Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, November 13, 2021

 
सात दिवसीय ऋग्वेद परायण यज्ञ का  हुआ समापन
****************************************************
***********************************************************
**********************************
**************
कनीना। प्रभु का ध्यान हि मानव को शुभ कर्म की और अग्रसर करता है क्योंकि प्रभु के ध्यान से ही मन को मिलती है। आत्म शांति और जिसके मन को शांति मिल जाती है वह समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। ये विचार ऋग्वेद परायण यज्ञकर्ता बह्मचारी संजीव रूप बदायूं वेद पाठी, बह्मचारी मनोज आर्य वीर व उनके सहयोगी बह्मचारी आनंद आर्य ने यज्ञ के उपरांत व्यक्त किए। इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्मचारी संजीव रूप बदायूं ने यज्ञ पर आए  लोगों को संबोधित करते हुए कहां कि यज्ञ द्वारा सभी मनोरथ संपूर्ण किए जा सकते हैं क्योंकि यज्ञ वह कार्य है जिससे नि:स्वार्थ भाव से सभी को पुण्य मिलता है तथा जहां यज्ञ किया जाता है उस गली मोहल्ले में गांव में सुख व शांति का आनंदित होता है। इसलिए ऋग्वेद वेद परायण आज का आज शुभारंभ गांव धनौदा के आर्य समाज मंदिर में किया गया। इस मौके पर समाजसेवी कैलाश गोयल, विजय आर्य, संतलाल आर्य, सतपाल शर्मा आर्य, ब्रह्मचारी गुरुदत्त,ठाकुर अतरलाल समाजसेवी हुलकर तवर व उनकी धर्मपत्नी ने सात दिवसीय चलने वाले यज्ञ में आहुति लगाकर विश्व शांति यज्ञ का समापन कराया। इस अवसर पर गांव के ही नहीं आस पड़ोस के गांव के  सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।


भारत क़ो भीख मे नहीं बल्कि अनगिनत कुर्बानियों से मिली है आजादी-राजेश उन्हाणी
*****************************************************************************
************************************
*********************
कनीना। गांव उन्हाणी निवासी शिक्षक व समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी राजेश ने हाल ही में पद्मश्री से पुरस्कृत एक अभिनेत्री द्वारा देश की आजादी के बारे में दिए गए ब्यान की कड़े शब्दों में निंदा की है।
आगे उन्होंने कहा की किसी क़ो भी देश की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान करने की इजाजत नहीं दी जा सकती और कंगना रनौत को अपने बयान के लिए सभी देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि इससे हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान हुआ है।
 एक तरफ सरकार और पूरा देश बड़ी ही धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और दूसरी तरफ कंगना रनौत अपने बयानों से वीर सपूतों, वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान कर रही है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते सीने पर गोली खाई और हंसते हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया था। उनके शर्मनाक बयान से भगत सिंह राजगुरु सुखदेव चंद्रशेखर आजाद सुभाष चंद्र बोस ना जाने कितने वीर सपूतों की आत्माएं आज रोई होंगी कंगना का यह शर्मनाक बयान सुनकर उनकी  महान आत्माओं ने चीख कर कहा होगा कि इसी दिन के लिए यही सब सुनने के लिए भारत को आजादी दिलाई  होगी।
अंत में उन्होंने कहा की रनौत के खिलाफ सरकार कोई ठोस कार्रवाई करे क्योंकि यह देश के लिए बेहद ही दुखद है इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है।



कला संगम में कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी
************************************************
*************************************
**********
कनीना। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में कलां संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति की छंटा बिखेरी। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक सीता राम ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किये।
 विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से सभी अभिनन्दन किया। एसडी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी नृत्य व गायन से पूरे वातारण समा बांध दिया। सारीका एवं महक के द्वारा अलग-अलग हरियाणवी गीतों पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। तमन्ना और उनके साथियों के द्वारा फागुन मस्त महीना नामक गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। हरियाणा कला परिषद के कलाकरों में रुबिया भारती ने हरियाणवी लोक गीतो ंसे दर्शकों के मन को मोह लिया। सौरव वर्मा व उनकी टीम ने तू राजा की राज दूलारी हरियाणा का छोरा आदि गीतों से सभी का मनोरंजन करते हुये। हरियाणवी संस्कृति से रुबरु किया। संदीप व उनके साथियों के द्वारा कई समूह नृत्य प्रस्तुत किये गये। विकास भावुक ने मंच संचालन के साथ कविता व हरियाणवी लोक कथाओं से दर्शकों को अवगत करवाया। सभा के मुख्य अतिथि सीता राम ने कलाकारों के साथ-साथ विद्यार्थियों और स्टाफ  सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की एसडी विद्यालय बच्चों के समग्र विकास का केन्द्र है। विधायक सीता राम के द्वारा हरियाणा कला परिषद के कलाकारोंविशिष्ठ अतिथियों को समृति चिन्ह भेंट किये गए।  पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री, ककराला के सरपंच कृष्ण कुमार, सरपंच बिजेन्द्र यादव, सरपंच महेन्द्र सिहं, पूर्व सरपंच निर्भय सिहं, सूबेदार प्रताप सिहं, रंगराव साहब, कृष्ण कुमार, प्रधान थान सिहं, बाबूलाल, विद्यालय निदेशक जगदेव यादव, प्रबन्धन समिति के सदस्य व स्टाफ सदस्यों ने मिलकर विधायक को समृति चिह्न प्रदान किया।
फोटो कैप्शन 13 से 16: विधायक सीताराम अटेली स्मृति चिह्न भेंट करते हुए तथा कलाकार कला प्रदर्शित करते हुए।


जिला स्तरीय कुश्ती में कमाया नाम
***************************************
***********************************
*********
कनीना। आर. आर. सी. एम. पब्लिक स्कूल कनीना में आज जिला स्तरीय  खेल प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था के चेयरमैन रोशन लाल यादव द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ढ्ढ गौरतलब है की इस प्रतियोगिता में कुश्ती में भार वर्ग 45 कि. ग्रा. में शिवम, 41 कि. ग्रा. में प्रतीक, 38 कि. ग्रा.  में मीत, 35 कि. ग्रा. में जतिन तथा भार वर्ग 33 कि. ग्रा. में  साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता तथा विद्यालय का गौरव बढाया ढ्ढ   
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से विद्यार्थियों के शारीरिक मानसिक व नैतिक विकास में बहुत मदद मिलती है तथा इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढऩे के अवसर प्रदान करने की एक अच्छी पहल की जा सकती है।  
इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में हर प्रकार के खेलो के उचित प्रशिक्षण के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विशेष रूप से तैयारी करवाई जाती है  जिला स्तरीय  प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि यदि कठोर परिश्रम व अभ्यास से कार्य किया जाये तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है।   
अंत में कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गौतम ने भी संबोधित किया व विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया और सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर मुकेश कोच,अशोक तंवर, हरिओम कोच आदि भी मौजूद थे।


 

एसडी स्कूल खेड़ी तलवाना में बाल दिवस मनाया
********************************************
***********************************
*************
कनीना। एसडी स्कूल खेड़ी तलवाना में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह तथा उप प्रधानाचार्या शोभा यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के अध्यापक सतीश कुमार ने अपने वक्तव्य में बाल दिवस पर चाचा नेहरू के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एलकेजी से दूसरी कक्षा के बच्चों ने उत्साह के साथ कविता, व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आज के इस पावन दिवस के मौके पर स्कूल प्रशासन की तरफ से बच्चों के मनोरंजन को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम में छात्र व अध्यापक दोनों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इसके बाद नृत्य-संगीत, हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी, बालीवुड, स्टेंड अप आदि विभिन्न प्रकार के नृत्य छात्रों ने प्रस्तुत किए।इसके साथ ही कविता पाठ, कहानियों से बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। उप प्रधानाचार्या शोभा यादव ने सभी छात्रों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पूजा, निशा, रीता, सुषमा, सुनीता, राकेश, योगेश, सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 9: एसडी स्कूल खेड़ी में आयोजित बाल उत्सव।




दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल संपन्न
एसडी स्कूल ककराला में जिला स्तर के खेलों का हुआ आयोजन
*********************************************************
**********************************
***************************
,कनीना।  एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के प्रांगण में जिला सतर के खेलों का आयोजन हुआ। अंडर-14 के लड़कियों की 5 टीमों की, फुटबाल में लड़कों की 5 टीमों की, लड़कियों की 5 टीमों की, खो-खो में लड़कों की 5 टीमों की और लड़कियों की पांच टीमों की भागीदारी रही। 14 वर्ष की आयु वर्ग के लड़कों में 100 मीटर की दौड़ में जीएल पब्लिक स्कूल कनीना का छात्र हर्ष यादव  प्रथम, आरपीएस स्कूल महेन्द्रगढ़ का छात्र जतिन द्वितीय और बीपीएस0 स्कूल नारनौल का छात्र हिमांशु  तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर की दौड़ में लड़कियों में एसडी स्कूल ककराला की छात्रा  अदिति पुत्री जितेन्द्र प्रथम, आरआरसीएम स्कूल कनीना की छात्रा पायल द्वितीय और यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल की छात्रा खुशी तृतीय स्थान पर रही।  200 मीटर की दौड़ में लड़कों में एसडी स्कूल ककराला का छात्र आदित्य  प्रथम, बीपीएस स्कूल नारनौल का छात्र दीपक और जीएचएस गुजरवास का छात्र देवेन्द्र तृतीय स्थान पर रहा। 200 मी0 की दौड़ में लड़कियों में एसडी स्कूल की छात्रा अदिति  प्रथम, जीएमएस जाजंडियावास की छात्रा भूमिका द्वितीय और यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल की छात्रा तन्वी  तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में लड़कों में नालंदा स्कूल महेन्द्रगढ़ का छात्र सचिन  प्रथम, आरपीएस महेन्द्रगढ़ का छात्र विपिन द्वितीय और जीएलपीएस कनीना का छात्र आयुष तृतीय स्थान पर रहा। 600 मीटर की दौड़ में लड़कों में जीएलपीएस कनीना का छात्र हर्ष यादव प्रथम, आरएनआर पब्लिक स्कूल का छात्र मंजीत यादव द्वितीय, आरपीएस महेन्द्रगढ़ का छात्र रूपेश तृतीय स्थान पर रहा। 600 मीटर की दौड़ में लड़कियों में एसडी स्कूल ककराला की छात्रा वर्षा प्रथम, श्रीकृष्णा स्कूल महेन्द्रगढ़ की छात्रा संध्या और ओम साई स्कूल महेन्द्रगढ़ की छात्रा प्रांजल तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की बाधा दौड़ जीएसएसएस स्कूल का छात्र नितेश  और लड़कियों की बाधा दौड़ में श्रीकृष्णा स्कूल भूगांरका की छात्रा अलका विजेता रही। 100 मी. की लड़कों की रिले दौड़ में जीएसएसएस कमानिया प्रथम और श्रीकृष्णा स्कूल महेन्द्रगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। 100 मीटर की लड़कियों की रिले दौड़ में एमआर मित्रपुरा स्कूल प्रथम व यदुवंशी नारनौल द्वितीय स्थान पर रहा। 35 किलोग्राम वाले लड़कों की कुश्ती में आरआरसीएम स्कूल कनीना का छात्र जतिन , 38 किलोग्राम वाले लड़कों की कुश्ती में फ्लोरेंस स्कूल बाघोत का छात्र जतिन शर्मा , अंडर 41 किलोग्राम में आरआरसीएम स्कूल कनीना का छात्र प्रतीक , अंडर 44 किलोग्राम में आरआरसीएम स्कूल कनीना का छात्र शिवम चौहान , अंडर 48 किलोग्राम, आरआरग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी तलवाना का छात्र सौरभ, अंडर 52 किलोग्राम में जीएसएस स्कूल जैलाफ  का छात्र भारत, अंडर 57 किलोग्राम में एसडी स्कूल ककराला का छात्र सागर , अंडर 68 किलोग्राम में एसडी स्कूल ककराला का छात्र दिपांशु  विजेता रहे। अंडर 30 किलोग्राम लड़कियों की कुश्ती में आरआर ग्रीन मैक्स स्कूल की छात्रा रीत , अन्डर 33 किलोग्राम लड़कियों की कुश्ती में आरआरसीएम स्कूल कनीना की छात्रा साक्षी, अंडर 36 किलोग्राम लड़कियों की कुश्ती में आरआरग्रीन मैक्स स्कूल की छात्रा हर्षिता , अन्डर 39 किलोग्राम लड़कियों की कुश्ती में आरआरग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी तलवाना की छात्रा सिमरन, अंडर 42 किलोग्राम लड़कियों की कुश्ती में वाइएसएन नारनौल की छात्रा दिव्या,  अंडर 46 किलोग्राम में वाईएसएन नारनौल की छात्रा यशवी  अंडर 50 किलोग्राम में एसडी स्कूल की छात्रा गरवी , अंडर 54 किलोग्राम में एसडी स्कूल की छात्रा कामना , अंडर 58 किलोग्राम में एसडी स्कूल की छात्रा नीरू और 62 किलोग्राम में आरआर ग्रीन मैक्स स्कूल की छात्रा अंजली विजेता रही।
14 वर्ष तक की आयु की लड़कों में बाक्सिंग में 28-30 किलोग्राम में श्रीकृष्णा स्कूल महेन्द्रगढ़ साहिल  प्रथम और एसडी स्कूल ककराला का छात्र दीपेश द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर  30-32 किलोग्राम के लड़कों में श्रीकृष्णा स्कूल महेन्द्रगढ़ का छात्र पुष्पेन्द्रप्रथम और एसडी स्कूल ककराला का छात्र यश , 32 - 34 किलोग्राम वाले लड़कों में एसडी स्कूल का छात्र केशव , 34-36 किलोग्राम लड़कों में एसडी स्कूल का छात्र दक्ष ्र, अंडर 36-38 किलोग्राम वाले लड़कों में एसडी स्कूल का छात्र रूपेश , 38 से 40 किलोग्राम में एसडी स्कूल ककराला का छात्र अविनाश प्रथम और श्रीकृष्णा स्कूूल का छात्र विपिन  द्वितीय स्थान पर रहे। 40 किलोग्राम से 42 किलोग्राम में एस0डी0स्कूल का छात्र हर्ष प्रथम। 42-44 किलोग्राम वाले लड़कों में एसडी स्कूल ककराला का छात्र अनुज प्रथम, 44-46 किलोग्राम वाले लड़कों में एसडी स्कूल ककराला का छात्र दीक्षित प्रथम, 46-48 किलोग्राम वाले लड़कों में एसडी स्कूल ककराला का छात्र विवेक  प्रथम, 48-50 किलोग्राम लड़कों में एसडी स्कूल का छात्र लोकेश  प्रथम रहा।
गोला फेंकने में लड़कों में आरएमएस स्कूल राता का छात्र केतन प्रथम, हैप्पी स्कल महेन्द्रगढ़ का छात्र तनमय  द्वितीय और हैप्पी स्कूल महेन्द्रगढ़ का छात्र दीपक तृतीय स्थान पर रहा। गोलो फेंकने में लड़कियों में यदुवंशी स्कूल की छात्रा कनक प्रथम, आरसीएम स्कूल कनीना की छात्रा अदिति द्वितीय और श्रीकृष्णा स्कूल महेन्द्रगढ़ की छात्रा कनीका  तृतीय स्थान पर रही। चक्का फेंकने में लड़कों में जीएल स्कूल कनीना का छात्र शौर्यवीर प्रथम, हैप्पी स्कूल महेन्द्रगढ़ का छात्र दीपक  द्वितीय, और हैप्पी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महेन्द्रगढ़ का छात्र तनमय  तृतीय स्थान पर रहा। चक्का फेंकने में लड़कियों में एसडी स्कूल ककराला की छात्रा हर्षिता प्रथम, श्रीकृष्णा स्कूल महेन्द्रगढ़ की छात्रा किंजल द्वितीय और राधिका तृतीय सिान पर रही।
ऊंची कूद में लड़कों में श्रीकृष्णा स्कूल भूगांरका से हरीश  प्रथम और जीएसएसएस कमानिया स्कूल से दीपक  द्वितीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में लड़कियों में आरएमएस स्कूल राता से प्रेरणा प्रथम और श्रीकृष्णा स्कूल भूगांरका से अलका द्वितीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में लड़कों में आरएनआर अटेली का छात्र मंजीत प्रथम और जीएसएसएस कमानिया का छात्र द्वितीय स्थान पर रहा। लम्बी कूद में लड़कियों में जीएमएस स्कूल जाजंरियावास की छात्रा भूमिका प्रथम स्थान पर रही। और जूडो में एसडी स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी।
इस अवसर पर सुभाष ढहिनवाल पीटीआई, राकेश पीटीआई, कुलदीप डीपी, बिरेन्द्र यादव पीटीआई, सोनपाल, प्रवीन कोच, प्रदीप कोच, कर्मवीर कोच आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 10: खिलाडिय़ों से रूबरू होते जगदेव यादव व अन्य
             11: जूड़ो खिलाडिय़ों से मिलते जगदेव यादव निदेशक एवं अन्य।


नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
*******************************************************
**********************************
**************************
 कनीना। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में 2022-23 में कक्षा नौवीं की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल 2022 को होगी।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी 30 नवंबर तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट नवोदय डाट गोव डाट इन पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से रिक्त 15 सीटों को भरा जाएगा।


हेरिटेज स्कूल में बाल दिवस उत्सव को बड़े धूमधाम से मना
*************************************************
*************************************
*************
कनीना। कनीना उपमंडल में स्थित हेरिटेज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर में बाल दिवस के उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्वरूप पर पुष्प माला चढ़ाकर तथा उनके चरणों में फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
  इस मौके पर नौवीं कक्षा की छात्रा रिया ने एक बहुत ही सुंदर नृत्य पेश किया जिसकी सभी ने सराहना की। नन्हे नन्हे बच्चों ने- मेरा जूता है जापानी गाने पर एक बहुत ही सुंदर नृत्य पेश किया। नौवीं कक्षा की छात्रा साइना ने रंगीलो मारो ढोलना गाने पर मनोरंजक नृत्य पेश किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया और उनके द्वारा बच्चों के लिए जो कार्य करने का जो ढंग था उसकी सराहना की साथ ही बताया कि उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था। इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। अध्यापक गणों ने बड़े ही सुंदर नृत्य पेश किए।
चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में संपूर्ण रूप से बताया कि उन्होंने बच्चों के लिए क्या-क्या कार्य किए और उन्हें कौन से अधिकार दिलाएं जैसे बच्चों की सुरक्षा के लिए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य न करवाने के बारे में, देश में कोई भी बच्चा भूखा ना रहे उनके लिए उन्होंने कार्य किए और अधिकार बनाएं।  
  इस अवसर पर सीईओ कैलाश शर्मा, मनीष शर्मा डायरेक्टर खुशीराम शर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह, पीआरओ भुवनेश कुमार तेजपाल, डीपी सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार तथा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन 8: हेरीटेज स्कूल में बाल उत्सव मनाते हुए।




राधेश्याम गोमला बने कांग्रेसी नेता
-दीपेंद्र हुड्डा ने घर पर आकर कांग्रेस करवाई ज्वाइन
*****************************************************
*******************************
*************************
कनीना। पिछले दो दशकों से दक्षिणी हरियाणा में सामाजिक कार्य करते आ रहे राधेश्याम गोमला ने शुक्रवार सायं कांग्रेस ज्वाइन कर ली। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने खुद उनके पैतृक गांव गोमला में उनके घर आकर कांग्रेस ज्वाइन करवाई। कांग्रेस विधायक राव दानसिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह की उपस्थिति में राधेश्याम गोमला को पार्टी में शामिल करके उन्होंने कहा कि उनके पार्टी में आने से ना केवल अटेली विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे अहीरवाल में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी ,क्योंकि इन्होने दक्षिणी हरियाणा में सामाजिक कार्यों के जरिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राधेश्याम गोमला को पार्टी में विशेष सम्मान दिया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस विधायक राव दानसिंह ने कहा कि उन्हें जिला महेन्द्रगढ़ की राजनीति में  लाने का श्रेय राधेश्याम गोमला के पिता स्व. दयाराम सरपंच को जाता है। आज उन्हीं के पुत्र राधेश्याम गोमला कांग्रेस ज्वाइन करवाके उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है।
इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि राधेश्याम गोमला के पार्टी ज्वाइन करने से अटेली विधानसभा के साथ साथ पूरे जिला में कांग्रेस सर्वाधिक मजबूत पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के पंचायती राज प्रतिनिधियों को जो पेंशन मिल रही है वह राधेश्याम गोमला के संघर्ष का परिणाम है। एनसीआर सहित जिला के हर जरूरी मुद्दे को उठाकर समय समय पर आवाज बुलंद करने वाले राधेश्याम गोमला ने कांग्रेस ज्वाइन कर सही समय पर सही फैसला किया है।
पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि राधेश्याम गोमला जैसा उत्तम छवि वाला मजबूत आदमी पाकर कांग्रेस जिला में काफी मजबूत होगी।
उल्लेखनीय है कि राधेश्याम गोमला पूर्व में अपने गांव गोमला के सरपंच रह चुके हैं। अपने सरपंची के कार्यकाल में उन्होंने कम राशि में बेहद अच्छे काम करके राष्ट्रपति से लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ तक सम्मान प्राप्त किया। हिन्दुस्तान गौरव अवार्ड, भारत-श्री अवार्ड, द लेजेंड ऑफ़ सुभाषचंद्र बोस अवार्ड ,प्रेरणा अवार्ड व अनेकों दर्जन भर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले राधेश्याम गोमला ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की पेंशन सहित, नसीबपुर शहीदी स्थल का पुनर्निर्माण करवाया, जिला के भूजल स्तर उठान करवाने व दक्षिणी हरियाणा को समान व समुचित नहरी पानी वितरण बारे, एनसीआर प्रकरण व अन्य लगभग हर सामाजिक मुद्दे पर बढ़ चढ़कर आवाज उठाई है।
इस मौके पर राधेश्याम गोमला ने घोषणा की कि आज वह दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के कहने पर कांग्रेस में विधिवत शामिल हो रहे हैं, तथा भविष्य में पूर्णरूप से दीपेन्द्र हुड्डा के समर्थक बनकर रहेंगे और क्षेत्र के हक की आवाज उठाते रहेंगे।
इस मौके पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डा एचडी यादव, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर पहलवान, बार एसोशिएसन कनीना के पूर्व प्रधान हरीश गाहडा, जिला परिषद् की निवर्तमान उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा , पंचायत समिति महेन्द्रगढ़ के पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह यादव ,व पूर्व अध्यक्ष रमेश खिंच्ची, पंचायत समिति अटेली के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव , सरपंच एसोसिएशन अटेली के पूर्व प्रधान सुमेरसिंह बेगपुर, सरपंच एसोशिएसन कनीना के पूर्व प्रधान दलीप सिंह , सर्व समाज मंच के हल्का अटेली अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान ,नगर पालिका अटेली के पूर्व उप प्रधान राजेश यादव , पंचायत समिति सदस्य फतेहचन्द, कैलाश चन्द व बलराम, एडवोकेट सुनील ककराला, एडवोकेट राजेश यादव, एडवोकेट प्रदीप यादव, एडवोकेट बबली यादव, एडवोकेट सतीस कुमार, सतपाल दहिया, बलवान आर्य, डॉक्टर अनिल कुमार, सूरज बोहरा सहित लगभग चार दर्जन सरपंच, क्षेत्र के अनेक नम्बरदार व सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति और नम्बरदार बिशनदयाल शर्मा ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
फोटो कैप्शन 6: दीपेंद्र हुड्डा राधेश्याम गोमला को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करवाते हुए।



