Not sure how to add your code? Check our installation guidelines **KANINA KI AWAZ **कनीना की आवाज**

Wednesday, July 6, 2022

 
पेट्रोल डालकर जान से मारने की नियत मसले में सात गिरफ्तार
***************************************************
*****************************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। शहर कनीना पुलिस ने जान से मारने की नियत से पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने कनीना कस्बे के होली चौक के पास एक जुलाई की रात को एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने को वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनीष उर्फ गोला वासी कनीना, हितेश वासी कनीना, अरुण उर्फ मोहित वासी कनीना, योगेश उर्फ यशु वासी कनीना, आशीष उर्फ लीला वासी कनीना, दीपक वासी कनीना और मंदीप उर्फ भोंदू वासी सीहोर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों को कनीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया गया, तीन आरोपितों हितेश, योगेश, आशीष उर्फ लीला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और चार आरोपितों मनीष उर्फ गोला, अरुण उर्फ मोहित, दीपक, मंदीप उर्फ भोंदू को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके दोस्त दीपक उर्फ सोनू ने गांव में शराब पी व उसके बाद रात्रि करीब 11:30 बजे दीपक ने कहा कि कनीना चलते हैं। कनीना पहुंचने पर वे दोनों होली वाले मैदान के बाहर बैठ गए जहां दो बाइकों पर कुछ लड़के सवार होकर आए। उनके हाथों में पेट्रोल की दो बोतल भी थी, जिनमें से उन्होंने एक बोतल उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। इसके बाद सभी मौके से भाग गए। अंकित ने बताया कि उनमें से वह एक लड़के मनीष उर्फ गोला को जानता है। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में थाना शहर कनीना पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आपस में हुई कहासुनी को लेकर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और चार आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो कैप्शन 01: गिरफ्तार किये गये आरोपित साथ में कनीना पुलिस।




केवीपीवाई परीक्षा में एसडी स्कूल ने पाई सफलता
******************************************
*****************************************
***
कनीना की आवाज। एसडी विद्यालय ककराला में विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा में सफलता हासिल करने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने बताया कि केवीपीवाई परीक्षा भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर द्वारा आयोजित करवाई जाती है परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दो विद्यार्थियों हर्षित एवं नीतू सहरावत को सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विज्ञान में रिसर्च क्षेत्र को अधिक मजबूत बनाना व रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को रिसर्च क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
फोटो कैप्शन 02: उत्तीर्ण हुये स्कूल के दो विद्यार्थियों की फोटो।



दो बने कालेज प्राचार्य, किया गया सम्मान
****************************************
****************************************
*****
कनीना की आवाज। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पूर्ण प्रभा और डा सुरेंद्र कुमार जी के प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिलने के शुभ अवसर पर राजकीय महाविद्यालय  नारनौल के समस्त  स्टाफ सदस्यों के द्वारा उनका फूल माला और बूकों  से स्वागत किया गया । इस दौरान अनेक वक्ताओं ने उनके उनके  पिछले प्राध्यापक काल के दौरान कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और दोनों  प्राचार्य का अभिनंदन  और स्वागत किया गया। प्राचार्या डॉ पूर्ण प्रभा ने राजकीय महाविद्यालय नारनौल और प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार ने राजकीय महाविद्यालय सिहमा में पदभार ग्रहण किया है । इस शुभ अवसर पर डॉ पूर्ण प्रभा ने सभी स्टाफ सदस्यों को आश्वस्त किया कि  हरियाणा और जिला महेंद्रगढ़ का सबसे बड़ा और प्राचीन संस्थान को सम्पूर्ण हरियाणा की अग्रणी संस्थान बनाने के लिए समस्त स्टाफ सदस्यों से कंधा से कंधा मिलाकर राजकीय महाविद्यालय नारनौल को और अधिक ऊंचाईयों की बुलंदियों पर ले जाया जाएगा और सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करवाने  और नये कार्य की शुरुआत का नेक नीयत से प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने हरियाणा सरकार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री माननीय ओमप्रकाश जी के अथक प्रयासों की सराहना की और विशेष रूप से आनन्द मोहन शरण जी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी  हरियाणा सरकार और उच्चतर शिक्षा आयुक्त का एक स्वर में  प्राचार्य की रुकी हुई लिस्ट जारी करवाने पर सभी का दिल की गहराइयों से बहुत आभार प्रकट किया ।इस प्रकार जिला महेंद्रगढ़ में सभी महाविद्यालयों में रेगुलर प्रिंसिपल के आगमन से जिला महेंद्रगढ़ के महाविद्यालयों का शैक्षणिक  और प्रशासनिक के साथ महाविद्यालयों का चहुंमुखी विकास होगा और  इलाके के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ सभी सुविधाएं मिलेंगी।
फोटो कैप्शन 03: प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिलने पर विदाई समारोह।




भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर डीसी ने जारी की एडवाइजरी
******************************************************
***************************************
***************
कनीना की आवाज। उपायुक्त डॉ जय कृष्ण आभीर ने मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को 7 व 8 जुलाई के लिए एडवाइजरी जारी की है।
डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया है कि 7 व 8 जुलाई को कुछ आवश्यक सावधानी बरतें। मौसम विभाग ने इन 2 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान भारी बारिश के दौरान बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस दौरान पूरी सावधानी बरतें। किसी पुराने घर की नींव आदि में पानी न भरने दें। जहां ऐसे हादसे होने का अंदेशा हो ऐसी जगह से दूर रहें। जब बिजली कड़कती हो तो खेतों में पेड़ के नीचे खड़े ना हों। उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है  कि  विपरीत मौसम में  हम सब एक साथ मिलकर कार्य करें तथा पूरी सावधानी बरतें। अगर कहीं पर भारी बारिश के कारण कोई हादसा होता है तो वे तुरंत बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सूचना दें।
उन्होंने बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में कोई भी नागरिक 01282-251209 पर सूचना दे सकता है। इसके अलावा यह नंबर व्यस्त रहता है या नहीं मिलता है तो वह कैंप कार्यालय के लैंडलाइन नंबर 01282-251200 तथा 251202 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह नंबर भी व्यस्त रहते हैं तो 112 नंबर पर डायल कर सकते हैं। यह सेंट्रलाइज के नंबर है जो पूरे हरियाणा के लिए है।
उपायुक्त ने कहा कि लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है हर रोज के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया जाता है।
यह चेतावनी भारी बारिश होने की स्थिति में ही लागू होगी।






रिटायर्ड डीआईजी राज सिंह के मकान के पास लगे कूड़े के ढेर से आ रही है, प्रशासन नहीं ले रहा है सुध
****************************************************************************
***************************************
***************************************
कनीना की आवाज। जहां एक तरफ स्थानीय प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर शहर को चार चांद लगाने का दावा कर रहा है वहीं दूसरी तरफ उसी शहर कनीना मंडी में रिटायर्ड सीनियर पुलिस अधिकारी डीआईजी राज सिंह के मकान के पास लगे कूड़े के ढेर लगे हैं।
रिटायर डीआईजी राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कनीना मंडी में अपना मकान बनाकर रह रहा हूं वही मकान के पास नगरपालिका का एक खाली प्लॉट पड़ा हुआ है जिसमें पड़ोस के लोगों ने कूड़ा करकट डालकर एक कूड़े का बड़ा ढेर बना दिया है। जिसने मक्खी मच्छर और बीमारियां पनप रही है  जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन के अलावा खंड एवं विकास अधिकारी तथा उप मंडल अधिकारी को लिखित व मौखिक में देकर मामले से अवगत कराया है। रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया की साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका के पास दर्जनों कर्मचारी हैं लेकिन इसके बावजूद भी कनीना मंडी के इस प्लॉट में पड़े कूड़े के ढेर को आज तक किसी ने नहीं उठाया। अगर 1 सप्ताह के अंदर यह कूड़े का ढेर नहीं उठाया तो वह उच्च अधिकारियों से मिलकर मामले को उठाएंगे। यहां गौरतलब है कि जब एक रिटायर्ड पुलिस अफसर के कहने पर भी प्रशासन कार्य नहीं कर रहा है।
मिली जानकारी अनुसार कनीना मंडी के दो गेट के बीच दो सफाई कर्मी ल्रा रखे हैं वहीं कूड़ा उठाने वाली गाड़ी, घर घर से कूड़ा ले जाने वाली गाड़ी तो लगा रखी है किंतु कुछ जगह समस्या मिलना स्वाभाविक है।
फोटो कैप्शन 04: रिटायर्ड डीआईजी राज सिंह कूड़े के ढेर के प्लॉट के सामने खड़े।





जिहादी मानसिकता को जन्म देने वाले और कट्टरवाद को संरक्षण देने वाले मदरसे हो बंद
********************************************************************
****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कन्हैया लाल की हत्या एक सोची समझी सुनियोजित आतंकवादी घटना है इस हत्या के पीछे मदरसों में दी जा रही इस्लामिक कट्टरवाद की शिक्षा है जब तक जिहादी मानसिकता को जन्म देने वाले और कट्टरवाद को संरक्षण देने वाले ये शिक्षा के नाम पर कलंक मदरसे बंद नहीं होंगे तब तक भारत में ही नहीं समस्त दुनिया में इस प्रकार की आतंकी घटनाएं होती रहेंगी उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में आज महेंद्रगढ़ के राव तुला राम चौक से प्रारंभ होकर आईटीआई रोड ,बालाजी , सब्जी मंडी होते हुए परशुराम चौक तक एक आक्रोश मार्च निकाला गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद , बंजर ग दल ,सेवा भारती ,भारत विकास परिषद अधिवक्ता परिषद , राम लीला परिषद आर्य समाज आदि संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों को तुरंत फांसी की सजा दी जाए साथ ही महेंद्रगढ़ और उसके आसपास जो रोहिग्याग ओर बग्लादेशी अवैध रूप से झुग्गी  बनाकर रह रहे है ऐसेलोगों की जांच की जाए वक्ताओं ने आरोप लगाया की इन झुग्गियों में जो मुसलमान रहते हैं वो प्रशासन की निष्क्रियता का लाभ उठाकर इस नगर में कभी भी अशांति फैला सकते हैं साथ ही उदयपुर की घटना एक राष्ट्रीय आतंकवाद है यह घटनाएं समाज में भय का वातावरण पैदा कर रही हैं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू समाज जब तक इस प्रकार की आतंकवादी घटनाओं का पुरजोर विरोध नहीं करेगा तब तक इस प्रकार की घटनाएं होती रहेंगी इस रोष प्रदर्शन के समाप्ति पर परशुराम चौक पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका गया और इसके बाद विविध संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी इक_ा होकर कोर्ट परिसर में गए जहां पर नगर पालिका के चेयरमैन रमेश सैनी पूर्व पार्षद सुरेंद्र बंटी राष्ट्रीय स्वयसेवक  संघ के विभाग प्रचारक प्रमुख कैलाश पाली विश्व हिंदू परिषद के रामजीवन मित्तल और डॉक्टर शोभा यादव के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी नागरिकों को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया जिसमें आतंक का बीज बोने वाली जिहादी और इस्लामिक शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए महेंद्रगढ़ के आसपास क्षेत्र को  सुरक्षित करने के लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या को गिरफ्तार कर बाहर भेजा जाए यह मांग भी की गई इस प्रदर्शन में राव हरी सिह
पूर्व पार्षद मुंशी राम जांगड़ा संदीप कुमार बचीनी नीरज मित्तल पवन भारद्वाज मास्टर बिशन दयाल रवि शेकर तिवाडी नवीन राव रतनलाल माधवगढ़  अशोक शर्मा संजय विकास जांगिड़ राम गोपाल मित्तल कैलाश बुवानिया राजेश दीवान प्रवीण प्रशांत आदि उपस्थित थे
फोटो कैप्शन 6: महेंद्रगढ़ में प्रदर्शन करते विभिन्न दल।


तीन स्थानों पर मच्छरों के लारवा मिले, मौखिक तौर पर दिया नोटिस
**********************************************************
****************************************
***********************
कनीना की आवाज। क्षेत्र में जहां बारिश के मौसम में मच्छरों के पनपने एवं लारवा पैदा होने की समस्या बढ़ती बढ़ जाती है। जिसको लेकर एमपीएचडब्ल्यू कनीना सुनील कुमार ने विभिन्न संस्थानों का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि सैनिक रेस्ट हाउस में तीन स्थानों पर लारवा पाए गए। संस्थान को मौखिक तौर पर नोटिस दे दिया गया है। उन्होंने पुलिस कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सैनिक रेस्ट हाउस आदि स्थानों पर दौरा किया और पानी से भरे बर्तनों की का निरीक्षण किया। सैनिक रेस्ट हाउस में तीन स्थानों पर लारवा मिला जिसके लिए उन्हें मौखिक तौर पर कह दिया है। उन्होंने बताया कि बारिश के समय इन बर्तनों में पानी खड़ा हो उनकी सफाई करनी जरूरी है, वरना मच्छर पनपते चले जाते हैं। यही नहीं उन्होंने कनीना कस्बे में सघन अभियान चला रखा है इसके तहत हर गांव गली हर मोहल्ले में जाते हैं पानी खड़ा रहने और लारवा पनपने वाले स्थानों की निरीक्षण कर मालिक को सूचित करते हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय पुलिस विभाग तथा खंड शिक्षा अधिकारी कनीना में अलग-अलग 10 स्थानों पर अलग-अलग पानी के बर्तनों की जांच की कहीं कोई लारवा नहीं मिला किंतु सैनिक रेस्ट हाउस में तीन स्थानों पर मिला है। उन्होंने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 फोटो कैप्शन 8 एवं 9:एसडीएम तथा विभाग में पानी का निरीक्षण करते हुए तथा उनको बुकलेट द्वारा मच्छरों को के बारे में जानकारी देते हुए सुनील कुमार।


 धनौंदा स्कूल में मनाया गया डेंगू माह
****************************************
***************************************
****
 कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में प्रांगण में डेंगू माह मनाया गया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनौंदा की हेल्थ टीम ने बच्चों एवं पूरे स्टाफ को डेंगू के बारे में विस्तार से बताया।
 उन्होंने बताया कि अपने घरों व आसपास पानी जमा न होने दें, छत आदि पर पड़े हुए टूटे-फूटे बर्तनों में जमा पानी बिखेर दें अपने कूलर एवं फ्रिज आदि को साफ सुथरा रखें, रात को सोते समय मच्छरदानी आदि का प्रयोग करें तथा पूरी बाजू के वस्त्र पहनकर सोए।
इस मौके पर सुपरवाइजर कंवरपाल, पवन कुमार व वर्कर राजेश कुमार सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
 फोटो कैप्शन 7:मच्छरों के बारे में जानकारी देते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम।



चेतावनी-किसी प्रकार की लेख की कापी करना दंडनीय अपराध एवं कापीराइट एक्ट के खिलाफ होगा।
*************************************************************************
***************************************
************
 पुराने वक्त से प्रयोग










करते आ रहे हैं टींट एवं बाडिय़ा
****************************
**************************** ***********
कनीना की आवाज। पुराने समय से बुजुर्ग एक कहावत कहते आए हैं कि -
                होल़ो   पूच्छै   होल़ी  तैं , के  रांधागी  होल़ी  नै ।
                टींट बाडिय़ा सब दिन रांधू, चावल़ रांधू होल़ी नै।।
 यह कहावत बहुत पुरानी है जो सिद्ध करती है टींट एवं बाडिय़ा पुराने समय से इंसान प्रयोग करता आ रहा है। शरीर के लिए बेहद लाभप्रद ये फल एवं फूल कैर पौधे से प्राप्त होते हैं। पुराने समय में हर गांव में हर जगह बणियां होती थी। कैर इन बणियों में पाए जाते है। कैर ऐसे पौधे होते हैं जो सूखे में भी लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। पानी की बहुत कम आवश्यकता होती है, वास्तव में आंधी एवं बारिश आदि के तेज बहाव को राोक देते हैं। इन पौधों के अंदर अनेकों सरीसृप निवास करते हैं। कैर की लकड़ी बहुत शुभ मानी जाती है। और पुराने वक्त में घरों में दही बिलोते समय मथनी इसी के सहारे चलती थी। वह जमाना बदल गया फिर मधानी भी अनेकों प्रकार की आने लगी। आजकल के बच्चे यह भी नहीं जानते होंगे कि किसी समय दही से मक्खन बनाने की मधानी कैसे प्रयोग करते थे। कै र की लकड़ी बहुत कारगर मानी जाती है। कैर का नाम लेते ही एक ऐसे पौधे का चित्र मन में भरता है जिसके पत्ते नहीं दिखाई देते। पत्ते तो होते हैं किंतु बहुत बहुत सुई जैसे होते हैं। सुई जैसेे पत्ते वाष्पोत्सर्जन क्रिया कम करने के लिए होते हैं। कैर का तना स्वयं ही पत्ती का  कार्य करते हैं। प्राय मार्च-अप्रैल तथा अगस्त एवं सितंबर ,वर्ष में दो बार फूल एवं फल प्रदान करते हैं। कैर के फूल जो अभी खिले नहीं है उनको बाडिय़ा नाम से जाना जाता है। ये फूल खिल जाते हैं उनको भी कुछ लोग प्रयोग में लाते हैं।
  फूल से फल बनते हैं जिन्हें टींट कहते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभप्रद होते हैं। पेट की कई रामबाण औषधियां इसी से बनती है। वास्तव में पुराने समय में बाडिय़ां तोड़कर लाये जाते थे तोड़कर होने छाछ में डालकर कुछ दिनों के लिए रख देते है।। कुछ दिनों पर रखा देने के बाद उसे उठना बोलते हैं। छाछ में रखने से इनमें खटास आ जाता था। उन्हें साफ पानी में धोकर कई प्रकार से प्रयोग किया जाता है। विशेषकर इन की सूखी सब्जी बनाई जाती थी जो बड़े चाव से खाई जाती है। आज भी बुजुर्ग पुराने जमाने की सब्जी को नहीं भूल पाए हैं।  इसके फूल भी इसी प्रकार सब्जी बनाने के काम आते हैं। इनके फल होते हैं उनको भी ऐसे ही प्रयोग किया जाता है। जहां टींट में अंदर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं लिपिड पाए जाते हैं वही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी डायबिटिक औषधि के रूप में जाना जाता है। शुगर की बीमारी में भी अच्छे होते हैं। मधुमेह को दूर कर देते हैं। फूलों में एस्कार्बिक अमल पाया जाता है तथा इनको ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर सब्जी बनाने के काम लेते हैं। राजस्थान जैसे क्षेत्रों में तो कैर एक बहु औषधीय पौधा बन गया है। इसके टींट जहां हरे रूप में होते हैं। बाद में वे लाल बन जाते हैं। ये पीचू नाम से जाने जाते हैं और पीचू को बड़े चाव से खाते हैं। फलों को पक्षी और पशु खाते हैं। जिनका स्वाद मीठा होता है। जिसमें काले बीज पाए जाते हैं। वास्तव में टींट को सूखा लिया जाता है जहां वे देसी सब्जियां बनाने में बहुत कारगर होते हैं। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग टीट का अचार प्रयोग करते हैं। कैर की ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पूजा भी करते हैं क्योंकि इसके औषधि गुण होते हैं। मेलों के अफसरों पर इसके पीछे कांटो में चने आदि भी पिरोए जाते हैं जो एक सगुन माना जाता है। कैर का रंग इतना गहरा और हरा होता है कि दूर से दिखाई देता है लेकिन जब इस पर फूल लगते हैं तो दूर से लोग आकर्षित करते है। कैर में सरीसृप निवास करते हैं और कैर उनका सुरक्षा भी करता है। कैर अधिक ऊंचा नहीं होता लेकिन कभी कबार इसकी लकड़ी मोटी हो जाती है तो काट कर घरों में प्रयोग करते हैं। परंतु कर जब खत्म हो जाते हैं दोबारा से पनपने में लंबा समय लेते हैं।
टींट का अचार जब कोई एक बार खा लेता है तो वह इसकी और आकर्षित होता चला जाता हैं। अचार का वो इतना दीवाना बन जाता है कि टींट के अचार के बगैर वह खाना तक नहीं खाता।
 बुजुर्ग आज भी बताते हैं पुराने समय में अधिक संघर्ष करके टींट को तोड़ कर लाते थे और थैलों में भरकर घर तक पहुंचाते थे। घरों में छाछ भी अधिक मात्रा में होने से टींट को छाछ में कुछ दिनों तक डाले रखते है। जब उनका कड़वाहट कम हो जाता है तो उन्हें तलकर या भूनकर प्रयोग करते है। आज कभी पेट में दर्द हो जाए तो इसका पिसा हुआ पाउडर लिया जाता है। टींट का प्रारंभ में रंग हरा होता है वहीं बाडिया भी हरे रंग का होता है। यदि टींट को न तोड़ा जाए तो बाद में यह लाल रंग रूप धारण कर लेता है जिसे पीचू कहते हैं तथा लोग चाव से खाते हैं। जिसका स्वाद मीठा होता है परंतु इनके बीजों को फेंक दिया जाता है। कुछ पक्षी तो बड़े अधिक लुभाते हैं और उसके फलों को खाते हैं और अपना पेट भरते हैं। टींट एवं बाडिय़ा आदि वर्तमान में पुरानी बात होती जा रही है किंतु लंबे अरसे तक अचार के रूप में टींट को आज भी प्रयोग किया जाता है। बाजार में टेंटी/टींट आदि नामों से आचार मिल जाता है जो सिद्ध करता है कि बुजुर्ग जिस फल का प्रयोग करते थे सबसे अधिक प्रयोग करते थे वह आज भी उपलब्ध है।
क्योंकि कहावत है टींट बाडिय़ा सब दिन सब दिन रांधू का अर्थ है कि टींट एवं बाडिय़ा की सब्जी तो प्रतिदिन बनती है लेकिन चावल होली जैसे पर्व  के दिन बनाऐ जाते थे। इसे सिद्ध होता कि चावल बुजुर्ग कम खाते थे ये कम मिलते थे वही टींट एवं बाडिय़ा प्रतिदिन प्रयोग करते थे। अब भी बड़े-बड़े शहरों में बाजार में कुछ गरीब जाति के लोग टींट बडिय़ा आदि बाजार में बेचते देखे जा सकते हैं। वे ढेर लगाए इनको बेेचते हैं।
 टींट खाने की आदत डाली जाएगी और बढिय़ा की सब्जी बनाई जाए तो आज भी पुराने समय का स्वाद फिर से हाजिर हो सकता है। अभी टींट पर बहुत से शोध चल रहे हैं। यह भी हो सकता है कि भविष्य में कैर बड़े स्तर पर औषधि के रूप में प्रयोग किया जाए। पुराने वक्त में सांगर, चौलाई, श्रीआई, बथुआ एवं हरी मेथी आदि अधिक प्रयोग करते थे।

