंगी बिजली की लडिय़ां खूब लगाई गईं, जिनसे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा।
दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों की विशेष साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजावट की। शाम होते ही घरों के मुख्य द्वार, छतों और दुकानों पर बिजली की लडिय़ां जगमगाने लगीं। अनेक परिवारों ने लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बाजारों में भी दीपावली के दौरान रौनक रही और लोगों ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार खरीदारी की।
इस बार पटाखे चलाने का चलन कुछ कम नजर आया। पर्यावरण प्रदूषण और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए युवाओं ने भी पटाखे कम चलाने का निर्णय लिया। इसके चलते देर रात तक पटाखों का शोर पहले की अपेक्षा कम सुनाई दिया। लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई दी।
दीपावली के दिन जहां अनेक किसान अपने खेतों में कृषि कार्यों में व्यस्त रहे, वहीं विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे। इसके बावजूद परिवारों ने समय निकालकर दीपावली की खुशियां मनाईं।
कुल मिलाकर इस बार दीपावली पर रोशनी और उत्साह का माहौल रहा, लेकिन आतिशबाजी का आकर्षण कम दिखाई दिया। लोगों ने रोशनी, मिठास और आपसी प्रेम के साथ पर्व मनाकर स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश दिया।
फोटो कैप्शन 04 से 06: लडिय़ों से जगमगाते हुए घर


होने लगी है कुछ वर्षों से गन्ने की पूजा
-उत्तर प्रदेश और बिहार में है अधिक प्रचलन
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। 
 दीवाली के दिन जहां गन्ने की पूजा करने का रिवाज धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ता जा रहा है। पहले कभी कोई गन्ने नहीं उगता था किंतु अब गन्ने की पैदावार भी कुछ किसान लेने लग गए हैं। कनीना क्षेत्र में ही कम से कम पांच किसान अलग-अलग गांवों के गन्ने की पैदावार ले रहे हैं। दीवाली पर गन्ने का पूजन बिल्कुल ठीक वैसे ही होता है जैसे होली पर हरियाणा में गेहूं आदि का पूजन किया जाता है। जिस प्रकार होली दहन में गेहूं को भूनकर पूरा परिवार चखकर गेहूं के पकने का पता लगाता है  तत्पश्चात गेहूं की कटाई होती है। इसी प्रकार दीपावली पर उत्तर प्रदेश और बिहार आदि राज्यों में गन्ने का पूजन किया जाता है तत्पश्चात उसकी कटाई की जाती है। लेकिन धीरे-धीरे प्रदेश हरियाणा में भी हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोग आ गए हैं जिनकी मांग गन्ने की होती है। जिसके देख अन्य लोग भी गन्ने को दीपावली पर खरीदने लग गये हैं। जहां विगत 5 वर्षों से भारी मात्रा में गन्ने बिकते आ रहे हैं।
अनेक लोग गन्ना  लेकर आ गए हैं। किसा रणधीर, धर्मवीर, विजय, सोनम आदि रोहतक क्षेत्र से गन्नेकी ट्राली भरकर अपने घरों में खड़ी कर रखी है ताकि दीपावली से पहले ही गन्ने की बिक्री शुरू हो जाए। वैसे तो दीपावली के दिन के बाद ही नया शक्कर, चीनी, गुड़ आदि आते थे किंतु अब तो पहले से ही नया गुड़ भी बाजार में आ चुका है। वास्तव में गन्नों की पूजन बढऩे के कारण एक-एक गन्ना 50 रुपये का बिकता है और लोग एक दूसरे की होड़ पर गन्ने खरीद ले जाते हैं। विगत वर्ष भी गन्ने भारी मांग थी कि देखते ही देखते एक-एक ट्राली गन्ने की बिक गई थी। अब देखा जाना है कि गन्ने की बिक्री किस कदर बढ़ती है।
   आज से पांच वर्ष पूर्व दीपावली के पर्व पर गन्ने के प्रति लोगों का कोई रुझान नहीं होता था किंतु अब दूसरे राज्यों विशेषकर बिहार एवं उत्तरप्रदेश से आए लोग इस पर्व पर गन्ने की पूजा करने लगे तो क्षेत्रीय लोग भी उनके पीछे दौउऩे लगे हैं। क्षेत्र में गन्ने की अच्छी खासी बिक्री होने लगी है। साफ गन्ना नहीं अपितु पत्ते सहित ही बेचा जाता है। और तो और कुछ लोग अपनी गाडिय़ों के आगे गन्ना झंडे के रूप में लगाकर दो तीनों से चल रहे हैं।
  लोगों का कहना है कि दीपावली के पर्व पर गन्ना तैयार हो जाता है और कटाई शुरू हो जाती है वहीं तथाकथित भूत भगाने के लिए लोग गन्ने को घर से जलाकर चौराहे पर लाकर पटकते हैं। वाहनों के आगे गन्ना लगाकर दौड़ाने का भी रिवाज बढ़ रहा है। उत्तरप्रदेश में तो गन्ने द्वारा घर को भूतों से बचाकर पूजा की जाती है।
फोटो कैप्शन 03: गन्ने की कनीना में खेती


