दो और विद्यार्थियों का हुआ एनएमएमएस में चयन
-पांच विद्यार्थियों का पहले हो चुका है एनएमएमएस में चयन
*******************************************************
***********************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा के दो और विद्यार्थियों का एनएमएमएस अर्थात नेशनल मिंस कम मेरिट स्कोलरशिप में चयन हुआ है। इससे पहले भी मई 2022 में पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ था। हाल ही में एससीइआरटी ने 24 विद्यार्थियों की सूचि और डाली है जिसमें से धनौंदा की दो छत्राएं चयनित हुई हैं। हाल में चयन होने वाली छात्राएं दिव्य पुत्री नरेश तथा दिव्या पुत्री रामबिलाश हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य कृष्ण सिंह एवं मुख्याध्यापक महिपाल सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय से संजू, सिया, मुकान, चंचल एवं रीतिक का चयन एनएमएमएस में मई 2022 में चयन हुआ था। यह परीक्षा मार्च 2022 में नारनौल आयोजित हुई थी। इसके आधार पर अब छात्रा को वजीफा मिलेगा। विस्तृत जानकारी देते हुए सतन कुमार प्राध्यापक ने बताया किस परीक्षा में चयन होने के बाद विद्यार्थी को 12वीं कक्षा तक 1000 रुपये प्रति माह के रूप से वजीफा दिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि धनौंदा से अब तक सा विद्यार्थियों का तथा धनौंदा क्लस्टर से पांच खरकड़ाबास के विद्यार्थियों का एनएमएमएस में चयन हुआ है।
कन्हैयालाल के हत्यारों को मिली फांसी की सजा -शिवकुमार
**************************************************
********************************************************
कनीना की आवाज। कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए आज वीर भूमि खेड़ी तलवाना के सैकड़ों युवाओं ने एक बैठक का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि कन्हैयालाल जैसे लोगों का गला रेत कर हत्या करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाना चाहिए तथा उन्हें फांसी की सजा दिलवाने के लिए कड़े से कड़े प्रयास करने चाहिए। ये विचार भाजपा युवा नेता शिवकुमार ने वीर भूमि खेड़ी तलवाना की भूमि पर सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा के हिंदू आज भी भाईचारा कायम रखता रखता है लेकिन हमारे प्यार और प्रेम को यह लोग हमारी कमजोरी समझते हैं जिसके कारण कन्हैयालाल जैसे शरीफ लोगों की निर्मम हत्या कर लोगों में दहशत फैलाने का काम जो इन लोगों द्वारा किया गया है, उन्हें किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। जिस पर बैठक में सभी लोगों ने भाजपा नेता शिवकुमार के व्याख्यान को सही ठहराते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि इस प्रकार की जघन्य अपराध करने वाले लोगों को फांसी की सजा दिलवाई जाए ताकि अन्य किसी कन्हैयालाल की जान यूं ना जाए। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 02: खेड़ी तलवाना में बैठक करते भाजपा नेता।
एकता बाजार में लगी आग, पहुंची फायर ब्रिगेड
**************************************************
*****************************************************
कनीना की आवाज। कनीना में एकता बाजार में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जल गया। आग जल्दी सुबह लगी बताई। मिली जानकारी अनुसार एकता बाजार में जहां अचानक आग लग गई जिसमें इनवर्टर, बैटरी ,डीप फ्रीज, डीवीआर, लेपटाप तथा छत की सीलिंग खराब हो गई। महेंद्रगढ़ से फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग सोमवार की जल्दी सुबह लगी मानी जा रही है। आग पर जल्दी काबू पा लेने से अधिक नुकसान नहीं हो सका। दुकान विजय कुमार गाहड़ा ने किराये पर ले रखी थी।
नहर की भूमिगत किए जाने का दुष्परिणाम आने लगा
-टीडीएस की मात्रा गई है बढ़
****************************
****************************
कनीना की आवाज। कनीना मंडी से गुजरने वाली नहर रामपुरी डिस्ट्रीब्यूट्री के भूमिगत किए जाने से पानी की टीडीएस की मात्रा बढ़ती जा रही है। नहर का भूमिगत कार्य