नए वोट बना













ए जा रहे हैं
-सभी बीएलओ अपने बूथों पर 20 एवं 21 नवंबर को भी रहेंगे
******************************************************
**********************************************************
 कनीना। चुनाव आयोग के आदेश अनुसार एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु आधार मानते हुए कनीना के 11 बूथों पर शनिवार को वोट बनाने का काम चला। रविवार को भी बूथों पर बीएलओ मिलेंगे। तत्पश्चात 20 एवं 21 नवंबर को पुन:इन्हीं बूथों पर बीएलओ मिलेंगे। विधानसभा सूचि में नये वोट जोड़ दिये जाएंगे।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सुनील कुमार बीएलओ ने बताया कि जिनकी उम्र 18 वर्ष उन्होंने विभिन्न बूथों पर दो दिनों तक वोट बनाए जाएंगे।
 बीएलओ ने बताया कि प्रथम जनवरी 2022 को आधार मानते हुए जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो गई हैं उनके नए वोट बनाए जा रहे हैं।  रविवार को वोट बनवाए।
 विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वोट बनाने के अलावा शुद्धीकरण, वोट शिफ्टिंग का कार्य भी किया गया है। नया वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6, कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, शुद्धिकरण के लिए फार्म 8 भरा जाएगा। उल्लेखनीय है कि कनीना, अटेली विधानसभा के तहत आता है। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है अपना वोट बनवाने के लिए निर्धारित फार्म भरकर जमा करने आए। वोट बनवाने के लिए युवा वर्ग में जोश देखने को मिला। कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न बूथों पर वोट बनवाने का कार्य चला
 फोटो कैप्शन 7 : वोट बनाते हुए बीएलओ।

Friday, November 12, 2021

 

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्मृति दिवस पर सतनाली में कार्यक्रम आयोजित
****************************************************************
****************************************************************
*-********************************
***********************
-परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे मुख्य अतिथि के तौर पर
-महाराणा प्रताप किसी एक बिरादरी के नहीं भारत के लाल थे-मूलचंद शर्मा
-महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा

-सतनाली कॉलेज के लिए स्पेशल बस चलेगी
***********************************
*****************************************
कनीना। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक बिरादरी के नहीं थे । वे भारत के लाल थे। उनका नाम पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जाता है। जिन्होंने लंबे समय तक मुगलों के साथ लड़ाई लड़कर इस देश को बचाया है। श्री शर्मा आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्मृति दिवस पर महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन सतनाली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने सामुदायिक केंद्र के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की यह पहली सरकार है जिसने ईमानदारी से अपना फर्ज निभाया है। सरकार ने महाराणा प्रताप के सपने को साकार करने का काम किया है जिसमें सभी बिरादरी को एक समान अवसर दिया है।
उन्होंने कहा कि जो लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं उन्होंने अपने शासनकाल में मुआवजा के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया था। हरियाणा व केंद्र सरकार किसानों की सच्ची हितेषी है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में सरपंच व नंबरदार के बेटे लगते थे। पर्ची और खर्ची का जमाना था। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया है। अब गरीब से गरीब घर के बच्चे अच्छे पदों पर भर्ती हो रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के युवाओं में शिक्षा के प्रति भरोसा जगा है।
 इस मौके पर नागरिकों की ओर से सतनाली कॉलेज के लिए स्पेशल बस चलाने की मांग रखी जिस पर परिवहन मंत्री ने कल से ही बस चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के अनुसार कार्य कर रही है। प्रदेश में 150 बसें बेटियों के लिए चलाई गई है जिनके माध्यम से वे अपने शैक्षणिक संस्थाओं तक आसानी से पहुंच रही है।
इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे वीर योद्धा थे। उन्हें गुलामी स्वीकार नहीं थी। उनकी याद में बन रहा यह सामुदायिक भवन इस इलाके के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा होगा।
श्री शर्मा ने कहा कि कहा कि महेंद्रगढ़ हलके के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। अभी भी वे इस इलाके के चौकीदार हैं। मुख्यमंत्री की इस इलाके पर विशेष मेहरबानी है। उनके साथ मिलकर सभी अधूरे कार्यो को पूरा करवाएंगे।
उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि पर्यटक आते हैं और उड़ान भर जाते हैं। उन्हें इलाके के विकास से कोई लेना देना नहीं होता।
उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। सतनाली एक ऐसा गांव है जहां सबसे पहले सीवर लाइन बिछाने का काम किया है। आगे भी इसी प्रकार पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि हर भारतीय अपने आप को महाराणा प्रताप से जोडऩे की बात करता है। राजा तो बहुत हुए लेकिन महाराणा जैसा कोई नहीं हुआ। उन्हीं की बदौलत आज देश सुरक्षित है।
 उन्होंने हलके के लोगों से आह्वान किया कि वे भविष्य में एकजुट होकर ऐसे नेता का साथ दें। उन्होंने कहा कि इलाका व प्रदेश में बड़ी मुश्किल से कोई नेता पैदा होता है।  हमारी आपसी नाराजगी में उस नेता का नहीं बल्कि अपना नुकसान कर बैठते हैं। भविष्य में अपने नेतृत्व को कभी भी कमजोर न पडऩे दें।
इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट , पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा. शिव कुमार मेहता, दयाराम यादव, रमेश तवर, सरला यादव, भागीरथ सिंह, बलबीर सिंह शेखावत, ललित एडवोकेट,लीला साहब, चंद्रकला यादव एडवोकेट, मोनिका नागर,पवन शेखावत एडवोकेट, दीवान सिंह शेखावत तथा मनवीर साहब सहित अनेकों लोग मौजूद थे।.
फोटो कैप्शन:सतनाली में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का स्वागत करते पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा वह सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह।





मंत्री ने की गौमाता की पूजा
****************************************
*********************************
*************
कनीना। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि गौ माता की पूजा हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। हम सभी को गौ पूजा करनी चाहिए। सरकार गौ सेवा और गौ रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। गौ माता की रक्षा के लिए हरियाणा सरकार ने गौ सेवा आयोग का गठन किया है। श्री शर्मा आज जिला के गांव खुडाना में गोपाष्टमी के पर्व पर बाबा जय रामदास गौशाला में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने खुडाना गौशाला को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा महेंद्रगढ़ विधानसभा की सभी 10 गौशालाओं को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
 श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हमारी संस्कृति की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की गौशालाओं में गऊओं की अच्छी तरह से देखभाल हो इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी गौशालाओं के लिए 50 करोड रुपए वितरित करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समानुपातिक विकास करवा रही है। दक्षिणी हरियाणा में गांव खुडाना में बनने वाली इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप के लिए सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। आईएमटी बनने के बाद न केवल यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने कहा कि रामबिलास शर्मा केवल मेरे समधी ही नहीं बल्कि मेरे राजनीतिक गुरु भी हैं। इनके द्वारा कही गई कोई भी बात मेरे लिए आदेश के समान है। इस इलाके के लिए जो भी आदेश होगा वह हमेशा उसको पूरा करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि खुडाना में बनने वाली आईएमटी पर जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसके लिए 3 नवंबर को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्योग से संबंधित तमाम अधिकारियों की बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में तेजी लाई जाए।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे भले ही चुनाव हार गए हैं लेकिन हलके के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। लोगों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। राजनीति उनके लिए सेवा का जरिया है। वह हमेशा लोगों की सेवा में लगे रहेंगे।
इस मौके पर एसडीएम दिनेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट, सतवीर यादव नौताना, निर्मला तवर, सतवीर उर्फ भैरो, ठाकुर ओमपाल सिंह, मोती सिंह एडवोकेट, मनजीत सिंह तंवर, राजेश सेठ,रणधीर पालड़ी पनिहारा, कैलाश पालडी, प्रकाश जाट, हरिओम तंवर, सरपंच सतवीर सेहलंग आदि अनेकों लोग मौजूद थे।

फोटो कैप्शन 7: खुडाना गौशाला में गौ माता की पूजा करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा तथा पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास



एसडी विद्यालय ककराला में हुआ जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ
*********************************************************
****************************
****************************
कनीना। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के प्रंागण में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ एसडी विद्यालय के निदेशक जगदेव यादव ने किया। विद्यालय में एथलेटिक्स, हाकी, पुुटबाल, कुश्ती, बाक्सिंग, जूड़ों, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद के पश्चात इसी विद्यालय में 15 व 16 नवंबर को अंडर-17 एवं 19 के जिला स्तरीय हाकी, जूड़ो, वेट लिप्ऊ्टिंग, कुश्ती आदि आयोजित होगी।
  निदेशक ने बताया कि हाकी में लड़कों की 5 टीमें, लड़कियों की 5 टीमें, फुटबाल में लड़कों की 5 टीमें, लड़कियों 5 टीमें, खो-खो में लड़कों की 5 टीमें व लड़कियों की 5 टीमें भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच बिजेन्द्र सिंह इसराना, पूर्ण सरपंच महेन्द्र सिंह भडफ़, ,पूर्व सरपंच कृष्ण सिंह ककराला, प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव,  प्रशिक्षण शिक्षक राकेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला, सुभाष पीटीआई जीएच एस भगडाना, अखिलेश पीटीआई जीएसएसएस कनीना, बिरेन्द्र पीटीआई जीएसएसएस राजावास, राकेश कुमार पीटीआई, राजीव कुमार पीटीआई जीएमएस पड़तल, प्रवीन बाक्सिंग कोच, विवेक जूड़ों कोच, सोनपाल कबड्डी कोच, रत्न सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 13: खेलों के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जन एवं अधिकारी
            14: जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ करते निदेशक जगदेव ककराला।


ताजा मौसम अपडेट ---- उत्तर भारत में गिर रहा शुक्रवार को  न्यूनतम तापमान, पंजाब का आदमपुर मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा*: 


मैदानी इलाकों में आज दर्ज हुए 45 सबसे ठंडे स्थान:


01) आदमपुर, जालंधर 8.2℃

02) सीकर 9.0℃

03) मुज़फ्फरनगर 9.5℃

04) रेवाडी 9.5℃

05) भीलवाड़ा 9.7℃

06) रौनी, पटियाला 9.8℃

07) लुधियाना 9.9℃

08) चित्तौड़गढ़ 10.0℃ 

09) चूरू 10.0℃

10) फरीदकोट 10.0℃

11) भटिंडा IAF 10.1℃

12) फतेहाबाद 10.1℃

13) होशियारपुर 10.1℃

14) जालंधर 10.2℃

15) मेरठ 10.4℃

16) भटिंडा 10.4℃

17) कपूरथला 10.4℃

18) अंबाला Aws 10.4℃

19) चण्डीगढ़ सिटी 10.7℃

20) पंचकूला 10.7℃

21) गुरुदासपुर agro 10.8℃

22) अंता, बारां 10.8℃

23) मोगा 10.8℃

24) पटियाला 10.9℃

25) हिसार 10.9℃ 

26) सिवानी, भिवानी 10.9℃

27) बालसमंद, हिसार 10.9℃

28) नारनौल 11.0℃

29) अमृतसर 11.0℃

30) उदयपुर 11.0℃

31) अलवर Aws 11.0℃

32) दामला, यमुनानगर 11.1℃

33) महेंद्रगढ़ 11.1℃

34) नागौर 11.2℃

35) संगरुर 11.3℃

36) पिलानी 11.5℃

37) मुक्तसर 11.5℃

38) कौल, कैथल 11.6℃

39) चण्डीगढ AP 11.6℃

40) फिरोजपुर kvk 11.6℃

41) हनुमानगढ़ Kvk 11.8℃

42) बरनाला Kvk 11.9℃

43) करनाल 12.0℃ 

44) जैसलमेर Kvk 12.0℃

45) पठानकोट 12.3℃

 डॉ चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल


एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 13 को ककराला में
*************************************************
***************************
***************************
कनीना। कला परिषद हरियाणा की ओर से एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एसडी स्कूल ककराला में 13 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए एसडी स्कूल के निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि सीताराम विधायक अटेली होंगे।