दीपावली के दृष्टिगत बाजार में रही जमकर भीड़
-जमकर बेचा गया पुराना सामान
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज।
  कनीना क्षेत्र में दीपावली पर्व के पास आने पर कपड़ों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। वे नए कपड़े खरीद रहे थे। पुरुष एवं महिलाएं दुकानों से नए नए कपड़े खरीद रहे थे। ऐसे में सबसे अधिक भीड़ सीले हुए कपड़ों की दुकानों पर देखने को मिल रही है जहां पुरुषों ने अपने लिए तो कपड़े खरीद रहे थे साथ में महिलाओं के लिए कपड़े भी खरीद रहे थे।
        खूब बेचा गया पुराना सामान-  दीपावली का पर्व आते ही एक साल ही नहीं वरना सालों पुराने सामान बेचने की होड़ लगने लगी थी। कहने को तो 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट किंतु हकीकत में वो लूट है।
   क्षेत्र में पर्व आने पर दुकानों के आगे सेल लगाने के नाम पर या फिर सस्ता सामान बेचने के नाम पर पुराना और घिसा पिटा सामान बेचने का वक्त आ गया है। चप्पल, जूते, कपड़ा, बर्तन, प्लास्टिक का सामान, खिलौने आदि कितने ही प्रकार का सामान बेरोकटोक बेचा गया। गरीब एवं सस्ते में सामान खरीदने वाले इनसे सामान तो खरीद लेते हैं किंतु घर जाकर पछताने के अलावा कुछ भी नहीं बचता।
  वैसे तो लोगों का कहना है कि दीवाली सबसे खर्चीला पर्व है जिस पर्व पर प्रत्येक घर से दो हजार से लेकर लाखों रुपये तक का खर्चा आता है। ऐसे में किसी को उपहार देने के लिए या मिठाई देने के नाम पर स्वयं तो ठगाई में आ जाते हैं साथ में घटिया सामान भी अपने साथियों तक पहुंचाने का जरिया भी मिलता है।
  दीपावली पर्व पर सभी दुकानदार चाहते हैं कि उनका पुराना सामान बिक्री हो जाए। ऐसे में लगभग सभी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सामान सस्ते में बेचने के सेल सेंटर बना देते हैं। एक ओर वे अतिक्रमण कर डालते हैं वहीं लोगों को पुराना घिसा पिटा सामान देकर मुनाफा कमाते देखे गए।





कनीना बस स्टैंड और अनाज मंडी में बिके घटिया खाद्य पदार्थ, नहीं हुई छापेमारी
-मिठाई की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, मावा-पनीर की गुणवत्ता पर उठे सवाल
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज।
  त्योहारी सीजन के दौरान कनीना के बस स्टैंड और नई अनाज मंडी क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जमकर बिक्री हुई। इस दौरान मिठाई, मावा, पनीर और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लोगों में चिंता बनी रही। कई दुकानों पर बिक रहे मावा, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर सवाल उठाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में घटिया गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी निगरानी नजर नहीं आई।
सबसे अधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर रही। दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों के लिए मिठाइयां खरीदीं और रिश्तेदारों तथा परिचितों को उपहार देने के लिए भी मिठाई के डिब्बे खरीदे। लेकिन मिलावट की आशंका के चलते ग्राहकों में असमंजस बना रहा। लोगों का आरोप है कि मिठाइयों में निर्धारित गुणवत्ता और शुद्धता का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। वहीं मावा और पनीर की बिक्री भी खूब हुई।
हैरानी की बात यह रही कि त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कनीना के बस स्टैंड और अनाज मंडी क्षेत्र में कोई प्रभावी छापेमारी दिखाई नहीं दी। ऐसे में दुकानदारों के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर जांच का अभाव महसूस किया गया।