Tuesday, July 5, 2022

 
2 लोगों पर मार पिटाई का मामला दर्ज
****************************************
********************************************
***************************************

कनीना की आवाज। कनीना उपमंडल के गांव के झाड़ली में एक व्यक्ति के साथ दो अन्य लोगों ने मारपीट की। पीडि़त द्वारा कनीना थाने में मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल झाड़ली निवासी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि वह अपने खेत में काम कर रहा था तभी गोविंद तथा रमेश नामक व्यक्ति लाठी-डंडों से खेत में पहुंच गए और उनकी पैरों और नलों पर चोट मार कर पिटाई की। उन्होंने कहा कि 29 जून को कनीना कोर्ट में मुकदमा किया है उसे उठा लो वरना जान से मार देंगे। अगली सुनवाई 6 जुलाई की है मौके पर तुम्हें पहुंचने नहीं देंगे।  राहुल कुमार ने दो लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जिस पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज कर लिया है।




5 लोगों के विरुद्ध कनीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
-इस्तगाशा के आधार पर हुआ मामला दर्ज
**********************************************
****************************************
********
कनीना की आवाज। अगिहार निवासी कविता द्वारा एसडीजेएम कनीना में इस्तगासा दायर करने के बाद पप्पू, कविता, भतेरी, धनपति और कर्मपाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने इस्तगासा में कहा है कि 12 फरवरी 2022 को उपरोक्त लोग आये और सिर पर ईंट से वार किया जिसे गंभीर चोट आई। उसके बाद उन्होंने गलत हरकत की और मारपीट की, लात घुसा से मारा। जोर-जोर से शोर किया तो वह व्यक्ति मौके से भाग खड़े हुए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस की सहायता से उन्होंने कार्य आई तो मांगी जिस पर पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। घायल को कनीना लाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया तत्पश्चात उन्होंने महेंद्रगढ़ में अपना इलाज करवाया। कविता का आरोप है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत की उच्च अधिकारियों को भी लिखा किंतु पुलिस थाना कनीना ने महज 107/151 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बावजूद भी उपरोक्त व्यक्तियों ने धमकी देनी जारी रखी जिसको लेकर पीडि़त ने कनीना एसडीजीएम में इस्तगासा दायर किया जिसके आधार पर कनीना पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





धनौंदा निवासी पत्रकार जसवंत सिंह को भ्रातृ शोक
*********************************************
*********************************

कनीना की आवाज। उपमंडल के गांव धनौंदा निवासी पत्रकार जसवंत सिंह के बड़े भाई सेवानिवृत्त सूबेदार जयपाल सिंह को ब्रेन हेमरेज की वजह से निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। उनके बड़े लड़के सूरत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दे कि सूबेदार जयपाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। जिन्होंने मंगलवार सुबह अपनी अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, दो पोते, तीन पौती, एक दोहता, एक दोहती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी अंतिम यात्रा में प्रेस क्लब कनीना के प्रधान दीपचंद यादव, ब्लॉक प्रधान मनोज रोहिल्ला, उमादत्त कौशिक, अनिल शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, कर्मवीर सिंह, मनीष शर्मा, सुमित शर्मा सहित अन्य पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
फोटो कैप्शन: जयपाल सिंह




 अब तक हुई 39 एमएम बारिश
-किसान जुटे हैं जोर शोर से बिजाई में
***************************************
*************************************
******
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में विगत दिनों 39 एमएम बारिश हो चुकी है। यह बारिश दो बार में हुई है। किसान जोर शोर से बीजाई कार्य में जुटे हुये हैं।
अभी तक बाजरे की आधी बीजाई हो चुकी है तथा आधी और होने वाली है। गत दिनों से किसान खरीफ फसल बतौर बाजरे की बिजाई में लगे हुये हैं। बीजाई लायक बारिश पहले ही हो चुकी है।
किसान अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, योगेश कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने बीजाई कर दी है। कनीना क्षेत्र में करीब 8500 हेक्टेयर में बाजरे की बिजाई हो चुकी है। कृषि वैज्ञानिक भी इस समय बिजाई को समय अनुकूल मानते हैं। उनका कहना है कि इस समय बिजाई का अर्थ है कि भावी फसल के लिए पर्याप्त समय बच जाएगा और यह फसल करीब 72 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। कृषि विस्तार सलाहकार डा देवराज यादव का कहना है कि बाजरे के अंकुरण के लिए जितनी नमी चाहिए वो वायुमंडल में है। उनका कहना है कि बीजाई लायक बारिश हो चुकी है। किसानों को मौसम का ख्याल रख बीजाई करनी चाहिए।
 फोटो कैप्शन 01: बीजाई करता किसान।





किसान जुटे निराई कार्यों में
-अगेती बाजरे की फसल की हो रही है गुड़ाई
***********************************************
***************************************
**********
कनीना की आवाज। कनीना क्षेत्र में जहां बाजरे संबंधित कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। अगेती की बिजाई की है वे निराई कार्यों में तो पछेती बीजाई करने वाले किसान अभी बीजाई के कार्यों में ही लगे हुए हैं।
अगेती बिजाई करने वाले किसान खेतों में अवांछनीय पौधे, खरपतवार आदि को हटाने का कार्य कर रहे हैं। किसान सूबे सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में निराई का कार्य चल रहा है ताकि बारिश के बाद फसल को अधिक लाभ हो सके। उन्होंने बताया कि अभी जा पछेती बिजाई की गई है उसे अभी अंकुरित होने में समय लगेगा। अगेती बीजाई की फसल बड़ी हो चुकी है। बारिश होती तो उसे ज्यादा लाभ होगा। ऐसे में किसान अपने खेतों से निराई करके बाजरे की फसल में खाद आदि डालने का प्रयास  हैं।  उल्लेखनीय है कि किसानों के खेतों में जंगली चौलाई,सांटी, बुई, घास सहित कई अवांछनीय पौधे फसल के साथ पैदा हो गए हैं और फसल को कमजोर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि निराई करने के बाद पैदावार बढऩे की संभावना होती है।
 जहां पछेती बिजाई के तहत कनीना और आसपास क्षेत्र में बाजरे की बिजाई अभी हाल ही में की है और किसान अभी भी जुटे हुए हैं। किसान अगेती फसल उगा कर खुश है जो अब बड़ी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि जब कुछ दिनों पहले बारिश हुई थी तो उसका लाभ उठाकर कुछ किसानों ने अगेती फसल उगा दी थी तत्पश्चात जून माह में जो बारिश हुई है उसमें अच्छी फसल उगाई गई है। कनीना क्षेत्र में करीब 19 हजार हेक्टेयर पर बाजरे की फसल बीजाई किये जाने की संभावना है।
 खेतों में निराई करने के लिए भारी पैसा खर्च करना पड़ता है। विभिन्न प्रकार की दवाई डालकर इन पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। खरपतवार पशुचारे के रूप में जरूर काम आते हैं किंतु किसानों ने पशु रखने ही कम कर दिए हैं।
कुछ खरपतवार तो किसी काम की नहीं है तो कुछ खरपतवार को किसान पशुचारे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। बारिश के बाद तो इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। इनको नष्ट करने के लिए दिनरात किसानों को खेतों में काम करना पड़ता है तथा उन्हें हाथों से उखाड़कर फेंकना पड़ रहा है।
   किसानों ने बताया कि बाजार से महंगे दामों पर खरपतवारनाशी खरीदकर लानी पड़ती है। दुकानदार महेश कुमार, कुलदीप सिंह ने बताया कि अलग अलग खरपतवार को नष्ट करने के लिए दवाओं की जरूरत पड़ती है। किसान इनको डालकर खरपतवार से निजात पा सकते हैं।
अच्छे भाव मिलेंगे-बाजरे का एमएसपी 2350 रुपये प्रति क्विंटल का रखा गया है। विगत वर्षों से सरकारी तौर पर बाजरा खरीदा जा रहा है जिसके चलते भी किसान उत्साहित है और रुझान बाजरे की ओर है।



Monday, July 4, 2022

 
दो और विद्यार्थियों का हुआ एनएमएमएस में चयन
-पांच विद्यार्थियों का पहले हो चुका है एनएमएमएस में चयन
*******************************************************
***********************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के दो और विद्यार्थियों का एनएमएमएस अर्थात नेशनल मिंस कम मेरिट स्कोलरशिप में चयन हुआ है। इससे पहले भी मई 2022 में पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ था। हाल ही में एससीइआरटी ने 24 विद्यार्थियों की सूचि और डाली है जिसमें से धनौंदा की दो छत्राएं चयनित हुई हैं। हाल में चयन होने वाली छात्राएं दिव्य पुत्री नरेश तथा दिव्या पुत्री रामबिलाश हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य कृष्ण सिंह एवं मुख्याध्यापक महिपाल सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय से संजू, सिया, मुकान, चंचल एवं रीतिक का चयन एनएमएमएस में मई 2022 में चयन हुआ था। यह परीक्षा मार्च 2022 में नारनौल आयोजित हुई थी। इसके आधार पर अब छात्रा को वजीफा मिलेगा।  विस्तृत जानकारी देते हुए सतन कुमार प्राध्यापक ने बताया किस परीक्षा में चयन होने के बाद विद्यार्थी को 12वीं कक्षा तक 1000 रुपये प्रति माह के रूप से वजीफा दिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।
  उल्लेखनीय है कि धनौंदा से अब तक सा विद्यार्थियों का तथा धनौंदा क्लस्टर से पांच खरकड़ाबास के विद्यार्थियों का एनएमएमएस में चयन हुआ है।






कन्हैयालाल के हत्यारों को मिली फांसी की सजा -शिवकुमार
**************************************************
***************************************
*****************
कनीना की आवाज। कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए आज वीर भूमि खेड़ी तलवाना के सैकड़ों युवाओं ने एक बैठक का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि कन्हैयालाल जैसे लोगों का गला रेत कर हत्या करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाना चाहिए तथा उन्हें फांसी की सजा दिलवाने के लिए कड़े से कड़े प्रयास करने चाहिए। ये विचार भाजपा युवा नेता शिवकुमार ने वीर भूमि खेड़ी तलवाना की भूमि पर सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा के हिंदू आज भी भाईचारा कायम रखता रखता है लेकिन हमारे प्यार और प्रेम को यह लोग हमारी कमजोरी समझते हैं जिसके कारण कन्हैयालाल जैसे शरीफ लोगों की निर्मम हत्या कर लोगों में दहशत फैलाने का काम जो इन लोगों द्वारा किया गया है, उन्हें किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। जिस पर बैठक में सभी लोगों ने भाजपा नेता शिवकुमार के व्याख्यान को सही ठहराते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि इस प्रकार की जघन्य अपराध करने वाले लोगों को फांसी की सजा दिलवाई जाए ताकि अन्य किसी कन्हैयालाल की जान यूं ना जाए। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: खेड़ी तलवाना में बैठक करते भाजपा नेता।





एकता बाजार में लगी आग, पहुंची फायर ब्रिगेड  
**************************************************
****************************************
*************
कनीना की आवाज। कनीना में एकता बाजार में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जल गया। आग जल्दी सुबह लगी बताई। मिली जानकारी अनुसार एकता बाजार में जहां अचानक आग लग गई जिसमें इनवर्टर, बैटरी ,डीप फ्रीज, डीवीआर, लेपटाप तथा छत की सीलिंग खराब हो गई।  महेंद्रगढ़ से फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग सोमवार की जल्दी सुबह लगी मानी जा रही है। आग पर जल्दी काबू पा लेने से अधिक नुकसान नहीं हो सका। दुकान विजय कुमार गाहड़ा ने किराये पर ले रखी थी।


नहर की भूमिगत किए जाने का दुष्परिणाम आने लगा
-टीडीएस की मात्रा गई है बढ़

****************************

****************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी से गुजरने वाली नहर रामपुरी डिस्ट्रीब्यूट्री के भूमिगत किए जाने से पानी की टीडीएस की मात्रा बढ़ती जा रही है। नहर का भूमिगत कार्य
अटेली सड़क मार्ग से रेवाड़ी सड़क मार्ग के बीच कनीना मंडी से गुजरने वाले स्थल पर किया गया है। कनीना में आरओ पर लंबे समय से काम करने वाले अशोक कुमार एवं नरेंद्र कुमार ने बताया कि जब तक नहर भूमिगत नहीं की गई थी कनीना मंडी में टीडीएस 600 से अधिक नहीं पहुंचा था जो कि अब 2000 तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि नहर के पास जहां टीडीएस 500 होता था वह टीडीएस 800 पहुंच गया है। उनका मानना है कि टीडीएस अभी और बढ़ेगा क्योंकि नहर का पानी रिसाव नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया किसी जमाने में सिहोर गांव के लोगों का पानी खारा होता था जो खेती व पीने के काम में नहीं आता था परंतु जब से नहर आई है उनका पानी का स्वाद ही बदल गया है यहां तक कि अब बेहतर फसल होने लगी है। नहर की भूमिगत किये जाने से अनेकों समस्याएं बनती जा रही हैं।






लीज जमीन का कब्जा तत्काल सौंपने की मांग की
************************************************
*****************************************
*********
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन ने रोहतक जिले के पहरावर गांव की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को 33 वर्ष के लिए पट्टा पर दी गई जमीन का विवाद सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा गठित मंत्रियों की समिति को ज्ञापन भेजकर लीज जमीन का कब्जा तत्काल गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को सौंपने की मांग की है।
ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि जमीन विवाद के समाधान के लिए गठित समिति के सदस्य परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को अलग-अलग ज्ञापन भेजकर पहरावर जमीन मामले का शीघ्र सकारात्मक हल निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2009 में रोहतक जिले के पहरावर गांव के 123 कनाल जमीन 33 साल के पट्टे पर गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था को दी गई थी। परन्तु अब कुछ विभागीय अड़चनों का बहाना बनाकर सरकार जमीन का कब्जा ब्राह्मण सभा को देने में आना-कानी कर रही है। जिसके कारण सर्व समाज के लोगो में भारी रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लीज जमीन पर अच्छी-अच्छी उच्च शिक्षण संस्थान बनने हैं। जिसका फायदा सभी समाज व वर्गों के बच्चों को होगा। इसलिए मंत्रियों की समिति सहानुभूतिपूर्वक विचार कर लीज जमीन का कब्जा गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को सौंपने का मार्ग प्रशस्त कर विवाद का समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि लीज पंजीकरण के बाद जमीन पर गौड़ ब्राहमण प्रचारिणी सभा का कानूनन हक बनता है। सरकार कब्जा देने में देरी कर सर्व समाज की भावनाओं की अनदेखी कर रही है। इसलिए संगठन ने मंत्रियों की समिति को ज्ञापन भेजकर पुरजोर मांग की है कि जमीन का कब्जा तत्काल गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को सौंपा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार जमीन का कब्जा देने में जितनी देरी करेगी उतना ही लोगों में आक्रोश बढ़ेगा और लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।













पत्नी के काज के निमित्त दिए गौशाला को एक लाख रुपये
***********************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की  श्रीकृष्ण गोशाला में सुरजीत सिंह नंबरदार करीरा निवासी ने अपनी पत्नी के काज के निमित्त गौशाला में एक लाख रुपये की दान राशि प्रदान की है। यह राशि हुकुमचंद प्र्रधान श्रीकृष्ण गौशाला ने ग्रहण की।
 इस अवसर पर प्रधान हुकुमचंद ने कहा कि गायों की सेवा सर्वोत्तम सेवा होती है। गायों को माता का दर्जा दिया गया है। गाये बेहतरीन घी एवं दूध देती है जिससे स्वास्थ्य बनता है। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा समय-समय पर करते रहने से सभी पाप दोष दूर होते हैं। ऐसे में गायों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा विभिन्न अवसर आते हैं जब इंसान पैसों को अनावश्यक रूप से खर्च कर देता है यदि उसकी बजाय वह गौशाला में दान करें तो इसका अधिक लाभ होता है। इस मौके पर उन्होंने सरजीत सिंह नंबरदार का आभार व्यक्त किया और नई पहल पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रवीण कुमार और शेर सिंह, होशियार सिंह, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
 उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सुरजीत सिंह नंबरदार गौशाला में चार लाख रुपये का दान दे चुके हैं।
 फोटो कैप्शन 01: श्रीकृष्ण गौशाला में एक लाख रुपये का दान देते सुरजीत कुमार।

Sunday, July 3, 2022

 
पूर्व सीएम राव बिरेंद्रसिंह की पौती आरती राव के जन्मदिन पर गोशाला में काटा केस, आर्थिक अनुदान की घोषणा
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में काटा गया केक
-पूर्वजों के पदचिह्नों पर चल आरती राव कर रही लोगों की भलाई व भाजपा की मजबूती के लिए कार्य
**************************************************************************
******************************************************************
*************************************
**********************************
कनीना की आवाज।  प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेंद्र सिंह की पौती व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीतसिंह की बेटी आरती राव का जन्मदिन बाबा हेमादास गौशाला भोजावास में गायों को हरा चारा खिला और केक काटकर मनाया। इस मौके पर अटेली विधायक सीताराम यादव के पुत्र प्रवीण यादव व भारी संख्या में आरती राव समर्थक मौजूद थे।
इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा की राजनीति व विकास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का विशेष योगदान है। अपने लंबे राजनीति जीवन में राव परिवार के दामन पर कभी दाग नहीं लगा। उन्होंने हरियाणा के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। केंद्रीय मंत्री राव बिरेंद्र सिंह ने अपने कृषि मंत्री काल में देश व प्रदेश के किसानों के लिए अनेकों ऐसी योजनाएं बनाई जिनका किसानों को आज भी लाभ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपने पिता की उसी राजनीति परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा को विकास की राह पर लेकर जा रहे है। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आरती राव भी आज भाजपा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जब से उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का पद संभाला है, तब से दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ हरियाणा में पार्टी को मजबूती मिली है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आरती राव के जन्मदिन पर गौशाला को आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं मंत्री ओमप्रकाश यादव ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी कांटी में श्री बाबा शरणाईनाथ योगाश्रम न्यास एवं गोशाला का दौरा किया। वहां स्थिति बाबा पहाड़ीनाथ से आशीर्वाद लिया। उन्होंने बाबा पहाड़ीनाथ व ग्रामीणों की मांग पर शरणाईनाथ गोशाला में भी आर्थिक अनुदान देने की घोषणा की। इस मौके पर सुशील सरपंच ढाणा, महेंद्र सरपंच भडफ़, कृष्ण सरपंच ककराला, बिजेंद्र सरपंच इसराणा, पूर्व चेयरमैन विकास यादव, पार्षद सतपाल पाथेड़ा, पूर्व सरपंच रामौतार भोजावास, कालू टांडू, रोहताश चेयरमैन, सुमेर चेयरमैन, विक्रम यादव सहित अनेक लोग मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 04:भोजावास गोशाला में आरती राव के जन्मदिन का केक काटते मंत्री ओमप्रकाश यादव।





भारत विकास परिषद की बैठक संपन्न
**************************************
****************************************
**
कनीना की आवाज।  भारत विकास परिषद कनीना की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक कनीना के नेताजी मेमोरियल क्लब में मोहन सिंह यादव शाखा अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई जिसमें 26 जून को प्रान्तीय कार्यशाला रेवाड़ी की जानकारी सभी सदस्यों को दी गई।
 प्रांत सेवा प्रमुख कंवर सैन वशिष्ठ ने जानकारी दी कि यादव धर्मशाला नारनौल में 10 जुलाई को नारनौल शाखा के द्वारा 10  बजे लगाए जा रहे कृत्रिम अंग नाप तोल शिविर में  जरूरत मन्द लोगों को भारत विकास परिषद द्वारा शरीर के कृत्रिम अंग जो क्षति ग्रस्त हो गए हैं  वह दिए जाएंगे। साथ ही शाखा की आजतक की आमदनी व खर्च का लेखाजोखा दिया गया और सभी खर्चों को पास किया। शाखा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से शाखा की सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।
बैठक में कंवर सैन वशिष्ठ शाखा संरक्षक, मोहन सिंह यादव अध्यक्ष, कृष्ण सिंह यादव उपाध्यक्ष, लखन लाल जांगड़ा सचिव, देश राज यादव सह सचिव, प्रेम कुमार सिंगला कोषाध्यक्ष,धनपत सिंह यादव आदि की उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन 01: भारत विकास परिषद की बैठक का नजारा।






स्वास्थ्य जांच शिविर का किया बाबा ने उद्घाटन
********************************************
**************************************
************************
कनीना की आवाज।  जैनाबाद आश्रम के के महाराज लाल दास ने राव मुरलीधर की धर्मशाला जैनाबाद में स्वस्थ जांच शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर ओम अस्पताल रेवाड़ी के सौजन्य में लगाया गया था। जिसमें गांव एवं आस पास के 105 मरीजों ने जांच करवाई। विभिन्न जांच की गई तथा उन्हें मुफ्त डाक्टरी सलाह दी गई।
  इस मौके पर महाराज लालदास ने कहा कि स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से करवा लेने से किसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। यदि प्रारंभ में ही किसी बीमारी को पकड़ लिया जाए तो निश्चित रूप से उसका इलाज संभव है वरना इलाज कठिन ही नहीं कभी कभी दुष्कर बन जाता है। इस मौके पर उन्होंने शिविर का अपने हाथों से शुभारंभ किया। इस मौके पर रणधीर सिंह, ओम अस्पताल के विभिन्न डाक्टर एवं अन्य जन उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते बाबा लालदास महाराज।



एक साधु ने की दूसरे साधु के साथ मारपीट मामला शहर थाने तक पहुंचा

***********************************

**********************************
कनीना। कनीना के निकटवर्ती ग्राम भडफ़ के मंदिर में रह रहे बाबा प्रेम गिरी के साथ दूसरे बाबा रमेश दास ने की मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रेम गिरी महाराज के साथ मारपीट करने वाले बाबा रमेशदास को कनीना बस स्टैंड से पकडऩे में कामयाबी हासिल की है।
 मिली जानकारी के अनुसार खंड के निकटवर्ती ग्राम भडफ़ के एक मंदिर में रह रहे बाबा प्रेम गिरी महाराज के साथ रमेश दास महाराज ने रात को मंदिर में घुसकर मारपीट की जिसमें बाबा प्रेम गिरी महाराज बुरी तरह घायल हो गए जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर शहर थाना कनीना को देकर मामले से अवगत कराया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज किया था। वही पुलिस ने कई बार रमेश दास को पकडऩे के लिए रेड की लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया लेकिन अब पुलिस ने मारपीट करने वाले रमेश दास को कनीना बस अड्डे से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। वहीं क्षेत्र वासियों का कहना है कि बाबा प्रेम गिरी महाराज विद्वान संत हैं जो लोगों को शुभ मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं जिनके साथ गत दिनों रमेश दास महाराज द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी जिस पर मामला पुलिस तक भी पहुंचा था तथा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज भी किया गया था।  




ओम शांति माउंट आबू से चली रैली यात्रा पहुंची कनीना लोगों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
*************************************************************
***********************************
***********************
कनीना की आवाज। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज ओम शांति के हजारों समर्थकों द्वारा रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए किरोड़ीमल पंसारी कनीना मंडी ने बताया की ओम शांति माउंट आबू द्वारा एक रैली यात्रा निकाली गई है जो देश के विभिन्न राज्यों से होती हुई शहरों व कस्बों में पहुंचेगी और लोगों को रोड सेफ्टी तथा  पर्यावरण बचाने के लिए संदेश देगी। जिसको लेकर ओम शांति माउंट आबू से चली एक यात्रा रोड सेफ्टी तथा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने बाइक व गाडिय़ों में सवार होकर शहर शहर कस्बे कस्बे तथा गांव गांव पहुंच कर रोड पर चलते हुए हेलमेट का प्रयोग करने व गांव में आए दिन काट रहे हरे वृक्षों को रोकने के लिए पर्यावरण बचाओ का आयोजन तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण, रत्ना दीदी लता के अलावा सैकड़ों ओम शांति के लोगों का कनीना पहुंचने पर कस्बा वासियों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया वही इस यात्रा का कनीना कस्बे में पहुंचने पर शहर थाना प्रबंधक मूलचंद तवर व उनकी टीम द्वारा इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
 इस मौके पर शहर थाना प्रबंधक मूलचंद तवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ओम शांति के द्वारा जो प्रेरणा यात्रा निकाली जा रही है वह वास्तव में सराहनीय है इसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन को बचाना है। उसमें चाहे रोड सेफ्टी कार्यक्रम हो या फिर पर्यावरण बचाओ दोनों कार्यक्रम ही मानव जीवन पर आधारित हैं। इसलिए हमें इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होना चाहिए और उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस अवसर पर कस्बे के मनीष गुप्ता, धर्म जांगड़ा समाजसेवी मदन सिंह, मास्टर सुशील कुमार के अलावा अन्य क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: ओम शांति रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते मूलचंद थाना प्रभारी।


4 नामजद तथा 2-3 अन्य के विरुद्ध मार पिटाई का मामला दर्ज 

*******************************

**********************************
 कनीना। कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग निवासी विकास कुमार ने उनके साथ चार नामजद तथा 2-3 अन्य के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। विकास कुमार ने अपनी खाद बीज की दुकान सेहलंग बस स्टैंड पर की हुई है। विकास कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि 30 जून को जब अपनी दुकान पर पहुंचा तो विकास सेहलंग एक युवक आ गया और उसने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ का कारण पूछा तो उसने कहा कि तुम मेरे ग्राहकों को अपनी दुकानों पर बुलाते हो। उन्होंने भी अपनी खाद बीज की दुकान खोल रखी है। इसके बाद विकास कुमार पीडि़त अपनी दुकान पर चला गया। शाम को जब वह घर पहुंचा तो तीन बाइकों पर सवार होकर 6-7 व्यक्ति पहुंचे जिन्होंने हाथ में राड ले रखी थी।  सभी ने मिलकर लात और राड से पिटाई की। शोर करने पर पीडि़त का भाई संजीव मौके पर आ गया और वे भाग खड़े हुए। जाते वक्त जान से मारने की धमकी दे गए। घायल विकास को सेहलंग अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनका इलाज महेंद्रगढ़ चला। उनकी शिकायत पर विकास, बाबूलाल, रामबीर एवं मदन के अतिरिक्त 2-3 अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






धारावाहिक-12
   59 वर्षों से जन सेवा में रत है-सत्संग मंडल
-डा मेहरचंद कनीना ने की थी स्थापना
       -डा होशियार सिं











ह यादव/कनीना की आवाज-
************************************************************
*******************************************************
***************************
 हरियाणा प्रांत के दक्षिण में राजस्थान सीमा से सटे महेन्द्रगढ़ जिला के सुदूर पूर्व में एक छोर पर नाभा रियासत का कस्बा कनीना है जहां विगत 59 वर्षो से निस्वार्थ भाव से मोलडऩाथ सत्संग मंडल कार्यरत है जो प्राचीन भारतीय संस्कृति को जीवित रखने व उसका प्रचार प्रसार करता आ रहा है।
बाबा मोलडऩाथ यहां महान तपस्वी हुए हैं जिनकी याद में होली के त्योहार पर विशाल मेला लगता है। वर्ष 1963 में राव मेहरचन्द ने बाबा की स्मृति में मोलडऩाथ सत्संग मंडल की स्थापना की जो भजन, शब्द, कीर्तन द्वारा जीव कल्याण मुक्ति मार्ग, गहन सत्य, आत्मज्ञान, शांति एवं सद्भाव का प्रचार कर रहा है।
 करीब एक दर्जन व्यक्तियों का समूह साज बाज सहित कुआं पूजन, छठी की रात, भजन तथा अन्य उत्सवों पर सरल व मधुर भाषा, मुक्तकंठ अमृतमय वचनों की बौछार करता है वचनों से विभोर होकर जो दानी सज्जन श्रद्धा से बाबा के नाम पर दान दक्षिणा देते हैं उसे इक_ा कर जन सेवा में खर्च किया जाता है। अब तक सत्संग मंडल ने दो नि:शुल्क आंखों के कैम्प, बाबा आश्रम निर्माण, राजकीय स्कूल में एक कमरा व बरामदा बनवा चुका है। स्कूल में ही 50 गुणा 40 फुट का हाल व बरामदा बनवाया है।
वर्तमान में सत्संग मंडल डा. मेहर चन्द की अध्यक्षता में कनीना के बाबा मोलडऩाथ आश्रम पर महत्वपूर्ण कार्य किये है। बाबा आश्रम में गुफा निर्माण, प्रकटनाथ स्थल निर्माण, बाबा मोलडऩाथ आश्रम जीर्णोद्धार बाबा डूंगरदास स्थल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य एवं विकास कर बाबा स्थल की छटा को चार चांद लगा दर्शनीय स्थल के रूप में उभारा है।
    बाबा मोलडऩाथ सत्संग मंडल अकेले कस्बा कनीना में ही नहीं अपितु समीपी ग्रामों में सत्संग का आगाज करता रहा है। मंडल मेले के वक्त एकता सौहार्द बनाने तथा प्रबंध करने का कार्य करता है, मेले में विभिन्न स्पर्धाओं में ईनाम के वक्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा बाबा स्थल पर साधुओं के खान पान का प्रबंध भी करता है।
    वर्तमान में बाबा आश्रम के प्रति लोगों में अगाध आस्था पनपी है। सभी महत्वपूर्ण कार्यों के प्रारम्भ में बाबा स्थल पर धोक लगा प्रसाद चढ़ाया जाता है।
 सत्संग मंडल के डा मेहरचन्द ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माडल स्कूल में बनाये गये हाल की लिपाई-पुताई का कार्य पूर्ण करवाया जिस पर 30 हजार रुपये की लागत आई है। विद्यार्थियों, प्राचार्य व कस्बावासियों की बेहद मांग पर यह निर्माण कार्य पूरा करवाया गया है। हाल में खेल का अभ्यास जैसे बाक्सिंग व कुश्ती कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि बाबा मोलडऩाथ आश्रम पर हाल ही में निर्माण कार्य पूर्ण करवाया है।
एक श्रद्धालु एवं बाबा सत्संग मंडल के सदस्य ओमप्रकाश सत्संगी का कहना है कि कस्बा कनीना का यह मंडल गोल्डन जुबली पार कर चुका है तथा अपार लोकप्रिय हो गया है जिसकी मांग समीप गांवों में भी होने लगी है। प्रत्येक माह मेें दो या तीन दिन कस्बा से बाहर सत्संग करने जाना पड़ता है। कुछ सज्जन तो प्रत्येक सत्संग में भाग लेते हैं।
 विगत 59 वर्षों से संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ सत्संग मंडल जन सेवा करती आ रही है। रात को विभिन्न अवसरों पर जाकर प्राप्त धन को जन सेवा में खर्च करने के अलावा संत आश्रम को चार चांद लगाने में व्यस्त है।
   प्राप्त विवरण के अनुसार कनीना के निवासी मेहरचंद नामक जो डाक्टर नाम से जाने जाते हैं ने वर्ष 1963 में कनीना के प्रसिद्ध संत मोलडऩाथ के नाम पर एक सामाजिक संस्था की स्थापना की थी जो आज भी जनसेवा में जुटी हुई है। यह मंडल प्रारंभ से ही अपने कुछ सदस्यों की सहायता से विभिन्न सामाजिक अवसरों पर विशेष कर छटी की रात को सत्संग करके प्राप्त राशि को संत आश्रम के विकास ही नहीं अपितु विभिन्न स्थानों पर जनसेवा कर रही है।
   इस संस्था ने न केवल मुफ्त आंखों के कैंप लगवाए अपितु स्कूल में कमरे एवं बड़ा हाल बनवाकर जन सेवा की। इस मंडल में जहां एक व्यक्ति हारमोनियम का वादन करता है वहीं बोतल एवं घड़ों को वाद्य यंत्र बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। ये लोग रात भर विभिन्न प्रकार के भजनों विशेषकर खंडन मंडन पर प्रहार करते हैं और समाजसेवा करते हैं। यह मंडल आम जनता को नई दिशा दिखाता आ रहा है। इस मंडल के जन नि:स्वार्थ भाव से जन सेवा करते हैं।
 डा मेहरचंद-
सत्संग मंडल के संस्थापक मेहरचंद जी का कहना है कि वर्ष 1963 में जन सेवा एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के उद्देश्य से सत्संग मंडल बनाया था। जब प्रारंभ में कुछ राशि प्राप्त हुई तो उन्होंने पांच सदस्यीय एक कमेटी बनाई जिसका उद्देश्य बाबा मोलडऩाथ आश्रम का उद्धार करना था। बाद में इसमें मुखराम शर्मा, प्रहलाद शर्मा, गोसाई जी, मां. कंवर सिंह, प्रो. हंसराज, महेंद्र सिंह, रामस्वरूप साहब, होशियार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रताप सिंह, प्रभातगिरि, ख्यालीराम चेलावास, ठेकेदार मातादीन, मदन मणियार, रणजीत सिंह ठेकेदार, मुंशीराम, ओमप्रकाश यादव आदि जुड़ते चले गए।
उस वक्त इकतारा, घड़वा, खुरताल, चिमटा, मंजीरा और बाद में हारमोनियम शामिल किया गया जो साज बाज में सहायक थे। जब सत्संग मंडल बना तब इकतारा डा मेहरचंद, मुंशीराम घड़वा व सिंह राम परांत बजाते थे। अब तो सत्संग मंडल किसी पर्व पर किंतु पहले किसी भी वक्त किसी के बुलाए जाने पर उनके घर जाकर साकार एवं निराकार भगवान् की वाणी या शब्द सुनाते थे जो छह घंटों तक कार्यक्रम चलता था। कबीरदास, नित्यानन्द, रैदास, मीराबाई या किसी अन्य संत के शब्द सुनाए जाते थे। उद्देश्य केवल बुराई छुड़वाना था किंतु अब वो बात देखने को नहीं मिल रही है। उस जमाने में डा मेहरचंद ने कनीना के लगभग हर घर में जाकर शब्दवाणी की थी।
  वर्तमान में डा मेहरचंद के अलावा होशियार सिंह, मास्टर कंवर सिंह पुराने सत्संगी बचे हैं। बाद के राजेंद्र सिंह एवं रमेश कुमार आज भी सत्संग मंडल में सक्रिय हैं। बहुत से सत्संगियों ने सत्संग में आना छोड़ दिया वहीं नये युवा जुड़ते चले गये। नरेश कुमार, नरेश पुत्र हीरालाल, परमानंद, सलीम नेमीचंद, नवीन आदि शामिल हो गये हैं। परंतु कभी सत्संग मंडल में आवक राशि से किसी साजिंदे को कोई पैसा मेहनतनामा बतौर नहीं दिया जाता था किंतु बाद में परिस्थितियों को देखकर ढोलक वादक एवं हारमोनियम वादक को क्रमश: 300 रुपये एवं 350 रुपये प्रति सत्संग दिये जाते हैं। वर्तमान में करीब 80 हजार रुपये मंडल के कोष में जमा हैं।
सावधान--
यह आलेख कापीराइट के तहत है। किसी प्रकार की फोटो एवं टैक्सट कापी करना दंडनीय अपराध एवं कापी राइट एक्ट के तहत जुर्म होगा। यह ब्लाग रजिस्टर्ड ब्लाग है।
धारावाहिक -13
धारावाहिक -13 में पढ़ेंगे कनीना मंडी का इतिहास।
सभी स्थलों की फोटो साथ हैं।

Saturday, July 2, 2022

 यूरो स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
**************************************************
***************************************
************
कनीना की आवाज। यूरो स्कूल कनीना मे विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता अंतर सदनीय के स्तर पर करवाई गई जिसमें विभिन्न प्रकार के 40 मॉडल प्रस्तुत किए गए। सभी प्रतिभागियों ने विज्ञान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए अपने-अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में कंकाल तंत्र, कोशिकाओं की संरचना, ज्वालामुखी, कचरे से बनने वाले उपयोगी सामान जैसे अखबार से बनाई गई झोपड़ी, ए.टी.एम. मशीन, पावर प्लांट जैसे विज्ञान के अनेक मॉडल दिखाए गए। सभी प्रतियोगियों ने अपने-अपने मॉड़ल के साथ उनके बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। इस विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षिका ऋतु एवं मंजू यादव के दिशा-निर्देशन में संपूर्ण हुआ। इस प्रतियोगिता में न्यूटन सदन प्रथम व एडिसन सदन द्वितीय एवं आइनसटीन सदन तृतीय व ड़ार्विन चतुर्थ स्थान पर रहे। इस शुभावसर पर यूरो स्कूल के निदेशक ड़ॉ. राजेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य सुनील यादव व कक्षा छ: से कक्षा आठ की कोर्डिनेटर श्रीमती संजू यादव ने विजेताओं की बधाई दी और सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने बताया कि आज का युग वैज्ञानिक युग है, इसलिए इन सभी गतिविधियों के प्रति जागरूक होना चाहिए, साथ ही उन्होंने बताया कि समय-समय पर हमें अपने आपको अद्यतन नही किया तो हम प्रतियोगिता के क्षेत्र में पिछड़ जाऐंगे। इसलिए हमें अपने आप को अद्यतन करते रहना चाहिए।
फोटो कैप्शन 01: विभिन्न माडल देखते सुनील कुमार प्राचार्य।




साप्ताहिक गतिविधियों का किया स्कूल में आयोजन
***************************************************
****************************************
***********
कनीना की आवाज। यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कनीना में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक विभिन्न प्रकार की साप्ताहिक गतिविधियों  का आयोजन किया गया। इनमें कक्षा एलकेजी से दूसरी तक पेपर बैलेंसिंग  का आयोजन हुआ7 कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवीं  तक पेपर आइस्क्रीम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा कक्षा छठी से आठवीं तक थ्री लेग रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने अति उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। छोटे बच्चों ने पेपर बैलेंसिंग का बहुत अच्छा उदाहरण पेश किया ढ्ढ पेपर से आइस्क्रीम बनाओ प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अति उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न आइस्क्रीम को देखकर लगता था मानो ये सच में ही आइस्क्रीम हो। बच्चों ने थ्री लैग रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने मैच स्टिक का उपयोग करके सुंदर क्राफ्ट्स का निर्माण किया था।
इस अवसर पर माननीय प्राचार्य महोदय श्री योगेंद्र यादव जी ने बच्चों  द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की।  प्राचार्य जी ने प्रतिभागियों को भी आगे इसी प्रकार अपनी कला के श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए तैयार रहने को कहा। शैक्षणिक  प्रमुख नरेंद्र यादव जी ने  सभी बच्चों को निरंतर इसी प्रकार अपने पथ पर अग्रसर रहने को कहा। इस अवसर पर डीन अतर सिंह जी,गतिविधि प्रभारी ममता यादव,रूपांशी यादव,सरिता यादव ,बिजेंद्र डीपी सहित सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 02:अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य योगेंद्र सिंह।





स्वर्ग आश्रम में किया पौधारोपण
*************************************
***************************************

कनीना की आवाज। गांव रामपुरा में गत दिवस पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संस्था वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन के संस्थापक सदस्य श्री राजेश कुमार जी अभियंता बिजली बोर्ड ने अपने  पिताजी स्वर्गीय रामनिवास क्षेत्र के प्रसिद्ध दर्जी व पूर्वजों की याद में गांव की शमशान भूमि में त्रिवेणी की स्थापना कर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।
ज्ञातव्य रहे कि कुछ समय पूर्व ही गांव के युवाओं द्वारा वाइब्रेंट रामपुरा फाउण्डेशन नामक संस्था का गठन किया जो पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं के लिए समर्पित है जिसके तहत युवा वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनरूप ,राजेश कुमार,सुनील कुमार,मनीष कुमार ,रिंकू आदि अन्य युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 03: स्वर्ग आश्रम पर पौधारोपण करते वाइबं्रेट कक्लब के पदाधिकारी।





विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई
-भविष्य विद्यार्थी का माडल रहा प्रथम स्थान पर
*************************************************
****************************************
**********
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में विज्ञान अध्यापक डॉ होशियार सिंह की देखरेख में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में होमवर्क बतौर छुट्टियों में बनाए गए मॉडलों पर आधारित थी। मुख्य अतिथि प्राचार्य कृष्ण सिंह थे।
 इस मौके पर मुख्याध्यापक महिपाल सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है वही यह ज्ञान मस्तिष्क  पटल पर स्थायी होता है। उन्होंने इस प्रकार की प्रदर्शनी समय-समय पर आयोजित करने की मांग की। उधर जज की भूमिका निभाने वाले प्राध्यापक सतन सिंह, प्राध्यापक हंसराज, प्राध्यापक रविंद्र कुमार आदि रहे। इस मौके पर करीब 25 विद्यार्थियों ने अपने अपने माडलों की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर भविष्य का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा वहीं जानकी और हरीश का मॉडल दूसरे स्थान पर यश का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। भविष्य में जहां इस प्रकार की और भी प्रदर्शनी लगाए जाने की बात कही ।इस मौके पर समस्त स्टाफ आदि था।
फोटो कैप्शन 4: विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेते विद्यार्थी एवं जज।


सेवानिवृत्त जवान के साथ हुई 10000 रुपये की ठगी
-पीडि़त ने पुलिस को शिकायत देकर मामला से अवगत कराया
*******************************************************************************
*****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। कस्बा कनीना में एक व्यक्ति से 10000 रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त कृष्ण सिंह निवासी धनौंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड है और वह गांव से अपने निजी कार्य के लिए कनीना कस्बे में आया था तथा  उसने अपनी बैंक से पेंशन लेकर अपने निजी कार्य को पूरा किया इसी दौरान एक ही व्यक्ति ने उसे उसका नाम लेकर पुकारा और कहा कि मैं आपको जानता हूं आप हमारे रिश्तेदार हैं और उजीना में आपकी रिश्तेदारी है मेरा गांव भी उजीना है। उसने कहा कि वह महेंद्रगढ़ वन विभाग में डीएफओ है तथा मैं किसी काम से कनीना आया था और मेरे बैंक से पैसे नहीं निकले। इसलिए मुझे आप कुछ पैसे दे दो मैं अभी बैंक से पैसे लेकर आपको दे दूंगा।  मुझे कुछ कार्य करना है वहीं पीडि़त ने ससुराल पक्ष के व्यक्ति की मदद करते हुए 10000 रुपये दे दिए जो कनीना में एक दुकानदार के कैमरे में कैद भी हो गए वही उसने उसके साथ चाय भी पी। वहीं पीडि़ता ने बताया यह चाय पीने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति का उसके पास फोन आया और उसने उससे कहा मैं अभी आ रहा हूं और वह मुझे 10 मिनट का नाम लेकर चला गया जिसका मुझे बाद में काफी इंतजार करने के पश्चात पता चला कि मेरे साथ किसी ने 10000 रुपये की ठगी कर ली जिसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने तथा  ठगी की गई रकम को वापस कराने की गुहार भी लगाई है।
 फोटो कैप्शन: ठगी के शिकार हुए पीडि़त कृष्ण कुमार।







 ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रहता है
*********************************************************
*****************************************
********************
कनीना की आवाज। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों को कनीना शहर थाना प्रबंधक मूलचंद तंवर व सदर थाना प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश यादव ने कस्बे से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों के अलग-अलग स्थानों पर पर चालान काटे।
 इस अवसर पर शहर थाना प्रबंधक मूलचंद तवर व थाना प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश यादव ने बताया की उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 140 वाहन चालकों के चालान किए हैं। जिनमें कुछ को इंपाउंड भी किया है तो कुछ के चालान कर नसीहत दी गई है ताकि यह वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने घर पहुंचे।  विदाउट हेलमेट तथा विदाउट सीट बेल्ट व बिना कागजात के चालान काटे गए हैं और उनको समझाया भी गया है की सीट बेल्ट लगाकर चलने से दुर्घटना के समय जीवन बच जाता है और जो सीट बेल्ट लगाकर नहीं चलते उनको गंभीर चोटों के कारण जान से हाथ धोना पड़ता है।  कनीना पुलिस का मकसद ही नहीं समूची जिले की पुलिस का मकसद लोगों के जीवन को बचाना है जिसको लेकर हमें सड़कों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान काट कर उनको नसीहत दी जाती है ताकि वह सड़क पर चलते वक्त यातायात के नियमों का पालन करें और अपना जीवन सुरक्षित रखें।  
फोटो कैप्शन 06: चालान काटते हुए अधिकारी।






बीएड की परीक्षा में पुलिस रही मुस्तैद नकल कराने वाले नहीं फटक पाए सेंटर के नजदीक
*********************************************************************
****************************************
*****************************
कनीना की आवाज। नकल करने तथा कराने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये विचार शहर थाना प्रबंधक मूलचंद तवर ने गवर्नमेंट महाविद्यालय में चल रही बीएड की परीक्षा में चेकिंग के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर शहर थाना प्रबंधक मूलचंद तवर ने बताया कि स्थानीय महाविद्यालय कनीना में बीएड की परीक्षा का पहला दिन था जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं हमारी पुलिस टीम ने मामले पर गश्त करते हुए कड़ी निगरानी रखी व बाहर से डिस्टरबेंस करने वाले शरारती तत्वों को सबक भी सिखाया ताकि स्थानीय कालेज में होने वाली बीएड की परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
फोटो कैप्शन 05: कालेज में गश्त लगाते लोग।


पर्यावरण से हमारा घनिष्ठ संबंध-डा












सीएस वर्मा
*********************************************
*********************************************
कनीना की आवाज। पर्यावरण से हमारा  घनिष्ठ संबंध है तथा प्रकृति और पर्यावरण की अद्भुत सुंदरता देखते ही हृदय में खुशी और उत्साह का संचार होने लगता है । मानव के निजी स्वार्थ के कारण जहां जल, जंगल, जमीन तथा जलवायु प्रदूषित हो रहे हैं वहीं  श्रीराम सेवा ट्रस्ट गुजरवास, यूथ क्लब बिहाली तथा वाइब्रेंट फाउंडेशन रामपुरा सहित सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ सी एस वर्मा, मायावती अस्पताल के संचालक डॉ राजकुमार, सेवानिवृत्त अध्यापक सुरेश सैनी, पर्यावरण मित्र राजकुमार यादव, बिशन शर्मा , सुमेर सिंह चौहान, विनोद रामजी तथा शिक्षक सत्यवीर खन्ना जैसे पर्यावरण प्रेमी निरन्तर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम 'जीवन बचाओ' आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं । श्रीराम सेवा ट्रस्ट, गुजरवास द्वारा विगत डेढ़ वर्षों में प्रधान ओपी चौहान के प्रतिनिधित्व में गांव के सार्वजनिक स्थानों पर 50 त्रिवेणी तथा सैंकड़ों छायादार व फलदार पेड़ लगाए जा चुके हैं वहीं प्रदीप निर्बान, मास्टर बिशन शर्मा, राजकुमार पर्यावरण मित्र, तथा विनोद रामजी के सहयोग से वाइब्रेंट फाउंडेशन रामपुरा  स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के अंतर्गत गांव को सुंदर बनाने के प्रति कटिबद्ध है । जहां सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ सी एस वर्मा के द्वारा जल बचाओ-जीवन बचाओ तथा वृक्षारोपण अभियान को गति प्रदान की जा रही है वहीं डॉ राजकुमार यादव, प्रवक्ता सुरेश सैनी तथा मास्टर सत्यवीर खन्ना द्वारा भी सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किए जाने तथा उनकी परवरिश किए जाने का स्तुत्य कार्य किया जा रहा है ।  भारतीय सेना एवं हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त जवान सुमेर सिंह चौहान वर्षों से सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई तथा जीव जंतुओं के लिए दाना पानी की व्यवस्था में लीन हैं । क्षेत्र के लोगों द्वारा पर्यावरण-संरक्षण कार्य को सराहा जा रहा है ।
 ओमप्रकाश चौहान प्रधान, श्रीराम सेवा-ट्रसट, गुजरवास -
जल, वायु, मिट्टी, अग्नि और आकाश प्रकृति के पांच मूलभूत तत्व हैं और मानव-जीवन में इनका विशेष महत्व है । इसलिए हमें प्रकृति के इन तत्वों का संरक्षण करना चाहिए ।
मा. सत्यवीर खन्ना,जेआरसी वालिंटियर,रेड क्रॉस समिति-
 प्रकृति का मानव-जीवन से संबन्ध है । पेड़-पौधे, पर्वत, नदियां व पशु-पक्षी प्रकृति की शोभा बढ़ाने वाले कारक हैं, जिनको बचाए रखना हमारा दायित्व है ।
डा राजकुमार यादव,मनोनीत पार्षद-
 हमारे जीवन में पेड़-पौधों का अति महत्व है । पेड़-पौधों से हमें प्राण-वायु आक्सीजन तथा विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी मिलती है । इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
डॉ सी एस वर्मा,सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर- जल, जंगल और जमीन पर्यावरण के मुख्य घटक हैं जिन पर मानव -जीवन निर्भर है । इसलिए हमें इन प्राकृतिक तत्वों को प्रदूषित होने से बचना चाहिए । ये सब सुरक्षित हैं तो ही जीवन सुरक्षित है।

Friday, July 1, 2022

 
सड़क मार्ग हुआ जर्जर ली जाये सुध
**********************************************
**********************************************
****************************************
*
कनीना की आवाज। महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी वाया कनीना रोड पर अटेली टी-प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी टी-प्वाइंट तक रोड़ की जर्जर हालत से लोग परेशान हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी. मंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन भेजकर उक्त जर्जर रोड़ की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि सात दिन के अंदर जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्त्ता उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना कार्यालय के समक्ष धरना देकर आंदोलन शुरू करेंगे।
ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए अतरलाल ने कहा कि महेन्द्रगढ़ रेवाड़ी वाया कनीना रोड पर अटेली टी-प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी मोड़ तक सफर करना बहुत ही पीड़ादायक बन गया है। रोड़ पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। गड्ढों में वाहन खराब हो रहे हैं। अटेली टी-प्वाइंट से लेकर रेवाड़ी मोड़ तक पहुंचने में आधा घंटा से लेकर एक घंटा तक समय लग जाता है। अब बरसात के मौसम में रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे पानी से भरे होने के कारण वाहन चालकों को रोड़ का जजमेंट नहीं हो पाता। जिसके कारण ज्यादा हादसे हो रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब दो-तीन बार सड़क पर जाम नहीं लगता। लोगो का पैदल चलता भी दूभर हो गया है। रोड़ की जर्जर हालत बारे जिला प्रशासन व पी.डब्ल्यू.डी. अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं। परन्तु समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के कारण राज्य सरकार की छवि बिगड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर यदि सड़क की ठोस मरम्मत नहीं की गई तो बसपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे और आंदोलन की शुरुआत उपमंडल अधिकारी (ना.) कनीना के समक्ष धरना देकर की जाएगी।





बढ़ती गर्मी और बिगड़ते मौसम का एकमात्र कारण घटता पर्यावरण का स्तर
***********************************************************
**************************************************************
कनीना की आवाज।
दिनों दिन बढ़ती गर्मी और गर्मी के कारण बढ़ती हुई बीमारियों ने जिस तरह से आज मानव जीवन को प्रभावित किया है उसका एकमात्र कारण घटता पर्यावरण का स्तर और अंधाधुंध हो रही पेड़ों की कटाई है अगर समय रहते मानव जाति ने इस जटिल समस्या पर अपना ध्यान केन्द्रित नही किया तो मानव जीवन आने वाले दिनों में और भी अधिक जटिल बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है बढ़ते प्रदूषण और अंधाधुंध पेड़ों की कटाई के कारण पृथ्वी की ओजोन परत में छेद होने का कारण और देश में जिस तरह से कोरोना नामक बीमारी का आना भी कही न कही मानव जाति द्वारा पर्यावरण से छेड़छाड़ करने का ही परिणाम है ये उक्त विचार सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन सेवा मंडल अध्यक्ष नवीन कौशिक समाजसेवी ने पौधरोपण कर व्यक्त किए और मौजूद युवा वर्ग से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और संस्था द्वारा चलाए गए अभियान पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ में शामिल होकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने की अपील की इस अभियान के तहत ईसराना, पड़तल, सुन्दरह, राता आदि विभिन्न गांवों में जाकर पौधे लगाए गए और हर गांव में स्थित शहीद स्मारकों के सौंदर्यीकरण के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई जिससे की समाज में एक नया संदेश जाएगा और पृथ्वी पर घटते पर्यावरण स्तर और गांवों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए थोड़ा प्रयास होगा जिसमें अगर समाज के कुछ लोग साथ आए तो इस प्रयास से पर्यावरण संरक्षण में बहुत ही सहयोग हो सकता है पौधारोपण करते हुए सैकड़ों युवा मौजूद रहें और सभी ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
फोटो कैप्शन 01: पौधरोपण करते समाजसेवी।





 सरकार द्वारा प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों का कस्बों शहरों गांव में आतंक लोग परेशान
********************************************************************
************************************************************************
कनीना की आवाज।
स्थानीय कस्बा कनीना व इसके आस-पास के गांव में विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित खतरनाक कुत्तों को पालने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा कनीना वे इसके आस-पास के गांव में आजकल लेब्रा, पिटबुल, जर्मन शेफर्ड, बुली, एपीपीटी के अलावा अन्य प्रकार के कुत्ते देखे जा सकते हैं। जिन पर सरकार द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है उसके बावजूद भी गांव के लोग इन कुत्तों को पालने में कहीं पीछे नहीं हट रहे हैं जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भय बना हुआ है।  मार्निंग वॉक करने आए दर्जनों लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कनीना कस्बा व इसके आस-पास के गांव में सुबह शाम जब हम सड़कों पर आते हैं तो क्षेत्र के लोग तरह-तरह की प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों को लेकर सड़कों पर आ जाते हैं जो कभी भी किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकते हैं। जब इनसे प्रतिबंधित नस्ल के इन खतरनाक  कुत्तों को पकडऩे के लिए कहा जाता है तो यह उनको पकडऩे की वजह और खुला छोड़ देते हैं जो कभी भी किसी भी समय खतरनाक हादसे को निमंत्रण दे सकते हैं। क्षेत्र के लोगों का यह भी कहना है किस सरकार द्वारा इन नस्ल के कुत्तों पर पूर्ण रूप से बैन लगाया हुआ है लेकिन इसके बावजूद जी यह लोग सरकार के आदेशों की पालना करते हैं और ना ही प्रशासन की वहीं सरकार के नियमों की खुली धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां गौरतलब है कि क्षेत्र के कई जगह इन कुत्तों की फाइट भी कराई जाती है जिसमें एक मोटा इनाम रखा जाता है। इन सब बातों का प्रशासन को भी पता होता है लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन मूकदर्शक बन कर इस तमाशे को देख रहा है क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब से इस नस्ल के कुत्ते गांव में वह कस्बों में आए हैं तब से लोगों का जीना हराम हो गया है लेकिन यह कुत्ते पालने वाले किसी बात की भी परवाह नहीं करते हैं। वही लोगों ने यह भी बताया कुछ वर्ष पहले मानपुरा गांव के पास एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हुआ पड़ा था जो पालतू इस नस्ल के कुत्तों द्वारा किया गया बताया जाता है जिसका आज तक पता नहीं चला क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व प्रबुद्ध जन लोगों का कहना है के सरकार व प्रशासन के नियमों की अनदेखी करने वाले तथा प्रतिबंधित कुत्तों को पालने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा गलियों में घूमने वाले इन नस्ल के कुत्तों के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि कोई भी खतरनाक हादसा होने से बच सके।
फोटो कैप्शन 02: खतरनाक नस्ल के कुत्तों का फोटो कनीना में।





जुलाई माह में हुई पहली बार बारिश
-किसान जुटे हैं जोर शोर से बिजाई में
*****************************************************
******************************************************
कनीना की आवाज।
कनीना क्षेत्र में 30 जून को 30 एमएम बारिश हुई। वहीं एक जुलाई को 9 एमएम बारिश हुई है।
अभी तक बाजरे की थोड़ी बहुत बीजाई हो चुकी है तथा अब और बीजाई होने वाली है। बीजाई लायक बारिश अभी तक नहीं हुई है।
किसान खुश हो गए हैं। अभी तक कोई बाजरे की फसल नहीं उगाई गई हैं। ज्यों ही बारिश थम जाएगी किसानों की बिजाई करने की संभावना प्रबल हो जाएगी क्योंकि अब वक्त बाजरे की बिजाई का आ गया है।
किसान बीजाई के लिए तैयार खड़े हैं। पहले से ही बीज खरीद कर रखे हुए हैं। किसान सूबे सिंह अजीत कुमार, महेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि अब वक्त बाजरे की बीजाई का आ गया है। अभी मौसम विभाग मानसूनी बारिश होने की शुरुआत बता रहा है।
 क्या कहते हैं कृषि अधिकारी डॉ देवराज -
डा देवराज पूर्व कृषि अधिकारी बताते हैं कि बाजरे की फसल 70 से 90 दिनों की होती है जिसके लिए 30 से 40 एमएम बारिश की जरूरत होती है। एक से 15 जुलाई के बीच सबसे बेहतर बीजाई मानी जाती है। यदि अगेती फसल है तो 25 जून से 10 जुलाई के बीच की जाती है। डेढ़ किलो बाजरा प्रति एकड़ बिजाई की जानी चाहिए। कनीना की भौगोलिक रूप से जमीन 33000 हेक्टेयर है जबकि सिंचित भूमि 30,000 हेक्टेयर है।


राज्य खेलों के लिए बाक्सिंग टीम का चयन

****************************
कनीना की आवाज। राज्य स्तर के लिए जूनियर बालक/ बालिका  बाक्सिंग टीम का चयन एसडीवमा विद्यालय ककराला में किया गया। चयन प्रक्रिया के लिए खेल का शुभारम्भ सीईओ आरएस यादव व प्राचार्य औमप्रकाश यादव के किया। सभी चयनित खिलाडी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागी होंगे। चयनित खिलाड़ी बालक वर्ग में सुहान  46, रवि 50, हिमाशु 52 गौरव 54 प्रियांशु 57 , अनुज 60, दिक्षांत 63 व कशिश 80प्लस किलोग्राम भार वर्ग में चयनित हुए  बालिका वर्ग में अमीषा 46, कविता 48, अंजली 50 , चचल 66 व तमन्ना 70 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित हुई । बाक्सिंग कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया का कार्य पूर्ण सावधानी अनुसार किया गया है। इस अवसर पर  मोनिका , विष्णु, महीपाल , प्रीतम व उत्तम सिंह उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 03: बाक्सिंग के लिए चयन करते समय खेल स्पर्धा देखते हुए एसडी स्कूल स्टाफ।




बाइक चोरी मामला दर्ज
**************************************

*-***************************************
कनीना की आवाज।  झाड़ली जिला झज्जर निवासी अमित कुमार की बाइक मोहनपुर मोड़ से चोरी हो गई।
 मिली जानकारी अनुसार अमित कुमार झाड़ली निवासी ने अपनी बाइक मोहनपुर मोड़ पर खड़ी कर पास में आराम कर रहा था। आधे घंटे बाद जब आकर देखा तो उनकी बाइक चोरी हो गई। कनीना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।





280 पव्वा देसी शराब बरामद
***********************************
***********************************
कनीना की आवाज।
सीआईए महेंद्रगढ़ पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में छापामारी की। वहां एक व्यक्ति शराब बेच रहा था जो पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। किंतु दो थैली छोड़ गया जिनमें क्रमश: 150 एवं 130 थैली देसी शराब की बरामद की हैं। कनीना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विनोद कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


स्कूल लगते ही शुरू हुई बारिश , विद्यार्थियों की संख्या रही कम
*******************************************************
***********************************************************
कनीना की आवाज।
एक जुलाई को ज्यों ही स्कूल खुले, स्कूल का समय हुआ, झमाझम बारिश होने लगी। आधे घंटे में हुई 9 एमएम बारिश  जिसके चलते विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या  कम रही। शुक्रवार से ही विद्यालय खुले हैं। उधर बारिश के चलते कनीना बस स्टैंड से अटेली टी-प्वाइंट  तक मार्ग समस्या बन जाता है। यह आज की समस्या नहीं लंबे समय से चली आ रही है। एक और जहां विभिन्न अवसरों पर इसे फोरलेन मार्ग बनाने की बात कही जाती है किंतु इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। बारिश का पानी सड़कों पर बहता है जिसके चलते सड़क बार-बार टूट जाती है। प्रशासन भी परेशान है। बार-बार विभिन्न नेता एवं समाजसेवी इस सड़क मार्ग की सुध लेने की बात कह रहे हैं।





सभी ट्रेनिंग सेंटर व कोचिंग सेंटर को बंद करने के लिए दिए गए आदेश वापस
-अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू करते हुए ये सेंटर कराए गए थे बंद
****************************************************************
*****************************************************************************
कनीना की आवाज। जिलाधीश डॉ जय कृष्ण आभीर ने केन्द्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए जारी की गई अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विभिन्न जिम, फिजिकल ट्रेनिंग सेन्टर, प्राइवेट कोचिंग सेंटर को बन्द करवाने के जारी किए गए आदेश लगातार शांतिपूर्ण स्थिति को देखते हुए आज वापस ले लिए हैं।
आदेशों में कहा गया है कि जिम, फिजिकल ट्रेनिंग सैन्टर, प्राइवेट कोचिंग सेंटरों में पढऩे वाले बच्चों का पता, फोटो व मोबाइल नंबर सहित रिपोर्ट जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, महेन्द्रगढ़ स्थित नारनौल तथा कार्यकारी अधिकारी , सचिव नगर परिषद , पालिका जिला महेन्द्रगढ़ को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्र की रिपोर्ट भेजें। इसकी एक रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भी भेजी जाए।