निशुल्क हृदय एवं नेत्र रोग जांच शिविर 14 नवंबर को
********************************************************
**********************************
************************
 कनीना। 14 नवंबर को कनीना के लाला शिवलाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन में सेवा भारती की ओर से आयोजित 44वां विशाल निशुल्क हृदय, नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।
 विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा भारती के योगेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में पेट से संबंधित, स्त्री रोगों की एवं डॉक्टरों का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया इस बार डा राहुल सिंगला ,डा प्राची जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ पहुंच रहे हैं। यहां परामर्श, इसीजी, बीपी, ब्लड शुगर आदि की निशुल्क जांच की जाएगी। हृदय रोगों की जांच उन लोगों को करवानी चाहिए जिनकी सांस फूलती हो, अत्यधिक मोटापा, अत्यधिक पसीना आता हो, उम्र 40 वर्ष से अधिक हो, तंबाकू-धूम्रपान सेवन करने वाले, रक्तचाप से पीडि़त, अत्यधिक घबराहट बेचैनी, हृदय संबंधित पारिवारिक रोग प्रवृत्ति, आलसी जीवन शैली वाले जरूर इस शिविर का में  जांच करवाएं।



उप-मंडल के किसी भी गांव में समस्या को पनपने नहीं दिया जाएगा-एसडीएम
**********************************************************
**********************************
**********************
कनीना। कनीना उपमंडल में किसी भी तरह की समस्या को पनपने नहीं दिया जाएगा, चाहे उसके लिए प्रशासन को कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े। ये विचार कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा उच्चत, छितरौली तथा पाथेड़ा आदि गांव का दौरा कर लोगों से मुलाकात की तथा गांव की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। वहीं उन्होंने गांव छितरौली में आंगनबाड़ी सेंटरों की भी चेकिंग कर उपस्थित वर्कर्स को आदेश दिया कि बच्चों को सही ढंग से खानपान दिया जाए। वही आज विभिन्न स्कूलों में चल रहे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण को लेकर परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि गांव उच्चत के स्कूल के सामने भरा गंदा पानी का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बात कर ग्राम सचिव महेश को उक्त समस्या के समाधान का आदेश दे दिया है। वहीं एसडीएम के स्टेनो वीरेंद्र ने बताया कि हम जिस भी गांव में समस्या होती है या किसी भी गांव की समस्या की शिकायत मिलती है तो उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह अपने स्टाफ के साथ वहां जाकर मौके का मुआयना करते हैं तथा उस समस्या के समाधान के जल्द से जल्द कराने का प्रयास करते हैं।
  धनौंदा में हुए रूबरू-
धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम सुरेंद्र सिंह विद्यार्थियों से रूबरू हुये। उन्होंने उन विद्यार्थियों को एनडीए की परीक्षा देने पर बल दिया जिन्होंने आवेदन किया हुआ है। साथ में कहा कि अगर सही समय पर मेहनत करेंगे तो आगामी पढ़ाई से पीछा तो छूट जाएगा अपितु देश सेवा का मौका मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों को भी मेहनत करके विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने पर बल दिया। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण सिंह, मुख्याध्यापक महिपाल सिंह, सतन सिंह प्राध्यापक, राजेश कुमार प्रवक्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 9: एसडीएम उच्चत स्कूल के पास खंड गंदे पानी की समस्या समाधान के लिए निदेश देते हुए
        10: धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए।





अहीर रेजिमेंट हमारा हक  - तेज बहादुर
-सांझा अहीर रेजिमेंट मुहिम पहुंची कनीना
*************************************************
**********************************
********************
कनीना। सांझा अहीर रेजिमेंट मुहिम शुक्रवार को कनीना पहुंची। वीर अहीर निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने कनीना ने कान्हा सिंह स्कूल में में एक पत्रकार वार्ता में संबोधित करते हुए व्यक्त किये। तेज बहादुर यादव ने बताया कि गुरुवार को इस यात्रा का शुभारंभ मंत्री ओमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उससे पहले 23 सितंबर को पीएमओ आफिस जाकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व गृह मंत्री को एक सूचना दी थी कि अहीर रेजिमेंट का निर्माण किया जाए। अगर सरकार 18 नवंबर तक अहीर रेजीमेंट निर्माण करने पर कोई फैसला नहीं लेती है तो रेजांगला चौक पर महासभा का आयोजन कर अहीर रेजिमेंट की आवाज को बुलन्द किया जायेगा। तेज बहादुर यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट हमारा हक है हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जाट रेजिमेंट, राजपूत रेजिमेंट, गोरखा रेजिमेंट सहित जितनी भी रेजिमेंट बनी हुई है, उसी प्रकार से एक अहीर रेजिमेंट भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यादव रेजिमेंट बहुत जरूरी है क्योंकि अहीरवाल से काफी संख्या में जवान सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर उमेद यादव मानेसर, विजय यादव शिकोहपुर, राज यादव शिकोहपुर, वैभव राव धामलावास, कैलाश मानेसर,  दीपक यादव इच्छा पूरी, नवीन यादव चांगरोड, जीतू अहीरवाल राजस्थान, सुधीर यादव नारनौल, लक्की सीगड़ा, राज यादव, दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 11: तेज बहादुर सिंह फौजी पत्रकारों को संबोधित करते हुए।




 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को प्राचार्य ने किया सम्मानित
***********************************************************************
***********************************
*********************************
कनीना।  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रोग्राम के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में  अव्वल रहे विद्यार्थियों को विद्यालय प्राचार्य रामपाल के द्वारा सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के प्रदर्शन पर संतुष्टि जाहिर की और इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और और कहा कि ये सभी गतिविधियां शिक्षा के साथ-साथ बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। अधिक मेहनत करके जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर भी  कामयाबी हासिल कर अपना ,अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं। साथ ही साथ उन्होंने इन प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों की तैयारी करवाने वाले सभी अध्यापक ,अध्यापिकाओं की भी तारीफ करते हुए कहा कि कि शिक्षकों के सहयोग से ही विद्यालय हर क्षेत्र में अग्रणी रहता है।
  इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कुमार ने भी बच्चों को संबोधित किया। आयोजित
विभिन्न प्रतियोगिताओं में पेंटिंग में प्रथम
वंदना,पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण में दिव्या प्रथम,डाक्यूमेंटरी फिल्म में काजल प्रथम,स्किट
तम्मना, पायल, प्रियंका, दिव्या, कोमल, हितांशी, नीरू ग्रुप प्रथम, प्रश्नोत्तरी में खुशी सोनिया अन्नू दूसरे स्थान पर, भाषण में नेहा तृतीय स्थान पर रही। सभी को प्राचार्य ने सम्मानित किया तथा समस्त स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 12: प्राचार्य रामपाल कनीना मंडी स्कूल में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित करते हुए।






उपमंडल के किसी भी गांव में समस्या को पनपने नहीं दिया जाएगा-एसडीएम
********************************************************************
***********************************
**************************************
कनीना। कनीना उपमंडल में किसी भी तरह की समस्या को पनपने नहीं दिया जाएगा, चाहे उसके लिए प्रशासन को कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े। ये विचार कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा उच्चत, छितरौली तथा पाथेड़ा आदि गांव का दौरा कर लोगों से मुलाकात की तथा गांव की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। वहीं उन्होंने गांव छितरौली में आंगनबाड़ी सेंटरों की भी चेकिंग कर उपस्थित वर्कर्स को आदेश दिया कि बच्चों को सही ढंग से खानपान दिया जाए। वही आज विभिन्न स्कूलों में चल रहे राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण को लेकर परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि गांव उच्चत के स्कूल के सामने भरा गंदा पानी का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बात कर ग्राम सचिव महेश को उक्त समस्या के समाधान का आदेश दे दिया है। वहीं एसडीएम के स्टेनो वीरेंद्र ने बताया कि हम जिस भी गांव में समस्या होती है या किसी भी गांव की समस्या की शिकायत मिलती है तो उप मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह अपने स्टाफ के साथ वहां जाकर मौके का मुआयना करते हैं तथा उस समस्या के समाधान के जल्द से जल्द कराने का प्रयास करते हैं।
फोटो कैप्शन 9: एसडीएम उच्चत स्कूल के पास खंड गंदे पानी की समस्या समाधान के लिए निदेश देते हुए
        10: धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए।



तीन लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन
छीनने का मामला किया
-मारपीट करने से व्यक्ति हुआ घायल, अभी भी चल रहा है इलाज
*********************************************************
*****************************
********************************
 कनीना। भालखी निवासी पवन कुमार से 3 लाख रुपये और सोने की चेन दीपावली के दिन छीन लिये। उनका इलाज चल रहा है जिसके चलते अब उन्होंने मामला दर्ज करवाया है।
 पवन कुमार भालखी निवासी ने पुलिस को कहा है कि वह भारतीय वायु सेना में नौकरी करता है तथा दिवाली पर छुट्टी आया हुआ था। 3 नवंबर को अपने रिश्तेदार महेंद्रगढ़ से तीन लाख रुपये तथाकुछ अन्य सामान ले कर दौंगड़ा स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से मिठाई लेकर अपनी कार से घर के लिए चल दिया। जब नहर पर  के पास पहुंचा तो 6-7 युवक बाइकों के साथ खड़े थे, पास में मंदिर के पास तीन महिलाएं भी खड़ी थी जिनमें एक औरत और 2 लड़कियां थी। उन्होंने कार को जबरदस्ती रुकवाया, जबरदस्ती पवन को नीचे खींच कर उतार लिया कार में रखे तीन लाख रुपये एवं सोने की चेन छीन ली। शोर करने पर मारपीट की और एक युवक के पास रिवाल्वर था बाकी के पास लाठी बेल्ट लिये थे। उन्होंने लाठियों से  गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया ,पिछली सीट पर रखा हुआ सामान बाहर फेंक दिया। उसी समय सत्यवान भालखी छुड़ाने के लिए आया तो दो युवकों ने उसे भी रोक लिया।  उन्होंने भाग जाने पवन को भाग जाने की चेतावनी दी। चीखने चिल्लाने पर पीडि़त की भाभी एवं भतीजा आ गये जिसके चलते वे भाग खड़े हुए हैं। तत्पश्चात घायल पवन कुमार को सरकारी अस्पताल कनीना ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उनका इलाज रेवाड़ी चला अभी भी उनका इलाज चल रहा है। अब उन्होंने दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


बाल संरक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित
**************************************
*********************************
*********
कनीना। राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मे जिला  बाल संरक्षण की तरफ से एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें समेकित बाल संरक्षण योजना स्कीम की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रोटेक्शन अधिकारी संतोष कुमारी थी।
 संतोष कुमारी ने विस्तार पूर्वक बाल संरक्षण, नियम एवं उपयोगिता की पूर्र्ण जानकारी दी तथा प्रोटेक्शन एक्ट के बारे में सभी को विस्तार पूर्वक बताया।  इस मौके पर मनोज कुमारी ने पम्पलेट  व पोक्सो एक्ट ,मेरी सुरक्षा, मेरी जिम्मेदारी की पुस्तकें बांटी। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य रमन  शास्त्री  ने भी इस मुद्दे पर  प्रकाश  डाला तथा उपस्थित अधिकारियों का आभार जताया जो समय समय पर इस प्रकार की जानकारी देते रहते हैं। इस अवसर पर सुशीला ,ईश्वरचंद, ताराचन्द,अमरजीत, राजेश चतुर्वेदी विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 8:प्रोटेक्षन अधिकारी संतोष कुमारी पोक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए।














Thursday, November 11, 2021


 पीचसी दौंगड़ा का उद्घाटन
**************************** *****************************
कनीना। पी



एचसी दौंगड़ा अहीर का अटेली विधायक सीताराम यादव ने उद्घाटन किया। लंबे समय से इसका इंतजार था। इस मौके पर विभिन्न जन मौजूद थे।

 

 

 

स्कूल के सामने भरा है गंदा जल
-प्रशासन का ध्यान नहीं
******************************************
*********************************************
************************************
***************
कनीना। खंड कनीना के निकटवर्ती ग्राम उच्चत के स्कूल के सामने भरे गंदे पानी से रास्ता अवरुद्ध हो रहा है जिसके कारण स्कूल में आने वाले बच्चे वह इस रास्ते से निकलने वाले लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। विभिन्न अधिकारी प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं किंतु इस ओर उनका ध्यान नहीं जा रहा है।  
  वर्तमान में गांवों में विकास कार्य सचिवों के हाथ हैं किंतु चुनाव न हो पाने के चलते यह समस्या विकराल बनी हुई है। ग्रामीण रामू, धर्म सिंह, विनोद कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के बच्चों की समस्या को देखते हुए स्कूल के द्वार के पास भरा गंदा जल हटाया जाए। ताकि बच्चे स्कूल में आ जा सके।
फोटो कैप्शन 11: स्कूल के सामने खड़ा गंदा जल।






गोपाष्टमी पर गौशालाओं में हुए कई कार्यक्रम
**********************************************
***********************************
********************
कनीना। गोपाष्टमी के पर्व पर कनीना एवं आस पास गौशालाओं में कई कार्यक्रम संपन्न हुए। कहीं हवन आयोजित हुआ वहीं गायों की पूजा करके उन्हें मीठा चारा चराया गया।
  श्रीकृष्ण गौशाला कनीना, भोजावास में दिनभर गो सेवकों का तांता लगा रहा और गायों की सेवा की। इस मौके पर लोगों ने गायों के लिए विशेष मीठा भोजन बनाकर खिलाया। गौभक्त एवं गौशाला में कार्य कर रहे होशियार सिंह ने कहा कि गायों की सेवा से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। गायों की सेवा के चलते भगवान श्रीकृष्ण गोविंद नाम से जाना जाता है। गाय को माता का दर्जा दिया हुआ है और उसमें सभी देवता निवास करते हैं। गायों की सेवा करने से संताप नष्ट होते हैं वहीं जिस घर में गाय पाली जाती है उस घर में कोई आपदा एवं गरीबी नहीं आती है। इस मौके पर दूर दराज से भक्तजन पहुंचे।
  गोपाष्टमी का पर्व मनाए जाने के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। लालदास महाराज ने बताया  कि इंद्र का गर्व चूर करने के लिए सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाए रखा था जिसके चलते इंद्र का गर्व आठवें दिन चूर चूर हो गया और वे भगवान श्रीकृष्ण की शरण में आ गए थे। तभी से भगवान श्रीकृष्ण का नाम गोविंद पड़ा था। इस दिन भगवान की कामधेनु ने अपनी दुग्ध धारा से नहलाया था और भगवान श्रीकृष्ण ने गायों की सेवा करने का वचन दिया था। तभी से यह पर्व चला आ रहा है।
  एक दूसरी कहानी सुनाते हुए सुरेंद्र जोशी ने बताया कि बलराम एवं श्रीकृष्ण ने गोकुल में गायों की सेवा करने का प्रशिक्षण लिया था और गोपाष्टमी के दिन माता यशोदा एवं नंद बाबा से आज्ञा पाकर गायों को जंगल में चराने का निर्णय लिया था। उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण की उम्र महज छह-सात वर्ष थी। उनके द्वारा गाए चराने पर ही उनका नाम गोपालक पड़ा। भगवान श्रीकृष्ण जीवनभर गायों के रक्षक एवं सेवक बने रहे थे। यह भी माना जाता है कि राधा ने इसी दिन से जंगल में गाए चरानी शुरू की थी चूंकि लड़कियों को गाये चराने की अनुमति नहीं थी किंतु उन्होंने पुरुष ग्वाले के वस्त्र धारण किए और भगवान श्रीकृष्ण के साथ वन में गाए चराने निकल पड़ी थी।
 विभिन्न गौशालाओं में भी दिनभर भक्त गायों की सेवा करते, उनके लिए मीठा चारा देते, उनकी सेवा करते नजर आए। दान पुण्य दिनभर चलता रहा। भोजावास स्थित गौशाला में भी भक्तों ने गायों की सेवा की।






ब्लॉक स्तर के खेलों में स्वयंसेवकों की यूनिट ने निभाई अहं भूमिका
-जिला स्तरीय खेल 12 से ककराला में
********************************************************
************************************
**********************
कनीना। एसडी स्कूल ककराला में खंड स्तर के खेलों के आयोजन के दौरान एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि खेलों के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन व सफाई का विशेष ध्यान रखा, खेल के सभी मैदान तैयार किए, पानी की व्यवस्था बराबर बनाए रखी। खेलों के दौरान यदि किसी खिलाड़ी को चोट आ जाए तो इसके लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था पहले से ही की गई। खेलों के दौरान किसी भी टीम या खिलाड़ी को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्वयं सेवकों ने पूरी व्यवस्था अंत तक बनाए रखी।
    उन्होंने बताया कि एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 तक किया जाएगा जिसमें एथलेटिक्स, हाकी, फुटबाल, कुश्ती, बाक्सिंग, जूडो और खो-खो आदि आयोजित होंगे। उन्होंने  सभी टीम व प्रतिभागियों को प्रात: निर्धारित स्थल पर आधार कार्ड, जन्मप्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का रिपोर्ट कार्ड, दो फोटो, दाखिला रजिस्ट्रेशन की फोटो कापी और प्रवेश फार्म आदि सभी दस्तावेजों के साथ पहुंचना जरूरी बताया है।




जीएल कालेज की छात्रा रही भाषण में प्रथम
*************************************************
************************************
****************
कनीना। हरियाणा सहकारी विकास परिषद लिमिटेड पंचकूला की ओर से राजकीय महाविद्यालय कनीना में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता उप-प्राचार्य एसएस यादव ने की। भाषण प्रतियोगिता का विषय सहकारिताओं  द्वारा युवा उत्थान था। जिसमें 7 महाविद्यालयों के 24 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इसमें प्रथम इनाम 1100 रुपये की पुरस्कार राशि द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 500 रुपये रखा गया था। प्रथम पुरस्कार जीएल वूमेन कालेज कनीना की छात्रा भारती, द्वितीय पुरस्कार राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली की छात्रा नीरू तथा तृतीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली की पूनम रही।
इस मौके पर निर्णायक मंडल की भूमिका मे एडवोकेट अनीता चौहान,मास्टर रावत सिंह, प्रोफेसर संदीप अंग्रेजी रहे। आयोजन कर्ता सत्यनारायण यादव सहकारिता शिक्षा अनुदेशक ने ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सरकार द्वारा दिए जाने वाली सहायताओं के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर संदीप ककरालिया ने युवाओं के उत्थान में सहकारिता की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर प्रो. हरिओम भारद्वाज, डा विनोद यादव डा यतेंद्र राव बलराज, अजय सोमबीर, कंवरपाल, दिनेश, तरुण सहित स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन 7:भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थी।




तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेल संपन्न
-तीसरे दिन 23 स्कूलों की टीमों ने लिया भाग
***************************************************
**********************************
***************************
कनीना। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में तीन दिनों से चल रहे ब्लाक स्तर के खेलों का समापन हो गया है। जिनमें 23 स्कूलों की टीमों की भागीदारी रही। कबड्डी में 14 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़कों की 13 टीमें, 14 वर्ष तक की आयु वर्ग की लड़कियों की 10 टीमों ने भाग लिया। वहीं खो-खो में 9 टीमों की, बालीबाल में 10 टीमों की हैंडबाल में 09 टीमों की, फुटबाल में 07 टीमों की भागीदारी रही।
  निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि 14 वर्ष तक आयु वर्ग के लड़कों में 100 मीटर की दौड़ में जीएलपी स्कूल कनीना का छात्र हर्ष कुमार प्रथम रामचन्द्र मेमोरियल स्कूल कनीना का छात्र मंजीत  द्वितीय स्थान पर रहा। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों में 100 मीटर की दौड़ में एसडी स्कूल ककराला की छात्रा आदिती प्रथम, आरआरसीएम स्कूल की छात्रा पायल  द्वितीय स्थान पर रही।
   इसी प्रकार 14 वर्ष तक की आयुवर्ग के लड़कों में 200 मीटर की दौड़ में एसडी स्कूल ककराला का छात्र आदित्य प्रथम, आरआरसीएम स्कूल का छात्र विशाल द्वितीय स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक की आयु वर्ग की लड़कियों में 200 मीटर की दौड़ में एसडी स्कूल ककराला की छात्रा आदिती प्रथम, देवयानी स्कूल की छात्रा भूमिका द्वितीय स्थान पर रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग के लड़कों में 600 मीटर की दौड़ में जीएल स्कूल कनीना का छात्र हर्ष प्रथम स्थान पर व देवयानी स्कूल का छात्र आशीष द्वितीय स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों में 600 मीटर की दौड़ में जीएसएसएस स्कूल की छात्रा निशा प्रथम स्थान पर और एसडी स्कूल की छात्रा वर्षा द्वितीय स्थान पर रही।
  इसी प्रकार 14 वर्ष तक की आयु वर्ग की लड़कों की शाट पुट में जीएलपीएस स्कूल कनीना का छात्र शौर्यवीर प्रथम स्थान, आरआरसीएम विद्यालय कनीना का छात्र रवि  द्वितीय स्थान पर रहा। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों में शाट पुट में एसडी स्कूल ककराला की छात्र अलिशा प्रथम, रामचन्द्र मैमोरियल विद्यालय कनीना की छात्रा अदिती  द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक आयुवर्ग के लडकों में डिस्कस थ्रो में जीएलपी स्कूल कनीना का छात्र शौर्यवीर प्रथम स्थान पर और एसडी स्कूल ककराला का छात्र साहिल द्वितीय स्थान पर रहा। 14 वर्ष तक आयुवर्ग की लड़कियों में डिस्कस थ्रो में एसडी स्कूल की छात्रा हर्षित प्रथम स्थान,एसडी स्कूल की छात्रा अलिषा द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक आयुवर्ग के लडकों में लंबी कूद में आरआरसीएम स्कूल कनीना का छात्र वरुण प्रथम, आरआरसीएम कनीना का छात्र जसवीर द्वितीय स्थान पर रहा। 14 वर्ष तक आयुवर्ग की लड़कियों में लंबी कूद में जीएलपीएस कनीना की छात्रा नंैसी प्रथम,आरआरसीएम स्कूल कनीना की छात्रा पायल द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक आयुवर्ग के लडकों में ऊंची कूद में आरआरसीएम स्कूल कनीना का छात्र वरुण प्रथम एसडी विद्यालय ककराला का छात्र जसवीर द्वितीय स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक आयु वर्ग की लड़कियों में ऊंची कूद में एसडी विद्यालय की छात्रा नेहा प्रथम, आरआरसीएम स्कूल कनीना की छात्रा महक द्वितीय स्थान पर रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही।
  श्री यादव ने बताया कि14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की वालीबाल प्रतियोगिता में जीएलपीएस कनीना की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की वालीबाल प्रतियोगिता में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की हैंडबाल प्रतियोगिता में एस डी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की हैंडबाल प्रतियोगिता में रामचन्द्र मेमोरियल स्कूल कनीना की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की बास्केट बाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही।14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता में आर आर ग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की फुटबाल प्रतियोगिता में आर ग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी की टीम विजेता रही।
इस अवसर पर बलजीत, राकेश, शर्मिला, सरीता, कुलदीप, कलदीप सिहं, अनिल कुमार, नीरज कुमार, हरिओम आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 9 : विजेता खिलाड़ी 10: एसडी स्कूल में खेलों का नजारा।



राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा 12 को गोमला में
***********************************************
**********************************
************
 कनीना। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पूर्व सरपंच राधेश्याम गोमला के आवास पर 12 नवंबर को पहुंचेंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच राधेश्याम गोमला ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।





डीएपी के लिए चल रही है मारामारी
-सरसों बिजाई के बाद अब गेहूं बिजाई भी होने लगी प्रभावित
*******************************************************
***********************************
**********************
 कनीना। क्षेत्र में जहां डीएपी को लेकर के लंबे समय से मारामारी चल रही है। कम से कम 4 बार कनीना क्षेत्र में डीएपी की कमी के चलते सड़क मार्ग किसानों ने जाम किया है वहीं प्रतिदिन डीएपी बिक्री केंद्रों पर मेले लगते हैं। महिलाओं की भी किसी प्रकार कोई कमी नहीं होती। सुबह से शाम तक मेले नजर आते हैं। बेहद परेशान किसान नजर आ रहे हैं।
 सरसों की 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच बीजाई हुई थी। डीएपी न मिलने के चलते किसानों ने डीएपी का अल्टरनेट अपनाया और किसी प्रकार बीजाई की किंतु अभी भी किसान गेहूं की बिजाई में लगे हुए हैं जिन्हें डीएपी के साथ-साथ यूरिया की जरूरत है। यूरिया की कोई कमी नहीं है किंतु डीएपी की कमी साफ झलकती है। एक नवंबर से गेहूं की बिजाई शुरू हो चुकी है।
उल्लेखनीय की डीएपी कमी के चलते भी किसानों ने सरसों की बिजाई लेट तक की है जिसमें पैदावार प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। विभिन्न डीएपी बिक्री केंद्रों पर कहीं भी डीएपी आता है तो किसानों की लंबी लंबी कतार देखने को मिलती है। यहां तक कि डीएपी के लिए बड़े-बड़े नेताओं की सिफारिश लगवा  रहे हैं। मजबूरी बस या कदम किसान उठा रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 5:डीएपी के लिए लगी भीड़।





जी जान से विद्यार्थियों को देे शिक्षा -बीइओ
***********************************************
***********************************
************
 कनीना। शिक्षकों को पूरी लगन और मेहनत से विद्यार्थियों को शिक्षा देनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ये विचार खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह यादव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में औचक निरीक्षण एवं एनएएस (नेशनल अवेयरनेस स्कीम) की परीक्षा की दृष्टि का दौरा करने के पश्चात  कक्षाओं में न केवल प्रश्न पूछे अपितु स्वयं भी पढ़ा कर शिक्षकों समक्ष ये विचार व्यक्त किए।
 उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पूंजी शिक्षक के समक्ष उनके विद्यार्थी होते हैं । यदि विद्यार्थी कुछ कर गुजरते हैं तो शिक्षक का ही नाम होता है और शिक्षक ही जाना जाता है। ऐसे में उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे हर प्रकार की शिक्षा आधुनिक तरीकों से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अभी भी वक्त है कि विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दें ताकि विद्यार्थियों की संख्या सरकारी स्कूलों में बढ़े वरना निकट भविष्य विद्यार्थी घटते चले जाएंगे। उन्होंने न केवल कक्षा में जाकर प्रश्न पूछे अपितु स्वयं भी गणित के सूत्र बताकर सवाल हल किये।
इस अवसर पर उनके साथ प्राचार्य कृष्ण सिंह, ज्ञान चंद वरिष्ठ प्राध्यापक, अनूप कुमार ,रविंद्र कुमार प्राध्यापक,सतन कुमार वरिष्ठ प्राध्यापक तथा उनके साथ आए हुए विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
 फोटो कैप्शन 6: कक्षा कक्ष में शिक्षण करते हुए बीइओ राज सिंह यादव।




तीन लोगों की मार पिटाई का मामला दर्ज
*****************************************
************************************
*****
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव झाड़ली निवासी अशोक कुमार ने उनके साथ मारपीट करने के मामले को लेकर कनीना पुलिस में 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोक कुमार ने पुलिस में बताया कि वह 7 नवंबर को सुबह अपनी बैठक के सामने धूप में बैठा था तभी रामचंद्र, मांगेलाल और मिथलेश झाड़ली निवासी आ कर गाली गलौज करने लगे मारपीट करने लगे और और मारपीट करने लगे और कहा कि तुम्हें ज्यादा अंग्रेजी आती है। रडंडों एवं लातों से मारपीट की। बीच-बचाव में पीडि़त की चाची बेबी आई उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा होने से भाग खड़े हुए जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। अशोक कुमार ने पुलिस में बताया है कि 3 नवंबर को पंचायत में अंग्रेजी में लिखी हुई डीड एक लड़के द्वारा पढ़ी जा रही थी। तत्पश्चात यह कहने पर कि इसे अच्छी प्रकार से डीड पढऩी नहीं आ रही है। उस रोज भी मांगेलाल ने पीडि़त के साथ गाली गलौज किया था किंतु लोगों ने उसे छुड़वा दिया। पीडि़त अशोक कुमार और बेबी ने पहले कनीना अस्पताल तत्पश्चात पीजीआई रोहतक में अपना इलाज करवाया। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।




19 सालों से गायों की रक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रही है कनीना गौशाला
****************************************************************
***********************************
*************************
 कनीना। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला वर्ष 2003 से गायों की रक्षा के लिए अहं भूमिका निभा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रो, गौशाला के वार्षिकोत्सव तथा गोपाष्टमी आदि पर लोग दूर दराज से आकर गायों की सेवा करते हैं। एक ओर जहां गायों की सेवा हो रही है वहीं गायों का दूध लोगों के रोगों को दूर करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना वासियों के सहयोग से स्थापित हुई थी जो 2003 की रजिस्टर्ड है। यहां करीब 1900 गाये हैं जिनमें से 36 गाय दुधारू है। गाए दिन-रात गौशाला में रहकर खुश हैं।
 विस्तृत जानकारी देते हुए हुकुम सिंह प्रधान गोशाला कनीना ने बताया कि कनीना गौशाला में 36 गाय दुधारू है। प्रतिदिन 125 लीटर दूध दे रही है जो 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक जाता है।
गाय के दूध की भारी मांग है। दूर दराज के लोग दूध ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 29 वर्कर गायों की सेवा कर रहे हैं। 5 ट्रैक्टर ट्रॉली गायों की के लिए अन्न एवं चारा लाकर उनकी सेवा में लगी हुई हैं।
 कनीना गोशाला में राव सत्यवीर बोहरा,देवराज महाशय,जगमाल सिंह, हुकुम सिंह, डा मेहरचंद, यादवेंद्र यादव, मनफूल सिंह, हुकुम सिंह आदि कनीना गौशाला के प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में हुकुम सिंह करीरा निवासी गौशाला के प्रधान हैं। गौशाला बड़ी बणी नामक स्थान पर स्थापित है। जहां के लिए गौशाला द्वार बनाया गया है वहीं गायों को रखने के लिए धूप एवं छाया तथा हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। गौशाला प्रतिवर्ष अपना वार्षिक उत्सव मनाती है तथा लोगों में देसी गाय पालने की प्रवृत्ति को पैदा कर रही है। गौ सेवा में गौशाला में सेवारत होशियार सिंह ने बताया कि वह गायों की सेवा करके बहुत प्रसन्न हैं। जहां गाय के गोबर से खाद बनाया जा रहा है वहीं गोबर गैस प्लांट भी लगाया गया है। कनीना के समाजसेवी भगत सिंह ने समय समय पर दान दक्षिणा देकर इसमें सहयोग किया हुआ है।  देसी गाय का दूध, घी, मक्खन आदि की भारी मांग है। यही कारण है एक बार फिर से गायों की सेवा करने में लोग जुट गए हैं। पुराने समय में गाय को माता का दर्जा देते थे वैसे ही गायों के प्रति एक बार फिर से रोगों से बचने के लिए उनकी सेवा की प्रवृत्ति बढ़ी है।
  गौशाला के प्रधान हुकुम सिंह तथा वरिष्ठ वर्कर होशियार सिंह कनीना ने बताया कि दस हजार मण कड़बी गायों के लिए खरीदी हुई है वहीं 210 फुट तथा 200 फुट लंबे दो शेड तूड़ी से भरे हुये हैं। प्रतिदिन डाक्टर आकर गायों की सेवा देता है वहीं 20 एकड़ में गायों के लिए हरा चारा जिसमें जौ व बरसीम उगाई हुई है। समय समय पर गायों की सेवा करने लोग आते हैं। गौशाला में कनीना के समाजसेवी भगत सिंह ने पौधारोपण भी किया है तथा वे स्वयं भी पौधों की देखभाल के लिए गौशाला में जाते हैं।
फोटो कैप्शन 3: कनीना गौशाला का एक नजारा साथ में 04:गौशाला के गेट की फोटो।




कभी कैमल हट के लिए प्रसिद्ध था कनीना पशु अस्पताल











-1961 में स्थापित हुआ था पशु चिकित्सालय
**********************************************
***************************************************
 कनीना। कनीना का पशु अस्पताल कभी कैमल हट के लिए बहुत प्रसिद्ध था। राव बिरेंदर सिंह राजस्व मंत्री पंजाब ने 15 अगस्त 1961 र्को  पशु अस्पताल का उद्घाटन किया था। उस वक्त से लेकर 25 वर्षों तक लगातार कैमल हट के लिए यहां पूरा प्रबंध चला और न केवल कैमल प्रजनन की सभी सुविधाएं उपलब्ध थी अपितु पशुओं का रखरखाव के लिए भी अलग से पद स्वीकृत था परंतु समय अनुसार कैमल हट जर्जर हालात में पड़ा हुआ है।
उस वक्त के मिल्क रिकार्डर डा मेहरचंद बताते हैं कि हर घर में बैल तत्पश्चात ऊंट /ऊंटनी रखी जाती थी जिसके जरिए खेतों की बिजाई की जाती थी जो ट्रैक्टर युग आने तक जारी रही।
जहां बैलों के साथ-साथ ऊंटों की कदर बढऩे लगी थी। बोझा गाडिय़ां खिंचना और हल चलाना ही ऊंट से प्रमुख कार्य लिये जाते थे। यही कारण है बेहतर दर्जे के ऊंट प्रजनन के लिए यहां पर ऊंट रखा जाता था जिससे ऊंटनी का प्रजनन करवा कर अच्छे दर्जे की नस्ल पैदा कर खेतों के काम में ली जाती थी।
 डा मेहरचंद बताते हैं कि करीब 25 वर्षों तक ही है कैमल हट चलती रही तत्पश्चात ऊंट की मांग घटने लगी और ट्रैक्टर आने के बाद यह कैमल हट बंद पड़ी रही और आज जर्जर हालात में पड़ी है।
कनीना उप-मंडल स्तरीय पशु अस्पताल में जहां वर्तमान में नई तकनीक और सुविधाएं उपलब्ध है किंतु से जमाने उस जमाने में भी पशु प्रजनन पर विशेषकर ऊंट प्रजनन पर विशेष ध्यान दिया जाता था और हर घर में ऊंट रखे जाते थे। बुजुर्ग रामेश्वर तथा लालचंद यादव बताते हैं कि चाहे कैसा भी गरीब किसान हो उनके घरों में या तो बैल तत्परता ऊंट मिलते थे जिसे खेती करते थे यद्यपि खेती की तकनीक पुरानी थी किंतु लंबे समय तक किसानों का साथ देती रही। वर्तमान में पशु अस्पताल में कैमल हट नकारा हो चुका है परंतु उस जमाने की याद दिला रहा है।
 फोटो कैप्शन एक व दो: पशु अस्पताल एवं कैमल हट
साथ में डा मेहरचंद

Wednesday, November 10, 2021

 
ला-नीना मौसमी प्रणाली के प्रभाव के चलते इस बार शीत ऋतु तोड़ेगी रिकार्ड
*************************************************************
*******************************************************
*********************************
****************************
कनीना। ला-नीना मौसमी प्रणाली के प्रभाव से इस बार शीत ऋतु अपना रिकॉर्ड तोड़ेगी और उत्तरी भारत के राज्यों पर अगले सप्ताह के अंत तक  शीत लहर चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। पूरे उत्तरी भारत के राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावनाएं बन रही है। वर्तमान में उत्तर भारत के राज्यों हिमाचल प्रदेश, पंजाब, और हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रणाली के प्रभाव  से हल्की बादलवाही हो रही है। इस प्रणाली से बारिश नहीं आएगी, इसी प्रकार  दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में डिप डिप्रेशन एरिया और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया मौसमी प्रणाली बनी हुई है।द ो तीन दिनों के बाद उत्तर भारत के राज्यों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव हट जाएगा और पवनों की दिशा उतरी हो जाएगी जिसकी वजह से शीत लहरों का आधिपत्य उत्तर भारत के राज्यों पर प्रभाव डालना शुरू कर देंगे। अगले सप्ताह तापमान 4 या 5 डिग्री तक कम होने की संभावनाएं बन रही है। बुधवार हरियाणा में  कैथल का 10 डिग्री सेल्सियस तापमान यमुनानगर का 10.5 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 10 .7 डिग्री सेल्सियस तापमान और नारनौल का 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे यह पारा और नीचे गिरने की संभावनाएं बन रही। हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकतर शहर बुधवार  को भी बुरी तरह से जहरीली व प्रदूषित हवा के आगोश में शामिल है।
  डा चंद्रमोहन एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय नारनौल के अनुसार केंद्रीय पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार यहां की आबोहवा आमजन के लिए बहुत ही खतरनाक स्तर पर है, बुधवार को  गाजियाबाद 430, कैथल 409, जींद 405, और नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधार होकर 215 रह गया है, परंतु अभी भी यह आमजन के लिए  अच्छी  स्थिति नहीं है, क्योंकि सामान्य स्थिति 0 से 50  होती है ।इसी वजह से इन शहरों में सांस की बीमारी, आंखों की बीमारी, त्वचा संबंधी  बीमारी मरीज ज्यादा बढ़ रहे हैं,और संबंधित अस्पतालों में इन पेशेंट   की लंबी कतारें देखने को मिल रही  है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल  के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वायु प्रदूषण अनियंत्रित यातायात के साधनों, लंबे लंबे परिवहन के साधनों के जाम , बड़े स्तर पर पराली की जलाई और औद्योगिक कारखानों, खनन कार्य, क्रेशर जोन का होना, त्योहारी सीजन पर आतिशबाजी  द्वारा, और ईट भट्टो द्वारा उत्सर्जित धुएँ में उपस्थित राख, गंधक व अन्य हानिकारक रसायन  वायु गुणवत्ता के स्तर को गिरा देती है। इसके अलावा  ला- नीना  मौसमी प्रणाली की वजह से  इस बार  अधिक बरसात और अधिक  हिमपात की वजह से शीत ऋतु अपना रिकॉर्ड तोड़ेगी।और उत्तरी भारत के राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा राजस्थान एनसीआर दिल्ली में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है ।  



 

जल घाट में होने से नहर काम आई छठ पूजा में
-बुधवार शाम को सूर्यदेव को नहर में दिया अर्घ्य
*************************************************************
************************************
****************************
 कनीना। कनीना में जहां दूसरे प्रदेशों से आए हुए लोगों ने छठ पूजा का पर्व बुधवार की शाम को अर्घ्य देकर मनाया। इस उत्सव का गुरुवार सुबह समापन होगा। आसपास की भारी संख्या में लोग विभिन्न नहरों में खड़े होकर डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्घ्य
देते देखे गए।
 उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड तथा समीपी गांवों से छठ पूजा पर्व मनाने वाले लोग जहां 3 दिनों से नहर के किनारे पर छठ पूजा पर्व मना रहे हैं ।जिन्हें देखने वालों का तांता भी लगा हुआ है। जहां यह लोग बहुत ही इत्मीनान से और धैर्य से अपने उत्सव को मना रहे हैं वहीं नहर के जल में डुबकी लगाकर काम चला रहे हैं।
 उल्लेखनीय कि विगत 3 दिनों से जहां छठ पूजा का पर्व चला आ रहा है। ये लोग नहर के किनारे खड़े हो जाते हैं नहर में पानी आने से यह बेचारे नहर में ही डुबकी लगाकर छठ पूजा मना रहे हैं।
 उत्तर प्रदेश बिहार और उत्तराखंड से आए हुए रोमियो, सोनी, लाली देवी आदि ने बताया कि उनके इस पर्व के लिए कोई यहां निश्चित घाट नहीं है।  हरियाणा सरकार भी इनको विशेष सुविधा जुटा रही है किंतु वे इस पर्व के प्रति बहुत उत्साहित है। अपने पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए वे नहर के किनारे विगत 3 दिनों से लगातार इस पर्व को मना रहे हैं। जहां गुरुवार को सुबह इस पर्व का समापन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पर्व की जहां उनके प्रदेश में भारी मान्यता है तथा लोग दान पुण्य प्रसाद वितरण और सभी कार्यों में अग्रणी मिलते किंतु हरियाणा के क्षेत्रों में जहां छठ पूजा के प्रति ज्यादा लगाव नप होने के कारण लोग दर्शक के रूप में अधिक मिलते हैं तथा इनका सहयोग आदि कम करते हैं। डुबकी लगा रहे लोग दिन-रात व्रत में लगे रहे और जल भी नहीं पिया। इन्होंने जल में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अघ्र्य  दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रात: सूर्योदय होने पर सूर्य देव को अघ्र्य  देकर इस पर्व को पूर्ण करेंगे तत्पश्चात साल बाद फिर से दीपावली के 6 दिन बाद यह पर्व आएगा।
 उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में कम से कम 2000 व्यक्ति दूसरे प्रदेशों से आए हुए हैं। इस प्रकार का पर्व मनाकर हरियाणा के लोगों को पर्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
फोटो कैप्शन 11 और 12 :छठ पूजा का पर्व नहर में मनाते हुए उत्तरप्रदेश एवं बिहार के लोग।






तीसरे दिन खंड स्तरीय खेलों में 23 स्कूलों ने लिया भाग
****************************************************
**********************************
************************
कनीना। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में ब्लाक स्तर के खेलों आयोजन किया जा रहा है। जिनमें 23 स्कूलों की टीमों की भागीदारी रही। कबड्डी में 14 वर्ष तक की आयुवर्ग के लड़कों की 13 टीमों की और 14 वर्ष तक की आयु वर्ग की लड़कियों की 10 टीमों की भागीदारी रही।
खो-खो में 9 टीमों की, बॉलीबॉल में 10 टीमों की हैंडबॉल में 09 टीमों की, फुटबाल में 07 टीमों की भागीदारी रही।
14 वर्ष तक आयुवर्ग के लड़कों में 100 मीटर की दौड़ में जीएलपी स्कूल कनीना का छात्र हर्ष कुमार प्रथम स्थान पर और रामचन्द्र मैमोरियल स्कूल कनीना का छात्र मंजीत  द्वितीय स्थान पर रहा।14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों में 100 मीटर की दौड़ में एस डी स्कूल ककराला की छात्रा आदिती प्रथम स्थान पर और आर आर सी एम स्कूल की छात्रा पायल  द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग के लड़कों में 200 मीटर की दौड़ में एसडी स्कूल ककराला का छात्र आदित्य प्रथम स्थान पर व आरआरसीएम स्कूल का छात्र विशाल द्वितीय स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियो में 200 मीटर की दौड़ में एसडी स्कूल ककराला की छात्रा आदीती प्रथम स्थान पर और देवयानी स्कूल की छात्रा भूमिका द्वितीय स्थान पर रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग के लड़कों में 600 मीटर की दौड़ में जीएल स्कूल कनीना का छात्र हर्षप्रथम स्थान पर व देवयानी स्कूल का छात्र आशीष स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों में 600 मीटर की दौड़ में जीएसएसएस स्कूल की छात्रा निशा  स्थान पर और एस डी स्कूल की छात्रा वर्षा  द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की शॉट पुट में जीएलपी एस स्कूल कनीना का छात्र शौर्यवीर प्रथम स्थान पर और आरआरसीएम विद्यालय कनीना का छात्र रवि  द्वितीय स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों में शॉट पुट में एसडी स्कूल ककराला की छात्र अलिशा प्रथम स्थान पर और रामचन्द्र मैमोरियल विद्यालय कनीना की छात्रा अदिती  द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक आयुवर्ग के लडकों में डिस्कस थ्रो में जीएलपी स्कूल कनीना का छात्र शौर्यवीर प्रथम स्थान पर और एस ी स्कूल ककराला का छात्र साहिलद्वितीय स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक आयुवर्ग की लड़कियों में डिस्कस थ्रो में एसडी स्कूल की छात्रा हर्षित  प्रथम स्थान पर और एस ी स्कूल की छात्रा अलिषा पुत्री सुरेश कुमार द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक आयुवर्ग के लडकों में लंबी कूद में आरआरसीएम स्कूल कनीना का छात्र वरुण प्रथम स्थान पर और आरआरसीएम कनीना का छात्र जसवीर द्वितीय स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक आयुवर्ग की लड़कियों में लंबी कूद में जीएलपीएस कनीना की छात्रा नंैसी प्रथम स्थान पर और आरआरसीएम स्कूल कनीना की छात्रा पायल द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक आयुवर्ग के लडकों में ऊंची कूद में आर आर सी एम स्कूल कनीना का छात्र वरुण प्रथम स्थान पर और एस ी विद्यालय ककराला का छात्र जसवीर द्वितीय स्थान पर रहा।
14 वर्ष तक आयुवर्ग की लड़कियों में ऊंची कूद में एसडी विद्यालय की छात्रा नेहा  प्रथम स्थान पर और आरआरसीएम स्कूल कनीना की छात्रा महक द्वितीय स्थान पर रही।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की वालीबाल प्रतियोगिता में जीएलपीएस कनीना की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में एस डी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की हैंड़ बाल प्रतियोगिता में एस डी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की हैंड़ बाल प्रतियोगिता में रामचन्द्र मैमोरियल स्कूल कनीना की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की बास्केट बाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही।
14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम विजेता रही।14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता में आर आर ग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी की टीम विजेता रही। 14 वर्ष तक की आयुवर्ग की लड़कियों की फुटबाल प्रतियोगिता में आर ग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी की टीम विजेता रही।
इस अवसर पर बलजीत, राकेश, शर्मिला, सरीता, कुलदीप, कलदीप सिहं, अनिल कुमार, निरज कुमार, हरिओम आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 9 एवं 10: एसडी स्कूल में खेलों से संबंधित। एवं विजेता खिलाड़ी।