भारी संख्या में मजदूर लौट चुके हैं अपने राज्यों में
-छठ पूजा के बाद फिर लौटेंगे
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज।
  भारी संख्या में मजदूर दो बार हरियाणा प्रदेश में आते हैं। जब दो बार फसल कटाई होती है उस समय ग्रामीण क्षेत्रों में भारी संख्या में मजदूर आसपास आते हैं। अनाज मंडी, किसानों के खेतों में, मुर्गीपालन केंद्रों और अन्य जगह मजदूर काम करते हैं। दीपावली के दिन ये मजदूर अपने राज्यों में जाते हैं क्योंकि दीपावली के बाद छठ पूजा बहुत जोर शोर से उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में मनाई जाती है। 16 नवंबर को छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इसीलिए मजदूर अब काम छोड़कर दूसरे अपने राज्यों में चले गए हैं या कुछ जा रहे है। तत्पश्चात यह दिवाली और छठ पूजा के बाद वापस लौट कर आएंगे। तब तक काम रुक जाता है।
 कनीना के भीम सिंह, दिनेश कुमार, राज कुमार आदि ने बताया कि उनके यहां मजदूरी करने बहुत से मजदूर आते हैं। ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश राजस्थान,मध्यप्रदेश, नेपाल तथा दूसरे क्षेत्रों से आते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है और अब तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह लोग छठ पूजा का पर्व मानने लग गए हैं। जो मजदूर अपने राज्य नहीं जा सकते वो छठ पूजा अपने जहां रह रहे वहीं पर मानने लग गए हैं। रेवाड़ी आदि में तो अलग से घाट भी बना दिए जाते हैं। यही कारण है कि बहुत से मजदूर अब काम छोड़कर अपने राज्यों में जा रहे हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है जिसके चलते ये मजदूर वापस फिर से लौटकर आएंगे। तब तक सारा काम ठप हो जाता है। छोटे उद्योग धंधे, चाय की दुकान, मुर्गी पालन केंद्र या बड़े उद्योगों में ये मजदूर देखे जा सकते हैं।



दीपावली के दिन व्यस्तता बढ़ी, जाम जैसी रही स्थिति
-बाजार से पैदल निकलना भी हुआ कठिन
****************************************************************
*************************************************************
*****************************************************************
कनीना की आवाज। 
 दीपावली के पर्व को लेकर व्यस्तता बढ़ी है। 8 नवंबर को दिवाली पर्व मनाया गया। जहां बाजार में भीड़ बढऩे लगी है वहीं मिठाई बनाने वालों के यहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। पर्व पर सबसे अधिक मिठाई बिकती हैं। उधर पेंट, रंग आदि की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी है।

























  कई दिनों से दीवाली को लेकर भीड़ बढऩे लगी थी। ज्यों ज्यों दीपावली पास आ रही है त्यों त्यों व्यस्तता बढऩे लगी है। बाजार में तरह तरह की मिठाइयां बनाई जा रही हैं वहीं रंग पेंट की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। किसान खरीफ फसल से निपटने व भावी रबी फसल बीजाई में लग गए हैं। दुकानदार विभिन्न सामान लाकर अपनी दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं। दीपावली के पावन पर्व पर सबसे अधिक बिक्री होती है। बाजार में घिसे पीटे माल की सेल लग रही हैं वहीं विभिन्न प्रकार के सामान बाजार में आ गए हैं जिनकी दीपावली को जरूरत होती है।
 किसान खरीफ फसल से निपटने व भावी रबी फसल पैदावार लेने में लग गए हैं। दुकानदार विभिन्न सामान लाकर अपनी दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं। रंग पेंट करने वाले मोनू एवं सोनू ने बताया कि उनकी मांग बढ़ती ही जा रही है।
 इस बार नगरपालिका ने तहबाजारी के तहत दुकानदारों की पर्चियां नहीं काटी गई। विगत वर्ष दुकानदार पालिका के कर्मियों को जमकर गालियां दे रहे थे। इस वर्ष पालिका के अधिकारी नहीं पहुंचे।
फोटो कैप्शन 01 व 02:बाजार में भीड़ का नजारा।


No comments: