Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Saturday, February 5, 2022

 
 जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24141
-आज 128 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज,39 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए
***********************************************************************
*******************************************************************
***********************************
*****************************
कनीना । सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 39 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24141 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 128 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 23690 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 158 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 293 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 5 फरवरी तक 245910 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113400 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 510285 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1512 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. मोहल्ला नलापुर नारनौल-1

2. हुडा सेक्टर नारनौल-2

3. पावर कॉलोनी महेंद्रगढ़-1

4. शक्ति कॉलोनी-1

5. खेड़ी-1

6. खायरा-1

7. ढाढोत-1

8. नांगल हरनाथ-1

9 कनीना-1

10. कैमला-1

11. भडफ -1

12. तलोट-1

13. दंचोली-1

14. छिलरो-1

15. निजामपुर-1

16. ढाणी बाठोठा-1

17. ताजीपुर-1

18. मौसनुता-1

19. भोजावास-1

20. बिहाली- 1

21. सैदपुर-1

22. अटेली-1

23. बायल-1

24. सिरोही बहाली-1

25. अकबरपुर -1

26. बिहाली-1

27. सुराना-2

28. पटीकरा-1

29. कारोता-1

30. आंतरी -1

31.  छापड़ा बीबीपुर-1

32. बायल-1

33. दौचाना-1

34.ढाणा -1

35. गुलावला -1

36. पवेरा-1

37. बलाह कला-1





 7 फरवरी को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उन्हानी में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल
********************************************************************
*************************************
********************************
,कनीना। आगामी 7 फरवरी को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला खंड कनीना के निकटवर्ती ग्राम गांव उन्हानी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी जेजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र रोहिल्ला ने देते हुए बताया कि आगामी 7 फरवरी को हरियाणा के डिप्टी सीएम चौधरी दुष्यंत चौटाला आएंगे वही पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जेजेपी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।





किसान प्रकाश यादव ने पैदा किया 2 कनाल में 50 क्विंटल आर्गेनिक आलू
*********************************************************
************************************
***********************
 कनीना। कनीना क्षेत्र के किसान अब फल एवं सब्जियां उगाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। बढ़ते रोगों से बचने के लिए आर्गेनिक खेती भी की जा रही है।
 हाल ही में कनीना के किसान प्रकाश यादव ने 2 कनाल 50 क्विंटल आर्गेनिक आलू पैदा किए हैं। उनके खेत पर यह आलू सब्जी विक्रेता और विवाह शादियों वाले ले गए हैं ले जा रहे हैं। प्रकाश यादव ने बताया कि उन्होंने 2 कनाल जमीन में पहली बार आलू उगाने की सोची। देसी खाद डालकर आलू उगाया और बेहतरीन आलू प्राप्त हुए हैं, जिनकी मांग अधिक है। यही कारण है कि विवाह शादियों में उनके खेत से ही आलू ले जा रहे हैं। अच्छी आय होने की उम्मीद है। उत्साहित होकर किसान अगले वर्ष अधिक क्षेत्रफल पर आलू उगाने की योजना बना रहे हैं।
 मिली जानकारी अनुसार अतर सिंह साहब थानेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए जिन्होंने आलू उगाने कि सलाह दी जिसके चलते प्रकाश ने 2 कनाल खेत में प्रयोग करके देखा। क्योंकि 2 कनाल खेत में फसल पैदावार इतनी बेहतर आय नहीं दे सकती इसलिए उन्होंने आलू उगाने की की सोच को सकारात्मक रूप दिया। वैसे भी वो पशु पालते हैं इसलिए पशु का गोबर आदि डालकर बेहतरीन पैदावार ली है। उधर पूर्व कृषि विस्तार सलाहकार डा देवराज ने बताया कि आलू बहुत अच्छे दर्जे के हो तो 300 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक आलू कम मात्रा में पैदा होते हैं। ऐसे में उन्होंने सराहनीय कार्य कर दिखाया है। इससे और भी लेोग सब्जी उगाने की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने बताया कि यदि आलू सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में उगाए जाए और मार्च माह में उखाड़ लिये जाए तो अधिक पैदावार देते हैं। उनके आलू देखने के लिए संजीत, सोनू यादव, संदीप यादव तथा अशोक ठेकेदार पहुंचे और किसान को बधाई दी है। प्रकाश यादव ने बताया कि उनके आस पास के लोग आलू खरीद कर ले जा रहे हैं वहीं थोक विके्रेता भी उनके पास आलू ले जा रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 6: आलू की खोदाई कर दिखाता किसान प्रकाश यादव  एवं अन्य किसान।




 रेतीले क्षेत्र में बह रही है ईख की बयार
अभी तक 1.53 लाख रुपये के बेच दिए हैं गन्ने
*********************************************************
***********************************
**************************
 कनीना।  कनीना के रेतीले क्षेत्र में गन्ना पैदा कर किसान ने बेहतर आय प्राप्त की है जो दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत है। अभी तक उन्होंने खेत में पैदा की गई ईख का पांचवा भाग बेच चुके हैं जिससे उन्हें 1.53 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई हैं। किसान में कुल लागत 52,600 रुपये की आई थी। अगले वर्ष 2 एकड़ जमीन पर और ईख की पैदावार करेगा। पहले भी कनीना क्षेत्र में रामकिशन ने गन्ने पैदा करके नाम कमाया था।
 कनीना के किसान विजयपाल ने बताया कि झज्जर के पास गवालीसन गांव से 462 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पोरी(नर्सरी) लाया था तथा एक एकड़ में 30 क्विंटल की जरूरत हुई थी। 10 अप्रैल को उन्होंने ईख उगाई थी। उत्तर प्रदेश के मजदूर मांगेराम के कहने पर उन्होंने पहली बार गन्ने की पैदावार की है। खेत के उसने 5 भाग बनाए हैं। एक भाग 148 क्विंटल गन्ना पैदा हुआ है। उनके 10 रुपये किलो के हिसाब से गन्ने हाथों हाथ बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगे चलकर ये गन्ने जूस के काम आएंगे। किसान बहुत प्रसन्न है। उनके पड़ोसी किसान सूबे सिंह और राजेंद्र सिंह ने भी खुशी जताई और कहा कि किसान ने बेहतरीन कार्य किया है।
 किसान ने बताया कि दोमट मिट्टी ईख के लिए अच्छी मानी जाती है। उन्होंने पहली बार यह प्रयोग किया है और अच्छी आय प्राप्त होने के बाद अब उनका हौसला बुलंद है और भविष्य में और भी ईख उगाएंगे। गाहड़ा रोड पर अशोक ठेकेदार उप प्रधान कनीना की कोठी के पास ईख उगाई है। उधर गन्ना उगाने वाले तकदीर सरोला ने बताया कि वे गन्ने की नर्सरी तैयार करते है और प्रति एकड़ 25 से 30 क्विंटल नर्सरी की जरूरत होती है।
किसान विजयपाल ने कहा कि पहली बार गन्ना उगाकर बेहतर आय हुई है और अगली बार अधिक भूभाग पर गन्ना पैदा करेंगे। ईख अन्य फसलों की बजाय बेहतर आय देती है। उधर कृषि विभाग के डा देवेंद्र  एवं डा देवराज आदि ने बताया कि कनीना क्षेत्र में रेतीली मिट्टी होने से ईख पैदा करना कठिन कार्य है। इसके लिए लोम क्ले जरूरत होती है जिसे टाइट तथा उपजाऊ मिट्टी की भी कहा जाता है।  गन्ना 3 सालों तक लगातार फसल पैदावार देता है तथा नकदी फसल है। उन्होंने कहा कि ठीक है कि कनीना क्षेत्र में किसान ने ईख उगाकर नाम कमाया है तथा दूसरे किसान भी आकर्षित होंगे। उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में खेड़ी तलवाना तथा इक्का-दुक्का अन्य किसान भी गन्ना पैदा कर रहे हैं।
 फोटो कैप्शन 7: गन्ने की पैदावार दिखाता किसान विजयपाल।


सिहोर में क्रिकेट प्रतियोगिता 9 फरवरी से
***********************************************
************************************
**************
 कनीना। कनीना के गांव सिहोर में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 9 फरवरी से आयोजित की गई है।
विस्तृत जानकारी देते हुए पवन कुमार सिहोर ने बताया क्रिकेट प्रतियोगिता में एक ही पंचायत की टीम होनी चाहिए तथा अपनी आईडी लेकर आए। उन्होंने बताया कि पहला इनाम 21000 हजार रुपये दूसरा इनाम 15000 तीसरा इनाम 7100 और चौथा इनाम 5100 रुपये का होगा।



इस्तगासा के आधार पर 3 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला हुआ दर्ज
************************************************************
***********************************
*********************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग निवासी सूबे सिंह के इस्तगासा के आधार पर कनीना पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज किया है।
 मिली जानकारी अनुसार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबे सिंह सेहलंग खेती बाड़ी का काम करता है 25 अप्रैल 2021 को अपने खेत में सिंचाई कर रहा था तभी नरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल, सुरेंद्र इंद्रजीत टेंपो से खेत में आए और पानी न देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पानी देने का नंबर हमारा है तो सूबे सिंह ने कहा पानी देने का नंबर मेरा है इसलिए पानी दे रहा हूं। इतना सुन आरोपित तैश में आ गए और हाथों में लिए हुए लाठी एवं डंडों से मार पिटाई शुरू कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूबे सिंह जैसे तैसे भाग निकला। तत्पश्चात सूबे सिंह का बड़ा भाई बिरेंद्र घायल सूबे सिंह को इलाज के लिए कनीना उप-नागरिक अस्पताल ले गया जहां से उन्हें सेहलंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वहां से प्राथमिक उपचार करके हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तत्पश्चात उन्होंने इन लोगों के विरुद्ध कनीना थाने में शिकायत की। 30 अप्रैल 2021 को दी शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने के बाद उन्होंने  27 जुलाई को फिर से रजिस्टर्ड डाक से उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी किंतु उच्च अधिकारियों को ने दरखास्त पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते उन्होंने कनीना एसडीजेएम न्यायालय में इस्तगासा दायर किया जिसके इस्तगासा के आधार पर तीनों लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।





सर छोटूराम जयंती पर उन्हें याद किया
*********************************************
***********************************
************
कनीना। जिला के गांव धनौन्दा में किसान मसीहा चौधरी छोटूराम की जयंती किसान मजदूर सम्मेलन आयोजित कर मनाई गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने चौधरी छोटूराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। अध्यक्षता राव शेर सिंह ने की।
अतरलाल ने चौधरी छोटूराम को कमेरा वर्ग के हितों का अग्रदूत बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल किसानों के हितों के लिए ही संघर्ष नहीं किया बल्कि मजदूर, दलित, शोषित और कमेरा वर्ग के लोगों के हितों के लिए भी कानून बनाए। वह सच्चे देशभक्त, कर्मठ, स्पष्टवादी और ईमानदार राजनीति के पुरोधा थे। उन्होंने राजनीतिज्ञों से उनके इन गुणों को अपनाने की सलाह दी। सम्मेलन में सात प्रस्ताव पास कर सरकार से किसानों के हितों के लिए एन.एस.पी. गारंटी पर कानून बनाने, किसानों का कर्ज माफ करने, किसान कल्याण व मनरेगा का बजट बढ़ाने, मनरेगा के तहत साल में 250 दिन की रोजगार गारंटी देने तथा दिहाड़ी बढ़ाकर 450 रुपये करने, फसल विविधीकरण योजना के तहत मूंग बोने वाले किसानों को अब तक जो प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है उसका तत्काल भुगतान करने तथा कनीना उपमंडल पर लेबर निरीक्षक कार्यालय बनाने की मांगे की गई। सम्मेलन में संदीप सिंह, दान सिंह प्रजापत, भाग सिंह चेयरमैन, सुरेन्द्र सिंह, जयसिंह, रामफल, ओमप्रकाश आदि ने भी चौधरी छोटूराम के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनको नमन किया।
फोटो कैप्शन 01: सर छोटूराम की मूर्ति समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए अतरलाल एवं अन्य।


बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया
-आयोजित हुये प्रवचन,मां सरस्वती पूजा एवं हवन
**********************************************
***********************************
**************
कनीना। क्षेत्र में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी बसंत पंचमी की धूम रही। कई जगह भंडारा लगाया, मां सरस्वती को याद कर प्रवचन किये गये। इस मौके पर मां सरस्वती की पूजा की गई तथा बच्चों को शिक्षण दिया। इस मौके पर बच्चों ने वासंती वस्त्र पहने। किसान अपनी पकती सरसों को देखकर प्रसन्न हैं।
  उधर संत शिरोमणि बाबा लालदास ने उधोदास आश्रम परिसर में हवन आयोजित करने के उपरांत वासंती हलवा बनाया तथा कढ़ी एवं खिंचड़ा का प्रसाद वितरित किया। हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष के माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन ही ब्रह्मांड के रचयिता ब्रह्मा जी ने मां सरस्वती की रचना की थी। इस बात का उल्लेख पुराणों में मिलता है कि, सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा जी ने मनुष्य योनि की रचना की क्योंकि, अपनी प्रारंभिक अवस्था में मनुष्य मूक था और धरती बिल्कुल शांत थी तब, ब्रह्मा जी ने धरती को इस अवस्था में देखा तो अपने कमंडल से जल लेकर छिड़क दिया। जिससे एक अद्भुत शक्ति के रूप में चतुर्भुजी सुंदर स्त्री प्रकट हुई। जिनके हाथ में वीणा थी और उनका दूसरा हाथ वर मुद्रा में था। यही शक्ति मां सरस्वती कहलायी। उन्होंने वीणा का तार छेड़ा तो तीनों लोक में कंपन हो गया और सबको शब्द वाणी मिल गई।
  इस अवसर पर बाबा लालदास ने कहा कि मां सरस्वती से बड़ी कोई ज्ञान की देवी इस सृष्टि में नहीं हैं। विद्यार्थियों सहित विभिन्न लोगों को नित्यप्रति उनकी आराधना करनी चाहिए। इस मौके पर जहां भक्तों ने पूर्ण आहुति डाली। इस मौके पर दूर दराज से आये भक्त तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
  उधर एस डी विद्यालय खेड़ी तलवाना में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की व उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या शोभा राव खरसाणीयां ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है, आज के दिन ऋतुराज बसंत का आगमन माना जाता है और बसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। क्रिया कलाप इंचार्ज सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे पवित्र त्योहार है जिसमें सभी अध्यापक व बच्चे मां सरस्वती के चरणों में बैठकर विद्या का वरदान पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार,नवीन कुमार, पूनम, मोनिका, उपदेश, सरला ,हनुमान ,रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 2: बसंत पंचमी पर बाबा लालदास प्रवचन करते हुये।
3: खेड़ी स्कूल में मां सरस्वती सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए स्टाफ।












Friday, February 4, 2022

 
जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24102
-आज 162 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज, 44 नये केस आये
**********************************************************
**************************************************************
***********************************
************************
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 44 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24102 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 162 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 23562 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 158 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 382 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 4 फरवरी तक 245910 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113400 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 509373 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1771 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. सिंघाना रोड नारनौल-1

2. मोहल्ला शिवाजी नगर नारनौल-1

3. महेंद्रगढ़-4

4. खेड़की-1

5. कनीना-4

6. उंहाणी-1

7. कोटया-1

8. मुंडिया खेड़ा-2

9 ककराला-2

10. गाहडा-1

11. भाला -1

12. डालनवास-1

13. लावण-1

14. जाटवास-1

15. बसई-1

16. आकोदा-1

17. बुडीन-1

18. बवाना-1

19. बुचावास-1

20. छिलरो- 2

21. घाटाशेर-1

22. धानोता-1

23. भोड़ी-2

24. ताजपुर-1

25. अटेली मंडी -1

26. बिहाली-1

27. नायन-2

28. सिरोही बहाली-1

29. जाटवास-1

30. भुंगारका -1

31.  सतनाली-2

32. सिगड़ा-1







भडफ़ के पास खड़े ट्राले से मोटरसाइकिल टकराई, एक की मौत, मामला दर्ज
****************************************************************
*************************************
******************************
कनीना। कनीना-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर भडफ़ गांव के पास एक खड़े ट्राली से मोटरसाइकिल सवार टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। कनीना पुलिस ने ट्राला चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक विकास कुमार मोतला खुर्द का रहने वाला था।
 मिली जानकारी के अनुसार विकास नामक मोतला खुर्द निवासी किसी काम से कनीना आया था। अपना काम पूरा कर मोटरसाइकिल से कनीना से मोतला खुर्द जा रहा था तथा उसके पीछे दूसरी  मोटरसाइकिल पर उसका भाई देवेंद्र कुमार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह के समय भडफ़ बस स्टैंड के पास एक ट्राला खड़ा हुआ था जिसके न तो रिफ्लेक्टर था और न कोई लाइट थी और न ही कोई अवरुद्ध का निशान बना था जिसके चलते विकास कुमार की मोटरसाइकिल ट्राले से टकरा गई, गिरकर उन्हें चोट आई, मौके पर ही मौत हो गई। कनीना पुलिस शव को कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ से पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक विकास के भाई देवेंद्र कुमार की शिकायत पर ट्राला चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




स्किल सेंटर सेहलंग का पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने किया निरीक्षण
**************************************************************************************
************************************
**********************
कनीना। शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कनीना खंड के गांव सेहलंग में बन रहे आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी स्किल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। संतोष यादव ने कहा कि मेरे कार्यकाल मे 5 करोड़ 64 लाख की लागत से तैयार हुआ यह युवा समर्पित स्किल केंद्र महेंद्रगढ़ जिले में प्रमुख है। हमारे युवा इससे प्रशिक्षण लेकर कौशल में पारंगत होंगे। जिससे कि हमारा क्षेत्र कौशल तकनीक में उन्नत होगा, तभी इस जिले की प्रगति के द्वार खुल पाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे मन में सदैव यह पीड़ा रहती थी कि हमारे युवाओं की स्किल सुधारने के लिए एक केंद्र का निर्माण हो ताकि हमारे युवा देश की बड़ी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में उद्यमशीलता के रूप में अपने कौशल का परिचय दें।  इसलिए मैंने प्रयास किया जिसका सकारात्मक परिणाम आया आज इसका कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। हमारे युवाओं को रोजगार परक बनाने का संकल्प आज पूरा होने जा रहा मुझे बेहद खुशी है। इस दौरान मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने कहा कि सेहलंग महेंद्रगढ़ जिले का अंतिम छोर है। यहां के युवाओं को आईटीआई करने के लिए महेंद्रगढ़ नारनौल जाना पड़ता था लेकिन अब यह समस्या जल्दी दूर हो जाएगी जल्द ही यह स्किल केंद्र सेंटर अब जल्दी ही शुरू हो जायेगा। इस दौरान किसान मोर्चा महामंत्री हनुमान सेहलंग, जयवीर, बिल्लू नौताना, ब्रहमप्रकाश, डॉक्टर शेर सिंह, भगत, सतपाल, संजय मिस्त्री, वीरेंद्र महाशय, जयवीर ठेकेदार, सतपाल, सूरत सिंह इत्यादि  सेहलंग के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 7: स्किल सेंटर का निरीक्षण करती हुई पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव व अन्य।





यूरो स्कूल में रविवार को होगी स्कालरशिप परीक्षा
******************************************
************************************
**************
कनीना। यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल की स्कालरशिप परीक्षा 6फरवरी को कनीना, रेवाड़ी, धारुहेड़ा तथा भिवाड़ी कैम्पस में प्रात:10 बजे होने जा रही है। यूरो ग्रुप के चेयरमैन सत्यवीर यादव ने बताया कि यूरो होनहार व जरुरतमन्द बच्चों को इस परीक्षा के माध्यम से पहचान करके स्कालरशिप प्रदान करेगा। यह परीक्षा विद्यार्थी जिस कक्षा में पढ़ रहा है उसी के विषयों से संबंधित होगी। बसें बच्चों को लाने व वापिस घर तक छोडऩे के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए अभिभावक अपने बच्चों को भेजें और यूरो ग्रुप की इस करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप का फायदा उठायें। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान कर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, एनटीएसई, मेडिकल, आईआईटी, सीए. तथा फाउंडेशन कोर्स की तैयारी करवाई जायेगी। यूरो ग्रुप के शैक्षणिक निदेशक पूर्व डिप्टी डीईओ. डा. राजेन्द्र यादव, प्राचार्य सुनील यादव, अनिल कुमार, मीनू दुबे तथा अनामिका ने बच्चों को इस स्कॉलरशिप परीक्षा में पहुंचने का निवेदन किया। उल्लेखनीय है कि पहले यह परीक्षा 23 जनवरी को होन जा रही थी किंतु कोविड के चलते स्थगित कर दिया था।


स्कूल खोलने की गुहार लगाई
*********************************************
*************************************
************
कनीना।प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन जिला महेन्द्रगढ़ ने सरकार से मांग की है कि वह सोमवार से प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने की घोषणा करें। देश के अधिकांश राज्य एक फरवरी से 2022 से 10+2 तक के स्कूलों को खोलने की घोषणा कर चुके हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने कमजोर पड़ रही कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सभी राज्यों को स्कूल खोलने पर तुरंत फैसला लेने को कहा है। अब तो शिक्षकों व अन्य स्टाफ का बड़े पैमाने पर टीकाकरण भी हो चुका है।
एसोसिएशन जिला प्रधान पवन सिंह तंवर ने कहा कि एसोसिएशन इस बारे प्रदेश के सभी विधायकों, सांसदों, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन देकर स्कूल खोलने की बात रख चुकी है।
प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार तुरंत प्रभाव से सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति नही देती है तो प्रदेश के सभी स्कूल सात फरवरी से अपने - अपने स्तर पर स्कूल खोलने पर मजबूर हो जायेंगे।
एसोसिएशन ने कहा कि हरियाणा में स्कूल बंद रहने से सभी बच्चे, अध्यापक एवं अभिभावक परेशान हो रहे हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभिभावक जगह - जगह प्रदर्शन कर रहें हैं।
एसोसिएशन ने साथ ही 2007 से पहले से चले आ रहे सभी अस्थाई स्कूलों को सरकार द्वारा एक अप्रैल से बंद करवाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने व एक कमरा एक क्लास के आधार पर स्थाई मान्यता देने की पुरजोर अपील की है। एसोसिएशन ने सरकार से स्कूलों के कोरोना के बिजली बिल माफ करने , स्कूल बसों का पैसेंजर टैक्स माफ करने की भी मांग की है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में महेन्द्रगढ़ ब्लॉक प्रधान प्रमोद शास्त्री, कनीना ब्लॉक प्रधान जगदेव यादव, नारनौल ब्लॉक प्रधान रमेश खत्री, अटेली ब्लॉक प्रधान विजयपाल रोहिल्ला, नांगल चौधरी ब्लॉक प्रधान राजपाल यादव के साथ अनेक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें।





जैव विविधता व पर्यावरण संरक्षण की दी गई जानकारी
****************************************************
************************************
****************
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  अगिहार में शुक्रवार को हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के महेंद्रगढ़ जिले के प्रभारी देशराज शर्मा ने विद्यार्थियों को जैव विविधता व पर्यावरण संरक्षण के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण के प्रति सचेत रहें तथा जीव जंतुओं की  विलुप्त होती प्रजातियों का संरक्षण करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पूनम यादव ने की।
.विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति  जागरूक होने का संदेश देते हुए बताया कि विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं तथा उनका संरक्षण करें क्योंकि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ही हम प्रकृति को अधिक स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने खासतौर पर उत्तर भारत में पर्यावरण के बिगड़ते हुए संतुलन पर चिंता जताई जहां सांस लेने के लिए हवा नित्य प्रति जहरीली होती जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सूर्य प्रकाश यादव, अजय बंसल, अनीता देवी, कुलदीप सिंह, चंद्रशेखर, ओम प्रकाश बाबू सहित सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: जैव विविधता पर चेतना रैली निकालते विद्यार्थी, साथ में अध्यापक।


कनीना स्कूली विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार आसन्न किया
******************************************
************************************
**************
कनीना। आजादी के अमृतमहोत्सव के अन्तर्गत शुक्रवार को राजकीय माडल स्कूल कनीना के एनसीसी तथा एनएसएस के कैडिटों व स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार किया।  जिसमें सभी कैडिटों व वालियटियरों ने  बढ़ चढ़कर भाग लिया व आगे भी सभी ने शपथ ली की वो अपने आस पड़ोस में भी सभी को जागृत करने का काम करेंगे जिससे आसपास छोटी मोटी बीमारी भी न आ सकेगी। आसन्न एवं व्यायाम रोगों से बचाने में अहं भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद था।
फोटो कैप्शन 2: राजकीय माडल स्कूल के विद्यार्थी सूर्य नमस्कार आसन्न करते हुए।


झोपड़ी को लगाई आग, मामला दर्ज
*******************************************************
************************************
*********************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास निवासी ओमपाल ने उनकी झोपड़ी का सामान जलाकर राख करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 मिली जानकारी अनुसार ओमपाल भोजावास की झोपड़ी के पास एक फरवरी को कालू तथा एक अन्य अपाहिज लड़का शराब पीकर आए और झोपड़ी के चारों तरफ लगाई हुई बाड़ को आग लगाने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो फरवरी को फिर से दोनों लड़के आए और बाड़ एवं झोपड़ी में आग लगाने लगे। मना करने पर गाली गलौज किया।  ओमपाल का आरोप है कि दोनों ने झोपड़ी को आग लगा दी जिससे झोपड़ी जलकर राख हो गई जिसमें 50000 रुपये की नकदी, 9000 रुपये का एक मोबाइल, प्लास्टिक का कूलर, पंखा, संदूक के कपड़े सब खराब हो गए और या जल गए। खाने कमाने का ढोलक भी जलकर राख हो गया वहीं टेंपो के कागज की झोपड़ी में रखे थे जो जल गए। कनीना पुलिस को फोन करने पर दोनों भाग खड़े हुए। ओमपाल की शिकायत पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




मां सरस्वती की पूजा का पर्व है बसंत पंचमी
*********************************************
************************************
************
कनीना। कनीना और आसपास गांवों में पांच फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। जहां एकता और सौहार्द के इस पर्व पर विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा की जाती है। क्षेत्र के किसान बताते हैं कि हर वर्ष के बसंत पंचमी आती है तो चारों ओर फूल ही फूल खिले होते हैं। किसान अजीत कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस बार वसंत पंचमी के पर्व पर फूलों की संख्या कम है। अधिकांश फूल फलियों में बदल चुके हैं। खेतों में सरसों पर अधिक फूल नहीं बचे हैं।
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। विशेष रूप से राजस्थान में इस पर्व के प्रति विशेष आकर्षण मिलता है। मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके बच्चे को पढऩा लिखना सिखाया जाता है। इसी दिन से बच्चा शिक्षा ग्रहण करना शुरू कर देता है। परंतु वर्तमान में धीरे-धीरे इस पर्व का महत्व कम होता जा रहा है। अब न तो बच्चों को इस दिन शिक्षा दीक्षा प्रारंभ की जाती है और न कोई खुशी मनाई जाती है। किसान अपनी फसल को देखकर प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में किसान भगवान एवं सरस्वती मां का आभार व्यक्त करता है। बहरहाल कनीना क्षेत्र में 20760 हेक्टेयर पर सरसों फसल खड़ी है वहीं 9470 हेक्टेयर पर गेहूं की फसल लहलहा रही है। वैसे तो सभी ऋतुओं में बसंत का विशेष महत्व होता है। कवियों की कल्पना का आधार भी बसंत पंचमी होता है।
लगेगा भंडारा-
उधर  महाराज ऊधौदास मन्दिर आश्रम जैनाबाद में बसन्त पंचमी के शुभ अवसर हवन-पूजन सरस्वती वंदन उसके बाद मोहन भोग आयोजित होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए भक्त रणधीर सिंह ने बताया कि भोग के बाद बाद सत्संग और फिर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।     
फोटो कैप्शन 01: बसंत पंचमी पर सरसों पर खिले पीले फूल।



महाराज उधोदास आश्रम में बसंत पंचमी को सरस्वती पूजन होगा एवं लगेगा भोग
-भंडारा भी लगेगा
************************************************************
************************************
***********************
कनीना। महाराज ऊधौदास मन्दिर आश्रम जैनाबाद में बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पांच फरवरी को पर सुबह 9 बजे हवन-पूजन सरस्वती वंदन उसके बाद मोहन भोग आयोजित होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए भक्त रणधीर सिंह ने बताया कि भोग के बाद बाद सत्संग और फिर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।






Thursday, February 3, 2022

 
महाराज उधोदास आश्रम में बसंत पंचमी को सरस्वती पूजन होगा एवं लगेगा भोग
-भंडारा भी लगेगा
*****************************************************************
*****************************************************************
***********************************
***************************
कनीना। महाराज ऊधौदास मन्दिर आश्रम जैनाबाद में बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पांच फरवरी को पर सुबह 9 बजे हवन-पूजन सरस्वती वंदन उसके बाद मोहन भोग आयोजित होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए भक्त रणधीर सिंह ने बताया कि भोग के बाद बाद सत्संग और फिर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।                                                                                          
    


   
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               

जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24058
आज 100 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज, 117 आये  नये केस
*********************************************************
*************************************
**********************
कनीना । सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 117 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24058 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 100  कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 23400 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 158 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 500 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 3 फरवरी तक 245873 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113393 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 508302 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1816 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
 कोरोना संक्रमितों की  सूची-                                                   
1. खटोटी खुर्द-1

2. कारोता-1

3. नीरपुर-2

4. जडवा-1

5. सतनाली-1

6. हाजीपुर-1

7. छापड़ा सलीमपुर-1

8. मारोली-1

9 छिलरो-1

10. निजामपुर-1

11. पवेरा-1

12. नापला-2

13. धानोता-3

14. बसई-3

15. सिहमा-3

16. खामपुरा-1

17. अटाली-1

18. सागरपुर-3

19. डेरोली अहीर-1

20. सलूनी- 1

21. गुजरवास-1

22. गुवाणी-1

23. धनौंदा-2

24. कांटी-1

25. नांगल -1

26. उनींदा-1

27. पृथ्वीपुरा-1

28. नांगल दुर्गू-4

29. दोस्तपुर-2

30. नायन -1

31.  नियाजअलीपुर-1

32. बायल-1

33. बलाह कला-2

34. घाटाशेर-1

35. पालड़ी पनिहार-1

36. दौंगडा अहीर-2

37. हुडा नारनौल-2

38. मोहल्ला जेर मांदडी नारनौल-1

39. मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल-1

40. पुरानी सराय नारनौल-1

42. दया नगर  नारनौल-1

42. सब्जी मंडी नारनौल-1

43. राव तुलाराम कालोनी महेंद्रगढ़-2

44.  महेंद्रगढ़-2

45. सैनिक कालोनी महेंद्रगढ़-1

46. सहरावत कालोनी महेंद्रगढ़-1

47. खटीकान मोहल्ला महेंद्रगढ़-2

48. बैरावास-2

49.  नांगल सिरोही -3

50. जोनावास-1

51. दुलोठ अहीर-5

52.  खैरोली-1

53. ककराला-1

54. गुढ़ा-3

55.  रसूलपुर-2

56. छितरौली-1

57. भडफ़-1

58. चेलावास-1

59.  ढाणा-2

60. कनीना-2

61. माजरा खुर्द-1

62. मांडोला-1

63. ढाढोत- 2

64.  बारडा-1

65. खातोद-1

66.  गढी़-1

67. पाथेड़ा-1

68.  पायगा-1

69. रसूलपुर-1

70. नोताना-3

71. सेहलंग-4

72. बसई-1

73. खेडा-2

74. ढाणा-1

75.राताकला -1

76. मंढाणा-1

77. कुंजपुरा-1





पूर्व सीपीएस संतोष यादव ने बजट की तारीफ की
**********************************************
**********************************************
************************************
*
कनीना। भारत के अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत का प्रभावशाली और दूरदर्शी बजट, जो कोविड-19 की तीसरी लहर के बीच संतुलित, वित्तीय रूप से विवेकपूर्ण और विकासोन्मुखी है पेश करने के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बधाई । ये विचार पूर्व सीपीएस संतोष यादव ने व्यक्त करते हुए कहा कि मल्टी मॉडल इन्फ्ऱा और निवेश के नए रास्तों पर जोर से भारत उभरती वैश्विक अर्थव्यवस्था के केंद्र में आ सकेगा । यह एक ऐसा बजट है जो मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन देगा, मांग में बढ़ोतरी करेगा और एक मजबूत, समृद्ध और आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत का निर्माण करेगा । इस बजट से गरीबों के लिए 80 लाख मकान, 25 हजार किलोमीटर राज्यमार्ग, 2000 किलोमीटर का रेल नेटवर्क और नौकरियों के अवसर देने की कोशिश की गई है।
फोटो कैप्शन: संतोष यादव पूर्व सीपीएस।





विद्यार्थी के सतत विकास के लिए अध्यापक प्रशिक्षण अनिवार्य -राज सिंह बीइओ
******************************************************************
************************************
*********************************
कनीना। विद्यार्थी के सतत विकास के लिए अध्यापक प्रशिक्षण अनिवार्य। ये विचार खंड शिक्षा अधिकारी कनीना राज सिंह यादव ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेफ्टी एंड सिक्योरिटी प्रशिक्षण के दौरान राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के समापन समारोह पर व्यक्त किए।
मास्टर ट्रेनर श्रुति आर्य बीआरसी ने बताया कि आज के प्रशिक्षण कार्य में मिड डे मील बनाते समय किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए। आज के परिप्रेक्ष्य को देखते हुए इन सब नियमों की पालना करना अति आवश्यक है। कोविड 19  से संबंधित व्यक्ति के व्यवहार में किस प्रकार से उचित तरीकों की पालना करके हम उनको मानसिक सामाजिक तथा आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते है। उक्त विचार डिप्टी सीएमओ डॉक्टर पवन यादव ने रखें तथा उन्होंने विद्यालयों में टीकाकरण को 100 फीसदी पूर्ण करने के लिए  अध्यापकों की भागीदारी के प्रयास  को सराहा। टीकाकरण के बाद भी कॉविड 19 के नियमों की सख्ती से पालना की जाए।
डीएससी से प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी  देवेंद्र जांगड़ा ने जिले में चल रही सभी प्रशिक्षण कैंपों में आनलाइन जुड़कर सभी टीचर्स के अच्छे से कार्य करने की भूरी भूरी  प्रशंसा की। वही शुभम यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापकों को संक्रामक रोगों के लक्षण बचाव व सावधानियां विस्तार से बताएं प्राथमिक शिक्षा की जानकारी देते हुए वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर टेकचंद जी ने अपने उद्बोधन में बहुत सी महत्वपूर्ण बातों की चर्चा की तथा हम किस प्रकार से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को थोड़ी सी सहायता करके बचा सकते हैं। उन्होंने विभिन्न सूत्रों के माध्यम से सभी को बताया की स्थिति और समय को देखते हुए हमें हर संभव प्रयास करने चाहिए किसी का जीवन को बचाने के लिए।
जयप्रकाश प्राध्यापक इतिहास ने अपने विचार विद्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर को किस प्रकार से मजबूत किया जा सकता है और विद्यालयों में इफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी से हम अपने आप को किस प्रकार बचा सकते हैं। मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षण कैंप का को-ऑर्डिनेशन कर रहे सत्यम सिंह ने सभी आए हुए विशेषज्ञों का दिल की गहराई से स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य  कृष्ण कुमार जी ने आए हुए सभी अध्यापकों से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया तथा सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया एक सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर महिपाल सिंह, होशियार सिंह,  सुनीता जी  मीना, राजेश कुमार, जगदीश कुमार,अनूप कुमार,संजय पीटीआई,हंसराज, रविंद्र , राजेश कुमार एवं समस्त कलस्टर धनौंदा शिक्षक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 6: संगोष्ठी में आनलाइन भाग लेते शिक्षक।




 कैंसर दिवस पर विशेष-
ग्रामीण भी अछूता नहीं है कैंसर जैसी बीमारी से
*****************************************************
**********************************
**********************
कनीना। कैंसर को लाइलाज बीमारी माना जाता रहा है। शहरी क्षेत्रों के बाद अब भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
कैंसर रोग आए दिन जिंदगियां लील रहा है। डाक्टरों को कहना है कि इस रोग के पीछे खान पान, आदतें एवं विकिरण हैं। शरीर में प्रतिरक्षी पदार्थों की कमी आने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बीमारी से तंग आ चुके हैं। दरअसल इस बीमारी  के पकड़  में आने से पहले तो मरीज के कई अंगों  को अपना शिकार बना चुकी होती है।
कभी शहरी क्षेत्रों में कैंसर के कस मिलते थे किंतु अब तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैंसर के केस खूब मिल रहे हैं। विश्व  स्वास्थ्य  संगठन का कहना है कि भारत में प्रत्येक दस में से एक कैंसर का केस मिलता है वहीं प्रत्येक 15 में से एक की मौत कैंसर से हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हर एक मिनट में दुनिया में 17 लोगों की मौत सिर्फ कैंसर बीमारी के कारण होती है। वर्ष 2018 में भारत में करीब 11.57 लाख कैंसर के मामले सामने आये थे, जिनमें से करीब 7.84 लाख मौतें हुई थीं।
  कभी ग्रामीण क्षेत्र के जन बेहतर खान पान के लिए विख्यात रहे हैं और उन्हें दिल की बीमारी, शूगर आदि का कोई रोग नहीं होता था। कैंसर जैसे रोग का तो नाम तक नहीं सुना था। समय के साथ साथ भागदौड़ की जिंदगी ने ग्रामीण लोगों को भी विभिन्न रोगों से जकडऩा शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब शूगर के मरीज, दिल की बीमारी के रोगी तथा कैंसर के रोगी बढऩे लगे हैं।
कनीना की लील ली कई हस्तियां-     
  कस्बा कनीना में ही नजर डाले तो आए दिन कोई न कोई कैंसर से पीडि़त व्यक्ति नजर आता है। अकेले कनीना में कई महत्वपूर्ण हस्तियांं कैंसर जैसी घातक बीमारी ने लील लिये हैं जिनमें क्षेत्र के ही नहीं आस पास के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं इतिहासकार प्रो हंसराज यादव, कनीना की प्रथम महिला पत्रकार एवं कई पुस्तकों की लेखिका सुमन यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नेता विनोद अग्रवाल सहित एक दर्जन लोग इस रोग ने लील लिये हैं। वैसे तो यह रोग किसी भी उम्र में मिल सकता है किंतु अधेड़ उम्र के अधिक रोगी उभर रहे हैं।
  जैविक खेती पर बल-
रोगों से बचने के लिए जैविक खेती करने व फल सब्जियों उगाने में कनीना क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह,अजय इसराणा, अजीत सिंह , गजराज सिंह मोड़ी, महाबीर सिंह करीरा जुटे हुए हैं। वहीं कई गौशालाओं में जैविक खेती का खाद तैयार किया जा रहा है। उनकी मुहिम कैंसर जैसी घातक बीमारियों पर काबू पाने का एक सरल तरीका है।
 बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ भोजन की आपूर्ति के लिए मानव द्वारा खाद्य उत्पादन की होड़ में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की रासायनिक खादों, जहरीले कीटनाशकों का उपयोग, प्रकृति के जैविक और अजैविक पदार्थों के बीच आदान-प्रदान के चक्र ने तो इकालाजी सिस्टम को ही प्रभावित कर दिया है।  कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि किसानों की इस होड़ ने भूमि की उर्वरा शक्ति खराब कर दिया है वहीं वातावरण प्रदूषित हो चला है तथा मनुष्य के स्वास्थ्य में गिरावट आती जा रही है जिनमें कैंसर भी एक रोग बढ़ा है।
सब्जियों जहरीली दवाओं के छिड़काव से पैदा होती हैं। ये दवाएं कैंसर, हृदयघात, मिरगी, दमा एवं कई घातक बीमारियों का कारण बन रही हैं।
क्या कहते हैं डा वेदप्रकाश--
कनीना के डा वेदप्रकाश का कहना है कि बेहतर एवं संतुलित खान पान न होने से रोग बढ़े हैं। बीड़ी सिगरेट पीने वाले भी फेफड़ों के कैंसर से पीडि़त हो सकते हैं। फास्ट फूड एवं प्रोसेसड फूड भी कैंसर की ओर धकेलता है। उनका मानना है कि अगर संतुलित आहार नियमित रूप से मिलता रहे और भोजन में सब्जी, फल का मिश्रण हो तो रोग कम होने की संभावना बन जाती है। खेतों में डाले जाने वाली रासायनिक दवाइयां, उर्वरक, वातावरण प्रदूषण एवं हानिकारक विकिरण के चलते कैंसर जैसे रोग बढ़े हैं। कभी टीबी को घातक बीमारी माना जाता था परंतु आज टीबी पर काबू पा लिया गया है और कैंसर पर काबू नहीं पाया गया है।  गहरे रंग की सब्जियां, ब्रोकली सादा खाना कैंसर होने से बचाती हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हर एक मिनट में दुनिया में 17 लोगों की मौत सिर्फ कैंसर बीमारी के कारण होती है। वर्ष 2018 में भारत में करीब 11.57 लाख कैंसर के मामले सामने आये थे, जिनमें से करीब 7.84 लाख मौत हुई।
सतर्क होने की बात-
यदि स्तन में गांठ या किसी भी तरह का बदलाव
आंत या मूत्राशय की आदतों में बदलाव या खून का आना,गले की खांसी जो काफी समय से बनी हो,शरीर में असामान्य रक्तस्त्राव या किसी पदार्थ का डिस्चार्ज,वजन में असामान्य उतार चढ़ाव हो तो सतर्क होने की बात है।
कैंसर से बचाव के तरीकें-
धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन न करें,अत्यधिक वजऩ या मोटापे से बचें,अल्कोहल और फ़ास्ट फ़ूड से बचें,सुरक्षित यौन संबंध के तरीके अपनाएं,
रोज़ कसरत करें और पोषाहार लें,नियमित हेल्थ चेकअप कराएं,अल्ट्रावायलेट किरणों से बचें,हेपेटाइटिस-बी और एचआईवी से प्रतिरक्षित रहें ।   
  फोटो कैप्शन: डा वेदप्रकाश।




 मूंग बोने की एवज में 4000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि का हो भुगतान
******************************************************************
***********************************
********************************
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा सरकार तथा कृषि कल्याण विभाग को चेतावनी दी है कि 15 दिन के अंदर यदि जिला के किसानों को मूंग फसल बोने की एवज में 4000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया तो बहुजन समाज पार्टी उप निदेशक कृषि नारनौल के कार्यालय का घेराव करेगी।
यह चेतावनी अतरलाल ने जिला के गांव राजपुरा, पृथीपुरा, करीरा, कोटिया, रामबास में किसानों से संवाद करते हुए दी। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि यह बहुत ही पीड़ादायक है कि न तो क्षेत्र के किसानों को अब तक मूंग फसल बोने के लिए 4000 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि मिली है और न ही सरकार ने मूंग की सरकारी खरीद की। इसके कारण किसानों को अपना मूंग सस्ते दामों पर बेचना पड़ा और किसानों को 2000 रुपये प्रति क्विंटल की हानि उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण योजना के तहत अटेली क्षेत्र से ही दस हजार से ऊपर किसानों ने फसल पोर्टल पर मूंग बोने का पंजीकरण कराया था। उन्होंने राज्य सरकार पर महेन्द्रगढ़ जिला के किसानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर हरियाणा के किसानों को तो सरकार ने धान फसल की एवज में बोई गई फसल के लिए प्रोत्साहन राशि वितरित कर दी, परन्तु हमारे क्षेत्र के किसानों की अब तक सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस भेदभावपूर्ण रवैये के कारण क्षेत्र के किसानों में भारी रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि हम बार-बार ज्ञापन, प्रस्ताव व मांग उठाकर सरकार से गुहार लगा चुके, परन्तु सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। इसलिए आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने मूंग की सरकारी खरीद न होने के कारण किसानों को भाव में जो नुकसान उठाना पड़ा है उस नुकसान का बाजरे की तरह भावांतर भरपाई योजना की तरह लाभ देने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी 15 दिन के अंदर किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया तो कृषि उपनिदेशक नारनौल का घेराव किया जाएगा।  

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   

 
कनीना न्यायालय ने किया एक को भगोड़ा घोषित, मामला दर्ज
*******************************************************
***********************************
***********************
 कनीना। कनीना न्यायालय ने एक आरोपित को बार-बार न्यायालय में बुलाए जाने पर भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के चलते भगोड़ा घोषित कर दिया है। कनीना की जेएमआईसी वीरेन कादयान की अदालत द्वारा मगन कुमार को भगोड़ा घोषित किया है। कनीना पुलिस ने मगन सिंह नामक आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



 गुरुवार को फिर बढ़ी ठंड,दिनभर छाये रहे बादल
*****************************************************
*********************************
*************************
 कनीना। गुरुवार को कनीना क्षेत्र में फिर से ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही सूर्य के दर्शन नहीं हुए, इससे पहले जहां बार-बार मौसम बदलता रहा है। कभी बारिश, कभी पाला पड़ा तो कभी धुंध पड़ी। कभी तेज हवा चली तो कभी बारिश हुई जिसके चलते किसानों को फसल में नुकसान होने का अंदेशा हो गया है।    
गुरुवार को जहां दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए वही कड़ाके की ठंड पड़ी जिसके चलते लोग घरों में दुबके मिले। किसान सूबे सिंह ,कृष्ण कुमार, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह तथा अजीत कुमार आदि ने बताया कि ठंड होना फसलों के लिए नुकसानदायक नहीं है किंतु यदि ओलावृष्टि या बारिश होती है और तेज हवाओं के कारण फसल गिर जाएगी। विगत दिनों बारिश से सरसों की फसल धरती पर लेट गई थी। जहां बसंत पंचमी आ गई हैं और सरसों की फसल पकी हुई नजर आ रही है, ऐसे में जहां गेहूं की फसल को बारिश एवं ठंड से लाभ होने का संभावना है। अगर बारिश होती है तो सरसों की फसल का नुकसान होने की संभावना बन जाएगी। बहरहाल क्षेत्र में मौसम बार-बार बदल रहा है जिसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं स्पष्ट नजर आती है।
 फोटो कैप्शन 3:कनीना क्षेत्र में छाए हुए बादल।









 नहर का पुल बनाने के बाद फिर से हुआ रिसाव, पास खड़ी फसलों जलमग्र
*****************************************************************
*****************************************************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास के पास नहर का पुल खराब होने से पानी का रिसाव हो गया है। पास खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। कनीना उपमंडल के सुंदराह और झीगावन गांव के बीच में भोजावास डिस्ट्रिब्यूट्री का पुल खराब होने से विगत लंबे अरसे तक वाहनों को भारी क्षति पहुंचाई थी किंतु इसे ठीक करने के बाद फिर से रिसाव हो गया है। जिसके चलते पास खड़ी फसलें जलमग्न हो गई है और किसानों की चिंता थी पर चिंता की लकीरें स्पष्ट नजर आ रही है।
 योगेंद्र एडवोकेट सुंदराह, लक्ष्मीनारायण पूर्व पंच, जगदीश कुमार, हनुमान सिंह, विक्रम सिंह आदि ने बताया कि आवागमन में भारी दिक्कत आ रही है। वहां बड़ी मुश्किल से वाहन इस पुल को पार कर रहे हैं। एडवोकेट योगेद्र कुमार ने बताया कि यह भोजावास डिस्ट्रिब्यूटरी नाम से जानी जाती है जिसकी हाल ही में मरम्मत की गई थी किंतु फिर से जल का रिसाव होने लगा है। अधिकांश पानी पास की फसलों में जा रहा है और फसलें जलमग्न हो गई है। किसानों को अंदेशा है कि कहीं उनकी फसल बर्बाद हो न हो जाए। एडवोकेट योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से इस पुल की सुध ली थी और इसे बनाया था किंतु जब से पुल बनाया गया और इसमें  पानी छोड़ते ही बनाई गई हौदी टूट गई है और पानी समीपी फसलों में जमा हो गया है। फसलों को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने मामले की जांच करते हुए इस पुल की मरम्मत कराने की मांग की है तथा वह डिस्ट्रीब्यूटर में पानी रोकले की मांग की मांग की है ताकि किसानों की फसलें बर्बाद होने से बच जाये।
फोटो कैप्शन एक व दो: बर्बाद फसलों का रिसाव का नजारा।


Wednesday, February 2, 2022


जिला में आज 62 कोरोना पॉजिटिव केस,  95 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज
*********************************************************************
*****************************************************************************
************************************
***********************************
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 62 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 23941 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 95 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 23300 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस सतनाली एक कोरोना संक्रमित की पीजीआईएमएस रोहतक में व आज खानपुर के एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिला में 158 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 483 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 2 फरवरी तक 245832 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113390 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 507199 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1862 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची:
1. नारनौल-1

2. मोहल्ला पीराआगा नारनौल-2

3. मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल-1

4. मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल-1

5. मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1

6. दनचोली-5

7. भोजावास-4

8. बचिनी-1

9 बदोपुर-1

10. बडगांव-1

11. भीलवाड़ा-1

12. दौंगड़ा अहीर-1

13. गोद-1

14. गोमला-1

15. गोमली-3

16. झिंगावन-1

17. कनीना-4

18. कारोली-2

19. खैरानी-1

20. खत्रीपुर- 1

21.कोका-2

22. कुलताजपुर-1

23. नांगतिहाड़ी-1

24. नांगल दुर्गू-4






स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने पंचायत विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को सौंपा मांगपत्र
****************************************************************************
************************************
****************************************
 कनीना।  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने पंचायत विकास मंत्री को चंडीगढ़ हरियाणा सिविल सचिवालय में उनके कार्यालय पहुंच कर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों कि तरफ से उनका सम्मान करके उनको मांग पत्र सौपा।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मा राजेश उन्हाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि रमेश गोयत व मा.सुरेंद जागलान के नेतृत्व मे चरखी दादरी से सुरेन्द्र डूडी, राजेश भांड़वा, सोमवीर फ़ौजी, जगवीर फोगाट , श्रीभगवान दयानन्द जींद, बलजीत सिवाच, भीम सिंह आदि ने चंडीगढ़ पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए सरकारी नौकरी में 2 प्रतिशत सीधा आरक्षण, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियो को उत्तराखंड कि तर्ज पर कुटुंब पेंशन लागू करने, स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति को पुन: बहाल करने की मांग रखी जिससे मंत्री जी ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने आगे बताया की कैबिनेट मंत्री के दादा जी कैप्टेन उमराव सिंह ने आज़ाद हिन्द फ़ौज मे शामिल होकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। स्वतंत्रता सेनानी परिजनों से मिलकर मंत्री ने ख़ुशी जताई और कहा कि मुझे एक स्वतंत्रता सेनानी का उत्तराधिकारी होने पर गर्व है।
फोटो कैप्शन 2:स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी पंचायत विकास मंत्री को चंडीगढ़ में ज्ञापन सौंपते हुए।




आयोजित हुआ शिक्षा विभाग में ओरियंटेशन कार्यक्रम
-वेबिनार में सैकड़ों शिक्षकों ने लिया भाग
**********************************************************
***********************************
**************************
 कनीना। दो दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ धनौंदा के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने विधिवत रूप से किया। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश अनुसार सेफ्टी एंड सिक्योरिटी एवं विभिन्न ज्वलंत विषयों पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया वेबिनर कोआर्डिनेटर मास्टर ट्रेनर सतन सिंह ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार विभिन्न आवश्यक विषयों पर यह वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों की टीम ने अपने अपने विचार रखे तथा अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया।  राजकुमार कोठारी लीगल एडवाइजर कम प्रोबेशन आफिसर नारनौल ने पोक्सो एक्ट एवं जेजे एक्ट के बारे में चाइल्ड लेबर के बारे में विस्तार से बताया । वही हाल ही में साइबर क्राइम से संबंधित संपूर्ण जानकारी श्री शुभम यादव जी ने विस्तार से विभिन्न प्रकार की फ्राड को कैसे रोका जा सकता है आए दिन हो रहे लूट पाट ने एक नया तरीका ले लिया वे किसी न किसी प्रलोभन के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी और आकर्षित करते जा रहे हैं। उससे किस प्रकार से बचा जा सकता है और किस प्रकार की गलत गतिविधियां वे करते हैं उन सब के बारे में शुभम यादव ने विस्तार से जानकारी दी वहीं डॉ विक्रम सिंह जी ने भावनात्मक सामाजिक शिक्षा नैतिकता एवं स्वयं को कैसे जागरूक किया जा सकता है और स्वयं को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है किस प्रकार से एग्जाम स्ट्रेस से बचा जा सकता है संपूर्ण जानकारी बहुत ही सरल अंदाज में डॉ विक्रम सिंह एपीसी नारनौल ने विस्तार से जानकारी दी। वही प्राकृतिक आपदा में किस प्रकार हम संगठित होकर के अपने आप को और समाज को बचा सकते हैं की संपूर्ण जानकारी जयप्रकाश ने अपने विचार व्यक्त किए। वही मास्टर ट्रेनर श्रुति आर्य ने स्कूल प्रबंधन समिति की जिम्मेवारियों पर अपने विचार रखे। प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार ने सभी विशेषज्ञों का आभार जताया। सभी अध्यापकों ने शालीनता से सुनकर इस वेबीनार को सफल बनाया और  इस कायक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की वही सेकेंडरी शिक्षा विभाग चंडीगढ़ से देवेंद्र जांगड़ा ने मीटिंग ज्वाइन करके मीटिंग के महत्व को और बढ़ाया।
फोटो कैप्शन 3: धनौंदा क्लस्टर स्तर की आयोजित वेबिनार का नजारा।
 



बाजरे के भाव में आई तेजी, पहुंचा 1850 रुपये
-दो माह पूर्व भाव थे 1350 रुपये प्रति क्विंटल  
***************************************************
/***********************************
********************
 कनीना। कनीनामंडी म ेंबाजरे में तेजी आ रही है। भाव 1850 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गये हैं। अभी और महंगा होने की संभावना है।                                 
कनीना अनाज मंडी में एक बार फिर से बाजरे के भाव बढऩे लगे हैं। जहां इस बार गेहूं भी कम बोया गया है, ऐसे में गेहूं के भाव भी बढऩे लगे हैं तथा भविष्य में भी गेहूं  एवं बाजरे के भाव और बढऩे की संभावना जताई जा रही है।
दो माह पहले बाजरे का भाव 1350 प्रति क्विंटल पर पहुंच गया था। एक बार फिर से तेजी पकड़ता जा रहा है तथा जनवरी माह में 1780 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया था। फिर कई उतार चढ़ाव देखे। इसकी जानकारी देते हुए कनीना व्यापार मंडल प्रकोष्ठ रविंद्र बंसल ने बताया कि बाजरे के भावों में तेजी आ रही है। यद्यपि समर्थन मूल्य 2250 रुपये रखा था परंतु सरकार ने इस बार बाजरा नहीं खरीदा जिसके चलते बाजरे का भाव बहुत कम हो गए थे। एक बार फिर से बाजरा तेजी की ओर बढ़ रहा है। उधर गेहूं इस वक्त 2200 रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गया है। गेहूं की बीजाई विगत वर्ष की तुलना में कम होने के कारण भाव बढऩे की संभावना जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि खाने के लिए लोग मध्य प्रदेश से या 306/283 आदि किस्मों का मंगवाते हैं किंतु बेचने के लिए किसान उच्च पैदावार गेहूं ही बोते हैं।





बेहतर पैदावार दे रहे हैं महाबीर किसान की बेरी
**********************************************
************************************
***
कनीना। महाबीर सिंह करीरा बेर के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं और दूसरे किसानों को भी बेरी के पेड़ लगाने की सलाह दे रहे हैं। गरीबों के सेब के लिए प्रसिद्ध बेर विभिन्न मेलों में भी उपलब्ध हो रहे हैं। वर्तमान में भारी मात्रा में बेर उपलब्ध हो रहे हैं।
  करीरा गांव का किसान महावीर सिंह यूं तो ब्लाक स्तर किसान पुरस्कार प्राप्त कर चुका है किंतु उनके कृषि के प्रति रुझान को देखा जाए तो लगता है कि उनकी सोच किसी राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले किसान से कम नहीं है। केंचुआ पालन, प्याज, लहसुन आदि का स्टोर रूम स्थापित करके तथा खेत में कई फसलें एक साथ पैदा करके अर्थात मिश्रित खेती करके नाम कमा चुके हैं।
  विगत वर्ष की भांति उन्होंने 70 तक का एक-एक बेर पैदा किया है। अपने खेत में करीब 75 बेरी के पेड़ लगा रखे हैं जिनसे लाखों रुपये की आय प्राप्त कर रहे हैं। सर्दी अगर कम पड़े तो बेर बेहतर पैदावार देते हैं। कनीना के प्रसिद्ध  बाबा मोलडऩाथ मेला हो या कृषि प्रदर्शनी महावीर किसान के बेरों की चर्चाएं चलती रहती हैं।
किसान महावीर का कहना है कि किसानी का काम अब घाटे का सौदा बनता जा रहा है। इस घाटे से उभारने के लिए खेत में बागवानी की ओर तथा कैश क्राप की ओर रुझान पैदा करके बेहतर आय ले सकते हैं। पूर्व कृषि विकास अधिकारी डा देवराज कुमार का कहना है कि बेर महेंद्रगढ़ जिला की भूमि पर बेहतर पैदावार दे सकता है। यदि बेर का उत्पादन किया जाए तो किसान इस कैश क्राप से बेहतर आय ले सकते हैं। ऐसे में महाबीर सिंह किसान बेहतर आय लेने लगा है।   
फोटो कैप्शन 1: करीरा गांव का किसान महावीर सिंह बेरी के बेर दिखाते हुए।








ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी के दो मामले दर्ज
*************************************************
*************************************
************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव चेलावास के हवा सिंह के ट्यूबवेल पर रखे 16 केवीए ट्रांसफार्मर की क्वायल अज्ञात चोर चोरी कर ले गये।  कनीना पावर हाउस के एसडीओ ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है जिसके कीमत करीब 74652 रुपए आंकी गई है।    उल्लेखनीय है कि किसानों के ट्यूबवेलों से अनेक उपकरण रातोंरात विगत दिनों से चोरी हो रहे हैं।
उधर एसडीओ पावर हाउस बूचावास ने कनीना थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध क्वायल चोरी का मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी अनुसार गुढ़ा के शुभकरण व्यक्ति के खेतों में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। रातोंरात अज्ञात चोर क्वायल चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 68111 आंकी गई है। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।






 दूध ला रहे व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मामला दर्ज
***************************************************************
************************************
***************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सीहोर के संदीप नामक व्यक्ति को चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से पीट डाला। शोर मचाने पर वे भाग खड़े हुये। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार संदीप सिहोर निवासी 30 जनवरी को बाइक पर  रतन नामक व्यक्ति के घर से दूध लेने गया था। दूध लेकर गांव की कैरवाली बणी में मधुमक्खी पालन करने वालों को दूध दिया। महज से कुछ दूरी पर ही चला था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इशारा किया जिसके चलते उन्होंने थोड़ा ब्रेक लिया मोटरसाइकिल को ब्रेक लिये। तुरंत प्रभाव से उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। तभी 4-5 व्यक्ति और आ गए  जिन्होंने भी मोटरसाइकिल को गिरा दिया जिससे कैनों में भरा हुआ 60 लीटर दूध बिखर गया। शोर मचाने पड़ोस के दो व्यक्ति आए जिसके चलते हमलावर पाइप डंडे आदि छोड़कर भाग खड़े हुए। उनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहाहै। संदीप की  शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







भोजावास बस स्टैंड पर बनी रेडीमेड कपड़े की दुकान से हजारों के कपड़े चोरी, मामला दर्ज
*********************************************************************
*************************************
*********************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में रेडिमेड कपड़ों की दुकान से  अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे जींस पैंट के कपड़े चोरी कर लिये हैं। कनीना  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भोजावास निवासी श्याम सुंदर ने सूचना देते हुए बताया कि भोजावास बस स्टैंड पर उसने अपनी एक रेडिमेंट कपड़े की दुकान बना रखी है जिसको वह आए दिन की भांति सोमवार की शाम को बंद कर अपने घर चला गया था तथा जब मंगलवार सुबह वह अपनी दुकान पर आया तो उसने दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान में रखा काफी सामान गायब मिला।  
 उन्होंने बताया कि दुकान से जींस पैंट के अलावा अन्य हजारों रुपए का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, जिसकी सूचना कनीना पुलिस को देकर मामले से अवगत करा दिया है ताकि मेरी दुकान में चोरी करने वाले चोरों का पता चल सके। वही श्याम सुंदर की शिकायत को लेकर पुलिस कार्रवाई आरंभ हो गई है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र से विभिन्न ट्यूबवेलों से बिजली का सामान एवं केबल चोरी तथा फव्वारा नोजल चोरी के मामले भी गत दिनों से आए हैं। चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।












Tuesday, February 1, 2022

 
जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 23879
आज 180 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज,129 आये नये केस
*************************************************************
******************************************************
***********************************
****************************
कनीना। सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने बताया कि जिला में आज 129 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 23879 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज 180 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 23205 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 156 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 518 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 1 फरवरी तक 245637 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113355 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 506131 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1834 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमितों की सूची-
1. कुंजपुरा-1

2. कुराहवटा-2

3. खोजवाड़ा-1

4. लावण-1

5.  माधोगढ़-1

6. माजरा चुंगी-1

7.  माजरा खुर्द-1

8. मालड़ा सराय-1

9 मंढाणा-1

10. मुकुंदपुरा-1

11. मूलोदी-4

12. नांगल सिरोही-1

13. नावा-1

14. नसीबपुर-1

15. नौताना-1

16. नियामतपुर-1

17. निजामपुर-1

18. पाली-1

19. पथरवा-3

20. पवेरा- 1

21.रिवासा-2

22. सागरपुर-2

23. सैदपुर-1

24. शेखपुरा-1

25. सतनाली-8

26. सिहमा-10

27. सिलारपुर अटेली-1

28. सिरोही-1

29. सोहला-1

30. स्याणा -1

31.  ताजपुर-1

32. तलोट-1

33. तलवाना-1

34. उंहाणी-1

35. उंनीदा-1

36. सेहलंग-1

37. मुसनोता-1

38. सुरेहती पिलानिया-1

39. रघुनाथपुरा-1

40.जैदपुर-2

42. मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी नारनौल-4

43. मोहल्ला कोलियान नारनौल-2

44. केशव नगर नारनौल-1

45. नारनौल-2

46. हुडा नारनौल-1

47. महेंद्रगढ़ रोड नारनौल-1

48. सदर थाना महेंद्रगढ़-1

49. मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़-1

50. आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़-1

51. आदलपुर-1

52. अटेली-1

53.बागोत-2

54.बनिहाडी-1

55.बास खुड़ाना-1

56.बवानिया-1

57.बेरी-1

58.बेवल-2

59.बुढ़वाल-2

60.बुडीन-1

61. छिलरो-1

62.दनचोली-1

63.धानोता-3

64.डेरोली अहीर-1

65.डेरोली जाट-1

66 ढाणी मामराज-1

67. धनोंदा-1

68. दोचाना- 2

69.दौंगड़ा अहीर-1

70.गोद-2

71. इकबालपुर नंगली-1

72. जांझडियावास-1

72. जाट गुवाणी-1

73. ककराला -1

74. कमानिया -2

75. कनीना-4

76. कांटी-1

78. कपूरी-1

79. खामपुरा-3

80.खासपुर -2

81. खातीवास-2

82. खटोटी खुर्द-1

83. खत्रीपुर-3









भोजावास बस स्टैंड पर बनी रेडीमेड कपड़े की दुकान से हजारों के कपड़े चोरी,
-मामला पुलिस तक पहुंचा
***********************************************************
***********************************
*************************
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में रेडिमेड कपड़ों की दुकान से  अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे जींस पैंट के कपड़े चोरी कर लिये हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
भोजावास निवासी श्याम सुंदर ने सूचना देते हुए बताया कि भोजावास बस स्टैंड पर उसने अपनी एक रेडिमेंट कपड़े की दुकान बना रखी है जिसको वह आए दिन की भांति सोमवार की शाम को बंद कर अपने घर चला गया था तथा जब मंगलवार सुबह वह अपनी दुकान पर आया तो उसने दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान में रखा काफी सामान गायब मिला।  
 उन्होंने बताया कि दुकान से जींस पैंट के अलावा अन्य हजारों रुपए का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, जिसकी सूचना कनीना पुलिस को देकर मामले से अवगत करा दिया है ताकि मेरी दुकान में चोरी करने वाले चोरों का पता चल सके। वही श्याम सुंदर की शिकायत को लेकर पुलिस कार्रवाई आरंभ हो गई है।
 उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र से विभिन्न ट्यूबवेलों से बिजली का सामान एवं केबल चोरी तथा फव्वारा नोजल चोरी के मामले भी गत दिनों से आए हैं। चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।




10 से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खुले
-हाजिरी रही कम
**************************************************
***********************************
*****************
 कनीना। कनीना क्षेत्र में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल फिर से कोरोना काल काल में सर्दी के बीच मंगलवार से खुल गये हैं। परंतु विद्यालयों में संख्या कम रही। सरकार ने स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों के लिए नियम बना रखे हैं वहीं स्कूलों में आने के लिए विद्यार्थियों को बाध्य नहीं किया जा सकता। कोरोना वेक्सीन लेने वाले विद्यार्थी ही स्कूल में आ सकते हैं।
 उल्लेखनीय है कि कि विगत वर्ष नौवीं से 12वीं तक के स्कूल स्कूल 12 जुलाई से तथा कक्षा 6 से 8 के स्कूल 23 जुलाई से तथा पांचवीं तक एक सितंबर से स्कूल उस वक्त खोले गये थे जब कोरोना लहर का प्रभाव कम हो गया था।   
वैसे भी सरकार के आदेश अनुसार अभिभावकों द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों को भेजना जरूरी नहीं है। यदि अभिभावक चाहे तो यह अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं। ऐसे में माता-पिता की अनुमति से ही स्कूलों में विद्यार्थी जा सकते हैं।
ठंड एवं कोरोना लहर के बीच स्कूल खुल जाने से कुछ विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। निजी स्कूल संचालक स्कूल खोले जाने की मांग लगातार कर रहे थे।
फोटो कैप्शन 5 व 6: स्कूलों में पढ़ाई करते विद्यार्थी।




फिर पड़ी धुंध, मौसम बदला
****************************************
************************************
*****
,कनीना। कनीना क्षेत्र में मंगलवार को धुंध पड़ी। कनीना क्षेत्र में विगत चार दिनों से धूप खिल रही थी। अब मौसम विभाग आगामी दिनों में बारिश की संभावना जता रहा है।
  उल्लेखनीय है कि कनीना क्षेत्र में मौसम अनेक करवटें बदल रहा है। जब से रबी फसल की बीजाई की गई है तब से लेकर अब तक बार बार बारिश, ठंड, कोहरा, पाला जमना, शीत लहर का चलना या फिर गर्मी पडऩे का सिलसिला जारी है। किसान मौसम बदलने से चिंतित हैं।
फोटो कैप्शन 7: कनीना क्षेत्र में धुंध का नजारा।


कल्पना चावला महिलाओं के लिए आदर्श - संतोष यादव
*****************************************************
************************************
****************
कनीना भारत की बेटी कल्पना चावला के बुलन्द होसलों से देश की ही नहीं बल्कि विश्व की महिलाओं में आगे बढऩे का जज्बा पैदा हुआ है। यह बात  पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव  ने कल्पना चावला की 19 वीं पुण्यतिथि पर अपने संदेश में कही।
उन्होंने कहा कि कल्पना चावला महिलाओं के लिए आदर्श है। उनका जुनून, संघर्ष, मेहनत और सतत विकास का दृष्टिकोण भारत की बेटियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्हें खुशी है कि कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ और उन्होंने अन्तरिक्ष में उड़ान भरकर देश- दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया।
यादव ने कहा कि कल्पना चावला के मिशन और रिसर्च को आगे बढ़ाते हुए केन्द्र और राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त और शिक्षित बनाने के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं शुरू की है जिनका लाभ महिलाएं बखूबी उठा रही है। आज सरकार की योजनाओं तथा कल्पना चावला व अन्य महान महिलाओं के जीवन संघर्ष से प्रेरित होकर भारत की बेटियां विश्व में हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सेंटर, वूमैन हेल्पलाईन, उज्ज्वला, स्वाधार ग्रह व मुद्रा योजनाएं शुरू की गई है। मुद्रा योजना के तहत कुल 70 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप कायक्रम के तहत गत दो वर्षों में 60 हजार नए स्टार्ट-अप शुरू किए गए हैं। इनमें 45 प्रतिशत में महिलाओं की भागीदारी है।
 प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर महिलाएं चूल्हे-चैके से आगे बढ़कर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। अब वे अपने परिवार और देश की अर्थव्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा स्टार्ट अप के क्षेत्र को बढ़ाने के लिए एम.एस.एम.ई विभागों का सृजन किया गया है। महिलाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से इन विभागों में महिला कल्याण के कई प्रावधान किए गए हैं। हरियाणा सरकार द्वारा करनाल में कल्पना चावला के नाम से मेडिकल कॉलेज स्थापित करना एक सराहनीय पहल है। इससे प्रदेश की बेटियों को कल्पना के जीवन-परिचय से शिक्षा मिलेगी।


बजट की घोषणा में कर्मचारी वर्ग में भारी निराशा महावीर पहलवान
********************************************************
***********************************
***********************
कनीना। बजट से कर्मियों को हुई निराशा। विभिन्न लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
देश में वित्त मंत्री ने बजट पेश किया जिसमें कर्मचारियों के लिए कोई नई घोषणा नही की गई। कर्मचारी इस बजट पर टकटकी लगाए बैठे थे। कर्मचारियों को उम्मीद थी की सरकार कोई बड़ी घोषणा कर सकती है और तो और इनकमटैक्स की स्लैब भी नही बड़ाई कच्चे कर्मचारियों के वेतन में भी कोई वृद्धि नही हुई ये कर्मचारियों के साथ एक छलावा है हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व एचअसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश मुख्य संगठनकर्ता महावीर पहलवान बाघोत ने कहा की इस तरीके के बजट के खिलाफ व सरकार की हठधर्मिता को देख कर एचएसईबी वर्कर यूनियन ने आने वाली 22 फरवरी को एक दिन की हड़ताल की घोषणा कर दी है क्योंकि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम समान वेतनमान दिया जाए आदि अनेक मांगो पत्र सरकार के पास भेज रखा है इसे समय रहते कर्मचारी नेताओं को बुला कर बात करे नही तो कोई भी नुकसान की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
   उधर शिक्षक व समाजसेवी डॉ राजेश उन्हाणी ने कहा कि इस बार के बजट से मिडिल क्लास को मायूसी हुई है। इनकम टैक्स स्लैब पर कोई नई घोषणा नहीं की जिससे सरकारी कर्मचारियों मे उदासी है। इस वजह से इस बार भी आयकर में कोई छूट नहीं मिली है।
फोटो कैप्शन: महाबीर बाघोत, राजेश कुमार।



      
आंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला को याद किया          
*******************************************
************************************
******************                                                    
कनीना। कनीना मंडी धर्मशाला में समाजसेवी दीपक कुमार वशिष्ठ और उनके युवा साथियों ने अंतरिक्ष परी कल्पना चावला की पुण्यतिथि मनाई। दीपक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि एक फरवरी 2003 को अंतरिक्ष से आते समय उनका अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हरियाणा के जिले करनाल में पैदा हुई वह अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। कल्पना चावला ने हरियाणा  के साथ-साथ पूरे भारत का नाम रोशन किया।कल्पना चावला की दूसरी यात्रा की उनकी अंतिम यात्रा साबित हुई।सभी तरह के अनुसंधान और विचार विमर्श के उपरांत वापसी के समय पृथ्वी के वायुमंडल में अंतरिक्ष यान के प्रवेश के समय जिस तरह की भयंकर घटना घटी वह ऐतिहासिक बन हो गई। नासा और विश्व के लिए यह एक दर्दनाक घटना थी। कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही टूटकर बिखर गया और कल्पना चावला  सितारों की दुनिया में विलीन हो गई। उनकी यह शब्द सत्य हो गए मैं अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं, प्रत्यक्ष पल अंतरिक्ष के लिए ही बिताया है और इसी के लिए मरूंगी। कल्पना चावला आज के तमाम छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है और आज भी मैं पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। आज की युवा पीढ़ी उन्हें देखकर अंतरिक्ष की दुनिया में जाने के लिए प्रेरित हुई है। इस मौके पर समाजसेवी दीपक कुमार वशिष्ठ, शेर सिंह रोहिल्ला,राहुल दीक्षित, सुरेश कुमार वशिष्ठ,रिहान शर्मा,सूरज,जयसिंहआदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 01: कल्पना चावला को याद करते कनीना के लोग।


भवन निर्माण कामगार की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श
*******************************************************
***********************************
**********************                                    
कनीना।  भवन निर्माण कामगार यूनियन ब्लॉक कमेटी कनीना की ओमप्रकाश मिस्त्री की अध्यक्षता में नेताजी मेमोरियल क्लब में कामरेड प्रभात का जन्म दिन मनाया ओर उन्हें याद किया ।
  मीटिंग में शिव कुमार ने कहा कि भवन निर्माण में काम करने वाले तमाम मिस्त्री मजदूरों को प्रशासन 90 दिन के काम के पत्र को स्थापित करने के नाम परेशान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर रही है। बार-बार मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत होने के बाद भी निर्माण मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर उनके फार्म रद्द किए जा रहे हैं। आने वाले समय में बड़े आंदोलन की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें एकजुटता के साथ आगे बढऩा होगा। उन्होंने कहा बार-बार बातचीत होने की बाद भी उल्टा हो रहा है। समाधान होने की बजाए हर रोज अलग-अलग तरह के ऐतराज लगाकर फार्मों को रिजेक्ट किया जा रहा है। पूरे प्रदेश भर का मजदूर 28 व 29 जनवरी 2022 को प्रदेश भर के निर्माण मजदूरों के धरना दिया था जिसके चलते सरकार ने श्रमिकों की मांगों का मानने का पत्र जारी किया है। मजदूरों ने बैठक यह निर्णय लिया गया है हर अमावस्या को इसी पार्क में मीटिंग होगी। मीटिंग शिव कुमार महाबीर ,पवन कुमार, ओमप्रकाश ,सुरेश कुमार ,इंद्र सिंह, रोहतास धन,सिंह, बिजेंद्र, बीरेंद्र, नेतराम, रामपाल, नोरंग, सुभाष, मुकेश, मुंशीराम, रामावतार, सुरेश, राजेश कनीना, नेतराम, किरपाल, कृष्ण,  शुभ राम ,बिमल, कमल, शिव कुमार आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 2: कामरेड प्रभात को याद करते कनीना में मजदूर यूनियन के पदाधिकारी।





नौकरी के नाम पर झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे, मामला दर्ज
*****************************************************
**********************************
********************
 कनीना। कनीना उप-मंडल के गांव सेहलंग के एक युवक से नौकरी के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिये। नौकरी न मिलने पर उन्होंने पैसे वापस मांगे, पैसे देने से इंकार कर दिया। कनीना पुलिस में उन्होंने मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग निवासी वेदप्रकाश ने दी शिकायत में कहा गया है कि उनका पुत्र नरेंद्र 12वीं कक्षा पास है तथा बीएसएफ कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान संजय गोटिया बढ़ी, सादलपुर, चूरू का रहने वाले व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर पैसे के बल पर  में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। अपने पुत्र नरेंद्र को नौकरी लगवाने के नाम पर वेद प्रकाश ने 23 सितंबर 2019 को दो लाख रुपये नकद तथा पांच लाख रुपये का एडवांस चेक दे दिया। जब बीएसएफ का रिजल्ट आया तो उनके पुत्र का चयन नहीं हुआ। वेद प्रकाश ने संजय से पैसे वापस मांगे जो उन्होंने एडवांस दिया गया चेक वापस कर दिया और नकद दी गई राशि दो लाख रुपये देने का वादा किया। बार बार कहने पर भी पैसे लौटाए नहीं। तत्पश्चात वेदप्रकाश 22 सितंबर 2020 को तत्कालीन एसपी चंद्रमोहन से मिला। एसपी के निर्देश पर एसएचओ कनीना विनय कुमार के अथक प्रयासों से दोषी हाजिर हुआ। दोषी 11 दिसंबर 2020 को एक लाख 50 हजार रुपये वापस कर दिये तथा बाकी ब्याज सहित कुल 1.22 लाख रुपये 5 जनवरी 2021 को देने का वादा किया था किंतु पैसे मांगने पर दोषी ने साफ इंकार कर दिया। वेदप्रकाश ने संजय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने संजय के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।




गोलगप्पा रेहडी चालक को  बाइक ने मारी टक्कर घायल, मामला दर्ज
**************************************************************
***********************************
****************************
 कनीना। गोलगप्पा की रेहड़ी लगाने वाले कनीना उपमंडल के गांव गोमली निवासी पुरुषोत्तम को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। उनकी शिकायत पर बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार एक जनवरी 2022 को शाम के समय पुरुषोत्तम भोजावास बस स्टैंड से गोलगप्पे की रेहडी लगाकर के गोलगप्पे की रहेडी लगाता है। एक जनवरी 2022 को शाम के समय रेहड़ी लेकर पुरुषोत्तम वापस अपने गांव गोमली आ रहा था। पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह बेहोश हो गया। उनका भाई प्रदीप साथ-साथ चल रहा था  जो उन्हें उठाकर कनीना के उप-नागरिक अस्पताल लेकर आया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज करवाने के बाद उन्होंने बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।





न्यायालय ने किया भगोड़ा घोषित
************************************************
************************************
**************
 कनीना। कनीना न्यायालय ने शिव कुमार नामक व्यक्ति को न्यायालय में बार-बार बुलाए जाने पर उपस्थित न होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया है।
 मिली जानकारी अनुसार वीरेंद्र कादयान जेएमआईसी ने शिव कुमार को भगोड़ा घोाित किया है। बार-बार शिवकुमार को बुलाया गया  किंतु हाजिर न होने के कारण न्यायधीश के आदेश पर कनीना पुलिस ने शिव कुमार को भगोड़ा घोषित कर मामला दर्ज कर लिया है।


खाते से 1,56,698 रुपये की हुई ठगी, मामला दर्ज
****************************************************
***********************************
*****************
 कनीना। कनीना के वार्ड नंबर 5 के विनोद कुमार के साथ ऑनलाइन पेमेंट जमा करते समय धोखाधड़ी हो गई और उनके खाते से 1,56,698 कट गए।
 मिली जानकारी अनुसार कनीना के वार्ड नंबर 5 निवासी विनोद कुमार ने पिकअप गाड़ी ले रखी है जिसका महिंद्रा एंड महिंद्रा रेवाड़ी ब्रांच से फाइनेंस करवा रखा है। गाड़ी की मासिक किस्त 8 जनवरी 2022 को एसबीआई कनीना ब्रांच से ऑनलाइन की थी। अकाउंट खाता विनोद कुमार की पत्नी प्रेम देवी के नाम पर है जिसे ऑपरेट विनोद कुमार करता है। 20 जनवरी 2022 को विनोद कुमार के पास फोन आया और कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा हेड ऑफिस मुंबई से बात कर रहा हूं। आपने जो किस्त ऑनलाइन जम की थी वह जमा नहीं हुई, राशि खाते में वापिस कर रहे हैं। आप अपना खाता नंबर बताओ, उसके बाद आधार नंबर पूछा। विश्वास करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी का खाता नंबर और आधार नंबर बता दिये। जिससे ओटीपी आया ओटीपी बता दिया जिससे पहले विनोद कुमार ने बताए उनकी पहली बार एक लाख रुपये फिर 46,000 रुपये तत्पश्चात 4898 तत्पश्चात 4800 रुपये खाते से कट जाए। इस प्रकार कुल राशि 1,56,698 कट गए हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण विनोद कुमार जानकारी बैंक से पता नहीं कर पाया। सोमवार को जब सोमवार आया तो एक और फोन आया जिसमें कहा कि मैं बैंक कर्मचारी हूं आपके सारे पैसे वापस करवा दूंगा आप खाते में 20000 जमा कर दो। किंतु उन्हें शक हुआ तो सारा मामला सामने आया। उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। कनीना पुलिस ने आनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।