गोपाष्टमी पर करते हैं लोग गायों की सेवा--
19 सालों से गायों की रक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रही है कनीना गौशाला
******************************************************************
********************************
**************************************
 कनीना। कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला वर्ष 2003 से गायों की रक्षा के लिए अहं भूमिका निभा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रो, गौशाला के वार्षिकोत्सव तथा गोपाष्टमी आदि पर लोग दूर दराज से आकर गायों की सेवा करते हैं। एक ओर जहां गायों की सेवा हो रही है वहीं गायों का दूध लोगों के रोगों को दूर करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
श्रीकृष्ण गौशाला कनीना वासियों के सहयोग से स्थापित हुई थी जो 2003 की रजिस्टर्ड है। यहां करीब 1900 गाये हैं जिनमें से 36 गाय दुधारू है। गाए दिन-रात गौशाला में रहकर खुश हैं।
 विस्तृत जानकारी देते हुए हुकुम सिंह प्रधान गोशाला कनीना ने बताया कि कनीना गौशाला में 36 गाय दुधारू है। प्रतिदिन 125 लीटर दूध दे रही है जो 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक जाता है।
गाय के दूध की भारी मांग है। दूर दराज के लोग दूध ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 29 वर्कर गायों की सेवा कर रहे हैं। 5 ट्रैक्टर ट्रॉली गायों की के लिए अन्न एवं चारा लाकर उनकी सेवा में लगी हुई हैं।
 कनीना गोशाला में राव सत्यवीर बोहरा,देवराज महाशय,जगमाल सिंह, हुकुम सिंह, डा मेहरचंद, यादवेंद्र यादव, मनफूल सिंह, हुकुम सिंह आदि कनीना गौशाला के प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में हुकुम सिंह करीरा निवासी गौशाला के प्रधान हैं। गौशाला बड़ी बणी नामक स्थान पर स्थापित है। जहां के लिए गौशाला द्वार बनाया गया है वहीं गायों को रखने के लिए धूप एवं छाया तथा हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। गौशाला प्रतिवर्ष अपना वार्षिक उत्सव मनाती है तथा लोगों में देसी गाय पालने की प्रवृत्ति को पैदा कर रही है। गौ सेवा में गौशाला में सेवारत होशियार सिंह ने बताया कि वह गायों की सेवा करके बहुत प्रसन्न हैं। जहां गाय के गोबर से खाद बनाया जा रहा है वहीं गोबर गैस प्लांट भी लगाया गया है। कनीना के समाजसेवी भगत सिंह ने समय समय पर दान दक्षिणा देकर इसमें सहयोग किया हुआ है।  देसी गाय का दूध, घी, मक्खन आदि की भारी मांग है। यही कारण है एक बार फिर से गायों की सेवा करने में लोग जुट गए हैं। पुराने समय में गाय को माता का दर्जा देते थे वैसे ही गायों के प्रति एक बार फिर से रोगों से बचने के लिए उनकी सेवा की प्रवृत्ति बढ़ी है।
  गौशाला के प्रधान हुकुम सिंह तथा वरिष्ठ वर्कर होशियार सिंह कनीना ने बताया कि दस हजार मण कड़बी गायों के लिए खरीदी हुई है वहीं 210 फुट तथा 200 फुट लंबे दो शेड तूड़ी से भरे हुये हैं। प्रतिदिन डाक्टर आकर गायों की सेवा देता है वहीं 20 एकड़ में गायों के लिए हरा चारा जिसमें जौ व बरसीम उगाई हुई है। समय समय पर गायों की सेवा करने लोग आते हैं। गौशाला में कनीना के समाजसेवी भगत सिंह ने पौधारोपण भी किया है तथा वे स्वयं भी पौधों की देखभाल के लिए गौशाला में जाते हैं।
फोटो कैप्शन 3: कनीना गौशाला का एक नजारा साथ में
02:गौशाला के गेट की फोटो।




साहसिक गतिविधियों को पूर्ण कर लौटे विद्यार्थियों का किया सम्मान
************************************************************
********************************
********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता सतन कुमार की अध्यक्षता में 10 विद्यार्थियों का दल मोरनी हिल साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर स्कूल में लौट आया है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जहां 10 विद्यार्थी अमित, तुषार, सचिन, दीपेंद्र योगेश, लखन, रवि,गौरव, पंकज और प्रवीण विभिन्न साहसिक गतिविधियों को नवंबर के प्रथम सप्ताह में पूर्ण करके लौटा है ।स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को जहां सर्टिफिकेट दी गई वही उनको सम्मानित किया गया है।
 यही नहीं इस अवसर पर विद्यालय में इंस्पायर अवार्ड में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों तथा समय-समय पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य राजेंद्र अग्रवाल महेंद्रगढ़ द्वारा सभी विद्यार्थियों को नकद राशि व लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र प्रतिभा की कहीं कोई कमी नहीं होती, महज प्रतिभा को निखारने के लिए योग्य व्यक्तियों की जरूरत होती है। यदि समय रहते योग्य शिक्षक मिल जाए तो उनकी योग्यता को कदर करते हुए निखार लाने में सहयोग कर सकता है।
 इस अवसर पर प्रवक्ता सतन कुमार ने बताया कि साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए 10 विद्यार्थी मारनी हिल पहुंचे। न केवल उन्होंने मोरनी हिल्स का भ्रमण किया अपितु वहां की वनस्पति, जीव जंतु, मिट्टी एवं दर्शनीय स्थल आदि का भी अवलोकन किया। विभिन्न साहसिक गतिविधियों को बखूबी से पूर्ण किया तथा वर्तमान में दल स्कूल में पहुंच गया है। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण सिंह, मुख्याध्यापक महिपाल सिंह, सूबे  सिंह, प्राध्यापक हंसराज, प्राध्यापक राजेश कुमार, रविंद्र कुमार प्राध्यापक, राजवीर सिंह,संजय पीटीआई  सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
फोटो कैप्शन 4: साहसिक खेलों से लौटे विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य एवं समाजसेवी।




चाइल्ड केयर लीव घटाना अनुचित- राव बहादुर सिंह
******************************************************
*********************************
*************************
कनीना। हरियाणा सरकार  द्वारा हाल ही में पत्र जारी कर महिला अध्यापकों के लिए दी जाने वाली चाइल्ड केयर लीव घटाना अनुचित है। ये विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए। उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार न तो किसानों को बख्श रही है और नहीं गरीब मजदूर को तथा अब महिलाओं पर भी कहर बरसाने लगी है।
 उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया है जो महिलाओं पर पीड़ादायक लागू हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से किसी भी महकमे में नौकरी पेशा करने वाली महिलाओं को मातृत्व अवकाश तथा बच्चे का लालन-पालन करने के लिए चाइल्ड केयर लीव 2 वर्ष की दी जाती थी ताकि नौकरी करने वाली महिलाएं अपने बच्चों की देखभाल कर सकें। पत्र में साफ लिखा था कि जिस का बच्चा 18 साल तक का नहीं हो जाता है तब तक उसको चाइल्ड केयर लीव लेने का अधिकार है लेकिन सरकार द्वारा हाल ही में जारी लेटर ने साफ कर दिया है कि अब उन्हें महिलाओं को छुट्टी मिलेगी जिनके  बच्चे की उम्र 10 वर्ष से नीचे हो या फिर पारिवारिक कोई कारण या फिर मेडिकल ग्राउंड हो राव बहादुर सिंह ने कहा कि जो नियम वर्षों से चले आ रहे हैं वही नियम जो के तो बने रहने चाहिए। क्योंकि महिलाओं को उक्त छुट्टियों की सख्त आवश्यकता होती है। अगर यह छुट्टियां रद्द कर दी जाते हैं तो उनके लिए यह भारी नुकसान होगा और वह अपने बच्चों का सही ढंग से लालन पालन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा की  सरकार को महिलाओं के साथ ऐसा भद्दा मजाक नहीं करना चाहिए क्योंकि प्रदेश को ही नहीं बल्कि देश को चलाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। अगर सरकार यह फरमान वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस इस फरमान के खिलाफ  सड़कों पर आएगी और महिलाओं का साथ देगी। उन्होंने यह भी कहा एक तरफ तो सरकार महिलाओं को सम्मान देने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के हक छीनने पर तुली हुई है जिससे साफ जाहिर होता है कि यह सरकार महिला विरोधी भी है। इसका खामियाजा इसे आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।
    राव बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग करते हुए कहा है की शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में चाइल्ड केयर लीव को लेकर जारी किये गए आदेश को रद्द किया जाए ।अगर जल्द से जल्द उक्त आदेश रद्द नहीं किया तो कांग्रेस को मजबूरी वश सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है और वह महिलाओं के साथ की जाने वाली ज्यादती को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
फोटो कैप्शन: राव बहादुर सिंह।





पदक लेकर लौटे पहलवान का किया गया स्वागत
**********************************************
*************************************
********
कनीना। कनीना उप मंडल के गांव बाघोत स्थित सरदार पटेल स्पोर्ट्स एकेडमी का जतिन पहलवान ने 38 किलो वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर बाघोत लौटा। उनका एकेडमी तथा लोगों ने जमकर सम्मान किया। यह प्रतियोगिता 9 नवंबर को विशाल बाल केसरी दंगल बास पदमका गुडगांव, हरियाणा में संपन्न हुई थी जिसमें पहलवान ने पदक पाया है।
संचालक नरेंद्र पहलवान ने बताया कि जतिन पहलवान का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया। एकेडमी में उपस्थित पहलवानों और ग्रामीणों में रामकिशन चौहान , पूर्व सरपंच गड़ा राम , हवलदार धर्मपाल ,बलबीर कोच प्रदीप खत्री, संतोष पहलवान, रणधीर पहलवान,  रामफल, राजेश, विकास, बिंदर पहलवान, रवि पहलवान ,परविंदर पहलवान, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 01: बाघोत में पदक लेकर लौटने पर स्वागत करते हुए।




10 लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज
********************************************************
**********************************
**************************
 कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव पड़तल निवासी बीर सिंह ने उसके घर पर आकर विभिन्न लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला कनीना पुलिस में दर्ज करवाया है।  7 नवंबर को बीर सिंह अपने घर पर  परिवार के साथ बैठा हुआ था तभी किशनलाल, मक्खन, करतार, कुलदीप, संदीप, टोकानिया, मनजीत, कौशल्या, किशनलाल, शर्मिला, रोशनी अपने हाथों में कुल्हाड़ी, राड, लाठी-डंडे लेकर आ गए और मार पिटाई की। मार पिटाई में बीर सिंह की पत्नी और वह दोनों घायल हो गए। जब बीर सिंह और उसकी पत्नी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो बीर सिंह ने आरोप लगाया है कि कुलदीप नामक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया, पुलिस को फोन किया तो वह भाग खड़ा हुआ। जाते जाते हुए जान से मारने की धमकी दे गया। उनकी शिकायत पर कनीना पुलिस ने विभिन्न लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



अदानी कंपनी लगी जीआईएस मेटेरियल चोरी
******************************************
************************************
*************
 कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव की अगिहार में अदानी कंपनी के सब स्टेशन से लाखों रुपए का जीआईएस मेटेरियल (गैस इंसुलेटिड सिस्टम)चोरी हो गया। मैनेजर सुशील कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी अनुसार सुशील कुमार शुक्ला, सहजनी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा अगिहार सब स्टेशन पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि 9 नवंबर को जब जीआइएस (गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन) सिस्टम अज्ञात चोर चोरी कर ले गए जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जाती है( मैनेजर के बयान पर कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


छठ पूजा का पर्व मनाया
******************************************
***********************************
*******
 कनीना। कनीना क्षेत्र में रह रहे उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड आदि के लोगों ने अपने घरों पर छठ पूजा का पर्व मनाया। इस अवसर पर सूर्यदेव को अघ्र्य दिया तथा व्रत किया। 11 नवंबर को सूर्य उपासना के बाद पर्व संपन्न हो जाएगा।
 मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के लोग यहां मजदूरी करने आए हुए हैं। जो अपने प्रदेश को नहीं लौट पाए उन्होंने अपने घरों में छठ पूजा का पर्व मनाया। यद्यपि यहां पर पानी के घाट नहीं बनाए गए हैं जिसके चलते उन्होंने घरों में अपना सारा कुछ सिस्टम लगाकर छठ पर्व मनाया है।


गोपाष्टमी पर्व पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
*********************************************
***********************************
**************************
 कनीना। गुरुवार को कनीना क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में गोपाष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 कनीना की श्रीकृष्ण गौशाला, भोजावास और बूचावास तथा उधोदास गौशाला में गायों को लोग मीठा चारा और चारा देंगे। हवन भी कुछ स्थानों पर आयोजित होंगे। गोपाष्टमी का पर्व मनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।