अटेली सड़क मार्ग से रेवाड़ी सड़क मार्ग के बीच कनीना मंडी से गुजरने वाले स्थल पर किया गया है। कनीना में आरओ पर लंबे समय से काम करने वाले अशोक कुमार एवं नरेंद्र कुमार ने बताया कि जब तक नहर भूमिगत नहीं की गई थी कनीना मंडी में टीडीएस 600 से अधिक नहीं पहुंचा था जो कि अब 2000 तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि नहर के पास जहां टीडीएस 500 होता था वह टीडीएस 800 पहुंच गया है। उनका मानना है कि टीडीएस अभी और बढ़ेगा क्योंकि नहर का पानी रिसाव नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया किसी जमाने में सिहोर गांव के लोगों का पानी खारा होता था जो खेती व पीने के काम में नहीं आता था परंतु जब से नहर आई है उनका पानी का स्वाद ही बदल गया है यहां तक कि अब बेहतर फसल होने लगी है। नहर की भूमिगत किये जाने से अनेकों समस्याएं बनती जा रही हैं।
लीज जमीन का कब्जा तत्काल सौंपने की मांग की
************************************************
**************************************************
कनीना की आवाज। प्रजा भलाई संगठन ने रोहतक जिले के पहरावर गांव की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को 33 वर्ष के लिए पट्टा पर दी गई जमीन का विवाद सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा गठित मंत्रियों की समिति को ज्ञापन भेजकर लीज जमीन का कब्जा तत्काल गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को सौंपने की मांग की है।
ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि जमीन विवाद के समाधान के लिए गठित समिति के सदस्य परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को अलग-अलग ज्ञापन भेजकर पहरावर जमीन मामले का शीघ्र सकारात्मक हल निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2009 में रोहतक जिले के पहरावर गांव के 123 कनाल जमीन 33 साल के पट्टे पर गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था को दी गई थी। परन्तु अब कुछ विभागीय अड़चनों का बहाना बनाकर सरकार जमीन का कब्जा ब्राह्मण सभा को देने में आना-कानी कर रही है। जिसके कारण सर्व समाज के लोगो में भारी रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लीज जमीन पर अच्छी-अच्छी उच्च शिक्षण संस्थान बनने हैं। जिसका फायदा सभी समाज व वर्गों के बच्चों को होगा। इसलिए मंत्रियों की समिति सहानुभूतिपूर्वक विचार कर लीज जमीन का कब्जा गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को सौंपने का मार्ग प्रशस्त कर विवाद का समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि लीज पंजीकरण के बाद जमीन पर गौड़ ब्राहमण प्रचारिणी सभा का कानूनन हक बनता है। सरकार कब्जा देने में देरी कर सर्व समाज की भावनाओं की अनदेखी कर रही है। इसलिए संगठन ने मंत्रियों की समिति को ज्ञापन भेजकर पुरजोर मांग की है कि जमीन का कब्जा तत्काल गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को सौंपा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार जमीन का कब्जा देने में जितनी देरी करेगी उतना ही लोगों में आक्रोश बढ़ेगा और लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पत्नी के काज के निमित्त दिए गौशाला को एक लाख रुपये
***********************************************
************************************************
कनीना की आवाज। कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला में सुरजीत सिंह नंबरदार करीरा निवासी ने अपनी पत्नी के काज के निमित्त गौशाला में एक लाख रुपये की दान राशि प्रदान की है। यह राशि हुकुमचंद प्र्रधान श्रीकृष्ण गौशाला ने ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रधान हुकुमचंद ने कहा कि गायों की सेवा सर्वोत्तम सेवा होती है। गायों को माता का दर्जा दिया गया है। गाये बेहतरीन घी एवं दूध देती है जिससे स्वास्थ्य बनता है। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा समय-समय पर करते रहने से सभी पाप दोष दूर होते हैं। ऐसे में गायों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा विभिन्न अवसर आते हैं जब इंसान पैसों को अनावश्यक रूप से खर्च कर देता है यदि उसकी बजाय वह गौशाला में दान करें तो इसका अधिक लाभ होता है। इस मौके पर उन्होंने सरजीत सिंह नंबरदार का आभार व्यक्त किया और नई पहल पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रवीण कुमार और शेर सिंह, होशियार सिंह, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सुरजीत सिंह नंबरदार गौशाला में चार लाख रुपये का दान दे चुके हैं।
फोटो कैप्शन 01: श्रीकृष्ण गौशाला में एक लाख रुपये का दान देते सुरजीत कुमार।








No comments:
Post a Comment